भारतकोश
संग्रह पर लौटें

काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)

Kashyapa Samhita Hindi

महर्षि काश्यप / जीवक (टीकाकार: श्री सत्यपाल भिषगाचार्य) द्वारा

स्रोत: Kashyapa Samhita (Vriddha Jivakiya Tantra) with Vidyotini Hindi Commentary (उद्गम)

DevanagariHindipublished942 पृष्ठ

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद

२७५

चीरराज्य—इसका महाभाष्य में भी उल्लेख है। चोर शब्द को कुछ लोग केरलपुत्र शब्द का अपभ्रंश तथा संक्षिप्त रूप बतलाते हैं। यह आजकल मैसूर राज्य के अन्तर्गत है।

चोर—चोर तथा चोल एक ही है। अशोक के शिलालेख में चोड शब्द से व्यवहार किया गया है। काञ्जीपुर के चोल नामक राजा के नाम से इसका यह नाम था। पद्मपुराण में चोल का द्रविड देश में उल्लेख किया गया है। पाणिनि के गणपाठ में भी देशवाची चोल शब्द मिलता है। बृहत्संहिता में भी इसका उल्लेख मिलता है। यह आजकल कारोमण्डल प्रदेश के अन्तर्गत है।

पुलिन्द—महाभारत के सहदेव दिग्विजय में दक्षिण में पुलिन्द का उल्लेख है। अशोक के शिलालेख में भी इसका निर्देश है। स्मिथ् नर्मदा के तट पर विन्ध्य पर्वत के मध्य में पुलिन्द देश को बतलाता है। तारातन्त्र में कामरूप के उत्तरभाग में तथा महाभारत के वनपर्व में हरिद्वार के उत्तर-पश्चिम प्रदेश में भी पुलिन्द का उल्लेख होने से प्रतीत होता है कि पुलिन्द जाति के अनुसार अन्यत्र भी इसका प्रयोग किया गया है। स्मिथ् महोदय लिखते हैं कि हिमालय प्रान्त की जातियों के लिये पीछे से पुलिन्द शब्द प्रयुक्त होने लगा था।

डू (द्र) बिड—महाभारत के वनपर्व, वराहसंहिता तथा मनुस्मृति आदि में भी इसका उल्लेख है। मद्रास से लेकर कन्याकुमारी तक का प्रदेश द्रविड नाम से कहा जाता था। बूलर महाशय द्रविड का ही दूसरा नाम चोल बतलाते हैं।

करघाट—महाभारत (सभा. अ. ३१) के सहदेव दिग्विजय में दक्षिण में करहाट देश का उल्लेख मिलता है। स्कन्द पुराण के सह्याद्रि खण्ड में इसे काराष्ट्र देश की राजधानी लिखा है। भाण्डारकर महोदय ने भी E. H. D. पुस्तक में इस देश का वर्णन किया है। आजकल यही देश कराड नाम से प्रसिद्ध प्रतीत होता है।

कान्तार—महाभारत के सहदेव दिग्विजय में दक्षिण में कान्तारक देश का उल्लेख मिलता है। इसे ही अरण्यक भी कहते हैं। महाभारत (सभा. अ. ३१) तथा देवीपुराण में भी अरण्य का उल्लेख मिलता है। यह देश आजकल औरङ्गाबाद तथा दक्षिण कोंकण कहलाता है। वहां की राजधानी तगर थी जिसका आजकल नाम दौलताबाद है।

वराह—वितस्ता के दक्षिण में वराहावतार के स्थान की जिस प्रकार वराहमूल के रूप में प्रसिद्धि है उसी प्रकार कौशिकी नदी के किनारे नेपाल के आसपास कोकामुखतीर्थ स्थान की प्राचीन समय से वराह क्षेत्र के रूप में प्रसिद्धि है। वराहपुराण में भी इसकी महिमा का वर्णन है। परन्तु यहां जो वराह शब्द दिया है उसकी दाक्षिणात्य देशों में गणना की है, न कि पश्चिम एवं पूर्व के देशों में। इसलिये यह वराहशब्द दक्षिण दिशा के किसी दूसरे ही वराह नाम से प्रसिद्ध देश के लिये आया प्रतीत होता है। संभवतः यही आज कल बरार है।

आभीर—गुजरात के दक्षिण पूर्व भाग में स्थि नर्मदा नदी के मुहाने का प्रदेश आभीर नाम से कहलाता था। इसी को यूनानी (Abira) कहते थे। महाभारत में (सभा. अ. ३१) समुद्र के पास सोमनाथ से लगे हुए गुजरात देश की सरस्वती नदी के किनारे पर आभीरों का निर्देश मिलता है। किसी-किसी के मत में गुजरात के दक्षिण में स्थित सूरत प्रदेश भी आभीर देश में सम्मिलित था। तारातन्त्र में कोंकण के दक्षिण में तापती नदी के पश्चिम किनारे तक आभीरों का वर्णन मिलता है। ल्यासन महाशय बाइबिल में आये हुए आफीर (Offir) देश को ही आभीर मानते हैं। इलियड के मत में भारत के पश्चिम में तापती से देवगढ़ तक के प्रदेश को आभीर कहा है। बन्क्रिङ महोदय सिन्धु नदी के पूर्व में आभीर देश को मानते हैं। विष्णुपुराण (अ. ५) तथा ब्रह्माण्डपुराण में आभीर देश में सिन्धु नदी का उल्लेख मिलता है। आभीर शब्द के जातिवाचक होने से जिस-जिस प्रदेश में वह जाति रहती थी उस-उस का नाम आभीर हो सकता है। यहां पर कुरुक्षेत्र को मध्य (Centre) मानकर दक्षिण दिशा में वर्णित आभीर देश गुर्जरप्रान्त (गुजरात) में हो सकता है, जहां आजकल भी भीलों का निवास है, बृहत्संहिता में भी दक्षिण नैर्ऋत्य भाग में आभीर देश का निर्देश मिलता है।

२७६ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

ऊपर आये हुए ये देश प्राचीन ही प्रतीत होते हैं। यहां 'मगधासु महाराष्ट्रम्' द्वारा मगध का महाराष्ट्र के रूप में निर्देश तथा कौशल्य देश का उल्लेख है। ४०० वर्ष ईसवी पूर्व में कोशल देश का मगध राज्य के अङ्ग के रूप में वर्णन मिलता है। बुद्ध के समय कोशल देश की भी प्रतिष्ठा थी। महाराष्ट्र की मगध के अन्तर्गत होने की परिस्थिति का आर. डी. बनर्जी तथा एच. आर. चौधरी ने अपनी प्राचीन पुस्तकों में, मौर्यकाल से पूर्व नन्द के समय तथा बुद्धकालीन शिशुनाग वंश के अजातशत्रु के समय उल्लेख किया है। कोशल का पृथक् उल्लेख होने से पाण्ड्य देश के कीर्तन न करने के साथ मगध का महाराष्ट्र के रूप में उल्लेख होना बुद्धकालीन समय को सूचित करता है। वात्स्य द्वारा पूरित खिलभाग में इस वर्णन के मिलने से तथा वात्स्य के प्रतिसंस्करण में इन उत्सर्पिणी, अवसर्पिणी, श्रमण, निर्ग्रन्थ, शक, पल्लव, हूण आदि सन्देहास्पद शब्दों के मिलने से भी वात्स्य का समय बुद्ध के समकालीन प्रतीत होता है।

इस संहिता के पूर्वभाग में भोजनकल्पाध्याय (श्लो. ४०-५१) में भी कुछ देशों के नामों का उल्लेख मिलता है। इनमें से कुरु-कुरुक्षेत्र-नैमिष-पाञ्चाल-कोशल-शूरसेन-मत्स्य-दशार्ण-शिशिराद्रि (हिमाद्रि)-विपाशा-सारस्वत-सिन्धु-सौवीर-काश्मीर-चीन-अपरचीन-खश-वाहीक-काशी-पुण्ड्र-अङ्ग-बङ्ग-कलिङ्ग-किरात आदि कुछ प्रसिद्ध देशों का महाभारत आदि प्राचीन ग्रन्थों में भी उल्लेख मिलने से ये देश भी प्राचीन ही प्रतीत होते हैं। इसके अतिरिक्त माणीचर-हारीतपाद-दासेरक-शातसार-रामण-काच-अनूपक-पट्टन आदि देशों का अन्यत्र कहीं नाम न मिलने से ये अप्रसिद्ध देश भी प्राचीन काल के ही प्रतीत होते हैं। ये देश कहां के हैं इस विषय में विचार करना विद्वानों का काम है। खिलभाग के देशों में महाराष्ट्र के रूप में निर्दिष्ट मगध का यहां नाम भी नहीं दिया है। कोशल का उल्लेख अवश्य है। वहां पर निर्दिष्ट अन्य भी बहुत से देशों का यहां निर्देश नहीं है। प्रत्युत प्राचीन समझे जाने वाले तथा बाद में जिनका व्यवहार लुप्त हो गया है ऐसे सिन्धु-सौवीर-कुरु-पाञ्चाल-तथा बाह्लीक आदि देशों का ही पूर्वभाग में उल्लेख मिलता है। इस प्रकार पूर्व तथा उत्तरभाग में आये हुए देशों के अनुसन्धान करने पर बुद्धकालीन वात्स्य से पूर्वभाग के रचयिता वृद्धजीवक तथा मूल आचार्य कश्यप का प्राचीनत्व सिद्ध होता है।

(४) भारतीय चिकित्सा का वर्णन

इस भारतीय आयुर्वेद विद्या का विकास अपने प्राचीन सम्प्रदाय के द्वारा ही हुआ है अथवा इसमें किसी दूसरे देश की चिकित्सा का भी सहयोग है ? यूरोप देश में ग्रीस में सर्वप्रथम सभ्यता तथा चिकित्सा के विकास का इतिहास मिलने से उस देश की चिकित्सा का भारतीय चिकित्सा पर कोई प्रभाव है अथवा नहीं ? तथा अन्यदेशीय चिकित्साओं का प्रभाव न होने पर भी भारतीय चिकित्सा अपने देश में ही सीमित रही है अथवा उसका प्रभाव दूसरे देशों में भी पहुंचा है ? इत्यादि विषयों पर विचार किये बिना प्राचीन भारतीय आयुर्वेद की स्थिति का सम्यक् ज्ञान संभव नहीं है तथा आयुर्वेद के प्राचीन आचार्यों का भारतीय उपदेश परम्परा द्वारा प्रचलित सम्प्रदाय भी शिथिल हो जाएगा। इस प्रकार उपर्युक्त विषयों के संबन्ध में विचार करने के लिये अनेक विद्वानों के मतों को देकर हम कुछ अपने विचार भी प्रकट करते हैं।

कुछ लोग भारतीय चिकित्सा की अपेक्षा पाश्चात्य चिकित्सा को प्राचीन सिद्ध करने की इच्छा से दोनों में कुछ सादृश्य देखकर भारतीय वैद्यक पर पाश्चात्य विज्ञान का प्रभाव मानते हैं तथा भेड का गान्धार देश के निवासी के रूप में उल्लेख होने से कहते हैं कि यवनों के सम्पर्क के कारण उसकी चिकित्सा पद्धति में भी यवनों का प्रभाव था।

इसके अतिरिक्त कुछ लोग कहते हैं कि सर्व प्रथम यूरोप में चिकित्सा विज्ञान का प्रादुर्भाव ईसवी-संवत् से पूर्व पांचवी शताब्दी में (ई. पू. ४६०) हिपोक्रिटस (Hippocrates) नामक ग्रीक विद्वान् के द्वारा हुआ है, जो कि वहां के चिकित्सा विज्ञान का पिता कहलाता है। उसके चिकित्साग्रन्थों में जीरा-अदरक-मरिच-दालचीनी-इलायची-तेजपत्र आदि

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद २७७

कुछ ऐसी वस्तुओं का प्रयोग मिलता है जो कि यूरोप में उत्पन्न नहीं होती हैं, अपितु केवल भारत में उत्पन्न होती हैं तथा भारतीयों द्वारा ही ज्ञात हैं। उससे ६० वर्ष पूर्व (ई. पू. ४००) थियोफ्रेस्टस (Theophrastus) नामक विद्वान् के लेख में भी बहुत सी भारतीय वनस्पतियों का प्रयोग मिलता है। इसी प्रकार अन्य भी बहुत से प्राचीन पाश्चात्त्य चिकित्सकों द्वारा भारतीय वनस्पतियों तथा ओषधियों का उल्लेख किया होने से यह कहा जा सकता है कि उनकी चिकित्सा में भारतीय चिकित्सा विज्ञान का प्रभाव है।

इस प्रकार दोनों पक्षों के विचारों के मिलने से वस्तुस्थिति का निर्णय करने के लिये चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ सभ्यता, यातायात तथा प्राचीन इतिहास के विषय में भी विचार करने की आवश्यकता है इसलिये इन सब विषयों के सम्बन्ध में भी संक्षेप से विचार करके हम अपने प्रकृत (मूल) विषय पर आयेंगे।

भारतीयों के समान अपने को आर्य कहने वाले पाश्चात्यों के प्रथम उद्गम स्थान के विषय में कुछ लोगों का मत है कि उत्तरध्रुव (North-pole) के समीप का प्रदेश ही उनका मूल स्थान था तथा वहीं से आर्य लोग क्रमशः फैले हैं। कुछ अन्य विद्वानों का मत है कि सुदूर उत्तरभाग१ ही आर्यों का प्रथम उद्गमस्थान है। वहां से फैलकर कुछ पश्चिम प्रदेशों में तथा कुछ पूर्व प्रदेशों में चले गये हैं। इनमें से पूर्व की ओर जाने वाले ही भारतीय है। परन्तु यह सर्वसम्मत है कि संसार के उपलब्ध साहित्यों में ऋग्वेद सबसे प्रथम एवं प्राचीन साहित्य है। ऋग्वेद में आये हुए देश, नदी, नगर, ग्राम तथा पर्वत आदि सब, पाञ्चाल, सिन्धु तथा सौवीर आदि देशों के आसपास के प्रतीत होते हैं। इसमें आये हुए आर्यों के वर्णन में उनका किसी अन्य स्थान से आने तथा उनके किसी अन्य प्रथम उद्गम स्थान का निर्देश नहीं मिलता है। इसमें सुर तथा असुरों के परस्पर संघर्ष का वृत्तान्त मिलता है। इसके अनुसन्धान से प्रतीत होता है कि पाञ्चाल, सिन्धु

