करूँ जगत से न्यार
Karun Jagat Se Nyaar
सतगुरु मधु परमहंस जी द्वारा
स्रोत: साहिब बंदगी आध्यात्मिक संस्थान · साहिब बंदगी (उद्गम)
पड़ जाता है । सोचो, क्या यही होती है मुक्ति ! नहीं ! मुक्ति होती है—सदा के लिए संसार - सागर से छूटना, फिर कभी भी माँ के गर्भ में नहीं आना । पर ये कैसी मुक्तियाँ हैं ? तभी तो— संत न मुक्ति चाहते, नहीं पदार्थ चार। नहीं पदार्थ चार, मुक्ति संतन की चेरी || संसार के सब जीव छूटना चाह रहे हैं। संसार को दुखों का सागर मानकर पार होने का प्रयत्न कर रहे हैं । तीर्थ, स्नान, व्रत, जप, तप, योग, ध्यान और न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। पर अफ़सोस ! छुटकारा नहीं मिल पा रहा है । काल का दण्ड सबको छलनी किये जा रहा है । भक्ति का एकमात्र लक्ष्य मुक्ति होना चाहिए, पर कैसी विडंबना है कि हम भक्ति के बावजूद मुक्त नहीं हो पा रहे हैं। क्यों ? संतों का मानना है कि ब्रह्माण्ड में जितनी भी भक्तियाँ प्रचलित हैं, वे सभी काल-पुरुष की सीमा तक का चक्कर कटवाने वाली उसी की भक्तियाँ हैं और उन भक्तियों से महानिर्वाण की प्राप्ति में हम सफल नहीं हो सकते हैं । तो क्या वेद - शास्त्र आदि हमारी आत्मा के कल्याण की बात नहीं कर रहे हैं ? कर रहे हैं । अवश्य कर रहे हैं । लेकिन वे भी चार सीमित समय की मुक्तियों की बात कर रहे हैं। जिन मुक्तियों के लिए वो कह रहे हैं, उनसे हमारी आत्मा का कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि उनसे हमारी आत्मा सदा के लिए नहीं छूट सकती है । यह बात वे स्वयं भी स्वीकार कर रहे हैं। उनका मानना है कि कर्मानुसार ही जीव इन मुक्तियों को प्राप्त करता है और कर्मानुसार ही इनकी अवधि है । कर्मों के क्षीण होने पर पुनः मृत्यु-लोक में आना पड़ता है । कहने का भाव यह है कि इन मुक्तियों से T भी बार-बार जन्म मिलेगा, बार- बार माँ के पेट में आना पड़ेगा। सगुण भक्ति का लक्ष्य स्वर्ग की प्राप्ति है, पर पुनर्जन्म फिर होगा । कोई सोचे कि सगुण से पुनर्जन्म से छुटकारा पा लेंगे तो ऐसा नहीं होगा । निर्गुण में बाहरी पूजा को महात्म नहीं दिया गया, योग को महात्म दिया गया । फिर निर्गुण का लक्ष्य क्या है ? सारोप्य और सायुज्य मुक्ति। क्या यह लक्ष्य खराब है? नहीं। हम यह नहीं कह रहे । हम कह रहे हैं कि पुनर्जन्म होगा । फिरके डारि दे भूमाहिं । भू से कोई न्यारा नाहिं॥ पुनर्जन्म होगा, यह अवश्य होगा। प्रलय बाद, लाखों करोड़ों जन्मों बाद धरती पर आना होगा ।
यह निगुर्ण पाँच मुद्राओं से इर्द-गिर्द घूम रही है । ये पंच मुद्राएँ ही निर्गुण भक्ति है । कोई भी मत मतान्तर इनसे परे नहीं है । अगर हम निगाह डालें तो पता चलता है कि लोगों को आज इस मुद्राओं का ज्ञान भी नहीं है। कई लोग आते हैं, मैं पूछता हूँ कि अगर आप अंदर में गये, प्रकाश आदि देखा, सिद्धियाँ प्राप्त कीं तो कृपा करके बताओ कि कैसे गये ? संयोग से गये या किसी सूत्र से गये । सांख्य योग में आता है कि सूत्र हैं। यूरोप की फलॉइट ली तो यूरोप पहुँचेंगे, ऐसे ही जिस मुद्रा से ध्यान करेंगे तो वहीं जायेंगे। पर अफ़सोस है कि वर्तमान के इन मुद्राओं के ज्ञाता भी बहुत कम हैं। जब पूछता हूँ तो भूचरी आदि का ज्ञान नहीं होता है । कालांतर में छ: महायोगेश्वर हुए, उसके पास इन मुद्राओं का ज्ञान था । साहिब ने इनके ऊपर कहा है । निर्गुण का लक्ष्य है योग, कमाई, साधना । जो कुछ मिलना है, उसका आधार है कमाई, योग, गुरु की जरूरत है, पर वो गौण है। संतत्व की धारा गुरु की बात कर रही है । मैंने नाना मत-मतान्तरों से जानकारी ली तो वास्तव में जानकारी नहीं थी । केवल अंदर में है, कहने से कुछ नहीं होगा। भारत के 16 बड़े पंथों से कोई विरोध नहीं है, पर कहना चाहता हूँ कि उनकी साधना केवल पंच मुद्राओं तक है और वो भी सही जानकारी नहीं है, केवल किताबी ज्ञान तक ही है । एक तो बाहरी योग है, एक पीटी उस्ताद भी स्कूलों में बताता है, पर दूसरा योग है - सूक्ष्म योग, जिससे आन्तरिक कोशिकाओं को जगाना होता है। योग कहते हैं जोड़ को, योग कहते हैं संधि को । बाहरी योग से अंदर में नहीं जा सकते हैं। देखते हैं कि किन-किन मुद्राओं द्वारा अंदर जाया जा सकता है। यह सबके लिए है या कठिन है। विभिन्न पंथों से जुड़े लोग हैं, अंदर से नहीं जुड़े हैं, नहीं जाते हैं, पर संतुष्ट हैं। आवश्यकता है कि निर्गुण वाले भी भक्ति को ठीक से समझें। फिर यह भी समझ लें कि इससे महानिर्वाण की प्राप्ति नहीं हो पायेगी, सदा के लिए जन्म-मरण का बंधन नहीं छूट पायेगा । लेकिन साहिब तथा संतों ने जिस भक्ति की बात की है, उन्होंने दावे के साथ कहा है कि उससे जन्मने और मरने का क्रम सदा के लिए समाप्त हो जाएगा। क्योंकि उस सत्य - भक्ति से आत्मा अपने सही स्वरूप को प्राप्त कर उस अमर-देश में पहुँच जाएगी, जहाँ से फिर कभी लौटना न होगा।
