भारतकोश
संग्रह पर लौटें

छान्दोग्योपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)

Chandogya Upanishad with Shankara Bhashya

आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished978 पृष्ठ

३२ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १

३२छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १

| प्रतीकं सम्पद्यते। एवं नामत्वेन प्रतीकत्वेन च परमात्मोपासनसाधनं श्रेष्ठमिति सर्ववेदान्तेष्ववगतम्। जपकर्मस्वाध्यायाद्यन्तेषु च बहुशः प्रयोगात्प्रसिद्धमस्य श्रैष्ठ्यम्।

अतस्तदेतदक्षरं वर्णात्मकमुद्गीथभक्त्यवयवत्वादुद्गीथशब्दवाच्यमुपासीत। कर्माङ्गावयवभूत ॐकारे परमात्मप्रतीके दृढामैकाग्र्यलक्षणां मतिं संतनुयात्। स्वयमेव श्रुतिरोङ्कारस्योद्गीथशब्दवाच्यत्वे हेतुमाह—ओमिति ह्युद्गायति। ओमित्यारभ्य हि यस्मादुद्गायत्यत उद्गीथ ओङ्कार इत्यर्थः। | आदिके समान परमात्माका प्रतीक ही सिद्ध होता है। इस तरह नाम और प्रतीकरूपसे वह परमात्माकी उपासनाका उत्तम साधन है—ऐसा सम्पूर्ण वेदान्त-ग्रन्थोंमें विदित है। जप, कर्म और स्वाध्यायके आदि एवं अन्तमें इसका बहुधा प्रयोग होनेके कारण ❁ इसकी श्रेष्ठता प्रसिद्ध है।

अतः वह यह वर्णरूप अक्षर उद्गीथभक्तिका अवयव होनेके कारण 'उद्गीथ' शब्दवाच्य है, इसकी उपासना करे। अर्थात् [ उद्गीथ- ] कर्मके अङ्गभूत और परमात्माके प्रतीकस्वरूप ओंकारमें सुदृढ़ एकाग्रतारूप बुद्धिको अविच्छिन्न भावसे संयुक्त करे। ओंकारके 'उद्गीथ' शब्दवाच्य होनेमें श्रुति स्वयं ही हेतु बतलाती है—'ॐ' ऐसा कहकर उद्गान करता है—क्योंकि उद्गाता 'ॐ' इस अक्षरसे आरम्भ करके उद्गान करता है, इसलिये ओंकार उद्गीथ है। |

❁ जैसा कि भगवान्‌ने भी कहा है—
तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रियाः।
प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम् ॥ ( गीता १७ । २४ )
'इसलिये वेदमन्त्रोंका उच्चारण करनेवाले श्रेष्ठ पुरुषोंकी शास्त्रविधिसे नियत यज्ञ, दान और तपरूप क्रियाएँ सदा 'ॐ' इस परमात्माके नामको उच्चारण करके ही आरम्भ होती हैं।'

† सामवेदीय स्तोत्रविशेषका नाम 'उद्गीथभक्ति' है। ओंकार उसका अंश है। इसलिये इसे उद्गीथ कहा गया है।

खण्ड १ ] शाङ्करभाष्यार्थ ३३

| तस्योपव्याख्यानम्—तस्याक्षरस्योपव्याख्यानमेवमुपासनमेवंविभूतयेवंफलमित्यादिकथनमुपव्याख्यानम्, प्रवर्तत इति वाक्यशेषः ॥ १ ॥ | [ यहाँ ] उसका उपव्याख्यान आरम्भ किया जाता है—उस अक्षरकी सम्यग् व्याख्या की जाती है । 'इस प्रकार उसकी उपासना होती है, यह उसकी विभूति है और यह फल है,' इत्यादि प्रकारका जो कथन है, उसे उपव्याख्यान कहते हैं । यहाँ 'प्रवर्तते' ( आरम्भ किया जाता है ) यह क्रियापद वाक्यशेष है ॥ १ ॥ |

उद्गीथका रसतमत्व

एषां भूतानां पृथिवी रसः पृथिव्या आपो रसः ।
अपामोषधयो रस ओषधीनां पुरुषो रसः पुरुषस्य वाग्रसो
वाच ऋग्रस ऋचः साम रसः साम्न उद्गीथो रसः ॥ २॥

इन [ चराचर ] प्राणियोंका पृथिवी रस ( उत्पत्ति, स्थिति और लयका स्थान ) है । पृथिवीका रस जल है, जलका रस ओषधियाँ हैं, ओषधियोंका रस पुरुष है, पुरुषका रस वाक् है, वाक्‌का रस ऋक् है, ऋक्‌का रस साम है और सामका रस उद्गीथ है ॥ २ ॥

| एषां चराचराणां भूतानां पृथिवी रसो गतिः परायणमवष्टम्भः । पृथिव्या आपो रसोऽप्सु हि ओता च प्रोता च पृथिवी, अतस्ता रसः पृथिव्याः । अपामोषधयो रसः, अप्परिणामत्वादोषधीनाम् । तासां पुरुषो रसः, अन्नपरिणामत्वात्पुरुषस्य । | इन चराचर भूतोंका पृथिवी रस–गति–परायण अर्थात् आश्रय है । पृथिवीका रस आप् (जल) है, क्योंकि पृथिवी जलमें ही ओतप्रोत है; इसलिये वह पृथिवीका रस है । जलका रस ओषधियाँ हैं, क्योंकि ओषधियाँ जलका ही परिणाम हैं । उन ( ओषधियों ) का रस पुरुष है, क्योंकि पुरुष ( नरदेह ) अन्नका ही परिणाम है । |

३४ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १

३४छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १

| तस्यापि पुरुषस्य वाग्रसः, पुरुषावयवाना हि वाक्सारिष्ठा, अतो वाक् पुरुषस्य रस उच्यते।

तस्या अपि वाच ऋग्रसः सारतरा। ऋचः साम रसः सारतरम्। तस्यापि साम्न उद्गीथः प्रकृतत्वादोंकारः सारतरः ॥२॥

एवम्— | उस पुरुषका भी रस वाक् है। पुरुषके अवयवोंमें वाक् ही सबसे अधिक सार वस्तु है, इसलिये वाक् पुरुषका रस कही जाती है। उस वाणीका भी उससे अधिक सारभूत ऋक् ही रस है, ऋक्का रस साम है जो उससे भी अधिक सारतर वस्तु है तथा उस सामका भी रस उद्गीथ (ॐकार) है। यहाँ उद्गीथ शब्दसे ओंकार ही लेना चाहिये; क्योंकि उसीका प्रकरण है, यह सामसे भी सारतर है ॥ २ ॥

