काश्यप संहिता (वृद्ध जीवकीय तन्त्र व विद्योतिनी हिन्दी टीका सहित)
Kashyapa Samhita Hindi
महर्षि काश्यप / जीवक (टीकाकार: श्री सत्यपाल भिषगाचार्य) द्वारा
स्रोत: Kashyapa Samhita (Vriddha Jivakiya Tantra) with Vidyotini Hindi Commentary (उद्गम)
३१८ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् भोजनकल्पः ? ]
प्रमेहशोथोरुगदेषु नाद्याद्रोगेष्वभिष्यन्दसमुत्थितेषु । ग्रहेषु सर्वेषु पयोऽतिवृद्धौ बालेऽतिनिद्रे कफरोगिते च ॥१०८॥
इस प्रकार प्रकृति के अनुसार इक्षुरस के भेदों का वर्णन किया गया है। अब मैं इनके हित के लिये रोगों का वर्णन करूंगा। इक्षु का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिये—ज्वर, अतिसार, आमदोष, गलरोग, विसूचिका, कुष्ठ, किलास, कास, पाण्डुरोग, शूल, जलोदर तथा वमन रोग में, विरेचन एवं वमन में कफ का उद्रेक (अधिकता) होने पर, नस्य, बस्ति एवं निरूह कराने के बाद, स्वपोघात, क्षय एवं पीनस रोग में, प्रमेह, शोथ एवं ऊरुस्तम्भ में, अभिष्यन्द से उत्पन्न हुए रोगों में, सम्पूर्ण ग्रहरोग, दूध की अत्यधिक वृद्धि, बालक के अत्यन्त निद्रायुक्त होने पर तथा कफ का रोग होने पर इक्षु का प्रयोग नहीं करना चाहिये ॥१०६-१०८॥
इक्षुः प्रयोगो न हितो, हितस्तु येषामिमांस्तानपि मे निबोध ।। जीर्णज्वरारोचकरक्तपित्तकासक्षतक्षीणकफक्षयेषु ।।१०९।। तृष्णाग्निविसर्पमदात्ययेषु मूत्रामये कर्णशिरोक्षिवाते ।। त्वङ्मांसवर्णद्युतिबुद्धिरेतोनिद्राबलौजोरुधिरक्षयेषु ।।११०।।
जिन रोगियों के लिये इक्षुरस हितकर है वे भी तू मेरे से सुन—जीर्ण ज्वर, अरोचक, रक्तपित्त, कास, क्षत, क्षीण एवं कफ के क्षय में तथा तृष्णा, अग्निविसर्प, मदात्यय, मूत्ररोग, कर्ण, शिर, अक्षि एवं वायुरोग में, त्वचा, मांस, वर्ण, द्युति, बुद्धि, रेतस् (वीर्य), निद्रा, बल, ओज तथा रक्त के क्षय में, तथा जिन २ के लिये दूध हितकर होता है उन सबोंके लिये तथा शिशुओं के लिये इक्षुरस हितकर होता है ॥१०९-११०॥
येषामथोक्तं च पयः प्रशस्तं तेषां हितश्चेक्षुरसः शिशूनाम् ।। कफप्रसेकारुचितृप्तिमोहशूलप्रतिश्यायगलामयार्तान् ।।१११।।
जिन व्यक्तियों को कफप्रसेक (कफयुक्त लालास्राव होना), अरुचि, तृप्ति, मोह, शूल, प्रतिश्याय, गलरोग, प्रमेह, हल्लास, जडता तथा अग्निनाश हो—उनमें अधिक मात्रा में पिया हुआ रस ज्वर को उत्पन्न करता है ॥१११॥
प्रमेहहल्लासजडाग्निनाशान् रसोऽतिपीतः कुरुते ज्वरं च ।। इत्येष धन्यः प्रवरश्च कल्पो भोज्यं प्रति प्रश्न उदाहृतस्ते ।।११२।। नृणां हितार्थं भिषजां च वृद्ध ! सुखस्य मूलं प्रवदन्ति धर्म्यम् ।।११३।।
इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।। (इति कल्पस्थाने) भोजनकल्पः ।
इस प्रकार हे वृद्धजीवक ! मनुष्यों तथा वैद्यों के हित के लिये भोजन के प्रति यह धन्य एवं श्रेष्ठ कल्प तुम्हारे लिये कहा गया है । इसे सुख एवं धर्म का मूल कहा गया है ॥११२-११३॥
ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था ?
(इति कल्पस्थाने) भोजनकल्पः ।
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३१९
विशेषकल्पाध्यायः ।।
अथातो विशेषकल्पं नामाध्यायं व्याख्यास्यामः ।। १ ।।
इति ह स्माह भगवान् कश्यपः ।। २ ।।
अब हम विशेषकल्प नामक अध्याय का व्याख्यान करेंगे। ऐसा भगवान् कश्यप ने कहा था। (इस अध्याय में सन्निपातज्वर के विशेष लक्षण आदि कहे जायेंगे) ।।१-२।।
हुताग्निहोत्रमासीनं कश्यपं लोकपूजितम् । वृद्धो विशेषमन्विच्छन् पप्रच्छ विनये स्थितः ।। ३ ।।
अग्निहोत्र में आहुति देकर बैठे हुये, ऐसे लोक में पूजित महर्षि कश्यप से सन्निपातों के विशेषों को जानने की इच्छा से विनययुक्त वृद्धजीवक ने निम्न प्रश्न किया ।।३।।
सूत्रस्थाने भगवता निर्दिष्टो द्विविधो ज्वरः । हेतुलिङ्गौषधज्ञानैः प्रतिपन्नोऽस्मि तं तथा ।। ४ ।।
संशयस्त्वस्ति भगवन् ! सन्निपातज्वरं प्रति । तन्न मे संशयं छिन्धि विशेषज्ञ ! विशेषणैः ।। ५ ।।
भगवन् ! सूत्रस्थान में आपने हेतु (Causes), लिङ्ग (Symptoms) तथा औषध (Treatment) आदि के ज्ञान सहित दो प्रकार के ज्वर का निर्देश किया था, उसे मैंने सम्यक् प्रकार से जान लिया है। परन्तु भगवन् ! सन्निपात ज्वर के प्रति मुझे कुछ संशय है। इसलिये हे सन्निपातज्वरों के विशेषज्ञ ! उस विषय में विशेषणों के द्वारा आप मेरे संशय को दूर करें ।।४-५।।
किमेकः सन्निपातोऽयं किं वा किं बहवो मुने ! ।
(इति ताडपत्रपुस्तके १९० तमं पत्रम्)
एकश्चेत् किं समैर्दोषैरनेकत्वं कथं पुनः ।। ६ ।।
हे मुनि ! सन्निपात एक ही होता है अथवा अनेक होते हैं ? । यदि दोषों की समानता के कारण वह एक ही होता है तो वह अनेक प्रकार का कैसे हो जाता है ? ।।६।।
वातपित्तकफानां तु त्रयाणां संप्रकुप्यताम् । क एषां प्रथमं दोषः प्रकुप्यति महामुने ! ।। ७ ।।
युगपद्वा प्रकुप्यन्ति दोषाः किं वाऽनुपूर्वशः । प्रकुप्यतां वा विषममेकैकश्येन वा पुनः ।। ८ ।।
विशेषाः के महाभाग ! दोषव्याससमासतः ।
सन्निपाताः कियन्तो वा कानि नामानि वा पृथक् ।। ९ ।।
उपद्रवाश्च के तेषां परिहारविधिश्च कः । उपक्रमश्च कस्तेषां साध्यासाध्यवराश्च के ।। १० ।।
भगवन् ! वात, पित्त, कफ आदि प्रकुपित होते हुए तीनों दोषों में पहले कौन सा दोष प्रकुपित होता है ? ये तीनों दोष एक साथ प्रकुपित होते हैं अथवा आगे-पीछे करके प्रकुपित होते हैं अथवा आगे-पीछे करके प्रकुपित होते हैं ? हे महाभाग ! (ऐश्वर्यशालिन्) प्रकुपित होते हुए इन दोषों में पृथक् २ क्या विशेषताएँ होती हैं ? दोषों की व्यष्टि एवं समष्टि के अनुसार सन्निपातों की संख्या कितनी होती है ? उनके पृथक्-पृथक् क्या नाम है ? उनके उपद्रव, परिहार विधि तथा चिकित्सा क्या हैं ? उनमें से कौन से साध्य एवं कौन से असाध्य हैं ? ।।७-१०।।
इति पृष्टः स विष्येण स्थविरेण प्रजापतिः । सन्निपातविशेषार्थमद्भुतं वाक्यमब्रवीत् ।। ११ ।।
४३ का.सं.