हम संतों की बात को ठीक से समझ नहीं रहे हैं और सोच रहे हैं कि सब भक्तियाँ एक-समान ही हैं। नहीं, यह एक ही बात नहीं है। बहुत से लोग स्वर्ग में जाना चाहते हैं, लेकिन जब उनसे पूछा जाए कि कितने दिन रहोगे स्वर्ग में, तो कुछ कहते नहीं पता। साफ़-साफ़ तो कह रहे हैं हमारे धर्म - शास्त्र कि अपने कर्मों का फल भोगने के लिए स्वर्ग में जाएगा और कर्मों के क्षीण होने पर पुनः मृत्यु-लोक में आएगा । बहुत दूर भी नहीं जा पाएगा, इसी ब्रह्माण्ड के अन्दर ही घूमता रहेगा और छुट्टी भी नहीं मिलेगी। क्या इसीलिए मिला था— मानव-तन। कहते हैं कि कई देवता भी मृत्यु - लोक में गुरु की तलाश करते हैं। वे भी मानव - तन पाने की इच्छा करते हैं । फिर हम हैं कि मानव-तन पाकर पुन: वहाँ जाना चाहते हैं T सगुण-निर्गुण में उलझ जाने से हम सच्ची मुक्ति की ओर नहीं जा पा रहे हैं । वास्तव में सगुण-निर्गुण दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, पर निर्गुण भक्ति करने वाले इस बात को ठीक से समझ नहीं पाते हैं। एक बार एक निर्गुण-भक्त से बात हुई। उससे पूछा कि सगुण और निर्गुण में क्या अन्तर है ? उसने कहा कि सगुण भक्ति पाँच तत्वों की होती है और ये पाँचों तत्व नाशवान् हैं जबकि निर्गुण भक्ति इससे परे है। मैंने कहा कि कृप्या मुझे वे पाँचों तत्व गिनाकर तो बताओ, जो नाशवान् हैं। उसने गिनाना शुरू किया। निर्गुण भक्त : जल मैं : दूसरा निर्गुण भक्त : आग मैं : ठीक है, तीसरा निर्गुण भक्त : वायु मैं : अब चौथा निर्गुण भक्त : : पृथ्वी अच्छा, तो अब पाँचवाँ तत्व क्या है ? निर्गुण भक्त : ( दोनों हाथों को एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रखकर बी में शून्य स्थान पर इशारा करते हुए) यह मैं : यह क्या है ? निर्गुण भक्त : आकाश मैं : यह आकाश क्या है, समझाओ निर्गुण भक्त : शून्य
मैंने कहा कि अफ़सोस है कि तुम किसी पंथ के प्रचारक होकर घूम रहे हो। तुम्हें किसने बताया कि आकाश तत्व शब्द है। नहीं, शब्द आकाश तत्व नहीं है। जो दो हाथों के बीच है, वो है आकाश तत्व । तुम वहीं रुकना । अपनी बात से फिसल नहीं जाना ।
दो बिन होय न अधर अवाजा ।।
आवाज दो के बिना होती नहीं । वायु और पृथ्वी के सम्पर्क से ध्वनि हुई । तुम्हें किसने बताया कि शब्द आकाश तत्व है। आकाश तत्व क्या है ? यूरोपियन ब्लैक मैटर पर रिसर्च कर रहे हैं। वो कह रहे हैं कि जीवन का आधार ब्लैक मैटर है, पर हम खोज कर रहे हैं कि कहाँ से आया यह। वो गप्पी नहीं हैं। 90 प्रतिशत ब्रह्माण्ड में ब्लैक मैटर बोल रहे हैं। यानी 10 प्रतिशत रोशनी है। वो ठीक कह रहे हैं । जहाँ तक सूर्य की किरणें जाती हैं, वहाँ तक रोशनी है, बाकी अँधकार है ब्रह्माण्ड में। जैसे आप घर में दीपक जलाकर रोशनी करते हैं तो एक सीमा तक ही उसका प्रकाश जाता है। ऐसे ही एक सीमा तक ही सूर्य का प्रकाश पहुँचता है। ...तो वो कह रहे हैं कि हम शोध कर रहे हैं। मैंने सोचा कि पूरी उम्र बेकार में ही गँवाओगे, मेरे पास आ जाओ, दो मिनट में बता दूँगा ।
जो ब्लैक मैटर है, वो है आकाश तत्व । पाँचों तत्व देखे जा सकते हैं।
पीलो रंग है धरती को, मीठो इसको स्वाद ।।
धरती का रंग पीला है और स्वाद है - मीठा ।
लाल रंग है अग्नि को, तीखो इसको स्वाद ।।
आग का रंग लाल है और स्वाद है तीखा ।
श्वेत रंग है जल को, खारो इसको स्वाद ।।
जल को स्वादहीन, रंगहीन कहते हैं । यह भूल है। कभी आप अनजा में भी कहते हैं कि पानी की तरह सफेद । जल का रंग सफेद है। इसका स्वाद है— खारा ।
नीलो रंग है वायु को, खट्टो इसको स्वाद ।।
हवा का रंग नीला है और स्वाद है - खट्टा । नीला आकाश कह रहे हैं । यह वायु तत्व है। नज़दीक से नहीं दिखता है।
कालो रंग आकाश को, फीको इसको स्वाद ।।
आकाश का रंग काला है और स्वाद है - फीका | ....तो मैंने उसे समझाया कि जब पाँचवाँ तत्व आकाश है तो निर्गुण भी तो पाँच तत्वों में आ गया, वो भी तो नाशवान् हो गया । कुछ भक्त लोग सगुण - भक्ति से ऊपर उठ जाते हैं, पर वे निर्गुण भक्ति में अटक जाते हैं । वे समझते हैं कि निर्गुण-भक्ति से उनकी आत्मा का कल्याण हो जाएगा, मुक्ति मिल जाएगी । इसलिए कबीर साहिब ने सब भक्तियों की पहुँच बताई है, सबको सावधान किया है और सत्य भक्ति को इनसे परे बताया है।
सगुण भक्ति करे संसारा । निर्गुण योगेश्वर अनुसारा ।।
इन दोनों के पार बताया । मेरो चित एको नहीं आया।।
दूसरी भक्ति है निर्गुण । धर्मदास जी भी साहिब से पूछ रहे हैं कि है साहिब! सारा संसार सगुण भक्ति कर रहा है और योगी लोग निर्गुण भक्ति कर रहे हैं, पर आप दोनों से परे बता रहे हैं, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। कालांतर में जितने भी भक्त हुए, सगुण - निर्गुण का संदेश दिया। आखिर आपकी भक्ति किस चीज़ का संदेश है ! दादू जी ने भी कहा – 'कोई सगुण में रीझ रहा, कोई निर्गुण ठहराय । अटपट चाल कबीर की, मोसे कही न जाय ।।' दरअसल लोग आज योग और अध्यात्म को एक चीज़ मान रहे हैं। योग में शरीर की अत्यन्त सूक्ष्म कोशिकाओं को जगाने का नियम है और यह पंच मुद्राओं पर आश्रित है। इसके लिए ब्रह्मचर्य की जरूरत पड़ती है। सगुण में बाहरी भक्ति है । 33 कोटि देवताओं की भक्ति है । हम इसका भी खंडन नहीं कर रहे। ये प्रीपेयर करती हैं भक्ति के लिए । नर्सरी में भेज रहे हैं तो अगली क्लास में जाने के लिए तैयार कर रहे हैं । इस तरह जब तक कोई आधार न मिला तो कोई उपासना करता रहे। दूसरी निर्गुण भक्ति है । यह उससे ऊँची है। यह अन्तरगम्य में ले जाती है । इसलिए निर्गुण उपासक पंच मुद्राओं पर एकाग्र होते हैं । ये धाराएँ हैं भक्ति की। हमारे हिंदू धर्म में है। हम सगुण उपासकों की निंदा नहीं कर रहे । पर वो भी तो ठीक से करो । वहाँ भी पाप वर्जित है । किसी नियम का पालन नहीं कर रहे तो यह ठीक नहीं है। इस तरह निर्गुण भक्ति हमारी सहायक है । जो उन्हें छोड़कर हमारे पास आता है तो मामला आसान हो जाता है |
जो नर्सरी पढ़कर आया है, मास्टर के लिए आसान है। कम से कम तहजीब तो होगी न। मालिक को समझने वाला आदमी नेक होगा। पर निर्गुण वो करे जो ब्रह्मचारी है, जो सन्यासी है। निर्गुण वो करे, जो विषय विकार न करता हो।
जहाँ भोग तहाँ योग विनाशा ।।
जो भी विषय करता है, उसके लिए पंच मुद्राओं की भक्ति वर्जित है । जैसे शराबी पहलवानी नहीं कर सकता है । सिद्धान्त के अनुसार छोड़नी होगी, क्योंकि स्टेमिना चाहिए । इस तरह ब्रह्मचर्य चाहिए योग में । क्योंकि ब्रेन को कंट्रोल करना होता है, स्थिरता की जरूरत होती है । गृही होकर कथै ज्ञान, अमली होकर धरै ध्यान ।
