भारतकोश
संग्रह पर लौटें

मयमतम् (मय मुनि प्रणीत वास्तुशास्त्र - डॉ. शैलजा पाण्डेय सविस्तार हिन्दी व्याख्या)

Mayamatam of Maya Muni with Hindi Commentary by Shailaja Pandey

मय मुनि (टीकाकार: डॉ. शैलजा पाण्डेय) द्वारा

DevanagariHindipublished395 पृष्ठ

३४६ मयमतम् द्वात्रिंशद्विशतं पादमाद्यङ्गे प्रविधीयते। सर्वालङ्कारसंयुक्तं माल्याख्यं मण्डपं भवेत् ॥१०६॥ माल्य—इस मण्डप में पन्द्रह भाग विस्तृत चौकोर क्षेत्र होता है। इसके मध्य में तीन भाग से ऊर्ध्वकूट-युक्त मध्यरंग अथवा आँगन होना चाहिये। चारो ओर एक भाग से अलिन्द्र तथा एक भाग से अन्तराल होना चाहिये। शेष अंग पूर्ववर्णित होने चाहिये; किन्तु कोष्ठ एक भाग अधिक लम्बा होना चाहिये। अधिष्ठान पर दो सौ बत्तीस स्तम्भ होने चाहिये। सभी सज्जाओं से युक्त इस मण्डप की संज्ञा माल्य होती है। ✵ माल्याद्भुतम् ✵ माल्याद्भुतं समास्त्रं तु भागैः षोडशभिर्युतम् । द्विभक्त्यैवोर्ध्वकूटं तु भागेनालिन्द्रमावृतम् ॥१०७॥ द्व्येकभक्त्या मुखे भद्रं कर्णे लाङ्गलभित्तिकम् । पार्श्वे सोपानसंयुक्तं चित्रप्रस्तरसंयुक्तम् ॥१०८॥ माल्याद्भुत — माल्याद्भुत मण्डप सोलह भागों के सम-चतुष्कोण क्षेत्र से युक्त होता है। दो भाग से ऊर्ध्वकूट होता है एवं एक भाग माप के अलिन्द्र से घिरा होता है। सामने दो भाग एवं एक भाग माप का भद्र होता है एवं कोने में लाङ्गल के आकार की भित्ति होती है। पार्श्व में सीढ़ी निर्मित होती है एवं यह चित्र-प्रस्तर से युक्त होता है।।१०७-१०८।। तद्वहिर्द्व्यंशमानेन जलपादं समन्ततः । तद्वाह्ये तु चतुर्भक्त्या परितो मण्डपं भवेत् ॥१०९॥ द्विभक्तिचतुरस्त्राभमेकांशं व्यवधानकम् । द्विरष्टाङ्गणतन्मध्ये परितः प्रविधीयते ॥११०॥ उसके बाहर दो भाग के प्रमाण से चारो ओर जलपाद ( जलस्थान ) होना चाहिये तथा उसके बाहर चारो ओर चार भाग माप का मण्डप होना चाहिये। दो भाग का चौकोर क्षेत्र हो एवं एक भाग से व्यवधान ( अन्तराल ) निर्मित हो। उसके मध्य में चारो ओर सोलह भागों वाला आँगन होना चाहिये ।।१०९-११०।। कर्णे लाङ्गलकुड्यं स्यादूर्ध्वं हाराभिमण्डितम् । चतुर्द्विभक्तिविस्तारनिर्गमं दिक्षु भद्रकम् ॥१११॥ पार्श्वे सोपानसंयुक्तं सर्वालङ्कारसंयुक्तम् । देवद्विजनरेन्द्राणां चतुरस्रं द्विरष्टधा ॥११२॥

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३४७ कोनों पर लाङ्गल के आकार की भित्ति हो एवं ऊर्ध्व भाग पर हारामार्ग से अलंकरण हों। दो भाग विस्तृत क्षेत्र निर्गम से युक्त हो एवं चारो दिशाओं में भद्र निर्मित हों। पार्श्व में सीढ़ी हो एवं सभी प्रकार के आभरणों से युक्त हो। ये सोलह प्रकार के चौकोर मण्डप देवों, ब्राह्मणों एवं राजाओं के लिये उपयुक्त होते हैं।।१११-११२।। इत ऊर्ध्वं द्विपाश्र्वैकवृद्ध्या द्वात्रिंशदंशकम् । विस्तारं चतुरस्राभं मण्डपं कारयेद् बुधः ।।११३।। विवृतं संवृतं वापि कुड्यस्तम्भं प्रयोजयेत् । यथायुक्ति यथाशोभं तथा कुर्याद् विचक्षणः ।।११४।। एतेषामायतास्राभं मण्डपं प्रविधीयते । बुद्धिमान व्यक्ति ( स्थपति ) को उपर्युक्त चतुष्कोण मण्डपों में प्रत्येक में पाश्र्वों में एक-एक भाग बढ़ाते हुये बत्तीस भाग तक विस्तार ले जाना चाहिये। ये मण्डप खुले या बन्द हो सकते हैं एवं आवश्यकतानुसार भित्ति एवं स्तम्भ निर्मित किये जाने चाहिये। बुद्धिमान व्यक्ति को यथावसर एवं शोभा के अनुकूल मण्डप-निर्माण करना चाहिये। आयताकार मण्डपों का वर्णन इस प्रकार किया गया।।११३-११४।। ✺ धनम् ✺ त्रिभक्तिविस्तृतं तस्माद् द्विभक्त्याधिकमायतम् ।।११५।। पुरतो वारमेकांशं त्रिरष्टाङ्घ्रिसमन्वितम् । विंशन्नास्यङ्गसंयुक्तं धनाख्यं तद्धनावहम् ।।११६।। धन—यह मण्डप तीन भाग चौड़ा एवं लम्बाई में दो भाग अधिक होता है। सामने एक भाग से वार ( प्रवेश ) होता है एवं यह चौबीस स्तम्भों से युक्त होता है। इसमें बीस नासियाँ होती हैं। धन प्रदान करने वाला यह मण्डप धनसंज्ञक होता है।।११५-११६।। ✺ सुभूषणम् ✺ विस्तारं चतुरंशैस्तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम् । मण्डपं परितो भक्त्या शेषमङ्गणकं भवेत् ।।११७।। द्विभक्तिविस्तृतं चैकभक्त्या तन्मुखभद्रकम् । चतुरष्टाङ्घ्रिसंयुक्तमाद्यङ्गेषु बहिर्बहिः ।।११८।। सर्वालङ्कारसंयुक्तं सुभूषणमिति स्मृतम् । सुभूषण—इसका विस्तार चार भागों से एवं लम्बाई उससे दो भाग अधिक

३४८ मयमतम् रक्खा जाता है। एक भाग से चारो ओर मण्डप एवं शेष भाग से आँगन निर्मित करना चाहिये। मुख-भद्रक ( सामने बना पोर्च ) दो भाग विस्तृत एवं एक भाग ( आगे निकला भाग ) माप का होना चाहिये। अधिष्ठान पर बाहरी भाग में बत्तीस स्तम्भ होने चाहिये। सभी अलंकरणों से युक्त इस मण्डप का नाम सुभूषण होता है।

