भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

[ ३/७८-८२ है। किन्तु नामका यही एकमात्र फल नहीं है, एक शुद्ध श्रीकृष्णनामसे श्रीकृष्णप्रेम और श्रीकृष्णसेवा तक प्राप्त होते हैं, जो कोटि-कोटि अश्वमेध यज्ञोंके द्वारा भी सम्भव नहीं है॥७८॥ 'भागवतसन्दर्भ'-ग्रन्थेर मङ्गलाचरणे। ए श्लोक जीवगोसाञि करियाछे व्याख्याने॥७९॥ अनुवाद-जीवगोस्वामी पादने अपना स्वकृत ग्रन्थ 'भागवतसन्दर्भ' के मङ्गलाचरणमें निम्नलिखित श्लोकके द्वारा व्याख्या की है॥७९॥ तत्त्वसन्दर्भ (२)- अन्तःकृष्णं बहिर्गौरं दर्शिताङ्गादिवैभवम्। कलौ सङ्कीर्त्तनाद्यैः स्म कृष्णचैतन्यमाश्रिताः॥८०॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥८०॥ अमृतप्रवाह भाष्य-अङ्ग-उपाङ्गादि वैभवके द्वारा लक्षित भीतरमें साक्षात् श्रीकृष्ण और बाहर श्रीगौरस्वरूप श्रीकृष्णचैतन्यका कलियुगमें सङ्कीर्तनादि अङ्गोंके द्वारा हम आश्रय ग्रहण करते हैं॥८०॥ अनुभाष्य-श्रीजीवगोस्वामीने 'कृष्णवर्णं त्विषाऽकृष्णं' श्लोकको 'भागवत-सन्दर्भ' (षट्सन्दर्भ) के मङ्गलाचरणमें लिखा है। इसके अनुरूप उनके द्वारा रचित श्लोक-'अन्तःकृष्णं बहिर्गौरम्'-मङ्गलाचरणका दूसरा श्लोक है और यह भागवतमें वर्णित करभाजनके श्लोककी व्याख्यामात्र है। षट्सन्दर्भकी अनुव्याख्या 'सर्वसंवादिनी' ग्रन्थके प्रारम्भमें इसका तात्पर्य वर्णित हुआ है। अन्तःकृष्णं (अन्तर्मध्ये चित्ताभ्यन्तरे कृष्णो यस्य तं, राधा हृदयभावेन आवृतकृष्णहृद्गत-नागरभावं) बहिर्गौरं (देहकान्तिकिरणैः पीतवर्णविग्रहं) दर्शिताङ्गादिवैभवं (दर्शितं प्रकटितं अङ्गोपाङ्गास्त्रपार्षदवैभवं येन तं) कृष्णचैतन्यं कलौ सङ्कीर्तनाद्यैः (नामसङ्कीर्तनयज्ञाद्यैः) [वयम्] आश्रिताः स्म। श्लोक-भावानुवाद-वे जो चित्तमें भीतरसे श्रीकृष्ण हैं और श्रीकृष्णके हृदयगत-नागरभाव अभी राधाजीके हृदयके भावोंसे आवृत हैं, बाहरसे देहकान्तिकी किरणोंसे पीतवर्ण विग्रहवाले हैं, जो अङ्ग-उपाङ्ग-अस्त्र-पार्षदादि वैभवको प्रकट कर रहे हैं, उन श्रीकृष्णचैतन्यके कलियुगमें नामसङ्कीर्तन यज्ञादिके द्वारा हम आश्रित होते हैं॥८०॥ उपपुराणेह शुनि श्रीकृष्णवचन। कृपा करि व्यास प्रति करियाछेन कथन॥८१॥ अनुवाद-उपपुराणोंमें भी श्रीकृष्णका यह वचन सुना जाता है, जो उन्होंने कृपा करके व्यासजीको कहा है॥८१॥ उपपुराण- अहमेव क्वचिद् ब्रह्मन् संन्यासाश्रममाश्रितः। हरिभक्तिं ग्राहयामि कलौ पापहतान्नरान्॥८२॥ १३४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

३/८२-८४ ] अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥८२॥ अमृतप्रवाह भाष्य-हे ब्रह्मन् ! किसी विशेष कलियुगमें मैं संन्यासाश्रमको ग्रहणकर पापोंसे रहित मनुष्योंको हरिभक्ति प्रदान करूँगा॥८२॥ अनुभाष्य-किसी उपपुराणमें यह श्लोक मिलता है- हे ब्रह्मन्, अहं (भगवान्) एव क्वचित् कलौ (वैवस्वत मन्वन्तरे अष्टाविंश-चतुर्युगीय-कलियुगे प्रथम- सन्ध्यायां) संन्यासाश्रमं (तुर्याश्रमं) आश्रितः सन् (अवलम्ब्य) पापहतान् नरान् हरिभक्तिं ग्राहयामि (दास्यामि)। श्लोक-भावानुवाद-हे ब्रह्मन् ! मैं स्वयं-भगवान् कृष्ण ही किसी कलियुग [वैवस्वत मन्वन्तरके अट्ठाइसवें कलियुगकी प्रथम संध्यामें] चतुर्थ आश्रम संन्यासका अवलम्बन करके निष्पाप मनुष्योंको हरिभक्ति दूँगा॥८२॥ गौरसुन्दरकी स्वयं भगवत्ता-विषयमें शब्दप्रमाण :- भागवत, भारतशास्त्र, आगम पुराण। चैतन्य-कृष्ण-अवतार प्रकट प्रमाण ॥ ८३ ॥ अनुवाद-श्रीमद्भागवत, महाभारत, वेदों और पुराणोंमें श्रीकृष्णचैतन्य अवतारके स्पष्ट प्रमाण हैं॥८३॥ अमृतप्रवाह भाष्य-भागवतमें “कृष्णवर्णं त्विषाऽकृष्णं”, “आसन वर्णास्त्रयो”, “छन्न कलौ” आदि वाक्योंसे; महाभारतमें “सम्भवामि युगे युगे”, “संन्यासकृत् शमः शान्तः” आदि वचनोंसे; “महान प्रभुर्वे पुरुषः” “यदा पश्यः पश्यति रुक्मवर्णं” आदि वेदवाक्योंसे; “मायापुरे भविष्यामि शचीसुतः” आदि आगम-अनुगत अनेक तन्त्रवाक्योंसे और “अहमेव” आदि उपपुराणोंके वाक्योंसे श्रीचैतन्यकृष्णका साक्षात् अवतार होना प्रमाणित हुआ है॥८३॥ अनुभाष्य-आदिलीला २/२२ का अनुभाष्य द्रष्टव्य है॥८३॥ इस विषयमें प्रत्यक्ष प्रमाण :- प्रत्यक्षे देखह नाना प्रकट प्रभाव। अलौकिक कर्म, अलौकिक अनुभाव ॥ ८४ ॥ अनुवाद-उनकी अलौकिक लीला और उनके अलौकिक अनुभावोंके द्वारा प्रकटित उनके प्रभावको प्रत्यक्ष रूपसे देखा जा सकता है॥८४॥ अनुभाष्य-श्रीमन्महाप्रभुका लीलासार्मथ्य, उनका लोकातीत आचरण और लोकातीत महिमा-प्रभाव-वैचित्र्य स्वयं अपनी इन्द्रियोंके द्वारा प्रत्यक्ष देखनेपर ही शास्त्रोंका लक्ष्य श्रीगौर स्वयं श्रीकृष्ण हैं, यह समझा जा सकता है॥८४॥ अमृताणुकणिका-प्रश्न हो सकता है-श्रीकृष्ण कलियुगमें श्रीगौररूपमें अवतीर्ण हुए हैं, शास्त्र प्रमाणके अनुसार उसे तो स्वीकार किया जा सकता है, परन्तु नवद्वीपमें जो अवतीर्ण हुए हैं, क्या वे ही ये शास्त्रकथित श्रीकृष्णचैतन्य हैं? इसके उत्तरमें कहते हैं-नवद्वीप-विहारी श्रीकृष्णचैतन्य ही वे शास्त्रकथित कलि-अवतार हैं, इसके अनेक प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। १)-शास्त्रोंमें कलि-अवतारके जो समस्त प्रभावोंका वर्णन है, नदियाविहारी श्रीकृष्णचैतन्यका भी वैसा प्रभाव प्रत्यक्ष देखा जा सकता है। २)-नदियाविहारी श्रीकृष्णचैतन्यने वनके पशु-पक्षी तकको तीसरा अध्याय | १३५