साधु होकर कूटै भग, कहैं कबीर ये तीनों ठग ॥
साहिब समझा रहे हैं कि विषय-विकार करने वाला साधु नहीं हो सकता है। गृही होकर यदि कोई ज्ञान की बातें कर रहा हो; नशा करके यदि कोई ध्यान कर रहा हो और साधु होकर यदि कोई संभोग कर रहा हो तो समझ लेना कि ये तीनों ठग हैं । | ....तो खेचरी, भूचरी आदि मुद्राएँ हैं, पर लोग किस सिद्धान्त से उपासना कर रहे हैं, पता नहीं है । व्यायाम और योग के लिए भी आयु है । भुजंगासन 70 साल के बूढ़ा या नन्हें बालक को नहीं करना है । आयु का भी दायरा है वृद्धों के लिए अलग है । परिश्रम करने वालों के लिए अलग हैं। तो पूर्वजों ने कहा कि योग कर सकते हो तो आ जाओ । यदि नहीं कर सकते तो सगुण भक्ति ही कर लो । यदि गहराई में खोज करना चाहते हो तो बनो योगी। अभी हुआ क्या है ? हम सब भक्ति की दिशा कहाँ से भटके हैं ? सगुण निर्गुण की जगह नहीं है। निर्गुण में सगुण की जगह नहीं है । कह रहे हैं—
जेते दृश्यम तेते अनित्यम । जेते अदृश्यम तेते नित्यम ।।
दोनों में अलग स्थानों की प्राप्ति होती है । सगुण में स्वर्गादि लोकों की प्राप्ति हो जाती है, पर यदि चाहें कि सायुज्य मुक्ति की प्राप्ति हो, ब्रह्म लोक की प्राप्ति हो तो नहीं हो सकती है । उसके लिए योग करना होगा । निर्गुण में साधक आत्म-तत्व पर एकाग्र होता है। हालांकि सुगण में भी एकाग्र होता है । पर वहाँ गुरु कहता है कि तीर्थ जा, स्नान कर, शुभ कर्म कर, देवोपासना कर,
शास्त्रों का अध्ययन कर । निर्गुण में जाना है तो पंच मुद्राओं में से कोई कर । योगी कहते हैं कि योग करो। शुकदेव जी सन्यासी थे, ब्रह्मचारी थे। गोरखनाथ ने शादी नहीं की। दत्तात्रेय आदि ने शादी नहीं की, ब्रह्मचारी थे । दुनिया तो खिचड़ी भक्ति कर रही है । बिन जाने जो भक्ति करई । सो नहीं भवसागर से तरई । एक शब्द मैंने कई बार दोहराया है—
प्रथम पूरन पुरुष पुरातन, पाँच शब्द उच्चारा ।
सोहं, सत्, ज्योति निरंजन कहिये, ररंकार, ओंकारा ।।
शब्द ही सगुण, शब्द ही निरं गुण, शब्द ही वेद बखाना ।
शब्द ही पुनि काया के भीतर कर बैठा अस्थाना ।।
,
जो जाकी उपासना कीना, उसका कहूँ ठिकाना ।।
साहिब कह रहे हैं कि सर्वप्रथम उस सर्वशक्तिमान ने पाँच शब्द पुकारे—सोहं, सत्, ज्योति - निरंजन, ररंकार, ओंकार । ये पाँच शब्द परमात्मा ने पुकारे। कहने का भाव है कि इन शब्दों को पुकारने वाला परमात्मा था, इनमें से कोई शब्द नहीं । इसलिए जो शब्द को परमात्मा कहते हैं, वो इस निरंजन की ही भक्ति करते हैं, सच्चे साहिब की नहीं । सगुण-निर्गुण दोनों भक्तियाँ इन शब्दों पर आश्रित हैं । शब्द ही काया में स्थान करके बैठा है । कह रहे हैं कि जो जिसकी भक्ति किया, जहाँ तक पहुँचा, उसका ठिकाना कहता हूँ । सगुण तो 33 करोड़ देवताओं तक है। इसकी महापुरुषों ने निंदा नहीं की, पर कहा कि इससे दो मुक्तियों की प्राप्ति होगी, आत्म साक्षाकार नहीं है । स्वर्ग आदि लोकों में आत्म ज्ञान नहीं है । तो I आओ, देखते हैं कि पंच मुद्राओं द्वारा हमारे पूर्वजों ने कितनी मेहनत की, क्या हासिल किया, क्या सूत्र हमारे लिए छोड़ गये ! साहिब इस चीज़ों को नकार नहीं रहे हैं, पर कह रहे हैं कि यह अध्यात्म नहीं है, योग है ।
ज्योति निरंजन चाचरी मुद्रा, सो है नैनन माहिं ।
तेहि को जाना गोरख योगी, महा तेज है ताही ।।
कुछ आज भी ये मुद्राएँ कर रहे हैं । गोरख जी चाचरी मुद्रा से ध्यान करते थे। गोरखनाथ जी ब्रह्मचर्य का पालन कर रहे थे । इनकी दिशा देने वाले ब्रह्मचारी हुए। पर आज गृहस्थ में योग की
बात कर रहे हैं। वो कामयाब नहीं होंगे। उसके लिए धीरता की जरूरत पड़ती है । साहिब तो कह रहे हैं-
यहाँ भोग तहाँ योग विनाशा ।।
... पर इस मुद्रा से आत्म ज्ञान नहीं मिलेगा। आदमी के शरीर में काफ़ी ताक़तें भरी पड़ी हैं। इसे नारायणी चोला कहा जाता है । इसमें सब कुछ है। जब तीसरे तिल की कोशिकाएँ जागती हैं तो बड़े आलोकिक रहस्य दिखाती हैं । हम चिकित्सा विज्ञान के युग में जी रहे हैं । रोम-रोम की डॉक्टरों ने ख़बर ली है, पर वैज्ञानिक मानव तन की कोशिकाओं का पूरा रहस्य नहीं जान पाए। कोशिश कर रहे हैं, पर गहराई में नहीं जान पाए अभी । तो कह रहे हैं कि चाचरी मुद्रा में बड़ी अनुभूतियाँ होती हैं । चाबी ताले को खोलती है। ऐसे ही ध्यान कोशिकाओं को खोलता है । साधक को तब ज्ञान हो जाता है । जब कोशिकाएँ खुलती हैं तो बड़ी सिद्धियाँ प्राप्त हो जाती हैं, बड़े ब्रह्माण्ड दिखते हैं, अलख ब्रह्म दिखता है । तभी योगी अलख ब्रह्म की बात कर रहे हैं। वो प्रकाश इतना है कि इसे ही परमात्मा माना गया।
शब्द ओंकार भूचरी मुद्रा, त्रिकुटी है अस्थाना ।
व्यासदेव ताको पहिचाना, चाँद सूर्य सो जाना ।।
व्यास जी ध्यान करते थे - आज्ञा चक्र में । यहाँ ध्यान रोकने से यहाँ की नाड़ियाँ खुलती हैं। 'कर नैनों दीदार महल में प्यारा है ।' जब यहाँ पर पूरा ध्यान एकाग्र होता है तो बड़े नज़ारे दिखते हैं । जब कोई समस्या आती है तो ध्यान यहीं पर रोक कर आप बैठ जाते हैं । यानी कहीं यहाँ पर समस्या का हल है । इनको ओपन करता है— ध्यान । ध्यान मास्टर की है, इसलिए –' ध्यान ही वेद शास्त्र कहत हैं, ध्यान ही वेद बखाना । ' आज भी हमारे देश में बहुत लोग यहाँ ध्यान रोक रहे हैं । ये तो कोशिकाएँ खुलीं। इन्हें जगाया गया, पर आत्मा नहीं जगी। साहिब की गोरख से गोष्ठी हुई तो साहिब ने कहा कि योग तो करो, पर जब इड़ा - पिंगला, सुषुम्ना सब नष्ट हो जायेंगी तब कहाँ ध्यान रोकोगे! ‘इड़ा विनशे, पिंगला विनशे, विनशे सुषम्न नाड़ी । कहें कबीर सुनो हो गोरख, कहाँ लगाइहों ताड़ी ।।' इसका मतलब है कि इन नाड़ियों का नाश हो जाता है । कहा- हे नाथ जी ! तब कहाँ जायेंगे !