  • आहल्पम् * पञ्चरक्त्या विशालं तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम् ।। ११९ ।। मण्डपं परितोऽशेन शेषं कूटं तु वाऽङ्गणम्। त्रिभक्तिविस्तृतं चैकभक्त्या तन्मुखभद्रकम् ।। १२० ।। आद्यङ्गमष्टपञ्चाङ्घ्रिसंयुक्तं तद् विचित्रकम्। सर्वालङ्कारसंयुक्तमाहल्यं सर्वदेशिकम् ।। १२१ ।। आहल्य—इस मण्डप की चौड़ाई पाँच भाग एवं लम्बाई उससे दो भाग अधिक होती है। चारो ओर मण्डप एक भाग से एवं शेष भाग से कूट निर्मित करे या ( खुला ) आँगन छोड़ देना चाहिये। तीन भाग विस्तार वाला एक भाग का मुखभद्र निर्मित करना चाहिये। अधिष्ठान चालीस स्तम्भों से युक्त होना चाहिये। विचित्र एवं सभी अलंकारों से युक्त आहल्य संज्ञक मण्डप सभी स्थानों के लिये उपयुक्त होता है।। ११९-१२१ ।।
  • स्रुगाख्यम् * षड्भक्तिविस्तृतं तस्माद् द्विभक्त्याधिकमायतम्। चतुर्द्विभक्तिकं दैर्घ्यव्यासमध्ये सभोदयम् ।। १२२ ।। परितो मण्डपं द्व्यंशमिष्टदिङ्मुखभद्रकम्। षष्ट्यङ्घ्रियुतमाद्यङ्गं युक्त्या नास्यङ्गसंयुक्तम् ।। १२३ ।। सर्वालङ्कारसंयुक्तं स्रुगाख्यं तन्मनोहरम्। स्रुग मण्डप—यह मण्डप छः भाग विस्तृत होता है एवं इसकी लम्बाई चौड़ाई से दो भाग अधिक होती है। मध्य भाग में चार भाग लम्बा एवं दो भाग चौड़ा सभागार होता है, जिसके चारो ओर मण्डप होता है। दो भाग से मुखभद्र का निर्माण इच्छानुसार किसी भी दिशा में किया जा सकता है। अधिष्ठान साठ स्तम्भों से युक्त होता है तथा नासियाँ निर्मित होती हैं। सभी आभरणों से सुसज्जित एवं मनोहर इस मण्डप की संज्ञा स्रुग है।। १२२-१२३ ।।
  • कोणम् * सप्तभक्त्या विशालं तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम ।। १२४ ।।

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३४९ त्रिभक्तिविस्तृतं पञ्चभक्तिदैर्घ्यं सभाङ्गणम्। परितो मण्डपं द्व्यंशमिष्टदिग्गतभित्तिकम् ॥१२५॥ त्रिभक्तिविस्तृतं भागनिर्गमं मुखभद्रकम्। युक्त्या नास्यङ्गसंयुक्तं द्विसप्तत्यङ्घ्रिकान्वितम् ॥१२६॥ सर्वालङ्कारसंयुक्तं कोणाख्यं मण्डपं भवेत्। कोण—यह मण्डप सात भाग विस्तृत एवं लम्बाई में चौड़ाई से दो भाग अधिक होता है। तीन भाग चौड़ा एवं पाँच भाग लम्बा इसका सभाङ्गण होता है। इसके चारो ओर मण्डप दो भाग से निर्मित होता है एवं इच्छानुसार दिशा में भित्ति निर्मित की जा सकती है। मुखभद्र तीन भाग चौड़ा एवं एक भाग निर्गम से युक्त होता है। यह आवश्यकतानुसार नासियों से युक्त होता है एवं इसका अधिष्ठान बहत्तर स्तम्भों से युक्त होता है। कोणसंज्ञक यह मण्डप सभी अलंकरणों से सुसज्जित होता है। ✺ खर्वटम् ✺ अष्टभक्त्या विशालं तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम् ॥१२७॥ द्विचतुर्भागविस्तारायामं मध्ये जलस्थलम्। परितोऽलिन्द्रमेकांशं बाह्ये द्व्यंशेन मण्डपम् ॥१२८॥ खर्वट—इस मण्डप की चौड़ाई आठ भाग एवं लम्बाई उससे दो भाग अधिक होती है। मध्य भाग में दो भाग चौड़ा एवं चार भाग लम्बा जल-स्थान होना चाहिये। चारो ओर एक भाग से अलिन्द्र एवं उसके बाहर दो भाग से मण्डप होना चाहिये। त्यक्तमध्याङ्घ्रिसंयुक्तमिष्टदिग्गतभित्तिकम् । साष्टषष्ट्यङ्घ्रिसंयुक्तं पूर्ववन्मुखभद्रकम् ॥१२९॥ प्रमुखे वारमेकांशं मुखं सोपानसंयुक्तम्। नानालङ्कारसंयुक्तं सुरादीनां तु खर्वटम् ॥१३०॥ उसके मध्य भाग में स्तम्भ नहीं होना चाहिये। अभीप्सित दिशा में भित्ति होनी चाहिये। पहले के समान अड़सठ स्तम्भ एवं मुख-भद्र होना चाहिये। मुखभाग पर एक भाग से प्रवेश एवं मुखभाग सीढ़ियों से युक्त होना चाहिये। विभिन्न अलंकारों से सुसज्जित खर्वटसंज्ञक यह मण्डप देवों आदि के लिये प्रशस्त होता है। ✺ श्रीरूपम् ✺ नवभक्तिविशालं तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम्। एकत्र्यंशं तु विस्तारायामं मध्ये जलस्थलम् ॥१३१॥

३५० मयमतम् परितोऽलिन्द्रमेकांशं बाह्ये द्व्यंशेन मण्डपम् । त्यक्तमध्याङ्घ्रिसंयुक्तं बाह्ये वारं तु भागतः ॥१३२॥ श्रीरूप—यह मण्डप नौ भाग विस्तृत होता है एवं इसकी लम्बाई चौड़ाई से दो भाग अधिक होती है। चारो ओर एक भाग से अलिन्द्र एवं उसके बाहर दो भाग से मण्डप होता है। मध्य भाग में स्तम्भ नहीं होता है तथा बाहर की ओर एक भाग से मार्ग होता है॥१३१-१३२॥ षण्णवत्यङ्घ्रिसंयुक्तं यथेष्टं द्वारभित्तिकम् । वारयुक्तमवारं वा पूर्ववन्मुखभद्रकम् ॥१३३॥ नानावयवसंयुक्तं नाम्ना श्रीरूपमिष्यते । इसमें उनहत्तर स्तम्भ होते हैं तथा इच्छित दिशा में द्वार एवं भित्ति का निर्माण किया जाता है। पूर्ववर्णित रीति से मुखभद्र होता है, जो मार्ग से युक्त या उसके बिना होता है। विभिन्न अंगों से युक्त इस मण्डप को श्रीरूप कहते हैं॥१३३॥ ✺ मङ्गलम् ✺ पङ्क्तिभागविशालं तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम् ॥१३४॥ द्विचतुर्भागविस्तारायामं मध्ये सभोदयम् । परितोऽलिन्द्रमेकांशं भागेन जलपातनम् ॥१३५॥ मङ्गल—यह मण्डप दस भाग चौड़ा एवं लम्बाई उससे दो भाग अधिक होती है। मध्य भाग में दो भाग चौड़ा एवं चार भाग लम्बा सभागार होता है। चारो ओर एक भाग से अलिन्द्र एवं एक भाग से जल-स्थान होता है॥१३४-१३५॥ तद्बाह्ये द्व्यंशमानेन परितो मण्डपं भवेत् । स्तम्भं कुड्यं मुखं भद्रं यथेष्टं परिकल्पयेत् ॥१३६॥ अथवा मध्यकूटं चाप्यलिन्द्रं चापि पूर्ववत् । जलस्थलं विना सर्वं मण्डपं परिकल्पयेत् ॥१३७॥ उसके बाहर चारो ओर दो भाग से मण्डप होता है। स्तम्भ, भित्ति, मुखभद्र आदि का निर्माण इच्छानुसार किया जाता है। अथवा मध्यकूट एवं अलिन्द्र पहले के सदृश निर्मित करना चाहिये। सभी मण्डपों को जल-स्थान के बिना ही निर्मित करना चाहिये। द्विभक्त्या चतुरस्रं तु षट्कूटं पार्श्वयोर्मतम् । द्विचतुर्भागविस्तारदैर्घ्यं कोष्ठं मुखेऽमुखे ॥१३८॥ कर्णे लाङ्गलकुड्यं वा परितः कुड्यमेव वा । विवृतं संवृतं वाऽपि स्तम्भं तत्रैव योजयेत् ॥१३९॥

