भारतकोश
संग्रह पर लौटें

हर्षचरितम् (महाकवि बाणभट्ट - संस्कृत मूल एवं हिन्दी व्याख्या)

Harshacharitam of Banabhatta with Sanskrit & Hindi Commentary

महाकवि बाणभट्ट / पं. जगन्नाथ शास्त्री द्वारा

DevanagariSanskritpublished506 पृष्ठ

सप्तम उच्छ्वासः ३५७ कृतकरेणुकारोहाह्वानसत्वरसुन्दरीदीयमानमुखालेपने, चलितमातङ्गतुरङ्ग- प्रधावितप्राकृतप्रातिवेशिकलोकलुण्ठ्यमाननिर्घाससस्यसंचये, संचरच्चेल- चक्राक्रान्तचक्रीबति, चक्रचीत्कारिगन्त्रीगणगृह्यमाणप्रहृतवर्त्मनि, अकाण्ड- कोड्डीयमानभाण्डभरितानडुहि, निकटघासलाभलुब्धल्लम्बमानप्रथमप्रसा- र्यमाणसारसौरभेये, प्रमुखप्रवर्त्यमानमहासीमन्तमहानसे, पुरःप्रधावद्ध्व- जवाहिनी, प्रियशतोपलभ्यमानसंकटकुटीरकान्तरालनिसरणे, करिचरण- दलितमठिकोत्थितलोकलोष्टहन्यमानमेण्ठक्रियमाणासन्नसाक्षिणि, संघट्ट- विघट्टमानव्याघ्रपल्लीपलायमानक्षुद्रकुटुम्बके, कलकलोपद्रवद्रवद्द्रविणब- लीवर्दविद्राणवणिजि, पुरःसरदीपिकालोकविरलायमानलोकोत्पीडाप्रस्थि- तान्तःपुरकरिणीकदम्बके, हयारोहाहूयमानलम्बितशुनि, सरभसचरणनि- परस्पराह्वानम् । उत्तुण्डा उत्प्रोथाः । मुखालेपनं सिन्दूरादिना करेणुकार्थमेव । प्रातिवेशिकलोकाः प्रत्यासन्ननिवासा जनाः । निर्घासो भुक्तशेषो घासः । चेलं वस्त्रम्, बालको वा चेलः । चक्रीवाग्गर्दभः, उष्ट्रो वा । गन्त्री शकटिका । गृह्यमाण- मधिष्ठीयमानम् । प्रहतं क्षुण्णम् । सर्वसेवितमित्यर्थः । लम्बमानो गर्दभदासः, वणिजां कर्मकरो वा । सारसौरभेयो बलवाननड्वान् । प्रमुखेऽग्रे । महानसं सूपकारशाला । कुटीरं मठिका, स्वल्पगृहम् । मेण्ठो जागरिकः । व्याघ्रपल्ली तृणकुटीभेदः । क्षुद्रमल्पम् । कुटुम्बकं परिवारः । विद्राणाः सशोकाः । लम्बितः मुखालेपन (हथिनियों के मुँह पर माडने-बनाने की सामग्री) लेकर आई । हाथी-घोड़े जब चल पड़े तब उनके पड़े हुए चारों को लूटने के लिए आसपास में छोटे कौम के लोग आ पहुँचे । छोकरे गदहों पर सवार होकर साथ चल पड़े । चलते हुए चक्रों की चरर- मरर आवाज करती हुई गाड़ियाँ मार्ग में लीक डालने लगीं । मांगने पर फौरन देने योग्य सामान बैलों पर लादा गया । रसद का सामान देने वाले बनियों के बैल पहले ही रवाना कर दिए गए थे, किन्तु वे (या उन्हें हांकने वाले नौकर) घास के लोभ में देर लगा रहे थे । महासामन्तों के रसोड़े आगे ही भेज दिए गए थे । पताका लेकर चलने वाले पुरुष आगे-आगे दौड़ रहे थे । भरे कुटीर के मध्य से निकलते हुए सैनिक अपने प्रिय जनों से मिल रहे थे । हाथियों ने रास्ते के छोटे-छोटे घरों को पैर से रौंद डाला । लोग उठ उठ कर हाथिवानों को ढेले से मारने लगे और वे बेचारे पास के लोगों को साक्षी बनाकर सन्तोष कर लेते थे । फूस की झोपड़ियाँ इसी धकमधक्के में तितर-बितर हो गई और उसमें रहने वाली छोटी गृहस्थियाँ जान लेकर भागीं । माल से लदे हुए बैल जब शोरगुल से बिदकने लगे तो बनियें सोच में पड़ गये । अन्तःपुर की स्त्रियाँ हथिनियों पर बैठ कर

३५८ हर्षचरितम् पतननिश्चलगमनसुखायमानखक्खटस्तूयमानतुङ्गतङ्गणगुणे, स्रस्तवेसर- विसंवादिसीदद्दाक्षिणात्यसादिनि, रजोजग्धजगति प्रयाणसमये, प्रतिदि- शमागच्छद्भिर्गजवधूसमारूढैराधोरणैरूर्ध्वध्रियमाणहेमपत्रभङ्गशारशाङ्गैः, अन्तरासनासीनान्तरङ्गगृहीतासिभिः, ताम्बूलिकविधूयमानचामरपल्लवैः, पश्चिमासनिकार्पितभस्त्राभरणभिन्दिपालपूलिकैः, पत्रलताकुटिलकलधौत- नलकपल्लवितपर्याणैः, पर्याणपक्षकपरिक्षेपपट्टिकाबन्धनिश्ञ्चलपट्टोपधानस्थि- रावधानैः, प्रचलपादफलिकास्फालनस्फायमानपदबन्धमणिशिलाशब्दैः, उच्चित्रनेत्रसुकुमारस्वस्थानस्थगितजङ्घाकाण्डैश्च कार्द्मिकपटकल्माषित- पिशङ्गपिङ्गैः, अलिनीलमसृणतुलासमुत्पादितसितसमायोगपरभागैश्चा-

पश्चात्खचितः। खक्खटा वृद्धाः। तुङ्गा उच्चाः, तङ्गणो देशः, तद्देशजोऽप्यश्वस्तङ्गणः। विसंवादः परिशीलनम्। दक्षिणापथे वेसरा न सन्तीत्यदृष्टदेशाः। सादिनोऽश्वारोहाः। भस्त्राभरणं तूणभेदः। भिन्दिपालः शरभेदः। तोमर इत्यन्ये। पक्षकः प्रान्तः, पार्श्वं वा। परिक्षेपो वेष्टनम्। पादफलिका उभयपार्श्वयोः पर्याणे या क्रियते। आगुल्फं पादत्राणमिरयन्ये। आस्फालनं चालनम्। स्फायमानो वर्धमानः। पाद- बन्धः पादकटकः। नेत्रं पटविशेषः। स्वस्थानं स्वस्थानेति यस्याः प्रसिद्धिः। कार्द्- मिकं कर्दमेन रक्तम्। कल्माषिताः शबलिताः। पिशङ्गा लोहिताः। पिङ्गा जङ्गिका।

निकलीं, उनके सामने मशाल लेकर लोग चलते थे जिसके संकेत से जनता मार्ग छोड़कर अलग हो जाती थी। घुड़सवार पीछे छूटे हुए अपने कुत्तों को पुकारने लगे। तंगण देश के ऊँचे घोड़े इस प्रकार तेज चल रहे थे कि उनकी पीठ बिलकुल नहीं हिल रही थी और उन पर सुख से सवार हुए खक्खट क्षत्रिय उनकी प्रशंसा कर रहे थे। खच्चरों पर तकलोफ से बैठे हुए दक्खिनी सवार फिसले पड़ते थे। चारों ओर धूल भर जाने से कुछ दिखाई नहीं पड़ता था। हथिनियों पर सवार होकर देश-देश के राजा आने लगे। हाथीवानों द्वारा रखे गए हौदों की सोने की पत्ररचनाओं से उनके धनुष रंग-बिरंगे हो रहे थे। उनके पास बीच में तलवार पकड़े स्वजन लोग आसीन थे। ताम्बूलिक चँवर झल रहे थे। हाथियों के पीछे की ओर बैठे हुए परिचारक चमड़े के बने हुए विशेष प्रकार के तरकशों में भरे हुए छोटे हलके भालों के मुट्ठे लिए हुए थे। घुड़सवारों के पलानों में आगे- पीछे उठे हुए सोने के नलकों में पत्रलता के कटाव बने थे। पलान के पार्श्व भाग में लम्बी पट्टी से घुमा कर बंधे होने से निश्चल बिछे हुए पट्टोपधान पर उठंग कर वे बैठे थे। पलान के दोनों ओर लटकी हुई रकाबों में उनके पैर जब एक दूसरे से टकराते थे तो रकाबों का झनझन शब्द होने लगता था। नेत्र-संज्ञक रेशमी

