गीतगोविन्दम् (महाकवि जयदेव - सम्पूर्ण १२ सर्ग व २४ अष्टपदी सटीक)
Gita Govinda of Jayadeva with Hindi Commentary
महाकवि जयदेव / पं. रामचन्द्र मिश्र द्वारा
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः ९९ [तथा] करचरणोरसि (हस्तपदवक्षसि) मणिगण-भूषण-किरण- विभिन्न-तमिस्रं (मणिगणभूषणानां मणिमयालङ्काराणां किरणेन विभिन्नं निराकृतं तमिस्रम् अन्धकारो येन तादृशम्) [मम मनः रासे विहितविलासमित्यादि] ॥४॥ अनुवाद—अतिशय रोमाञ्चसे परिप्लुत होकर अपने सुकोमल भुज-पल्लवके द्वारा हजारों-हजारों गोप-युवतियोंको समालिङ्गित करनेवाले एवं कर, चरण और वक्षस्थलमें ग्रथित मणिमय आभूषणोंकी किरणोंसे दिशाओंको आलोकित करनेवाले श्रीकृष्णका मुझे स्मरण हो रहा है। पद्यानुवाद— पुलक युवती भुज अति आलिङ्गित पद कर मणि द्युति निशि तम चूर्णित॥ हरि मूरतका ध्यान हो आता अनजान॥ बालबोधिनी—इस समय श्यामसुन्दरके उन कोमल-कोमल पल्लवोंके समान हस्तोंका मुझे स्मरण हो रहा है, जो प्रभूत रोमाञ्चसे युक्त हैं और जिनसे वे सहस्र गोपियोंको परिवेष्टित कर उनका समालिङ्गन करते हैं। उनके कर, चरण तथा हृदयस्थलके आभूषणोंके सौन्दर्यकी किरणोंसे सम्पूर्ण अन्धकार विदूरित हो गया है॥४॥ जलद-पटल-बलदिन्दु-विनिन्दक-चन्दन-तिलक-ललाटं। पीन-पयोधर-परिसर-मर्दन-निर्दय-हृदय-कवाटम्— रासे हरिमिह ... ... ॥५ ॥ अन्वय—सखि, जलद-पटल-बलदिन्दु-विनिन्दक-चन्दन- तिलक-ललाटं (जलद-पटलेन मेघसमूहेन बलन् परिस्फुरन् यः इन्दुः चन्द्रः तस्य विनिन्दकः तिरस्कारकः चन्दनतिलकः ललाटे यस्य तादृशं) [तथा] पीन-पयोधर-परिसर-मर्दन-निर्दय-
१०० श्रीगीतगोविन्दम् हृदय-कवाटम् (पीनयोः स्थूलयोः पयोधरयोः स्तनयोः यः परिसरः परिणाहः विस्तार इति यावत् तस्य मर्दनाय निर्दयः हृदयकवाटः विशालं वक्षः यस्य तादृशम्; अत्र हृदयस्य दृढ़त्व-विस्तीर्णत्वाभ्यां कवाटत्वेन निरूपणम्) [मम मनः रासे विहित-विलास-मित्यादि] ॥५॥ अनुवाद—अपने ललाटमें मनोहर चन्दनके तिलकको धारणकर नवीन जलद मण्डलमें विद्यमान चञ्चल चन्द्रमाकी महती शोभाको पराभूतकर अनिर्वचनीय सुषमाको धारण करनेवाले एवं वर युवतियोंके पीन पयोधरोंके अमूल्य प्रान्त भागको अपने सुविशाल सुदृढ़ वक्षःस्थलसे निपीडित करनेमें सतत अनुरक्त कवाटमय (किवाड़ स्वरूप) निर्दय-हृदय श्रीकृष्णका मुझे बार-बार स्मरण हो रहा है। पद्यानुवाद— चन्दन तिलक ललाट विचर्चित, जलद पटलमें विधु सम दर्शित। युवती पीन पयोधर मर्दित, अपनी निर्दयता पर हर्षित। हरि मूरतका ध्यान, हो आता अनजान ॥ बालबोधिनी—सजल बादलोंके बीच चञ्चल चन्द्रमाकी शोभा अत्यधिक प्रेक्षणीय होती है। श्रीकृष्णके श्यामवर्णका विस्तृत ललाट-पटल ही सजल मेघतुल्य है और उसपर श्वेतवर्णका चन्दन तिलक आह्लादप्रदायी चन्द्रमाकी छटाओंका भी तिरस्कार करनेवाला है। रतिकालमें युवतियोंके कोमल स्तनोंको अपने विशाल वक्षःस्थलसे बड़ी ही निर्दयतापूर्वक मर्दन करनेवाले श्रीकृष्णका मुझे अतिशय स्मरण हो रहा है ॥५॥
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश—केशवः १०१ मणिमय-मकर मनोहर-कुण्डल-मण्डित-गण्डमुदारं। पीतवसन मनुगत-मुनि-मनुज-सुरासुरवर-परिवारं— रासे हरिमिह ... ... ॥६॥ अन्वय—सखि, मणिमय-मकर-मनोहर-कुण्डल-मण्डित-गण्डं (मणिमयाभ्यां मणिप्रचुराभ्यां मकराभ्यां मकराकार-मनोहर- कुण्डलाभ्यां मण्डितौ शोभितौ गण्डौ यस्य तम्) [तथा] अनुगत-मुनि-मनुज-सुरासुर-वर-परिवारम् (अनुगताः सौन्दर्यादिना आकृष्टाः मुनि-मनुज-सुरासुराणां वराः श्रेष्ठाः परिवाराः परिग्रहाः येन तादृशम्) उदारं (महान्तम्) पीत-वसनम् (पीताम्बरम्) [हरिं मम मनः रासे विहितविलास-मित्यादि ॥६॥ अनुवाद—जिनके कपोल-युगल मणिमय मनोहर मकराकृति कुण्डलोंके द्वारा सुशोभित हो रहे हैं, जिन्होंने कामिनी जनोंके मनोभिलाषको पूर्ण करनेमें महान उदार भाव अर्थात् दक्षिण नायकत्वको धारण किया है, जिन पीताम्बरधारी श्रीकृष्णने अपनी माधुरीका विस्तारकर सुर, असुर, मुनि, मनुष्य आदि अपने श्रेष्ठ परिवारको प्रेमरसमें सराबोर कर दिया है, उन श्रीकृष्णका मुझे बरबस ही स्मरण हो रहा है। पद्यानुवाद— युग्म कपोल रत्न-मणि मण्डित, मकर मनोहर कुण्डल लम्बित सुन्दर पीत वसन परिवेष्टित, मुनि, सुर, असुर, पद्म-पद पूजित हरि मूरतका ध्यान, हो आता अनजान॥ बालबोधिनी—श्रीकृष्णके कानोंमें लटकनेवाले कुण्डल मकराकृतिके हैं, जिनसे उनके कपोलद्वय समलंकृत हैं। दक्षिण नायक हैं, पीताम्बर धारण करते हैं। नारदादि मुनि, भीष्मादि मनुष्य, प्रह्लादादि असुर तथा इन्द्रादि देवगण उनका श्रेष्ठ परिवार है। ऐसे श्रीकृष्णका मुझे स्मरण हो रहा है॥६॥
१०२ श्रीगीतगोविन्दम् विशद-कदम्बतले मिलितं कलि-कलुषभयं शमयन्तं मामपि किमपि तरङ्गदनङ्गदृशा मनसा रमयन्तं— रासे हरिमिह ... ... ॥७॥ अन्वय—विशद-कदम्बतले (पुष्पित-कदम्बतरुतले) मिलितं (मया सह सङ्गतं) कलि-कलुषभयं शमयन्तं (कलिः कलहः कलुषं मालिन्यः प्रेमकलहोद्भूतं चित्तमालिन्यं तदपनयन्तं चाटुभिरितिशेषः; यद्वा कलिजनित-पाप-तापभयं निवारयन्तं) किमपि (अनिर्वचनीयं यथा तथा) तरङ्गदनङ्ग-दृशा (तरङ्ग इव आचरन् अनङ्गो यत्र तया दृशा दृष्ट्या) मामपि (मामेव) रमयन्तं (मया सह रतिं ध्यायन्तमित्यर्थः) [रासे विहित- विलासमित्यादि] ॥७॥ अनुवाद—विशाल एवं सुविकसित कदम्ब वृक्षके नीचे समागत होकर मेरी अपेक्षामें प्रतीक्षा करनेवाले विविध प्रकारके आश्वासनयुक्त चाटुवचनोंके द्वारा विच्छेद भयको सम्यक् रूपसे अपनयन (दूरीभूत) करनेवाले प्रबलतर अनङ्ग रसके द्वारा चञ्चल नेत्रोंसे तथा नितान्त स्पृहायुक्त मानसमें मेरे साथ मन-ही-मन रमण करनेवाले श्रीकृष्णका स्मरण कर मेरा हृदय विकल हो रहा है। पद्यानुवाद— विशद कदम्बतले उपवेष्टित, जन मनसे कलि भय अपसारित निज अपाङ्गसे मम मन पूरित, सुन्दर मोहन कवि जय वर्णित हरि मूरतका ध्यान, हो आता अनजान ॥ बालबोधिनी—श्रीराधा कहती हैं—हे सखि! वे अतिशय उत्कण्ठाके साथ इस विशाल कदम्बके नीचे सङ्केत स्थानपर मेरी प्रतीक्षा करते रहते हैं। प्रणय कलह होनेपर विच्छेदके भयसे चाटु वाक्यों द्वारा मनाते रहते हैं। इस तरह वे मुझे
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः १०३ अपनी सरस दृष्टि तथा सानुराग मनसे आनन्दित करते रहते हैं। ‘मामपि’—मुझे भी आनन्दित करते रहते हैं, अर्थात् प्रियतम श्रीकृष्णकी चेष्टाएँ इतनी मनोज्ञ हैं कि उनको देखकर मैं भी हर्ष-प्रकर्षका अनुभव करती हूँ॥७॥ श्रीजयदेव-भणितमतिसुन्दर-मोहन-मधुरिपु-रूपं। हरि-चरण-स्मरणं संप्रति पुण्यवतामनुरूपं॥ रासे हरिमिह ... ... ॥८॥ अन्वय—अति-सुन्दर-मोहन-मधु-रिपु-रूपं (अतिशयेन सुन्दरं मोहनं मनोहरं मधुरिपोः श्रीकृष्णस्य रूपं यत्र तादृशं) श्रीजयदेव-भणितं (श्रीजयदेवोक्तं) सम्प्रति (अधुना) पुण्यवतां (सुकृतिशालिनां भगवद्भक्तानां साधूनां) हरि-चरण-स्मरणं प्रति अनुरूपं (योग्यं तादृशभावेन आस्वादनीयमिति भावः) [भवतु इति शेषः] [रासे विहितविलासमित्यादि] ॥८॥ अनुवाद—श्रीजयदेव कविने सम्प्रति हरिचरण स्मृतिरूप इस काव्यको भगवद्-भक्तिमान पुण्यशाली पुरुषोंके लिए प्रस्तुत किया है, जिसमें श्रीकृष्णके अतिशय सुन्दर मोहन रूपका वर्णन हुआ है। इसका आस्वादन मुख्यरसके आश्रयमें रहकर ही किया जाना चाहिये। बालबोधिनी—पञ्चम प्रबन्धका उपसंहार करते हुए श्रीजयदेव कविने कहा है कि इस प्रबन्धका प्रणयन प्रेमाभक्तियुक्त पुण्यवान पुरुषोंके द्वारा श्रीकृष्णके श्रीचरणकमलोंका स्मरण करनेके लिए किया गया है। ‘चरण’ का अर्थ रासलीला आदिसे है, जो भक्तोंके लिए आज भी अनुकूल है। यह अतीव सुन्दर लीला है और वही श्रीकृष्णके श्रीचरणकमलोंके स्मरणका साधन है, जिसे श्रीराधा कभी भुला नहीं पाती। इस अष्टपदी प्रबन्धमें लय छन्द है। जिसका लक्षण है—‘मुनिर्यगणैर्लयमामन्नन्ति’। इस पाँचवे प्रबन्धका नाम है ‘मधुरिपुरत्नकण्ठिका’।