३२० काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्पः ? ]
इस प्रकार ज्ञानी शिष्य द्वारा प्रश्न किये जाने पर सन्निपातों के विशेष ज्ञान के लिये प्रजापति कश्यप ने निम्न आश्चर्यजनक उपदेश दिया ॥११॥
शृणु भार्गव ! तत्त्वार्थं सन्निपातविशेषणम् । जानते भिषजो नैनं बहवोऽकृतबुद्धयः ॥१२॥
हे भार्गव ! तत्त्वज्ञान के लिये सन्निपातों के विशेषों (भेदों) को तू सुन क्योंकि बहुत से अज्ञानी वैद्य इसे नहीं जानते हैं ॥
शीतोपचारात् सूतानां मैथुनाद्विषमाशनात् । प्रजागराद्दिवास्वप्राच्चिन्तेर्ष्याल्लौल्यकर्षणात् ॥१३॥
तथा दुःखप्रजातानां व्यभिचारात् पृथग्विधात् । शिशोर्दुष्टपयःपानात्तथा संकीर्णभोजनात् ॥१४॥
विरुद्धकर्मपानान्नसेविनां सततं नृणाम् । अभोजनादध्यशनाद्विषमाजीर्णभोजनात् ॥१५॥
सहसा चान्नपानस्य परिवर्तार्द्दितोस्तथा । विषोपहतवाय्वम्बुसेवनाद्गरदूषणात् ॥१६॥
पर्वतोपत्यकानां च प्रतिकूले विशेषतः । अवप्रयोगात् स्नेहानां पञ्चानां चैव कर्मणाम् ॥१७॥
यथोक्तानां च हेतूनां मिश्रीभावाद्यथोच्छ्रिताः । त्रयो दोषाः प्रकुप्यन्ति क्षीणे चायुषि भार्गव ! ॥१८॥
हे भार्गव ! प्रसूता तथा दुःखप्रजाता (जिन्हें कष्टपूर्वक प्रसव हुआ हो) स्त्रियों के शीत उपचार, मैथुन, विषमाशन (विषम भोजन), रात्रि जागरण, दिवा स्वप्न, चिन्ता, ईर्ष्या, जिह्वालौल्य तथा अपकर्षण से, नाना प्रकार के व्यभिचार से, बालक के दूषित दूध के पीने तथा संकीर्ण भोजन से, मनुष्यों के निरन्तर विरुद्ध कर्म, विरुद्धपान एवं विरुद्ध भोजन के सेवन से, भोजन के न करने से, अध्यशन (पूर्व भोजन के ऊपर पुनः भोजन) करने से, विषम एवं अजीर्ण भोजन से, अन्नपान एवं ऋतु के सहसा परिवर्तन से, विष से दूषित वायु एवं जल के सेवन से, गरविष (संयोगज विष) से दूषित होने के कारण, विशेषकर प्रतिकूल अवस्थाओं में पर्वत एवं उपत्यकाओं (तलहटी-Valley) में रहने से, स्नेहन एवं पञ्चकर्म के असम्यक् प्रयोग से तथा उपर्युक्त हेतुओं के मिश्रित हो जाने से और आयु के क्षीण होने पर बढ़े हुए तीनों दोष प्रकुपित हो जाते हैं ॥१३-१८॥
ततो ज्वरादयो रोगाः पीडयन्ति भृशं नरम् । सर्वदोषविवोधाच्च दुश्िकित्स्यो महागदः ॥१९॥
तब ज्वर आदि रोग रोगी को अत्यन्त पीडित करते हैं। सम्पूर्ण दोषों के परस्पर विरुद्ध होने से यह महाव्याधि अत्यन्त दुश्िकित्स्य होती है ॥१९॥
यथाऽग्निवज्रपवनैर्न स्यादभिहतो द्रुमः । वातपित्तकफैस्तद्वत् क्रुद्धैर्देही न जीवति ॥२०॥
जिस प्रकार अग्नि, वज्र, एवं पवन के द्वारा आहत वृक्ष जीवित नहीं रहता उसी प्रकार वात, पित्त, कफ आदि तीनों दोषों के प्रकुपित हो जाने से व्यक्ति (रोगी) जीवित नहीं रहता ॥२०॥
विषाग्निशस्त्रैर्युगपन्न जीवन्ति यथा हताः । सन्निपातार्दितास्तद्वन्न जीवन्त्यतपस्विनः ॥२१॥
जिस प्रकार विष, अग्नि एवं शस्त्रों के द्वारा एक साथ अहित हुआ व्यक्ति जीवित नहीं रहता उसी प्रकार सन्निपात के द्वारा पीडित हुए रोगी भी जीवित नहीं रहते ॥२१॥
द्वयं तदुपरिष्टाच्च यथा प्रज्वलितं गृहत् । न शक्यते परित्रातुं सन्निपातस्तथा नृषु ॥२२॥
जिस प्रकार ऊपर एवं नीचे दोनों ओर से जलते हुए गृह की रक्षा नहीं की जा सकती उसी प्रकार मनुष्यों में सन्निपात से भी रक्षा नहीं की जा सकती ॥२२॥
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३२१
दिग्धबाणास्त्रयो व्याधाः परिवार्य यथा मृगम् । घ्नन्त्यनौषधयस्तद्वत्त्रयो दोषाः शरीरिणम् ।। २३ ।।
जिस प्रकार विष से बुझे हुए बाणों वाले तीन व्याध (शिकारी) मृग को चारों ओर से घेर कर मार देते हैं उसी प्रकार ओषधियों के अभाव में तीनों वात, पित्त, कफ आदि दोष रोगी को मार देते हैं ॥२३॥
संगता नियतं यस्मात् पातयन्ति कलेवरम् । अन्यच्चाशु संनिपतयतो वा सन्निपातता ।। २४ ।।
क्योंकि ये तीनों दोष मिलकर निश्चितरूप से शरीर को नष्ट कर देते हैं इसलिये इसे सन्निपात कहते हैं अथवा शीघ्र ही नष्ट करने के कारण सन्निपात कहते हैं ॥२४॥
अकस्मादिन्द्रियोत्पत्तिरकस्मान्मूत्रदर्शनम् । अकस्माच्छीलविकृतिः सन्निपाताग्रलक्षणम् ।। २५ ।।
सन्निपातज्वर के मुख्य लक्षण—इसमें सहसा इन्द्रियों के विषयों की उत्पत्ति होती है, सहसा मूत्र आ जाता है तथा सहसा स्वभाव में परिवर्तन हो जाता है। ये सन्निपात ज्वर के मुख्य लक्षण होते हैं। चरक चि. अ. ३ में सन्निपात ज्वर के निम्न लक्षण दिये हैं—क्षणे दाहः क्षणे शीतमस्थिसन्धिशिरोरुजा । सास्रावे कलुषे रक्ते निर्भुग्ने चापि दर्शने ।। सस्वनौ सरुजौकर्णौ कण्ठः शूकैरिव वृतः । तन्द्रा मोहः प्रलापश्च कासः श्वासोऽरुचिर्भ्रमः ।। परिदग्धा खरस्पर्शा जिह्वा स्रस्ताङ्गता परम् । ष्ठीवनं रक्तपित्तस्य कफेनोन्मिश्रितस्य च । शिरसो लोठनं तृष्णा निद्रानाशो हृदि व्यथा । स्वेदमूत्रपुरीषाणां चिराद्दर्शनमल्पशः ।। कृशत्वं नातिगात्राणां प्रततं कण्ठकूजनम् । कोठानां श्यावरक्तानां मण्डलानां च दर्शनम् ।। मूकत्वं स्रोतसां पाको गुरुत्वमुदरस्य च । चिरात्पाकश्च दोषाणां सन्निपातज्वराकृतिः ॥२५॥
निर्दिष्टास्तस्य भेदास्तु भिषक्श्रेष्ठैस्त्रयोदश । हीनमध्याधिकसमद्व्युद्बलैकोद्भवैः¹ लोद्भवाः ।। २६ ।।
श्रेष्ठ वैद्यों ने उस सन्निपात के हीन (निकृष्ट), मध्य, अधिक (प्रधान) अर्थात् तरतम आदि के भेद से सम (तीनों दोषों की समावस्था), दो दोषों की प्रबलता (प्रधानता) एवं एक दोष की प्रबलता के अनुसार १३ भेद कहे हैं। चरक चि. अ. ३ में भी १३ प्रकार के सन्निपात दिये हैं—सन्निपातज्वरस्योर्ध्वं त्रयोदशविधस्य हि । प्राक् सूत्रितस्य वक्ष्यामि लक्षणं वै पृथक् पृथक् ।। इसी प्रकार अष्टाङ्गहृदय.में भी कहा है॥
वातपित्ताधिको यस्य सन्निपातः प्रकुप्यति । तस्य ज्वरोऽङ्गमर्दस्तृट्तालुशोषप्रमीलिकाः ।। २७ ।। अरुचिस्तन्द्रिविड्भेदश्वासकासश्रमभ्रमाः ।
ये १३ भेद निम्न हैं—जिसके वातपित्तप्रधान (कफमन्द) सन्निपात प्रकुपित हो जाता है—उसे ज्वर, अङ्गमर्द, तृषा, तालुशोष, प्रमीलक (मूढता), अरुचि, तन्द्रा अति सार, श्वास, कास, श्रम तथा भ्रमरोग हो जाते हैं। चरक चि. अ. ३ में भी कहा है—भ्रमः पिपासा दाहश्च गौरवं शिरसोऽतिरुक् । वातपित्तोल्वणे विद्याल्लिङ्गं मन्दकफे ज्वरे ॥२७॥
पित्तश्लेष्माधिको यस्य सन्निपातः प्रकुप्यति ।। २८ ।। अन्तर्दाहो बहिः शीतं तस्य तृष्णा च वर्धते । तुद्यते दक्षिणं पार्श्वमुरः शीर्षगलग्रहः ।। २९ ।। निष्ठीवति कफं सासृक्कच्छ्रात् कण्ठश्च दूयते । विड्भेदश्वासहिक्काश्च वर्धन्ते सप्रमीलकाः ।। ३० ।।
जिसके पित्तश्लेष्मप्रधान (वातहीन) सन्निपात प्रकुपित हो जाता है उसके शरीर के आन्तरिक भाग में गरमी परन्तु शरीर का बाह्यभाग ठण्डा होता है। उसे प्यास बहुत लगती है। उसके दायें पार्श्व में वेदना होती है। छाती, सिर एवं
१. प्रबलैकदोष-प्रबलद्विदोषभवा इत्यर्थः ।
३२२ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्पः ? ]
गला जकड़ जाता है, उसके थूक में बड़ी कठिनता से रक्तसहित श्लेष्मा आती है, कण्ठ में वेदना होती है तथा अतिसार, श्वास, हिक्का एवं मूढता हो जाती है। चरक चि. अ. ३ में कहा है—छर्दिः शैत्यं मुहुर्दाहस्तृष्णा मोहोऽस्थिवेदना। मन्दवाते व्यवस्यन्ति लिङ्गं पित्तकफोल्वणे ॥२८-३०॥
विधुफल्गू च तौ नाम्ना सन्निपातावुदाहृतौ।
उन दोनों सन्निपातों के नाम क्रमशः विधु और फल्गु है। अर्थात् वातपित्त प्रधान सन्निपात का नाम विधु एवं पित्त श्लेष्म प्रधान सन्निपात का नाम फल्गु है॥
श्लेष्मानिलाधिको यस्य सन्निपातः प्रकुप्यति ।।३१।।
(इति ताडपत्रपुस्तके १९१<sup>१</sup> तमं<sup>२</sup> पत्रम्।)
..................... सन्निपातः सुदारुणः ।।
श्लेष्म एवं वातप्रधान सन्निपात जिसके प्रकुपित हों......... (उसे शीतज्वर, निद्रा, क्षुधा, तृष्णा, पार्श्वग्रह, सिर का भारीपन, आलस्य, मन्यास्तम्भ, मूढता, उदर में दाह तथा कटि एवं बस्ति में वेदना होती है। इसे मकरी कहते हैं यह अर्थ भालुकितन्त्र के श्लोकों से पूर्ण किया गया है)।
