भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

168 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता कल्पना की गई है। अथर्ववेद में अनेक वृक्षों से सम्बन्धित मन्त्र हैं। ये वृक्ष रोग शमनार्थ प्रभावशाली हैं। अथर्ववेद में विभिन्न प्रकार के मानवीय रोगों की कुल संख्या ९९ बतलाई गयी है। कतिपय मन्त्रों में रोग का प्रसार करने वाली कीटाणुओं का भी वर्णन उपलब्ध होता है। अथर्ववेद में अनेक मन्त्रों में एक व्यक्ति को छोड़कर दूसरे व्यक्ति के पास रोग को पहुँचा देने या किसी दूसरे देश में भेज देने का भी वर्णन प्राप्त होता है निम्नलिखित मन्त्र में रोग को अन्य देश में भेजने की प्रार्थना है— यथा॒ मनो॑ मनस्कृ॒तैः परा॑पत॒त्याशु॒मत्। ए॒वा त्वं का॒से प्र प॑त॒ मनु॑सो॒ऽनु॑ प्र॒वाय्य॒म्॥ (अथर्व ६/१०५/१) जैसे मन, मन के विषयों के साथ शीघ्रता से आगे बढ़ता है, वैसे ही तू कास ज्ञान या उपाय के बीच मन के प्राप्ति योग्य देश की ओर आगे बढ़। इस प्रकार यह सिद्ध होता है कि इस वेद में आयुर्वेद का विपुल महत्त्व वर्णित है। आयुष्य सूक्त :- अथर्ववेद में ऐसे अनेक मन्त्र संगृहीत हैं जो स्वास्थ्य तथा दीर्घ जीवन से सम्बन्धित हैं। इस प्रकार के मन्त्र 'आयुष्मनि सूक्तानि' के नाम से पुकारे जाते हैं। इनका तात्पर्य स्पष्टतः दीर्घआयुदायक सूक्त है। आयुष्य-सूक्त में मिलने वाले मन्त्र मुख्यतः पारिवारिक उत्सवों के अवसर पर प्रयुक्त होते हैं। यथा— बालक का मुण्डन, युवक का गोदान एवं उपनयन संस्कारादि। इन मन्त्रों में शतायु तथा पूर्णतः नीरोग होने की परमात्मा से प्रार्थना की गई है। इन मन्त्रों में सौ प्रकार की मृत्युओं से स्वयं की रक्षा करने तथा लगभग सभी रोगों से बचने के लिए प्रार्थनाएँ ग्रथित हैं। इन रोगों के निवारणार्थ जिन औषधियों का आह्वान किया जाता है, इन औषधियों का प्रयोग एन्द्रजातिक चिकित्सक के द्वारा किया जाता है। इन प्रार्थना- मन्त्रों में आयु की वृद्धि हेतु कुछ ऐसे भी मन्त्र मिलते हैं, जिनमें इस विषय के निमित्त हाथ में 'रक्षासूत्र' अथवा 'रक्षा-करण्ड' को बाँधने का विधान बतलाया गया है। इस रक्षा-करण्ड को बाँधने वाला जीवधारी जीवन पर्यन्त उत्तम स्वास्थ्य का लाभ करता है। अथर्ववेद का १७वाँ काण्ड इसी प्रकार के सूक्तों से परिपूर्ण है। इस काण्ड में मात्र एक-एक ऋचा वाले तीस मन्त्र उपलब्ध होते हैं। निम्नलिखित मन्त्र में देवों तथा मानुषी दोनों प्रकार की शक्तियों से रक्षार्थ प्रार्थना निहित है— परी॑वृतो॒ ब्रह्म॑णा॒ वर्म॑णाहं कश्य॒पस्य॒ ज्योति॑षा॒ वर्च॑सा च। मा मा॑ प्राप॒न्त्रिष॑वो॒ दैव्या॑ या मा मानु॑षी॒रव॑सृष्टा व॒धाय॑॥ (अथर्व० १७/२८)

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 169 अर्थात् कश्यप के वेदज्ञान से, आश्रय से, ज्योति से और प्रताप से मैं ढका हूँ। जो दैवी वाण हैं, वे मुझको न पहुँचे और मानुषी छोड़े हुए (वाण) मारने के लिए न पहुँचे। पौष्टिक सूक्त :- पौष्टिक सूक्तों में ऐसे मन्त्र उपलब्ध होते हैं जिनमें विभिन्न वर्गों के लोग अपनी समृद्धि के लिए परमात्मा से प्रार्थना करते हैं। इन सूक्तों में गृहस्थ जन गृह निर्माण के लिए, कृषक वर्ग हल जोतने के लिए, बीज बोने के लिए, शस्य की समृद्धि के लिए परमात्मा की उपासना करते हैं। इन्हीं मन्त्रों के द्वारा समाज, व्यवसायी तथा श्रमिक वर्ग अपनी-अपनी महत्त्वाकांक्षाओं की पूर्ति की आशा करता है। इन्हें आशीर्वचन की संज्ञा से विभूषित किया जा सकता है। वन्य पशुओं से गायों की रक्षा तथा चोरादि सामाजिक अपराधियों से धन-धान्य की रक्षा हेतु मन्त्र संकलित है। इन मन्त्रों में अनेक मन्त्र ऐसे भी मिलते हैं जिनमें उच्च कोटि का साहित्य उपलब्ध होता है। इन मन्त्रों में कल्पना की उर्वरता, विचारों की नवीनता, विन्यास की मञ्जुलता तथा अलंकारों की रमणीयता दर्शनीय है। निम्नलिखित मन्त्र दृष्टि-सूक्त से उद्धृत है। इसमें वृष्टि का अत्यन्त आकर्षक, सरस तथा स्वाभाविक वर्णन प्राप्त होता है- अ॒भि क्र॑न्द स्तन॒यार्द॑योद॒धिं भूमिं॑ पर्जन्य॒ पय॑सा सम॒ङ्ग्धि। त्वया॑ सृ॒ष्टं ब॑हु॒लमैटु॑ वृ॒र्षमाशा॑रे॒षी कृ॒शगु॒रैत्वस्त॑म्॥ (अथर्व० ४/१५/६) अर्थात् हे मेघ ! तू सभी ओर गर्जन कर, गड़गड़ा, समुद्र को हिला दे, भूमि को जल से भर दे। तेरे द्वारा भेजा हुआ वृष्टि जल आवें। अधिक पदार्थ लाने वाला, शरण चाहने वाला, दुर्बल गाय तथा बैलों वाला किसान स्वगृह की ओर प्रस्थान करे। शृङ्गार सूक्त :- अथर्ववेद में ऐसे मन्त्रों का भी एक विशाल संग्रह प्राप्त हैं जिनमें जीवन की प्रसन्नता तथा भय से सुरक्षा आदि के लिए प्रार्थनाएँ की गई हैं, इन्हें शृङ्गार सूक्त के नाम से पुकारा जाता है। इन सूक्तों का एक नाम और भी है- प्रसाद सूक्त। इनमें भूतों इत्यादि से रक्षा के लिए मंत्र मिलते हैं। इस प्रकार के मन्त्रों का प्राप्तिस्थल प्रधानतः चौथे काण्ड के अन्तर्गत निहित २३वें सूक्त से २९वें सूक्त तक हैं। इस प्रकार ये कुल सात सूक्त हैं। इन समस्त सूक्तों में से हर एक सूक्त सात ऋचाओं वाला है। इन सूक्तों में जिनके प्रति सम्बोधन किया गया है, वे देव क्रमशः इस प्रकार हैं- अग्नि, इन्द्र, वायु, सविता, स्वर्गमरूत, भव तथा शर्व, मित्र एवं वरुण। इन सूक्तों का प्रत्येक मन्त्र कष्ट निवारणार्थ की जाने वाली प्रार्थना के रूप में है- CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