१. यह अब सिद्ध हो चुका है कि प्राचीन इण्डो-आर्यन, ग्रीक, ईरानी, स्लैवोनिक, ट्युटोनिक, इटैली-सैलटिक तथा तुखेरियन आदि सब भाषाएँ एक ही मूल भाषा से निकली हैं जिसे हम इण्डोयुरोपियन या स्थूल रूप से आर्यन कह सकते हैं। संभवतः दूसरी सहस्राब्दी ईस्वी पूर्व के प्रारम्भ में उस इण्डो-यूरोपियन अथवा आर्यन भाषा के बोलने वालों के द्वारा वह भाषा तथा एक बहुत विकसित संस्कृति एशिया तथा यूरोप में फैली हुई थी। उस मूल आर्यन भाषा को बोलने वाले या तो डैन्यूब की घाटी में हंगरी के मैदानों में रहते थे जैसा कि Giles ने अपनी पुस्तक Cambridge History of India में लिखी है अथवा Carnoy तथा अन्य विद्वानों के अनुसार वे कैसपियन सागर के पास दक्षिण रूस में रहते थे। अस्तु, यह निर्विवाद है कि ये आर्य लोग भूमि के उस भाग पर रहते थे जहां पर भोजपत्र तथा बेंत आदि के वृक्ष अधिकांश में होते हैं। तथा ये वृक्ष अनेक विद्वानों के अनुसार पूर्वी प्रशिया से पामीर तक के क्षेत्र में होते हैं। ईरानी परम्परा के अनुसार आर्यों का मूलस्थान (Aryanam vaejo-the home land of the Aryas) काकेशश (Caucasus) का एक प्रदेश-वर्तमान अजरबेजान (Ajarbaizan) माना जाता है। मित्तानी या मितन्नी (Mittanians) अभिलेखों में मित्र, नासत्य, इन्द्र, वरुण आदि देवताओं के नाम मिलते हैं तथा १८०० से १४०० ईस्वी पूर्व के बीच में आर्यों के एशिया माइनर में उपस्थित होने के अन्य भी चिह्न मिलते हैं। इन प्रमाणों से प्रतीत होता है कि इस काल में नई भूमि के अनुसन्धान में आर्यों की बहुत सी शाखाएँ विद्यमान थीं और संभवतः इसी काल में इण्डो-इरानियन पूर्व की ओर चलकर हिन्दुस्तान तथा इरान में बस गये थे। इसके बाद इण्डो-इरानियनों में शीघ्र ही धार्मिक अनुशासन के प्रश्न पर मतभेद होकर दो विभाग हो गये तथा वह शाखा जिसे हम इण्डो-आर्यन कहते हैं और भी पूर्व में हिन्दुस्तान में पहुंच गई। हिन्दुस्तानियों तथा इण्डो-आर्यनों के साहित्य तथा धर्म (अर्थात् इनके ग्रन्थ अथर्ववेद तथा अवेस्ता) के तुलनात्मक अध्ययन से स्पष्ट प्रतीत होता है कि इनका आदि स्रोत एक ही धर्म है तथा इनके रीति-रिवाज भी एक ही हैं। यह धर्म पूर्णरूप से कर्मकाण्डी था तथा प्राचीन काल में यह धर्म निःसन्देह रूप से एक ही मूल आर्यन भाषा के बोलने वालों से प्रारंभ हुआ था क्योंकि इस कर्मकाण्ड के बहुत से अंश आर्यन भाषा को बोलने वाली दूसरी शाखाओं में भी मिलते हैं। इनके रीतिरिवाज भी बहुत प्राचीन प्रतीत होते हैं क्योंकि ये होमर के काव्य, अवेस्ता ग्रन्थ तथा वेदों में आये हुए रीति-रिवाजों के समान ही हैं।

२७८ | काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

तथा सौवीर का प्रदेश और उसके समीप का इरान, बेबिलोनिया तथा असीरिया आदि का प्रदेश ही आर्यों का प्रथम उद्गम स्थान था। अस्तु, यह प्रथम उद्गम स्थान कोई भी हो किन्तु समस्त प्राचीन जातियों की प्राचीन भाषाओं के साथ ऋग्वेद की भाषा की समानता होने से भाषा शास्त्र की दृष्टि से भी विद्वानों की यह सम्मति है कि अत्यन्त प्राचीन काल में एक ही मूल वृक्ष की चारों ओर फैली हुई ये शाखा-प्रशाखायें हैं।

प्राचीन पाश्चात्त्य जातियों तथा भारतीय जाति में केवल भाषा की ही समानता नहीं है अपितु अन्य सभ्यता आदि भी समान हैं। इससे प्रतीत होता है कि प्राचीन परिस्थिति में विद्यमान एक ही सभ्यता प्राचीन पाश्चात्त्य जाति तथा भारतीय जाति में समानरूप से फैल गई इसीलिये उनमें न्यूनाधिक समानता मिलती है। अथवा यह भी संभव है कि वैदिक आर्यसभ्यता ही चारों ओर फैलती हुई प्राचीन पाश्चात्त्य जातियों में भी पहुंच गई हो तथा उसी की हमें झलक मिलती हो।

बेबिलोनिया देश के कसाइटिस¹ (Kassites ई. पू. १७६०) वंश के राजकुमारों के नामों में सूर्य, इन्द्र तथा मरुत् शब्दों के मिलने से, पश्चिम एशिया के कैपोडोसिया (Cappadocia) नामक स्थान में हिताइटी² (Hittites) तथा मित्तानी (Mittani) नामक जातियों के परस्पर संघर्ष के बाद के (B. C. 1360) सन्धि शिलालेख तथा उनके विवाह के समय साक्षीरूप से मित्र, वरुण, इन्द्र तथा नासत्य आदि के उल्लेख से, बोगस³ क्वाय (Boghaz keui ई. पू. १४००) के शिलालेख में संख्यावाचक⁴ आदि शब्दों के मिलने से तथा सीरिया और पैलेस्टाइन⁵ (फिलस्तीन) के राजाओं के नाम आर्य राजाओं के नामों के समान होने से वैदिक सभ्यता का प्राचीन समय में भी इतनी दूर प्रचार⁷⁻¹ होना स्पष्ट है।

सुमेरियन प्रदेश तथा भारत के प्राचीन राजाओं में साधारण वर्णापभ्रंश के अतिरिक्त विशेष समानता⁶ मिलती है। उनके मनस्⁷⁻² नामक आदि व्यवस्थापक तथा भारतीय ग्रन्थोक्त मनु के नाम तथा कार्य में समानता मिलती है तथा वहां


लघु एशिया (एशिया माइनर) में आर्यों की उपस्थिति के प्रमाण

१. कसाइटिस् (काशी) लोगों ने बेबिलोनिया में १७६० ई. पूर्व में अपना राज्य स्थापित किया था। इनके राजाओं के नामों में हमें Surias (Surya-सूर्य) Indas (Indra-इन्द्र), Maruttas (Marutah-मरुत्) तथा Bugas (Iranian baga-God) के नाम मिलते हैं। तथा उन्हीं लोगों ने ही उस समय घोड़े का भी प्रथम बार प्रयोग किया था। अर्थात् इन्होंने ही पहले पहल घोड़ों को उपयोग में लाना प्रचलित किया था।

२. Upper Euphrates valley में मित्तानी राजाओं तथा हिताइतो राजाओं द्वारा १३६० ईसवी पूर्व में किये गये सन्धिपत्र में In-da-ra (इन्द्र), U-ru-v-na (वरुण), Mi-i-tra, (मित्र) तथा Na-sa-at-ti-i-ia (नासत्य) आदि आर्य देवताओं के नाम मिलते हैं। तथा कुछ मित्तानी राजाओं के नाम भी Sutarna, Dusratta, Artatama आदि आर्य नाम मिलते हैं।

३. मित्तानियों के बोगस क्वाय शिलालेख में (लगभग १४०० ई. पू.) Aika (एक), Teras (त्रि), Panza (पंच) Satta (सात), Nav (नव) आदि आर्य संख्याएँ मिलती हैं।

४. Cappadocia के हिताइती १६-१५ शताब्दी ई. पू. में संभवतः कोई आर्यन भाषा बोलते थे। तुलना कीजिये- सर्वनाम-कुइस्, कुइत्। क्रिया-एस्मि (अस्ति) वर्तमान (लट्) की विभक्ति इनुमि (नोमि) रूप आदि।

५. Tell-el-Amarna (तेल-अल्-अमर्ना) में मिले हुए प्राचीन लेखों में हमें सीरिया तथा फिलस्तीन के राजाओं के नाम भी आर्य नामों के समान मिलते हैं। उदाहरण के लिये—Biridaswa, Suwardata, yasdata तथा Artamanya आदि।

६. सुमेरियन प्रदेश के प्राचीन उक्कुसि, वक्कुस, निमिरुद, पुन पुन, नक्ष अनेन, .... शगुर, मनिशमंज, नरम अंश, दलीप इत्यादि राजाओं की क्रमशः इक्ष्वाकु, विकुक्षि, निमि, पुरञ्जय, अनेना, सगर, असमञ्जस, अंशुमान तथा दिलीप आदि भारतीय राजाओं से बहुत समानता मिलती है (सरस्वती मासिक पत्रिका १९३७ अप्रैल अङ्क)

७. १-२ की टि. उपो. संस्कृत पृ. १०१ देखें।

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद २७९

के शिलालेखों में दिये हुए प्राचीन व्यावहारिक नियमों में मनु के नियमों की समानता दृष्टिगोचर होती है। सुमेरियन प्रदेश के नाम, वस्तु तथा लेखों में भारतीयता की समानता के विषय में श्री वैडेल¹ नामक पाश्चात्य विद्वान् ने भी बहुत कुछ लिखा है।

इस प्रकार दोनों देशों के राजाओं में जो आनुक्रमिक समानता मिलती है वह सुमेरियन् राजाओं का भारत पर शासन अथवा भारतीय राजाओं का सुमेरियन प्रदेश पर शासन का परिणाम हो सकता है अर्थात् ये दोनों बातें संभव हो सकती हैं। क्योंकि एक देश के राजाओं द्वारा दूसरे देश पर शासन करना सर्वथा संभव है।

सुर तथा असुरों के पारस्परिक प्राकृतिक विरोध को दृष्टि में रखते हुए ही पुराणों तथा ऋग्वेद में स्थान-स्थान पर असुरों का उल्लेख मिलता है। असीरियन् तथा बेबिलोनियन् जाति के प्रधान उपास्य देवता भी असुर तथा अहुर नाम से मिलते हैं। असीरियन शब्द भी प्राचीन भारतीयों द्वारा विशेषरूप से परिचित असुर शब्द से ही बना प्रतीत होता है।

आजकल श्री सिटान लायड तथा डाक्टर हेनरी फ्रोङ्कफोर्ड की अध्यक्षता में इराक देश के टयल अगर नामक स्थान में जो भूगर्भ का अन्वेषण हुआ है उसमें एक भग्नावशेष प्राचीन मन्दिर तथा उसके अन्दर के कमरे में अनेक महत्त्वपूर्ण प्राचीन वस्तुओं तथा महेञ्जोदारो की खुदाई में मिली हुई वस्तुओं से मिलती-जुलती कुछ वस्तुओं के मिलने से इराक देश की पांच हजार वर्ष प्राचीन सभ्यता में भारतीय सभ्यता का प्रभाव दिखाई देता है। तथा सर आरेलष्टीन के अन्वेषण में बलोचिस्तान तथा दक्षिण इरान में उपलब्ध प्राचीन वस्तुओं के कारण उनका यह भी मत है कि भारत तथा प्राचीन सुमेरिया (आजकल के इरान) का भी प्राचीन काल में परस्पर समान सभ्यता का संबन्ध था।

मैथिक² सोसायटी के लेख के अनुसार फिलस्तीन (Palestine) देश की भूगर्भ से मिली सभ्यता का अन्वेषण करने पर उस देश के समय-समय पर विभिन्न देशों द्वारा आक्रान्त होने के कारण उन-उन स्थानों में उन-उन देशों के पूर्व चिह्न मिलने पर भी एक स्थान पर महेञ्जोदारो की खुदाई में मिली हुई प्राचीन भारतीय सभ्यता के अनुरूप चिह्नों के मिलने से यह कहा जा सकता है कि वहां भारतीय सभ्यता का प्रकाश ही सर्वप्रथम पहुंचा था।

आजकल यातायात की व्यवस्था के अत्यन्त परिष्कृत होने पर भी मिर्जापुर आदि के सुन्दर मिट्टी के वर्तनों को समीप के शहर में भी ले जाने के लिये लोगों को बहुत अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। तब अत्यन्त घने, दुर्गम तथा कंकडीले और पथरीले प्रदेशों से घिरे हुए मिश्र, फिलस्तीन, इराक तथा भारत में परस्पर सुदृढ़ अलंकार आदि के लेजाने की सुविधा होने पर भी अत्यन्त नाजुक (Delicate) मिट्टी के बरतनों की भी कारीगरो में समानता देखकर यह कहा जा सकता है कि उनका परस्पर असाधारण परिचय था।

इतना ही नहीं अपितु पाश्चात्यों की प्राचीन शाखाओं तथा भारतीयों की प्राचीन परिस्थिति में मिलने वाले धार्मिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक आदि बहुत से विषयों में समानता के द्योतक सभ्यता के चिह्न ऐतिहासिकों³ के भिन्न-भिन्न लेखों के द्वारा अनेक स्थानों पर मिलते हैं।


१. आजकल वैडल (L. A. Waddell) नामक विद्वान् ने महेञ्जोदारो तथा हरप्पा के भूगर्भ से निकले हुए तथा मैसेपोटेमिया और सुमेरियन प्रदेश में मिले हुए मुद्राओं तथा इतिहास आदि का अनुसन्धान करके उन-उन देशों में मिले हुए मुद्रा आदि में एक दो व्यक्तियों के साथ भी प्राचीन भारतीय राजाओं की नामों में तथा कहीं-कहीं अक्षरों, संकेतों, वस्तुओं तथा शिल्पकला आदि में समानता देखकर उन्होंने दोनों देशों के प्राक्तन सम्बन्धों के विषय में ‘मेकर्स आफ सिविलिजेशन इन रेस एण्ड हिस्ट्री’ नामक पुस्तक में अपने विचार प्रकट किये हैं।
२. इसकी टि. उपो. संस्कृत पृ. १०२ देखें।
३. (क) मिश्रदेश के पूर्व सम्प्रदाय में अपरिवर्तनीय तथा कुलपरम्परागत पुरोहितता, सेनावृत्ति, शिल्पव्यापार तथा दासता

१९ का.सं.