इस प्रकार — |

स एष रसानाँ२ रसतमः परमः पराध्योऽष्टमो यदुद्गीथः ॥ ३ ॥

यह जो उद्गीथ है वह सम्पूर्ण रसोंमें रसतम, उत्कृष्ट, परमात्माका प्रतीक होने योग्य और पृथिवी [आदि रसोंमें] आठवाँ है ॥ ३ ॥

| स एष उद्गीथाख्य ॐकारो भूतादीनामुत्तरोत्तररसानामतिशयेन रसो रसतमः परमः परमात्मप्रतीकत्वात्। परार्ध्यः-अर्धं स्थानं परं च तदर्धं च परार्धं तदर्हतीति परार्ध्यः परमात्मस्थानार्हः परमात्मवदुपास्यत्वादित्यभिप्रायः। अष्टमः पृथिव्यादिरससंख्यायां यदुद्गीथो य उद्गीथः ॥ ३ ॥ | वह यह उद्गीथसंज्ञक ओंकार भूत आदिके उत्तरोत्तर रसोंमें अतिशय रस अर्थात् रसतम है, परमात्माका प्रतीक होनेके कारण परम (उत्कृष्ट) है, परार्ध्य है--अर्ध कहते हैं स्थानको जो पर होते हुए अर्ध भी हो उसका नाम परार्ध है, उसके योग्य होनेसे यह परार्ध्य है; तात्पर्य यह है कि परमात्माके समान उपासनीय होनेके कारण यह परमात्माका आलम्बन होने योग्य है। तथा यह जो उद्गीथ है पृथिवी आदि रसोंकी गणनामें आठवाँ है॥३॥ |

खण्ड १.] शाङ्करभाष्यार्थ [३५

उद्गीथोपासनान्तर्गत ऋक्, साम और उद्गीथका निर्णय

वाच ऋग्रस इत्युक्तम्—वाणीका रस ऋक् है—ऐसा कहा गया—

कतमा कतमर्क्तमत्कतमत्साम कतमः कतम उद्गीथ इति विमृष्टं भवति ॥ ४ ॥

अब यह विचार किया जाता है कि कौन-कौन-सा ऋक् है, कौन-कौन-सा साम है और कौन-कौन-सा उद्गीथ है ? ॥ ४ ॥

सा कतमा ऋक् ? कतम-
त्तत्साम ? कतमो वा स उद्गीथः ?
कतमा कतमेति वीप्सादरार्था ।कौन-सी वह ऋक् है, कौन-सा
वह साम है और कौन-सा वह
उद्गीथ है? 'कतमा-कतमा' (कौन-
कौन) यह द्विरुक्ति आदरके लिये है ।
ननु 'वा बहूनां जातिपरिप्रश्ने
डतमच् ।' न ह्यत्र ऋग्जाति-
बहुत्वम्, कथं डतमच्प्रयोगः ?शङ्का—'वा बहूनां जातिपरिप्रश्ने
डतमच्' *(५।३।९३) इस
पाणिनीय सूत्रके अनुसार अनेक
जातिके लोगोंमेंसे किसी एक जातिका
निश्चय करनेके लिये प्रश्न होनेपर
'डतमच्' प्रत्ययका प्रयोग इष्ट माना
गया है, किंतु यहाँ ऋग्जातिकी बहु-
लता सम्भव नहीं है, फिर 'डतमच'
प्रत्ययका प्रयोग कैसे किया गया ?

* इस सूत्रका तात्पर्य यह है कि जहाँ विभिन्न जातियोंके अनेक पदार्थ होते हैं वहाँ किसी एक जातिके पदार्थका निश्चय करनेके लिये प्रश्न उपस्थित होनेपर 'डतमच्' प्रत्ययका प्रयोग किया जाता है । जिस प्रकार कठ आदि बहुत सी वेदशाखाएँ हैं, उनका स्वाध्याय करनेवाले द्विज लोगोंकी जाति उन्हीं शाखाओंके नामसे प्रसिद्ध हुई है । उनमेंसे कठ जातिका निश्चय करनेके लिये ही 'कतमः कठः' ऐसा प्रश्न किया जा सकता है । परंतु यहाँ तो ऋग्वेद एक ही जाति है, फिर इसमें 'डतमच्' प्रत्ययका प्रयोग कैसे हो सकता है ?

छा० उ० २—

३६ छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय १ ]

३६ छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय १ ]

संस्कृत-भाष्यम्हिन्दी-अनुवाद
नैष दोषः; जातौ परिप्रश्नो जातिपरिप्रश्न इत्येतस्मिन्विग्रहे जातावृगव्यक्तीनां बहुत्वोपपत्तेः। न तु जातेः परिप्रश्न इति विगृह्यते।समाधान— यह कोई दोष नहीं है, क्योंकि 'जातिपरिप्रश्न' इस पदका 'जातिमें परिप्रश्न' ऐसा विग्रह करनेपर ऋक् जातिमें ऋक् व्यक्तियों (विभिन्न ऋचाओं) की अनेकता तो सम्भव है ही; यहाँ 'जातिका परिप्रश्न' ऐसा विग्रह नहीं किया जाता।
ननु जातेः परिप्रश्न इत्यस्मिन् विग्रहे कतमः कठ इत्याद्युदाहरणमुपपन्नम्, जातौ परिप्रश्न इत्यत्र तु न युज्यते।शङ्का— किंतु 'जातिका परिप्रश्न' ऐसा विग्रह करनेपर ही 'कतमः कठः' (आपमें कठशाखावाला कौन है ?) इत्यादि उदाहरण सम्भव हो सकता है, 'जातिमें परिप्रश्न' ऐसा विग्रह होनेपर यह उदाहरण नहीं दिया जा सकता।
तत्रापि कठादिजातावेव व्यक्तिबहुत्वाभिप्रायेण परिप्रश्न इत्यदोषः। यदि जातेः परिप्रश्नः स्यात्कतमा कतमर्गित्यादावुपसंख्यानं कर्तव्यं स्यात्। विमृष्टं भवति विमर्शः कृतो भवति ॥४॥समाधान— वहाँ भी कठादि जातिमें ही व्यक्तियोंकी बहुलताके अभिप्रायसे ऐसा प्रश्न किया गया है—यह मान लेनेसे कोई दोष नहीं आता। यदि यह प्रश्न (ऋगादि-) जातिसे सम्बन्ध रखता तो पूर्वोक्त सूत्रसे 'कौन-कौन ऋक् हैं' इत्यादि उदाहरण सिद्ध न होनेके कारण उसके लिये किसी पृथक् सूत्रका विधान किया जाता। * [अब यह] विमृष्ट होता है अर्थात् इसका विचार किया जाता है ॥४॥