वदातदेहवर्णविराजमानराजावर्तमेचकैः कञ्चुकैश्चापचितचीनचोलकैश्च तार- मुक्तास्तबकितस्तवरकवारबाणैश्च नानाकषायकर्बुरकूर्पासकैश्च शुकपिच्छ- च्छायाच्छादनकैश्च व्यायामोलुप्तपार्श्वप्रदेशप्रविष्टचारुशस्तैश्च गतिवशवे- ञ्जितहारलतागलल्लोलकुण्डलोन्मोचनप्रधावितपरिजनैः, चामीकरपत्राङ्कुर- कर्णपूरकविघट्टमानवाचालवालपाशैश्चोष्णीषपट्टावष्टब्धकर्णोत्पलनालैश्च कु- ङ्कुमरागकोमलोत्तरीयान्तरितोत्तमाङ्गैश्च चूडामणिखण्डखचितक्षौमखोलैश्च मायूरातपत्रायमाणशेखरषट्पदपटलैश्च मार्गागतशारिकशारिवाहवेग- दण्डैः, पुनश्चञ्चच्चामरकिर्मीरकार्दरङ्गचर्ममण्डलमण्डनोड्डीयमानचटुलडा- मरचारभटभरितभुवनान्तरैः, आस्कन्दत्काम्बोजवाजिशतशिक्षणजात रू- अन्ये जङ्घालेत्याहुः । सतुला अर्धजङ्घिका इत्यन्ये । अर्धजङ्घालेत्याहुः । समायौगो व्यापृतकेषु प्रसिद्धः । परभागो वर्णस्य वर्णान्तरेण शोभातिशयः । राजावर्तः कृष्ण- पाषाणः । मेचको बर्हिण्कण्ठवर्णः । 'कञ्चुको वारबाणोऽस्त्री' । अपचितं परिहितम् , पूजितं वा । 'चायृ पूजानिशामनयोः' इत्यस्यापचितश्चेति निपातनाद्रूपम् । ताराः शुद्धाः। स्तबकिताः संजातपुष्पनिकुरुम्बाकाराः । स्तवरको वस्त्रभेदः । वारबाणः कञ्चुकः । कर्बुरः कपोतकण्ठवर्णः । कूर्पासकाश्चोलकाः । पिच्छानि पक्षाः । आच्छादन- मुत्तरीयम् । उल्लुप्तस्तनूकृतः । शस्तं पट्टिकाडोरः । कटिसूत्रमित्यर्थः । वेष्टिताश्चा- ल्लिताः । कर्णाभरणभेदो वालपाशः । कोमलं संछाद्यम् । अन्तरितमाच्छादितम् । खोलः शिरस्त्रम् । मायूरातपत्रायमानम् । वेगदण्डस्तरुणो हस्ती । किर्मीराणि शबलानि । कार्दरङ्गकानि कार्दरङ्गदेशोद्भवानि । बहुसुवर्णसूत्ररचितानि चर्माणि । स्फोटकाः स्निग्धवर्णमांसस्फारणि कार्दरङ्गचर्माणि । डामरा उन्नटाः । चारभटाः वस्त्र के बने हुए फूल-पत्तोदार पजामों से उनकी जाँघें ढँकी थीं। कसंभ के रङ्ग से रङ्गी हुई कलछौंह लिए लाल वर्ण वाली उनकी लम्बी सलवार थी। भौंरे के समान गहरे नीले रंग के जांघिये, जिनमें सफेद पट्टियों का जोड़ डालने के कारण उनकी शोभा और बढ़ गई थी, पहने थे। कुछ राजा लाजवर्दी नीले रंग के कंचुक पहने हुए थे। कुछ ने चीन देश का कंचुक धारण किया था। कुछ ने बारबाण नामक कंचुक-जैसा पहनावा धारण किया था, जो सितारों से टँके मोतियों के गुच्छों से सुशोभित हो रहा था। कुछ नाना रंगों से रँगे जाने के कारण चितकबरे कूर्पासक पहने हुए थे। कुछ राजाओं के शरीर पर सुगापंखी रंग की झलक देने वाले आच्छादनक नामक वस्त्र थे। व्यायाम करने के कारण पतले उनके कटिप्रदेश में पटके बँधे हुए थे। तेज चाल से चलने के कारण डोलती हुई उनकी हारलताओं में चंचल कुंडल को फँसे देखकर छुड़ाने के लिए परिजन

३६० हर्षचरितम् पायानरवमुखरितदिङ्मुखैश्च निर्दयप्रहतलम्बापटहशतपटुरवबधिरीकृतश्रव- णविवरैः, उद्घोष्यमाणनामभिः, उन्मुखपादातप्रतिपाल्यमानाज्ञापातै राज- भिरापुपूरे राजद्वारम् । उदिते च भगवति दिनकृति राज्ञः समायोगग्रहणसमयशंसी सस्वान संज्ञाशङ्खो मुहुर्मुहुः । अथ न चिरादिव प्रथमप्रयाण एव दिग्विजय्याय दिग्गजसमागममिव गमनविलोलकर्णतालदोलाविलासैः कुर्वाणया करेणु- कया सिद्धयात्रयोद्गमानः, वैदूर्यदण्डविकटेनोपरि प्रत्युप्तपद्मरागखण्डमयू- खखचिततया सूर्योदयदर्शनकोपादिव लोहितायतया ध्रियमाणेन मङ्गला-


शूराः । आस्कन्दन्तश्चलन्तः । काम्बोजा बाह्लीकदेशजाः । आयानमश्वभूषणम् । लम्बापटहाः पटहभेदाः । 'तथिला' इति प्रसिद्धाः । संज्ञा संकेत: । अथेत्यादौ । दिग्विजय्याय निर्जगाम नरपतिरिति संबन्धः । मङ्गलातपत्रेण कञ्चुकेन । ननूत्प्रेक्ष्यते द्वितीय इव भोगिनामीश इति योजना । यद्वा


दौड़ पड़ते थे। सुवर्ण के पत्राङ्कुरों वाले उनके कर्णपूर से कानों का बाला टकरा कर आवाज करती थी । उन्होंने पगड़ियों में अपने कर्णोत्पल के नाल खोंस लिये थे। कुछ के सिर केसरिया रङ्ग के कोमल उत्तरीय से ढँके थे, जिनमें चूड़ामणि के खण्ड टँके हुये थे। मोरपङ्ख से बने उनके सिर के शेखर पर भौरे मँडरा रहे थे । रङ्ग बिरंगी झूलों से ढँके हुए जवान हाथी पर सवार होकर राजा पहुँचे हुए थे । उद्धट शूर-वीर हाथों में चमचमाती हुई छोटी-छोटी चौरियों से युक्त कार्दरङ्ग चमड़े से बने हुये ढाल लिये हुये भुवनमाग को भरने लगे। सैकड़ों काम्बोज घोड़ों के दुलकती चाल में चलने के कारण उनके झनकारते हुए आयान नामक गहने दिशाओं को मुखरित कर रहे थे। सैकड़ों तड़ातड़ बजाये जाने वाले नगाड़ों की तीखी आवाज कानों को फोड़े डालती थी । राजाओं के नाम पुकारे जा रहे थे। पैदल सैनिक (हाथी पर सवार) राजाओं की आज्ञा को उन्मुख होकर सुनते थे और पालन में लग जाते थे। इस प्रकार राजाओं से राजद्वार भरा हुआ था । सूर्योदय हो जाने पर बार-बार शंखध्वनि होने लगी जो इस बात की सूचक थी कि राजा समायोग-ग्रहण (सेना का व्यूहबद्ध प्रदर्शन) करेंगे। संज्ञाशंख की ध्वनि के कुछ ही देर बाद दिग्विजय के लिये पहली बार सैनिक प्रयाण के अवसर पर निकली हुई हथिनी पर, जो चलते हुए कर्णतालों के विलास से मानों दिग्गज के साथ समागम कर रही थी, सवार होकर राजभवन से बाहर आये । उनके सिर पर वैडूर्य के दण्डवाला, जड़े हुए पद्मराग की किरणों से खचित मङ्गलातपत्र ऐसा लग रहा था मानों सूर्य का उदय देखकर कोप से तमतमा उठा हो । केले के गाभे से भी अधिक मुलायम रेशम (नेत्र)

सप्तम उच्छ्वासः ३६१ ॰तपत्रेण कदलीगर्भाभ्यधिकम्लदिम्ना नवनेत्रनिर्मितेन द्वितीय इव भोगिना- मधिपतिरङ्गलग्नेन कञ्चुकेनामृतमथनदिवस इव क्षीरोदफेनपटलधवला- म्बरवाही, बाल एव पारिजातपादप इवाखण्डलभूमिमारूढः, विधूयमान- चामरमरुद्विधूतकर्णपूरकुसुममञ्जरीरजसा सकलभुवनवशीकरणचूर्णेनेव दिशश्छुरयन्नभिमुखचूडामणिघटमानपाटलप्रतिबिम्बमुदयमानं सवितार- मपि पिबन्निव तेजसा बहलताम्बूलसिन्दूरच्छुरितया विलभमान इव द्वीपा- न्तराण्योषमुद्रयानुरागस्य स्फुरन्महाहारमरीचिचक्रवालानि चामराणीव दिशोऽपि ग्राहयन्, राजकेक्षणोत्क्षिप्तत्रिभागया त्रीनपि लोकान्करदाना- याज्ञापयन्निव सविभ्रमं भ्रूलतया द्राघीयसा बाहुप्राकारेण परिक्षिपन्निव रिरक्षया सप्तापि सागरमहाखातानखिलमिव च क्षीरोदमाधुर्यमादायोद्गतया लक्ष्म्या समुपगूढः, गाढममृतमय इव पीयमानः कुतूहलोत्तानकटकलोक- लोचनसहस्रैः स्नेहार्द्रेषु राज्ञां हृदयेषु गुणगौरवेण मज्जन्निव, लिम्पन्निव मज्जामपि सौभाग्यद्रवेण द्रष्टॄणाममरपतिरिवाप्रजवधकलङ्कप्रक्षालनाकुलः, मङ्गलातपत्रेणेति इत्थंभूतलक्षणे तृतीया । अम्बरं वस्त्रम्, नभश्च । विलभमानोऽ- र्थिसात्कुर्वन् । मुद्रया हि ससिन्दूरया विलभ्यते । परिक्षिपन्वेष्टयन् । अग्रजो का बना हुआ कंचुक पहने हुए सम्राट् दूसरे शेष नाग के समान लग रहे थे। क्षीरोदक नाम का सफेद वस्त्र पहने हुए वे अमृतमथन के दिवस के समान प्रतीत होते थे । पारिजात नामक वृक्ष के समान कम आयु में ही वे इन्द्र पदवी पर आसीन हो गये थे । सारे संसार को वश में करने वाले ( वशीकरण ) चूर्ण के समान, कर्णपूर के रूप में उनके कान में लगी हुई पुष्पमञ्जरी का पराग झले जाते हुये चँवर की हवा से दिशाओं में उड़ने लगा । उदय होते हुए सूर्य को जिसका लाल मण्डल सामने उनकी चूडामणि में प्रतिबिम्बित हो रहा था, मानों वे अपने तेज से पीते जा रहे थे । ताम्बूल चबाने से टहाका लाल अपनी ओष्ठ मुद्रा से मानों वे द्वीपान्तरों को लुभा रहे थे। उनके लम्बे हार की किरणें फैल रही थीं, मानों अपने झलने के लिये दिशाओं के हाथ में चँवर पकड़ा रहे थे । राजसमूह को देखने के लिये तिरछी हुई अपनी भौहों से वे मानों तीनों लोकों को करदान का आदेश दे रहे थे। अपने भुजदण्डों से मानों उन्होंने सप्त समुद्रों की रक्षा के लिये ऊँचा परकोटा खींच दिया था । क्षीरसमुद्र की सारी मधुरिमा को लेकर मानों निकली हुई लक्ष्मी उनका आलिङ्गन कर रही थी । कटक के लोगों की कुतूहल से उठी हुई हजारों आँखें अमृततुल्य उनके रूप का पान कर रही थीं । स्नेह से राजाओं के हृदय में अपने गुणों की गरिमा से मानों मज्जन कर रहे थे। देखने वालों के अङ्गों में मानों सौभाग्य के द्रव का