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३५१ दोनों पाश्र्वों में दो भाग से चौकोर छः कूटों का निर्माण करना चाहिये। सामने एवं पीछे दो भाग चौड़ा एवं चार भाग लम्बा कोष्ठ निर्मित करना चाहिये। कोनों पर लाङ्गल-भित्ति तथा चारो ओर भित्ति निर्मित करनी चाहिये या भित्ति नहीं भी हो सकती है। यह खुला अथवा ढँका हो सकता है। वहीं स्तम्भ का निर्माण करना चाहिये। सर्वावयवसंयुक्तं मङ्गलाख्यं तु मण्डपम्। अष्टावेतानि चोक्तानि देवद्विजमहीभृताम् ॥१४०॥ सभी अंगों से युक्त इस मण्डप की संज्ञा मङ्गल है। आठ चतुष्कोण से युक्त ये ( आयताकार ) मण्डप देवों, ब्राह्मणों एवं राजाओं के लिये कहे गये हैं॥१४०॥ पूर्वोक्तचतुरस्रात्तु भक्त्यैकया विवर्धनात्। यावद् द्विगुणमायामं तावद् दैर्घ्यं प्रयोजयेत् ॥१४१॥ स्तम्भकुड्यादिकं सर्वमलङ्कारं च तत्ततः। यथारुचि यथाशोभं तथा कुर्याद् विचक्षणः ॥१४२॥ अष्टावायतयुक्तानि वक्ष्यन्ते वैश्यशूद्रयोः। पूर्वोक्त चतुष्कोण ( आयताकार ) मण्डपों में चौड़ाई में एक-एक भाग बढ़ाते हुये वहाँ तक लम्बाई का माप रखना चाहिये, जब तक लम्बाई चौड़ाई की दुगुनी न हो जाय। बुद्धिमान स्थपति को मण्डप में स्तम्भ एवं भित्ति आदि सभी अलंकरणों का इच्छानुसार एवं जिस प्रकार सुन्दर लगे, उस प्रकार निर्माण करना चाहिये। अब वैश्य एवं शूद्रों के अनुकूल आठ आयताकार मण्डपों का वर्णन किया जा रहा है। ✺ मार्गम् ✺ द्विभक्तिविस्तृतं चैव विस्तारद्विगुणायतम् ॥१४३॥ त्रिःपञ्चाङ्घ्रिसमायुक्तं द्व्यंशैकं मुखभद्रकम्। पाश्र्वे सोपानसंयुक्तं नासिकाख्यैरलङ्कृतम् ॥१४४॥ इष्टदिङ्मुखसंयुक्तं मार्गाख्यं मण्डपं मतम्। मार्ग—इस मण्डप का विस्तार दो भाग एवं लम्बाई विस्तार की दुगुनी होनी चाहिये। इसमें पन्द्रह स्तम्भ हों एवं दो भाग ( चौड़ा ) एवं एक भाग ( बाहर की ओर निकला ) मुखभद्रक ( पोर्च ) होना चाहिये। इसका सोपान पार्श्व में निर्मित होना चाहिये तथा नासिकाओं से यह सुशोभित होना चाहिये। इसका मुख-भाग इच्छित दिशा में रखना चाहिये। इसे मार्ग संज्ञक मण्डप कहते हैं॥१४३-१४४॥ ✺ सौभद्रम् ✺ त्रिभक्तिविस्तृतं तस्य विस्तारद्विगुणायतम् ॥१४५॥

३५२ मयमतम् चतुःसप्ताङ्घ्रिसंयुक्तं भक्त्या वारं तु तन्मुखे। द्विभक्तिविस्तृतं भक्त्या निर्गमं मुखभद्रकम् ॥१४६॥ युक्त्या नास्यङ्घ्रिसंयुक्तं सौभद्रं तन्मनोहरम्। सौभद्र—सौभद्र मण्डप का विस्तार तीन भाग एवं लम्बाई विस्तार की दुगुनी होती है। यह अट्ठाईस स्तम्भों से युक्त होता है एवं सामने एक भाग से वार (मार्ग) होता है। मुख-भद्रक का विस्तार दो भाग एवं निर्गम (सामने निकला भाग) एक भाग से निर्मित होता है। उचित रीति से नासियों एवं स्तम्भों से युक्त यह सुन्दर मण्डप सौभद्र संज्ञक होता है॥१४५-१४६॥ ✵ सुन्दरम् ✵ चतुर्भक्त्या विशालं तु तस्माद् द्व्यंशाधिकायतम् ॥१४७॥ द्विचतुर्विस्तृतायामं कूटं मध्ये तु वाऽङ्गणम्। द्वात्रिंशाङ्घ्रिसमायुक्तं भक्त्या तन्मुखभद्रकम् ॥१४८॥ युक्त्या नास्यङ्घ्रिसंयुक्तं सुन्दराख्यं तु मण्डपम्। सुन्दर—इस मण्डप की चौड़ाई चार भाग एवं लम्बाई उसकी दुगुनी होती है। मध्य भाग दो भाग चौड़ा एवं चार भाग लम्बा होता है, जिस पर कूट निर्मित होता है अथवा वहाँ (खुला हुआ) आँगन होता है। बत्तीस स्तम्भों से युक्त इस मण्डप में एक भाग से मुख-भद्रक निर्मित होता है। सुन्दर नामक यह मण्डप आवश्यकतानुसार नासियों एवं स्तम्भों से युक्त होता है॥१४७-१४८॥ ✵ साधारणम् ✵ पञ्चभक्त्या विशालं तु तस्माद् वेदांशमायतम् ॥१४९॥ द्विभक्तिविस्तृतं त्र्यंशदैर्घ्यं पार्श्वेऽङ्गणद्वयम्। षट्पञ्चाशद् भवेत् पादं वारमेकेन तन्मुखे ॥१५०॥ त्रिभक्तिविस्तृतं चैकभक्त्या तन्मुखभद्रकम्। प्रमुखे तस्य सोपानं सर्वतः कुड्यसंयुतम् ॥१५१॥ युक्त्या नास्यङ्गसंयुक्तं साधारणमिति स्मृतम्। साधारण—यह मण्डप पाँच भाग विस्तृत एवं लम्बाई में चौड़ाई से चार भाग अधिक होता है। बगल में दो भाग चौड़े एवं तीन भाग लम्बे दो आँगन होते हैं। इसमें छप्पन खम्भे होते हैं एवं सामने एक भाग से वार निर्मित होता है। तीन भाग विस्तृत एवं एक भाग (बाहर निकला) माप से मुख-भद्रक का निर्माण करना चाहिये। मुख