१०४ श्रीगीतगोविन्दम् गणयति गुणग्रामं भ्रामं भ्रमादपि नेहते वहति च परितोषं दोषं विमुञ्चति दूरतः। युवतिषु वलत्तृष्णे कृष्णे विहारिणि मां विना पुनरपि मनो वामं कामं करोति करोमि किम् ॥१॥ इति श्रीगीतगोविन्दे पञ्चमः सन्दर्भः। अन्वय—[ननु श्रीकृष्णस्त्वां विहाय अन्याभिश्चेत् विहरति तर्हि तं किमिति स्मरसीति स्वाभिप्रायं वक्ष्यमाणं सखीं प्रत्याह]—सखि, युवतिषु (गोपाङ्गनासु) वलत्तृष्णे (वलन्ती प्रस्फुरन्ती तृष्णा रमणाकाङ्क्षा यस्य तादृशे) [अतएव मां बिना विहारिणि (मां विहाय अन्यया सह रममाणेऽपीति भावः) कृष्णे [मम] वामं (प्रतिकूलम् अवाध्यमिति यावत्) मनः पुनरपि कामं (अभिलाषं) करोति, गुणग्रामं (श्रीहरेः गुणसमूहं) गणयति (विचारयति); भ्रमादपि भ्रामं (विस्मरणं) न ईहते (चेष्टते; न कथमपि विस्मरतीत्यर्थः); परितोषं (तृप्तिं) [तत्स्मरणेन इति शेषः] वहति; [तथा] दोषं (अवज्ञाजनितमपराधं) दूरतः मुञ्चति (परिहरति, न गणयतीत्यर्थः); किं करोमि [नास्त्यन्या मे गतिरिति भावः] ॥१॥ अनुवाद—“श्रीकृष्णने तुम्हें प्रत्याख्यान किया है, फिर भी तुम क्यों उनके प्रेममें व्याकुल हो रही हो”—प्रियसखिके द्वारा इस प्रकार भर्त्सना किये जानेपर श्रीराधा कहने लगी—सखि ! श्रीकृष्ण मुझे परित्यागकर दूसरी-दूसरी युवतियोंके साथ अतिशय अनुरागके साथ विहार कर रहे हैं, यह देखकर उनके प्रति अनुराग दिखाना व्यर्थ है, यह मैं जानती हूँ, फिर भी मैं क्या करूँ, उनके प्रति मेरी प्रबल आसक्ति किसी तरह से दूर नहीं होती है, मैं तो उनके गुणोंकी गणना ही करती रहती हूँ, अपने उत्कर्षका अनुभवकर आनन्दमें उन्मत्त हो जाती हूँ, भ्रमसे भी मुझे उनके प्रति क्रोध नहीं होता, उनके दोषोंको देखे बिना ही सन्तोषका अनुभव करती
द्वितीयः सर्गः-अक्लेश-केशवः १०५ हूँ, उनकी बार-बार स्पृहा करती हूँ, सखि, वे मुझसे भुलाये नहीं जाते-मैं क्या करूँ? पद्यानुवाद- सपनोंमें सुधि बनकर आते। सखि वे भुला भुला कर भाते॥ निरगुणियाके गुण ही मनमें 'गुन-गुन' स्वर भर जाते। पर-रत होने पर भी मुझमें रति बनकर ढर जाते॥ सखि! वे भुला-भुला कर भाते। सपनोंमें सुधि बन कर आते॥ बालबोधिनी-षष्ठ प्रबन्धके प्रारम्भमें अपनी रहःवार्त्ताकी ओर अधिक विवृति करते हुए श्रीराधाजी कहती हैं-सखि! अन्य गोपियोंके साथ विहार करनेवाले उन श्रीकृष्णके प्रति मेरे मनने दाक्षिण्य भावको धारण किया है, मेरे न चाहने पर भी यह उनकी गुणावलीका स्मरण करता रहता है, उनको प्राप्त करनेकी कामना करता है। 'भ्रामं भ्रमादपि नेहते'-यहाँ 'भ्राम' शब्द क्रोधका वाचक है। मेरा मन भूलसे भी उनके प्रति क्रोध करना नहीं चाहता। उनकी 'परनायिकासक्ति', 'मदुपेक्षाकारिता' आदि दोषोंको देखना नहीं चाहता, पूर्णरूपेण सन्तुष्ट ही रहता है, मैं क्या करूँ? इस श्लोकमें श्रीराधा उत्कण्ठिता नायिकाके रूपमें प्रस्तुत है। उत्कण्ठिताका लक्षण है- उत्का भवति सा यस्या वासके नागतः प्रियः। तस्यानागमने हेतुं चिन्तयन्त्याकुला यथा॥ अर्थात् जिस नायिकाकी शय्यापर नायक नहीं आता है, वह अपने प्रियतमके नहीं आनेके कारणके विषयमें व्याकुल होकर सोचती रहती है-इसलिए उसे उत्कण्ठिता कहा जाता है। इस श्लोकमें हरिणी नामक छन्द, यमक नामक
१०६ श्रीगीतगोविन्दम् शब्दालङ्कार, संशय एवं दीपक नामक अर्थालङ्कार एवं क्रियौचित्य है। प्रस्तुत श्लोक षष्ठ प्रबन्धकी पुष्पिका मात्र है॥१॥ इति श्रीगीतगोविन्दे पञ्चमः सन्दर्भः। गीतम् ॥६॥ मालव गौड़ रागेण एक ताली तालेन च गीयते निभृत-निकुञ्ज-गृहं गतया निशि रहसि निलीय वसन्तं चकित-विलोकित-सकल-दिशा रति-रभस-भरेन हसन्तं ॥१॥ सखि हे केशि-मथनमुदारम्। रमय मया सह मदन-मनोरथ-भावितया सविकारम् ॥ध्रुवम्॥ अन्वय—सखि, निभृत-निकुञ्ज-गृहं गतया (निर्ज्जननिकुञ्ज- गृहं प्रस्थितया) [मया सह] निशि (रात्रौ) [तदलाभात् मम वैकल्यादि-दिदृक्षया] रहसि (एकान्ते) निलीय (आत्मानं संगोप्य) वसन्तं (तिष्ठन्तं) [केशिमथनम्.....]; [तथा] चकित-विलोकित- सकलदिशा (चकितं कृष्णं कुत्र निलीयते इति इति सशङ्कं यथा तथा विलोकिता दृष्टा सकला दिक् यया तादृश्या) [मया सह] रति-रभस-भरेण (रतौ यः रभसः औत्सुक्यं तस्य भरेण आतिशय्येन) हसन्तं (मद्वैकल्यं समीक्ष्येतिशेषः) [केशिमथनम् ....]; [तथाच] मदन-मनोरथ-भावितया (मदनेन प्रेम्णा यः मनोरथः अभिलाषः तेन भावितया युक्तया) [मया सह] सविकारम् (कामवशेन भावान्तरगतम्) उदारः (महान्तं मनोरथदातारमित्यर्थः) केशिमथनं रमय (रतिं कारय) ॥१॥ अनुवाद—मालव राग तथा एकताली तालके द्वारा यह गीत गाया जाता है, इसकी गति द्रुत है। हे सखि! वह केशिमथन श्रीकृष्ण, जो मदन-सन्तापका शान्तिविधान करनेमें कभी अनुदार नहीं होते और जिनका
