वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)
Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System
डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा
174 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता है। अनेक मन्त्रों में राजा के चुनाव की बात कही गयी है। अथर्ववेद में कतिपयस्थलों पर प्राप्त मन्त्रों में युद्धादि के लिए अति उपयोगी साधनों की भी चर्चा की गई है। यथा- रथ, दुन्दुभि तथा शंखादि। वीरों को युद्धों के लिए उत्साहित करने वाले मन्त्र कितने साहित्यिक तथा वीर रस एवं ओजगुण सम्पन्न हैं। यह कारुणिक दृश्य कितना द्रवित करने वाला है- दु॒न्दु॒भेर्वाचं॒ प्रय॑तां वद॑न्तीमाशृण्व॒ती न॑थि॒ता घोष॑बुद्धा। नारी॑ पु॒त्रं धा॑वतु हस्त॒गृह्या॑मित्री भी॒ता सं॒मरे॑ वृ॒धाना॑म्॥ (अथर्व० ५/२०/५) अर्थात् दुन्दुभि की नियमयुक्त गड़गड़ाहट को सुनती हुई, गर्जन से जाग्रत, अधीन की हुई, वधनीय शस्त्रों के युद्ध में भयभीत शत्रु की स्त्री पुत्र को हाथ में पकड़कर भाग जाये। यह युद्धस्थल के मध्य फंसी हुई पुत्रवती नारी की प्रार्थना है। अथर्ववेद में वीर रस का उद्रेक कराने वाला काव्य भी समाविष्ट है। वीर रस की भावना कराने में अथर्ववेद पर्याप्त सामर्थ्य रखता है। इस विषय में दुन्दुभि सूक्त उल्लेखनीय है। निम्नलिखित मन्त्र में दुन्दुभि द्वारा शत्रुओं को डराने की प्रार्थना की गई है। यह मन्त्र मालोपमा का अति उत्कृष्ट उदाहरण कहा जा सकता है- यथा॑ श्ये॒नात् प॑त॒त्रिणः॒ संवि॒जन्ते अह॑र्दिवि सिं॒हस्य॑ स्त॒नथो॒र्यथा॑। ए॒वा त्वं दु॑न्दुभे॒ऽमित्रा॑न॒भि क्र॑न्द प्र त्रा॑स॒याथो॑ चि॒त्तानि॑ मोहय॥६॥ (अथर्व० ५/२१/६) अर्थात् जिस प्रकार श्येन (बाज) से पक्षीगण भयभीत होकर भागते हैं तथा जिस प्रकार सिंह के गर्जना से प्राणिवर्ग (डरता है), उसी प्रकार हे दुन्दुभि ! तू शत्रुओं पर गरज तथा डरा दे और उनके चित्त को मोहित कर दे। इस प्रकार अथर्ववेद के अनेक मन्त्रों में तत्कालीन राजनीतिक स्थिति का विशद् परिचय प्राप्त होता है। भूमि सूक्त- अथर्ववेद के काण्ड बारह का प्रथमसूक्त भूमिसूक्त के नाम से प्रसिद्ध है जिसमें ६३ मन्त्र हैं। मातृभूमि की इतनी उत्कृष्ट प्रशंसा वैदिक साहित्य तो क्या अन्यत्र भी दुर्लभ ही है। इस सूक्त में 'माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः' अर्थात् पृथ्वी मेरी माता है तथा मैं मातृभूमि का पुत्र हूँ, इस तत्त्व का सविस्तार प्रतिपादन है।
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
द्वितीय अध्याय 175 इस सूक्त में पृथ्वी का चारुतम चित्रण किया गया है। पृथ्वी के आधिदैविक तथा आधभौतिक, इन दोनों ही रूपों की स्तुति करते हुए यह स्पष्ट रूप में प्रतिपादित किया गया है कि यह सम्पूर्ण पृथ्वी मातृस्वरूप है। इस सूक्त के सम्बन्ध में प० बलदेव उपाध्याय जी ने अपने शब्दों में इस प्रकार लिखा है— 'भाषा तथा भाव की दृष्टि से नितान्त उदात्त, भाव-प्रवण तथा सरस है। पृथ्वी की महिमा का यह वर्णन स्वातन्त्र्य के प्रेमी तथा स्वच्छन्दता के रसिक आथर्वण ऋषि का हृदयोद्गार है। इस शैली का प्रौढ़ काव्य, उच्च कल्पना तथा भव्य भावुकता वैदिक साहित्य में भी अन्यत्र दुर्लभ है। इस सूक्त में आथर्वण ऋषि ने ६३ मन्त्रों में मातृस्वरूपिणी भूमि की समग्र पार्थिव पदार्थों की जननी तथा पोषिका के रूप में महिमा उद्घोषित की है तथा प्रजा को समस्त बुराइयों, क्लेशों तथा अनर्थों से बचाने तथा सुख समृद्धि की वृद्धि के लिए प्रार्थना की है। इस सूक्त में मातृभूमि की बड़ी ही मनोरम कल्पना की गई है। मातृभूमि का रुचिर वर्णन देशभक्ति की प्रेरणा का मधुर विलास है।' इस सूक्त में अनेक प्रकार से पृथ्वी की भव्य स्तुति की गई है। अपने कल्याण के लिए की गई प्रार्थनाओं में निम्नलिखित मन्त्र का आशय कितना श्रेष्ठ है— यस्ते॑ स॒र्पो वृश्चि॑कस्तृ॒ष्टदं॑शमा हेमन्त॒र्जव्यो॑ भृम॒लो गुहा॒ शये॑। क्रिमि॒र्जन्व॑त् पृथि॒वि॒ यद्यदेज॑ति प्रा॒वृषि॒ तन्नः॑ सर्प॒न्मोप॑ सृ॒पद् यच्छि॒वं तेन॑ नो॒ मृड॥४६॥ (अथर्व० १२/१/४६) अर्थात् हे मातृभूमि ! तुम्हारे गह्वरों में सर्प, बिच्छू आदि अनेक ऐसे जीव जन्तु निवास करते हैं जो कि काटने से संपात उत्पन्न करते हैं। हे मातृभूमि ! वे विषैले जीव हमें कदापि हानि न पहुँचायें और जो पदार्थ हमारे लिए कल्याणकारी तथा सुखदायी हो, वे हमें प्राप्त होवें। अतः भूमि-सूक्त अत्यन्त मनोरम तथा आदर्शमण्डित है। याज्ञिक सूक्त- अथर्ववेद में अनेक मन्त्र यज्ञ से भी सम्बन्धित हैं। इसमें तरह- तरह के यज्ञों के विधान बतलाए गए हैं। यज्ञ सम्बन्धी मन्त्रों का संग्रह अथर्ववेद में उत्तरांश में हुआ है। अथर्ववेद में भी अन्य वेदों के विषयवस्तु में यज्ञों की प्रधानता के सदृश यज्ञीय नियमों तथा अनुष्ठानों का समावेश किया गया है। इस प्रकार के मन्त्रों का संग्रह मुख्यरूप से १६वें तथा १८वें काण्ड में हुआ है। काण्ड १८ के चारों सूक्त पितृमेध से सम्बन्ध रखते हैं। इन मन्त्रों का सम्बन्ध अन्त्येष्टि-क्रिया से है। इसी प्रकार
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 176 | वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता मन्त्रों का समूह हमें ऋग्वेद के दशम काण्ड में भी दृष्टिगोचर होता है। दर्शनीय विषय तो यह है कि अन्त्येष्टि-क्रिया सम्बन्धी अथर्ववेद मन्त्र अक्षरशः ऋग्वेद से उद्धृत किए गए हैं। उनमें पूर्णतः समानता है। १६वें तथा १७वें काण्ड के अतिरिक्त २०वें काण्ड में भी यज्ञ सम्बन्धी मन्त्र उपलब्ध होते हैं। ये मन्त्र सोम-यज्ञ विषयक हैं। कुन्ताप सूक्त- अथर्ववेद के २०वें काण्ड में कतिपय विचित्र सूक्त उपलब्ध होते हैं। इन विचित्र सूक्तों के मन्त्र अथवा गीत एक विशेष चमत्कारिक प्रणाली में ग्रथित हैं। इन मन्त्रों का संयोजन करने वाले सूक्त कुन्ताप-सूक्त के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका विस्तार अथर्ववेद के २०वें काण्ड के १२७वें सूक्त से लेकर १३६वें सूक्त