विस्तृत हरिवंश पुराण (हरिवंशपर्व, विष्णुपर्व व भविष्यपर्व सहित)
Harivamsha Purana Hindi
महर्षि वेदव्यास द्वारा
स्रोत: Harivamsha Purana Complete (Mahabharata Supplement) (उद्गम)
भविष्यपर्व ] पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९१२
ढक दिया, ठीक वैसे ही, जैसे वर्षा-ऋतुमें बादल अपनी जलधाराओंसे पर्वतको आच्छादित कर देते हैं ॥ ६७ १/२ ॥
ते पीडयन्तः पवनं क्रुद्धाः सप्त महारथाः ॥ ६८ ॥
प्रजासंहरणे घोराः सोमं सप्त ग्रहा इव ।
क्रोधमें भरे हुए वे सात पौलोम महारथी वायुदेवको उसी तरह पीड़ा देने लगे, जैसे प्रजाके संहार-कालमें सात घोर ग्रह सोमको पीड़ित करने लगते हैं ॥ ६८ १/२ ॥
ततो दक्षिणमक्षोभ्यं नानारत्नविभूषितम् ॥ ६९ ॥
करं गजकराकारमुद्यम्य युधि मारुतः ।
तेषां मूर्धसु दैत्यानां पातयामास वीर्यवान् ॥ ७० ॥
निहता वायुवेगेन तेन सप्त महारथाः ।
तब बल-पराक्रमसे सम्पन्न वायु देवताने किसीसे भी क्षुब्ध न किये जाने योग्य, नाना प्रकारके रत्नोंसे विभूषित तथा हाथीकी सूँड़के समान आकारवाले दाहिने हाथको ऊपर उठाकर उसीसे युद्धस्थलमे उन सातों पौलोमोंके मस्तकपर प्रहार किया । उस वायुतुल्य वेगशाली कर-प्रहारसे वे सातों महारथी मारे गये ॥ ६९–७० १/२ ॥
त्यक्त्वा प्राणान् पुलोमा तु विव्याध नवभिः शरैः ॥ ७१ ॥
प्रदर्पितमसंहायं दृष्ट्वा वायुं सनातनम् ।
तब पुलोमाने सनातन वायु देवताको दर्पयुक्त और अजेय देख प्राणोंका मोह छोड़कर नौ बाणोंसे उन्हे बींध डाला ॥ ७१ १/२ ॥
असंचिन्त्य शरौघांस्ताञ्ज्वलितांश्च पुलोमतः ॥ ७२ ॥
तेषां विदार्य तेजांसि दानवानां महात्मनाम् ।
शोणितक्लिन्नमुकुटा गैरिकाका इवाद्वयः ॥ ७३ ॥
पुलोमाकी ओरसे आये हुए उन प्रज्वलित बाणसमूहोंकी चिन्ता न करते हुए उन महाकाय दानवोंके तेज (मस्तक) को विदीर्ण करके वायु देवताने उनके मुकुटोंको रक्तसे भिगो दिया । उस समय वे दैत्य गेरुसे भीगे हुए पर्वतोंके समान प्रतीत होते थे ॥ ७२-७३ ॥
ते भिन्नवर्मास्थिभुजाः पतन्तो भान्ति दानवाः ।
मातङ्गयूथसम्भग्नाः पुष्पिता इव पादपाः ॥ ७४ ॥
कवच, हड्डी और भुजाओंके छिन्न-भिन्न हो जानेसे पृथ्वीपर गिरते हुए वे दानव हाथियोंके झुंडद्वारा तोड़े गये पुष्पयुक्त वृक्षोंके समान प्रतीत होते थे ॥ ७४ ॥
तेषां विदारितैर्देह्रैर्दानवानां महात्मनाम् ।
ततः प्रावर्तत नदी रौद्ररूपा भयावहा ॥ ७५ ॥
उन महाकाय दानवोंके विदीर्ण किये हुए शरीरोंसे खूनकी एक भयंकर नदी बह चली, जिसका स्वरूप बड़ा ही रौद्र था ॥ ७५ ॥
प्रस्रवन्ती रणे रक्तं भीरूणां भयवर्धिनी ।
देवदैत्यगजाश्वानां रुधिरौघपरिप्लुता ।
रणभूमिरभूद्रौद्रा तत्र तत्र सहस्रशः ॥ ७६ ॥
वह रणभूमिमें रक्तका स्रोत बहाती हुई भीरु पुरुषोंके मनमें भयकी वृद्धि कर रही थी। देवताओं और दैत्योंके हाथी-घोड़ोंके रक्तके प्रवाहमें जहाँ-तहाँ सहस्रों स्थानोंमें डूबी हुई वह रणभूमि बड़ी भयंकर प्रतीत हो रही थी ॥ ७६ ॥
सम्भृता गतसत्त्वैश्च यक्षराक्षसखेचरैः ।
सानुगैः सपत्ताकैश्च सोपासङ्गरथध्वजैः ॥ ७७ ॥
निर्जीव यक्ष, राक्षस तथा खेचरोंसे वह भूमि भरी हुई थी। उनके सेवक, ध्वजा, पताका, उपासङ्ग और रथ सभी वहाँ बिखरे पड़े थे ॥ ७७ ॥
शीर्णकुम्भैस्तथा नागैर्घण्टाभिस्तु विभूषितैः ।
सुवर्णपुङ्खैर्ज्वलितैर्नाराचैस्तिग्मतेजसैः ॥ ७८ ॥
देवदानवनिर्मुक्तैः सविषैरुरगैरिव ।
घण्टोंसे विभूषित गजराज धराशायी हो गये थे, उनके कुम्भस्थल फट गये थे। सोनेके पर लगे हुए प्रचण्ड तेजवाले प्रज्वलित बाण, जिन्हे देवताओं और दानवोंने छोड़ा था, विषैले सर्पोंके समान वहाँ पड़े हुए थे ॥ ७८ १/२ ॥
प्रासतोमरनाराचैः शक्तिखङ्गपरश्वधैः ॥ ७९ ॥
सुवर्णविकृतैश्चापि गदामुसलपट्टिशैः ।
कनकाङ्गदकेयूरैर्मणिभिश्च सकुण्डलैः ॥ ८० ॥
तनुत्रैः सतलत्रैश्च हारैर्निष्कैश्च शोभनैः ।
हृतैश्च दितिजैस्तत्र शस्त्रस्यन्दनवर्जितैः ॥ ८१ ॥
पतितैरपि विद्धैश्च शतशोऽथ सहस्रशः ।
प्रास, तोमर, नाराच, शक्ति, खड्ग, फरसे, सुवर्णनिर्मित गदा, मुसल, पट्टिश, सोनेके बाजूबन्द, केयूर, मणि, कुण्डल, कवच, दस्ताने, हार, सुन्दर पदक, शस्त्र तथा रथसे रहित मरे हुए दैत्य तथा घायल होकर पड़े हुए सैकड़ों और हजारों सैनिकोंसे वह रणभूमि भर गयी थी ॥ ७९–८१ १/२ ॥
निपातितध्वजरथो हतवाजिसुरद्विपः ॥ ८२ ॥
विमर्दो देवदैत्यानां सदृशः कर्मणा वभौ ।
जहाँ बहुत-से ध्वज और रथ गिराये गये थे, घोड़े, हाथी और रथी मार डाले गये थे, वह देवताओं तथा दैत्योंका विमर्द (संग्राम) उनके कर्मके अनुरूप ही प्रतीत होता था ॥
अथ दैत्यसहस्रेण पौलोमेन महारथः ॥ ८३ ॥
संवृतः पवनः श्रीमान् गदामुसलपाणिना ॥ ८४ ॥
तदनन्तर हाथोंमें गदा और मुसल लिये हुए पौलोम नामवाले एक सहस्र दैत्योंने श्रीमान् महारथी पवनदेवको घेर लिया ॥ ८३-८४ ॥
ते जघ्नुः शतसाहस्राः पवनं दानवोत्त्माः ।
तैर्वध्यमानः स वभौ समन्तादर्पितैः शरैः ॥ ८५ ॥
फिर तो लाखों श्रेष्ठ दानवोंने पवनदेवको मारना आरम्भ किया। वे चारों ओरसे बाण मारकर उन्हें चोट पहुँचाने लगे। शरीरमें धँसे हुए उन बाणोंसे उनकी अद्भुत शोभा हो रही थी ॥ ८५ ॥
९१२ श्रीमहाभारते खिलभागे [ हरिवंश
हत्वाष्टौ तत्र योधानां शतानि पवनः प्रभुः। कृत्वा मार्गं सुरश्रेष्ठो ननाद सुमहास्थः॥ ८६॥ प्रभावशाली, महारथी, सुरश्रेष्ठ पवनदेवने वहाँ आठ सौ पौलोम योद्धाओंका वध करके अपने लिये मार्ग बना लिया और बड़े जोरसे सिंहनाद किया ॥ ८६॥
अद्यापि च सुविस्तीर्णः पन्थाः संदृश्यते दिवि। नाम्ना वायुरथो नाम सिद्धाः पश्यन्ति तं दिवि ॥ ८७॥ आज भी आकाशमें वह सुविस्तृत मार्ग दिखायी देता है, जो वायुरथके नामसे प्रसिद्ध है। सिद्ध पुरुष द्युलोकमें उसका दर्शन करते हैं ॥ ८७ ॥
वैशम्पायन उवाच हयग्रीवस्तु दितिजः पूषणं प्रति वीर्यवान्। ननाद सुमहानादं सिंहनादं महारथः॥ ८८॥ वैशम्पायनजी कहते हैं- जनमेजय! हयग्रीव नामक पराक्रमी एवं महारथी दैत्यने पूषापर आक्रमण करके बड़े जोरसे सिंहनाद किया ॥ ८८॥
विस्फार्य सुमहच्चापं हेमजालविभूषितम्। पूषणं दितिजोऽपश्यत् क्रुद्धो घोरेण चक्षुषा ॥ ८९॥ क्रोधमें भरे हुए उस दैत्यने सोनेकी जालीसे विभूषित विशाल धनुषको तानकर पूषाकी ओर घोर दृष्टिसे देखा ॥
भुजाभ्यामाददानस्य संदधानस्य चै शरान्। मुञ्चतः कर्षतो चापि ददृशुस्तन्न नान्तरम् ॥ ९० ॥ उस दैत्यके दोनों हाथोंसे बाणोंके लेने, धनुषपर रखने, प्रत्यञ्चाको खींचने और उन बाणोंको छोड़नेमें कितने क्षणका अन्तर होता है, यह कोई भी वहाँ देख नहीं पाते थे ॥ ९० ॥
अग्निकचक्रोपमं दीप्तं मण्डलीकृतकार्मुकम्। तदासीद् दानवेन्द्रस्य सव्यदक्षिणमस्यतः ॥ ९१ ॥ दायें-बायें दोनों ओर बाण छोड़ते हुए उस दानवराजका दीप्तिमान् धनुष मण्डलाकार होकर अलातचक्रके समान प्रतीत होता था ॥ ९१ ॥
रुक्मपुङ्खैस्ततस्तस्य चापमुक्तैः शितैः शरैः। प्राच्छाद्यन्त शिलाधौतैर्दिशः सूर्यस्य च प्रभाः॥ ९२॥ उसके धनुषसे छूटे हुए तीखे बाणोंसे, जिनमें सोनेके पर लगे थे और जिन्हें सानपर चढ़ाकर तेज किया गया था, सम्पूर्ण दिशाएँ और सूर्यकी प्रभाएँ भी आच्छादित हो गयीं ॥
ततः कनकपुङ्खानां शराणां नतपर्वणाम्। नभश्चराणां नभसि दृश्यन्ते बहवो व्रजाः ॥ ९३॥ तदनन्तर झुकी हुई गाँठ और सुवर्णमय पंखवाले आकाशचारी बाणोंके बहुतसे समूह अन्तरिक्षमें दिखायी देने लगे ॥ ९३ ॥
गिरिकूटनिभाच्चापात् प्रभवन्तः शरोत्तमाः। श्रेणीभूताः प्रकाशन्ते यान्तः श्येना इवाम्बरे ॥ ९४॥ पर्वतशिखरके समान उसके विशाल धनुषसे प्रकट होने- वाले उत्तम बाण आकाशमें श्रेणीबद्ध होकर उड़ते हुए बाजोंके समान सुशोभित होते थे ॥ ९४ ॥
गृध्रपत्रांश्शिलाधौतान् कार्तस्वरविभूषितान्। महावेगान् प्रशस्ताग्रान् मुमोच दितिजः शरान् ॥९५॥ वह दैत्य गीधके पंख लगे हुए, शिलापर तेज किये गये, सुवर्णसे विभूषित, महान् वेगशाली तथा अच्छी नोकवाले बाणोंका प्रहार कर रहा था ॥ ९५ ॥
ततश्चापबलोद्भूताः शातकुम्भविभूषिताः। देहे समयकीर्यन्त पूष्णः संनिहिताः शराः ॥ ९६॥ तदनन्तर धनुषसे बलपूर्वक उठे हुए सुवर्णभूषित बाण पूषाके शरीरमें गिरने और धँसने लगे ॥ ९६ ॥
ते व्योम्नि रुक्मविकृताः सम्प्रकाशन्त सर्वशः। खद्योता इव घर्मान्ते खे चरन्तः समन्ततः ॥ ९७ ॥ जैसे वर्षा-ऋतुमें जुगनुओंके समुदाय आकाशमें सब ओर विचरते हैं, उसी प्रकार वे सुवर्णनिर्मित बाण व्योममण्डलमें सब ओर प्रकाशित हो रहे थे ॥ ९७ ॥
शिलाधौताः प्रसन्नाग्राः पूषणं सिषिचुः शराः। पर्वतं वारिधाराभिर्यथा प्रावृषि तोयदाः ॥ ९८ ॥ जैसे वर्षाकालमें बादल अपनी जलधाराओंसे पर्वतको नहलाते हैं, उसी प्रकार शिलापर चढ़ाकर तेज किये गये स्वच्छ अग्रभागवाले वे बाण मानो पूषाको सींच रहे थे ॥९८॥
ततः प्रच्छादयामास पूषणं शरवृष्टिभिः। पर्वतं वारिधाराभिश्छादयन्निव तोयदः ॥ ९९ ॥ तत्पश्चात् अपनी जलधाराओंसे पर्वतको आच्छादित करनेवाले मेघकी भाँति हयग्रीवने अपने बाणोंकी वर्षासे पूषाको ढक दिया ॥ ९९ ॥
ततः सम्पूर्णोऽदेवस्य बलं वीर्यं पराक्रमम्। व्यवसायं च सत्त्वं च पश्यन्ति त्रिदशाद्भुतम् ॥१००॥ उस समय सब देवता पूषासहित उस दैत्यके बल, वीर्य, पराक्रम, व्यवसाय और धैर्यको अद्भुतरूपसे देख रहे थे ॥
तां समुद्रादियोद्गतां शरवृष्टिं समुत्थिताम्। नाचिन्तयत् तदा पूषा दैत्यं चाभ्यद्रवद् रणे ॥१०१॥ तदनन्तर समुद्रसे उठी हुई जलवर्षाके समान उस बाणवर्षाकी पूषाने कोई परवा नहीं की। उन्होंने तत्काल ही रणभूमिमें उस दैत्यपर धावा किया ॥ १०१ ॥
हेमपृष्ठं महानर्घं पूष्ण आसीन्महाधनुः। विकृतं मण्डलीभूतं शक्राशनिरिवापरा ॥१०२॥ पूषाका विशाल धनुष बड़े जोरसे टङ्कार करनेवाला था। उसके पृष्ठभागमें सोना जड़ा हुआ था। वह खींचा जानेपर मण्डलाकार हो दूसरे इन्द्र-वज्रके समान जान पड़ता था ॥
ततः शराः प्रादुरासन् पूरयन्त इवाम्बरम् ॥१०३॥ सुवर्णपुङ्खाः पूष्णस्ते प्रभवन्तः शरासनात्। मालेव रुक्मपुङ्खानां वितता व्योम्नि पत्रिणाम् ॥१०४॥
भविष्यपर्व ] पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९१३
प्रादुरासीन्महाघोरा बृहती पूषकार्मुकात् । तत्पश्चात् पूषाके धनुषसे सोनेके पर लगे हुए बाण आकाशको भरते हुए-से प्रकट होने लगे । उस समय पूषाके शरासनसे आकाशमें सुनहरे पंखवाले बाणोंकी महाघोर, विस्तृत एवं विशाल माला-सी प्रकट हो गयी ॥१०३-१०४ १/२॥
ततो व्योम्नि विभक्तानि शरजालानि सर्वशः ॥१०५॥ आहतानि व्यशीर्यन्त शरैः संनतपर्वभिः । फिर तो झुकी हुई गाँठवाले बाणोंसे आहत हो वे दैत्यके बाणजाल आकाशमें छिन्न-भिन्न हो सब ओर बिखरकर गिरने लगे ॥ १०५ १/२ ॥
ततः कनकपुङ्खानां छिन्नानां कङ्कवाससाम् ॥१०६॥ पततां पात्यमानानां खमासीद्यावृतं रणे। तदनन्तर सोनेके पंख और कङ्क पक्षीके परवाले बाण कटकर गिरने और गिराये जाने लगे, जिससे रणभूमिका सारा आकाश आच्छादित हो गया ॥ १०६ १/२ ॥
पूषा प्रापूरयद् बाणैर्हयग्रीवं शिलाशितैः ॥१०७॥ नामाङ्कैरर्कसदृशैर्दिव्यहेमपरिष्कृतैः । पूषाने अपने नामसे चिह्नित, सूर्यतुल्य तेजस्वी तथा दिव्य सुवर्णसे भूषित हुए, शिलापर तेज किये गये बाणोंसे हयग्रीवको ढक दिया ॥ १०७ १/२ ॥
ततो व्यसृजदुग्राणि शरजालानि दानवः ॥१०८॥ अमर्षी बलवान् क्रुद्धो दिधक्षन्निव पावकः । तब वह अमर्षशील बलवान् कुपित तथा जलानेकी इच्छावाले अग्निदेवके समान तेजस्वी दानव वहाँ भयङ्कर बाणसमूहोंकी वर्षा करने लगा ॥ १०८ १/२ ॥
पूष्णस्त्वश्वौ ध्वजं चैव पताकां धनुरेव च ॥१०९॥ रश्मीन् योक्त्राणि चाश्वानां हयग्रीवो रणेऽच्छिनत्। हयग्रीवने रणभूमिमें पूषाके ध्वज, पताका, धनुष, वागडोल और घोड़ोंके जोते काट डाले ॥ १०९ १/२ ॥
अथाप्यश्वान् पुनर्हत्वा चतुर्भिः सायकोत्तमैः ॥११०॥ सारथिं सुमहातेजा रथो पस्थदपातयत् । तत्पश्चात् फिर चार उत्तम सायकोंसे उनके घोड़ोंको मारकर उस महातेजस्वी दैत्यने पूषाके सारथिको भी रथकी बैठकसे नीचे गिरा दिया ॥ ११० १/२ ॥