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३५३ भाग पर सोपान एवं चारो ओर भित्ति होनी चाहिये। आवश्यकतानुसार नासी आदि अंगों से युक्त इस मण्डप को साधारण कहते हैं।।१४९-१५१।। ✺ सौख्यम् ✺ षड्भक्तिविस्तृतं तस्मात् त्रिभक्त्याधिकमायतम् ॥१५२॥ द्विपञ्चभागविस्तारायामं मध्ये सभोदयम्। परितो मण्डपं द्व्यंशं वारं भक्त्या तु तन्मुखे ॥१५३॥ पूर्ववन्मुखभद्रं तु नासिकाख्यैरलङ्कृतम्। षष्ट्यङ्घ्रिकसमायुक्तं सर्वावयवसंयुक्तम् ॥१५४॥ नाम्ना सौख्यमिति प्रोक्तं सर्वेषां तु सनातनम्। सौख्य—यह छः भाग चौड़ा एवं चौड़ाई से तीन भाग अधिक लम्बा होता है। मध्य भाग में दो भाग चौड़ा एवं पाँच भाग लम्बा सभागार होता है। चारो ओर दो भाग से मण्डप एवं सामने एक भाग से वार निर्मित होता है। पहले के समान मुख-भद्रक निर्मित होता है एवं नासिकाओं से सुसज्जित होता है। साठ स्तम्भों से एवं सभी अंगों से युक्त इस मण्डप की संज्ञा सौख्य है। यह सभी लोगों के लिये अनुकूल होता है।।१५२-१५४।। ✺ ईश्वरकान्तम् ✺ सप्तभक्त्या विशालं तु तस्माद् वेदांशमायतम् ॥१५५॥ त्रिभागचतुरस्रं तु मध्ये कूटं तु वाऽङ्गणम्। तद्बाह्ये भागमानेन परितोऽलिन्द्रमिष्यते ॥१५६॥ द्विपञ्चविस्तृतायामं पार्श्वयोरङ्गणद्वयम्। बाह्ये मण्डपमेकांशं परितः कल्पयेद् बुधः ॥१५७॥ ईश्वरकान्त—इस मण्डप की चौड़ाई सात भाग से एवं लम्बाई उससे चार भाग अधिक होती है। मध्य भाग में तीन भाग का चौकोर क्षेत्र होता है, जिस पर कूट निर्मित होता है अथवा वहाँ ( खुला ) आँगन होता है। उसके बाहर एक भाग प्रमाण से चारो ओर अलिन्द्र होता है। दोनों पार्श्वों में दो भाग चौड़े एवं पाँच भाग लम्बे दो आँगन होते हैं। उसके बाहर एक भाग से चारो ओर मण्डप निर्मित होता है, ऐसा विद्वानों का मत है।।१५५-१५७।। त्रिभक्त्यैकेन विस्तारनिर्गमं मुखभद्रकम्। चतुराशीतिकं पादमाद्यङ्गे प्रविधीयते ॥१५८॥ मय०-२३

३५४ मयमतम् प्रमुखे वारमेकांशं नानावयवशोभितम्। सर्वलङ्कारसंयुक्तमेतदीश्वरकान्तकम् ॥१५९॥ तीन भाग चौड़ा एवं एक भाग बाहर निकला मुख-भद्रक निर्मित होता है। अधिष्ठान पर चौरासी स्तम्भ निर्मित होते हैं। मुखभाग पर एक भाग से वार निर्मित होता है। यह ईश्वरकान्त मण्डप विभिन्न अंगों से सुशोभित एवं सभी अलंकरणों से युक्त होता है।।१५८-१५९।। ❋ श्रीभद्रम् ❋ अष्टभक्त्या विशालं तु तस्मात् पूर्ववदायतम् । द्विभक्ति चतुरस्रं तु मध्ये कूटं तु वाङ्गणम्॥१६०॥ तद्बाह्ये भागमानेन परितोऽलिन्द्रमिष्यते। पूर्ववत् पार्श्वयोः कूटं द्वयंशेनाधिकमायतम्॥१६१॥ श्रीभद्र—यह मण्डप आठ भाग चौड़ा तथा पूर्ववर्णित माप के अनुसार लम्बा होता है। मध्य भाग दो भाग माप का चौकोर क्षेत्र होता है, जिसमें कूट निर्मित होता है या आँगन होता है। उसके बाहर एक भाग के प्रमाण से चारो ओर अलिन्द्र निर्मित होता है। दोनों पार्श्वों में पहले के समान कूट होते हैं, जिन्हें पूर्ववर्णित मान से दो भाग अधिक लम्बा रक्खा जाता है।।१६०-१६१।। द्विभक्त्या मण्डपं बाह्ये परितः कल्पयेद् बुधः। चतुर्द्विभक्तिविस्तारनिर्गमं मुखभद्रकम्॥१६२॥ दशाधिकशतस्तम्भमाद्यङ्गे प्रविधीयते । सर्वलङ्कारसंयुक्तं श्रीभद्रं सर्वयोग्यकम् ॥१६३॥ उसके बाहर चारो ओर दो भाग से बुद्धिमान स्थपति को मण्डप निर्मित करना चाहिये। चार भाग चौड़ा एवं दो भाग बाहर निकला मुखभद्रक निर्मित करना चाहिये। अधिष्ठान पर एक सौ दस स्तम्भ निर्मित करना चाहिये। सभी अलंकरणों से युक्त यह श्रीभद्र मण्डप सभी के लिये अनुकूल होता है।।१६२-१६३।। ❋ सर्वतोभद्रम् ❋ नवभक्त्या विशालं तु तस्मात् पूर्ववदायतम् । त्रिभक्तिचतुरस्रं तु मध्ये कूटं तु वाङ्गणम्॥१६४॥ तद्बाह्ये भागमानेन परितोऽलिन्द्रमिष्यते। द्विपञ्चभक्तिविस्तारदैर्घ्यं पार्श्वेऽङ्गणद्वयम्॥१६५॥

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३५५ परितो मण्डपं द्व्यंशं तद्बाह्ये योजयेद्बुधः । पञ्चद्व्यंशविशालायामेन भद्रं मुखेऽमुखे ॥१६६॥ सर्वतोभद्र—इस मण्डप को नौ भाग विस्तृत एवं लम्बाई पहले दिये गये माप के अनुसार होना चाहिये। तीन भाग चौड़ाई वाले मध्य भाग में चौकोर क्षेत्र कूट से युक्त हो सकता है या वहाँ आँगन हो सकता है। उसके बाहर एक भाग प्रमाण से चारो ओर अलिन्द्र होना चाहिये। पार्श्व भाग में दो भाग चौड़ा एवं पाँच भाग लम्बा दो आँगन होना चाहिये। चारो ओर उसके बाहर दो भाग से बुद्धिमान व्यक्ति को मण्डप बनाना चाहिये। सामने एवं पीछे पाँच भाग चौड़े एवं दो भाग लम्बे ( गहरे ) भद्र ( पोर्च ) होने चाहिये।।१६४-१६६।। त्र्यंशैकविपुलं दैर्घ्यं पार्श्वयोर्भद्रकद्वयम् । कर्णे लाङ्गलवत् कुड्यं विवृतस्तम्भसंयुतम् ॥१६७॥ साष्टाविंशच्छतं पादमाद्यङ्गे प्रविधीयते । यथायुक्ति यथायोगं तथा युञ्जीत बुद्धिमान् ॥१६८॥ सर्वतोभद्रकं नाम्ना सर्वालङ्कारसंयुतम् । एतान्यदि सुरादीनां योजयेत्तु विचक्षणः ॥१६९॥ दोनों पार्श्वों में तीन भाग चौड़े एवं एक भाग लम्बे दो भद्रक होने चाहिये। कोनों पर लाङ्गल के समान भित्ति एवं स्तम्भ होने चाहिये। अधिष्ठान पर एक सौ अट्ठाईस स्तम्भ निर्मित होने चाहिये। अन्य अवयवों को आवश्यकतानुसार उचित रीति से बुद्धिमान् स्थपति को संयुक्त करना चाहिये। सर्वतोभद्र संज्ञक मण्डप सभी अलंकरणों से युक्त होता है। इस प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति को इस मण्डप का निर्माण देवादिकों के भवन में करना चाहिये।।१६७-१६९।। ✵ मण्डपमुखायामः ✵ मण्डपानां तु विस्तारादायामं प्रविधीयते । जातिरूपं तु पूर्वोक्तं छन्दमेकं द्विभक्तिकम् ॥१७०॥ विकल्यं त्र्यंशकं प्रोक्तमाभासं चतुरस्रकम् । दण्डकं स्वस्तिभद्रं च पद्मं क्रकरभद्रकम् ॥१७१॥ षण्मुखं लाङ्गलं मौलिं जातिनामानुसारतः । प्रपामण्डपजातिस्तु युक्तितः पादसंयुता ॥१७२॥ मण्डप की लम्बाई—मण्डपों की लम्बाई का विधान उनकी चौड़ाई के अनुसार किया जाता है। जातिरूप का वर्णन पहले किया जा चुका है। छन्दरूप में लम्बाई

