श्रीगणेश पुराण (उपासना व क्रीडा खण्ड - गीताप्रेस विशेषाङ्क)
Ganesha Purana Gita Press Special Edition
महर्षि व्यास द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)
उ०ख०-अ०८६ ] * ब्रह्मा तथा बृहस्पतिद्वारा स्कन्दका नामकरण * २५१ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 और उन्होंने भगवान् शंकर तथा देवी पार्वतीको सम्पूर्ण | वह गंगाजीके तटपर पड़ा हुआ है, क्या आपने वृत्तान्त बतलाया ॥ ४२ ॥ | उस षण्मुख बालकका परित्याग कर दिया है। वह उस बालकको भगवान् शिवका पुत्र जानकर | करोड़ों कामदेवोंकी शोभासे समन्वित है, और अपनी सम्पूर्ण पृथिवी आनन्दित हो उठी। देवता दुन्दुभियाँ | गर्जनासे सम्पूर्ण लोकोंको क्षुब्ध कर रहा है। हे बजाने लगे और गन्धर्व अद्भुत गान करने लगे ॥ ४३ ॥ | गौरि ! उस सुन्दर बालकके प्रति आपने निष्ठुरता क्यों नारदजी बोले- हे देवि पार्वती ! मैंने यहाँ आते | की है ? ॥ ४५ १/२ ॥ समय मार्गमें तुम्हारे पुत्रको देखा है। उसके छः मुख हैं, | ब्रह्माजी बोले- इस प्रकार कहनेके अनन्तर उन बारह भुजाएँ हैं और वह करोड़ों सूर्योंके समान | देवर्षि नारदजीके अन्तर्धान हो जानेपर वे देवी गौरी उस आभावाला है ॥ ४४ ॥ | बालकके समीप गयीं ॥ ४६ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'स्कन्दोपाख्यान' नामक पचासीवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ८५ ॥ छियासीवाँ अध्याय ब्रह्मा तथा बृहस्पतिद्वारा स्कन्दका नामकरण, देवताओंद्वारा स्कन्दका 'सेनापति' पदपर अभिषेक, स्कन्दका वरदचतुर्थीके माहात्म्यके विषयमें शिवजीसे प्रश्न करना ब्रह्माजी बोले-उस प्रकारके बालकको देखकर | उसका नामकरण संस्कार करनेके लिये भगवान् देवी पार्वतीके स्तनोंसे दूध टपकने लगा। देवी सतीने | शिवने ब्रह्माजी और देवगुरु बृहस्पतिको बुलाकर उन प्रसन्नतापूर्वक बालकका आलिंगन किया, उस समय | दोनोंसे कहा कि 'आप लोग इस बालकका नाम रखें' ॥ ७ ॥ बालक उनके हृदयदेशमें स्थित था। उसी समय गम्भीर | ब्रह्मा तथा बृहस्पति बोले- हे भगवन् ! चूँकि स्वरवाली देवी गंगाने उनसे कहा कि 'यह बालक मेरा | यह बालक कार्तिकमासमें उत्पन्न हुआ है, इसलिये है', अग्निदेवने उपस्थित होकर उन गिरिकन्या पार्वतीसे | इसका 'कार्तिकेय' यह प्रथम नाम विख्यात होगा। कहा- 'यह मेरा पुत्र है' ॥ १-२ ॥ | इसका अन्य दूसरा नाम 'पार्वतीनन्दन' भी होगा। इसका कृत्तिका आदि छः स्त्रियोंने उनसे कहा कि 'यह | जन्म शरकण्डोंमें हुआ है, अतः यह 'शरजन्मा' भी बालक हमसे उत्पन्न हुआ है', रोते हुए व्याकुल होकर | कहलायेगा। कृत्तिकाओंसे उत्पन्न होनेसे भी यह 'कार्तिकेय' वे स्त्रियाँ कहने लगीं-'यह बालक हमारा ही है' ॥ ३ ॥ | इस नामसे प्रसिद्ध होगा ॥ ८-९ ॥ इस प्रकार विवाद करती हुई वे स्त्रियाँ अग्निदेवको आगे | चूँकि [कृत्तिका आदि] इसकी छः माताएँ हैं, करके देवताओंके निवास-स्थल कैलासपर्वतपर चन्द्रमाको | इसलिये 'षाण्मातुर' भी इसका नाम होगा। आपका यह शिरपर धारण करनेवाले भगवान् शिवके पास गयीं ॥ ४ ॥ | पुत्र दैत्य तारकपर विजय प्राप्त करेगा, इसलिये यह उन सबसे भी पहले देवी पार्वती वहाँ पहुँचीं, वे | 'तारकजित्' नामसे भी प्रसिद्ध होगा ॥ १० ॥ अपनी गोदमें अपने उस बालकको लिये हुए थीं। भगवान् | यह भविष्यमें देवोंकी सेनाका पति होगा, इसलिये शिवने उस बालकको अपनी गोदमें धारण करके मन्त्रोच्चार- | 'सेनानी' नामसे भी इसे पुकारा जायगा। सेनापति पूर्वक उसके सिरको सूँघा और वे भगवान् त्रिलोचन उस | होनेके कारण यह 'महासेन' कहलायेगा। इसके छः बालकके साथ बड़ी प्रसन्नतापूर्वक क्रीडा करने लगे। देवी | मुख होनेसे यह 'षडानन' भी कहा जायगा। चूँकि गंगा, अग्निदेव और वे कृत्तिका आदि छहों स्त्रियाँ जैसे | भगवान् शिवका रेत तीन बार स्खलित हुआ, इसलिये आयी थीं, वैसे ही अपने घरोंको चली गयीं ॥ ५-६ ॥ | यह 'स्कन्द' कहा जायगा। ब्रह्मा और बृहस्पतिके
२५२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 द्वारा इस प्रकार कहे जाते समय इन्द्र आदि देवता भी वहाँ उपस्थित हो गये ॥ ११-१२ ॥ उन सभी देवताओंने वहाँ हर्ष प्रकट किया, उन कार्तिकेयकी पूजा की तथा उनका स्तवन-वन्दन किया। दिव्य वाद्योंकी ध्वनि पृथ्वी, आकाश और रसातलमें गूँज उठी। तदनन्तर देवताओंने उन सेनानी कार्तिकेयको प्रणामकर उनसे कहा—'हे देव! तीनों लोकोंके लिये कंटक बने तारकासुरका विनाश करें' ॥ १३-१४॥ उन्होंने अभिषेककी विविध सामग्रियोंसे अनेक मुनियोंद्वारा उच्चरित किये गये वैदिक तथा तान्त्रिक मन्त्रोंद्वारा उनका सेनापति पदपर अभिषेक किया ॥ १५ ॥ तदनन्तर उनकी आज्ञा प्राप्तकर वे सभी देवता अपने स्थानोंपर आ गये। उद्वेगरहित ऋषिगण भी पहलेकी भाँति तप करने लगे। कार्तिकेयके सेनापति होनेपर अब देवताओं तथा मुनियोंको कहीं भी भय नहीं रह गया था। वह बालक उसी प्रकार वृद्धिको प्राप्त करने लगा, जैसे शुक्लपक्षमें चन्द्रमा बढ़ता रहता है ॥ १६-१७ ॥ एक दिनकी बात है, बालस्वभाववश वह बालक कार्तिकेय चन्द्रमाको पकड़नेके लिये उड़ चला, तब ब्रह्माजीने उसे रोका और कहा—'ऐसा साहस मत करो'। उस बालकने अपनी बुद्धिके द्वारा देवगुरु बृहस्पतिको और अपने पराक्रमद्वारा देवराज इन्द्रको भी जीत लिया। एक बारकी बात है, जब पार्वतीके साथ भगवान् शंकर सुखपूर्वक बैठे हुए थे, तो कार्तिकेयने उन्हें प्रणाम करके सभी कामनाओंकी सिद्धिके लिये उनसे पूछा— ॥ १८–१९ १/२ ॥ स्कन्द बोले—हे पिताजी! आप तीनों लोकोंके गुरुके द्वारा मैंने नाना प्रकारकी मंगलमयी महान् कथाओंको सुना है, तथापि मुझे पूर्ण सन्तुष्टि प्राप्त नहीं हुई है, हे देव! आप मुझे कोई मंगलमय व्रत बतलाइये, जो सभी प्रकारकी सिद्धियोंको देनेवाला हो, पुत्र, सम्पत्तिको बढ़ानेवाला हो, सभी प्रकारके पापोंका विनाशक, धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्षको देनेवाला हो और सभी शत्रुओंपर विजय दिलानेवाला हो ॥ २०–२२ ॥ ईश्वर बोले—हे स्कन्द! तुमने सभी लोगोंका उपकार करनेवाले व्रतके विषयमें बहुत अच्छी बात पूछी है। मैं तुम्हें उस व्रतके विषयमें बता रहा हूँ, जो मानवोंको सब प्रकारकी सिद्धि प्रदान करनेवाला है। वह व्रत सभी पापोंका हरण करनेवाला, धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष—चारों पुरुषार्थोंको देनेवाला, सभी शत्रुओंका विनाश करनेवाला, पुत्र, सम्पत्तिको बढ़ानेवाला, अलक्ष्मीद्वारा उत्पन्न संकटको दूर करनेवाला और भगवान् गणेशजीको प्रसन्न करनेवाला है ॥ २३–२४ १/२ ॥ जो मनुष्य भक्तिपूर्वक इस व्रतको करता है, वह देवताओंके लिये भी पूज्य हो जाता है, अपनी स्वेच्छासे जहाँ-कहीं भी विचरण करनेकी शक्तिसे सम्पन्न हो जाता है, इतना ही नहीं; वह सृष्टि, पालन तथा संहार करनेमें भी समर्थ हो जाता है। उसका दर्शन करनेवाले दूसरे लोगोंका महापाप भी विनष्ट हो जाता है ॥ २५-२६ ॥ हे स्कन्द! इस वरदचतुर्थीव्रतकी तुलना अन्य किसी व्रतसे नहीं की जा सकती। भगवान् शंकरद्वारा कही गयी ऐसी वाणी सुनकर सेनानी स्कन्दने पिता शंकरजीसे पुनः वरदचतुर्थीव्रतकी महिमाके विषयमें पूछा— ॥ २७ १/२ ॥ स्कन्द बोले—हे हर! इस वरदचतुर्थीव्रतके माहात्म्यको आप मुझे विस्तारसे बतलाइये। इस व्रतका
सतासीवाँ अध्याय
उ०ख०-अ०८७ ] * वरदचतुर्थीव्रतका विधान * २५३ प्रारम्भ किस दिनसे किया जाता है, इस व्रतकी विधि | प्रसन्न हैं, तो सभी मानवोंके कल्याणके लिये तथा इस क्या है, इसका फल क्या है और इस व्रतकी महिमाका | व्रतकी प्रसिद्धिके लिये यह सब मुझे पूर्ण रूपसे किसे प्रत्यक्ष हुआ है? हे शंकर! यदि आप मुझपर | बताइये॥ २८-३०॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'स्कन्दोपाख्यान' नामक छियासीवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ८६॥
सतासीवाँ अध्याय वरदचतुर्थीव्रतका विधान, शिवजीके उपदेशसे स्कन्दद्वारा वरदचतुर्थीव्रतका प्रत्यक्ष अनुष्ठान, कार्तिकेयको लक्ष्यविनायक गणेशजीके दिव्य स्वरूपका दर्शन और अनेक वरदानोंकी प्राप्ति, कार्तिकेयद्वारा लक्ष्यविनायक गणेशकी प्रतिमाकी स्थापना और तारकासुरका वध
शंकरजी बोले- [हे स्कन्द!] इस व्रतकी उत्तम विधिको मैं तुम्हें बताता हूँ। श्रावणमासके शुक्लपक्षकी चतुर्थीसे यह व्रत आरम्भ करना चाहिये॥ १॥ व्रतीको चाहिये कि व्रतके दिन प्रातःकाल तिल और आँवलेके चूर्णका उबटन लगाकर स्नान करे। क्रोधसे रहित होकर नित्य-नैमित्तिक सभी क्रियाओंको सम्पन्न करे। तदनन्तर किसी पवित्र स्थानमें एक मण्डपका निर्माण करे, जो केलेके स्तम्भसे सुसज्जित हो तथा जो ईख, चामर एवं पुष्पोंसे सुशोभित हो और दर्पणोंकी पंक्तिसे मण्डित हो॥ २-३॥ उस मण्डपके मध्य देशमें दो वस्त्रोंसे वेष्टित एक कलशकी स्थापना करे और वहीं चन्दनसे आठ दलवाले एक कमलकी रचना करे। तदनन्तर गुरुकी अनुमति लेकर पूजाकी सामग्रीका (जलसे) प्रोक्षण करे और सोलह उपचारोंके द्वारा गणनायक गणेशजीकी पूजा करे॥ ४-५॥ भगवान् गणेशकी प्रतिमा अपने-अपने सामर्थ्यके अनुसार सुवर्णकी अथवा रजतकी बनवाये। इक्कीस प्रकारके पक्वान्नोंको इक्कीस-इक्कीसकी संख्यामें बनाकर भगवान् गजाननके लिये नैवेद्य निवेदित करे और इक्कीस मुद्रा दक्षिणाके निमित्त प्रदान करे॥ ६-७॥ भगवान् गणेशके निमित्त दक्षिणारूपमें स्वर्णमुद्रा अथवा रजतमुद्रा अर्पित करे, इसमें कृपणता न करे। इक्कीसकी संख्यामें श्वेत अथवा हरित दूर्वा देवदेव गणेशजीको अर्पित करे, तदनन्तर मन्त्रपूर्वक पुष्पांजलि प्रदान करे, इक्कीसकी संख्यामें ही वेदज्ञ ब्राह्मणोंका पूजन करे॥ ८-९॥