३६२ हर्षचरितम् पृथुरिव पृथिवीपरिशोधनावधानसंकलितसकलमहीभृत्समुत्सारणः, पुरः- सरैरालोककारकैः सहस्रसंख्यैरर्क इव किरणैरधिकारचातुर्यचञ्चलचरणैर्व्य- वस्थास्थापननिष्ठुरैः भयपलायमानलोकोत्पीडान्तरिता दशापि दिशो ग्राहयद्भिरिव, चलितकदलिकासंपातपीतप्रचारं पवनमपि विनये स्थाप- यद्भिरिव, द्रुतचरणोद्धतधूलिपटलावधूतान्दिनकरकिरणानप्युत्सारयद्भिरिव, कनकवेत्रलतालोकविक्षिप्यमाणं दिनमपि दूरीकुर्वद्भिरिव, दण्डिभिरितस्ततः समुत्सार्यमाणजनसमूहो निर्जगाम नरपतिः । अवनमति च विनयनमितवपुषि, भयचकितमनसि, चलनशिथिल- मणिकनकमुकुटकिरणनिकरपरिकरुचिरशिरसि, विलुलितकुसुमशेखरर- जसि राजचक्रे, प्रभामुचां चूडामणीनामवाञ्चस्तिर्यञ्च उदञ्चश्च चञ्चन्तो मरीचयश्चापराशय इव सुशकुनसंपादनाय चेलुः । मेघायमानेरेणुमेदुरं ज्येष्ठः, राज्यवर्धनः, द्विजश्च । पुरा ब्रह्मणः किल सुतोऽसुरपक्षपाती त्रिशिरास्त- द्भ्राता च वृत्रस्तौ तपस्यन्तौ शक्रेण हताविति प्रथा। महीभृतो राजानः, पर्वताश्च । पृथुना ह्यद्रयो भूमिमास्तीर्य स्थिताश्चापकोट्या समुत्सार्यन्त प्रथिताः। लोका इत्येवं ये वदन्ति ते आलोककारकाः, तैः; अन्यत्रालोकः प्रकाशः। पुरःसरैः सहस्रसंख्यैरिति च साधारणम् । दिशो ग्राहयद्भिः पर्यन्तेषु च विसर्जयद्भिः। उदञ्च ऊर्ध्वप्रसारिणः । चापराशय इवेत्याद्युत्प्रेक्षात्रयं समीचीनम् । उड्डीयन्तः लेप कर रहे थे । बड़े भाई के वध के कारण उत्पन्न शोक को मिटाने के लिये इन्द्र के समान व्याकुल थे (अग्रज अर्थात् ब्राह्मण का वध करने से इन्द्र कलंकित थे)। पृथु के समान उनके चारों ओर अवकाशमण्डल बनाने के काम में लगे हुए राजा लोग भीड़ को हटा रहे थे (पृथिवी को छेक कर पड़े हुये पर्वतों को पृथु ने चापकोटि से उठाकर दूर फेंक दिया) । जैसे हजारों किरणें सूर्य के आगे-आगे आलोक करती हुई चलती हैं उसी प्रकार सम्राट् के आगे-आगे आलोक शब्द (जय शब्द) का उच्चारण करते हुये दण्डधर पुरुष जनसमूह को हटाते हुये चल रहे थे । अधिकार मिलने से उत्पन्न चतुराई के कारण उनमें तेजी आ गई थी । व्यवस्था करने में कड़ाई से काम लेते थे । भय के कारण भागे हुए लोगों से छिपी हुई दिशाओं को भी मानों पकड़वा लेते थे । फहराती हुई पताकाओं को गिरा देने से अवरुद्ध गति वाले वायु को भी मानों विनय की सीख देते थे । पैरों से धूल उड़ाकर सूर्य की किरणों का भी तिरस्कार के साथ उत्सारण करते थे । सोने की वेत्र- लताओं के आलोक से दिन को भी दूर फेंक दे रहे थे । सम्राट् के बाहर आते ही राजा लोग प्रणाम करने लगे । विनय के कारण उनका

सप्तम उच्छ्वासः ३६३ मन्दिरशिखण्डिन इव खमुड्डीयमानाः कोमलकल्पपादपपल्लववन्दनमाला- कलापा इवाबध्यन्त दिग्द्वारेषु दिक्पालैः। प्रणम्यमानश्च नेत्रविभागैश्च कटाक्षैश्च समप्रेक्षितैर्भ्रूवञ्चितैश्चार्धस्मितैश्च परिहासैश्च छेकालापैश्च कुशल- प्रश्नैश्च प्रतिप्रणामैश्चोन्मत्तभ्रूविक्षितैश्चाज्ञादानैश्चाक्रीणन्निव मानमयान्प्राणा- न्प्रणयदानैः प्रवीराणां वीरो यथानुरूपं विभभाज राजकम्। अथ प्रस्थिते राजनि बहलकलकलत्रस्तदिङ्नागशूत्काररव इवेतस्तत- स्तस्तार तारतरतूर्याणां प्रतिध्वनिराशातटेषु। दिग्गजेभ्यः प्रकुपितानां त्रिप्रस्रुतानां करिणां मदप्रस्रवणवीथीभिरलिकुलकालीभिः कालिन्दीवेणि- प्रसूताः कटाक्षैरपाङ्गदृष्टेः। भ्रूवञ्चितैर्भ्रूचलितैः। 'ध्रुवाञ्चितैः' इति पाठे उन्नतैक- भृचितैरित्यर्थः। छेकालापैर्वक्रोक्तिभिः छेकान्तराप्तरा वा। तस्तारेति । विस्तृतोऽभवत् । त्रिप्रस्रुतानां त्रिषु गण्डादिषु मदमुचाम्। शरीर झुक गया। उनके मन में आश्चर्य और भय दोनों व्याप्त हो गये। झुकने से सुवर्ण के मुकुट की खिसकती हुई मणियों की किरणें चारों तरफ उनके सिर पर फैलने लगीं। उनके सिर के कुसुमशेखर से पराग झड़ने लगा। चूड़ामणियों की नीचे, अगल-बगल में और ऊपर की ओर फैलती हुई किरणें बाणों के रूप में पहले-पहल सगुन करने के लिये चल पड़ीं। मेघ के समान मँडराती हुई धूल से भरे आकाश में गृहमयूरों के समान उड़ी हुई चूड़ामणियों की रश्मियाँ मानों दिशाओं के द्वारों पर कल्प वृक्ष के पल्लव की बन्दनवार के रूप में बँध गई। सम्राट् ने प्रणाम करते हुये किसी को तिहाई खुले हुए नेत्रों की दृष्टि से, किसी को कटाक्ष या अपांग दृष्टि से, किसी को समग्र दृष्टि या भरपूर आँखों से देखकर, किसी को और भी अधिक ध्यान से देखते हुए जिसमें भौहें खिंच जाती हैं, किसी को हल्की मुस्कुराहट से किसी को और अधिक मुख की प्रसन्नता से, किसी को चतुराई भरे एक दो शब्दों से, किसी को कुशल-प्रश्न पूछकर, किसी को प्रणाम के उत्तर में स्वयं प्रणाम करके, किसी को अत्यन्त बढ़े हुए भ्रूविलाश और वीक्षणरुचि से और किसी को आज्ञा देकर सम्मानित किया। इन-इन रूपों में अपने प्रणय का दान करके उनके मानधनी प्राणों को मानों सम्राट् मोल ले रहे थे। इस प्रकार वीरों में वीर सम्राट् ने राजसमूह को योग्यता के अनुसार विभक्त किया। देव हर्ष के प्रस्थान करने पर सेना के शोरगुल से मानों डरे हुए दिग्गजों की चिग्घाड़ हो, ऐसी तूर्य संज्ञक वाद्यों की ऊँची प्रतिध्वनि इधर-उधर दिशाओं में फैल गई। मतवाले हाथियों के कुम्भ, कपोल एवं सूँड़ से लुढ़कते हुए भौरों से काली मदधारायें बहने-