३५६ मयमतम् चौड़ाई से एक भाग अधिक होती है। विकल्प रीति में दो भाग एवं आभास रीति में तीन भाग अधिक लम्बाई रक्खी जाती है। चौकोर, दण्डक, स्वस्तिभद्र, पद्म, क्रकरभद्रक, षण्मुख, लाङ्गल तथा मौलि मण्डप जातिमान के अनुसार होते हैं। प्रपा एवं मण्डप जातिमान के अनुसार होते हैं तथा आवश्यकतानुसार इनमें स्तम्भों का निर्माण किया जाता है।।१७०-१७२।। ✺ पुनः मण्डपभेदाः ✺ गृहविन्यासरङ्गाङ्गं तदुक्तं गृहमण्डपम्। प्रासादगर्भनालीवत् सालिन्द्राङ्गविशेषतः ।।१७३।। अधिष्ठानादिवर्गाढ्यं प्रासादाकारमण्डपम् । प्रासादगृहसाङ्गाङ्गं गृहप्रासादमण्डपम् ।।१७४।। मण्डपों के अन्य भेद—गृहविन्यास के अंगभूत रङ्गस्थल को गृहमण्डप कहते हैं। जिस प्रकार प्रासाद में गर्भगृह होता है, उसी प्रकार गृह में मण्डप होता है जो विशेष रूप से अलिन्द्र से युक्त होता है। अधिष्ठान आदि से युक्त यह मण्डप देवालय के आकार का होता है। जिस गृहमण्डप में वे विशिष्ट अंग होते हैं, जो देवालय के मण्डप के अंग होते हैं, उसे गृहप्रासादमण्डप कहते हैं।।१७३-१७४।। मण्डपोपरि भूमिश्रेन्मालिकामण्डपं मतम्। इष्टकाभिः शिलाभिर्वा दारुभिर्दन्तलोहकैः। सर्वत्र द्रव्यजातीनां मिश्रं मिश्रं विशेषितम् ।।१७५।। यदि मण्डप के ऊपर तल निर्मित हो तो उसे मालिकामण्डप कहते हैं। यह मण्डप ईंटों, शिलाओं, काष्ठ, गजदन्त या धातुओं से निर्मित होता है। यह सभी प्रकार के मिश्रित द्रव्यों से निर्मित होता है।।१७५।। ✺ जलक्रीडामण्डपम् ✺ सायतं तु चतुरस्रकं जलक्रीडयान्वितमथापि मण्डपम्। एकभौमकमनेकभौमकं योजनीयमवनीपतीच्छया ।।१७६।। जलक्रीडा-मण्डप—राजा की इच्छा के अनुसार जल-क्रीडा से युक्त मण्डप चौकोर या आयताकार हो सकता है। इसमें एक या अनेक तल हो सकते हैं।।१७६।। संवृतं विवृतमङ्घ्रिभित्तिकं दिक्षु दिक्षु गतभद्ररूपकम् । मध्यरङ्गसहितं तु वाङ्गणे स्तम्भभित्तिकमुपर्यपर्यपि ।।१७७।। यह मण्डप खुला अथवा (भित्ति से) ढँका हो सकता है। यह अंघ्रि-भित्तियों (पंक्ति में निर्मित स्तम्भों) से घिरा होता है। दिशाओं में भद्र (पोर्च) निर्मित होते

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३५७ हैं। यह मध्य भाग में रङ्गसहित होता है अथवा वहाँ आँगन होता है। ऊपरी तल स्तम्भों अथवा भित्तियों से घिरा होता है।।१७७।। गुह्यवारणपराधिरोहणं द्वारि तत्र बहुयन्त्रकल्पकम्। वारिगर्भगजभूतहंसकं व्यालसिंहकपिसालभञ्जिकम् ॥१७८॥ इसकी सीढ़ी गुप्त द्वार के पीछे होती है, जिसके द्वार पर बहुत से यन्त्र निर्मित होते है। ये गज, भूत, हंस, व्याल, कपि एवं शालभञ्जिका ( पेड़ की शाख पकड़ कर तोड़ने की मुद्रा में स्त्री आकृति ) आदि के रूप में होते हैं, जिनके भीतर जल भरा होता है।।१७८।। हर्म्यमण्डपसभाभशीर्षकं कूटनीडगजतुण्डकोष्ठकम्। तोरणादिबहुजालकैर्युतं नासिकादिभिरलङ्कृतं पुनः ॥१७९॥ मण्डपस्य पुरतोऽथ मध्यमे वा जलाशयमेकयन्त्रकम्। इष्टकाभिरुपलैरलङ्कृतं सावगूढमपगूढवारिणाम् ॥१८०॥ मण्डप का शीर्ष भाग हर्म्य के शीर्ष भाग के समान या सभागार के शीर्ष भाग के समान होता है। यह कूट, नीड, गज-तुण्ड ( हाथी की सूँड ) एवं कोष्ठक से सुसज्जित होता है। यह तोरण आदि, अनेक जालकों ( झरोखों ) एवं नासिकाओं से अलंकृत होता है। मण्डप के सामने या मध्य भाग में अनेक यन्त्रों से युक्त जलाशय होता है, जो ईंटों या प्रस्तरों से सुसज्जित होता है। जल से युक्त यह जलाशय गुप्त होता है अथवा खुला होता है।।१७९-१८०।। एवं भूपानां जलक्रीडनार्थं प्रोक्तं यत्तन्मण्डपं रम्यदेशे। सालङ्कारं सर्वचित्रैर्विचित्रं स्त्रीसौभाग्यारोग्यभोग्यप्रदायि ॥१८१॥ इस प्रकार राजाओं के जल-क्रीडा के लिये जिस मण्डप का उल्लेख किया गया है, वह रमणीय स्थान में रहता है। यह अलंकारों से युक्त, विभिन्न प्रकार के चित्रों से युक्त, स्त्री, सौभाग्य, आरोग्य एवं भोग प्रदान करने वाला होता है।।१८१।। ✹ मण्डपयोग्यवृक्षाः ✹ खदिरः खादिरो वह्निर्निम्बः सालः सिलिन्द्रकः पिशितः। तिन्दुकमथ राजादनहोममधूकास्तु पादपादपकाः ॥१८२॥ एते देवद्विजनृपयोग्याः स्युः सर्वकर्मसु वै। स्तम्भाकृतयः सर्वे प्रोक्ताः पूर्वोदितास्तेषाम् ॥१८३॥ मण्डप के अनुकूल वृक्ष—खदिर, खादिर, वह्नि, निम्ब, साल, सिलिन्द्रक,