ब्राह्मणोंको इक्कीस प्रकारके ही पक्वान्नोंका भोजन कराये और उतनी ही संख्यामें उन्हें दान दे। तदनन्तर उन्हें प्रणाम करे और उनसे क्षमा-याचना करे। अन्तमें (व्रतकी न्यूनांगतापूर्तिके लिये) उनसे अच्छिद्रवाचन कराये। गणेशजीकी पार्थिवपूजाकी विधिको पूर्वमें बतलाया गया है, उसी विधि-विधानसे यहाँ भी पूजा करनी चाहिये। तदनन्तर गणेशजीका ध्यान करते हुए बन्धु- बान्धवोंके साथ स्वयं भी गणेशजीकी उस कथाका श्रवण करे और फिर भोजन करे अथवा मौन रहकर उपवास करे॥ १०-१२॥ इस प्रकार श्रावणमासकी चतुर्थीसे भाद्रपदमासकी शुक्लपक्षकी चतुर्थीतक एक मासभर व्रत करे। भाद्रपद चतुर्थीको अपनी शक्तिके अनुसार बड़े ही श्रद्धापूर्वक महान् उत्सव मनाये॥ १३॥ उस दिन पूर्वोक्त विधानके अनुसार गणनायक गणेशजीका पूजन करे। रात्रिमें गीत-वाद्यों आदिकी ध्वनियोंसे जागरण करे। साथ ही पुराण तथा अन्य श्रेष्ठ कथाओंका श्रवण करना चाहिये और गणेशजीके सहस्र- नाममन्त्रोंसे उनकी स्तुति करे॥ १४-१५॥ प्रभातकालमें पवित्र जलमें स्नान करके द्विरदानन गणेशजीका पूजन करे तथा श्रद्धा-भक्तिपूर्वक एक सौ इक्कीस ब्राह्मणोंको भोजन कराये॥ १६॥ यथाशक्ति उन्हें गाय, भूमि, स्वर्ण, वस्त्र, आभूषण तथा धन प्रदान करे। दीनों, अन्धों तथा अनाथोंको भी भोजन-धन आदि प्रदान करे॥ १७॥
२५४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण-
यदि इतना सामर्थ्य न हो तो इक्कीस ब्राह्मणों अथवा फिर एक ही ब्राह्मणको भोजन कराये। यदि गणेशजीकी स्वर्ण आदि धातुकी मूर्ति बनवायी हो, तो उसे ब्राह्मणको प्रदान कर देना चाहिये। यदि गणेशजीकी प्रतिमा मिट्टीकी बनायी गयी हो; तो उसे पालकीमें रखकर दिव्य वाद्योंकी ध्वनिके साथ बड़े ही उत्साहपूर्वक जलके मध्यमें विसर्जित कर देना चाहिये ॥ १८-१९ ॥ उस प्रतिमाको ध्वज, पताका आदिसे आच्छादित करके, वेदोंके घोष तथा गीतोंकी ध्वनियों और बालकोंके दण्डयुद्धरूप क्रीड़ा-कौतुकके साथ विसर्जित करके वापस घर आना चाहिये ॥ २० ॥ हे षडानन ! जो इस प्रकारसे एक बार भी गणेशजीका व्रत करता है, वह सभी कामनाओंको प्राप्तकर अन्तमें गणेशजीके लोकको प्राप्त करता है ॥ २१ ॥ ब्रह्माजीने सृष्टि-रचनाकी शक्ति प्राप्त करनेके लिये भगवान् गणेशजीके एकाक्षर मन्त्रका जप करते हुए यह व्रत किया था। तब गणेशजीने उनके सामने प्रकट होकर उन्हें विविध प्रकारकी शक्ति प्रदान की थी ॥ २२ ॥ भगवान् विष्णुने भी सृष्टिका पालन-पोषण करनेके लिये इस व्रतको किया था और परम अद्भुत षडक्षर महामन्त्रका जप किया था ॥ २३ ॥ हे षडानन ! इस व्रतके प्रभावसे उन्होंने स्वेच्छापूर्वक अवतार धारण करनेकी क्षमता प्राप्त की थी। हे पुत्र ! मैंने भी गणेशजीके अष्टाक्षर मन्त्रका जप करते हुए इस व्रतको किया था ॥ २४ ॥ इससे मैं विविध प्रकारकी शक्तियोंसे सम्पन्न हो गया और उसी शक्ति-सामर्थ्यसे मैं तीनों लोकोंका संहार करता हूँ। वृत्रासुरका विनाश करनेके लिये देवराज इन्द्रने तथा दैत्य शम्बरासुरका वध करनेके लिये कामदेवावतार प्रद्युम्नने इस व्रतको किया था। इसी कारण वे दोनों उन दोनोंका वध करनेमें समर्थ हुए। यक्षों, गन्धर्वों, मुनियों, किन्नरों, नागों, राक्षसों, सिद्धों, चारणों तथा मानवोंने अपने-अपने इष्टकी सिद्धिके लिये इस व्रतको किया था। अतः हे स्कन्द ! तुम भी इस चतुर्थी व्रतको करो ॥ २५-२७ ॥ इससे तुम युद्धमें अजेय हो जाओगे और तीनों लोकोंमें तुम्हारी प्रसिद्धि हो जायगी। मैं वरदाता गणेशजीका षडक्षर मन्त्र तुम्हें प्रदान करता हूँ ॥ २८ ॥ ब्रह्माजी बोले- हे द्विजोत्तम ! तदनन्तर शुभ मुहूर्तमें भगवान् शिवने उन्हें षडक्षरी दीक्षा प्रदान की और वे स्कन्द उसी समय तपस्याके लिये निकल पड़े। वे एक ऐसे अत्यन्त निर्मल स्थानमें गये, जो वृक्षों तथा लताओंसे व्याप्त था, बहुतसे मूलवाले तथा फलवाले वृक्षोंसे समन्वित था और अनेक सरोवरों तथा वापियोंसे सुशोभित था ॥ २९-३० ॥ स्कन्दजीने एक पैरपर खड़े होकर अत्यन्त दारुण तप किया और भगवान् शंकरने पूर्वमें जो व्रत बताया था, उसका विधिवत् पालन किया। तब षडक्षर मन्त्रके अनुष्ठान तथा इस वरदचतुर्थी व्रतके प्रभावसे परमात्मा गजानन उनपर अति प्रसन्न हो गये ॥ ३१-३२ ॥ तदनन्तर गणेशजीने सेनानी कार्तिकेयको अपने उस अत्यन्त श्रेष्ठ स्वरूपका दर्शन दिया, जो योगियोंके द्वारा ध्यान करनेयोग्य था, महान् तेजस्वी था, चार हाथोंसे सुशोभित था, महान् मुकुटसे अलंकृत हो रहा था, कुण्डलों तथा बाजूबन्दोंसे मण्डित था। भगवान् गणेशके एक दाँत था, माथेपर चन्द्रमा सुशोभित हो रहा था, उनकी लम्बी सूँड सुशोभित हो रही थी। वे अपने हाथोंमें पाश, अंकुश, माला तथा दाँतको धारणकर सुशोभित हो रहे थे। मोती तथा मणियोंको धारण किये हुए थे। उदरदेशमें नागराजको धारण किये थे। उन्होंने दिव्य वस्त्रोंका परिधान धारण किया हुआ था, दिव्य सुगन्धित द्रव्योंका अनुलेप लगाया हुआ था, वे भगवान् गणेश अनेकों सूर्योंके सदृश आभासे देदीप्यमान हो रहे थे और तेजकी ज्वालासे आभासित थे ॥ ३३-३६ ॥ ऐसे स्वरूपका दर्शनकर वे षण्मुख कार्तिकेय आश्चर्यचकित और विस्फारित नेत्रोंवाले हो गये। उनका चित्त अत्यन्त व्याकुल हो उठा और 'यह क्या है'- इस प्रकारसे वे सोचने लगे। मैंने जिनका ध्यान किया था, क्या ये वे ही हैं या और कोई। मैं इन्हें नहीं जान पा रहा हूँ, ये कौन हैं। तब उन्होंने धीरेसे पूछा- 'आप कौन हैं और आपका नाम क्या है ?' ॥ ३७-३८ ॥ गजानन बोले- हे षडानन ! जिनका तुम एकाग्र मनसे रात-दिन ध्यान किया करते थे, वही मैं तुम्हें वर
उ०ख०-अ०८७] * वरदचतुर्थीव्रतका विधान * २५५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
देनेके लिये प्रस्तुत हुआ हूँ, तुम्हारे हृदयमें जो इच्छा हो, उसे बताओ, मैं गजानन गणेश तुम्हारी तपस्यासे प्रसन्न हूँ और तुम्हें यथेष्ट वर देता हूँ॥ ३९॥ स्कन्द बोले- हे जगदीश्वर ! आपके जिस यथार्थ स्वरूपको न देवता जानते हैं, न शास्त्रकार मुनिगण, न ब्रह्मा आदि देवता और न ही शेषनाग आदि प्रमुख नाग; हे द्विरदानन ! उसी स्वरूपका आज मुझे सम्यक् रूपसे दर्शन प्राप्त हुआ है॥ ४० ॥ आपके दर्शन हो जानेसे ही आज मैं पूर्ण मनोरथवाला हो गया हूँ। हे देव ! फिर भी आपके कथनके अनुसार आपसे यह याचना करता हूँ कि कभी भी मेरी पराजय न हो और मेरे द्वारा आपका ध्यान किये जानेपर आप मुझे प्रत्यक्ष दर्शन दें॥ ४१ ॥ [हे प्रभो !] आपके चरणारविन्दोंका कभी भी मुझे विस्मरण न हो और सभी देवताओंमें मुझे श्रेष्ठता प्राप्त हो। अलक्ष्य अर्थात् अदर्शनीय होनेपर भी मुझे आज आपका प्रत्यक्ष दर्शन हुआ है, इसलिये आप लक्ष्य विनायक नामसे प्रसिद्धिको प्राप्त करें और अपने भक्तोंकी कामनाओंको पूर्ण करनेके लिये आप कल्पवृक्षके समान बनें ॥ ४२-४३॥ लक्ष्यविनायक बोले- हे स्कन्द ! वह सब कुछ पूर्ण होगा, जो आज तुमने मुझसे प्रार्थना की है। कभी भी तुम्हें मेरा विस्मरण नहीं होगा। जब-जब तुम मेरा ध्यान करोगे, तब-तब तुम मेरा सान्निध्य प्राप्त करोगे। तुम्हारे शत्रुओंकी पराजय होगी और तुम देवताओंमें श्रेष्ठ पद प्राप्त करोगे ॥ ४४१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- इस प्रकार स्कन्दजीकी नम्रता और उनकी तपस्याके प्रभावसे प्रसन्न होकर देव गणेशजीने उन्हें माँगे गये सभी वरोंको और अपना निजी वाहन 'मयूर' भी प्रदान किया। तभीसे स्कन्दका 'मयूरध्वज' यह नाम भी प्रसिद्ध हो गया ॥ ४५-४६ ॥ गजानन बोले- तुम्हारे हाथों तारक आदि महान् असुर मृत्युको प्राप्त करेंगे। हे अनघ ! मैं तुम्हारे कथनानुसार भक्तवत्सलके रूपमें लक्ष्यविनायक इस नामसे चिरकालतक इस क्षेत्रमें निवास करूँगा ॥ ४७१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- ऐसा कहकर विकट नामवाले वे गणेश वहीं अन्तर्धान हो गये। तदनन्तर स्कन्दने ब्राह्मणोंके साथ वहाँ गणेशजीकी महान् मूर्तिको स्थापित किया और उस समय उन्होंने उस मूर्तिका 'लक्ष्यविनायक' यह मंगलमय नाम रखा। उन्होंने एक लाख मोदकों, उतने ही पुष्पों एवं उतने ही दूर्वांकुरों तथा उन-उन प्रकारकी विविध वस्तुओंसे उस मूर्तिकी पूजा की और उतनी ही संख्यामें अर्थात् एक लाख ब्राह्मणोंको भोजन कराया। तदुपरान्त उन लक्ष्यविनायकका स्तवन करके और उन्हें प्रणाम करके स्कन्द मयूरपर आरूढ़ होकर लोगोंका कल्याण करनेवाले भगवान् शंकरके समीप गये और उनको वह सारा वृत्तान्त बतलाया तथा गणेशजीद्वारा किया गया अपना 'मयूरध्वज' नाम भी उनको बतलाया ॥ ४८-५२ ॥ तदनन्तर भगवान् शिवकी अनुमति पाकर और उनका आशीर्वाद ग्रहणकर एवं भगवान् गजाननका स्मरणकर स्कन्द तारकासुरके विनाशके लिये चल पड़े। देवताओं तथा ऋषियोंने उन्हें देवसेनापतिके पदपर अभिषिक्त किया। तदनन्तर महान् पराक्रमशाली सेनानी कार्तिकेयने तारकासुरको देखकर उसके साथ युद्ध किया ॥ ५३-५४ ॥ एक लाख वर्षतक युद्ध करनेके अनन्तर उन्होंने अपनी शक्तिके प्रहारसे उसे मार डाला। शेषनागमें भी उस युद्धका वर्णन करनेकी सामर्थ्य नहीं है ॥ ५५ ॥