३६४ हर्षचरितम् कासहस्राणीव सस्यन्दिरे । सिन्दूररेणुराशिभिररुणायमानबिम्बे रवाव- स्तमयसमयं शशङ्किरे शकुनयः । करिणां षट्पदकोलाहलमांसलैः कर्ण- तालनिःस्वनैस्तिरोदधिरे दुन्दुभिस्वनयः । दोधूयमानश्च सचराचरमाच- चाम चामरसंघातो विश्वम् । अश्वीयश्वासविक्षिप्तैः शिश्विन्दे सितसिन्धु- वारदामशुचिभिर्निरन्तरमन्तरिक्षं फेनपिण्डैः । पिण्डीभूततगरस्तबकपा- ण्डुराणि पपुरिव परस्परसंघट्टनष्टाष्टदिशं दिवसमुच्चचामीकरदण्डान्यातप- त्रवनानि । रजौरजनीनिमीलितो मुकुटमणिशिलावलीबालातपेन विच- कास वासरः । राजतैर्हिरण्मयैश्च मण्डनकभाण्डमण्डलह्रादमानैर्हरीती- कृताः परिह्रादा हरितो बधिरतां दधुः । अरिप्रतापानलनिर्मूलनायेव मदो- ष्मशीकरैः शिशिकिरे करिणः ककुभां चक्रम् । चक्षुषामुन्मेषं मुमुषुस्तडि- च्चञ्चलानि चूडामणीनामर्चीषि । स्वयमपि विसिष्मिये बलानां भूपालः सर्वतोविक्षिप्तचक्षुश्चाद्राक्षीदावासस्थानसकाशात्प्रतिष्ठमानं स्कन्धावारम्, अधोक्षजकुक्षेरिव युगादौ निष्पतन्तं जीवलोकम्, अम्भानिधिमिव कुम्भ- शकुनयोऽत्र चक्रवाकाः। मण्डनकमायान्नम्। 'स्याद्भाण्डमश्वाभरणे'। अधोक्षजो हरि- लगीं, मानो यमुना की हजारों सोतें फूट पड़ी हों। हाथियों के मस्तक की सिन्दूर-धूलि सूर्यबिम्ब को लाल बनाने लगी जिसे देखकर पक्षी सायंकाल की शंका करने लगे। मद पीने के लिए बैठते हुए भौरों की गुंजार से भरी हाथियों के कर्णतालों की फट-फट आवाज ने दुन्दुभिध्वनि को तिरोहित कर दिया। चामर-समूह इस प्रकार झले जाने लगे कि चराचर के साथ सारा विश्व ही ढँक लिया गया। घोड़ों की श्वास से उड़े हुए उजले सिन्धुवार- पुष्प की मालाओं के समान मुख के फेन आकाश को सफेद बनाने लगे। एकत्र किए गए तगर के फूलों की भांति उज्ज्वल, ऊँचे सुवर्णदण्ड से शोभित छत्र एक में एक लग कर दिशाओं को इस प्रकार ढँक रहे थे मानों दिन का ही पान कर लिया हो। धूल की रात्रि के कारण छिपा हुआ दिन राजाओं के मुकुटों की मणियों के बालतातप से खिल उठा। घोड़ों के रुपहले और सुनहले साजों की खनखनाहट से दिशाएँ बधिर हो गईं। हाथियों ने शत्रु के फैले हुए प्रतापानल को मानों बुझाने के लिए अपने मदजल के फुहारों से दिशाओं को सींच दिया। बिजली के समान चंचल चूडामणियों की चमकक किरणें पलक उठाने नहीं देती थीं। चारों ओर दृष्टि फेंक कर सम्राट् ने जब अपनी सेना को देखा और युगारम्भ में विष्णु की कुक्षि से निकलते हुए जीव लोक के समान, अगस्त्य के मुख से संसार को प्लावित करने वाले समुद्र के समान और सहस्रार्जुन की भुजाओं से छूटकर हजारों रूपों में बहते हुए नर्मदा के प्रवाह के समान राजद्वार के समीप प्रस्थान करते हुए स्कन्धावार को देखकर

सप्तम उच्छ्वासः ३६५ भुवो वदनात्प्लावितभुवनमुद्गवन्तम्, अर्जुनबाहुदण्डसहस्रसंपिण्डितोन्मु- क्तमिव सहस्रधा प्रवर्तमानं प्रवाहं नर्मदायाः । 'प्रसर तात । भाव, किं विलम्बसे ? लङ्गति तुरङ्गमः । भद्र, भग्नचरण इव संचरसि यावदमी पुरः- सराः सरभसमुपरि पतन्ति । वाहयसि किमुष्ट्रम् ? न पश्यसि निर्दय, निःशूकशिशुकं शयानम् ? वत्स रामिल, रजसि यथा न नश्यसि तथा समीपे भव, किं न पश्यसि गलति सक्तुप्रसेवकः ? किमेवमित्त्वर, त्वरसे । सौरभेय सरणिमपहाय हयमध्यं धावसि ? धीवरि, विशसि । गन्तुकामा मातङ्गि, मातङ्गमार्गम् । अङ्ग, गलति तिरश्चीना चणकगोणी । गणयसि न मामारटन्तम् ? अवटमवटेनावतरसि । सुखमास्स्व स्वैरिणि । सौवी- रक, कुम्भो भग्नः । मन्थरक, खादिष्यसि गतः सन्निक्षून् । उक्षाणं प्रसा- दय । कियच्चिरमुञ्चिनोषि चेट, बदराणि ? दूरं गन्तव्यम् । किमद्यैव विद्रासि द्रोणक, द्राघीयसि दण्डयात्रा त्रिनैकेन निष्ठुरकेन निष्क्रेयमस्मा- कम् । अग्रतः पन्थाः स्थपुटक, स्थावरक, यथा न भनक्षि फाणितस्थालीं कुम्भभवोऽगस्त्यश्च । प्लावितभुवनं स्कन्धावारम् , नर्मदाप्रवाहं च । पूर्वं कार्त्तवीर्ये- णान्तःपुरैः सह रेवातीरे विहरता तच्छ्रोतो भुजसहस्रेणोभयतो वृत्वा त्यक्तमभूत् । प्रसरतेत्येवमादिप्रवर्तमाननानेकसंलापनमिति स्कन्धावारविशेषणम् । तातेति । भावे- ति च । मान्यामन्त्रणम् । लसति गलति । प्रसेवको भस्त्राभरणमित्यन्ये । इत्वरो गमनशीलः । सौरभेयो दान्तः । अङ्गेति इष्टामन्त्रणम् । अवटं श्वभ्रम् । अतटेनामा- र्गेण । स्वैरिणि स्वतन्त्रे । 'स्वादीरेरिणोः' इति वृद्धिः। सौवीरिकं काञ्जिकम् । विद्रासि लङ्घसि । निष्ठा श्लेषः । स्थपुटो निम्नोन्नतः, विषम इत्यन्ये । फाणितमिक्षुविकारः, स्वयं भी आश्चर्य में डूब गए । चलते हुए कटक में अनेक संलाप सुनाई पड़ रहे थे—'आगे बढ़ो; भाई, देर क्यों लगा रहे हो ? अरे, घोड़ा लंगड़ाकर चल रहा है; भले मानस, अभी पाँव टूटे की तरह रेंग रहे हो, और ये आगे वाले लोग हमारे ऊपर गिरे पड़ते हैं; अरे निर्दय, ऊँट को मत चला, देखता नहीं बच्चा आगे सोया पड़ा है ? वत्स रामिल, धूल में कहीं गायब न हो जाओ, मेरे समीप ही रहो; अरे देखते नहीं कि फटे थैले से सत्तू कैसे गिर रहे हैं ? अरे चालू, ऐसी हड़बड़ी ही क्या है ? अबे, बैल की लीक छोड़कर घोड़ों के बीच भागा जाता है ? अरी धीवरी, कहाँ घुसी पड़ती है ? अरी हथिनी की बच्ची, हाथियों में जाना चाहती है; वाह, चने की बोरी टेढ़ी होकर झर रही है; अरे, मैं कब से चिल्ला रहा हूँ, फिर भी तू नहीं सुनता; अरे, गड्ढे में गिरेगा क्या ?; अरे मनमौजी, चुपचाप बैठ; अरे सौवीरक, तेरा घड़ा तो फूट गया; अरे मन्थरक, पड़ाव पर ही पहुंचकर गन्ना

३६६ हर्षचरितम् गरीयानगडकतण्डुलभारको न निर्वहति दम्यः । दासक, माषीणादमुतो द्राग्दात्रेण मुखघासपूलकं लुनीहि । को जानाति यवसगतं गतानाम् । धव, वारय बलीवर्दाम् । वाहीकरक्षितं क्षेत्रमिदम् । लम्बिता शकटी । शाकरं धुरंधरं धुरि धवलं नियुङ्क्ष्व । यक्षपालित, प्रमदाः पिनक्षि । अक्षिणी किं ते स्फुटिते । हत हस्तिपक नेदीयसि करिकरदण्डे समदः संमर्दकर्दमे स्खलसि । भ्रातर्भावविधुरबन्धो, उद्धर पङ्कादनड्वाहम् । इत एहि माणवक, घनेभगटासंघट्टसंकटे नास्ति निस्तरणसरणिः ।' इत्येवमा- दिप्रवर्तमाननानेकसंलापं क्वचित्स्वेच्छामृदितोद्दामसस्यघासविघससुखसं- गुड इति प्रसिद्धः । दम्यो दान्तः । माषाणां भवनं क्षेत्रम् । 'धान्यानां भवने क्षेत्रे खञ्' । किञ्चिन्मात्रं बुभुक्षानिवृत्तये । घासो मुखघासः । यवसं घासः । उक्तं च 'शष्पं बालतृणं घासो यवसम्' इति । धवः पुरुषः । वाहीकः काष्ठकः, परिपालक इत्यन्ये, गोरक्षक इति चान्ये । लम्बिता मार्गमाक्रान्तुं न शक्नोति । शाकरं शूरम् । तरुणं वा । धवलं महोक्षम् । नेदीयसि करदण्डेऽन्यहस्तसंबन्धिनि सति । करी समदोऽर्थात्संपन्नः । स्वेच्छयानायासेन । मृदितानि क्षुण्णानि । उद्दामानि प्रभूतानि सस्यानि । घासो यवसम् । तथा घासो विघसं, तथा विघसो भृत्याद्युपयुक्तशेष- चूस लेना, बिगड़े बैल को सम्हाल, कबतक बेर बीनता रहेगा ? चल, दूर जाना है; द्रोणक, आज ही क्यों ऊब गए, अभी तो सेना की यात्रा लम्बी पड़ी है; स्थपुटुक, आगे और भी मार्ग है; स्थावरक, खांड़ की हांड़ी को फोड़ न देना; चावलों का बोरा भारी है बैल के मान का नहीं; अबे टहलुवे, सामने उड़द के खेतों में से बैलों के लिए एक पूली तो दरांत से जल्दी काट ले; कौन जाने, यात्रा में चारे का क्या प्रबन्ध होगा ? यार, बैलों को अलगाए रहो, इस खेत में रखवाले हैं; सग्गड़ गाड़ी में ओलार पड़ता है, तगड़ा धौला बैल उसमें जोतो; ऐ पगले, स्त्रियों को रौंद डालेगा ? तेरी आँखें क्या फूट गई हैं ? धत्तेरे हस्तिपक की, मेरे हाथी की सूँड़ पर चढ़ा हुआ खिलवाड़ कर रहा है; ओ, धक्कामक्की खाकर कीचड़ में गिर रहा है । ऐ भाई, दुखियों के साथी कीचड़ में फँसे बैल को निकाल लो; छोकरे, इधर भाग आ, हाथियों के भीड़-भड़क्के में अगर गया तो फिर जीता बच निकलने का उपाय नहीं।' कहीं पर कटवा कर ढेर की ढेर काई गई हरी घासों को मीड़ कर मनचाहा आहार प्राप्त कर वे लोग सुख से फूल रहे थे और आपस में हँसी-मजाक करते हुए खिलखिला कर हँस रहे थे । ये लोग नौकर-चाकर थे, जैसे मेठ (हाथियों की झाड़-पोंछ करने वाला ), बंठ (कुंवारे जवान पट्ठे जो डंडा लिए हाथी से भिड़ आते थे ), वल्लर (उमड्ड ), कञ्चन ( गदहे की तरह काम लेने योग्य कह्लू नौकर ), केलिक ( घोड़ों