कृतस्तु विरथः पूषा हयग्रीवेण संयुगे ॥१११॥ पूषा तस्य रथाभ्याशात् स ययौ तेन वै जितः। गतः शक्ररथाभ्याशं मुक्तो मृत्युमुखादिव ॥११२॥ उस युद्धस्थलमें हयग्रीवके द्वारा रथहीन किये गये पषा उससे पराजित हो उसके रथके पाससे दूर चले गये । वे मृत्युके मुखसे मुक्त हुएके समान उस दानवसे बचकर इन्द्रके रथके समीप चले गये ॥ १११-११२ ॥
तत्राद्भुतमिदं भूयो युद्धं वर्तत दारुणम् । कृतप्रतिकृतं घोरं शम्बरस्य भगस्य च ॥११३॥ तदनन्तर वहाँ पुनः शम्बरासुर और भग देवताका यह अद्भुत, घोर और दारुण युद्ध आरम्भ हुआ, जिसमें दोनों ओरसे प्रहार और उसका प्रतिकार किया जा रहा था ॥११३॥
सप्तकिष्कुपरीणाहं द्वादशारत्न कार्मुकम् । चापं चाशनिनिर्घोषं दृढज्यं भारसाधनम् ॥११४॥ विक्षिपन्नक्षसदृशान् व्यसृजत् सायकान् बहून्। क्रोधसंरक्तनयनः शम्बरः सर्वयोगवित् ॥११५॥ सब प्रकारके योग ( या प्रयोग ) का ज्ञान रखनेवाले शम्बरासुरके नेत्र क्रोधसे लाल हो रहे थे । उसके धनुषकी लंबाई बारह अरत्नि थी और उसकी चौड़ाई सात किष्कु (साढ़े तीन हाथ) की थी । उससे वज्रकी गड़गड़ाहटके समान टंकारध्वनि प्रकट होती थी। उसकी प्रत्यञ्चा सुदृढ़ थी और वह धनुष भारी-से-भारी कार्यको सिद्ध कर सकता था। शम्बरासुर उस धनुषको खींचकर धुरेके समान मोटे-मोटे बहुसंख्यक सायकोंकी वृष्टि करने लगा ॥ ११४-११५ ॥
तेन वित्रास्यमानानि देवसैन्यानि सर्वशः । समकम्पन्त भीतानि सिन्धोरिव महोर्मयः ॥११६॥ शम्बरासुरके द्वारा आतंकित की गयी सम्पूर्ण देवसेनाएँ भयभीत हो महासागरकी बड़ी-बड़ी तरङ्गोंके समान काँपने लगीं ॥ ११६ ॥
तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य विरूपाक्षं विभीषणम् । भगः प्रस्फुरमाणौष्ठस्त्वरमाणो व्यदारयत् ॥११७॥ विरूप नेत्रवाले उस भयंकर दैत्यको आते देख भग देवताके ओष्ठ फड़क उठे । उन्होंने बड़ी उतावलीके साथ उसे अपने अस्त्रोंद्वारा घायल कर दिया ॥ ११७ ॥
ततो भगो महेष्वासो दिव्यं विस्फारयन् धनुः। अवाकिरद् दैत्यगणाञ्छरजालैन छादयन् ॥११८॥ तदनन्तर महाधनुर्धर भगने अपने दिव्य धनुषको तान-कर दैत्यगणोंको अपने बाणोंके जालसे आच्छादित करते हुए उनपर बाणोंकी बौछार आरम्भ कर दी ॥ ११८ ॥
तमभ्यगाद् भगो दैत्यं तूर्णमस्यन्तमन्तिकात् । मातङ्गमिव मातङ्गो वृषं प्रति वृषो यथा ॥ ११९ ॥ लगातार बाण फेंकते हुए उस दैत्यके समीप भग देवता तुरंत जा पहुँचे । मानो एक हाथी दूसरे हाथीके और साँड़ दूसरे साँड़से भिड़नेके लिये उसके पास जा पहुँचा हो ॥११९॥
तौ प्रगृह्य महावेगौ धनुषी भारसाधने । प्राच्छादयेतामन्योन्यं तक्षमाणौ रणे शरैः ॥१२०॥ वे दोनों महान् वेगशाली वीर भारसाधनमें समर्थ धनुष हाथमे लेकर रणभूमिमे बाणोंद्वारा एक दूसरेको क्षत-विक्षत करते हुए आच्छादित करने लगे ॥ १२० ॥
तयोः सुतुमुलं युद्धमासीद् घोरं महारणं । भगशम्बरयोर्भीममप्रमेयं महात्मनोः ॥ १२१ ॥ उस महासमरमे महामनस्वी भग और शम्बरासुरमें
| ९१४ | श्रीमन्महाभारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
अनुपम, भीषण, तुमुल और घोर युद्ध होने लगा ॥ १२१ ॥
अथ पूर्णायतोत्सृष्टैः शरैः संनतपर्वभिः ।
व्यदारयेतामन्योन्यं कार्ष्णे निर्भिद्य वर्मणी ॥ १२२॥
उन्होंने पूर्णतः कानोंतक खींचकर छोड़े गये झुकी हुई गाँठवाले बाणोंद्वारा लोहेकी ढालोंको भी छिन्न-भिन्न करके एक दूसरेको विदीर्ण कर दिया ॥ १२२ ॥
तौ तु विक्षतसर्वाङ्गौ रुधिरेण समुक्षितौ ।
सम्प्रेक्ष्यमाणौ रथिनावुभौ परमदुर्मदौ ।
तक्षमाणौ शितैर्बाणैर्न वीक्षितुमशक्नुताम् ॥ १२३॥
उनके सारे अङ्ग विक्षत तथा रक्तसे लथपथ हो गये थे तो भी वे दोनों रथी परमदुर्मद (युद्धके लिये उन्मत्त) दिखायी देते थे । वे तीखे बाणोंसे परस्पर गहरी चोट कर रहे थे और दूसरेकी ओर देख नहीं पाते थे ॥ १२३ ॥
अथ विव्याध समरे त्वरमाणोऽसुरो भगम् ।
नाराचैः क्रोधताम्राक्षः कालान्तकयमोपमः ॥ १२४॥
तदनन्तर शम्बरासुरकी आँखें क्रोधसे लाल हो उठीं । वह काल, अन्तक और यमके समान विकराल हो गया । उसने तुरंत ही समरभूमिमें भगदेवताको घायल कर दिया ॥
गरुत्मानिव चाकाशे पोथयानो महोरगम् ।
नाराचा न्यपतन् देहे तूर्णं शम्बरचोदिताः ॥ १२५॥
तानन्तरिक्षे नाराचान् भगश्चिच्छेद पत्रिभिः ।
जैसे गरुड़ आकाशमें बड़े भारी सर्पको दबोच लेता है, उसी प्रकार शम्बरासुरने भगको पीड़ित कर दिया । शम्बरासुरके चलाये हुए नाराच भगके शरीरपर तीव्र वेगसे गिरने लगे, किंतु भगने अन्तरिक्षमें ही अपने बाणोंद्वारा उन सभी नाराचोंको काट दिया ॥ १२५३ ॥
ज्वलन्तमचलप्रख्यं वैश्वानरसमप्रभम् ॥ १२६॥
ततो भगं चतुःषष्ट्या विव्याधासुरसत्तमः ।
शिलीमुखैर्महावेगैर्जाम्बूनदविभूषितैः ॥ १२७॥
तब असुरशिरोमणि शम्बरने अग्निके समान तेजस्वी और पर्वतके समान स्थिरभावसे खड़े हुए प्रकाशमान भगदेवताको महान् वेगशाली सुवर्णभूषित चौंसठ बाणोंसे बींध डाला ॥ १२६-१२७ ॥
तदा तत् सुचिरं कालं युद्धं सममिवाभवत् ।
शम्बरस्य च मायाभिर्नादृश्यत ततोऽम्बरम् ॥ १२८॥
उस समय उन दोनोंमें बहुत देरतक एक-सा युद्ध चलता रहा । शम्बरासुरकी मायाओंसे आकाशका दिखायी देना बंद हो गया ॥ १२८ ॥
दोर्भ्यां विक्षिप्तशस्त्रापं रणे विष्टभ्य तिष्ठतः ।
श्रूयते धनुषः शब्दो विस्फूर्जितमिवाशनेः ॥ १२९॥
रणभूमिमें धनुषको तान करके खड़े हुए और दोनों हाथोंसे बाण चलाते हुए शम्बरासुरके धनुषका शब्द वज्रकी गड़गड़ाहटके समान सुनायी देता था ॥ १२९ ॥
स भगस्य हयान् हत्वा सारथिं च महाहवे ।
अभ्यवर्षच्छरैरेनं पर्जन्य इव वृष्टिमान् ॥ १३० ॥
शम्बरासुर उस महासमरमें भगके घोड़ों और सारथिको मारकर भगके ऊपर वर्षा करनेवाले मेघकी भाँति बाणोंकी वृष्टि करने लगा ॥ १३० ॥
न तस्यासीदनिर्भिन्नं गात्रे द्वयंगुलमन्तरम् ।
भगदेवस्य दैत्येन शम्बरेणास्त्रघातिना ॥ १३१॥
भग देवताके शरीरमें दो अङ्गुल भी ऐसा स्थान नहीं रह गया, जिसे अस्त्रघाती दैत्य शम्बरने बाणोंद्वारा विदीर्ण न किया हो ॥ १३१ ॥
देवस्य चाद्भुतं दिव्यमस्त्रमस्त्रेण वारयन् ।
मायायुद्धेन मायावी शम्बरस्तमयोधयत् ॥ १३२॥
मायावी शम्बरासुर भग देवताके अद्भुत दिव्यास्त्रका अपने अस्त्रद्वारा वारण करता हुआ मायामय युद्धके द्वारा उनके साथ जूझता रहा ॥ १३२ ॥
अवञ्चयद् भगं दैत्यो मायाभिर्लाघवेन च ।
भगस्तस्य रथं साश्वं शरवर्षैरवाकिरत् ॥ १३३॥
वह दैत्य अपनी मायाओं तथा फुर्तीसे भग देवताको चकमा देने लगा और भग देवता उसके घोड़ोंसहित रथपर बाणोंकी वर्षा करने लगे ॥ १३३ ॥
सहस्रमायो द्युतिमान् देवसेनां निपीडयन् ।
अदृश्यत शरैश्छन्नः शम्बरः शतशो रणे ॥ १३४॥
सहस्रों मायाओंका ज्ञाता तेजस्वी शम्बरासुर देवसेनाका संहार करता हुआ बाणोंसे आच्छन्न हो समरभूमिमें सैकड़ोंकी संख्यामें दिखायी देने लगा ॥ १३४ ॥
अदृश्यत् पतितो भूमौ गतचेता इवासुरः ।
अथ स्म युध्यते भूयः शतधा शैलसंनिभः ॥ १३५॥
वह असुर कभी भूमिपर अचेत-सा होकर गिरा हुआ दिखायी देता था और पुनः सैकड़ों पर्वताकार शरीर धारण करके युद्ध करने लगता था ॥ १३५ ॥
दिशां गजेन्द्रमारूढो दृश्यते स पुनर्वली ।
प्रादेशमात्रश्च पुनः पुनर्भवति शैलवत् ॥ १३६॥
पुनः वह बलवान् दैत्य दिग्गजकी पीठपर बैठा हुआ दृष्टिगोचर होता था । फिर कुछ ही देरमे वह प्रादेशमात्रका हो जाता और दूसरे ही क्षणमें पुनः पर्वत-जैसा रूप धारण कर लेता था ॥ १३६ ॥
महामेघ इव श्रीमांस्तिर्यगूर्ध्वं च सोऽभवत् ।
पुनः कृत्वा विरूपाणि विकृतानि च सर्वशः ॥ १३७॥
सर्वो भीषयते सेनां देवानां भीमदर्शनः ।
ते भीताः प्रपलायन्ते सिंहं दृष्ट्वा मृगा यथा ॥ १३८॥
वह तेजस्वी दैत्य महान् मेघोंकी घटाके समान ऊपर और अगल-बगलकी दिशाओंमें छा जाता था । फिर विकृत एवं विकराल रूप धारण करके भयानक दिखायी देनेवाला
भविष्यपर्व ] पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९१५
वह असुर सब ओरसे सारी देवसेनाको भयभीत करने लगता था। जैसे सिंहको देखकर मृग भाग जाते हैं, उसी प्रकार उसे देखकर देवताओंके सैनिक भयभीत होकर भागने लगे ॥
ततः सोऽन्यं वरं देहं कृत्वा प्रांशुतरं पुनः ।
गच्छत्यूर्ध्वंगतिं घोरो दिशः शब्देन पूरयन् ॥ १३९ ॥
तत्पश्चात् वह घोर दैत्य पुनः दूसरा श्रेष्ठ एवं बहुत ही ऊँचा शरीर धारण करके ऊपरकी ओर चला गया और वहींसे भयंकर सिंहनाद करके सम्पूर्ण दिशाओंको प्रतिध्वनित करने लगा ॥ १३९ ॥
नभस्तलगतश्चापि वर्षते वासवो यथा ।
संवर्तकाम्बुदप्रख्यः पूरयन् पृथिवीतलम् ॥ १४० ॥
आकाशमें पहुँचकर संवर्तक नामक मेघके समान रूप धारण करके पृथ्वीतलको पूर्ण करता हुआ इन्द्रकी भाँति वर्षा करने लगा ॥ १४० ॥
संवर्तकोऽनलश्चैव भूत्वा भीमपराक्रमः ।
शतवर्त्मा शतशिखो ददाह च पुनः सुरान् ॥ १४१ ॥
फिर वह भयंकर पराक्रमी दैत्य संवर्तक अग्नि बनकर सैकड़ों ज्वालाओंसे युक्त हो, सैकड़ों मार्गोंसे चलकर देवताओंको बारंबार दग्ध करने लगा ॥ १४१ ॥
मुहूर्ताच्च महाशैलः शतशीर्षा शतोदरः ।
अदृश्यत दिवः स्तम्भः शतशृङ्ग इवाचलः ॥ १४२ ॥
फिर दो ही घड़ीमें महान् पर्वतके समान रूप धारण करके वह सौ मस्तकों और सौ पेटोंसे युक्त हो गया (अथवा महान् पूर्वरूप होकर सैकड़ों शिखरों एवं कन्दराओंसे सम्पन्न हो गया)। उस समय वह शतशृङ्ग पर्वतकी भाँति स्वर्गलोक-का स्तम्भ-सा दिखायी देता था ॥ १४२ ॥
येऽन्ये देवाश्च साध्याश्च ये च विश्वे च देवताः ।
क्षिपन्त्यस्त्राणि दिव्यानि तानि सोऽग्रसतासुरः ॥ १४३ ॥
जो दूसरे देवता, साध्यगण और विश्वेदेव उसके ऊपर दिव्यास्त्र चलाते थे । उनके उन सभी अस्त्रोंको वह असुर अपना ग्रास बना लेता था ॥ १४३ ॥
युद्धयमानश्च समरे सरथः सोऽसुरोत्तमः ।
गन्धर्वनगराकारस्तत्रैवान्तरधीयत ॥ १४४ ॥
समराङ्गणमें युद्ध करता हुआ वह असुरशिरोमणि शम्बर अपने रथके साथ गन्धर्व-नगरकी भाँति वहीं अन्तर्धान हो गया ॥ १४४ ॥
ते भीताः समुदीक्षन्त त्रिदशा भीमविक्रमाः ।
सहस्रमायं समरे शम्बरं चित्रयोधिनम् ॥ १४५ ॥
भयानक पराक्रम दिखानेवाले वे प्रसिद्ध देवता समरभूमिमें विचित्र युद्ध करनेवाले सहस्र मायाधारी शम्बरासुरको भयभीत होकर देखने लगे ॥ १४५ ॥
स भगो भयसंत्रस्तो दानवेन्द्रस्य संयुगे ।
रथं त्यक्त्वा महाभागो महेन्द्रं शरणं गतः ॥ १४६ ॥
उस युद्धस्थलमें दानवराज शम्बरासुरके भयसे त्रस्त हो महाभाग भग देवता अपना रथ छोड़कर देवराज इन्द्रकी शरणमें चले गये ॥ १४६ ॥
पराजित्य तु तं देवं दानवेन्द्रः प्रतापवान् ।
गतो यत्र महातेजा जातवेदा महाप्रभः ॥ १४७ ॥
भग देवताको पराजित करके प्रतापी दानवराज शम्बर उस स्थानपर गया, जहाँ महातेजस्वी तथा महान् प्रभावपुञ्जसे परिपूर्ण जातवेदा (सर्वज्ञ) अग्निदेव विराजमान थे ॥ १४७ ॥
स वह्निं वाग्भिरुग्राभिः क्रुद्धस्तर्जयते बली ।
भवाम्येष हि ते मृत्युरित्युक्त्वान्तरधीयत ॥ १४८ ॥
वह बलवान् दैत्य कुपित हो अपनी कठोर वाणीसे अग्निदेवको डाँट बताता हुआ बोला—'मैं अभी तुम्हारे लिये मृत्युरूप होता हूँ।' ऐसा कहकर वह अन्तर्धान हो गया ॥ १४८ ॥
वैशम्पायन उवाच
एतस्मिन्नन्तरे चैव ब्राह्मणेन्द्रो महाबलः ।
जघान सोमः शीतास्त्रो दानवानां चमूं रणे ॥ १४९ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय ! इसी बीचमें ब्राह्मणोंके राजा महाबली सोम रणभूमिमें शीतास्त्र लेकर दानवोंकी सेनाका संहार करने लगे ॥ १४९ ॥
कैलासशिखराकारो द्युतिमद्भिर्गणैर्वृतः ।
अवधीद् दानवान् दृष्ट्वा दण्डपाणिरिवान्तकः ॥ १५० ॥
उनकी आकृति कैलास-शिखरके समान गौर थी; वे तेजस्वी नक्षत्रगणोंसे घिरे हुए थे, उन्होंने दण्डधारी यमराजके समान दानवोंको देख-देखकर मारना आरम्भ किया ॥ १५० ॥
पोथयद् रथवृन्दानि वाजिवृन्दानि वै प्रभुः ।
दैत्येषु विचरञ्छ्रीमान् युगान्ते कालवद् बली ॥ १५१ ॥
सामर्थ्यशाली एवं कान्तिमान् चन्द्रदेव प्रलयकालमें प्रकट हुए कालके समान दैत्योंकी सेनामें विचरते हुए उनके रथसमूहों और अश्वसमुदायोंका संहार करने लगे ॥ १५१ ॥