३५८ मयमतम् पिशित, तिन्दुक, राजादन, होम एवं मधूक के वृक्ष ( के काष्ठ ) स्तम्भ-निर्माण के लिये अनुकूल होते हैं। ये वृक्ष देवों, ब्राह्मणों एवं राजाओं से सम्बद्ध सभी कार्यों के लिये प्रशस्त होते हैं। पूर्वोक्त सभी वृक्ष (काष्ठ ) सभी प्रकार के स्तम्भों के लिये उपयुक्त होते हैं।। १८२-१८३।। पिशितस्तिन्दुकवृक्षो निम्बो राजादनो मधूकश्च । सिलिन्द्रः स्तम्भरुजा वैश्यानां चापि शूद्राणाम् ॥१८४॥ वृत्तं वा चतुरस्रं वाष्टास्रं षोडशास्रं च । स्तम्भाकृतयः प्रोक्तास्त्वक्साराः सर्वयोग्याः स्युः ॥१८५॥ पिशित, तिन्दुक, निम्ब, राजादन, मधूक एवं सिलिन्द्र के वृक्ष से निर्मित स्तम्भ वैश्यों एवं शूद्रों के लिये होते हैं। स्तम्भों की आकृतियाँ वृत्ताकार चौकोर, अष्टकोण या सोलह कोण की हो सकती है एवं त्वक्सार अर्थात् बाँस से निर्मित स्तम्भ सभी के लिये अनुकूल होती हैं।। १८४-१८५।। तालं च नालिकेरं क्रमुकं वेणुश्च केतकी चैव । इष्टशिलाभिर्वा वृक्षैर्देवद्विजमहीपानाम् ॥१८६॥ आश्रमिणामप्युदितान्यावासानि हि सर्वाणि । नैव शिलाभिर्विजां शूद्राणां वासके योग्यम् ॥१८७॥ ताल, नालिकेर (नारियल), क्रमुक, वेणु, (बाँस) एवं केतकी वृक्ष सभी के लिये अनुकूल होते हैं। ईंटों, प्रस्तरों एवं वृक्षों (काष्ठों) से निर्मित भवन देवों, ब्राह्मणों तथा राजाओं (क्षत्रिय) – इन सभी वर्ण के गृहस्वामियों के लिये उपयुक्त होता है; किन्तु वैश्यों एवं शूद्रों के भवन में प्रस्तर का प्रयोग कभी भी अनुकूल नहीं होता है।। १८६-१८७।। ☀️ मुखमण्डपानि ☀️ प्रासादाभिमुखे यान्यवरस्य श्रेष्ठमण्डपानि च वै । तानि विमानाद्यङ्गस्तम्भोत्तरवाजनानि सदृशानि ॥१८८॥ अथ मुनिवसुनन्दांशैर्र्धमांशैकां शहीनानि । पूर्वोदितमानानि हि सर्वाण्यङ्गानि वा विधेयानि ॥१८९॥ **मुखमण्डप—**मन्दिर के मुख-भाग पर निर्मित मण्डप श्रेष्ठ होता है। उनके आद्यङ्ग (अधिष्ठान), स्तम्भ, उत्तर एवं वाजन मन्दिर के समान होते हैं; किन्तु उनके माप उनसे सात, आठ, नौ या दस भाग कम होते हैं। अथवा सभी अंगों का माप पूर्व- वर्णित माप के समान रखना चाहिए।। १८८-१८९।।

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३५९ आख्यातं मण्डपानां तान्येवोक्तानि दिक्प्रमाणं च। पञ्चचतुस्त्रिद्विगुणस्तम्भव्यासेन भित्तिविष्कम्भम् ॥१९०॥ दारुस्तम्भव्यासात् पादोनं वा त्रिभागमर्धोनम्। कुड्यस्तम्भविशालं तेन विशालेन वा कुड्यम् ॥१९१॥ मण्डपों की दिशा एवं उनका प्रमाण वही होना चाहिए, जो मन्दिरों का कहा गया है। भित्ति की चौड़ाई स्तम्भ की चौड़ाई से पाँच, चार, तीन अथवा दुगनी होनी चाहिये। काष्ठस्तम्भ के व्यास से भित्ति की चौड़ाई उससे चतुर्थांश कम, तीसरे भाग के बराबर या आधे के बराबर होनी चाहिए। अथवा कुड्यस्तम्भ (भित्ति से संलग्न स्तम्भ) की चौड़ाई भित्ति की चौड़ाई बराबर भी हो सकती है॥१९०-१९१॥ ✱ मण्डपगर्भस्थानम् ✱ मध्याङ्गणस्य दिशि दक्षिणतोऽङ्घ्रिमूले द्वारस्य दक्षिणयुते तलिपे तु केचित्। कोणे द्वितीयचरणान्वितके त्रिगर्भ- स्थानं वदन्ति मुनयः खलु मण्डपानाम् ॥१९२॥ मण्डप का गर्भस्थल = शिलान्यास स्थल—मण्डप के गर्भ-स्थल तीन हो सकते हैं—मध्य आँगन के दक्षिण भाग में स्तम्भ के मूल में, द्वार के दक्षिण भाग में स्तम्भ के नीचे या कोने में द्वितीय स्तम्भ के नीचे। इन तीन स्थानों के विषय में मुनिजन कहते हैं॥१९२॥ ✱ अलिन्द्रम् ✱ उक्तव्यासायामभागादलिन्द्रं पूर्वेऽपूर्वे वाऽथ भक्त्या समन्तात्। भक्त्या वाध्यर्धः समन्तात्तु कुर्याद् देवानामुर्वीसुरोर्वीश्वराणाम् ॥१९३॥ अलिन्द—(मण्डप आदि के) सामने, पीछे या चारो ओर अलिन्द्र संज्ञक मार्ग होता है, जिसकी चौड़ाई मण्डप की चौड़ाई से एक भाग या डेढ़ भाग होनी चाहिये। यह देवों, ब्राह्मणों एवं राजाओं के मण्डपों के लिये विधान किया गया है। लम्बाई मण्डप के अनुसार होती है॥१९३॥ ✱ मालिका ✱ प्रासादाङ्गं मालिकाङ्गं यथावत् कुर्यात् कुड्यं मूलकुड्योपरिष्टात्।

३६० मयमतम् पादं पादानामुपर्येव योज्य- मेकद्वित्रीण्यत्र भौमानि युक्त्या ॥१९४॥ मालिका—मालिका के अवयवों को प्रासाद के अंगों के अनुसार रखना चाहिये। ऊपरी तल की भित्ति भूतल की मूल भित्ति के ऊपर निर्मित करनी चाहिये एवं स्तम्भों को स्तम्भों के ऊपर निर्मित करना चाहिये। आवश्यकतानुसार तल एक-दो या तीन हो सकते हैं॥१९४॥ तत्तद्विस्तारायतौंशैर्विधिज्ञै- स्तेषां मानं पादबाह्ये तु केचित्। केचिद् भित्तेर्मध्यमं तद्वदन्ति शालाकारं वा सभाशीर्षकाङ्गम् ॥१९५॥ यत्तत् कुर्यान्मण्डपं वासयोग्यम् ॥१९६॥ कुछ विद्वानों के अनुसार स्तम्भों के बाहरी भाग के अनुसार उनकी लम्बाई एवं चौड़ाई का मान लेना चाहिये; जबकि अन्य विद्वानों के मतानुसार मान का ग्रहण भित्ति के मध्य से करना चाहिये। निवास-योग्य मण्डप के शीर्ष का निर्माण शाला के आकार का या सभा के आकार का करना चाहिये॥१९५-१९६॥ एकद्वित्रिचतुर्मुखानि च मुखे भद्राण्यभद्राणि का- न्यूर्ध्वे कूटयुतानि मध्यकपदे रङ्गाङ्गणाढ्यानि वै। सर्वाण्यायतमण्डपानि चतुरस्त्राभाणि वेदद्विज- क्षोणीशायतने मतानि च विशां शूद्रेषु दीर्घं मतम् ॥१९७॥ मण्डप के एक, दो, तीन या चार मुखभाग हो सकते हैं। ये भद्र से युक्त या भद्ररहित हो सकते हैं। मध्य भाग में ऊपर कूट हो सकता है, रङ्गस्थल या आँगन हो सकता है। ये मण्डप चौकोर या आयताकार हो सकते हैं। ये सभी देवों, ब्राह्मणों एवं राजाओं के अनुकूल होते हैं। आयताकार मण्डप वैश्यों एवं शूद्रों के अनुकूल होते हैं॥१९७॥ ❁ सभाविधानम् ❁ ✺ तत्र सभाभेदाः ✺ नवानां हि सभानां तु लक्षणं वक्ष्यतेऽधुना। आद्यं मल्लवसन्तं तत्परं पञ्चवसन्तकम् ॥१९८॥ एकवसन्तकं चैव सर्वतोभद्रकं तथा। पार्वतं कूर्मकं चैव माहेन्द्रं सोमवृत्तकम् ॥१९९॥