**वक्तव्य—**इससे आगे यह ग्रन्थ खण्डित है। इस त्रुटित ग्रन्थ के पूर्वापर भाग में दिये हुए विषय की माधवनिदान के सन्निपात प्रकरण की मधुकोश एवं आतङ्कदर्पण की व्याख्या में भालुकितन्त्र नाम से दिये हुए श्लोकों के साथ समानता मिलती है। इस ग्रन्थ के त्रुटितअंश से पूर्व एवं पश्चात् के विषय में भालुकितन्त्र के श्लोकों की समानता मिलने से मध्य के त्रुटित भाग की भी समानता होनी चाहिये। भालुकितन्त्र में यह विषय निम्न प्रकार से मिलता है—आमो ह्याहारदोषात् प्रथममुपचितौ हन्ति वह्निं शरीरे—श्लेष्मत्वं याति भुक्तं सकलमपि ततोऽसौ कफो वायुदुष्टः ।। स्रोतांस्यापूर्ण रुन्ध्यादनिलमथ मरुत्कोपयेत्पित्तमन्तः—सम्पूर्च्छयान्योऽन्यमेते प्रबलमिति नृणां कुर्वते सन्निपातम्।। वातपित्ताधिको यस्य सन्निपातः प्रकुप्यति। तस्य ज्वरोऽङ्गमर्दस्तृट् तालुशोषप्रमील कौ ।। आध्मानतन्द्रारुचयः श्वासकासभ्रमश्रमाः। पित्तश्लेष्माधिको यस्य सन्निपातः प्रकुप्यति ।। अन्तर्दाहो बहिः शैत्यं तस्य तन्द्रा च वर्धते । तुद्यते दक्षिणं पार्श्वमुरःशीर्षगलग्रहः ।। निष्ठीवेत्कफपित्तं च कृच्छ्रात्कण्डूश्च जायते । विड्भेदश्वासहिक्काश्च वर्धन्ते सप्रमीलकाः ।। विभुः फल्गुश्च तौ नाम्ना सन्निपातावुदाहृतौ । श्लेष्मानिलाधिको यस्य सन्निपातः प्रकुप्यति ।। तस्य शीतज्वरो निद्रा क्षुत्तृष्णापार्श्वनिग्रहाः ।। शिरोगौरवमालस्यंमन्यास्तम्भप्रमीलकाः । उदरं दह्यते चास्य कटिबस्तिंश्च दूयते । सन्निपातः स विज्ञेयो मकरीति सुदारुणः ।। वातोल्बणः सन्निपातो यस्य जन्तोः प्रकुप्यति। तस्य तृष्णा ज्वरो ग्लानिः पार्श्वरुग् दृष्टिसंक्षयः ।। पिण्डिकोद्वेष्टनं दाह उरुसादो बलक्षयः । सरक्तं चास्य विण्मूत्रं शूलं निद्राविपर्ययः ।। निर्भिद्यते गुदं चास्य बस्तिश्च परिगृह्यते । आयम्यते भिद्यते च हिक्कते विलपत्यपि ।। मूर्च्छते स्फार्यते रौति नाम्ना विस्फारकः स्मृतः । पित्तोल्वणः सन्निपातो यस्य जन्तोः प्रकुप्यति ।। तस्य दाहो ज्वरो घोरो बहिरन्तश्च वर्धते । शीतं च सेवमानस्य कुप्यतः कफमारुतौ ।। ततश्चैनं प्रबाधन्ते हिक्काश्वासप्रमीलिकाः । विसूचिका पर्वभेदः प्रलापो गौरवं क्लमः ।। नाभिपाश्र्वरुजा तस्य स्विन्नस्याशु विवर्धते ।। स्विद्यमानस्य रक्तं च स्रोतोभ्यः संप्रवर्तते ।। शूलेन पीड्यमानस्य तृष्णा श्वासः प्रबाधते । असाध्यः सन्निपातोऽयं शीघ्रकारीति कथ्यते ।। न हि जीवत्यहोरात्रमनेनाविष्टविग्रहः । कफोल्वणः सन्निपातो यस्य
१. अस्याग्रे १९२ तमं पत्रं त्रुटितं ताडपत्रपुस्तके।
२. अत्र त्रुटितग्रन्थस्य पूर्वापरग्रन्थयोर्यादृशो विषयस्तादृश एव माधवनिदानसंनिपातप्रकरणव्याख्ययोर्मधुकोशातङ्कदर्पण-योर्भालुकितन्त्रनाम्नोद्धृतेषु श्लोकेषु दृश्यते। तदीयपूर्वापरभागयोरेतत्संहितायाः १९१ पत्रान्त्र १९३ पत्रादिग्रन्थयोश्च बहुशो लेखविषयसंवाददर्शनेन लुप्त १९२ पत्रीयविषयोऽपि तदीयमध्यभागगतश्लोकोक्तसंवादी स्यादिति विवेचनीयं विवेचकैः ।
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३२३
जन्तोः प्रकुप्यति ॥ तस्य शीतज्वरः स्वप्नगौरवालस्यतन्द्रिकाः । छर्दिमूर्च्छा तृषादाहतृष्णाारोचकहृद्ग्रहाः ॥ ष्ठीवनं मुखमाधुर्यं श्रोत्रवाग्दृष्टिनिग्रहः । श्लेष्मणो निग्रह चास्य यदा प्रकुरुते भिषक् ।। तदा तस्य भृशं पित्तं कुर्या सोपद्रवं ज्वरम् ।। निगृहीते तु पित्ते च भृशं वायुः प्रकुप्यति ।। निराहारस्य सोऽत्यर्थं मेदोमज्जास्थि बाधते । अथात्र स्नाति भुङ्क्ते वा त्रिरात्रं नैव जीवति ।। मेदोगतः सन्निपातो ह्युल्वणः परिकीर्तितः । कामान्मोहाच्च लोभाच्च भयाच्चापि प्रपद्यते ।। मध्यहीनाधिकैर्दोषैः सन्निपातो यदा भवेत् । तस्य रोगास्त एवोक्ताः प्रायो दोषबलाश्रयाः ।। अर्थात् इसमें द्वयुल्वण तथा एकोल्वण सन्निपात का वर्णन किया गया है। इनके पृथक् २ नाम भी दिये गये हैं। यथा—
वातपित्ताधिक सन्निपात—विभु ।
पित्तश्लेष्माधिक सन्निपात—फल्गु ।
कफवाताधिक सन्निपात—मकरी ।
वाताधिक सन्निपात—विस्फारक (विस्फुरक) ।
पित्ताधिक सन्निपात—शीघ्रकारी ।
श्लेष्माधिक सन्निपात—उल्वण (कफण) ।
इसके बाद एक दोष हीन, एक वृद्ध तथा एक मध्य के अनुसार ६ सन्निपात दिये हैं ।।३१।।
हीनाभिवृद्धमध्यैस्तु सन्निपातो यदा भवेत् । तस्य रोगास्त एवोक्ता यथादोषबलाश्रयात् ।।
सर्वस्त्रोतोभवं त्वस्य रक्तपित्तं प्रकुप्यति । विस्फोटैरग्निदग्धाभैश्चीयते च समन्ततः ।।
हृदयोदरमन्त्रं च यकृत्प्लीहाऽथ फुप्फुसम् । पच्यतेऽन्तः शरीरस्थमूर्ध्वाधः पूयमेति च ।।
शीर्णदन्तश्च मृत्युश्च तस्याप्येतद्विशेषणम् ।
जब एक (वात) हीन, एक (पित्त) वृद्ध तथा एक (कफ) मध्य दोष वाला (अर्थात् तरतम आदि भेद से) सन्निपात होता है तब दोष एवं बल के अनुसार उसके वे ही रोग होते हैं। उसके सब स्रोतों में स्थित रक्तपित्त प्रकुपित होता है। तथा सम्पूर्ण शरीर पर अग्निदग्ध के समान विस्फोटके हो जाते हैं। हृदय, उदरप्रदेश, आन्त्र, यकृत, प्लीहा तथा फुप्फुस का पाक हो जाता है। शरीर के अन्दर ऊर्ध्व एवं अधः भाग में पूय (पस-Suppuration) हो जाती है। उसके दांत झड़ने लगते हैं तथा अन्त में मृत्यु हो जाती है। ये विशेष लक्षण होते हैं ।।
मध्याभिवृद्धहीनैस्तु सन्निपातो यदा भवेत् ।।
तस्य रोगास्त एवोक्ता यथादोषबलाश्रयात् ।
स्तब्धाङ्गः स्तब्धदृष्टिश्च स तु शेते हतो यथा ।।
विरिच्यतेऽतिमात्रं च पुरीषं बह्वनश्नतः । सर्वेषां स्रोतसां पाक एकदत्र विशेषणम् ।।
जब एक (वात) मध्य, एक (पित्त) वृद्ध तथा एक (कफ) हीन दोष वाला सन्निपात प्रकुपित होता है तब उसे दोष एवं बल के अनुसार वे ही रोग हो जाते हैं। उसके अङ्ग एवं दृष्टि स्तब्ध हो जाती है तथा वह सोते (पेड़) हुए मृत व्यक्ति की तरह प्रतीत होता है। उसे भोजन का अधिक सेवन न करने पर भी मल अधिक मात्रा में आता है तथा उसके सम्पूर्ण स्रोतों का पाक हो जाता है। ये इसके विशेष लक्षण हैं ।।
वृद्धाभिहीनमध्यैस्तु सन्निपातो यदा भवेत् । तस्य रोगास्त एवोक्ता यथादोषबलाश्रयात् ।।
जृम्भाप्रजागरायामविप्रलापशिरोरुजः । मन्यास्तम्भेन मृत्युश्च तस्याप्येतद्विशेषणम् ।।
एषां त्रयाणां नामानि याम्यक्रकचपाकलाः ।
३२४ | काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् | विशेषकल्पः ? ]
जब एक (वात) वृद्ध, एक (पित्त) हीन तथा एक (कफ) मध्य दोष वाला सन्निपात प्रकुपित होता है तब उसे दोष एवं बल के अनुसार वे ही रोग हो जाते हैं। उसे जंभाई, जागरण, आयाम (अन्तः एवं बाह्य), प्रलाप, शिरोरोग तथा मन्यास्तम्भ (Stiff neck-Torticolis) होकर मृत्यु हो जाती है। ये इसके विशेष लक्षण हैं। इन उपर्युक्त तीनों सन्निपातों के नाम क्रमशः याम्य, क्रकच तथा पाकल होते हैं। चरक चि. अ. ३ में भी १३ सन्निपात दिये हैं। वातपित्त तथा कफ आदि तीनों दोषों के समानरूप से प्रकुपित होने पर जो सन्निपात होता है उसके अतिरिक्त १२ सन्निपातों के लक्षण निम्न प्रकार से दिये हैं—भ्रमः पिपासा दाहश्च गौरवं शिरसोऽतिरुक् । वातपित्तोल्वणे विद्याल्लिङ्गं मन्दकफे ज्वरे ॥ शैत्यं कासोऽरुचिस्तन्द्रा पिपासादाहरुग्व्यथाः । वातश्लेष्मोल्वणे व्याधौ लिङ्गं पित्तावरे विदुः ॥ छर्दिः शैत्यं मुहुर्दाहस्तृष्णा मोहोऽस्थिवेदना । मन्दवाते व्यवस्यन्ते लिङ्गं पित्तकफोल्वणे ॥ सन्ध्यस्थिशिरसः शूलं प्रलापो गौरवं भ्रमः । वातोल्वणे स्याद् द्वयनुगे तृष्णा कण्ठास्यशोषता ॥ रक्तविण्मूत्रता दाहः स्वेदस्तृड्बलसंक्षयः । मूर्च्छा चेति त्रिदोषे स्याल्लिङ्गं पित्तं गरीयसि ॥ आलस्यारुचिहृल्लासदाहवम्यरतिभ्रमैः । कफोल्वणं सन्निपातं तन्द्राकासेन चादिशेत् ॥ प्रतिश्या च्छर्दिरालस्य तन्द्राऽरुच्यग्निमार्दवम् । हीनवाते पित्तमध्ये चिह्नं श्लेष्माधिके मतम् ॥ हारिद्रमूत्रनेत्रत्वं दाहस्तृष्णा भ्रमोऽरुचिः । हीनवाते मध्यकफे लिङ्गं पित्ताधिके मतम् ॥ शिरोरुग्वेपथुः श्वासः प्रलापश्चर्द्दिरोचकौ । हीनपित्ते मध्यकफे लिङ्गं वाताधिके मतम् ॥ शीतको गौरवं तन्द्रा प्रलापोऽस्थिशिरोतिरुक् । हीनपित्ते वातमध्ये लिङ्गं श्लेष्माधिके मतम् । श्वासकासप्रतिश्याय । मुखशोषोऽतिपार्श्वरूक् । कफहीने पित्तमध्ये लिङ्गं वाताधिके मतम् ॥ पर्वभेदोऽग्निमान्द्यं च तृष्णा दाहोऽरुचिर्भ्रमः । कफहीने वातमध्ये लिङ्गं पित्ताधिके विदुः ॥' इन १२ सन्निपातों के लक्षणों का पाठ काश्मीर से उपलब्ध चरक संहिता में दिया है अन्यत्र नहीं। इसे टीकाकार आर्ष नहीं मानते हैं। ये लक्षण प्रकृति समसमवाय से हैं। प्राचीन आचार्यों की शैली प्रकृति समसमवाय से विस्तार से लक्षणों को देने की नहीं है। भिन्न २ दोषों से उत्पन्न ज्वरों के लक्षण कह देने पर सन्निपातों में प्रकृति समसमवाय से उत्पन्न लक्षणों को स्वयं समझा जा सकता है। उन सबको पृथक् २ पढ़ने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अतिरिक्त एक बार सन्निपातज उच्यते' कहकर पुनः 'सन्निपातज्वरस्योर्ध्वम्' आदि का दोबारा कहना भी विशेष अर्थ नहीं रखता है। इस लिये यह पाठ अनार्ष माना जाता है ॥