सोऽमर्षाद् रथजातानि उरुवेगेन चन्द्रमाः ।
ददाह दानवान् सर्वान् दावाग्निरिव चोदितः ॥ १५२ ॥
चन्द्रमाने अमर्षवश बड़े वेगसे समस्त दानवों और उनके रथसमूहोंको उसी तरह दग्ध करना आरम्भ किया, जैसे वनमें प्रकट हुआ दावानल सारे वृक्षोंको जलाकर भस्म कर देता है ॥ १५२ ॥
मृद्नन् रथेभ्यो रथिनो गजेभ्यो गजयोधिनः ।
सादिनश्चाश्वपृष्ठेभ्यो भूमौ चापि पदातिनः ॥ १५३ ॥
वे रथोंसे रथियों, हाथियोंसे हाथी-सवार योद्धाओं और घोड़ोंकी पीठोंसे घुड़सवारों तथा पैदल सैनिकोंको भी पृथ्वीपर गिराकर रौंद डालते थे ॥ १५३ ॥
शीतेन व्यधमत् सर्वान् वायुर्वृक्षानिवौजसा ।
चन्द्रमाः सुमहातेजा दानवानां महाचमूर् ॥ १५४ ॥
| ९१६ | श्रीमन्महाभारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
जैसे वायुदेव अपने बलसे वृक्षोंको तोड़ डालते हैं, उसी प्रकार महातेजस्वी चन्द्रमाने समस्त दानवों तथा उनकी विशाल सेनाको अपने शीतास्त्रसे नष्टप्राय कर दिया ॥१५४॥
तदस्त्रमभवत् तस्य प्रदिग्धं शत्रुशोणितैः।
पिनाकमिव रुद्रस्य क्रुद्धस्याभिघ्नतः पशून् ॥१५५॥
उनका वह अस्त्र क्रोधपूर्वक पशुओंका संहार करनेवाले रुद्रदेवके पिनाककी भाँति शत्रुओंके रक्तसे सन गया ॥१५५॥
युगान्तकोपमः श्रीमान् दैत्येषु व्यचरद् बली।
वारार्य महतीं सेनां प्राद्रवन्तीं पुनः पुनः ॥१५६॥
वे बलवान् एवं कान्तिमान् चन्द्रदेव युगान्तकारी कालके समान दैत्योंकी सेनामें विचरने लगे। वे भागती हुई विशाल दैत्य-सेनाको बारंबार रोककर उसका संहार करते थे ॥
चन्द्रं मृत्युमिवायान्तं दृष्ट्वा योधा विसिस्मियुः।
यतो यतः प्रक्षिपति शिशिरास्त्रं तमोनुदः ॥१५७॥
ततस्ततो व्यशीर्यन्त दैत्यसैन्यानि संयुगे।
व्यदारयत् स सैन्यानि स्वबलेनाभिसंवृतः ॥१५८॥
चन्द्रमाको मृत्युके समान आते देख सारे दैत्य योद्धा विस्मित हो जाते थे। अन्धकारका निवारण करनेवाले चन्द्रदेव युद्धस्थलमें जिस-जिस ओर शिशिरास्त्रका प्रहार करते थे, उस-उस ओरकी सारी दैत्यसेनाएँ अकड़कर धराशायी हो जाती थीं। वे अपने बलसे सुरक्षित हो सारी दैत्य-सेनाओंको विदीर्ण करने लगे ॥ १५७-१५८ ॥
ग्रसमानमनीकानि व्यादितास्यमिवान्तकम्।
तं तथा भीमकर्माणं गृहीतास्त्रं महाहवे ॥१५९॥
दृष्ट्वा शशांकमायान्तं दैत्याभं चन्द्रभास्करौ।
तालमात्राणि चापानि कर्षमाणौ महाबलौ ॥१६०॥
छादयेतां शरैश्चन्द्रं वृष्टिमन्ताविवाम्बुदौ।
उस महासमरमें भयंकर कर्म करनेवाले चन्द्रमाको इस प्रकार मुँह बाये यमराजके समान दैत्यसेनाओंको अपना ग्रास बनाते तथा दैत्यकी भाँति भयानक रूपसे अपनी ओर आते देख चन्द्र और सूर्य नामवाले महाबली दैत्य धनुष खींचकर वर्षा करनेवाले दो मेघोंके समान अपने बाणोंसे उन चन्द्रदेवको आच्छादित करने लगे ॥ १५९-१६०॥
अथ विस्फार्यमाणानां कार्मुकाणां सुरासुरैः ॥१६१॥
अभवत् सुमहाशब्दो दिशः संनादयन्निव।
तदनन्तर देवता और असुर सभी अपने धनुषोंकी टंकार करने लगे। उनका वह महान् शब्द सम्पूर्ण दिशाओंको प्रतिध्वनित-सा करने लगा ॥ १६१॥
विनदद्भिर्महानागैर्हेषमाणैश्च वाजिभिः ॥१६२॥
भेरीशङ्खनिनादैश्च तुमुलं सर्वतोऽभवत्।
चिंघाड़ते हुए बड़े-बड़े हाथियों और हिनहिनाते हुए घोड़ोंकी आवाजों तथा शङ्ख और भेरियोंके घोषोंसे वहाँ सब ओर बड़ा भयंकर शब्द गूँजने लगा ॥ १६२॥
युयुत्सवस्ते संरब्धा जयगृद्धा यशस्विनः ॥१६३॥
अन्योन्यमभिगर्जन्तो गोष्ठेष्विव महावृषाः।
जयकी अभिलाषासे युद्धके लिये उत्सुक वे यशस्वी योद्धा गोशालाओंमें हँकड़नेवाले साँड़ोंके समान एक दूसरेके प्रति भयंकर गर्जना करने लगे ॥ १६३॥
शिरसां पात्यमानानां समरे निशितैः शरैः ॥१६४॥
अश्मवृष्टिरिवाकाशे ह्यभवत् सेनयोस्तथा।
समराङ्गणमें दोनों सेनाओंके भीतर तीखे बाणोंसे गिराये जाते हुए योद्धाओंके मस्तकोंका शब्द ऐसा जान पड़ता था, मानो आकाशसे पत्थरोंकी वर्षा हो रही हो ॥ १६४॥
कुण्डलोष्णीषधारीणि जातरूपस्रजांसि च ॥१६५॥
पतितानि स्म दृश्यन्ते शिरांसि रणमूर्धनि।
युद्धके मुहानेपर कुण्डल, पगड़ी तथा सोनेके हार धारण करनेवाले योद्धाओंके मस्तक पृथ्वीपर पड़े हुए दृष्टिगोचर होते थे ॥ १६५॥
विशिखैर्मथितैर्गात्रैर्वाहुभिश्च सकार्मुकैः ॥१६६॥
सहस्ताभरणैश्चान्यैर्विच्छिन्नै रुधिरोक्षितैः।
कवचैरावृतैर्गात्रैरुरुभिश्चन्दनोक्षितैः ॥१६७॥
मुखैश्च चन्द्रसंकाशैस्तत्तत्कुण्डलभूषणैः।
गजवाजिमनुष्याणां सर्वगात्रैः समन्ततः ॥१६८॥
आसीत् सर्वा समाकीर्णा मुहूर्तेन वसुंधरा।
वहाँ सब ओर दो ही घड़ीमें सारी भूमि योद्धाओंके बाणोंद्वारा मथे गये शरीरों, धनुषसहित कटी हुई भुजाओं, हस्त-भूषणसहित हाथों, अन्यान्य रक्तरंजित कटे हुए अङ्गों, कवचावृत शरीरों, चन्दनचर्चित बहुतसे अवयवों, तप्त सुवर्णके कुण्डल आदि भूषणोंसे अलंकृत चन्द्रोपम मुखों तथा हाथी, घोड़े और मनुष्योंके सम्पूर्ण गात्रों (लाशों) से आच्छादित हो गयी ॥ १६६-१६८॥
चापमेघाश्च विपुलाः शस्त्रविद्युत्प्रकाशिनः।
वाहनानां च निर्घोषः स्तनयित्नुसमोऽभवत् ॥१६९॥
वहाँ विशाल धनुष मेघोंके समान शस्त्ररूपी विद्युत्से प्रकाशित हो रहे थे। रथ आदि वाहनोंका घोष घनमण्डलकी गर्जनाके समान प्रतीत होता था ॥ १६९ ॥
स सम्प्रहारस्तमुलः कङ्ककः शोणितोदकः।
प्रावर्तत सुराणां च दानवानां च संयुगे ॥१७०॥
युद्धस्थलमें देवताओं और दानवोंका वह घोर संग्राम रक्तरूपी जलकी धारा बहाता हुआ उग्र रूप धारण करता जा रहा था ॥ १७० ॥
इति श्रीमन्महाभारते खिलभागे हरिवंशे भविष्यपर्वणि वामनप्रादुर्भावे देवासुरयुद्धे पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५५ ॥
इस प्रकार श्रीमन्महाभारत खिलभाग हरिवंशके अन्तर्गत भविष्यपर्वमें वामनावतारके प्रसङ्गमें देवताओं और असुरोंका युद्धविषयक पचपनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५५ ॥
भविष्यपर्व ] षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः ११७
षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः
देवताओं और दानवोंका घोर संग्राम—विरोचनका विष्वक्सेनके साथ और कुजम्भका अंश देवताके साथ युद्ध करते समय घोर पराक्रम प्रकट करना
वैशम्पायन उवाच
तस्मिन् महाहवे रौद्रे तुमुले लोमहर्षणे।
ववर्षुः शरवर्षाणि संरब्धा देवदानवाः ॥ १ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय ! वह महायुद्ध बड़ा ही भयंकर, तुमुल और रोमाञ्चकारी था। उसमें देवता और दानव उभय पक्षके योद्धा रोषमें भरकर बाणोंकी वर्षा करते थे ॥ १ ॥
ध्याक्रोशन्त गजास्तत्र शरघातप्रपीडिताः।
अश्वाश्च पर्यधावन्त हतारोहा दिशो दश ॥ २ ॥
वहाँ बाणोंके आघातसे अत्यन्त पीड़ित हो हाथी घोर चीत्कार कर रहे थे और जिनके सवार मारे गये थे, वे घोड़े दसों दिशाओंमें चक्कर लगा रहे थे ॥ २ ॥
उत्पत्य निपतन्त्यन्ये शरवर्षप्रपीडिताः।
देवानां दानवानां च गजाश्वरथिनां रणे ॥ ३ ॥
समरे तत्र शूराणामन्योन्यमभिधावताम्।
धनुर्ज्यातलशब्देन न प्राज्ञायत किंचन ॥ ४ ॥
कितने ही घोड़े बाणोंकी वर्षासे अत्यन्त व्यथित हो उछलकर गिर पड़ते थे। देवताओं और दानवोंके शूरवीर गजारोही, अश्वारोही तथा रथी समराङ्गणमें एक दूसरेपर धावा करते थे। उनके धनुषोंकी प्रत्यङ्गाके शब्दसे इतना कोलाहल होता था कि दूसरी किसी बातका ज्ञान नहीं होता था ॥ ३-४ ॥
शरशक्तिगदाभिस्ते खड्गैश्चामिततेजसः।
निजघ्नुर्महतीं सेनामन्योन्यस्य परंतप ॥ ५ ॥
शत्रुओंको संताप देनेवाले नरेश्वर ! वे अमिततेजस्वी योद्धा बाण, शक्ति, गदा और खड्गोंसे एक दूसरेकी विशाल सेनाका संहार कर रहे थे ॥ ५ ॥
बाहूनामुत्तमाङ्गानां कार्मुकाणां च संयुगे।
राशयस्तत्र दृश्यन्ते देवदैत्यसमागमे ॥ ६ ॥
देवताओं और दैत्योंके उस संग्राममें युद्धक्षेत्रके भीतर कटी हुई भुजाओं, मस्तकों और धनुषोंकी बहुत-सी राशियाँ दिखायी देती थीं ॥ ६ ॥
अश्वानां कुञ्जराणां च रथानां च वरूथिनाम्।
नान्तं समभिगच्छन्ति निहतानां सुरासुरैः ॥ ७ ॥
वहाँ देवताओं और असुरोंद्वारा मारे गये घोड़ों, हाथियों, आवरणयुक्त रथों और रथियोंका कोई अन्त नहीं पाता था ॥ ७ ॥
गदाभिरसिभिः प्रासैर्भल्लैः संततपर्वभिः।
योधास्तत्राभ्यहन्यन्त हस्त्यश्वं चामितं बहु ॥ ८ ॥
उस युद्धमें गदाओं, तलवारों, प्रासों और झुकी हुई गाँठवाले भल्लोंद्वारा बहुत-से योद्धा और असंख्य हाथी-घोड़े मारे गये ॥ ८ ॥
प्रावर्तत नदी घोरा शोणितौघा तरङ्गिणी।
तदा मध्ये तु सैन्यानां केशशैवलशाद्वला ॥ ९ ॥
उस समय दोनों सेनाओंके बीचमें खूनकी भयंकर नदी बह चली। जिसमें रक्तके स्रोत और तरङ्गें दिखायी देती थीं। योद्धाओंके केश उसमें सेवार और घासके समान प्रतीत होते थे ॥ ९ ॥
हाहाकारो महाशब्दो योधानांमभवत् तदा।
दानवैर्हन्यमानानां त्रिदशानां महारणे ॥ १० ॥
उस महायुद्धमें दानवोंद्वारा मारे जाते हुए देवयोद्धाओंका महान् हाहाकार शब्द उस समय सब ओर गूँज रहा था ॥
वैशम्पायन उवाच
तेषां तदभवद् युद्धं देवानामसुरैः सह।
विभीषणं महारौद्रं विकृतं भीमदर्शनम् ॥ ११ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय ! उन देवताओंका असुरोंके साथ बड़ा भयंकर, महारौद्र, विकराल तथा देखनेमें डरावना युद्ध हो रहा था ॥ ११ ॥
विरोचनस्तु तत्रैव विष्वक्सेनं महाहवे।
जघान रुधिराक्षाक्षं साध्यं परमधन्विनम् ॥ १२ ॥
वहीं उस महासमरमें विरोचने लाल नेत्रवाले उत्तम धनुर्धर साध्य देवता विष्वक्सेनको अपने बाणोंका निशाना बनाया ॥ १२ ॥
तमायान्तमभिप्रेक्ष्य विष्वक्सेनः सुरैर्वृतः।
अमेयात्मा सुरश्रेष्ठः प्रत्यविध्यत् स्तनान्तरे ॥ १३ ॥
देवताओंसे घिरे हुए अमेय आत्मबलसे सम्पन्न सुरश्रेष्ठ विष्वक्सेनने विरोचनको आते देख उसकी छातीमें बाणोंद्वारा गहरी चोट पहुँचायी ॥ १३ ॥
साध्यस्य बाणाभिहतस्तोत्रांर्दित इव द्विपः।
विरोचनः प्रजज्वाल क्रोधेनाग्निरिवाध्वरे ॥ १४ ॥
साध्य देवताके बाणोंसे आहत हुए विरोचनको अंकुशकी मार खाये हाथीके समान बड़ा कोप हुआ। वह यज्ञशालामें अग्निकी भाँति उस रणभूमिमें क्रोधसे प्रज्वलित हो उठा ॥
स कार्मुकविनिर्मुक्तैः शरैर्दानवसत्तमः।
विष्वक्सेनं बिभेदाजौ दीप्तैः सप्तभिराशुगैः ॥ १५ ॥
उस दानवशिरोमणिने अपने धनुषसे छूटे हुए सात
| ९१८ | श्रीमहाभारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
तेजस्वी तथा शीघ्रगामी बाणोंद्वारा युद्धस्थलमें विष्वक्सेनको विदीर्ण कर दिया ॥ १५ ॥
सोऽतिविद्धो बलवता दानवेन सुरोत्तमः ।
मूर्च्छामभिजगामाशु ध्वजं चाप्याश्रयत्प्रभुः ॥ १६ ॥
उस बलवान् दानवके द्वारा गहरा आघात पाकर प्रभाव-शाली सुरश्रेष्ठ विष्वक्सेनको तुरंत मूर्च्छा आ गयी और वे ध्वजका सहारा लेकर टिक गये ॥ १६ ॥
ततः स पुनराश्वस्य साध्यो युद्धे मनो दधे ।
विस्फार्य च महाचापं दैत्यमध्ये व्यवस्थितः ॥ १७ ॥
तदनन्तर पुनः होशमें आकर दैत्योंके बीचमें खड़े हुए साध्य देवताने अपने विशाल धनुषको तानकर युद्धमें मन लगाया ॥ १७ ॥
विरोचनस्तु बलवानभ्ययुध्यत सर्वशः ।
क्षोभयन् सुरसैन्यानि समन्तान्निशितैः शरैः ॥ १८ ॥
उधर बलवान् विरोचन अपने तीखे बाणोंद्वारा देव-सेनाओंको सब ओरसे क्षोभमें डालता हुआ सबके सामने युद्ध करने लगा ॥ १८ ॥
ततस्तस्यासुरेन्द्रस्य युध्यमानस्य संयुगे ।
श्रूयते तुमुलः शब्दो जीमूतस्येव गर्जतः ॥ १९ ॥
युद्धस्थलमें जूझते हुए उस असुरशिरोमणिका गर्जते हुए मेघके समान भयंकर सिंहनाद सुनायी पड़ता था ॥ १९ ॥
जगर्ज च महाघोषो विनिघ्नन् देववाहिनीम् ।
चण्डवेगाश्मवर्षी च सविद्युत्स्तनयित्नुमान् ॥ २० ॥
वह महान् घोष करनेवाला दैत्य प्रचण्ड वेगसे पत्थरोंकी वर्षा करनेवाले बिजलीसहित मेघसमूहकी भाँति देवसेनाका संहार करता हुआ जोर-जोरसे गर्जना करने लगा ॥ २० ॥
दिशो विद्रावयामास शरवर्षेण दानवः ।
सर्वसैन्यानि देवानामुद्यतास्त्रो महाहवे ॥ २१ ॥