२८० काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

प्रत्यक्ष अनुभव को ही यदि प्रमाण मानकर भारत की प्राचीन अवस्था का अनुसन्धान किया जाय तो भारतीय सभ्यता ही सबसे प्राचीन प्रतीत होती है। महेञ्जोदारो के भूगर्भ से भी बहुत सी अत्यन्त प्राचीन देवताओं की मूर्तियां उपलब्ध हुई हैं। इनमें ब्रह्मा, विष्णु तथा महादेव की सम्मिलित त्रिमूर्ति, हस्ति, व्याघ्र, खड्गि (गेंडा) तथा मृग सहित शिव की मूर्ति तथा स्त्री देवताओं की मूर्तियां भी मिलती हैं। स्त्री देवता (Mathi Gods) की मूर्तियां सिन्धु नदी के किनारे बालुकामयस्थान में, इलाम, पर्शिया, एशिया माइनर, सीरिया, फिलस्तीन, साइप्रस, एजीएन्सीतट, बाल्कन तथा मिश्र देश में भी मिलती हैं। ग्रीस देश के क्रेटाद्वीप में अग्र तथा पृष्ठ भाग पर सिंह तथा व्याघ्र से युक्त Minoan नामक देवी की मूर्ति, एलोनिया देश में सिंह के वाहन वाली Cybele नामक प्राचीन देवी की मूर्तियां मिलती है। इस प्रकार महेञ्जोदारो के विवरण वाली पुस्तक के अनुसार भारत^१ तथा अन्य देशों में एक समान सूत्र का परिचय मिलता है।

(सेवानौकरी) रूप चारों विभागों वर्णभेद की छाया मिलती है। वहां के प्राचीन इतिहास में भारतीय इतिहास के समान जलप्लावन (समुद्रयात्रा) का वर्णन तथा प्रजापति स्थानीय 'क' देवता का उल्लेख मिलता है। उस देश की भाषा के मात-इवु-आत्म्-पुष्-उषा-आप-अपूप-ब्रा आदि शब्दों में क्रमशः थोड़े या सम्पूर्ण रूप से माता-इभ-आत्मा-पुष-उषा-आप-अपूप तथा नर आदि शब्दों का शब्द एवं अर्थ से सादृश्य मिलता है। इस विषय में श्री ध्यानचन्द्र (Quarterly Journal of Mythic Society Vol XXI No. 3. P. 250) तथा श्रीअविनाशचन्द्र ने (Rigvedic India Vol I P. 245) में बहुत कुछ लिखा है। अन्य मन्त्रों की तरह शाखाभेद के द्वारा पाठभेद के बिना ही एक परम्परा से ही भारत में व्याप्त हुए वैदिक सावित्री मन्त्र के ज्ञान से तथा ऋग्वेद के सौर मन्त्रों द्वारा प्रतिपाद्य सूर्य देवता की उपासना भारतीयों का प्राचीन असाधारण धर्म समझा जाता है। भारत में सुदूर पश्चिम में स्थित प्राचीन एवं विशाल तथा नष्टभ्रष्ट मार्तण्ड (सूर्य देवता) का मन्दिर भी भारतीयों की चिरकाल से चली आने वाली सूर्य की उपासना को सूचित करता है। मिश्रदेश के प्राचीन नगर में अप्रचलित सूर्योपासना के बाद में किसी राजा के समय जनता द्वारा प्रतिरोध करने पर भी बलपूर्वक उसके पुनः प्रवर्तन का इतिहास तथा पांच हजार वर्ष प्राचीन उसके समाधिशव के साथ वैदिक उक्तियों की छाया (समानता) वाला सूर्यस्तोत्र खुदा हुआ मिलता है। मिश्र देश में उपलब्ध पांच हजार वर्ष प्राचीन बर्तन आदि की शिल्पकला के विषय में आजकल गवेषणा करने पर महेञ्जोदारों तथा हरप्पा के भूगर्भ से निकली हुई प्राचीन भारतीय शिल्पकला के साथ तुलना करने पर न केवल दोनों में समानता ही है अपितु मिश्रदेश की अपेक्षा भी भारतीय कलाओं की श्रेष्ठता के कारण विद्वान् लोग मिश्र की अपेक्षा भी भारत को अधिक प्राचीन मानते हैं।
(ख) रोम देश की इटुस्कन (Etruscan) नामक प्राचीन जाति के धार्मिक विषय में सात तथा पांच पीढ़ियों में वैवाहिक संबन्ध के निषेध के विषय में 'बध्वा वरस्य वा तातः कूटस्थाद्यदि सप्तमः' इस प्राचीन स्मृतिनियम की समानता के मिलने से, प्राचीन रोम तथा ग्रीस देश के सम्प्रदायों में मिलने वाले लिङ्गपूजन, नन्दिपूजन, पितृश्राद्ध, अग्निशाला, अन्नहोम, गुरुकुलशिक्षाप्रणाली, जातसंस्कार, पुनर्जन्म तथा अध्यात्मवाद आदि में भारतीय विषयों का असाधारण रूप से प्रतिबिम्ब मिलने से तथा अंग्रेज जाति की पूर्व अवस्था रूप केल्ट (Celtic) जाति के धर्माचार्य रूप ड्रूइड (Druid) जाति के धार्मिक नियमों में बीस वर्ष पर्यन्त ब्रह्मचर्य धारण, अन्तिम अवस्था में वानप्रस्थप्रणाली, उच्चकुल में विद्यादान तथा आत्मा के अमरत्व इत्यादि विषयों में भारतीय धर्मच्छाया के मिलने से यह कहा जा सकता है कि भारतीय सभ्यता का सम्बन्ध न केवल अत्यन्त प्राचीन मूलशाखाओं में ही था अपितु उसके बाद विभक्त हुई उपजातियों तथा उपशाखाओं में भी मिलता है।


१. ब्रह्मा, विष्णु तथा महादेव की भारत में प्राचीन काल से ही उपासना की जाती रही है। देश एवं काल के अनुसार भिन्न-भिन्न देवताओं के उपासना में उत्पन्न हुए मतभेदों को दूर करने के लिये उमामहेश्वर, हरि (विष्णु) तथा हर (महादेव) जी की एकता के समान ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश्वर के अभेद को प्रकट करने के लिये सम्मिलित रूप से इनकी त्रिमूर्ति की उपासना प्रचलित हुई। देवी पुराण (अ. ६०) में भी राजा दिलीप के द्वारा कामिकाचल पर त्रिमूर्ति की उपासना का उल्लेख मिलता है। ये अत्यन्त प्राचीन काल से प्रसिद्ध भारत के असाधारण देवता है। इसलिये महेञ्जोदारो में भी त्रिमूर्ति तथा शिव की मूर्ति का मिलना उचित ही है। इन मूर्तियों के साथ मिलने वाली स्त्रीमूर्ति भी भारतीयों द्वारा प्राचीन

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद

भारतीयों का प्राचीन काल में दूर-दूर देशों में पहुंचने तथा उनसे परिचय का वर्णन मिलता है। वैदिक काल में भी भुज्यु आदि का अन्य द्वीपों में जाने का वृत्तान्त मिलता है। प्राचीन इतिहास का अनुसन्धान करने पर ययाति राजा के अनुद्रुह्य तथा तुर्वसु आदि पुत्रों को आज्ञा न मानने के कारण पिता द्वारा अन्य देशों में निकाल देना, पाण्डवों द्वारा दूर-दूर देशों की विजय, महाभारत की लड़ाई में दूर-दूर देश के राजाओं का एकत्रित होना, भारतीय राजाओं का गान्धार आदि पश्चिम प्रान्तों के साथ वैवाहिक संबन्ध, पुराण में नील नदी के नाम का उल्लेख, पाश्चात्त्य देश के प्राचीन इतिहास तथा मुद्रा आदियों में भी समान नामोंवाले कुछ राजाओं के नामों का महाभारत तथा हरिवंश पुराण में मिलना, तथा मनुसंहिता में भी अन्यदेशीय जाति के मूलस्रोत का वर्णन इत्यादि द्वारा प्राचीन भारत का अन्यदेशों के साथ संबन्ध प्रकट होता है। बाद में भी (ई. पू. २१७) (Tsin Shih Huanungti) नामक राजा के राज्य में भारत से १८ भिक्षुओं का चीनदेश में जाने का वर्णन तथा ईसवी पूर्व २०० में Changkin नामक चीनी व्यक्ति के भारत में आने के वृत्तान्त का श्रीयुत¹ कालिदास नाग ने उल्लेख किया है।

प्राचीन समय के यातायात के विषय में अनेक विद्वानों के भिन्न-भिन्न मत हैं। अस्तु, इसका स्पष्टीकरण तो समय ही करेगा। तथापि यह निश्चित है कि प्राचीन भारतीय आर्यों तथा प्राचीन पाश्चात्य जातियों की सभ्यताओं में अत्यन्त प्राचीन काल में भी परस्पर घनिष्ठ संबन्ध अवश्य था। इस सभ्यता के संबन्ध को छोड़कर अब हम अपने प्रकृत विषय (वैद्यक) पर आते हैं।

संसार में जितने भी प्राचीन चिकित्सा साहित्य हैं उनमें ऋग्वेद के बाद का अथर्ववेद में आया हुआ वैद्यक साहित्य सबसे प्राचीन माना जाता है। भारतीय चिकित्साविज्ञान का उत्पत्तिस्थान होने के कारण अथर्ववेद वैज्ञानिकों की दृष्टि में भी अमूल्य ग्रन्थ है²।

अथर्ववेद में आये हुए रोगों की मन्त्र तथा ओषधि दोनों द्वारा चिकित्सा का विधान दिया हुआ है। इसी को दृष्टि में रखते हुए ही कौशिकसूत्रकार ने भी कहीं-कहीं रोगों में केवल मन्त्रों का उपयोग तथा जल का प्रयोग किया है। तथा किन्हीं-किन्हीं रोगों में मन्त्रों के साथ-साथ ओषधियों का उपयोग भी किया है। रोगोत्पत्ति के कारणभूत दुष्ट देवता तथा ग्रहस्कन्द आदियों का भी मन्त्रों में वर्णन मिलता है। अथर्ववेदीय चिकित्सा में उन ग्रह आदियों को दूर करने के लिये


काल में उपासना की जाने वाली स्त्रीदेवता की ही मूर्ति प्रतीत होती है। शक्ति की उपासना करने वाला सम्प्रदाय भी भारत में प्राचीन काल से चला आ रहा है। महाभारत, रामायण तथा पुराण आदियों में भी दुर्गा आदि देवियों की उपासना का इतिहास मिलता है। वेदों की तरह प्राचीन काल से ही प्रसिद्ध तन्त्र आदि अनेक शास्त्रों में भी शक्ति की महिमा उसकी उपासना तथा उसके उपासक महर्षियों का वर्णन मिलता है। पूर्व तथा पश्चिम में प्राकार की तरह फैले हुए हिमालय में उत्तर तथा दक्षिण भाग में जाने के साधनों के लिये घाटियों के द्वारा रूप में विद्यमान उद्यान (स्वात नदी का प्रदेश), जालन्धर, पूर्णगिरि तथा कामरूप देश में चार शक्ति (देवी) के महापीठ हैं। इसके अतिरिक्त अन्य भी सैंकड़ों पीठ तथा उपपीठ भारत में प्राचीन काल से हैं। शक्ति के भेदरूप काली आदि की उत्पत्ति तथा उनके चरित्र के इतिहास भी भारतीय ही हैं। जो लोग शक्ति की उवासना के सम्प्रदाय को दो हजार वर्ष से अर्वाचीन बतलाते हैं उनके प्रतिवाद के लिये महेञ्जोदारो में उपलब्ध इस प्रकार की प्राचीन मूर्तियां भी पर्याप्त हैं। इस प्रकार उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में सेतुबन्ध रामेश्वर तक व्याप्त हुआ भारत में उत्पन्न शक्ति की उपासना का सम्प्रदाय अपने गुणों के कारण शाखाओं तथा उपशाखाओं द्वारा अन्य देशों में भी फैल गया है। इसलिये स्थान-स्थान पर मिलने वाली स्त्री देवताओं की मूर्तियों का भिन्न-भिन्न नामों द्वारा व्यवहार होने पर भी वे भारतीय सभ्यता के प्रभाव को फैलाती हुई प्रतीत होती है।

१. १-२ की टि. उपो. संस्कृत पृ. १०३ देखें।

२८२ | काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

मन्त्रों का प्रयोग तथा रोगों को दूर करने के लिये ओषधियों का प्रयोग भी मिलता है। इसके बाद धीरे-धीरे मन्त्रों द्वारा उपचार की प्रथा कम होकर ओषधियों द्वारा उपचार की प्रथा बढ़ती गई। आजकल भी कुछ अंश में ग्रन्थों तथा व्यवहार में भी मान्त्रिक विद्या का उपचार के रूप में प्रयोग मिलता है।

असीरिया तथा बेबिलोनिया देश में भी प्राचीन काल में भारतीयों के आथर्वण तथा तान्त्रिक प्रयोगों के समान ही उपाय प्रयुक्त किये जाते हुए दिखाई देते हैं। उदाहरण के लिये, अपवित्र पुरुष के सहवास, सम्पर्क, संभाषण एवं उच्छिष्ट भोजन आदि तथा भूत, प्रेत और पिशाच आदियों से रोगों का होना, विकराल एवं भयंकर मूर्तियों की कल्पना, रोगों को दूर करने के लिये मन्त्रों द्वारा अभिमन्त्रित जल का पीना तथा औषध का सेवन करना, ताबीज का बांधना, पिष्टि तथा धूलि (Powder) से रोगियों को ढकना, विशेष-विशेष वृक्षों के पत्तों द्वारा रोगियों को हवा करना, रोगों को उत्पन्न करने वाले दुष्ट देवताओं के लिये बकरे तथा सूअर आदि की बलि देना, तान्त्रिक पद्धति के समान विरोधी व्यक्ति के केश, नख तथा पांवो की धूलि की अभिमन्त्रित करके प्रतीकार करना, ऋग्वेद में मिलने वाले मार्दूक देवता के समान ही मर्दूक नाम वाले देवता की उपासना द्वारा रोगों का परिहार इत्यादि। भोजन से पूर्व प्रातःकाल ओषधि का सेवन, विरेचन की महिमा, तैल के द्वारा विरेचन, उदर रोग में पहाड़ी नमक तथा लशुन का उपयोग, प्रमेह रोग में मूत्र की परीक्षा, दांतों के रोगों में कृमियों का कारण होना—इत्यादि और भी आयुर्वेद के अनुरूप अनेक विचार एवं प्रयोग उनके यहां मिलते हैं। जिस प्रकार आथर्वण सम्प्रदाय में शान्ति, पुष्टि आदि के प्रयोग करने वाले धार्मिक आचार्य ही मान्त्रिक प्रक्रिया एवं औषधों के प्रयोग से रोगों को दूर करते थे उन्हें अथर्वा कहते थे। उसी प्रकार मिश्र आदि देशों के प्राचीन इतिहास में भी मिलता है कि जो धर्मगुरु होते थे वे ही चिकित्सक भी होते थे, उन्हें (Priest Doctor) कहते थे, इसीलिये उनके देवालय (मन्दिर) ही चिकित्सालय होते थे। इन स्थानों में ओषधियों के उल्लेख संबन्धी प्राचीन लेख भी मिलते हैं।