समैर्दोषैः प्रकुपितं सन्निपातं निबोध मे ।।
त्रयाणामत्र दोषाणां सर्वरूपाणि लक्षयेत् ।
अब वात, पित्त, कफ आदि तीनों दोषों के समानरूप से प्रकुपित होने पर जो सन्निपात होता है उसके लक्षण तू मेरे से सुन। इसमें तीनों दोषों के सब लक्षण दिखाई देते हैं॥
त्रिदण्डवत् समबलान्यथो आहुस्त्रिपादवत् ।।
यानि ज्वरचिकित्सायां रूपाण्युक्तानि तानि च । कूटपाकल इत्येष सन्निपातः सुदारुणः ।।
इसमें तिपाई की तरह तीनों दोषों के सब लक्षण समान बल वाले होते हैं इस लिये त्रिपाद (तीन पर वाला) कहते हैं। तथा ज्वर चिकित्सा में जो लक्षण कहे हैं वे सब इसमें होते हैं। इस सन्निपात का नाम कूटपाकल है तथा यह अत्यन्त भयंकर होता है॥
व्याधिभ्यो दारुणेभ्यश्च वज्रशस्त्राग्नितो यदा । सद्यो हन्ता महाव्याधिर्जायते कूटपाकलः ।।
दारुण व्याधियों एवं वज्र, शस्त्र, अग्नि आदि के द्वारा शीघ्र प्राणघातक कूटपाकल नाम की महाव्याधि उत्पन्न होती है॥
कूटपाकलविग्रस्तो न श्रृणोति न पश्यति । न स्पन्दते न ब्रवीति नाभिष्ठौति न निन्दति ।।
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३२५
केवलोच्छ्वासपरमः स्तब्धाङ्गः स्तब्धलोचनः । त्रिरात्रं परमं तस्य जन्तोर्भवति जीवितम् ।।
कूटपाकल नामक सन्निपात (सर्वदोषोल्बण सन्निपात) से पीड़ित रोगी न कुछ सुनता है, न देखता है, न हिलता है, न बोलता है, न किसी की प्रशंसा करता है और न निन्द्रा करता है। वह केवल श्वास-प्रश्वास लेता रहता है। उसके सम्पूर्ण अङ्ग तथा नेत्र स्तब्ध होते हैं। वह व्यक्ति अधिक से अधिक तीन दिन तक जीवित रहता है अर्थात् तीन दिन बाद उसकी मृत्यु हो जाती है ॥
तदवस्थं तु तं दृष्ट्वा मूढो व्याभाषते जनः । धर्षितो रक्षसा नूनमवेलायां चरन्निशि ।।
अन्वयं ब्रुवते चैके यक्षिण्या ब्रह्मराक्षसैः । पिशाचैर्गुह्यकैश्चैव तथाऽन्ये विषयोजितम् ।।
आक्रुष्टमभिशप्तं च तथाऽन्ये मस्तकाहतम् । कुलदेवाचार्विहतं धर्षितं गृहदैवतैः ।।
नक्षत्रपीडामपरे गरकर्माणि चापरे । वदन्ति सन्निपातं तु भिषजः कूटपाकलम् ।।
रोगी की यह अवस्था देखकर कूटपाकल नामक सन्निपात के विषय में कई मूर्ख वैद्य कहते हैं कि रात्रि में असमय में घूमने से इस पर राक्षसों ने आक्रमण कर दिया है। कुछ लोग इसे यक्ष एवं ब्रह्मराक्षसों, पिशाचों तथा गुह्यकों का आक्रमण मानते हैं। कोई इसे विष से पीड़ित कहते हैं। कोई इसे आक्रोश (निन्दा) एवं अभिशाप के कारण मानते हैं। कुछ लोग इस रोग को मस्तक पर आघात लगने से उत्पन्न मानते हैं। कुछ लोग इसे कुलदेवता तथा गृहदेवताओं द्वारा आक्रान्त कहते हैं। कुछ लोग इसे नक्षत्र की पीडा तथा अन्य कुछ लोग इसे संयोगज विष से उत्पन्न मानते हैं ॥
सद्यः स्वस्थस्य युगपद्यदा कुप्यन्ति ते त्रयः । तदा निर्वर्तते देहे पिडका विषसंज्ञिता ।।
सद्यः स्वस्थ व्यक्ति के जब तीनों दोष युगपत् प्रकुपित हो जाते हैं तब उसके शरीर में विषसंज्ञक पिडकाएं उत्पन्न हो जाती हैं ॥
विरुद्धभोजनात् कालात् परिणामाच्च कर्मणाम् । प्रकुप्यत्यनिलः शीघ्रं सोऽस्याग्निमुपहन्त्यनु ।।
विरुद्ध भोजन से तथा समयान्तर से कर्मों के परिणाम से प्रकुपित हुआ वायु शीघ्र ही मनुष्य की अग्नि को नष्ट कर देता है ॥
तस्योपहतकायाग्नेः पूर्ववत् पिबतोऽश्नतः । कफीभवति भूयिष्ठं यदादत्ते चतुर्विधम् ।।
कायाग्नि के नष्ट हो जाने से जब रोगी पहले के समान ही अन्न पान का सेवन करता है तब उसका खाया हुआ चतुर्विध अन्न (चर्व्य, चोष्य, लेह्य, पेय) विशेषरूप से कफ का रूप धारण कर लेता है ।
तं कफं वायुरादाय स्त्रोतांस्यस्य विधावति ।
तस्य स्त्रोतांसि सर्वाणि सूक्ष्माणि च महान्ति च ।।
पूरयित्वा पिधायास्ते संरुद्धः पवनस्ततः । पित्तं प्रकोपयत्यस्य तत् पित्तं मारुतेरितम् ।।
सर्वतः श्लेष्मणा रुद्धमन्योन्यमिथुनाश्रयात् । ज्वरं हल्लासमरुचिं पर्वभेदं विसूचिकाम् ।।
रोगान् नानाविधांश्चान्यान् कुर्वन्मृद्नाति देहिनम् ।
उस कफ को लेकर वायु उसके स्रोतों में गति करता है तथा वह वायु उसके सम्पूर्ण सूक्ष्म एवं महान् स्रोतों को पूर्ण करके उनके मार्ग को रोककर स्थित हो जाता है तथा पित्त को प्रकुपित कर देता है। फिर वायु द्वारा प्रेरित हुआ पित्त चारों ओर से श्लेष्मा से रुका हुआ होने से तथा परस्पर एक दूसरे के आश्रय से ज्वर, हल्लास, अरुचि, पर्वभेद, विसूचिका तथा अन्य भी नाना प्रकार के रोगों को उत्पन्न करके रोगी को कष्ट देता है।
३२६ | काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् | विशेषकल्पः ? ]
प्रकृतेर्वा विपर्यासात् प्रकृत्या वा प्रकुप्यति ।। यथा यथोद्वलत्वं वा प्राप्नुवन्ति गदाधिपाः । तथैकद्वयुद्बलानाहुर्हीनमध्याधिकानपि ।। कूटस्थे तु समैर्दोषैर्जायते कूटपाकलः । एवमेते विनिर्देश्याः सन्निपातास्त्रयोदश ।।
अथवा प्रकृति के विपर्यास (विपरीतता) से या स्वभाव से ही दोष प्रकुपित होकर बल के अनुसार भिन्न २ रोगों को करते हैं जिससे एक तथा दो दोषों की प्रबलता वाले तथा हीन, मध्य एवं अधिक (तरतमाधिक्य के अनुसार) बलवान् दोषों वाले रोग उत्पन्न हो जाते हैं । तीनों समान दोषों के कूटस्थ (समावस्था) में होने पर कूटपाकल नामक सन्निपात होता है । इस प्रकार इन १३ सन्निपातों का निर्देश किया गया है । अष्टाङ्ग हृदय सू. अ. १२ में ये तेरह सन्निपात निम्नरूप से दिये हैं—त्रयोदश समस्तेषु षट् द्वयेकातिशयेन तु । एकं तुल्याधिकैः षट् च तारतम्यविकल्पनात् ।।
(क) द्वयुल्बण सन्निपात—
| १. वातवृद्ध | पित्तकफ अतिवृद्ध |
|---|---|
| २. पित्तवृद्ध | वातकफ अतिवृद्ध |
| ३. कफवृद्ध | वातपित्त अतिवृद्ध |
(ख) एकोल्वण सन्निपात—
| १. वातपित्त वृद्ध | कफ अतिवृद्ध |
|---|---|
| २. वातकफ वृद्ध | पित्त अतिवृद्ध |
| ३. पित्तकफ वृद्ध | वात अतिवृद्ध |
(ग) समसन्निपात—
| १. वातपित्तकफ | समवृद्ध |
|---|
(घ) हीनमध्याधिक (तरतमाधिक) सन्निपात—
| १. वात वृद्ध | पित्त वृद्धतर | कफ वृद्धतम |
|---|---|---|
| २. वात वृद्ध | कफ वृद्धतर | पित्त वृद्धतम |
| ३. पित्त वृद्ध | कफ वृद्धतर | वात वृद्धतम |
| ४. पित्त वृद्ध | वात वृद्धतर | कफ वृद्धतम |
| ५. कफ वृद्ध | वात वृद्धतर | पित्त वृद्धतम |
| ६. कफ वृद्ध | पित्त वृद्धतर | वात वृद्धतम |
इस प्रकार ये ३+३+१+६=१३ सन्निपात होते हैं ।।
विपन्नस्तु रसो योऽस्य धातून् यात्यनिलेरितः । विषादं गौरवं मूर्च्छा कुर्याच्चास्याङ्गवेदनाम् ।।
दूषित हुआ रोगी का रस वायु द्वारा प्रेरित हुआ धातुओं में पहुँचकर रोगी के शरीर में विषाद, गौरव (भारीपन), मूर्च्छा तथा अङ्गों में वेदना को उत्पन्न करता है ।।
स्वलक्षणेषु दोषाणां भिषक् प्राज्ञो न विभ्रमेत् । उदीरिता हि संसृष्टा दुर्बला एकदोषजाः ।।
प्रकुपित हुए दोषों के अनेक २ लक्षणों में बुद्धिमान् वैद्य को भ्रम में नहीं पड़ना चाहिये । उदीर्ण हुए संसृष्ट (द्विदोषज) तथा एकदोषज विकार दुर्बल होते हैं ।।
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३२७
सन्निपातेषु दाहार्तं यः सिञ्चेच्छीतवारिणा ।
(इति ताडपत्रपुस्तके १९३ तमं पत्रम् ।)
आतुरः स कथं जीवेद्भिषग्वा स कथं भवेत् ।।
सन्निपात रोगों में दाह से पीडित रोगी का यदि शीतल जल से सिंचन किया जाय तो वह रोगी किस प्रकार जीवित रह सकता है तथा उसे वैद्य भी कैसे कहा जा सकता है ।।
सन्निपातेषु कम्पन्तं विलपन्तं च यो घृतम् । पाययेद्भोजयेद्वाऽपि तौ च स्यातामुभौ कथम् ।।
सन्निपात रोग में कांपते हुए तथा विलाप करते हुए रोगी को यदि घृत का पान अथवा भोजन कराया जाय तो वह रोगी किस प्रकार जीवित रह सकता है तथा उसे वैद्य भी कैसे कहा जा सकता है ।।
सन्निपातेषु तृप्यन्तं पार्श्वरुक्तालुशोषणम् । यः पाययेज्जलं शीतं स मृत्युर्नरविग्रहः ।।