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३६१ शुकविमानकं चैव श्रीप्रतिष्ठितमेव च। नवैताः सायताः पञ्चसभाः शेषा युगास्रकाः ॥२००॥ सभागार का विधान एवं भेद—अब नौ प्रकार के सभागारों के लक्षण का वर्णन किया जा रहा है। इनमें प्रथम मल्लवसन्तक संज्ञक है। इसके पश्चात् पञ्चवसन्तक, एकवसन्तक, सर्वतोभद्र, पार्वतकूर्त्मक, माहेन्द्र, सोमवृत्त, शुकविमान एवं श्रीप्रतिष्ठित होते हैं। इन नौ सभाओं में से पाँच आयताकार होती हैं तथा शेष चौकोर होती हैं॥१९८-२००॥ एकद्वित्रिचतुर्भागा व्यासा आद्या नृदेवयोः । व्यासायाममलङ्कारं स्तम्भानां भित्तिमानकम् ॥२०१॥ प्राग्वत् सर्वमलङ्कारं दण्डिकान्तविमानवत् । लुपाक्रियाक्रमं सर्वं यथा शिखरलक्षणे ॥२०२॥ देवों एवं मनुष्यों के सभागृह लम्बाई में चौड़ाई से एक, दो, तीन या चार भाग अधिक होते हैं। इनकी लम्बाई, चौड़ाई, भित्ति एवं स्तम्भों का मान पहले के सदृश होता है। सभी दण्डिका पर्यन्त अलंकार विमान (मन्दिर) के सदृश होते हैं। लुपा आदि का विधान उसी प्रकार होता है, जैसा शिखर-लक्षण में वर्णित है। ☀ कूटलक्षणम् ☀ कर्णरश्मियुता कूटसंज्ञा वेदास्त्रका सभा। वलक्षितस्वस्तिहीना कर्णाः कूटे च कोष्ठके ॥२०३॥ कूट का लक्षण—जिस चौकोर सभा के कोनों में रश्मियाँ (लुपा) हों, उसकी कूट संज्ञा होती है। कूट एवं कोष्ठक (लम्बा सभागार) दोनों सभागार कोणों में वलक्षितस्वस्ति से रहित होना चाहिये॥२०३॥ ☀ मल्लवसन्तम् ☀ एकभक्त्या चतुःस्तम्भा लुपाकोट्येककूटकम् । अष्टपुच्छवलक्षं तु नाम्ना मल्लवसन्तकम् ॥२०४॥ मल्लवसन्तक—मल्लवसन्त संज्ञक सभागृह एक भाग माप का, चार स्तम्भों, लुपाओं, कोटियों (कोटि लुपाओं, कोने की लुपाओं) तथा एक कूट वाला होता है। इसमें आठ पुच्छवलक्ष होते हैं॥२०४॥ ☀ पञ्चवसन्तकम् ☀ द्विभक्तिचतुरं चाष्टस्तम्भदीर्घलुपान्वितम् । वसुस्वस्तिवलक्षं तु मूलकूटं तु मध्यकम् ॥२०५॥

३६२ मयमतम् चतुष्कर्णे चतुष्कूटा संज्ञा पञ्चवसन्तकम्। पञ्चवसन्तक—दो भाग माप की, आठ स्तम्भों एवं आठ लम्बी लुपाओं से युक्त सभा पञ्चवसन्तक संज्ञक होती है। इसमें आठ स्वस्तिकवलक्ष, मध्य में मूलकूट एवं चारो कोणों पर चार कूट होते हैं।।२०५।। ✺ एकवसन्तकम् ✺ त्रिभक्तिचतुरस्रं तु द्वादशस्तम्भसंयुक्तम् ॥२०६॥ द्विरष्टस्वस्तिपुच्छं तु सत्रयोदशकूटकम्। त्रिरष्टकवलक्षं तु स्यान्नाम्नैकवसन्तकम् ॥२०७॥ एकवसन्तक—एकवसन्तक संज्ञक सभागार तीन भाग माप का, चौकोर एवं बारह स्तम्भ से युक्त होता है। इसमें सोलह स्वस्तिपुच्छ, तेरह कूट एवं चौबीस वलक्ष होते हैं।।२०६-२०७।। ✺ सर्वतोभद्रम् ✺ युगभक्तियुगास्रं तु द्विरष्टाङ्घ्रिबहिस्ततः। अन्तःस्तम्भकलार्धं तु कलार्धं प्रांशुरश्मयः ॥२०८॥ अष्टद्विगुणकूटं तु त्रिरष्टस्वस्तिपुच्छकम्। षडष्टैवलक्षं तु मूलकूटमथैककम् ॥२०९॥ सर्वतोभद्रकं नाम्ना चतस्रश्चतुरस्रकम्। सर्वतोभद्र—यह सभागार चार कोणों वाला, चार भाग माप का, बाहर सोलह स्तम्भों से युक्त, भीतरी भाग में आठ स्तम्भ एवं आठ लम्बी लुपाओं से युक्त, सोलह कूट, चौबीस स्वस्तिपुच्छ तथा अड़तालीस वलक्षों से युक्त होता है। मध्य में एक कूट होता है। सर्वतोभद्र संज्ञक सभागार चार चौकोर (कक्षों) से युक्त होता है। ✺ पार्वतकूर्मकम् ✺ आयतास्रं चतुष्पञ्चभक्त्या पार्वतकूर्मकम् ॥२१०॥ अष्टादशदशाङ्घ्रि स्याद् बाह्येऽबाह्येऽष्टरश्मयः। द्विरष्टसप्तकूटानि षड्द्विसप्तबहिर्बहिः ॥२११॥ चतुष्षष्टिवलक्षानि चतुष्कोष्ठद्विरष्टकम्। पार्वतकूर्मक—पार्वतकूर्मक सभागार आयताकार, चार भाग चौड़ा तथा पाँच भाग लम्बा होता है। बाहरी भाग में अट्ठारह स्तम्भ एवं भीतरी भाग में दस स्तम्भ होते हैं तथा अट्ठारह रश्मियाँ (लुपायें) होती हैं। सोलह एवं चौदह कूट होते हैं। छः (या

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३६३ सोलह ) बाहर एवं चौदह भीतर होते हैं। इसमें चौंसठ वलक्ष तथा सोलह चतुष्कोष्ठ होते हैं।। २१०-२११।। ✺ माहेन्द्रम् ✺ चतुष्षड्भक्तिविस्तारं दैर्घ्यं विंशतिपादकम् ॥२१२॥ अन्तर्द्वादशपादं स्यादन्तःकूटं तथाष्टकम् । बहिर्द्विरष्टकूटं स्याद् षोडशप्रांशुरश्मयः ॥२१३॥ माहेन्द्र सभागृह चार भाग चौड़ा एवं छः भाग लम्बा होता है। इसमें बीस स्तम्भ एवं भीतर बारह स्तम्भ होते हैं। इसके भीतरी भाग में आठ कूट एवं बाहरी भाग में सोलह कूट होते हैं तथा सोलह लम्बी रश्मियाँ ( लुपायें ) होती हैं।।२१२-२१३।। त्रिरष्टस्वस्तिकं चैव मूलकूटत्रिकं भवेत् । साशीतिकवलक्षं तु नवत्रिंशतिकूटकम् ॥२१४॥ अन्तराङ्घ्रिविहीनं तु भक्त्या तत्रैव योजयेत् । नाम्ना माहेन्द्रकं प्रोक्तं राज्ञां प्राज्ञैर्मुनीश्वरैः ॥२१५॥ इसमें चौबीस स्वस्तिक एवं मध्य भाग में तीन कूट होते हैं तथा इसमें अस्सी वलक्ष एवं उन्तालीस कूट होते हैं। भीतरी भाग में स्तम्भ नहीं होते हैं एवं भाग के अनुसार वही योजना करनी चाहिये। मुनियों ने माहेन्द्र सभागार को राजाओं के अनुकूल बताया है।।२१४-२१५।। ✺ सोमवृत्तम् ✺ व्यासायाम्यं चतुःसप्तभक्त्यान्तर्मनुपादकम् । बाह्ये द्वाविंशतिस्तम्भं त्रिरष्टं स्वस्तिपुच्छकम् ॥२१६॥ षोडश प्रांशुरश्मिः स्यान्नवतिषड्वलक्षकम् । मूलान्तर्बाह्यकूटानि चतुर्दशनवद्वयम् ॥२१७॥ चतस्रः कोटयः कर्णधारासप्तकविग्रहाः । तदन्तर्द्धिनकं सोमवृत्तं नाम्ना समीरितम् ॥२१८॥ सोमवृत्त—इसकी चौड़ाई चार भाग एवं लम्बाई सात भाग होती है। भीतरी भाग में चौदह एवं बाहर बाईस स्तम्भ होते हैं तथा चौबीस स्वस्तिपुच्छ होते हैं। सोलह लम्बी रश्मियाँ एवं छियानबे वलक्ष होते हैं। मध्य भाग में चार कूट, भीतरी भाग में दस एवं बाहर अठारह कूट होते हैं। इसमें चार कोटियाँ ( कोटिलुपायें ) एवं सात कर्णधारायें होती हैं तथा मध्य भाग में स्तम्भ नहीं होते हैं। इस सभागृह की संज्ञा सोमवृत्त होती है।।२१६-२१८।।