हैरोडोटस् नामक विद्वान् लिखता है कि बैबिलोनिया देश में चिकित्सा के लिये रोगियों को बाजार तथा जनसमुदाय में रखने के वृत्तान्तों के मिलने से प्रतीत होता है कि उस समय वहां चिकित्साविज्ञान की विशेष उन्नति नहीं थी परन्तु इसके प्रतिवाद रूप में¹ क्याम्बल थोम्सन नामक विद्वान् ईस्वी पूर्व ७०० समय के अर्डनना (Arda-nana) नामक वैद्य का उपलब्ध हुआ परिचय पत्र उपस्थिति करके कहते है कि बेबिलोनिया देश के निवासियों का चिकित्साविज्ञान कम नहीं था तथा बतलाता है कि हेम्बूर्वन (Hemmurabri) राजा के समय ऐसा राजनियम था कि विपरीत शल्यचिकित्सा करने वाले शल्यचिकित्सक (Surgeous) दण्ड के भागी होते थे। उसी के द्वारा नेत्रचिकित्सा में ७-८ दिन में आराम हो जाने, नासिकाव्रण में बहिः उपचार के द्वारा होने वाले रुधिर स्राव में आन्तरित ओषधियों द्वारा उपचार इत्यादि अनेक सफलताओं का उल्लेख मिलने से ज्ञात होता है कि उस देश में प्राचीन काल से ही चिकित्साविज्ञान उन्नत अवस्था में था।

असीरिया देश में प्राचीन काल में भी शस्त्रचिकित्सा विशेषरूप से प्रचलित थी ऐसा² Herbert Loewe ने लिखा है।

मिश्र देश के प्राचीन पेपर्याख्य त्वक्पत्र में १५० तथा एबर्स (Ebers) नामक त्वक्पत्र में ज्वर, उदर रोग, जलोदर, दन्तशोथ, आदि १७० प्रकार के रोगों का वर्णन मिलता है। उस देश के बारहवें वंश के समय लिखी हुई एक पुस्तक में किसी स्त्री के रजोविकार एवं अर्बुद आदि रोगों तथा आजकल मिलने वाले नेत्ररोगों के भेद दिये हुए हैं। उसी में सूक्ष्म रोगों की भी गणना की होने से रोगों की उपेक्षा नहीं कही जा सकती अपितु रोगों के विषय में वहां के विद्वानों का ज्ञान बहुत उन्नत था ऐसा प्रतीत होता है। हैरोडोटस् नामक विद्वान् भी नील नदी के आसपास के प्रदेश को स्वास्थ्यप्रद बतलाता


१. १-२ की टि. उपो. संस्कृत पृ. १०४ देखें।

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद

२८३

है। वहां भी असीरिया देश की तरह भूत, प्रेत तथा देवताओं के प्रकोप से रोगोत्पत्ति मानी जाती थी। $^{१}$(George faucart) नामक विद्वान् लिखता है कि उनके चिकित्साग्रन्थ मन्त्र-बाहुल्य थे तथा धार्मिक पुरोहित ही चिकित्सक भी थे। $^{२}$(Cf. Berthelot) भी लिखता है कि प्राचीन मिश्रदेश में भी अथर्ववेद के अनुरूप ही मन्त्र-तन्त्र सहित चिकित्साविज्ञान तथा रसायनशास्त्र का व्यवहार होता था। $^{३}$श्री सुरेन्द्रनाथ दास गुप्त ने भी लिखा है कि प्राचीन मिश्र देश में तैल, घृत तथा वानस्पतिक ओषधियों का भी व्यवहार मिलता है।

रोम देश की प्राचीन इट्रस्कन (Etruscan) जाति तथा ग्रीस देश की प्राचीन जाति के प्राचीन इतिहास में भी रोगनिवारण के लिये देवताओं की उपासना, प्रार्थना तथा बलि आदि मान्त्रिक उपचार मिलते हैं।

केल्टिक जाति के भी वैद्यक तथा धर्म का परस्पर घनिष्ठ संबन्ध था। उस जाति के ड्रुइड नामक धर्मगुरु ही चिकित्सक थे। (T. barns)$^{४}$ लिखता है कि अथर्ववेद की पद्धति के समान उनमें भी मान्त्रिक तथा औषधसंबन्धी दोनों चिकित्साएं प्रचलित थीं।

यूरोपीय ट्यूटन (Teuton) जाति की प्राचीन चिकित्सा में मर्सबर्ग (Mersseburg) के मान्त्रिक प्रयोगों (Charms) के साथ कुछ भारतीय वैदिक मन्त्रों का सादृश्य है। कृमिरोग तथा अस्थिभग्न चिकित्सा में तो यह सादृश्य बिलकुल स्पष्ट दिखाई देता है—ऐसा एडालबार्ट$^{५}$ कून् (Adalbart Kuhn) भी लिखता है।

K. Sudhoff तथा J. Jolly$^{६}$ नामक विद्वान् भी लिखते है कि इस जाति में प्राचीन काल में भूत, देवप्रकोप तथा पापों को रोगों का कारण, दैवप्रकोप से उत्पन्न व्याधि में पशुबलि द्वारा प्रतीकार, रोग परिहार के लिये वृक्षों की त्वचाओं पर मन्त्र लिख कर हाथ में धारण करना, मन्त्रपाठ, यन्त्रधारण, देवमूर्तियों को स्नान और जलपान कराना तथा धूप आदि के द्वारा भूतादियों को दूर करना इत्यादि विधियां मिलती हैं। इसका अनुसन्धान करने पर इनमें भी आथर्वण तथा भारतीय आयुर्वेद प्रक्रिया का सादृश्य मिलता है। लिथुनिया आदि जातियों के शब्द विशेष, आचार व्यवहार तथा चिकित्सासंबन्धी विषयों में भारतीय छाया मिलती है। जौली (J. Jolly)$^{७}$ ने यह भी लिखा है कि उत्तरी अमेरिका की रेड इन्डियन च्यारोकी (Cherokees) जाति की प्राचीन मान्त्रिक चिकित्सा में भी अथर्ववेद के मन्त्रों की बहुत समानता मिलती है।

चीन देश के साढ़े चार हजार वर्ष प्राचीन ग्रन्थ में ज्वर के दस हजार भेदों तथा आमाशय के १४ विभागों का निर्देश किया है। नाडी परीक्षा का उसमें विशेष विधान दिया है। ईस्वी पूर्व ४०० वर्ष से लेकर प्रतिवर्ष नये उत्पन्न होने वाले रोगों का उसमें एक निघण्टुपुत्र (Index) दिया हुआ है। चीन देश के चिकित्सा ग्रन्थों में आर्द्रक, दाडिममूल, वत्सनाभ (Aconite), गन्धक, पारद, अनेक प्रकार के प्राणियों के मलमूत्र तथा असंख्य वृक्षों के पत्र एवं मूल आदियों का औषधरूप में उल्लेख किया है। चीन देश में आजकल भी वृक्षों के पत्रमूल आदि अनेक द्रव्य औषध रूप में बिकते हैं। चेचक के टीके (Vaccination) का ज्ञान भी वहां प्राचीन काल में था। $^{८}$श्री सुरेन्द्रनाथ दास ने लिखा है कि चिकित्सा शास्त्र के इतिहास (History of Medicine) के रचयिता ग्यारिसन् के अनुसार चीन देश वालों ने चिकित्सा विज्ञान भारत से ही प्राप्त किया था।


१. १ एवं ५ तक की टि. सं. उपो. पृ. १०४-१०५ में देखें।
६. व्रण तथा अस्थिभग्न की चिकित्सा मन्त्रों के द्वारा की जाती थी जिसकी A. Kuhn ने जर्मनी के प्राचीन मर्सबर्ग मान्त्रिक प्रयोगों के साथ तुलना की है। (J. Jolly. E. R. E. Vol 4 P. 754)।
७. अथर्ववेद के मान्त्रिक प्रयोगों की च्यारो जाति के पवित्र विधान तथा उत्तरी अमेरिका के रेड इन्डियन में प्रचलित अन्य मान्त्रिक प्रयोगों के साथ पूर्णरूप से तुलना हो सकती है। (E. R. E. Vol 4 P. 754 by J. Jolly)
८. १ की टि. सं. उपो. पृ. १०५ में देखें।

२८४ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

चीन राज्य ईस्वी पूर्व २०० वर्ष सामयिक होने से किसी-किसी व्यक्ति का मत है कि कौटिल्य अर्थशास्त्र में चीन का उल्लेख होने से कौटिल्य शास्त्र प्राचीन नहीं है परन्तु उसके विपरीत अवेस्ताग्रन्थ में निर्दिष्ट पांच जातियों में चीन का भी उल्लेख होने से चीन देश प्राचीन ही है। जयचन्द्र¹ विद्यालंकार ने लिखा है कि श्री मोदी के अनुसार चीन नाम का माण्डलिक राज्य ईस्वी पूर्व ९०० शताब्दी में था।

तुर्फान देश के दक्षिण में काराशर नामक स्थान में प्राचीन समय में कुछ प्राचीन कूच जातियां रहती थीं। ईस्वी सन् के प्रारंभ से पूर्व कब उनका वहां आगमन हुआ, इस विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं होता है। सब लोग उस कूच जाति को आर्यों की शाखा मानते हैं। बाद में २-३ शताब्दी में व्यापारियों के साथ बौद्ध-धर्म प्रचार के लिये आये हुए भारतीय भिक्षुओं को देखकर उन्होंने अपने पूर्वदेश के भारतीय होने के नाते उनका बहुत सम्मान किया—ऐसा उनका ²इतिवृत्त मिलता है।

इस जाति तथा उस देश के विषय में चीनी भाषा में लिखित प्राचीन इतिहास में लिखा है कि द्वितीय शताब्दी में मध्य एशिया के आसपास के प्रदेशों को विजय करने की इच्छा से जब चीन राज्य ने उसपर आक्रमण करने की इच्छा की, उस समय उस प्रदेश में बलवान् कूचजाति रहती थी। उसको विजय न कर सकने पर दोनों देशों में परस्पर मैत्री संबन्ध स्थापित हो गया, ईस्वी सन् के प्रारंभ के बाद २१६-३१६ समय में वहां बौद्धधर्म पूर्णरूप से प्रचलित था। कुमारजीव नामक बौद्धभिक्षुक वहीं रहता था। अन्य भी बहुत से बौद्धभिक्षुक वहां पहुंचे थे। बहुत से बौद्धस्तूप तथा मन्दिर भी वहां बनाये गये थे। वे अभी तक भी भूगर्भ से उपलब्ध होते हैं। भारतीय व्यापारी तथा बौद्धधर्म प्रचारक इसी मार्ग से चीन देश में आते जाते थे। ईस्वी सन् के प्रारंभ से पहले ही दक्षिण देश वालों के लिये चीन में यही व्यापारिक मार्ग था। ह्युन्सङ्ग नामक चीनी यात्री भी इसी मार्ग से ही भारत में आया था। इस प्रकार इसके चीन तथा भारत से प्राचीन संबन्ध का वर्णन मिलता है। यदि इसकी खुदाई की जाय तो अब भी वहां प्राचीन भारत से संबन्ध रखने वाले बहुत से चिह्न मिलने की आशा है। वहां ब्रह्मदेश की लिपि में लिखे हुए बहुत से प्राचीन संस्कृत ग्रन्थ तथा भारतीय संस्कृत भाषा से कूचभाषा में अनूदित काष्ठपट्टिकाओं पर खुदे हुए तथा लिखे हुए अनुवाद ग्रन्थ भी मिले हैं। स्टाइन³ नामक विद्वान् ने लिखा है कि वहां भूगर्भ से अन्य भी बहुत सी प्राचीन वस्तुएं उपलब्ध हुई हैं।

भाषा विज्ञान के पण्डित ए. सी. उलनर ने उस कूच भाषा की संस्कृत के साथ तुलना करते हुए कुछ भारतीय आयुर्वेदिक ओषधिवाचक संस्कृत शब्द वहां से ढूंढकर दिये हैं जो कुछ तो अविकृत (मूल) अवस्था में हैं तथा कुछ में उच्चारण अथवा थोड़े बहुत स्वरूप का भेद है। वे शब्द निम्न हैं जो कि रायल एशियाटिक सोसाइटी पत्रिका⁴ में प्रकाशित हुए हैं—

कूच भाषासंस्कृतकूच भाषासंस्कृत
माञ्च्छ(मञ्जिष्ठा)शालवर्णी(शालपर्णी)
करञ्जपीज(करञ्जबीज)किरोत(गिलोय)
अपमार्क(अपामार्ग)कुन्तर्क(गुन्द्रक)
सारिप(शारिवा)चिपक(जीवक)
मग्गी(मार्गी)शंश्षपो(शिंशपा)
किञ्चेलं(किञ्चल्क)पिप्पाल(पिप्पली)
तकरु(तगर)अश्वकान्ता(अश्वगन्धा)
पङ्करच(भृङ्गराज)तेचवती(तोजोवती)

१. १-४ की टि. सं. उपो. पृ. १०५-१०६ का. १-२ देखें।

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद

२८५

करुणसारि(कालानुसारी)मेत(मेदा)
पितरी(विदारी)खादिर(खदिर)
सूक्ष्मेल(सूक्ष्मेला)मोतर्ते(अजमोद)
प्रियङ्कु(प्रियङ्गु)कोरोशा(गोरोचन)
विरङ्ग(विडङ्ग)पिस्सौ(विश्वा)
उपद्रव(उपद्रव)सुमां(सोम)

इस प्रकार अनिश्चित पूर्व समय से इतनी दूर विद्यमान प्राचीन कूच जाति का आर्यजाति के रूप में स्पष्टरूप से उल्लेख होने से तथा उसी के अनुसार बाद में वहां पहुंचे हुए भारतीयों का उनके द्वारा आत्मीय के रूप में सन्मान का उल्लेख होने से कूच जाति भारतीय आर्यजाति सिद्ध होती है। इस प्रकार भारतीय आर्य जाति के रूप में निश्चित हुई कूच जाति की भाषा में भारतीय ओषधिवाचक शब्दों के विकृत एवं अविकृत रूप में मिलने से यह कहा जा सकता है कि या तो भारतीय जाति के उस देश में जाने के साथ ही ये शब्द भी वहां पहुंचे होंगे अथवा समयान्तर से ये शब्द वहां पहुँचे होंगे। दोनों ही अवस्थाओं में भारतीय आयुर्वेद का इतने दूर तथा इतने प्राचीन काल में प्रचार होना उसकी प्राचीनता को सिद्ध करता है।