सन्निपात रोग में प्यास, पार्श्वशूल और तालुशोष से युक्त रोगी में यदि शीतल जल का पान कराया जाय तो वह रोगी में यदि शीतल जल का पान कराया जाय तो वह रोगी मृत्यु से आक्रान्त हो जाता है ।।
समुद्रतरणं ह्येतद्वदन्ति भिषजोऽश्मना । मृत्युना सह योद्धव्यं सन्निपातं चिकित्सता ।।
सन्निपात की चिकित्सा करने को वैद्य लोग पत्थर के द्वारा समुद्र को तैरना तथा मृत्यु के साथ युद्ध करना मानते हैं ।।
सन्निपातारर्णवे मग्नं योऽभ्युद्धरति देहिनम् ।
कस्तेन न कृतो धर्मः कां च पूजां स नार्हति ।।
सन्निपातरूपी समुद्र में डूबते हुए रोगी का जो उद्धार करता है, उसने कौन सा धर्म नहीं किया है ? तथा वह किस पूजा के योग्य नहीं है ? अर्थात् इससे बढ़कर कोई धर्म नहीं है तथा उसकी सब प्रकार से पूजा करनी चाहिये ।।
सन्निपाते समुत्पन्ने किमादावभ्युपक्रमेत् । एतत् प्रश्नमतश्चोर्ध्वं चिकित्सोपक्रमं शृणु ।।
अब यह प्रश्न उपस्थित होता है कि सन्निपात रोग के उत्पन्न होने पर प्रारंभ में क्या उपक्रम करना चाहिये अर्थात् प्रारंभ में किस दोष की चिकित्सा करनी चाहिये । इस लिये अब इसकी चिकित्सा का उपक्रम सुन ।।
संमोहमत्र भूयिष्ठं भिषजो यान्त्यनिश्चिताः । अग्रे मूले च भेषज्यं कुर्वन्तो घ्नन्ति मानवान् ।।
निश्चय के अभाव के कारण वैद्य अत्यन्त मोह को प्राप्त होते हैं तथा कभी प्रारंभ की एवं कभी अन्त की चिकित्सा करते हुए प्राणियों को मार देते हैं । अर्थात् निश्चयाभाव से कभी किसी दोष की तथा कभी किसी दोष की चिकित्सा करने से रोगी को मार देते हैं ।।
यं दोषामुद्गलं पश्येत् सन्निपाते स्वलक्षणैः । तस्याग्रे निग्रहं कुर्यादित्यन्तभि विदुः ।।
कुछ वैद्य कहते हैं कि सन्निपात में अपने लक्षणों के द्वारा जिस दोष को बढ़ा हुआ देखे प्रारम्भ में उसकी चिकित्सा करे ।।
वृद्धजीवक ! नैवं तु वयं कुर्मश्चिकित्सितम् । असम्यग्दर्शिनस्ते तु य एवं भिषजो विदुः ।।
हे वृद्धजीवक ! हम इस प्रकार से चिकित्सा नहीं करते हैं । जो वैद्य ऐसा कहते हैं वे असम्यक्दर्शी होते हैं अर्थात् उन्हें यथावत् ज्ञान नहीं होता है ।।
३२८ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्पः ? ]
श्लेष्मनिग्रहेमेवादौ कुर्याद्व्याधौ त्रिदोषजे। निरस्ते श्लेष्मणि ह्यास्य स्रोतःसूद्धाटितेषु च। लाघवं जायते सद्यस्तृष्णा चैवोपशाम्यति।। शिरोहृदयकर्णस्य पार्श्वरुक् चोपशाम्यति। जिह्वागुरुजडत्वं च दृष्टिश्चैव प्रसीदति।। तस्मात् पुनः पुनः कुर्याच्छ्लेष्मकर्षणमौषधैः।
त्रिदोषज व्याधि (सन्निपात) में सर्वप्रथम श्लेष्मा (कफ) की ही चिकित्सा करनी चाहिये। कफ के निकल जाने पर अथवा शान्त हो जाने पर सब स्रोत खुल जाते हैं। शरीर शीघ्र ही लघु (हलका) हो जाता है। तृष्णा शान्त हो जाती है। शिर, हृदय, कान तथा पार्श्वों के रोग शान्त हो जाते हैं। जिह्वा गुरु (भारी) तथा जड़ हो जाती है और दृष्टि प्रसन्न हो जाती है। इसलिये ओषधियों से पुनः २ श्लेष्मा (कफ) का कर्षण करे। चरक चि. अ. ३ में भी सन्निपात ज्वर का निम्नचिकित्सा सूत्र दिया है—वर्धनेनैकदोषस्य क्षपणेनोच्छ्रितस्य वा। कफस्थानानुपूर्व्या वा सन्निपातज्वरे जयेत्॥ अर्थात् एक दोषकी वृद्धि तथा वृद्ध दोष को क्षीण करके सन्निपात की चिकित्सा करे अथवा कफ स्थान के अनुसार ही चिकित्सा करनी चाहिये। अर्थात् जब सन्निपात में दोष तरतम भेद से बढ़े हुए विद्यमान हों तो वृद्ध को बढ़ाये परन्तु साथ ही वृद्धतर तथा वृद्धतम दोषों को घटाने का प्रयत्न करना चाहिये। परन्तु यदि सन्निपात में तीनों दोष समावस्था में हों तो उस अवस्था में पहले कफ की ही चिकित्सा करनी चाहिये। अर्थात् सर्वप्रथम लङ्घन आदि के द्वारा कफ को शान्त करना चाहिये। परन्तु यह क्रम ज्वरों में ही होता है अन्य सन्निपातों में नहीं। वहां प्रायः पूर्व वात की ही चिकित्सा करनी चाहिये॥
उदीर्णदोषं प्रथमे दिवसे वामयेन्नरम्।। विशोषितं न वमयेदमेध्यं हि वमेत्तथा।
पहले दिन जिसके दोष उदीर्ण हुए हैं उस व्यक्ति को वमन कराये। जिसका शोषण हुआ है उसे वमन न कराये तथा अमेध्य (अपवित्र) वस्तु का ही वमन कराये॥
सर्वेषु सन्निपातेषु न क्षौद्रमवचारयेत्।। शीतोपचारि हि क्षौद्रं शीतं चात्र विरुध्यते।
सब प्रकार के सन्निपातों में मधु का प्रयोग नहीं कराना चाहिये। क्योंकि मधु शीतोपचारी (शीतल उपचार=चिकित्सा वाला) है तथा सन्निपात में शीतोपचार विरुद्ध माना गया है॥
उष्णोपचारी सततं सन्निपाती प्रशस्यते।। वर्जयेच्च दिवास्वप्नं धृति सत्त्वं च संश्रयेत्।
सन्निपात ज्वर में सदा उष्णोपचार (उष्ण चिकित्सा) प्रशस्त माना गया है। इसके साथ दिवास्वप्न का त्याग करना चाहिये तथा धैर्य एवं सत्त्व (मानसिक बल) को स्थिर रखना चाहिये॥
लङ्घनं स्वेदनं नस्यं मर्दनं कवलग्रहः।। एतान्यादौ प्रयुञ्जीत सन्निपातेषु युक्तिवित्।
युक्ति को जानने वाला वैद्य सन्निपात में प्रारम्भ में लङ्घन, स्वेदन, नस्य, मर्दन (मालिश) तथा कवलग्रह (सुखं संचार्र्यते या तु मात्रा स कवलग्रहः) का प्रयोग करे॥
वक्तव्य—लङ्घन का अर्थ अनशन के साथ निर्बल मनुष्यों के लिये लघु भोजन भी होता है। लङ्घन का लक्षण चरक में निम्न दिया है—शरीरलाघवकरं यद् द्रव्यं कर्म वा पुनः। तल्लङ्घ नमिति ज्ञेयम्॥
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३२९
त्रिरात्रं पञ्चरात्रं वा दशरात्रमथापि वा ।।
लङ्घनं सन्निपाते तु कुर्याद्ध्याऽऽरोग्यदर्शनात् ।
सन्निपात में लङ्घन की मर्यादा—सन्निपात में तीन, पांच तथा दस दिन तक अथवा आरोग्य (स्वास्थ्य) की प्राप्ति पर्यन्त लङ्घन कराना चाहिये। अर्थात् जब तक शरीर स्वस्थ या रोगमुक्त न हो जाय जाय तब तक लङ्घन का प्रयोग करना चाहिये। चरक चि. अ. ३ में भी लङ्घन की मर्यादा दी है—प्राणाविरोधिना चैनं लङ्घनेनोपपादयेत्। बलाधिष्ठानमारोग्यं यदर्थोऽयं क्रियाक्रमः।। अर्थात् लंघन के द्वारा जब तक प्राण एवं बल की क्षीणता न हो तब तक लंघन किया जा सकता है। अष्टांगसंग्रह में लंघन का निम्न प्रयोजन दिया है—आमाशयस्थो हत्वाग्नि सामो मार्गान् पिधापयन्। विदधाति ज्वरं दोषस्तस्माल्लङ्घनमाचरेत्।। अर्थात् आमरस के द्वारा ही रोग उत्पन्न होते हैं। लङ्घन के द्वारा आमरस का शीघ्र ही पाचन हो जाता है जिससे ज्वर आदि रोग शान्त हो जाते हैं। चरक में भी कहा है—लङ्घनेन क्षयं नीते दोषे संधुक्षितेऽनले। विज्वरत्वं लघत्वं च क्षुच्चैवास्योपजायते।।
प्रकाङ्क्षा लाघवं ग्लानिः स्वच्छता संप्रसन्नता ।।
उपद्रवनिवृत्तिश्च सम्यग्लङ्घितलक्षणम् ।
सम्यक् लङ्घित के लक्षण—लंघन के सम्यक् प्रकार से हो जाने पर प्रकाकांक्षा (भोजन में रुचि), लघुता, ग्लानि, शरीर की स्वच्छता, प्रसन्नता तथा उपद्रवों की शान्ति ये लक्षण होते हैं। सृष्टमारुतविण्मूत्रं क्षुत्पिपासासहं लघुम्। प्रसन्नात्मेन्द्रियं क्षामं नरं विद्यात् सुलङ्घितम्।।
अग्लानिगौरवाश्रद्धाविकृतिश्चाविशोधिते ।।
संमोहक्षामशैथिल्यवातरूक् चातिलङ्घिते ।
अतिलङ्घित के लक्षण—लंघन के मात्रा से अधिक हो जाने पर ग्लानि का अभाव, शरीर की गुरुता (भारीपन), अश्रद्धा (भोजन में अरुचि), विकार, आवश्यकता से अधिक शोषण, संमोह (मूर्च्छा), कमजोरी, शिथिलता तथा अन्य वातिक रोग आदि हो जाते हैं।।
स्वेदाध्याये यथा प्रोक्ताः स्वेदाः सर्वाङ्गिकास्तथा ।।
तच्चास्य स्वेदयेत् प्रायो यत्र यत्रास्य वेदना ।
स्वेदाध्याय में जो सर्वाङ्गिक स्वेद गिनाये हैं—रोगी के शरीर में जहां २ पीडा हो प्रायः उनके द्वारा स्वेदन देना चाहिये। चरक चि. अ. ३ में भी कहा है—त्रयोदशविधः स्वेदाध्याये निदर्शितः। मात्राकालविदा युक्तः।।
कफो हि वायुना क्षिप्तो विष्टब्धः पार्श्वयोर्हृदि ।।
खरीकृतश्च पित्तेन शल्यवद्बाधते नरम् ।
वायु के द्वारा दूर हटाया गया तथा पार्श्व एवं हृदय में विष्टब्ध हुआ कफ पित्त के द्वारा खर (कठोर) होकर मनुष्य को शल्य (मनःशरीराबाधकराणि शल्यानि) की तरह कष्ट पहुँचाता है।।
तस्याशुष्कस्य लीनस्य विलग्नस्य कृशात्मनः ।।
दुःखनिर्हरणं कर्तुं तीक्ष्णादन्यन्न भेषजात् ।
उस अशुष्क, लीन (झुके हुए), विलग्न तथा कृश शरीर वाले रोगी का दुःख (कष्ट-रोग) दूर करने के लिये तीक्ष्ण ओषधियों के अतिरिक्त अन्य कोई उपाय नहीं है अर्थात् इस अवस्था में तीक्ष्ण ओषधियों का ही प्रयोग करना चाहिये।।
३३० काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्पः? ]