* तात्पर्य यह है कि यदि यहाँ जातिमें प्रश्न न मानकर जातिसम्बन्धी प्रश्न माना जाय तो 'कौन-कौन ऋक् हैं?' यह प्रश्न असंगत हो जाता है; क्योंकि ऋक् एक जाति है, उसमें रहनेवाले भिन्न-भिन्न मन्त्रोंकी पृथक्-पृथक् जाति नहीं है। अतः यहाँ ऋक्त्वजातिविशिष्ट मन्तरूप व्यक्तियोंके विषयमें ही प्रश्न किया गया है, ऐसा मानना चाहिये।

खण्ड १] शाङ्करभाष्यार्थ ३७

विमर्शे हि कृते सति प्रति-वचनोक्तिरुपपन्ना—इस प्रकार विचार करनेपर ही यह प्रतिवचन ( उत्तर ) रूप उक्ति संगत हो सकती है कि—

वागेवर्क् प्राणः सामोमित्येतदक्षरमुद्गीथः ।
तद्वा एतन्मिथुनं यद्वाक्व प्राणश्चर्क च साम च ॥५॥

वाक् ही ऋक् है, प्राण साम है और ॐ यह अक्षर उद्गीथ है । ये जो ऋक् और सामरूप वाक् और प्राण हैं, परस्पर मिथुन (जोड़े) हैं ॥५॥

वागेवर्क् प्राणः साम, ओमि-वाणी ही ऋक् है, प्राण साम है तथा ॐ यह अक्षर उद्गीथ है ।
त्येतदक्षरमुद्गीथ इति । वागृ-इस प्रकार वाक् और ऋक्की एकता होनेपर भी [तीसरे मन्त्रमें बतलाये
चोरेकत्वेऽपि नाष्टमत्वव्याघातः,हुए उद्गीथके] अष्टमत्वका व्याघात नहीं होता, क्योंकि यह पूर्व वाक्यसे
पूर्वस्माद्वाक्यान्तरत्वात्; आप्ति-भिन्न वचन है, 'ओमित्येतदक्षर-मुद्गीथः' यह वचन ओंकारके व्याप्ति-
गुणसिद्धये हि ओमित्येतदक्षर-गुणकी सिद्धिके लिये प्रयुक्त हुआ है [और द्वितीय मन्त्र उसके रसतम-
मुद्गीथ इति ।त्वका प्रतिपादन करनेके लिये है] ।
वाक्प्राणावृक्सामयोनी इतिवाक् और प्राण क्रमशः ऋक् और सामके कारण हैं । इसलिये
वागेवर्क प्राणः सामेत्युच्यते ।वाक् ही ऋक् है और साम प्राण हैं—ऐसा कहा जाता है । क्रमशः ऋक्
यथाक्रममृक्सामयोन्योर्वाक्प्राण-और सामके कारणरूप वाक् और प्राणका ग्रहण करनेसे
योर्ग्रहणे हि सर्वांसामृचां सर्वेषांसम्पूर्ण ऋक् और सम्पूर्ण सामका
च साम्नामवरोधः कृतः स्यात् ।अन्तर्भाव हो जाता है, तथा

३८ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १

३८छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १
संस्कृतहिन्दी
सर्वर्क्सामावरोधे चर्क्सामसाध्यानां सर्वकर्मणामवरोधः कृतः स्यात्। तदवरोधे च सर्वे कामा अवरुद्धाः स्युः। ओमित्येतदक्षरमुद्गीथ इति भक्त्याशङ्का निवर्त्यते।

तद्वा एतदिति मिथुनं निर्दिश्यते किं तन्मिथुनम्? इत्याह—

यद्वाक्च प्राणश्च सर्वर्क्सामकारणभूतौ मिथुनम्। ऋक्च साम चेति ऋक्सामकारणावृक्सामशब्दोक्तावित्यर्थः। न तु स्वातन्त्र्येण ऋक्च साम च मिथुनम्। अन्यथा हि वाक्च प्राणश्चेत्येकं मिथुनमृक्साम चापरं मिथुनमिति द्वे मिथुने स्याताम्। तथा चतद्वैतन्मिथुनमित्येकवचननिर्देशोऽनुपपन्नः स्यात्। तस्मादृक्सामयोन्योर्वाक्प्राणयोरेव मिथुनत्वम्॥ ५ ॥सम्पूर्ण ऋक् और सम्पूर्ण सामका अन्तर्भाव होनेपर ऋक् और सामसे सिद्ध होनेवाले सम्पूर्ण कर्मोंका अन्तर्भाव हो जाता है, और उनका अन्तर्भाव होनेपर समस्त कामनाएँ उनके अन्तर्भूत हो जाती हैं।※

'उद्गीथ' शब्दसे सम्पूर्ण उद्गीथ-भक्ति न ले ली जाय, इस आशङ्काको 'ओम्' यह अक्षर ही उद्गीथ है' ऐसा कहकर निवृत्त किया जाता है।

'तद्वा एतत्' इत्यादि वाक्यसे मिथुनका निर्देश किया जाता है। वह मिथुन कौन है? यह बतलाते हैं यह जो सम्पूर्ण ऋक् और सामके कारणभूत वाक् और प्राण हैं मिथुन हैं। 'ऋक् च साम च' इसमें ऋक् और सामके कारण ही ऋक् और साम शब्दोंसे कहे गये हैं। ऋक् और साम स्वतन्त्रतासे मिथुन नहीं हैं; नहीं तो वाक् और प्राण यह एक मिथुन तथा ऋक् और साम-यह दूसरा मिथुन इस प्रकार दो मिथुन होते; और ऐसा होनेपर 'तद्वा एतन्मिथुनम्' इस वाक्यमें जो एकवचनका निर्देश किया गया है, वह असंगत हो जाता। अतः ऋक् और सामके कारणभूत वाक् और प्राण ही मिथुन हैं॥ ५ ॥

※ इस प्रकार सम्पूर्ण कामनाओंकी प्राप्तिका कारण होनेवाला ओंकार व्याप्तिगुणविशिष्ट है—यह सिद्ध होता है।

खण्ड १ ] शाङ्करभाष्यार्थे ३९

ॐ.. में संसृष्ट मिथुनके समागमका फल

तदेतन्मिथुनमोमित्येतस्मिन्नक्षरे संसृज्यते यदा वै मिथुनौ समागच्छत आपयतो वै तावन्योन्यस्य कामम् ॥ ६ ॥

वह यह मिथुन ॐ इस अक्षरमें संसृष्ट होता है। जिस समय मिथुन (मिथुनके अवयव) परस्पर मिलते हैं उस समय वे एक-दूसरेकी कामनाओंको प्राप्त करानेवाले होते हैं ॥ ६ ॥