इरान देश के निवासी पारसियों के अवेस्ता नामक मूलग्रन्थ का अथर्ववेद से तथा उसकी भाषा का देववाणी (संस्कृत) से विशेष सादृश्य दिखाई देता है। उनके उपास्य देवता अहुर का भारतीयों द्वारा परिचित असुर से उच्चारण मात्र का अन्तर है। अग्नि की उपासना, गौपूजन, सूर्योपासना, होमप्राधान्य मित्र आदि देवताओं सम्बन्धी अनेक विषयों में भारतीय झलक मिलती है। इतिहासकार भी लिखते हैं कि इरान जाति भारतीय जाति से ही विभक्त हुई है। इरान देश में एकमेनियन्स (Achaemenians) राजा के कुल में तथा प्रथम डेरियस (Darius ई. पू. ५२१) नामक राजा के समय में डेमोकेडियस् (Demokedes) नामक तथा कुछ समय बाद स्टेस्यिस (Ctesias) तथा अपोलोनीड्स् (Apollonides) नामक ग्रीक वैद्य थे। इरान तथा ग्रीस देश की चिकित्सा के विषय में परस्पर विचार करने पर इरान देश की चिकित्सा में ग्रीस देश की चिकित्सा का प्रभाव था, इस¹ विषयक उल्लेख भी मिलता है। इरान देश में एसेनियन् राजा के राजवंश में ग्रीक वैद्यों की तरह भारतीय वैद्य भी थे। स्पीगल² नामक विद्वान् ने लिखा है कि उस देश के तथा दूसरे देश के वैद्यों (चिकित्सकों) में परस्पर प्रतिस्पर्धा भी थी। इस प्रकार इरान देश की चिकित्सा के जिन-जिन अंशों में असाधारण ग्रीक विषय मिलते हैं, उस-उस अंश में ग्रीक-चिकित्सा का प्रभाव माना जा सकता है तथापि वैद्यक के विषय में वहां जो-जो भारतीय आयुर्वेद के रोग तथा शारीर सम्बन्धी विचार समानरूप से मिलते हैं अथवा ग्रीक आदि साधारण भी भारतीय विचार वहां मिलते हैं उनमें भारतीय चिकित्सा तथा भारतीय वैद्यों का ही प्रभाव समझना चाहिये। श्रीयुत कीथ (A. B. Keith) महाशय ने ग्रीस वैद्यक में भारतीय आयुर्वेद विषयों की जो समानता दिखाई देती है वहां भी साक्षात् अथवा परम्परा से (Direct or Indirect) भारतीय प्रभाव ही है जिसका आगे निरूपण किया जायगा। इरान तथा भारत देश में वैसे भी परस्पर समीपता है। उसी इरान देश के राजा प्रथम डेरियस की सहायता के रूप में ईस्वी पूर्व ४७९ समय में भारतीय सेना का ग्रीस के सैनिकों के साथ युद्ध³ का उल्लेख मिलता है। इस प्रकार इरान तथा


१. इसकी टि. सं. उपो. पृ. १०७ में देखें।
२. स्पीगल कहता है कि यह स्वाभाविक है कि अधिक आबादी वाले नगरों में विदेशी चिकित्सकों को देशी चिकित्सकों के साथ प्रायः प्रतिस्पर्धा रहती थी। ससेनियनों के समय भी ग्रीक वैद्य राजकुल में मिलते हैं तथा स्पीगल की सम्मति में भारतीय वैद्य भी वहां अवश्य थे। (Eran Alterth) E. R. E. Vol 4 P. 759.
३. इसकी टि. सं. उपो. पृ. १०७ में देखें।

२८६काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

भारत के पारस्परिक घनिष्ठ सम्बन्ध में वहां भारतीय वैद्यों की भी उपस्थिति होने से वहां भारतीय वैद्यों का विशेषरूप से प्रभाव प्रतीत होता है। इरान देश की पर्शु भारतीय¹ (Pehlavi) भाषा में भिषज, भेषज तथा मन्त्र आदि शब्दों से सादृश्यता रखनेवाले क्रमशः वेषज (Baeshaza, Beshaj) भिजिष्क (Bejishka) तथा माथ्र आदि शब्द भी मिलते हैं। अर्मीनियन (Armenian) भाषा में भी इन शब्दों के समान ही शब्द (Bzhishk, Bzhshkel) मिलते हैं। ईरानी भाषा में भी वैद्यवाचक भिजिष्क शब्द तथा ओषधिवाचक वेषज शब्द भारतीय भिषग् तथा भेषज शब्दों के ही उच्चारण भेद से रूपान्तर हैं। इस अवस्था में अथर्ववेद तथा ऋग्वेद में आये हुए ये प्रधान शब्द भी यदि वहां भारत से ही पहुँचे हों तो भारतीय आयुर्वेद का प्रभाव इससे भी बहुत कुछ अनुमान किया² जा सकता है। पारसी मत के प्रवर्तक जरथुष्ट्र से भी प्राचीन उस देश की मागी जाति द्वारा भारतीय ब्राह्मणों से इस गुप्त वैद्यक विद्या को प्राप्त करने विषयक चतुर्थ शताब्दी के रोम के इतिहासलेखक, अमीनस् तथा सीनस् आदि के लेखों के मिलने से तथा इरान देश में अत्यन्त प्राचीन काल से ही भारतीय वैद्यक के स्पष्ट प्रभाव तथा भारतीय वैद्यों के वृत्तान्त मिलने से वहां भारतीय आयुर्वेद का प्रकाश चिरकाल से स्पष्ट प्रतीत होता है। आयुर्वेद के चरक तथा वृद्धजीवकीय आदि ग्रन्थों में बाह्लीकभिषक् के रूप में काङ्कायन का उल्लेख मिलता है। प्राचीन काल में बहुत देर तक इरान के आधिपत्य में आया हुआ बलख् देश बाह्लीक शब्द से कहलाता था। सुश्रुतसंहिता की व्याख्या में काङ्कायन को जो सुश्रुत का सतीर्थ्य कहा है उसे प्रामाणिक मानकर वहां दिये हुए 'बाह्लीकभिषजां वरः' द्वारा निर्दिष्ट काङ्कायन द्वारा बाह्लीक देश में प्रचलित वैद्यक विद्या भी भारतीय ही सिद्ध होती है। इसके अतिरिक्त भारतीय आचार्यों के साथ पक्ष प्रतिपक्ष रूप में संवाद करनेवाले काङ्कायन को आचार्यों के साथ सम्मान देने से निबन्ध संग्रह आदि ग्रन्थों में संस्कृत भाषा में लिखे हुए उसके वचनों का उल्लेख मिलने से उसका चिकित्सा सम्प्रदाय भी अन्यदेशीय न होकर भारतीय ही प्रतीत होता है। बुद्ध सामयिक जीवक के गुरु रूप में निर्दिष्ट आत्रेय तथा कश्यप द्वारा निर्दिष्ट बाह्लीकभिषक् काङ्कायन काक समय ग्रीक वैद्यों के सम्पर्क में आये हुए पूर्वोल्लिखित ईरानी राजाओं के समय से कम से कम भी एक दो शताब्दी पूर्व का मिलने से वहां भारतीयों का संबन्ध तथा प्रभाव प्राचीन ही सिद्ध होता है। यद्यपि निश्चयपूर्वक कुछ न कह सकने पर भी 'इनसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका' नामक³ बृहत्कोश में लिखा है कि इरान तथा भारत से कुछ वैद्यक विषय ग्रीसवैद्यक में गये हुए दिखाई देते हैं।

इस प्रकार अत्यन्त दूर-दूर देशों में शाखा तथा उपशाखारूप अनेक प्राचीन जातियों में भी न्यूनाधिक रूप से भारतीय प्राचीन व्यवहृतियों, अथर्ववेद के समान मान्त्रिक प्रयोग तथा औषधप्रयोग द्वारा चिकित्सा सम्प्रदाय के सूचक अनेक लक्षण मिलते हैं। अनावश्यक विस्तार के डर से इनका केवल संकेतमात्र ही किया है। इन उदाहरणों से भारत तथा अन्य देशों का प्राचीन काल में परिचय, सम्पर्क, व्यवहार तथा विद्याविज्ञान के परस्पर विनिमय का निश्चय होता है।


१. औषध, विरोपण (घाव भरना), औषधोपचार, वैद्य इन सबके लिये एक सामान्य शब्द बेशग् है। तुलना कीजिये— संस्कृत भिषज्-भेषज् : पहलवी में यह शब्द बेशज् रूप में मिलता है। इसीके अत्यधिक विकृत रूप आधुनिक फारसी का बेजिशक शब्द, आरमीनियन भाषा के बेजिश्क (वैद्य) बेज्शकेल (विरोपण-घाव भरना) है। By. L.C. Casartelli, E.R.E. Vol 4, P. 757.
२. प्राचीन इरान के प्रचलित चिकित्सा विज्ञान पर ग्रीकों का बिलकुल भी प्रभाव नहीं है। ईरानियों के अवेस्ता नामक ग्रन्थ में (Bhaesaj) शब्द प्रयुक्त हुआ है जो कि निश्चित रूप में गाथाओं की अपेक्षा ऋग्वेद तथा अथर्ववेद में प्रयुक्त हुए भारतीय शब्द भेषज या भैषज्य से निकला हुआ प्रतीत होता है। इस शब्द का मूल इन्डो-यूरोपियन नहीं है तथा ग्रीक लोग भी इसे प्रयुक्त नहीं करते थे। इस शब्द का ईरानी भाषा में होना इस बात को प्रकट करता है कि ईरानियों ने चिकित्सा विज्ञान ग्रीकों से नहीं, अपितु हिन्दुस्तानियों से ग्रहण किया है। यदि हम यह मान भी लें कि अथर्ववेद तथा अवेस्ता एक ही काल के हैं तो भी यह निःसन्देह है कि ऋग्वेद इन दोनों से प्राचीन है तथा यह शब्द ऋग्वेद में भी पाया जाता है।
३. इसकी टि. सं. उपो. पृ. १०८ में देखें।

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद २८७

प्राचीन भारतयी सभ्यता के अन्य विषयों की तरह आयुर्वेद भी प्राचीन ही है। आध्यात्मिक विचारों तथा बाह्य कलाकौशल आदि में उन्नति के शिखर पर पहुँचा हुआ भारत सबसे मुख्य शरीरयात्रा के लिये उपयोगी चिकित्साविज्ञान में किस प्रकार उदासीन रह सकता था। आयुर्वेदीय संहिताओं में तो इस सृष्टि की उत्पत्ति के साथ ही ब्रह्मा से आयुर्वेद का उद्गम बतलाया गया है। अन्य विद्याओं की तरह वैद्यक विषय भी ऋक्, यजु, साम, तैत्तिरीय तथा अथर्ववेद में विशेषरूप से पाये जाते हैं।

वैदिक काल से ही आयुर्वेद का सन्मान होने से इसे उपवेद नाम दिया गया है। वैदिक काल में अन्य विद्याओं की तरह आयुर्वेद में भी बहुत से विचारशील तथा तत्त्वदर्शी ऋषि हुए हैं। उस समय सैकड़ों वैद्यों, हजारों ओषधियों, अनेक रोगों तथा उनके उपायों के होने का प्रतिपादन पहले ही किया जा चुका है। उसके बाद भी आधुनिक विचारों के अनुसार लगभग तीन हजार वर्ष प्राचीन माने जानेवाले ऐतरेय, शतपथ तथा कौषीतकि आदि ब्राह्मण ग्रन्थों में छान्दोग्य तथा गर्भोपनिषत् में श्रौत एवं गृह्यसूत्रों में और रामायण^१ महाभारत^२ तथा पुराण आदियों में भी अङ्ग-प्रत्यङ्ग, शारीरिक रोग, उसके परिहार के उपाय, ओषधि आदि आयुर्वेद के विषय, उनके इतिहास तथा उपाख्यान आदि का उल्लेख मिलता है। महाभारत^३ के युद्ध में भी स्थान-स्थान पर योद्धाओं के साथ वैद्यों का जाना, सब उपकरणों से युक्त तथा शास्त्रों में पारङ्गत अनेक चिकित्सकों का युद्धशिविरों में उपस्थित होना तथा उनके द्वारा आहत (घायल) रोगियों की चिकित्सा का उल्लेख मिलता है। मत्स्य^४ ने भी इस विषय का निर्देश किया है। रामायण में सुषेण वैद्य की कथा प्रसिद्ध ही है।

कौटिलीय अर्थशास्त्र के युद्ध^५ प्रकरण में शस्त्र, यन्त्र, अगद, स्नेह, वस्त्र तथा हस्तिचिकित्सक और स्त्रीचिकित्सक आदियों के भी सेना के पृष्ठ भाग में होने का निर्देश मिलता है। पुराण-इतिहास आदि में भी यह विषय पर्याप्त मिलता है।

महाभारत में आता है कि गालब ऋषि गुरुदक्षिणा में देने के लिये घोड़ों की प्राप्ति के लिये जब काशीराज दिवोदास के पास पहुंचा तो उसे हिमालय की तलहटी में वायव्यदिशा में मारीच कश्यप का आश्रम बतलाया गया। इस प्रकार दिवोदास के कुछ पूर्व अथवा उसके साथ ही आश्रम बनाकर रहने वाले मारीच कश्यप का उल्लेख, मारीच कश्यप का ऋक्सर्वानुक्रम सूत्र तथा बृहद्देवता में भी उल्लेख है, आत्रेय के समकालीन के रूप में मारीच कश्यप का उल्लेख, वार्योविद का मारीचकश्यप तथा आत्रेय पुनर्वसु के साथ सहभाव, कृष्णात्रेय तथा पुनर्वसु आत्रेय का समानाधिकरण (एक व्यक्तित्व), चिकित्साविज्ञान के प्रवर्तक के रूप में कृष्णात्रेय का महाभारत में निर्देश, आत्रेय के शिष्यरूप में भेड का उल्लेख, भेड के सहभावी तथा आत्रेय पुनर्वसु के शिष्य के रूप में गान्धार के राजा नग्नजित् का उल्लेख, नग्नजित् तथा दारुवाह का एक ही होना, दारुवाह का काश्यप संहिता में निर्देश, गान्धार के राजा नग्नजित् का ऐतरेय में तथा गान्धार के प्राणवित् नग्नजित् तथा उसके पुत्र स्वर्जित् का शतपथ ब्राह्मण में कीर्तन, दिवोदास का कौषीतकिब्राह्मण, कौषीतकि उपनिषत्, काठकसंहिता के ब्राह्मण अंश तथा महाभारत में उल्लेख तथा दिवोदास के पूर्वपुरुष के रूप में धन्वन्तरि का उल्लेख इत्यादि उदाहरणों को दृष्टि में रखकर विचार करने पर प्रतीत होता है कि मारीच कश्यप, पुनर्वसु आत्रेय, भेड, नग्नजित् दारुवाह तथा वार्योविद आदि चिकित्सा शास्त्र के आचार्य, ऐतरेय, कौषीतकि, शतपथ, काठक तथा अन्य ब्राह्मण ग्रन्थों से पूर्व तथा धन्वन्तरि और दिवोदास के समान ही ब्राह्मण ग्रन्थ तथा उपनिषदों के काल में थोड़े बहुत पौर्वापर्य सम्बन्ध के साथ विद्यमान थे, जैसा कि पहले भी निर्देश किया जा चुका है। आत्रेय तथा काश्यप आदि द्वारा भी बहुत से पूर्वाचार्यों के मत तथा नामों का निर्देश मिलता है। इन आत्रेय आदियों द्वारा संहिताओं के निर्माता होने पर भी पूर्वाचार्यों के विप्रकीर्ण विषय भी संगृहीत किये गये प्रतीत होते हैं।