तस्य तीक्ष्णानि नस्यानि तीक्ष्णाश्च कवलग्रहाः ।।
स्वेदं दिवाजागरणं विदध्यात् पार्श्वशूलिनः ।
उस व्यक्ति को यदि पार्श्वशूल हो तो उसे तीक्ष्ण नस्य, तीक्ष्ण कवलग्रह, स्वेद तथा दिन में जागरण (दिन में न सोना) इत्यादि का प्रयोग करना चाहिये ।।
मातुलुङ्गार्द्रकरसं कोष्णं त्रिलवणान्वितम् ।।
अन्यद्वा सिद्धिविहितं तीक्ष्णं नस्यं विधापयेत् ।
ईषदूष्ण (हलके गरम) बिजौरे तथा अदरक के रस में तीनों नमक (सैन्धव, सामुद्र तथा विडनमक) मिलाकर अथवा सिद्धि स्थान में कहे हुए अन्य तीक्ष्ण नस्यों का प्रयोग करना चाहिये ।।
तेन प्रभिद्यते श्लेष्मा प्रस्विन्नश्च प्रसिच्यते ।।
शिरोहृदयमन्यास्यं दृष्टिश्चास्य प्रसीदति । प्रमीलकस्तालुशोषः श्वासः कासश्च शाम्यति ।।
पुनः पुनश्च निद्रायां कटु नस्याञ्जनं हितम् ।
इसके प्रयोग से कफ का भेदन हो जाता है तथा भेदन होने के बाद वह कफ स्विन्न होकर शरीर से बाहर निकल जाता है। जिससे शिर, हृदय, मन्या, मुख तथा दृष्टि प्रसन्न हो जाती है। उसके प्रमीलक (मूढता), तालुशोष, श्वास तथा कास शान्त हो जाते हैं। निद्रा आने पर पुनः २ कटु नस्य तथा अञ्जन का प्रयोग करना चाहिये ।।
तीक्ष्णैर्द्रव्यैः सलवणैर्मातुलुङ्गरसद्रवैः ।।
द्रवाम्लयुक्तैरथवा कोष्णाः स्युः कवलग्रहाः ।
तीक्ष्ण द्रव्यों से बिजौरे के रस में लवण मिलाकर अथवा अम्ल द्रव्यों से युक्त ईषदूष्ण कवलग्रहों (गरारों) का प्रयोग कराना चाहिये ।।
आर्द्रकस्वरसोपेतं सैन्धवं सकटुकत्रिकम् ।।
आकर्षं धारयेदास्ये निष्ठीवेच्च पुनः पुनः ।
सैन्धव तथा त्रिकटु मिले हुए अदरक के स्वरस को जब तक कफ न निकले मुख में धारण करे तथा उसे बार २ थूक दे ।।
तेनास्य हृदयश्लेष्मा मन्यापार्श्वशिरोगलात् ।।
लीनो व्याकृष्यते शुष्के लाघवं चास्य जायते । पर्वभेदो ज्वरो निद्राश्वासकासगलामयाः ।।
मुखाक्षिगौरवं जाड्यमुत्क्लेशश्चोपशाम्यति । सकृद्द्वित्रिचतुः कुर्याद् दृष्ट्वा दोषबलाबलम् ।।
एतद्धि परमं प्राहुर्भेषजं सन्निपातिनः ।
इससे उसकी लीन हुई हृदयस्थित श्लेष्मा का मन्या, पार्श्व, शिर तथा गले से कर्षण हो जाता है। उस श्लेष्मा के शुष्क हो जाने पर शरीर में लघुता हो जाती है तथा पर्वभेद (सन्धियों में पीडा), ज्वर, निद्रा, श्वास, गले के रोग, मुख तथा आंखों का भारीपन, जड़ता तथा उत्क्लेश शान्त हो जाते हैं। दोष के बलाबल को देखकर इसका एक, दो, तीन अथवा चार बार आवश्यकतानुसार प्रयोग करना चाहिये। यह सन्निपात रोग की श्रेष्ठ ओषधि कही गई है ।।
श्लेष्मणा कृष्यमाणस्य सततं सन्निपातिनः ।।
(इति ताडपत्रपुस्तके १९४ तमं पत्रम् ।)
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३३१
तृष्णा भवति शुष्कास्यहृत्कण्ठगलतालुनः।
निरन्तर श्लेष्मा के द्वारा कृश किये जाते हुए तथा जिसका मुख, हृदय, कण्ठ, गला तथा तालु सूख गया है ऐसे सन्निपात के रोगी को प्यास लगती है॥
तस्य तृष्णाप्रशमनं पानीयमुपदिश्यते।।
दीपनं कफवातघ्नं त्रिदोषघ्नमथापि वा।
उसकी तृष्णा को शान्त करने के लिये दीपन, कफवात नाशक तथा त्रिदोषशामक पानीय (पेय द्रव्य) का उपदेश किया जायया ॥
तेनास्य पच्यते श्लेष्मा पक्वः स्थानं विमुञ्चति ।।
कफे विमुक्ते च ततो याति वातोऽनुलोमताम् ।
इससे उसकी श्लेष्मा (कफ) पच जाती है तथा पकने के बाद अपने स्थान को छोड़ देती है। इस प्रकार कफ के अपने स्थान से हट जाने पर वायु की गति अनुलोम हो जाती है अर्थात् वायु ठीक प्रकार से नीचे की ओर गति करने लगता है ॥
कफानिलानुलोम्येन पित्तमल्पबलीकृतम् ।।
सुचिकित्स्यं भवत्यस्य तस्य ह्यनुबलः कफः।
इस प्रकार कफ तथा वायु के अनुलोम हो जाने से पित्त का बल भी कम हो जाता है तथा उसकी आराम से चिकित्सा की जा सकती है। क्योंकि इस सन्निपात ज्वर में कफ का अनुबन्ध होता है ॥
अथैनं लङ्घितं ज्ञात्वा स्वल्पाबाधं प्रकाङ्क्षितम् ।।
दीपनीयोदके सिद्धां पेयामस्योपहारयेत् । शालीनां षष्टिकानां वा पुराणानां तु तण्डुलैः ।।
भृष्टैस्त्रिः प्रस्रुता रूक्षा सुखोष्णा लवणैर्युता ।।
शस्यते नातिबहला नचैनं बहु भोजयेत् ।।
स चेज्जीर्यत्यविघ्नेन तं विद्याज्जीवितं नरम् ।
तदनन्तर रोगी का सम्यक् प्रकार से लङ्घन हुआ जानकर उसके कष्टों के कम हो जाने पर तथा भोजन में रुचि उत्पन्न हो जाने पर दीपनीय जल में सिद्ध की हुई शालि अथवा सांठी के पुराने तथा भुने हुए चावलों की पेया का प्रयोग कराना चाहिये। वह पेया तीन वार प्रस्रुत की हुई, रूक्ष (स्नेह रहित), ईषदुष्ण तथा लवणयुक्त होनी चाहिये और अतिसान्द्र नहीं होनी चाहिये अर्थात् अर्धद्रव होनी चाहिये। तथा यह अधिक मात्रा में नहीं खानी चाहिये। यह पेया यदि उस रोगी को बिना विघ्न (कष्ट) के जीर्ण हो जाय तो यह समझना चाहिये कि वह जीवित रहेगा।
मुद्गमण्डस्तु तत्रैव तोये श्लेष्माधिके हितः ।।
सहार्द्रकः समरिचः ससौवर्चलसैन्धवः ।
कफ की अधिकता होने पर उसी दीपनीय जल में मुद्ग (मूंग का) मण्ड सिद्ध करके उसमें अदरक, मरिच, सौवर्चल तथा सैन्धव मिलाकर देना चाहिये ॥
मृद्वीकां भक्षयित्वाऽग्रे शर्कराक्षौद्रसंयुताम् ।।
पित्ताधिके च ससितां पेयामेवावचारयेत् ।
३३२ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्पः ? ]
पित्त की अधिकता में पूर्व शर्करा एवं मधु सहित मुनक्का खाकर चीनी मिली हुई पेया का प्रयोग करना चाहिये ॥
न तु स्नेहान्नपानं वा गुरूण्यान्यानि वा भिषक् ।।
भोजयेत् संनिपातेषु तद्ध्यस्य विषभोजनम् ।
सन्निपात ज्वरों में वैद्य को स्नेहयुक्त अन्न-पान तथा अन्य गुरु भोजनों का प्रयोग नहीं कराना चाहिये। यह इसके लिये विषयुक्त भोजन के समान होता है ॥
पेयामरोचकार्ताय भिषग्दद्यात् सदाडिमाम् ।।
नात्युष्णां नातिलवणां फलाम्लां यूषमेव वा । प्रदोषे भोजयेच्चैनं भुक्तमात्रे यथा स्वपेत् ।।
गुप्ते निवातेऽग्निमति सुखप्रावरणास्तृते ।
यदि रोगी को अरुचि हो तो वैद्य दाडिमयुक्त पेया का प्रयोग कराये जो अत्यन्त उष्ण न हो तथा जिसमें अधिक लवण न पड़ा हो। अथवा अम्लफलों का यूष देना चाहिये। सायंकाल इसका भोजन कराये तथा भोजन करके रोगी सुरक्षित एवं निवात स्थान में अग्नियुक्त अर्थात् गरम तथा सुखकारी बिस्तरे पर सो जाये ॥
सप्ताहं भोजयेच्चैनमन्नबृद्ध्याऽल्पमल्पशः ।।
ततो विरसिकां दद्यात्तक्रदाडिमसाधिताम् । यथादोषं कषायांश्च सन्निपातज्वरापहान् ।।
धीरे २ अन्न की वृद्धि करके रोगी को सप्ताह भर तक इसी का भोजन कराये। तदनन्तर तक्र एवं अनारदाने से सिद्ध की हुई विरसिका का सेवन कराये तथा दोष के अनुसार सन्निपातज्वर को नष्ट करनेवाले कषायों का प्रयोग कराये। विरसिका—मुद्ग, तक्र तथा अम्ल से सिद्ध किये हुए यूष को विरसिका कहते हैं। इसी ग्रन्थ के खिलस्थान-यूषनिर्देशीयाध्याय में कहा है—'मुद्गतक्राम्लसिद्धस्तु यूषो विरसिका स्मृतः' ।।
सम्यक्परिणते चान्ने विदध्याज्जाङ्गलं रसम् । रूक्षोष्णव्योषलवणं तेन वा त्र्यहमाशयेत् ।।
ततो बदरमात्रस्तु स रसस्त्र्यहमिष्यते ।
इस अन्न के सम्यक् प्रकार से जीर्ण हो जाने पर रूक्ष (स्नेह रहित), उष्ण तथा त्रिकटु और लवणयुक्त जांगल मांलरस का तीन दिन तक बेर के प्रमाण में प्रयोग करना चाहिये ॥
दशमूलादिनिर्यूहे लावाद्यादानसंस्कृतः ।।
व्यक्ताम्ललवणस्नेहो रसः स्यादनिलोत्तरे ।
वात प्रधान रोग में दशमूल के क्वाथ में लाव (बटेर) आदि के द्वारा सिद्ध किया हुआ तथा जिसमें अम्ल, लवण एवं स्नेह पर्याप्त मात्रा में मिला हुआ है—ऐसा मांलरस डालकर प्रयोग कराना चाहिये ॥
सर्पिषा मुद्गनिर्यूहः प्रत्यादानेन संस्कृतः ।।
मन्दस्नेहाम्ललवणः कार्यः पित्तोत्तरे गदे ।
पित्त प्रधान रोग में मूंग के निर्यूह क्वाथ को घी के द्वारा संस्कृत करके तथा उसमें थोड़ा स्नेह, अम्ल एवं लवण डालकर प्रयोग कराना चाहिये ॥
तथा कुलत्थनिर्यूहे शशाद्यादानसंस्कृतः ।।
सबालमूलकव्योषः किञ्चित्स्नेहः कफोत्तरे ।
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३३३
कफ प्रधान रोग में कुलथी के क्वाथ में खरगोश के मांस द्वारा सिद्ध किये हुये कच्ची मूली के क्वाथ में त्रिकटु तथा थोड़ा सा स्नेह मिलाकर प्रयोग कराना चाहिये ।।
जातप्राणं तु दृष्ट्वैनमीषद्रोगावलम्बितम् ।।
विस्रंसनेन मृदुनाऽ भोज्य स्निग्धं विरेचयेत् । दोषशेषं तु तद्ध्वस्य विरिक्तस्योपशाम्यति ।।
इस प्रकार रोगी को जातप्राण (लब्धबल) जानकर रोग के अल्पमात्रा में शेष रहने पर विस्रंसन (विरेचन) एवं मृदु भोजन के द्वारा स्निग्ध विरेचन कराये। विरेचन होने के बाद इसके बचे हुए दोष भी शान्त हो जाते हैं ।।
इति क्रमः समुद्दिष्टः कषायानपि मे शृणु।
इस प्रकार सन्निपात रोगी के लिये यह भोजन का क्रम कहा गया है। अब तू मेरे से सन्निपात रोग के लिये कषायों को सुन ।।
पिप्पलीपिप्पलीमूलचव्यचित्रकनागरम् ।।
दीपनीयः स्मृतो वर्गः कफानिलगदापहः । रोचनो दीपनो हृद्यो लघुः सांग्राहिकः परः ।।
पिप्पली, पिप्पलीमूल, चव्य, चित्रक तथा सोंठ—यह कफ तथा वात रोगों को नष्ट करने के लिये दीपनीय वर्ग कहा है। यह रुचिकारक, दीपक, हृद्य, लघु, एवं अत्यन्त संग्राहक होता है ।।
शटीपौष्करपिप्पल्यो बृहती कण्टकारिका । शुण्ठी कर्कटकी भार्गी दुरालम्भा यवानिका ।।
शूलानाहविबन्धघ्नं शट्याद्यं कफवातनुत् ।
शटी (कपूरकचरी), पुष्करमूल, पिप्पली, बृहती (बड़ी कटेरी), कण्टकारिका (कटेरी-रींगणी), सोंठ, काकड़ाशृंगी, भारंगी, दुरालभा, यवानिका (अजवायन)—यह शठ्यादि वर्ग शूल, आनाह, विबन्ध तथा कफ और वात रोगों को नष्ट करने वाला है।
मुस्तपर्पटकशीरदेवदारुमहौषधम् ।।
त्रिफला सदुरालम्भा नीली कम्पिल्लकस्त्रिवृत् । किराततिक्तकं पाठा वचा कटुकरोहिणी ।।
मधुकं पिप्पलीमूलं मुस्ताद्यो गण उच्यते । संशोधनः संशमनस्त्रिदोषघ्नोऽग्निदीपनः ।।
अष्टादशाङ्गमुदकमेतद्वा स्यात् सपर्वतम् । पित्तोत्तरे सन्निपाते प्रशस्तं तीर्थकर्तृभिः ।।
(इति ताडपत्रपुस्तके १९५ तमं पत्रम्)
नाग^१रमोथा, पित्त^२पापड़ा, खस^३, देवदा^४रु, सोंठ^५, त्रिफला (हर^६ड़, बहेड़ा^७, आंव^८ला), दुराल^९भा, नीली^१०, कमीला^११, त्रिवृत्^१२, चिरायता^१३, पाठा^१४, बच^१५, कटुरोहिणी^१६ (कटुकी), मुलहठी^१७ तथा पिप्पलीमूल^१८ । यह मुस्तादि गण कहलाता है। यह शोधक, शामक, त्रिदोषनाशक तथा अग्निदीपक है। पित्तोत्तर सन्निपात में आचार्यों ने इन उपर्युक्त १८ द्रव्यों का क्वाथ अथवा उसमें महानिम्ब (वक़ायन) मिलाकर प्रयोग करने को कहा है।
दीपनं पञ्चमूलं वा शट्याद्यं वा प्रकल्पितम् । सपञ्चदशमूलं वा शृतं पेयं लघूदकम् ।।
दीपन करने वाले पञ्चमूल अथवा शट्यादि कषाय का प्रयोग करना चाहिये। अथवा पञ्चमूल या दशमूल से सिद्ध लघु (थोड़े) जल का पान करना चाहिये ।।
१. समहानिम्बमित्यर्थः ।
३३४ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्प: ? ]
सुखोष्णं वा भृशोष्णं वा दृष्ट्वा दोषबलाबलम् । पार्वत्याः पञ्चमूल्या वा शृतं तोयं सदीपनम् ।।
महानिम्ब अथवा पञ्चमूल द्वारा सिद्ध एवं दीपन जल का दोष और बल के अनुसार हल्के अथवा अधिक गरम रूप में प्रयोग करना चाहिये ।।
समुस्तकं पर्पटकम्थवा सदुरालभम् । पेयं पित्तोत्तरे व्याधौ कोष्णं सर्वं च शस्यते ।।
सम्पूर्ण पित्त प्रधान रोगों में नागरमोथा, पित्तपापड़ा अथवा दुरालभा का ईषदुष्ण कषाय पीना चाहिये ।।
पिप्पल्यादिर्वचादारुवयस्थासर(ला)न्वितः । पेयंः कफोत्तरे सामे सहिङ्गुक्षारसैन्धवः ।। दोषास्तेनाशु पच्यन्ते विबन्धश्चोपशाम्यति ।
आमयुक्त कफ प्रधान रोग में पिप्पल्यादि गण, वचा, देवदारु, वयस्था (गिलोय) तथा सरल (चीड़) के कषाय में हींग, क्षार तथा सेन्धा नमक मिलाकर देना चाहिये। इससे शीघ्र ही दोषों का पाक हो जाता है तथा मलबन्ध की शान्ति हो जाती है ।।
अभया कट्फलं भार्गी भूतीकं देवदारु च ।। वचा पर्पटकं मुस्तं धान्यकं विश्वभेषजम् । सहिङ्गमाक्षिकः पेयो व्याधौ वातकफोत्तरे ।।
वात तथा कफ प्रधान रोग में अभया (हरड़), कायफल, भारङ्गी, भूतीक (कत्तृण), देवदारु, वचा, पित्तपापड़ा, नागरमोथा, धनिया तथा सोंठ का कषाय हींग एवं मधु मिलाकर पिलाना चाहिये ।।
दुरालभा वचा दारु पिप्पली भद्ररोहिणी । महौषधं कर्कटकी बृहती कण्टकारिका ।। क्वाथः सलवणः पेयः सन्निपातज्वरापहः ।
सन्निपात ज्वर को नष्ट करने के लिये दुरालभा, वच, देवदारु, पिप्पली, भद्ररोहिणी, सोंठ, कर्कटकी (काकड़ाशृंगी), बृहती (बड़ी कटेरी) तथा कण्टकारी (रींगणी) के क्वाथ में लवण मिलाकर पीना चाहिये ।।
त्रिफला रोहिणी निम्बं पटोलं कटुकत्रयम् ।। पाठा गुडूची वेत्राग्रं सप्तपर्णं सवत्सकम् । किराततिक्तकं मुस्ता वचा चेत्येकतः शृतम् ।। कफोत्तरं निहन्येतत् पानादग्निं च दीपयेत् ।
त्रिफला, रोहिणी (कटुरोहिणी-कटुकी), नीम, पटोल, त्रिकटु (सोंठ, मरिच, पीपल), पाठा, गिलोय, बेंत का अग्रभाग, सप्तवर्ण, कुटज, चिरायता, नागरमोथा तथा बच आदि एक २ का क्वाथ पीने से कफ प्रधान व्याधि नष्ट होती है तथा जाठराग्नि प्रदीप्त होती है ।।
आरग्वधवचानिम्बपटोलोशीरत्सकम् ।। शार्ङ्गेष्टाऽतिविषा मूर्वा त्रिफला सदुरालभा । भद्रमुस्ता बला पाठा मधुकं भद्ररोहिणी ।। कषाय एष शमयेज्ज्वरमाशु त्रिदोषजम् । जाड्यं सशोफमाध्मानं गुरुत्वं चापकर्षति ।। मन्यास्तम्भमुरोघातमुरःपार्श्वशिरोरुजः ।
अमलतास, बच, नीम, परवल, खस, कुटज, शार्ङ्गेष्टा (काकजंघा अथवा काकमाची), अतीस, मरोड़फली, त्रिफला, दुरालभा, भद्रमुस्ता (मोथे का भेद), बला, पाठा, मुलहठी, भद्ररोहिणी-इनका कषाय शीघ्र ही त्रिदोषज (सन्निपात)
विशेषकल्पः ? ] कल्पस्थानम् ३३५
ज्वर को शान्त करता है। इसके प्रयोग से जडता, शोथ, आध्मान, गुरुता, मन्यास्तम्भ, उरोघात (उरःक्षत), उदरशूल, पार्श्वशूल एवं शिरःशूल आदि नष्ट होते हैं॥
उपनाहैः सलवणैर्भ्युष्णैरुपनाहयेत् ।।
चिरकालोपवासस्य नस्योष्णाकवलग्रहैः । हृदयं क्ष१ण्यते जन्तोः पार्श्वकण्ठौष्ठतालु च ।।
क्षतोरस्को घनं श्लेष्म सरक्तं ष्ठीवते ततः । ष्ट्यूते चायम्यते मूर्च्छास्तेन जन्तुर्विगच्छति ।।
दह्यते जठरं चास्य किञ्चिच्च परिकूजति । निद्रायते च पीत्वाऽऽशु जीर्णे जागर्ति चोदके ।।
उपर्युक्त रोग यदि चिरकालीन हों तो लवणयुक्त उष्ण उपनाहों (पुलटिसों) के द्वारा इसका उपनाह (स्वेदन) करना चाहिये। इसके विपरीत नस्य तथा उष्ण कवल ग्रहों के प्रयोग से रोगी का हृदय, पार्श्व, कण्ठ, ओष्ठ एवं तालु क्षतयुक्त हो जाते हैं। उसे उरःक्षत हो जाता है तथा उसके थूक के साथ रक्तयुक्त गाढ़ी श्लेष्मा निकलती है। रोगी बार २ थूकता है, वह थक जाता है तथा मूर्च्छित हो जाता है। रोगी के उदर में दाह होता हैं तथा कुछ गुड़गुड़ शब्द होते रहते हैं। इस कषाय के पीने के बाद रोगी को शीघ्र ही नींद आ जाती है तथा फिर कषाय के जीर्ण होने पर रोगी जागता है।।
लङ्घनोष्णोपचाराद्वा व्याधौ पित्तोत्तरे नृणाम् । तीक्ष्णौषधप्रयोगाच्च पित्तमस्य प्रकुप्यति ।।
पित्त प्रधान रोगों में लंघन, उष्णोपचार एवं तीक्ष्ण ओषधियों के प्रयोग से रोगी का पित्त प्रकुपित हो जाता है ।।
पित्तोत्तरं सन्निपातमेभिर्ज्ञात्वा तु कारणैः । मुस्तादिक्कथितं तोयं शीतं समधुशर्करम् ।।
पाययेदातुरं काले तेन शर्म लभेत सः । विस्रंस्यतेऽल्पमपि चेत्तेनैवाशु सुखी भवेत् ।।
उपर्युक्त कारणों (हेतुओं) के द्वारा पित्तप्रधान सन्निपात को जानकर रोगी यथासमय मुस्तादि क्वाथ को ठण्डा करके उसमें मधु एवं शर्करा मिलाकर पिलाना चाहिये। इससे रोगी को शान्ति मिलती है। यदि इससे रोगी को थोड़ा भी विरेचन हो जाय तो उसे शीघ्र ही शान्ति मिल जाती है ।।
त्रिफला पिप्पली श्यामा केसरं शर्करा त्रिवृत् । सक्षौद्रो मोदको ह्येष पित्तोत्तरमपोहति ।।
त्रिफला, पिप्पली, श्यामा (काली त्रिवृत्), नागकेशर, शर्करा तथा अरुण त्रिवृत् के मधु के साथ मोदक (लड्डू) बनाकर प्रयोग करने से पैत्तिक रोग नष्ट हो जाते हैं ।।
यवकोलकुलत्थानां पञ्चमूलद्वयस्य च । त्रिफलायाश्च निष्क्वाथे सर्पिर्धीरो विपाचयेत् ।।
संह२त्य कल्कानेतांश्च सुपिष्टान् भागकल्पितान् ।
मुस्ता पाठा वचा शुण्ठी रोहिणी चव्यचित्रकौ ।।
शृङ्गी दुरालभा शिग्रुः कैरातो रजनीद्वयम् । तेजोवती सोमवल्कः सप्तपर्णः सकेबुकः ।।
वयस्था पिप्पलीमूलं पिप्पली गजपिप्पली । छिन्नरुहा चातिविषा पत्रं निम्बपटोलयोः ।।
कण्डोपपुष्पी गोडिह्वा नक्तमालफलानि च । तुम्बुरुं पौष्करं मूलं मूलं च मदनार्कयोः ।।
क्षाराः सपञ्चलवणा हिङ्गुमात्रासमन्वितम् ।
(इति ताडपत्रपुस्तके १९६ तमं पत्रम्।)
सिद्धमेतैर्यथान्यायं सर्पिः कटुकसंज्ञितम् ।।
पाययेन्मात्रया काले सन्निपातज्वरार्दितम् ।
१. क्षतयुक्तं भवतीत्यर्थः।
२. समाहृत्य एकीकृत्येति यावत्।
४४ का.सं.