तक हैं। इन सूक्तों की विषयवस्तु का जहाँ तक प्रश्न है, इनमें यज्ञ से सम्बन्धित दान-स्तुति, कतिपय परिगणित राजकुमारों की औदार्य-प्रशस्ति तथा कतिपय प्रहेलिकाएँ तथा उनके समाधान भी वर्णित हैं। इन गीतों में कहीं तो अश्लीलता की दुर्गन्ध है और कहीं शिष्ट हास-परिहास की सुवास। इनमें अल्पदिवसीय तथा बहुदिवसीय दोनों प्रकार के यज्ञों का विवेचन किया गया है। ये सूक्त पुरोहितों के वार्तालाप के आधार पर प्रणीत हुए। कुन्ताप का अर्थ इस प्रकार किया गया है- 'कुँ नाम कुत्सितं भवति यत् तत् तपति तस्मात् कुंतापः' अर्थात् जो पाप या दोष को जलाने वाला है, वह कुन्ताप है। दार्शनिक सूक्त- अथर्ववेद में अनेक मन्त्रों में दर्शन से सम्बन्धित विषयों का प्रतिपादन है। इनमें ईश्वर प्रजापति, ब्रह्म, मन, प्राण आदि का वर्णन हुआ है। इन मन्त्रों में हमें गम्भीर दार्शनिक तत्त्वों का विवेचन दृष्टिगोचर होता है। दार्शनिक सूक्तों में तीन प्रकार के सूक्त उपलब्ध होते हैं- (अ) ब्रह्मणयानि सूक्त (ब) उच्छिष्ट सूक्त (स) व्रात्य काण्ड ब्रह्मणयानि सूक्तों में परमेश्वर तथा परब्रह्म के स्वरूप तथा कार्यों के विषय पर प्रकाश डाला गया है। परब्रह्मपरमात्मा को अनेक नामों द्वारा विभूषित किया गया है। इन नामों में एक नाम काल भी है। अथर्ववेदानुसार काल ही विश्व का उत्पादक, पोषक तथा संहारक है। वह प्रजापति का भी अभिभावक है। अतः काल को ही परमतत्त्व कहा गया है- काले॒ तप॑ः काले॒ ज्येष्ठं॑ काले॒ ब्रह्म॑ समाहि॑तम्। का॒लो ह॒ सर्व॑स्येश्वरो॒ यः पि॒तासी॑त् प्र॒जाप॑तेः॥८॥ (अथर्व० १९/५३/८) CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
द्वितीय अध्याय 177 अर्थात् काल में तप, काल श्रेष्ठ कर्म, काल में वेदज्ञान संगृहीत किया गया है। काल ही सबका स्वामी है, जो (काल) प्रजापति का पिता (सदृश) हुआ है। सम्भवतः इन्हीं सूक्तों के कारण ही अथर्ववेद का 'ब्रह्मवेद' नाम भी पड़ा। अथर्ववेद में परब्रह्मपरमात्मा को जिन अनेक नामों से पुकारा गया है, उनमें 'स्कम्भ' तथा 'उच्छिष्ट' विशेष रूप से उल्लेखनीय है। 'ब्रह्म' का भी हेतु होने के कारण 'स्कम्भ' ही 'ज्येष्ठ ब्रह्म' के नाम से पुकारा जाता है। इसमें सम्पूर्ण जगत् समाविष्ट है— यस्मि॒न् भूमि॑र॒न्तरि॑क्षं॒ द्यौर्यस्मि॒न्नध्याहि॑ता। यत्रा॒ग्निश्चन्द्रमा॒ः सूर्यो॑ वा॒तस्तिष्ठ॒न्त्यार्पि॑ताः स्क॒म्भं तं ब्रू॑हि कत॒मः स्विदेव सः॥१२॥ (अथर्व० १०/७/१२) अर्थात् जिसमें भूमि, अन्तरिक्ष तथा आकाश दृढ़ स्थापित है। जिसमें अग्नि, चन्द्रमा, सूर्य और वायु भलीभाँति स्थिर होकर रहते हैं, वह कौन सा निश्चय करते हैं, उसको तू 'स्कम्भ' कहा। परमेश्वर का एक अन्य नाम 'उच्छिष्ट' भी है। यह अभिधान अथर्ववेद के सातवें सूक्त में उल्लिखित है। उच्छिष्ट का शाब्दिक अर्थ है- शेष, जूठन आदि। माया जगत् के अतिरिक्त शेष पदार्थ 'उच्छिष्ट' है। 'काल' तथा 'स्कम्भ' की भाँति उच्छिष्ट से भी समस्त प्रपञ्च की उत्पत्ति बताई गई है— यच्च॑ प्रा॒णति॑ प्रा॒णेन॒ यच्च॒ पश्य॑ति॒ चक्षु॑षा। उ॒च्छिष्टा॑ज्जज्ञिरे॒ सर्वे॑ दि॒वि दे॒वा दि॒विश्रित॑ः॥२३॥ (अथर्व० ११/९/२३) अर्थात् और जो कुछ प्राण के साथ जीता है, और जो कुछ आँख से देखता है, आकाश में, सूर्य में स्थित समस्त गतिशील लोक 'शेष' (उच्छिष्ट) से उत्पन्न हुए। अथर्ववेद का १५वाँ काण्ड 'व्रात्य काण्ड' के नाम से प्रसिद्ध है। इस 'व्रात्य काण्ड' में भी 'ब्रह्मण्यानि' तथा 'उच्छिष्ट सूक्त' की भाँति आध्यात्मिक विषयों का विवेचन हुआ है। पैप्पलाद शाखा के अनुसार— 'व्रात्यो वा इदम् अग्रआसीत्' अर्थात् यह व्रात्य ही आदि में वर्तमान था। अतः इससे यह ध्वनित होता है कि 'व्रात्य' भी 'ब्रह्म' का दूसरा अभिधान कहा गया है। व्रात्य से ही भूमि, अग्नि तथा औषधियों का आगमन हुआ—
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 178 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता तं भूमि॑श्चा॒ग्निश्चौष॑धयश्च॒ वन॒स्पत॑यश्च वा॒न॒स्प॒त्याश्च॑ वी॒रुध॑श्चानु॒व्य॑ चलन्॥ २॥ (अथर्व० १५/६/२) अर्थात् भूमि तथा अग्नि तथा औषधियों तथा वनस्पतियों से उत्पन्न पदार्थ और लताएँ उसके पीछे-पीछे चलने लगे। 'उसके' से यहाँ तात्पर्य 'व्रात्य के' से है। अतः अथर्ववेद में दार्शनिक विषयों का सुन्दर निरूपण हुआ है। इसके विपरीत पाश्चात्य वेदज्ञों ने अपना मत व्यक्त करते हुए कहा है कि अथर्ववेद में हमें विशिष्ट दार्शनिकता के दर्शन नहीं होते हैं। उनके अनुसार ऋग्वेदकालीन दार्शनिक परम्परा का पूर्ण विकास हमें उपनिषदों में ही मिलता है। इस सम्बन्ध में विन्टरनिट्ज ने इस प्रकार कहा है— It is not the yearning and searching for truth, for the solution of dark riddles of the universe, which inspire the authors of these hymns, but they, too, are only conjurers who pose as philosophers by misusing the well-known philosophical expressions in an ingenious, or rather artificial well of foolish and non-sensible plays of fancy, in order to create an impression of the mystical, the mysterious, what at the first glance appears to be as profundity, is often in reality nothing but empty monger behind which there is more nonsense that profound sense. विन्टरनिट्ज के इस विचार से हम सहमत नहीं हैं। कुछ भी हो किसी न किसी रूप में अथर्ववेद में हमें आध्यात्मिक विचारों के दर्शन होते ही हैं। रोहित सूक्त- अथर्ववेद में कतिपय ऐसे सूक्त हैं, जिनमें स्फुटविषयों का प्रतिपादन हुआ है। इन सूक्तों को 'रोहित सूक्त' कहा जाता है। अनेक विद्वानों ने इन सूक्तों में भी दार्शनिक तत्त्वों का समावेश स्वीकार किया है। ये सूक्त अथर्ववेद के १३वें काण्ड में संगृहीत हैं। इसमें जिस 'रोहित' का वर्णन हुआ है, वह संसार के समस्त कार्यों का नियन्ता है, सबका उत्पादक है— उदे॑हि॒ वाजि॒न् यो अ॒प्स्व॑१न्तरि॒दं राष्ट्रं प्र वि॑श सूनृ॒ता॑वत्। यो रोहि॑तो॒ विश्व॑मि॒दं ज॒जान॒ स त्वा॑ रा॒ष्ट्राय सुभृ॑तं बिभर्तु॥ १॥ (अथर्व० १३/१/१) अर्थात् हे बलवान्! उन्नत हो, सुनीति से युक्त हो व इस राज्य में प्रवेश करा जो रोहित सबका उत्पादक है, प्रजाओं के भीतर है तथा जिस (परमात्मा) ने यह विश्व उत्पन्न किया है, वह बड़े-बड़े पोषणकर्त्ता तुझको राज्य करने के लिए धारण करें। CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