संस्कृत भाष्यहिन्दी अनुवाद
तदेतदेवंलक्षणं मिथुनमोमित्येतस्मिन्नक्षरे संसृज्यते । एवं सर्वकामावाप्तिगुणविशिष्टं मिथुनमोंकारे संसृष्टं विद्यत इत्योंकारस्य सर्वकामावाप्तिगुणवत्त्वं प्रसिद्धम् । वाङ्मयत्वमोंकारस्य प्राणनिष्पाद्यत्वं च मिथुनेन संसृष्टत्वम् ।वह यह ऐसे लक्षणवाला मिथुन ॐ इस अक्षरमें संयुक्त होता है । इस प्रकार सम्पूर्ण कामनाओंकी प्राप्तिरूप गुणसे युक्त मिथुन ओंकारमें संयुक्त रहता है, इसलिये ओंकारका सम्पूर्ण कामनाओंकी प्राप्तिरूप गुणसे युक्त होना सिद्ध होता है । ओंकार वाङ्मय है और प्राणसे ही निष्पन्न होनेवाला है—यही उसका मिथुनसे संयुक्त होना है ।
मिथुनस्य कामापयितृत्वं प्रसिद्धमिति दृष्टान्त उच्यते-यथा लोके मिथुनौ मिथुनावयवौ स्त्रीपुंसौ यदा समागच्छतो ग्राम्यधर्मतया संयुज्येयातां तदापयतः प्रापयतोऽन्योन्यस्येतरेतरस्य तौ कामम् । तथा च स्वात्मानुप्रविष्टेन मिथुनेन सर्वकामाप्ति-कामनाओंको प्राप्ति करा देना यह मिथुनका प्रसिद्ध धर्म है—इस विषयमें दृष्टान्त बताया जाता है—जिस प्रकार लोकमें मिथुन यानी मिथुनके अवयवभूत स्त्री और पुरुष परस्पर मिलते हैं—ग्राम्यव्यवहार(रति) के लिये आपसमें संसर्ग करते हैं, उस समय वे एक दूसरेकी कामना पूर्ण कर देते हैं । इसी प्रकार अपनेसे अनुप्रविष्ट मिथुनके द्वारा ओंकारका

४० | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १

४०छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १

| गुणवत्त्वमोंकारस्य सिद्धमित्य- | सम्पूर्ण कामनाओंकी प्राप्तिरूप गुणसे | | अभिप्रायः ॥ ६ ॥ | युक्त होना सिद्ध होता है—यह इसका अभिप्राय है ॥ ६ ॥ |

उद्गीथदृष्टिसे ओंकारकी उपासना करनेका फल

तदुपासकोऽप्युद्गाता तद्धर्मा भवतीत्याह—उस (ओंकार) का उपासक उद्गाता भी उसीके समान धर्मसे युक्त होता है, यह बतलाया जाता है-

आपयिता ह वै कामानां भवति य एतदेवं विद्वानक्षरमुद्गीथमुपास्ते ॥ ७ ॥

जो विद्वान् (उपासक) इस प्रकार इस उद्गीथरूप अक्षरकी उपासना करता है, वह सम्पूर्ण कामनाओंकी प्राप्ति करानेवाला होता है ॥७॥

आपयिता ह वै कामानां यजमानस्य भवति । य एतदक्षरमेवमाप्तिगुणवदुद्गीथमुपास्ते तस्यैतद्यथोक्तं फलमित्यर्थः । "तं यथा यथोपासते तदेव भवति" (मं० ब्रा० २०) इति श्रुतेः॥७॥यजमानकी कामनाओंको प्राप्त करा देनेवाला होता है। तात्पर्य यह है कि जो इस प्रकार इस आप्तिगुणवान् अक्षर उद्गीथकी उपासना करता है उसे यह पूर्वोक्त फल प्राप्त होता है, जैसा कि "उसकी जिस-जिस प्रकार उपासना करता है वैसा ही हो जाता है" इस श्रुतिसे सिद्ध होता है ॥ ७ ॥

ओंकारकी समृद्धिगुणवत्ता

समृद्धिगुणवांश्चोंकारः, कथम्ओंकार समृद्धि गुणवाला भी है, सो किस प्रकार ?

खण्ड १ ] शाङ्करभाष्यार्थ ४१

तद्वा एतदनुज्ञाक्षरं यद्धि किं चानुजानात्योमि-
त्येव तदाहं एषा एव समृद्धिर्यदनुज्ञा । समर्धयिता
ह वै कामानां भवति य एतदेवं विद्वानक्षरमुद्गीथ-
मुपास्ते ॥ ८ ॥

वह यह ओंकार ही अनुज्ञा (अनुमतिसूचक) अक्षर है। [मनुष्य] किसीको जो कुछ अनुमति देता है तो 'ॐ' (हाँ) ऐसा ही कहता है। यह अनुज्ञा ही समृद्धि है। जो इस प्रकार जाननेवाला पुरुष इस उद्गीथ अक्षरकी उपासना करता है, वह निश्चय ही सम्पूर्ण कामनाओंको समृद्ध करनेवाला होता है ॥ ८ ॥

संस्कृतहिन्दी
तद्वा एतत्प्रकृतमनुज्ञाक्षरम-

नुज्ञा च साक्षरं च तत् । अनुज्ञा

चानुमतिरोङ्कार इत्यर्थः । कथ-
मनुज्ञा? इत्याह श्रुतिरेव—यद्धि
किं च यत्किं च लोके ज्ञानं धनं
वानुजानाति विद्वान्धनी वा
तत्रानुमतिं कुर्वन्नोमित्येव तदाह।

तथा च वेदे—"त्रयस्त्रिंशदित्यो-
मिति होवाच" (बृ० उ० ३ ।
९ । १) इत्यादि । तथा च
लोकेऽपि तवेदं धनं गृह्णामीत्युक्त
ओमित्येवाह !वह यह ओंकार ही, जिसका प्रक-
रण चल रहा है, अनुज्ञाक्षर है। जो
अनुज्ञा हो और अक्षर भी हो उसे
अनुज्ञाक्षर कहते हैं। अनुज्ञा अनुमति-
का नाम है, अर्थात् ॐकार अनुज्ञा
है। वह अनुज्ञा किस प्रकार है ?
सो स्वयं श्रुति ही बतलाती है—
लोकमें कोई विद्वान् या धनी पुरुष
जिस किसी ज्ञान अथवा धनके लिये
अनुमति देता है तो उस सम्बन्धमें
अपनी अनुमति देते हुए वह 'ॐ'
ऐसा ही कहता है। तथा वेदमें भी
"तैंतीस ऐसा कहनेपर [शाकल्यने]
'ॐ' ऐसा कहा" * इत्यादि उदा-
हरण हैं और लोकमें भी 'मैं तेरा
यह धन लेता हूँ' ऐसा कहनेपर
'ॐ' (हाँ) ऐसा ही कहते हैं।