170 \hspace{3cm} वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अप॒ः स॑मु॒द्राद् दिव॒मुद् व॑हन्ति दिव॒स्पृथि॒वीम॒भि ये सृज॑न्ति। ये अ॒द्भििरीशा॑ना म॒रुत॒श्चर॑न्ति ते नो॑ मुञ्चन्त्वंह॑सः॥ \hspace{8cm} अथर्व० (४/२७/४) अर्थात् जो (वायुगण) जल को पृथ्वी (समुद्र) से उठाकर आकाश में पहुँचाते हैं और आकाश से पृथिवी पर त्याग देते हैं और जो समर्थ वायुगण जल के साथ चलते हैं, वे हमें कष्ट से छुड़ावें। प्रायश्चित सूक्त :- अथर्ववेद में कतिपय सूक्त ऐसे भी प्राप्त होते हैं जिनमें किए गए पापों के प्रायश्चितपरक मन्त्र संगृहीत होते हैं, इस प्रकार के सूक्तों की संज्ञा प्रायश्चित-सूक्त है। इन सूक्तों में अपराधों की निवृत्ति के लिए प्रार्थनाएँ की गई हैं। इनमें केवल पापों के निवारणार्थ ही नहीं बल्कि यज्ञादि में होने वाले स्खलनों के लिए भी प्रायश्चित का विधान है। इसके अतिरिक्त चरित्रहीनता, धार्मिक भावनाओं की शून्यता तथा दूसरे शास्त्र विरोधी कर्मों के करने से मनुष्य जितने प्रकार से भी पापग्रस्त हो जाता है, उन सभी से मुक्ति प्राप्त करने के लिए इनमें प्रायश्चितपरक मन्त्र हैं। इन सूक्तों में ऐसे भी मन्त्र मिल जाते हैं जिनसे मनुष्य अपना शारीरिक तथा मानसिक दौर्बल्य, बुरे स्वप्न तथा अपशकुनों का भी निराकरण कर सकता है। यहाँ उन पापों के निवारणार्थ भी मन्त्र प्राप्त होते हैं जो पाप माता, पिता, भाई तथा बहन द्वारा किए गए हों। अशुभ नक्षत्रों के कुप्रभावों को दूर करने के लिए भी मन्त्र हैं, ऐसा कतिपय विद्वानों का अभिमत है। सामाजिक अपराध :- जैसे बड़े भाई के अविवाहित रहते हुए भी छोटे भाई द्वारा विवाह कर लेना, धर्मशास्त्र विरोधी विवाह कर लेना, ग्रहण किए गए ऋण का प्रतिदान न करना आदि के लिए भी प्रायश्चित सम्बन्धी मन्त्र दृष्टिगोचर होते हैं। स्त्रीकर्माणि सूक्त :- अथर्ववेद में ऐसे मन्त्रों का भी विशाल समूह है जो कि विवाहादि का निर्देश करने वाले तथा पति-पत्नी में परस्पर अनुराग को बढ़ाने वाले हैं। इन्हें ही स्त्री कर्माणि अथवा प्रेम सूक्त कहा जाता है। इन मन्त्रों के द्वारा वधू और वर क्रमशः वर और वधू को प्राप्त करते हैं। कतिपय ऐसे भी मन्त्र हैं जो कि इन्द्र- जाल, अभिशाप तथा वशीकरण से सम्बन्धित हैं। विवाह, प्रेम तथा पुत्रोत्पत्ति आदि विषयों का विवेचन करने वाले मन्त्रों से उस समय समाज में प्रचलित विभिन्न रीति- रिवाजों तथा मान्यताओं का ज्ञान होता है। स्त्री-कर्माणि सूक्तों में उपलब्ध मन्त्रों में विषय की दृष्टि से तीन वर्ग परिलक्षित होते हैं, अतः वैषयिक दृष्टि से ये मन्त्र तीन प्रकार के कहे जा सकते हैं-

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 171 (अ) अभिचार मन्त्र (ब) वशीकरण मन्त्र (स) घृणास्पद मन्त्र इन उपर्युक्त तीनों प्रकार के मन्त्रों का क्रमशः विवेचन निम्नलिखित है- (अ) अभिचार मन्त्र :- यह 'अभिचार मन्त्र' ऐसे मन्त्रों का समूह है जिन मन्त्रों को वन्य भयानक जानवरों तथा भूत-प्रेत के निवारणार्थ प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार के मन्त्रों में प्रेम में व्यभिचार तथा वैवाहिक जीवन के विघ्नों का प्रकटीकरण हुआ है। इन मन्त्रों के प्रयोग से पति द्वारा तिरस्कृत पत्नी पुनः पति-प्रिय बन सकती है। इस प्रकार अथर्ववेद की एक ऋचा में प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका को चुराने की कामना की गई है- स्वप्तु॑ मा॒ता स्वप्तु॑ पि॒ता स्वप्तु॒ श्वा स्वप्तु॑ वि॒श्पति॑ः। स्वप॑न्त्वस्यै॑ ज्ञा॒तयः॒ स्वप्न्व॒यम॒भितो॒ जन॑ः॥ (अथर्व० ४/५/६) अर्थात् इसके लिए माता सोवे, पिता सोवे, कुत्ता सोवे, गृह के सभी ज्येष्ठ लोग सो जाय, प्रेमिका के सम्बन्धी सोवें तथा यह सब जन चारों ओर सोवें। कतिपय विद्वानों का विचार है कि इस प्रकार के मन्त्र वस्तुतः गहन निद्रा में मग्न होने की कामना से कहे जाते हैं, क्योंकि इनमें सभी के सोने तथा सुलाने की बात कही गयी है- प्रो॒ष्ठे॒श॒यास्त॑ल्पे॒शया नारी॒र्या व॑ह्य॒शीव॑रीः। स्त्रियो॒ याः पुण्य॑गन्ध॒युस्ताः सर्वाः स्वापयामसि॥ (अथर्व० ४/५/३) अर्थात् बड़े आँगन में सोने वाली, खाटों पर सोने वाली और हिंडौला आदि में सोने वाली जो नारियाँ हैं और जो पुण्य गन्ध वाली स्त्रियाँ हैं, उन सबको हम सुलाते हैं। इस प्रकार के मन्त्रों में कुछ ऐसे भी हैं जिनमें कोई प्रेमी अपनी प्रियतमा के न चाहने पर भी उसे अपने प्रति कामासक्त कर सकता है। ये मन्त्र दूसरों के लिए हानिकारक नहीं होते। (ब) वशीकरण मन्त्र :- इसके अन्तर्गत वे मन्त्र आते हैं जिनके पाठ के द्वारा कोई भी युवक गर्व के मद में चूर स्त्री को भी अपने वश में कर सकता है। इस क्रिया में सर्वप्रथम प्रेमी अपनी इच्छित प्रेमिका की एक मिट्टी की मूर्ति बनाता है, उसके बाद सन की डोरी वाले धनुष को ग्रहण कर एक विशिष्ट बाण के द्वारा प्रेमिका की

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

172 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता

मूर्ति के हृदय को बेधता है। साथ ही साथ कामदेव के तीर द्वारा प्रेमिका का हृदय बिद्ध हो जाय, यह याचना करता हुआ अथर्ववेद के तीसरे काण्ड के २५वें सूक्त के चौथे मन्त्र का पाठ भी करता है। यथा- शुचा॑ वि॒द्धा व्योष॒या शुष्का॑स्या॒भि सर्प मा। मृ॒दुर्मन्युः केव॑ली प्रि॒यवा॒दिन्यनु॑व्रता।। (अथर्व० ३/२५/४) अर्थात् विशेष दाह करने वाली, पीड़ा से बिधी हुई, सूखे मुख वाली, मृदु स्वभाव वाली, निरभिमान (होकर), सेवनीया, प्रियम्बदा तथा अनुकूल आचरण वाली (पतिव्रता के समान) मेरी ओर चली आ। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी मन्त्र प्राप्त होते हैं, जो नायिकाओं द्वारा सपत्नी को हटाकर अपने पति के वशीकरण हेतु प्रयुक्त किए जाते हैं। इनके द्वारा स्त्री, किसी भी मनचाहे पुरुष को अपनी ओर आकृष्ट कर सकती है। पूर्वोक्त क्रिया के समान ही इस क्रिया में भी नायिका अपने इच्छित प्रेमी की एक मिट्टी की मूर्ति बनाती है, तत्पश्चात् अग्नि से दग्ध बाण के अग्रभाग से उसके मस्तक पर प्रहार भी करती है। इस क्रिया में इस गीत का उच्चारण भी किया जाता है- उन्मा॑दयत मरुत॒ उद॑न्तरिक्ष मादय। अग्न॒ उन्मा॑दया त्वम॒सौ मामनु॑ शोचतु।। (अथर्व० ६/१३०/४) अर्थात् हे मरुत! उसको (पति को) तुम उन्मादित करो। हे अन्तरिक्ष! तथा हे अग्नि! उसे उन्मादित करो, जिससे वह मेरा ही विचार किया करे। इन सभी प्रकार की वशीकरण अभिक्रियाओं में बाण की रचना विशिष्ट होती है। बाण के पंखों के लिए उल्लू के पंख प्रयोग में लाए जाते हैं तथा काण्ड एक काली लकड़ी से बनाया जाता है। इस बाण के अग्र भाग पर एक नुकीला काँटा लगा होता है। इसी प्रकार रूठकर दूर गए पति को मन्त्रों की शक्ति से वापस बुलाने का भी उपक्रम किया जाता था। इसमें निम्नलिखित मन्त्र का पाठ किया जाना चाहिए- यद् धाव॑सि त्रियोज॒नं प॑ञ्चयोजनमाश्वि॒नम्। तत॒स्त्वं पुन॒राया॑सि पु॒त्राणां॑ नो असः पि॒ता।। (अथर्व० ६/१३१/३) अर्थात् (मेरे प्रियतम) जो तू तीन योजन, पाँच योजन या अश्ववार से चलने योग्य देश को भागकर जाता है, उससे तू पुनः (लौटकर) आ तथा हमारे पुत्रों का पिता हो जा।