इस प्रकार वैदिक काल से परम्परापूर्वक आया हुआ तथा क्रमशः विकास के द्वारा वृद्धि को प्राप्त हुआ चिकित्सा विज्ञान प्राचीन ग्रन्थों के लुप्त हो जाने के कारण यद्यपि आजकल उपलब्ध नहीं होता है तथापि उपलब्ध आत्रेय, सुश्रुत


१. १-३ की टि. सं. उपो. पृ. १०८-१०९ में देखें।
२. ४-५ की टि. सं. उपो. पृ. १०९ में देखें।

२८८ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

तथा काश्यप आदि के ग्रन्थों में आये हुए विषयों को देखने से यह कहा जा सकता है कि उस समय वह विज्ञान अत्यन्त उन्नत अवस्था में था। कायचिकित्सा (Medicine) के विद्वान् आत्रेय, कश्यप तथा भेड आदि द्वारा भी शल्यक्रिया (Surgery) का निर्देश करने से ज्ञात होता है कि शल्यविद्या भी प्राचीन थी तथा उस समय पृथक् प्रस्थान (विज्ञान) के रूप में प्रसिद्ध थी। इन आत्रेय आदि द्वारा उल्लिखित शालाक्य आदि अन्य ६ विभागों के विषय में भी विचारपूर्ण एवं प्रौढ़ ग्रन्थ होंगे। कालवश ये ग्रन्थ भी लुप्त हो चुके हैं, यह भी खेद का विषय है।

आश्विन, भारद्वाज, जतूकर्ण, पराशर, हारीत, क्षारपाणि, भानुपुत्र, भोज १ तथा कपिलबल आदि आचार्यों के भूततन्त्र के मूल ग्रन्थों के आजकल न मिलने पर भी उनके वचन प्राचीन ताडपत्रीय ज्वरसमुच्चय में तथा इनके और इनके अतिरिक्त अन्य भी कुछ आचार्यों के वचन बाद के तन्त्रसार, चरक की व्याख्याओं तथा निबन्धग्रन्थों में उद्धृत मिलते हैं। इनसे स्पष्ट ज्ञात होता है कि उस समय तक भी उन आचार्यों के ग्रन्थ उपलब्ध थे तथा उनका परिशीलन भी किया जाता था।

प्राचीन आत्रेय, कश्यप आदि, काम्पिल्य तथा गङ्गाद्वार आदि में तथा भिन्न-भिन्न स्थानों में रहने वाले आचार्य उन-उन स्थानों पर अपने शिष्य सम्प्रदाय में उपदेश परम्परा द्वारा ही केवल अपने विचारों को प्रकट नहीं करते थे अपितु जिसप्रकार आजकल के वैद्य भिन्न-भिन्न संस्थाओं तथा विद्यापीठों के प्रतिनिधि रूप में भिन्न-भिन्न संस्थाओं तथा विद्यापीठों के प्रतिनिधि रूप में भिन्न-भिन्न स्थानों में एकत्र होकर उसे सम्मेलन का रूप देकर उनमें नवीन एवं प्राचीन विषयों के सम्बन्ध में विचार करते हैं उसी प्रकार प्राचीन काल में भी समय-समय पर भिन्न-भिन्न देशों के तत्कालीन विद्वान् एवं प्रसिद्ध आचार्य भिन्न-भिन्न २ स्थानों में एकत्र हो कर तथा परिषत् की स्थापना करके परस्पर विचार विमर्श किया करते थे। इस प्रकार विमर्श के बाद कसौटी पर कसे हुए उज्ज्वल रत्नों के समान वे सिद्धान्त, नवीन-नवीन विचार तथा उनके अभिप्राय आदि उनकी संहिताओं में स्थान पाते थे।

पाणिनि द्वारा भी 'गर्गादिभ्यो यञ्' (४-१-१०५) सूत्र के गर्गादि गण में जतूकर्ण, पराशर, अग्निवेश आदि शब्दों का उल्लेख किया होने से, 'कथादिभ्यष्ठक्' (४-४-२) सूत्र के कथादि गण में आयुर्वेद शब्द से 'साधु' अर्थ में 'आयुर्वेदिक' पद को सिद्ध किया होने से प्रतीत होता है कि उस समय भी आयुर्वेद विद्या उन्नत अवस्था में थी तथा उस विद्या के कुशल विद्वान् भी बहुत से थे। 'मन्त्रायुर्वेद प्रामाण्यवच्चतत्प्रामाण्यमाप्तप्रामाण्यात्' । (२-१-६७) इस सूत्र द्वारा सूत्रकार गौतम ने जिस प्रकार उन-उन ओषधियों के उपयोग तथा उपदेश के अनुसार उन-उन रोगों की निवृत्ति से आयुर्वेद तथा विषभूत अशनि (बिजली) के प्रतिषेध के लिये मन्त्रों के फलों को देखकर उनकी प्रामाणिकता को स्वीकार किया है उसी प्रकार सब वेदनाओं के लिये आयुर्वेद को प्रामाणिक मानकर उसकी व्यवस्था करने से इन प्राचीन आचार्यों के समय भी आयुर्वेद विद्या का प्रचार, उसका सन्मान तथा प्रामाणिकता ज्ञात होती है। न्यायमञ्जरी ३ के रचयिता जयन्तभट्ट ने भी इस विषय में बहुत कुछ लिखा है।

महावग्ग आदि पालीग्रन्थों में कालाञ्जन, रसाञ्जन, स्रोतोञ्जन तथा गैरिक आदि ओषधियों, भगन्दर आदि रोगों, त्रिदोष, स्वेदन, बस्तिकर्म आदि बहुत से भारतीय आयुर्वेदिक विषयों के उन्हीं शब्दों में मिलने से तथा जीवक के चिकित्सा वृत्तान्त से बुद्ध के समय (६०० ईस्वी पूर्व) भी आयुर्वेद का प्रचार स्पष्ट प्रकट होता है।


१. यह भोज धारानगरी का राजा नहीं है अपितु सुश्रुत का समकालीन प्राचीन आचार्य है।
२. हिमालय के पार्श्व, चैत्ररथ वन, जनपद मण्डल, पाञ्चाल क्षेत्र, काम्पिल्य की राजधानी तथा पञ्चगङ्गा नामक स्थानों पर आयुर्वेदीय विषयों पर विचार करने के लिये महर्षियों के एकत्र होने का चरक संहिता में स्थान-स्थान पर उल्लेख मिलता है। विमानस्थान में परिषदों का निर्देश भी है। काश्यपसंहिता में भी जातिसूत्रीय अध्याय में 'इति परिषद् (पृ. ७९) भूयांस (पृ. १५२) इत्यादि द्वारा परिषत् तथा विद्वानों के समवाय का उल्लेख मिलता है।
३. इसकी टि. सं. उपो. पृ. ११० में देखें।

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद

२८९

महावग्ग में आये हुए जीवक के चरित्र का अनुसन्धान करने पर गुरु द्वारा ओषधियों की आलोचना करने के लिये नियुक्त किये गये जीवक द्वारा एक भी अनुपयोगी अषोधि के प्राप्त न कर सकने के उल्लेख तथा भेषज प्रयोग द्वारा अनेक तीव्र रोगों की चिकित्सा का इतिवृत्त मिलने से उसका कायचिकित्सा में तथा अन्त्रभेदन कपालभेदन आदि द्वारा चिकित्सा का उल्लेख मिलने से शल्यक्रिया में भी इसके असाधारण ज्ञान का परिचय मिलता है। महावग्ग, तिब्बतीय कथाओं तथा जातकों में उसके द्वारा बुद्ध तथा तत्कालीन राजाओं की चिकित्सा का निर्देश होने से उसका बुद्ध सामयिक होना तथा उन्हीं लेखों के अनुसार उसका तक्षशिला में अध्ययन का भी निश्चय होता है। परन्तु महावग के अनुसार उसका किसी प्रसिद्ध आचार्य द्वारा ही विद्याध्ययन का उल्लेख मिलता है। कुछ लोग कहते हैं कि तिब्बतीय गाथाओं (Tibetan Tales P. 94) के अनुसार आत्रेय द्वारा उसका विद्याध्ययन मिलता है। इस प्रकार वास्तविकता का निश्चय न कर सकने के कारण यह नहीं कहा जा सकता कि यह आत्रेय ही चरक संहिता का मूल आचार्य पुनर्वसु आत्रेय है। चरकसंहिता के अनुसार भी उस समय पुनर्वसु आत्रेय, भिक्षुरात्रेय तथा कृष्णात्रेय आदि तीन पृथक् आत्रेयों का वैद्यक विद्या के आचार्य के रूप में ज्ञान होता है। वस्तुतः आत्रेय केवल गोत्रनाम ही है। उस गोत्र में उत्पन्न हुए अनेक व्यक्ति पूर्वापर सम्बन्ध से आत्रेय नाम से कहे जा सकते हैं। जीवक के आचार्यरूप में मिलने वाला आत्रेय इनमें कौनसा है, इसका निश्चय न होने से केवल आत्रेय शब्द की समानता से इस पुनर्वसु आत्रेय को ही जीवक का गुरु कहना कठिन है। आत्रेय द्वारा त्रिस्त्रेषणीयाध्याय में तीन प्रकार की ओषधियों के वर्णन में 'शस्त्रप्रणिधानं पुनश्छेदनभेदनव्यधनदारणलेखनोत्पाटनप्रच्छन्नसीवनैषण-क्षारजलौकसश्च' (पृ. ५७८) द्वारा शल्यचिकित्सा का केवल नाममात्र उल्लेख किया है तथा वह भी उस अध्याय के विषय के अन्त में कृष्णात्रेय के नाम से दिये होने से कृष्णात्रेय का ही मत प्रतीत होता है। काश्यपसंहिता में 'परतन्त्रस्य समयम्' द्वारा शल्यविद्या का परतन्त्र के रूप में उल्लेख होने के समान आत्रेय ने भी 'धान्वन्तरीयाणाम्' तथा 'एके' इत्यादि शब्दों द्वारा धन्वन्तरि सम्प्रदाय का निर्देश किया है। चिकित्सा स्थान के द्विव्रणीय अध्याय में शल्यविद्या द्वारा उपचारों का भी निर्देश है। परन्तु वह निर्देश पीछे से दृढ़बल द्वारा पूरित अंश में ही मिलता है। टीकाकारों के विभिन्न मतों के द्वारा उस अंश के आत्रेय अथवा अग्निवेशीय होने का संवाद मिलने पर भी उसी अध्याय में 'इति षड्विधमुद्दिष्टं शस्त्रकर्ममनीषिभिः' (श्लोक ६१) तथा 'तेषां चिकित्सा निर्दिष्टा यथास्वं स्वे चिकित्सिते' (श्लोक ११९) इत्यादि वचनों के मिलने से इसका प्रस्थानान्तरीय तथा परकीय सम्प्रदाय के रूप में निर्देश किया गया है। उससे पूर्व अर्शचिकित्सा के प्रकरण अ. १२) में उपचारार्थक नाना प्रकार की ओषधियों का प्रथम निर्देश करके निम्न श्लोक द्वारा शस्त्र क्षार तथा दाह (Canterisation) प्रक्रिया को दूसरे आचार्यों के मत के रूप में दिया है तथा अल्प ज्ञान के कारण हानि की सम्भावना होने से पूर्णज्ञान की आवश्यकता दिखलाकर इस विषय में आत्रेयाचार्य ने अपने को तटस्थ ही रखा है—

तत्राहुरेके शस्त्रेण कर्तनं हितमर्शसाम् । दाहं क्षारेण चाप्येके दाहमेके तथाग्निना ।।
अस्येतद्भूरितन्त्रेण धीमता दृष्टकर्मणा । क्रियते त्रिविधं कर्म भ्रंशस्तत्र सुदारुणः ।।
(चि. अ. १२ श्लोक ३३)

सुश्रुतसंहिता में आठों प्रस्थानों में से किस विषय में उपदेश करूं, दिवोदास की इस उक्ति के समान आत्रेय पुनर्वसु की इस प्रकार की किसी उक्ति के न मिलने से, आत्रेयसंहिता में विषतन्त्र आदि अन्य विषयों का प्रवेश होने पर भी शल्यविद्या के विषय में उपदेश न मिलने से, आत्रेय के छओं शिष्यों के कायचिकित्सा विषयक ग्रन्थों के ही निर्माण करने से, तथा शल्यचिकित्सा के विषय में उसके किसी भी शिष्य का उल्लेख न मिलने से आजकल कायचिकित्सा तथा शस्त्रचिकित्सा में असाधारण योग्यता वाले चिकित्सकों (Physician and Surgeons) की पृथक् प्रसिद्धि के समान उस समय पुनर्वसु आत्रेय के कायचिकित्सा के विषय में ही असाधारण पाण्डित्य तथा आचार्यभाव की प्रतीति होती है। महावग्ग में निर्दिष्ट जीवक की तो कायचिकित्सा के समान शस्त्रचिकित्सा में भी असाधारण विद्वत्ता का परिचय मिलता है। यदि यह जीवक पुनर्वसु आत्रेय का शिष्य होता तो उस आत्रेय के अग्निवेश आदि अन्य छओं शिष्यों द्वारा इस