उस महायुद्धमें अस्त्र उठाये हुए उस दानवने अपने बाणोंकी वर्षासे देवताओंकी समस्त सेनाओंको मार भगाया ॥
ते प्राद्रवन्त वित्रस्ता रथेभ्यो रथिनस्तदा ।
सादिनश्चाश्वपृष्ठेभ्यो भूमौ चापि पदातयः ॥ २२ ॥
वे देवसैनिक रथी रथोंसे और घुड़सवार घोड़ोंकी पीठोंसे उतरकर भयभीत होकर भागे, भूमिपर खड़े हुए पैदल योद्धा भी पलायन करने लगे ॥ २२ ॥
श्रुत्वा कार्मुकनिर्घोषं विस्फूर्जितमिवाशनेः ।
सर्वसैन्यानि भीतानि निल्यलीयन्त संयुगे ॥ २३ ॥
वज्रकी गड़गड़ाहटके समान उसके धनुषकी टंकार सुनकर सारी देवसेनाएँ भयभीत हो युद्धस्थलमें लुकने-छिपने लगीं ॥ २३ ॥
विरोचनभयग्रस्ता रथेभ्यो रथिनस्तदा ।
पदातीनां ययुः संघा यत्र देवः शचीपतिः ॥ २४ ॥
विरोचनके भयसे डरे हुए रथी रथोंसे उतरकर पैदल-समूहोंको साथ ले उस स्थानपर चले गये, जहाँ शचीवल्लभ इन्द्रदेव विराजमान थे ॥ २४ ॥
विष्वक्सेनस्य साध्यस्य सर्वतः सुमहाबलः ।
पदा रक्षःसहस्राणि निजघान चतुर्दश ॥ २५ ॥
साध्य देवता विष्वक्सेनके चारों ओर जो चौदह हजार राक्षस (कुबेरकी सेनामें देवपक्षकी ओरसे आये) थे, उन्हें महाबली विरोचनने लातोंसे ही मार गिराया ॥ २५ ॥
अश्ववृन्देषु नागेषु रथानीकेषु चाभिभूः ।
पदातीनां च संघेषु विनिघ्नन् प्रत्यदृश्यत ॥ २६ ॥
शत्रुओंको पराजित करनेवाला विरोचन देवताओंके अश्वसमूहों, नागों, रथसमुदायों तथा पैदलोंके दलोंमें भी मारकाट मचाता हुआ दृष्टिगोचर होता था ॥ २६ ॥
वितत्य श्येनवत् पक्षौ सर्वतः स वरूथिनीम् ।
भित्त्वा छित्त्वा महाबाहुः शिरांस्याजौ ह्यकृन्तत ॥ २७ ॥
वह महाबाहु वीर पंख फैलाकर आक्रमण करनेवाले बाजकी भाँति देवसेनाको सब ओरसे छिन्न-भिन्न करके योद्धाओंके सिर काट लेता था ॥ २७ ॥
सादिनश्च पदाताश्च हतशेषा रथास्तथा ।
विष्वक्सेनेन सहिता विरोचनमथाद्रवन् ॥ २८ ॥
मरनेसे बचे हुए घुड़सवार, पैदल और रथी विष्वक्सेन के साथ होकर विरोचनपर टूट पड़े ॥ २८ ॥
तेऽसिचर्मगदाशक्तिपरिघप्रासतोमरैः ।
तमेकमभ्यधावन्त सिंहनादं प्रचक्रिरे ॥ २९ ॥
वे ढाल, तलवार, गदा, शक्ति, परिघ, प्रास और तोमरोंद्वारा उस एकमात्र विरोचनकी ओर दौड़े तथा सिंहनाद करने लगे ॥ २९ ॥
ततः सोऽसिं समुद्यम्य जवमास्थाय दानवः ।
चकर्त रथिनामाजौ शिरांसि च धनूंषि च ॥ ३० ॥
परंतु उस दानवने उत्तम वेगका आश्रय ले तलवार उठाकर युद्धस्थलमें शत्रुपक्षके रथी योद्धाओंके सिर और धनुष काट लिये ॥ ३० ॥
रथनागाश्ववृन्देषु बलवानरिसूदनः ।
विरोचनश्चरन् मार्गान् प्रकारानेकविंशतिम् ॥ ३१ ॥
भ्रान्तमुद्भ्रान्तमाविद्धमाप्लुतं विप्लुतं प्लुतम् ।
सम्पातं समुदीर्णं च दर्शयामास दानवः ॥ ३२ ॥
बलवान् शत्रुसूदन विरोचन रथ, नाग तथा अश्वोंके समुदायमें विचरता हुआ भ्रान्त, उद्भ्रान्त, आविद्ध, आप्लुत, विप्लुत, प्लुत, सम्पात और समुदीर्ण आदि तलवारके इक्कीस* पैंतरे दिखाने लगा ॥ ३१-३२ ॥
* हरिवंश पृ० ६९० की टिप्पणीमें तलवारके बत्तीस हाथ बताये गये हैं। उन्हींमेंसे इक्कीसको यहाँ समझ लेना चाहिये। भ्रान्त आदिकी व्याख्या भी वहीं देखें।
भविष्यपर्व ] . षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९१९
केचिद् वरासिना रुग्णा दानवेन महात्मना।
विनेदुश्छिन्नवर्माणो निपेतुश्च गतासवः ॥ ३३ ॥
उस महामनस्वी दानवने कितनोंको अपनी उत्तम तलवारसे बहुत ही घायल कर दिया, उनके कवच भी छिन्न-भिन्न कर दिये, अतः वे आर्तनाद करने लगे और प्राणशून्य होकरं पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ ३३ ॥
छिन्नपृष्ठा हतारोहा दानवेन महात्मना।
विद्रुताः स्वान्यनीकानि जघ्नुर्द्विपदशवारणाः ॥ ३४ ॥
उस महाकाय दैत्य विरोचनने देवताओंके हाथियोंके पृष्ठभागमें घाव कर दिये और उनके सवारोंको मार डाला, अतः वे भागते हुए अपनी ही सेनाओंको कुचलने लगे ॥ ३४ ॥
निपेतुरुर्व्यामाकाशे निकृत्ता दृढधन्विना ।
विविधास्तोमरश्चापा महामात्रशिरांसि च ॥ ३५ ॥
सुदृढ धनुष धारण करनेवाले उस दानव वीरने नाना प्रकारके तोमर, धनुष और महावतोंके सिर आकाशमे ही काट दिये । वे कटे हुए तोमर आदि पृथ्वीपर गिर पड़े ॥
प्रतीपमाहरन्नागानश्वांश्च दृढविक्रमान् ।
चक्रीं रथिनः कांश्चित् परामृश्य महाबलः ।
सूतांश्चिच्छेद खड्गेन रथानपि च दानवः ॥ ३६ ॥
महाबली दानव विरोचन सुदृढ पराक्रमवाले हाथियों और घोड़ोंको भी पीछे खींच लेता था । कितने ही रथियोंको पकड़कर तलवारसे काट डालता था तथा सारथियों और रथोंके भी टुकड़े-टुकड़े कर देता था ॥ ३६ ॥
मुहुरुत्पततो दिक्षु धावतश्च यशस्विनः ।
मार्गांश्चरति वैचित्र्यान् व्यस्मयन्त ततोऽसुराः ॥ ३७ ॥
सम्पूर्ण दिशाओंमें बारंबार उछलते और दौड़ते हुए यशस्वी वीरोंको भी उसने तलवारके घाट उतार दिया । वह विचित्र मार्गों (पैतरों) से चलता था, जिससे असुर भी विस्मयमें पड़ जाते थे ॥ ३७ ॥
निजघान पदा कांश्चिदाक्षिप्यान्यानपोथयत् ।
खड्गेन चान्यांश्चिच्छेद नादेनान्र्यांश्च भीषणन् ॥ ३८ ॥
उसने कितने ही वीरोंको पैरोंसे कुचल डाला, दूसरे बहुत-से योद्धाओंको घुमाकर पृथ्वीपर दे मारा, कितनोंको तलवारसे काट डाला और अन्य कितने ही सैनिकोंको भीषण सिंहनादसे डरा दिया ॥ ३८ ॥
ऊरुस्तम्भगृहीताश्च निपतन्यपरे भुवि ।
अपरे दैत्यमालोक्य भयात् प्राणानवासृजन् ॥ ३९ ॥
कितने ही योद्धाओंकी जाँघें अकड़ गयीं और वे पृथ्वी-पर गिर पड़े । दूसरे बहुत-से सैनिकोंने उस दैत्यको देखते ही भयके मारे प्राण त्याग दिये ॥ ३९ ॥
तस्मिंस्तथा वर्तमाने युद्धे महति दारुणे ।
रथौघगजपत्तीनां सुराणां च महाक्षये ॥ ४० ॥
कुजम्भो दानवश्रेष्ठो ह्यंशमादित्यमाहवे ।
योधयामास समरे वृषः प्रतिवृषं यथा ॥ ४१ ॥
रथसमूह, हाथी और पैदल योद्धाओं तथा देवताओंका महान् विनाश करनेवाला वह अत्यन्त भयंकर महायुद्ध अभी चल ही रहा था कि दानवशिरोमणि कुजम्भ युद्धस्थलमें आकर अंश नामक आदित्यके साथ युद्ध करने लगा, जैसे एक साँड़ अपने विरोधी साँड़से जा भिड़ा हो ॥ ४०-४१ ॥
जघानाचलसंकाशो मत्तवारणविक्रमः ।
स्फुरद्भिर्निशितैस्तीक्ष्णरैर्बहुभिराशुगैः ॥ ४२ ॥
देवसैन्यसहस्राणि सरथानि महाहवे ।
पर्वतके समान विशालकाय और मतवाले हाथीके समान पराक्रमी कुजम्भने अपने तीखे, चमकीले, बहुसंख्यक, शीघ्रगामी और पैने बाणोंद्वारा उस महासमरमे देवसेनाके सहस्रों योद्धाओंका रथोंसहित संहार कर डाला ॥ ४२ ॥
तस्य बाणपथं प्राप्य नाभ्यवर्तन्त सर्वशः ॥ ४३ ॥
प्रणेदुः सर्वभूतानि बभूवुस्तिमिरा दिशः ।
देवानांमजयः क्रूरः प्रत्यपद्यत दारुणः ॥ ४४ ॥
उसके बाणके मार्गमें पड़कर कोई भी ठहर न सका । सभी प्राणी आर्तनाद करने लगे तथा समस्त दिशाओंमें अन्धकार छा गया । देवताओंको बड़ी ही कठोर एवं भयंकर पराजय प्राप्त हुई ॥ ४३-४४ ॥
अंशस्तु दानवेन्द्रस्य जघानोत्तमविक्रमः ।
अनीकं दशसाहस्रं कुञ्जराणां तरस्विनाम् ॥ ४५ ॥
उत्तम पराक्रमी अंशने दानवराज कुजम्भके दस हजार वेगशाली हाथियोंकी सेनाका संहार कर डाला ॥ ४५ ॥
आपतन्तं गजानीकं कुजम्भो वीक्ष्य दानवः ।
गदापाणिरवारोहद् रथोवस्थादरिंदमः ॥ ४६ ॥
देवताओंकी गजसेनाको अपने ऊपर आक्रमण करती देख शत्रुओंका दमन करनेवाला दानव कुजम्भ हाथमें गदा लेकर रथकी बैठकसे उतर पड़ा ॥ ४६ ॥
अद्रिसारमयीं गुर्वी प्रगृह्य महतीं गदाम् ।
अभ्यद्रवद् गजानीकं व्यादितास्य इवान्तकः ॥ ४७ ॥
पर्वतके सारभूत लोहेकी बनी हुई उस भारी एवं विशाल गदाको हाथमे लेकर कुजम्भ मुँह बाये हुए कालके समान देवताओंकी गजसेनाकी ओर दौड़ा ॥ ४७ ॥
स गजान् गदया निघ्नन् व्यचरत् समरे बली।
कुजम्भो दानवश्रेष्ठो गदापाणिर्बलाधिकः ॥ ४८ ॥
दानवशिरोमणि कुजम्भ बलमें बहुत बढ़ा-चढ़ा था । वह गदाधारी बलवान् वीर गदासे हाथियोंका वध करता हुआ समराङ्गणमें विचरने लगा ॥ ४८ ॥
विशीर्णदन्तांश्च बहून् भिन्नकुम्भांश्च दारुणान् ।
| १२० | श्रीमन्महाभारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
अकरोद् दानवश्रेष्ठ उद्दिश्योद्दिश्य तान् बली ॥ ४९ ॥
बलवान् दानवशिरोमणि कुजम्भने नाम ले-लेकर बहुतेरे भयंकर गजराजोंके दाँत तोड़ दिये और कुम्भस्थल फोड़ डाले ॥ ४९ ॥
विशीर्णदन्ता बहवो भिन्नकुम्भास्तथा परे।
कुजम्भेनाद्दिता नागा व्यद्रवन्त दिशो दश ॥ ५० ॥
कुजम्भसे पीड़ित हो टूटे दाँत और फूटे कुम्भस्थलवाले बहुत-से हाथी दसो दिशाओंमें भाग रहे थे ॥ ५० ॥
कुजम्भस्य च येऽमात्या दानवा घोरविक्रमाः ।
नाराचैर्विविधैस्तीक्ष्णैरपातयन्गजयोधिनः ॥ ५१ ॥
कुजम्भके जो मन्त्री थे, उन घोर पराक्रमी दानवोंने नाना प्रकारके तीखे नाराचोंसे गजारोहियोंको धराशायी कर दिया ॥ ५१ ॥
क्षुरैः क्षुरप्रैर्भल्लैश्च पातैरञ्जलिकैः शितैः ।
चिच्छेद चोत्तमाङ्गानि कुजम्भो दानवोत्तमः ॥ ५२ ॥
दानवराज कुजम्भने क्षुर, क्षुरप्र, भल्ल, पात तथा तीखे अञ्जलिक नामक बाणोंसे शत्रुपक्षके हाथियोंके मस्तक काट डाले ॥ ५२ ॥
शिरोभिः प्रपतद्भिरतु गगनं प्रत्यपूर्यत ।
अश्मवृष्टिरिवाकाशे बहुभिश्च सहाङ्कुशैः ॥ ५३ ॥
अङ्कुशोंसहित हाथियोंके बहुसंख्यक मस्तकोंके गिरनेसे सारा आकाश भर गया। उस समय ऐसा जान पड़ता था, मानो आकाशमें पत्थरोंकी वर्षा हो रही हो ॥ ५३ ॥
कृत्तोत्तमाङ्गाः स्कन्धेषु गजानां गजयोधिनः ।
अदृश्यन्त महाराज ताला विशिरसो यथा ॥ ५४ ॥
महाराज ! हाथियोंके कंधोंपर बैठे हुए गजारोही योद्धा मस्तकोंके कट जानेपर शिखररहित ताड़ वृक्षोंके समान जान पड़ते थे ॥ ५४ ॥
आपतन्तं महानागमंशस्यासुरसत्तमः ।
जघानैकेषुणा क्रुद्धस्ततः स विमुखोऽभवत् ॥ ५५ ॥
अपनी ओर आते हुए अंशके महान् गजराजको असुर-शिरोमणि कुजम्भने कुपित होकर एक बाण मारा, जिससे वह युद्धसे विमुख हो गया ॥ ५५ ॥
विगाह्यैवं गजानीकं कुजम्भो दानवोत्तमः।
विनिघ्नन् प्रवरान् सैन्यान् गदया बलिनां वरः ॥ ५६ ॥
इस प्रकार हाथियोंकी सेनामें प्रविष्ट होकर बलवानोंमें श्रेष्ठ दानवप्रवर कुजम्भ गदासे उस सेनाके बड़े-बड़े गज-राजोंका वध करता हुआ वहाँ विचरने लगा ॥ ५६ ॥
एकप्रहाराभिहतान् कुजम्भेन महागजान् ।
अपश्यन्त सुराः सर्वे पर्वतानिव पातितान् ॥ ५७ ॥
कुजम्भके एक ही प्रहारसे मारे गये महान् गजराजोंको समस्त देवताओँने धराशायी हुए पर्वतोंके समान देखा ।५७।
कुजम्भस्य च मार्गेषु विशीर्णास्ते महागजाः ।
वज्राहता इवेन्द्रेण विशीर्णा इव पर्वताः ॥ ५८ ॥
कुजम्भके मार्गोंपर छिन्न-भिन्न होकर पड़े हुए महान् गज इन्द्रके वज्रसे आहत एवं चूर-चूर होकर ढहे हुए पर्वतोंके समान प्रतीत होते थे ॥ ५८ ॥
अपश्यंस्त्रिदशाः सर्वे मूर्तिमन्तमिवान्तकम् ।
गजास्तथा व्यदीर्यन्त सिंहस्येवेतरे मृगाः ॥ ५९ ॥
समस्त देवता कुजम्भको मूर्तिमान् कालके समान देखने लगे। जैसे सिंहके डरसे दूसरे वन्य पशु भाग जाते हैं, उसी प्रकार उसे देखकर हाथियोंकी सेनामें दरार पड़ जाती थी ॥ ५९ ॥
स वभौ तां गदां बिभ्रत् प्रोक्षितां गजशोणितैः ।
व्यादितास्योऽनदत् क्रुद्धो रौद्ररूपो भयानकः ॥ ६० ॥
हाथियोंके खूनसे रँगी हुई उस गदाको धारण किये रौद्ररूपधारी भयानक दैत्य कुजम्भ कुपित हो मुँह बाकर जोर-जोरसे गर्जना कर रहा था ॥ ६० ॥
यथा हि भगवान् क्रुद्धः प्रजानां संक्षये पुरा ।
विक्रीडमानो गदया रणमध्ये महासुरः ॥ ६१ ॥
जैसे पूर्वकालमें प्रजाओंके संहारके समय कुपित हुए भगवान् रुद्र क्रीडा करते हैं, उसी प्रकार उस रणभूमिमें महान् असुर कुजम्भ गदासे खेल रहा था ॥ ६१ ॥
गोपाल इव दण्डेन कलयन् स महागजान् ।
क्रुद्धं कालमिवाकाले दण्डमुद्यम्य दानवम् ।
अपश्यन्त सुराः सर्वे कुजम्भं भीमविक्रमम् ॥ ६२ ॥
जैसे ग्वाला डंडेसे गौओंको हाँकता है, उसी प्रकार वह गदासे बड़े-बड़े गजराजोंको खदेड़ रहा था । उस समय सब देवता भयंकर पराक्रमी दानव कुजम्भको असमयमें कुपित हो कालदण्ड उठाये हुए कालके समान देखते थे ॥
हतारोहास्तु तत्रान्ये प्रभिन्ना वारणोत्तमाः ।
ते हन्यमाना गदया बाणैश्च भृशविक्षताः ॥ ६३ ॥
जिनके सवार मारे गये थे, वे दूसरे-दूसरे मदवर्षी गजराज उसकी गदासे आहत और बाणोंसे बहुत ही क्षत-विक्षत हो गये थे ॥ ६३ ॥