सप्तम उच्छ्वासः ३६७ पन्नान्नपुष्टैः केलिकलैः कित्किलायमानैर्मेण्ठबण्ठवठरलम्बनलेशिकलुण्ठ- कचेटशाटचण्डालमण्डलैरान्डीरैः स्तूयमानम्, क्वचिदसहायेः क्लेशाज्जि- तकुपामकुटुम्बिसंपादितसीदत्सौरभेयशम्बलसंवाहनायासावेगागतसंयोगैः स्वयंगृहीतगृहोपस्करैः 'इयमेका कथंचिद्दण्डयात्रा यातु । यातु पाताल- तलं तृष्णाभूतेरभवनिः । भवतु शिवम् । सेवां करोतु । स्वस्ति सर्वदुःख- कूटाय कटकाय' इति दुर्विधवृद्धकुलपुत्रकैर्निन्द्यमानम्, क्वचिदतीतीक्ष्णस- लिलस्रोतःपातिनौगतैरिव ग्रथितैरिव पङ्क्तिभूतैर्जनैरतिद्रुतम्, द्रवद्भिः कृष्ण- कठिनस्कन्धगुरुलगुडैर्गृहीतसौवर्णपादपीठीकरङ्ककलशपतद्ग्रहावग्राहैः प्र- त्यासन्नपार्थिवोपकरणग्रहणगर्वदुवारैः सर्वमेव बहिः कार्यद्भिर्भूपतिभृतक- मन्नम्, परस्परलुण्ठनं वा, तैः सुखेन संपन्नं यदन्नं तेन सुपुष्टैः । केलिकलाः प्रहसनाः, बहुभाषिणो वा । मेण्ठा हस्तिजागरिकाः । वण्ठाः अकृतविवाहास्तरुणाः, ये दण्ड- मादाय हस्तिनां दर्पमाकर्षयन्ति, पत्तय इत्यन्ये । वठरा मूर्खाः । लम्बाना गर्दभ- दासाः । लेशिका जनपरिचारकाः । लुण्ठकाश्चौराः । चेटा दासाः । शाटा धूर्ताः । चण्डाला अश्वपालाः । आण्डीराः प्रगल्भाः । यद्वा राण्डीराः रण्डापुत्राः । संपादितो दत्तः । सीदन्नसमर्थो यः सौरभेयस्तेन शम्बलसंवाहनाय य आयासो योगस्तेन । गतसंयोगैरुत्पन्नचित्तक्षोभैरिति समासः । अभवनिरिति 'आक्रोशे नञ्यनिः'। दुर्विधा दरिद्राः । वृद्धाः स्थविराः । कुलपुत्राः कुलक्रमागाताः सेवकास्तैर्निन्द्यमानमिति स्कन्धावारविशेषणम् । क्वचिच्च भूपङ्गाधिकारिकर्महानसोपकरणवाहिभिश्च समुत्सार्य- माणपुरोवर्तिजनमिति स्कन्धावारविशेषणम् । अतिशीष्णं वेगवत् । ग्रन्थिविद्यते येषां तैः । करकस्ताम्बूलाधारः । पतद्ग्रहो निष्ठीवनपात्रम् । अवग्राहः स्नानद्रोणी । के घसियरे ), लुंठक ( लूट-पाट करने वाले ), चेट ( छोटे नौकर-चाकर ), शाट ( धूर्त या शठ ), चंडाल ( अश्वपाल ), आण्डीर ( प्रगल्भ )—ये सब यात्रा की प्रशंसा करते थे । कहीं पर बेचारे असहाय वृद्ध कुलपुत्र जो किसी तरह गाँवों से मिले हुए मरियल बैलों पर सामान लादकर और स्वयं अपने ऊपर सामान लादकर घिसट रहे थे बुरी तरह घबड़ा कर कोसने लगे—'बस यह यात्रा किसी तरह पूरी हो जाय, तृष्णा पाताल चली जाय, धन का सत्यानाश हो, भगवान् बचाय इस नौकरी से । सब दुःखों की जड़ इस कटक को हाथ जोड़ता हूँ।' कहीं तेजी से बहते हुए जल के प्रवाह में नावों की भांति पंक्तिबद्ध होकर एक में-एक गुथे हुए ऐसे लोग चल रहे थे । राजाओं के अन्न-पान को ढोने वाले कर्मचारी बाहर निकाल रहे थे, वे अपने काले कठोर कंधों पर भारी लट्ठ रखे हुए थे, सोने का पाद- पीठ, पानदान, पानी का कलसा, पीकदान, नहाने की द्रोणी आदि राजाओं की निजी

भारिकैर्महानसोपकरणवाहिभिश्च बद्धवराहवध्रैर्वार्ध्रीणसैलम्बमानहरिणच- टुकचटकजूटजटिलैः शिशुशशकशाकपत्रवेत्राग्रसंग्रहसंग्राहिभिः शुक्लकपँ- टप्रावृतमुखैकदेशदत्तार्द्रमुद्रायुप्तगोरसभाण्डैस्तलकतापकतापिकाहस्तकता- म्रचरुककटाहसंकटपिटकभारिकैः समुत्सार्यमाणपुरोवर्तिजनम्, क्वचित् ‘क्लेशोऽस्माकम् । फलकालेऽन्य एव विटाः समुपस्थास्यन्ते' इति मुखरैः पदे पदे पततां दुर्बलबलीवर्दानां नियुक्तैः स्खलने खलचेटकैः खेद्यमा- नासंविभक्तकुलपुत्रलोकम्, क्वचिन्नरपतिदर्शनकुतूहलादुभयतः प्रजविप्र- धावितग्रामेयकजनपदम्, मार्गग्रामनिर्गतेराग्रहारिकजाल्मैश्च पुरःसरज- रन्महत्तरोत्तम्भिताम्भःकुम्भैरुपायनीकृतदधिगुडखण्डकुसुमकरण्डकैर्घटि- तपेटकैः सरभसं समुत्सर्पद्भिः प्रकुपितप्रचण्डदण्डिवित्रासनविद्रुतैर्दू रग- बहिःकारयद्भिर्निरस्यद्भिः । महानसा सूपकारशाला । वराहवध्रं सूकरचर्म । सूकर- पाठेति प्रसिद्धम् । वार्ध्रीणसा यज्ञियाश्छागविशेषाः । हरिणानां च चटुकाः पूर्व- भागाः । जूटः संघः । वेत्राग्राणि वंशाङ्कुराः । तलकोऽग्निशकटिका । तापकोऽपूपादि- करणस्थानम् । तापिका काकपालिका । यत्र तैलादिना भक्ष्याः पच्यन्ते । हस्तकः शूलम् । पिटका भाण्डानि । विटा धूर्ताः । समुपस्थास्यन्ति ढौकयिष्यन्ति । पततां स्खलताम् । स्खलने प्रेरणे । नियुक्तैः स्थापितैः । असंविभक्ता अकृतविभागाः । ग्रामे भवा ग्रामेयकाः । 'ग्रामाद्यत्खञौ' । आग्रहारिकजाल्मैर्मृग्यमाणसस्यसंरक्षण- मिति संगतिः । जाल्मा मूर्खाः । उत्तम्भिता ऊर्ध्वीकृताः । अम्भःकुम्भा जलपूर्ण- कलशाः । खण्ड इक्षुविकारः । समुत्सर्पद्भिर्ढौकमानैः । वित्रासनं भयोत्पादनम् । सामग्री को हँकड़ी में इठलाते हुए ले चल रहे थे। रसोई के सामान ढोने वाले भारिक भी आगे पड़ने वाले लोगों को हटाते हुए चलते थे, वे सूअर के चमड़े की बदियों में बकरे लटकाए चल रहे थे, कुछ हिरनों के अग्रभाग और चिड़ियों के ठट्ट के ठट्ट लटकाए चल रहे थे। कुछ लोग खरगोश के छोटे बच्चे, साग-पात, बांस के नरम अंकुर रसोई के लिए लेकर चले जा रहे थे; कुछ दूध-दही के इंडे लिए थे; सफेद कपड़े से जिनके मुंह ढंक कर और एक तरफ गीली मिट्टी पर मोहर लगा दी गई थी। सामान ढोने वाले अंगीठी, तवा, तई, सलखें, रांधने के लिए तांबे के बने बर्तन, कड़ाही आदि बर्तनों से भरे टोकरे लेकर चल रहे थे। कमजोर बैलों को हांकने के लिए देहाती नौकर कुलपुत्रों पर ताना कसते हुए कह रहे थे-'मेहनत तो हम करेंगे, लेकिन फल लेने के लिए भंटुए टपक पड़ेंगे।' कहीं सम्राट के देखने की उत्कण्ठा से गांव के लोग दोनों ओर वेग से दौड़े आ रहे थे। मार्ग के गांव से निकले हुए अनपढ़ आग्रहारिक लोग (खेती-बारी की देखभाल करने वाले) आगे-आगे मंगल के लिए गांव के तीन बड़े-बड़े वृद्धों के हाथों में जलकुम्भ उठाए