२५६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- तारकासुरके मारे जानेपर सभी देवता, मुनिगण, लोकपाल, नाग तथा सभी मनुष्य प्रसन्न हो गये। आनन्दित होकर उन्होंने स्कन्दके ऊपर फूलोंकी वर्षा की। तदनन्तर सभी देवता तथा सभी लोग अपने-अपने निवास-स्थानोंको चले गये और वे पहलेके समान ही यज्ञ-यागादि, श्राद्धादि पितृकर्म तथा अतिथिपूजन आदि करने लगे ॥ ५६-५७१/२ ॥ ब्रह्माजी बोले- [हे व्यासजी!] मैंने गणेशजीकी इस प्रकारकी अद्भुत महिमाको आपसे कहा। उनके व्रतकी महिमाको भी यथार्थ रूपमें आपको बतलाया, गणेशजीके इस वरदचतुर्थीव्रतके प्रभावसे ही स्कन्दने तैंतीस करोड़ देवताओंसे भी अवध्य उस महान् असुर तारकको युद्धमें मार गिराया। इसी कारण वे स्कन्द इन्द्र आदि देवताओंके लिये भी पूज्य बन गये ॥ ५८-६० ॥ व्यासजी बोले- हे प्रजापते! उन कार्तिकेयने महान् समाधिमें स्थित होकर किस स्थानपर अनुष्ठान किया था, उसे आप मुझे बतायें ॥ ६१ ॥ ब्रह्माजी बोले- जहाँपर घृष्णेश्वर नामक भगवान् शंकर विराजमान हैं, उसी स्थानपर स्कन्दने अनुष्ठान किया था। स्कन्दद्वारा वहाँपर स्थापित गणेश लक्ष्यविनायक नामसे प्रसिद्ध हो गये ॥ ६२ ॥ उसी नगरमें बादमें अत्यन्त विख्यात एल नामक राजा हुए। हे मुने! उन्हींके नामसे बादमें वह नगर भी एलनगर* के नामसे प्रसिद्ध हुआ ॥ ६३ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'तारकवधका वर्णन' नामक सतासीवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ८७ ॥ अठासीवाँ अध्याय कामदेवके दग्ध किये जानेपर कामपत्नी रतिद्वारा भगवान् शिवकी प्रार्थना, प्रसन्न होकर शिवद्वारा उसे अनेक वरदानोंकी प्राप्ति तथा कामदेवके सदेह होनेका वरदान दिया जाना, कामदेवद्वारा गणेशजीके एकाक्षर मन्त्रका अनुष्ठान तथा गणेशजीकी आराधना मुनि बोले- हे ब्रह्मन्! मैंने गणेशजीके व्रतसे सम्बद्ध आख्यानको सुना, यदि उन भगवान् शंकरने अपनी क्रोधाग्निसे कामदेवको भस्म कर डाला, तो फिर वह कामदेव आज भी सभी लोगोंमें व्याप्त कैसे दिखायी देता है? हे चतुर्मुख ब्रह्माजी! यह सब मुझे विस्तारसे बतलाइये ॥ १-२ ॥ ब्रह्माजी बोले- जब भगवान् शंकरने रुष्ट होकर अपना तीसरा नेत्र खोला था, तब अपने पति कामदेवका अपराध जानकर कामपत्नी रति मृत कामदेवके निमित्त विलाप करती हुई भगवान् शंकरके पास पहुँची और उन्हें साष्टांग प्रणामकर अपनी बुद्धिके अनुसार उनकी स्तुति करने लगी ॥ ३-४ ॥ रति बोली- मैं देवी पार्वतीके स्वामी तथा मस्तकमें तीसरा नेत्र धारण करनेवाले उन भगवान् वृषध्वजको प्रणाम करती हूँ, जो सत्त्वगुणका आश्रय लेकर समस्त जगत्का पालन करते हैं और रजोगुणसे सम्पन्न होकर समस्त लोकोंकी सृष्टि करते हैं ॥ ५ ॥ सम्पूर्ण लोकोंके स्वामी वे महेश्वर तमोगुणसे आविष्ट शरीर धारणकर अपनी इच्छासे जगत्का संहार करते हैं। जो हाथमें कपाल धारण करते हैं और भिक्षा ग्रहणकर भी लोगोंकी समस्त कामनाओंको पूर्ण करते हैं। जो भगवान् शिव स्वेच्छासे सब कुछ करने, कुछ भी न करने तथा कुछका कुछ करनेका सामर्थ्य रखनेवाले हैं और महान् पराक्रमसे सम्पन्न हैं; दीनोंपर अनुग्रह करनेवाले ऐसे वे महेश्वर शिव पतिसे हीन मुझ अबलाको शरण प्रदान करें ॥ ६-७ ॥ वे भगवान् शिव शीघ्र ही मेरे मृत पतिको जीवनदान दे करके शरणमें आयी हुई मुझको सौभाग्यशाली बनायें, यदि ऐसा नहीं होता है, तो हे ईश! मैं अपने प्राणोंका त्याग करके आपकी कीर्तिको अपकीर्तिमें बदल दूँगी ॥ ८ ॥ *एलनगरका प्राचीन नाम 'एलारपुरक्षेत्र' है। यह वर्तमानमें महाराष्ट्र-प्रान्तके औरंगाबाद जिलेमें स्थित है। इसका नाम बेरोल या बेरूल है। घृष्णेश्वर (घुश्मेश्वर) ज्योतिर्लिंग यहीं है। उसी मन्दिरमें गणेशजीकी भी मूर्ति है।
उ०ख०-अ०८८ ] * कामदेवके दग्ध किये जानेपर कामपत्नी रतिद्वारा भगवान् शिवकी प्रार्थना * २५७ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
(बायाँ स्तम्भ) ब्रह्माजी बोले—रतिके द्वारा इस प्रकारसे स्तुत हुए भगवान् शिव उसपर प्रसन्न हो गये और बोले— ॥ ८१/२ ॥ शम्भु बोले—सुन्दर मुखमण्डलवाली हे कामदेवकी पत्नी ! हे महाभागे ! तुम वर माँगो। तुम्हारी इस स्तुतिसे प्रसन्न होकर तुम्हारे मनमें विद्यमान जो-जो कामनाएँ हैं, मैं उन सभीको देता हूँ॥ ९१/२ ॥ भगवान् शिवके इस प्रकारके वचनको सुनकर रति अत्यन्त प्रसन्न हो गयी। उसने उन्हें प्रणाम किया। तदनन्तर सौभाग्यकी अभिलाषा करनेवाली वह रति अत्यन्त व्याकुल होकर उन भगवान् शिवसे बोली— ॥ १०१/२ ॥ रति बोली—हे स्वामिन् ! यदि आप प्रसन्न हैं, तो मेरे श्रेष्ठ वचनको सुनें। हे त्रिलोचन ! यद्यपि पृथ्वी, आकाश तथा पातालमें भी स्त्रियोंमें कामिनियोंके गुण होते हैं, किंतु उन सबमें किसीमें भी मेरे लावण्यके तुल्य लावण्य लेशमात्र भी नहीं है ॥ ११-१२ ॥ मुझे देखकर इन्द्र आदि देवताओंने भी लज्जारहित होकर अपने तेजका परित्याग कर दिया था। उससे मुझे महान् लज्जा उत्पन्न हो गयी थी, उस लज्जाको आप दूर कर दें। हे शंकर ! मेरे पति कामदेवके न रहनेपर मेरा सौन्दर्य सर्वथा निष्प्रयोजन हो गया है। 'कामपत्नी रति विधवा हो गयी है' इस प्रकारकी
(दायाँ स्तम्भ) अपकीर्ति मुझे जला डाल रही है ॥ १३-१४॥ हे देवेश ! हे दयानिधे ! मुझे पतिका दानकर मेरी रक्षा कीजिये। इस प्रकारसे उस रतिके द्वारा प्रार्थना किये जानेपर लोगोंका कल्याण करनेवाले भगवान् शंकर कामदेवकी पत्नी रतिको आनन्दित करते हुए स्निग्ध वाणीमें बोले ॥ १५१/२ ॥ शिव बोले—हे कल्याणि ! तुम चिन्ता मत करो और अब लज्जा भी मत करो। हे बाले ! तुम्हारे द्वारा स्मरणमात्र किये जानेपर वे कामदेव तुम्हें दर्शन देंगे। मनसे चिन्तित किये जानेपर भी वे तुम्हारे पास आ जायँगे। इसी कारण 'मनोभू' उनका यह नाम प्रसिद्ध होगा ॥ १६-१७ ॥ कामदेव तुम्हारे सभी मनोरथोंको पूर्ण करेंगे और तुम सर्वत्र मान्य हो जाओगी। जब वे भगवान् विष्णुके द्वारा देवी लक्ष्मीसे उत्पन्न होंगे, तब प्रद्युम्न नामसे तुम्हारे पतिके रूपमें लोगोंमें प्रसिद्ध होंगे। हे महाभागे ! इस समय तुम अपने घर लौट जाओ ॥ १८-१९ ॥ शिवकी आज्ञा मानकर वह रति अपने अत्यन्त सुन्दर भवनमें आ गयी। वहाँ आकर उसने अपने पतिका स्मरण किया, तो वे अनंग उसके समक्ष प्रकट हो गये। ईश्वरकी इच्छासे ही वे अनंग उसके सामने प्रत्यक्ष प्रकट हुए, तब आश्चर्यचकित वह रति अपने पतिके साथ अत्यन्त आनन्दित हो गयी। तदनन्तर वे अनंग भगवान् शिवके पास गये और उन्हें प्रणाम करके इस प्रकार कहने लगे— ॥ २०-२११/२ ॥ अनंग बोले—हे देवेश्वर ! बिना अपराधके ही मुझे आपने अनंग (बिना देहवाला) क्यों बना दिया ? ॥ २२ ॥ हे विभो ! आपसे ही स्कन्दकी उत्पत्ति होगी—ऐसा जाननेवाले एवं तारकासुरद्वारा पीड़ित इन्द्रादि देवताओं तथा मुनियोंने ही आपकी तपस्याको भंग करनेके लिये मुझसे कहा था। इसीलिये मैंने सभीका उपकार करनेकी दृष्टिसे वैसा कर्म किया था ॥ २३-२४ ॥ तीनों लोकोंमें परोपकारके समान दूसरा कोई पुण्य नहीं है। हे सुरेश्वर ! मेरे लिये वह सब मेरे दुर्भाग्यके कारण विपरीत ही हुआ ॥ २५ ॥
२५८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
आजसे पहले तैंतीस करोड़ देवताओंमें मैं ही सबसे अधिक सुन्दर था और सभीके द्वारा सुन्दर पुरुषकी उपमा मुझसे ही दी जाती रही है। हे देवेश ! अपने शरीरसे रहित मैं प्रेतकी भाँति कैसे रहूँ? अतः हे महादेव ! कृपा करके आप मुझपर अनुग्रह करें ॥ २६-२७ ॥ ब्रह्माजी बोले—तदनन्तर प्रणाम करनेवाले उन अनंगको भगवान् शिवने गणेशजीका एकाक्षर मन्त्र प्रदान किया और उसका अनुष्ठान करनेके लिये उन्हें आज्ञा प्रदान की। तदनन्तर अनंग एक रमणीय जनस्थानमें गये, वह स्थान सब प्रकारकी सिद्धियोंको प्रदान करनेवाला था। भगवान् शंकरजीकी आज्ञासे अनंगने वहाँ अनुष्ठान किया। उन्होंने गणेशजीके ध्यानपरायण होकर उनके एकाक्षर मन्त्रका जप करते हुए सौ वर्षपर्यन्त महान् तप किया ॥ २८-३० ॥ रतिके साथ [वहाँ] स्थित वे नित्य वायुका ही आहार करते थे। तदनन्तर देवदेवेश भगवान् गजानन उनपर प्रसन्न हो गये और उनके समक्ष प्रकट हो गये। उनकी दस भुजाएँ थीं, वे श्रेष्ठ मुकुटसे सुशोभित थे, देदीप्यमान रत्नोंकी आभासे रमणीय, कुण्डलों और बाजूबन्दोंसे वे मण्डित थे, करोड़ों सूर्योंके समान उनकी आभा थी, मोतियोंकी मालाओंसे वे सुशोभित हो रहे थे, उन्होंने दिव्य मालाएँ और वस्त्र धारण कर रखे थे, दिव्य गन्धोंका अनुलेपन किया हुआ था, उनकी सूँड़ तथा उनका मुखमण्डल सिन्दूरके समान अरुण वर्णका था। दस आयुधवाले उनके दस हाथ सुशोभित हो रहे थे, उनकी नाभि शेषनागसे अलंकृत थी, विविध प्रकारके अलंकारोंसे वे सुशोभित हो रहे थे, उनके कन्धे सिंहके समान थे, वे महान् समृद्धिसे सम्पन्न तथा अपनी चीत्कार ध्वनिसे अखिल लोकोंको त्रास पहुँचानेवाले थे ॥ ३१-३४ १/२ ॥ भगवान् गणेशजीके प्रकट हो जानेपर इन्द्र आदि देवता, सभी मुनिगण, अप्सराओं, यक्षों, गन्धर्वों तथा किन्नरोंके साथ वहाँ आये और दिव्य वाद्योंकी ध्वनि करते हुए उन सबने पृथक्-पृथक् होकर सोलह उपचारोंके द्वारा भगवान् गणेशजीकी पूजा की ॥ ३५-३६ १/२ ॥