३३६ काश्यपसंहिता वा वृद्धजीवकीयं तन्त्रम् विशेषकल्पः ? ]
कटुसर्पि—यव (जौ), कोल (बेर), कुलथी, दोनों (लघु एवं बृहत्) पञ्चमूल तथा त्रिफला के क्वाथ में धीर व्यक्ति घृत का पाक करे। इसमें नागरमोथा, पाठा, वच, सोंठ, रोहिणी (कटुकी), चव्य, चित्रक, काकड़ाशृंगी, दुरालभा, सहिजना, चिरायता, हरिद्रा, दारुहरिद्रा, तेंजोवती (तेजबल), सोमवल्क (श्वेतखदिर), सप्तपर्ण, केबुक (कन्दशाक-फूलगोभी-Cabbage), वयस्था (हरड़), पिप्पलीमूल, पिप्पली, गजपिप्पली, छिन्नरुहा (गिलोय), अतीस, तेजपत्र, नीम, पटोल, (परवल), कण्डोपपुष्पी (?), गाजवा, अमलतास की फलियां, तुम्बुरु (धनिया), पुष्करमूल, मैनफल तथा आक की जड़—इनका अच्छी प्रकार पीसकर तथा उचित मात्रा में कल्क लेकर और इसमें सर्जक्षार, पांचों नमक तथा हींग की उचित मात्रा डालकर यथाविधि सिद्ध किया हुआ घृत कटुसर्पि कहलाता है। सन्निपात ज्वर से पीड़ित रोगी में मात्रा एवं काल के अनुसार इस घृत का प्रयोग कराना चाहिये॥
लीनदोषावशेषं च विषमज्वरपीडितम् ।।
हद्रोगं ग्रहणीदोषं वातगुल्मं प्लीहोदरम् । श्वासं कासं च शमयेद्वलमग्नेश्च दीपयेत् ।।
इसके सेवन से विषमज्वर से पीड़ित रोगी के लीन एवं अवशिष्ट दोष, हृद्रोग, ग्रहणी दोष, वातगुल्म, प्लीहोदर, श्वास तथा कास आदि शान्त होते हैं तथा जाठराग्नि प्रदीप्त होती है॥
सन्निपातेषु भूयिष्ठं निवृत्तोपद्रवेष्वपि । श्लेष्मा च पार्श्वशूलं च निवर्तेत समग्रतः ।।
सन्निपात रोगों में पुनः उपद्रवों को शान्त हो जाने के बाद भी इसका सेवन करने से श्लेष्मा तथा पार्श्वशूल शान्त हो जाते हैं॥
तस्याग्निं चिरकारित्वाद्विषक् संदीपयेत् पुनः ।
बहुत देर हो जाने के बाद भी वैद्य को चाहिये कि उस सन्निपात के रोगी की जाठराग्नि को प्रदीप्त करे॥
न चातिविश्वसेद्वैद्यो जितो व्याधिर्मयेति ह ।।
कृशे विरुद्धसेवित्वाच्चिराद्दोषः प्रकुप्यति । व्यावृत्तश्च पुनर्हन्ति सन्निपातो यथा विषम् ।।
वैद्य पूर्ण रूप से विश्वास न कर ले कि मैंने रोग को जीत लिया है क्योंकि कृश व्यक्ति में विरुद्ध आहार आदि के सेवन से कुछ देर के बाद भी दोष पुनः प्रकुपित हो जाता है। इस प्रकार दोबारा हुआ (Relapsed) सन्निपात विष के समान रोगी को मार देता है।
वक्तव्य—ज्वर आदि में (Relapse) प्रायः भोजन के दोष से ही होता है। अधिक अथवा विषम भोजन से इसके होने की अधिक संभावना रहती है। (G. E. Beaumont) की (Medicine) में भी कहा है—‘Relapses are more commen after a high caloric diet has been given’
सन्निपातात् समुत्तीर्णो यदि जीवति मानवः । क्षीणौजोबलमांसात्मा शीर्णश्मश्रुशिरोरुहः ।।
स्वरस्मृतिपरिभ्रष्टः क्षीणशुक्रो हतेन्द्रियः । अव्यक्तवाग्विवर्णश्च मन्दाग्निश्च भवत्यसौ ।।
सन्निपात ज्वर से पार हुआ या बचा हुआ रोगी यदि किसी प्रकार जीवित रहता भी है तो उसके ओज, बल, मांस एवं आत्मा क्षीण हो जाती है, दाढ़ी-मूँछ तथा सिर के बाल झड़ने लगते हैं, उसका स्वर तथा स्मृति शक्ति कमजोर हो जाती है, वीर्य क्षीण हो जाता है, सब इन्द्रियों की शक्ति नष्ट हो जाती है, उसकी वाणी एवं वर्ण अस्पष्ट हो जाता है तथा उसकी अग्नि मन्द हो जाती है॥
सन्निपातेन मुक्तस्तु चिरादाप्यायते नरः । दृष्ट्वा संभोजनीयश्च पुनर्जन्म हि तस्य तत् ।।
विशेषकल्प: ? ] कल्पस्थानम् ३३७
सन्निपात ज्वर से छुटकारा पाने के बाद रोगी बहुत देर में पुष्ट होता है। उसे देखकर (ध्यानपूर्वक) भोजन कराना चाहिये क्योंकि वह उसका पुनर्जन्म होता है। अर्थात् सन्निपात ज्वर के बाद यह समझा जाता है कि मृत्यु के मुख से वापिस आया है। अतः उसका पुनर्जन्म हुआ समझना चाहिये॥
तदवस्थो व्यभिचरेद्यदि रोगानवाप्नुते। ज्वरशोषारुचिप्लीहयक्ष्मपाण्डून्न जीवति ।।
इस अवस्था में रोगी यदि इस भोजन क्रम का उल्लंघन करे अर्थात् भोजन व्यवस्था का ठीक प्रकार पालन न करे तो उसे ज्वर, शोष, अरुचि, प्लीहावृद्धि, यक्ष्मा तथा पाण्डु आदि रोग उत्पन्न हो जाते हैं॥
सर्वलक्षणसंपन्नः सर्वोपद्रवसंयुतः। त्रिरात्रोपेक्षितश्चापि सन्निपातो न सिद्ध्यति ।।
सब लक्षणों एवं सब उपद्रवों से युक्त सन्निपात रोग की यदि तीन दिन भी उपेक्षा की जाय तो फिर वह ठीक नहीं होता॥
सन्निपाते निवृत्ते तु यो व्याधिरवलम्बते। सोपद्रवाँस्ताँश्चिकित्सेद्यथास्वैः स्वैश्चिकित्सितैः ।।
सन्निपात रोग के अच्छा हो जाने के बाद पीछे से जो रोग हो जाते हैं उन्हें उपद्रव कहते हैं। इन उपद्रवों की अपनी २ चिकित्सा के अनुसार चिकित्सा करनी चाहिये।
एकाहारब्रह्मचर्यलघुपानारन्नसेवनम्। अकर्मण्यमनायासः सुखशय्यासनस्थितिः ।।
दिवाजागरणं सद्भिः सुहृद्भिश्च सहासनम्। अभ्यङ्गाच्छादने चित्रं कदाचित् स्नेहमेव तु ।।
जाङ्गलाँश्च रसानुष्णान् कुलत्थरससाधितान्। वास्तुकं तण्डुलीयं च संस्कृतं बालमूलकम् ।।
सेवेत विधिवच्चैव द्वौ मासौ जीवितार्थिकः। त्रीन्मासाँश्चतुरो वाऽपि जिहात्वादस्य यक्ष्मणः ।।
सन्निपात रोग के बाद रोगी को दिन में एक समय भोजन करना चाहिये, ब्रह्मचर्यपूर्वक रहना चाहिये, तथा लघु अन्न-पान का सेवन करना चाहिये। उसे सहसा अधिक कार्य नहीं करना चाहिये, उसे सुखपूर्वक सोना तथा बैठना चाहिये। दिन में नहीं सोना चाहिये, सज्जन मित्रों के साथ बैठना चाहिये। नाना प्रकार के अभ्यङ्ग एवं आच्छादन का प्रयोग करना चाहिये। तथा कभी २ स्नेह का सेवन करना चाहिये। कुलथी के रस से सिद्ध किये हुए तथा उष्ण जांगल मांसरसों का प्रयोग करना चाहिये। बथुआ, चौलाई तथा संस्कार की हुई कच्ची मूली का सेवन करना चाहिये। इस प्रकार इस रोग के अत्यन्त कुटिल होने से जीवन को चाहने वाले रोगी को उपर्युक्त आहार-विहार का विधिपूर्वक दो, तीन अथवा चार मास तक सेवन करना चाहिये॥
सुशृतेन समश्नीयात् पयसाऽऽज्येन पैत्तिकः। शर्कराक्षौद्रयुक्तेन गवां क्षीरेण वा पुनः ।।
यदि पित्त की अधिकता हो तो रोगी के द्वारा अच्छी प्रकार सिद्ध किये हुए दूध का सेवन करना चाहिये। अथवा शुद्ध गाय का दूध खाण्ड तथा मधुमिश्रित करके सेवन करना चाहिये॥
कर्पूरचूर्णं तृष्णायां वदने धारयेत् सदा। तैलानि गन्धपुष्पाणि नित्यं मुख्यानि धारयेत् ।।
यदि रोगी को प्यास लगती हो तो मुख में सदा कर्पूर चूर्ण रखना चाहिये तथा नित्य तेल और गन्धयुक्त फूलों का धारण करना चाहिये॥
औदकानूपमांसानि माषपिष्टतिलोत्कृतम्। मन्दजातानि मद्यानि गुरूरायभिनवानि वा ।।
पायसं कृसरं चुक्रं शष्कुल्यो यावकं दधि। वर्जयेत्तानि सर्वाणि श्रद्धाभोजनमेव च ।।
अश्वव्यायामसंक्लेशं शीताम्बु मदिरासवम्। अवश्यायं पुरोवातमभ्युष्णं च विवर्जयेत् ।।