गोरख की अवस्था 700 साल थी । छ: योगेश्वर धरती पर हुए, जिनमें शिवजी और गोरखनाथ का महत्व है । 'शिव गोरख सो पार ना पाए । और जीव की कौन चलाए ।' शिवजी प्रथम योगेश्वर हैं और अंतिम गोरख जी हैं। इसलिए इनके ध्यान सूत्र हमारे धर्म और योग में प्रचलित हैं । गोरख जी ने मणिपूरक योग द्वारा अस्थियों और माँस को एक कर दिया था। वज्र का शरीर हो गया था; कोई हथोड़ा मारे तो वापिस हो जाता था। शिवजी का भी वज्र शरीर है। गोरख जी ने 700 साल तक अपनी काया को रखा। रामानन्द जी भी 500 साल तक रहे । ..... तो साहिब की उम्र कोई 15 साल थी, गोरख जी ने व्यंग्य से पूछा- कबते भये बैरागी कबीर जी, कबते भये बैरागी । साहिब ने कहा— नाथ जी हम जबसे भये वैरागी, मेरी आदि अंत सुधि लागी । धुधूकार आदि को मेला, नहीं गुरु नहीं चेला । जबका तो हम योग उपासा, तबका फिरों अकेला । कहा—जब न गुरु था, न चेला था, तब का सन्यासी हूँ । अब सवाल उठा कि क्या इतनी अवस्था थी ! कह रहे हैं-
जो बूझे सो बावरा, क्या उमर हमारी ।
असंख्य युग परलय गई, तबके ब्रह्मचारी।।
हम तो सदा महबूब हैं, कोटि निरं जन हो गये, परलोक सोहं ब्रह्मचारी ।। सिधारी ।
दश कोटि ब्रह्मा भये, नौ कोटि कन्हैया ।
सात कोटि शंभू भये, मोरी एक पलैया।।
कोटिन नारद हो गये, मुहम्मद से चारी ।
देवतन की गिनती नहीं, क्या सृष्टि बिचारी ।।
नहीं बूढ़ा कहै कबीर सुन गोरख, यह उमर नहीं बालक, नहीं भाट भिखारी । हमारी । जो परम चेतन अवस्था में रहने वाला है, वो चाहे इस लोक में रहे, चाहे उस लोक में, नीचे नहीं आता है; उसका ज्ञान कम नहीं होता है, वो दूसरी अज्ञानमय अवस्थाओं को प्राप्त नहीं होता है । इसलिए कह रहे हैं कि करोड़ों
प्रलय हो गयी, तबका ब्रह्मचारी घूम रहा हूँ । पलटू साहिब भी कह रहे हैं. 'कोटि प्रलय हो गयी, हम न मरण हारा ।' मौत क्या है ! यह चार अवस्थाओं का खेल है— सुषुप्ति, स्वप्न, जाग्रत, तुरीया । हम इन चार में घूमते रहते हैं । सुषुप्ति अत्यंत कुंद अवस्था है । जब भी वहाँ पहुँच जाता है इंसान तो उसकी चेतना कुंद हो जाती है । आपको इन अवस्थाओं में इसलिए भुलाया गया कि आप पिछले जन्मों की सुधि न पा सकें, यह जान न सकें कि क्या थे । सुषुप्ति में आदमी की चेतना जाग्रत से 1000 गुणा कम होती है । इसलिए याददाशत आत्मा नहीं है, मन की अवस्था है। कभी सुषुप्ति में पहुँच जाते हैं । इसे गहरी निद्रा भी कहते हैं । फिर जब उठते हैं तो जानने की कौशिश करते हैं कि कहाँ हूँ ! थोड़ी देर में जब चेतना आज्ञाचक्र में आती है तो मालूम पड़ता है कि यहाँ हूँ । जब आपकी चेतना आज्ञाचक्र में होती है तो आप होश में होते हैं । कभी ऐसे भी किसी को कह देते हैं कि क्या बात है, होश में आओ। वो मानो सोकर उठा है । अब उठकर होश में कैसे आना है ! वो फौरन अपनी सुरति उठाकर आँखों में लाता है । यह है होश में आना । मन आपको सुषुप्ति, स्वप्न आदि में काफी देर घुमाकर बेहोश रखना चाहता है। मृत्यु के समय भी ऐसी अवस्था में ला दिया जाता है । कुछ को पूर्व जन्म याद होता है, क्योंकि सुषुप्ति में भी विस्मृति नहीं हुई। वे चेतन रहे । इसलिए पूर्वजन्म की सुध रहती है । अब जाग्रत में आप देखते हैं, पर सुषुप्ति कुंद थी । जब स्वप्न में जाते हैं तो भी निराली अवस्था होती है । जाग्रत में बैठे हैं तो छल है, दिल दिमाग़ एक नहीं है, पर स्वप्न अवस्था इस दृष्टि से बड़ी ही यथार्थ है, आदमी का दिल दिमाग़ एक होता है । जाग्रत में तो छल है, बनावट है। आप किसी के लिए कह देते हैं कि अच्छा है, पर दिल से नहीं कहते हैं । जाग्रत में हम जो-2 देख रहे हैं, सब सच्चा लग रहा है । यह खेल है अवस्था का। चौथी अवस्था तुरीया स्वाभाविक नहीं है । देवता लोग इसमें रहते हैं । योगी चौथी अवस्था में रहते हैं । वो अच्छे बिन्दु पर हैं। पर यहाँ भी मन रहता है । इसके बाद तुरीयातीत है । पर योगियों ने तुरीया तक की अवस्था प्राप्त की। वो भी कम नहीं है । उसमें 1000 गुणा ज्यादा ज्ञान होता है । इसी पर पहुँचकर वो कहता है कि 'अहं ब्रह्मस्मि ।' पाँचवीं है तुरीयातीत । कहने
में तो लोग कहते हैं कि महाप्रज्ञा अवस्था में हैं, पर यह आसान नहीं है । इसमें मन पर कण्ट्रोल होता है बड़ा, पर पूरा नहीं होता है । कुछ अंग कण्ट्रोल में आ जाते हैं । चेतना की बड़ी अवस्थाएँ देख सकते हैं । महायोगेश्वर इसमें पहुँच जाते हैं । मन माया में होता है, पर वो बहुत कण्ट्रोल में होता है । जैसे आदमी कॉमा में पहुँच जाता है तो रक्त तो चलता है, पर बंदा क्रिया नहीं कर पाता है । इस तरह मन उसमें होता है, जीवित हो सकता है फिर । आनन्द आत्मा में है । कहाँ से आता है ! इसमें है ही है स्वतः । मन के आवरण से नहीं मिल रहा है। जिन-2 पदार्थों में आनन्द देख रहे हैं, केवल आत्मा का है । और किसी पदार्थ में नहीं है । आपकी धुन जहाँ लगी, वहीं आनन्द है । आनन्द की अनुभूति मन वहाँ से करवाता है । माँ में सुरति लगती है तो बच्चे को वहीं से आनन्द मिलने लगता है। जब बड़ा होता है तो मन - माया उसकी धुन खेल में लगाते हैं । पहले माँ को छोड़ना नहीं चाहता था, पर अब ज़रूरत के समय ही जा रहा है माँ के पास.....