२९० काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

असाधारण योग्यता वाले अपने सहपाठी का नामोल्लेख अवश्य होना चाहिये था। आत्रेय पुनर्वसु से पूर्व अत्रि परम्परा वाले किसी अन्य आत्रेय का जीवक शिष्य हो, यह कल्पना भी नहीं की जा सकती। क्योंकि उस अवस्था में चरकसंहिता के उपक्रम तथा मध्य में जहा प्राचीन एवं प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्यों का निर्देश किया है वह इतने प्रसिद्ध तथा आयुर्वेद के विद्वान् जीवक का नाम क्यों नहीं दिया गया है। यदि आत्रेय पुनर्वसु को बुद्धकालीन जीवक के गुरु आत्रेय से भी अर्वाचीन माना जाय तो वायोर्विद, वामक आदि काशीनरेश तथा वैदेह निमि के समकालीन वर्णन करते हुए आत्रेय पुनर्वसु ने जातक के अनुसार वैद्यक का अध्ययन करनेवाले काशीपति ब्रह्मदत्त के नाम का भी उल्लेख क्यों नहीं किया है? उसके समकालीन कश्यप ने भी इसका नाम क्यों नहीं दिया? अग्निवेश के आचार्य आत्रेय का आत्रेय पुनर्वसु तथा काम्पिल्य निवासी के रूप में निर्देश मिलता है। बुद्धसामयिक जीवक के आचार्य आत्रेय का तक्षशिला में निर्देश मिलता है। काम्पिल्य वैदिककाल से प्रसिद्ध है तथा तक्षशिला की प्रसिद्धि तो पीछे हुई है, जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है। यदि आत्रेय पुनर्वसु को अर्वाचीन माना जाय तो इतने प्रसिद्ध तक्षशिला तथा पाटलिपुत्र का उसने निर्देश क्यों नहीं किया। इस प्रकार आत्रेय पुनर्वसु का काल अर्वाचीन नहीं हो सकता है। संभवतः इसके बाद तक्षशिला में वसिष्ठ आदि शब्दों की तरह आत्रेय गोत्रवाला कायचिकित्सा तथा शल्यचिकित्सा दोनों का विद्वान् कोई अन्य ही व्यक्ति हो। उसी आत्रेय से ही बुद्धकालीन जीवक ने संभवतः विद्याध्ययन किया हो। इसलिये केवल आत्रेय शब्द मात्र को ही लेकर आत्रेय पुनर्वसु को जीवक का गुरु सिद्ध करना उचित नहीं है। इन सब बातों का पहले भी निर्देश किया गया है। वृद्धजीवक तथा जीवक नाम से पृथक्-पृथक् प्रसिद्धि होना भी दोनों के भेद तथा पूर्वापर भावको प्रकट करता है। इस प्रकार सब बातों पर विचार करने पर तिब्बतीय गाथाओं में निर्दिष्ट आत्रेय भी पुनर्वसु आत्रेय से भिन्न तथा पश्चात् का प्रतीत होता है।

यदि पूर्वोक्त विवरण के आधार पर इस तन्त्र के आचार्य वृद्धजीवक और महावग्ग आदि बौद्ध ग्रन्थों में निर्दिष्ट प्रसिद्ध वैद्य जीवक के जन्मस्थान, गुरुकुल (शिक्षास्थान) तथा चिकित्सा के इतिवृत्तों में परस्पर विपरीत संवादों के मिलने पर भी विशेष दृष्टियों से लिखे गये इतिहासों में जो इससे विपरीत उल्लेख मिलता है वह संभवतः प्रमेय अंश मात्र को लेकर ही लिखा गया है। महावग्ग में उसके पूर्व चरित्र के अनुसार उसका कुमारभृत्य नाम उचित होने पर भी कुमारभच्चो इस विशेषण से तथा राजकुमार अभय द्वारा पालन किये जाने का निर्देश होने से उसकी सङ्गति नहीं बैठती। पालीग्रन्थों के अनुसार उसका कौमारभृत्य के ज्ञाता के रूप में ही निर्देश है। पूर्व सम्प्रदायों के अनुसार कुमारभृत्य शब्द से बालचिकित्सा का ही बोध होता है। कालिदास¹ ने भी इसी अर्थ में इस शब्द का प्रयोग किया है। इतने प्रसिद्ध उस वैद्य का बालचिकित्सा का उल्लेख न होने पर भी, उस विषय में ज्ञान हो सकता है। प्राचीन इतिहासों में कहीं-कहीं नैसगिक विषयों के उपस्थित होने पर किसी दैवीय शक्ति अथवा किसी कौतुक (Misrcle) का स्थान-स्थान पर उल्लेख मिलता है। इसका अर्न्तदृष्टि से मनन करने पर वह रहस्य किसी दूसरे रूप में प्रतीत होता है। इस ग्रन्थ में निर्दिष्ट पांच वर्ष वाले जीवक के गङ्गा के कुण्ड में डुबकी लगाकर क्षणभर में वलिपुलित (झुर्रियों एवं सफेद बालों से) युक्त होकर वृद्धभावको प्राप्त करने में कुछ कौतुक है। बौद्ध ग्रन्थोक्त जीवक का भी उत्पत्ति संबन्धी बालवृत्तान्त असाधारण है। इस प्रकार दोनों में कुछ बालरहस्य विद्यमान है। पञ्चनद, गान्धार आदि पश्चिम विभाग में अनेक आचार्यों द्वारा वैद्यक विद्या की की वृद्धि, वैद्यक के ग्रन्थों के बनाने वालों के आचार्य के रूप में आत्रेय का उल्लेख तथा महावग्ग में आत्रेय के नाम का उल्लेख न होने पर भी तिब्बतीय गाथाओं में तक्षशिला में जीवक का आत्रेय द्वारा वैद्यविद्या के ग्रहण का उल्लेख मिलता है। चरकसंहिता में आत्रेय द्वारा मारिचि कश्यप का उल्लेख होने पर भी प्रसिद्ध जीवक का उल्लेख न होने से संहिताकार मारीचकश्यप की अपेक्षा जीवक बाद का प्रतीत होता है। वृद्धजीवकीय ग्रन्थ में प्राचीन कश्यप के साथ जीव के प्रश्नों तथा प्रतिप्रश्नों का निर्देश भी अपने ग्रन्थ की मौलिकता का प्रदर्शन करने के अभिप्राय से ही प्रतीत होती है। इस अवस्था में उसकी लेखनी द्वारा भी उस समय के उत्सर्पिणी, अवसर्पिणी, निर्ग्रन्थ आदि लोकप्रसिद्ध शब्दों का प्रवेश संभव है। इस प्रकार


१. इसकी टि. संस्कृत उपो. पृ. १११ में देखें।

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद २९१

स्थालीपुलाक न्याय¹ से नाम तथा देश की समानता मात्र से जबरदस्ती इस आत्रेय को भी वही माना जाय तथा वृद्धजीवक को भी बौद्ध ग्रन्थोक्त जीवक ही माना जाय तो भी आत्रेय तथा जीवक का समय बुद्धकालीन सिद्ध होता है, न कि उसके बाद का इस प्रकार भी ये २६०० वर्ष से अर्वाचीन सिद्ध नहीं होते हैं।

बुद्ध सामयिक जीवक भी शल्यप्रक्रिया तथा अनेक प्रकार के असाधारण औषधप्रयोगों से प्रसिद्धि पाने के कारण उस समय दोनों प्रस्थानों में (शल्य तथा कायचिकित्सा विभाग) विशेषरूप से प्रसिद्ध था। उस समय अच्छे गुरुओं के कारण अध्ययन तथा अध्यापन की प्रणाली गौरवयुक्त होने के कारण अन्य भी सैकड़ों व्यक्तियों के आयुर्वेद के विज्ञान कायचिकित्सा तथा शास्त्रचिकित्सा दोनों में पूर्ण यौवन पर पहुंचा हुआ था।

आत्रेय के शिष्यरूप में उल्लेख होने से जीवक ने, उसके वर्णन में आये हुए उसके क्रिया कौशल तथा उसके परिणामों को दृष्टि में रखते हुए प्रतीत होता है कि कायचिकित्सा के ज्ञान के लिये चरकसंहिता की प्राचीन अप्रतिसंस्कृत अवस्थावाली आत्रेयसंहिता का तथा शल्यप्रस्थान के ज्ञान के लिये आत्रेयसंहिता में भी सम्मानपूर्वक धन्वन्तरि का उल्लेख होने से प्राचीनकाल में असाधारण रूप से प्रसिद्ध सुश्रुतसंहिता अथवा उसकी पूर्व अवस्थारूप धन्वन्तरि संहिता का ही अध्ययन किया था। यह जीवक वही हो, चाहे दूसरा हो, उसने बालतन्त्र के ज्ञान के लिये भी उस समय प्रसिद्ध काश्यपसंहिता का ही अध्ययन किया प्रतीत होता है। इनके साथ ही उससमय परम्परागत आश्विन, भारद्वाज आदि की उपलब्ध संहिताओं को भी उसने विशेषज्ञान के लिये संभवतः देख लिया हो। उस समय उपस्थित इन आर्ष ग्रन्थों की और प्राचीन काल में प्रसिद्ध तथा इतिहास में भी मिलने वाले आत्रेय आदि आचार्यों को छोड़कर अनुपस्थित विदेशी आचार्यों द्वारा अध्ययन की कल्पना करना सगत प्रतीत नहीं होता। यदि ऐसा होता तो आत्रेय का उल्लेख करनेवाले तिब्बतीय गाथाओं तथा जातक आदि ग्रन्थों में इस आशय का निर्देश भी अवश्य होता।

प्राचीन काल से ही भिन्न-भिन्न विद्याओं के सम्प्रदायों द्वारा उन्नत भारतीय पश्चिम विभाग में तक्षशिला के आसपास का प्रदेश बुद्धकाल से पूर्व पाणिनि, व्याडि सदृश अन्य भी सैकड़ों वेद वेदाङ्गों तथा आयुर्वेद के पण्डितों द्वारा प्रतिष्ठित था। इस विषय में राइस डेविड नामक विद्वान् का मत भारती नामक मासिक पत्रिका (वर्ष ४८ पृ. ७०४) में दिया हुआ है कि तक्षशिला विश्वविद्यालय में आयुर्वेद, धनुर्वेद गान्धर्व विद्या, अर्थशास्त्र, रसायन, धर्मशास्त्र आदि बहुत सी विद्याओं का अध्ययन तथा अध्यापन होता था। आयुर्वेद शास्त्र का विशेष रूप से अध्ययन होता था। उस विश्वविद्यालय में बेबिलोनियन, मिशर, फिनिशियन, सीरियन, अरब तथा चीन देश के भी बहुत से पण्डित वैद्यक की शिक्षा के सबन्ध में एकत्रित होते थे। इस प्रकार तक्षशिला की महिमा का वर्णन किया है। किन्तु उपर्युक्त वर्णन करते हुए उसने जे यह लिखा है कि उस समय ग्रीक लोग भी आयुर्वेद की चिकित्सा के लिये तक्षशिला में आते थे तथा वहीं जाकर जीवक ने भी आयुर्वेद शास्त्र का अध्ययन किया था। यह संभवतः बाद में बौद्ध काल के प्रसार के समय को दृष्टि में रखते हुए लिखा गया है। जातक ग्रन्थों में भी तक्षशिला विश्वविद्यालय में भारत के भिन्न-भिन्न प्रदेशों से आये हुए विद्यार्थियों का भारतीय अध्यायों द्वारा भारतीय पूर्व-सम्प्रदाय के स्मृति, आयुर्वेद, धनुर्वेद, अर्थशास्त्र आदि ग्रन्थों के ही अध्ययन का उल्लेख मिलता है। आत्रेय द्वारा जीवक के अध्ययन का काल प्राचीन है। इस प्रकार जीवक के अध्ययन संबन्धी विषयों तथा बाद के बौद्ध सामयिक विषयों को परस्पर एक सूत्र में मिला देने से भ्रम उत्पन्न हो गया है। महावग्ग में निर्दिष्ट जीवक के अध्ययन के समय मगध में भी बौद्ध धर्म की प्रारंभिक अवस्था उत्पन्न हो गई थी। बुद्ध के इतिवृत्त के द्वारा


१. स्थालीपुलाकन्याय—हाडी में एक चावल को पका हुआ देखकर शेष के पकने का भी जिस प्रकार अनुमान कर लिया जाता है उसी प्रकार किसी वस्तु के एक अंश को देखकर जब शेष का अनुमान कर लिया जाता है तब यह व्यवहृत होता है। (अनुवादक)

२९२काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

भी उस समय मगध, साकेत, कपिलवस्तु आदि आसपास के प्रदेशों में ही उसके प्रभाव की प्रतीति होती है। मज्झभुनिकाय आदि पालीत्रिपिटक ग्रन्थों का अनुसन्धान करने पर यमुना के पश्चिम विभाग में बुद्ध के जाने तथा उसके धर्मप्रचार का उल्लेख नहीं मिलता है। तक्षशिला के वर्णन करने वाले महावग्ग में भी उस प्रदेश में बौद्धधर्म के प्रभाव का निर्देश नहीं है। अलेक्जेण्डर (सिकन्दर ३२६ ईस्वी पूर्व) के आगमन के समय भी अन्य किसी राजा द्वारा अधिष्ठित तक्षशिला में बौद्धधर्म का प्रभाव प्रतीत नहीं होता है। बाद में अशोक के समय (ईस्वी पूर्व २६२ से २३२) अथवा मिलिन्दर द्वारा बौद्धधर्म के ग्रहण के बाद बौद्धधर्म का प्रचार होने से तक्षशिला विश्वविद्यालय में भी उसका प्रभाव आ सकता है। यदि ग्रीक वैद्यों का वहां आना हुआ हो तो वह बाद में बौद्धधर्म के प्रचार के समय ही संभव हो सकता है। बुद्ध सामयिक जीवक के अध्ययन के समय तो ग्रीक वैद्यक के पिता हिपोक्रिटस (Hippocrates) का जन्म भी नहीं हुआ था इसलिये उसका आना संभव ही नहीं है। तथा न उसके बाद के अन्य लोगों का वहां अध्यापक होना संभव है। उस समय ग्रीक वैद्यक के अध्ययन के लिये भारतीयों का उनके देश में जाने का तथा यहां भारत में आकर भारतीय वैद्यक में प्रवीण होकर किसी ग्रीक वैद्य का भारत में अध्यापक होने का वर्णन भारत तथा ग्रीक किसी भी देश के इतिहास में नहीं मिलता है। भारत में राजदूत बनकर आये हुए स्वयं वैद्य मेगस्थनीज (Megasthenes) द्वारा भी ग्रीक वैद्यों का भारत में अध्यापक होने तथा प्रभाव का उल्लेख नहीं किया गया है अपितु इसके विपरीत चन्द्रगुप्त के राज्य में रहने वाले विदेशियों की चिकित्सा भी ¹भारतीय वैद्यों द्वारा किये जाने का उल्लेख किया है। इस प्रकार स्पष्ट प्रतीत होता है कि भारत में चिकित्सा विज्ञान भारतीयों के ही हाथ में था। इसमें विदेशियों का नाम मात्र भी प्रभाव नहीं था।