* शाकल्यनामक एक ब्राह्मणने याज्ञवल्क्यसे पूछा कि कितने देवता हैं ? उसके उत्तरमें याज्ञवल्क्यने कहा—'तैंतीस' । तब शाकल्यने 'ॐ' ऐसा कहकर अपनी अनुमति प्रकट की । (बृहदारण्यकोपनिषद्)

| ४२ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १ |

४२छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १

| अत एषा उ एवैषैव समृद्धि-

र्यदनुज्ञा; यानुज्ञा स समृद्धिस्त-

न्मूलत्वादनुज्ञायाः । समृद्धो

ह्योमित्यनुज्ञां ददाति । तस्मात्

समृद्धिगुणवानोङ्कार इत्यर्थः ।

समृद्धिगुणोपासकत्वात्तद्धर्मा सन् समर्धयिता ह वै कामानां यजमानस्य भवति य एतदेवं विद्वानक्षरमुद्गीथमुपास्त इत्यादि पूर्ववत् ॥ ८ ॥ | अतः 'एषा उ एव' अर्थात् यही समृद्धि है। जो कि अनुज्ञा कहलाती है। जो अनुज्ञा है वही समृद्धि है, क्योंकि अनुज्ञा समृद्धिमूलक होती है। समृद्ध पुरुष ही 'ॐ' ऐसी अनुज्ञा देता है। अतः तात्पर्य यह है कि ओंकार समृद्धि गुणवाला है। जो ऐसा जाननेवाला पुरुष इस उद्गीथ अक्षरकी उपासना करता है, वह समृद्धिगुणयुक्त वस्तुका उपासक होनेके कारण उसके ही समान धर्मवाला होकर अपने यजमानकी कामनाओंको समृद्ध (पूर्ण) करनेवाला होता है—इत्यादि पूर्ववत् जानना चाहिये ॥ ८ ॥ |

ओंकारकी स्तुति

| अथेदानीमक्षरं स्तौत्युपास्य-

त्वात्प्ररोचनार्थम्, कथम् ? | इसके बाद अब श्रुति उस अक्षर (ॐ) में रुचि उत्पन्न करनेके लिये उसकी स्तुति करती है, क्योंकि वह उपास्य है। कैसे स्तुति करती है, [ यह बताते हैं ]— |

तेनेयं त्रयी विद्या वर्तत ओमित्याश्रावयत्यो-
मिति शꣳसत्योमित्युद्गायत्येतस्यैवाक्षरस्यापचित्यै
महिम्ना रसेन ॥ ९ ॥

उस अक्षरसे ही यह [ऋग्वेदादिरूप] त्रयीविद्या प्रवृत्त होती है। 'ॐ' ऐसा कहकर ही [अध्वर्यु] आश्रावण कर्म करता है, 'ॐ' ऐसा कहकर ही होता शंसन करता है तथा 'ॐ' ऐसा कहकर ही उद्गाता उद्गान करता है। इस अक्षर [परमात्मा] की पूजाके लिये ही [सम्पूर्ण वैदिक कर्म हैं] तथा इसीकी महिमा और रस (व्रीहि-यवादि हवि) के द्वारा [सब कर्म प्रवृत्त होते हैं] ॥ ९ ॥

खण्ड १ ]शाङ्करभाष्यार्थ४३
शाङ्करभाष्यभाष्यार्थ
तेनाक्षरेण प्रकृतेनेयमृग्वेदा-
दिलक्षणा त्रयीविद्या त्रयी-
विद्याविहितं कर्मेत्यर्थः । न हि
त्रयीविद्यैवांश्रावणादिभिर्वर्तते ।
कर्म तु तथा प्रवर्तत इति प्रसि-
द्धम्। कथम् ? ओमित्याश्रावयत्यो-
मिति शंसत्योमित्युद्गायतीति
लिङ्गाच्च सोमयाग इति गम्यते ।
तच्च कर्मैतस्यैवाक्षरस्यापचि-
त्यै पूजार्थम् । परमात्मप्रतीकं
हि तत् । तदपचितिः परमात्मन
एव सा । “स्वकर्मणा तमभ्यर्च्य
सिद्धिं विन्दति मानवः” (गीता
१८ । ४६) इति स्मृतेः ।
किं चैतस्यैवाक्षरस्य महिम्ना
महत्त्वेन ऋत्विग्यजमानादि-उस प्रकृत अक्षरसे ही यह ऋग्वेदादिरूप त्रयीविद्या अर्थात् त्रयीविद्यासे विधान किया हुआ कर्म प्रवृत्त होता है, क्योंकि आश्रावण आदि कर्मोंद्वारा स्वयं त्रयीविद्या ही प्रवृत्त नहीं हुआ करती । हाँ, यह प्रसिद्ध ही है कि कर्म इस प्रकार प्रवृत्त हुआ करता है। किस प्रकार ? [ सो बतलाते हैं— ] ॐ ऐसा कहकर [अध्वर्यु ] आश्रावण करता है, ॐ ऐसा कहकर [होता] शंसन करता है और ॐ ऐसा कहकर [उद्गाता] उद्गान करता है । इस प्रकार आश्रावण आदि तीनों कर्मोंके समाहाररूप लिङ्ग* (लक्षण) से जाना जाता है कि यह सोमयागका वर्णन है।
तथा वह कर्म भी इस अक्षरकी ही अपचिति—पूजाके लिये है, क्योंकि वह परमात्माका प्रतीक है, अतः उसकी पूजा परमात्माकी ही पूजा है; जैसा कि “अपने कर्मसे उसका पूजन करके मनुष्य सिद्धि लाभ करता है” इस स्मृतिसे सिद्ध होता है ।
तथा इस अक्षरकी महिमा—महत्त्व, यानी ऋत्विज् एवं यजमान

* अध्वर्यु होता और उद्गाता—इन तीनोंके कर्मोंका समाहार दर्शपूर्णमास आदिमें सम्भव नहीं है । अग्निष्टोम आदि यज्ञोंमें ही जो सोमयागसंस्थाके अन्तर्गत हैं उसकी सम्भावना है । अतः यहाँ उक्त तीनों कार्योंके समाहाररूप लिंग ( लक्षण ) से यह सूचित होता है कि यहाँ ॐकारसे आरम्भ होनेवाले त्रयीविद्या-विहित कर्म-सोमयागका ही वर्णन है ।

४४ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १

४४छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १

| प्राणैरित्यर्थः । तथैतस्यैवाक्षरस्य रसेन व्रीहियवादिरसनिर्वृत्तेन हविषेत्यर्थः; यागहोमाद्यक्षरेण क्रियते । तच्चादित्यमुपतिष्ठते । ततो वृष्ट्यादिक्रमेण प्राणोऽन्नं च जायते । प्राणैरन्नेन च यज्ञस्तायते । अत उच्यते 'अक्षरस्य महिम्ना रसेन' इति ॥९॥ | आदिके प्राणोंसे ही तथा इस अक्षरके रस—व्रीहि-यवादिरससे निष्पन्न हुए हविष्यसे ही [वैदिककर्म सम्पन्न होते हैं] । [तो क्या वे प्राण और हवि उस अक्षरके विकार हैं ? इसपर कहते हैं—] वे याग-होमादि इस अक्षरके उच्चारणपूर्वक ही किये जाते हैं । वे कर्म आदित्यको प्राप्त होते हैं । फिर उससे वृष्टि आदि क्रमसे प्राण और अन्नकी उत्पत्ति होती है तथा प्राण और अन्नसे यज्ञका अनुष्ठान किया जाता है। इसीलिये 'इस अक्षरकी महिमासे और रससे' ऐसा कहा गया है ॥९॥ |

उद्गीथविद्याके जानने और न जाननेवालेके कर्मका भेद

| तत्राक्षरविज्ञानवतः कर्म कर्तव्यमिति स्थितमाक्षिपति — | ऐसी अवस्थामें जिसे अक्षर-विज्ञान है उसीको कर्म करना चाहिये—इस अवस्थामें श्रुति आक्षेप करती है— |

तेनोभौ कुरुतो यश्चैतदेवं वेद यश्च न वेद ।
नाना तु विद्या चाविद्या च यदेव विद्यया करोति
श्रद्धयोपनिषदा तदेव वीर्यवत्तरं भवतीति खल्वेत-
स्यैवाक्षरस्योपव्याख्यानं भवति ॥१०॥

जो इस (अक्षर) को इस प्रकार जानता है और जो नहीं जानता वे दोनों ही उसके द्वारा [कर्म] करते हैं । किंतु विद्या और अविद्या—दोनों भिन्न-भिन्न [फल देनेवाली] हैं । जो कर्म विद्या, श्रद्धा और योगसे युक्त होकर किया जाता है वही प्रबलतर होता है, इस प्रकार निश्चय ही यह सब इस अक्षरकी ही व्याख्या है ॥ १० ॥

खण्ड १ ] शाङ्करभाष्यार्थ ४५

शाङ्करभाष्यम्भाष्यार्थ
तेनाक्षरेणोभौ यश्चैतदक्षरमेवं व्याख्यातं वेद यश्च कर्ममात्रविद्वक्षरयाथात्म्यं न वेद तावुभौ कुरुतः कर्म। तयोश्च कर्मसामर्थ्यादेव फलं स्यात्किं तत्राक्षरयाथात्म्यविज्ञानेनेति। दृष्टं हि लोके हरीतकीं भक्षयतोस्तद्रसाभिज्ञेतरयोर्विरेचनम्। नैवम्, यस्मान्नाना तु विद्या चाविद्या च भिन्ने हि विद्याविद्ये। तु शब्दः पक्षव्यावृत्त्यर्थः।उस अक्षरके द्वारा दोनों ही प्रकारके लोग कर्म करते हैं; [कौन-कौन ? ] ( १ ) जो इस अक्षरको जैसी कि ऊपर व्याख्या की गयी है उसी प्रकार जानते हैं; और ( २ ) जो केवल कर्मको ही जानते हैं, अक्षरके यथार्थ स्वरूपको नहीं जानते, वे दोनों ही कर्मानुष्ठान करते हैं। [ अब यदि कोई कहे कि ] उन्हें कर्मके सामर्थ्यसे ही फलकी प्राप्ति हो जायगी, अक्षरके याथात्म्यको जाननेकी क्या आवश्यकता है, क्योंकि लोकमें हरीतकी (हर्रे) के रसको जाननेवाले और न जाननेवाले इन दोनोंको ही हरीतकी खानेसे दस्त होते देखे गये हैं—तो ऐसा कहना ठीक नहीं, क्योंकि विद्या और अविद्या इन दोनोंमें भेद है—विद्या और अविद्या दोनों ही भिन्न-भिन्न हैं। 'तु' शब्द पक्षकी व्यावृत्ति करनेके लिये है।
न ओंकारस्य कर्माङ्गत्वमात्रविज्ञानमेव रसतमाप्तिसमृद्धिगुणवद्विज्ञानम्, किं तर्हि ? ततोऽभ्यधिकम्। तस्मात्तदङ्गाधिक्यात्फलाधिक्यं युक्तमित्यभिप्रायः। दृष्टं हि लोके वणिक्छबरयोःओंकार रसतम् तथा आप्ति और समृद्धि इन गुणोंसे युक्त है—ऐसा जानना उसे केवल कर्माङ्गमात्र जाननेके ही तुल्य नहीं है, तो फिर कैसा है ? उससे सब प्रकार बढ़ा हुआ है। अतः अभिप्राय यह है कि कर्माङ्गज्ञानसे उत्कृष्ट होनेके कारण उसके फलकी उत्कृष्टता भी उचित ही है। लोकमें यह देखा ही गया है कि व्यापारी और भील—

४६ | छान्दोग्योपनिषद् | [ अध्याय १

४६छान्दोग्योपनिषद्[ अध्याय १

| पद्मरागादिमणिविक्रये वणिजो विज्ञानाधिक्यात्फलाधिक्यम् । तस्माद्यदेव विद्यया विज्ञानेन युक्तः सन् करोति कर्म श्रद्धया श्रद्धावानश्च सन्नुपनिषदा योगेन युक्तश्चेत्यर्थः, तदेव कर्म वीर्यवत्तरमविद्वत्कर्मणोऽधिकफलं भवतीति । विद्वत्कर्मणो वीर्यवत्तरत्ववचनादविदुषोऽपि कर्म वीर्यवदेव भवतीत्यभिप्रायः ।

न चाविदुषः कर्मण्यनधिकारः । औषस्त्ये काण्डेऽविदुषामप्यार्त्विज्यदर्शनात् । रसतमाप्तिसमृद्धिगुणवदक्षरमित्येकमुपासनम्, मध्ये प्रयत्नान्तरादर्शनात् । अनेकैर्हि विशेषणैरनेकधोपास्यत्वात् खल्वेतस्यैव प्रकृतस्योद्गीथाख्यस्याक्षरस्यौपव्याख्यानं भवति ॥ १० ॥ | इन दोनोंमेंसे व्यापारीको पद्मरागादि मणियोंकी बिक्रीका अधिक ज्ञान होनेके कारण अधिक फल होता है । अतः विद्या अर्थात् विज्ञानसे युक्त होकर श्रद्धासे यानी श्रद्धालु होकर और उपनिषद् अर्थात् योगसे युक्त होकर जो कर्म करता है वही प्रबलतर होता है—अविद्वान्‌के कर्मसे अधिक फल देनेवाला होता है । विद्वान्‌का कर्म प्रबलतर बतलाया गया है, इससे यह अभिप्राय सूचित होता है कि अविद्वान्‌का भी कर्म प्रबल तो होता ही है ।