द्वितीय अध्याय 179 अथर्ववेद में विज्ञान जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है कि अथर्ववेद में आयुर्विज्ञान से सम्बन्धित अत्यन्त महत्त्वपूर्ण सामग्री उपलब्ध होती है। विभिन्न रोगों तथा उनके निदानों का तो वर्णन हुआ ही है, साथ ही शल्य-चिकित्सा का भी आश्चर्यजनक संकेत मिलता है। इनमें मूत्राघात हेतु शरशालका द्वारा मूत्र का निष्कासन तथा सुखपूर्वक प्रसव के लिए योनि-भेदन का निर्देश प्राप्त होता है। 'विषस्य विषमौषधम्' का मेडिकल साइंस का अचूक सिद्धान्त वस्तुतः अथर्ववेद का ही उद्घोष है। अतः आयुर्विज्ञान की दृष्टि से अथर्ववेद संग्रहणीय, पठनीय तथा मननीय शास्त्र है। भौतिकशास्त्र के महत्त्वपूर्ण विषयों का भी अथर्ववेद में आधुनिक विज्ञान से समानता रखने वाला विवेचन उपलब्ध होता है। अथर्ववेद के पाँचवें काण्ड के पाँचवें सूक्त में लाक्षा (लाख) का प्रामाणिक वर्णन वैज्ञानिकों के मत में उपादेय है- यद् दण्डेन॒ यदिष्वा॒ यद् वारु॑ह॒र॑सा कृतम्। तस्य॒ त्वम॑सि निष्कृ॑तिः सेमं निष्कृ॑धि पूरु॑षम्॥४॥ (अथर्व० ५/५/४) अर्थात् जो कुछ दण्ड से, जो कुछ तीर से, अथवा जो कुछ घाव बल द्वारा किया गया है, उसको तू (लाख) ठीक करने वाली है, वह तू इस पुरुष को ठीक कर दे। आधुनिक विज्ञान के अनुसार लाख की उत्पत्ति विशेषतः वर्षाकाल की अन्धकारपूर्ण रातों में होती है। इस वैज्ञानिक तथ्य की सूचना हमें निम्नलिखित अथर्ववेदीय मन्त्र में होती है- रात्री॑ मा॒ता नभ॑ः पि॒तार्य॒मा ते॑ पिताम॒हः। सि॒लाची॒ नाम॒ वा असि॒ सा दे॒वाना॑मसि॒ स्वसा॑।। १।। (अथर्व० ५/५/१) अर्थात् (हे परमात्मा!) तेरी निर्माणशक्ति विश्रामदायक रात के समान, पालने वाला गुण आकाश या मेघ के समान और पितामह हमारे पालने वाले का पालक तेरा गुण विघ्नों को रोकने वाले सूर्य के समान है। सिलाची नामक अवश्य ही तू है, सो तू दिव्य गुणों को अच्छे प्रकार से प्रकाश करने वाली शक्ति है। इस प्रकार अथर्ववेद वैज्ञानिक दृष्टि से भी मानव समाज के लिए कल्याणकारी है। अथर्ववेद परवर्ती है या नहीं- पाश्चात्य वैदिक विद्वानों ने अथर्ववेद को अन्य तीनों वेदों का समकालिक नहीं माना है। इसका कारण केवल वेदत्रयी शब्द की अत्यधिक प्रसिद्धि है। उन लोगों के अनुसार पहले तीन वेदों का ही अस्तित्व था। वह
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
180 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता तीन वेद थे- ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा सामवेद। अथर्ववेद तो अवान्तरकालीन रचना है। उन लोगों ने अपने विचार की पुष्टि में यह तर्क दिया है कि ऋग्वेद में अथर्ववेद का उल्लेख तक नहीं है। अतः अथर्ववेद परवर्ती है। किन्तु अधिक सूक्ष्मता से मनन करने पर विदित होता है कि पाश्चात्य वेदज्ञों के तर्कों में बल नहीं है। वस्तुतः अथर्ववेद की रचना भी अन्य तीनों वेदों की रचना के समय ही हुई है। इस विषय में भारतीय वेदज्ञ जो तर्क प्रमाण प्रस्तुत करते हैं, वे निम्नलिखित हैं- (१) वस्तुतः पाश्चात्य वेदज्ञों में 'वेदत्रयी' शब्द के अर्थ के विषय में भ्रम व्याप्त है। 'वेदत्रयी' से तात्पर्य— ऋक् संहिता, यजुः संहिता तथा साम संहिता नहीं है बल्कि इसका वाच्य विद्यापरक है। जैमिनी के अनुसार इनके अर्थ इस प्रकार हैं- (क) तेषामृग् यत्रार्थवशेन पादव्यवस्था (ख) गीतिषु सामाख्या (ग) शेषे यजुः शब्दः। अर्थात् पादव्यवस्थायुक्त छन्दों में उपनिबद्ध मन्त्र 'ऋक्' पदवाच्य है, स्थूल दृष्टि से इन्हें 'पद्य' भी कह सकते हैं। साम का तात्पर्य गीति तथा गान होता है। ऋक् तथा साम के अतिरिक्त शेष मन्त्र 'यजुष्' कहलाते हैं। 'यजुष् मन्त्र' गद्यात्मक स्वीकार किए गए हैं। ऋचाओं की अधिकता होने के कारण उनका संग्रह 'ऋग्वेद' कहलाया। 'सामवेद' को यह अभिधान सामों की मुख्यता होने के कारण मिला। 'यजुर्वेद' के नामकरण का आधार यजुषों का प्राधान्य होना है किन्तु अथर्ववेद में किसी एक विषय का एक प्रकार की प्रधानता नहीं है। उसमें तीनों ही वस्तुएँ समान रूप से समाविष्ट है। अतः उसका नामकरण किसी एक इकाई के आधार पर नहीं किया गया। अतः उसका नाम उसके मन्त्रद्रष्टा ऋषि 'अथर्वा' के नाम पर रख दिया गया। (२) ऋग्वेद में ऋषि अथर्वा का कई बार नामोल्लेख हुआ है- 'यज्ञैरथर्वा प्रथमः पथस्तते' तथा 'अग्निर्जातो अथर्वणां।' केवल इतना ही नहीं, ऋग्वेद में अथर्ववेदीय ऋषि भृगु तथा अङ्गिरा के परिवार में क्रमशः १२ तथा ४५ अर्थात् कुल ५७ ऋषि हैं जो ऋग्वेद के अनेक मन्त्रों के साक्षात्कर्त्ता हैं। इससे ज्ञात होता है कि ऋग्वेद ही अथर्ववेद का ऋणी हैं। ऋग्वेद में 'छन्दासि' के नाम से आथर्वण ऋषि का उल्लेख है। अतः अथर्ववेद को परवर्तीकालीन कहना सत्यता को न मानना है। उपसंहार- अथर्ववेद का महत्त्व - अथर्ववेद में चित्रित संस्कृति मानव समाज के प्रारम्भिक युग से अपना सम्बन्ध रखती है। अथर्ववेद में तत्कालीन समाज में प्रचलित रीति-