सप्तम उच्छ्वासः ३६६ तैरपि स्खलद्भिरपि पतद्भिरपि नरेन्द्रनिहितदृष्टिभिरसतोऽपि पूर्वभोगपति- दोषानुद्भावयद्भिरधिक्रान्तायुक्तकशतानि च शंसद्भिश्चिरंतनचाटापराधां- श्वाभिदधानैरुद्धूयमानधूलिपटलम्, क्वचिदेकान्तप्रवृत्ताश्ववारचक्रचर्च्य- माणागामिगौडमृग्यमाणसस्यसंरक्षणम्, अपरैरादिष्टपरिपालकपुरुषफ- रितुष्टैः 'धर्मः प्रत्यक्षो देवः' इति स्तुतीरातन्वद्भिः, अपरैर्लूयमाननिष्पन्न- सस्यप्रकटितविषादैः क्षेत्रशुचा सकुदुम्बकैरैव निर्गतैः प्ररूढप्राणच्छेदैः परितापत्याजितभयैः 'क्व राजा, कुतो राजा । कीदृशो वा राजा ?' इति प्रारब्धनरनाथनिन्दम्, शशकैश्च कैश्चित्पदे पदे प्रजविप्रचण्डदण्डपाणिपे- टकानुबद्धैर्गिरिगुडकैरिव हन्यमानैरितस्ततः संचरद्भिः, अपरैर्युगपत्पराप- तितमहाजनग्रस्तैस्तिलशो विलुप्यमानैरनेकजन्तुजङ्घान्तरालनिस्रणकुश- लिभिः कुटिलिकाव्यंसितसादिबहुश्वभिः पतल्लोष्टलगुडकोणकुठारकीलकु-

आयुक्तका व्यापृतकाः । चाटा धूर्ताः । अपरैराग्रहारिकजाल्मैरुपलक्षितमपरैः । प्रारब्ध- नरनाथनिन्दमिति योजना । निष्पन्नानि पक्वानि । सकुदुम्बैः सदारैः । शशकैः कृत- कलकलमित्यन्वयः । अनुबद्धा अनुसृताः । गिरिगुडकैर्लोष्टैः । कुटिलिकया वक्र- गमनेन । व्यंसिता वञ्चिताः सादिनामश्ववाराणां बहवः श्वानो यैः । कोणो वादन-

आ रहे थे। कुछ लोग दही, गुड़, शक्कर और पुष्पों की करंडियां पेटियों में बन्द करके जल्दी से ला रहे थे। कुछ लोग क्रोधित कठोर दंडधरों के डराने-धमकाने से दूर भागते हुए गिरते-पड़ते भी राजा पर ही दृष्टि गड़ाए थे। वे पहले के भोगपतियों की झूठी निन्दा कर रहे थे और पहले के कर्मचारियों की सराहना कर रहे थे और धूर्तों के अपराधों को कह-सुन रहे थे। इनकी दौड़-धूप से चारों ओर धूल भर रही थी। दूसरे कुछ लोग सरकारी कर्मचारियों से सन्तुष्ट होकर 'सम्राट् साक्षात् धर्म के अवतार हैं' इस प्रकार स्तुति कर रहे थे। दूसरे कुछ लोग जिनकी तैयार फसल सेना के लिए काट ली गई थी, विषाद प्रकट करते हुए उसके शोक में अपने गृहस्थी के साथ बाहर निकल कर प्राणों को हथेली पर रक्खे निडर होकर कह रहे थे—'कहां है राजा ! किसका राजा ? कैसा राजा ?' इस प्रकार राजा को बाहर निकल कर बोली मार रहे थे। झाड़ियों में छिपे हुए झुण्ड के झुण्ड खरगोश सेना की कल-कल ध्वनि से इधर-उधर उचकने लगे, बस डंडा लिए हुए तेजी से लोग उनपर टूट पड़े और जैसे खेत के ढेले तोड़े जाते हैं ऐसे उन्हें मारने लगे। कुछ खरगोश एकाएक टूट पड़े लोगों के बीच में पड़ जाने से बोटी-बोटी नुच गए। कुछ खरहे पशुओं की टांगों के बीच से घुस कर भाग निकले और अपनी टेढ़ी-मेढ़ी २४ ह० च०

हालखनित्रदात्रयष्टिवृष्टिभिरपि निःसरद्भिरायुषो बलात्कृतकलकलम् , अन्यत्र संघशो घासिकैर्बुसधूलिधूसरितघासजालजालकितजघनैश्च पुराण- पर्याणैकदेशदोलायमानदात्रैश्च शीर्णोर्णाशकलशिथिलमलिनमलकुथैश्च प्रभुप्रसादीकृतपाटितपटच्चरचलबोलकधारिभिश्च धावमानैरुद्धूयमानधूलि- पटलम्, क्वचिदेकान्तप्रवृत्ताश्ववारचक्रचर्च्यमाणागामिगौडविग्रहम्, क्व- चित्पङ्किलप्रदेशपूरणादेशाकुलसकललोकलूयमानतृणपूलकम्, क्वचित्तल- वर्तिवेत्रिवेत्रवित्रास्यमानशाखिशिखरगतविकोशद्विर्वाग्दग्धाब्राह्मणम्, क्वचि- त्कुलुण्ठकपाशविवेष्ट्यमानग्रामीणप्रामाकृष्टकौलेयकम्, क्वचिदन्योन्यविभ- वस्पर्धोद्धुरराजपुत्रवाह्यमानवाजिसंघट्टमण्डितम्, अनेकवृत्तान्ततया कौतु- कजननम्, प्रलयजलधिमिव जगद्ग्रासग्रहणाय प्रवृत्तम्, पातालमिव भाण्डम् । अन्यत्र घासिकैः उद्धूयमानधूलीपट्लमिति संबन्धः । संघशो बहुशः । घासे नियुक्ता घासिकाः । घासजालं घाससंघातः । एकदेशः पश्चिमा दिक् । 'मलकुथैः' इति पाठः । मलकुथा मलपट्टी । छुविरित्यर्थः । अंसोपरिवासं इत्यन्ये । पटच्चरं जीर्णवस्त्रम् । कुलुण्ठकाः शुनां बन्धनलगुडाः । उद्धुरा उद्दामप्रसराः । जगतो चाल से दौड़ कर घुड़सवारों के कुत्तों को झांसा देने लगे । यद्यपि उनपर चारों ओर से ढेले, डंडे, टेढ़ी छड़ी, कुठार, कील, कुदाल, फडुभा, दरांती, लाठी की बरसा होती रहती थी, तथापि आयु के बल से बच निकलते थे । एक ओर घसियारे धूल-धक्कड़ करते दौड़ रहे थे, उनकी जांघों पर भूसों की धूल से मिली हुई घास भर आई थी, घोड़े पर कसी हुई पुरानी काठी के पीछे की ओर उनके दरांत लटक रहे थे । रद्दी ऊन के टुकड़ों से जमाए हुए गुदगुदे और मैले नमदे उनके घोड़ों की पीठ पर पड़े हुए थे, प्रभु के प्रसाद के रूप में फटे हुए कपड़े का फीता उनके सिर से बंधा हिल रहा था । एक तरफ सवारों की टुकड़ी आने वाले गौड़युद्ध के विषय में चर्चा कर रही थी । कहीं पांक वाली जमीन पर पुआल की आँटियाँ बिछाने में लोग जुट जाते थे । कहीं नीचे खड़े दण्डधर सैनिकों के डंडे के डर से उजड्ड ब्राह्मण झट पेड़ों पर चढ़कर गाली-गलौज कर रहे थे । कहीं गांव के लोग कुत्तों को घसीट कर ला रहे थे और कुलुण्ठक ( कुत्ते पालने वाले ) उन्हें अपने फांसों में बांध रहे थे । कहीं परस्पर ऐश्वर्य की स्पर्धा से राजपुत्र घुड़दौड़ मचा रहे थे । नाना प्रकार के वृत्तान्तों से भरे चलते हुए कटक को देखकर कौतुक उत्पन्न होता था । मानों वह कटक प्रलयकाल में समुद्र के समान संसार को गड़प लेने के लिए चल पड़ा था । महाभोगी ( धनिकों, सर्पों ) की रक्षा के लिए पाताल का रूप मानों धारण कर रहा था । परमेश्वर ( सम्राट् , शंकर ) के निवास के लिए कैलास बन गया था । प्रजापतियों के

सप्तम उच्छ्वासः ३७१ ःमहाभोगिनां गुप्तये समुत्पादितम् , कैलासमिव परमेश्वरवसतये सृष्टम् , ःदृश्यमानसकलप्राणिपर्यायं चतुर्युगसर्गकोशमिव प्रजापतीनां क्लेशबहु- लमपि तपःकरणमिव क्रमकारिणं कल्याणानाम् , एवं च वीक्ष्यमाणः कटकं जगाम । आसन्नवर्तिनां च 'तत्रभवता मांधात्रा प्रवर्तिताः पन्थानो दिग्बिज- याय । अप्रतिहतरथरंहसा रघुणा लघुनैव कालेनाकारि ककुभां प्रसाद- नम् । शरासनद्वितीयः करदीचकार चक्रं क्रमागतभुजबलाभिजनधनमदा- वलिप्तानां भूभुजां पाण्डुः । पाण्डवः सव्यसाची चीनविषयमतिक्रम्य राजसूयसंपदे क्रुध्यद्गन्धर्वधनुष्कोटिटांकारकूजितकुञ्जं हेमकूटपर्वतं परा- जैष्ट । संकल्पान्तरितो विजयस्तरस्विनाम् । सहिमहिमवद्व्यवहितोऽप्यु- वाह बाहुबलव्यतिकरकातरः करं कौरवेश्वरस्य किङ्कर इवाकृती द्रुमः । नातिजिगीषवः खलु पूर्वे येनाल्प एव भूभागे भूयांसो भगदत्तदन्तवक्र- ग्रहणं स्वीकरणम्, प्लावनं च । भोगिनो भोगवन्तः, सर्पाश्च । परमेश्वरो हरोऽपि । परितः समन्तादायः । आगमनं पर्यायः । आसन्नेत्यादौ । पार्थिवसुतानामित्येवंप्रायानालापाञ्शृण्वन्नेवाससादावासमिति संबन्धः । तत्रभवता पूज्येन । सव्यसाची अर्जुनः । पराजैष्ट जिगाय । तरस्विनां पराक्रमवताम् । कौरवेश्वरो दुर्योधनः । अकृती अकृतार्थः । द्रुमाख्यः किन्नरराजः । चारों युगों की सृष्टि के कोश की भाँति सारा प्राणिवर्ग उसमें दिखाई पड़ रहा था । यद्यपि उसमें क्लेश ही क्लेश था लेकिन तपस्या की भांति अन्त में कल्याण ही करने वाला था । सम्राट् ऐसे कटक को देखते हुए चले । समीप में रहने वाले पराक्रमी राजपुत्रों ने बातचीत के द्वारा इस प्रकार का प्रोत्साहन दिया—'मान्धाता ने दिग्विजय का मार्ग दिखाया । उसी मार्ग पर चलकर अप्रतिहत रथ, वेग से रघु ने थोड़े समय में दिशाओं को शान्त कर दिया । धनुर्धारी पाण्डु ने वंश- परम्परागत भुजबल के मद में चूर अभिमानी राजाओं को अपना करद बना दिया । पाण्डुपुत्र अर्जुन ने राजसूय यज्ञ के समय चीन देश को पार करके हेमकूट पर्वत के वनों में क्रोधित होकर धनुष की टङ्कार करने वाले गन्धर्वों को जीत लिया । एकमात्र अपने ही सङ्कल्प के अभाव से वीरों की विजय में बाधा होती है। जैसे किन्नरराज द्रुम बरफ से ढँका हिमालय जैसा रक्षक पाकर भी बल के अभाव में कृतार्थ न होकर दुर्योधन का किंकर हो गया । निश्चय ही पहले के राजा विजय के इच्छुक न थे, क्योंकि थोड़ी ही जमीन के