तदनन्तर उठकर कामदेवने सर्वप्रथम सभी देवताओंको प्रणाम करके उनके चरणोंमें वन्दना की, इसी प्रकार मुनियोंको भी उन्होंने प्रणाम किया। तदनन्तर कृपालु भगवान् गणेशकी महिमाका वे गान करने लगे ॥ ३७-३८ ॥ काम बोले—हे भक्तवत्सल ! आप धन्य हैं। सभी देवताओंमें आप परब्रह्मस्वरूप हैं। आप निराकार होनेपर भी साकाररूपमें प्रकट हुए हैं ॥ ३९ ॥ आज मेरा जन्म लेना सफल हो गया है। मेरी तपस्या भी आज धन्यतर हो गयी है, जो कि सभी दुःखोंका मोचन करनेवाले आपके युगल-चरणोंका आज मुझे दर्शन हुआ है ॥ ४० ॥ आपका दर्शन सभी सिद्धियोंका कारण और धर्म, अर्थ, काम तथा मोक्ष इस चतुर्विध पुरुषार्थको देनेवाला है। आज मेरे दोनों नेत्र धन्य हो गये हैं, जिन्होंने परम पुरुष परमात्माका दर्शन किया है ॥ ४१ ॥ जिनके यथार्थ स्वरूपको न वेदान्तदर्शनके विद्वान् जानते हैं, न सांख्यदर्शनके मनीषी और न योगदर्शनकार महर्षि पतंजलि आदि ही जानते हैं। वे 'नेति-नेति' कहकर मौन हो जाते हैं। जिनके स्वरूप-निर्धारणमें वेद भी कुण्ठित हो जाता है। जिन अखिलेश्वरके एक-एक रोम-कूपमें अनन्तकोटि ब्रह्माण्ड विराजमान हैं, उन प्रभु गणेशजीका मैंने जिस मन्त्रके प्रभावसे दर्शन किया है, वह मन्त्र भी अत्यन्त धन्य है ॥ ४२-४३ ॥ गणेशजी बोले—हे रतिपते ! तुमने ठीक ही कहा है, ब्रह्मा आदि देवता भी मुझे नहीं जानते हैं। जब मैं साकार रूप धारण करता हूँ, तब वे मुझे जान पाते हैं ॥ ४४ ॥ हे काम ! मैं तुम्हारी तपस्या और मन्त्रानुष्ठानसे प्रसन्न हुआ हूँ, इसी कारण इस समय तुमने मेरे अनुग्रहसे ही मेरा दर्शन किया है। हे काम ! मुझसे तुम सम्पूर्ण मनोरथोंको माँग लो, मैं तुम्हें इच्छित वर प्रदान करता हूँ ॥ ४५ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—भगवान् गणेशका ऐसा वचन सुनकर मनोभव कामदेव उनसे पुनः बोले और भगवान् शिवद्वारा किये सम्पूर्ण वृत्तान्तको उन्हें क्रमशः बतलाया। कामदेवने प्रसन्न होकर वर प्रदान करनेवाले उन भगवान् गणेशजीको अपनी अनंगताकी प्राप्ति, रतिके विलाप, मन्त्रकी प्राप्ति,
उ०ख०-अ०८९ ] * गणेशजीद्वारा कामदेवको अनेक वरोंकी प्राप्ति * २५९ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
२६० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- उन्होंने अकेले ही बहुतोंपर विजय प्राप्त कर ली। वे कामदेव ही 'प्रद्युम्न' इस नामसे विख्यात हुए। तदनन्तर वे रति (मायावती)-को लेकर [द्वारका] पुरीको चले गये ॥ १२-१३॥ गणेशजीकी कृपासे वे सभी देवोंके लिये मान्य, तीनों लोकोंमें विजय प्राप्त करनेवाले तथा आनन्दित होकर परम प्रसन्न हो गये। रुक्मिणी आदि स्त्रियाँ उन्हें दूसरे कृष्णके समान ही देखकर लज्जित हो उठीं और उठकर इधर-उधर चली गयीं ॥ १४-१५ ॥ तदनन्तर नारदजीके कथनानुसार उन्हें अपना पुत्र जानकर वे सब अत्यन्त आनन्दित हो गयीं और उनके समीप जाकर उन्होंने उनका आलिंगन किया। प्रद्युम्नके साथ आयी मायावतीरूपा रतिने भी उन सभीको प्रणाम किया। उनके वहाँ आनेपर उस द्वारकापुरीके सभी लोग अत्यन्त प्रसन्न हो गये ॥ १६ १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले—हे महामुने व्यासजी! इस प्रकार मैंने आपको जनस्थानमें स्थित गणेशजीकी महिमाका निरूपण किया। उस स्थानपर ही राम [के भ्राता लक्ष्मण]-ने शूर्पणखाका नासिका-छेदन किया था, इसी कारण वह जनस्थान 'नासिक' इस नामसे प्रसिद्ध हुआ ॥ १७-१८॥ वहाँके पत्थरके टुकड़े आज भी मोदक-जैसे दिखायी देते हैं। इस प्रकार कामदेवने षडक्षर मन्त्रके द्वारा गजाननदेवकी वैसे ही आराधना की, जिस प्रकार कि शेषनागने उनकी आराधना की थी। [गणेशोपासनाके] फलस्वरूप रति तथा कामदेव (मायावती और प्रद्युम्न) दोनों अत्यन्त प्रसन्न हो गये ॥ १९-२० ॥ व्यासजी बोले- ब्रह्मन्! शेषनागने भगवान् गजाननकी आराधना किस प्रकार की थी, किसलिये की थी और प्रसन्न हुए गणेशजीसे उन्होंने किस वस्तुको प्राप्त किया था? हे चतुरानन ब्रह्माजी! यह सब मुझे विस्तारसे बतलाइये; क्योंकि भगवान्की कथाके विषयमें प्रश्न करनेवाले, कथा सुननेवाले तथा कथाको बतलानेवाले- तीनोंके पुण्यकी वृद्धि होती है ॥ २१-२२॥ ब्रह्माजी बोले-हे ब्रह्मन्! आपने बहुत अच्छी बात पूछी है। मैं उस कथारूपी अमृतको बताता हूँ। सत्यवतीके पुत्र हे व्यासजी ! आप सावधान होकर वह सब सुनें ॥ २३ ॥ हे मुने! किसी समयकी बात है, पार्वतीजीके साथ भगवान् शिव सुन्दर शिखरवाले श्रेष्ठ हिमालयपर्वतकी चोटीपर सुखपूर्वक विराजमान थे। वह पर्वत विविध प्रकारके वृक्षों तथा लताओंसे परिव्याप्त तथा झरनोंकी
उ०ख०-अ०८९ ] * गणेशजीद्वारा कामदेवको अनेक वरोंकी प्राप्ति * २६१ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 ध्वनिसे निनादित था। स्वर्ण-कमलोंपर निवास करनेवाले | समुद्र-मन्थनमें सहयोग प्रदान किया था, तभी देवताओंने भ्रमर वहाँ गुंजन कर रहे थे। चम्पक, अशोक, बकुल | अमृत प्राप्त किया था और तभी उन्होंने अमरत्व प्राप्त तथा मालती-पुष्पोंसे सुगन्धित वायु उस पर्वतके शिखरपर | किया था, अतः मुझसे श्रेष्ठ और कोई दूसरा नहीं है। निवास करनेवाले जनोंके चित्तको अत्यन्त आह्लादित कर | उन शेषनागके मनके अभिमानको जानकर तीनों लोकोंका रही थी॥ २४-२६॥ | संहार करनेवाले तथा कल्याण करनेवाले और सब कुछ उस समय गन्धर्व, अप्सराएँ, यक्ष, किन्नर, देवता, | देख लेनेवाले भगवान् शिव मौन हो गये और फिर मुनिगण तथा नाग उन गिरिजापति भगवान् शंकरका | सहसा उठ खड़े हुए॥ ३५-३६॥ दर्शन करनेके लिये वहाँ आये। उनमेंसे कुछने साष्टांग | उन्होंने उस प्रकारके अभिमानमें चूर शेषनागको दण्डवत् प्रणामकर उनका अभिवादन किया। गन्धर्वोंने | भूमिपर पटक दिया, तब उनका एक-एक सिर दस-दस उच्च स्वरसे गान किया और अप्सराएँ नृत्य करने | भागोंमें विभक्त हो गया। इससे वे शेषनाग आधे प्रहरतक लगीं॥ २७-२८॥ | मूर्च्छित और चेतनाहीन-से हो गये। तभीसे वे शेषनाग उन्होंने दस भुजाधारी, व्याघ्राम्बर धारण किये हुए, | हजार फणोंसे सुशोभित हो गये॥ ३७-३८॥ नन्दी तथा भृंगी आदि गणोंसे परिव्याप्त, भालमें चन्द्रमाको | प्राणोंके बच जानेपर वे शेषनाग सोचने लगे कि धारण किये हुए, त्रिशूल लिये हुए, सारे शरीरमें भस्म | मैं तीनों लोकोंके स्वामी भगवान् शिवका आभूषण था लगाये हुए, शेषनागको सिरपर धारण किये हुए, | और सम्पूर्ण नागोंका भूषणस्वरूप था॥ ३९॥ कल्याण करनेवाले तथा वृषभपर आरूढ़ भगवान् शिवकी | लेकिन आज न जाने किस कर्मके फलस्वरूप इस पूजा की। अन्य देवोंने [भी] मानसिक उपचारोंद्वारा | अवस्थाको प्राप्त हो गया हूँ। जैसे पंखहीन पक्षी चलनेमें भगवान् शिवका पूजन किया॥ २९-३०॥ | असमर्थ होता है, वैसे ही आज मैं चलनेमें असमर्थ हो कोई-कोई अपनी दोनों आँखें बन्दकर उनका | गया हूँ। मैं क्या करूँ, कहाँ जाऊँ। इस समय कौन मेरा ध्यान करने लगे। वसिष्ठ, वामदेव, जमदग्नि, द्वित, त्रित, | रक्षक हो सकता है, और ऐसा कौन है, जो मुझे अपनी अत्रि, कण्व, भरद्वाज तथा गौतम आदि मुनीश्वर विविध | पूर्वावस्थाको प्राप्त करनेका मंगलमय उपाय बता सकता स्तुतियोंके द्वारा उन पार्वतीपति भगवान् शंकरका स्तवन | है? अथवा कौन है, जो मेरे दुःखको दूर कर सकता है, करने लगे॥ ३१-३२॥ | इस प्रकार वे अत्यन्त चिन्तातुर हो उठे। उसी समय उन्होंने जब वे देवता तथा मुनिगण वहाँ भगवान् शंकरकी | मार्गमें जाते हुए मुनि नारदजीको देखा॥ ४०-४२॥ आराधना कर रहे थे, उस समय शेषनाग अत्यन्त गर्वित | जैसे कोई भिक्षुक स्वप्नमें धन-सम्पत्ति प्राप्तकर हो उठे कि तीनों लोकोंमें मैं ही सबसे श्रेष्ठ हूँ, दूसरा | कुछ प्रसन्न हो उठता है, वैसे ही वे नागराज शेष उन्हें और कोई श्रेष्ठ नहीं है। शिव [यदि] श्रेष्ठतर हैं तो | देखकर प्रसन्न हुए। नारदजीने अत्यन्त कष्टमें पड़े हुए मैं तो उनके भी सिरपर विराजमान हूँ, इस पृथ्वीको | उन नागराजको अपने समक्ष देखा॥ ४३॥ धारण करनेकी शक्ति मुझमें ही है और कहीं किसीमें | उन्हें चेष्टारहित, श्वासक्रियासे हीन तथा एक नहीं॥ ३३-३४॥ | मुनिकी भाँति ध्याननिष्ठ देखकर सब कुछ जाननेवाले मेरे कुलमें उत्पन्न वासुकि नागने जब रस्सी बनकर | होनेपर भी नारदजीने उन शेषसे पूछा- ॥ ४४॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'कामके पुनर्जन्मसम्बन्धी वृत्तान्तका वर्णन' नामक नवासीवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥८९॥
नब्बेवाँ अध्याय