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 181 रिवाज, प्रथाएँ, मान्यताएँ, अन्धविश्वास, रूढ़ियों, जादू-टोने, कृत्या प्रयोग, अभिसार कर्म, सम्मोहन, वशीकरण, जड़ी-बूटियों आदि का व्यापक निरूपण है। यह अपने समय की सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक तथा लोक सांस्कृतिक सामग्री का विश्वकोश है। इसीलिए मैकडॉनल का कथन है कि 'सभ्यता के इतिवृत्त' के अध्ययन के लिए ऋग्वेद की अपेक्षा अथर्ववेद में उपलभ्यमान सामग्री कहीं अधिक रोचक एवं महत्त्वपूर्ण हैं। अन्य विषय :- अब तक किये गये विषयों के विवेचन के अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी अथर्ववेद में न्यूनाधिक्य जानकारी दी गयी है। इसमें ऋग्वेद के सदृश सामाजिक विषयों तथा व्यवस्थाओं पर भी कुछ मन्त्र प्राप्त होते हैं। इसमें समाज के समस्त वर्गों में परस्पर मृदु सम्बन्धों की आवश्यकता पर बल दिया गया है— प्रि॒यं मा॑ कृणु दे॒वेषु॑ प्रि॒यं राज॑सु मा कृणु। प्रि॒यं सर्व॑स्य॒ पश्य॑त उ॒त शूद्र उ॒तार्ये॑॥१॥ (अथर्व० ११) CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय खण्ड – परिशीलन तृतीय अध्याय ऋग्वेद में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का अनुशीलन १. ऋग्वेद में निरूपित राष्ट्रीय एकता एवम् अखण्डता के आधारतत्त्व : वेद, सत्य ज्ञान की अप्रतिम-राशि एवं विश्व के पुस्तकालय में प्राचीनतम ग्रंथ है। इसमें वर्णित सब कुछ जो भूत में वर्णित माना जाय तो वही आज के सन्दर्भ में भी नवीनतम ही दिखलाई देता है। उसमें समस्त त्रिकाल-सत्य सिद्धान्तों का समावेश है। अर्थात् उनमें जो कुछ लिखा है– वह भूत, वर्तमान और भविष्य तीनों काल में शाश्वत सत्य समझा जा सकता है। मानव जीवन का आदर्श रूप में निर्वाह करने के लिये उनमें समस्त सिद्धान्तों का बीज रूप में समावेश है। सृष्टि के आरम्भिक युग में ही मानव समाज ने एक सुसंगठित समाज की आवश्यकता अनुभव की थी और जनसंख्या की वृद्धि के साथ ही समाजों में भी वृद्धि हुई और कालान्तर में मानव स्वभाव में विद्यमान स्वभावविभिन्नता ने उन्हें पृथक्- पृथक् समूहों में रहने पर विवश कर दिया और यहीं से आरम्भ हुई पृथक्-पृथक् राष्ट्रों के निर्माण की प्रक्रिया। इन राष्ट्रों की अपनी अलग-अलग सभ्यता और संस्कृति होती है। ऋग्वेद में राजनीति से सम्बन्धित अनेक महत्त्वपूर्ण तथ्यों को सम्यक् रूप से उद्घाटित किया गया है। इस वेद में राजनीति के मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्रीयचेतना के सार्वभौम स्वरूप का सम्यक् विश्लेषण किया गया है। सम्पूर्ण मानवजाति को एक ही ईश्वर की सन्तान के रूप में परिभाषित किया गया है और उससे अपने सन्तानों की अच्छी प्रकार से पालन-पोषण की याचना की गई है– स न॑ः पि॒तेव॑ सून॒वेऽग्ने॑ सू॒पाय॒नो भ॑व। सच॑स्वा नः स्व॒स्तये॑।।१ अर्थात् मनुष्यों को ईश्वर से याचना करते हुए अपने अर्थात् मानवजाति के लिए इस प्रकार कहना चाहिए– हे ईश्वर! जैसे पिता अपने पुत्रों को श्रेष्ठ मानव का स्वरूप देने के लिए उत्तम शिक्षा देकर और समुचित प्रकार के संस्कार देकर उनको सद्गुणों से युक्त बनाकर श्रेष्ठ कार्यों को सम्पन्न करने योग्य बना देता है, वैसे ही आप हम लोगों को शुभ गुणों से युक्त, शुभ कर्मों को करने की प्रेरणा दीजिये। १. ऋग्वेद १/१/९ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 183 इस मंत्र से यह स्पष्ट हो जाता है कि परमेश्वर को पिता और सम्पूर्ण मानव जाति को सन्तान मानकर विश्व को एक परिवार का स्वरूप प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में यह एक सकारात्मक दृष्टिकोण है क्योंकि एक पिता की सन्तान मानकर सम्पूर्ण राष्ट्र को एकता के सूत्र में बाँधने की बात कही गई है। और इस तरह की भावना से पारस्परिक ईर्ष्या-द्वेष स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं। द्वेषहीन मानवसमाज से ही एकता और अखण्डता की बात सोची जा सकती है। ऋग्वेद की राजनीति में मानवतावाद और जनकल्याण की भावना सर्वत्र परिलक्षित हो रही है। मानवजाति की सुख, शान्ति और उसे वैभवपूर्ण बनाये रखने की भावना निहित है। यु॒ञ्जन्त्य॑स्य॒ काम्या॒ हरी॒ विप॑क्षसा॒ रथे॑। शोणा॑ धृ॒ष्णू नृ॒वाह॑सा॥१ अर्थात् ईश्वर ने मनुष्य को उसकी शक्तियों एवं सुख सुविधा की ओर इंगित किया है कि एक उत्तम राज्य और उसको धन, आवागमन के आधुनिक साधनों से सम्पन्न करने के लिये उसे पृथ्वी, जल और वायु आदि के गुण व ज्ञान से अवगत होकर उनसे लाभ उठाना होगा। राष्ट्र की एकता एवम् अखण्डता को सुरक्षित बनाने के लिये उसका विकास एवं समृद्धि आवश्यक है ताकि बाह्य व आन्तरिक सुरक्षा को खतरा न रहे। हम किसी भी क्षेत्र में पराश्रित न हों। शत्रुओं से टक्कर लेने में हम अपने आप में पूर्णतया सक्षम हों, तभी हमारा राष्ट्र सुरक्षित रहेगा। म॒हाँ इ॑न्द्रः पर॑श्च॒ नु म॑हि॒त्वम॑स्तु वज्रिणे॑। द्यौर्न प्र॑थि॒ना शव॑ः॥२ अर्थात् 'धार्मिक युद्ध करने वाले मनुष्यों को उचित है कि जो शूरवीर युद्ध में अति धीर मनुष्यों के साथ होकर दुष्ट शत्रुओं पर अपनी विजय प्राप्त की है, इस विजय के लिए हमें परमेश्वर को धन्यवाद करना चाहिये ताकि निरभिमान होकर राष्ट्र की सदैव उन्नति होती रहे।' राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद में स्वराज्य की अवधारणा को स्पष्ट किया गया है। 'स्वराज्य से यहाँ अभिप्राय स्वयं पर शासन करने से है, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपने पर नियंत्रण रखेगा। अपनी समस्त बुराइयों और दुर्गुणों पर नियंत्रण रखकर अपने साथ-साथ सम्पूर्ण राष्ट्र की उन्नति में प्रयत्नशील रहता है, यही स्वराज्य का प्रतीक है। उत्तम स्वराज्य-शासन सूर्य के समान है एवं प्रलय १. ऋग्वेद १/६/२ २. ऋग्वेद १/८/५ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 184 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता पर्यन्त अविचल रहने वाला बतलाया गया है। यस्य॑ ते॒ नू चि॑दा॒दिशं॒ न मि॒नन्ति॑ स्व॒राज्य॑म्। न दे॒वो नाध्रि॑गुर्जनः॥१ इस मंत्र में स्वराज्य को सर्वोत्तम राज्य व्यवस्था स्वीकार किया गया है और इसकी दृढ़ता को स्वीकार किया गया है। इसका संचालन यदि आदर्श रूप में किया जाये तो इसके अस्तित्व को कभी कोई खतरा नहीं हो सकता। ऐसे राष्ट्र युगों-युगों तक सूर्य के समान अटल बनकर अपने अस्तित्व को बनाये रखते हैं। अस्य॒ हि स्वय॑शस्तरं सवि॒तुः कच्छन॒ प्रियम्। न मि॒नन्ति॑ स्व॒राज्य॑म्॥