३७२ हर्षचरितम्

क्वाथकर्णकौरवशिशुपालसाल्वजरासंधसिन्धुराजप्रभृतयोऽभवन्भूपतयः । संतुष्टो राजा युधिष्ठिरो यो ह्यसहत समीप एव धनंजयजयजनितजग- त्कम्पः किंपुरुषाणां राज्यम् । अलसश्चण्डकोशो यो न प्राविक्षत्तद्मां जित्वा स्त्रीराज्यम् । ह्रसीय एवान्तरं तुषारगिरिगन्धमादनयोः उत्साहिनः । किष्कुः तुरुष्कविषयाः । प्रादेशः पारसीकदेशः । शशपदं शकस्थानम् । अदृ- श्यमानप्रतिप्रहारे परियात्रे यात्रैव शिथिला । शौर्यशुल्कः सुलभो दक्षिण- पथः । दक्षिणार्णवकल्लोलानिलचलितचन्दनलतासौरभसुन्दरीकृतदरीम- न्दिराद्दर्दुरादद्रेर्नेदीयसि मलयो मलयलग्न एव च महेन्द्रः ।' इत्येवंप्राया- नुद्योगद्योतकानामालापान्पार्थिवकुमाराणां बाहुशालिनां शृण्वन्नेवाससा- दावासम् । मन्दिरद्वारि चोभयतः सबहुमानं भ्रूलताभ्यां विसर्जितराज- लोकः प्रविश्य चावततार बाह्यास्थानमण्डपस्थापितमासनमाचक्राम । अपास्तसमायोगश्च क्षणमासिष्ट ।

सिन्धुनाथो जयद्रथः । ह्रसीयो ह्रस्वतरम् । साङ्गुष्ठया प्रदेशिन्या प्रादेशः । 'प्रादेश- ताळगोकर्णस्तर्जन्यादियुते तते । अङ्गुष्ठे सकनिष्ठे स्याद्वितस्तिर्द्वादशाङ्गुलः ॥' इत्यमरसिंहः । शौर्यकृतः शुल्कः पणो यत्र स शौर्यशुल्कः । अतिशयेनान्तिकं नेदीयः । 'अन्तिकबाढयोर्नेदसाधौ' इति ।

टुकड़े में एक साथ भगदत्त, दन्तवक्र, रुक्मि, कर्ण, दुर्योधन, शिशुपाल, साल्व, जरासंध, जयद्रथ आदि बहुत से राजा राज्य करते थे । राजा युधिष्ठिर कैसे सन्तोषी थे जिन्होंने दिग्विजय द्वारा जगत् को कम्पित कर देने वाले अर्जुन के रहते भी समीप ही किंपुरुषों के राज्य को सह लिया । चण्डकोश कितना आलसी था जिसने पृथिवी को जीत लेने पर भी स्त्रीराज्य में प्रवेश नहीं किया । उत्साही के लिए हिमालय और गन्धमादन पर्वतों में अंतर ही कितना है । तुरुष्कों के देश हाथ भर हैं । पारसिकों का प्रदेश एक बित्ता भर है। शकों का देश खरहे के पैर भर है । परियात्र में सेना की यात्रा ही व्यर्थ है, क्योंकि मुकाबले के लिये कोई दीखता नहीं । दक्षिणापथ शौर्य के धनी के लिए सुलभ है । जिस दर्दुर पर्वत के गुफामन्दिर दक्षिणसमुद्र के कल्लोल की हवा से हिलती हुई चन्दनलताओं की सौरभ-सुगन्धि से भर जाते हैं उसी के निकट ही तो मलयाचल है, एवं मलयाचल से मिला हुआ ही महेन्द्र पर्वत है।' राजपुत्रों की इन बातों को सुनते हुए हर्ष अपने निवास- स्थान में पहुँचे । जब मन्दिर के द्वार पर आये तो अगल-बगल में खड़े राजाओं को आदर- पूर्वक भौंह के संकेत से विदा करके अन्दर प्रवेश किया और महल के बाह्य आस्थानमण्डप

सप्तम उच्छ्वासः ३७३ अथ तत्र प्रतीहारः पृथ्वीपृष्ठप्रतिष्ठापितपाणिपल्लवो विज्ञापितवान्— 'देव ! प्राग्ज्योतिषेश्वरेण कुमारेण प्रहितो हंसवेगनामा दूतोऽन्तरङ्गस्तो- रणमध्यास्ते' इति । राजा तु 'तमाशु प्रवेशय' इति सादरमादिदेश । अथ दक्षतया क्षितिपालादराच्च प्रतीहारः स्वयमेव निरगात् । अनन्तरं च हंसवेगः सविनयमाकृत्यैव नयनानन्दसंपादनसुभगाभोगभद्रतया समुल्ल- ङ्घ्यमानगुणगरिमा प्रभूतप्राभृतभृतां पुरुषाणां समूहेन महतानुगम्यमानः प्रविवेश राजमन्दिरम् । आरादेव पञ्चाङ्गालिङ्गिताङ्गनः प्रणाममकरोत् । 'एह्येहि' इति सबहुमानमाहूतश्च प्रधावितोऽपसृतः पादपीठलुलितललाट- लेखो न्यस्तहस्तः पृष्ठे पार्थिवेनोपसृत्य भूयो नमश्चक्रे । स्निग्धनेरेन्द्रदृष्ट्या निर्दिष्टमविप्रकृष्टं स प्रदेशमध्यास्त । ततो राजा तिरश्चीं तनुमीषदिव दधानश्चामरग्राहिणीमन्तरालवर्तिनीं समुत्सार्य संमुखीनस्तं सप्रश्रयं पप्रच्छ—'हंसवेग ! श्रीमान्कच्चित्कुशली कुमारः ?' इति । स तमन्ववा- दीत्—'अद्य कुशली येनैवं स्नेहरस्रपितया सौहार्दद्रवार्द्रया सगौरवं गिरा पृच्छति देवः' इति । प्राग्ज्योतिषं कामरूपाख्यो देशः । समुल्लङ्घ्यमानो नीयमानः । संमुखीनौऽभिमुखः भोगः पालनम् । में स्थापित आसन पर विराजमान हुए । वहाँ से समायौग ( फौजी परेड ) के बर्खास्त होने की सूचना देकर क्षण भर वहीं ठहरे । इसी समय वहाँ आकर प्रतिहार ने जमीन पर हाथ टेक कर सूचना दी—'देव, प्राग्ज्योतिषेश्वर कुमार द्वारा भेजा हुआ हंसवेग नाम का अन्तरंग दूत राजद्वार पर खड़ा है ।' राजा ने 'शीघ्र उसे बुलाओ' यह आदरपूर्वक आज्ञा दी । तब बात समझ जाने वाला प्रतीहार राजा के आदर से स्वयं बाहर निकल गया । तत्पश्चात् हंसवेग ने भेंट की। सामग्री लाने वाले अनेक पुरुषों के साथ विनयपूर्वक राजमन्दिर में प्रवेश किया । आँखों को आनन्दित करने वाली वह अपनी सुभग और भद्र आकृति से ही गुणों का गौरव प्राप्त कर रहा था । दूर ही से उसने अपने पाँच अंगों से पृथिवी को छूते हुए राजा को प्रणाम किया । राजा ने 'आओ आओ' कहकर उसे आदर के साथ बुलाया । वह दौड़कर उनके पास आकर पादपीठ पर सिर रगड़ने लगा । तब राजा ने उसकी पीठ पर अपना हाथ रखा । उसने फिर उन्हें प्रणाम किया । राजा ने स्नेहभरी दृष्टि से उसे बैठने के लिए संकेत किया । तब वह थोड़ी दूर पर बैठ गया । तब राजा ने कुछ तिरछे होकर शरीर को झुकाते हुए चामरग्राहिणी को बीच से हटाकर दूत की ओर मुँह करके प्रेमपूर्वक पूछा—'हंसबेग, श्रीमान् कुमार तो कुशल से हैं ?' उसने उत्तर दिया—'जब इतने स्नेह से सनी और