२६२ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 नब्बेवाँ अध्याय देवर्षि नारदजीका शेषनागको गणेशोपासनाकी दीक्षा देना, शेषनागद्वारा षडक्षर मन्त्रका अनुष्ठान, प्रसन्न होकर गणेशजीका उन्हें दिव्यस्वरूपमें दर्शन देना, शेषनागद्वारा गणेश-स्तवन और अनेक वरोंकी प्राप्ति, गणेशजीकी कृपासे शेषनागका सहस्र सिरवाला होना, शेषनागका धरणीधर नामसे गणेश-प्रतिमाकी प्रतिष्ठा करना नारदजी बोले-[हे नागराज!] तुम इस प्रकारसे तेजरहित और अत्यन्त दुखी क्यों हुए हो? तुम्हारे सिर कैसे फूटे हैं और तुमने किस मुनिका अत्यन्त अप्रिय किया है? क्या तुमसे भगवान् शिव नाराज हैं? अथवा तुमने गर्व क्यों किया था? हे शेष! इन सबका कारण मुझे बताओ, तभी मैं उसको दूर करनेका उपाय बतलाऊँगा ॥ १-२॥ तुम्हारे बिना कौन ऐसा है, जो चराचर जीवोंसे समन्वित इस पृथ्वीको धारण कर सकता है। इतनेपर भी जब वे शेषनाग कुछ नहीं बोले, तो मुनि नारदजीने स्वयं ही उन नागराजको अपना पद पुनः प्राप्त करनेका शुभ उपाय बताया ॥ ३१/२॥ नारदजी बोला- सम्पूर्ण कलाओंके निधान हे शेषनाग ! मेरे कथनको ध्यानपूर्वक सुनो। मैं वह उपाय बतला रहा हूँ, जिससे ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव आदि देवता भी तुम्हारे सेवकके समान हो जायँगे और तुम इस सम्पूर्ण पृथ्वीको अपने ऊपर उसी प्रकार धारण कर सकोगे, जैसे कि एक बालक पुष्पकी मालाको धारण कर लेता है ॥ ४-५ ॥ शेषनाग बोले-मेरा कोई जन्मान्तरीय पुण्य था, जिसके प्रभावसे अकस्मात् मुझे आपका दर्शन हुआ। आगे भी ठीक ही होगा, इसमें कोई संशय नहीं ॥ ६ ॥ अन्यथा जो पुण्यकर्म नहीं करते हैं, उन्हें आपका दर्शन कैसे हो सकता है? इस समय मेरा शरीर अत्यन्त विह्वल हो गया है, अतः मैं पृथ्वीको धारण करनेमें असमर्थ हूँ। हे मुने! आप वह उपाय बताइये, जिससे कि मैं पूर्वके समान हो जाऊँ ॥ ७१/२ ॥ नारदजी बोले-हे नागराज! मैं तुमको उन भगवान् गणेशजीके महामन्त्रको बताता हूँ, जिनके कृपाप्रसादसे इन्द्र आदि देवताओैंने अपने-अपने पद प्राप्त किये थे और ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव जिनकी आज्ञासे सृष्टि, स्थिति तथा संहारका कार्य करते हैं ॥ ८-९ ॥ उन सर्वेश्वर भगवान् गणेशजीके प्रसन्न होनेपर तुम अपनी पूर्वावस्थाको प्राप्त कर लोगे। तुम्हारी दीन दशा देखकर मेरा मन अत्यन्त दयार्द्र हो उठा है ॥ १० ॥ इसी कारण मैं तुम्हें गणेशजीका षडक्षर मन्त्र प्रदान करता हूँ। इसका अनुष्ठानमात्र करनेसे भगवान् गजानन तुम्हारे ऊपर प्रसन्न हो जायँगे और तुम उन सभी कामनाओंको प्राप्त कर लोगे, जिन-जिनकी तुम उनसे याचना करोगे ॥ १११/२ ॥ ब्रह्माजी बोले-शेषनागको उपदेश देकर देवर्षि नारद अन्तर्धान हो गये और शेषनागने भी तपस्या करनेके लिये अत्यन्त शुभ निश्चय करके अपनी सभी इन्द्रियोंको उनके विषयोंसे लौटाकर उन गणेशजीका ध्यान करते हुए एक हजार वर्षोंतक उस श्रेष्ठ (षडक्षर) मन्त्रका जप किया। मन्त्रानुष्ठान पूरा होनेपर उन्होंने देवाधिदेव भगवान् गजाननका अपने समक्ष दर्शन किया ॥ १२-१४ ॥ वे सिंहपर आरूढ़ थे, उनके तीन नेत्र थे, दस भुजाएँ थीं, वे नागको धारण किये थे तथा कुण्डल एवं बाजूबन्द पहने हुए थे। उन्होंने वक्षःस्थलपर मोतियोंकी माला धारण की थी, उनका मुकुट अत्यन्त सुन्दर था, वे रत्नमुद्रा तथा अक्षसूत्र लिये हुए थे। वे अनेकों देवों तथा ऋषिवृन्दोंद्वारा निरन्तर सेवित हो रहे थे, उनकी सूँड़ टेढ़ी थी और मुख हाथीका था। वे भक्तजनोंकी अभिलाषाको परिपूर्ण करनेके लिये विग्रह धारण किये थे, वे देवताओं तथा मनुष्योंको वर देनेवाले थे और आराधना करनेवालेको उसका मनोभिलषित पदार्थ प्रदान करनेवाले थे ॥ १५ ॥ शेषनागने सिद्धि-बुद्धि नामक दो पत्नियोंसे समन्वित
उ०ख०-अ०१० ] * देवर्षि नारदजीका शेषनागको गणेशोपासनाकी दीक्षा देना * २६३ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 भगवान् गणेशजीका जैसा ध्यान पहले किया था, उसी स्वरूपमें वे उन्हें दर्शन देनेके लिये प्रकट हुए ॥ १६ ॥ वे हजारों सूर्योंके समान थे और अपनी कान्तिसे दिशाओं तथा विदिशाओंको प्रकाशित कर रहे थे। उनके तेजसे शेषनाग भी चकाचौंध और अन्धे-जैसे हो गये। वे भयभीत, व्याकुल चित्तवाले तथा अत्यन्त विह्वल होकर काँप उठे। मुहूर्तभरमें जब वे स्वस्थचित्त हुए तो अपने मनमें यह सोचने लगे ॥ १७-१८ ॥ प्रलयाग्निके समान दीप्तिसे सम्पन्न यह कौन-सा तेज यहाँ उपस्थित हुआ है? यह कदाचित् सम्पूर्ण लोकोंको जला डालेगा अथवा मुझे ही भस्म कर डालेगा। कल्याणकारी कर्मोंको करनेपर बीचमें अमंगल कैसे आ सकता है? अथवा नारदजीने जिस प्रकार कहा है, मैं गणनायकके उसी स्वरूपका दर्शन कर रहा हूँ ॥ १९-२० ॥ इस प्रकार जब शेषनाग अत्यन्त चिन्तातुर हो उठे तो द्विरदानन भगवान् गणेश उनसे बोले-कुतर्क करनेमें दक्ष हे शेषनाग ! भय मत करो। मैं वरदाता गणेश उपस्थित हो गया हूँ। तुम रात-दिन जिसका ध्यान करते रहते हो, मैं वही हूँ। तुम्हारे मनमें जो इच्छा है, उसे माँगो। मैं ही इस जगत्का कर्ता, रक्षक और संहार करनेवाला अखिलेश्वर हूँ ॥ २१-२२ ॥ मेरे ही तेजसे चन्द्रमा, अग्नि, सूर्य और ग्रह-नक्षत्र प्रकाशित होते हैं। परब्रह्मस्वरूप होते हुए भी तुम्हारी तपस्यासे प्रसन्न होकर मैं तुम्हें वर प्रदान करनेके लिये तथा संसारका कल्याण करनेके लिये आविर्भूत हुआ हूँ। तुम जिन-जिन वरोंकी कामना करते हो, उन सबको मुझसे माँग लो ॥ २३-२४ ॥ शेष बोले-हे भगवन्! मैं आपके तेजसे धर्षित हो जानेके कारण न तो आपको देखनेका साहस कर पा रहा हूँ और न कुछ बोलनेका ही साहस कर पा रहा हूँ। हे अनघ! यदि आपका मेरे ऊपर पूर्ण अनुग्रह है तो आप (अपने इस तेजोमय स्वरूपको आवृत्तकर) सौम्यरूपमें हो जाइये ॥ २५ ॥ ब्रह्माजी बोले-शेषनागद्वारा इस प्रकार प्रार्थना किये गये करुणासागर वे सुरेश्वर गजानन करोड़ों चन्द्रमाओंकी आभासे सम्पन्न तथा सौम्य तेजवाले हो गये। तदनन्तर शेषनागने उन अखिलेश्वरको प्रणाम करके उनका स्तवन किया और उनसे वरोंकी याचना की ॥ २६ १/२ ॥ शेष बोले-जो आदि और अन्तसे रहित हैं, उन गणोंके नायक भगवान् गणेशजीकी मैं वन्दना करता हूँ। जो सर्वत्र व्याप्त हैं, ईशानस्वरूप हैं, इस संसारके कारणके भी कारण हैं, जगत्के स्वामी हैं तथा सम्पूर्ण विश्वके द्वारा वन्दनीय हैं, उन गणेशको मैं प्रणाम करता हूँ ॥ २७-२८ ॥ जो गणोंके अध्यक्ष हैं, भगवान् विष्णुद्वारा स्तुत हैं, गुणोंके स्वामी हैं, गुणातीत हैं, उन गणाधिपति गणेशको मैं प्रणाम करता हूँ ॥ २९ ॥ जो समस्त विद्याओंके स्वामी हैं, देवोंके भी देव हैं, देवताओंके अत्यन्त प्रिय हैं, सिद्धि तथा बुद्धिके प्रिय हैं, सब प्रकारकी सिद्धियोंको देनेवाले हैं, भुक्ति एवं मुक्तिको प्रदान करनेवाले हैं तथा सब प्रकारके विघ्नोंका नाश करनेवाले हैं, उन गणनायक भगवान् गणेशको मैं प्रणाम करता हूँ* ॥ ३० १/२ ॥ ब्रह्माजी बोले-हे महामुने! इस प्रकार देवताओंके स्वामी, वर प्रदान करनेवाले द्विरदानन भगवान् गणेशकी स्तुति करके शेषने उनसे जिन-जिन वरोंकी याचना की थी, उन्हें आप सुनें ॥ ३१ १/२ ॥ शेष बोले-आज मेरे द्वारा की गयी तपस्या धन्य हो गयी, मेरा ज्ञान धन्य हो गया, मेरे माता-पिता धन्य हो गये, मेरा जन्म लेना सफल हो गया, मेरा शरीर, मेरे अनेक नेत्र तथा बहुतसे सिर भी धन्य हो गये। आपकी
- शेष उवाच अनादिनिधनं देवं वन्देऽहं गणनायकम् ॥ सर्वव्यापिनमीशानं जगत्कारणकारणम्। सर्वस्वरूपं विश्वेशं विश्ववन्द्यं नमाम्यहम् ॥ गजाननं गणाध्यक्षं गरुडेशस्तुतं विभुम्। गुणाधीशं गुणातीतं गणाधीशं नमाम्यहम् ॥ विद्यानामधिपं देवं देवदेवं सुरप्रियम्। सिद्धिबुद्धिप्रियं सर्वसिद्धिदं भुक्तिमुक्तिदम् ॥ सर्वविघ्नहरं देवं नमामि गणनायकम्।
२६४ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण-
स्तुति करनेमें मेरी जो जिह्वा प्रवृत्त हुई, वह भी आज | दिखलाया और अपने शब्दसे उस समय आकाश, पृथ्वी धन्य हो गयी है ॥ ३२-३३॥ | तथा दिशा-विदिशाओंको भर दिया था ॥ ४४ ॥ आपके दोनों चरणोंका दर्शन करनेसे मेरा कुल एवं | जिन गणेशजीके विराट् स्वरूपमें पृथ्वी चरणतल मेरा शील धन्य हो गया। हे अखण्ड पराक्रमवाले | थी, दिशाएँ उनके कान थीं, सूर्य नेत्र था, ओषधियाँ गणनायक! मुझे आप अपनी अखण्डित भक्ति प्रदान | उनके रोमस्वरूप थीं, धराको धारण करनेवाले पर्वत करें। हे विघ्नराट् ! आप सर्वज्ञको मैं अपना क्या-क्या | उनके नख थे, मेघ स्वेदरूपी जलबिन्दु थे, चतुरानन दुःख बताऊँ। अत्यधिक अभिमान करनेपर भगवान् | ब्रह्माजी उनकी जननेन्द्रिय थे, जिनके कुक्षिक्षेत्रमें सम्पूर्ण शिवके द्वारा अत्यन्त क्रोध करके भूमिपर पटक दिये | चराचर जगत् और चारों सागर स्थित थे ॥ ४५-४६ ॥ जानेके कारण मेरे मस्तक फट गये हैं। तदनन्तर देवर्षि | वे एक होते हुए भी अनन्त मुखवाले थे और नारदजीके अनुग्रहसे मुझे आपके चरणारविन्दका दर्शन | अनन्त नेत्रोंवाले थे, स्वराट् थे, अनन्त रूपवाले थे, हुआ ॥ ३४-३६ ॥ | अनन्त शक्तियोंसे सम्पन्न थे और अत्यन्त प्रकाशमान थे। हे देव ! इस समय आप मुझे तीनों लोकोंमें | उनके एक-एक रोमकूपमें हजारों-हजार ब्रह्माण्ड आभासित सर्वश्रेष्ठ होनेका वर प्रदान करें। मेरे सभी सिरोंमें पूर्वकी | हो रहे थे, ऐसे उस विराट् स्वरूपको देखकर शेषनाग भाँति दक्षता आ जाय और मैं पृथ्वीको धारण करनेमें | भयभीत होकर भ्रान्त-से हो गये ॥ ४७-४८ ॥ समर्थ हो जाऊँ ॥ ३७ ॥ | तदनन्तर उन्होंने गणेशजीसे प्रार्थना की कि वे पुनः मुझे अचल स्थान प्राप्त हो और मैं निरन्तर आपका | सौम्य स्वरूपवाले हो जायें। तब वे भगवान् गणेश दस दर्शन करता रहूँ। मुझे भगवान् शंकरका भी सान्निध्य | भुजाओंसे समन्वित और सिंहपर आरूढ़ स्वरूपवाले हो प्राप्त हो, मैं नागोंके कुलमें श्रेष्ठता प्राप्त करूँ और | गये। तदनन्तर वर प्रदान करनेवाले वे भगवान् गणेश भगवान् शिवमें मेरी प्रीति बनी रहे ॥ ३८ ॥ | बोले- हे शेष ! तुमने बड़े भाग्यसे तथा मेरी कृपासे इस गणपति बोले- हे नागोंके स्वामी! यह जो | स्वरूपका दर्शन किया है, मेरा यह विराट् स्वरूप तो तुम्हारा मस्तक दस भागोंमें विभक्त हुआ है, अतः तुम अब | देवता भी नहीं देख पाये हैं ॥ ४९-५० ॥ एक हजार मुखवाले तथा एक हजार फणोंसे सुशोभित | प्रसन्न हुए मैंने तुम्हें अपनेमें, पातालमें तथा होओगे। जबतक चन्द्रमा, सूर्य और तारे रहेंगे, तबतक | भगवान् शिवमें अचल स्थान दिया है। तुम इस पृथ्वीको तुम्हारी कीर्ति लोकोंमें बनी रहेगी और पृथ्वीको धारण करनेकी | पुष्पकी भाँति धारण करो ॥ ५१ ॥ तुम्हारी शक्ति और भी दृढ़ हो जायगी ॥ ३९-४० ॥ | शेष बोले- मैं अपने सिरपर इस धरणी पृथ्वीको नागोंमें श्रेष्ठ हे नागराज ! तुम पाँच मुखवाले | धारण करता हूँ, इसलिये मेरा तथा आपका भी भगवान् शिवके पाँचों सिरोंमें मेरी कृपासे अचल स्थान | धरणीधर यह नाम लोकमें अत्यन्त विख्यात हो जाय। प्राप्त करोगे और तुम्हें मेरा सान्निध्य निरन्तर प्राप्त होगा। | आप इस क्षेत्रमें स्थित होकर भक्तोंकी कामनाओंको हे शेष ! अन्य भी जो तुम्हारी अभिलाषा है, वह सब | पूर्ण करें ॥ ५२१/२॥ सफल होगी ॥ ४११/२॥ | ब्रह्माजी बोले- तदनन्तर ऐसा ही होगा- इस ब्रह्माजी बोले- इस प्रकारके वर गणेशजीने उन्हें | प्रकार उनसे कहकर विघ्नेश्वर गणपति स्वयं अन्तर्धान प्रदान किये और अपने उदरदेशमें उनको लपेटकर बाँध | हो गये। शेषनागने भी जिस रूपमें उनका दर्शन किया लिया। तबसे गजाननका एक नाम 'व्यालबद्धोदर' प्रसिद्ध | था, वैसी ही मूर्ति बनाकर बड़े ही आदर-भक्तिपूर्वक हो गया। तदनन्तर विभु गणेशजीने अभय होनेके लिये उन | उसकी स्थापना की और एक अत्यन्त ही शुभ मन्दिरका शेषनागके मस्तकपर अपना हाथ रखा ॥ ४२-४३ ॥ | निर्माण किया, जो सुवर्णनिर्मित था और बहुत प्रकारके उन्होंने प्रसन्न होकर अपना विराट् स्वरूप शेषनागको | रत्नोंसे सुसज्जित था ॥ ५३-५४ ॥
उ०ख०-अ०९१] * गणेशजीकी आज्ञासे ब्रह्माजीद्वारा सात मानस पुत्रोंकी सृष्टि * २६५ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 शेषनागने उन गणेशजीकी मूर्तिका 'धरणीधर' यह | नाभिकमलमें भी स्थित हुए। हे व्यासजी! इस प्रकार मैंने नाम रखा। तदनन्तर वे शेषनाग भगवान् विष्णुके | गणेशजीकी अद्भुत महिमाका आपसे वर्णन किया ॥ ५६ ॥ शय्याभावको प्राप्त हुए अर्थात् उनकी शय्या बने और | गणेशजी प्रवालनगरमें 'धरणीधर' इस नामसे प्रसिद्ध उन्होंने अपने मस्तकपर पृथ्वीको उसी प्रकार धारण | हुए। [हे व्यासजी!] शेषनागने इन्हीं अभिलाषाओंकी किया, मानो पुष्पको धारण किया हो ॥ ५५ ॥ | पूर्तिके लिये विभु भगवान् गणेशजीकी आराधना की वे विघ्नराज गणेशजीके आभूषणके रूपमें उनके | थी ॥ ५७ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'शेषोपाख्यान' नामक नब्बेवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ९० ॥
इक्यानबेवाँ अध्याय गणेशजीकी आज्ञासे ब्रह्माजीद्वारा सात मानस पुत्रोंकी सृष्टि, ब्रह्मपुत्र कश्यपद्वारा गणेशजीकी आराधना और विविध वरोंकी प्राप्ति, कश्यपपत्नियोंसे सृष्टिका विस्तार, कश्यपपुत्रोंद्वारा गणेशजीकी स्तुति व्यासजी बोले- हे देव! भगवान् गणेशजीकी | हुए थे और उन्होंने सुन्दर बाजूबन्द पहन रखा था ॥ ८ ॥ दूसरी अन्य कथा भी मुझे बतलाइये। प्रभो! कथाओंको | सुवर्ण, मणि तथा रत्नोंसे समन्वित मौक्तिकमालाओंको सुनते हुए मेरा मन अत्यन्त उत्सुक हो रहा है ॥ १ ॥ | धारण करनेसे उनका कण्ठदेश अत्यन्त सुशोभित हो रहा ब्रह्माजी बोले- एक बारकी बात है कि प्रलय | था। वे अपने उदरमें सर्प लपेटे हुए थे। करोड़ों सूर्योंके होनेके अनन्तर भगवान् गजाननने मुझे आज्ञा देते हुए | दीप्तिमान् मण्डलके समान उनकी आभा थी ॥ ९ ॥ कहा- 'हे ब्रह्मन्! मेरी आज्ञासे आप विविध प्रकारकी | उनके प्रफुल्लित नेत्र सुशोभित हो रहे थे। सुन्दर- सृष्टि करें' ॥ २ ॥ | सूँड़से उनका मुख रमणीय दिखायी दे रहा था। उनके चरण- तब मैंने अपने मनसे सात मानस पुत्रोंको उत्पन्न | युगल छोटी-छोटी घण्टियों तथा नूपुरोंकी रुन-झुन ध्वनिसे किया। उनके नाम मैं आपको बताता हूँ। कश्यप, गौतम, | झंकृत हो रहे थे। इस प्रकारके स्वरूपवाले भगवान् गजानन जमदग्नि, वसिष्ठ, भरद्वाज, अत्रि एवं विश्वामित्र-ये | कश्यपजीके सामने प्रकट हुए। कश्यपजी उनका दर्शनकर सात मानस पुत्र सभी विद्याओंके ज्ञाता थे ॥ ३-४॥ | हर्षसे विभोर हो उठे और नृत्य करने लगे ॥ १०-११॥ उन सभीने मुझसे कहा- 'हे ब्रह्मन्! हे सुरेश्वर! | कश्यपजीने उन्हें प्रणाम करके विविध प्रकारके हमें आज्ञा दीजिये।' मैंने कश्यपको उन सभीमें अधिक | मांगलिक उपचारोंसे उनकी पूजा की, तदनन्तर दोनों बुद्धिमान् जानकर उन्हें आज्ञा दी। मेरा सृष्टि रचनेका कार्य | हाथ जोड़कर अत्यन्त आनन्दित हुए कश्यपजीने भगवान् तुम करो-ऐसी आज्ञा मैंने उन्हें दी। वे 'ठीक है' ऐसा | गजाननसे इस प्रकार कहा - ॥ १२ ॥ कहकर तपस्या करनेके लिये वनमें चले गये ॥ ५-६ ॥ | हे तात! मेरे पिता धन्य हैं, मेरी माता धन्य हैं, मेरा उन्होंने दिव्य हजार वर्षोंतक भगवान् गणेशजीके | तप धन्य है, मेरा ज्ञान धन्य है, मेरा यह शरीर धन्य है और एकाक्षर मन्त्रका जप किया। इससे द्विरदानन भगवान् | आज मेरे ये नेत्र धन्य हो गये, यह पृथ्वी धन्य है और ये गणेश प्रसन्न हो गये [और उनके समक्ष प्रकट हुए] ॥ ७ ॥ | लताएँ, वृक्ष तथा फल धन्य हैं। यह एकाक्षर मन्त्र धन्य है, उनकी चार भुजाएँ थीं, कमलके समान सुन्दर | जिसके प्रभावसे आज मुझे अखिलेश्वर, परात्पर, प्रसन्नात्मा, उनके नेत्र थे, वे बहुत बड़े मुकुटको धारण किये थे। | परमात्मा गजाननका दर्शन हुआ है ॥ १३-१४ ॥ वे अपने हाथोंमें पाश, अंकुश, माला तथा हाथीदाँत लिये | जिसके यथार्थ स्वरूपका निर्धारण करनेमें चारों
२६६ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- वेद भी कुण्ठित हो जाते हैं, वेदान्तके विद्वान् मूक हो जाते हैं, जो मनके तर्कोंसे अगोचर हैं, उन्हीं देव गणेशका आज मैंने दर्शन किया है॥ १५॥ जिनसे ये विष्णु, शिव तथा अग्नि आदि प्रधान देवता प्रकट होते हैं, सातों पाताल तथा चौदहों भुवन आविर्भूत होते हैं और जिनमें लयको प्राप्त होते हैं, उन्हीं देव गणेशका आज मैंने दर्शन किया है। जो निर्गुण हैं, जिनका कोई स्वामी नहीं है, जो गुरुके उपदेशसे जाननेयोग्य हैं, जिनका कोई आकार नहीं है, जिन्हें कुछ लोग ब्रह्म कहते हैं, उन्हीं देव गणेशका आज मैंने दर्शन किया है॥ १६-१७१/२॥ ब्रह्माजी बोले-इस प्रकारके वचनामृतरूपी रससे भगवान् गजानन अत्यन्त प्रसन्न हुए और विविध स्तुतियोंद्वारा स्तवन करनेवाले विनयसम्पन्न उन कश्यपसे बोले- ॥ १८१/२॥ गणेशजी बोले-हे मुने! आपकी श्रद्धा-भक्ति तथा किये गये स्तवन एवं मन्त्रानुष्ठानसे मैं आपपर प्रसन्न हूँ। आप अपने मनमें जो-जो भी अभिलाषा रखते हैं, वे सब मुझसे माँग लें॥ १९१/२॥ कश्यपजी बोले-हे प्रभो! विविध प्रकारकी सृष्टि करनेकी सामर्थ्यके साथ ही मुझे यह भी प्रदान करें कि आपके चरणकमलोंमें मेरी अविचल भक्ति बनी रहे और मुझे कभी भी आपका विस्मरण न हो। मैं जहाँ-कहीं भी आपका स्मरण करूँ, वहाँ-वहाँ आप मुझे दृष्टिगोचर हो जायँ। इसके साथ ही मुझे वैसा पुत्र प्रदान करें, जो कश्यपनन्दनके नामसे विख्यात हो ॥ २०-२११/२॥ गणेशजी बोले-हे महामुने ! आप मुझसे जो-जो भी चाहते हैं, वह सब मनोरथ शीघ्र ही पूर्ण होगा। आपको मेरी भक्ति तथा अविस्मरणीय स्मृति प्राप्त होगी और आप संकटकालमें मुझे अपने पास पायेंगे। मेरे कृपाप्रसादसे आप विचित्र सृष्टि करनेमें समर्थ होओगे ॥ २२-२३ ॥ ब्रह्माजी बोले-महर्षि कश्यपजीसे इस प्रकार कहकर भगवान् गणेश वहीं अन्तर्धान हो गये और वे कश्यपजी भी प्रसन्नतापूर्वक अपने स्थानको चले गये ॥ २४॥ एक समयकी बात है, महर्षि कश्यप अकस्मात् अनंग कामदेवद्वारा पीड़ित हो गये। उन्हें कहीं भी शान्ति नहीं मिली, तब वे अपने घरके भीतर चले गये ॥ २५ ॥ उन्हें अपने नित्य, नैमित्तिक तथा काम्य कर्मोंको करनेका तथा ध्यानयोगका भी स्मरण नहीं रहा। उन्हें उस प्रकारसे कामविह्वल देखकर उनकी दिति, अदिति, दनु, कद्रू तथा विनता आदि चौदह पत्नियाँ उनके समक्ष आयीं। तब कश्यपमुनिने विभिन्न भवनोंमें उन स्त्रियोंके साथ रमण किया। यथोक्त समय उपस्थित होनेपर दिति नामक पत्नीने अनेक दैत्योंको जन्म दिया। अदितिने देवताओं तथा गन्धर्वोंको और दनुने दानवोंको जन्म दिया ॥ २६-२८॥ इसी प्रकार उनकी अन्य स्त्रियोंसे क्रमशः किन्नर, यक्ष, सिद्ध, चारण, गुह्यक, अनेक प्रकारके ग्राम्य तथा आरण्यक पशु उत्पन्न हुए। इसी प्रकार पृथ्वी, पर्वत, वृक्ष, समुद्र, सरिताएँ, लता, विविध धान्य, अनेक धातुएँ, रत्न, मुक्ता, कृमि, पिपीलिका, सर्प तथा पक्षिगण आदि चराचर जगत् उन स्त्रियोंसे उत्पन्न हुआ ॥ २९-३०१/२॥ उस समय इस प्रकारकी विविध सन्तानोंको उत्पन्न हुआ देखकर महर्षि कश्यप अत्यन्त प्रसन्न हो उठे। तदनन्तर उन धीमान् कश्यपजीने ऋण-धनशोधन, सिद्धमन्त्र और अरिचक्रका विचार करके गणेशजीके विविध मन्त्रोंका उपदेश अपने पुत्रोंको दिया ॥ ३१-३२ ॥ उन मुनिश्रेष्ठ कश्यपजीने किसीको गणेशजीका षोडशाक्षर मन्त्र, किसीको अष्टादशाक्षर मन्त्र, किसीको एकाक्षरमन्त्र, किसीको षडक्षर मन्त्र, किसीको पंचाक्षर मन्त्र, किसीको अष्टाक्षर मन्त्र, किसीको द्वादशाक्षर मन्त्र और किसीको उनका महामन्त्र प्रदान किया ॥ ३३-३४॥ उन्होंने अपने पुत्रोंसे यह भी कहा कि जबतक अखिलाधार, सर्वसिद्धिप्रदायक भगवान् गणेशजीका दर्शन नहीं होता, तबतक तुम लोग इन मन्त्रोंका अनुष्ठान करते रहो। कश्यपजीने इस प्रकारकी आज्ञा पुत्रोंको प्रदान की और तब वे सभी तपस्या करनेके लिये विभिन्न स्थानोंको चले गये और अपने-अपनेको उपदिष्ट मन्त्रका जप करने लगे ॥ ३५-३६ ॥ वे सभी बैठते समय, भोजनके समय, निद्राके समय तथा जाग्रदवस्थामें-इस प्रकार सभी समय अनन्य