२ अर्थात् उत्तम-आदर्श-स्वराज्य-शासन के तेज की अनन्य-राशि सूर्य के प्रकाश अथवा जगदुत्पादक परमेश्वर से तुलना की गई है। जिस प्रकार पूर्ण रूप से व्यवस्थित होने के कारण सूर्य या ईश्वर की सत्ता का कभी विनाश सम्भव नहीं है, उसी प्रकार उत्तम गुण से युक्त एवं आदर्श राज्य शासन एवं अधिकारियों की छत्रछाया में स्वराज्य-शासन का भी कभी विनाश नहीं हो सकता। प्रत्येक राष्ट्र के लिये यह आवश्यक है कि वहाँ के नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होना चाहिये। मातृभूमि को अपनी जन्मदात्री माँ के सदृश मानने वाले राष्ट्रभक्त ही राष्ट्र के वास्तविक भक्त होते हैं। उनमें आपस में बन्धुत्व की भावना सदा जागृत रहनी चाहिये। जो राष्ट्र का संचालन करते हैं उन्हें भी विद्वान् होना आवश्यक है। सारे राष्ट्र की निष्ठा एवं विश्वास उनमें निहित होना चाहिये और उन्हें भी पितासदृश संरक्षण देकर सुरक्षा प्रदान करनी चाहिये। नागरिकों में इस प्रकार की उदात्त भावना उस दशा में ही संभव है जबकि प्रत्येक व्यक्ति में परस्पर समभाव हो और कोई किसी को ज्येष्ठ या कनिष्ठ न समझे। यह भाव जाति या धर्म या किसी वर्ग आदि के आधार पर भी नहीं होना चाहिये। ते अ॑ज्ये॒ष्ठा अ॑कनि॒ष्ठास॒ उद्भिदोऽम॑ध्यमासो॒ मह॑सा वि वा॑वृधुः। सु॒जा॒तासो॑ जु॒नुषा॒ पृश्नि॑मातरो दि॒वो मर्या आ नो॒ अच्छा॑ जिगातन॥३ अर्थात् राष्ट्र भक्तों में किसी प्रकार की ज्येष्ठता एवं कनिष्ठता की भावना नहीं होनी चाहिये। सभी को अपने सद्प्रयत्नों से राष्ट्र की उन्नति के लिये प्रयत्नशील होना १. ऋग्वेद ८/९३/११ २. वही ५/८२/२ ३. ऋग्वेद ५/५९/६ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
तृतीय अध्याय 185 चाहिये। विचारशील एवं उच्च महत्त्वाकांक्षा वाले राष्ट्रवासियों से ही राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बल प्राप्त होता है। सामूहिक हित की भावना से ही सबकी उन्नति सम्भव है और सभी की उन्नति से ही राष्ट्र की दृढ़ता बढ़ती है। उसकी एकता और अखण्डता और मजबूत होती है। इ॒ळा सर॑स्वती म॒ही ति॒स्रो दे॒वीर्म॑यो॒भुवः॑। ब॒र्हिः सी॑दन्त्व॒स्रिधः॑॥१ अर्थात् राष्ट्रभक्तों में समानता की भावना आवश्यक बताते हुए इस तथ्य को निरूपित किया गया है कि प्रत्येक राष्ट्र की भाषा, संस्कृति एवं भूमि ही सुखप्रदाता एवं श्रेयस्कर देवता है। इनकी ही उन्नति करने से वास्तविक राष्ट्रीयउन्नति सम्भव हो सकती है और राष्ट्रीयउन्नति से ही सामूहिक सुख प्राप्त हो सकता है। भाषा एवं संस्कृति सुरक्षित रहे तो मातृभूमि या राष्ट्र पर कोई भी बाह्यशक्ति या शत्रु प्रभुत्व स्थापित नहीं कर सकता है। यही कारण है कि ये पदार्थ राष्ट्र के सर्वाधिक उपयोगी होने के साथ-साथ महान् सुखप्रदाता देवता माने गये हैं। शत्रु से राष्ट्र की रक्षा सबसे अहम् बात है क्योंकि शत्रु ही सदैव एक संगठित राष्ट्र के टुकड़े करने के लिये, उसकी अखण्डता पर प्रहार करने के लिये अवसर खोजा करते हैं। इन राष्ट्र के शत्रुओं से प्रहरियों को सदैव सावधान रहना चाहिये क्योंकि ये राष्ट्र के लिए घातक सिद्ध हो सकते हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद में उल्लिखित है— प्रेह्य॒र्भीहि॑ धृष्णु॒हि न ते॒ वज्रो॒ नि यं॑सते। इन्द्र॒ नृम्णं हि ते॒ शवो॒ हनो॑ वृ॒त्रं जया॑ अ॒पोऽर्च॒न्ननु॑ स्व॒राज्य॑म्॥२ अर्थात् स्वराज्य शासन की प्रतिष्ठा अविचल रखने के लिये आवश्यक है कि शत्रु का विनाश किया जावे। जिस प्रकार सूर्य को मेघ के हनन में कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता, अपितु सहज रूप से ही उसका हनन हो जाता है। इसी प्रकार राष्ट्रप्रेमी भक्तों की इस प्रकार सुव्यवस्था हो कि शत्रुओं का बिना किसी चेष्टा के ही नाश हो जावे। यदा कदा परिस्थितिवश शत्रु पर पुनः पुनः आक्रमण करना पड़ता है और अत्यन्त धैर्य के साथ विपत्ति का सामना करना पड़ता है। उसमें जो वीर सफल होते हैं, उनसे ही यह आशा की जा सकती है कि वे स्वराज्य शासन की गरिमा एवं महिमा का विस्तार कर सकेंगे। सं गोम॑दिन्द्र॒ वाज॑वद॒स्मे पृथु श्रवो॑ बृ॒हत्। वि॒श्वायु॑र्धेह्यक्षि॑तम्॥३ १. ऋग्वेद १/१३/९ २. ऋग्वेद १/८०/३ ३. ऋग्वेद १/९/७
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 186 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अर्थात् पुरुषार्थ ही व्यक्ति के मनोरथों को सफल कर सकता है, सिर्फ कामना से कुछ भी नहीं हो सकता है। जीवन में ब्रह्मचर्य का धारण, विषयों के अतिक्रमण का त्याग, भोजनादि में श्रेष्ठ नियमों का पालन कर चक्रवर्ती राज्य की लक्ष्मी की सिद्धि मात्र पुरुषार्थ के द्वारा ही सम्भव है। ईश्वर की प्रार्थना मात्र से मनोरथ सिद्ध नहीं होते। इन सबकी प्राप्ति के लिए पूर्ण पुरुषार्थ करना ही उचित है। प्रत्येक कार्य की सफलता तभी सम्भव है जबकि मनुष्य स्वयं ही उसमें प्राण पण से संलग्न रहे। सिर्फ मनोरथ से कार्य सिद्ध होना संभव नहीं है। सु॒विवृतं॑ सु॒निर॒जमिन्द्र॑ त्वादा॑त॒मिद्गश॑ः। गवा॒मर्प॑ व्र॒जं वृ॑धि कृ॒णुष्व॑ राधो॑ अद्रिवः॥१ अर्थात् हे ईश्वर जैसे विश्व की सृष्टि में सूर्य, चन्द्र, पृथ्वी आदि की उत्पत्ति करके, उसे अपना यश व आशीष प्रदान करके प्रसिद्धि दिलाई है वैसे ही आप मुझ मानवजाति पर कृपा करके अपनी इन्द्रियों आदि की शुद्धि के साथ विद्या, ज्ञान और धर्म के प्रकाश से युक्त कीर्ति, विद्या, धन और वैभवशाली राज्य प्रदान करके सब मनुष्यों को निरन्तर आनन्दित एवं कीर्तिमान बनायें। राष्ट्र में किसी के प्रति भेदभाव और ईर्ष्या द्वेष उचित नहीं है। जिस प्रकार सूर्य और चन्द्रमा सदैव लोकोपकार में निरत हैं, उसी प्रकार सम्राट को भी सदैव प्रजाजनों के हित के बारे में ही विचार करना चाहिए- इन्द्रा॑वरुणयोर॒हं सम्राजो॒रव॒ आ वृ॑णे। ता नौ॑ मृळात ई॒दृशे॑॥