[ ३/८४-८६ प्रेमदानरूप जो समस्त अलौकिक कर्म किये, वे स्वयं श्रीकृष्णके अतिरिक्त और किसीके लिये सम्भव नहीं हैं। ३)—नदियाविहारी श्रीकृष्णचैतन्यके श्रीअङ्गोंमें जो समस्त प्रेम-विकारादि दिखलायी दिये, वे किसी जीवके पक्षमें तो दूरकी बात है, अन्य किसी भगवत्-स्वरूपके पक्षमें भी सम्भव नहीं है; वास्तवमें राधा-भाव-द्युति-सुवलित श्रीकृष्णके अतिरिक्त अन्य किसीके भी पक्षमें सम्भव नहीं है। शास्त्रकथित लक्षणोंके साथ मिलाकर अवतारकी भगवत्ता-निर्धारण-विषयमें भक्तोंकी अनुभूति ही मुख्य प्रमाण है। भक्तिके प्रभावसे भक्तका चित्त गुणातीत निर्मलत्व प्राप्त करता है और भगवान्‌की कृपाशक्तिको धारण करनेकी योग्यता भी प्राप्त करता है। इस कृपाशक्तिके प्रभावसे ही भक्त भगवान्‌के रूप-गुण-लीलादिको यथार्थ अनुभव करनेमें सक्षम होता है, अन्य लोग नहीं। क्योंकि भक्तिदेवीकी कृपासे भक्तके चित्तसे सभी दोष दूर हो जाते हैं और वह दिव्यज्ञान लाभ करता है। (आदि २/८६)—“भ्रम, प्रमाद, विप्रलिप्सा, करणापाटव। आर्ष-विज्ञवाक्ये नाहि दोष एइसब।”॥८४॥ अधोक्षज-तत्त्व भोगनेत्रोंके द्वारा नहीं देखे जा सकते :— देखिया ना देखे यत अभक्तेर गण। उलूके ना देखे येन सूर्येर किरण॥८५॥ अनुवाद—जैसे उल्लू सूर्यको ना देख पानेके कारण उसके अस्तित्वको नकार देता है, वैसे अभक्त लोग भी इस लीलावैचित्र्यको देखकर भी अनदेखा करते हैं॥८५॥ अमृतप्रवाह भाष्य—‘उलूक’—सूर्यके प्रकाशमें देखनेमें असमर्थ उल्लू। सूर्यके किरणोंको देखनेमें सक्षम ना होनेके कारण वह सूर्यके अस्तित्वको स्वीकार नहीं कर पाता है॥८५॥ अमृताणुकणिका—दिनके समय उल्लू जैसे वृक्षके छिद्रमें रहकर उसके बाहर सूर्यकिरणको नहीं देखता और अपनी आँख बन्दकर भीतर ही रहता है, वैसे ही जो अभक्त हैं, संसार-आसक्तिवशतः संसारके छिद्रमें ही आबद्ध रहकर वे भी विषयोंसे अतीत श्रीभगवत्-अनुभव लाभ नहीं कर पाते; संसार-सुखसे मुग्ध होकर भगवत्-अनुभव लाभ करनेकी चेष्टा भी नहीं करते। उल्लूको जैसे अन्धकारमें रहना अच्छा लगता है, वैसे ही अभक्त लोगोंको भी अज्ञान-अन्धकारमें ही रहना अच्छा लगता है॥८५॥ आलवन्दारु यामुनाचार्य-कृत स्तोत्ररत्न (१५)— त्वां शीलरूपचरितैः परमप्रकृष्टैः सत्त्वेन सात्त्विकतया प्रबलैश्च शास्त्रैः। प्रख्यातदैवपरमार्थविदां मतैश्च नैवासुरप्रकृतयः प्रभवन्ति बोद्धुम्॥८६॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥८६॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे भगवन्! आपके अवतार-तत्त्वज्ञ परमार्थको जाननेवाले व्यासादि भक्त प्रबल सात्त्विक शास्त्रोंके द्वारा (और) आपके शील-स्वभाव, रूप, चरित्र एवं परम सात्त्विकभावको लक्ष्य करके आपको जान पाते हैं, किन्तु रजो और तमोगुण प्रधान आसुरिक प्रकृतिवाले जीव आपको पहचाननेमें समर्थ नहीं हो पाते॥८६॥ १३६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

३/८६-८९ ] अनुभाष्य—श्रीरामानुजाचार्यके गुरु और परमगुरु श्रीयामुनाचार्य, जिनका दूसरा नाम आलवन्दारु है, उन्होंने अपने द्वारा रचित स्तोत्ररत्नके पन्द्रहवें और अठारहवें, दो श्लोकोंमें भगवान्की महिमा और ऐश्वर्यका वर्णन किया है— हे भगवन्! परमप्रकृष्टैः (सर्वोत्कृष्टतमैः) शीलरूपचरितैः (शीलं रूपाणि च चरितानि च तैः) सत्त्वेन (अलौकिक प्रभावेण) सात्त्विकतया (सत्त्वप्रधानतया) प्रबलैः शास्त्रैः प्रख्यातदैवपरमार्थविदां (प्रसिद्धं दैवं परमार्थञ्च विदन्ति ये तेषां) मतैश्च आसुर-प्रकृतयः (दुर्बुत्ताः भक्तद्रोहिनः) त्वां बोद्धुं (ज्ञातुं) न प्रभवन्ति (समर्थाः भवन्ति)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥८६॥ किन्तु भक्तके प्रेमसे अजित भगवान्को भी जीता जाता है, वैकुण्ठको मापा जा सकता है :— आपना लुकाइते कृष्ण नाना यत्न करे। तथापि ताँहार भक्त जानये ताँहारे॥८७॥ अनुवाद—यद्यपि श्रीकृष्ण अपने आपको छिपानेके लिये बहुत प्रयत्न करते हैं, तथापि उनके भक्त उनको पहचान लेते हैं॥८७॥ आलवन्दारु यामुनाचार्य-कृत स्तोत्ररत्न (१८)— उल्लङ्घितत्रिविधसीमसमातिशायि सम्भावनं तव परिव्रढ़िम-स्वभावम्। मायाबलेन भवतापि निगुह्यमानं पश्यन्ति केचिदनिशं त्वदनन्यभावाः॥८८॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥८८॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे भगवन्! देश, काल और चिन्तन—इन तीन सीमाओंके द्वारा सभी वस्तुएँ आबद्ध हैं, किन्तु आपका गूढ़स्वभाव असमोर्ध्व और अद्वितीय होनेके कारण उक्त तीन प्रकारकी सीमाओंका अतिक्रमणकर वर्तमान है। आप अपनी मायाके द्वारा इस स्वभावको आच्छादित करते हैं, किन्तु आपके अनन्यभक्त सदा आपका दर्शन करनेमें सक्षम होते हैं॥८८॥ अनुभाष्य—उल्लङ्घित-त्रिविध-सीम-समातिशायि-सम्भावनं (उल्लङ्घिता अतिक्रान्ता त्रिविधानां देशकालद्रव्यानां सीमा समा अतिशायिनी च सम्भावना च येन तं) भवता मायाबलेन (स्वयोगमायासामर्थ्येन) निगुह्यमानं अपि तव परिब्रढ़िम-स्वभावं (परिब्रढ़िम्नः प्रभुत्वस्य स्वभावं स्वरूपं) केचित् त्वदनन्यभावाः (त्वयि अनन्यभावाः एकान्तभक्ताः) अनिशं (निरन्तरं) पश्यन्ति। श्लोक-भावानुवाद—जिनके समान अथवा अधिक होनेकी किसीकी कोई सम्भावना नहीं है, वे आप देश-काल-द्रव्य इन तीन प्रकारकी सीमाओंका उल्लङ्घन करके अपनी योगमायाके बलसे अपनेको गोपनीय रखनेका प्रयास करते हैं, तो भी आपके गूढ़ स्वभाव या स्वरूपको आपके अनन्य भक्त निरन्तर देखते हैं॥८८॥ अधोक्षज—भक्तिके द्वारा प्राप्य, इन्द्रियोंके ज्ञानसे अतीत :— असुरस्वभाव कृष्णे कभु नाहि जाने। लुकाइते नारे कृष्ण भक्तजन-स्थाने॥८९॥ तीसरा अध्याय | १३७

[ ३/८९-९४ अनुवाद-असुर स्वभाववाले व्यक्ति कभी भी श्रीकृष्णको जान नहीं पाते, किन्तु श्रीकृष्ण भक्तोंसे स्वयंको छिपा नहीं पाते हैं॥८९॥ पद्मपुराण- द्वौ भूतसर्गौ लोकेऽस्मिन् दैव आसुर एव च। विष्णुभक्तः स्मृतो दैव आसुरस्तद्विपर्ययः॥९०॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥९०॥ अमृतप्रवाह भाष्य-इस जगत्में 'दैव' और 'असुर' भेदसे दो प्रकारके लोगोंकी सृष्टि हुई है। विष्णुभक्त 'दैव' कहलाते हैं और जो विष्णुभक्त नहीं हैं, वे लोग उनके विपरीत अर्थात् आसुरी स्वभावके हैं॥९०॥ अनुभाष्य-अस्मिन् लोके दैवः आसुरश्च एव द्वौ भूतसर्गौ (प्राणीसृष्टी) - विष्णुभक्तः (हरिजनः) दैवः स्मृतः, तद्विपर्ययः (मायाभोगनिरतः) आसुरः (प्रकृतिजनः) एव। श्लोक-भावानुवाद-इस जगत्में देव और असुर, इन दो प्रकारके प्राणियोंकी सृष्टि हुई है। हरिका भजन करनेवाले हरिके जन देव कहलाते हैं, (इसके विपरीत) मायाके भोगोंमें रत असुर ही हैं॥९०॥ भक्तावतार कहनेसे ही आचार्यका गौरावतारण-सामर्थ्य :- आचार्य गोसाञि प्रभुर भक्त-अवतार। कृष्ण-अवतार हेतु याँहार हुङ्कार॥९१॥ स्वयंरूपावतारके पूर्व गुरुवर्गरूप सेवकगणोंका प्राकट्य :- कृष्ण यदि पृथिवीते करेन अवतार। प्रथमे करेन गुरुवर्गेर सञ्चार॥९२॥ पिता माता गुरु आदि यत मान्यगण। प्रथमे करेन सबार पृथिवीते जनम॥९३॥ माधव-ईश्वर-पुरी, शची, जगन्नाथ। अद्वैत आचार्य प्रकट हैला सेइ साथ॥९४॥ अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्य भगवान्के भक्त-अवतार हैं और उनकी हुङ्कारके कारण ही श्रीकृष्णने अवतार ग्रहण किया। जब श्रीकृष्ण इस पृथ्वीपर अवतरित होते हैं, तो वे पहले अपने गुरुवर्गोंको प्रकटित कराते हैं। पिता-माता तथा गुरु आदि जितने भी गुरुजन हैं, ये सब पहले पृथ्वीपर जन्म ग्रहण करते हैं। श्रीमाधवेन्द्रपुरी, श्रीईश्वरपुरी, शचीमाता और जगन्नाथ मिश्र-ये सभी श्रीअद्वैताचार्यके साथ ही प्रकट हुए॥९१-९४॥ अमृतानुकणिका-श्रीअद्वैताचार्य जीव-तत्त्व नहीं हैं, कारणोदशायी पुरुषके एक स्वरूप होनेके कारण वे ईश्वर-तत्त्व हैं। वे जगत्में अवतीर्ण हुए हैं, इसलिये वे अवतार हैं। किन्तु भगवदावतार होनेपर भी उन्होंने ईश्वर-भावको नहीं प्रकट किया, अपितु सदा भक्तभावको ही प्रकट किया, भक्तके समान आचरण किया और उनकी अनुभूति भी वैसी ही थी। इसलिये उनको महाप्रभुका भक्तावतार कहा गया है। १३८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

३/९१-९६ ] भगवान् दो प्रकारसे अवतीर्ण होते हैं-सद्वारक और अद्वारक। जब भगवान् मनुष्यके समान पिता-माताके द्वारा आविर्भूत होते हैं, तब इस प्रकारके अवतारको सद्वारक कहा जाता है, पिता-माता उन अवतारके द्वार स्वरूप हैं। श्रीराम-श्रीकृष्ण-श्रीवामनादि सद्वारक अवतार हैं। पिता-माताकी अपेक्षा नहीं रखकर भगवान् जब स्वयं अवतीर्ण होते हैं, तब उन्हें अद्वारक कहा जाता हैं-मत्स्य, कूर्म, नृसिंहादि अद्वारक अवतार हैं। भगवान् जब नरलीला प्रकट करते हैं, तब पिता-माताके योगसे मनुष्यके समान जन्मलीला प्रकट करते हैं। अवश्य ही प्रकटलीलामें भगवान्‌के जो माता-पिता होते हैं, वे भी साधारण मनुष्य नहीं होते, वे भगवान्‌की सन्धिनी-शक्तिका परिणाम हैं, अनादिकालसे ही वे उनके माता-पितारूपमें विराजमान हैं। अप्रकटलीलामें उनका मातृत्व और पितृत्व गर्भधारण अथवा जन्मदानके लिये नहीं है, वहाँ भगवान्‌का जन्म ही नहीं है, उनके मातृत्व और पितृत्वका अभिमान मात्र उनके चित्तमें अनादिकालसे विराजित है। इसलिये भगवान् पहले अनादिसिद्ध पिता-माताको जगत्‌में अवतीर्ण कराते हैं और बादमें उनके चित्तमें प्रविष्ट होकर जन्मलीला प्रकट करते हैं, प्रकटलीलामें भी भगवान्‌का साधारण मनुष्यके समान शौक्र जन्म नहीं होता। श्रीमन्महाप्रभु भी सद्वारक अवतार हैं और पिता-माताके योगसे अवतीर्ण होकर उन्होंने नरलीला प्रकट की। प्रकटलीलामें भी उनका श्रीविग्रह प्राकृत अस्थि-मांस-मज्जाके द्वारा गठित नहीं होता, वह नित्य चिन्मय कलेवर ही होता है॥९१-९४॥ अवतरणसे पूर्व तात्कालिक समाजकी अवस्था :- प्रकटिया देखे आचार्य सकल संसार। कृष्णभक्तिगन्धहीन विषय-व्यवहार ॥ ९५ ॥ केह पापे, केह पुण्ये करे विषयभोग। भक्तिगन्ध नाहि, याते याय भवरोग ॥ ९६ ॥ अनुवाद—श्रीअद्वैताचार्य प्रभुने पहले प्रकट होकर देखा कि सारा संसार श्रीकृष्ण-भक्तिसे शून्य है और सभी लोग विषय भोगोंमें रत हैं। उस समय कोई पाप कार्योंके द्वारा और तो कोई पुण्य कार्योंके द्वारा विषयोंको भोग कर रहे थे। किन्तु जिसके द्वारा यह भवरोग दूर होता है, उस श्रीकृष्णभक्तिकी गन्धतक भी उनमें नहीं थी ॥ ९५-९६॥ अमृतप्रवाह भाष्य—साक्षात् भगवान्‌ने अवतीर्ण होनेसे पहले ही 'गुरुवर्गेर सञ्चार' अर्थात् पृथ्वीपर गुरुवर्गोंको जन्म ग्रहण करवाया। अन्यान्य गुरुवर्गोंके साथ श्रीमाधवेन्द्रपुरी, श्रीईश्वरपुरी, श्रीशची, श्रीजगन्नाथ, श्रीअद्वैताचार्य प्रकट हुए। श्रीअद्वैताचार्य प्रभुने प्रकट होकर देखा कि समस्त संसार ही पाप-पुण्य कार्योंमें लगा है और उनमें श्रीकृष्णभक्ति है ही नहीं। सभी जीव विषयभोग कर रहे हैं, किन्तु जिससे भवरोग दूर होता है, उस श्रीकृष्णभक्तिको वे अपने कार्योंके साथ नहीं कर रहे हैं॥ ९२-९६॥ अमृतानुकणिका—अच्युत भक्तिरहित सत्कर्म हो, अथवा नैष्कर्म्य ही हो, ज्ञान ही हो, अथवा अज्ञान ही हो; नीति ही हो अथवा दुर्नीति ही हो, कोई भी संसाररूपी दावाग्निके हाथोंसे जीवका उद्धार नहीं कर सकते। तथाकथित परोपकार अथवा महाराज भरतके समान असहाय, निरीह मृगशावकके प्रति सात्त्विक दयारूपी सत्कर्म हो, किन्तु वह संसारसे मुक्त नहीं कर सकता। तीसरा अध्याय | १३९

[ ३/९५-१०० नैष्कर्म्यवादी जीवन्मुक्त मुनि-ऋषियोंकी संसार-वासना उत्पत्तिकी कथा सुनी जाती है। यथा (वासनाभाष्यधृत श्रीभगवत्-परिशिष्ट-वचन)- “जीवन्मुक्ता अपि पुनर्बन्धनं यान्ति कर्मभिः। यद्यचिन्त्यमहाशक्तौ भगवत्यपराधिनः ॥” अर्थात् “अचिन्त्य महाशक्तिसम्पन्न श्रीभगवान्के निकट अपराध करनेपर अर्थात् उनमें नित्य भक्ति परित्याग करनेपर जीवन्मुक्त व्यक्ति भी अपने कर्मोंके द्वारा पुनः बन्धनको प्राप्त करते हैं।” ज्ञानी, योगीगण भी भगवद्भक्तिरहित होनेपर संसारको जय नहीं कर पाते, इस बातके सैकड़ों प्रमाण शास्त्रोंमें पाये जाते हैं। यथा भागवत (१०/२/३२)- “येऽन्येऽरविन्दाक्ष विमुक्तमानिन- स्त्वय्यस्तभावादविशुद्धबुद्धयः। आरुह्य कृच्छ्रे पतन्त्यधोऽनादृतयुष्मदङ्घ्रयः ॥” अर्थात् “यदि कोई कहे कि भगवत्-चरणाश्रयकी क्या आवश्यकता है? शुष्कज्ञानके द्वारा ही तो भव-सागरको पार किया जा सकता है! इसके उत्तरमें कहते हैं-हे कमललोचन! आपके भक्तोंके अतिरिक्त अन्य जो व्यक्ति स्वयंको 'मुक्त' मानकर अभिमान करते हैं, आपके प्रति उनकी प्रीति नहीं रहनेके कारण वे मलिनचित्तवाले हैं। वे व्यक्ति अतिशय कष्ट उठाकर किसी प्रकार मोक्षके निकट तक पहुँचनेपर भी आपके चरणकमलोंका अनादर करनेके कारण वहाँसे गिर जाते हैं।” तात्पर्य यह है कि ज्ञानी लोग अपने आपको बहुत कष्टसाध्य तपस्याके प्रभावसे जीवन्मुक्त माननेपर भी और अति उन्नत पदवीपर आरूढ़ होनेपर भी 'मैं ही ब्रह्म हूँ'-ऐसा विचार करके भगवान्‌की भक्ति परित्याग करके अधःपतित हो जाते हैं। भागवत (४/२३/१२)- “तावन्न योगगतिभिर्यतिरप्रमत्तो यावद्गदाग्रजकथासु रतिं न कुर्यात्॥” अर्थात् “मुमुक्षु व्यक्ति जब तक गदाग्रज श्रीहरिकी कथामें अनुराग प्राप्त नहीं कर लेते, तब तक वे केवल योगादि साधनोंके द्वारा दूसरे विषयोंसे अनासक्त नहीं हो सकते॥” ९५-९६॥ आचार्यकी जीवोंके लिये दया-विषयक चिन्ता :- लोकगति देखि' आचार्य करुण-हृदय। विचार करेन, लोकेर कैछे हित हय॥९७॥ आपनि श्रीकृष्ण यदि करेन अवतार। आपने आचरि' भक्ति करेन प्रचार॥९८॥ नाम बिनु कलिकाले धर्म नाहि आर। कलिकाले कैछे हवे कृष्ण अवतार॥९९॥ शुद्धभावे करिब कृष्णेर आराधन। निरन्तर सदैन्ये करिब निवेदन॥१००॥ १४० | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

३/९७-१०३ विष्णुके द्वारा ही विष्णुका अवतरण; इसलिये उन्हें अद्वैत कहा है :- आनिया कृष्णेरे करों कीर्त्तन सञ्चार। तबे से 'अद्वैत'-नाम सफल आमार॥१०१॥ कृष्ण वश करिबेन कोन् आराधने। विचारिते एई श्लोक आइल ताँर मने॥१०२॥ अनुवाद—लोगोंकी इस प्रकार गतिविधियोंको देखकर श्रीअद्वैताचार्य प्रभुका हृदय करुणासे भर गया और किस प्रकार इन लोगोंका कल्याण हो, यह विचार करने लगे। यदि श्रीकृष्ण स्वयं अवतार ग्रहण करें, तो वे स्वयं आचरण करके इस भक्तिका प्रचार कर सकते हैं। कलिकालमें हरिनामके अतिरिक्त और कोई धर्म नहीं है, किन्तु कलिकालमें श्रीकृष्णका अवतार कैसे होगा? इसलिये मैं श्रीकृष्णकी शुद्धभावसे आराधना करूँगा और दीनतापूर्वक निरन्तर उनसे अवतीर्ण होनेका निवेदन करूँगा। यदि मैं श्रीकृष्णको अवतीर्ण कराकर जगत्में श्रीकृष्णकीर्त्तनका सञ्चार कर पाऊँगा, तभी मेरा 'अद्वैत'-नाम सफल होगा। कौनसी आराधनासे श्रीकृष्णको वशीभूत किया जा सकता है, इसपर विचार करते-करते उनके मनमें यह श्लोक आया॥९७-१०२॥ भक्तके आत्मनिवेदनसे ही अजितकी पराजय :- विष्णुधर्म-वचन और गौतमीय-तन्त्र-वाक्य- तुलसीदलमात्रेण जलस्य चुलुकेन वा। विक्रीणीते स्वमात्मानं भक्तेभ्यो भक्तवत्सलः ॥१०३॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१०३॥ अमृतप्रवाह भाष्य-तुलसीदल और चुल्लूमात्र जल उनको भक्तिपूर्वक अर्पण करनेसे श्रीकृष्ण अपने भक्तवात्सल्य गुणके कारण स्वयंको भक्तके हाथोंमें बेच देते हैं। किसी-किसी संस्करणमें ये दो श्लोक भी देखे जाते हैं,- “साग्रजं तुलसीपत्रं द्विदलं क्षुद्रमेव च। मञ्जरी सा तु विख्याता प्रशस्ता कृष्णपूजने ॥” अर्थात् “डण्ठलके साथ जुड़े हुए दो छोटे ही तुलसीके पत्र तथा उनमें जुड़ी हुई प्रसिद्ध मञ्जरी श्रीकृष्ण पूजनमें प्रशस्त (महिमायुक्त) माने गये हैं।” यथा राधा प्रिया विष्णोस्तथा च मञ्जरी हरेः। तस्माद्दद्यात् प्रयत्नेन चन्दनेन तु मिश्रिताम्॥” अर्थात् “जैसे राधाजी श्रीकृष्णकी प्रिया हैं, उसी प्रकार मञ्जरी भी उनकी प्रिया हैं, अतः प्रयत्नपूर्वक चन्दनसे मिश्रित मञ्जरी उन्हें प्रदान करनी चाहिये॥” १०३॥ अनुभाष्य-भक्तवत्सलः (निजजनरतः भगवान्) तुलसीदलमात्रेण (चन्दन-मन्त्रादिकं बिना केवलतुलसीपत्रेण) जलस्य चुलुकेन (गण्डूषेण) वा (च) भक्तेभ्यः आत्मानं विक्रीणीते (तदायत्तं करोति)। श्लोक-भावानुवाद-अपने भक्तोंके ध्यानमें रत भगवान्, चन्दन और मन्त्रादिके बिना भी केवल तुलसीपत्र और चुल्लूभर जलके विनिमयमें स्वयंको भक्तोंके आधीन कर देते हैं॥१०३॥ तीसरा अध्याय | १४१

[ ३/१०४-१०७ एइ श्लोकार्थ आचार्य करेन विचारण। कृष्णके तुलसीजल देय येइ जन ॥ १०४॥ तार ऋण शोधिते कृष्ण करेन चिन्तन। 'जल-तुलसीर सम किछु घरे नाहि धन' ॥ १०५॥ तबे आत्मा बेचि' करे ऋणरे शोधन। एत भावि' आचार्य करेन आराधन ॥ १०६॥ अनुवाद-श्रीअद्वैताचार्य इस श्लोकके अर्थपर विचार करने लगे। यदि कोई श्रीकृष्णको तुलसी और जल देता है, तो श्रीकृष्ण उस ऋणका शोधन करनेके लिये चिन्ता करने लगते हैं कि जल और तुलसीपत्रके समान तो मेरे पास कुछ भी धन नहीं है। तब वे अपने-आपको बेचकर अर्थात् उस भक्तके वशीभूत होकर उस ऋणसे मुक्त होते हैं। ऐसा विचार करके श्रीअद्वैताचार्य श्रीकृष्णकी आराधना करने लगे॥१०४-१०६॥ गङ्गाजले तुलसीमञ्जरी अनुक्षण। कृष्णपादपद्म भावि' करे समर्पण ॥ १०७॥ अनुवाद-वे श्रीकृष्णके चरणकमलोंका ध्यान करते हुए गङ्गाजलके साथ तुलसीमञ्जरी अनुक्षण अर्पण करने लगे॥१०७॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जो भक्त श्रीकृष्णको जल-तुलसी देते हैं, श्रीकृष्ण उनका ऋण चुका ना पानेके कारण स्वयंको उसके बदलेमें देकर ऋणका शोधन करते हैं। इसलिये श्रीअद्वैताचार्य श्रीकृष्णके साक्षात् स्वरूपको अवतीर्ण करानेके लिये गङ्गाजल तुलसीमञ्जरीके साथ श्रीकृष्णके चरणकमलोंमें अर्पण करने लगे॥१०६-१०७॥ अमृताणुकणिका-'तुलसीमञ्जरी'-तुलसीके कोमल बीज-मुकुलको मञ्जरी कहते हैं। श्रीकृष्णकी पूजाके लिये मञ्जरीके दोनों ओर दो कोमल पत्तियोंके साथ मञ्जरीका चयन करना चाहिये। महाप्रभुका श्रीरघुनाथदास गोस्वामीको गोवर्धन-शिलार्चन निर्देश (अन्त्य ६/२९७)- “दुइदिके दुइपत्र-मध्ये कोमल मञ्जरी। एइमत अष्टमञ्जरी दिबे श्रद्धा करि' ॥” अर्थात् “दोनों ओर दो पत्तियोंके सहित मञ्जरीका चयन करना और इस प्रकार प्रतिदिन श्रद्धाके साथ आठ मञ्जरियोंसे श्रीगोवर्धन शिलाका पूजन करना।" इससे जाना जा सकता है कि श्रीकृष्णपूजामें तुलसी मञ्जरीका अत्यन्त महत्व है। शास्त्रोंमें अन्यान्य स्थानोंपर भी तुलसी मञ्जरीका महत्व वर्णित है। द्वारका माहात्म्यमें मार्कण्डेय-इन्द्रद्युम्न संवाद (हःभःविः ७/२७९)- “यथा लक्ष्मीः प्रिया विष्णोस्तुलसी च ततोऽधिका।” अर्थात् "लक्ष्मी जिस प्रकार श्रीविष्णुकी प्रिया हैं, तुलसी उससे भी अधिक प्रिया हैं।" कृष्णपादपद्म भावि'- श्रीकृष्णके श्रीचरणोंका चिन्तन करते हुए। श्रीकृष्णके श्रीचरणोंमें तुलसी प्रदान करनेके समय इस प्रकार चिन्तन करना चाहिये, जैसे श्रीकृष्णचरणके सान्निध्यमें उपस्थित हैं और साक्षात् भावसे उनके श्रीचरणोंमें तुलसी अर्पण कर रहे हैं। अन्यान्य उपचार अर्पणके समय भी इसी प्रकार चिन्ता करनी चाहिये। साक्षात्-भजनमें प्रवृत्तियुक्त भजनको 'सासङ्ग-भजन' १४२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

३/१०७-११० ] कहते हैं और साक्षात्-भजनमें प्रवृत्तिहीन भजनको 'अनासङ्ग-साधन' कहते हैं। भक्तिरसामृतसिन्धु (पूर्व १/२०)—“साधनौघैरनासङ्गैरलभ्या सुचिरादपि।” अर्थात् अनासङ्ग साधनोंको चिरकालतक करते रहनेपर भी हरिभक्ति प्राप्त नहीं होती। (आदि ८/१६)—“बहु जन्म करे यदि श्रवण, कीर्त्तन। तबु त' ना पाय कृष्णपदे प्रेमधन॥” अर्थात् “[अपराधके साथ] अनेक जन्मों तक भी यदि श्रवण, कीर्त्तनादि नवधा भक्तिके अङ्गोंका अनुष्ठान किया जाय, तो भी [नामके वास्तविक फल] श्रीकृष्ण-प्रेमधनकी प्राप्ति नहीं होगी॥”१०७॥ कृष्णेर आह्वान करेन करिया हुङ्कार। एमते कृष्णेरे कराइल अवतार ॥ १०८॥ अनुवाद—श्रीअद्वैताचार्य हुङ्कार करके श्रीकृष्णका आह्वान करने लगे। इस प्रकार उन्होंने श्रीकृष्णको अवतरित करवाया॥१०८॥ श्रीकृष्णप्रेम-वितरणरूप भक्तकी इच्छा पूर्ण करनेके लिये ही स्वयं-श्रीकृष्णकी श्रीगौरलीला :— चैतन्येर अवतारे एइ मुख्य हेतु। भक्तेर इच्छाय अवतारे धर्मसेतु ॥ १०९॥ अनुवाद—श्रीकृष्ण-चैतन्य अवतारका यह मुख्य कारण है। भक्तकी इच्छासे धर्मसेतु अर्थात् धर्मरक्षक श्रीभगवान् अवतार ग्रहण करते हैं॥१०९॥ अमृतप्रवाह भाष्य—धर्मके सेतुस्वरूप श्रीकृष्ण भक्तकी इच्छासे अवतीर्ण होते हैं। परमभक्त श्रीअद्वैताचार्यकी प्रार्थनासे श्रीचैतन्य महाप्रभुका अवतार हुआ॥१०९॥ अमृताणुकणिका—'धर्मसेतु'—सेतुका अर्थ है मेड़ अर्थात् खेतके चारों ओर मिट्टीका बनाया हुआ घेरा। खेतके चारों ओर मेड़ रहनेसे खेतकी उर्वरता-शक्ति आदिकी रक्षा होती है, इसलिये मेड़को क्षेत्ररक्षक कहते हैं। इस प्रकार सेतुका अर्थ रक्षक भी होता है, इसलिये धर्मसेतुका अर्थ हुआ धर्मरक्षक। सेतु जिस प्रकार बाहरके असमय जलादिसे खेतकी फसलकी रक्षा करता है और समयपर खेतमें भरे जलको फसलके लिये उसमें स्थिर रखकर फसलकी वृद्धिका आनुकूल्य करता है, उसी प्रकार जो शास्त्रनिषिद्ध आचरणको प्रवेश नहीं करने दें और शास्त्रविहित आचरणादिको जीवोंके मध्य प्रतिष्ठित करके धर्मकी रक्षा करें, वे ही धर्मसेतु अथवा धर्मरक्षक हैं। धर्मरक्षक भगवान् भक्तकी इच्छाको उपलक्ष्य करके धर्मरक्षार्थ जगत्में अवतीर्ण होते हैं॥१०९॥ श्रीमद्भागवत (३/९/११)— त्वं भक्तियोगपरिभावित-हृत्सरोज आस्से श्रुतेक्षितपथो ननु नाथ पुंसाम्। यद्यद्धिया त उरुगाय विभावयन्ति तत्तद्वपुः प्रणयसे सदनुग्रहाय ॥ ११०॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥११०॥ अमृतप्रवाह भाष्य—ब्रह्माजी बोले,—“हे नाथ! आप भक्तोंके श्रवणपथ और नयनपथमें सदा विहार करते हैं। भक्तियोगके द्वारा पवित्र हुए उनके हृदयरूपी कमलमें आप सदा अवस्थान करते तीसरा अध्याय | १४३

[ ३/११०

हैं। हे उरुगाय! भक्तगण अपने हृदयमें आपके जिस-जिस नित्यस्वरूपकी भावना करते हैं, उनके प्रति अनुग्रह करके आप उस-उस स्वरूपको प्रकट करते हैं॥”११०॥ इति अमृतप्रवाहभाष्ये तृतीय परिच्छेदः। तृतीय अध्यायका अमृतप्रवाह भाष्य पूर्ण हुआ। अनुभाष्य—ब्रह्माजी तपस्याके द्वारा भगवान्‌के दर्शन और कृपा प्राप्त करके सृष्टि करनेकी इच्छासे स्तव कर रहे हैं— ननु हे नाथ (हे प्रभो) श्रुतेक्षितपथः (श्रुतं शास्त्रसिद्धान्त-श्रवणं तेन ईक्षितः दृष्टः पन्थाः यस्य सः) त्वं पुंसां भक्तियोग परिभावित-हृत्सरोजे (भक्तियोगेन प्रेम्णा परिभावितं योग्यतां आपादितं यत् हृत्सरोजं तस्मिन्) आस्से (तिष्ठसि)। ते धिया यद् यद् विभावयन्ति (चिन्तयन्ति), हे उरुगाय, (उरुधा एव गीयस इति उरुक्रम) सदनुग्रहाय (सतां भक्तानां अनुग्रहाय) तत् तत् वपुः (शरीरं) प्रणयसे (प्रकर्षेण तत्समीपे नयसि प्रकटयसि)। श्लोक-भावानुवाद—(निःसन्देह) हे प्रभो! शास्त्रसिद्धान्तोंका श्रवण और उनके दिखलाये पथपर जिनकी दृष्टि है, उनके प्रेमसे विभावित हृदयकमलमें आप विराजमान होते हैं। उनकी बुद्धि जिस-जिस रूपका चिन्तन करती है, हे उरुगाय! भक्तोंपर अनुग्रह करके उस-उस शरीरको प्रकृष्टरूपसे आप उनके समीप प्रकट करते हैं। [उत्तम व्यक्तियोंके द्वारा जिनका स्तुतिगान किया जाता है, उन्हें उरुगाय अथवा उरुक्रम कहते हैं] ॥११०॥ इति अनुभाष्ये तृतीय परिच्छेदः। तृतीय अध्यायका अनुभाष्य पूर्ण हुआ। अमृताणुकणिका—‘श्रुतेक्षित-पथ’—शास्त्रोंमें नाना प्रकारके साधन-पन्थोंका उल्लेख है; जो जिस भावसे भगवान्‌को पानेकी इच्छा करता है, वह शास्त्रोंसे उसके अनुकूल साधन-पन्थको ग्रहण करेगा। इस वाक्यका भाव यह है कि शास्त्रोंसे बहिर्भूत किसी भी मनोकल्पित साधनसे भगवत्प्राप्ति सम्भव नहीं है। भक्तिरसामृतसिन्धु-धृत-ब्रह्मयामल वचन (पूर्व २/१०१)— “श्रुति-स्मृति-पुराणादि-पञ्चरात्र-विधिं बिना। ऐकान्तिकी हरेर्भक्तिरुत्पातायैव कल्पते॥” अर्थात् “श्रुति, स्मृति, पुराण तथा पञ्चरात्रादि शास्त्रोंमें वर्णित विधिकी उपेक्षा करके ऐकान्तिक हरिभक्ति केवल उत्पातका ही कारण बनती है।” भक्तियोग-परिभावित-हृत्सरोज—भक्तियोगके द्वारा परिभावित हुआ हृदयरूप कमल अर्थात् भक्तियोगका अनुष्ठान करके साधकका हृदय कमलके समान निर्मल, कोमल और पवित्र हो जाय। साधनभक्तिका अनुष्ठान करते हुए अनर्थ-निवृत्ति, निष्ठा, रुचि, आसक्ति, रति आदि सोपानोंको पार करते हुए चित्त जब परिभावित हो अर्थात् शुद्धसत्त्वके आविर्भावसे उज्ज्वलता धारण करके शुद्धसत्त्व-स्वरूप भगवान्‌के आविर्भावकी योग्यता लाभ करे, तभी उस हृदय-कमलमें श्रीभगवान् आविर्भूत होते हैं, उसके पूर्व नहीं। वे ऐसे हृदय कमलको कभी त्याग नहीं करते और सदा उसमें अवस्थान करते हैं। शास्त्रोंमें भगवान्‌के जिन-जिन रूपोंका वर्णन किया गया है, उनमेंसे भक्त निज बुद्धिके द्वारा जिन-जिन रूपोंका चिन्तन करते हैं, भक्तवत्सल भगवान् उन्हीं रूपोंको भक्तोंके समक्ष प्रकृष्ट

१४४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

३/११०-११३ ] रूपसे प्रकट करते हैं। भगवान् स्वतन्त्र होनेपर भी अपने भक्तोंकी वश्यताको स्वीकार करते हैं। श्रीअद्वैताचार्यकी आराधना और उनकी इच्छानुसार भगवान् जगत्में अवतीर्ण हुए, इसे प्रमाणित करनेके लिये यह श्लोक उद्धृत किया है॥११०॥ एइ श्लोकेर अर्थ संक्षेपेर सार। भक्तेर इच्छाय कृष्णेर सर्व अवतार॥१११॥ चतुर्थ श्लोकेर अर्थ हैल सुनिश्चिते। अवतीर्ण हैला गौर प्रेम प्रकाशिते॥११२॥ अनुवाद—संक्षेपमें इस श्लोकके अर्थका सार यही है कि भक्तकी इच्छासे ही श्रीकृष्णके सभी अवतार होते हैं। चौथे श्लोकका अर्थ यह सुनिश्चित हो गया है कि प्रेम प्रकाश करनेके लिये ही गौराङ्ग महाप्रभु अवतरित हुए हैं॥१११-११२॥ श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास॥११३॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते आदिखण्डे आशीर्वाद-मङ्गलाचरणे चैतन्यावतार-सामान्यकारणं नाम तृतीय-परिच्छेदः। अनुवाद—श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका वर्णन कर रहा है॥११३॥ श्रीचैतन्यचरितामृतके आदिखण्डके आशीर्वाद-मङ्गलाचरणमें चैतन्यावतारका सामान्य कारण नामक तीसरा अध्याय समाप्त। तीसरा अध्याय | १४५

प्रिया यदि मान करि' करये भर्त्सन। वेदस्तुति हैते हरे सेइ मोर मन ॥ एइ सब रसनिर्यांस करिब आस्वाद। एइ द्वारे करिब सब भक्तरे प्रसाद ॥

चौथा अध्याय चौथे अध्यायका कथासार—इस चौथे अध्यायमें श्रीकृष्णदास कविराज यह दृढ़तापूर्वक कह रहे हैं कि तीन गूढ़ प्रयोजन-सिद्धिके लिये श्रीचैतन्य महाप्रभु अवतीर्ण हुए। (प्रथम प्रयोजन)—राधिका मेरे प्रेमकी आश्रय है और मैं उस प्रेमका विषय होनेके कारण आश्रयजातीय सुखका अनुभव करनेमें असमर्थ हूँ। इसलिये मैं आश्रयस्वरूप राधिकाके भावोंका अवलम्बनकर उसका आस्वादन करूँगा। (द्वितीय प्रयोजन)—श्रीमती राधिका मेरी जिस माधुरीका आस्वादन करती है, वह जगत्-आकर्षक होनेपर भी मैं उसका आस्वादन नहीं कर पाता हूँ; इसलिये राधिकाके भावों और अङ्गकान्तिको ग्रहण किये बिना मेरा यह प्रयोजन सिद्ध नहीं होगा। (तृतीय प्रयोजन)—श्रीराधिकाके सङ्गमें मुझे जो सुख मिलता है, उसकी अपेक्षा अधिक सुख राधिकाको मेरे सङ्गसे मिलता है। इसलिये मुझमें कोई एक ऐसा अपूर्व रस है, जिसका भोग करके राधिकाको मुझसे अधिक सुख प्राप्त होता है। मेरे लिये विजातीय भावसे इस सुखको अनुभव करना सम्भव नहीं है। राधिकाके भाव और कान्तिको अङ्गीकार करके राधिकाके स्वजातीय भावोंका आस्वादन कर पाऊँगा। इन तीन गूढ़ इच्छाओंको पूर्ण करनेके लिये श्रीचैतन्य महाप्रभु अवतीर्ण हुए। युगधर्मकी स्थापना और श्रीअद्वैतचन्द्रादि भक्तोंकी आराधनाको स्वीकार करना श्रीचैतन्य महाप्रभुके अवतारका केवल बाह्य कारण है। श्रीस्वरूप गोस्वामी श्रीचैतन्य महाप्रभुके अन्तरङ्ग भक्तोंमें प्रधान हैं; उनके कड़चाके श्लोकोंसे यह गूढ़ तत्त्व प्राप्त होता है। श्रीरूपगोस्वामीके श्लोक द्वारा भी इस सिद्धान्तकी दृढ़ता स्थापित हुई है। इस अध्यायमें काम और प्रेमके तत्त्वका भेद दिखलाकर श्रीकृष्णप्रीतिकी कामनाको कामतत्त्वसे पृथक् किया गया है। (अमृतप्रवाह भाष्य) श्रीगौरकृपासे श्रीकृष्णस्वरूपका निर्णय :— श्रीचैतन्यप्रसादेन तद्रूपस्य विनिर्णयम्। बालोऽपि कुरुते शास्त्रं दृष्ट्वा व्रजविलासिनः ॥ १॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥ १॥ अमृतप्रवाह भाष्य—एक मूर्ख व्यक्ति भी श्रीचैतन्य महाप्रभुकी कृपासे शास्त्रोंको देखकर व्रजविलासी श्रीकृष्णके तत्त्वस्वरूपका निरूपण करनेमें समर्थ हो जाता है॥ १॥ अनुभाष्य—बालः (अर्भकः) अपि श्रीचैतन्यप्रसादेन (गौरकृपया) शास्त्रं दृष्ट्वा व्रजविलासिनः (ब्रजेन्द्रनन्दनस्य) तद्रूपस्य (राधाकृष्णाभिन्नगौररूपस्य) विनिर्णयं (तत्त्वनिर्देशं) कुरुते। श्लोक-भावानुवाद—एक बालक भी श्रीगौरसुन्दरकी कृपासे शास्त्रोंको देखकर व्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्णके अर्थात् श्रीराधा-कृष्णसे अभिन्न श्रीगौरसुन्दररूपके तत्त्वका निरूपण कर सकता है॥ १॥

[ ४/२-८ जय जय श्रीचैतन्य जय नित्यानन्द। जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द॥२॥ अनुवाद-महाप्रभु श्रीचैतन्यदेव की जय हो। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो। श्रीअद्वैतचन्द्रकी जय हो। श्रीगौर-भक्तवृन्दकी जय हो॥२॥ चतुर्थ श्लोकेर अर्थ कैल विवरण। पञ्चम श्लोकेर अर्थ शुन दिया मन॥३॥ अनुवाद-इससे पूर्व अध्यायमें मङ्गलाचरणके चौथे श्लोकके अर्थको विस्तारसे कहा है। हे भक्तों! अब आप उसके पाँचवें श्लोकके अर्थको ध्यानपूर्वक श्रवण कीजिये। मूल-श्लोकेर अर्थ करिते प्रकाश। अर्थ लगाइते आगे कहिये आभास॥४॥ अनुवाद-मूल श्लोकके अर्थको प्रकाश करनेसे पहले उसकी भूमिका प्रस्तुत कर रहा हूँ॥४॥ प्रथम चौदह श्लोकोंमें चतुर्थ श्लोक-तात्पर्य— नाम-प्रेम-प्रचार श्रीगौरावतारका बाह्य कारण :— चतुर्थ श्लोकेर अर्थ एइ कैल सार। प्रेम-नाम प्रचारिते एइ अवतार॥५॥ अनुवाद-मैंने चौथे श्लोकका सारार्थ यह दिया है कि श्रीगौरसुन्दरका अवतार जगत्में नाम-सङ्कीर्तनके प्रचार और श्रीकृष्णप्रेमको प्रदान करनेके लिये हुआ है॥५॥ सत्य एइ हेतु, किन्तु एहो बहिरङ्ग। आर एक हेतु, शुन, आछे अन्तरङ्ग॥६॥ अनुवाद-यह बात सत्य है, किन्तु यह अवतार लेनेका बाह्य कारण है। उसका एक और कारण है; वह अन्तरङ्ग अर्थात् गूढ़ कारण है, उसे अब श्रवण करो॥६॥ अमृतप्रवाह भाष्य—तीसरे अध्यायमें चौथे श्लोकका सारार्थ इस प्रकार निरूपित किया गया है—प्रेम अर्थात् प्रेमभक्ति और श्रीकृष्णनाम प्रचार करने लिये गौराङ्ग महाप्रभुका अवतार हुआ है। उस सिद्धान्तका जिस कारणसे उल्लेख किया गया, वह सत्य होनेपर भी बहिरङ्ग अर्थात् बाह्य कारण है, गूढ़ कारण नहीं। इसका एक अन्तरङ्ग (गूढ़) कारण भी है, अब उसका वर्णन कर रहा हूँ॥४-६॥ श्रीगौरावतारके गुह्यकारण वर्णन करनेके लिये पहले श्रीकृष्ण और विष्णुलीलाके वैचित्र्यका वर्णन :— पूर्वे येन पृथिवीर भार हरिबारे। कृष्ण अवतीर्ण हैला शास्त्रेते प्रचारे॥७॥ विष्णुका कार्य—साधुओंकी रक्षा और दुष्टोंका नाश; स्वयं श्रीकृष्णका वह कार्य नहीं :— स्वयं भगवानेर कर्म नहे भारहरण। स्थितिकर्त्ता विष्णु करेन जगत्पालन॥८॥ १४८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

४/७-१४ ] अवतारी श्रीकृष्णके अवतरणकालमें उनके साथ अवतार विष्णुका मिलन :- किन्तु कृष्णेर येइ हय अवतार-काल। भारहरण-काल ताते हइल मिशाल॥ ९॥ अनुवाद—शास्त्रोंमें यह वर्णन है कि पूर्वकाल अर्थात् द्वापरयुगमें श्रीकृष्ण पृथ्वीका भार हरण करनेके लिये अवतीर्ण हुए थे। भू-भारहरण स्वयं-भगवान्‌का कार्य नहीं है, स्थितिकर्त्ता विष्णु ही असुरोंका संहारकर जगत्‌का पालन करते हैं। किन्तु जब श्रीकृष्णके अवतार ग्रहणका समय आया, तो उस समय पृथ्वीके भारहरणका काल भी उपस्थित हो गया॥७-९॥ पूर्ण भगवान् अवतरे येइ काले। आर सब अवतार ताँते आसि' मिले॥१०॥ नारायण, चतुर्व्यूह, मत्स्याद्यवतार। युग-मन्वन्तरावतार, यत आछे आर॥११॥ सबे आसि' कृष्ण-अङ्गे हय अवतीर्ण। ऐछे अवतरे कृष्ण भगवान् पूर्ण॥ १२॥ देहस्थित अंश-विष्णुके द्वारा जगत्का भारहरण और पालनलीला :- अतएव विष्णु तखन कृष्णेर शरीरे। विष्णुद्वारे कृष्ण करे असुर-संहारे॥१३॥ आनुषङ्ग-कर्म एइ असुर-मारण। ये लागि' अवतार, कहि से मूल कारण॥ १४॥ अनुवाद—पूर्ण भगवान् जिस समय अवतरित होते हैं, उस समय अन्य सभी अवतार भी उनमें समाहित हो जाते हैं। भगवान् नारायण, चतुर्व्यूह (वासुदेव, सङ्कर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध), मत्स्यादि अंशावतार, युगावतार, मन्वन्तरावतार और जितने भी अन्य अवतार हैं, वे सभी श्रीकृष्णके अङ्गोंमें समाहित होकर अवतीर्ण होते हैं। इस प्रकार पूर्ण भगवान् श्रीकृष्णका अवतार होता है। इसलिये विष्णु उस समय श्रीकृष्णके शरीरमें रहते हैं और विष्णुके द्वारा ही श्रीकृष्ण असुर-संहार कराते हैं। असुरोंको मारना आदि आनुषङ्गिक कार्य हैं। किन्तु जिसके लिये उनका अवतार होता है, उस मूलकारणको अब कह रहा हूँ॥१०-१४॥ अमृतानुकणिका—श्रीकृष्णने अर्जुनसे कहा (गीता ४/७-८)— “यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्॥ परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥” अर्थात् “हे भारत! जब-जब धर्मकी हानि और अधर्मकी वृद्धि होती है, तब-तब मैं अपने नित्यसिद्ध देहको प्रकट करता हूँ। मैं अपने एकान्त भक्तोंके परित्राण, दुष्टोंके विनाश और धर्मकी संस्थापनाके लिए युग-युगमें आविर्भूत होता हूँ।” चौथा अध्याय | १४९

[ ४/१०-१५ किन्तु वे स्वयंरूपमें ब्रह्माके एक दिनमें (एक हजार चतुर्युगमें) एक बार ही अवतीर्ण होते हैं, प्रति युगमें नहीं। इसलिये गीताके इन श्लोकोंका तात्पर्य यह है कि श्रीकृष्ण युगावतारके रूपमें प्रत्येक युगमें अवतीर्ण होते हैं, स्वयंरूपमें नहीं। दैत्यों आदिके अत्याचारोंसे दुःखित पृथ्वीकी प्रार्थनापर ब्रह्माजी क्षीरसमुद्रके तटपर गये और पृथ्वीके दुःखोंकी गाथा कही तथा उसके त्राणके लिये भगवान्‌से निवेदन किया। यहाँ प्रश्न हो सकता है कि ब्रह्माजीकी प्रार्थनापर स्वयं भगवान् क्यों अवतीर्ण हुए? वे युगावतारको भेजकर पृथ्वीके कष्टोंका निवारण कर सकते थे। इसके उत्तरमें कहा जा सकता है—स्वयं भगवान् ब्रह्माजीकी प्रार्थनापर जगत्में अवतीर्ण नहीं हुए। ब्रह्माजीके क्षीरसमुद्रके तटपर जानेसे पहले ही भगवान्‌ने अवतार लेनेका निर्णय ले लिया था। आकाशवाणीके द्वारा उन्होंने ब्रह्माजीको बतलाया कि वे पृथ्वीकी दुर्दशाके विषयमें पहलेसे ही जानते हैं और शीघ्र ही स्वयं भगवान् प्रपञ्चमें अवतीर्ण होंगे। ब्रह्माजीकी प्रार्थनासे उसी समय भूभार हरणके लिये युगावतारका भी समय आ गया। इसलिये श्रीकृष्णके अवतारकालमें भारहरणकाल भी मिल गया। स्वयं भगवान्‌में उनके सभी अवतार रहते हैं और अपने शरीरमें स्थित विष्णुके द्वारा श्रीकृष्णने असुरोंका संहार करवाया। स्वयं भगवान् श्रीकृष्णने अवतरित होनेकी इच्छा स्वयं ही की, वे किसीकी प्रार्थनापर अवतीर्ण नहीं हुए, इसके अनेक प्रमाण हैं। जैसे भागवत (१०/२/३९) श्लोककी टीकाके प्रारम्भमें ही श्रीविश्वनाथ चक्रवर्ती ठाकुरने लिखा है—“हमारी प्रार्थनासे आप हमारा पालन करनेके लिये जगत्में अवतरित हो रहे हैं—ऐसा विचार केवल हमारा अभिमानमात्र है, वास्तवमें आपका जन्म, कर्म और लीला आपकी स्वेच्छासे सिद्ध है।” कुन्तीदेवीने भी श्रीकृष्णकी स्तुति करते हुए कहा (भागवत १/८/२०)— “तथा परमहंसानां मुनीनाममलात्मनाम्। भक्तियोगविधानार्थं कथं पश्येम हि स्त्रियः ॥ ” अर्थात् “मननशील, आसक्तिरहित, आत्म-अनात्म विवेकी जीवन्मुक्त परमहंस पुरुष भी आपकी महिमाके प्रभावके कारण आपका दर्शन नहीं कर पाते। इसलिये ऐसे पुरुषोंमें भी अपने प्रति भक्ति उत्पन्न करानेके उद्देश्यसे अवतीर्ण आपका मेरे जैसी मुग्ध स्त्रियाँ कैसे दर्शन कर सकती हैं अर्थात् किस प्रकार आपको जाननेमें समर्थ हो सकती हैं?” अक्रूरजी श्रीकृष्ण-बलरामको मथुरा ले जानेके लिये ब्रजमें आते हुए मनमें उनका चिन्तन करते हुए कह रहे हैं (विष्णुपुराण ५/१७/११)— “साम्प्रतं च जगत्स्वामी कार्यमात्महृदि स्थितम्। कर्तुं मनुष्यतां प्राप्तः स्वेच्छादेहधृगव्ययम् ॥” अर्थात् “इस समय उन अव्ययात्मा जगत्-स्वामी श्रीकृष्णने अपने हृदयमें स्थित कार्य करनेके उद्देश्यसे ही अब नरलीला प्रकट की है।” ॥ १०-१४॥ वैधी भक्तिके प्रचारके लिये विष्णुका अवतार, रागमार्गकी भक्तिके प्रचारके लिये श्रीकृष्णका अवतार :- प्रेमरस-निर्यास करिते आस्वादन। रागमार्ग भक्ति लोके करिते प्रचारण ॥ १५ ॥ १५० | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

४/१५-१६ ] रसिक-शेखर कृष्ण परमकरुण। एइ दुइ हेतु हैते इच्छार उद्गम॥ १६ ॥ अनुवाद—श्रीकृष्ण रसिकशेखर हैं, इसलिये अपने ही प्रेमरसके सारका आस्वादन और वे परम करुण हैं, इसलिये जगत्में बद्धजीवोंके उद्धारके लिये रागमार्ग भक्तिका प्रचार—इन दो कारणोंसे श्रीकृष्णकी अवतीर्ण होनेकी इच्छा उत्पन्न हुई॥ १५-१६॥ अमृतानुकणिका—'प्रेमरस निर्यास'—विभाव-अनुभावादिके मिलनसे परमास्वादन-चमत्कारिता-प्राप्त प्रेमका सार। 'रागमार्ग भक्ति'—रागानुगा भक्ति। (भःरःसिः पूर्व २/२७२,२७०)— “इष्टे स्वारसिकी रागः परमाविष्टता भवेत्। तन्मयी या भवेद्भक्तिः साऽत्र रागात्मिकोदिता॥ विराजन्तीमभिव्यक्तं व्रजवासिजनादिषु। रागात्मिकामनुसृता या सा रागानुगोच्यते॥” अर्थात् “इष्ट (श्रीकृष्ण) में स्वाभाविकी जो एक प्रेममयी तृष्णा है, उसके कारण इष्टमें परमाविष्टता अथवा आवेश हुआ करता है। उस प्रेममयी-तृष्णाका नाम है—'राग'। रागमयी भक्तिको 'रागात्मिका-भक्ति' कहते हैं और यह व्रजवासी-जनोंमें सुस्पष्ट भावसे विराजमान है। उस रागात्मिका-भक्तिका जो अनुगमन अथवा अनुसरण करती है, उसे 'रागानुगा-भक्ति' कहते हैं।” अन्य युगावतार जगत्में वैधीभक्तिकी स्थापनाके लिये अवतीर्ण होते हैं। परन्तु स्वसुख-वासनाशून्य और श्रीकृष्णसुखैकतात्पर्यमयी सेवामें श्रीकृष्णके प्रति भक्तोंका जो ऐश्वर्यज्ञानहीन विशुद्ध प्रेम प्रकाश पाता है, उस प्रेम-रस-सारका आस्वादन करनेके लिये और जीवोंमें रागानुगा भक्तिके प्रचारके लिये श्रीकृष्ण व्रजमें अवतीर्ण हुए—यही स्वयं भगवान् श्रीकृष्णके अवतारका अन्तरङ्ग कारण है। इन दो उद्देश्योंकी सिद्धिकी इच्छा उनके दो स्वरूपानुबन्धि गुणोंके कारण ही हुई, किसी अन्यके द्वारा नहीं। श्रीकृष्णका रसिक-शेखरत्व और परम-करुणत्व—ये दो गुण उनके स्वरूपानुबन्धि गुण हैं। वे रसिक शेखर हैं, इसलिये उत्कृष्ट रसास्वादनकी उनकी स्वाभाविकी इच्छा है, रसोंमें भक्तोंका प्रेमरस-निर्यास (सार) सर्वोत्कृष्ट है। तभी उनकी भक्तोंके प्रेमरस-निर्यासके आस्वादनकी इच्छा हुई। मायाबद्ध जीव संसारमें अनादिकालसे दुःख भोग रहे हैं। उनके इस संसार दुःखको दूरकर अपने श्रीचरणसेवाका अन्तरङ्गतम अधिकार देकर परमसुखके अधिकारी बनानेके अभिप्रायसे परम-करुण श्रीकृष्णकी रागानुगाभक्तिके प्रचारकी इच्छा हुई। जगत्में तब केवल वैधीभक्ति प्रचलित थी, परन्तु वैधीभक्तिके द्वारा व्रजके भावको प्राप्त नहीं किया जा सकता। 'रसिक-शेखर'—रसिकोंमें सर्वश्रेष्ठ; रसिकेन्द्र चूड़ामणि। परतत्त्व श्रीकृष्णको श्रुतियोंमें कहा गया हैं—'रसो वै सः' अर्थात् वे रसस्वरूप हैं। रस-शब्दके दो अर्थ हैं। 'रस्यते आस्वाद्यते इति रसः'—जिसका आस्वादन किया जाय, वह रस है; जैसे मधु। और 'रसयति आस्वादयति इति रसः'—जो आस्वादन करे, उसे भी रस कहा गया है; जैसे भ्रमर। इसलिये रस-शब्दके अर्थ हैं—आस्वाद्य रस और आस्वादक रसिक। इस पयारमें आस्वादक रसिक—केवल एक ही अर्थका उल्लेख हुआ है। श्रीकृष्ण अद्वय-तत्त्व हैं, उनके समान रसिक अन्य कोई नहीं हैं, इसलिये वे रसिक-शेखर हैं। चौथा अध्याय | १५१

[ ४/१५-१९ 'एइ दुइ हेतु हैते इच्छार उद्गम'-ये दो इच्छाएँ श्रीकृष्ण अवतारके मूल कारण होनेपर भी दोनों इच्छाओंको एक समान प्रधान नहीं कहा जा सकता। रसास्वादन उनका निजी कार्य है, केवल अपने लिये है- “अवतारेर आर एक आछे मुख्य बीज। रसिकशेखर कृष्णेर सेइ कार्य निज॥” (आदि ४/१०३) और करुणा उनका एक स्वरूपगत गुण है, इसीके वशीभूत होकर वे जीवके निस्तारकी चेष्टा करते हैं- “'लोक निस्तारिब', - एइ ईश्वर-स्वभाव॥” (अन्त्य २/६) इस करुणाके वशीभूत होकर उन्होंने जीवोंके निस्तारके उद्देश्यसे रागमार्गकी भक्तिके प्रचारकी इच्छा की। रसास्वादन-स्पृहाके परिपूर्ण होनेसे जीवोंके लिये रागमार्गकी भक्तिका प्रचार आनुषङ्गिक रूपसे स्वतः ही सम्पन्न हो जायेगा। इसलिये प्रेमरस-निर्यासर-आस्वादन ही श्रीकृष्ण अवतारका मुख्य अन्तरङ्ग कारण है; और रागमार्ग भक्ति-प्रचारको गौण अन्तरङ्ग कारण मानना होगा। तथापि दोनों कारणोंको अन्तरङ्ग कहनेका हेतु यह है- दोनों कार्य श्रीकृष्णके निज कार्य हैं, उनके अतिरिक्त अन्य कोई भी भगवत्स्वरूप रागमार्गकी भक्तिका प्रचार नहीं कर सकते॥ १५-१६॥ ऐश्वर्यज्ञानेते सब जगत् मिश्रित। ऐश्वर्य-शिथिल-प्रेमे नाहि मोर प्रीत॥ १७॥ अनुवाद-सभी लोगोंकी भक्ति मेरे ऐश्वर्य ज्ञानसे मिश्रित है। किन्तु ऐसे ऐश्वर्य-ज्ञानसे शिथिल प्रेममें मेरी प्रीति नहीं है॥ १७॥ अनुभाष्य-आदिलीला ३/१६ में यह पद्य द्रष्टव्य है॥ १७॥ आमारे ईश्वर माने, आपनाके हीन। तार प्रेमे वश आमि ना हइ अधीन॥ १८॥ अनुवाद-जो मुझे ईश्वर मानता है और स्वयंको हीन (छोटा) समझता है, ऐसे व्यक्तियोंके प्रेमसे मैं वशीभूत नहीं होता हूँ॥ १८॥ आमाके त' ये ये भक्त भजे येइ भावे। तारे से से भावे भजि, - ए मोर स्वभावे॥ १९॥ अनुवाद-जो-जो भक्त जिस-जिस भावसे मेरा भजन करता है, मैं उसी-उसी भावसे उसका भजन करता हूँ, यह मेरा स्वभाव है॥ १९॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जिस समय स्वयं-भगवान् श्रीकृष्ण अवतीर्ण हुए थे, उसी समय जगत्के भार-हरणका काल भी उपस्थित हुआ। जगत्के भार-हरणका दायित्व स्थितिकर्त्ता विष्णुके ऊपर है, भार-हरण स्वयं-भगवान्का कार्य नहीं है। श्रीकृष्णके अवतीर्ण होनेके समय भारहरणका काल उपस्थित होनेसे, पूर्ण भगवान् श्रीकृष्णमें इसलिये नारायण, चतुर्व्यूह अर्थात् वासुदेव- सङ्कर्षण-प्रद्युम्न-अनिरुद्ध, मत्स्यादि सभी अंशावतार, युगावतार और मन्वन्तरावतार-सभी श्रीकृष्णके अङ्गोंमें अवतीर्ण हुए थे। पूर्ण भगवान्में उनके अङ्ग और अंशादि-खण्डरूप सभी १५२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

४/१७-२० ]

भगवतावतार अवश्य ही आश्रय करके रहते हैं तथा उनके द्वारा नियुक्त पालनकर्त्ता विष्णु श्रीकृष्णके स्वरूपमें ही थे। विष्णुके द्वारा ही श्रीकृष्ण सभी असुरोंका संहार करते हैं। असुरोंका वध श्रीकृष्णावतारका केवल आनुषङ्गिक कार्यमात्र है। किन्तु प्रेमरस-सारके आस्वादन और राग तथा भक्तिको जगत्में प्रचार करनेके लिये परम-रसिक और परम-करुणामय श्रीकृष्णने अवतीर्ण होनेके लिये इच्छा की थी। श्रीकृष्णके मनका भाव यह है— “ऐश्वर्यज्ञानसे जगत् परिपूरित है; उस ऐश्वर्यज्ञानसे जो शिथिल प्रेम उदित होता है, उसमें मेरी प्रीति नहीं रहती। जो भक्त स्वयंको छोटा मानकर मुझे ईश्वर मानता है, उसका प्रेम ऐश्वर्यगत है, मैं कभी भी उस प्रेमके अधीन नहीं होता हूँ; मेरा जो जिस भावसे भजन करता है, मैं भी उसका उसी भावसे भजन करता हूँ, यह मेरा स्वभाव है।” ॥ १७-१९॥ अमृतानुक्रमणिका—ऐश्वर्यज्ञानी भक्त श्रीकृष्णको अनन्तकोटि ब्रह्माण्डोंके और समस्त भगवत्स्वरूपोंके भी ईश्वर मानकर स्वयंको एक धूलिकणसे भी तुच्छ मानते हैं, इसलिये वे श्रीकृष्णके अनुग्रहके प्रार्थी हैं अर्थात् श्रीकृष्णके अधीन हैं, किन्तु श्रीकृष्ण उनके अधीन नहीं हैं। प्रेमकी जिस अवस्थामें पहुँचकर भक्त श्रीकृष्णको वशीभूत कर सकते हैं, ऐश्वर्यज्ञानी भक्त प्रेमकी उस अवस्थाको प्राप्त नहीं कर सकते, क्योंकि ऐश्वर्यज्ञानसे उनका प्रेम शिथिल हो जाता है और श्रीकृष्ण ऐसे प्रेमके वशीभूत नहीं होते तथा उस प्रेममें उनकी प्रीति नहीं है। यहाँ प्रश्न हो सकता है—श्रीकृष्ण शुद्धप्रेमवाले भक्तोंके अधीन होते हैं, किन्तु ऐश्वर्यज्ञानयुक्त भक्तोंके अधीन नहीं होते, तो क्या इसके द्वारा श्रीकृष्णका पक्षपातित्वरूप वैषम्य परिलक्षित नहीं होता? इसके उत्तरमें कह रहे हैं—जो भक्त जिस भावसे श्रीकृष्णका भजन करता है, वे उसपर उसीके अनुरूप अनुग्रह करते हैं। जो स्वयंको श्रीकृष्णके अधीन मानकर उनसे अनुग्रहकी प्रार्थना करते हैं, श्रीकृष्ण भी उन्हें अपने अधीन भक्त मानकर अधीनसूचक अनुग्रह प्रकाश करते हैं। और जो भक्त श्रीकृष्ण-वशीकरण प्रेमकी प्रार्थना करते हैं, श्रीकृष्ण भी उन्हें वह प्रेम प्रदानकर उसके अधीन हो जाते हैं। श्रीकृष्ण सदा ही भक्तोंकी प्रार्थनाके अनुरूप अनुग्रह प्रकाश करते हैं। यह श्रीकृष्णका स्वभाव है, इसलिये इसमें उनका पक्षपातित्व प्रकाश नहीं होता। यदि वे किसी-किसीपर उसके भावानुरूप कृपा करें और किसी-किसीपर उसके भावानुरूप कृपा नहीं करें, तब उनका पक्षपातित्व प्रकाशित होगा। यदि कहें कि सर्वशक्तिमान् श्रीकृष्ण क्या इस भक्तका ऐश्वर्यज्ञान दूरकर उसे निजवशीकरण प्रेम नहीं प्रदान कर सकते? इस पयार (१९) में इसके उत्तरमें कह रहे हैं—भक्तकी प्रार्थनाके अनुरूप अनुग्रह प्रकाश करना ही श्रीकृष्णका स्वभाव अथवा स्वरूपानुबन्धि गुण है और इसमें कभी भी परिवर्तन नहीं होता। इसलिये श्रीकृष्ण ऐश्वर्यज्ञानयुक्त भक्तके भावका परिवर्तन नहीं करते॥ १७-१९॥ श्रीमद्भगवद्गीता (४/११)— ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्। मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥ २० ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥२०॥

चौथा अध्याय | १५३