हिपोक्रिटस संबन्धी विचार

पाश्चात्य ग्रीक वैद्यक में प्रधान आचार्य के रूप में हिपोक्रिटस का निर्देश मिलता है। उसका जन्म कास² (cos) नामक स्थान में ४६० ईस्वी पूर्व अथवा दूसरे मत से ४५० ईस्वी पूर्व में हुआ था। इसने अपने पिता (Heraclides) तथा (Herodicus) से विद्याग्रहण की थी। विद्याध्ययन के लिये दूर विदेशों में भी वह गया था। ८५ से ११० वर्ष की अवस्था में उसके जीवन काल के विषय में अनेक मतभेद दिखाई देते हैं। ³प्लेटो (Plato ई. पू. ४२८-३४८) नामक विद्वान् ने हिपोक्रिटस के भैषज्य विद्या के अध्यापन की वृत्ति का उल्लेख प्रोटागोरस (Protagorus) ग्रन्थ तथा दर्शन विषय फेड्रस (Phaedrus) ग्रन्थ में दो बार किया है। टिमियस (Timaeus) नामक इन्द्रियविज्ञान विषयक ग्रन्थ


१. विदेशियों के लिये भी ऐसे भारतीय अधिकारियों की नियुक्ति की जाती थी जिनकी ड्यूटी पर देखना होता था कि कोई विदेशी बीमार न हो जाय। यदि उनमें से कोई बीमार हो जाता था तो वे अधिकारी उसकी चिकित्सा के लिये चिकित्सक को भेज देते थे तथा अन्य प्रकार से भी उसकी देखभाल करते थे।
(M'crindlis Megasthenes and Arrian P. 42)
२. Suidas, (सुइदास), Tzetzes (जोलजस) तथा Soranus (सोरानस्) लेखकों द्वारा लिखित हिपोक्रिटस के प्राचीन जीवन चरित्रों से ज्ञात होता है कि हिपोक्रिटस कास (cos) नामक स्थान में ४६० ईस्वी पूर्व में उत्पन्न हुआ था।
(Hippocrates Vol I P. XLII)
३. पूर्व ग्रन्थ (Protagorus) से हमें ज्ञात होता है कि हिपोक्रिटस (Cos) देश का रहने वाला एवं (Asclepiad) था तथा उसका व्यवसाय चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को पढ़ाना था। इस ग्रन्थ (Protagorus) से हमें इसके अतिरिक्त कुछ विशेष ज्ञात नहीं होता कि वह हिपोक्रिटस फीस (शुल्क) लेकर विद्यार्थियों को पढ़ाता था।
(Plato's Protagorus 311 B. C.)
(Hippocrates Vol I P. XXXIII)
(See also Plato's Phaedrus. Ibid Vol I P. XLIII)

उपोद्घात का हिन्दी अनुवाद २९३

में उसने इसके नाम का उल्लेख नहीं किया है। अपने नैतिक ग्रन्थ में अरिष्टाटल १ (Aristotle ई. पू. ३८४-३२२) नामक विद्वान् ने इसके नाम का केवल एक बार ही उल्लेख किया है। इसके द्वारा हिपोक्रिटस के भेषज्यविद्या के अध्यापन की वृत्ति करने का समर्थन होता है। ग्रीक इतिहास लेखक हिरोडोटस (Herodotus ई. पू. ४८४-४२५) द्वारा पाथागोरस आदि विद्वानों का उल्लेख किया जाने पर भी अपनी पिछली अवस्था में विद्यमान हिपोक्रिटस का वर्णन न करने से प्रतीत होता है कि उस समय तक इसकी इतनी प्रसिद्धि नहीं थी। कास नामक स्थान के पूर्व इतिहास के अन्वेषक २हरजोग (Herzog) नामक विद्वान् को भी कास के बहुत से लेखों में भी इसके विषय में कुछ विशेष उपलब्ध नहीं हुआ है। अन्य प्राचीन ग्रन्थों में भी इसके विषय में विशेष निर्देश नहीं मिलता है।

Galen ३ (C. ई. प. १३०-२००) का मत है कि ईस्वी पूर्व ४२७ से ४०० समय से पहले ही इसने अपने ग्रन्थ का संपादन किया था। तथा Littre ४ का मत ईस्वी पूर्व ४३० से ४२० तक का है। छान्दोग्य, व्याकरण तथा लेखशैली का अनुसन्धान करने पर किसी ५ का मत है कि अलेक्जेण्डर के बाद ईस्वी पूर्व ३०० वर्ष में हिपोक्रिटस के ग्रन्थ की रचना हुई थी। उसके नाम से बहुत से ग्रन्थ उपलब्ध होते हैं। इसमें परस्पर विरोध तथा लेखशैली की भिन्नता दिखाई देने से ६थ्रेमर (E Thramer) का मत है कि ये सब ग्रन्थ हिपोक्रिटस के ही हैं-यह पूर्ण विश्वास के साथ नहीं कहा जा सकता। ७ड्रेपर (Draper) का मत है कि इन ग्रन्थों में कुछ हिपोक्रिटस के होने पर भी सब उसके नहीं हैं अपितु बहुत से ग्रन्थ उसके किसी वंशवाले, उसके शिष्य अथवा उसके किसी अनुयायी द्वारा लिखे गये प्रतीत होते हैं। पी. सी. राय तथा अन्य भी विद्वानों की ऐसी ही राय है। हिपोक्रिटस से प्राचीन डेमोकेडिस ८के ग्रन्थों का भी हिपोक्रिटस


१. अरिष्टाटल के ग्रन्थों से हमें ज्ञात होता है कि हिपोक्रिटस पहले से ही महान् हिपोक्रिटस (The Great Hippocretes) कहलाता था। (Ibid Vol I P. XLIV)
२. कास (cos) में किये गये Herozog के अथक अन्वेषणों से भी हिपोक्रिटस के विषय में किसी तथ्य का ज्ञान नहीं होता है। (E. R. E. Vol VI P. 544. E. Thramer.)
३. ग्रन्थों की शैली कई बार उसके काल निर्णय का अभ्रान्त साधन होती हैं, कई बार नहीं भी होती है। अलंकार शास्त्र का वशवर्ती होना इसी प्रकार की पहचान है। यह जिन ग्रन्थों में पाया जाता है वे प्रायः ४२७ ई. पू. से पुराने नहीं होते और न ४०० ई. पू. पीछे के होते हैं क्योंकि इसी समय से एटिक व्याख्याताओं के प्रभाव से इस शैली में परिवर्तन प्रारम्भ हो गया था। (Hippocrates vol I Introduction PXXXII)
४. इन सब प्रमाणों से उसका काल ४३०-४२० ई. पू. ठहरता है और यह सिद्ध होता है कि लेखक या तो स्वय हिपोक्रेटस था या उसी वैद्यकप्रस्थान (School) का अनुयायी और उसका समकालीन दूसरा ही कोई योग्य विद्वान् था। (Hippocrates Vol I P. V.)
५. कुछ अंशों में व्याकरण और शब्दरचना सबसे अधिक निश्चित प्रमाण हैं। यदि निषेधवाची Un उपसर्ग के स्थान पर On. का प्रयोग हो तो यह निश्चित रूप से उत्तर सिकन्दरिया (जिसका संस्थापक सिकन्दर महान् था) काल का निश्चित चिह्न है। ३०० ई. पू. के. परवर्ती लेखों की एक अन्य सूक्ष्म विशेषता अस्वाभाविक शब्दाडम्बर और अभिव्यक्ति की वक्रता है जो उतनी ही असंदिग्ध है जितनी कि यह अनुभवातीत है। हिपोक्रिटस की कुछ रचनाएं यह विशेषता स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करती हैं। (Hippocrates Vol I Introduction P. 32).
६. Corpus Hippokr में लगभग ७० से अधिक लेख हैं परन्तु उनमें से किसी को भी पूर्णनिश्चय के साथ हिपोक्रिटस का नहीं कहा जा सकता। तथा उनमें से कुछ तो निश्चित ही हिपोक्रिटस के नहीं है। (E. R. E. Vol VI P. 543. E. Thramer)
७. उन ग्रन्थों में से बहुत से निःसन्देह उसके परिवार के किसी व्यक्ति अनुयायियों अथवा शिष्यों द्वारा लिखे गये हैं-जो कि उसकी रचना माने जाते हैं। (Draper-P. C. Ray. History of Hindu Chemistry Vol I P. XVIII)
८. परन्तु हिपोक्रिटस के जन्म से पूर्व ही डेमोकेडिस नामक विद्वान् की मृत्यु हो चुकी थी जिसके समय में बहुत से मुख्य लेख तैयार हुए थे जिनका कि यहां अनुवाद किया गया था। (Hippocrates Vol III P. XVI)

२९४काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम्

के ग्रन्थों में समावेश हुआ-हुआ मिलता है। इनमें से एफारिज नामक ग्रन्थ डाइक्ल्सि नामक विद्वान् द्वारा, आर्टीक्युलेशन नामक ग्रन्थ टेरियस विद्वान् द्वारा तथा दो तीन अन्य ग्रन्थ मेनन नामक विद्वान् द्वारा पहले से ज्ञात थे। नेचर ऑफ मैन नामक ग्रन्थ अरिष्टाटल¹ विद्वान् द्वारा ज्ञात था तथा वह भी उस ग्रन्थ को पालिवस का जानता था। यह निश्चय से नहीं कहा जा सकता कि अमुक ग्रन्थ हिपोक्रिटस की अपनी रचना है। ऐसा कोई भी ग्रन्थ नहीं मिलता है जिसे चिकित्सा विज्ञान के पिता हिपोक्रिटस की अपनी रचना कहा जा सके। उसके नाम से मिलने वाले ग्रन्थों का यदि संग्रह किया जाय तो सैकड़ों ग्रन्थ एकत्र हो सकते हैं जिनमें परस्पर विभिन्न तथा विरुद्ध विचार मिलते हैं। यह विभिन्न सम्प्रदाय वाले तथा ग्रीस देश के विभिन्न स्थान एवं विभिन्न काल वाले विद्वानों द्वारा लिखे गये अनेक ग्रन्थों का संग्रह प्रतीत होता है जिनका² समय छठी शताब्दी तक भी मिलता है। 'इनसाइक्लोपिडिया ब्रिटेनिका' में लिखा है कि रोमदेश में तृतीय ³शताब्दी ईस्वी पश्चात् तक के लिखे हुए कुछ ग्रन्थों का भी इसमें समावेश है। हिपोक्रिटस को महान् का पद दिया गया है। विलामाविज⁴ (Wilamowitz) का मत है कि बिना ग्रन्थ निर्माण के ही इसका नाम प्रचलित है। हिपोक्रिटसीय ग्रन्थों के अनुवाद की भूमिका⁵ में लिखा है कि अरिष्टाटल से पूर्व के कार्पस (Corpus) नामक ग्रन्थों के संग्रह में हिपोक्रिटस के लेख के न मिलने से प्रतीत होता है कि हिपीक्रिटस के नाम से प्रसिद्ध ग्रन्थों का लेखक हिपोक्रिटस नहीं है अपि तु पालिबस (Polybus) नामक अन्य ही विद्वान् है। पाश्चात्त्य विद्वानों की सम्मति है कि प्राचीन ग्रन्थों में भी समय प्रभाव से पाठविशेष, आवापोद्वाप प्रक्रिया द्वारा संस्करण तथा परिवर्धन आदि द्वारा बहुत से विकार उत्पन्न हो चुके हैं। हिपोक्रिटस के नाम से जो सैकड़ों ग्रन्थ प्रसिद्ध हैं वे प्रायः छोटे-छोटे तथा एक-एक विषय का वर्णन करने वाले हैं। ईस्वी पश्चात् १३०-२०० समय में ग्यालन (Galen) नामक विद्वान् ने हिपोक्रिटस के नाम से प्रसिद्ध कुछ ग्रन्थों का विवरण दिया है। उसको भी हिपोक्रिटस के नाम से प्रसिद्ध ग्रन्थ रूपान्तरित⁶ अवस्था में ही मिले हैं। उपलब्ध ग्रन्थों में भी बहुत से ग्रन्थ एशिया माइनर से मिले हैं तथा एक दो ग्रन्थ सिसली प्रदेश से मिले हैं। इस प्रकार इन ग्रन्थों के पुरातन ग्रीसराज्य


१. इसकी टि. सं. उपो. पृ. ११४ में देखें।
२. इनमें से कौन से ग्रन्थ हिपोक्रिटस के हैं, इस प्रश्न का कोई निश्चित उत्तर नहीं दिया जा सकता है। ऐसा कोई ग्रन्थ नहीं है जिसके लिये हम पूर्ण विश्वास के साथ कह सकें कि यह चिकित्सा विज्ञान के पिता (Father of medicine) हिपोक्रिटस का है। उस संग्रह की पुस्तके जिनकी संख्या १०० के लगभग है, नाना प्रकार के तथा विरुद्ध विचार वाले भिन्न-भिन्न मतों के विद्वानों द्वारा लिखी गई हैं। ये विद्वान् ग्रीसदेश तथा ग्रीकसाहित्य में अत्यन्त भिन्न-भिन्न समय में हुए हैं तथा इनमें से किन्हीं-किन्हीं विद्वानों में तो परस्पर लगभग ५-६ सौ वर्ष तक का अन्तर है।
$$\text{ }$$(E. B. Vol XV P. 198)
३. बाद के और बहुत से आधुनिक ग्रन्थों का काल रोमन साम्राज्य के समय का है। इनमें से संभवतः बहुत से रोम में ईस्वी पश्चात् ३०० वर्ष तक के भी लिखे हुए है। (E.B. Vol XI P. 584)
४. विलामाविज कहता है कि बिना लेखों के ही प्रसिद्ध हिपोक्रिटस नाम का इस प्रकार का प्राचीन विवरण मिलता है।
$$\text{ }$$(Hippocrates Vol I P. XLIV)
५. अरिष्टाटल से पूर्व के कार्पस (Corpus) नामक ग्रन्थ संग्रह में हिपोक्रिटस के किसी लेख का उद्धरण नहीं मिलता है तथा वह इसका लेखक हिपोक्रिटस को नहीं अपि तु पालिबस को मानता है। वस्तुतः उस महान् चिकित्सक (हिपोक्रिटस) तथा उन लेखों के संग्रह को जिनमें उसका नाम आता है, हम निश्चयपूर्वक Cnidia के Ctesias, Carystus के Diocles तथा Menon से बाद का नहीं कह सकते। Ctesias तथा Diocles चतुर्थ शताब्दी के पूर्वार्द्ध में हुए हैं तथा Menon अरिष्टाटल का शिष्य था। (Hippocrates Vol I Introdustion P.XLIV)
६. (a) इस संग्रह का मूल तो संदिग्ध है ही, तिसपर यह अपने रचनाकाल और गालन के मध्यवर्ती समय में अखण्डरूप में भी नहीं रहा है।
$$\text{ }$$(E. B. Vol XI P. 584)
(b) हिपोक्रिटस के इन संग्रहों में से सर्वप्रथम ग्रन्थ एशिया माइनर से तथा एक या दो ग्रन्थ संभवतः सिसली से मिले हैं। (E. B. Vol XI P. 584)