३७४ हर्षचरितम् स्थित्वा च मुहूर्तमिव पुनः स चतुरमुवाच- 'चतुरम्भोधिभोगभूति- भाजनभूतस्य देवस्य सद्भावगर्भमपहाय हृदयमेकमन्यदनुरूपं प्राभृतमेव दुर्लभं लोके तथाप्यस्मत्स्वामिना संदेशमशून्यतां नयता पूर्वजोपार्जितं वारुणातपत्रमाभोगाख्यमनुरूपस्थानन्यासेन कृतार्थीकृतमेतत् । अस्य च कुतूहलकृन्ति बहून्याश्चर्याणि दृश्यन्ते । तथा हि-प्रतिदिवसं प्रविशति शैत्यहेतोश्छायायाः किरणसहस्रादेकैकः सोमस्य रश्मिरस्मिन् । यस्मिन्प्र- विष्टे प्रध्यानानन्तरं स्वादवो दन्तवीणोपदेशाचार्याश्च्योतन्ति चन्द्रभासा- मम्भसां मणिशलाकाभ्यो यावदिच्छमच्छा धाराः । प्रचेता इव यश्चतु- र्णमर्णवानामधिपतिर्भूतो भावी वा तमिदमनुगृह्णाति च्छायया नेतरम् । इदं च न सप्ताचिर्दहति, न पृषदश्वो हरति, नोदकमार्द्रयति, न रजांसि मलिनयन्ति, न जरा जर्जरयतीति । एतत्तावदनुगृह्णातु दृशा देवः संदेश- मपि विस्रब्धं श्रोष्यति ।' इत्येवमभिधाय विवृत्यात्मीयं पुरुषमभ्यधात्- 'उत्तिष्ठ । दर्शय देवस्य' इति । शीतोद्भवो दन्तानामन्योन्याघातो दन्तवीणा । सप्ताचि॑रग्निः । पृषदश्वो वायुः । विवृत्य स्थित्वा । सौहार्द से आई अपनी वाणी से गौरव के साथ देव पूछ रहे हैं तो वे आज सब प्रकार कुशली हुए । कुछ देर बाद उसने फिर निपुणता के साथ कहा- 'चारों समुद्र की लक्ष्मी के भाजन देव को देने योग्य सद्भाव से भरे एक हृदय को छोड़कर लोक में और दूसरा उपहार क्या है ? फिर भी हमारे स्वामी ने पूर्वजों द्वारा उपार्जित आभोग नामक यह वारुण आतपत्र सन्देश के साथ सेवा में भेजकर योग्य स्थान में रखने से इसे कृतार्थ कर दिया । इसके अनेक कुतूहलजनक आश्चर्य देखे गये हैं । छाया की ठण्डक पाने के लिए प्रतिदिन चन्द्रमा की एक-एक किरण इसमें प्रवेश करती है। उसके प्रवेश करने पर चन्द्र के समान मणिशलाकाओं से मधुर, स्वच्छ और दाँतो को खटखटा देने वाली धारा निकलने लगती है । वरुण के समान जो चारों समुद्रों का अधिपति हुआ है अथवा होगा उसी पर इस छत्र की छाया पड़ेगी दूसरे पर नहीं। इस छत्र को अग्नि नहीं जला सकती, हवा नहीं उड़ा सकती, पानी गीला नहीं कर सकता, धूल मलिन नहीं कर सकती, एवं जरा इसे जर्जर नहीं बना सकती । देव इस पर दृष्टिपात करने का अनुग्रह करें, फिर एकान्त में संदेश भी सुनें ।' यह कह कर वह पीछे मुड़ कर अपने नौकर से बोला- 'उठो, देव के सामने वह छत्र दिखाओ ।'

[Header] सप्तम उच्छ्वासः ३७५

स च वचनान्तरमुत्थाय पुमानूर्ध्वंचकार तद्धौतदुकूलकल्पिताच्च निचोलकादकोषीत् । आकृष्यमाण एव च यस्मिन्नतिसितमहसि सरभस- महासीव हरेण रसातलादुदलासीव शेषफणिफणामण्डलेन, अस्था- यीव चक्रीभूयान्तरिक्षे क्षीरोदेन, अघटीव गगनाङ्गने गोष्ठीबन्धः शारदेन बलाहकव्यूहेन, विश्रान्तमिव विततपक्षतिना वियति पितामहविमानहंस- यूथेन, अत्रिनेत्रनिर्गतस्य धवलधाममण्डलममनोहरो दृष्ट इव जनेन जन्म- दिवसः कुमुदबन्धोः, प्रत्यक्षीकृत इवोद्गमनक्षणो नारायणनाभिपूण्डरीकस्य, आहितेव कौमुदी प्रदोषदर्शनानन्दतृप्तिरदृणाम्, उद्माङ्क्षीदिव मन्दाकिनी- पुलिनमण्डलं महदम्बरोदरे, परिवर्तित इव दिवसः पौर्णमासीनिशया मन्दमन्दमिन्दूद्यसंदेहदूयमानमानसैर्विघटितं घटमानचञ्चुच्युतमृणाल- कोटिभिरासन्नकमलिनीचक्रवाकमिथुनैः शरज्जलधरपटलाशङ्कासंकोचित- केकारवमूकमुखपुटैः पराङ्मुखीभूतं भवनशिखण्डिमण्डलैः, प्रबुद्धमाबद्ध- चन्दान्ब्दोद्दामोल्लहलपुट्टाट्टहासविशदं कुमुदषण्डैः ।

निचोलकादाच्छादनप्रसेवकात् । अकोषीन्निष्कासितवान् । उदलास्युल्लसितम् । अस्थायि स्थितम् । अघटि घटितम् । विश्रान्तं व्यश्रमत । उद्गमनक्षण उत्पत्ति- समयः । उदमाङ्क्षीदुन्मग्नम् । परिवर्तितः स्वरूपः कृतः ।

उसके कहने पर उसने उठ कर छत्र को ऊँचा किया और सफेद दुकूल के बने हुए खोल में से उसे निकाला । उस छत्र के बाहर खींचे जाते ही अत्यन्त उज्ज्वल प्रकाश भर गया, मानों शिव ने जोर से अट्टहास किया हो या पाताल से होकर शेषनाग का फणामण्डल निकल आया हो, या चक्राकार क्षीरसमुद्र आकाश में स्थिर हो गया हो, या शरत्कालीन मेघसमूह आकाश के प्राङ्गण में सभा करने बैठा हो, या ब्रह्माजी के विमान का हंसयूथ आकाश में पंख फैला कर विश्राम लेने लगा हो । मानों लोगों ने अत्रि के नेत्र से निकले हुए उज्ज्वल धाममंडल से मनोहर चन्द्रमा का जन्मदिन देख लिया । विष्णु के नाभिकमल का उद्भवकाल प्रत्यक्ष देखने में आया । आँखों को कौमुदी- महोत्सव के देखने का आनन्द पूर्ण मिल गया । विशाल आकाश के मध्य में मन्दाकिनी की रेत मानों ऊपर उठ आई हो । दिन ही मानों पूनम की रात के रूप में बदल गया । समीप के कमलिनी-बनों में रहने वाले जोड़े चक्रवाक जो परस्पर मृणाल का आदान- प्रदान कर रहे थे, मन्द-मन्द उदित होते हुए चन्द्रमा के संदेह से दुखी होकर विघटित हो गए । उनके चंचु से मृणाल छूट कर गिर गए । भवन के मयूरों ने उसे शरत्क.क

३७६ हर्षचरितम्

चित्रीयमाणचेताश्च सराजको राजा दण्डानुसाराधिरोहिण्या दृष्टया सादरमैक्षिष्ट तत्तिलकमिव त्रिभुवनस्य, शैशवमिव श्वेतद्वीपस्य, अंशा- वतारमिव शरदिन्दोः, हृदयमिव धर्मस्य, निवेशमिव शशिलोकस्य, दन्त- मण्डलद्युतिधवलं मुखमिव चक्रवर्तित्वस्य, मौक्तिकजालपरिकरसितं सीमन्तचक्रमिव दिवः, बहलज्योत्स्नाशुक्लोदरमैन्दवमिव परिवेषवलयं शौक्ल्यापहसितशङ्खश्रीकं श्रवणमण्डलमिव निश्चलतां गतमैरावतस्य श्वेतगङ्गावर्तपाण्डुरं पदमिव त्रिभुवनवन्दनीयं त्रिविक्रमस्य, प्रचेतसचूडा- मणिमरीचिशिखाभिरिव श्लिष्टाभिर्मानसबिसतन्तुमयीभिश्चामरिकावली- भिर्विरचितपरिवेषम्, उपरि चक्रवर्तिलक्ष्मीनूपुरस्वनश्रवणदोहदनिश्चलेनेव लक्ष्मणा विततपत्रेण हंसेन सनाधीकृतशिखरम्, स्पर्शवता च प्रभावस्त- म्भितेन मन्दाकिनीमृणालेन मुकुलितफणेन वासुकिनेव नीतेन दण्डतां द्योतमानम्, धवलिम्ना क्षालयदिव नक्षत्रपथम्, प्रभाप्रवाहप्रथिम्ना प्रावृण्व-


निवेशं स्थानम् । दन्तमण्डलकं दशनकृतं चक्रवालम्, दशनसमूहश्च । मुख- मारम्भः, वक्त्रं च । परिकरः परिवेष्टनम् । परिवेषवलयं परिधिकटकम् । 'स्यादा- वर्तोऽम्भसां भ्रमः' । आवर्त्तनमावर्त्तः । प्रावृण्वदाच्छादयत् ।

का मेघ समझ कर केका की आवाज बन्द कर दी और पराङ्मुख हो गए। कुमुद चन्द्र के प्रति स्नेह के कारण अपने दलों को विकसित करके अट्टहास के साथ जग पड़े। अन्य राजाओं के साथ देव हर्ष ने विस्मय-विमुग्ध होकर दण्ड के अनुसार दृष्टि को ऊपर उठाते हुए उस अद्भुत महत् छत्र को ध्यानपूर्वक देखा। वह छत्र मानों त्रिभुवन का तिलक, श्वेतद्वीप का शैशव, शरत्काल के चन्द्रमा का अंशावतार, धर्म का हृदय, चन्द्रलोक का आयतन था, और मानों दाँतों की चमक से उज्ज्वल चक्रवर्तित्व का मुख था । उसके चारों ओर मोतियों के जालक लटक रहे थे, मानों स्वर्गलोक का केश-विन्यास हो । उसके मध्यभाग में चाँदनी छिटक रही थी, मानों चन्द्रमा के मंडल का घेरा हो । अपनी सफेदी से वह शंख की श्री को हँस रहा था, मानों ऐरावत का चंचलता से रहित श्रवणमण्डल हो। वह गंगा की भँवरियों के समान उज्ज्वल था, मानों विष्णु का त्रिभुवनवन्दनीय चरण हो। मानसरोवर के बिसतन्तुओं से मानों बनी हुई छोटी-छोटी चौरियाँ उसके चारों ओर लटक रही थीं, मानों वरुण की चूड़ामणि की किरणें हों। उसके शिखर पर पंख फैलाए हंस का चिह्न बना था, जो मानों चक्रवर्ती की लक्ष्मी के नूपुर की आवाज सुनने के आनन्द में निश्चल था। स्पर्श से सुख देने वाला मन्दाकिनी का मृणाल या प्रभाव से स्तम्भित होकर फनों को सिकोड़ते हुए वासुकिनाग ही उसका