खेलने में लग गया। धुन वहाँ लगी है। बालक का ध्यान खेल में रहता है। मज़ा रहता है । मज़ा उसमें नहीं था । वास्तव में मज़ा आत्मा में था। पूरे जीवन माया घुमाती है । यह दुनिया असार है, नीरस है, इसमें कोई आनन्द नहीं है । 'हाय कबीरा फिर गया, फीका है संसार ।' जिसमें भी धुन लगी, आनन्द लगा। धुन खुद आनन्दमय है । इसी धुन को कहीं न लगाकर अपने में रमा लो तो आनन्द ही आनन्द है । ..... तो बालक की पढ़ाई में धुन लग जाती है। 12-12 बजे तक पढ़ रहे होते हैं बच्चे । यह है धुन । यह धुन जहाँ लगी, वहीं जाओगे। इसलिए संसार में धुन लगी रहने से बार-बार जन्म हो रहा है। जिसकी धुन जहाँ लगी, वो वहीं है। शादी में, विषयों में, फिर बच्चों में, फिर धन में, ना जाने कहाँ - 2 यह धुन लगी रहती है ! वृद्धावस्था में धन में ज़्यादा लोभ होता है । पैसे में बड़ा आनन्द आता है। जिस पदार्थ में आनन्द लगा, वहाँ आनन्द नहीं था । वो तो आपमें था । कहीं आपने आनन्द का ज़रिया खेल बना रखा है, कभी विषय-विकार, कभी धन, कभी मान-मर्यादा । यह ध्यान व्यस्त है । जब स्थिर होंगे तो पता लगेगा कि कितना आनन्द है । पर मन इसे स्थिर नहीं होने देता..... एक पल भी नहीं ।
तन थिर मन थिर वचन थिर, सुरति निरति थिर होय ।
कहैं कबीर वा पलक को, कल्प ना पावै कोय।।
यानी तन भी, मन भी, सुरति - निरति भी स्थिर हो तो कल्पांतर की साधना से तुलना नहीं हो सकती है। आत्म अनुभूति कर लेंगे, पर एक पल ऐसा नहीं आता। मन-माया आत्मा को 24 घण्टे भटका रहे हैं । मन हरेक अवस्था में होता है । साधक महाशून्य की सृष्टियों में जाता है तो भी मन में होता है । जो सौर मण्डल को देख रहे हैं, ऐसे अनन्त विराट् एक-एक शून्य में समा जायेंगे। सोचें कि महापुरुष कितने बड़े वैज्ञानिक थे ! इस पिण्ड में बड़े रहस्य हैं। गुरु नानक देव जी भी कह रहे हैं - 'कोटि ब्रह्मण्डा दा तू मालिक... ।' ...... तो तब आदमी कितने भी जन्म लेता है, भूलता नहीं है । पर उससे परे एक अवस्था है, साहिब वहाँ रह रहे थे। वहाँ चेतना कभी नहीं मरती है। ‘तुरीयातीत ताहिं ते पारा। विनती करे तहँ दास तुम्हारा ।।' यह बड़ा विज्ञान है । जब उस अवस्था में पहुँचता है तो कभी भी नीचे नहीं आ सकता है । शरीर में भी रहेगा। तब जहाँ चाहेगा, आ जा सकता है ....... कभी-2 कुछ आत्माएँ मरने के बाद भी मिलने लग जाती हैं, क्योंकि एक ऐसी अवस्था को प्राप्त हो गया कि शक्ति आ गयी । आत्मा के ऊपर पर्दे हैं । आत्मा के अंदर कुछ नहीं डाला जा सकता, पर इसके ऊपर आवरण डाल दिये गये हैं । ...तो साहिब ने कहा कि तब का ब्रह्मचारी हूँ । कह रहे हैं-करोड़ों बार निरंजन हुआ। ऐसे अनिर्वचनीय आन्नद में रहता है कि उसकी चेतना कभी विचलित नहीं होती । चेतना का कम बड़ा होना समाप्त हो जाता है । वासुदेव ने अर्जुन से कहा कि तेरे-मेरे बड़े जन्म हो चुके हैं, तुझे याद नहीं, पर मुझे याद हैं । हम जानने में भूल करते हैं । तुम्हें याद नहीं, क्योंकि तेरी अवस्था कुंद है । क्योंकि वे परम चेतन अवस्था में थे। काफी जन्मों तक उसकी चेतना रहती है । पर जो पाँचवी में पड़े, फिर कभी भी भूलता नहीं। पर जो छठी में पहुँचा, कभी वापिस ही नहीं आता । कभी हम कम्पोंउण्डर को भी डॉ० बोलते हैं। ऐसे ही हम सबको संत कह रहे हैं। ऐसे हम कहते हैं कि फलाना संत जी । .. तो देवता भी प्रज्ञा अवस्था में रहते हैं। किसी चीज़ को बाहर रखा तो जल्दी ख़राब हो जाती है। फ्रिज में रखा तो देर तक रहती है । कभी बहुत ठण्डी जगह रखें तो ख़राब नहीं होगी। बर्फ में पार्थिव शरीर बहुत देर तक रह जाता है ।
जीव ब्रह्म और माया सृष्टि चेतना का खेल है । पशु लोग स्वप्न अवस्था में हैं । मनुष्य जाग्रत में, देव तुरीया में, महान योगेश्वर तुरीयातीत में। उसके परे जो चेतना कभी नहीं बदलती, वो संत कहलाता है । 'नानक संत अकाल सदाहिं।।' उसमें विकार नहीं आ सकते हैं । लोहा था तो जंग लग सकती थी, जब पारस के स्पर्श से सोना बन गया तो कीमती हो गया । अब जंग नहीं लग सकती। एक संत ऐसी अवस्था को प्राप्त हो जाता है, फिर मन में नहीं आता। लोहा सोना बन गया तो जंग का ख़तरा हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है । ....तो कह रहे हैं कि करोड़ों निरंजन हो गये । शून्य सृष्टियाँ भी समाप्त हो जाती हैं, महाशून्य की भी समाप्त हो जाती हैं। कहा— मेरे सामने 10 करोड़ बार ब्रह्मा जी जन्म ले चुके हैं, सात करोड़ बार शम्भू हो चुके हैं, पर मेरा एक पल होता है तब । शास्त्रों में भी आता है कि जब मृत्यु लोक का एक वर्ष होता है, पितर लोक का एक दिन होता है । पितर लोक का एक वर्ष होता है तो ब्रह्मा जी का एक पल होता है। ब्रह्मा जी के सो वर्ष विष्णु जी का एक पल होता है । विष्णु जी सो वर्ष शिवजी का एक पल होता है । शिवजी का एक पूरा जन्म माया का एक पल होता है । माया का पूरा जीवन निरंजन का एक पल होता है और निरंजन के कई जन्म होते हैं, तब साहिब कह रहे हैं कि एक पल होता है मेरा। लोग तो लड़ाई करने आ जाते हैं । ...... ..तो कह रहे हैं कि मेरी आयु पूछ रहे हो तो यह है मेरी आयु । यानी इस आत्मावस्था से नीचे नहीं आता हूँ । आत्मा की कोई उम्र नहीं है अमर लोक में । मैं इससे बारीक कहूँगा तो पता नहीं चलेगा, समझ नहीं आयेगा, इसलिए उतना ही कहना है, जितना समझ सको। तो भाईयो ! 'तहाँ नहीं परले की छाया।' वहाँ प्रलय नहीं है । तो साहिब वहाँ से आए थे। वे कह रहे हैं- हाड़ माँस लोहू ना मोरे, हौं सतनाम उपासी ।