असहन्तः कुजम्भस्य गदावेगं महाहवे ।
स्वान्यनीकानि मृद्गन्तः प्राद्रवन्त महागजाः ॥ ६४ ॥
उस महासमरमें कुजम्भकी गदाके वेगको सहन न कर सकनेके कारण बड़े-बड़े गजराज अपनी ही सेनाओंको कुचलते हुए भागने लगे ॥ ६४ ॥
| भविष्यपर्व ] | सप्तपञ्चाशत्तमोऽध्यायः | ९२१ |
|---|
महावात इवाभ्राणि विघमन् गदया गजान् ।
अतिष्ठत् समरे दैत्यः कालः संवर्तको यथा ॥ ६५ ॥
जैसे आँधी बादलोंको छिन्न-भिन्न कर देती है, उसी प्रकार गदाके आघातसे गजराजोंको विदीर्ण करता हुआ वह दैत्य समराङ्गणमें संहारकारी कालके समान खड़ा था ॥ ६५ ॥
इति श्रीमहाभारते खिलभागे हरिवंशे भविष्यपर्वणि वामनप्रादुर्भावे देवासुरयुद्धे कुजम्भोत्कर्षवर्णने षट्पञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५६ ॥
इस प्रकार श्रीमहाभारतके खिलभाग हरिवंशके अन्तर्गत भविष्यपर्वमें वामनावतारके प्रसङ्गमें देवासुर-संग्राममें कुजम्भके उत्कर्षका वर्णनविषयक छप्पनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५६ ॥
सप्तपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
देवासुरसंग्राममें कुजम्भ, असिलोमा और वृत्रासुरके उत्कर्षका वर्णन तथा हरि एवं अश्विनीकुमारकी पराजय
वैशम्पायन उवाच
ततः सर्वाणि सैन्यानि देवराजस्य शासनात् ।
अभ्यद्रवन्त दितिजान् नदन्तो भैरवान् रवान् ॥ १ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं— जनमेजय ! तदनन्तर देवराज इन्द्रकी आज्ञासे सारी देवसेनाएँ भैरव स्वरसे गर्जना करती हुई दैत्योंपर टूट पड़ीं ॥ १ ॥
तं बलौघमपर्यन्तं देवानां सुदुरासदम् ।
रथनागाश्वकलिलं शङ्खदुन्दुभिनिःस्वनम् ॥ २ ॥
आपतन्तं सुदुष्पारं रजसा सर्वतोवृतम् ।
सैन्यसागरमक्षोभ्यं वेलेव मकरालयम् ॥ ३ ॥
तदाश्चर्यमपश्यन्त अश्रद्धेयमिवाद्भुतम् ।
देवताओंका वह सैन्यसमुदाय अनन्त एवं अत्यन्त दुर्जय था। उसमें रथ, हाथी और घोड़े भरे हुए थे। शङ्खों और दुन्दुभियोंका गम्भीर घोष गूँज रहा था। उसका पार पाना बहुत कठिन था। उसपर सब ओरसे धूल छा रही थी। वह अक्षोभ्य सैन्यसागर आश्चर्यमय, अविश्वसनीय और अद्भुत प्रतीत होता था। दैत्योंने आक्रमण करती हुई उस सेनाको देखा और जैसे तटभूमि समुद्रको आगेको बढ़नेसे रोकती है, उसी प्रकार उसको रोका ॥ २-३॥
उदीर्णां पृतनां सर्वां साश्वां सरथकुञ्जराम् ॥ ४ ॥
आवार्य समरेऽतिष्ठत् कुजम्भस्तरसाम्बली ।
सैन्यार्णवं देवतानां गिरिमन्दरिवाचलः ॥ ५ ॥
घोड़े, रथ और हाथियोंसहित आगे बढ़ती हुई उस सारी सेनाको वेगपूर्वक रोककर बलवान् कुजम्भ समराङ्गणमें खड़ा हो गया। देवताओंके सैन्यसमुद्रको रोकनेके लिये वह मन्दरपर्वतके समान अविचल भावसे खड़ा रहा ॥ ४-५ ॥
अनीकिनीं कुजम्भस्तु गदया स न्यवारयत् ।
सा तथा वारिता सेना विह्वलाभून्निरुद्यमा ॥ ६ ॥
कुजम्भने अपनी गदासे उस सेनाको रोक दिया। इस प्रकार रोकी गयी वह सेना विह्वल एवं उद्योगशून्य हो गयी ॥ ६ ॥
तस्मिंस्तथा वर्तमाने सम्प्रहारे सुदारुणे ।
असिलोमा तु बलवान् दानवो दानवाधिपः ॥ ७ ॥
देवसैन्यस्य सर्वस्य धूमकेतुरिवोत्थितः ।
तपत्यर्क इवामोघः सुरसैन्यानि संयुगे ॥ ८ ॥
वह भयंकर संग्राम उक्तरूपसे चल ही रहा था कि दनुकुलनन्दन बलवान् दानवराज असिलोमा समूची देवसेनाके लिये धूमकेतु नामक उत्पातग्रहके समान उठ खड़ा हुआ। जैसे अमोघ सूर्य सबको ताप देता है, उसी प्रकार उसने युद्धस्थलमें देवताओंकी सेनाको तपाना आरम्भ किया ॥ ७-८ ॥
सहस्ररश्मिप्रतिमो दानवस्य रथोत्तमः ।
शरैर्मेघ इवावर्षद् देवानीकं प्रतापवान् ॥ ९ ॥
उस दानवका उत्तम रथ सूर्यके समान तेजस्वी था। वह प्रतापी दैत्य जलकी वर्षा करनेवाले मेघके समान देवताओंकी सेनापर बाणोंकी वृष्टि करने लगा ॥ ९ ॥
शरौघरश्मिभिर्दीप्तैः प्रतप्तो घोरविक्रमः ।
रौद्रः क्रूरो दुराधर्षो दुरापो ध्वजिनीमुखे ॥ १० ॥
युध्यते दैवतैः सार्धं ग्रसमान इव प्रभुः ।
वह भयंकर पराक्रमी दानव बाणसमूहरूपी दीप्तिमती किरणोंसे तप रहा था। वह रौद्र, क्रूर, दुर्धर्ष और दुर्जय था। सेनाके मुहानेपर खड़ा हो वह प्रभावशाली दैत्य देवताओंके साथ इस प्रकार युद्ध करने लगा, मानो उन सबको अपना ग्रास बना लेगा ॥ १० ॥
उग्रेशुरुग्रवदनः समारुह्य महाग़जम् ॥ ११ ॥
सुराणामुत्तमाङ्गानि प्रचिनोति महाबलः ।
उसके बाण भयंकर थे। उसका मुख भी बड़ा ही उग्र था। वह महाबली दानव एक विशाल गजराजपर आरूढ़ हो देवताओंके मस्तकोंका चयन करता था (उन्हें काट गिराता था) ॥ ११ ॥
ग्रसन् दैवतसैन्यानि शरद्रंष्ट्रः प्रतापवान् ॥ १२ ॥
असिजिह्वश्चक्रहस्तश्चापव्यात्ताननोऽसुरः ।
| ९२२ | श्रीमद्भारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
परश्वधनखः श्रीमान् मृदङ्गापूरितध्वनिः ॥ १३ ॥ तिष्ठते दानवश्रेष्ठः संयुगे व्याघ्रवद् बली।
देवताओंकी सेनाको अपना ग्रास बनाते हुए उस प्रतापी असुरके बाण ही उसकी दाढ़ थे। तलवार ही उसकी जिह्वा थी। चक्र ही हाथ थे। तना हुआ धनुष ही उसका खुला हुआ मुख था। फरसे उसके नख थे। मृदङ्ग आदि वाद्योंकी ध्वनि ही उसके दहाड़नेकी आवाज थी। इस प्रकार वह बलवान् दानवशिरोमणि असिलोमा उस युद्धस्थलमें व्याघ्रके समान खड़ा था ॥ १२-१३॥
मौर्वीघोषस्तनयित्नुः पृषत्कः प्रथितो महान् ॥ १४ ॥ धनुर्विद्युद्गणश्चापो महामेघ इवापरः।
वह दानव दूसरे महामेघके समान प्रतीत होता था। प्रत्यञ्चाकी टंकार ही उसकी गर्जना थी। सुविख्यात बाणोंका महान् समूह ही उसके द्वारा बरसाये जानेवाले जलकी बूँदें थीं तथा उसका धनुष ही इन्द्रधनुष एवं विद्युत्का समुदाय था ॥ १४॥
इष्वस्त्रसागरो घोरो बाहुग्राहो दुरासदः ॥ १५ ॥ कार्मुकोर्मितरङ्गौघो बाणावर्तमहाह्रदः। गदासिमकरो रौद्रो ज्यावेलः शिक्षयोद्धतः ॥ १६ ॥ पदातिमीनः सुमहान् गर्जितोत्कृष्टघोषवान्।
जिसमें बाण आदि अस्त्रोंका प्रयोग होता था, वह संग्राम एक भयङ्कर समुद्रके समान था। उसकी भुजाएँ ही उसमें ग्राह थीं। उसे पार करना अत्यन्त कठिन था। धनुष ही उस सागरकी छोटी-बड़ी लहरोंका समुदाय था। बाणोंका जो आवर्तन है, वही भँवरोंसे युक्त महान् ह्रद था। गदा और तलवार उसमें मगरके समान थीं। वह देखनेमें रौद्र प्रतीत होता था। धनुषकी प्रत्यञ्चा ही उस समुद्रकी वेला (तटभूमि) थी। शिक्षारूपी वायुके वेगसे उसमें ज्वार-सा उठता था। पैदल सैनिक उस सागरके मत्स्य थे। वह महान् रणसागर योद्धाओंके गर्जने और चीखने-चिल्लानेके गम्भीर घोषसे परिपूर्ण था ॥ १५-१६॥
हयान् गजान् पदातींश्च रथांश्च सहसा वहून् ॥ १७ ॥ न्यमज्जयत समरे परवीरान् महारथान्। आप्लावयत् स देवौघान् दारुणो दानवेश्वरः ॥ १८ ॥
उस दारुण दानवराज असिलोमाने शत्रुपक्षके महारथी वीरों, घोड़ों, हाथियों, पैदलों और बहुसंख्यक रथोंको तथा कितने ही देवताओंको भी सहसा उस समरसागरमें निमज्जित एवं आप्लावित कर दिया ॥ १७-१८ ॥
प्रावर्तत युधि श्रीमान् युधि श्रेष्ठो युधि स्थिरः। अपश्यंस्त्रिदशाः सर्वे शुद्धजाम्बूनदप्रभम् ॥ १९ ॥ सन्नद्धं तत्र युध्यन्तं ज्वलन्तमिव पावकम्। संलग्न रहा। समस्त देवताओंने देखा—उसकी अङ्गकान्ति तपाये हुए सुवर्णके समान प्रकाशित हो रही थी। वह कवच धारण करके वहाँ युद्ध करते समय प्रज्वलित अग्निके समान जान पड़ता था ॥ १९॥
मध्यंदिनगतं सूर्य ज्वलन्तमिव तेजसा ॥ २० ॥ न शेकुः सर्वभूतानि दानवं प्रसमीक्षितुम्।
वह दानव अपने तेजसे दोपहरके सूर्यकी भाँति देदीप्य-मान हो रहा था। सम्पूर्ण भूतोंमेंसे कोई भी उसकी ओर आँख उठाकर देख नहीं पाता था ॥ २०॥
यथा प्ररूढं धर्मान्ते दहेत् कक्षं हुताशनः ॥ २१ ॥ तथा सुरचरान् दैत्यो दहति स्म सुतेजसः।
जैसे ग्रीष्मऋतुमें आग बढ़े और सूखे हुए घास-फूसको शीघ्र ही जला देती है, उसी प्रकार वह दैत्य अपने तेजसे उन श्रेष्ठ देवताओंको दग्ध कर रहा था ॥ २१॥
देवानां दानवानां च बलं नर्दति दारुणम् ॥ २२ ॥ विरुद्धमभवत् सर्वमाकुलं च समन्ततः।
देवताओं और दानवोंकी सेनाएँ बड़ी भयंकर गर्जनाएँ कर रही थीं। वे सारी सेनाएँ सब ओरसे परस्पर चढ़ आयीं और आपसमें घोल-मेल हो गयीं ॥ २२ ॥
शूराश्च ते बलोदग्रा हस्त्यश्वरथधूर्गताः ॥ २३ ॥ आर्यां बुद्धिं समास्थाय न त्यजन्ति महार णम्।
वे सभी सैनिक प्रचण्ड बलशाली और शूरवीर थे। हाथी, घोड़े तथा रथोंपर बैठे हुए वे उभय पक्षके वीर श्रेष्ठ बुद्धिका आश्रय लेकर उस महासमरका त्याग नहीं करते थे ॥ २३॥
तदुत्पिञ्जलकं युद्धमभवद् रोमहर्षणम् ॥ २४ ॥ देवदानवयोः संख्ये रुधिरास्रावकर्दमम्।
देवता और दानव-जातिका वह युद्ध अमर्यादित तथा रोमाञ्चकारी था। उस युद्धस्थलमें अधिक रक्त बहनेके कारण कीच मच गयी थी ॥ २४॥
न दिशः प्रत्यजानन्त भयग्राहनिपीडिताः। शस्त्रपातांश्च विविधान् दानवानां महारणे ॥ २५ ॥
उस महासमरमें भयरूपी ग्राहसे पीड़ित हुए देवसैनिक न तो दिशाओंको जान पाते थे और न दानवोंके चलाये हुए नाना प्रकारके शस्त्रोंको ही समझ पाते थे ॥ २५ ॥
अन्योन्यं मूढचित्तास्ते निजघ्नुर्व्याकुलीकृताः। स्वान् परान्नाभिजानन्ति विमूढाः शस्त्रपाणयः॥ २६॥
उनके चित्तमें मोह छा गया था। वे व्याकुल होकर हाथमें शस्त्र ले एक दूसरेको मार रहे थे और इतने मूढ़ हो गये थे कि अपने-परायेकी भी पहचान नहीं कर पाते थे ॥
शिरोरुहेषु संगृह्य कश्चिच्छूरस्य संयुगे। शूरश्छिनत्ति मूर्धानं संदष्टौष्ठपुटाननम् ॥ २७॥
कोई शूरवीर युद्धस्थलमें दूसरे शूरवीरके केश पकड़कर
भविष्यपर्व ] सप्तपञ्चाशत्तमोऽध्यायः [ १२१
उसका मस्तक काट लेता था। वह मस्तक, जिसका मुख दाँतोतले दबे हुए ओष्ठसे सुशोभित था ॥ २७ ॥
बाहुभिर्मुष्टिभिश्चैव वज्रकल्पैः सुदारुणैः ।
प्रहरन्ति रणे वीरा आत्तशस्त्राः परस्परम् ॥ २८ ॥
हाथोंमें हथियार लिये वीर रणभूमिमें एक दूसरेपर भुजाओं तथा अत्यन्त भयंकर वज्रतुल्य मुक्कोंसे प्रहार करते थे ॥ २८ ॥
योधप्राणहरे रौद्रे स्वर्गद्वारेऽनपावृते ।
संकुले तुमुले युद्धे वर्तमाने महाभये ॥ २९ ॥
हयो हयं गजो नागं वीरो वीरं महाहवे ।
अभ्यद्रवज्जिघांसन्तो ह्यसमञ्जसमाहवे ॥ ३० ॥
वह वर्तमान महाभयंकर तुमुल युद्ध उभय पक्षके योद्धाओं-से व्याप्त था। वह रौद्र संग्राम सभी योद्धाओंके प्राण हर लेने-वाला तथा उनके लिये स्वर्गका खुला हुआ द्वार था । उस महासमरमें घुड़सवारने घुड़सवारपर, हाथीसवारने हाथीसवार-पर और पैदल वीरने पैदल वीरपर आक्रमण किया। वे सब-के-सब एक दूसरेको मार डालनेकी इच्छासे अमर्यादितरूपसे परस्पर टूट पड़े ॥ २९-३० ॥
असुराश्च सुराश्चैव विक्रमाढ्या महारथाः ।
जुहुधुः समरे प्राणान् निजघ्नुश्चेतरेतरम् ॥ ३१ ॥
बल-पराक्रमसे सम्पन्न महारथी देवता और असुर एक दूसरेको मारने और समराग्निमें प्राणोंकी आहुति देने लगे ॥
मुक्तकेशा विकवचा विरथाश्छिन्नकार्मुकाः ।
हस्तैः पादैश्च युध्यन्ते दानवास्त्रिदशैः सह ॥ ३२ ॥
जिनके रथ नष्ट हो गये और धनुष कट गये थे, वे कवचरहित दानव केश खोले हुए वहाँ देवताओंके साथ केवल हाथों और पैरोंसे ही युद्ध करते थे ॥ ३२ ॥
हरिस्तु निशितं भल्लं प्रेषयामास संयुगे ।
स तस्य धनुषः कोटिं छित्त्वा भूमावपातयत् ॥ ३३ ॥
इसी समय हरिने युद्धस्थलमें असिलोमापर एक तेज धारवाला भल्ल चलाया । उस भल्लने उसके धनुषकी कोटिका छेदन करके उसे पृथ्वीपर गिरा दिया ॥ ३३ ॥
पुनश्चापि पृषत्कानां शतानि नतपर्वणाम् ।
प्राहिणोत् सहसा तस्य दानवेन्द्रस्य संयुगे ॥ ३४ ॥
तत्पश्चात् उन्होंने पुनः रणभूमिमें उस दानवराजको लक्ष्य करके सहसा झुकी हुई गाँठवाले सौ बाण चलाये ॥ ३४ ॥
तस्य देहे विमुक्तास्ते मारुतेन समीरिताः ।
मग्नार्धकाया विविशुः पन्नगा इव पर्वते ॥ ३५ ॥
उनके छोड़े हुए वे बाण वायुसे प्रेरित हो उस दानवके शरीरमें उसी प्रकार घुस गये, जैसे पर्वतमें सर्प घुस जाते हैं। उन सभी बाणोंका आधा-आधा भाग उसके शरीरमें धँस गया था ॥ ३५ ॥
स तैर्निपतितैर्गात्रैः क्षरद्भिरसृगावलीः ।