३६४ मयमतम् ✵ शुकविमानम् ✵ पञ्चाष्टभक्तिविस्तारं दैर्घ्यं षड्विंशदङ्घ्रिकम्। अष्टादशाङ्घ्रिकं चान्तश्चतुष्कोटिसमन्वितम् ॥२१९॥ द्वात्रिंशत् स्वस्तिकं चैव द्विसप्ततिवलक्षकम्। चतुष्कूटयुतं मूर्ध्नि द्विरष्टप्रांशुरश्मयः ॥१२०॥ अन्तर्बहिस्तु कूटानि त्रिरष्टैकादशद्वयम्। कर्णधाराष्टसंयुक्तं नाम्ना शुकविमानकम् ॥२२१॥ शुकविमान—यह सभागार पाँच भाग चौड़ा एवं आठ भाग लम्बा होता है। इसमें छब्बीस स्तम्भ होते हैं। अट्ठारह स्तम्भ भीतर होते हैं एवं चार कोटियों ( कोने की लुपाओं ) से युक्त होते हैं। यह बत्तीस स्वस्तिक एवं बहत्तर वलक्षों से युक्त, शिरोभाग पर चार कूटों से युक्त तथा सोलह रश्मियों ( लुपाओं ) से युक्त होता है। यह चौबीस अन्तःकूटों एवं बाईस बहिःकूटों से युक्त होता है। आठ कर्णधाराओं से समन्वित यह सभागार शुकविमान संज्ञक होता है॥२१९-२२१॥ ✵ श्रीप्रतिष्ठितम् ✵ पञ्चभक्त्या विशालं तु नवभक्त्या तदायतम्। अष्टाविंशतिगात्राणि द्वात्रिंशत् स्वस्तिपुच्छकम् ॥२२२॥ अन्तर्विंशतिकं स्तम्भं मध्यरश्मि तथैव च। पञ्चकूटयुतं मूर्ध्नि चतुष्कोटिसमन्वितम् ॥२२३॥ षष्ट्युत्तरशतं तत्र वलक्षं प्रविधीयते। द्विपञ्चांशं तु कूटानि नाम्नैतच्छ्रीप्रतिष्ठितम् ॥२२४॥ श्रीप्रतिष्ठित—इस सभागृह की चौड़ाई पाँच भाग एवं लम्बाई नौ भाग होती है। इसमें अट्ठाईस गात्र ( स्तम्भ, पाद ), बत्तीस स्वस्तिपुच्छ, बत्तीस भीतरी भाग के स्तम्भ एवं उसी प्रकार मध्य रश्मियाँ ( मध्य में स्थित लुपायें ), शिरोभाग पर पाँच कूट एवं चार कोटियों ( कोटि-लुपाओं ) से यह युक्त होता है। इसमें एक सौ साठ वलक्ष होते हैं। इसमें दस कूट होते हैं एवं इस सभागृह की संज्ञा श्रीप्रतिष्ठित होती है। तदेव व्यासायामे तु भक्तित्रयविवर्धनात्। चतुश्शालायतास्त्राभा द्विषड्द्विरष्टपादकाः ॥२२५॥ अन्तर्बहिस्तु भक्त्या च वारं शाला द्विभक्तिका। चतुर्द्विसप्ततिस्तम्भमन्तर्बाह्ये तु कीर्तितम् ॥२२६॥

पञ्चविंशोऽध्यायः 卐 मण्डपसभाविधानम् ३६५ प्रासादवदलङ्कृत्या चतुर्द्वारद्विचूलिकम् । भूपतेः श्रीप्रतिष्ठा स्यात् सभेयं श्रीप्रतिष्ठितम् ॥२२७॥ उसी लम्बाई एवं चौड़ाई के माप में तीन-तीन भाग बढ़ाने से चार आयताकार भवन बनते हैं, जिनमें बारह भीतरी भाग में एवं सोलह बाहरी भाग में स्तम्भ बनते हैं। इसमें एक भाग से वार ( मार्ग या पोर्च ) तथा दो भाग से शाला निर्मित होती है। बाहरी एवं भीतरी भाग में चार वार ( चार स्थानों पर ) बहत्तर स्तम्भ बनते हैं। मन्दिर के सदृश अलंकृत कर इसमें चार द्वार एवं दो चूलिकायें निर्मित होती हैं। यह श्रीप्रतिष्ठित संज्ञक सभागार राजा के लिये श्रीप्रतिष्ठा वाला ( प्रतिष्ठाकारक ) होता है॥२२५-२२७॥ एकैकभागवृद्ध्या तु भवत्युक्तेतरा सभा । छन्दं विकल्पमाभासं तत्तन्नाम्ना विधीयते ॥२२८॥ स्तम्भरश्मिवलक्षं च कूटं युक्त्या प्रयोजयेत् । यथारुचि यथाशोभं व्यासायामे तु भक्तयः ॥२२९॥ उपर्युक्त माप में एक-एक भाग बढ़ाने पर सभाओं के अन्य प्रकार प्राप्त होते हैं। उनके नाम छन्द, विकल्प एवं आभास हैं। उनमें स्तम्भ, रश्मि ( लुपा ), वलक्ष एवं कूट का आवश्यकतानुसार निर्माण करना चाहिये। लम्बाई एवं चौड़ाई के भाग ( माप की ईकाई ) इच्छानुसार एवं जिससे सभी सुन्दर लगे, उस प्रकार रखना चाहिये। प्रांशुरश्मियुतं कूटं कूटं वा चतुरस्रकम् । दण्डिकानिर्गमसमो पूर्वपादोत्तरोद्गमः ॥२३०॥ तुलाश्रप्रस्तरांशेन चूलिकाभागलम्बिकम् । ऋजु वा स्वस्तिकं ज्ञेयं वलक्ष्याय प्रवेशिता ॥२३१॥ कूट को लम्बी रश्मियों से युक्त निर्मित करना चाहिये अथवा कूट को चौकोर बनाना चाहिये। स्तम्भों के ऊपर उत्तर का उद्गम ( ऊँचाई ) दण्डिका के निर्गम के बराबर रखना चाहिये। चूलिका का लम्बिक ( ऊपर लटकता भाग ) तुला एवं प्रस्तर के भाग के अनुसार होना चाहिये। ऋजु अथवा स्वस्तिक वलक्ष में प्रविष्ट होना चाहिये। शिखावर्ग तथा सर्वे निष्कूटं च कचग्रहा । चूलिकाद्वयमध्यस्था नाम्ना स्याद्दर्णपट्टिका ॥२३२॥ वलयं त्रिगुणं व्यासाद् बाहुल्या लुपया समा । लुपापार्श्वद्वयारूढा वलयप्रोक्तनालिका ॥२३३॥ शिखावर्ग ( शिरोभाग ) तथा सभी कचग्रह विना कूट के होते हैं। दो चूलिकाओं