तारन तरन अभय पद दाता, कहैं कबीर अविनाशी ॥
सत्य स्वरूप नाम साहिब को, सो हैं नाम हमारा ।
ज्योति स्वरूप अलख निरंजन, सो जपै नाम हमारा ।।
जिस समय यह आत्मा अनन्त ब्रह्माण्डों को चीरते हुए अमर लोक में जाती है तो ऐसा थोड़े लगता है कि हम यहाँ पहली बार आए हैं; ऐसा लगता
है कि अपने असली घर पहुँच गये। नींद के बाद जब जाग्रत में आते हैं तो यह नहीं लगता कि कहाँ आए ! जानते हैं कि स्वप्न में थे, धोखा था । तो ऐसे लगता है कि कुंद अवस्था में थे । वहाँ भूख है, न प्यास, न आलस, न निद्रा । मुझे आश्चर्य लगता है हम एक बात तो कहते हैं कि आत्मा अमर है, पर कहीं व्यवहार में आत्मीयता नज़र नहीं आ रही है, व्यवहार में अनुकरण नहीं कर रहे हैं । शास्त्रों का अनुकरण कर रहे हैं कि आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकता, पानी गला नहीं सकता। ऐसे स्वरूप को प्राप्त करने के लिए हम चेष्ठा क्यों नहीं कर रहे ? जिसने हमारे स्वरूप को ढका, उससे भी सावधान नहीं हैं। ... तो व्यास जी आज्ञा चक्र में ध्यान रोकते थे । ये कोशिकाएँ जगीं तो हमें तुरीया तक ले जा सकती हैं। योगी की पहुँच यहाँ तक है। एक आदमी को चोट लगी तो मैं पास के क्लीनिक में ले गया। डॉ० ने कहा- ज़्यादा चोट है, मैडिकल हास्पिटल में ले जाओ। यानी डॉ० तो वो भी था, पर साधन नहीं थे । यदि कोई रोग वहाँ ठीक न हो तो एम्स में भेज देते हैं, क्योंकि वहाँ साधन बहुत हैं । जिसकी तकलीफ़ ज़्यादा हो, एम्स में भी ठीक न हो तो कहते हैं कि अमेरिका ले जाओ, क्योंकि वहाँ ज़्यादा साधन हैं इस तरह योगी तो ठीक हैं, पर योग से तुरीया तक पहुँच सकते हैं। हज़ारों साल तक चेतना कायम रहेगी, फिर कम हो जायेगी । वहाँ आनन्द है, पर वहाँ से भी नीचे आना होगा। पर साहिब कह रहे हैं कि 'तहँके गये बहुरि न आए, ऐसा देश हमारा है ।।' वहाँ से पुनर्जन्म नहीं होगा । एक मेटाडोर है - बाड़ी ब्राह्मणा की, एक कठुआ की.... वहीं तक जायेगी। महापुरुष कह रहे हैं कि निर्गुण द्वारा निराकार तक ही जा सकते हैं, आगे नहीं। थोड़ा-थोड़ा ऊँचा पद है । ... तो बात बारीक है । योग में भी ऐसी बात है।
सोहंग शब्द अगोचरी मुद्रा, भँवर गुफा अस्थाना ।
शुकदेव ताको पहिचाना, सुन अनहद की ताना ।।
अगोचरी मुद्रा भूचरी से उत्तम है। अब वो जाकर भँवर गुफा में बैठ जाते हैं। चेतना को पूर्ण एकाग्र करके वहाँ ला रहे हैं । सुरति का खेल है । बंकनाल ऐसा बिन्दु है कि वहाँ पहुँचने पर मन की स्फुरना कम हो जाती है ।
वहाँ चेतना खूब है । आनन्द भी खूब है । कुछ शब्द सुरति अभ्यास भी कह रहे हैं । अन्दर धुनें हैं, उनमें खो जाता है । कुछ इसे पराकाष्ठा कह रहे हैं, पर इससे तुरीयातीत से पार नहीं जा सकते हैं। सबका अपना वजूद है । धुनें खुद ख़त्म हो जाती हैं। ‘जाप मरे अजपा मरे, अनहद भी मर जाय । सुरति समानी शब्द में, उसको काल न खाय ।।' फिर यह कौन सा शब्द हुआ ! यानी धुनात्मक शब्द नहीं है, वर्णनात्मक शब्द भी नहीं है । साहिब कह रहे हैं— 'सो तो शब्द विदेह ।' आवाज़ रहित धुन है वो। क्योंकि - 'दो बिन होय न अधर अवाज़ा ।' आवाज़ दो के बिना नहीं होती और यहाँ द्वैत आ गया, वहाँ माया है । बंकनाल बड़ी निर्मल अवस्था है । आज भी देश में बहुत लोग यह चीज़ कर रहे हैं । मैंने कुछ लोगों से कहा कि अपनी पुस्तकें छपवानी हैं। मेरे लोगों ने कहा कि 7 लाख की मशीन है, आपको 6 लाख में मिल जायेगी। इतने में मेरे सैक्रेटरी ने कहा कि फलानी जगह भी इतने की मिल रही है, फिर अपने बंदे का क्या फायदा! तो उनसे बात हुई तो कहा कि 5.5 लाख में दे देंगे। मुझे शंका हुई। नीचे आ गये। मैंने जानकारी ली तो एक जगह 5 लाख की मिल रही थी। तो उन्होंने भी कहा कि ठीक है, पाँच में ही दे देना। मैंने तो भी नहीं ली तो आख़िर में 3 लाख तक आ गये। इतने में मेरा एक नामी आया, वो प्रेस में लगा था, उसे जानकारी थी, कहा कि वो नहीं लेना । वो तो आजकल कबाड़ी के भाव बिक रही है, आजकल कम्प्यूट्राइज़ड हलकी मशीने आई हैं, जिसे दो बंदे चला सकते हैं । .... वो 3 लाख वाला फिर आया, कहा कि आपने 3 लाख में भी नहीं ली। मैंने कहा कि तुम तो सात में दे रहे थे ..... वो फिर नहीं आया। आजकल ठगी बहुत है, इसलिए सावधान रहना । भक्ति क्षेत्र में तो पूछो ही मत। महात्मा को अपने कल्याण का पता नहीं है । मैं दिल्ली घूमने गया था। 30-40 साल पहले की बात है । सोचा, एक रेड़ियो ले लेते हैं । चाँदनी चौक पर एक ने 700 रुपये का बताया। मैंने कहा कि ज़्यादा है उसने कहा कि 650 दे दो। मैंने कहा- ज़्यादा लग रहा है । उसने कहा कि बोहनी का समय है, 500 दे दो। मैंने कहा कि तू 4 बजे बोनी कर रहा है । उसने कहा— मैं अभी आया हूँ । हमारी शिफटें होती हैं ।...तो मैंने कहा कि रेट कम कर । उसने कहा कि खुद तो कहो, कितना दोगे ! मुझे शंका