उ०ख०-अ०९१ ] * गणेशजीकी आज्ञासे ब्रह्माजीद्वारा सात मानस पुत्रोंकी सृष्टि * २६७ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 भक्ति-निष्ठापूर्वक देवेश्वर गजाननका स्मरण करते रहते थे। दिव्य हजार वर्षोंके बीत जानेपर अनेक रूप धारण करनेवाले, करुणानिधान भगवान् गजानन उन (कश्यपपुत्रों)-के समक्ष प्रकट हुए ॥ ३७-३८ ॥ गणेशजीके जैसे रूपका जिन्होंने ध्यान किया था, उनके समक्ष वे उसी रूपको धारणकर प्रकट हुए, किसीके समक्ष वे मेघके समान आभावाले होकर आठ विशाल भुजाओंको धारण किये हुए प्रकट हुए ॥ ३९ ॥ किसीके समक्ष चन्द्रमाके समान कान्तिसे सम्पन्न होकर चार भुजाओंवाले स्वरूपमें वे आविर्भूत हुए, किसीके आगे रक्तवर्णकी आभासे सम्पन्न होकर वे गणेश्वर छः भुजाओंवाले स्वरूपमें प्रकट हुए ॥ ४० ॥ किसीको हजार नेत्रों तथा हजार भुजाओंसे समन्वित रूपमें वे अपने सामने दिखायी दिये, किसीके सामने बालकके रूपमें, किसीके सामने युवावस्थावाले तथा किसीको वृद्धके रूपमें भी वे आभासित हो रहे थे ॥ ४१ ॥ वे गजानन किसीके सामने दस भुजाओंवाले, किसीके सामने बारह भुजाओंवाले, किसीके सामने धूम्रवर्णके तो किसीके सामने महान् प्रकाशसे समन्वित रूपमें दिखलायी पड़े। किसीके सामने वे अठारह भुजाओंको धारण किये हुए प्रकट हुए और किसीने करोड़ों सूर्योंकी प्रभासे सम्पन्न उनके स्वरूपका दर्शन किया। वे अत्यन्त तेजसे सम्पन्न तथा विशाल विग्रहवाले थे। कभी वे मूषककी पीठपर सवार दिखायी देते थे, तो कभी सिंहके ऊपर और कभी मयूरवाहनके रूपमें दृश्यमान होते थे। वे कभी हाथीके मुखवाले दीखते थे तो कभी अनेक मुखोंवाले हो जाते थे ॥ ४२-४३ ॥ उन देव गणेशजीका दर्शनकर वे सभी बड़े प्रसन्न हो गये और उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर बड़े ही विनयपूर्वक भक्तिभावसे अनेक प्रकारसे उन भगवान् गजाननकी स्तुति की ॥ ४४ ॥ सभी बोले-जिन अनन्त शक्तिवाले परमेश्वरसे अनन्त जीव प्रकट हुए हैं; जिन निर्गुण अप्रमेय परमात्मासे उन (सत्त्वादि) गुणोंकी उत्पत्ति हुई है; सात्त्विक, राजस और तामस-इन तीन भेदोंवाला यह सम्पूर्ण जगत् जिनसे प्रकट एवं भासित हो रहा है, उन गणेशका हम सर्वदा नमन एवं भजन करते हैं ॥ ४५ ॥ जिनसे इस समस्त जगत्का प्रादुर्भाव हुआ है; जिनसे कमलासन ब्रह्मा, विश्वव्यापी विश्वरक्षक विष्णु, इन्द्र आदि देव-समुदाय और मनुष्य प्रकट हुए हैं, उन गणेशका हम सदा ही नमन एवं भजन करते हैं ॥ ४६ ॥ जिनसे अग्नि और सूर्यका प्राकट्य हुआ; पृथ्वी, जल, समुद्र, चन्द्रमा, आकाश और वायुका प्रादुर्भाव हुआ तथा जिनसे स्थावर-जंगम और वृक्षसमूह उत्पन्न हुए हैं, उन गणेशका हम सर्वदा नमन एवं भजन करते हैं। जिनसे दानव, किन्नर, चारण और यक्षसमूह प्रकट हुए; जिनसे हाथी और हिंसक जीव उत्पन्न हुए तथा जिनसे पक्षियों, कीटों और लता-बेलोंका प्रादुर्भाव हुआ, उन गणेशका हम सदा ही नमन और भजन करते हैं ॥ ४७-४८ ॥ जिनसे मुमुक्षुको बुद्धि प्राप्त होती है और अज्ञानका नाश होता है; जिनसे भक्तोंको सन्तोष देनेवाली सम्पदाएँ प्राप्त होती हैं तथा जिनसे विघ्नोंका नाश और समस्त कार्योंकी सिद्धि होती है, उन गणेशका हम सदा नमन एवं भजन करते हैं। जिनसे पुत्र-सम्पत्ति सुलभ होती है; जिनसे मनोवांछित अर्थ सिद्ध होता है; जिनसे अभक्तोंको अनेक प्रकारके विघ्न प्राप्त होते हैं तथा जिनसे शोक, मोह और काम प्राप्त होते हैं, उन गणेशका हम सदा नमन एवं भजन करते हैं ॥ ४९-५० ॥ जिनसे अनन्त शक्तिसम्पन्न सुप्रसिद्ध शेषनाग प्रकट हुए; जो इस पृथ्वीको धारण करने एवं अनेक रूप ग्रहण करनेमें समर्थ हैं; जिनसे अनेक प्रकारके अनेक स्वर्गलोक प्रकट हुए हैं, उन गणेशका हम सदा ही नमन एवं भजन करते हैं ॥ ५१ ॥ जिनके विषयमें वेदवाणी कुण्ठित है; जहाँ मनकी भी पहुँच नहीं है तथा श्रुति सदा सावधान रहकर 'नेति- नेति'-इन शब्दोंद्वारा जिनका वर्णन करती है; जो सच्चिदानन्दस्वरूप परब्रह्म हैं, उन गणेशका हम सदा ही नमन एवं भजन करते हैं ॥ ५२ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'गणेशजीकी स्तुतिका वर्णन' नामक इक्यानबेवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ९१ ॥ Kalyana Visheshank 2021_Section_10_1_Front
बानबेवाँ अध्याय
२६८ * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम्* [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 बानबेवाँ अध्याय देवताओंको गणेशजीसे अनेक वरदानोंकी प्राप्ति, देवताओं आदिद्वारा गणेशजीकी द्वादश मूर्तियोंकी स्थापना, गणेशजीके सुमुख आदि द्वादश नामोंके स्मरणका माहात्म्य, उपासनाखण्डके श्रवणकी महिमा तथा उपासनाखण्डका उपसंहार ब्रह्माजी बोले- इस प्रकारसे वे सभी गणेशजीको प्रणाम करके और उनका स्तवन करके उन गणाध्यक्षसे पुनः बोले- 'आज हम लोग अत्यन्त धन्य हो गये हैं। हमारी तपस्या धन्य है, हमारा दान देना धन्य है, हमारा ज्ञान धन्य है, हमारे द्वारा किये गये यज्ञ-यागादि धन्य हैं, हमारे पूर्वज धन्य हैं और आज हमारे नेत्र धन्य हो गये हैं, जिनके द्वारा गजानन भगवान्का दर्शन किया गया है।' इस प्रकार उन देवों आदिके अमृतरूपी वचनों तथा उनके द्वारा की गयी स्तुतियोंसे वे द्विरदानन भगवान् गणेश अत्यन्त सन्तुष्ट हो गये और उन सुनते हुए कश्यपपुत्रोंसे गम्भीर वाणीमें बोले - ॥ १-३॥ [हे कश्यपपुत्रो!] आप सब लोगोंने मुझ निर्गुणका विग्रहके रूपमें जैसा प्रत्यक्ष दर्शन किया है, वैसा स्वरूप मैंने ब्रह्मा, विष्णु तथा शिव आदि देवताओंको भी नहीं दिखाया है। मैं तुम लोगोंके द्वारा की गयी इस स्तुतिसे अत्यन्त प्रसन्न हूँ और वर देनेके लिये यहाँ उपस्थित हुआ हूँ, आप लोगोंको जो-जो भी अभीष्ट हो, उस सबका आप मुझसे वरण कर लें ॥ ४-५॥ हे मुनीश्वर ! उन भगवान् गणेशके द्वारा इस प्रकार कहे गये उन कश्यपपुत्रोंमें जिसका जो अभिलषित था, वह उसने उन गजाननसे माँगा ॥ ६ ॥ मेरे चार मुखोंके द्वारा भी उन वरदानोंका असंख्य होनेके कारण यथार्थ वर्णन नहीं किया जा सकता। अतः मैंने संक्षेपमें ही आपको बताया ॥ ७॥ जिन-जिन वरोंको कश्यपपुत्रोंने गणेशजीसे माँगा था, उन सभीको वे वर उन्होंने प्रदान किये। गणेशजी उन सभीसे पुनः बोले- 'यह स्तोत्र मुझे अत्यन्त प्रिय है, जो व्यक्ति तीनों सन्ध्यासमयोंमें इस स्तोत्रका पाठ करेगा, वह विद्यावान् तथा पुत्रवान् हो जायगा। वह आयु, आरोग्य, ऐश्वर्य, कीर्तिका विस्तार, विजय एवं अभ्युदयको प्राप्त करेगा और अपनी सभी अभीष्ट कामनाओंको प्राप्त कर लेगा तथा अन्तमें परम पदको प्राप्त करेगा' ॥ ८-९ ॥ वे गणोंके अधिपति गणेशजी पुनः बोले- 'जो व्यक्ति तीन दिनोंतक तीनों संध्याकालोंमें इस स्तोत्रका पाठ करेगा, उसके सभी कार्य सिद्ध हो जायँगे ॥ १०॥ जो आठ दिनोंतक इन आठ श्लोकोंका एक बार पाठ करेगा और चतुर्थी तिथिको आठ बार इस स्तोत्रको पढ़ेगा, वह आठों सिद्धियोंको प्राप्त कर लेगा ॥ ११ ॥ जो एक मासतक प्रतिदिन दस बार इस स्तोत्रका पाठ करेगा, वह राजाके द्वारा बन्धनमें डाले गये प्राणदण्डके भागी व्यक्तिको उस बन्धनसे मुक्त कर डालेगा, इसमें संशय नहीं है ॥ १२ ॥ इस स्तोत्रके पाठसे विद्याका अभिलाषी विद्याको प्राप्त करता है। पुत्रकी अभिलाषा रखनेवाला पुत्र प्राप्त करता है, भार्याकी कामनावाला भार्या प्राप्त करता है तथा धनार्थी व्यक्ति धन प्राप्त करता है। परम श्रद्धा-भक्तिके साथ भगवान् गणेशजीका ध्यान करते हुए इस स्तोत्रका प्रतिदिन इक्कीस बार पाठ करनेसे सम्पूर्ण मनोरथोंकी प्राप्ति होती है।' इस प्रकार कहनेके अनन्तर सम्पूर्ण जगत्के आधार, सुन्दर मुखवाले वे भगवान् गजानन सभीके देखते-देखते अन्तर्धान हो गये ॥ १३-१४१/२॥ तदनन्तर देवताओंने सुन्दर मुखमण्डलवाली एक मूर्तिका निर्माण किया और उसे रत्ननिर्मित एक विशाल मन्दिरमें प्रतिष्ठापित किया और अत्यन्त विख्यात उनका 'सुमुख' यह नाम रखा। उस मूर्तिका पूजन करके तथा उसे प्रणाम करके सभी देवता अपने-अपने स्थानोंके लिये चले गये। अपने-अपने कर्तव्योंमें तत्पर रहनेवाले उन सभी मुनियोंने भी [गणेशजीकी एक उत्तम मूर्तिकी स्थापना करके उसकी] पूजा की और 'एकदन्त' यह प्रसिद्ध नाम रखा ॥ १५-१७१/२ ॥ गन्धर्वों तथा किन्नरोंने अत्यन्त श्रेष्ठ सुवर्णमय मन्दिरमें गणेशजीकी एक दूसरी उत्तम प्रतिमा स्थापित Kalyana Visheshank 2021_Section_10_1_Back
उ०ख०-अ०१२ ] * देवताओंको गणेशजीसे अनेक वरदानोंकी प्राप्ति * २६९ 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐 की और अनेक प्रकारसे उसकी भलीभाँति पूजा करके उस मूर्तिका 'कपिल' यह उत्तम नाम रखा। इसी प्रकार गुह्यकों, चारणों तथा सिद्धोंने गणेशजीकी एक दूसरी मूर्तिका निर्माण किया और उस श्रेष्ठ मूर्तिकी बहुत बड़े मन्दिरमें स्थापना की। स्थापना-प्रतिष्ठाके अनन्तर उन्होंने प्रणाम किया और उसका पूजन किया। उन सभीने यथार्थ नामवाला उसका 'गजकर्ण' यह प्रसिद्ध नाम रखा। उसके कृपाप्रसादसे वे सभी विमानपर आरूढ़ होकर देवलोकको गये॥ १८-२१॥ मनुष्योंने 'लम्बोदर' इस नामसे गणेशजीकी मूर्ति स्थापित की। वन्य जीवों ने एक दूसरी श्रेष्ठ मूर्ति स्थापित की और 'विकट' इस नामसे उसकी पूजा की। तदनन्तर वे वनको चले गये। इसी प्रकार पर्वतों तथा वृक्षोंने एक दूसरी मूर्तिकी स्थापनाकर उसकी पूजा की तथा उसका 'विघ्ननाशन' यह नाम रखकर वे पृथ्वीमें अवस्थित हो गये। उन गणेशजीकी कृपासे वे पर्वत तथा वृक्ष भी कीर्तिको प्राप्त हुए॥ २२-२४॥ सभी पक्षियोंने रत्नमयी तथा स्वर्णमयी मूर्तिकी स्थापना की। उन्होंने उस मूर्तिका 'गणाधिप' यह नाम रखा, तदनन्तर उस मूर्तिका पूजन किया और उसे प्रणाम किया॥ २५॥ सभी सर्पोंने गणनायक गणेशजीकी एक मूर्ति स्थापित की और उन्होंने उसका 'धूम्रकेतु' यह प्रसिद्ध नाम रखा। सभी जलाशयोंने एक शुभ प्रतिमाकी स्थापना की और उस मूर्तिका 'गणाध्यक्ष' यह नाम रखकर बड़े ही महोत्सवके साथ उसका पूजन किया॥ २६-२७॥ कृमि तथा कीटादिगणोंने और वनस्पतियों एवं ओषधियोंने मिलकर गणेशजीकी एक श्रेष्ठ मूर्ति स्थापित की, जो 'भालचन्द्र' नामसे प्रसिद्ध हुई॥ २८॥ दूसरे सचेतन प्राणियोंने विनायक गणेशजीकी एक महान् मूर्ति बनाकर रत्ननिर्मित मन्दिरके मध्य उसकी प्रतिष्ठा की, गणेशजीकी वह मूर्ति 'गजानन' इस नामसे विख्यात हुई। उस मूर्तिका उन्होंने भक्ति-भावपूर्वक पूजन किया। वह 'गजानन' नामक गणेश-प्रतिमा सभीकी सभी अभिलाषाओंको पूर्ण करनेवाली है। जिन-जिन सचेतन प्राणियोंने उस गजानन नामक महामूर्तिका पूजन किया था, वे अपनी-अपनी जातिमें महान् कीर्तिको प्राप्त हुए। भगवान् गणेशजीकी कृपासे सभी अपने-अपने कार्यमें दक्ष हुए तथा अत्यन्त सुखी हो गये॥ २९-३० १/२॥ [ब्रह्माजी बोले-हे व्यासजी!] गणेशजीके प्रत्येक नामका वर्णन करनेकी सामर्थ्य मुझमें नहीं है। उनके अनन्त नामोंमेंसे सार-सार ग्रहणकर उनके सहस्रनाम स्तोत्रकी रचना की गयी है। उन सहस्र नामोंमें भी जो बारह नाम सारभूत हैं, उनका मैंने निरूपण किया है। हे ब्रह्मन्! जैसे समुद्र-मन्थनके समय (अनन्त रत्नोंमेंसे) रत्नसागर समुद्रसे चौदह प्रधान रत्न निकले हैं, वैसे ही ये बारह नाम हैं। इस प्रकार मैंने संक्षेपमें गणेशजीकी नाम-महिमा बतलायी, उन्हें विस्तारसे बतलानेमें न तो (हजार मुखवाले) शेष समर्थ हैं, न भगवान् महादेव समर्थ हैं, न मैं (ब्रह्मा) समर्थ हूँ और न विष्णु ही समर्थ हैं तो फिर हे सत्यवतीनन्दन व्यासजी! अन्य इन्द्रादि देवताओं, मशक आदि प्राणियों, यक्षों तथा राक्षसोंकी क्या गणना? इसलिये सभी कार्यों [के आरम्भ]-में भगवान् गजाननका पूजन करना चाहिये॥ ३१-३५॥ जो विघ्नोंका समूल उच्छेद करनेवाले देवाधिदेव गणेशजीका पूजन नहीं करता है, वह दुरात्मा चाण्डालके समान दूरसे ही परित्याज्य है॥ ३६॥ मुनि बोले-[हे ब्रह्मन्!] उन बारह नामोंका आप मुझसे क्रमशः कथन कीजिये। उन नामोंका श्रवण करने तथा पाठ करनेसे सब कार्य निर्विघ्नतासे सम्पन्न हो जाते हैं॥ ३७॥ ब्रह्माजी बोले-सुमुख, एकदन्त, कपिल, गजकर्ण, लम्बोदर, विकट, विघ्ननाशन, गणाधिप, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचन्द्र तथा गजानन-इन बारह नामोंका जो विद्यारम्भ, विवाह, प्रवेश, यात्राप्रस्थान, संग्राम तथा संकटके समय पाठ करता है अथवा इन्हें सुनता है, तो उसके कार्यमें कोई विघ्न उपस्थित नहीं होता॥ ३८-४०॥ सभी विघ्न-बाधाओंको शान्त करनेके लिये श्वेत वस्त्र धारण करनेवाले, चन्द्रमाके समान श्वेत आभावाले, चार भुजाओंको धारण करनेवाले तथा प्रसन्न मुखमण्डलसे समन्वित भगवान् गणेशका ध्यान करना चाहिये॥ ४१॥ करोड़ों कन्यादानोंके करनेसे, करोड़ों यज्ञ तथा व्रत-उपवास करनेसे, विविध प्रकारकी तपस्याओं, सभी Kalyana Visheshank 2021_Section_10_2_Front
२७० * पुराणं हि गणेशस्य काममोक्षप्रदं नृणाम् * [ श्रीगणेशपुराण- 卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐卐
तीर्थों तथा पुण्यक्षेत्रोंकी यात्राओंसे, हजार भार (एक | निरूपण कर दिया। उन्होंने भी गणेशजीकी उपासनाके तौल) सुवर्णका दान करनेसे तथा अन्य करोड़ों प्रकारके | फलका अन्त नहीं पाया और न ही वे गणेशजीकी नाम- दानोंसे, कृच्छ्र, तप्तकृच्छ्र, पराक तथा चान्द्रायण व्रतोंको | महिमाको पूर्ण रूपसे जान पाये ॥ ५१ १/२ ॥ करनेसे जो पुण्य प्राप्त होता है, वह गणेशजीके इन | भृगुजी बोले-हे राजन्! इस प्रकारसे बारह नामोंके पाठ करनेसे प्राप्त होनेवाले पुण्यके सौवें | गणेशजीकी वह अद्भुत महिमा मैंने आपको बतलायी, भागके बराबर भी नहीं है ॥ ४२-४३ १/२ ॥ | जिसे प्रसन्न हुए ब्रह्माजीने व्यासजीके समक्ष निरूपित जो मनुष्य प्रातःकाल उठ करके शौच-स्नान | किया था। हे राजन्! सोमकान्त ! [गणेशपुराणके] आदिसे निवृत्त हो पवित्र होकर समाहित चित्तसे श्रद्धा- | इस उपासनाखण्डका मैंने वर्णन किया, यदि आपको भक्तिपूर्वक इन बारह नामोंका पाठ करता है, उस | श्रवण करनेमें श्रद्धा हो तो मैं गणनाथ गणेशजीके व्यक्तिको कोई भी विघ्न बाधा नहीं पहुँचाते। उसके | अन्य चरितको भी बताऊँगा, जो कि सम्पूर्ण पापोंका सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं और अन्तमें वह मोक्ष प्राप्त | नाश करनेवाला है ॥ ५२-५४ ॥ करता है ॥ ४४-४५ ॥ | सूतजी बोले-हे शौनक आदि महर्षियो ! इस उसके दर्शन करनेसे सभी लोग पवित्र हो जाते हैं। | प्रकारसे मैंने विविध कथाओं तथा उनके मध्य आनेवाली इसलिये हे मुने ! शाक्त समुदायवाले हों, शैव हों या वैष्णव | अवान्तर कथाओंसे समन्वित गणेशजीकी उस उपासनाका हों—सभी गणेशजीके इन द्वादश नामोंका पाठ करके | वर्णन आपके समक्ष किया, जिसका वर्णन ब्रह्माजीने अपने सभी कार्योंको करते हैं, तो फिर गणेशजीको अपना | महर्षि वेदव्यासके लिये किया था और उसी पापनाशक इष्ट माननेवाले गाणेश-सम्प्रदायके लोग ऐसा करें तो | उपासनाका निरूपण महर्षि भृगुने राजा सोमकान्तके इसमें आश्चर्यकी कौन-सी बात है ? ॥ ४६-४७ ॥ | समक्ष किया था ॥ ५५-५६ ॥ हे ब्रह्मन्! इन बारह नामोंमेंसे किसी एक भी | जो व्यक्ति इस श्रेष्ठ गणेशपुराणका श्रवण करता नामका उच्चारण कार्यके प्रारम्भमें किये बिना कोई भी | है, वह सभी आपत्तियोंसे मुक्त होकर, अनेक भोगोंका कार्य सिद्ध नहीं होते। इसलिये किसी एक नामका | उपभोग करके, पुत्र-पौत्रादिसे सम्पन्न होकर ज्ञान- उच्चारण अवश्य करना चाहिये ॥ ४८ ॥ | विज्ञानसे समन्वित हो जाता है और गणेशजीकी कृपासे जो दुष्ट हैं, नास्तिक हैं, उनके भी जो-जो कार्य | उत्तम मुक्ति प्राप्त करता है। सैकड़ों करोड़ कल्प बीत सिद्ध होते हैं, [उसमें गणेशानुग्रह ही मुख्य हेतु है], वे | जानेपर भी उसका [इस संसारमें] पुनरागमन नहीं (नास्तिकादि) भी [वास्तवमें] नाम-महिमाको जाने | होता ॥ ५७-५८ १/२ ॥ बिना ही अर्थात् अज्ञानमें गणेशजीके बीजमन्त्रका उच्चारण | जो व्यक्ति अत्यन्त श्रद्धा-भक्तिपूर्वक इस गणेश- करके अपना कार्य करते हैं ॥ ४९ ॥ | पुराणको सुनाता है तथा जो सुनता है—दोनों ही इस हे मुने ! इस प्रकार मैंने आपके समक्ष गणेशजीकी | पुराणके सुनने-सुनानेसे मिलनेवाले कहे गये फलको सम्पूर्ण महिमाको अत्यन्त संक्षेपमें बतलाया और उनकी | प्राप्त करते हैं, जिस प्रकार राजा सोमकान्तने अत्यन्त उपासनाका जो विविध प्रकारका फल है, उसका भी | श्रद्धा-भक्तिपूर्वक इस पुराणको सुननेसे [अभीष्ट] फलको अपनी बुद्धिके अनुसार निरूपण किया ॥ ५० ॥ | प्राप्त किया था, वैसे ही आप लोग भी सर्ववेत्ता और भगवान् विष्णुने जितना कहा था, उतनेका मैंने | सुखी हो जायेंगे ॥ ५९-६० ॥
॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणके अन्तर्गत उपासनाखण्डमें 'ब्रह्मा एवं व्यास और भृगु तथा सोमकान्तके संवादमें गजानन नाम- निरूपण' नामक बानबेवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ९२ ॥ ॥ इस प्रकार श्रीगणेशपुराणका उपासनाखण्ड पूर्ण हुआ ॥