बभौ दैत्यो महाबाहुर्मेरुर्धातुमिवोत्सृजन् ।
पुनश्चापि पृषत्कानां शतानि नतपर्वणाम् ॥ ३६ ॥
उन बाणोंकी मार पड़नेसे उसके सारे अङ्गोंसे खूनकी धाराएँ बह चलीं । उस समय वह महाबाहु दैत्य गेरूकी धारा बहानेवाले मेरुगिरिके समान शोभा पाता था । तदनन्तर पुनः उसपर झुकी हुई गाँठवाले सौ बाणोंका प्रहार हुआ ॥
ततोऽसिलोमा संक्रुद्धः प्रगृह्यान्यन्महाधनुः ।
रुक्मपुङ्खांश्च निशितान् प्रेषयामास सायकान् ॥ ३७ ॥
तब असिलोमाको बड़ा क्रोध हुआ। उसने दूसरा विशाल धनुष लेकर हरिपर सोनेके पंखवाले बहुत-से पैने बाणोंका प्रहार किया ॥ ३७ ॥
तैस्तु मर्मसु विव्याध सर्पानलविषोपमैः ।
गात्रं संछादयामास महाभ्रैरिव पर्वतम् ॥ ३८ ॥
वे बाण सर्प, अग्नि और विषके समान प्राणनाशक थे । उनके द्वारा उसने हरिके मर्मस्थानोंमें आघात किया तथा बड़े-बड़े बादलोंसे पर्वतकी भाँति अपने उन बाणोंसे उनके शरीरको ढक दिया ॥ ३८ ॥
भूयः संधाय च शरं सुमोचान्तकसंनिभम् ।
सुपुङ्खं सूर्यसंकाशं बाणमप्रतिमं रणे ॥ ३९ ॥
इसके बाद उसने पुनः रणभूमिमें सुन्दर पंखयुक्त सूर्य-सदृश तेजस्वी, अनुपम एवं कालके समान भयंकर बाणका संधान करके उसे हरिपर छोड़ दिया ॥ ३९ ॥
तेन बाणप्रहारेण संयुगे भीमकर्मणा ।
मुमोह सहसा देवो भूमौ चापि पपात ह ॥ ४० ॥
भयंकर कर्म करनेवाले उस दानवके उस बाणप्रहारसे युद्धस्थलमें हरिदेवता सहसा मूर्च्छित हो गये और पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ ४० ॥
ततो हाहाकृतः सर्वै देवै भूतलमाश्रिते ।
जगत् संदेवमाविग्नं यथार्कपतनं तथा ॥ ४१ ॥
हरिदेवके धराशायी होते ही सब लोग हाहाकार करने लगे । देवताओंसहित सारा जगत् उद्विग्न हो उठा, मानो साक्षात् सूर्यदेव आकाशसे पृथ्वीपर टूट गिरे हों ॥ ४१ ॥
परिवारं तु समरे तस्य हत्वा महासुरः ।
एकत्रिंशत्सहस्राणि योधानां दानवोत्तमः ॥ ४२ ॥
हरिको सब ओरसे घेरकर खड़े हुए जो सैनिक थे, उन सबको मारकर उस दानवराजने समराङ्गणमें देवपक्षके इकतीस हजार योद्धाओंका संहार कर डाला ॥ ४२ ॥
जयश्रिया सेव्यमानो दीप्यमान इवाचलः ।
प्रगृह्य कार्मुकं घोरं गतः शक्ररथं प्रति ॥ ४३ ॥
विजयश्रीसे सेवित हो दीप्तिमान् पर्वतकी भाँति प्रतीत होनेवाला असिलोमा घोर धनुष लेकर इन्द्रके रथकी ओर चला गया ॥ ४३ ॥
तथैव तु महायुद्धे ससैन्यावश्विनावुभौ ।
९२४ श्रीमद्महाभारते खिलभागे [ हरिवंशे
प्रयुक्तौ सह वृत्रेण बलिना देवतारिणा ॥ ४४ ॥
इसी प्रकार उस महायुद्धमें सेनासहित दोनों अश्विनीकुमार बलवान् देवद्रोही वृत्रासुरके साथ युद्ध कर रहे थे ॥
बाणखड्गधनुष्पाणिः समरे त्यक्तजीवितः ।
आसाद्य सोऽश्विनौ दैत्यः स्थितो गिरिरिवाचलः ॥ ४५ ॥
वृत्रासुरके हाथमें बाण, खड्ग और धनुष थे। वह जीवनका मोह छोड़कर समरभूमिमें आया था। वह दैत्य दोनों अश्विनीकुमारोंके पास पहुँचकर पर्वतके समान अविचल भावसे खड़ा हो गया ॥ ४५ ॥
सतः शङ्खमुपाध्माय द्विषतां लोमहर्षणम् ।
ज्याघोषतलशब्दैश्च सर्वभूतान्यवेजयत् ॥ ४६ ॥
तदनन्तर शत्रुओंके रोंगटे खड़े कर देनेवाले शङ्खको बजाकर धनुषकी प्रत्यञ्चाके टङ्कार-घोषसे उसने सम्पूर्ण प्राणियोंको कम्पित कर दिया ॥ ४६ ॥
ततः संहृष्टरोमाणः शङ्खशब्दं विशुश्रुवुः ।
यक्षराक्षसदेवौघा वृत्रस्यापि च निःस्वनम् ॥ ४७ ॥
उस समय यक्ष, राक्षस और देवताओंके समुदायने रोमाञ्चित शरीरसे उस शङ्खकी ध्वनि और वृत्रासुरकी गर्जना सुनी ॥ ४७ ॥
गदातोमरनिस्त्रिंशशूलशक्तिपरश्वधाः ।
प्रगृहीता व्यराजन्त यक्षराक्षसबाहुभिः ॥ ४८ ॥
फिर तो यक्षों और राक्षसोंके हाथोंमें गदा, तोमर, खड्ग, शूल, शक्ति और फरसे शोभा पाने लगे ॥ ४८ ॥
तैः प्रयुक्तान् महाकायैः शूलशक्तिपरश्वधान् ।
भल्लैर्वृत्रः प्रचिच्छेद भीमवेगरवैस्तथा ॥ ४९ ॥
उन महाकाय यक्ष आदिके द्वारा छोड़े गये उन शूल, शक्ति और फरसोंको वृत्रासुरने भयंकर वेग और शब्दवाले भल्लोंसे काट डाला ॥ ४९ ॥
अन्तरिक्षचराणां च भूमिस्यानां च गर्जताम् ।
शरैर्विंन्याध गात्राणि देवानां प्रियदर्शिनाम् ॥ ५० ॥
अन्तरिक्षमें विचरने और पृथ्वीपर खड़े होकर गर्जनेवाले प्रियदर्शी देवताओंके सारे अङ्गोंमें उस दैत्यने अपने बाणोंद्वारा गहरी चोट पहुँचायी ॥ ५० ॥
वृत्रासुरभुजोत्सृष्टैर्वहुधा यक्षरक्षसाम् ।
निकृत्तान्येव दृश्यन्ते शरीराणि शिरांसि च ॥ ५१ ॥
वृत्रासुरकी भुजाओंसे छोड़े गये उन अस्त्रोंद्वारा बहुधा यक्ष और राक्षसोंके शरीर और मस्तक कटे हुए ही देखे जाते थे ॥ ५१ ॥
अथ रक्तमहावृष्टिरभ्यवर्षत मेदिनीम् ।
गदापरिघभिन्नानां देवानां गात्रसम्भवा ॥ ५२ ॥
तदनन्तर पृथ्वीपर खूनकी बड़ी भारी वर्षा होने लगी । गदा और परिघसे घायल हुए देवताओंके शरीरसे ही वह रक्तवर्षा हो रही थी ॥ ५२ ॥
प्रच्छादयन्तं बाणौघैर्वृत्रं भीमपराक्रमम् ।
ददृशुः सर्वभूतानि भानुमन्तमिवांशुभिः ॥ ५३ ॥
अपने बाणसमूहोंद्वारा शत्रुओंको आच्छादित करते हुए भयंकर पराक्रमी वृत्रासुरको समस्त प्राणियोंने अपने किरण-जालसे सारे जगत्को ढकनेवाले सूर्यदेवके समान देखा ॥ ५३ ॥
तीक्ष्णरश्मिरिवादित्यः प्रतपन् सर्वदेवताः ।
अविध्यद् बलवान् क्रुद्धः सायकैर्मर्मभेदिभिः ॥ ५४ ॥
प्रचण्ड किरणोंवाले सूर्यके समान सम्पूर्ण देवताओंको ताप देते हुए उस बलवान् दैत्यने कुपित होकर मर्मभेदी सायकोंद्वारा उन सबको घायल कर दिया ॥ ५४ ॥
नदतो विविधान् नादानर्दितस्यापि सायकैः ।
न मोहमसुरेन्द्रस्य ददृशुस्त्रिदशा रणे ॥ ५५ ॥
देवताओंके सायकोंसे पीड़ित होनेपर भी वह नाना प्रकारसे सिंहनाद करता रहा । रणभूमिमें देवताओंने असुरराज वृत्रको कभी मोह या मूर्च्छामें पड़ते नहीं देखा ॥ ५५ ॥
तेऽसिचर्मगदाभिश्च परिघप्रासतोमरैः ।
परश्वधैश्च शैलैश्च प्रववर्षुर्महारथाः ॥ ५६ ॥
वे महारथी देवता उसके ऊपर ढाल, तलवार, गदा, परिघ, प्रास, तोमर, फरसे और शूलोंकी वर्षा करने लगे ॥
ततो वृत्रः सुसंक्रुद्धस्तैस्तदाभ्यर्दितो बली ।
अभ्यवर्षच्छितैर्बाणैस्तान् सर्वान् सत्यविक्रमः ॥ ५७ ॥
उनके द्वारा इस प्रकार पीड़ित होनेपर बलवान् एवं सत्यपराक्रमी वृत्रासुर अत्यन्त कुपित हो उठा । उस समय उसने उन सब लोगोंपर पैने बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥
तेन वित्रासिता देवा विप्रकीर्णमहायुधाः ।
घोरमर्तस्वरं चक्रुर्वृत्रासुरभयार्दिताः ॥ ५८ ॥
उसके द्वारा आतंकित हुए देवताओंके बड़े-बड़े आयुध हाथसे छूटकर बिखर गये । वृत्रासुरके भयसे पीड़ित हुए वे देवता घोर आर्तनाद करने लगे ॥ ५८ ॥
उत्सृज्य ते गदाशक्तिशूलर्ष्टिपरिघाशनीन् ।
उत्तरां दिशमाजग्मुस्त्रासिता दृढधन्विना ॥ ५९ ॥
सुदृढ़ धनुष धारण करनेवाले उस दैत्यसे त्रास पाकर वे देवता गदा, शक्ति, शूल, ऋष्टि, परिघ और अशनि आदि अस्त्रोंको त्यागकर उत्तर दिशाकी ओर आ गये ॥ ५९ ॥
शूलशक्तिगदापाणिर्व्यूढोरस्को महाभुजः ।
प्रावर्तत रणे वृत्रस्त्रासयानश्चराचरान् ॥ ६० ॥
चौड़ी छातीवाला महाबाहु वृत्रासुर शूल, शक्ति और गदा हाथमें लेकर चराचर प्राणियोंको त्रास देता हुआ युद्धमें प्रवृत्त हुआ था ॥ ६० ॥
तत्रैकस्तु महाबाहुरसिशूलधरः प्रभुः ।
अभ्यधावत दैत्येन्द्रं वृत्रमप्रतिमं रणे ॥ ६१ ॥
उन दोनों अश्विनीकुमारोंमेंसे एक सामर्थ्यशाली महाबाहु नासत्य हाथमें तलवार और त्रिशूल लिये रणक्षेत्रमें अनुपम
भविष्यपर्व ] अष्टपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९२५
वीरता प्रकट करनेवाले दैत्यराज वृत्रासुरकी ओर दौड़े ॥ ६१॥
तमापतन्तं सम्प्रेक्ष्य निर्भिन्नमिव वारणम् ।
वत्सदन्तैस्त्रिभिः पार्श्वे विव्याध सुरसत्तमम् ॥ ६२ ॥
मदकी धारा बहानेवाले हाथीके समान सुरश्रेष्ठ नासत्यको आक्रमण करते देख वृत्रासुरने उनके पार्श्वभागमें तीन वत्सदन्त नामक बाणोंका प्रहार किया ॥ ६२ ॥
सोऽपि विद्धो महेष्वासः शरैरमितविक्रमः ।
गदां जग्राह बलवान् गदायुद्धविशारदः ॥ ६३ ॥
तब नासत्यने वृत्रासुरको भी अपने बाणोंद्वारा घायल कर दिया। उनके बाणोंसे विद्ध हो अमित पराक्रमी, महाधनुर्धर, गदायुद्धविशारद, बलवान् वृत्रासुरने गदा हाथमें ले ली ॥ ६३ ॥
तां प्रगृह्य गदां भीमामयःसारमयीं दृढाम् ।
अश्विनं सहसाऽऽगम्य ताडयामास वीर्यवान् ॥ ६४ ॥
लोहेके सारतत्त्वकी बनी हुई उस सुदृढ़ एवं भयंकर गदाको लेकर वह पराक्रमी दैत्य सहसा अश्विनीकुमारके पास आया और आते ही उसने उनपर उस गदाका प्रहार किया ॥ ६४ ॥
दीप्यमानं ततः शूलमश्वी सुविपुलं दृढम् ।
प्रासृजद् वृत्रदैत्याय सहसा रोमहर्षणम् ॥ ६५ ॥
तब अश्वी (नासत्य) ने अत्यन्त विशाल सुदृढ़ दीप्तिमान् और रोमाञ्चकारी शूल लेकर सहसा उसे वृत्रासुरपर दे मारा ॥ ६५ ॥
भङ्क्त्वा शूलं गदाग्रेण गदायुद्धविशारदः ।
अश्विनं सहसाभ्येत्य गरुत्मानिव पन्नगम् ॥ ६६ ॥
गदायुद्धमें कुशल वृत्रासुर गदाके अग्रभागसे उस शूलके टुकड़े-टुकड़े करके सहसा अश्विनीकुमारके पास आ पहुँचा, मानो गरुड़ सर्पके पास आ गये हों ॥ ६६ ॥
सोऽन्तरिक्षात् समुत्पत्य विधूय महतीं गदाम् ।
नासत्योपरि चिक्षेप गिरिशृङ्गोपमां बली ॥ ६७ ॥
उस बलवान् वीरने अन्तरिक्षसे उछलकर पर्वतशिखरके समान उस विशाल गदाको घुमाकर नासत्यके ऊपर दे मारा ॥ ६७ ॥
गदयाभिहतः सोऽश्वी त्यक्त्वा शूलमनुत्तमम् ।
प्रयातः सहसा तत्र यत्र युध्यति वासवः ॥ ६८ ॥
उस गदासे आहत होकर अश्वी (नासत्य) अपने परम उत्तम शूलको त्यागकर सहसा उस स्थानको भाग गये जहाँ इन्द्र युद्ध कर रहे थे ॥ ६८ ॥
पराजित्य तु संग्रामे अश्विनं भीमविक्रमम् ।
जयश्रिया सेव्यमानो वृत्रो युद्धे व्यवस्थितः ॥ ६९ ॥
भयंकर पराक्रमी अश्वीको युद्धमें पराजित करके विजयलक्ष्मीसे सेवित वृत्रासुर उस समरभूमिमें स्थिरभावसे खड़ा हो गया ॥ ६९ ॥
इति श्रीमहाभारते खिलभागे हरिवंशे भविष्यपर्वणि वामनावतारे देवासुरयुद्धे वृत्रासुरोत्कर्षवर्णने सप्तपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५७ ॥
इस प्रकार श्रीमहाभारतके खिलभाग हरिवंशके अन्तर्गत भविष्यपर्वमें वामनावतारके प्रसङ्गमें देवासुरसंग्राममें वृत्रासुरके उत्कर्षका वर्णनविषयक सत्तावनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५७ ॥
अष्टपञ्चाशत्तमोऽध्यायः
रणाजि और एकचक्रके, मृगव्याध और वलासुरके, अजैकपाद् और राहुके तथा सुधूम्राक्ष एवं केशी दैत्यके युद्धका वर्णन
वैशम्पायन उवाच
तत्रैव तु महायुद्धे रणाजिर्देवसत्तमः ।
युध्यते सह दैत्येन एकचक्रेण धीमता ॥ १ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय ! उसी महायुद्धमें देवशिरोमणि रणाजि नामक साध्यदेवता बुद्धिमान् दैत्य एकचक्रके साथ युद्ध कर रहे थे ॥ १ ॥
प्रच्छाद्य रथपन्थानमुत्क्रोशंश्च महाबलः ।
एकचक्रस्य सैन्यं तच्छरवर्षैरवाकिरत् ॥ २ ॥
महाबली रणाजिने रथके मार्गको आच्छादित करके जोर-जोरसे गर्जना करते हुए एकचक्रकी सेनापर बाणोंकी झड़ी लगा दी ॥ २ ॥
महासुरा महावीर्या महापट्टिशयोधिनः ।
शूलानि च भुशुण्डीश्च क्षिपन्ति स्म महारणे ॥ ३ ॥
महापराक्रमी और महान् पट्टिशद्वारा युद्ध करनेवाले महान् असुर उस महासमरमें शूलों और भुशुण्डियोंका प्रहार करते थे ॥ ३ ॥
तच्छूलवर्षं सुमहद्गदाशक्तिसमाकुलम् ।
अविशद् दितिजैर्मुक्तं दुर्निवार्यं चराचरैः ॥ ४ ॥
दैत्योंद्वारा की गयी गदा और शक्तियोंसहित शूलोंकी वह बड़ी भारी वर्षा देवसेनामें व्याप्त हो गयी; समस्त चराचर प्राणियोंके लिये उसका निवारण करना कठिन था ॥ ४ ॥
अन्योन्यमभिवर्तन्ते देवासुरगणा युधि ।
महाद्रिशिखराकारा वीर्यवन्तो महाबलाः ॥ ५ ॥
उस युद्धस्थलमें देवता और असुरगण एक दूसरेके सामने खड़े थे; उनके आकार विशाल पर्वतोंके समान थे और वे सभी महाबलवान् तथा पराक्रमी थे ॥ ५ ॥
| ९२६ | श्रीमन्महाभारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
तुरङ्गमाणां तु शतं युक्तं तस्य महारथे ।
महासुरवरस्येव हिरण्यकशिपोर्युधि ॥ ६ ॥
महान् असुरशिरोमणि एकचक्र युद्धमें हिरण्यकशिपुके समान था। उसके विशाल रथमें सौ घोड़े जुते हुए थे ॥ ६ ॥