हुई। इतने में उसने कहा कि ठीक है, निकालो 400 रुपये। मैंने तो भी कुछ नहीं कहा, तो कहा कि 250 दे दो। फिर 200, फिर 100 तक आ गया। मैंने सोचा कि पक्का कोई गड़बड़ है, कहा कि कीमत कम करो। उसने कहा— कम करो, कम करो ही बोले जा रहे हो, खुद मुँह से कहो कि कितना देना चाहते हो ! पहले 700 से 20 रुपये बोलने में शर्म आ रही थी। तो कहा कि 20 रुपये दूँगा । उसने कहा—निकालो। मैंने कहा कि पैसे भी ले लो, मुझे रेड़ियो भी नहीं चाहिए, मुझे केवल जानकारी दे दो कि मामला क्या है ! तो उसने कहा कि अभी भी इसमें 8 रुपये का फायदा है। मैंने पूछा- कैसे ? कहा कि यह पाँच मिनट चलेगा, नकली बेकार सेल्स हैं, बेकार मशीनरी है । फिर कोई रिपेयर भी नहीं कर पायेगा। मैंने कहा कि मैंने वापिस आना था। कहा – मैंने कहना था - कि मैंने दिया ही नहीं। मैंने देखा कि उसके पीछे कुछ गुण्डे भी खड़े थे । और भी कई चीजें हैं। तो भाईयो ! भक्ति में भी यही चीज़ें आ गयी हैं । महात्मा की मीठी-मीठी बातों में मत आना । उसके नाच को मत देखना, वो जो कह रहा है, केवल उससे ही संतुष्ट नहीं हो जाना । उसको पहले देखना कि खुद कहाँ तक पहुँचा हुआ है, क्या खुद रुहानी दुनिया में गया है या नहीं ! .. हम योग आदि को नकार नहीं रहे, पर इसके आगे भी कुछ अवस्थाएँ हैं । एक आदमी मेरे पास आया, धुन की महिमा कहने लगा। उसने उदाहरण भी दिये, कहा कि आप कह रहे हैं कि नाशवान हैं । उसका मतलब था कि धुनें ही पराकाष्ठा हैं । नहीं! वो एक पड़ाव है, मुकाम नहीं। वहाँ की अवस्था ऐसी है कि मन को काम, क्रोध नहीं हो पाता, पर वो लक्ष्य नहीं है । हमने सोच लिया कि कबीर साहिब के चार दोहे पढ़कर कबीर को जान लिया। पर सावधान ! क्योंकि-
कबीर का गाया गायेगा। तीन लोक में मार खायेगा ।।
कबीर का गाया बूझेगा । अन्तरगत को सूझेगा ।।
... तो आगे कह रहे हैं— सत् शब्द सो उनमुनि मुद्रा, सोई आकाश सनेही । तामें झिलमिल जोत दिखावे, जाना जनक विदेही ।
शुकदेव को राजा जनक को गुरु धारण करना पड़ा था, क्योंकि उनमुनि मुद्रा के विशेषज्ञ थे ।
ररंकार खेचरी मुद्रा, दसवां द्वार ठिकाना ।
ब्रह्मा विष्णु महेश्वर देवा, ररंकार को जाना ।।
फिर इन सबसे ऊपर पाँचवीं मुद्रा खेचरी है । इसमें 10वें द्वार को खोल जाना होता है । इसमें पारंगत हैं - त्रिदेव । लोग आलोचना कर रहे हैं, हम कह रहे हैं कि चिंतन करो । मानव तन में दिव्य रहस्य भरे हैं ।
शिव गोरख सो पच-पच हारे, इस काया का भेद ना पाए । ।
इससे सुषुम्ना नाड़ी को खोल महाशून्य तक जाते हैं, महाशून्य क को अनुभव कर सकते हैं । 10वाँ द्वार खुलने से कहीं भी विचरण करने की क्षमता आ जाती है । पर साहिब कह रहे हैं- - सिध साध त्रिदेवादि ले, पाँच शब्द में अटके । मुद्रा साध रहे घट भीतर फिर औंधे मुँह लटके | तो सभी यहाँ तक पहुँचे । औंधे मुँह लटकने का मतलब है, फिर माँ के पेट में आना। यानी फिर जन्म होगा । पुनर्जन्म विद्यते । दुबारा जन्म होगा । माया फिर नीचे पटक सकती है । अन्तर का भ्रमन मीन, पपील, और विहंगम से होता है । योगी मीन, पपील से जाता है, पर विहंगम से नहीं ।
इसके आगे भेद हमारा | जानेगा कोई जाननहारा ।।
कहैं कबीर जानेगा वोही, जापर कृपा सतगुरु की होई । ।
सत्य-भक्ति सद्गुरु के ही चारों ओर घूम रही है। इसमें सद्गुरु के 'नाम' का बड़ा महत्व है । इसमें 11वें द्वार से निकलकर हमारी आत्मा अपने मूल स्थान को लौट जाती है, जहाँ से फिर कभी वापिस इस दुख से भरे संसार में नहीं आना पड़ता । सगुण-निर्गुण भक्ति में जीव कहाँ तक जायेगा, साहिब एक अन्य स्थान पर पुनः समझा रहे हैं । सगुण - भक्ति में त्रिगुण - भक्ति का महत्व है। साहिब कह रहे हैं—
हर हर नाम सदा शिव केरा । तासों दूर न होत भव फेरा।।
बहुत प्रीत सों शिव को ध्यावे । रिद्धि सिद्धि बहुत सुख पावे ।।
मन जिसके निश्चय कर रहीं । गिरि कैलास में बासा करहीं । ।
फिरके काल झपेटे बाहीं । डार देय भवसागर माहीं । ।
यानी कोई लाभ नहीं। रिद्धियाँ, सिद्धियाँ तो मिल जायेंगी, सुख भी मिल जाएगा, पर भवसागर से सदा के लिए छूट नहीं पाएगा। कैलास पर्वत पर भी वास पा लेगा, पर काल - पुरुष पुनः भवसागर में फेंक देगा। तभी कहा- शिवसाधन की यह गति, शिव हैं भव के रूप ।
बिन समझे यह जगत सब, परे महा भ्रम कूप ।।
क्या मनुष्य- जन्म इसलिए मिला था ? नहीं! मनुष्य - तन तो सदा के लिए यहाँ से छूटकर अमर-लोक में जाने के लिए मिला था। पर मनुष्य है कि समझता ही नहीं। आगे कह रहे हैं-
हरि हरि नाम विष्णु को भाखा । शुभ अरु अशुभ कर्म है राखा ।।
इनमें करे कलोल सदाई । करे भोग जीवन भरमाई ।।
बहुत प्रीत सों विष्णु को ध्यावे । सो जीव विष्णु पुरी को जावे ।।
विष्णु पुरी में निर्भय नाहीं । फिरके डार देय भूमाहीं । ।
यानी सुरक्षा तो यहाँ भी नहीं है । भय है । साहिब के सद्गुरु के | अमर लोक के बिना सुरक्षा कहीं भी नहीं है । आगे कह रहे हैं-