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः १०७ मन मेरे प्रति अतिशय अनुरागके कारण विमोहित हुआ है, उनके साथ मेरा अनङ्ग विषयक मनोरथ कैसे सिद्ध होगा ? इसी भावनासे मैं व्याकुल हो रही हूँ। अब तुम उनके साथ मेरा मिलन सम्पादन करा दो। जो विहित पूर्व सङ्केतानुसार निशीथमें निभृत निकुञ्ज-गृहमें आकर, मैं उनके लिए कैसी उत्कण्ठिता हूँ अथवा उनके अदर्शनसे मुझमें कितनी तड़प है, इस कौतुक भावके साथ निकुञ्जवनके गोपनतम स्थानमें छिपकर देखनेवाले, वे कब आयेंगे ? ऐसी चिन्तामें निमग्ना जब थकित चकित नेत्रोंसे देखती थी, तब मेरी कातरताको देखकर शृङ्गार रसभरी हास्यसुधासे मुझको आनन्दित करनेवाले उदार तथा केशी नामक दैत्यका वध करनेवाले श्रीकृष्णका मुझ-कामकेलिकी इच्छासे परिपूर्ण अन्तःकरणवाली तथा रतिचेष्टाएँ करनेवालीके साथ अनङ्ग सम्बन्धीय मनोरथ सिद्ध कराओ ॥१॥ पद्यानुवाद— निशि अन्धियारी ऋतु वसन्त सखि ! घन निकुञ्ज वन नन्दन री। खोज रहे कबसे दिशि दिशिमें, थकित चकित दृग् खंजन री। ले चल वहीं थमे जिससे यह शाश्वत जी का क्रन्दन री। रति-रस-भीने जहाँ विहँसते छिपे खड़े नन्दनन्दन री ॥ बालबोधिनी—काम ज्वरसे सन्तप्ता हृदया श्रीराधा सखीसे कृष्णानुसन्धानकी अभिलाषा व्यक्त करती हैं। प्रस्तुत श्लोकमें उस प्रसङ्गका प्रकाश है, जिसमें उन्होंने अपने प्राणनाथको रतिक्रीड़ाके द्वारा सुख प्रदान किया था, यह गाढ़तम रहस्यपूर्ण लीला है। 'सखि ! रमय केशिमथनमुदारम् मया सह'—हे सखि ! केशिनिसूदनके साथ मेरा रमण कराओ। यहाँ तो श्रीराधाजीकी स्वाभिलाषा व्यक्त हुई है, अपने सुखकी वासना प्रकट हुई है, यह शुद्धभक्तिकी परिभाषाके विपरीत है। अतः ऐसी अभिलाषा क्यों ?
१०८ श्रीगीतगोविन्दम् इसके उत्तरमें कहते हैं कि गोपियोंने सबकुछ त्यागकर श्रीकृष्णसे प्रीति की है, उनमें अपने सुखका लेशमात्र भी नहीं है। पुनः जबतक परस्पर गाढ़ अनुराग न हो तबतक प्रेम परिस्फुट नहीं होता। प्रेमीके हृदयमें प्रेमकी वासना जाग्रत कराने हेतु प्रेयसीको स्वानुराग प्रदर्शित करना होता है, यह प्रेमका स्वभाव है। एकदेशीय प्रेममें रसाभास दोष आ जाता है। कहा गया है— अनुरागोऽनुरक्तायां रसावह इति स्थितिः। अभावेत्वनुरागस्य रसाभासं जगुर्बुधाः ॥ अर्थात् प्रीति जब अनुरक्ता स्त्रीमें होती है, तब वह रसवर्द्धनकारी होती है, परन्तु अनुरागके अभावमें तो रसाभास ही हो जाता है, ऐसा विद्वानोंका मत है। अतः यहाँ श्रीराधाका श्रीकृष्णके प्रति अनुराग रस- वर्द्धनकारी है। सखि! कृष्णने सर्वप्रथम मेरे साथ रमणकर रतिसुखका अनुभव किया था, उनके विरहमें वही क्रीड़ा-सुख मुझे बार-बार स्मरण हो रहा है, जिससे मेरा चित्त व्याकुल हो रहा है। सम्प्रति मेरा हृदय 'मादनाख्य' मदन रसमें विभावित हो रहा है। मनोरथके प्रदाता केशीमथनका विरह मुझे असहनीय हो रहा है। सखि! उनसे मेरा रमण कराओ। इस प्रकार कविने श्रीराधाका श्रीकृष्णके प्रति और श्रीकृष्णका श्रीराधाके प्रति अनुराग प्रदर्शित किया है। यदि मिलन प्रसङ्ग पहले दिखाया होता तो रसाभास दोष हो जाता। 'सविकारम्' पदके द्वारा श्रीराधा कह रही हैं—मुझमें काम विकार उत्पन्न हो गये हैं। कामजनित विकार मनमें उत्पन्न होनेपर नारियाँ व्याजान्तरसे अर्थात् बहाना बनाकर अपने प्रियतमको नाभि, स्तन आदि दिखाती हैं।
द्वितीयः सर्गः-अक्लेश-केशवः १०९ रसिक सर्वस्व नामक व्याख्यामें कहा गया है कि- नाभिमूलकुचोदरप्रकटनव्याजेन यद्योषितां साकांक्षं मुहुरीक्षणं स्खलितता नीवीनिबन्धस्य च। केशभ्रंसन संयमौ चकमितुर्मित्रादि सन्दर्शनैः सौभाग्यादि गुण प्रशस्ति कथनैः तत्सानुरागेङ्गितकम्॥ अर्थात् कामविकार उत्पन्न होनेपर स्त्रियाँ अनुरागपूर्ण चेष्टाएँ करती हैं। जैसे किसी माध्यमसे अपनी नाभि, स्तन तथा उदर दिखलाती हैं, अपने प्रेमीको सस्पृह दृष्टिसे बारम्बार देखती हैं, नीवी-बन्धन स्खलित हो जाता है, केशोंका भ्रंशन और संयमन होता है, प्रियतमके मित्रोंको सम्यक् प्रकारसे देखती हैं, उनके साथ अपने इष्टके सौभाग्य तथा गुणोंकी प्रशंसा करती हैं। इस प्रकारकी रतिपूर्ण चेष्टा करनेवाली मेरे साथ श्रीकृष्णको मिला दो। 'मदन मनोरथ भावितया' - मेरा अन्तःकरण कामजनित कामनाओंसे परिपूर्ण हो गया है। चेष्टा भवति पूत्रार्यो रत्युत्थानातिसक्तयोः । सम्भोगो विप्रलम्भश्च स शृङ्गारो द्विधामतः ॥ अर्थात् जहाँपर रतिकी उद्दीपन क्रियामें अत्यासक्त स्त्री तथा पुरुष शृङ्गारिक चेष्टाएँ किया करते हैं, वहाँ पर शृङ्गार दो प्रकारका होता है- सम्भोग तथा विप्रलम्भ। मुझ विरहिणीकी जैसी अभिलाषा श्रीकृष्णमें है, वैसी ही अभिलाषा वे मुझमें रखते हैं, सखि ! मुझे उनसे मिला दो। यहाँपर शृङ्गार रसकी सम्पूर्ति हुई है। श्रीराधाजी कह रही हैं-जब मैं निशीथ रात्रिमें निभृत निकुञ्जके अभिसार स्थानमें पहुँची, तब उस लतागृहमें श्रीश्यामसुन्दरको न देखकर बड़ी विकलतासे चतुर्दिग् देखने लगी, उस समय सघन-कुञ्जमें छिपकर निवास करनेवाले श्रीकृष्ण मेरी उत्कण्ठाको देखने लगे। जब मैं चकित नेत्रोंसे उनका अनुसन्धान करने लगी,
११० श्रीगीतगोविन्दम् तब वे रतिके उत्साहसे युक्त होकर समस्त दिशाओंको उल्लसितकर हँसते-हँसते मेरे सामने प्रकट हो गये। सखी री, उन्हीं कृष्णसे मुझे मिला दो॥१॥ प्रथम समागम लज्जितया पटु-चाटु-शतैरनुकूलम्। मृदु-मधुर-स्मित-भाषितया शिथिलीकृत-जघन-दुकूलम्— सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥२॥ अन्वय—प्रथम-समागम-लज्जितया (प्रथमः आद्यः यः समागमः सङ्गमः तेन लज्जितया जातलज्जया) [मया सह] पटुचाटुशतैः (पटूनि नारी-मनोहरण-निपुणानि-निपुणानि यानि चाटूनां प्रियवादनां शतानि तैः) अनुकूलं (अनुकूलयन्तं कृतापराधं मां क्षमस्वेति असकृत् कथयन्तं) [केशिमथनम्..], [तथा] मृदु-मधुर-स्मित-भाषितया (मृदु मधुरं यत् स्मितम् ईषद्धासः तेन सह भाषितं भाषणं यस्याः तथाभूतया) [मया सह] शिथिलीकृत-जघन-दुकूलं (शिथलीकृतं प्रभ्रंशितं जघनस्थं दुकूलं वसनं येन तादृशं) [केशिमथनम्.....] ॥२॥ अनुवाद—प्रथम मिलनमें स्वभावसुलभ लज्जासे अत्यन्त विमुग्ध देखकर मेरी लज्जाको दूर करनेके लिए उन्होंने अनेक प्रकारकी अनुनय-विनयरूप वचन परम्पराका प्रयोग किया। उनकी चाटुकारितापूर्ण बातोंसे विमुग्ध होकर मैं कोमल तथा मधुर मुस्कानके साथ उनसे वार्तालाप करने लगी, उस समय मेरे जघन-प्रदेशके वस्त्रको हटानेवाले विदग्ध श्रीकृष्णसे मुझे मिला दो॥१॥ पद्यानुवाद— प्रथम मिलनकी बेला आयी, चढ़ व्रीड़ाके स्यन्दन री। किन्तु मधुर बोलोंसे उनके, बनी स्वयं रस-रञ्जन री॥ बालबोधिनी—श्रीराधा सखीसे कहती हैं—यद्यपि प्रियतम श्रीकृष्णसे यह मेरा प्रथम मिलन नहीं था, फिर भी मैं उनके समक्ष ऐसी चेष्टा कर रही थी, जिस प्रकार कोई नायिका
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः १११ प्रथम समागमके कालमें अपने प्रियतमके समीप बहुत लज्जित होती है। श्रीकृष्ण उसी समय अपने चाटुवाक्योंसे मुझे अपने मनो can play role/अनुकूल बनाते जाते थे। मैं उनके उन मधुर वचनोंसे आह्लादित होती थी और मधुर मुस्कानके साथ उनसे मृदु भाषण करती थी। जैसे ही वे मुझे मनो can play role/मनोनुकूल देखते थे—तभी मेरी जंघाके वस्त्रोंको उन्मोचित कर देते थे। मैं उन्हीं श्रीकृष्णके साथ रमण करना चाहती हूँ—सखी! मुझे उनसे मिलाओ। प्रथम समागम—यह रति-रस नवनवायमान रूपमें ही नित्य अनुभूत होता है॥३॥ किशलय-शयन-निवेशितया चिरमुरसि ममैव शयानम्। कृत-परिरम्भण-चुम्बनया परिरभ्य कृताधरपानम्— सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥३॥ अन्वय—किशलय-शयन-निवेशितया पल्लव-शय्याशायितया) [मया सह] चिरं (बहुक्षणं) ममैव उरसि (वक्षसि) शयानं [केशिमथनम्.....] [तथा] कृत-परिरम्भण-चुम्बनया (कृतं परिरम्भणं चुम्बनञ्च यया) [मया सह] परिरभ्य [आलिङ्ग्य] कृताधरपानं (कृताधरचुम्बनं) [केशिमथनम्.....] ॥३॥ अनुवाद—मनोरम, नवीन एवं कोमल पल्लवोंकी शय्यापर जिन्होंने मुझे सुलाकर मेरे हृदयके ऊपर बड़े उल्लसित होकर सुखसे शयन किया था, जिनका मैंने प्रगाढ़रूपसे आलिङ्गन एवं चुम्बन किया था, पुनः जिन्होंने उसी प्रबलतर अनङ्ग रसमें निमज्जित होते हुए मेरा परिरम्भण कर मेरे अधरसुधाका बारम्बार पान किया था, सखि! उन्हीं प्राणप्रियतम श्रीकृष्णसे मुझे मिला दो ॥३॥ पद्यानुवाद— भूली वदन वसनकी सुधि सब, भूली पूजा-वन्दन री। मेरी शय्या किशलय उनकी, मेरे उरका स्पन्दन री॥
११२ श्रीगीतगोविन्दम् भूली किन अधरोंने किनका, लिया मधुर कब चुम्बन री। किन घड़ियोंमें हुआ हमारा, युग-युगका परिरम्भण री ॥ बालबोधिनी—सखि ! वे श्रीकृष्ण सङ्केत-स्थानमें मुझे कोमल पल्लवोंसे रचित शय्यापर सुला देते थे, इसके पश्चात् वे मेरे वक्षःस्थलपर चिरकालतक रमण करते थे। मैं उन श्रीकृष्णका आलिङ्गन कर उनका चुम्बन कर लेती थी। उस समय श्रीकृष्ण भी मुझे आलिङ्गन करके मेरे अधरसुधाका पान करते थे। सखी मुझे उन श्रीकृष्णसे मिलन करा दो। कृत परिरम्भण—इस प्रकारके आलिङ्गनको रसमञ्जरीकारने क्षीरनीर नामक आलिङ्गन बताया है और कथनकी पुष्टिके लिए पञ्चसायक नामक ग्रन्थका प्रमाण दिया है। रसिकप्रियाकारने इस प्रकारके आलिङ्गनको तिल-तण्डुल नामक आलिङ्गन माना है और अपने कोकशास्त्रका प्रमाण दिया है ॥३॥ अलस-निमीलित-लोचनया पुलकावलि-ललित-कपोलम् श्रमजल-सकल-कलेवरया वरमदन-मदादतिलोलम्— सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥४॥ अन्वय—अलस-निमीलित-लोचना (अलसेन सुरतश्रमजातेन आलस्येन निमीलिते मुकुलिते विलोचने यस्याः तादृश्या) [मया सह] पुलकावलि-ललित-कपोलं (पुलकानां रोमाञ्चानाम् आवल्या श्रेण्या चुम्बनादिति भावः ललितौ कपोलौ गण्डौ यस्य तादृशं) [केशिमथनम्.....] [तथा] श्रमजल-सकल-कलेवरया (श्रमजलं स्वेदाम्बु सकलकलेवरे यस्याः तादृश्या) [मया सह] वर-मदनमदात् (प्रवृद्ध-मनसिज-विकारात् हेतोः) अतिलोलं (मां प्रति नितरां साकाङ्क्षं) [केशिमथनम्.....] ॥४॥ अनुवाद—जिनके साथ मदन-आमोदमें अप्रत्याशित सुखसे मेरी आँखें अलसा गयीं, मुँद गयीं, उस विलास सुखसे श्रीकृष्णके कपोलयुगलने अत्यन्त मनोज्ञ तथा ललित रूप
द्वितीयः सर्गः-अक्लेश-केशवः ११३ धारण किया था, मदन-आमोदजनित श्रमके कारण निःसृत स्वेदविन्दुओंस मनोर देहवाली मुझे देखकर उस प्रबलतर मदन रसमें मत्त होकर अनङ्ग रसका रसास्वादन करनेवाले अति चञ्चल श्रीकृष्णसे हे सखि ! मुझे अति शीघ्र मिला दो ॥४ ॥ पद्यानुवाद- मेरे मिलित लोचन उनका, पुलक ललित वपु-कम्पन री। श्रम-सीकरसे सिञ्चित तन यह, उनमें रतिका गुञ्जन री ॥ बालबोधिनी-सखि ! रतिसुखसे क्लान्त हुआ मेरा शरीर अलसा जाता था और मेरी आँखें मुँद जाती थीं। कामजनित चिन्ताके कारण सारा शरीर स्वेद-विन्दुओँसे सिक्त हो जाता था। उस समय मेरी यह दशा देखकर श्रीकृष्णके हृदयमें कामोद्रेक जनित हर्ष उदित होता था, जिससे उनके कपोलयुगलमें सुमनोहर लावण्य प्रकाशित होने लगता था। वे प्रबलतर मदन आमोदमें निमग्न हो जाते थे। मेरी देहलताको देखकर वे चञ्चल हो उठते थे, हे सखि ! उन्हीं श्रीकृष्णसे मुझे मिला दो। सुरतानन्दसे श्रीराधाके शरीरकी पसीनेसे लथपथता श्रीराधाके पूर्वानुभूत सुखानन्दकी सम्पूर्ति व्यक्त कर रही है॥४॥ कोकिल-कलरव-कूजितया जित-मनसिज-तन्त्र-विचारम्। श्लथ-कुसुमाकुल-कुन्तलया नखलिखित-घन-स्तनभारं- सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥५ ॥ अन्वय-कोकिल-कलरव-कूजितया (कोकिलस्य कलरव इव कूजितं अव्यक्त-भाषितं यस्याः तया) [मया सह] जित-मनसिज-तन्त्र-विचारं (जितः अभिभूतः मनसिज-तन्त्रस्य कामशास्त्रस्य विचारः येन तं कामशास्त्रविशारदमित्यर्थः; अतएव शास्त्रोक्त-क्रियातिक्रमो नाशङ्कनीयः) [केशिमथनम्.....] [तथा] श्लथ-कुसुमाकुलकुन्तलया (श्लथानि सुरतलीला स्खलितानि
११८ श्रीगीतगोविन्दम् कुसुमानि येभ्यस्तादृशाः, आकुलाः बन्धनराहित्यात् विक्षिप्ताः कुन्तलाः यस्यास्तादृश्या) [मया सह] नख-लिखित-घन-स्तन-भारं (नखैः लिखितौ अङ्कितौ घनयोः पीवरयोः स्तनयोः भारौ विस्तारौ येन तम्) [केशिमथनम्.....] ॥५॥ अनुवाद-रतिशास्त्रके निगूढ़ तत्त्वको सम्यक् रूपसे जाननेवाले तथा उसका अनुष्ठान करनेवाले जिन श्रीकृष्णके साथ सुरतकालमें मैं कोकिलके कलरवके समान कुहक उठी, मेरा कबरी-बन्धन खुल गया और उसमें संयुक्त कुसुमावली शिथिल होकर गिर गयी, उन्होंने अपने नखोंके आघातसे मेरे पीन स्तनयुगल पर न जाने क्या-क्या लिख दिये, हे सखि! उन प्रियतम श्रीकृष्णसे मुझे मिला दो ॥५॥ पद्यानुवाद- नख-क्षत उर यह नव कुसुमोंका, बिखरा कबरी-बन्धन री ॥५॥ बालबोधिनी-श्रीराधा अपनी सखीसे श्रीकृष्णके साथ अनुभूत वाम्य रतिका वर्णन कर रही है। सुरतकालके समय मैं कोयलके समान शब्द करती थी। 'कलरव' शब्दः पारावत पर्यायः। रसिक सर्वस्वकारने कहा है "रतिकाल" के समय नायकके द्वारा चुम्बन इत्यादि किये जानेके समय नायिका कोयल, पारावत आदिके समान सीत्कारकी आवाज करती है। श्रीकृष्ण मेरे केशोंको पकड़कर मेरा चुम्बन करते थे तथा मेरे अधरोंका पान करते थे। रतिक्रीड़ामें प्रवृत्त होकर वे मेरे पीन तथा सघन स्तनों पर नखक्षत करते थे-सखी, मुझे उनसे मिला दो ॥५॥ चरण-रणित-मणि-नूपुरया परिपूरितं सुरत-वितानम्। मुखर-विशृंखल मेखलया सकच-ग्रह-चुम्बनदानम्- सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥६॥
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश—केशवः ११५ अन्वय—चरण-रणित-मणि-नूपुरया (चरणयोः पादयोः रणितौ शब्दितौ मणिनूपुरौ मणिमय-मञ्जीरौ यस्याः तादृश्या) [मया सह] परिपूरित-सुरत-वितानं (परिपूरितः सम्पूर्णतां प्रापितः सुरतवितानः परि-रम्भण-विस्तारः येन तादृशं) [केशिमथनम्....] [तथा] मुखर-विशृंखलामेखलया (पूर्वं मुखराः शब्दायमानाः पश्चाच्च विशृंखला त्रुटितगुणा मेखला काञ्ची यस्याः तादृश्या) [मया सह] सकच-ग्रह-चुम्बन-दानं (सकचग्रहंकेशग्रहणपूर्वकं यथा तथा चुम्बनदानं येन तथोक्तं) [केशिमथनम्....] ॥६॥ अनुवाद—केलिक्रीड़ा कालमें मेरे चरणोंके मणिखचित नूपुरोंकी रुन्झुन् ध्वनि गूँज उठती थी, करधनी मुखरित होकर क्रमानुसार विशृंखलित हो गयी थी। उस सुरतक्रीड़ाका परिपूर्ण विस्तार करनेवाले, मेरे केशपाशको ग्रहणकर मुखमण्डल पर बारम्बार चुम्बन करनेवाले श्रीकृष्णसे मुझे मिला दो। पद्यानुवाद— मेरी ये पायल बज उठती रह रहकर मृदु झन-झन री ॥६॥ बालबोधिनी—सखि ! जिस समय श्रीकृष्ण सुचारु रूपसे सुरतक्रीड़ाका सम्पादन करते थे, उस समय मेरे पैरोंके मणिपूरित नूपुर झंकृत हो उठते थे। पहले तो मेरी कटि- करघनी बजने लगती थी, किन्तु बादमें वह टूट जानेके कारण निःशब्द हो जाती थी। मेरे केशोंको पकड़कर वे मेरा चुम्बन करते थे, हे सखि! मुझे उन्हीं श्रीकृष्णसे मिला दो ॥६॥ रति-सुख-समय-रसालसया दरमुकुलित-नयन-सरोजम्। निःसह-निपतित-तनुलतया मधुसूदनमुदितमनोजम्— सखि हे केशिमथनमुदारम् ... ... ॥७॥ अन्वय—रतिसुख-समय-रसालसया (रत्या यत् सुखं तस्य यः समयः कालः तत्र यः रसः चेतसो द्रवीभावः तेन
११६ श्रीगीतगोविन्दम् अलसया निश्चेष्टया) [मया सह] दरमुकुलित-नयन-सरोजम् (दरमुकुलिते ईषन्मुद्रिते नयनसरोजे लोचनपङ्कजे यस्य तादृशं) [केशिमथनम्...] [तथा] निःसह-निपतित तनुलतया [निःसहं शिथिलम् अपाटवं यथा तथा निपतिता तनुलता यस्याः तादृश्या [मया सह] उदित-मनोजं (उदितः आविर्भूतः मनोजः कामो मयि अभिलाष इति यावत् यस्य तादृशं) मधुसूदनं [केशिमथनम्....]॥ [अत्र मधुसूदनमिति श्लिष्टम्; अनेन भृङ्गो यथा अन्यकुसुमावलीनां मधु क्रमेणास्वादयन् कमलिन्या उत्कर्षमनुभूय तस्यामेवासक्तो भवति तद्वदयमपीति स्वमससो वैदग्ध्यमेव बोधितम्; अतएव उदितमनोजम् इतिविशेषणं सर्वथा सङ्गच्छते ॥७॥ अनुवाद—उनके साथ रति-विलास करती हुई अतिशय अनङ्गसुखके अनुभवसे अलसा गयी थी, मेरा अङ्ग-अङ्ग अवसन्न हो गया था, मेरी देहलता रतिश्रमके कारण सामर्थ्यरहित होकर एकान्तमें निर्जीव होकर निढाल हो गयी, उस समय जिन श्रीकृष्णके नयनकमल अनङ्ग-रससे सिक्त ७ नं. श्लोकका तात्पर्य— अलसाका अर्थ है मन्थरा। रतिसुख समये द्वयोरेककालं रेतःकण क्षरण समये यो रसः तदेकाग्री भावस्तेन अलसा मन्थरा। दर मुकुलिते अर्थात् ईषत् निमीलिते। निःसहा—असमर्थः। उदित मनोजम् अर्थात् अभ्युदित कामम्। निपतित तनुलता अर्थात् विपरीत रति। असमर्था— च्युति कालोत्तरावस्था इत्यर्थ। भरत मुनिने कहा है— अङ्गे स्वेदः श्लथत्वं च केशवस्त्रादि संवृत्ति। जाते च्युति सुखे नार्या विरामेच्छा च गम्यते॥
द्वितीयः सर्गः—अक्लेश-केशवः ११७ होकर ईषत् खुले हुए थे और जिनके मनमें विषमतर मदनविकार निरन्तर विहार कर रहा था, सखि री! उन प्रियतम श्रीकृष्णसे मेरा मिलन करा दो ॥७॥ पद्यानुवाद— मुरझाई मैं इधर, उधर वे मुकुलित केशि-निकन्दन री ॥७॥ बालबोधिनी—श्रीराधा रतिसुखके अनुभवमें डूबकर अलसा गयी तथा श्रीकृष्णने अपने नेत्रकमलोंको सामान्य रूपसे बन्द कर लिये हैं। भ्रमर जैसे एक-एक कर सभी पुष्पोंपर बैठकर मधुपान करता है, परन्तु कमलिनीका उत्कर्ष देखकर उसमें अतिशय आसक्त रहता है तथा प्रमत्त होकर मधुपान करते हुए उसीमें ही विश्राम करता है, वैसे मधुसूदन पुष्पोंके जैसे समस्त गोपियोंका मधुपान करने पर भी सबको छोड़कर राधा-कमलिनीमें अतिशय आसक्त हैं तथा वहीं उनका विश्राम स्थल है। उसीमें ही समस्त प्रकारके रतिसुखका आनन्द अनुभव करते हैं। इस प्रकार श्रीराधाके मनमें श्रीकृष्णकी विदग्धताका अनुभव होनेपर वह भी अनुरागिणी हो गयी। आज श्रीराधाके मनमें श्रीहरिके साथ लीलाविनोद करते हुए पूर्व अनुभूत विषय स्मरण होनेसे व्याकुल होकर सखीसे कहने लगी—सखि! उन श्रीकृष्णसे मिला दो ॥७॥ श्रीजयदेव-भणितमिदमतिशय-मधुरिपु-निधुवन-शीलम्। सुखमुत्कण्ठित-गोपवधू-कथितं वितनोतु सलीलम्— सखि हे केशीमथनमुदारम् ... ... ॥८॥ अन्वय—इदम् उत्कण्ठित-गोप-वधू-कथितं (उत्कण्ठितायाः कृष्णप्राप्तौ उत्सुकाया गोपवध्वा राधिकायाः कथितं यत्र तत्) सलीलम् (सविलासम्) अतिशय-मधुरिपुनिधुवन-शीलं (अतिशयेन मधुरिपोः कृष्णस्य निधुवनं सुरतं शीलयति स्मारयतीति तत्)
११८ श्रीगीतगोविन्दम् श्रीजयदेवभणितम् (श्रीजयदेवोक्तिः) [भक्तानां] सुखं वितनोतु (विस्तारयतु) सखिहे.... ॥८॥ अनुवाद—श्रीजयदेव कविद्वारा विरचित विरह-विधुरा उत्कण्ठिता नायिकाद्वारा वर्णित श्रीकृष्णके प्रगाढ़तर शृङ्गार विषयक सुरत-वृत्तान्त पढ़ने और सुननेवाले भागवत-जनोंका कल्याण वर्द्धन करें॥८॥ पद्यानुवाद— राधा वर्णित मधुक्रीड़ाका, करता ‘कवि’ अभिनन्दन री॥८॥ बालबोधिनी—इस गीतका उपसंहार करते हुए श्रीजयदेव कवि कहते हैं कि यह गीत मैंने प्रतिपादित किया, परन्तु इस गीतमें वर्णित समस्त प्रसङ्गका वर्णन श्रीराधाजीने अपनी सखीके समक्ष प्रस्तुत किया है। इस गीतका वर्णन करनेवाली श्रीराधा उत्कण्ठिता नायिका हैं और गीतमें विदग्ध श्रीकृष्णकी कामक्रीड़ा-विषयक चरित्रोंका विस्तारके साथ वर्णन हुआ है। भ्रमर जैसे एक-एक करके फूलोंपर बैठकर मधुपान करता है, परन्तु कमलिनीका उत्कर्ष देखकर उसीमें आसक्त हो जाता है और प्रसन्न होकर मधुपान करते हुए उसीमें विश्राम करता रहता है, उसी प्रकार श्रीमथुसूदन भी पुष्पवत् समस्त गोपियोंका त्याग कर मेरा उत्कर्ष जानकर मेरे प्रति अत्यासक्त रूपसे अनुरागी हुए हैं। मैं भी कृष्णकी रति- विदग्धताका अनुभवकर उनकी अनुरागिणी हो गयी हूँ। श्रीराधाके मनमें पूर्व अनुभूत लीलाओंका स्मरण होनेपर अतिशय अधीर होकर उन्होंने श्रीश्यामसुन्दरसे मिलनेके लिए अपनी सखीको अपनी हृदयकी बात सुनायी। श्रीजयदेव कवि वर्णित परम उत्कण्ठिता निधुवन-नागरी श्रीराधाका श्रीकृष्णके प्रति अनुराग तथा सुरत-क्रीड़ाका यह वर्णन सबका मङ्गल विधान करे। इस सम्पूर्ण गीतमें विप्रलम्भ शृङ्गार-रस है तथा लय छन्द है॥८॥