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 173 आजकल वैज्ञानिक युग में भी इस प्रकार के टोनों-टुटकों के सम्बन्ध में भारतवासियों का गहरा विश्वास है। अनेक तान्त्रिक इस प्रकार के प्रयोगों को सत्य बताते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर, प्रयोग किए जाने पर ये सफल होते हुए देखे गए हैं। इन क्रियाओं में कोई त्रुटि हो जाने पर या मन्त्रोच्चारण में त्रुटि मात्र से अनुष्ठान विपरीत परिणामदायक भी होते देखे गए हैं। (स) घृणास्पदमन्त्र- जब मनुष्य या स्त्री किसी विपरीत लिंगी के प्रति पागलपन की सीमा तक कामासक्त हो जाता है, तो वह उसको येन केन प्रकारेण प्राप्त करना चाहता है। इस सिद्धि के लिए बहुत लोग नीचता के निम्नतम स्तर तक उतर जाते हैं। जब घृणित विधियों द्वारा उन्हें इच्छित फल की प्राप्ति नहीं होती है तो कभी अपने फल प्राप्ति के मार्ग में बाधक के प्रति तथा कभी उस इच्छित व्यक्ति या स्त्री के प्रति अहित का चिन्तन कर कर्मों में संलग्न हो जाते हैं, जिससे प्रतिस्पर्द्धा अथवा इच्छित व्यक्ति या स्त्री को पीड़ा पहुँचे। इन समस्त क्रियाओं की सिद्धी के लिए भी अथर्ववेद में अनेक मन्त्र मिलते हैं। इन गीतों की भाषा अनियन्त्रित तथ वन्यता से परिपूर्ण है। ऐसा ही एक मन्त्र उदाहरणार्थ प्रस्तुत है जिसका प्रयोग एक स्त्री द्वारा सपत्नी को परास्त तथा बहिष्कृत करने के लिए किया जाता है— भर्ग॑मस्या॒ वर्च॒ आद॒िष्यधि॑ वृ॒क्षादि॑व॒ स्रज॑म्। म॒हाबु॒ध्न इव॒ पर्व॑तो॒ ज्योक् पि॒तृष्व॑स्ताम्॥ (अथर्व० १/१४/१) इसी प्रकार कतिपय मन्त्र प्रतिपस्पर्द्धिनी स्त्री को वन्ध्या करने के उद्देश्य से ही प्रयोग किए जाते हैं। सर्वाधिक भयानक तो वह मन्त्र हैं जिनमें किसी पुरुष को पुरुषत्व से हीन करके, उसे संतानोत्पत्ति की शक्ति से च्युत करने के लिए प्रार्थना निहित है। यथा— अपि॑ वृश्च पुरा॒णवद् व्र॒ततै॑रिव गु॒ष्पितम्। ओजो॑ दास॒स्य॑ दम्भय॥ (अथर्व० ७/९०/१) अर्थात् पुराण (प्राचीन) नियमानुसार दुःख देने वाले पुरुष के बल को बेल के गाँठ के सदृश निश्चय करके काट दें तथा हटा दें। इन उपर्युक्त तीनों प्रकार के मन्त्रों का अभिधान आभिचारिक है क्योंकि इनका प्रयोग बहुधा किसी के मरण, मोहन अथवा उच्चाटन के लिए किया जाता है। राजकर्माणि सूक्त- ये सूक्त राजाओं के व्यवहार से सम्बन्धित है। कुछ मन्त्र ऐसे हैं जिनमें शत्रु विजय के लिए प्रार्थना की गयी है। क्वचित् अस्त्रशस्त्रों के वर्णन के भी दर्शन होते हैं। सम्भवतः इसी कारण इस वेद को क्षत्रवेद के नाम से भी पुकारते CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

174 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता है। अनेक मन्त्रों में राजा के चुनाव की बात कही गयी है। अथर्ववेद में कतिपयस्थलों पर प्राप्त मन्त्रों में युद्धादि के लिए अति उपयोगी साधनों की भी चर्चा की गई है। यथा- रथ, दुन्दुभि तथा शंखादि। वीरों को युद्धों के लिए उत्साहित करने वाले मन्त्र कितने साहित्यिक तथा वीर रस एवं ओजगुण सम्पन्न हैं। यह कारुणिक दृश्य कितना द्रवित करने वाला है- दु॒न्दु॒भेर्वाचं॒ प्रय॑तां वद॑न्तीमाशृण्व॒ती न॑थि॒ता घोष॑बुद्धा। नारी॑ पु॒त्रं धा॑वतु हस्त॒गृह्या॑मित्री भी॒ता सं॒मरे॑ वृ॒धाना॑म्॥ (अथर्व० ५/२०/५) अर्थात् दुन्दुभि की नियमयुक्त गड़गड़ाहट को सुनती हुई, गर्जन से जाग्रत, अधीन की हुई, वधनीय शस्त्रों के युद्ध में भयभीत शत्रु की स्त्री पुत्र को हाथ में पकड़कर भाग जाये। यह युद्धस्थल के मध्य फंसी हुई पुत्रवती नारी की प्रार्थना है। अथर्ववेद में वीर रस का उद्रेक कराने वाला काव्य भी समाविष्ट है। वीर रस की भावना कराने में अथर्ववेद पर्याप्त सामर्थ्य रखता है। इस विषय में दुन्दुभि सूक्त उल्लेखनीय है। निम्नलिखित मन्त्र में दुन्दुभि द्वारा शत्रुओं को डराने की प्रार्थना की गई है। यह मन्त्र मालोपमा का अति उत्कृष्ट उदाहरण कहा जा सकता है- यथा॑ श्ये॒नात् प॑त॒त्रिणः॒ संवि॒जन्ते अह॑र्दिवि सिं॒हस्य॑ स्त॒नथो॒र्यथा॑। ए॒वा त्वं दु॑न्दुभे॒ऽमित्रा॑न॒भि क्र॑न्द प्र त्रा॑स॒याथो॑ चि॒त्तानि॑ मोहय॥६॥ (अथर्व० ५/२१/६) अर्थात् जिस प्रकार श्येन (बाज) से पक्षीगण भयभीत होकर भागते हैं तथा जिस प्रकार सिंह के गर्जना से प्राणिवर्ग (डरता है), उसी प्रकार हे दुन्दुभि ! तू शत्रुओं पर गरज तथा डरा दे और उनके चित्त को मोहित कर दे। इस प्रकार अथर्ववेद के अनेक मन्त्रों में तत्कालीन राजनीतिक स्थिति का विशद् परिचय प्राप्त होता है। भूमि सूक्त- अथर्ववेद के काण्ड बारह का प्रथमसूक्त भूमिसूक्त के नाम से प्रसिद्ध है जिसमें ६३ मन्त्र हैं। मातृभूमि की इतनी उत्कृष्ट प्रशंसा वैदिक साहित्य तो क्या अन्यत्र भी दुर्लभ ही है। इस सूक्त में 'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः' अर्थात् पृथ्वी मेरी माता है तथा मैं मातृभूमि का पुत्र हूँ, इस तत्त्व का सविस्तार प्रतिपादन है।