हरि हर ब्रह्मा को है नाऊँ । रज गुण व्यापक है सब ठाऊँ ।।
ब्राह्मण को पूजै संसारा । जीव न हो भव ते न्यारा।।
पढ़ पढ़ विद्या जग भर्मावे । भक्ति पदारथ कैसे पावे ।
पोथी पाठ पढ़ें दिन राती । ये केवल भ्रम के उत्पाती ।।
आप भ्रम ते निर्भय नाहीं । बहे जात हैं भ्रम के माहीं ॥।
औरन को शिक्षा सब देही । ताते मिलै न परम सनेही ।।
पाप पुण्य का लेखा करहीं । बिना भक्ति चौरासी परहीं ।
ब्राह्मण की है यह करतूती । ब्राह्मण पूजे होय न मुक्ति ।।
अरे, मुक्ति तो इसमें भी नहीं है । अगर सगुण भक्ति में मुक्ति है ही नहीं तो फिर ज़रूर हमें इससे ऊपर उठना होगा। इससे ऊपर निर्गुण-भक्ति है, पर हमें निर्गुण-भक्ति से भी ऊपर साहिब की, सद्गुरु की भक्ति की ओर जाना होगा । निर्गुण-भक्ति में तो योग का महात्म है, पर साहिब कह रहे हैं—
सुन धर्मदास भक्तिपद ऊँचा । इन सीढ़ी कोई नाहिं पहुँचा । ।
योगी योग साधना करई । भवसागर से नाहीं तरई ।।
यानी निर्गुण-भक्ति से भी कल्याण नहीं होने वाला। इसकी पहुँच भी साहिब बता रहे हैं-
जाय निरंजन माहिं समाई । आगे गम्य न काहू पाई ।।
ऐसे तीन लोक सब अटके । खरे सयाने ते सब भटके ।।
ऋषि मुनि गण गंधर्व अरु देवा । सब मिल करें निरंजन सेवा ।।
साधक सिद्ध साधु जो भयेऊ । इनके आगे कोई न गयेऊ ।।
सिद्ध, साधु, ऋषि, मुनि आदि जितने भी समय-समय पर इस संसार हुए, वे सब निरंजन तक ही गये । उसके आगे कोई नहीं जा पाया। सबने निरंजन की भक्ति की सच्ची भक्ति कोई समझ नहीं पाया।
कहैं कबीर सुनो मम बानी । सार भक्ति मैं कहौं बखानी ।।
आगे भक्त भये बहु भाई । करी भक्ति पर युक्ति न पाई ।।
आदि भक्ति शिव योगी केरी । राखी गुप्त न जग में फेरी ||
तासन मेरी भक्ति नियारी । जाको क्या जाने संसारी ।।
ताको योगेश्वर नहिं पावे । और जीव की कौन चलावे । कहा कि भक्ति का सार बताता हूँ । अब तक बहुत भक्त संसार में हुए; भक्ति तो की, पर युक्ति नहीं आई । हर चीज़ की एक युक्ति होती है। महायोगेश्वर शिवजी आदि भक्ति जानते हैं, जिसमें ररंकार नाम का जाप करना होता है । उस ररंकार से ही जगत की उत्पत्ति है । पर इस भक्ति को गुप्त रखा गया। इसे केवल शिवजी ही जानते हैं, कोई और नहीं जानता, पर मेरी भक्ति इससे परे है । जिस भक्ति की बात मैं कर रहा हूँ, उसे योगेश्वर भी नहीं जानते हैं, फिर आम संसारी किस गिनती में हैं !
सनक सनन्दन सनत्कुमारा । सनकादिक से चारों अवतारा ।।
ध्यान जु करे निरंजन माहीं । निरंजन सों न्यारा कोउ नाहीं । ।
भक्त अनेक भये जग माहीं । निर्भय घर को पावत नाहीं ॥
भक्ति करैं तब भक्त कहावे । भगते रहित न कोई पावे ।।
भग भुगते फिर फिर भग आवे । भगते बच न कोई पावे ।।
चौदह लोक बसैं भग माहीं । भग ते न्यारा कोई नाहीं ॥
मेरी भक्ति युक्ति जाना । ताका आवागमन नशाना।।
सनक, सनन्दन, सनत्कुमार, सनकादिक आदि भी निरंजन का ध्यान कर उसी तक पहुँचते हैं, उससे परे कोई नहीं । संसार में अनेक तरह के भक्त हुए हैं, पर उस अमर लोक, जो निर्भय स्थान है, को कोई नहीं पाया । सभी
विषयों में फँसे हुए हैं; विषय भोगकर फिर विषयों में ही आकर समाते हैं । इससे कोई नहीं बच पाया । जो मेरी भक्ति पाकर उसकी युक्ति जानता है, उसका आवागमण मिट जाता है; फिर वो मातृ गर्भ में नहीं आता।
जो तुम पूछो भक्ति प्रकारा । ताका भेद सुनो अब न्यारा।।
भक्ति होय न नाचे गाये । भक्ति होय न घंट बजाये ।।
भक्ति होय न मूरत पूजा । पाहन सेवे क्या तोहि सूझा ।।
विमल विमल गावें अरु रोवें । क्षण एक परम जन्म को खोवें ।।
ऐसे साहब मानत नाहीं । ये सब काल रूप के छाहीं ।।
मन ही गावे मन ही रोवे । मन ही जागे मन ही सोवे ।।
जब लग भीतर लग्न न लागे । तब लग सुरति कबहुँ न जागे ।।
सत्य नाम की खबर न पाई । का कर भक्ति करों रे भाई ||
ठौर ठिकाना जानत नाहीं । झूठे मग्न रहैं मन माहीं।।
कहन सुनन को भक्त कहावें । भक्ति भेद कितहूँ नहिं पावें ।।
अपने साहिब को न जाना । बिन देखे का किया बखाना ।।
ऐसे भूल परे संसारा । कैसे उतरे भव जल पारा ।।
धर्मदास ! जो तुम सच्ची भक्ति पूछ रहे हो तो पहले यह समझ लो कि नाचना, गाना, घंट बजाना, मूर्ति पूजा आदि यह सब भक्ति में नहीं आते। फिर रोना, गाना आदि भी भक्ति नहीं है । इन चीजों से साहिब खुश नहीं होते हैं। ये सब तो काल का जाल है, क्योंकि मन ही रोता है, मन ही गाता है, मन ही जागता है, मन ही सोता है । इसलिए जब तक भीतर लग्न नहीं लगती, तब तक इन बाहरी चीज़ों से सुरति चेतन नहीं हो सकती। जब तक सत्यनाम नहीं मिल जाता, तब तक कौन-सी भक्ति हुई ! सच्चे साहिब के घर का तो पता नहीं है, फिर झूठे ही मन में खुश होते रहने से क्या होता है ! ऐसे तो कहने- सुनने को बहुत सारे भक्त बन जाते हैं, पर सच्ची भक्ति का भेद मालूम नहीं होता। बिना देखे ही उसका बखान करते रहने से कुछ नहीं होता। सारा संसार ऐसे ही बाहरी चीजों में उलझा हुआ है, फिर संसार सागर से पार कैसे पाया जा सकता है !
धर्मदास तुम हो बुद्धिवंता । भक्ति करो पावो सतसंता।।
एक पुरुष है अगम अपारा। ताको नहीं जाने संसारा।