२ अर्थात् जैसे प्रकाशमान, संसार के उपकार करने, सब सुखों के देने, व्यवहारों के हेतु और चक्रवर्ती राजा के समान सब की रक्षा करने वाले सूर्य तथा चन्द्रमा हैं, वैसे ही हम लोगों को होना चाहिये। जब राष्ट्र में सभी लोग सुख समृद्धि से पूर्ण होते हैं और अपने आपको सुरक्षित महसूस करते हैं तब उन्हें अपने राष्ट्र की सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रहता है। सारी चिन्ताओं से मुक्त नागरिक राष्ट्र के प्रति समर्पित होते हैं। उन्हें एक दूसरे के प्रति ईर्ष्या नहीं होती, राष्ट्र व राष्ट्र के शासन के प्रति संतुष्टि उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित बनाती है। ऋग्वेद में अनेक स्थानों पर अखण्डसाम्राज्य की भावना अभिव्यक्त की गई है। यह अखण्ड साम्राज्य आज की राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का ही प्रतीक है। १. ऋग्वेद १/१०/७ २. ऋग्वेद १/१७/१ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 187 सार्वभौमअखण्डराष्ट्र की संस्थिति तभी संभव है जबकि राष्ट्रवासियों में पारस्परिक प्रेम, सद्भाव एवं बंधुत्व की भावना का विकास हो। राष्ट्र के लोगों को उद्यमी कर्मण्य, परिश्रम से न घबराने वालें और सत्य व धर्म का अनुकरण करने वाले होने चाहियें। वैज्ञानिक गतिविधियों को उस काल में ही बहुत महत्त्व दिया गया था, वायुयान, जलयान और रथों आदि का निर्माण उनके लिये बहुत ही सरल कार्य था। राष्ट्र की सुरक्षा के लिये आवश्यक था कि राष्ट्र में इन सब चीजों की प्रचुरता हो ताकि शत्रु का सामना पूर्ण शान्ति के साथ करके विजयश्री प्राप्त की जा सके। सं वो॒ मदा॑सो अ॒ग्मतेन्द्रे॑ण च म॒रुत्व॑ता। आ॒दि॒त्यैर्भि॒श्च राज॑भिः॥१ अर्थात् राष्ट्र के विद्वान्पुरुष वायु और विद्युत की शक्ति का उपयोग करके सूर्य की किरणों के समान आग्नेयादि अस्त्र, असि आदि शस्त्र और विमान आदि यानों को सिद्ध करते हैं तभी वे शत्रुओं का वीरतापूर्वक सामना करके अपने राष्ट्र को सुख एवं शान्ति से पूर्ण बनाने में सफल होते हैं। राष्ट्र में शिक्षा का पूर्ण प्रसार होना चाहिये, शिक्षा व्यक्ति को वैचारिक संकीर्णता से मुक्त कराती है। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में न वैमनस्य पालते हैं और न ही आपस में शत्रुता का भाव रखते है। शिक्षा से उनका ज्ञान विस्तृत होता है। राष्ट्र के आपातकाल में भी वे सदैव राष्ट्र के प्रति जागरूक रहते हैं। सभी उनके कार्यों के अनुरूप शिक्षा देने से वे अपने कार्य में विशेषज्ञ बन जाते हैं। अपने-अपने कार्यों की विशिष्टता से परिचित होते हैं। उन कार्यों का सुचारूपूर्वक सम्पादन करते हैं। राष्ट्र का शासन कार्य भी सुशिक्षित एवं प्रशिक्षित लोगों से अच्छी तरह सम्पन्न होता है। जरा॑बोध॒ तद्वि॑विद्धि॒ विशे॑विशे य॒ज्ञिया॑य। स्तोमं॑ रु॒द्राय॑ दृ॒शीक॑म्॥२ अर्थात् युद्ध विद्या के ज्ञाता लोगों के गुणों का श्रवण किये बिना इस बात का ज्ञान नहीं होता कि कहाँ किस प्रकार युद्ध में अस्त्र-शस्त्रों का प्रयोग करना चाहिये। जो प्रजा के सुख के लिए शत्रुओं का सामना करने के उद्देश्य से सैनिकों को प्रशिक्षित करते हैं, वही प्रजापालन के कर्तव्यों को पूर्ण कर पाते हैं। समग्र रूप से यदि ऋग्वेद में वर्णित प्रसंगों को देखा जाय तो निश्चित तौर पर कहा जा सकता है कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के आधारतत्त्व पूर्ण रूप से विद्यमान है और आज की विपरीत परिस्थितियों के अनुरूप उसमें समाधान भी प्रस्तुत किये गये हैं और यही कारण है कि वेद सदैव वर्तमान रहते हैं। उनके प्रसंग १. ऋग्वेद १/२०/५ २. ऋग्वेद १/२७/१० CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
188 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता कभी भूतकालिक हो ही नहीं सकते हैं। २. राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद के समाज दर्शन का अनुशीलन वैदिकवाङ्ग्मय में तत्कालीन भारतीयसमाज का जो चित्र अंकित है, उसके विश्लेषण से ज्ञात होता है कि वह अत्यन्त सुख सौमनस्यपूर्ण, समता एवं समरसता मूलक और स्वस्थ मानसिक विकास की आधारशिला पर प्रतिष्ठित अवधारणा थी। समाज का वर्गीकरण विभिन्न व्यावसायिक पृष्ठभूमि के आधार पर किया गया था। परिवार संयुक्त होते हुए भी उनमें प्रत्येक व्यक्ति के सर्वतोमुखी विकास के अवसर प्रदान किये जाते थे। हर क्षेत्र में कार्य करने का उन्हें अधिकार था। स्त्री और पुरुष के मध्य कोई भी भेद नहीं किया जाता था। पारिवारिक पृष्ठभूमि यदि संयुक्त थी तब भी उनके मध्य खींचतान की प्रवृत्ति न होकर पारस्परिक दायित्व की ग्रहणशीलता और सहयोग की दृष्टि निहित थी। समाज के सभी वर्गों में परस्पर प्रेम की भावना थी। (क) वर्ण व्यवस्था :- ऋग्वैदिक समाज, श्रम विभाजन के सिद्धान्त के अनुरूप चार वर्गों में विभक्त दिखलाई देता है। सुप्रसिद्ध 'पुरुष-सूक्त' में समाज की परिकल्पना पुरुष के रूप में विभिन्न वर्णों की योजना उसके विविध अवयवों के रूप में की गई है- ब्राह्मणो॑ऽस्य॒ मुख॑मासीद् बा॒हू रा॑ज॒न्य॑: कृ॒तः। ऊ॒रू तद॑स्य॒ यद्वैश्य॑: प॒द्भ्यां शू॒द्रो अ॑जायत।१ अर्थात् समाज में बने चार वर्णों की उत्पत्ति के सन्दर्भ में ब्राह्मण का जन्म ब्रह्मा जी के मुख से, बाहुओं से क्षत्रिय जाति की, जंघाओं से वैश्य की और पैरों से शूद्र का जन्म माना गया है। इसी के अनुरूप ही समाजशास्त्रियों ने भी समाज को जीवित शरीर माना है।२ इससे मिलकर ही समाज का निर्माण हुआ है। समाजशास्त्रियों ने सामाजिक वर्गीकरण का आधार इसी को स्वीकार किया है। वैदिक युग में यह वर्ण विभाजन जन्मानुसार न होकर कर्मानुसार ही होता था और जैसे मानव शरीर के सभी अंग एक दूसरे से सम्बद्ध है, शरीर के किसी एक अंग के रोग से पीड़ित होने पर पूरे शरीर को कष्ट होता है, ठीक उसी प्रकार एक वर्ण के कष्ट की अनुभूति दूसरे वर्ण को होना भी स्वाभाविक था। १. ऋग्वेद १०/९०/१२ २. हर्बर्ट स्पेन्सर आदि।
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