तेषां चरणपातेन चक्रनेमिस्वनेन च ।
तस्य बाणनिपातैश्च हता वै शतशः सुराः ॥ ७ ॥
उन घोड़ोंकी टापोंके आघातसे, रथके पहियोंकी घरघराहटसे तथा एकचक्रके बाणोंकी मारसे सैकड़ों देवता नष्ट हो गये ॥ ७ ॥
ततः स लघुभिश्चित्रैः शरैः संनतपर्वभिः ।
सायुधानच्छिनत् क्रुद्धः शतशोऽथ सहस्रशः ॥ ८ ॥
रणाजिने कुपित होकर झुकी हुई गाँठवाले शीघ्रगामी विचित्र बाणोंद्वारा, आयुधोंसहित सैकड़ों और हजारों दैत्योंको छिन्न-भिन्न कर डाला ॥ ८ ॥
वध्यमानाः शरैस्तीक्ष्णै रथद्विरदवाजिनः ।
गमिताः प्रक्षयं केचित् त्रिदशैर्दानवा रणे ॥ ९ ॥
देवताओंने अपने तीखे बाणोंकी मारसे रथ, हाथी और घोड़ोंसहित कितने ही दानवोंका समराङ्गणमें संहार कर डाला ॥
ततः प्रक्षीयमाणांस्तानुप्रेक्ष्य दितेः सुताः ।
त्यक्त्वा प्राणान् न्यवर्तन्त प्रगृहीतवरायुधाः ॥ १० ॥
उन दानवोंका इस प्रकार विनाश होता देख वे दैत्य हाथोंमें श्रेष्ठ आयुध लिये प्राणोंका मोह छोड़कर वहाँ लौट पड़े ॥ १० ॥
ते दिशो विदिशश्चैव प्रतियुद्धप्रहारिणः ।
अभ्यघ्नन् निशितैः शस्त्रैर्देवान् दितिसुता रणे ॥ ११ ॥
युद्धमें शत्रुाका सामना और शत्रुसेनापर प्रहार करनेवाले उन दैत्योंने रणभूमिमें अपने तीखे शस्त्रोंद्वारा सम्पूर्ण दिशाओं और विदिशाओंमें खड़े हुए देवताओंको गहरी चोट पहुँचायी ॥ ११ ॥
रणाजिर्ज्वलितं घोरं परमं तिग्मतेजसम् ।
मुमोचास्त्रं महाबाहुर्मथनं नाम संयुगे ॥ १२ ॥
यह देख महाबाहु रणाजिने प्रचण्ड तेजवाले अत्यन्त घोर मथन नामक प्रज्वलित अस्त्रका उस युद्धस्थलमें प्रयोग किया ॥ १२ ॥
ततः शस्त्राणि शूलानि निशितानि सहस्रशः ।
अस्त्रवीर्येण महता दितिजः सम्प्रचिच्छिदे ॥ १३ ॥
तदनन्तर उससे निकले हुए सहस्रों तीखे शूल आदि शस्त्रोंको एकचक्र दैत्यने अपने महान् अस्त्रबलसे काट डाला॥
छित्त्वा शूलेन तान् सर्वानैकचक्रो महासुरः ।
अभ्यविध्यत तं साध्यं दशभिर्निशितैः शरैः ॥ १४ ॥
उस महान् असुर एकचक्रने शूलसे उन सब अस्त्रोंको छिन्न-भिन्न करके साध्यदेवता रणाजिको दस पैने बाणोंसे अच्छी तरह घायल किया ॥ १४ ॥
अस्त्रवेगं निहत्यैवं सोऽस्त्रैस्तांस्तनुसैनिकान् ।
ज्वलितैरपरैः शीघ्रैस्तानविध्यत् सहस्रशः ॥ १५ ॥
उस दैत्यने अपने अस्त्रोंसे साध्यदेवताके अस्त्रवेगका इस प्रकार निवारण करके उनके पीछे चलनेवाले सहस्रों सैनिकोंको दूसरे शीघ्रगामी प्रज्वलित अस्त्रोंद्वारा बींध डाला ॥ १५ ॥
तेषां छिन्नानि गात्राणि विसृजन्ति स्म शोणितम् ।
प्रावृषीवाम्बुवृष्टीनि शृङ्गाणि धरणीभृताम् ॥ १६ ॥
उन सैनिकोंके छिदे हुए अङ्ग वर्षाकालमें जलकी वृष्टि करनेवाले पर्वतोंके शिखरोंकी भाँति रक्त बहा रहे थे ॥१६॥
इन्द्राशनिसमस्पर्शैर्निपतद्भिरजिह्मगैः ।
दितिजैर्वध्यमानास्ते वित्रेसुः सुरसत्तमाः ॥ १७ ॥
जिनका स्पर्श इन्द्रके वज्रकी भाँति दुःसह था, उन सीधे जानेवाले बाणोंके प्रहारसे दैत्योंद्वारा पीड़ित किये गये वे श्रेष्ठ देवता अत्यन्त भयभीत हो गये ॥ १७ ॥
एकचक्रो रथे तिष्ठन्नपश्यद् गजयूथपान् ।
वराभरणनिर्ह्रादान् समुद्रस्वननिःस्वनान् ॥ १८ ॥
मत्तान् सुविहितान् दृप्तान् महामात्रैरधिष्ठितान् ।
कुलीनान् वीर्यसम्पन्नान् प्रतिद्विरदघातिनः ॥ १९ ॥
शिक्षितान् गजशिक्षायामैरावतसमान् युधि ।
न्यहनत् सुरसैन्यस्य गजान् गज इवासुरः ॥ २० ॥
एकचक्रने रथमें बैठे हुए ही देखा कि देवताओंके गजयूथपति चले आ रहे हैं, उनके श्रेष्ठ आभूषणोंकी झंकार सुनायी पड़ती है। उनके चिग्घाड़नेका शब्द समुद्रकी गर्जनाको लज्जित करता है। वे मतवाले और बलाभिमानी गजराज अच्छी तरह सजाये गये हैं; उनके ऊपर महावत बैठे हैं। वे उत्तम कुलमें उत्पन्न तथा बल-पराक्रमसे सम्पन्न हैं और प्रतिद्वन्द्वी हाथियोंको मार डालनेकी शक्ति रखते हैं। गज-शिक्षामें पूर्णतः शिक्षित हैं तथा युद्धमें ऐरावतके समान पराक्रमी हैं। तब उसने गजासुरके समान देवसेनाके उन हाथियोंको मार डाला ॥ १८–२० ॥
विक्षरन्तो महानागान् भीमवेगांस्त्रिधा मदम् ।
मेघस्तनितनिर्घोषान् महाद्रीनिव चोदितान् ॥ २१ ॥
वे सब विशालकाय हाथी कण्ठ, सूँड और कुम्भस्थल—इन तीन स्थानोंसे मद बहा रहे थे; उनका वेग बड़ा भयंकर था। वे मेघकी गर्जनाके समान चिग्घाड़ते थे और खड़े विशाल पर्वतोंके समान प्रतीत होते थे ॥ २१ ॥
सहस्रसम्मितान् दिव्याञ्जाम्बूनदपरिष्कृतान् ।
सुवर्णजालैर्विततांस्तरुणादित्यवर्चसः ॥ २२ ॥
उन दिव्य हाथियोंकी संख्या लगभग एक सहस्र थी। वे सब-के-सब सुवर्णके अलंकारोंसे विभूषित थे। उनपर सोनेकी
भविष्यपर्व ] अष्टपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९२७
जालियोंसे युक्त झूलें पड़ी हुई थीं तथा वे प्रातःकालके सूर्यके समान दीप्तिमान् दिखायी देते थे ॥ २२ ॥
एकचक्रो गदापाणिर्बलवान् गदिनां वरः।
उत्सारयामास गजान् महाभ्राणीव मारुतः ॥ २३ ॥
हाथमें गदा लिये गदाधारियोंमें श्रेष्ठ बलवान् एकचक्रने उन समस्त गजराजोंका उसी प्रकार संहार कर डाला, जैसे वायु महान् मेघोंको छिन्न-भिन्न कर देती है ॥ २३ ॥
निहत्य गदया सर्वांस्तान् गजान् गजमर्दनः।
भूयोऽश्वसंघान् स बली निरैक्षत महासुरः ॥ २४ ॥
गजॉंका मर्दन करनेवाले उस महान् बलवान् असुरने अपनी गदाके द्वारा उन समस्त हाथियोंको मौतके घाट उतारकर पुनः अश्वसमूहोंपर दृष्टिपात किया ॥ २४ ॥
शुकवर्णानृष्यवर्णान् मयूरसदृशांस्तथा।
पारावतसवणांश्च हंसवर्णांस्तथैव च ॥ २५ ॥
कुछ घोड़ोंके रंग तोतोंके समान हरे थे; कुछ मृगके समान धूसर वर्णवाले थे। कितने ही घोड़ोंके रंग मोरोंके समान थे; कितने ही कबूतरों और हंसोंके समान वर्णसे विभूषित थे ॥ २५ ॥
मल्लिकाक्षान् विरूपाक्षान् क्रौञ्चवर्णान् मनोजवान्।
अश्वसैन्यं महाबाहुस्तदप्रतिमपौरुषः।
निष्पेदयामास बली गदया भीमविक्रमः ॥ २६ ॥
किन्हींकी आँखें मल्लिकाके समान थीं और किन्हींकी विरूप । कुछ घोड़ोंके वर्ण क्रौञ्च पक्षीके समान थे। वे सभी मनके समान वेगशाली थे। अनुपम पुरुषार्थ और भयंकर पराक्रमसे युक्त बलवान् महाबाहु एकचक्रने पूर्वोक्त अश्वोंकी सेनाको अपनी गदाके आघातसे नष्ट कर दिया ॥ २६ ॥
रणाजिर्व्यस्य समरे सर्वान् दृष्ट्वा सुरद्विपः।
अचिन्त्यविक्रमः श्रीमान् स युद्धाद् विरराम ह ॥ २७ ॥
अचिन्त्यपराक्रमी श्रीमान् रणाजि उस समरमें समस्त देवद्रोहियोंको उपस्थित देख उन सबको त्यागकर युद्धसे विरत हो गये ॥ २७ ॥
गदायुद्धेषु कुशलो रथेन रथयूथपः।
नष्टसैन्यो महाबाहुः प्रस्थितः शक्रसंनिधौ ॥ २८ ॥
गदायुद्धमें कुशल तथा रथ-यूथपति महाबाहु रणाजि, जिनकी सेना प्रायः नष्ट हो गयी थी, रथके द्वारा इन्द्रके समीप चले गये ॥ २८ ॥
त्रिंशच्छतसहस्राणि रथानां विनिहत्य सः।
रणेऽतिष्ठत दैत्येन्द्रो विधूम इव पावकः ॥ २९ ॥
दैत्यराज एकचक्र वहाँ तीस लाख रथियोंका संहार करके रणभूमिमें धूमरहित अग्निके समान स्थित हो गया ॥ २९ ॥
तस्मिन्नेव तु संग्रामे बलो दृप्तो महासुरः।
मृगव्याधं महात्मानं योधयत्यजितं रणे ॥ ३० ॥
उसी युद्धमें महान् असुर बल, जिसे अपने बलपर घमंड था, अपराजित महात्मा मृगव्याध (रुद्र) के साथ युद्ध करने लगा ॥ ३० ॥
मृगव्याधस्य रुद्रस्य महापारिषदस्तथा।
समुत्पेतुर्बलं दृष्ट्वा हुताग्निसमतेजसः ॥ ३१ ॥
मृगव्याध नामक रुद्रदेवके महान् पार्षद घीकी आहुति पाकर प्रज्वलित हुए अग्निके समान तेजस्वी थे। वे बलको देखते ही वहाँ उछलते-कूदते हुए आ पहुँचे ॥ ३१ ॥
गजैर्मत्तै रथैर्दिव्यैर्वाजिभिश्च महाजवैः।
अस्त्रैश्च निशितैर्बाणैः शरैश्चानलसंनिभैः ॥ ३२ ॥
कुछ पार्षद मतवाले हाथियोंसे, कुछ दिव्य रथोंसे और कुछ महान् वेगशाली घोड़ोंसे आये। वे सब-के-सब अग्निके समान तेजस्वी, तीखे अस्त्र एवं बाणोंसे सम्पन्न थे ॥ ३२ ॥
ददृशुस्ते ततो वीरा दीप्यमानं महासुरम् ।
रश्मिवन्तमिवोद्यन्तं सुतेजोरश्मिमालिनम् ॥ ३३ ॥
तत्पश्चात् उन वीरोंने उस महान् असुरको उगते हुए सूर्यके समान तेजोमयी किरणमालाओंसे अलंकृत एवं देदीप्यमान देखा ॥ ३३ ॥
संग्रामस्थं महावेगं महासत्त्वं महाबलम्।
महामतिं महोत्साहं महाकायं महारथम् ॥ ३४ ॥
समीक्ष्य तं महायोधं दिक्षु सर्वासववस्थितम् ।
ततः प्रहरजैर्घोरैरभिपेतूः समन्ततः ॥ ३५ ॥
युद्धस्थलमें खड़े हुए उस महान् वेग, महान् सत्त्व, महान् बल, महती बुद्धि, महान् उत्साह और विशाल कायासे सम्पन्न महारथी महायोद्धाको सम्पूर्ण दिशाओंमें अवस्थित देख वे रुद्रपार्षद घोर अस्त्र-शस्त्र लिये चारों ओरसे उसपर टूट पड़े ॥ ३४-३५ ॥
तस्य सर्वांयसास्तीक्ष्णाः शराः पीतमुखाः शिताः।
शिरस्यद्रिप्रतीकाशे मृगव्याधेन पातिताः ॥ ३६ ॥
मृगव्याधने उसके पर्वत-सदृश मस्तकपर पूर्णतः लोहेके बने हुए तीखे और तेज धारवाले बाण बरसाये। जिनके मुख (धार) पर पानी चढ़ाया गया था ॥ ३६ ॥
तैश्च सप्तभिराविद्धः शरैः शिरसि चार्पितैः।
उत्पपात तदा व्योम्नि दिशो दश विनादयन् ॥ ३७॥
मृगव्याधके वे सात बाण उसके सिरमें धँस गये। उन बाणोंसे आविद्ध होकर महान् असुर बल अपने चीत्कारसे दसों दिशाओंको निनादित करता हुआ आकाशमें उड़ गया ॥३७॥
ततस्तं त्रिदशो वीरः सरथः सज्जकार्मुकः।
अनुवव्राज संहृष्टः खे तदा स महाबलः ॥ ३८ ॥
तब उन देववीर महाबली मृगव्याधने रथ और धनुष-सहित बड़े हर्षके साथ आकाशमें उस समय उस दानवका पीछा किया ॥ ३८ ॥
असुरं छादयामास तं व्योम्नि शरवृष्टिभिः।
वृष्टिमानिव जीमूतो निदाघान्ते धराधरम् ॥ ३९ ॥
| ९२८ | श्रीमहाभारते खिलभागे | [ हरिवंशे |
|---|
जैसे वर्षाकालमें पानी बरसानेके लिये उद्यत हुआ मेघ पर्वतको अपनी जलधाराओंसे ढक देता है, उसी प्रकार मृगव्याधने आकाशमें अपने बाणोंकी वर्षासे उस असुरको आच्छादित कर दिया ॥ ३९ ॥
अर्द्यमानस्ततस्तेन मृगव्याधेन दानवः।
चकार निनदं घोरमम्बरे जलदो यथा ॥ ४० ॥
मृगव्याधसे पीड़ित किये जानेपर उस दानवने आकाशमें ही मेघकी भाँति घोर गर्जना की ॥ ४० ॥
स दूरं सहसोत्पत्य मृगव्याधरथं प्रति।
निपपात महावेगः पक्षवातैर्गिरिर्यथा ॥ ४१ ॥
तदनन्तर वह महान् वेगशाली दानव सहसा दूरतक उछलकर मृगव्याधके रथपर पाँखोंकी हवासे युक्त पर्वतकी भाँति कूद पड़ा ॥ ४१ ॥
बभञ्ज च ततो दैत्यो भग्नेषाकूवरं रथम्।
मृगव्याधः परित्यज्य स्थितो भूमौ महाबलः ॥ ४२ ॥
ऐसा करके उस दैत्यने उस रथके ईषादण्ड और कूबरको तोड़ दिया तथा उस रथको भी चौपट कर दिया। महाबली मृगव्याध वह रथ त्यागकर पृथ्वीपर खड़े हो गये ॥
विरथं प्रेक्ष्य रुद्रं तु तस्य पारिषदाः शुभाः।
उत्थिता घोररक्ताक्षा व्योम्नि मुद्गरपाणयः ॥ ४३ ॥
रुद्रको रथहीन हुआ देख उनके शुभ पार्षद आकाशमें मुद्गर लिये खड़े हो गये। उनकी भयंकर आँखें क्रोधसे लाल हो रही थीं ॥ ४३ ॥
स तु तैः सहसोत्थाय वेष्टितो विमलेऽम्बरे।
मुद्गरैरर्दितो भीमैर्वृक्षः परशुभिर्यथा ॥ ४४ ॥
उन सबने सहसा ऊपर उठकर निर्मल आकाशमें वलासुरको घेर लिया और जैसे फरसोंसे वृक्ष काटा जाता है, उसी प्रकार भयंकर मुद्गरोंसे उसे पीड़ित करना आरम्भ किया ॥
तेषां वेगवतां वेगं निहत्य स महारथः।
निपपात पुनर्भूभौ सुपर्णसमविक्रमः ॥ ४५ ॥
परंतु वह महारथी बल गरुड़के समान पराक्रमी था। वह उन वेगवानोंका वेग नष्ट करके पुनः पृथ्वीपर कूद पड़ा ॥
स शालवृक्षमुत्पाट्य महाशाखं महाबलः।
सर्वान् पारिषदान् संख्ये सूदयामास दानवः ॥ ४६ ॥
वहाँ विशाल शाखावाले एक शाल वृक्षको उखाड़कर उस महाबली दानवने युद्धस्थलमें उन समस्त पार्षदोंपर उसका प्रहार किया ॥ ४६ ॥
स तैर्विशतदेहस्तु रुधिरौघपरिप्लुतः।
शुशुभे दानवश्रेष्ठो बालसूर्य इवोदितः ॥ ४७ ॥
उन पार्षदोंने बलके शरीरको क्षत-विक्षत कर दिया था, अतः खूनसे लथपथ हुआ दानवशिरोमणि बल उगे हुए बालसूर्यके समान शोभा पाने लगा ॥ ४७ ॥
अथोत्पाट्य गिरेः शृङ्गं समृगव्यालपादपम्।
जघान तान् पारिषदान् समरे दानवेश्वरः ॥ ४८ ॥
तदनन्तर मृगों, सर्पों और वृक्षोंसहित एक पर्वतशिखरको उखाड़कर दानवराज बलने समराङ्गणमें उन पार्षदोंपर आघात किया ॥ ४८ ॥
ततस्तेषु च भग्नेषु महापारिषदेषु वै।
बलं तदवशेषं तु नाशयामास वीर्यवान् ॥ ४९ ॥
तत्पश्चात् उन महान् पार्षदोंके व्यूह टूट जानेपर उस पराक्रमी असुरने शेष सेनाका नाश कर दिया ॥ ४९ ॥
अश्वैरश्वान् गजैर्नागान् योधान् योधै रथैन् रथैः।
दानवः सूदयामास युगान्तेऽन्तकवत् प्रजाः ॥ ५० ॥
जैसे प्रलयकालमें संवर्तक यम सारी प्रजाका संहार कर डालते हैं, उसी प्रकार उस दानवने घोड़ोंसे घोड़ोंको, हाथियोंसे हाथियोंको, पैदल योद्धाओंसे पैदल योद्धाओंको तथा रथोंसे रथोंको नष्ट कर दिया ॥ ५० ॥
हतैरश्वैश्च नागैश्च भग्नाक्षैश्च महारथैः।
त्रिदशैश्चाभवद् भूमी रुद्धमार्गा समन्ततः ॥ ५१ ॥
वहाँ मारे गये घोड़ों, हाथियों, टूटे धुरेवाले विशाल रथों और देवताओंसे वहाँकी भूमिका मार्ग सब ओरसे अवरुद्ध हो गया था ॥ ५१ ॥
एवं बलः स दैत्येन्द्रो मृगव्याधश्च वीर्यवान्।
युधि प्रवृद्धौ बलिनौ प्रभिन्नाविव वारणौ ॥ ५२ ॥
इस प्रकार दैत्यराज बल और पराक्रमी मृगव्याध दोनों बलवान् वीर मदकी धारा बहानेवाले हाथियोंके समान युद्धमें बढ़े-चढ़े थे ॥ ५२ ॥
वैशम्पायन उवाच
तत्रैव युध्यते रुद्रो द्वितीयो राहुणा सह।
विश्रुतस्त्रिषु लोकेषु क्रोधात्मा ह्यज एकपात् ॥ ५३ ॥
वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! वहीं तीनो लोकोंमें प्रसिद्ध क्रोधात्मा अजैकपात् नामक द्वितीय रुद्र राहुके साथ युद्ध करते थे ॥ ५३ ॥
तद् यथा सुमहद् युद्धं तुमुलं लोमहर्षणम्।
आसीत् प्रतिभयं रौद्रं वीराणां जयमिच्छताम् ॥ ५४ ॥
विजयकी इच्छा रखनेवाले वीरोंका वह महान् युद्ध तुमुल, रोमाञ्चकारी, भयानक तथा रौद्ररूप था ॥ ५४ ॥
देवदानवदेहैस्तु दुस्तरा केशशाद्वला।
शरीरसंघातवहा प्रसुता लोहितापगा ॥ ५५ ॥
देवताओं और दानवोंके शरीरोंसे वहाँ खूनकी एक दुस्तर नदी बह चली, जो विभिन्न शरीरसमूहोंको बहाये लिये जाती थी। मनुष्योंके केश उसमें घास और सेवारके समान जान पड़ते थे ॥ ५५ ॥
आजघानाथ संक्रुद्धो रुद्रो रौद्राकृतिः प्रभुः।
राहुं शतमुखं युद्धे शत्रुसैन्यनिवारणम् ॥ ५६ ॥
भविष्यपर्व ] अष्टपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ९२९
प्रभावशाली रुद्रदेवकी आकृति बड़ी ही रौद्र थी। उन्होंने कुपित होकर युद्धमें शत्रुसेनाका निवारण करनेवाले शतमुख राहुपर गहरा आघात किया ॥ ५६ ॥
तस्य काञ्चनचित्राङ्गं रथं साश्वं ससारथिम् ।
जघान समरे श्रीमान् क्रुद्धो दैत्यस्य सायकैः ॥ ५७ ॥
क्रोधमें भरे हुए श्रीमान् रुद्रदेवने समरभूमिमें अपने सायकोंद्वारा उस दैत्यके सुवर्णमय विचित्र अङ्गवाले रथको घोड़ों और सारथिसहित नष्ट कर दिया ॥ ५७ ॥
तस्य पारिषदस्त्वेकः शरशक्त्या महाबलः ।
बिभेद समरे हृष्टो दानवं तं स्तनान्तरे ॥ ५८ ॥
उनके हर्ष और उत्साहमें भरे हुए एक महाबली पार्षदने समरमें बाणोंकी शक्तिसे उस दानवकी छातीमें घाव कर दिया ॥ ५८ ॥
स भिन्नगात्रो रुद्रेण तथा पारिषदैरपि ।
रुद्रस्य रथमायान्तं स राहुर्दानवोत्तमः ॥ ५९ ॥
प्रममाथ तलेनाशु सहसा क्रोधमूर्च्छितः ।
भिन्नगात्रं शरैस्तीक्ष्णैर्मेरुं सूर्य इवांशुभिः ॥ ६० ॥
रुद्र तथा उनके पार्षदोंसे शरीरके क्षत-विक्षत कर दिये जानेपर दानवशिरोमणि राहु सहसा क्रोधसे मूर्च्छित हो गया। उसने रुद्रदेवके आते हुए रथको शीघ्रतापूर्वक थप्पड़से मारकर चूर-चूर कर डाला। जैसे सूर्य अपनी तीखी किरणोंसे मेरु-पर्वतको संतप्त करते हैं; उसी प्रकार वह दानव घायल अङ्गोंवाले रुद्रदेवको अपने तीखे बाणोंसे पीड़ा देने लगा ॥
हतैर्दानवमुख्यैस्तु रुद्रेणामिततेजसा ।
रुद्रपारिषदान् सर्वान् निजघान महासुरः ॥ ६१ ॥
जब अमिततेजस्वी रुद्रदेवके द्वारा मुख्य-मुख्य दानव मारे गये, तब महान् असुर राहुने रुद्रदेवके समस्त पार्षदोंको भी मारना आरम्भ किया ॥ ६१ ॥
सृजन्तं शरवर्षाणि दानवं घोरदर्शनम् ।
बिभेद समरे रुद्रो बाणैः संततपर्वभिः ॥ ६२ ॥
बाणोंकी वर्षा करते हुए उस घोर दृष्टिवाले दानवको रुद्रदेवने युद्धस्थलमें झुकी हुई गाँठवाले बाणोंद्वारा घायल कर दिया ॥ ६२ ॥
वर्तमाने महाघोरे संग्रामे लोमहर्षणे ।
रुधिरौघा महावेगा महानद्यः प्रसुस्रुवुः ॥ ६३ ॥
उस रोमाञ्चकारी महाघोर संग्रामके होते समय वहाँ रक्तके प्रवाहसे युक्त महावेगशालिनी बड़ी-बड़ी नदियाँ बहने लगीं ॥ ६३ ॥
दानवं समरे रुद्रो नीलाञ्जनचयोपमम् ।
निर्बिभेद शरैस्तीक्ष्णैर्मेरुं सूर्य इवांशुभिः ॥ ६४ ॥
रुद्रदेवने समरभूमिमें काले कोयलेकी राशिके 'समान कान्तिवाले दानव राहुको अपने तीखे बाणोंसे उसी प्रकार क्षत-विक्षत कर दिया, जैसे सूर्य अपनी प्रखर किरणोंसे मेरु पर्वतको संतप्त करते हैं ॥ ६४ ॥
हतैर्दानवमुख्यैश्च शक्तिशूलपरश्वधैः ।
पतितैः पर्वताभैश्च दानवैः कामरूपिभिः ॥ ६५ ॥
वर्तमाने महाघोरे संग्रामे लोमहर्षणे ।
विरेजुस्ते तदा दैत्याः पुष्पिता इव किंशुकाः ॥ ६६ ॥
शक्ति, शूल और फरसोंकी मारसे जब इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले पर्वताकार मुख्य-मुख्य दानव मरकर धरा-शायी हो गये और वह महाघोर रोमाञ्चकारी संग्राम चालू ही रह गया, तब उसमें घायल हुए दैत्य फूले हुए पलास वृक्षके समान शोभा पाने लगे ॥ ६५-६६ ॥
महाभेरीमृदङ्गानां पणवानां च निःस्वनः ।
शङ्खवेणुस्वनोन्मिश्रः सम्बभूवाद्भुतोपमः ॥ ६७ ॥
उस समय महाभेरी, मृदङ्ग तथा पणवोंका गम्भीर नाद जब शङ्ख और वेणुकी ध्वनिसे मिल गया, तब अद्भुत-सा ही प्रतीत होने लगा ॥ ६७ ॥
हतानां स्वनतां तत्र दैत्यानां चापि निःस्वनः ।
देवानां च तथा तत्र शुश्रुवे दारुणो महान् ॥ ६८ ॥
वहाँ आहत होकर आर्तनाद करते हुए दैत्यों तथा देवताओंका अत्यन्त दारुण शब्द सुनायी दे रहा था ॥ ६८ ॥
तुरङ्गमखुरोत्कीर्णं रथनेमिसमुत्थितम् ।
रुरोध मार्गं योधानां चक्षूंषि च धरारजः ॥ ६९ ॥
घोड़ोंके टापों तथा रथके पहियोंसे उठी हुई धरतीकी धूलने वहाँ जूझते हुए योद्धाओंके मार्ग तथा नेत्रोंको अवरुद्ध कर दिया ॥ ६९ ॥
शस्त्रपुष्पोपहारा सा तत्रासीद् युद्धमेदिनी ।
दुर्दशा दुर्विगाह्या च मांसशोणितकर्दमा ॥ ७० ॥
वहाँ रणभूमिको अस्त्र शस्त्ररूपी पुष्पोंका उपहार अर्पित हो रहा था। उसमें मांस और रक्तकी ऐसी कीच जम गयी थी कि उसकी ओर देखना कठिन हो गया था और उसमें प्रवेश करना या चलना-फिरना तो और भी कठिन था ॥७०॥
भग्नैः खड्गैर्गदाभिश्च शक्तितोमरपट्टिशैः ।
अपविद्धैश्च भग्नैश्च रथैः सांग्रामिकैर्हतैः ॥ ७१ ॥
निहतैः कुञ्जरैर्मत्तैस्तथा त्रिदशदानवैः ।
चक्राक्षयुगशङ्खैश्च भग्नैरवनिपातितैः ॥ ७२ ॥
बभूवायोधनं घोरं पिशिताशनसंकुलम् ।
उत्पेतुश्च पयन्ध्वानि दिक्षु सर्वासु संयुगे ॥ ७३ ॥
टूटी हुई तलवारों, गदाओं, शक्ति, तोमर और पट्टिशों, टूटे-फूटे होनेके कारण फेंके गये रथों, नष्ट हुए युद्धसम्बन्धी उपकरणों, मारे गये मतवाले हाथियों तथा देवताओं और दानवों, खण्डित होकर पृथ्वीपर पड़े हुए पहियों, धुरों, जूओं और शंखोंसे भरा हुआ वह भयंकर युद्धक्षेत्र मांसाहारी
मं० १० ४. १७० -
९३० | श्रीमद्भारते खिलभागे | [ हरिवंशे
जन्तुओंसे व्याप्त हो रहा था। उस समराङ्गणमें चारों ओर कबन्ध (बिना सिरके धड़) उछल रहे थे ॥ ७१-७३॥
अन्योन्यबद्धवैराणां दैत्यानां जयगृद्धिनाम्।
सम्पहारस्तथा युद्धे वर्ततेऽतिभयंकरः ॥ ७४ ॥
विजयकी अभिलाषा रखनेवाले देवता और दैत्य परस्पर वैर बाँधकर लड़ते थे। उस युद्धमें एक दूसरेके प्रति होनेवाला उनका प्रहार बड़ा भयंकर था ॥ ७४ ॥
सैन्यानां संप्रयुद्धानां शूराणामनिवर्तिनाम् ।
अजस्य चैकपादस्य राहोश्चैव महात्मनः ॥ ७५ ॥
तेषां तु तत्र पततां क्रुद्धानामतिनिःस्वनः।
उद्धतं इव भूतानां समुद्राणां तु शुश्रुवे ॥ ७६ ॥
उस युद्धमें सम्मिलित हुए शूरवीर सैनिक पीछे हटनेवाले नहीं थे। महात्मा अजैकपाद तथा महामनस्वी राहुकी भी यही स्थिति थी। वे सब क्रोधमें भरकर जब वहाँ एक दूसरेपर आक्रमण करते थे, उस समय उनका अत्यन्त घोर कोलाहल प्रलयकालमें प्राणियोंके भीषण आर्तनाद तथा समुद्रोंके महान् गर्जनकी भाँति सुनायी पड़ता था ॥७५-७६॥
तत्रैकस्तु सुधूम्राक्षः श्रीमान् रुद्रो मुनीश्वरः।
बिभेद केशिनं शक्त्या गदापरिघशूलभृत् ॥ ७७ ॥
वहाँ एक तेजस्वी रुद्र सुधूम्राक्ष नामसे प्रसिद्ध एवं मुनीश्वर थे। वे शक्तिके साथ ही गदा, परिघ और शूल धारण करते थे। उन्होंने शक्तिके द्वारा केशीको घायल कर दिया ॥ ७७ ॥
नानाप्रहरणा घोरा भीमाक्षा भीमविक्रमाः ।
निष्पेतु रुद्रदयिता महापारिपदास्तथा ॥ ७८ ॥
उस समय नाना प्रकारके अस्त्र-शस्त्र धारण करनेवाले, भयानक नेत्रवाले, भयंकर पराक्रमी तथा रुद्रदेवके प्रिय घोर महापार्षद वहाँ आ पहुँचे ॥ ७८ ॥
रथमास्थाय च श्रीमांस्तप्तकाञ्चनकुण्डलः ।
दानवैः संवृतः केशी युध्यते युद्धदुर्जयः ॥ ७९ ॥
केशी नामक दैत्य तपाये हुए सुवर्णके कुण्डलोंसे अलंकृत और उत्तम शोभासे सम्पन्न था। वह रणदुर्जय दानवोंसे घिरा हुआ रथपर आरूढ़ होकर युद्ध करता था ॥ ७९ ॥
तस्य संग्रामशौण्डस्य संग्रामेषु युयुत्सतः ।
निपेतुरुग्रवीर्यस्य ज्वाला हि प्रस्रुता मुखात् ॥ ८० ॥
वह संग्राममें कुशल और उग्र बल-पराक्रमसे सम्पन्न था। जिस समय वह युद्धमें प्रवृत्त होता था, उस समय उसके मुखसे ज्वालाएँ प्रकट होकर फैलने लगती थीं ॥ ८० ॥
स तु सिंहर्षभस्कन्धः शार्दूलसमविक्रमः ।
महाजलदसंकाशो मृदङ्गध्वनिनिःस्वनः ॥ ८१ ॥
उसके कंधे सिंह और बैलोंके समान थे। उसका पराक्रम भी सिंहके ही समान था। उसका सिंहनाद महामेघोंकी गम्भीर गर्जना और मृदङ्गोंकी ध्वनिके समान होता था ॥
तस्य निष्पतमानस्य दानवैः संवृतस्य च।
बभूव सुमहानादः क्षोभयंस्त्रिदिवं यथा ॥ ८२॥
दानवोंसे घिरा हुआ वह दैत्य जब युद्धभूमिमें कूदा था, उस समय जो उसका महान् सिंहनाद हुआ, वह स्वर्गलोकको क्षोभमें डालनेवाला था ॥ ८२ ॥
तेन शब्देन वित्रस्ता त्रिदशानां महाचमूः।
द्रुमशैलप्रहरणा योद्धुमेवाभ्यवर्तत ॥ ८३ ॥
उसकी उस गर्जनासे देवताओंकी विशाल सेना संत्रस्त हो उठी तो भी वृक्षों तथा पर्वतखण्डोंका प्रहार करती हुई युद्ध करनेके लिये ही सामने आकर डट गयी ॥ ८३ ॥
तेषां च देवदैत्यानां युयुत्सूनां परस्परम्।
संनिपातः सुतुमुलों रौद्रो लोकभयावहः ॥ ८४ ॥
परस्पर जूझनेकी इच्छावाले देवताओं और दैत्योंका वह घमासान युद्ध बड़ा ही रौद्र तथा जगत्को भय देनेवाला था ॥
तेषां युद्धं महाघोरं संजज्ञे लोमहर्षणम् ।
देवदानवसंघानां प्राणांस्त्यक्त्वा महाहवे ॥ ८५ ॥
देवताओं और दानवोंके समुदायोंका वह महाघोर युद्ध प्राणोंका मोह छोड़कर हो रहा था । उस महासमरमें उस युद्धका वह दृश्य बड़ा ही रोमाञ्चकारी था ॥ ८५ ॥
सर्वे ह्यतिबलाः शूराः सर्वे पर्वतसंनिभाः ।
सर्वे सर्वास्त्रविद्वांसः सर्वे सर्वायुधोद्यताः ।
त्रिदशा दानवाश्चैव परस्परजिघांसवः ॥ ८६ ॥
वे सभी शूरवीर, अत्यन्त बलशाली तथा पर्वतके समान विशालकाय थे। सभी सम्पूर्ण अस्त्रोंके विद्वान् थे और सभी सब प्रकारके अस्त्रोंसे सम्पन्न हो युद्धके लिये उद्यत हुए थे। वे देवता और दानव दोनों ही एक दूसरेके वधकी इच्छा रखते थे ॥ ८६ ॥
तेषां वै नदतां शब्दः संयुगे मेघनिःस्वनः ।
शुश्रुवेऽतिमहाघोरश्चरस्थावरकम्पनः ॥ ८७ ॥
युद्धस्थलमें गर्जना करते हुए उन समस्त योद्धाओंका शब्द महान् मेघोंकी गर्जनाके समान सुनायी पड़ता था। वह महाघोर शब्द स्थावर-जङ्गम सभी प्राणियोंको कम्पित कर देनेवाला था ॥ ८७ ॥
रेणुश्चारुणसंकाशो भीमः स समपद्यत ।
उद्धूतो देवदैत्यौघैः संरुरोध दिशो दश ॥ ८८ ॥
देवताओं और दैत्योंके समूहोंद्वारा उड़ायी गयी लाल रंगकी धूल वहाँ सब ओर फैल गयी। वह बड़ी भयंकर जान पड़ती थी। उसने दसों दिशाओंको अवरुद्ध कर दिया ॥८८॥
अन्योन्यं रजसा तेन कौशेयारुणपाण्डुना ।
संवृता बहुरूपेण ददृशुर्न च किंचन ॥ ८९ ॥
लाल, पीली और सफेद बहुरंगी धूलसे परस्पर आच्छादित हुए सैनिक कोई भी वस्तु नहीं देख पाते थे ॥ ८९ ॥