अविद्वान्‌का कर्ममें अधिकार न हो—ऐसी बात भी नहीं है; क्योंकि औषस्त्यकाण्डमें (इस अध्यायके दशम खण्डमें) अविद्वानोंको भी ऋत्विक्कर्म करते देखा जाता है । वह अक्षर रसतम् तथा आप्ति और समृद्धि गुणोंसे युक्त है—ऐसी एक उपासना है, क्योंकि इसका निरूपण करते समय बीचमें कोई और प्रयत्न नहीं देखा गया। अनेकों विशेषणों द्वारा अनेक प्रकारसे उपास्य होनेके कारण निश्चय ही यह सब इस उद्गीथसंज्ञक प्रकृत अक्षर (ॐ)की ही व्याख्या है॥ १० ॥ |

इतिच्छान्दोग्योपनिषदि प्रथमाध्याये प्रथम खण्डभाष्यं सम्पूर्णम् ॥ १ ॥

द्वितीय खण्ड

प्राणोपासनाकी उत्कृष्टता सूचित करनेवाली आख्यायिका

देवासुरा ह वै यत्र संयेतिरे उभये प्राजापत्या-
स्तद्ध देवा उद्गीथमाजह्रुरनेनैनानभिभविष्याम
इति ॥ १ ॥

प्रसिद्ध है, [पूर्वकालमें] प्रजापतिके पुत्र देवता और असुर किसी कारणवश परस्पर युद्ध करने लगे। उनमेंसे देवताओंने यह सोचकर कि, इसके द्वारा इनका पराभव करेंगे, उद्गीथका अनुष्ठान किया ॥ १ ॥

| [आख्यायिकार्थनिर्वचनम्]
देवासुरा देवाश्चासुराश्च। देवा दीव्यतेर्द्योतनार्थस्य शास्त्रोद्भासिता इन्द्रियवृत्तयः। असुरास्तद्विपरीताः स्वेष्वेवासुषु विष्वग्विषयासु प्राणनक्रियासु रमणात्स्वाभाविक्यस्तमआत्मिका इन्द्रियवृत्तय एव। ह वा इति पूर्ववृत्तोद्भासकौ निपातौ। यत्र यस्मिन्निमित्त इतरेतरविषयापहारलक्षणे संये- | देवासुराः—देवता और असुरगण। 'देव' शब्द द्योतनार्थक 'दिव्' धातुसे सिद्ध हुआ है। इसका अभिप्राय शास्त्रालोकित इन्द्रियवृत्तियाँ हैं। तथा उसके विपरीत, जो अपने ही असुओं (प्राणों) में यानी विविध विषयोंमें जानेवाली प्राणनक्रियाओंमें (जीवनोपयोगी प्राणव्यापारोंमें) ही रमण करनेवाली होनेके कारण स्वभावसे ही तमोमयी इन्द्रियवृत्तियाँ हैं, वे ही 'असुर' कहलाती हैं। 'ह' और 'वै' ये पूर्ववृत्तान्तको सूचित करनेवाले निपात हैं। 'यत्र' जिस निमित्तसे अर्थात् एक-दूसरेके विषयोंके अप- |

४८ छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय १ ]

४८ छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय १ ]

संस्कृत-भाष्यहिन्दी-अनुवाद
तिरे । संपूूर्वस्य यततेः सङ्ग्रामार्थत्वमिति सङ्ग्रामं कृतवन्त इत्यर्थः ।हरणरूप जिस किसी निमित्तसे संयत हुए । 'सम्' उपसर्गपूर्वक 'यत्' धातुका अर्थ संग्राम होनेके कारण इसका अभिप्राय 'उन्होंने संग्राम किया'—ऐसा समझना चाहिये ।
शास्त्रीयप्रकाशवृत्त्यभिभवनाय प्रवृत्ताः स्वाभाविक्यस्तमोरूपा इन्द्रियवृत्तयोऽसुराः । तथा तद्विपरीताः शास्त्रार्थविषयविवेकज्योतिरात्मानो देवाः स्वाभाविकतमोरूपासुराभिभवनाय प्रवृत्ता इत्यन्योन्याभिभवोद्भवस्वरूपः सङ्ग्राम इव सर्वप्राणिषु प्रतिदेहं देवासुरसङ्ग्रामोऽनादिकालप्रवृत्त इत्यभिप्रायः । स इह श्रुत्याख्यायिकारूपेण धर्माधर्मोत्पत्तिविवेकविज्ञानाय कथ्यते प्राणविशुद्धिविज्ञानविधिपरतया ।शास्त्रीय प्रकाशवृत्तिका पराभव करनेके लिये प्रवृत्त हुई स्वभावसे ही तमोरूपा इन्द्रियवृत्तियाँ असुर हैं । तथा उनके विपरीत शास्त्रार्थविषयक विवेकज्योतिःस्वरूप देवगण स्वाभाविक तमोरूप असुरोंका पराभव करनेके लिये प्रवृत्त हैं । इस प्रकार परस्परकी वृत्तियोंके अभिभव-उद्भवस्वरूप संग्रामके समान यह देवासुर-संग्राम अनादिकालसे सम्पूर्ण प्राणियोंमें प्रत्येक देहमें होता आ रहा है—ऐसा इसका अभिप्राय है । यहाँ श्रुति धर्माधर्मकी उत्पत्तिके विवेकका बोध करानेके लिये प्राणोंकी विशुद्धिके विज्ञानका विधान करते हुए आख्यायिका-रूपसे उसीका वर्णन कर रही है ।
अत उभयेऽपि देवासुराः प्रजापतेरपत्यानीति प्राजापत्याः। प्रजापतिःकर्मज्ञानाधिकृतः पुरुषःइसीसे ये देवता और असुर, दोनों प्रजापतिके पुत्र हैं इसलिये प्राजापत्य, "पुरुष ही उक्थ है, यही महान् प्रजापति है" इस अन्य श्रुतिके अनुसार प्रजापति, कर्म और ज्ञान

खण्ड २ ] • शाङ्करभाष्यार्थ • ४९

“पुरुष एवोक्थमयमेव महान्प्रजापतिः” इति श्रुत्यन्तरात्। तस्य हि

शास्त्रीयाः स्वाभावक्यश्च करणवृत्तयो विरुद्धा अपत्यानीव, तदुद्भवत्वात्।

तत्तत्रोत्कर्षापकर्षलक्षणनिमित्ते

ह देवा उद्गीथमुद्गीथभक्त्युपलक्षितमौद्गात्रं कर्माजह्रुराहृतवन्तः।

तस्यापि केवलस्याहरणासंभवा-

ज्ज्योतिष्टोमाद्याहृतवन्त इत्यभिप्रायः। तत्किमर्थमाजहुः ? इत्युच्यते—अनेन कर्मणैनानसुरानभिभविष्याम इत्येवमभिप्रायाः सन्तः॥ १॥( उपासना ) के अधिकारी पुरुषका नाम है [ ब्रह्माका नहीं ]। उसीकी शास्त्रीय और स्वाभाविक—ये परस्पर-विरुद्ध इन्द्रियवृत्तियाँ संतानके समान हैं, क्योंकि इनका आविर्भाव उसीसे होता है।

उत्कर्ष-अपकर्षरूप निमित्तके कारण होनेवाले उस संग्राममें देवताओंने उद्गीथका यानी उद्गीथ-भक्तिसे उपलक्षित उद्गाताके कर्मका आहरण—अनुष्ठान किया। अकेले उसीका अनुष्ठान होना असम्भव होनेके कारण उन्होंने ज्योतिष्टोम आदिका अनुष्ठान किया—ऐसा इसका अभिप्राय है। उन्होंने उसका अनुष्ठान किसलिये किया ? यह बतलाया जाता है—इस कर्मसे हम इन असुरोंका पराभव कर देंगे—ऐसे अभिप्रायवाले होकर [ उन्होंने उद्गीथका अनुष्ठान किया ] ॥१॥

घ्राणादिका सदोषत्व

यदा च तदुद्गीथं कर्माजिहीर्षवस्तदा—जिस समय उन्होंने उस उद्गीथ-कर्मका अनुष्ठान करना चाहा उस समय—

५० छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय १

५० छान्दोग्योपनिषद् [ अध्याय १

ते ह नासिक्यं प्राणमुद्गीथमुपासांचक्रिरे ।
तँ हासुराः पाप्मना विविधुस्तस्मात्तेनोभयं जिघ्रति सुरभि च दुर्गन्धि च पाप्मना ह्येष विद्धः ॥ २ ॥

उन्होंने नासिकामें रहनेवाले प्राणके रूपमें उद्गीथकी उपासना की। किन्तु असुरोंने उसे पापसे विद्ध कर दिया। इसीसे वह सुगन्ध और दुर्गन्ध दोनोंको सूँघता है, क्योंकि वह पापसे बिंधा हुआ है ॥२॥

| ते ह देवा नासिक्यं नासिकायां भवं प्राणं चेतनावन्तं घ्राणं प्राणमुद्गीथकर्तारमुद्गातारमुद्गीथभक्त्योपासांचक्रिरे कृतवन्त इत्यर्थः। नासिक्यप्राणदृष्ट्योद्गीथाख्यमक्षरमोङ्कारमुपासांचक्रिर इत्यर्थः। एवं हि प्रकृतार्थपरित्यागोऽप्रकृतार्थोपादानं च न कृतं स्यात्। 'खल्वेतस्यैवाक्षरस्य' इत्योङ्कारो ह्युपास्यतया प्रकृतः।

ननूद्गीथोपलक्षितं कर्माहृतवन्त इत्यवोचः, इदानीमेव कथं नासिक्यप्राणदृष्ट्योङ्कारमुपासांचक्रिर इत्यात्थ ? | प्रसिद्ध है, उन देवताओंने नासिक्य—नासिकामें रहने वाले प्राण यानी चेतनावान् घ्राणेन्द्रियकी, जो उद्गीथकर्ता—उद्गाता है, उद्गीथ-भक्तिसे उपासना की, तात्पर्य यह है कि उद्गीथसंज्ञक ओंकार अक्षरकी नासिकामें रहनेवाले प्राणके रूपमें उपासना की। इस प्रकार प्रकृत अर्थ-का परित्याग और अप्रकृत अर्थका ग्रहण नहीं करना पड़ता; क्योंकि 'खल्वेतस्यैवाक्षरस्य' इस श्रुतिवचन-के अनुसार यहाँ उपास्यरूपसे ओंकारका ही प्रकरण है।

शंका—किंतु तुमने तो कहा था कि उन्होंने 'उद्गीथ' शब्दसे उप-लक्षित कर्मका अनुष्ठान किया। अब ऐसा क्यों कहते हो कि उद्गीथ-संज्ञक ओंकार अक्षरकी ही नासिकामें स्थित प्राणके रूपमें उपासना की ? |

खण्ड २ ]शाङ्करभाष्यार्थ५१
संस्कृत-भाष्यहिन्दी-अनुवाद
नैष दोषः; उद्गीथकर्मण्येव हि तत्कर्तृप्राणदेवतादृष्ट्योद्गीथभक्त्यवयवश्चोङ्कार उपास्यत्वेन विवक्षितो न स्वतन्त्रः। अतस्तादर्थ्येन कर्माहृतवन्त इति युक्तमेवोक्तम्।**समाधान—**यह कोई दोष नहीं हैं, क्योंकि यहाँ उद्गीथ कर्ममें ही उसका कर्ता जो प्राणदेवता है उसीकी दृष्टिसे उद्गीथभक्तिका अवयवभूत ओंकार उपास्यरूपसे विवक्षित है—स्वतन्त्र ओंकार नहीं। अतः उसीके लिये उद्गाताके कर्मका अनुष्ठान किया—ऐसा जो कहा है वह उचित ही है।
तमेवं देवैर्वृतमुद्गातारं हासुराः स्वाभाविकतम आत्मानो ज्योतीरूपं नासिक्यं प्राणं देवं स्वोत्थेन पाप्मना धर्मासङ्गरूपेण विविधुर्विद्धवन्तः संसर्गं कृतवन्त इत्यर्थः। स हि नासिक्यः प्राणः कल्याणगन्धग्रहणाभिमानासङ्गाभिभूतविवेकविज्ञानो बभूव। स तेन दोषेण पाप्मसंसर्गी बभूव। तदिदमुक्तमसुराः पाप्मना विविधुरिति।देवताओंसे इस प्रकार वरण किये हुए उस उद्गाता ज्योतिःस्वरूप नासिकास्थित प्राणदेवको स्वभावसे ही तमोमय असुरोंने अधर्म और आसक्तिरूप अपने पापसे बेध दिया; अर्थात् उससे संयुक्त कर दिया। वह जो नासिकास्थित प्राण है उसमें पुण्य गन्धको ग्रहण करनेके अभिमान और आसक्तिरूप दोष आ जानेसे उसके विवेक और विज्ञानका अभाव हो गया। उस दोषके कारण वह पापसे संसर्ग रखनेवाला हो गया। इसीसे यह कहा है कि असुरोंने उसे पापसे विद्ध कर दिया।
यस्मादासुरेण पाप्मना विद्धस्तस्मात्तेन पाप्मना प्रेरितो घ्राणः प्राणो दुर्गन्धग्राहकः प्राणिनाम्। अतस्तेनोभयं जिघ्रति लोकःक्योंकि प्राण आसुर पापसे विद्ध है इसलिये उस पापसे प्रेरित हुआ ही वह प्राणियोंका घ्राणसंज्ञक प्राण दुर्गन्धको ग्रहण करनेवाला है। इसीसे लोक सुगन्धि और दुर्गन्धि