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 175 इस सूक्त में पृथ्वी का चारुतम चित्रण किया गया है। पृथ्वी के आधिदैविक तथा आधभौतिक, इन दोनों ही रूपों की स्तुति करते हुए यह स्पष्ट रूप में प्रतिपादित किया गया है कि यह सम्पूर्ण पृथ्वी मातृस्वरूप है। इस सूक्त के सम्बन्ध में प० बलदेव उपाध्याय जी ने अपने शब्दों में इस प्रकार लिखा है— 'भाषा तथा भाव की दृष्टि से नितान्त उदात्त, भाव-प्रवण तथा सरस है। पृथ्वी की महिमा का यह वर्णन स्वातन्त्र्य के प्रेमी तथा स्वच्छन्दता के रसिक आथर्वण ऋषि का हृदयोद्गार है। इस शैली का प्रौढ़ काव्य, उच्च कल्पना तथा भव्य भावुकता वैदिक साहित्य में भी अन्यत्र दुर्लभ है। इस सूक्त में आथर्वण ऋषि ने ६३ मन्त्रों में मातृस्वरूपिणी भूमि की समग्र पार्थिव पदार्थों की जननी तथा पोषिका के रूप में महिमा उद्घोषित की है तथा प्रजा को समस्त बुराइयों, क्लेशों तथा अनर्थों से बचाने तथा सुख समृद्धि की वृद्धि के लिए प्रार्थना की है। इस सूक्त में मातृभूमि की बड़ी ही मनोरम कल्पना की गई है। मातृभूमि का रुचिर वर्णन देशभक्ति की प्रेरणा का मधुर विलास है।' इस सूक्त में अनेक प्रकार से पृथ्वी की भव्य स्तुति की गई है। अपने कल्याण के लिए की गई प्रार्थनाओं में निम्नलिखित मन्त्र का आशय कितना श्रेष्ठ है— यस्ते॑ स॒र्पो वृश्चि॑कस्तृ॒ष्टदं॑शमा हेमन्त॒र्जव्यो॑ भृम॒लो गुहा॒ शये॑। क्रिमि॒र्जन्व॑त् पृथि॒वि॒ यद्यदेज॑ति प्रा॒वृषि॒ तन्नः॑ सर्प॒न्मोप॑ सृ॒पद् यच्छि॒वं तेन॑ नो॒ मृड॥४६॥ (अथर्व० १२/१/४६) अर्थात् हे मातृभूमि ! तुम्हारे गह्वरों में सर्प, बिच्छू आदि अनेक ऐसे जीव जन्तु निवास करते हैं जो कि काटने से संपात उत्पन्न करते हैं। हे मातृभूमि ! वे विषैले जीव हमें कदापि हानि न पहुँचायें और जो पदार्थ हमारे लिए कल्याणकारी तथा सुखदायी हो, वे हमें प्राप्त होवें। अतः भूमि-सूक्त अत्यन्त मनोरम तथा आदर्शमण्डित है। याज्ञिक सूक्त- अथर्ववेद में अनेक मन्त्र यज्ञ से भी सम्बन्धित हैं। इसमें तरह- तरह के यज्ञों के विधान बतलाए गए हैं। यज्ञ सम्बन्धी मन्त्रों का संग्रह अथर्ववेद में उत्तरांश में हुआ है। अथर्ववेद में भी अन्य वेदों के विषयवस्तु में यज्ञों की प्रधानता के सदृश यज्ञीय नियमों तथा अनुष्ठानों का समावेश किया गया है। इस प्रकार के मन्त्रों का संग्रह मुख्यरूप से १६वें तथा १८वें काण्ड में हुआ है। काण्ड १८ के चारों सूक्त पितृमेध से सम्बन्ध रखते हैं। इन मन्त्रों का सम्बन्ध अन्त्येष्टि-क्रिया से है। इसी प्रकार

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 176 | वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता मन्त्रों का समूह हमें ऋग्वेद के दशम काण्ड में भी दृष्टिगोचर होता है। दर्शनीय विषय तो यह है कि अन्त्येष्टि-क्रिया सम्बन्धी अथर्ववेद मन्त्र अक्षरशः ऋग्वेद से उद्धृत किए गए हैं। उनमें पूर्णतः समानता है। १६वें तथा १७वें काण्ड के अतिरिक्त २०वें काण्ड में भी यज्ञ सम्बन्धी मन्त्र उपलब्ध होते हैं। ये मन्त्र सोम-यज्ञ विषयक हैं। कुन्ताप सूक्त- अथर्ववेद के २०वें काण्ड में कतिपय विचित्र सूक्त उपलब्ध होते हैं। इन विचित्र सूक्तों के मन्त्र अथवा गीत एक विशेष चमत्कारिक प्रणाली में ग्रथित हैं। इन मन्त्रों का संयोजन करने वाले सूक्त कुन्ताप-सूक्त के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका विस्तार अथर्ववेद के २०वें काण्ड के १२७वें सूक्त से लेकर १३६वें सूक्त तक हैं। इन सूक्तों की विषयवस्तु का जहाँ तक प्रश्न है, इनमें यज्ञ से सम्बन्धित दान-स्तुति, कतिपय परिगणित राजकुमारों की औदार्य-प्रशस्ति तथा कतिपय प्रहेलिकाएँ तथा उनके समाधान भी वर्णित हैं। इन गीतों में कहीं तो अश्लीलता की दुर्गन्ध है और कहीं शिष्ट हास-परिहास की सुवास। इनमें अल्पदिवसीय तथा बहुदिवसीय दोनों प्रकार के यज्ञों का विवेचन किया गया है। ये सूक्त पुरोहितों के वार्तालाप के आधार पर प्रणीत हुए। कुन्ताप का अर्थ इस प्रकार किया गया है- 'कुँ नाम कुत्सितं भवति यत् तत् तपति तस्मात् कुंतापः' अर्थात् जो पाप या दोष को जलाने वाला है, वह कुन्ताप है। दार्शनिक सूक्त- अथर्ववेद में अनेक मन्त्रों में दर्शन से सम्बन्धित विषयों का प्रतिपादन है। इनमें ईश्वर प्रजापति, ब्रह्म, मन, प्राण आदि का वर्णन हुआ है। इन मन्त्रों में हमें गम्भीर दार्शनिक तत्त्वों का विवेचन दृष्टिगोचर होता है। दार्शनिक सूक्तों में तीन प्रकार के सूक्त उपलब्ध होते हैं- (अ) ब्रह्मणयानि सूक्त (ब) उच्छिष्ट सूक्त (स) व्रात्य काण्ड ब्रह्मणयानि सूक्तों में परमेश्वर तथा परब्रह्म के स्वरूप तथा कार्यों के विषय पर प्रकाश डाला गया है। परब्रह्मपरमात्मा को अनेक नामों द्वारा विभूषित किया गया है। इन नामों में एक नाम काल भी है। अथर्ववेदानुसार काल ही विश्व का उत्पादक, पोषक तथा संहारक है। वह प्रजापति का भी अभिभावक है। अतः काल को ही परमतत्त्व कहा गया है- काले॒ तप॑ः काले॒ ज्येष्ठं॑ काले॒ ब्रह्म॑ समाहि॑तम्। का॒लो ह॒ सर्व॑स्येश्वरो॒ यः पि॒तासी॑त् प्र॒जाप॑तेः॥८॥ (अथर्व० १९/५३/८) CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 177 अर्थात् काल में तप, काल श्रेष्ठ कर्म, काल में वेदज्ञान संगृहीत किया गया है। काल ही सबका स्वामी है, जो (काल) प्रजापति का पिता (सदृश) हुआ है। सम्भवतः इन्हीं सूक्तों के कारण ही अथर्ववेद का 'ब्रह्मवेद' नाम भी पड़ा। अथर्ववेद में परब्रह्मपरमात्मा को जिन अनेक नामों से पुकारा गया है, उनमें 'स्कम्भ' तथा 'उच्छिष्ट' विशेष रूप से उल्लेखनीय है। 'ब्रह्म' का भी हेतु होने के कारण 'स्कम्भ' ही 'ज्येष्ठ ब्रह्म' के नाम से पुकारा जाता है। इसमें सम्पूर्ण जगत् समाविष्ट है— यस्मि॒न् भूमि॑र॒न्तरि॑क्षं॒ द्यौर्यस्मि॒न्नध्याहि॑ता। यत्रा॒ग्निश्चन्द्रमा॒ः सूर्यो॑ वा॒तस्तिष्ठ॒न्त्यार्पि॑ताः स्क॒म्भं तं ब्रू॑हि कत॒मः स्विदेव सः॥१२॥ (अथर्व० १०/७/१२) अर्थात् जिसमें भूमि, अन्तरिक्ष तथा आकाश दृढ़ स्थापित है। जिसमें अग्नि, चन्द्रमा, सूर्य और वायु भलीभाँति स्थिर होकर रहते हैं, वह कौन सा निश्चय करते हैं, उसको तू 'स्कम्भ' कहा। परमेश्वर का एक अन्य नाम 'उच्छिष्ट' भी है। यह अभिधान अथर्ववेद के सातवें सूक्त में उल्लिखित है। उच्छिष्ट का शाब्दिक अर्थ है- शेष, जूठन आदि। माया जगत् के अतिरिक्त शेष पदार्थ 'उच्छिष्ट' है। 'काल' तथा 'स्कम्भ' की भाँति उच्छिष्ट से भी समस्त प्रपञ्च की उत्पत्ति बताई गई है— यच्च॑ प्रा॒णति॑ प्रा॒णेन॒ यच्च॒ पश्य॑ति॒ चक्षु॑षा। उ॒च्छिष्टा॑ज्जज्ञिरे॒ सर्वे॑ दि॒वि दे॒वा दि॒विश्रित॑ः॥२३॥ (अथर्व० ११/९/२३) अर्थात् और जो कुछ प्राण के साथ जीता है, और जो कुछ आँख से देखता है, आकाश में, सूर्य में स्थित समस्त गतिशील लोक 'शेष' (उच्छिष्ट) से उत्पन्न हुए। अथर्ववेद का १५वाँ काण्ड 'व्रात्य काण्ड' के नाम से प्रसिद्ध है। इस 'व्रात्य काण्ड' में भी 'ब्रह्मण्यानि' तथा 'उच्छिष्ट सूक्त' की भाँति आध्यात्मिक विषयों का विवेचन हुआ है। पैप्पलाद शाखा के अनुसार— 'व्रात्यो वा इदम् अग्रआसीत्' अर्थात् यह व्रात्य ही आदि में वर्तमान था। अतः इससे यह ध्वनित होता है कि 'व्रात्य' भी 'ब्रह्म' का दूसरा अभिधान कहा गया है। व्रात्य से ही भूमि, अग्नि तथा औषधियों का आगमन हुआ—

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 178 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता तं भूमि॑श्चा॒ग्निश्चौष॑धयश्च॒ वन॒स्पत॑यश्च वा॒न॒स्प॒त्याश्च॑ वी॒रुध॑श्चानु॒व्य॑ चलन्॥ २॥ (अथर्व० १५/६/२) अर्थात् भूमि तथा अग्नि तथा औषधियों तथा वनस्पतियों से उत्पन्न पदार्थ और लताएँ उसके पीछे-पीछे चलने लगे। 'उसके' से यहाँ तात्पर्य 'व्रात्य के' से है। अतः अथर्ववेद में दार्शनिक विषयों का सुन्दर निरूपण हुआ है। इसके विपरीत पाश्चात्य वेदज्ञों ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा है कि अथर्ववेद में हमें विशिष्ट दार्शनिकता के दर्शन नहीं होते हैं। उनके अनुसार ऋग्वेदकालीन दार्शनिक परम्परा का पूर्ण विकास हमें उपनिषदों में ही मिलता है। इस सम्बन्ध में विन्टरनिट्ज ने इस प्रकार कहा है— It is not the yearning and searching for truth, for the solution of dark riddles of the universe, which inspire the authors of these hymns, but they, too, are only conjurers who pose as philosophers by misusing the well-known philosophical expressions in an ingenious, or rather artificial well of foolish and non-sensible plays of fancy, in order to create an impression of the mystical, the mysterious, what at the first glance appears to be as profundity, is often in reality nothing but empty monger behind which there is more nonsense that profound sense. विन्टरनिट्ज के इस विचार से हम सहमत नहीं हैं। कुछ भी हो किसी न किसी रूप में अथर्ववेद में हमें आध्यात्मिक विचारों के दर्शन होते ही हैं। रोहित सूक्त- अथर्ववेद में कतिपय ऐसे सूक्त हैं, जिनमें स्फुटविषयों का प्रतिपादन हुआ है। इन सूक्तों को 'रोहित सूक्त' कहा जाता है। अनेक विद्वानों ने इन सूक्तों में भी दार्शनिक तत्त्वों का समावेश स्वीकार किया है। ये सूक्त अथर्ववेद के १३वें काण्ड में संगृहीत हैं। इसमें जिस 'रोहित' का वर्णन हुआ है, वह संसार के समस्त कार्यों का नियन्ता है, सबका उत्पादक है— उदे॑हि॒ वाजि॒न् यो अ॒प्स्व॑१न्तरि॒दं राष्ट्रं प्र वि॑श सूनृ॒ता॑वत्। यो रोहि॑तो॒ विश्व॑मि॒दं ज॒जान॒ स त्वा॑ रा॒ष्ट्राय सुभृ॑तं बिभर्तु॥ १॥ (अथर्व० १३/१/१) अर्थात् हे बलवान्! उन्नत हो, सुनीति से युक्त हो व इस राज्य में प्रवेश करा जो रोहित सबका उत्पादक है, प्रजाओं के भीतर है तथा जिस (परमात्मा) ने यह विश्व उत्पन्न किया है, वह बड़े-बड़े पोषणकर्त्ता तुझको राज्य करने के लिए धारण करें। CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 179 अथर्ववेद में विज्ञान जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है कि अथर्ववेद में आयुर्विज्ञान से सम्बन्धित अत्यन्त महत्त्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध होती है। विभिन्न रोगों तथा उनके निदानों का तो वर्णन हुआ ही है, साथ ही शल्य-चिकित्सा का भी आश्चर्यजनक संकेत मिलता है। इनमें मूत्राघात हेतु शरशालका द्वारा मूत्र का निष्कासन तथा सुखपूर्वक प्रसव के लिए योनि-भेदन का निर्देश प्राप्त होता है। 'विषस्य विषमौषधम्' का मेडिकल साइंस का अचूक सिद्धान्त वस्तुतः अथर्ववेद का ही उद्घोष है। अतः आयुर्विज्ञान की दृष्टि से अथर्ववेद संग्रहणीय, पठनीय तथा मननीय शास्त्र है। भौतिकशास्त्र के महत्त्वपूर्ण विषयों का भी अथर्ववेद में आधुनिक विज्ञान से समानता रखने वाला विवेचन उपलब्ध होता है। अथर्ववेद के पाँचवें काण्ड के पाँचवें सूक्त में लाक्षा (लाख) का प्रामाणिक वर्णन वैज्ञानिकों के मत में उपादेय है- यद् दण्डेन॒ यदिष्वा॒ यद् वारु॑ह॒र॑सा कृतम्। तस्य॒ त्वम॑सि निष्कृ॑तिः सेमं निष्कृ॑धि पूरु॑षम्॥४॥ (अथर्व० ५/५/४) अर्थात् जो कुछ दण्ड से, जो कुछ तीर से, अथवा जो कुछ घाव बल द्वारा किया गया है, उसको तू (लाख) ठीक करने वाली है, वह तू इस पुरुष को ठीक कर दे। आधुनिक विज्ञान के अनुसार लाख की उत्पत्ति विशेषतः वर्षाकाल की अन्धकारपूर्ण रातों में होती है। इस वैज्ञानिक तथ्य की सूचना हमें निम्नलिखित अथर्ववेदीय मन्त्र में होती है- रात्री॑ मा॒ता नभ॑ः पि॒तार्य॒मा ते॑ पिताम॒हः। सि॒लाची॒ नाम॒ वा असि॒ सा दे॒वाना॑मसि॒ स्वसा॑।। १।। (अथर्व० ५/५/१) अर्थात् (हे परमात्मा!) तेरी निर्माणशक्ति विश्रामदायक रात के समान, पालने वाला गुण आकाश या मेघ के समान और पितामह हमारे पालने वाले का पालक तेरा गुण विघ्नों को रोकने वाले सूर्य के समान है। सिलाची नामक अवश्य ही तू है, सो तू दिव्य गुणों को अच्छे प्रकार से प्रकाश करने वाली शक्ति है। इस प्रकार अथर्ववेद वैज्ञानिक दृष्टि से भी मानव समाज के लिए कल्याणकारी है। अथर्ववेद परवर्ती है या नहीं- पाश्चात्य वैदिक विद्वानों ने अथर्ववेद को अन्य तीनों वेदों का समकालिक नहीं माना है। इसका कारण केवल वेदत्रयी शब्द की अत्यधिक प्रसिद्धि है। उन लोगों के अनुसार पहले तीन वेदों का ही अस्तित्व था। वह

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

180 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता तीन वेद थे- ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा सामवेद। अथर्ववेद तो अवान्तरकालीन रचना है। उन लोगों ने अपने विचार की पुष्टि में यह तर्क दिया है कि ऋग्वेद में अथर्ववेद का उल्लेख तक नहीं है। अतः अथर्ववेद परवर्ती है। किन्तु अधिक सूक्ष्मता से मनन करने पर विदित होता है कि पाश्चात्य वेदज्ञों के तर्कों में बल नहीं है। वस्तुतः अथर्ववेद की रचना भी अन्य तीनों वेदों की रचना के समय ही हुई है। इस विषय में भारतीय वेदज्ञ जो तर्क प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, वे निम्नलिखित हैं- (१) वस्तुतः पाश्चात्य वेदज्ञों में 'वेदत्रयी' शब्द के अर्थ के विषय में भ्रम व्याप्त है। 'वेदत्रयी' से तात्पर्य— ऋक् संहिता, यजुः संहिता तथा साम संहिता नहीं है बल्कि इसका वाच्य विद्यापरक है। जैमिनी के अनुसार इनके अर्थ इस प्रकार हैं- (क) तेषामृग् यत्रार्थवशेन पादव्यवस्था (ख) गीतिषु सामाख्या (ग) शेषे यजुः शब्दः। अर्थात् पादव्यवस्थायुक्त छन्दों में उपनिबद्ध मन्त्र 'ऋक्' पदवाच्य है, स्थूल दृष्टि से इन्हें 'पद्य' भी कह सकते हैं। साम का तात्पर्य गीति तथा गान होता है। ऋक् तथा साम के अतिरिक्त शेष मन्त्र 'यजुष्' कहलाते हैं। 'यजुष् मन्त्र' गद्यात्मक स्वीकार किए गए हैं। ऋचाओं की अधिकता होने के कारण उनका संग्रह 'ऋग्वेद' कहलाया। 'सामवेद' को यह अभिधान सामों की मुख्यता होने के कारण मिला। 'यजुर्वेद' के नामकरण का आधार यजुषों का प्राधान्य होना है किन्तु अथर्ववेद में किसी एक विषय का एक प्रकार की प्रधानता नहीं है। उसमें तीनों ही वस्तुएँ समान रूप से समाविष्ट है। अतः उसका नामकरण किसी एक इकाई के आधार पर नहीं किया गया। अतः उसका नाम उसके मन्त्रद्रष्टा ऋषि 'अथर्वा' के नाम पर रख दिया गया। (२) ऋग्वेद में ऋषि अथर्वा का कई बार नामोल्लेख हुआ है- 'यज्ञैरथर्वा प्रथमः पथस्तते' तथा 'अग्निर्जातो अथर्वणां।' केवल इतना ही नहीं, ऋग्वेद में अथर्ववेदीय ऋषि भृगु तथा अङ्गिरा के परिवार में क्रमशः १२ तथा ४५ अर्थात् कुल ५७ ऋषि हैं जो ऋग्वेद के अनेक मन्त्रों के साक्षात्कर्त्ता हैं। इससे ज्ञात होता है कि ऋग्वेद ही अथर्ववेद का ऋणी हैं। ऋग्वेद में 'छन्दासि' के नाम से आथर्वण ऋषि का उल्लेख है। अतः अथर्ववेद को परवर्तीकालीन कहना सत्यता को न मानना है। उपसंहार- अथर्ववेद का महत्त्व - अथर्ववेद में चित्रित संस्कृति मानव समाज के प्रारम्भिक युग से अपना सम्बन्ध रखती है। अथर्ववेद में तत्कालीन समाज में प्रचलित रीति-

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 181 रिवाज, प्रथाएँ, मान्यताएँ, अन्धविश्वास, रूढ़ियों, जादू-टोने, कृत्या प्रयोग, अभिसार कर्म, सम्मोहन, वशीकरण, जड़ी-बूटियों आदि का व्यापक निरूपण है। यह अपने समय की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक तथा लोक सांस्कृतिक सामग्री का विश्वकोश है। इसीलिए मैकडॉनल का कथन है कि 'सभ्यता के इतिवृत्त' के अध्ययन के लिए ऋग्वेद की अपेक्षा अथर्ववेद में उपलभ्यमान सामग्री कहीं अधिक रोचक एवं महत्त्वपूर्ण हैं। अन्य विषय :- अब तक किये गये विषयों के विवेचन के अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी अथर्ववेद में न्यूनाधिक्य जानकारी दी गयी है। इसमें ऋग्वेद के सदृश सामाजिक विषयों तथा व्यवस्थाओं पर भी कुछ मन्त्र प्राप्त होते हैं। इसमें समाज के समस्त वर्गों में परस्पर मृदु सम्बन्धों की आवश्यकता पर बल दिया गया है— प्रि॒यं मा॑ कृणु दे॒वेषु॑ प्रि॒यं राज॑सु मा कृणु। प्रि॒यं सर्व॑स्य॒ पश्य॑त उ॒त शूद्र उ॒तार्ये॑॥१॥ (अथर्व० ११) CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय खण्ड – परिशीलन तृतीय अध्याय ऋग्वेद में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का अनुशीलन १. ऋग्वेद में निरूपित राष्ट्रीय एकता एवम् अखण्डता के आधारतत्त्व : वेद, सत्य ज्ञान की अप्रतिम-राशि एवं विश्व के पुस्तकालय में प्राचीनतम ग्रंथ है। इसमें वर्णित सब कुछ जो भूत में वर्णित माना जाय तो वही आज के सन्दर्भ में भी नवीनतम ही दिखलाई देता है। उसमें समस्त त्रिकाल-सत्य सिद्धान्तों का समावेश है। अर्थात् उनमें जो कुछ लिखा है– वह भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों काल में शाश्वत सत्य समझा जा सकता है। मानव जीवन का आदर्श रूप में निर्वाह करने के लिये उनमें समस्त सिद्धान्तों का बीज रूप में समावेश है। सृष्टि के आरम्भिक युग में ही मानव समाज ने एक सुसंगठित समाज की आवश्यकता अनुभव की थी और जनसंख्या की वृद्धि के साथ ही समाजों में भी वृद्धि हुई और कालान्तर में मानव स्वभाव में विद्यमान स्वभावविभिन्नता ने उन्हें पृथक्- पृथक् समूहों में रहने पर विवश कर दिया और यहीं से आरम्भ हुई पृथक्-पृथक् राष्ट्रों के निर्माण की प्रक्रिया। इन राष्ट्रों की अपनी अलग-अलग सभ्यता और संस्कृति होती है। ऋग्वेद में राजनीति से सम्बन्धित अनेक महत्त्वपूर्ण तथ्यों को सम्यक् रूप से उद्घाटित किया गया है। इस वेद में राजनीति के मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्रीयचेतना के सार्वभौम स्वरूप का सम्यक् विश्लेषण किया गया है। सम्पूर्ण मानवजाति को एक ही ईश्वर की सन्तान के रूप में परिभाषित किया गया है और उससे अपने सन्तानों की अच्छी प्रकार से पालन-पोषण की याचना की गई है– स न॑ः पि॒तेव॑ सून॒वेऽग्ने॑ सू॒पाय॒नो भ॑व। सच॑स्वा नः स्व॒स्तये॑।।१ अर्थात् मनुष्यों को ईश्वर से याचना करते हुए अपने अर्थात् मानवजाति के लिए इस प्रकार कहना चाहिए– हे ईश्वर! जैसे पिता अपने पुत्रों को श्रेष्ठ मानव का स्वरूप देने के लिए उत्तम शिक्षा देकर और समुचित प्रकार के संस्कार देकर उनको सद्गुणों से युक्त बनाकर श्रेष्ठ कार्यों को सम्पन्न करने योग्य बना देता है, वैसे ही आप हम लोगों को शुभ गुणों से युक्त, शुभ कर्मों को करने की प्रेरणा दीजिये। १. ऋग्वेद १/१/९ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 183 इस मंत्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि परमेश्वर को पिता और सम्पूर्ण मानव जाति को सन्तान मानकर विश्व को एक परिवार का स्वरूप प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण है क्योंकि एक पिता की सन्तान मानकर सम्पूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधने की बात कही गई है। और इस तरह की भावना से पारस्परिक ईर्ष्या-द्वेष स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। द्वेषहीन मानवसमाज से ही एकता और अखण्डता की बात सोची जा सकती है। ऋग्वेद की राजनीति में मानवतावाद और जनकल्याण की भावना सर्वत्र परिलक्षित हो रही है। मानवजाति की सुख, शान्ति और उसे वैभवपूर्ण बनाये रखने की भावना निहित है। यु॒ञ्जन्त्य॑स्य॒ काम्या॒ हरी॒ विप॑क्षसा॒ रथे॑। शोणा॑ धृ॒ष्णू नृ॒वाह॑सा॥१ अर्थात् ईश्वर ने मनुष्य को उसकी शक्तियों एवं सुख सुविधा की ओर इंगित किया है कि एक उत्तम राज्य और उसको धन, आवागमन के आधुनिक साधनों से सम्पन्न करने के लिये उसे पृथ्वी, जल और वायु आदि के गुण व ज्ञान से अवगत होकर उनसे लाभ उठाना होगा। राष्ट्र की एकता एवम् अखण्डता को सुरक्षित बनाने के लिये उसका विकास एवं समृद्धि आवश्यक है ताकि बाह्य व आन्तरिक सुरक्षा को खतरा न रहे। हम किसी भी क्षेत्र में पराश्रित न हों। शत्रुओं से टक्कर लेने में हम अपने आप में पूर्णतया सक्षम हों, तभी हमारा राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। म॒हाँ इ॑न्द्रः पर॑श्च॒ नु म॑हि॒त्वम॑स्तु वज्रिणे॑। द्यौर्न प्र॑थि॒ना शव॑ः॥२ अर्थात् 'धार्मिक युद्ध करने वाले मनुष्यों को उचित है कि जो शूरवीर युद्ध में अति धीर मनुष्यों के साथ होकर दुष्ट शत्रुओं पर अपनी विजय प्राप्त की है, इस विजय के लिए हमें परमेश्वर को धन्यवाद करना चाहिये ताकि निरभिमान होकर राष्ट्र की सदैव उन्नति होती रहे।' राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद में स्वराज्य की अवधारणा को स्पष्ट किया गया है। 'स्वराज्य से यहाँ अभिप्राय स्वयं पर शासन करने से है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपने पर नियंत्रण रखेगा। अपनी समस्त बुराइयों और दुर्गुणों पर नियंत्रण रखकर अपने साथ-साथ सम्पूर्ण राष्ट्र की उन्नति में प्रयत्नशील रहता है, यही स्वराज्य का प्रतीक है। उत्तम स्वराज्य-शासन सूर्य के समान है एवं प्रलय १. ऋग्वेद १/६/२ २. ऋग्वेद १/८/५ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 184 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता पर्यन्त अविचल रहने वाला बतलाया गया है। यस्य॑ ते॒ नू चि॑दा॒दिशं॒ न मि॒नन्ति॑ स्व॒राज्य॑म्। न दे॒वो नाध्रि॑गुर्जनः॥१ इस मंत्र में स्वराज्य को सर्वोत्तम राज्य व्यवस्था स्वीकार किया गया है और इसकी दृढ़ता को स्वीकार किया गया है। इसका संचालन यदि आदर्श रूप में किया जाये तो इसके अस्तित्व को कभी कोई खतरा नहीं हो सकता। ऐसे राष्ट्र युगों-युगों तक सूर्य के समान अटल बनकर अपने अस्तित्व को बनाये रखते हैं। अस्य॒ हि स्वय॑शस्तरं सवि॒तुः कच्छन॒ प्रियम्। न मि॒नन्ति॑ स्व॒राज्य॑म्॥२ अर्थात् उत्तम-आदर्श-स्वराज्य-शासन के तेज की अनन्य-राशि सूर्य के प्रकाश अथवा जगदुत्पादक परमेश्वर से तुलना की गई है। जिस प्रकार पूर्ण रूप से व्यवस्थित होने के कारण सूर्य या ईश्वर की सत्ता का कभी विनाश सम्भव नहीं है, उसी प्रकार उत्तम गुण से युक्त एवं आदर्श राज्य शासन एवं अधिकारियों की छत्रछाया में स्वराज्य-शासन का भी कभी विनाश नहीं हो सकता। प्रत्येक राष्ट्र के लिये यह आवश्यक है कि वहाँ के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होना चाहिये। मातृभूमि को अपनी जन्मदात्री माँ के सदृश मानने वाले राष्ट्रभक्त ही राष्ट्र के वास्तविक भक्त होते हैं। उनमें आपस में बन्धुत्व की भावना सदा जागृत रहनी चाहिये। जो राष्ट्र का संचालन करते हैं उन्हें भी विद्वान् होना आवश्यक है। सारे राष्ट्र की निष्ठा एवं विश्वास उनमें निहित होना चाहिये और उन्हें भी पितासदृश संरक्षण देकर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिये। नागरिकों में इस प्रकार की उदात्त भावना उस दशा में ही संभव है जबकि प्रत्येक व्यक्ति में परस्पर समभाव हो और कोई किसी को ज्येष्ठ या कनिष्ठ न समझे। यह भाव जाति या धर्म या किसी वर्ग आदि के आधार पर भी नहीं होना चाहिये। ते अ॑ज्ये॒ष्ठा अ॑कनि॒ष्ठास॒ उद्भिदोऽम॑ध्यमासो॒ मह॑सा वि वा॑वृधुः। सु॒जा॒तासो॑ जु॒नुषा॒ पृश्नि॑मातरो दि॒वो मर्या आ नो॒ अच्छा॑ जिगातन॥३ अर्थात् राष्ट्र भक्तों में किसी प्रकार की ज्येष्ठता एवं कनिष्ठता की भावना नहीं होनी चाहिये। सभी को अपने सद्प्रयत्नों से राष्ट्र की उन्नति के लिये प्रयत्नशील होना १. ऋग्वेद ८/९३/११ २. वही ५/८२/२ ३. ऋग्वेद ५/५९/६ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

तृतीय अध्याय 185 चाहिये। विचारशील एवं उच्च महत्त्वाकांक्षा वाले राष्ट्रवासियों से ही राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बल प्राप्त होता है। सामूहिक हित की भावना से ही सबकी उन्नति सम्भव है और सभी की उन्नति से ही राष्ट्र की दृढ़ता बढ़ती है। उसकी एकता और अखण्डता और मजबूत होती है। इ॒ळा सर॑स्वती म॒ही ति॒स्रो दे॒वीर्म॑यो॒भुवः॑। ब॒र्हिः सी॑दन्त्व॒स्रिधः॑॥१ अर्थात् राष्ट्रभक्तों में समानता की भावना आवश्यक बताते हुए इस तथ्य को निरूपित किया गया है कि प्रत्येक राष्ट्र की भाषा, संस्कृति एवं भूमि ही सुखप्रदाता एवं श्रेयस्कर देवता है। इनकी ही उन्नति करने से वास्तविक राष्ट्रीयउन्नति सम्भव हो सकती है और राष्ट्रीयउन्नति से ही सामूहिक सुख प्राप्त हो सकता है। भाषा एवं संस्कृति सुरक्षित रहे तो मातृभूमि या राष्ट्र पर कोई भी बाह्यशक्ति या शत्रु प्रभुत्व स्थापित नहीं कर सकता है। यही कारण है कि ये पदार्थ राष्ट्र के सर्वाधिक उपयोगी होने के साथ-साथ महान् सुखप्रदाता देवता माने गये हैं। शत्रु से राष्ट्र की रक्षा सबसे अहम् बात है क्योंकि शत्रु ही सदैव एक संगठित राष्ट्र के टुकड़े करने के लिये, उसकी अखण्डता पर प्रहार करने के लिये अवसर खोजा करते हैं। इन राष्ट्र के शत्रुओं से प्रहरियों को सदैव सावधान रहना चाहिये क्योंकि ये राष्ट्र के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद में उल्लिखित है— प्रेह्य॒र्भीहि॑ धृष्णु॒हि न ते॒ वज्रो॒ नि यं॑सते। इन्द्र॒ नृम्णं हि ते॒ शवो॒ हनो॑ वृ॒त्रं जया॑ अ॒पोऽर्च॒न्ननु॑ स्व॒राज्य॑म्॥२ अर्थात् स्वराज्य शासन की प्रतिष्ठा अविचल रखने के लिये आवश्यक है कि शत्रु का विनाश किया जावे। जिस प्रकार सूर्य को मेघ के हनन में कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता, अपितु सहज रूप से ही उसका हनन हो जाता है। इसी प्रकार राष्ट्रप्रेमी भक्तों की इस प्रकार सुव्यवस्था हो कि शत्रुओं का बिना किसी चेष्टा के ही नाश हो जावे। यदा कदा परिस्थितिवश शत्रु पर पुनः पुनः आक्रमण करना पड़ता है और अत्यन्त धैर्य के साथ विपत्ति का सामना करना पड़ता है। उसमें जो वीर सफल होते हैं, उनसे ही यह आशा की जा सकती है कि वे स्वराज्य शासन की गरिमा एवं महिमा का विस्तार कर सकेंगे। सं गोम॑दिन्द्र॒ वाज॑वद॒स्मे पृथु श्रवो॑ बृ॒हत्। वि॒श्वायु॑र्धेह्यक्षि॑तम्॥३ १. ऋग्वेद १/१३/९ २. ऋग्वेद १/८०/३ ३. ऋग्वेद १/९/७

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 186 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अर्थात् पुरुषार्थ ही व्यक्ति के मनोरथों को सफल कर सकता है, सिर्फ कामना से कुछ भी नहीं हो सकता है। जीवन में ब्रह्मचर्य का धारण, विषयों के अतिक्रमण का त्याग, भोजनादि में श्रेष्ठ नियमों का पालन कर चक्रवर्ती राज्य की लक्ष्मी की सिद्धि मात्र पुरुषार्थ के द्वारा ही सम्भव है। ईश्वर की प्रार्थना मात्र से मनोरथ सिद्ध नहीं होते। इन सबकी प्राप्ति के लिए पूर्ण पुरुषार्थ करना ही उचित है। प्रत्येक कार्य की सफलता तभी सम्भव है जबकि मनुष्य स्वयं ही उसमें प्राण पण से संलग्न रहे। सिर्फ मनोरथ से कार्य सिद्ध होना संभव नहीं है। सु॒विवृतं॑ सु॒निर॒जमिन्द्र॑ त्वादा॑त॒मिद्गश॑ः। गवा॒मर्प॑ व्र॒जं वृ॑धि कृ॒णुष्व॑ राधो॑ अद्रिवः॥१ अर्थात् हे ईश्वर जैसे विश्व की सृष्टि में सूर्य, चन्द्र, पृथ्वी आदि की उत्पत्ति करके, उसे अपना यश व आशीष प्रदान करके प्रसिद्धि दिलाई है वैसे ही आप मुझ मानवजाति पर कृपा करके अपनी इन्द्रियों आदि की शुद्धि के साथ विद्या, ज्ञान और धर्म के प्रकाश से युक्त कीर्ति, विद्या, धन और वैभवशाली राज्य प्रदान करके सब मनुष्यों को निरन्तर आनन्दित एवं कीर्तिमान बनायें। राष्ट्र में किसी के प्रति भेदभाव और ईर्ष्या द्वेष उचित नहीं है। जिस प्रकार सूर्य और चन्द्रमा सदैव लोकोपकार में निरत हैं, उसी प्रकार सम्राट को भी सदैव प्रजाजनों के हित के बारे में ही विचार करना चाहिए- इन्द्रा॑वरुणयोर॒हं सम्राजो॒रव॒ आ वृ॑णे। ता नौ॑ मृळात ई॒दृशे॑॥२ अर्थात् जैसे प्रकाशमान, संसार के उपकार करने, सब सुखों के देने, व्यवहारों के हेतु और चक्रवर्ती राजा के समान सब की रक्षा करने वाले सूर्य तथा चन्द्रमा हैं, वैसे ही हम लोगों को होना चाहिये। जब राष्ट्र में सभी लोग सुख समृद्धि से पूर्ण होते हैं और अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं तब उन्हें अपने राष्ट्र की सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रहता है। सारी चिन्ताओं से मुक्त नागरिक राष्ट्र के प्रति समर्पित होते हैं। उन्हें एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या नहीं होती, राष्ट्र व राष्ट्र के शासन के प्रति संतुष्टि उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाती है। ऋग्वेद में अनेक स्थानों पर अखण्डसाम्राज्य की भावना अभिव्यक्त की गई है। यह अखण्ड साम्राज्य आज की राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का ही प्रतीक है। १. ऋग्वेद १/१०/७ २. ऋग्वेद १/१७/१ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 187 सार्वभौमअखण्डराष्ट्र की संस्थिति तभी संभव है जबकि राष्ट्रवासियों में पारस्परिक प्रेम, सद्भाव एवं बंधुत्व की भावना का विकास हो। राष्ट्र के लोगों को उद्यमी कर्मण्य, परिश्रम से न घबराने वालें और सत्य व धर्म का अनुकरण करने वाले होने चाहियें। वैज्ञानिक गतिविधियों को उस काल में ही बहुत महत्त्व दिया गया था, वायुयान, जलयान और रथों आदि का निर्माण उनके लिये बहुत ही सरल कार्य था। राष्ट्र की सुरक्षा के लिये आवश्यक था कि राष्ट्र में इन सब चीजों की प्रचुरता हो ताकि शत्रु का सामना पूर्ण शान्ति के साथ करके विजयश्री प्राप्त की जा सके। सं वो॒ मदा॑सो अ॒ग्मतेन्द्रे॑ण च म॒रुत्व॑ता। आ॒दि॒त्यैर्भि॒श्च राज॑भिः॥१ अर्थात् राष्ट्र के विद्वान्पुरुष वायु और विद्युत की शक्ति का उपयोग करके सूर्य की किरणों के समान आग्नेयादि अस्त्र, असि आदि शस्त्र और विमान आदि यानों को सिद्ध करते हैं तभी वे शत्रुओं का वीरतापूर्वक सामना करके अपने राष्ट्र को सुख एवं शान्ति से पूर्ण बनाने में सफल होते हैं। राष्ट्र में शिक्षा का पूर्ण प्रसार होना चाहिये, शिक्षा व्यक्ति को वैचारिक संकीर्णता से मुक्त कराती है। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में न वैमनस्य पालते हैं और न ही आपस में शत्रुता का भाव रखते है। शिक्षा से उनका ज्ञान विस्तृत होता है। राष्ट्र के आपातकाल में भी वे सदैव राष्ट्र के प्रति जागरूक रहते हैं। सभी उनके कार्यों के अनुरूप शिक्षा देने से वे अपने कार्य में विशेषज्ञ बन जाते हैं। अपने-अपने कार्यों की विशिष्टता से परिचित होते हैं। उन कार्यों का सुचारूपूर्वक सम्पादन करते हैं। राष्ट्र का शासन कार्य भी सुशिक्षित एवं प्रशिक्षित लोगों से अच्छी तरह सम्पन्न होता है। जरा॑बोध॒ तद्वि॑विद्धि॒ विशे॑विशे य॒ज्ञिया॑य। स्तोमं॑ रु॒द्राय॑ दृ॒शीक॑म्॥२ अर्थात् युद्ध विद्या के ज्ञाता लोगों के गुणों का श्रवण किये बिना इस बात का ज्ञान नहीं होता कि कहाँ किस प्रकार युद्ध में अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग करना चाहिये। जो प्रजा के सुख के लिए शत्रुओं का सामना करने के उद्देश्य से सैनिकों को प्रशिक्षित करते हैं, वही प्रजापालन के कर्तव्यों को पूर्ण कर पाते हैं। समग्र रूप से यदि ऋग्वेद में वर्णित प्रसंगों को देखा जाय तो निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के आधारतत्त्व पूर्ण रूप से विद्यमान है और आज की विपरीत परिस्थितियों के अनुरूप उसमें समाधान भी प्रस्तुत किये गये हैं और यही कारण है कि वेद सदैव वर्तमान रहते हैं। उनके प्रसंग १. ऋग्वेद १/२०/५ २. ऋग्वेद १/२७/१० CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar