भारतकोश
संग्रह पर लौटें

मत्स्य महापुराण

Matsya Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished1,098 पृष्ठ
* अध्याय ३८ *१३७
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
अनित्यतां सुखदुःखस्य बुद्ध्वा
कस्मात् संतापमष्टकाहं भजेयम्।
किं कुर्यां वै किं च कृत्वा न तप्ये
तस्मात् संतापं वर्जयाम्यप्रमत्तः॥ ११अष्टक! मैं सुख तथा दुःख—दोनोंकी अनित्यताको जानता हूँ, फिर मुझे संताप हो तो कैसे? मैं क्या करूँ और क्या करके संतस न होऊँ—इन बातोंकी चिन्ता छोड़ चुका हूँ, अतः सावधान रहकर शोक-संतापको अपनेसे दूर रखता हूँ॥ ४–११॥
शौनक उवाच
एवं ब्रुवाणं नृपतिं ययाति-
मथाष्टकः पुनरेवान्वपृच्छत्।
मातामहं सर्वगुणोपपन्नं
यत्र स्थितं स्वर्गलोके यथावत्॥ १२शौनकजी कहते हैं—शतानीक! राजा ययाति समस्त सद्गुणोंसे सम्पन्न थे और नातेमें अष्टकके नाना लगते थे। वे अन्तरिक्षमें वैसे ही ठहरे हुए थे, जैसे मानो स्वर्गलोकमें हों। जब उन्होंने उपर्युक्त बातें कहीं तब अष्टकने उनसे पुनः प्रश्न किया॥ १२॥
अष्टक उवाच
ये ये लोकाः पार्थिवेन्द्रे प्रधाना-
स्त्वया भुक्ता यं च कालं यथा च।
तन्मे राजन् ब्रूहि सर्वं यथावत्
क्षेत्रज्ञवद् भाषसे त्वं हि धर्मम्॥ १३अष्टकने कहा—महाराज! आपने जिन-जिन प्रधान लोकोंमें रहकर जितने समयतक वहाँके सुखोंका भली-भाँति उपभोग किया है, उन सबका मुझे यथार्थ परिचय दीजिये। राजन्! आप तो महात्माओंकी भाँति धर्मोंका उपदेश कर रहे हैं॥ १३॥
ययातिरुवाच
राजाहमासं त्विह सार्वभौम-
स्ततो लोकान् महतश्चार्जयं वै।
तत्रावसं वर्षसहस्त्रमात्रं
ततो लोकान् परमानभ्युपेतः॥ १४ययातिने कहा—अष्टक! मैं पहले समस्त भूमण्डलमें प्रसिद्ध चक्रवर्ती राजा था। तदनन्तर सत्कर्मोंद्वारा बड़े-बड़े लोकोंपर मैंने विजय प्राप्त की और उनमें एक हजार वर्षोतक (सुखपूर्वक) निवास किया। इसके बाद उनसे भी उच्चतम लोकमें जा पहुँचा।
ततः पुरीं पुरुहूतस्य रम्यां
सहस्रद्वारां शतयोजनान्ताम्।
अध्यावसं वर्षसहस्त्रमात्रं
ततो लोकान् परमानभ्युपेतः॥ १५वहाँ सौ योजन विस्तृत और एक हजार दरवाजोंसे युक्त इन्द्रकी रमणीय पुरी प्राप्त हुई। उसमें मैंने केवल एक हजार वर्षोंतक निवास किया और उसके बाद उससे भी ऊँचे लोकमें गया।
ततो दिव्यमजरं प्राप्य लोकं
प्रजापतेर्लोकपतेर्दुरापम् ।
तत्रावसं वर्षसहस्त्रमात्रं
ततो लोकान् परमानभ्युपेतः॥ १६तदनन्तर लोकपालोंके लिये भी दुर्लभ प्रजापतिके उस दिव्यलोकमें जा पहुँचा, जहाँ जरावस्थाका प्रवेश नहीं है। वहाँ एक हजार वर्षतक रहा, फिर उससे भी उत्तम लोकमें चला गया।
देवस्य देवस्य निवेशने च
विजित्य लोकान् न्यवसं यथेष्टम्।
सम्पूज्यमानस्त्रिदशैः समस्तै-
स्तुल्यप्रभावद्युतिरीश्वराणाम्॥ १७वह देवाधिदेव ब्रह्माजीका धाम था। वहाँ मैं अपनी इच्छाके अनुसार भिन्न-भिन्न लोकोंमें विहार करता हुआ सम्पूर्ण देवताओंसे सम्मानित होकर रहा। उस समय मेरा प्रभाव और तेज देवेश्वरोंके समान था।
तथावसं नन्दने कामरूपी
संवत्सराणामयुतं शतानाम्।
सहाप्सरोभिर्विचरन् पुण्यगन्धान्
पश्यन् नगान् पुष्पितांश्चारुरूपान्॥ १८इसी प्रकार मैं नन्दनवनमें इच्छानुसार रूप धारण करके अप्सराओंके साथ विहार करता हुआ दस लाख वर्षोंतक रहा। वहाँ मुझे पवित्र गन्ध और मनोहर रूपवाले वृक्ष देखनेको मिले, जो फूलोंसे लदे हुए थे।

४२- राजा ययातिका वसुमान् और शिबिके प्रतिग्रहको अस्वीकार करना तथा अष्टक आदि चारों राजाओंके साथ स्वर्गमें जाना

१३८* मत्स्यपुराण *
तत्र स्थितं मां देवसुखेषु सक्तं
कालेऽतीते महति ततोऽतिमात्रम्।
दूतो देवानामब्रवीदुग्ररूपो
ध्वंसेत्युच्चैस्त्रिः प्लुतेन स्वरेण॥ १९
एतावन्मे विदितं राजसिंह
ततो भ्रष्टोऽहं नन्दनात् क्षीणपुण्यः।
वाचोऽश्रौषं चान्तरिक्षे सुराणा-
मनुक्रोशाच्छोचतां मां नरेन्द्र॥ २०
अकस्माद् वै क्षीणपुण्यो ययातिः
पतत्यसौ पुण्यकृत् पुण्यकीर्तिः।
तानब्रुवं पतमानस्तदाहं
सतां मध्ये निपतेयं कथं नु॥ २१
तैराख्यातं भवतां यज्ञभूमिं
समीक्ष्य चैनामहमागतोऽस्मि।
हविर्गन्धैर्दर्शितां यज्ञभूमिं
धूमापाङ्गं परिगृह्य प्रतीताम्॥ २२वहाँ रहकर मैं देवलोकके सुखोंमें आसक्त हो गया। तदनन्तर बहुत अधिक समय बीत जानेपर एक भयंकर रूपधारी देवदूत आकर मुझसे ऊँची आवाजमें तीन बार बोला—‘गिर जाओ, गिर जाओ, गिर जाओ।’ राजशिरोमणे! मुझे इतना ही ज्ञात हो सका है। तदनन्तर पुण्य क्षीण हो जानेके कारण मैं नन्दनवनसे नीचे गिर पड़ा। नरेन्द्र! उस समय मेरे लिये शोक करनेवाले देवताओंकी अन्तरिक्षमें यह दयाभरी वाणी सुनायी पड़ी—‘अहो! बड़े कष्टकी बात है कि पवित्र कीर्तिवाले ये पुण्यकर्मा महाराज ययाति पुण्य क्षीण होनेके कारण नीचे गिर रहे हैं!’ तब नीचे गिरते हुए मैंने उनसे पूछा—‘देवताओ! मैं साधु पुरुषोंके बीच गिरूँ, इसका क्या उपाय है?’ तब देवताओंने मुझे आपकी यज्ञभूमिका परिचय दिया। मैं इसीको देखता हुआ तुरंत यहाँ आ पहुँचा हूँ। यज्ञभूमिका परिचय देनेवाली हविष्यकी सुगन्धका अनुभव तथा धूप्रप्रान्तका अवलोकन कर मुझे बड़ी प्रसन्नता और सान्त्वना मिली है॥ १४—२२॥

इति श्रीमत्स्ये महापुराणे सोमवंशे ययातिचरितेऽष्टात्रिंशोऽध्यायः॥ ३८॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सोम-वंश-वर्णन-प्रसङ्गमें ययाति-चरित-वर्णन नामक अड़तीसवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ३८॥

उन्तालीसवाँ अध्याय

अष्टक और ययातिका संवाद

अष्टक उवाच
यदा वसन् नन्दने कामरूपे
संवत्सराणामयुतं शतानाम्।
किं कारणं कार्तयुगप्रधानं
हित्वा तद् वै वसुधामन्वपद्यः॥ १
ययातिरुवाच
ज्ञातिः सुहृत् स्वजनो यो यथेह
क्षीणे वित्ते त्यज्यते मानवैर्हि।
तथा स्वर्गे क्षीणपुण्यं मनुष्यं
त्यजन्ति सद्यः खचरा देवसंघाः॥ २
अष्टक उवाच
कथं तस्मिन् क्षीणपुण्या भवन्ति
सम्मुह्यते मेऽत्र मनोऽतिमात्रम्।
किं विशिष्ठाः कस्य धामोपयान्ति
तद् वै ब्रूहि क्षेत्रवित् त्वं मतो मे॥ ३अष्टकने पूछा— सत्ययुगके निष्पाप राजाओंमें प्रधान नरेश! जब आप इच्छानुसार रूप धारण करके दस लाख वर्षोंतक नन्दनवनमें निवास कर चुके हैं, तब क्या कारण है कि आप उसे छोड़कर भूतलपर चले आये?॥ १॥
ययाति बोले— जैसे इस लोकमें जाति-भाई, सुहृद् अथवा स्वजन कोई भी क्यों न हो, धन नष्ट हो जानेपर उसे सब मनुष्य त्याग देते हैं, उसी प्रकार स्वर्गलोकमें जिसका पुण्य समाप्त हो जाता है, उस मनुष्यको देवराज इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता तुरंत त्याग देते हैं॥ २॥
अष्टकने पूछा— देवलोकमें मनुष्योंके पुण्य कैसे क्षीण होते हैं? इस विषयमें मेरा मन अत्यन्त मोहित हो रहा है। प्रजापतिका वह कौन-सा धाम है, जिसमें विशिष्ट (अपुनरावृत्तिकी योग्यतावाले) पुरुष जाते हैं? यह बताइये; क्योंकि आप मुझे ज्ञानी जान पड़ते हैं॥ ३॥

* अध्याय ३९ * १३९

| ययातिरुवाच
इमं भौमं नरकं ते पतन्ति
लालप्यमाना नरदेव सर्वे।
ते कङ्कगोमायुपलाशनाथं
क्षितौ विवृद्धिं बहुधा प्रयान्ति॥ ४
तस्मादेवं वर्जनीयं नरेन्द्र
दुष्टं लोके गर्हणीयं च कर्म।
आख्यातं ते पार्थिव सर्वमेतद्
भूयश्चेदानीं वद किं ते वदामि॥ ५ | **ययाति बोले—**नरदेव! जो अपने मुखसे अपने पुण्यकर्मोंका बखान करते हैं, वे सभी इस भौम नरकमें आ गिरते हैं। यहाँ वे गीधों, गीदड़ों और कौओं आदिके खानेयोग्य इस शरीरके लिये पृथ्वीपर पुत्र-पौत्रादिरूपसे बहुधा विस्तारको प्राप्त होते हैं। इसलिये नरेन्द्र! इस लोकमें जो दुष्ट और निन्दनीय कर्म हो, उसे सर्वथा त्याग देना चाहिये। भूपाल! मैंने तुमसे सब कुछ कह दिया; बोलो, अब तुम्हें क्या बताऊँ॥ ४-५॥ | | अष्टक उवाच
यदा तु तांस्ते वितुदन्ते वयांसि
तथा गृध्राः शितिकण्ठाः पतङ्गाः।
कथं भवन्ति कथमाभवन्ति
त्वत्तो भौमं नरकमहं शृणोमि॥ ६ | **अष्टकने पूछा—**जब मनुष्योंको मृत्युके पश्चात् पक्षी, गीध, मयूर और पतङ्ग—ये नोच-नोचकर खा लेते हैं तब वे कैसे और किस रूपमें उत्पन्न होते हैं? आज मैं आपके ही मुखसे (प्रथम बार) भौम नरकका (जिसे कभी नहीं सुना था) नाम सुन रहा हूँ॥ ६॥ | | ययातिरुवाच
ऊर्ध्वं देहात् कर्मणो जृम्भमाणाद्
व्यक्तं पृथिव्यामनुसंचरन्ति।
इमं भौमं नरकं ते पतन्ति
नावेक्षन्ते वर्षपूगाननेकान्॥ ७
षष्टिं सहस्राणि पतन्ति व्योम्नि
तथाशीतिं चैव तु वत्सराणाम्।
तान् वै तुदन्ते प्रपतन्तः प्रयातान्
भीमा भौमा राक्षसास्तीक्ष्णदंष्ट्राः॥ ८ | **ययाति बोले—**कर्मसे उत्पन्न होने और बढ़नेवाले शरीरको पाकर गर्भसे निकलनेके पश्चात् जीव सबके समक्ष इस पृथ्वीपर (विषयोंमें) विचरते हैं। उनका यह विचरण ही भौम नरक कहा गया है। इसीमें वे पड़ते हैं। इसमें पड़नेपर वे व्यर्थ बीतनेवाले अनेक वर्षसमूहोंकी ओर दृष्टिपात नहीं करते। कितने ही प्राणी स्वर्गादि लोकोंमें साठ हजार वर्ष रहते हैं। कुछ अस्सी हजार वर्षोंतक वहाँ निवास करते हैं। इसके बाद वे भूमिपर गिरते हैं। यहाँ उन गिरनेवाले जीवोंको तीखी दाढ़ोंवाले पृथ्वीके भयानक राक्षस (दुष्ट प्राणी) अत्यन्त पीड़ा देते हैं॥ ७-८॥ | | अष्टक उवाच
यदेतांस्ते सम्पतन्तस्तुदन्ति
भीमा भौमा राक्षसास्तीक्ष्णदंष्ट्राः।
कथं भवन्ति कथमाभवन्ति
कथंभूता गर्भभूता भवन्ति॥ ९ | **अष्टकने पूछा—**तीखी दाढ़ोंवाले पृथ्वीके भयंकर राक्षस पापवश आकाशसे गिरते हुए जिन जीवोंको सताते हैं, वे गिरकर कैसे जीवित रहते हैं? किस प्रकार इन्द्रिय आदिसे युक्त होते हैं? और गर्भमें कैसे आते हैं?॥ ९॥ | | ययातिरुवाच
असृग्रेतःपुष्परसानुयुक्त-
मन्वेति सद्यः पुरुषेण सृष्टम्।
तद्वै तस्या रज आपद्यते च
स गर्भभूतः समुपैति तत्र॥ १०
वनस्पतीनोषधीश्चाविशन्ति
अपो वायुं पृथिवीं चान्तरिक्षम्।
चतुष्पदं द्विपदं चापि सर्वं
एवंभूता गर्भभूता भवन्ति॥ ११ | **ययाति बोले—**अन्तरिक्षसे गिरा हुआ प्राणी असृक् (रक्त) होता है। फिर वही क्रमशः नूतन शरीरका बीजभूत वीर्य बन जाता है। (फिर) वह पुष्पके रससे संयुक्त होकर कर्मानुरूप योनिका अनुसरण करता है। गर्भाधान करनेवाले पुरुषके द्वारा स्त्रीसंसर्ग होनेपर वीर्यमें आविष्ट हुआ वह जीव उस स्त्रीके रजसे मिल जाता है। तदनन्तर वही गर्भरूपमें परिणत हो जाता है। जीव जलरूपसे गिरकर वनस्पतियों और ओषधियोंमें प्रवेश करते हैं तथा जल, वायु, पृथ्वी और अन्तरिक्ष आदिमें प्रवेश करते हुए कर्मानुसार पशु अथवा मनुष्य सब कुछ होते हैं। इस प्रकार वे भूमिपर आकर फिर पूर्वोक्त क्रमके अनुसार गर्भभावको प्राप्त होते हैं॥ १०-११॥ |

१४०* मत्स्यपुराण *

| अष्टक उवाच | अष्टकने पूछा— राजन्! इस मनुष्ययोनिमें आनेवाला जीव अपने इसी शरीरसे गर्भमें आता है या दूसरा शरीर धारण करता है? आप यह रहस्य मुझे बताइये। मैं संशय होनेके कारण पूछता हूँ। गर्भमें आनेपर वह भिन्न-भिन्न शरीररूपी आश्रयको, आँख और कान आदि इन्द्रियोंको तथा चेतनाको भी कैसे उपलब्ध करता है? मेरे पूछनेपर ये सब बातें आप बताइये। तात! हम सब लोग आपको क्षेत्रज्ञ (आत्मज्ञानी) मानते हैं॥ १२-१३॥ | | अन्यद्वपुर्विदधातीह गर्भे
उताहोस्वित् स्वेन कामेन याति।
आपद्यमानो नरयोनिमेता-
माचक्ष्व मे संशयात् पृच्छतस्त्वम्॥ १२
शरीरदेहादिसमुच्छ्रयं च
चक्षुः श्रोत्रे लभते केन संज्ञाम्।
एतत् सर्वं तात आचक्ष्व पृष्टः
क्षेत्रज्ञं त्वां मन्यमाना हि सर्वे॥ १३ | | | ययातिरुवाच | ययाति बोले— ऋतुकालमें पुष्परससे संयुक्त वीर्यको वायु गर्भाशयमें खींच लेता है और वह वहाँ उसपर अधिकार जमाकर क्रमशः गर्भकी वृद्धि करता रहता है। वह गर्भ बढ़कर जब सम्पूर्ण अवयवोंसे सम्पन्न हो जाता है तब चेतनाका आश्रय ले योनिसे बाहर निकलकर मनुष्य कहलाता है। वह कानोंसे शब्द सुनता है, आँखोंसे रूप देखता है, नासिकासे गन्ध लेता है, जिह्वासे रसका आस्वादन करता है, त्वचासे स्पर्श और मनसे आन्तरिक भावोंका अनुभव करता है। अष्टक! इस प्रकार महान् आत्मबलसे सम्पन्न प्राणधारियोंके शरीरमें जीवकी स्थापना होती है॥ १४—१६॥ | | वायुः समुत्कर्षति गर्भयोनि-
मृतौ रेतः पुष्परसानुयुक्तम्।
स तत्र तन्मात्रकृताधिकारः
क्रमेण संवर्धयतीह गर्भम्॥ १४
स जायमानोऽथ गृहीतगात्रः
संज्ञामधिष्ठाय ततो मनुष्यः।
स श्रोत्राभ्यां वेदयतीह शब्दं
स वै रूपं पश्यति चक्षुषा च॥ १५
घ्राणेन गन्धं जिह्वयाथो रसं च
त्वचा स्पर्शं मनसा देवभावम्।
इत्यष्टकेहोपचितं हि विद्धि
महात्मनः प्राणभृतः शरीरे॥ १६ | | | अष्टक उवाच | अष्टकने पूछा— जो मनुष्य मर जाता है, वह जलाया जाता है या गाड़ दिया जाता है अथवा जलमें बहा दिया जाता है। इस प्रकार विनाश होकर स्थूल शरीरका अभाव हो जाता है। फिर वह चेतन जीवात्मा किस शरीरके आधारपर रहकर चैतन्ययुक्त व्यवहार करता है?॥ १७॥ | | यः संस्थितः पुरुषो दह्यते वा
निखन्यते वापि निकृष्यते वा।
अभावभूतः स विनाशमेत्य
केनात्मानं चेतयते पुरस्तात्॥ १७ | | | ययातिरुवाच | ययाति बोले— राजसिंह! जैसे मनुष्य श्वास लेते हुए प्राणयुक्त स्थूल शरीरको छोड़कर स्वप्नमें विचरण करता है, वैसे ही यह चेतन जीवात्मा अस्फुट शब्दोच्चारणके साथ इस मृतक स्थूल शरीरको त्यागकर सूक्ष्म शरीरसे संयुक्त होता है और फिर पुण्य अथवा पापको आगे रखकर उसी पुण्य-पापके अनुसार अन्य योनिको प्राप्त होता है। पुण्य करनेवाले मनुष्य पुण्य-योनिमें और पाप करनेवाले मनुष्य पाप-योनिमें जाते हैं। इस प्रकार पापी जीव कीट-पतङ्ग आदि होते हैं। महानुभाव! इन सब विषयोंको विस्तारके साथ कहनेकी इच्छा नहीं होती। | | हित्वा सोऽसून सुम्वन्निष्ठितत्वात्
पुरोधाय सुकृतं दुष्कृतं च।
अन्यां योनिं पुण्यपापानुसारां
हित्वा देहं भजते राजसिंह॥ १८
पुण्यां योनिं पुण्यकृतो विशन्ति
पापां योनिं पापकृतो व्रजन्ति।
कीटाः पतङ्गाश्च भवन्ति पापा-
न्र मे विवक्षास्ति महानुभाव॥ १९ | |

* अध्याय ३९ * १४१

चतुष्पदा द्विपदाः पक्षिणश्च
तथाभूता गर्भभूता भवन्ति।
आख्यातमेतन्निखिलं हि सर्वं
भूयस्तु किं पृच्छसि राजसिंह॥ २०॥नृपश्रेष्ठ! इसी प्रकार जीव गर्भमें आकर चार पैरवाले (चतुष्पाद), दो पैरवाले मनुष्यादि और पक्षियोंके रूपमें उत्पन्न होते हैं। यह सब मैंने पूरा-पूरा बतला दिया। अब और क्या पूछना चाहते हो?॥ १८–२०॥
अष्टक उवाच
किंस्वित् कृत्वा लभते तात संज्ञां
मर्त्यः श्रेष्ठां तपसा विद्यया वा।
तन्मे पृष्टः शंस सर्वं यथाव-
च्छुभॉल्लोकान् येन गच्छेत् क्रमेण॥ २१॥अष्टकने पूछा— तात! मनुष्य कौन-सा कर्म करके उत्तम यश प्राप्त करता है? वह यश तपसे प्राप्त होता है या विद्यासे? मैं यही पूछता हूँ। जिस कर्मके द्वारा क्रमशः श्रेष्ठ लोकोंकी प्राप्ति हो सके, वह सब यथार्थ-रूपसे बताइये॥ २१॥
ययातिरुवाच
तपश्च दानं च शमो दमश्च
ह्रीरार्जवं सर्वभूतानुकम्पा।
स्वर्गस्य लोकस्य वदन्ति सन्तो
द्वाराणि सप्तैव महान्ति पुंसाम्॥ २२॥
सर्वाणि चैतानि यथोदितानि
तपः प्रधानान्यभिमर्षकेण ।
नश्यन्ति मानेन तमोऽभिभूताः
पुंसः सदैवति वदन्ति सन्तः॥ २३॥
अधीयानः पण्डितम्मन्यमानो
यो विद्यया हन्ति यशः परस्य।
तस्यान्तवन्तः पुरुषस्य लोका
न चास्य तद् ब्रह्मफलं ददाति॥ २४॥
चत्वारि कर्माण्यभयंकराणि
भयं प्रयच्छन्त्ययथाकृतानि।
पानाग्निहोत्रमुत मानमौनं
मानेनाधीतमुत मानयज्ञः॥ २५॥
न मान्यमानो मुदमाददीत
न संतापं प्राप्नुयाच्चावमानात्।
सन्तः सतः पूजयन्तीह लोके
नासाधवः साधुबुद्धिं लभन्ते॥ २६॥
इति दद्यादिति यजेदित्यधीयीत मे श्रुतम्।
इत्येतान्यभयान्याहुस्तान्यवर्ज्यानि नित्यशः॥ २७॥
ये चाश्रयं वेदयन्ते पुराणं
मनीषिणो मानसमार्गरुद्धम्।
तन्निःश्रेयस्तेन संयोगमेत्य
परां शान्तिं प्राप्नुयुः प्रेत्य चेह॥ २८॥ययाति बोले— राजन्! साधु पुरुष स्वर्गलोकके सात महान् दरवाजे बतलाते हैं, जिनसे प्राणी उसमें प्रवेश करते हैं। उनके नाम ये हैं—तप, दान, शम, दम, लज्जा, सरलता और समस्त प्राणियोंके प्रति दया। वे तप आदि द्वार सदा ही पुरुषके अभिमानरूप तमसे आच्छादित होनेपर नष्ट हो जाते हैं, यह संत पुरुषोंका कथन है। जो वेदोंका अध्ययन करके अपनेको सबसे बड़ा पण्डित मानता और अपनी विद्याद्वारा दूसरोंके यशका नाश करता है, उसके पुण्यलोक अन्तवान् (विनाशशील) होते हैं और उसका पढ़ा हुआ वेद भी उसे फल नहीं देता। अग्निहोत्र, मौन, अध्ययन और यज्ञ—ये चार कर्म मनुष्यको भयसे मुक्त करनेवाले हैं; परंतु वे ही ठीकसे न किये जायँ, दूषित भावसे अनुष्ठित हों तो वे उलटे भय प्रदान करते हैं। विद्वान् पुरुष सम्मानित होनेपर अधिक आनन्दित न हो, अपमानित होनेपर संतस न हो। इस लोकमें संत पुरुष ही सत्पुरुषोंका आदर करते हैं। दुष्ट पुरुषोंको 'यह सत्पुरुष है' ऐसी बुद्धि प्राप्त ही नहीं होती। ऐसा दान देना चाहिये, इस प्रकार यजन करना चाहिये, इस तरह स्वाध्यायमें लगा रहना चाहिये—ये सभी वचन अभयदायक हैं, अतः नित्य पालनीय हैं—ऐसा मैंने सुना है। जो सबका आश्रय है, पुराण (कूटस्थ) है तथा जहाँ मनकी गति भी रुक जाती है, वह (परब्रह्म परमात्मा) तुम सब लोगोंके लिये कल्याणकारी हो। जो विद्वान् उसे जानते हैं वे उस परब्रह्म परमात्मासे संयुक्त होकर इहलोक और परलोकमें परम शान्तिको प्राप्त होते हैं॥ २२–२८॥

इति श्रीमात्स्ये महापुराणे सोमवंशे ययातिचरिते एकोनचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ३९॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सोम-वंश-वर्णन-प्रसङ्गमें ययाति-चरित-वर्णन नामक उन्तालीसवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ३९॥

४३- ययाति-वंश-वर्णन, यदुवंशका वृत्तान्त तथा कार्तवीर्य अर्जुनकी कथा

१४२ * मत्स्यपुराण *

चालीसवाँ अध्याय

ययाति और अष्टकका आश्रमधर्मसम्बन्धी संवाद

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
अष्टक उवाच
चरन् गृहस्थः कथमेति देवान्
कथं भिक्षुः कथमाचार्यकर्मा।
वानप्रस्थः सत्पथे सन्निविष्टो
बहून्यस्मिन् सम्प्रति वेदयन्ति॥ १अष्टकने पूछा— महाराज! वेदज्ञ विद्वान् इस धर्मके अन्तर्गत बहुत-से कर्मोंको उत्तम लोकोंकी प्राप्तिका द्वार बताते हैं, अतः मैं आपसे पूछता हूँ कि आचार्यकी सेवा करनेवाला ब्रह्मचारी, गृहस्थ, सन्मार्गमें स्थित वानप्रस्थ और संन्यासी किस प्रकार धर्माचरण करके उत्तम लोकमें जाते हैं?॥ १॥
ययातिरुवाच
आहूताध्यायी गुरुकर्मसु चोद्यतः
पूर्वोत्थायी चरमं चाथ शायी।
मृदुर्दान्तो धृतिमानप्रमत्तः
स्वाध्यायशीलः सिध्यति ब्रह्मचारी॥ २

धर्मागतं प्राप्य धनं यजेत
दद्यात् सदैवातिथीन् भोजयेच्च।
अनाददानश्च परैरदत्तं
सैषा गृहस्थोपनिषत् पुराणी॥ ३

स्ववीर्यजीवी वृजिनान्निवृत्तो
दाता परेभ्यो न परोपतापी।
तादृङ्मुनिः सिद्धिमुपैति मुख्यां
वसन्मरण्ये नियताहारचेष्टः॥ ४

अशिल्पजीवी विगृहश्च नित्यं
जितेन्द्रियः सर्वतो विप्रमुक्तः।
अनोकशायी लघु लिप्समान-
श्चरन् देशानेकाम्बरः स भिक्षुः॥ ५

रात्र्या यया चाभिरताश्च लोका
भवन्ति कामाभिजिताः सुखेन च।
तामेव रात्रिं प्रयतेत विद्वा-
नरण्यसंस्थो भवितुं यतात्मा॥ ६

दशैव पूर्वान् दशचापरांस्तु
ज्ञातींस्तथात्मानमथैकविंशम्।
अरण्यवासी सुकृतं दधाति
मुक्त्वा त्वरण्ये स्वशरीरधातून्॥ ७ययाति बोले— शिष्यको उचित है कि गुरुके बुलानेपर उसके समीप जाकर पढ़े, गुरुकी सेवामें बिना कहे लगा रहे, रातमें गुरुजीके सो जानेके बाद सोवे और सबेरे उनसे पहले ही उठ जाय। वह मृदुल (विनम्र), जितेन्द्रिय, धैर्यवान्, सावधान और स्वाध्यायशील हो। इस नियमसे रहनेवाला ब्रह्मचारी सिद्धिको पाता है। गृहस्थ पुरुष न्यायसे प्राप्त हुए धनको पाकर उससे यज्ञ करे, दान दे और सदा अतिथियोंको भोजन करावे। दूसरोंकी वस्तु उनके दिये बिना ग्रहण न करे। यह गृहस्थधर्मका प्राचीन एवं रहस्यमय स्वरूप है। वानप्रस्थ मुनि वनमें निवास करे। आहार और विहारको नियमित रखे। अपने ही पराक्रम एवं परिश्रमसे जीवन-निर्वाह करे, पापसे दूर रहे। दूसरोंको दान दे और किसीको कष्ट न पहुँचाये। ऐसा मुनि परम मोक्ष (सिद्धि)-को प्राप्त होता है। संन्यासी शिल्पकलासे जीवन-निर्वाह न करे। वह शम, दम आदि श्रेष्ठ गुणोंसे सम्पन्न हो, सदा अपनी इन्द्रियोंको काबूमें रखे, सबसे अलग रहे, गृहस्थके घरमें न सोये, परिग्रहका भार न लेकर अपनेको हलका रखे, थोड़ा-थोड़ा चले और अकेला ही अनेक स्थानोंमें भ्रमण करता रहे। ऐसा संन्यासी ही वास्तवमें भिक्षु कहलाने योग्य है। जिस समय रूप, रस आदि विषय तुच्छ प्रतीत होने लगें, इच्छानुसार जीत लिये जायँ तथा उनके परित्यागमें ही सुख जान पड़े, उसी समय विद्वान् पुरुष मनको वशमें करके समस्त संग्रहोंका त्याग कर वनवासी होनेका प्रयत्न करे। जो वनवासी मुनि वनमें ही अपने पञ्चभूतात्मक शरीरका परित्याग करता है, वह दस पीढ़ी पूर्वके और दस पीढ़ी बादके जाति-भाइयोंको तथा इक्कीसवें अपनेको भी पुण्यलोकोंमें पहुँचा देता है॥ २—७॥
* अध्याय ४० *१४३

| अष्टक उवाच
कतिस्विद् देव मुनयो मौनानि कति चाप्युत।
भवन्तीति तदाचक्ष्व श्रोतुमिच्छामहे वयम्॥ ८

ययातिरुवाच
अरण्ये वसतो यस्य ग्रामो भवति पृष्ठतः।
ग्रामे वा वसतोऽरण्यं स मुनिः स्याज्जनाधिप॥ ९

अष्टक उवाच
कथंस्विद् वसतोऽरण्ये ग्रामो भवति पृष्ठतः।
ग्रामे वा वसतोऽरण्यं कथं भवति पृष्ठतः॥ १०

ययातिरुवाच
न ग्राम्यमुपयुञ्जीत य आरण्यो मुनिर्भवेत्।
तथास्य वसतोऽरण्ये ग्रामो भवति पृष्ठतः॥ ११

अनग्निरनिकेतश्चाप्यगोत्रचरणो मुनिः।
कौपीनाच्छादनं यावत् तावदिच्छेच्च चीवरम्॥ १२

यावत् प्राणाभिसंधानं तावदिच्छेच्च भोजनम्।
तदास्य वसतो ग्रामेऽरण्यं भवति पृष्ठतः॥ १३

यस्तु कामान् परित्यज्य त्यक्तकर्मा जितेन्द्रियः।
आतिष्ठेत मुनिर्मौनं स लोके सिद्धिमाप्नुयात्॥ १४

धौतदन्तं कृत्तनखं सदा स्नातमलङ्कृतम्।
असितं सितकर्मस्थं कस्तं नार्चितुमर्हति॥ १५

तपसा कर्शितः क्षामः क्षीणमांसास्थिशोणितः।
यदा भवति निर्द्वन्द्वो मुनिर्मौनं समास्थितः॥ १६

अथ लोकमिमं जित्वा लोकं चापि जयेत् परम्।
आस्येन तु यथाहारं गोवन्मृगयते मुनिः।
अथास्य लोकः सर्वो यः सोऽमृतत्वाय कल्पते॥ १७ | **अष्टकने पूछा—**राजन्! मुनि कितने हैं? और मौन कितने प्रकारके हैं! यह बताइये, हम इसे सुनना चाहते हैं॥ ८॥

**ययातिने कहा—**जनेश्वर! अरण्यमें निवास करते समय जिसके लिये ग्राम पीछे होता है और ग्राममें वास करते समय जिसके लिये अरण्य पीछे होता है, वह मुनि कहलाता है॥ ९॥

**अष्टकने पूछा—**अरण्यवासीके लिये ग्राम और ग्राममें निवास करनेवालेके लिये अरण्य पीछे कैसे है?॥ १०॥

**ययातिने कहा—**जो मुनि वनमें निवास करता है और गाँवोंमें प्राप्त होनेवाली वस्तुओंका उपयोग नहीं करता, इस प्रकार वनमें निवास करनेवाले उस (वानप्रस्थ) मुनिके लिये गाँव पीछे समझा जाता है। जो अग्नि और गृहको त्याग चुका है, जिसका गोत्र और चरण (वेदकी शाखा एवं जाति)-से भी सम्बन्ध नहीं रह गया है, जो मौन रहता और उतने ही वस्त्रकी इच्छा रखता है, जितनेसे लँगोटी और ओढ़नेका काम चल जाय; इसी प्रकार जितनेसे प्राणोंकी रक्षा हो सके उतना ही भोजन चाहता है, इस नियमसे गाँवमें निवास करनेवाले उस (संन्यासी) मुनिके लिये अरण्य पीछे समझा जाता है। जो मुनि सम्पूर्ण कामनाओंको छोड़कर कर्मोंको त्याग चुका है और इन्द्रिय-संयमपूर्वक सदा मौनमें स्थित है, ऐसा संन्यासी लोकमें परम सिद्धिको प्राप्त होता है। जिसके दाँत शुद्ध और साफ हैं, जिसके नख (और केश) कटे हुए हैं, जो सदा स्नान करता है तथा यम-नियमादिसे अलंकृत (उन्हें धारण किये हुए) है, शीतोष्णको सहनेसे जिसका शरीर श्याम पड़ गया है, जिसके आचरण उत्तम हैं—ऐसा संन्यासी किसके लिये पूजनीय नहीं है। तपस्यासे मांस, हड्डी तथा रक्तके क्षीण हो जानेपर जिसका शरीर कृश और दुर्बल हो गया है तथा जो सुख-दुःख, राग-द्वेष आदि द्वन्द्वोंसे रहित एवं भलीभाँति मौनावलम्बी हो चुका है, वह इस लोकको जीतकर परलोकपर भी विजय पाता है। जब संन्यासी मुनि गाय-बैलोंकी तरह मुखसे ही आहार ग्रहण करता है, हाथ आदिका भी सहारा नहीं लेता, तब उसके द्वारा ये सब लोक जीत लिये गये समझे जाते हैं और वह मोक्षकी प्राप्तिके लिये समर्थ समझा जाता है॥ ११—१७॥ |

इति श्रीमात्स्ये महापुराणे सोमवंशे ययातिचरिते चत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४०॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सोमवंशवर्णन-प्रसङ्गमें ययाति-चरित-वर्णन नामक चालीसवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ४०॥

१४४* मत्स्यपुराण *

एकतालीसवाँ अध्याय

अष्टक-ययाति-संवाद और ययातिद्वारा दूसरोंके दिये हुए पुण्यदानको अस्वीकार करना

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
अष्टक उवाच
कतरस्त्वेतयोः पूर्वं देवानामेति सात्म्यताम्।
उभयोर्धावतो राजन् सूर्याचन्द्रमशोरिव॥ १अष्टकने पूछा— राजन्! सूर्य और चन्द्रमाकी तरह अपने-अपने लक्ष्यकी ओर दौड़ते हुए वानप्रस्थ और संन्यासी—इन दोनोंमेंसे पहले कौन-सा देवताओंके आत्मभाव (ब्रह्म)-को प्राप्त होता है?॥ १॥
ययातिरुवाच
अनिकेतगृहस्थेषु कामवृत्तेषु संयतः।
ग्राम एव चरन् भिक्षुस्तयोः पूर्वतरं गतः॥ २
अप्राप्यं दीर्घमायुस्तु यः प्राप्तो विकृतिं चरेत्।
तप्येत यदि तत् कृत्वा चरेत् सोग्रं तपस्ततः॥ ३
यद् वै नृशंसं तदपथ्यमाहु-
र्यः सेवते धर्ममनर्थबुद्धिः।
असावनीशः स तथैव राजं-
स्तदार्जवं स समाधिस्तदार्यम्॥ ४ययाति बोले— कामवृत्तिवाले गृहस्थोंके बीच ग्राममें ही वास करते हुए भी जो जितेन्द्रिय और गृहरहित संन्यासी है, वही उन दोनों प्रकारके मुनियोंमें पहले ब्रह्मभावको प्राप्त होता है। जो वानप्रस्थ दुर्लभ दीर्घायुको पाकर भी विषयोंके प्राप्त होनेपर उनसे विकृत हो उन्हींमें विचरने लगता है, उसे यदि विषयोपभोगके अनन्तर पश्चात्ताप होता है तो उसे मोक्षके लिये पुनः तपका अनुष्ठान करना चाहिये। राजन्! जो पापबुद्धिवाला मनुष्य अधर्मका आचरण करता है, उसका वह आचरण नृशंस (पापमय) और असत्य कहा गया है (एवं उस अजितेन्द्रियका धन भी वैसा ही पापमय और असत्य है); परंतु वानप्रस्थ मुनिका जो धर्मपालन है, वही सरलता है, वही समाधि है और वही श्रेष्ठ आचरण है॥ २—४॥
अष्टक उवाच
केनाद्य त्वं तु प्रहितोऽसि राजन्
युवा स्रग्वी दर्शनीयः सुवर्चाः।
कुत आगतः कतमस्यां दिशि त्व-
मुताहोस्वित् पार्थिवं स्थानमस्ति॥ ५अष्टकने पूछा— राजन्! आपको यहाँ किसने भेजा है? आप अवस्थामें तरुण, फूलोंकी मालासे सुशोभित, दर्शनीय तथा उत्तम तेजसे उद्भासित जान पड़ते हैं। आप कहाँसे आये हैं? अथवा क्या आपके लिये इस पृथ्वीपर ही किसी दिशामें कोई उत्तम वासस्थान है?॥ ५॥
ययातिरुवाच
इमं भौमं नरकं क्षीणपुण्यः
प्रवेष्टुमुर्वी गगनाद् विप्रहीणः।
उक्तवाहं वः प्रपतिष्याम्यनन्तरं
त्वरन्वमी ब्रह्मणो लोकपा ये॥ ६
सतां सकाशे तु वृतः प्रपात-
स्ते सङ्गता गुणवन्तस्तु सर्वे।
शक्राच्च लब्धो हि वरो मयैष
पतिष्यता भूमितलं नरेन्द्र॥ ७ययातिने कहा— मैं अपने पुण्यका क्षय होनेसे भौमनरकमें प्रवेश करनेके लिये आकाशसे गिर रहा हूँ। ये जो ब्रह्माजीके लोकपाल हैं, वे मुझे गिरनेके लिये जल्दी मचा रहे हैं। अतः (अब) आपलोगोंसे पूछकर—विदा लेकर इस पृथ्वीपर गिरूँगा। नरेन्द्र! मैं जब इस पृथ्वीतलपर गिरनेवाला था, उस समय मैंने इन्द्रसे यह वर माँगा था कि मैं साधु पुरुषोंके समीप गिरूँ। वह वर मुझे मिला, जिसके कारण आप सब सद्गुणी संतोंका सङ्ग प्राप्त हुआ॥ ६-७॥
अष्टक उवाच
पृच्छामि त्वां प्रपतन्तं प्रपातं
यदि लोकाः पार्थिव सन्ति मेऽत्र।
यद्यन्तरिक्षे यदि वा दिवि श्रिताः
क्षेत्रज्ञं त्वां तस्य धर्मस्य मन्ये॥ ८अष्टक बोले— महाराज! मेरा विश्वास है कि आप पारलौकिक धर्मके ज्ञाता हैं। मैं नीचे गिरनेवाले आपसे एक बात पूछता हूँ—'क्या अन्तरिक्ष या स्वर्गलोकमें मुझे प्राप्त होनेवाले कोई पुण्यलोक भी हैं?'॥ ८॥
* अध्याय ४१ *१४५

| ययातिरुवाच
यावत् पृथिव्यां विहितं गवाश्वं
सहारण्यैः पशुभिः पक्षिभिश्च।
तावल्लोका दिवि ते संस्थिता वै
तथा विजानीहि नरेन्द्रसिंह॥ ९ | **ययातिने कहा—**नरेन्द्रसिंह! इस पृथ्वीपर जंगली पशुओं और पक्षियोंके साथ जितने गाय, घोड़े आदि पशु रहते हैं, स्वर्गमें तुम्हारे लिये उतने ही लोक विद्यमान हैं। तुम इसे निश्चय जानो॥ ९॥ | | अष्टक उवाच
तांस्ते ददामि मा प्रपत प्रपातं
ये मे लोका दिवि राजेन्द्र सन्ति।
यद्यन्तरिक्षे यदि वा दिवि श्रिता-
स्तानाक्रम क्षिप्रममित्रहासि॥ १० | **अष्टक बोले—**राजेन्द्र! स्वर्गमें मेरे लिये जो लोक विद्यमान हैं, उन्हें मैं आपको देता हूँ, परंतु आपका पतन न हो। अन्तरिक्ष या द्युलोकमें मेरे लिये जो स्थान हैं, उनमें आप शीघ्र ही चले जायें; क्योंकि आप शत्रुओंका संहार करनेवाले हैं॥ १०॥ | | ययातिरुवाच
नास्मद्विधो ब्राह्मणो ब्रह्मविच्च
प्रतिग्रहे वर्तते राजमुख्य।
यथा प्रदेयं सततं द्विजेभ्य-
स्तथा ददे पूर्वमहं नरेन्द्र॥ ११
नाब्राह्मणः कृपणे जातु जीवेद्
याच्ञापि स्याद् ब्राह्मणी वीरपत्नी।
सोऽहं यदेवाकृतपूर्व चरेयं
विधित्समानः किमु तत्र साधुः॥ १२ | **ययातिने कहा—**नृपश्रेष्ठ! ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मण ही प्रतिग्रह लेता है, मेरे-जैसा क्षत्रिय कदापि नहीं। नरेन्द्र! जैसे दान करना चाहिये, उस विधिसे मैंने पहले भी सदा उत्तम ब्राह्मणोंको बहुत दान दिये हैं। जो ब्राह्मण नहीं है, उसे दीन याचक बनकर कभी जीवन नहीं बिताना चाहिये। याचना तो विद्यासे दिग्विजय करनेवाले विद्वान् ब्राह्मणकी पत्नी है अर्थात् ब्रह्मवेत्ता ब्राह्मणको ही याचना करनेका अधिकार है। मुझे सत्कर्म करनेकी इच्छा है, अतः ऐसा कोई अकार्य कैसे कर सकता हूँ, जो पहले कभी न किया हो॥ ११-१२॥ | | प्रतर्दन उवाच
पृच्छामि त्वां स्पृहणीयरूप
प्रतर्दनोऽहं यदि मे सन्ति लोकाः।
यद्यन्तरिक्षे यदि वा दिवि श्रिताः
क्षेत्रज्ञं त्वां तस्य धर्मस्य मन्ये॥ १३ | **प्रतर्दन बोले—**वाञ्छनीय रूपवाले श्रेष्ठ पुरुष! मैं प्रतर्दन हूँ और आपसे पूछता हूँ, यदि अन्तरिक्ष अथवा स्वर्गमें मेरे भी लोक हों तो बताइये। मैं आपको पारलौकिक धर्मका ज्ञाता मानता हूँ ॥ १३॥ | | ययातिरुवाच
सन्ति लोका बहवस्ते नरेन्द्र
अप्येकैकं सप्त समान्यहानि।
मधुच्युतो घृतवन्तो विशोका-
स्ते नान्तवन्तः प्रतिपालयन्ति॥ १४ | **ययातिने कहा—**नरेन्द्र! तुम्हारे तो बहुत लोक हैं, यदि एक-एक लोकमें सात-सात दिन रहा जाय तो भी उनका अन्त नहीं है। वे सब-के-सब अमृतके झरने बहाते हैं एवं घृत (तेज)-से युक्त हैं। उनमें शोकका सर्वथा अभाव है। वे सभी लोक तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं॥ १४॥ | | प्रतर्दन उवाच
तांस्ते ददामि पतमानस्य राजन्
ये मे लोकास्तव ते वै भवन्तु।
यद्यन्तरिक्षे यदि वा दिवि श्रिता-
स्तानाक्रम क्षिप्रमपेतमोहः॥ १५ | **प्रतर्दन बोले—**महाराज! वे सभी लोक मैं आपको देता हूँ, आप नीचे न गिरें। जो मेरे लोक हैं, वे सब आपके हो जायें। वे अन्तरिक्षमें हों या स्वर्गमें, आप शीघ्र मोहरहित होकर उनमें चले जाइये॥ १५॥ | | ययातिरुवाच
न तुल्यतेजाः सुकृतं हि कामये
योगक्षेमं पार्थिवात् पार्थिवः सन्।
दैवादेशादापदं प्राप्य विद्वां-
श्रेयन्नृशंसं हि न जातु राजा॥ १६ | **ययातिने कहा—**राजन्! मैं स्वयं एक तेजस्वी राजा होकर दूसरेसे पुण्य तथा योग-क्षेमकी इच्छा नहीं करता। विद्वान् राजा दैववश भारी आपत्तिमें पड़ जानेपर भी कोई पापमय कार्य न करे। |

४४- कार्तवीर्यका आदित्यके तेजसे सम्पन्न होकर वृक्षोंको जलाना, महर्षि आपवद्वारा कार्तवीर्यको शाप और क्रोष्टुके वंशका वर्णन

१४६* मत्स्यपुराण *

| धर्म्यं मार्गं चिन्तयानो यशस्यं
कुर्यान्नृपो धर्ममवेक्षमाणः।
न मद्धिधो धर्मबुद्धिर्हि राजा
ह्येवं कुर्यात् कृपणं मां यथात्थ ॥ १७
कुर्यामपूर्वं न कृतं यदन्यै-
र्विधित्समानः किमु तत्र साधुः।
ब्रुवाणमेवं नृपतिं ययातिं
नृपोत्तमो वसुमानब्रवीत्तम् ॥ १८ | धर्मपर दृष्टि रखनेवाले राजाको उचित है कि वह प्रयत्नपूर्वक धर्म और यशके मार्गपर ही चले। जिसकी बुद्धि धर्ममें लगी हो, उस मेरे-जैसे मनुष्यको जान-बूझकर ऐसा दीनतापूर्ण कार्य नहीं करना चाहिये जिसके लिये तुम मुझसे कह रहे हो। जो शुभ कर्म करनेकी इच्छा रखता है वह ऐसा काम नहीं कर सकता, जिसे अन्य राजाओंने नहीं किया हो। (तदनन्तर) इस प्रकारकी बातें कहनेवाले राजा ययातिसे नृपश्रेष्ठ वसुमान् बोले ॥ १६—१८ ॥ |

इति श्रीमात्स्ये महापुराणे सोमवंशे ययातिचरिते एकचत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४१ ॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सोमवंश-वर्णन-प्रसङ्गमें ययाति-चरित-वर्णन नामक एकतालीसवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ ॥ ४१ ॥

बयालीसवाँ अध्याय

राजा ययातिके वसुमान् और शिबिके प्रतिग्रहको अस्वीकार करना तथा अष्टक आदि चारों राजाओंके साथ स्वर्गमें जाना

वसुमानुवाच
पृच्छाम्यहं वसुमानौषदश्वि-
र्यद्यस्ति लोको दिवि मह्यं नरेन्द्र।
यद्यन्तरिक्षे प्रथितो महात्मन्
क्षेत्रज्ञं त्वां तस्य धर्मस्य मन्ये ॥ १वसुमान्ने कहा— नरेन्द्र! मैं उषदश्वका पुत्र हूँ और आपसे पूछ रहा हूँ। यदि स्वर्ग या अन्तरिक्षमें मेरे लिये भी कोई विख्यात लोक हों तो बताइये। महात्मन्! मैं आपको पारलौकिक धर्मका ज्ञाता मानता हूँ ॥ १ ॥
ययातिरुवाच
यदन्तरिक्षं पृथिवी दिशश्च
यत्तेजसा तपते भानुमांश्च।
लोकास्तावन्तो दिवि संस्थिता वै
ते त्वां भवन्तं प्रतिपालयन्ति ॥ २ययातिने कहा— राजन्! पृथ्वी, आकाश और दिशाओंके जितने प्रदेशको सूर्यदेव अपनी किरणोंसे तपाते और प्रकाशित करते हैं, उतने लोक तुम्हारे लिये स्वर्गमें स्थित हैं। वे तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहे हैं ॥ २ ॥
वसुमानुवाच
तांस्ते ददामि पत मा प्रपातं
ये मे लोकास्तव ते वै भवन्तु।
क्रीणीष्वैनांस्तृणकेनापि राजन्
प्रतिग्रहस्ते यदि सम्यक् प्रदुष्टः ॥ ३वसुमान् बोले— राजन्! वे सभी लोक मैं आपके लिये देता हूँ, वे सब आपके हो जायँ। धीमन्! यदि आपको प्रतिग्रह लेनेमें दोष दिखायी देता हो तो एक मुट्ठा तिनका मुझे मूल्यके रूपमें देकर मेरे इन सभी लोकोंको आप खरीद लें ॥ ३ ॥
ययातिरुवाच
न मिथ्याहं विक्रियं वै स्मरामि
मया कृतं शिशुभावेऽपि राजन्।
कुर्यां न चैवाकृतपूर्वमन्यै-
र्विधित्समानो वसुमन् न साधु ॥ ४ययातिने कहा— राजन्! मैंने बचपनमें भी कभी इस प्रकार झूठ-मूठकी खरीद-बिक्री की हो, इसका मुझे स्मरण नहीं है। जिसे पूर्ववर्ती अन्य महापुरुषोंने नहीं किया, वह कार्य मैं भी नहीं कर सकता हूँ; क्योंकि मैं सत्कर्म करना चाहता हूँ ॥ ४ ॥
* अध्याय ४२ *१४७
वसुमानुवाच
तांस्त्वं लोकान् प्रतिपद्यस्व राजन्
मया दत्तान् यदि नेष्टः क्रयस्ते।
नाहं तान् वै प्रतिगन्ता नरेन्द्र
सर्वे लोकास्तावका वै भवन्तु॥ ५वसुमान् बोले— राजन्! यदि आप खरीदना नहीं चाहते तो मेरे द्वारा स्वतः अर्पण किये हुए पुण्यलोकोंको ग्रहण कीजिये। नरेन्द्र! निश्चय जानिये कि मैं उन लोकोंमें नहीं जाऊँगा। वे सब आपके ही अधिकारमें रहें॥ ५॥
शिबिरुवाच
पृच्छामि त्वां शिबिरौशीनरोऽहं
ममापि लोका यदि सन्ति तात।
यद्यन्तरिक्षे यदि वा दिवि श्रिताः
क्षेत्रज्ञं त्वां तस्य धर्मस्य मन्ये॥ ६शिबिने कहा— तात! मैं उशीनरका पुत्र शिबि आपसे पूछता हूँ। यदि अन्तरिक्ष या स्वर्गमें मेरे भी पुण्यलोक हों तो बताइये; क्योंकि मैं आपको उक्त धर्मका ज्ञाता मानता हूँ॥ ६॥
ययातिरुवाच
न त्वं वाचा हृदयेनापि राजन्
परीप्समानो मावमंस्था नरेन्द्र।
तेनानन्ता दिवि लोकाः स्थिता वै
विद्युद्रूपाः स्वनवन्तो महान्तः॥ ७ययाति बोले— नरेन्द्र! जो-जो साधु पुरुष तुमसे कुछ माँगनेके लिये आये, उनका तुमने वाणीसे कौन कहे, मनसे भी अपमान नहीं किया। इस कारण स्वर्गमें तुम्हारे लिये अनन्त लोक विद्यमान हैं जो विद्युत्के समान तेजोमय, भाँति-भाँतिके सुमधुर शब्दोंसे युक्त तथा महान् हैं॥ ७॥
शिबिरुवाच
तांस्त्वं लोकान् प्रतिपद्यस्व राजन्
मया दत्तान् यदि नेष्टः क्रयस्ते।
न चाहं तान् प्रतिपद्येह दत्त्वा
यत्र त्वं तात गन्तासि लोके॥ ८शिबिने कहा— महाराज! यदि आप खरीदना नहीं चाहते तो मेरे द्वारा स्वयं अर्पण किये हुए पुण्यलोकोंको ग्रहण कीजिये। तात! उन सबको देकर निश्चय ही मैं उन लोकोंमें नहीं जाऊँगा जिन लोकोंमें आप जा रहे होंगे॥ ८॥
ययातिरुवाच
यथा त्वमिन्द्रप्रतिमप्रभाव-
स्ते चाप्यनन्ता नरदेव लोकाः।
तथाद्य लोके न रमेऽन्यदत्ते
तस्माच्छिबे नाभिनन्दामि वाचम्॥ ९ययाति बोले— नरदेव शिबि! जिस प्रकार तुम इन्द्रके समान प्रभावशाली हो उसी प्रकार तुम्हारे वे लोक भी अनन्त हैं, तथापि दूसरेके दिये हुए लोकमें मैं विहार नहीं कर सकता; इसीलिये तुम्हारे दिये हुएका अभिनन्दन नहीं करता॥ ९॥
अष्टक उवाच
न चेदेकैकशो राजँल्लोकान् नः प्रतिनन्दसि।
सर्वे प्रदाय ताँल्लोकान् गन्तारो नरकं वयम्॥ १०अष्टकने कहा— राजन्! यदि आप हममेंसे एक-एकके दिये हुए लोकोंको प्रसन्नतापूर्वक ग्रहण नहीं करते तो हम सब लोग अपने पुण्यलोक आपकी सेवामें समर्पित करके नरक (भूलोक)-में जानेको तैयार हैं॥ १०॥
ययातिरुवाच
यदहार्हस्तद् वदध्वं वः सन्तः सत्यादिदर्शिनः।
अहं तु नाभिगृह्णामि यत् कृतं न मया पुरा॥ ११
अलिप्समानस्य तु मे यदुक्तं
न तत्तथास्तीह नरेन्द्रसिंह।
अस्य प्रदानस्य यदेव युक्तं
तस्यैव चानन्तफलं भविष्यम्॥ १२ययाति बोले— मैं जिसके योग्य हूँ, उसीके लिये यत्न करो; क्योंकि साधु पुरुष सत्यका ही अभिनन्दन करते हैं। मैंने पूर्वकालमें जो कर्म नहीं किया, उसे अब भी स्वीकार नहीं कर सकता। नरेन्द्रसिंह! मुझ निर्लोभके प्रति तुमलोगोंने जो कुछ कहा है उसका फल वैसे ही निराशापूर्ण नहीं होगा, अपितु इतने बड़े दानके लिये जो उपयुक्त होगा, वह अनन्त फल तुम लोगोंको अवश्य प्राप्त होगा॥ ११-१२॥
१४८* मत्स्यपुराण *

| अष्टक उवाच
कस्यैते प्रतिदृश्यन्ते रथाः पञ्च हिरण्मयाः।
उच्चैः सन्तः प्रकाशन्ते ज्वलन्तोऽग्निशिखा इव॥ १३ | अष्टकने पूछा—आकाशमें ये किसके पाँच सुवर्णमय रथ दिखायी देते हैं, जो आकाशमण्डलमें बड़ी ऊँचाईपर स्थित हैं और अग्नि-शिखाकी भाँति प्रकाशित हो रहे हैं?॥ १३॥ | | ययातिरुवाच
भवतां मम चैवैते रथा भान्ति हिरण्मयाः।
आरुह्यैतेषु गन्तव्यं भवद्भिश्च मया सह॥ १४ | ययाति बोले—ये जो स्वर्णमय रथ चमक रहे हैं, सभी मेरे तथा तुमलोगोंके लिये आये हैं। इन्हींपर आरूढ़ होकर तुमलोग मेरे साथ इन्द्र-लोकको चलोगे॥१४॥ | | अष्टक उवाच
आतिष्ठस्व रथं राजन् विक्रमस्व विहायसा।
वयमप्यनुयास्यामो यदा कालो भविष्यति॥ १५ | अष्टक बोले—राजन्! आप रथमें बैठिये और आकाशमें ऊपरकी ओर बढ़िये। जब समय होगा तब हम भी आपका अनुसरण करेंगे॥१५॥ | | ययातिरुवाच
सर्वैरिदानीं गन्तव्यं सह स्वर्गो जितो यतः।
एष वो विरजाः पन्था दृश्यते देवसद्भगः॥ १६ | ययाति बोले—हम सब लोगोंने साथ-साथ स्वर्गपर विजय पायी है, इसलिये इस समय सबको वहाँ चलना चाहिये। देवलोकका यह रजोहीन सात्त्विक मार्ग हमें स्पष्ट दिखायी दे रहा है॥१६॥ | | शौनक उवाच
तेऽभिरुह्य रथं सर्वे प्रयाता नृपते नृपाः।
आक्रमन्तो दिवं भान्ति धर्मेणावृत्य रोदसी॥ १७ | शौनकजी कहते हैं—राजन्! तदनन्तर वे सभी नृपश्रेष्ठ उन दिव्य रथोंपर आरूढ़ हो धर्मके बलसे स्वर्गमें पहुँचनेके लिये चल दिये। उस समय पृथ्वी और आकाशमें उनकी प्रभा व्याप्त हो रही थी॥ १७॥ | | अष्टक उवाच
अहं मन्ये पूर्वमेकोऽभिगन्ता
सखा चेन्द्रः सर्वथा मे महात्मा।
कस्मादेवं शिबिरौशीनरोऽय-
मेकोऽत्ययात् सर्ववेगेन वाहन्॥ १८ | अष्टक बोले—राजन्! महात्मा इन्द्र मेरे बड़े मित्र हैं, अतः मैं तो समझता था कि अकेला मैं ही सबसे पहले उनके पास पहुँचूँगा; परंतु ये उशीनर-पुत्र शिबि अकेले सम्पूर्ण वेगसे हम सबके वाहनोंको लाँघकर आगे बढ़ गये हैं, ऐसा कैसे हुआ?॥१८॥ | | ययातिरुवाच
अददाद् देवयानाय यावद् वित्तमनिन्दितः।
उशीनरस्य पुत्रोऽयं तस्माच्छ्रेष्ठो हि वः शिबिः॥ १९
दानं शौचं सत्यमथो ह्यहिंसा
ह्रीः श्रीस्तितिक्षा समताऽऽनृशंस्यम्।
राजन्य्नेतान्यथ सर्वाणि राज्ञि
शिबौ स्थितान्यप्रतिमेषु बुद्ध्या।
एवं वृत्तं ह्रीनिषेवी बिभर्ति
तस्माच्छिबिरभिगन्ता रथेन॥ २० | ययातिने कहा—राजन्! उशीनरके पुत्र शिबिने ब्रह्मलोकके मार्गकी प्राप्तिके लिये अपना सर्वस्व दान कर दिया था, इसलिये ये तुमलोगोंमें श्रेष्ठ हैं। नरेश्वर! दान, पवित्रता, सत्य, अहिंसा, ह्री, श्री, क्षमा, समता और दयालुता—ये सभी अनुपम गुण राजा शिबिमें विद्यमान हैं तथा बुद्धिमें भी उनकी समता करनेवाला कोई नहीं है। राजा शिबि ऐसे सदाचारसम्पन्न और लज्जाशील हैं। (इनमें अभिमानकी मात्रा छू भी नहीं गयी है।) इसीलिये शिबि रथारूढ़ हो हम सबसे आगे बढ़ गये हैं॥१९-२०॥ | | शौनक उवाच
अथाष्टकः पुनरेवान्वपृच्छ-
न्मातामहं कौतुकादिन्द्रकल्पम्।
पृच्छामि त्वां नृपते ब्रूहि सत्यं
कुतश्च कश्चासि कथं त्वमागाः।
कृतं त्वया यद्वि न तस्य कर्ता
लोके त्वदन्यो ब्राह्मणः क्षत्रियो वा॥ २१ | शौनकजी कहते हैं—शतानीक! तदनन्तर अष्टकने कौतूहलवश इन्द्रतुल्य अपने नाना राजा ययातिसे पुनः प्रश्न किया—'महाराज! मैं आपसे एक बात पूछता हूँ। आप उसे सच-सच बताइये। आप कहाँसे आये हैं, कौन हैं और किसके पुत्र हैं? आपने जो कुछ किया है, उसे करनेवाला आपके सिवा दूसरा कोई क्षत्रिय अथवा ब्राह्मण इस संसारमें नहीं है'॥२१॥ |

* अध्याय ४२ *१४९
Sanskrit ShlokaHindi Meaning
ययातिरुवाच
ययातिरस्मि नहुषस्य पुत्रः
पूरोः पिता सार्वभौमस्त्विहासम्।
गुह्यं मन्त्रं मामकेभ्यो ब्रवीमि
मातामहो भवतां सुप्रकाशः॥ २२
सर्वामिमां पृथिवीं निर्जिगाय
ऋद्धां महीमददां ब्राह्मणेभ्यः।
मेध्यानश्वान् नैकशस्तान् सुरूपां-
स्तदा देवाः पुण्यभाजो भवन्ति॥ २३
अदामहं पृथिवीं ब्राह्मणेभ्यः
पूर्णांमिमामखिलान्नैः प्रशस्ताम्।
गोभिः सुवर्णैश्च धनैश्च मुख्यै-
रश्वाः सनागाः शतशस्त्वर्बुदानि॥ २४
सत्येन मे द्यौश्च वसुंधरा च
तथैवाग्निर्ज्वलते मानुषेषु।
न मे वृथा व्याहृतमेव वाक्यं
सत्यं हि सन्तः प्रतिपूजयन्ति॥ २५
साध्वष्टक प्रब्रवीमीह सत्यं
प्रतर्दनं वसुमन्तं शिबिं च।
सर्वे देवा मुनयश्च लोकाः
सत्येन पूज्या इति मे मनोगतम्॥ २६
यो नः स्वर्गजितं सर्वं यथावृत्तं निवेदयेत्।
अनसूयुर्द्विजाग्र्येभ्यः स भोजेन्नः सलोकताम्॥ २७ययातिने कहा— मैं नहुषका पुत्र और पूरुका पिता राजा ययाति हूँ। मैं इस लोकमें चक्रवर्ती नरेश था। तुम सब लोग मेरे अपने हो, अतः तुमसे गुप्त बात भी खोलकर बतलाये देता हूँ। मैं तुमलोगोंका नाना हूँ। (यद्यपि पहले भी यह बात बता चुका हूँ, तथापि पुनः स्पष्ट कर देता हूँ।) मैंने इस सारी पृथ्वीको जीत लिया था और पुनः इस समृद्धिशालिनी पृथ्वीको ब्राह्मणोंको दान भी कर दिया था। मनुष्य जब एक सौ सुन्दर पवित्र अश्वोंका दान करते हैं तब वे पुण्यात्मा देवता होते हैं। मैंने सब तरहके अन्न, गौ, सुवर्ण तथा उत्तम धनसे परिपूर्ण यह प्रशस्त पृथ्वी ब्राह्मणोंको दान कर दी थी एवं सौ अर्बुद (दस अरब) हाथियोंसहित घोड़ोंका दान भी किया था। सत्यसे ही पृथ्वी और आकाश टिके हुए हैं। इसी प्रकार सत्यसे ही मनुष्य-लोकमें अग्नि प्रज्वलित होती है। मैंने कभी व्यर्थ बात मुँहसे नहीं निकाली है; क्योंकि साधु पुरुष सदा सत्यका ही आदर करते हैं। अष्टक! मैं तुमसे, प्रतर्दनसे, वसुमान्‌से और शिबिसे भी यहाँ जो कुछ कहता हूँ, वह सब सत्य ही है। मेरे मनका यह विश्वास है कि समस्त लोक, मुनि और देवता सत्यसे ही पूजनीय होते हैं। जो मनुष्य हृदयमें ईर्ष्या न रखकर स्वर्गपर अधिकार करनेवाले हम सब लोगोंके इस वृत्तान्तको यथार्थरूपसे श्रेष्ठ द्विजोंके सामने सुनायेगा, वह हमारे ही समान पुण्यलोकोंको प्राप्त कर लेगा॥ २२—२७॥
शौनक उवाच
एवं राजन् स महात्मा ययातिः
स्वदौहित्रैस्तारितो मित्रवर्यैः।
त्यक्त्वा महीं परमोदारकर्मा
स्वर्गं गतः कर्मभिर्व्याप्य पृथ्वीम्॥ २८
एवं सर्वं विस्तरतो यथाव-
दाख्यातं ते चरितं नाहुषस्य।
वंशो यस्य प्रथितः पौरवेयो
यस्मिञ्जातस्त्वं मनुजेन्द्रकल्पः॥ २९शौनकजी कहते हैं— राजन्! राजा ययाति बड़े महात्मा थे और उनके कर्म अत्यन्त उदार थे। उनके श्रेष्ठ मित्ररूपी दौहित्रोंने उनका उद्धार किया और वे सत्कर्मोंद्वारा सम्पूर्ण भूमण्डलको व्याप्त करके पृथ्वीको छोड़कर स्वर्गलोकमें चले गये। इस प्रकार मैंने तुमसे नहुष-पुत्र राजा ययातिका सारा चरित्र यथार्थरूपसे विस्तारपूर्वक कह सुनाया। यही वंश आगे चलकर पूरुवंशके नामसे विख्यात हुआ, जिसमें तुम मनुष्योंमें इन्द्रके समान उत्पन्न हुए हो॥ २८-२९॥

इति श्रीमत्स्ये महापुराणे सोमवंशे ययातिचरिते द्विचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४२॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सोम-वंश-वर्णन-प्रसङ्गमें ययाति-चरित-वर्णन-विषयक बयालीसवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ४२॥

१५० * मत्स्यपुराण *

तैंतालीसवाँ अध्याय

ययाति-वंश-वर्णन, यदुवंशका वृत्तान्त तथा कार्तवीर्य अर्जुनकी कथा

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
सूत उवाच
इत्येतच्छौनकाद् राजा शतानीको निशम्य तु।
विस्मितः परया प्रीत्या पूर्णचन्द्र इवाबभौ॥ १
पूजयामास नृपतिर्विधिवच्चाथ शौनकम्।
रत्नैर्गोभिः सुवर्णैश्च वासोभिर्विविधैस्तथा॥ २
प्रतिगृह्य ततः सर्वं यद् राज्ञा प्रहितं धनम्।
दत्त्वा च ब्राह्मणेभ्यश्च शौनकोऽन्तरधीयत॥ ३**सूतजी कहते हैं—**ऋषियो! राजा शतानीक महर्षि शौनकसे यह सारा वृत्तान्त सुनकर विस्मयाविष्ट हो गये तथा उत्कृष्ट प्रेमके कारण उनका चेहरा पूर्णिमाके चन्द्रमाकी भाँति खिल उठा। तदनन्तर राजाने अनेक प्रकारके रत्न, गौ, सुवर्ण और वस्त्रोंद्वारा महर्षि शौनककी विधिपूर्वक पूजा की। शौनकजीने राजाद्वारा दिये गये उस सारे धनको ग्रहण करके पुनः उसे ब्राह्मणोंको दान कर दिया और स्वयं वहीं अन्तर्हित हो गये॥ १—३॥
ऋषय ऊचुः
ययातेर्वंशमिच्छामः श्रोतुं विस्तरतो वद।
यदुप्रभृतिभिः पुत्रैर्यदा लोके प्रतिष्ठितम्॥ ४**ऋषियोंने पूछा—**सूतजी! अब हमलोग ययातिके वंशका वर्णन सुनना चाहते हैं। जब उनके यदु आदि पुत्र लोकमें प्रतिष्ठित हुए तब फिर आगे चलकर क्या हुआ? इसे विस्तारपूर्वक बतलाइये॥ ४॥
सूत उवाच
यदोर्वंशं प्रवक्ष्यामि ज्येष्ठस्योत्तमतेजसः।
विस्तरेणानुपूर्व्या च गदतो मे निबोधत॥ ५
यदोः पुत्रा बभूवुर्हि पञ्च देवसुतोपमाः।
महारथा महेष्वासा नामतस्तान् निबोधत॥ ६
सहस्रजिरथो ज्येष्ठः क्रोष्टुर्नीलोऽन्तिको लघुः।
सहस्रजेस्तु दायादः शतजिर्नाम पार्थिवः॥ ७
शतजेरपि दायादास्त्रयः परमकीर्तयः।
हैहयश्च हयश्चैव तथा वेणुहयश्च यः॥ ८
हैहयस्य तु दायादो धर्मनेत्रः प्रतिश्रुतः।
धर्मनेत्रस्य कुन्तिस्तु संहतस्तस्य चात्मजः॥ ९
संहतस्य तु दायादो महिष्मान् नाम पार्थिवः।
आसीन्महिष्मतः पुत्रो रुद्रश्रेण्यः प्रतापवान्॥ १०
वाराणस्यामभूद् राजा कथितं पूर्वमेव तु।
रुद्रश्रेण्यस्य पुत्रोऽभूद् दुर्दमो नाम पार्थिवः॥ ११
दुर्दमस्य सुतो धीमान् कनको नाम वीर्यवान्।
कनकस्य तु दायादाश्चत्वारो लोकविश्रुताः॥ १२
कृतवीर्यः कृताग्निश्च कृतवर्मा तथैव च।
कृतौजाश्च चतुर्थोऽभूत् कृतवीर्यात् ततोऽर्जुनः॥ १३**सूतजी कहते हैं—**ऋषियो! अब मैं ययातिके ज्येष्ठ पुत्र परम तेजस्वी यदुके वंशका क्रमसे एवं विस्तारपूर्वक* वर्णन कर रहा हूँ, आपलोग मेरे कथनानुसार उसे ध्यानपूर्वक सुनिये। यदुके पाँच पुत्र हुए जो सभी देवपुत्र-सदृश तेजस्वी, महारथी और महान् धनुर्धर थे। उन्हें नामनिर्देशानुसार यों जानिये—उनमें ज्येष्ठका नाम सहस्रजि था, शेष चारोंका नाम क्रमशः क्रोष्टु, नील, अन्तिक और लघु था। सहस्रजिका पुत्र राजा शतजि हुआ। शतजिके हैहय, हय और वेणुहय नामक परम यशस्वी तीन पुत्र हुए। हैहयका विश्वविख्यात पुत्र धर्मनेत्र हुआ। धर्मनेत्रका पुत्र कुन्ति और उसका पुत्र संहत हुआ। संहतका पुत्र राजा महिष्मान् हुआ। महिष्मान्‌का पुत्र प्रतापी रुद्रश्रेण्य था, जो वाराणसी नगरीका राजा हुआ। इसका वृत्तान्त पहले ही कहा जा चुका है। रुद्रश्रेण्यका पुत्र दुर्दम नामका राजा हुआ। दुर्दमका पुत्र परम बुद्धिमान् एवं पराक्रमी कनक था। कनकके चार विश्वविख्यात पुत्र हुए, जिनके नाम हैं—कृतवीर्य, कृताग्नि, कृतवर्मा और चौथा कृतौजा। इनमें कृतवीर्यसे अर्जुनका जन्म हुआ,

* यह वर्णन भागवत ९। २३। १९ से २४। ६७ तक तथा वायु, ब्रह्माण्ड, विष्णु, मार्कण्डेय आदि पुराणोंमें भी मिलता है।

* अध्याय ४३ *१५१
श्लोकअर्थ
जातः करसहस्रेण सप्तद्वीपेश्वरो नृपः।
वर्षायुतं तपस्तेपे दुष्करं पृथिवीपतिः॥ १४

दत्तमाराधयामास कार्तवीर्योऽत्रिसम्भवम्।
तस्मै दत्ता वरास्तेन चत्वारः पुरुषोत्तमः॥ १५

पूर्वं बाहुसहस्रं तु स वव्रे राजसत्तमः।
अधर्मं चरमाणस्य सद्भिborder/श्चापि निवारणम्॥ १६

युद्धेन पृथिवीं जित्वा धर्मेणैवानुपालनम्।
संग्रामे वर्तमानस्य वधश्चैवाधिकाद् भवेत्॥ १७जो सहस्र भुजाधारी (होनेके कारण सहस्रार्जुन नामसे प्रसिद्ध था) तथा सातों द्वीपोंका अधीश्वर था। पुरुषश्रेष्ठ कृतवीर्यनन्दन राजा सहस्रार्जुनने दस हजार वर्षोंतक घोर तपस्या करते हुए महर्षि अत्रिके पुत्र दत्तात्रेयकी आराधना की। उससे प्रसन्न होकर दत्तात्रेयने उसे चार वर प्रदान किये। उनमें प्रथम वरके रूपमें राजश्रेष्ठ अर्जुनने अपने लिये एक हजार भुजाएँ माँगीं। दूसरे वरसे सत्पुरुषोंके साथ अधर्म करनेवालोंके निवारणका अधिकार माँगा। तीसरे वरसे युद्धद्वारा सारी पृथ्वीको जीतकर धर्मानुसार उसका पालन करना था और चौथा वर यह माँगा कि रणभूमिमें युद्ध करते समय मुझसे अधिक बलवान्‌के हाथों मेरा वध हो॥ ५—१७॥
तेनेयं पृथिवी सर्वा सप्तद्वीपा सपर्वता।
समोदधिपरिक्षिप्ता क्षात्रेण विधिना जिता॥ १८

जज्ञे बाहुसहस्रं वै इच्छतस्तस्य धीमतः।
रथो ध्वजश्च सञ्जज्ञे इत्येवमनुशुश्रुमः॥ १९

दशयज्ञसहस्राणि राज्ञा द्वीपेषु वै तदा।
निरर्गलानि वृत्तानि श्रूयन्ते तस्य धीमतः॥ २०

सर्वे यज्ञा महाराजस्तस्यासन् भूरिदक्षिणाः।
सर्वे काञ्चनयूपास्ते सर्वाः काञ्चनवेदिकाः॥ २१

सर्वे देवैः समं प्राप्तैर्विमानस्थैरलङ्कृताः।
गन्धर्वैरप्सरोभिश्च नित्यमेवोपशोभिताः॥ २२

तस्य यज्ञे जगौ गाथां गन्धर्वो नारदस्तथा।
कार्तवीर्यस्य राजर्षेर्महिमानं निरीक्ष्य सः॥ २३

न नूनं कार्तवीर्यस्य गतिं यास्यन्ति पार्थिवाः।
यज्ञैर्दानैस्तपोभिश्च विक्रमेण श्रुतेन च॥ २४

स हि सप्तसु द्वीपेषु खड्गी चक्री शरासनी।
रथी द्वीपान्यनुचरन् योगी पश्यति तस्करान्॥ २५

पञ्चाशीतिसहस्राणि वर्षाणां स नराधिपः।
स सर्वरत्नसम्पूर्णश्चक्रवर्ती बभूव ह॥ २६

स एव पशुपालोऽभूत् क्षेत्रपालः स एव हि।
स एव वृष्ट्या पर्जन्यो योगित्वादर्जुनोऽभवत्॥ २७

योऽसौ बाहुसहस्रेण ज्याघातकठिनत्वचा।
भाति रश्मिसहस्रेण शारदेनैव भास्करः॥ २८उस वरदानके प्रभावसे कार्तवीर्य अर्जुनने क्षात्र-धर्मानुसार सातों समुद्रोंसे परिवेष्टित पर्वतोंसहित सातों द्वीपोंकी समग्र पृथ्वीको जीत लिया; क्योंकि उस बुद्धिमान् अर्जुनके इच्छा करते ही एक हजार भुजाएँ निकल आयीं तथा उसी प्रकार रथ और ध्वज भी प्रकट हो गये—ऐसा हमलोगोंके सुननेमें आया है। साथ ही उस बुद्धिमान् अर्जुनके विषयमें यह भी सुना जाता है कि उसने सातों द्वीपोंमें दस सहस्र यज्ञोंका अनुष्ठान निर्विघ्नतापूर्वक सम्पन्न किया था। उस राजराजेश्वरके सभी यज्ञोंमें प्रचुर दक्षिणाएँ बाँटी गयी थीं। उनमें गड़े हुए यूप (यज्ञस्तम्भ) स्वर्णनिर्मित थे। सभी वेदिकाएँ सुवर्णकी बनी हुई थीं। वे सभी यज्ञ अपना-अपना भाग लेनेके लिये आये हुए विमानारूढ़ देवोंद्वारा सुशोभित थे। गन्धर्व और अप्सराएँ भी नित्य आकर उनकी शोभा बढ़ाती थीं। राजर्षि कार्तवीर्यके महत्त्वको देखकर नारदनामक गन्धर्वने उनके यज्ञमें ऐसी गाथा गायी थी—'भावी क्षत्रिय नरेश निश्चय ही यज्ञ, दान, तप, पराक्रम और शास्त्रज्ञानके द्वारा कार्तवीर्यकी समकक्षताको नहीं प्राप्त होंगे।' योगी अर्जुन रथपर आरूढ़ हो हाथमें खड्ग, चक्र और धनुष धारण करके सातों द्वीपोंमें भ्रमण करता हुआ चोरों-डाकुओंपर कड़ी दृष्टि रखता था। राजा अर्जुन पचासी हजार वर्षोंतक भूतलपर शासन करके समस्त रत्नोंसे परिपूर्ण हो चक्रवर्ती सम्राट् बना रहा। राजा अर्जुन ही अपने योगबलसे पशुओंका पालक था, वही खेतोंका भी रक्षक था और वही समयानुसार मेघ बनकर वृष्टि भी करता था। प्रत्यञ्चाके आघातसे कठोर हुई त्वचाओंवाली अपनी सहस्रों भुजाओंसे वह उसी प्रकार शोभा पाता था, जिस प्रकार सहस्रों किरणोंसे युक्त शारदीय सूर्य शोभित होते हैं॥ १८–२८॥

४५- वृष्णिवंशके वर्णन-प्रसङ्गमें स्यमन्तक-मणिकी कथा

१५२ * मत्स्यपुराण *

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
एष नागं मनुष्येषु माहिष्मत्यां महाद्युतिः।
कर्कोटकसुतं जित्वा पुर्यां तत्र न्यवेशयत्॥ २९मनुष्योंमें महान् तेजस्वी अर्जुनने कर्कोटक नागके पुत्रको जीतकर अपनी माहिष्मती पुरीमें बाँध रखा था।
एष वेगं समुद्रस्य प्रावृट्काले भजेत वै।
क्रीडन्नेव सुखोद्विग्नः प्रतिस्रोतो महीपतिः॥ ३०भूपाल अर्जुन वर्षा-ऋतुमें प्रवाहके सम्मुख सुखपूर्वक क्रीडा करते हुए ही समुद्रके वेगको रोक देता था।
ललनाः क्रीडता तेन प्रतिस्रग्दाममालिनीः।
ऊर्मिभ्रुकुटिसंत्रासाच्चकिताभ्येति नर्मदा॥ ३१ललनाओंके साथ जलविहार करते समय उसके गलेसे टूटकर गिरी हुई मालाओंको धारण करनेवाली तथा लहररूपी भ्रुकुटियोंके व्याजसे भयभीत-सी हुई नर्मदा चकित होकर उसके निकट आ जाती थी।
एको बाहुसहस्रेण वगाहे स महार्णवः।
करोत्युद्वृत्तवेगां तु नर्मदां प्रावृडुद्धताम्॥ ३२वह अकेला ही अपनी सहस्र भुजाओंसे अगाध समुद्रको विलोडित कर देता था एवं वर्षाकालमें वेगसे बहती हुई नर्मदाको और भी उद्धत वेगवाली बना देता था।
तस्य बाहुसहस्रेण क्षोभ्यमाणे महोदधौ।
भवन्त्यतीव निश्चेष्टाः पातालस्था महासुराः॥ ३३उसकी हजारों भुजाओं द्वारा विलोडन करनेसे महासागरके क्षुब्ध हो जानेपर पातालनिवासी बड़े-बड़े असुर अत्यन्त निश्चेष्ट हो जाते थे।
चूर्णीकृतमहावीचिलीनमीनमहातिमिम् ।
मारुताविद्धफेनौघमावर्ताक्षिप्तदुःसहम् ॥ ३४

करोत्यालोडयन्नेव दोःसहस्रेण सागरम्।
मन्दरक्षोभचकिता ह्यमृतोत्पादशङ्किताः॥ ३५

तदा निश्चलमूर्धानो भवन्ति च महोरगाः।
सायाह्ने कदलीखण्डा निर्वातस्तिमिता इव॥ ३६अपनी सहस्र भुजाओंसे महासागरका विलोडन करते समय वह समुद्रकी उठती हुई विशाल लहरोंके मध्य आयी हुई मछलियों और बड़े-बड़े तिमिङ्गिलोंके चूर्णसे उसे व्याप्त कर देता था तथा वायुके झकोरेसे उठे हुए फेनसमूहसे फेनिल और भँवरोंके चपेटसे दुःसह बना देता था। उस समय पूर्वकालमें मन्दराचलके मन्थनके विक्षोभसे चकित एवं पुनः अमृतोत्पादनकी आशङ्कासे सशङ्कित-से हुए बड़े-बड़े नागोंके मस्तक इस प्रकार निश्चल हो जाते थे, जैसे सायंकाल वायुके स्थगित हो जानेपर केलेके पत्ते प्रशान्त हो जाते हैं।
एवं बद्ध्वा धनुर्ज्यायामुत्सिक्तं पञ्चभिः शरैः।
लङ्कायां मोहयित्वा तु सबलं रावणं बलात्॥ ३७

निर्जित्य बद्ध्वा चानीय माहिष्मत्यां बबन्ध च।
ततो गत्वा पुलस्त्यस्तु ह्यर्जुनः सम्प्रसादयत्॥ ३८इसी प्रकार अर्जुनने एक बार लंकामें जाकर अपने पाँच बाणोंद्वारा सेनासहित रावणको मोहित कर दिया और उसे बलपूर्वक जीतकर अपने धनुषकी प्रत्यञ्चामें बाँध लिया, फिर माहिष्मती पुरीमें लाकर उसे बंदी बना लिया। यह सुनकर महर्षि पुलस्त्यने माहिष्मतीपुरीमें जाकर अर्जुनको अनेकों प्रकारसे समझा-बुझाकर प्रसन्न किया।
मुमोच रक्षः पौलस्त्यं पुलस्त्येनेह सान्वितम्।
तस्य बाहुसहस्रेण बभूव ज्यातलस्वनः॥ ३९तब अर्जुनने महर्षि पुलस्त्यद्वारा सान्त्वना दिये जानेपर उस पुलस्त्य-पौत्र राक्षसराज रावणको बन्धनमुक्त कर दिया।
युगान्ताभ्रसहस्रस्य आस्फोटस्त्वशनेरिव।
अहो बत विधेर्वीर्यं भार्गवोऽयं यदाच्छिनत्॥ ४०

तद् वै सहस्रं बाहूनां हेमतालवनं यथा।
यत्रापवस्तु संक्रुद्धो ह्यर्जुनं शप्तवान् प्रभुः॥ ४१उसकी हजारों भुजाओं द्वारा धनुषकी प्रत्यञ्चा खींचनेपर ऐसा भयंकर शब्द होता था, मानो प्रलयकालीन सहस्रों बादलोंकी घटाके मध्य वज्रकी गड़गड़ाहट हो रही हो; परंतु विधिको पराक्रम धन्य है जो भृगुकुलोत्पन्न परशुरामजीने उसकी हजारों भुजाओंको हेमतालके वनकी भाँति काटकर छिन्न-भिन्न कर दिया। इसका कारण यह है कि एक बार सामर्थ्यशाली महर्षि आपव* (वसिष्ठ)-ने क्रुद्ध होकर अर्जुनको शाप देते हुए कहा था—
यस्माद् वनं प्रदग्धं वै विश्रुतं मम हैहय।
तस्मात् ते दुष्करं कर्म कृतमन्यो हरिष्यति॥ ४२'हैहय! चूँकि तुमने मेरे लोकप्रसिद्ध वनको जलाकर भस्म कर दिया है, इसलिये तुम्हारे द्वारा किये गये इस दुष्कर कर्मका फल कोई दूसरा

* आप शब्द वरुणका वाचक है। उनके पुत्र मैत्रावरुणिके होनेसे यहाँ महर्षि वसिष्ठ ही महाभारत, हरिवंश, देवीभागवत तथा उसके व्याख्याताओंके अनुसार 'आपव' नामसे निर्दिष्ट हैं।

* अध्याय ४३ *१५३
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
च्छित्त्वा बाहुसहस्रं ते प्रथमं तरसा बली।
तपस्वी ब्राह्मणश्च त्वां स वधिष्यति भार्गवः॥ ४३हरण कर लेगा। भृगुकुलमें उत्पन्न एक तपस्वी एवं बलवान् ब्राह्मण पहले तुम्हारी सहस्रों भुजाओंको काटकर फिर तुम्हारा वध कर देगा'॥ २९—४३॥
सूत उवाच
तस्य रामस्तदा त्वासीन्र्मृत्युः शापेन धीमतः।
वरश्चैवं तु राजर्षेः स्वयमेव वृतः पुरा॥ ४४
तस्य पुत्रशतं त्वासीत् पञ्च तत्र महारथाः।
कृतास्त्रा बलिनः शूरा धर्मात्मानो महाबलाः॥ ४५
शूरसेनश्च शूरश्च धृष्टः क्रोष्टुस्तथैव च।
जयध्वजश्च वैकर्ता अवन्तिश्च विशांपते॥ ४६
जयध्वजस्य पुत्रस्तु तालजङ्घो महाबलः।
तस्य पुत्रशतान्येव तालजङ्घा इति श्रुताः॥ ४७
तेषां पञ्च कुलाः ख्याता हैहयानां महात्मनाम्।
वीतिहोत्राश्च शार्याता भोजाश्चावन्तयस्तथा॥ ४८
कुण्डिकेराश्च विक्रान्तास्तालजङ्घास्तथैव च।
वीतिहोत्रसुतश्चापि आनर्तो नाम वीर्यवान्।
दुर्जयस्तस्य पुत्रस्तु बभूवामित्रकर्शनः॥ ४९
सद्भावेन महाप्राज्ञः प्रजा धर्मेण पालयन्।
कार्तवीर्यार्जुनो नाम राजा बाहुसहस्रवान्॥ ५०
येन सागरपर्यन्ता धनुषा निर्जिता मही।
यस्तस्य कीर्तयेन्नाम कल्यमुत्थाय मानवः॥ ५१
न तस्य वित्तनाशः स्यान्नष्टं च लभते पुनः।
कार्तवीर्यस्य यो जन्म कथयेदिह धीमतः।
यथावत् स्विष्टपूतात्मा स्वर्गलोके महीयते॥ ५२**सूतजी कहते हैं—**ऋषियो! इस प्रकार उस शापके कारण परशुरामजी उसकी मृत्युके कारण तो अवश्य हुए, परंतु पूर्वकालमें उस राजर्षिने स्वयं ही ऐसे वरका वरण किया था। राजन्! सहस्रार्जुनके पुत्र तो एक सौ हुए, परंतु उनमें पाँच महारथी थे। उनके अतिरिक्त शूरसेन, शूर, धृष्ट, क्रोष्टु, जयध्वज, वैकर्ता और अवन्ति—ये सातों अस्त्रविद्यामें निपुण, बलवान्, शूरवीर, धर्मात्मा और महान् पराक्रमशाली थे। जयध्वजका पुत्र महाबली तालजङ्घ हुआ। उसके एक सौ पुत्र हुए जो तालजङ्घके नामसे विख्यात हुए। हैहयवंशी इन महात्मा नरेशोंका कुल विभक्त होकर पाँच भागोंमें विख्यात हुआ। उनके नाम हैं—वीतिहोत्र, शार्यात, भोज, आवन्ति तथा पराक्रमी कुण्डिकेर। ये ही तालजङ्घके भी नामसे प्रसिद्ध थे। वीतिहोत्रका पुत्र प्रतापी आनर्त (गुजरातका शासक) हुआ। उसका पुत्र दुर्जय हुआ जो शत्रुओंका विनाशक था। अमित बुद्धिसम्पन्न एवं सहस्रभुजाधारी कृत्तवीर्य-नन्दन राजा अर्जुन सद्भावना एवं धर्मपूर्वक प्रजाओंका पालन करता था। उसने अपने धनुषके बलसे सागरपर्यन्त पृथ्वीपर विजय पायी थी। जो मानव प्रातःकाल उठकर उसका नाम स्मरण करता है उसके धनका नाश नहीं होता और यदि नष्ट हो गया है तो पुनः प्राप्त हो जाता है। जो मनुष्य कार्तवीर्य अर्जुनके जन्म-वृत्तान्तको कहता है उसका आत्मा यथार्थरूपसे पवित्र हो जाता है और वह स्वर्गलोकमें प्रशंसित होता है॥ ४४—५२॥

इति श्रीमात्स्ये महापुराणे सोमवंशे सहस्रार्जुनचरिते त्रिचत्वारिंशोऽध्यायः॥ ४३॥
इस प्रकार श्रीमत्स्यमहापुराणके सोम-वंश-वर्णन-प्रसङ्गमें सहस्रार्जुनचरित नामक तैंतालीसवाँ अध्याय सम्पूर्ण हुआ॥ ४३॥

१५४ * मत्स्यपुराण *

चौवालीसवाँ अध्याय

कार्तवीर्यका आदित्यके तेजसे सम्पन्न होकर वृक्षोंको जलाना, महर्षि आपवद्वारा कार्तवीर्यको शाप और क्रोष्टुके वंशका वर्णन

ऋषय ऊचुः
किमर्थं तद् वनं दग्धमापवस्य महात्मनः।
कार्तवीर्येण विक्रम्य सूत प्रब्रूहि तत्त्वतः॥ १
रक्षिता स तु राजर्षिः प्रजानामिति नः श्रुतम्।
स कथं रक्षिता भूत्वा अदहत् तत् तपोवनम्॥ २ऋषियोंने पूछा—सूतजी! कार्तवीर्यने बलपूर्वक महात्मा आपवके उस वनको किस कारण जलाया था? अभी-अभी हम लोगोंने सुना है कि वे राजर्षि कार्तवीर्य प्रजाओंके रक्षक थे तो फिर रक्षक होकर उन्होंने महर्षिके तपोवनको कैसे जला दिया?॥ १-२॥
सूत उवाच
आदित्यो द्विजरूपेण कार्तवीर्यमुपस्थितः।
तृप्तिमेकां प्रयच्छस्व आदित्योऽहं नरेश्वर॥ ३सूतजी कहते हैं—ऋषियो! एक बार सूर्य* ब्राह्मणका रूप धारण करके कार्तवीर्यके निकट पहुँचे और कहने लगे—'नरेश्वर! मैं सूर्य हूँ, आप मुझे एक बार तृप्ति प्रदान कीजिये'॥ ३॥
राजोवाच
भगवन् केन तृप्तिस्ते भवत्येव दिवाकर।
कीदृशं भोजनं दद्मि श्रुत्वा तु विदधाम्यहम्॥ ४राजाने पूछा—भगवन्! किस पदार्थसे आपकी तृप्ति होगी? दिवाकर! मैं आपको किस प्रकारका भोजन प्रदान करूँ? आपकी बात सुनकर मैं उसी प्रकारका विधान करूँगा॥ ४॥
आदित्य उवाच
स्थावरं देहि मे सर्वमाहारं ददतां वर।
तेन तृप्तो भवेयं वै सा मे तृप्तिर्हि पार्थिव॥ ५सूर्य बोले—दानिशिरोमणे! मुझे समस्त स्थावर अर्थात् वृक्ष आदिको आहाररूपमें प्रदान कीजिये। मैं उसीसे तृप्त होऊँगा। राजन्! वही मेरे लिये सर्वश्रेष्ठ तृप्ति होगी॥ ५॥
कार्तवीर्य उवाच
न शक्याः स्थावराः सर्वे तेजसा च बलेन च।
निर्दग्धुं तपतां श्रेष्ठ तेन त्वां प्रणमाम्यहम्॥ ६कार्तवीर्यने कहा—तेजस्वियोंमें श्रेष्ठ सूर्य! ये समस्त वृक्ष मेरे तेज और बलद्वारा जलाये नहीं जा सकते; अतः मैं आपको प्रणाम करता हूँ॥ ६॥
आदित्य उवाच
तुष्टस्तेऽहं शरान् दद्मि अक्षयान् सर्वतोमुखान्।
ये प्रक्षिप्ता ज्वलिष्यन्ति मम तेजः समन्विताः॥ ७
आविष्टा मम तेजोभिः शोषयिष्यन्ति स्थावरान्।
शुष्कान् भस्मीकरिष्यन्ति तेन तृप्तिर्नराधिप॥ ८सूर्य बोले—नरेश्वर! मैं आपपर प्रसन्न हूँ, इसलिये मैं आपको ऐसे अक्षय एवं सर्वतोमुखी बाण दे रहा हूँ, जो मेरे तेजसे युक्त होनेके कारण चलाये जानेपर स्वयं जल उठेंगे और मेरे तेजसे परिपूर्ण हुए वे सारे वृक्षोंको सुखा देंगे; फिर सूख जानेपर उन्हें जलाकर भस्म कर देंगे। उससे मेरी तृप्ति हो जायगी॥ ७-८॥
सूत उवाच
ततः शरांस्तदादित्यस्त्वर्जुनाय प्रयच्छत।
ततो ददाह सम्प्राप्तान् स्थावरान् सर्वमेव च॥ ९
ग्रामांस्तथाऽऽश्रमांश्चैव घोषाणि नगराणि च।
तपोवनानि रम्याणि वनान्युपवनानि च॥ १०
एवं प्राचीनमन्वदहं ततः सर्वां सदक्षिणाम्।
निर्वृक्षा निस्तृणा भूमिर्हता घोरेण तेजसा॥ ११सूतजी कहते हैं—ऋषियो! तदनन्तर सूर्यने कार्तवीर्य अर्जुनको अपने बाण प्रदान कर दिये। तब अर्जुनने सम्मुख आये हुए समस्त वृक्षों, ग्रामों, आश्रमों, घोषों, नगरों, तपोवनों तथा रमणीय वनों एवं उपवनोंको जलाकर राखका ढेर बना दिया। इस प्रकार पूर्व दिशाको जलाकर फिर समूची दक्षिण दिशाको भी भस्म कर दिया। उस भयंकर तेजसे पृथ्वी वृक्षों एवं तृणोंसे रहित होकर नष्ट-

* यहाँ आदित्य सूर्य हैं, पर हरिवंशपु० १।३३ आदिके अनुसार अग्निदेव ही ब्राह्मणवेषमें आये थे।

४६- वृष्णि-वंशका वर्णन

• अध्याय ४४ * १५५
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
एतस्मिन्नेव काले तु आपवो जलमास्थितः।
दशवर्षसहस्राणि तत्रास्ते स महान् ऋषिः॥ १२

पूर्णे व्रते महातेजा उदतिष्ठत्तपोधनः।
सोऽपश्यदाश्रमं दग्धमर्जुनेन महामुनिः॥ १३भ्रष्ट हो गयी। उसी समय महर्षि आपव जो महान् तेजस्वी और तपस्याके धनी थे, दस हजार वर्षोंसे जलके भीतर बैठकर तप कर रहे थे, व्रत पूर्ण होनेपर बाहर निकले तो उन महामुनिने अर्जुनद्वारा अपने आश्रमको जलाया हुआ देखा। तब उन्होंने क्रुद्ध होकर राजर्षि अर्जुनको उक्त शाप दे दिया, जैसा कि मैंने अभी आप लोगोंको बतलाया है॥ ९–१३ १/२॥
क्रोधाच्छाप राजर्षि कीर्तितं वो यथा मया।
क्रोष्टोः शृणुत राजर्षेर्वंशमुत्तमपौरुषम्॥ १४
यस्यान्ववाये सम्भूतो विष्णुर्वृष्णिकुलोद्वहः।ऋषियो! (अब) आपलोग राजर्षि क्रोष्टुके उस उत्तम बल-पौरुषसे सम्पन्न वंशका वर्णन सुनिये, जिस वंशमें वृष्णिवंशावतंस भगवान् विष्णु (श्रीकृष्ण) अवतीर्ण हुए थे।
क्रोष्टोरेवाभवत् पुत्रो वृजिनीवान् महारथः॥ १५क्रोष्टुका पुत्र महारथी वृजिनीवान् हुए।
वृजिनीवतश्च पुत्रोऽभूत् स्वाहो नाम महाबलः।
स्वाहुपुत्रोऽभवद् राजन् रुषङ्गुर्वदतां वरः॥ १६वृजिनीवान्‌के स्वाह (पद्मपुराणमें स्वाति) नामक महाबली पुत्र उत्पन्न हुआ। राजन्! वक्ताओंमें श्रेष्ठ रुषङ्गु स्वाहके पुत्ररूपमें पैदा हुए।
स तु प्रसूतिमिच्छन् वै रुषङ्गुः सौम्यमात्मजम्।
चित्रश्वित्ररथश्चास्य पुत्रः कर्मभिरन्वितः॥ १७रुषङ्गुने संतानकी इच्छासे सौम्य स्वभाववाले पुत्रकी कामना की। तब उनके सत्कर्मोंसे समन्वित एवं चित्र-विचित्र रथसे युक्त चित्ररथ नामक पुत्र हुआ।
अथ चैत्ररथिर्वीरो जज्ञे विपुलदक्षिणः।
शशबिन्दुरिति ख्यातश्चक्रवर्ती बभूव ह॥ १८चित्ररथके एक वीर पुत्र उत्पन्न हुआ जो शशबिन्दु नामसे विख्यात था। वह आगे चलकर चक्रवर्ती सम्राट् हुआ। वह यज्ञोंमें प्रचुर दक्षिणा देनेवाला था।
अत्रानुवंशश्लोकोऽयं गीतस्तस्मिन् पुरावभवत्।
शशबिन्दोस्तु पुत्राणां शतानामभवच्छतम्॥ १९पूर्वकालमें इस शशबिन्दुके विषयमें वंशानुक्रमणिकारूप यह श्लोक गाया जाता रहा है कि शशबिन्दुके सौ पुत्र हुए।
धीमतां चाभिरूपाणां भूरिद्रविणतेजसाम्।
तेषां शतप्रधानानां पृथुसाह्ना महाबलाः॥ २०उनमें भी प्रत्येकके सौ-सौ पुत्र हुए। वे सभी प्रचुर धन-सम्पत्ति एवं तेजसे परिपूर्ण, सौन्दर्यशाली एवं बुद्धिमान् थे। उन पुत्रोंके नामके अग्रभागमें 'पृथु' शब्दसे संयुक्त छः महाबली पुत्र हुए।
पृथुश्रवाः पृथुयशाः पृथुधर्मा पृथुञ्जयः।
पृथुकीर्तिः पृथुमना राजानः शशबिन्दवः॥ २१उनके पूरे नाम इस प्रकार हैं—पृथुश्रवा, पृथुयशा, पृथुधर्मा, पृथुंजय, पृथुकीर्ति और पृथुमना। ये शशबिन्दुके वंशमें उत्पन्न हुए राजा थे।
शंसन्ति च पुराणज्ञाः पृथुश्रवसमुत्तमम्।
अन्तरस्य सुयज्ञस्य सुयज्ञस्तनयोऽभवत्॥ २२पुराणोंके ज्ञाता विद्वान्‌लोग इनमें सबसे ज्येष्ठ पृथुश्रवाकी विशेष प्रशंसा करते हैं। उत्तम यज्ञोंका अनुष्ठान करनेवाले पृथुश्रवाका पुत्र सुयज्ञ हुआ।
उशना तु सुयज्ञस्य यो रक्षेत् पृथिवीमिमाम्।
आजहाराश्वमेधानां शतमुत्तमधार्मिकः॥ २३सुयज्ञका पुत्र उशना हुआ, जो सर्वश्रेष्ठ धर्मात्मा था। उसने इस पृथ्वीकी रक्षा करते हुए सौ अश्वमेध-यज्ञोंका अनुष्ठान किया था।
तितिक्षुरभवत् पुत्र औशनः शत्रुतापनः।
मरुत्तस्तस्य तनयो राजर्षीणामनुत्तमः॥ २४उशनाका पुत्र तितिक्षु हुआ जो शत्रुओंको संतप्त कर देनेवाला था। राजर्षियोंमें सर्वश्रेष्ठ मरुत्त तितिक्षुके पुत्र हुए।
आसीन्मरुत्ततनयो वीरः कम्बलबर्हिषः।
पुत्रस्तु रुक्मकवचो विद्वान् कम्बलबर्हिषः॥ २५मरुत्तका पुत्र वीरवर कम्बलबर्हिष था। कम्बलबर्हिषका पुत्र विद्वान् रुक्मकवच हुआ।
निहत्य रुक्मकवचः परान् कवचधारिणः।
धन्विनो विविधैर्बाणैरवाप्य पृथिवीमिमाम्॥ २६रुक्मकवचने अपने अनेकों प्रकारके बाणोंके प्रहारसे धनुर्धारी एवं कवचसे सुसज्जित शत्रुओंको मारकर इस पृथ्वीको प्राप्त किया था।

१. भागवत ९। २३। ३१ तथा विष्णुपुराण ४। १२। २ में 'रुशङ्गु' एवं पद्म० १। १३। ४ में 'कुशङ्क' पाठ है।
२. अन्यत्र शिमेयु, रुचक या शितपु पाठ भी मिलता है।

१५६ | * मत्स्यपुराण *

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
अश्वमेधे ददौ राजा ब्राह्मणेभ्यस्तु दक्षिणाम्।
यज्ञे तु रुक्मकवचः कदाचित् परवीरहा॥ २७शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले राजा रुक्मकवचने एक बार बड़े (भारी) अश्वमेध-यज्ञमें ब्राह्मणोंको प्रचुर दक्षिणा प्रदान की थी॥ १४—२७॥
जज्ञिरे पञ्च पुत्रास्तु महावीर्या धनुर्भृतः।
रुक्मेषुः पृथुरुक्मश्च ज्यामघः परिघो हरिः॥ २८
परिघं च हरिं चैव विदेहेऽस्थापयत् पिता।
रुक्मेषुरभवद् राजा पृथुरुक्मस्तदाश्रयः॥ २९
तेभ्यः प्रत्राजितो राज्याज्ज्यामघस्तु तदाश्रमे।
प्रशान्तश्चाश्रमस्थश्च ब्राह्मणेनावबोधितः॥ ३०
जगाम धनुरादाय देशमन्यं ध्वजी रथी।
नर्मदां नृप एकाकी केवलं वृत्तिकामतः॥ ३१
ऋक्षवन्तं गिरिं गत्वा भुक्तमन्यैरूपाविशत्।
ज्यामघस्याभवद् भार्या शैव्या परिणता सती॥ ३२
अपुत्रो न्यवसद् राजा भार्यामन्यां न विन्दति।
तस्यासीद् विजयो युद्धे तत्र कन्यामवाप्य सः॥ ३३
भार्यामुवाच संत्रासात् स्नुषेयं ते शुचिस्मिते।
एकमुक्ताब्रवीदेनं कस्य चेयं स्नुषेति च॥ ३४इन (राजा रुक्मकवच)-के रुक्मेषु, पृथुरुक्म, ज्यामघ, परिघ और हरिनामक पाँच पुत्र हुए, जो महान् पराक्रमी एवं श्रेष्ठ धनुर्धर थे। पिता रुक्मकवचने इनमेंसे परिघ और हरि—इन दोनोंको विदेह देशके राज-पदपर नियुक्त कर दिया। रुक्मेषु प्रधान राजा हुआ और पृथुरुक्म उसका आश्रित बन गया। उन लोगोंने ज्यामघको राज्यसे निकाल दिया। वहाँ एकत्र ब्राह्मणद्वारा समझाये-बुझाये जानेपर वह प्रशान्त-चित्त होकर वानप्रस्थीरूपसे आश्रमोंमें स्थिररूपसे रहने लगा। कुछ दिनोंके पश्चात् वह (एक ब्राह्मणकी शिक्षासे) ध्वजायुक्त रथपर सवार हो हाथमें धनुष धारणकर दूसरे देशकी ओर चल पड़ा। वह केवल जीविकोपार्जनकी कामनासे अकेले ही नर्मदा तटपर जा पहुँचा। वहाँ दूसरोंद्वारा उपभुक्त ऋक्षवान् गिरि (सतपुरा पर्वत-श्रेणी)-पर जाकर निश्चितरूपसे निवास करने लगा। ज्यामघकी सती-साध्वी पत्नी शैव्या* प्रौढ़ा हो गयी थी। (उसके गर्भसे) कोई पुत्र न उत्पन्न हुआ। इस प्रकार यद्यपि राजा ज्यामघ पुत्रहीन अवस्थामें ही जीवन यापन कर रहे थे, तथापि उन्होंने दूसरी पत्नी नहीं स्वीकार की। एक बार किसी युद्धमें राजा ज्यामघकी विजय हुई। वहाँ उन्हें (विवाहार्थ) एक कन्या प्राप्त हुई। (पर) उसे लाकर पत्नीको देते हुए राजाने उससे भयपूर्वक कहा—'शुचिस्मिते! यह (मेरी स्त्री नहीं,) तुम्हारी स्नुषा (पुत्रवधू) है।' इस प्रकार कहे जानेपर उसने राजासे पूछा—'यह किसकी स्नुषा है?'॥ २८—३४॥
राजोवाच
यस्ते जनिष्यते पुत्रस्तस्य भार्या भविष्यति।
तस्मात् सा तपसोग्रेण कन्यायाः सम्प्रसूत ॥ ३५
पुत्रं विदर्भं सुभगा चैत्रा परिणता सती।
राजपुत्र्यां च विद्वान् स स्नुषायां क्रथकैशिकौ।
लोमपादं तृतीयं तु पुत्रं परमधार्मिकम्॥ ३६
तस्यां विदर्भोज्जनयच्छूरान् रणविशारदान्।
लोमपादान्मनुः पुत्रो ज्ञातितस्तस्य तु चात्मजः॥ ३७
कैशिकस्य चिदिः पुत्रो तस्माच्चैद्या नृपाः स्मृताः।
क्रथो विदर्भपुत्रस्तु कुन्तिस्तस्यात्मजोऽभवत्॥ ३८
कुन्तेर्धृष्टः सुतो जज्ञे रणधृष्टः प्रतापवान्।
धृष्टस्य पुत्रो धर्मात्मा निर्वृतिः परवीरहा॥ ३९तब राजाने कहा—(प्रिये) तुम्हारे गर्भसे जो पुत्र उत्पन्न होगा, उसीकी यह पत्नी होगी। (यह आश्चर्य देख-सुनकर वह कन्या तप करने लगी।) तत्पश्चात् उस कन्याकी उग्र तपस्याके परिणामस्वरूप वृद्धा प्रायः बूढ़ी होनेपर भी शैव्याने (गर्भ धारण किया और) विदर्भ नामक एक पुत्रको जन्म दिया। उस विद्वान् विदर्भने स्नुषाभूता उस राजकुमारीके गर्भसे क्रथ, कैशिक तथा तीसरे परम धर्मात्मा लोमपाद नामक पुत्रोंको उत्पन्न किया। ये सभी पुत्र शूरवीर एवं युद्धकुशल थे। इनमें लोमपादसे मनु नामक पुत्र उत्पन्न हुआ तथा मनुका पुत्र ज्ञाति हुआ। कैशिकका पुत्र चिदि हुआ, उससे उत्पन्न हुए नरेश चैद्य नामसे प्रख्यात हुए। विदर्भ-पुत्र क्रथके कुन्ति नामक पुत्र पैदा हुआ। कुन्तिसे धृष्ट नामक पुत्र उत्पन्न हुआ जो परम प्रतापी एवं रणविशारद था। धृष्टका पुत्र निर्वृति हुआ जो धर्मात्मा एवं शत्रु-

* प्रायः अठारह पुराणों तथा उपपुराणोंमें एवं भागवतादिकी टीकाओंमें 'ज्यामघ'की पत्नी शैव्या ही कही गयी है। कुछ मत्स्यपुराणकी प्रतियोंमें 'चैत्रा' नाम भी आया है, परंतु यह अनुकृतिमें भ्रान्तिका ही परिणाम है।