तृतीय अध्याय 189 ब्राह्मणों के लिए वेदों का अध्ययन-अध्यापन, यजन-याजन प्रमुख कार्य थे, किन्तु कृषि प्रभृति कार्यों से भी वे उस समय विरत न थे। राज्यसंचालन और युद्धों में भाग लेना भी उनको अस्वाभाविक न था। क्षत्रिय-वर्ण के लिये तो शासन, सुव्यवस्था आदि कार्य निश्चित थे फिर भी अन्य कार्यों को करने के लिये उन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं था। यही बात वैश्यों पर भी लागू होती थी। उनके लिये प्रमुख कार्य पशु-पालन, कृषि और वाणिज्य आदि थे। शूद्रों का कर्म समाज की सेवा सुश्रुषा करना कहा गया है किन्तु उस समय इस वर्ग के प्रति कोई तिरस्कार या उपेक्षा का भाव नहीं दिखलाई देता था। (ख) आश्रम व्यवस्था :- वैदिकयुग में मानवजीवन को कर्म, धर्म, नियम आदि की दृष्टि से उसकी पूर्ण आयु को १०० वर्ष का अनुमान करके २५-२५ वर्ष की आयु के चार वर्ग बनाकर उन्हें अलग-अलग चार आश्रमों के नाम देकर उसके कार्य, धर्म आदि निश्चित कर दिये गये थे। इनका अनुकरण करता हुआ मनुष्य अपने जीवन के अन्तिम लक्ष्य, मोक्ष तक पहुँच ही जाता है। जीवन के आरम्भ से २५ वर्ष की आयु तक का काल 'ब्रह्मचर्य-आश्रम' का काल कहा जाता है। इसमें व्यक्ति विद्या ग्रहण करने का कार्य अपनी सम्पूर्ण निष्ठा से करता है। अध्ययनकाल पूर्ण करने के बाद ही वह गृहस्थाश्रम में प्रवेश करता है। स प्र॒त्नथा॑ स॒हसा॑ जा॒यमा॑नः स॒द्यः काव्या॑नि बळ्धत्त वि॒श्वा॑। आ॒प॑श्च मि॒त्रं धिष॑णा च सा॒धन्दे॒वा अ॒ग्निं धा॑रयन्द्रविणो॒दाम् ॥१ अर्थात् मनुष्य ब्रह्मचर्य और विद्या की प्राप्ति के बिना कवि नहीं हो सकता और न कविता के बिना परमेश्वर एवं बिजुली को जानकर कार्यों को कर सकता है। इससे उक्त ब्रह्मचर्य आदि नियम का अनुष्ठान नित्य करना चाहिये। ब्रह्मचर्य के जीवन के बाद व्यक्ति गृहस्थाश्रम में प्रवेश करता है और आयु के ५० वर्ष तक का काल वह इसमें व्यतीत करता है। इसमें रहकर ही वह जीवन के तीनों ऋण- देवऋण, ऋषिऋण एवं पितृऋण से मुक्ति हेतु सत्कर्म करता है। जीवन के धर्म के कार्य वह सपत्नीक पूर्ण करता है। धार्मिक अनुष्ठानों को भी वह सपत्नीक ही पूर्ण करता है। सन्तान के जन्म से वह वंश की परम्परा को आगे बढ़ाता है। यद॒द्य भा॒गं विभ॒जासि॑ नृ॒भ्य॒ उ॒षो दे॑वि मर्त्य॒त्रा सु॑जाते। दे॒वो नो॒ अत्र॑ सवि॒ता दमो॑ना॒ अना॑गसो वोचतु॒ सूर्या॑य ॥२ १. ऋग्वेद १/९६/१ २. ऋग्वेद १/१२३/३
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 190 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अर्थात् जब दो स्त्री-पुरुष विद्वावान्, धर्म का आचरण और विद्या का प्रचार करने वाले सदा परस्पर प्रसन्न हों तब गृहस्थाश्रम में अत्यन्त सुख का सेवन करने वाले व्यक्ति हों। गृहस्थाश्रम की आयु पूर्ण करने पर व्यक्ति को 'वानप्रस्थ आश्रम' में प्रवेश करने का आदेश है। ५० से ७५ वर्ष की आयु तक वह वानप्रस्थ आश्रम में रहता है। इस काल में वह घर में सपत्नीक रहते हुए अपना सम्पूर्ण समय पूजा-पाठ, जप-तप में व्यतीत करने लगता है। सांसारिक मायामोह से मुक्त होकर वह संन्यास आश्रम में प्रविष्ट होने की तैयारी करता है। ७५ वर्ष की आयु के बाद व्यक्ति 'संन्यास आश्रम' में प्रवेश करता है। इसमें वह गृह त्याग कर वन में जाकर तपस्या करता है और जीवन के अन्तिम लक्ष्य मोक्ष की प्राप्ति के लिये ही तन और मन से समर्पित हो जाता है। पृक्षो वपु॑ः पितुमा॒न्नित्य॒ आ शये॑ द्वि॒तीय॒मा स॒प्तशि॑वासु मा॒तृषु॑। तृ॒तीय॑मस्य वृष॒भस्य॑ दोह॒से दश॑प्रमतिं जनयन्त्॒ योषण॑ः॥१ अर्थात् जो मनुष्य इस जगत् में सात प्रकार के लोकों में ब्रह्मचर्य से प्रथम, गृहस्थाश्रम से द्वितीय और वानप्रस्थ एवं संन्यास से तृतीय कर्म तथा उपासना के विज्ञान को प्राप्त होते हैं, वे दस इन्द्रियों, दस प्राणों के विषयक मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार और जीव के ज्ञान को प्राप्त होते हैं। (ग) पुरुषार्थ :- मानव जीवन में पुरुषार्थ का महत्त्वपूर्ण स्थान है क्योंकि जीवन के कार्यों, धर्मों और नियमों के निर्माण का आधार यह पुरुषार्थ ही है। इन पुरुषार्थों की पूर्ति में ही वह सम्पूर्ण जीवन व्यतीत कर देता है। नैतिक नियमों का भी उल्लेखनीय योगदान है। ए॒तायामोप॑ ग॒व्यन्त॒ इन्द्र॑म॒स्माकं॑ सु प्रम॑तिं वावृधाति। अ॒ना॑मृणः कु॒विदा॒दस्य॑ रा॒यो गवां॒ केतं॑ परमा॒वज॑ते नः॥२ अर्थात् "मनुष्यों को योग्य है कि संसार में अविद्या का नाश तथा विद्या का दान करने से उच्च कोटि के धन सम्पत्ति को बढ़ावें तथा उस परमेश्वर की आज्ञा का पालन और उपासना करके उसी से शरीर तथा आत्मा का बल नित्य बढ़ायें। उनकी सहायता के बिना कोई भी मनुष्य धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष रूपी फल को प्राप्त १. ऋग्वेद १/१४१/३ २. ऋग्वेद १/३३/१ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri
तृतीय अध्याय 191 करने में कभी भी समर्थ एवं सफल नहीं हो सकता है।" जीवन में निश्चित इन चार पुरुषार्थों के सम्बन्ध व्यक्ति के इहलोक और परलोक दोनों से भी जुड़ा हुआ है। सर्वप्रथम धर्म का सम्बन्ध तो व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक जुड़ा रहता है। उसका हर कार्य धर्मानुरूप होना चाहिये तभी उसे सार्थक कहा जा सकता है। इस कार्य के लिये सम्पूर्ण जीवन काल ही निश्चित किया गया है। इसके पश्चात् दूसरे स्तर पर अर्थ आता है। इस अर्थ के द्वारा ही सारे कार्य सम्पन्न किये जाते हैं। अतः इसकी महत्ता को अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस धन (अर्थ) के द्वारा ही वह अपने धार्मिक, पारिवारिक एवं सामाजिक कार्यों को पूर्ण करता है। यह अर्थ धर्मपूर्ण तरीके से कमाया हुआ होना चाहिये तभी उसका उपयोग सफल होगा। चोरी, डकैती या बेइमानी से कमाया हुआ धन का स्रोत न्यायपूर्ण एवं धार्मिक न होने के कारण वह धर्मसंगत अर्थ नहीं कहा जा सकता है। पूजा, यज्ञ, अनुष्ठान, दान आदि में प्रयुक्त धन धर्मपूर्ण ढंग से अर्जित किया हुआ होना चाहिये। गृहस्थाश्रम का आधार 'काम' की इच्छा है। जीवन की अनिवार्यता होने के कारण ही उसे जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। इसके द्वारा ही मानव अपनी इच्छाओं की पूर्ति करते हुए प्रजा की उत्पत्ति में संलग्न होता है। पत्नी के साथ मिलकर ही धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किये जाते हैं। 'काम' को शारीरिक सुख की दृष्टि से ही नहीं देखा जाता। इस भावना को गौण मानकर ही गृहस्थाश्रम के दायित्वों की पूर्ति का 'साधनमात्र' माना जा सकता है। इसी सन्दर्भ में निम्न मंत्र उल्लेखनीय है— ब्रह्म॑णस्पते॒ त्वम॒स्य य॒न्ता सू॒क्तस्य॑ बोधि॒ तन॑यं च जिन्व। विश्वं॒ तद्भ॒द्रं यदव॑न्ति दे॒वा बृ॒हद्व॑देम वि॒दथे॑ सु॒वीरा॑:॥१ अर्थात् मनुष्य के लिए यही उचित है कि वह वेद के नियमों को सुन्दर अर्थ में ग्रहण करके, युवावस्था में स्वयंवर विवाह कर, धर्म से सन्तानों की उत्पत्ति और रक्षा कर अपने 'कामधर्म' का पालन करते हुए उन्हें भी यथावत् ब्रह्मचर्य की सुन्दर शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें विद्वान् बनाकर अपना और विश्व का सुख बढ़ाये। जीवन के अन्तिम लक्ष्य मोक्ष का सम्बन्ध सम्पूर्ण क्रियाकलापों से जुड़ा हुआ है। जीवन में धर्म, अर्थ, काम- तीनों की यथोचित पूर्ति के पश्चात् उसका मन इन सबसे विरक्त होकर ईश्वरोन्मुख हो जाता है और वह ईश्वर की उपासना में अपने आपको समर्पित कर देता है और इसी जप, तप, पूजा, अर्चना से उसको मोक्ष प्राप्त होता है। ———————————————————— १. ऋग्वेद २/२४/१६
CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 192 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता नारी की स्थिति :- वैदिक ऋषियों ने स्त्री और पुरुष को समकक्ष स्थान पर रखा था। जीवनरूपी वाहन के ये दोनों दो चक्र हैं। इनमें से एक के बिना भी इसके चलने की कोई संभावना नहीं रहती है और इसी कारण जन्म से ही बालक एवं बालिका दोनों के लालन-पालन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। पारिवारिक जीवन में स्त्री को गृहिणी, जननी और सहचरी तीनों रूपों से परिचित कराया जाता है। ऋग्वेद के सूर्या सूक्त (१०/८५) में स्त्री के गृहिणी स्वरूप की सम्यक् रीति से समीक्षा की गई है। नवविवाहित वधू को अपने घर में प्रवेश करने और सब पर शासन करने के लिए आमंत्रित करने का उल्लेख निम्नांकित मंत्र में स्पष्ट परिलक्षित है- गृहा॒न्गच्छ॑ गृ॒हप॑त्नी यथासो॑ व॒शिनी॒ त्वं वि॒दथ॒मा व॑दासि।१ गृहस्थी के दायित्वों के प्रति गृहिणी को 'गार्हपत्याय जागृति' (ऋ०सं० १०/२५/२७) कहकर जागरूक रखा गया है। सास, ससुर, नन्दों एवं देवरों सहित वह सम्पूर्ण परिवार के 'साम्राज्ञी' के गौरवस्पद पद पर प्रतिष्ठित की गई है- स॒म्राज्ञी॒ श्वशु॑रे भव॒ स॒म्राज्ञी॒ श्व॒श्र्वां भव॑। नना॑न्दरि स॒म्राज्ञी॑ भव स॒म्राज्ञी॒ अधि॑ दे॒वृषु॑॥२ नारी को साम्राज्ञी के पद से विभूषित किया गया है और उससे सर्वश्रेष्ठ कर्तव्य निर्वाह की आशा की जाती थी और उसे सम्मानीय स्थान पर प्रतिष्ठित किया गया है। व्यु॒च्छन्ती॒ हि र॒श्मिभि॒र्विश्व॑मा॒भासि॑ रोच॒नम्। तां त्वामु॑षर्वसूय॒वो गी॒र्भिः कण्वा॑ अहूषत॥३ अर्थात् विद्वानों को समझना चाहिये कि स्त्री के गुण अवर्णनीय होते हैं। उसकी तुलना उषा के गुणों के तुल्य समझे जाने चाहिये और उन्हें इस बात को समझते हुए सबको उपदेश देना चाहिये। उस युग में अपने वैदुष्य के कारण कितनी ही स्त्रियों को विशिष्ट सम्मान प्राप्त हुआ। इनमें से अनेक को मंत्र साक्षात्कार करने में भी प्रतिष्ठा मिली है। सम्पूर्ण रूप से देखने पर यह स्पष्ट होता है कि नारी को ऋग्वेद काल में सम्माननीय स्थान प्राप्त था। विवाह :- वैदिक युग में बालविवाह की प्रथा नहीं थी। विवाह वर और कन्या १. ऋग्वेद १०/८५/२६ २. ऋग्वेद १०/८५/४६ ३. ऋग्वेद १/४९/४ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar
Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 193 के द्वारा पूर्ण यौवन प्राप्ति के पश्चात् ही होता था। ऋग्वेद में सूर्या और सोम के विवाह का वर्णन (१०/८५) से सम्बद्ध मंत्रों से यह तथ्य सुप्रमाणित है। सगोत्रीय विवाह निषिद्ध थे। कन्या को पति चयन की स्वतंत्रता प्राप्त थी। विवाह में मध्यवर्ग कभी बाधा नहीं बना। वर्ण का कोई बन्धन नहीं था। प्रेम विवाहों का भी ऋग्वेद में उदाहरण दिया गया है। ऋग्वेद में चर्चित (ऋ०सं० ९/६७/१०-१२) राजा रथवीति की राजकुमारी के प्रति ऋषिश्यावाश्य के हृदय में प्रणय-भावना की उत्पत्ति और बाद में विवाह का उल्लेख किया गया है। उस समय 'एक पत्नी-विवाह' का ही उल्लेख मिलता है। बहुपत्नी का अपवाद के रूप में कहीं-कहीं उल्लेख प्राप्त होता है। विवाह को स्वयंवर स्वरूप ही मान्यता प्राप्त थी। दोनों को ही गुण व ज्ञान के आधार पर पति एवं पत्नी के चुनाव का अधिकार प्राप्त था। अ॒भि नो॑ दे॒वीरव॑सा म॒हः शर्म॑णा नृ॒पत्नीः॑। अच्छि॑न्नपत्राः सचन्ताम्॥१ अर्थात् जैसी विद्या, गुण, कर्म और स्वभाव वाले पुरुष हों, उनकी स्त्री भी वैसी ही होनी ठीक है, क्योंकि जैसा तुल्य रूप, विद्या, गुण, कर्म, स्वभाव वालों को सुख सम्भव होता है, वैसा अन्य को कभी नहीं हो सकता है। इससे स्त्री अपने समान पुरुष एवं पुरुष अपने तुल्य स्त्री के साथ आपस में प्रसन्न होकर स्वयंवर विधान से विवाह करके सब कर्मों को सिद्ध करें। त्वम॑ग्ने॒ वसू॑ँरि॒ह रु॒द्राँ आ॑दि॒त्याँ उ॒त। यजा॑ स्वध्व॒रं जनं॒ मनु॑जातं घृ॒तप्रु॑षम्॥२ अर्थात् मनुष्यों को चाहिए कि अपने पुत्रों को कम से कम चौबीस और अधिक से अधिक अड़तालीस वर्ष तक और कन्याओं को कम से कम सोलह और अधिक से अधिक चौबीस वर्ष पर्यन्त ब्रह्मचर्य करावें जिससे सम्पूर्ण विद्या और सुशिक्षा को पाकर परीक्षा और स्वयंवर विधि से विवाह करें, जिससे सब सुखी रहें। विवाह एक धार्मिक संस्कार माना जाता था और उसी के अन्तर्गत मनुष्य को सभी दायित्वों को पूरा करना पड़ता था। राष्ट्रीयएकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में समाजदर्शन, जिन आदर्शों को प्रस्तुत कर रहा है, वह है— व्यक्ति का नियमबद्ध जीवन, जहाँ कोई मानसिक अस्वस्थता १. ऋग्वेद १/२२/११ २. ऋग्वेद १/४५/१ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar