भारतकोश
संग्रह पर लौटें

स्वदेशी भारत एवं विदेशी कंपनियों का षड़यन्त्र

Swadeshi Bharat evam Videshi Kampaniyon Ka Shadyantra

राजीव दीक्षित / रोबिन सिराना द्वारा

स्रोत: Swadeshi Bharat & Rajiv Dixit Lectures · Swadeshi Robin Sirana · 2017 (उद्गम)

DevanagariHindipublished77 पृष्ठ

10 करोड़ लोगों को मौत के घाट उतारने वाले लोग आज हमको सिखाते है कि हिंदुस्तान में ह्यूमन राईट की स्थिति बहुत खराब है। जिनका इतिहास ही ह्यूमन राईट के वोइलेसन्. पे टिका हुआ है, जिनकी पूरी की पूरी सभ्यता 10 करोड़ लोगों की लाश पर टिकी हुई है, जिनकी पूरी की पूरी तरक्की और विकास 10 करोड़ रेड इंडियनों लोगों के खून से लिखा गया है, ऐसे अमरीका के लोग आज हमको कहते है कि हिंदुस्तान में साहब, ह्यूमन राईट की बड़ी खराब स्थिति है, कश्मीर में, पंजाब में, वगेरह वगेरह, और जो काम मारने का, पीटने का, लोगों की हत्याएं कर के सोना लूटने का, चांदी लूटने का काम कोलंबस और स्पेन के लोगों ने अमेरीका में किया, ठीक वही काम वास्कोडीगामा ने 1498 में हिंदुस्तान में किया।

ये वास्कोडीगामा जब कालीकट में आया, 20 मई, 1498 को, तो कालीकट का राजा था उस समय झामोरिन, तो झामोरिन के राज्य में जब ये पहुंचा वास्को डी गामा, तो उसने कहा कि मैं तो आपका मेहमान हूँ, और हिंदुस्तान के बारे में उसको कहीं से पता चल गया था कि इस देश में “अतिथि देवो भव” की परंपरा, तो झामोरिन ने बेचारे ने, ये अतिथि है ऐसा मान कर उसका स्वागत किया, वास्को डी गामा ने कहा कि मुझे आपके राज्य में रहने के लिए कुछ जगह चाहिए, आप मुझे रहने की इजाजत दे दो, परमिशन दे दो। झामोरिन बेचारा सीधा सदा आदमी था, उसने कालीकट में वास्को डी गामा को रहने की इजाजत दे दी। जिस वास्को डी गामा को झामोरिन के राजा ने अतिथि बनाया, उसका आथित्य ग्रहण किया, उसके यहाँ रहना शुरू किया, उसी झामोरिन की वास्को डी गामा ने हत्या करायी, और हत्या करा के खुद वास्को डी गामा कालीकट का मालिक बना, और कालीकट का मालिक बनने के बाद उसने क्या किया कि समुद्र के किनारे है कालीकट केरल में, वहां से जो जहांज आते जाते थे, जिसमे हिन्दुस्तानी व्यापारी अपना माल भर-भर के साउथ ईस्ट एशिया और अरब के देशों में व्यापार के लिए भेजते थे, उन जहांजो पर टैक्स वसूलने का काम वास्को डी गामा करता था, और अगर कोई जहांज वास्को डी गामा को टैक्स ना दे, तो उस जहांज को समुद्र में डुबोने का काम वास्कोडीगामा करता था, और वास्कोडीगामा हिंदुस्तान में आया पहली बार 1498 में, और यहाँ से जब लूट के सम्पत्ति ले गया, तो 7 जहांज भर के सोने की अशर्फिया थी। पोर्तुगीज सरकार के जो डॉक्यूमेंट है वो बताते है कि वास्कोडीगामा पहली बार जब हिंदुस्तान से गया, लूट कर सम्पत्ति को ले कर के गया, तो 7 जहांज भर के सोने की अशर्फिया, उसके बाद दुबारा फिर आया वास्कोडीगामा। वास्कोडीगामा हिंदुस्तान में 3 बार आया लगातार लूटने के बाद, चौथी बार भी आता लेकिन मर गया, दूसरी बार आया तो हिंदुस्तान से लूट कर जो ले गया वो करीब 11 से 12 जहांज भर के सोने की अशर्फिया थी, और तीसरी बार आया और हिंदुस्तान से जो लूट कर ले गया वो 21 से 22 जहांज भर के सोने की अशर्फिया थी। इतना सोना चांदी लूट कर जब वास्को डी गामा यहाँ से ले गया तो पुर्तगाल के लोगों को पता चला कि हिंदुस्तान में तो बहुत सम्पत्ति है, और भारतवर्ष की सम्पत्ति के बारे में उन्होंने पुर्तगालियों ने पहले भी कहीं पढ़ा था, उनको कहीं से ये टेक्स्ट मिल गया था कि भारत एक ऐसा देश है, जहाँ पर महमूद गजनवी नाम का एक व्यक्ति आया,

16

17 साल बराबर आता रहा, लूटता रहा इस देश को, एक ही मंदिर को, सोमनाथ का मंदिर जो वेंगवेल में है,

उस सोमनाथ के मंदिर को एक व्यक्ति, एक वर्ष आया अरबों चला गया, दूसरे साल आया, फिर गया, तीसरे साल आया, फिर लूट वो बराबर आता रहा, और लूट कर ले जाता रहा। तो वो टेक्स्ट भी उनको मिल गए थे कि एक-एक मंदिर में इतनी सम्पत्ति, इतनी पूंजी है, इतना पैसा है भारत में, तो चलो इस देश को लुटा जाए और उस ज़माने में एक जानकारी और दे दूँ, ये जो यूरोप वाले अमरीका वाले जितना अपने आप को विकसित कहे, सच्चाई ये है कि 14 वीं। और 15 वीं। शताब्दी में दुनिया में सबसे ज्यादा गरीबी यूरोप के देशों में थी, खाने पीने को भी कुछ होता नहीं था। प्रकृति ने उनको हमारी तरह कुछ भी नहीं दिया, न उनके पास नेचुरल रिसोर्सेस है, जितने हमारे पास है। न मौसम बहुत अच्छा है, न खेती बहुत अच्छी होती थी और उद्योगों का तो प्रश्न ही नहीं उठता। 13 वीं। और 14 वीं। शताब्दी में तो यूरोप में कोई उद्योग नहीं होता था, तो उनलोगों का मूलतः जीविका का जो साधन था जो वो लुटेरे बन के काम से जीविका चलाते थे, चोरी करते थे, डकैती करते थे, लूट डालते थे, ये मूल काम वाले यूरोप के लोग थे। तो उनको पता लगा कि हिंदुस्तान और भारतवर्ष में इतनी सम्पत्ति है तो उस देश को लूटा जाए, और वास्को डी गामा ने आ कर हिंदुस्तान में लूट का एक नया इतिहास शुरू किया।

महमूद गजनवी नाम का खरबों की सम्पत्ति ले कर अरबों खरबों की सम्पत्ति ले कर ले गया। और 17 साल

उससे पहले भी लूट चली हमारी, महमूद गजनवी जैसे लोग हमको लूटते रहे। लेकिन वास्को डी गामा ने आकर लूट को जिस तरह से केन्द्रित किया और ओर्गनाइजड किया वो समझने की जरूरत है, उसके पीछे पीछे क्या हुआ, पुर्तगाली लोग आए, उन्होंने 70-80 वर्षों तक इस देश को खूब जम कर लूटा। पुर्तगाली चले गए इस देश को लूटने के बाद, फिर उसके पीछे फ्रांसिसी आए, उन्होंने इस देश को खूब जमकर लुटा 70-80 वर्ष उन्होंने भी पुरे किए। उसके बाद डच आ गये हॉलैंड वाले, उन्होंने इस देश को लुटा, उसके बाद फिर अंग्रेज आ गए हिंदुस्तान में लूटने के लिए ही नहीं बल्कि इस देश पर राज्य भी करने के लिए, पुर्तगाली आए लूटने के लिए, फ्रांसिसी आए लूटने के लिए, डच आए लूटने के लिए, और फिर पीछे से अंग्रेज चले आए लूटने के लिए, अंग्रेजो ने लूट का तरीका बदल दिया। ये अंग्रेजो से पहले जो लूटने के लिए आए वो आर्मी ले कर के आए थे बंदूक ले कर के आये थे, तलवार ले के आए थे, और जबरदस्ती लूटते थे। अंग्रेजो ने क्या किया कि लूट का सिलसिला बदल दिया, और उन्होंने अपनी एक कंपनी बनाई, उसका नाम ईस्ट इंडिया रखा। ईस्ट इंडिया कंपनी को ले के सबसे पहले सुरत में आए इसी गुजरात में, ये बहुत बड़ा दुर्भाग्य है इस देश का कि जब जब इस देश की लूट हुई है इस देश की गुजरात के रास्ते हुई है।

जितने लोग इस देश को लूटने के लिए आए बाहर से वो गुजरात के रास्ते घुसे इस देश में, इसको समझिए क्यों ? क्योंकि गुजरात में सम्पत्ति बहुत थी, और आज भी है, तो अंग्रेजो को लगा कि सबसे

17

पहले लूटने के लिए चलो सूरत, पूरे हिंदुस्तान में कहीं नहीं गए, सबसे पहले सूरत में आए और सूरत में आकर ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए कोठी बनानी है, ऐसा वहां के नवाब के आगे उन्होंने फरमान रखा, बेचारा नवाब सीधा सदा था, उसने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी को कोठी बनाने के लिए जमीन दे दी, कभी आप जाइए सूरत में, वो कोठी आज भी खड़ी हुई है, उसका नाम है, कुपर विला। एक अंग्रेज था उसका नाम था जेम्स कुपर, 6 अधिकारी आए थे सबसे पहले ईस्ट इंडिया कंपनी के, उनमें से एक अधिकारी था जेम्स कूपर, तो जेम्स कूपर ने अपने नाम पर उस कोठी का नाम रख दिया कुपर विला, तो ईस्ट इंडिया कंपनी की सबसे पहली कोठी बनी सूरत में, सूरत के लोगों को मालूम नहीं था, कि जिन अंग्रेजों को कोठी बनाने के लिए हम जामीन दे रहे हैं, बाद में यही अंग्रेज हमारे खून के प्यासे हो जाएंगे, अगर ये पता होता तो कभी अंग्रेजों को सूरत में ठहरने की भी जमीन नहीं मिलती।

अंग्रेजों ने फिर वही किया जो उनका असली चरित्र था। पहले कोठी बनाई, व्यापार शुरू किया, धीरे धीरे पूरे सूरत शहर में उनका व्यापार फैला, और फिर सन्। 1612 में सूरत के नवाब की हत्या करायी, जिस नवाब से जमीन लिया कोठी बनाने के लिए, उसी नवाब की हत्या करायी अंग्रेजों ने और 1612 में जब नवाब की हत्या करा दी उन्होंने, तो सूरत का पूरा एक पूरा बंदरगाह अंग्रेजों के कब्जे में चला गया। और अंग्रेजों ने जो काम सूरत में किया था सन्। 1612 में, वही काम कलकत्ता में किया, वही काम मद्रास में किया, वही काम दिल्ली में किया, वही काम आगरा में किया, वही काम लखनऊ में किया, माने जहाँ भी अंग्रेज जाते थे अपनी कोठी बनाने के लिए अपनी ईस्ट इंडिया कंपनी को ले के, उस हर शहर पर अंग्रेजों का कब्जा होता था, और ईस्ट इंडिया कंपनी का झंडा फहराया जाता था। 200 वर्षों के अंदर व्यापार के बहाने अंग्रेजों ने सारे देश को अपने कब्जे में ले लिया, 1750 तक आते आते सारा देश अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी का गुलाम हो गया।

किसी को नहीं मालूम था कि जिस ईस्ट इंडिया कम्पनी को हम व्यापार के लिए छुट दे रहे हैं, जिन अंग्रेजों को हम व्यापार के लिए जमीन दे रहे हैं, जिन अंग्रेजों को व्यापार के लिए हिंदुस्तान में हम बुला के ला रहे हैं, वही अंग्रेज इस देश के मालिक हो जाएंगे, ऐसा किसी को

अंदाजा नहीं था, अगर ये अंदाजा होता तो शायद कभी उनको छुट न मिलती, लेकिन 1750 में ये अंदाजा हुआ, और अंदाजा हुआ 1 व्यक्ति को, उसका नाम था सिराजुद्दौला,

बंगाल का नवाब था, गया कि अंग्रेज इस बनाने आए है, इस बहुत है, क्योंकि इस अंग्रेजों के खिलाफ

तो बंगाल का नवाब था सिराजुद्दौला, उसको ये अंदाजा हो देश में व्यापार करने नहीं आए है, इस देश को गुलाम देश को लूटने के लिए आए है। क्योंकि इस देश में सम्पत्ति देश में पैसा बहुत है, तो सिराजुद्दौला ने फैसला किया कि कोई बड़ी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, और उस बड़ी को लड़ाई लड़ने के लिए सिराजुद्दौला ने युद्ध किया अंग्रेजों के खिलाफ, इतिहास की चोपड़ी में आपने पढ़ा

18

होगा कि प्लासी का युद्ध हुआ, 1757 में, लेकिन इस युद्ध की एक खास बात है जो मैं आपको याद दिलाना चाहता हूँ, आज के समय में भी वो बहुत महत्वपूर्ण है। मैं बचपन में जब विद्यार्थी था कक्षा 9 में पढ़ता था, तो मैं मेरे इतिहास के अध्यापक से ये पूछता था कि सर मुझे ये बताइए कि प्लासी के युद्ध में अंग्रेजों की तरफ से कितने सिपाही थे लड़ने वाले, तो मेरे अध्यापक कहते थे कि मुझको नहीं मालूम, तो मैं कहता था क्यों नहीं मालूम, तो कहते थे कि मुझे किसी ने नहीं पढ़ाया तो मैं तुमको कहाँ से पढ़ा दूँ, तो मैं उनको बराबर एक ही सवाल पूछता था कि सर आप जरा ये बताइये कि बिना सिपाही के कोई युद्ध हो सकता है कि नहीं तो फिर हमको ये क्यों नहीं पढ़ाया जाता है कि युद्ध में कितने सिपाही अंग्रेजों के पास और उसके दूसरी तरफ एक और सवाल मैं पूछता था कि अच्छा ये बताइये कि अंग्रेजों के पास कितने सिपाही थे ये तो हमको नहीं मालूम सिराजुद्दौला जो लड़ रहा था हिंदुस्तान की तरफ से उनके पास कितने सिपाही थे? तो कहते थे कि वो भी नहीं मालूम। प्लासी के युद्ध के बारे में इस देश में इतिहास की 150 किताबें हैं जो मैंने देखी है, उन 150 में से एक भी किताब में ये जानकारी नहीं दी गई है कि अंग्रेजों की तरफ से कितने सिपाही लड़ने वाले थे और हिंदुस्तान की तरफ से कितने सिपाही लड़ने वाले थे और मैं आपको सच बताऊं मैं मेरे बचपन से इस सवाल से बहुत परेशान रहा और इस सवाल का जवाब अभी 3 साल पहले मुझे मिला, वो भी हिंदुस्तान में नहीं मिला लन्दन में मिला।

लन्दन में एक इंडिया हाउस लाइब्रेरी है बहुत बड़ी लाइब्रेरी है, उस इंडिया हाउस लाइब्रेरी में हिंदुस्तान के गुलामी के 20000 से भी ज्यादा दस्तावेज़ रखे हुए हैं, जो हमारे देश में नहीं हैं वहां रखे हुए हैं, भारतवर्ष को अंग्रेजों ने कैसे तोड़ा कैसे गुलाम बनाया इसकी पूरी विस्तृत जानकारी उन 20000 दस्तावेजों में इंडिया हाउस लाइब्रेरी में मौजूद है। मेरे एक परिचित है प्रोफेसर धर्मपाल, वो 40 वर्ष तक यूरोप में रहे हैं, मैंने एक बार उनको एक चिट्ठी लिखी, मैंने कहा सर, मैं ये जानना चाहता हूँ बेसिक प्रश्न कि प्लासी के युद्ध में अंग्रेजों के पास कितने सिपाही थे? तो उन्होंने कहा देखो राजीव, अगर तुमको ये जानना है तो बहुत कुछ जानना पड़ेगा, और तुम तैयार हो जानने के लिए, तो मैंने कहा मैं सब जानना चाहता हूँ। मैं इतिहास का विद्यार्थी नहीं लगा लेकिन इतिहास को समझना चाहता हूँ कि ऐसी कौन सी खास बात थी जो हम अंग्रेजों के गुलाम हो गए, ये समझ में तो आना चाहिए अपने को, कि कैसे हम अंग्रेजों के गुलाम हो गए, ये इतना बड़ा देश, 34 करोड़ की आबादी वाला देश 50 हजार अंग्रेजों का गुलाम कैसे हो गया ये समझना चाहिए, तो वो प्लासी के युद्ध पर से वो समझ में आया। उन्होंने कुछ दस्तावेज़ मुझे भेजे, फोटोकॉपी करा के और मेरे पास अभी भी है। उन दस्तावेजों को जब मैं पढ़ता था तो मुझे पता चला कि प्लासी के युद्ध में अंग्रेजों के पास मात्र 300 सिपाही थे, 300 और सिराजुद्दौला के पास 18000 सिपाही थे। अब किसी भी सामने के विद्यार्थी से, बच्चे से, या सामान्य बुद्धि के आदमी से आप ये पूछें के एक बाजू में 300 सिपाही, और दूसरे बाजू में 18000 सिपाही, कौन जीतेगा? 18000 सिपाही जिनके पास हैं वो जीतेगा।

लेकिन जीता कौन ? जिनके पास मात्र 300 सिपाही थे वो जीत गए, और जिनके पास 18000 सिपाही थे वो हार गए और हिंदुस्तान के, भारतवर्ष के एक एक सिपाही के बारे में अंग्रेजों के पार्लियामेंट में ये कहा जाता था कि भारतवर्ष का 1 सिपाही अंग्रेजों के 5 सिपाही को मारने के लिए

19

काफी है, इतना ताकतवर, तो इतने ताकतवर 18000 सिपाही अंग्रेजों के कमजोर 300 सिपाहियों से कैसे हारे ये बिलकुल गम्भीरता से समझने की जरूरत है, और उन दस्तावेजों को देखने के बाद मुझे पता चला कि हम कैसे हारे? अंग्रेजों की तरफ से जो लड़ने आया था उसका नाम था रोबर्ट क्लाइव, वो अंग्रेजी सेना का सेनापति था और भारतवर्ष की तरफ से जो लड़ रहा था सिराजुद्दौला, उसका भी एक सेनापति था, उसका नाम था मीर जाफर, तो हुआ क्या था रोबर्ट क्लाइव ये जनता था कि अगर भारतीय सिपाहियों से सामने से हम लड़ेंगे तो हम 300 लोग है मारे जाएंगे, 2 घंटे भी युद्ध नहीं चलेगा और क्लाइव ने इस बात को कई बार ब्रिटिश पार्लियामेंट को चिट्ठी लिख के कहा था। क्लाइव की 2 चिट्ठियाँ हैं उन दस्तावेजों में, एक चिट्ठी में क्लाइव ने लिखा कि हम सिर्फ 300 सिपाही है, और सिराजुद्दौला के पास 18000 सिपाही है। हम युद्ध जीत नहीं सकते हैं, अगर ब्रिटिश पार्लियामेंट अंग्रेजी पार्लियामेंट ये चाहती है कि हम प्लासी का युद्ध जीते, तो जरूरी है कि हमारे पास और सिपाही भेजे जाए।

उस चिट्ठी के जवाब में क्लाइव को ब्रिटिश पार्लियामेंट की एक चिट्ठी मिली थी और वो बहुत मजेदार है उसको समझना चाहिए। उस चिट्ठी में ब्रिटिश पार्लियामेंट के लोगों ने ये लिखा कि हमारे पास इससे ज्यादा सिपाही है नहीं, क्यों नहीं है ? क्योंकि 1757 में जब प्लासी का युद्ध शुरू होने वाला था उसी समय अंग्रेजी सिपाही फ्रांस में नेपोलियन बोनापार्ट के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे और नेपोलियन बोनापार्ट क्या था अंग्रेजों को मार मार के फ्रांस से भगा रहा था, तो पूरी की पूरी अंग्रेजी ताकत और सेना नेपोलियन बोनापार्ट के खिलाफ फ्रांस में लड़ती थी इसी लिए वो ज्यादा सिपाही दे नहीं सकते थे, तो उन्होंने कहा अपने पार्लियामेंट में कि हम इससे ज्यादा सिपाही आपको दे नहीं सकते हैं, जो 300 सिपाही है उन्हीं से आपको प्लासी का युद्ध जीतना होगा, तो रोबर्ट क्लाइव ने अपने दो जासूस लगाए, उसने कहा देखो युद्ध लड़ेंगे तो मारे जाएंगे, अब आप एक काम करो, उसने दो अपने साथियों को कहा कि आप जाओ और सिराजुद्दौला की आर्मी में पता लगाओ कि कोई ऐसा आदमी है क्या जिसको रिश्त दे दें, जिसको लालच दे दें और रिश्त के लालच में जो अपने देश से गद्दारी करने को तैयार हो जाए, ऐसा आदमी तलाश करो। उसके दो जासूसों ने बराबर सिराजुद्दौला की आर्मी में पता लगाया कि हां एक आदमी है, उसका नाम है मीर जाफर, अगर आप उसको रिश्त दे दो, तो वो हिंदुस्तान को बेंच डालेगा। इतना लालची आदमी है और अगर आप उसको कुर्सी का लालच दे दो, तब तो वो हिंदुस्तान की 7 पुश्तों को बेंच देगा और मीर जाफर क्या था, मीर जाफर ऐसा आदमी था जो रात दिन एक ही सपना देखता था कि एक न एक दिन मुझे बंगाल का नवाब बनना है और उस ज़माने में बंगाल का नवाब बनना ऐसा ही होता था जैसे आज के ज़माने में बहुत नेता ये सपना देखते हैं कि मुझे हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री बनना है, चाहे देश बेंचना पड़े, तो मीर जाफर के मन का ये जो लालच था कि मुझे बंगाल का नवाब बनना है, माने कुर्सी चाहिए, और मुझे पूंजी चाहिए, पैसा चाहिए, सत्ता चाहिए और पैसा चाहिए। ये दोनों लालच उस समय मीर जाफर के मन में सबसे ज्यादा प्रबल थे, तो उस लालच को रोबर्ट क्लाइव ने बराबर भांप लिया।

Mir Jafar

तो रोबर्ट क्लाइव ने मीर जाफर को चिट्ठी लिखी है, वो चिट्ठी दस्तावेजों में मौजूद है और उसकी फोटोकोपी

20

मेरे पास है, उसने चिट्ठी में दो ही बातें लिखी है, देखो मीर जाफर अगर तुम अंग्रेजों के साथ दोस्ती करोगे, और ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ समझौता करोगे, तो हम तुमको युद्ध जीतने के बाद बंगाल का नवाब बनाएंगे और दूसरी बात कि जब आप बंगाल के नवाब हो जाओगे तो सारी की सारी सम्पत्ति आपकी हो जाएगी। इस सम्पत्ति में से 5 टका हमको दे देना, बाकि तुम जितना लूटना चाहो लूट लो। मीर जाफर चूँकि रात दिन ये ही सपना देखता था कि किसी तरह कुर्सी मिल जाए, और किसी तरह पैसा मिल जाए, तुरंत उसने वापस रोबर्ट क्लाइव को चिट्ठी लिखी और उसने कहा कि मुझे आपकी दोनों बातें मंजूर है, बताइए करना क्या है ? तो आखरी चिट्ठी लिखी है रोबर्ट क्लाइव ने मीर जाफर को कि आपको सिर्फ इतना करना है कि युद्ध जिस दिन शुरू होगा, उस दिन आप अपने 18000 सिपाहियों को कहिए की वो मेरे सामने सरेंडर कर दें बिना लड़े।

मीर जाफर ने कहा कि आप अपनी बात पे कायम रहोगे ? मुझे नवाब बनाना है आपको, तो रोबर्ट ने कहा कि बराबर हम अपनी बात पे कायम है, आपको हम बंगाल का नवाब बना देंगे, बस आप एक ही काम करो कि अपनी आर्मी से कहो, क्योंकि वो सेनापति था आर्मी का, तो आप अपनी आर्मी को आदेश दो कि युद्ध के मैदान में वो मेरे सामने हथियार डाल दे, बिना लड़े, मीर जाफर ने कहा कि ऐसा ही होगा और युद्ध शुरू हुआ 23 जून 1757 को। इतिहास की जानकारी के अनुसार २३ जून 1757 को युद्ध शुरू होने के 40 मिनट के अंदर भारतवर्ष के 18000 सिपाहियों ने मीर जाफर के कहने पर अंग्रेजों के 300 सिपाहियों के सामने सरेंडर कर दिया।

रोबर्ट क्लाइव ने क्या किया कि अपने 300 सिपाहियों की मदद से हिंदुस्तान के 18000 सिपाहियों को बंदी बनाया, और कलकत्ता में एक जगह है उसका नाम है फोर्ट विलियम, आज भी है, कभी आप जाइए, उसको देखिए उस फोर्ट विलियम में 18000 सिपाहियों को बंदी बना कर ले गया। 10 दिन तक उसने भारतीय सिपाहियों को भूखा रखा और उसके बाद ग्यारहवे दिन सबकी हत्या कराई और उस हत्या कराने में मीर जाफर रोबर्ट क्लाइव के साथ शामिल था, उसके बाद रोबर्ट क्लाइव ने क्या किया, उसने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला की हत्या कराई मुर्शिदाबाद में, क्योंकि उस जमाने में बंगाल की राजधानी मुर्शिदाबाद होती थी, कलकत्ता नहीं। सिराजुद्दौला की हत्या कराने में रोबर्ट क्लाइव और मीर जाफर दोनों शामिल थे। और नतीजा क्या हुआ ? बंगाल का नवाब सिराजुद्दौला मारा गया, ईस्ट इंडिया कंपनी को भागने का सपना देखता था इस देश में वो मारा गया, और जो ईस्ट इंडिया कंपनी से दोस्ती वो बंगाल का नवाब हो गया, मीर

करने की बात करता था जाफर।

इस पूरे इतिहास की दुर्घटना को देखता हूँ। मैं कई बार ऐसा जाफर को मालूम नहीं था कि दोस्ती करेंगे तो इस देश की गुलामी आएगी ? मीर जाफर जानता था कि मैं मेरे कुर्सी के लालच में जो खेल खेल रहा हूँ उस खेल में इस देश को सैकड़ों वर्षों की गुलामी आ सकती है, ये वो जनता था और ये भी जानता था कि अपने स्वार्थ में, अपने लालच में मैं जो गद्दारी करने जा रहा हूँ इस देश के साथ उसके क्या दुष्परिणाम होंगे, वो भी उसको मालूम थे।

मैं एक विशेष नजर से सोचता हूँ कि क्या मीर ईस्ट इंडिया कंपनी से

इस्ट इंडिया कंपनी से

मैं ऐसा सोचता हूँ कि हम गुलामी से आजाद हो जाते, क्योंकि 18000 सिपाही हमारे पास थे और 300 अंग्रेज सिपाहियों को मारना बिलकुल आसन् काम था हमारे लिए, हम 1757 में ही अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हो जाते एक बात और दूसरी बात ये जो 200 वर्षों की गुलामी हमको झेलनी पड़ी 1757 से 1947 तक, और उस 200 वर्ष की गुलामी को भागने के लिए 6 लाख लोगों की जो कुर्बानियां हमको देनी पड़ी, वो बच गया होता। भगत सिंह, चंद्रशेखर, उधम सिंह, तात्या टोपे, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चन्द्र बोस, ऐसे ऐसे नौजवानों की कुर्बानिया दी है ये कोई छोटे मोटे लोग नहीं थे। सुभाष चन्द्र बोस तो आईपीएस टोपर थे, उधम सिंह चाहता तो आध्याशी कर सकता था, बड़े बाप का बेटा था। भगत सिंह और चंद्रशेखर की भी यही हैसियत थी, चाहते तो जिन्दगी की, जवानी की रंगरलियां मानते और अपनी नौजवानी को ऐसे फंदे में नहीं फ़साते, ये सारे वो नौजवान थे जिनका खून इस देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। 6 लाख ऐसे नौजवानों की कुर्बानियां जो हमने दी, वो नहीं देनी पड़ती और अंग्रेजों की जो यातनाएँ सही, जो अपमान हमने बर्दास्त किया, वो नहीं करना पड़ता अगर एक आदमी नहीं होता, मीर जाफ़र। लेकिन चूँकि मीर जाफ़र था, मीर जाफ़र का लालच था, कुर्सी का और पैसे का, उस लालच ने इस देश को 200 वर्ष के लिए गुलाम बना दिया।।।

और मैं आपसे यही कहने आया हूँ कि 1757 में तो एक मीर जाफ़र था आज हिंदुस्तान में हज़ारों मीर जाफ़र है। जो देश को वैसे ही गुलाम बनाने में लगे हुए है जैसे मीर जाफ़र ने बनाया था, मीर जाफ़र ने क्या किया था, विदेशों कंपनी को समझौता किया था बुला के, और विदेशी कंपनी से समझौता करने के चक्कर में उसे कुर्सी मिली थी और पैसा मिला था। आज जानते हैं हिंदुस्तान का जो नेता प्रधानमंत्री बनता है, हिंदुस्तान का जो नेता मुख्यमंत्री बनता है वो सबसे पहला काम जानते हैं क्या करता है ? प्रेस कॉन्फ़्रेंस करता है और कहता है विदेशी कंपनी वालो तुम्हारा स्वागत है, आओ यहाँ पर और बराबर इस बात को याद रखिए ये बात 1757 में मीर जाफ़र ने कही थी ईस्ट इंडिया कंपनी से कि अंग्रेजों तुम्हारा स्वागत है, उसके बदले में तुम इतना ही करना कि मुझे कुर्सी दे देना और पैसा दे देना। आज के नेता भी वही कह रहे हैं, विदेशी कंपनी वालों तुम्हारा स्वागत है।

और हमको क्या करना, हमको कुछ नहीं, मुख्यमंत्री बनवा देना, प्रधानमंत्री बनवा देना। 100 – 200 करोड़ रूपये की रिश्त दे देना, बेफ़ोर्स के माध्यम से हो के एनरों के माध्यम से हो। हम उसी में खुश हो जाएँगे, सारा देश हम आपके हवाले कर देंगे। ये इस समय चल रहा है। और इतिहास की वही दुर्घटना दोहराइ जा रही है जो 1757 में हो चुकी है। और मैं आपसे मेरे दिल का दर्द रहा रहा हूँ कि एक ईस्ट इंडिया कंपनी इस देश को 200 – 250 वर्ष इस देश को गुलाम बना सकती है, लूट सकती है तो आज तो इन मीर जफ़रों ने 8992 विदेशी कम्पनियों को बुलाया है। ।।

22

विश्व को भारत की देन

हम सभी विद्यार्थी रहे है, सभी पढ़ाई करके निकले है, हम सभी उच्च शिक्षा व माध्यम शिक्षा से निकले है। लेकिन जो बात हमें पढ़ाई जाती है, कि भारत सबसे ज्यादा पिछड़ा देश रहा। फिर पढ़ाया जाता है कि दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब देश भारत रहा, भारत ने दुनिया को कुछ नहीं दिया, फिर पढ़ाया जाता है कि यदि अंग्रेज भारत नहीं आते तो कुछ नहीं होता, अंग्रेज नहीं आते तो शिक्षा नहीं होती, अंग्रेज नहीं आते तो विज्ञान नहीं आता, अंग्रेज नहीं आते तो टेक्नोलॉजी नहीं आती, अंग्रेज नहीं आते तो ट्रेन नहीं आती, अंग्रेज नहीं आते तो हवाई जहाज नहीं होता, ऐसी बातें हम बचपन से पढ़ते आते है, सुनते आते हैं, और आपस में चर्चाये भी करते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा दुख और दुर्भाग्य इस बात का है कि अध्यापक हम सब को यह पढ़ाते हैं। गुरु जो हमारे वर्तमान में है, वे गुरु कम हो गये है शिक्षक ज्यादा हो गये है, वर्तमान में जो शिक्षक है वही हमें ये सब पढ़ाते है, और इस तरह से पढ़ाते है कि दिमाग में घुस जाता है। आपने मनोविज्ञान की बात सुनी होगी कि यदि एक झूठ को बार-बार बोला जाता है, तो थोड़ी दिन में झूठ सुनते सुनते सच लगने लगता है। तो भारत के बारे में करीब 200-300 वर्षों से एक झूठ पूरी दुनिया में बोला जाता है, कि भारत एक गरीब देश, भारत एक पिछड़ा देश, भारत एक अवैज्ञानिक देश, भारत एक ऐसा देश जहाँ तकनीक नहीं, जहाँ गणित नहीं, जहाँ भौतिक शास्त्र नहीं, कुछ भी नहीं।

भारत एक ऐसा देश हर समय दूसरों पर निर्भर, भारत एक ऐसा देश जो हर समय परावलंबी, भारत एक ऐसा देश जिसकी सभ्यता और संस्कृति गौरव करने लायक कुछ नहीं, और जो कुछ गौरव करने लायक है वो सब पाखंड हैं। और हमारे शिक्षकों को जब हम ये प्रश्न करते है कि आप हमें ये सब क्यों पढ़ाते है तो वे कहते है कि हमें भी यही पढ़ाया गया है इसलिए हम तुम सब को यही पढ़ाते है। तो हमारे शिक्षकों के शिक्षक रहे है, उन्हें भी इसी तरह पढ़ाया गया हैं। लेकिन सबसे ज्यादा कष्ट जब होता है जब कोई साधारण व्यक्ति भारत के बारे में ये कहता है कि हमारे पास ज्ञान नहीं, हमारे पास तकनीकी नहीं, हमारे पास विज्ञान नहीं, हमारे पास अर्थशास्त्र नहीं, धन नहीं, कुछ नहीं। हम तो हमेशा से पिछड़े और गरीब लोग है। साधारण व्यक्ति को तो माफ किया जा सकता है, लेकिन भारत का प्रधानमंत्री तब ये कहने लगे तो दिल को बहुत चोट पहुँचती है। हमारे देश के कई प्रधानमंत्रियों के मुहँ से यही सुना है कि भारत देश में ना तो ज्ञान है, ना शिक्षा, ना विज्ञान, ना तकनीक, जो कुछ भी हमारे पास है वो अंग्रेजों की देन है। पूरी दुनिया के सामने हमारे प्रधानमंत्रियों ने बोला है- “सपेरो का देश, लुटेरो का देश, अंधेरे का देश, ठगों का देश”, इस तरह की बातें पूरी दुनिया में भारत के बारे में प्रचारित हुई है। हमारे प्रधानमंत्री के द्वारा लंदन के ऑक्सफोर्ड में भाषण दिया कि “हम अंग्रेजों के बहुत आभारी है, यदि अंग्रेज भारत ना आते तो हमें तो ना विज्ञान पता था, ना तकनीकी पता थी, ना शिक्षा व्यवस्था होती, ना अर्थव्यवस्था होती, ना डाक विभाग होता, ना रेलवे विभाग होता”। 40 मिनट तक वे अंग्रेजों का गुणगान करते रहे, कि अंग्रेजों का आना भारत के लिए वरदान था। बिल्कुल ऐसा ही भाषण हमारे प्रथम प्रधानमंत्री ने भी संसद में दिया, उन्होंने अपनी संसद में कहा कि “यदि अंग्रेजों का भारत के साथ संयोग नहीं होता तो भारत तो हमेशा अंधकार और अंधेरे में डूबा हुआ देश ही रहता है, इसलिए भारत का विकास कराना है तो अंग्रेजों जैसा बनाना है, भारत को आगे बढ़ाना है

23

तो अंग्रेजों के रास्ते पर चलकर ही उसको लेकर चलना है। 2 या 3 प्रधानमंत्री को छोड़ दिया जाये तो सभी इसी मानसिकता के प्रधानमंत्री रहे। लेकिन एक प्रधानमंत्री थे जिन्हें अपनी संस्कृति पर बहुत गर्व होता था उनका नाम था “श्री लाल बहादुर शास्त्री”।

उन्होंने एक फैसला लिया था कि अमेरिका से लाल गेहूँ भारत में आता था, जिस गेहूँ को अमेरिका में जानवर भी नहीं खाते थे, वो गेहूँ हमें खिलाया जाता था, श्री शास्त्री जी ने फैसला लिया कि ये गेहूँ खाना हमें मंजूर नहीं है, क्योंकि अपमानजनक तरीके से आता है, और सबसे खराब है, उस समय गेहूँ का उत्पादन कम था, लोगो ने कहा कि हम क्या खायेगे, तो शास्त्री जी ने कहा की हमें भूखे मरना पसंद है, लेकिन अपमानजनक तरीके से विदेशी घटिया गेहूँ खाना मंजूर नहीं है, इस बात पर संसद पर बहस चल रही थी, तो संसद में बैठे लोगो ने शास्त्री जी से कहा कि यदि ये अमेरिका और यूरोप के देश ना होते तो हम तो कहीं के ना रहते, तभी शास्त्री जी ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के पास ऐसा कुछ नहीं है जो वे भारत को दे सके, हमारे पास ही है जो हम उन्हें दे सकते हैं।

इसी तरह एक और प्रधानमंत्री हुए इस देश में उनका नाम था ‘मोरारजी देसाई’। वे भी यही कहते थे कि दुनिया में अगर सबसे ज्यादा ज्ञान है तो वो भारत के पास है, लेकिन इस बात का दुर्भाग्य है कि उस ज्ञान को दुनिया में स्थापित करने में पीछे रह गये। इसी तरह एक और प्रधानमंत्री हुए जो केवल 4 महीने के लिए रहे, उनका नाम था चंद्रशेखर, वे भी यही कहते थे कि यूनान से पुरानी संस्कृति हमारी रही है, यूरोप के ज्ञान से पहले वो ज्ञान भारत में मौजूद रहा है, इसलिए हमें विदेशियों से लेनी की कोई जरूरत नहीं है। इसी दृष्टि से मैं आपके सामने कुछ तथ्य पेश करना चाहता हूँ, जिसे पढ़कर आप भारत देश पर गर्व करेंगे। मैं शुरुआत करता हूँ, भारत ने दुनिया को क्या दिया?

सबसे पहले हम दुनिया के सामने कह सकते हैं गर्व से, जिसे दुनिया ने भी स्वीकार किया है कि सबसे पहली भाषा और सबसे पहली लिपि(लिखना) दुनिया को दी है तो वो भारत ने दी है, हमारी सबसे पहली भाषा जो है वो संस्कृत है और सबसे पहली लिपि देवनागरी है। लेकिन कुछ इतिहासकार कहते हैं कि देवनागरी लिपि से भी बहुत पुरानी लिपि रही है जो ब्राह्मी लिपि है। ब्राह्मी लिपि के बारे में सारी दुनिया के वैज्ञानिकों ने जो बात स्वीकारी है वो है कि ब्राह्मी लिपि उतनी ही पुरानी है जितना पुराना भारत। लगभग 2 अरब साल पहले का ये हमारा ब्राह्मण है, प्रकृति है जिसमें भारत बसता है, लगभग उतनी ही पुरानी ब्राह्मी लिपि है। पूरी दुनिया भी यही मानती है कि लिखना यदि सिखाया है किसी देश ने तो भारत ने ही सिखाया है। क्योंकि भारत से पहले लिखने की कला किसी को नहीं आती थी, इसलिए भारत ने ही सबको लिखना सिखाया, पढ़ना और बोलना थोड़ा आसान होता है लेकिन लिखना थोड़ा कठिन माना जाता है जो लिपि द्वारा संभव है। फिर यहीं लिपि हमारी चीन में गयी, चीन ने हमसे लिखना सीखा, चीन के वैज्ञानिक ईमानदारी से इस बात को स्वीकार करते हैं, कि चीन के महर्षि भारत आये उन्होंने लिपि का अध्ययन किया, फिर चीन वापस लौटकर वहाँ अपनी लिपि का अविष्कार किया।

24

भाषा भी भारत ने ही दी है पूरी दुनिया को तो जाहिर सी बात है कि बोलना भी सबसे पहले भारत ने ही सिखाया है। दुनिया की जो विशिष्ट भाषा मानी जाती है अंग्रेजी को छोड़कर जैसे – जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, पोर्तुगिस, रसियन, डेनिस आदि। अंग्रेजी की सामान्य भाषा में गिनती होती है। क्योंकि अंग्रेजी दूसरों की नकल हैं। विशिष्ट (मूल) भाषा के वैज्ञानिक यही कहते हैं कि हमारी भाषाएं संस्कृत भाषा से ली गयी है। आपको सुनकर हैरानी होगी, दुनिया में कम्प्यूटर को चलाने वाली एलोरिथम संस्कृति में ही तैयार की है और कुछ सालों में सारी दुनिया में छा जायेगी। सभी वैज्ञानिक इस बात को स्वीकार करते हैं, वे कहते हैं कि इस भाषा में 2 चीजे महत्व की है पहली विशेषता इसका जो व्याकरण है वो एकदम पक्का है, इतना पक्का है कि लाखों करोड़ों वर्ष पहले किसी ऋषि मुनि ने जो व्याकरण में कर दिया है, जो 21 वीं शताब्दी में उतना ही सच है। जो लाखों करोड़ों वर्ष पहले था। महर्षि पाणिनी के सूत्र हजारों वर्ष पुराने हैं, महर्षि पाणिनी के सूत्रों में एक कोमा तक बदलने की जरूरत आज तक किसी को नहीं लगती। दुनिया के बाकि सभी भाषाओं में बदलाव होते हैं। लेकिन संस्कृत दुनिया की अकेली एवं विशिष्ट भाषा जिसका व्याकरण एकदम पक्का है, और अगले लाखों करोड़ों वर्ष तक उतना ही पक्का रहेगा।

इसलिए फ्रांससियों ने जो भाषा बनायी फ्रेंच उसे संस्कृत का आधार दिया, जर्मनी को संस्कृत का आधार दिया। आप कभी जर्मन व फ्रेंच भाषा को पढ़ने की कोशिश करेंगे बिल्कुल ऐसी हैं जैसी संस्कृत। दुनिया की लगभग 56 ऐसी भाषाएं हैं जिनके शब्द रूप, धातु रूप संस्कृत जैसे हैं।

दूसरी विशेषता यह है कि भारत की अकेली विशिष्ट भाषा संस्कृत है। जिसके पास शब्दों का सबसे बड़ा भण्डार है। दुनिया में बोली जाने वाली भाषा जिसको हम अंग्रेजी कहते हैं, रसियन, जर्मन, फ्रेंच, डच, स्पेनिश, डेनिस या चाइनीज। इन सब भाषाओं से हजारों गुणा ज्यादा शब्द संस्कृत भाषा में हैं। महर्षि पाणिनी से लेकर आज तक यदि संस्कृत के उपयोग किये गये शब्दों की गणना की जाए, कि कितने शब्द भाषा के स्तर पर उपयोग किये हैं। 102 अरब 78 करोड़ 50 लाख शब्दों का उपयोग अब तक हो चुका है। संस्कृत भाषा बहुता समृद्धशाली है। जब भाषा समृद्ध होती है तो साहित्य भी समृद्ध होता है। संस्कृत भाषा में जितना साहित्य लिखा गया है पूरी दुनिया में शायद ही किसी भाषा में लिखा गया है। फिर आप कहोंगे की ये दिखाई क्यों नहीं देता। इसका कारण है हमारी लापरवाही का नतीजा है कि हम अपने साहित्य को बचाकर नहीं रख सके। हमारे साहित्य का बहुत नुकसान हुआ है पिछले 1000 वर्षों में। आपको जानकर हैरानी होगी कि विदेशी लुटेरों ने भारत में आकर लूटना शुरू किया तो केवल सम्पत्ति नहीं लूटी बल्कि साहित्य को भी लूटा, क्योंकि ज्ञान यहाँ भरा पड़ा है, और कई विदेशी अक्रान्ता ऐसे आये थे कि जिन्होंने हमारे साहित्य को जला दिया, आपने सुना होगा तक्षशिला की कहानी, भारत के सबसे बड़े पुस्तकालय की कितनी बड़ी दुर्दशा हुई थी, कि उसको जला दिया गया था और तक्षशिला की पुस्तकों को जला देने की बात यह है कि 6 महीने तक विदेशी अक्रन्ताओं ने उन किताबों के पत्रे को जला-जला कर पानी गर्म किया था। ये इतना बड़ा ज्ञान का भण्डार था जो 6 महीने तक जलता रहा था। कल्पना कीजिये लाखों करोड़ों पेज रहे होंगे। कई विदेशी लुटेरे ऐसे आये कि हमारा साहित्य लूट लिया, कई विदेशी लुटेरे ऐसे आये की हमारा साहित्य जला दिया, कई विदेशी अक्रान्ताएं ऐसे आये जिन्होंने हमारे साहित्य को तोड़-मरोड़ करके, उसको ऐसा प्रस्तुत कर दिया कि वो हमें सबसे ज्यादा खराब दिखता है। जैसे

25

वेदों की बात करें, हमारे मूल वेद मुश्किल से मिलते हैं। यदि वेदों की प्रतिलिपि पायी जाती है तो पता चलता है कि वे मैक्समूलर रचित हैं और मैक्समूलर ऐसा व्यक्ति था जो भारत को जानना चाहता था लेकिन कभी भारत आया नहीं, घर बैठे उसे जो कुछ भी भारत के बारे में मिला वो उसने लिख दिया। वेदों को उसने पढ़ा पूरी रूचि से, संस्कृत भी सीखी उसने, लेकिन उसे अधिकांश समझ में नहीं आया वेदों में, तो उसने अपने तरीको से लिख दिया, और आज हमें ये दिखाई देता है तो हमें ये सब विरोधाभासी दिखायी देती है क्योंकि हमारे मूल ग्रन्थों के साथ छेड़छाड़ कर दी, ज्ञान के भण्डार के साथ छेड़छाड़ कर दी, हमारे शास्त्रों के साथ छेड़छाड़ कर दी।

यदि हम मूल वेदों को देखो और मैक्समूलर रचित वेदों को देखे तो जमीन आसमान का अंतर है, जैसे मूल मनुस्मृति और अंग्रेजों द्वारा रचित मनुस्मृति में जमीन-आसमान का फर्क है। अंग्रेजों ने हमारे ग्रन्थों में बहुत कुछ मिलावट कर दी है। जैसे ये हमारे वेदों में से कोट कर देते है कि भारतवासी मांस खाते थे, गाय का मांस खाते थे, तो हमारे पास जो ज्ञान का भण्डार रहा संस्कृत भाषा में, इसमें बहुत नुकसान हो गया। ज्ञान हमारे यहाँ दुनिया में सबसे ज्यादा रहा है, क्योंकि भारत एक तरह से ज्ञान का ही हिस्सा है, 'भा' माने होता है "ज्ञान" और 'रत' माने होता है "लगा हुआ"। ये सब हमारे लिए चुनौती की बात है कि जो हमारे वेद रहे हैं, हमारे शास्त्र रहे हैं, उन सब को खोज कर दुनिया के सामने लाना है।

यदि विज्ञान की दृष्टि से देखा जाए तो भारत विज्ञान के क्षेत्र में भी सबसे अग्रणी रहा है। स्वास्थ्य को सही रखने हेतु आचार्य चरक ने 'चरक संहिता' की रचना की है।

उसमे आयुर्वेद से सभी बीमारियों का उपचार करने का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया है। रसोई में काम आने वाले मसालों (फारसी शब्द) अर्थात औषधियों का उपयोग किस मात्रा में करने से कौन सा रोग दूर होता है सब बताया गया है। महर्षि वाग्भट ने बताया कि जीवन शैली कैसे होनी चाहिए, कितनी मात्रा में जल लेना चाहिए, कैसे जल पीना चाहिए इत्यादि का विस्तार पूर्वक विवरण अष्टांगसंग्रह और अष्टांगहृदयसंहिता में दिया है। उदाहरणार्थ बताता हूँ महर्षि वाग्भट ने कहा था कि भोजन बनाने समय सूर्य का प्रकाश और पवन का स्पर्श आवश्यक है और हमारे गावों में भोजन ऐसे ही पकाया जाता है, जापानियों ने अरबों रुपये खर्च कर के बताया है कि खुले में भोजन बनाने से सम्पूर्ण पौष्टिक तत्व भोजन में आते हैं।

ऐसे बहुत सी बातों का उल्लेख इसमें मिलता है। आयुर्वेद में सभी बिमारियों का पूर्णतया उपचार है अगर आज की चिकित्सा विज्ञान 'एलोपैथी' और 'आयुर्वेद' का तुलनात्मक अध्ययन किया जाए तो पता चलता है कि एलोपैथी में सिर्फ बीमारी से लड़ा जाता है पूर्णतया इलाज नहीं होता। चिकित्सा विज्ञान की सबसे मुश्किल शाखा शल्य चिकित्सा (सर्जरी) होती है, वह भी विश्व को भारत की ही देन है। आचार्य सुश्रुत ने 'सुश्रुत संहिता' में शल्य चिकित्सा की विधि का वर्णन विस्तारपूर्वक किया है।

आचार्य सुश्रुत ने 125 उपकरणों का किया है जिनसे शल्य चिकित्सा की जाती थी उपकरणों का प्रयोग हो रहा है। शल्य मुश्किल भाग है प्लास्टिक शल्य चिकित्सा वह उदाहरण से यह बात बताना चाहूँगा " 1770

उल्लेख सुश्रुत संहिता में और आज भी उन 125 चिकित्सा का एक और भी भारत की देन है। एक ई० में एक राजा था हैदर

अली, वह कर्नाटक का राजा था। अंग्रेजों ने कर्नाटक को अपने अंतर्गत मिलाने के लिए हैदर अली पर खूब आक्रमण किये परन्तु हर बार अंग्रेजों को मुहँ की खानी पड़ी। 1775 ई० में प्रो० कूट भारत में अधिकारी बनकर आया। उसने भी हैदर अली पर आक्रमण किया हैदर अली ने उसे पराजित कर उसकी नाक काट दी। वह कटी नाक लेकर वापस आ रहा था तो बेलगाम के एक वैद्य ने उसकी दशा पर दया कर के उसकी नाक प्लास्टिक सर्जरी से जोड़ दी। इस घटना का विवरण प्रो० कूट ने ब्रिटिश सभा में किया, तब ब्रिटिश दल भारत उस वैद्य के पास आया और पूछा के यह विद्या आपने कहाँ से सीखी तब उसने बताया कि "यह कार्य मैं क्या कोई भी वैद्य कर सकता है"। तब प्रो० कूट ने यह विद्या पूना में सीख कर इंग्लैंड में सीखाई। यह सब जानकारी प्रो० कूट ने अपनी डायरी में लिखी है। ऐसे ही टीकाकरण की शुरुआत भी भारत में ही हुयी। डॉ. ओलिव ने अपनी डायरी में लिखा है कि "जहाँ विश्व में लोग चेचक से मर रहे है वही यहाँ भारत में चेचक नगण्य के बराबर है और यहाँ इसके लिए टीकाकरण किया जाता है।" यह घटना 1710 की कलकत्ता की है यह तो सिर्फ कुछ ही उदाहरण है जो ये बताते है कि भारत कितना समृद्ध था और यह ज्ञान भारत में लाखों वर्षों से चला आ रहा है। ये सब घटनाओं का पता विदेशी यात्रिओं के विवरण से चलता है। अब थोड़ा तकनीक की और देखते है। भारत ने विश्व को लोहा (इस्पात या स्टील) बनाना सिखाया। 1795 में एक अंग्रेज अधिकारी ने सर्वेक्षण किया और अपनी यात्रा विवरण में लिखा है कि " भारत में इस्पात का काम कम से कम पिछले 1500 वर्षों से हो रहा है।" उसके अनुसार " पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी भारत में 15000 छोटे बड़े कारखाने चल रहे है और हर कारखाने में रोजाना 500 कि०ग्रा० इस्पात बनाया जाता है। भारत में किसी भी कारखाने की भट्टी में लागत का खर्च 15 रुपये आता है। एक भट्टी से एक टन इस्पात बनाया जाता है और इस्पात बनाने का खर्च 80 रुपये आता है। इस इस्पात से बना सरिया यूरोप के बाजार में बिकता है और इस इस्पात की सबसे बड़ी विशेषता है कि उस पर कभी जंग नहीं लगता है।"

इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण दिल्ली के महरोली पूर्व (लगभग) बना था और आज तक उस पर जंग नहीं खगोल विज्ञान के क्षेत्र में गुरुत्वाकर्षण से सम्बन्धित और आर्यभट ने न्यूटन से 4000 वर्ष पूर्व ही प्रतिपादित के बीच की दूरी, शनि के उपग्रहों की संख्या, आदि जो आज का विज्ञान मानता है। आर्यभट ने सबसे पहले ब्लैक होल थ्योरी दी। स्पष्ट है कि ये सभी गणना बिना किसी टेलिस्कोप के सम्भव नहीं है अर्थात टेलिस्कोप का आविष्कार भी भारत में ही हुआ था। आर्यभट ने बहुत सारे रहस्य खगोल विज्ञान के बारे में बताये थे जिनमे पृथ्वी के घूर्णन का समय, दिन रात और वार या यूँ कहें दिन की संख्या बताई थी। हम कह सकते है कि कलेंडर भी भारत की ही देन है।

में ध्रुव स्तम्भ है जो 1500 वर्ष लगा है। सभी नियम वराहमिहिर कर दिए थे। सूर्य से पृथ्वी सभी गणना उतनी सटीक है

अगर अब बात आर्यभट्ट की हो रही है तो यह तो सर्व विदित है कि शुन्य का आविष्कार भारत ने किया। विश्व को गणना करना भारत ने सिखाया। महर्षि भरद्वाज ने एक ग्रन्थ 'लीलावती' की रचना की उसमे उन्होंने अवकलन के सूत्रों का वर्णन किया है। समाकलन गणित की रचना महर्षि माधवाचार्य ने की है। गणित की बहुत ही सरल शाखा है

त्रिकोणमिति उसकी रचना बोधायन ने की थी और किसी भी निर्माण कार्य के लिए त्रिकोणमिति का ज्ञान होना आवश्यक है। बीज गणित की रचना भी महर्षि भरद्वाज ने की थी। बीज गणित में समस्त गणित का छोटा रूप है।

वैदिक गणित एक ऐसी देन है जिसके द्वारा किसी भी गणना को कम से कम समय में किया जा सकता है।

27

रसायन शास्त्र में भारत के नागार्जुन का नाम अग्रणी है। नागार्जुन राख से सोना बनाने की विधि को जानते थे। भारत ने ही पारा बनाने की विधि का वर्णन विश्व को दिया है। सबसे पहले बर्फ बनाने की विधि चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन के द्वारा खोजी गयी। वह बहुत बड़ा रसायन शास्त्री था। शुष्क सेल का आविष्कार भी भारत में महर्षि अगस्त्य के द्वारा हुआ था। अगस्त्य संहिता में शुष्क सेल बनाने की विधि का पूर्ण विवरण है। डायरेक्ट करंट (दिष्ट धारा) की जानकारी महर्षि अगस्त्य ने ही दी थी। रसरत्न समुच्चय में जस्ता बनाने की विधि का उल्लेख मिलता है।

अर्थशास्त्र में सबसे बड़ा ग्रन्थ " अर्थशास्त्र" आचार्य चाणक्य के द्वारा दिया गया है जो कि ईसा से 400 वर्ष पूर्व दिया जा चुका है।

विश्व को सिकका बनाना भारत ने सिखाया इसका प्रमाण मोहनजोदड़ो और हड़प्पा से प्राप्त अवशेषों से चलता है। भारत से कई वर्षों से मसालों का निर्यात किया जा रहा है। भारत के इस्पात का विवरण हम पहले ही दे चुके हैं जो यूरोप के बाजारों में बहुत ही ऊँचे दामों पर बेचा जाता था।

स्पष्ट है कि भारत में कितना ज्ञान था और यह ज्ञान पूरे भारत में शिक्षण व्यवस्था से दिया जाता था। 1868 में ब्रिटेन में पहला विद्यालय एक कानून के तहत खुला था, उस समय भारत में लगभग 7 लाख 18 हजार 568 गुरुकुल चला करते थे

और उन गुरुकुलों में सिर्फ एक आचार्य होते थे और हर गुरुकुल में विद्यार्थियों की संख्या हजारों में हुआ करती थी। कक्षा नायक ही अपने साथी विद्यार्थियों को सिखाया करता था। यह शिक्षण व्यवस्था विश्व को भी भारत ने ही दी थी। प्रो० कूट ने अपनी डायरी में लिखा है कि जिस आचार्य से उसने प्लास्टिक सर्जरी सीखी थी तो सीखाने वाला आचार्य जाती से नाई था अर्थात स्पष्ट है कि जातिगत शिक्षण व्यवस्था भारत में

नहीं थी। आज भी ब्रिटेन में भारत की कक्षा नायक वाली शिक्षण व्यवस्था चलती है। जिस समय हेनसांग भारत आया था तब उसने अपने विवरण में लिखा है कि कलकत्ता में 20,000 विद्यार्थी अपनी शिक्षा पूर्ण कर अपने देश लौटने की तैयारी कर रहे हैं अर्थात भारत से ही समस्त ज्ञान विश्व में फैला है।

कृषि क्षेत्र में खेती करने के तरीके, पहला अविष्कार पहिया, उपयुक्त फसल प्राप्त करने के तरीके भारत ने ही दिए थे। कुछ अन्य अविष्कार जैसे हवाई जहाज भारत में हुए। 1895 में विश्व का सबसे पहला विमान मुंबई की चौपाटी पर शिवकर बापूजी तलपडे ने उड़ाया था।

विमान शास्त्र (महर्षि भारद्वाज द्वारा रचित) के अनुसार विमान बनाने के 500 सिद्धांत हैं और हर सिद्धांत से 32 अलग अलग तरह के विमान बनाये जा सकते हैं। 1895 में जो विमान उड़ा वह 1500 फीट उपर उड़ाया गया था और वह भी बिना चालक के उड़ाया गया था, उस विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा भी गया था। इस विमान को उड़ते हुए राजकोट के राजा अशोक गायकवाड, मुंबई हार्ड कोर्ट के जज गोपाल रानाडे, और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने देखा था। हमारी लापरवाही के कारण यह

अविष्कार (1903) राईट बंधू के नाम दर्ज हुआ। उन्होंने जो विमान बनाया वह 120 फीट उपर उड़कर नीचे गिर गया था। बारूद का आविष्कार भी भारत में हुआ। भारत में बारूद का उपयोग 6वीं शताब्दी में पटाखे बनाने के लिए किया जाता था। अंग्रेजों ने बारूद बनाना भारत में सीखा और उसका उपयोग हथियार बनाने के लिए किया।

28

अध्यात्म के क्षेत्र में भारत का लोहा आज भी समग्र विश्व मानता है। आज भी यह स्पष्ट है कि अध्यात्म में हम से आगे कोई नहीं है।

अतः यह स्पष्ट हो चुका है कि भारत ने विश्व को हर क्षेत्र बहुत कुछ दिया है और हर क्षेत्र में भारत का योगदान है। भारत इसीलिए विश्व गुरु कहलाने लायक था और भारत को विश्व गुरु कहा भी गया है। अब हमें यह मिथक पालने की कोई आवश्यकता नहीं कि भारत का विश्व के प्रति कोई योगदान नहीं है। जो यह मिथक पाले हुए है तो उसे सत्य से अवगत कराना हमारा कर्तव्य है। अति महत्वपूर्ण कार्य ये भी है कि जो भी अविष्कार भारतवासियों ने किये है उनको भारतवासियों के नाम पर दर्ज करवाना है जो अविष्कार किसी और के नाम से दर्ज है उन्हें सही करवाया जाए और सभी तथ्य सबके सामने लाये जाये। जो हमारे ग्रंथों को नष्ट किया गया या लूटा गया, उन्हें वापस लाया जाये या फिर उनमें तोड़ मोड़ के पुनः लिख दिया गया है तो उन्हें दुबारा असली ग्रंथों से सुधार किया जाए यह भी हमारा कर्तव्य है ताकि आने वाली पीढ़ी सत्य स्वीकारे और भारत को हीन दृष्टि से न देख कर गौरवपूर्ण दृष्टि से देखे।

बहुराष्ट्रीय कंपनियां और मौत का व्यापार

आयुर्विज्ञान के क्षेत्र में आदिकाल से मनुष्य को शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति दिलाने के लिए जितने भी प्रयत्न हुए हैं उनके पीछे मूल प्रेरणा रही है मानव सेवा, रोगियों की सेवा संसार के सभी धर्मों में एक प्रमुख अंग रहा है और इसे आध्यात्मिक उत्थान का व्यावहारिक आधार समझा गया है।

पिछले 200-300 वर्षों में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के उदय के साथ ही सेवा का यह क्षेत्र बहुत बड़े व्यापार में बदल गया। बहुराष्ट्रीय दवा कम्पनियों द्वारा भारी मात्रा में दवा निर्माण के कारण और उनकी खपत करवाने के कारण चिकित्सा और दवा उद्योग की कार्य प्रणाली में भारी परिवर्तन आया। दोनों एक दूसरे के पूरक बन गये। व्यावसायिक रूप से तैयार होते चिकित्सकों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शुरू कर दिया। वे बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के एजेण्ट बन गये और दूसरी तरफ बहुराष्ट्रीय दवा कम्पनियों ने ढेर सारे प्रलोभन और सुविधाएँ डॉक्टरों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।

पिछले 5-7 वर्षों में जब से विश्व व्यापार संगठन (WTO) की दखलदांजी विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था में बढ़ी है। तब से बहुराष्ट्रीय दवा कम्पनियों की भूमिका भी संदिग्ध हो गयी है। ऐसी स्थिति में इस पूरे दवा उद्योग के बारे में आम जनता को बताने के लिए बहुत कुछ लिखा गया है। लेकिन वह आसानी से उपलब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में आजादी बचाओं आंदोलन ने देश की जनता के सामने बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा की जा रही लूटखोरी के खिलाफ बिगुल बजाया है। इसी कड़ी में आंदोलन के वरिष्ठ साथी श्री वंशीधर मिश्र ने यह लेख (बहुराष्ट्रीय कंपनियां एवं मौत का व्यापार) तैयार किया।

29

आंदोलन को उम्मीद है कि इस पुस्तक के माध्यम से जो विचार वह संप्रषित करना चाहता है वह आम जनता तक अवश्य पहुंचेगा।

आज जब विश्व व्यापार संगठन के कानून पुनः लागू होने जा रहे हैं तब यह आवश्यक हो जाता है कि देश के सभी कोनों से इसके खिलाफ आवाजें उठें और जनता इसके खिलाफ खड़ी हों।

राजीव दीक्षित

आजादी बचाओ आंदोलन

जीवन रक्षा से मौत के व्यापार तक

यूरोप की औद्योगिक क्रान्ति ने मानव इतिहास में युगान्तकारी परिवर्तन लाये। कृषि और कारीगरी पर टिके समाज की बुनियादें एक-एक करके ढहने लगीं। उत्पादन शैली, खाने-पीने के तौर-तरीके, पहनावा, भाषा, चिकित्सा पद्धतियों में परिवर्तन आये। ये परिवर्तन सतही नहीं, बुनियादी थे। विनिमय प्रधान कृषि-युगीन व्यवस्था, चलन के बाहर होने लगी और उनका स्थान ले लिया बेजान मशीनीय रिशतों पर टिके व्यापारिक समाज ने।

उद्योग का पेट भरने के लिए जंगल कटे। विशालकाय उद्योगों के रासायनिक कचरों, तेज दौड़ती गाड़ियों एवं रेलगाड़ियों के धुओं ने धरती, पानी और आसमान में जहर घोल दिया। इस विषाक्त वातावरण ने नई-नई बीमारियों को जन्म दिया।

औद्योगिक समाज की पहली जरूरत थी बाजार। इसलिए बाजार की तलाश में इंग्लैण्ड जैसे देशों ने दुनिया के कृषि प्रधान देशों पर कब्जा करना शुरू कर दिया। युद्ध हुए नये समाज की जटिलताओं ने तमाम तरह के तनावों को जन्म दिया। दुनिया के बड़े चिकित्सा वैज्ञानिकों का मानना है कि हाइपरटेन्शन, हृदय रोग, कैंसर, मस्तिष्क संबंधी तमाम बीमारियों का सबसे बड़ा कारण आधुनिक समाज के तनाव हैं। इस समाज की तेज भाग-दौड़ती जिंदगी में रोगों के इलाज के लिए परम्परागत चिकित्सा पद्धतियां अपर्याप्त साबित होने लगीं और धीरे-धीरे चलन से लगभग बाहर हो गयीं। इन परिस्थितियों में औद्योगिक समाज ने अपनी जरूरतों के मुताबिक 'एलोपैथी' को जन्म दिया। एलोपैथी की पहली दवा एंटीबायटिक के रूप में युद्ध में घायल सिपाहियों के उपचार के लिए खोजी गयी थी।

स्पष्ट रूप से औद्योगिक क्रांति के फलस्वरूप बदली सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों ने नई पाश्चात्य चिकित्सा पद्धति के लिए आधार-भूमि तैयार किया। बाजार पर कब्जा करने के लिए आग्रेयास्तों के प्रयोग से युक्त युद्ध की नई तकनीकी ने एक ऐसी चिकित्सा पद्धति को मानव इतिहास में जरूरी बना दिया जो घायल और मरते हुए सिपाहियों का उपचार करके उन्हें पुनः किसी समीपस्थ युद्ध के लिए तैयार कर सकें।

--

लेकिन ज्ञान की धारा तो रूकने वाली नहीं थी। इस नई चिकित्सा पद्धति के अन्तर्गत ऐसी दवाओं की खोज की गयी जिसने प्लेग, हैजा और चेचक जैसे संक्रामक रोगों पर काबू पाकर प्रत्येक वर्ष उनसे मरने वाले लाखों इंसानों को जीवनदान दिया। घोर अनिश्चित और कभी भी आ धमकने वाली मौत के खौफ से समूची मानवता को मुक्त करने वाली नई चिकित्सा पद्धति का दुनिया ने किसी न किसी अंश तक तो स्वागत किया ही।

लेकिन 20 वीं सदी के प्रथम चरण में एक बड़ा परिवर्तन आया। पाश्चात्य चिकित्सा पद्धति अब केवल चिकित्सा प्रणाली ही नहीं रह गयी, यह पश्चिमी देशों के आर्थिक साम्राज्य को विस्तार देने का बहुत बड़ा माध्यम बना ली गयी। दवा उद्योग लाभ की दृष्टि से हथियारों के कारोबार के बाद पहले नंबर का व्यापार माना जाने लगा। फलस्वरूप पश्चिम के साम्राज्यवादी देशों ने औषध बाजार पर अपना कब्जा जमाने के लिए जी-तोड़ कोशिश करनी शुरू कर दी। स्वाभाविक रूप से तीसरी दुनिया के तमाम देश उनके लिए सबसे बड़े बाजार साबित हुए। इसलिए वहाँ अपने कारोबार चलाने के लिए पश्चिमी दवा पद्धति को थोपा गया।

इस पद्धति को स्थायी रूप देने के लिए इन देशों की स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों को खत्म करना जरूरी था, जिनके रहते एलोपैथी का विकास संभव नहीं था। साम्राज्यवादी देशों ने एक-एक करके शासित देशों की चिकित्सा पद्धतियों को यह कहकर नकारना शुरू किया कि वे पुरातनपंथी हैं तथा मानव पीड़ाओं का इलाज कर पाने में सक्षम नहीं हैं। कि साम्राज्यवादी शक्तियों की इन साजिशों के चलते कितनी स्वदेशी औषध प्रणालियों ने दम तोड़ दिया और कितनी आज भी तोड़ रही हैं, इसका आसानी से अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

पश्चिम में यह नई चिकित्सा पद्धति समाज की जरूरतों एवं वहाँ की परिस्थितियों के मुताबिक भले ही उपयोगी ठहरती हो लेकिन भारत जैसे तीसरी दुनिया के तमाम सारे देशों के सामाजिक परिवेश, जलवायु एवं अन्य परिस्थितियों के न तो ये पूरी तरह अनुकूल होती हैं और न ही करोड़ों गरीब मरीजों का इलाज कर पाने में सक्षम हैं। बल्कि उल्टे इसने तमाम स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को जन्म दिया है।

द्वितीय महायुद्ध के बाद साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद की पुरानी दीवारों तो ढह गयीं लेकिन उसके स्थान पर साम्राज्यवादी ताकतों ने नव-स्वाधीन देशों के शोषण के लिए ऐसा रूप अख्तियार किया जो बहुत ही जटिल और अदृश्य-सा था। यह रूप कमोवेश समूची दुनिया को आज अपने कब्जे में ले चुका है। यह रूप कोई और नहीं बल्कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों का है।

भारत जैसे देश में करोड़ो गरीबों को सस्ता उपचार देने के बहाने घुसने वाली, विदेशी दवा कंपनियाँ मरीजों की जेब काट करके अरबों रुपया प्रतिवर्ष बाहर भेज रही है, और दवा के नाम पर देती हैं क्य – जहर, फालतु टॉनिकों की बोटलें और हजारों-हजार गैर-जस्सी दवाएँ। इन कंपनियों ने भारत समेत तीसरी दुनिया के गरीब मुल्कों को कूड़दान समझ रखा है जहाँ पर ये अपनी उन

31

हजारों दवाओं का निर्माण और बिक्री करती हैं जिन पर, प्राण-घातक प्रभावों के कारण, उनके स्वयं के देश के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में प्रतिबंध लगा होता है।

यह कैसी विडम्बना है कि मानवता को शारीरिक पीड़ाओं से निजात दिलाने के लिए खोजी गई नई चिकित्सा पद्धति को बहुराष्ट्रीय निगमों ने मौत के व्यापार में बदल दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस बात को स्वीकार करता है कि दवा बनाने वाली दुनिया की बड़ी बहुराष्ट्रीय निगमों अपने मुनाफे के लिए गरीब मुल्कों में हजारों- हजार अनाप सनाप दवाएँ तूँस रही हैं जो रोगों से मुक्ति दिलाने के बजाए रोगियों के प्राण ले लेती हैं।

भारतीय दवा उद्योग पर कब्जा

आजादी के बाद 1948 की राष्ट्रीय औद्योगिक नीति ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत की आर्थिक दुनिया में फलने-फूलने का भरपूर अवसर दिया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की मिश्रित अर्थव्यवस्था, पश्चिम के चमचमाते औद्योगिक मॉडल के प्रति उनकी रीझ एवं गांधी की कुटीर अर्थव्यवस्था के प्रति उनके विकर्षण ने भारत को यूरोप की विकासवादी अवधारणा के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर कर दिया। संसद में नेहरू के बयान ने विदेशी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को और अधिक प्रोत्साहित किया। नेहरू ने विदेशी पूँजी निवेश और विदेशी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को स्वागत करते हुए कहा था कि इससे विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। ऐसी स्थिति में भारतीय अर्थव्यवस्था में पश्चिमी देशों को घुसने का पर्याप्त मौका मिला। उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में इंग्लैण्ड और अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने बड़ी तेजी से घुसपैठ करनी शुरू की। अस्त निर्माण के बाद इन कम्पनियों के लिए फायदे का दूसरा बड़ा क्षेत्र औषध का था। मौके का फायदा उठाते हुए इन कम्पनियों ने दवा उद्योग पर कब्जा करना शुरू कर दिया। चूंकि दवा उद्योग के क्षेत्र में भारत की कोई अलग औद्योगिक नीति नहीं थी इसलिए 1948 की औद्योगिकरण की प्रक्रिया तेज करने के लिए सामान्य औद्योगिक नीति में विदेशी एवं भारतीय उद्योगों के बीच कोई भेद-भाव नहीं बरता जायेगा तथा दोनों को समान रूप से सुविधायें मुहैया करायी जायेंगी। इसके पीछे यह भी अवधारणा काम कर रही थी कि देश का नये औषध विज्ञान(एलोपैथी) से परिचय हो सकेगा, यह उसकी तकनीक सीख सकेगा तथा बहुराष्ट्रीय निगमों भारत की करोड़ों बीमार जनता के लिए पूरी तरह से दवाएँ उपलब्ध करायेंगी।

1948 की राष्ट्रीय औद्योगिक नीति ने हमारे देश में बहुराष्ट्रीय निगमों की बाढ़ ला दी। इन निगमों ने स्वदेशी दवा उद्योग पर घातक प्रहार किया, बाजार पर कब्जा किया और संचार माध्यमों के जरिए पाश्चात्य दवा संस्कृति को हमारे अन्दर स्थापित कर दिया।

आजादी के पहले देश में आयुर्वेदिक औषध पद्धति का ही प्रचलन था। यद्यपि अंग्रेजों ने पश्चिमी दवा पद्धति की नींव डाल दी थी। कुछ लाइलाज या प्राणघातक बीमारियों जैसे टी.बी, हैजा, मियादी बुखार का एलोपैथी में इलाज संभव हो सकने के कारण इसे आगे बढ़ने का बल मिला। ऐसा नहीं था कि भारतीय दवा पद्धति में इनका इलाज नहीं था बल्कि अंग्रेजों ने इसके विकास को

32

हतोत्साहित किया। दवा उद्योग के क्षेत्र में अंग्रेजों की घुसपैठ 1924 में शुरू हो गयी थी जब ब्रिटिश कंपनी ग्लैक्सो ने यहाँ अपना कारोबार शुरू किया था। लेकिन फिर भी यहाँ अंग्रेजी दवा कंपनियों की जड़ जम नहीं पायी थी। एलोपैथी के क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिक अनभिज्ञ तो थे नहीं। इसके लाभ को मुद्दे नजर रखकर इस सदी की शुरुआत में ही आचार्य पी.सी. राय एवं प्रो.टी. के. गज्जर ने फार्मास्यूटिकल उद्योग की स्थापना की थी। यहाँ की प्रमुख बीमारियों को देखते हुए सेरा, वैक्सिन तथा मलेरिया प्रतिरोधी दवाओं की खोज तथा उसका निर्माण किया गया। बंगाल इसका केन्द्र बना। यही नहीं द्वितीय महायुद्ध के पूर्व यूरिया स्टीबमाइन की खोज तथा राल्फिया सर्पेन्टीना पर शोध चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ। पश्चिमी बंगाल के डॉ. घोष का पेन्सिलीन के निर्माण में नया योगदान स्वदेशी दवा तकनीक के विकास में काफी महत्व का है। इस तरह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अन्य क्षेत्रों की भाँति दवा उद्योग के भी क्षेत्र में राष्ट्रीयता का संचार हुआ था और बिना विदेशी मदद के भारतीय औषध (फार्मास्यूटिकल) उद्योग को विकसित करने का संकल्प लिया गया था।

लेकिन इसके साथ ही साथ बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भी अपना कारोबार बढ़ाने के लिए कार्यरत थीं। 1948 की भारत सरकार की औद्योगिक नीति ने तो उनके लिए रास्ता खोल दिया। विज्ञापनों एवं अन्य प्रचार के जरिये बाजारों पर कब्जा करने की पारराष्ट्रीय निगमों की आक्रमणकारी नीति ने आयुर्वेदिक दवा पद्धति को तो प्रचलन से बाहर कर ही दिया, भारतीय फार्मास्यूटिकल उद्योग को भी काफी पीछे छोड़ दिया। आत्मनिर्भर राष्ट्रीय दवा उद्योग के विकास के सारे प्रयासों पर पानी फिर गया। 50 के दशक में दवा के क्षेत्र में दुनिया की कुछ बड़ी बहुराष्ट्रीय निगमों ने देश में अपना कब्जा जमा लिया। अमेरिका की फाइजर कंपनी, स्विटजरलैंड रोश, अमेरिका की सीबा गायगी तथा बेयर इण्डिया जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भारत में अपने को स्थापित कर लिया। इसका एक कारण और था। आधुनिक दवा उद्योग की बुनियाद मूल रासायनिक उद्योग की बुनियाद पर खड़ी है और यह स्पष्ट है कि साम्राज्यवाद ने अपने औपनिवेशिक शोषण के उद्देश्य से इस देश में मूल रासायनिक उद्योग का स्वाभाविक विकास नहीं होने दिया तथा वैज्ञानिक - अनुसंधान और कारीगरी की शिक्षा को पंगु बनाकर रख दिया। नये उपकरणों से सज्जित दवा कंपनियों की तीव्र प्रतियोगिता में घरेलू और देशी दवा उद्योगों का पुनः हास होने लगा।

सन् 1948 में दवा की कुल बिक्री 10 करोड़ की थी जो 1982 में बढ़कर 1200 करोड़ हो गयी और 1992-93 में 7500 करोड़ हो गयी। इसमें 80 प्रतिशत हिस्सा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हाथ में था। 1975 में केन्द्रीय सरकार द्वारा गठित हाथी कमेटी ने दवा बहुराष्ट्रीय कंपनियों के राष्ट्रीयकरण की सिफारिश की थी। हाथी कमेटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि “सामान्य पूंजी लगा कर ये कंपनियाँ अपनी औषधियों की बिक्री कर अत्यधिक मुनाफा विदेशों को भेज चुकी हैं। तथा बेहिसाब निजी पूंजी में वृद्धि की है”।

३३

गैट समझौता और नया पेटेंट कानून

गैट समझौता होने से और भारतीय पेटेंट कानून - 1970 के बदले जाने से भारतीय दवा उद्योग पूरी तरह नष्ट हो जायेगा और भारतीय दवा बाजार पर एकाधिकारवादी बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियाँ छा जायेगी। गैट समझौता में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बौद्धिक सम्पदा कानूनों (ट्रिप्स) को लेकर है जिसके कारण हमारा 1970 का भारतीय पेटेंट कानून पूरी तरह बदल जायेगा। 1 जनवरी 95 को सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए नया पेटेंट कानून लागू भी कर दिया था। हालांकि देशव्यापी विरोध के कारण नया पेटेंट कानून संसद से मंजूरी नहीं पा सका।

1956 में अंग्रेजों ने पेटेंट व्यवस्था लागू की थी। 1911 में भारतीय पेटेंट और डिजाइन एक्ट बनाया गया जिसका उद्देश्य भारतीय बाजार को ब्रिटिश उद्योगों के अधीन बनाना था। ब्रिटिश पेटेंट धारकों ने भारत में ऊँची कीमत वाले निर्यात द्वारा हमारे बाजारों का शोषण किया और करोड़ों रूपये कमाये थे। यह लाजिमी था कि यह शोषण दवा क्षेत्र में भी होता। आजादी के पहले और बाद में भी दवाओं का उत्पादन बहुत और देश मुख्यतः आयात पर ही निर्भर था। कोई नई दवा आती थी तो वह पेटेंट धारकों की मर्जी के अनुसार ही आती थी। ऐतिहासिक दृष्टि से विदेशी कंपनियों ने भारत में अपने पेटेंट पंजीकृत नहीं करवाये। 1947 से 1957 के बीच भारत में कराए गये 1704 दवा पेटेंटों में 99 प्रतिशत पेटेंट विदेशी नागरिकों के पास थे और एक प्रतिशत से कम को भारत में व्यापारिक उपयोग में लाया गया।

1970 का 'भारतीय पेटेंट कानून' हमारे हित के मुख्य क्षेत्रों की रक्षा करने के लिए बनाया गया था। इसमें केवल चार क्षेत्रों- दवा उद्योग, कृषि रसायन, भोजन और विशिष्ट रसायनों के मामले में कानून ने 7 वर्ष के लिए प्रक्रिया पेटेंट की अनुमति दी, लेकिन उत्पाद पेटेंट की अनुमति नहीं दी है। मुख्य बात यह है कि इस कानून में एकाधिकार को रोकने के लिए 'स्वतः लाइसेंस के अधिकार' का प्रावधान किया गया है। 1970 के पेटेंट कानून को अंकटाड ने प्रगतिशील कानून घोषित कर उसे अन्य देशों के लिए भी एक माडल बताया। इसी कानून का नतीजा था कि 1970 के बाद उद्योग आगे बढ़ा। परन्तु भारतीय दवा उद्योग से योग्यता के आधार पर स्पर्धा करने में असमर्थ होने पर ये 'मुक्त बाजार' के वकील अब निराश होकर अपना एकाधिकार जमाने की फिराक में हैं।

भारतीय पेटेंट कानून-1970 के लागू होने के बाद देशी दवा उद्योग में अच्छी प्रगति हुई और बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर निर्भरता कम होने लगी। 1974 में दवा उत्पादन 500 करोड़ रूपये से बढ़कर 1991 में 4000 करोड़ और 1994 में 6000 करोड़ रूपये का हो गया था। इसी प्रकार 1985-86 से 1991-92 के बीच 6 वर्षों की अवधि में हमारा दवा निर्यात 140 करोड़ रूपये से बढ़कर 1281 करोड़ रूपये का हो गया था। 1991-92 में 76 करोड़ रूपये की दवाइयाँ अमेरिका को निर्यात की गयी। भारतीय दवा कंपनियों को जो भी सफलता मिली उसके पीछे पेटेंट कानून - 70 का बहुत हाथ रहा।

34

गैट समझौते का सहारा लेकर बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ इस पेटेंट कानून को बदलवाना चाहती हैं, उनका कहना है कि भारतीय दवा कंपनियाँ उनके फार्मूलेशनस चुरा कर दवाइयों का उत्पादन कर रही हैं। हालाँकि यह सही नहीं है। 1970 के पेटेंट कानून के मुताबिक केवल 'प्रक्रिया पेटेंट' का फायदा देशी कंपनियों का मिला। परंतु अब गैट के मुताबिक 'उत्पाद पेटेंट' लागू हो जायेगा तो बहुराष्ट्रीय कंपनियों का अधिकतर दवाइयों पर अधिकार हो जायेगा। पेटेन्टीकृत दवाइयों का प्रतिशत नीचे सूची में दिया गया है, जिससे हम अन्दाजा लगा सकते हैं कि नया पेटेंट कानून लागू हो जाने के बाद बहुराष्ट्रीय कंपनियों की स्थिति कितनी मजबूत हो जायेगी। भविष्य में बनने वाली सभी दवाइयों पर पेटेंट अधिकार लागू होंगे जो बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कब्जे में रहेगे। नये पेटेंट कानूनों का प्रभाव होगा

  1. (1) दवाइयों के दाम 5 से 20 गुना और अधिक हो जायेंगे।
  2. (2) दवाइयों की आपूर्ति प्रभावित होगी क्योंकि अब यह आयात पर ज्यादा निर्भर होगी।
  3. (3) दवा उद्योग में नये पूंजी निवेश पर असर पड़ेगा।
  4. (4) सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम जो उन नागरिकों के लिए चलाए जाते हैं जो अपने स्वास्थ्य की आवश्यकताओं के लिए खर्च नहीं कर सकते, प्रभावित होंगे।
  5. (5) राष्ट्रीय दवा उद्योग का विकास प्रभावित होगा।
  6. (6) राष्ट्रीय शोध एवं विकास प्रभावित होगा।

आज दुनिया के दवा उत्पादन के 90% हिस्से पर 30 बड़ी बहुराष्ट्रीय दवा कंपनियाँ अपना अधिकार रखती हैं और अनुचित पेटेंट व्यवस्था और बौद्धिक सम्पदा अधिकारों की रक्षा के नाम पर, 90 विकासशील देशों, जहाँ दवा का स्थानीय उत्पादन नहीं है और वे अधिकतर आयात पर निर्भर करते हैं, की असहाय गरीब और निरीह जनता का शोषण कर रही हैं। इन सभी 90 देशों में विकसित देशों के ही पेटेंट कानून लागू हो चुके हैं जिन्हें मानने का कारण वे 2000% अधिक मूल्य देकर अपना शोषण करवा रहे हैं। इण्डियन ड्रग्स मैनुफैक्चर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री.आई.ए. मोदी कहते हैं कि "भारत सहित करीब 15 विकासशील देश ऐसे हैं जो अपनी दवा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए फार्मूलेशन के उत्पादन में लगभग आत्मनिर्भर हैं। इन देशों में भी भारत ही एक मात्र देश है जहाँ दवा उत्पादन अभी भी देशी उत्पादकों के हाथ में है। अन्य 14 देशों में दवाइयों का मुख्य उत्पादन या तो सीधे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा नियन्त्रित होता है या बहुराष्ट्रीय कंपनियों से लाइसेंस प्राप्त राष्ट्रीय इकाइयों द्वारा होता है जिनकी दवाइयों के बिक्री मूल्य के प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ नियन्त्रित करती हैं। भारत इसका अपवाद है यहाँ 60% से अधिक दवा फार्मूलेशन और 80% से अधिक बल्क दवाएं पूरी तरह से राष्ट्रीय इकाइयों द्वारा उत्पादित के कारण और भारत में 1970 के पेटेंट कानून के कारण दवा मूल्य संसार में सबसे सस्ते हैं। मूल्यों में 500% से 2000% तक का अन्तर है।

35