भारतकोश
संग्रह पर लौटें

रामायण मीमांसा (स्वामी करपात्री जी महाराज - रामायण दार्शनिक महाग्रन्थ एवं सम्पूर्ण चरित्र-मीमांसा)

Ramayana Mimamsa of Swami Karpatri Maharaj

धर्मसम्राट् स्वामी करपात्री जी महाराज द्वारा

DevanagariHindipublished1,049 पृष्ठ

२२६ वें अनु० में "प्रतिमानाटक या अभिषेकनाटक के सम्बन्ध में बुल्के का कहना है कि यह भासकृत न होकर किसी दक्षिणनिवासी अन्य कवि द्वारा निर्मित है एवं कालिदास के बहुत बाद रचा गया है।" किन्तु वास्तव में इसकी गणना भास की कृतियों में ही है। इसमें सीता को लक्ष्मी का अवतार कहा जाना भी स्वाभाविक है। राम-वनवास के समय शत्रुघ्न की उपस्थिति इस नाटक की विशेषता है। राम की अनन्त कथाओं में कोई कथा उक्त प्रकार की भी हो सकती है। जब जैन और बौद्धों ने राम के आदर्श के विरुद्ध भी अपने दृष्टिकोण से कल्पनाएँ की हैं तो तदविरुद्ध कल्पनाओं में कोई न कोई मूल तो हो ही सकता है। इसी तरह दशरथ की मृत्युशय्या पर दशरथ को दिलीप, रघु, अज आदि पूर्वजों का दर्शन होना भी असम्भव नहीं है। प्रतिमा-गृह में अन्य राजाओं के समान दशरथ की मूर्ति देखकर भरत को दशरथ की मृत्यु का अनुमान हो जाना भी सङ्गत ही है। इसी तरह महर्षिशाप से बचाने के लिए वसिष्ठ एवं वामदेव के परामर्श से कैकेयी राम के वनवासी होने में सहायक हुई थी, यह कथन भी असङ्गत नहीं है। अध्यात्मरामायण और रामचरित- मानस में भी सब घटनाएँ पूर्वनियोजित ही थीं, यह स्वीकृत है। जनस्थान में भरत-राम का मिलन और वहाँ अभिषेक की बात भी कल्पान्तरीय कथा हो सकती है। अभिषेकनाटक में सेतुबन्ध के स्थान पर समुद्र विभक्त हो जाता है और सेना समुद्र-तल से ही पार उतरती है, यह कथा भी कल्पान्तरीय है। इसमें राम और लक्ष्मण के मायामय सिर सीता को दिखलाये गये हैं। यह भी कल्पान्तरीय कथा है। उसी का अनुसरण हनुमन्नाटक तथा जावा के प्राचीन रामायण और मलय के सेरीराम में किया जाना सम्भव हो सकता है। "इमां भगवतीं लक्ष्मीं जानीहि जनकात्मजाम् । सा भवन्तमनुप्राप्ता मानुषीं तनुमास्थिता ।। (हनु० ना० ६।२८) अग्नि द्वारा उपर्युक्त कथन सङ्गत है। "सीता ही भगवती लक्ष्मी हैं जो मानुषी तनु धारण कर आप को प्राप्त हुई हैं" वैसा कथन वाल्मीकिरामायण, अध्यात्मरामायण और रामाश्वमेध आदि के अनुकूल ही है। २२८ वें अनु० में बुल्के महावीरचरित और उत्तररामचरित के सम्बन्ध में कहते हैं। काल की कल्पना अन्य ग्रन्थों जैसी ही इनकी भी वास्तविकता से दूर हैं। धनुर्भङ्ग के समय रावण के दूत का उपस्थित रहना सङ्गत ही है। रावण जैसा महान् नीतिज्ञ ऐसी महत्त्वपूर्ण घटना से उदासीन कैसे हो सकता था। रामचरितमानस के अनुसार रावण और बाणासुर धनुषयज्ञ में आये थे, पर उन्होंने प्रत्यक्षरूप से धनुष उठाने का प्रयत्न नहीं किया। "रावण बाण छुयो नहिं चापा।" (रा० मा० १।२५५।२) कैकेयी का जाली पत्र लेकर शूर्पणखा मन्थरा के रूप में मिथिला पहुँचती है। इस पत्र में कैकेयी वर के बलपर राम का वनवास माँगती है जिसके फलस्वरूप राम भरत को अपनी पादुका देकर मिथिला से ही सीता एवं लक्ष्मण के साथ वन चले जाते हैं (अङ्क ४)। वस्तुतः कवि अपनी प्रौढ़ोक्तियों द्वारा अपने मुख्य नायक का महत्त्व वर्णन करता है ! श्रीराम इतने राज्यनिरपेक्ष, आप्तकाम, पूर्णकाम और माता-पिता के भक्त थे कि यथाकथञ्चित् पत्रमात्र के आधार पर भी राज्य छोड़कर वन चले गये। यही अंश दिखलाने के उद्देश्य से उसमें यह परिवर्तन हुआ है। माल्यवान् की प्रेरणा से वाली राम को मार्ग में रोकता है और द्वन्द्वयुद्ध में राम के द्वारा मारा जाता है। वैसी कथा यदि कल्पान्तरीय न भी हो तो भी राम को निर्दोष और वालिवध में समर्थ सिद्ध करने की दृष्टि से यह कविकल्पना भी हो सकती है। यह किंवदन्ती प्रसिद्ध है कि वाली के सामने जो भी युद्ध करने जाता था उसका आधा बल वाली को मिल जाता था। इसी लिए राम ने वृक्ष की ओट में छिपकर उसे मारा, इसके प्रतिवादस्वरूप द्वन्द्वयुद्ध की कल्पना भी सङ्गत हो सकती है।

काव्य तथा नाटकों के लिए यह तो निर्देश है कि उनकी कथावस्तु किसी आर्ष इतिहास पुराण से प्रमाणित होनी चाहिये, तथापि नायक के महत्त्ववर्णनार्थ, कथासौष्ठव-संपादनार्थ और रोचकता-संपादनार्थ किसी सीमा तक कवि-कल्पना का भी अवकाश मान्य है। उत्तररामचरित की कथा तो अधिकांशतः वाल्मीकिरामायण के उत्तरकाण्ड के अनुसार ही है। सीता- वनवास, वन में कुश और लव का जन्म, शम्बूक-वध आदि मूलतः वाल्मीकिरामायण के अनुसार ही हैं। तथापि लक्ष्मण का लौट आना, प्रसव-पीड़ा से निराश होकर सीता का गङ्गा में कूद पड़ना, गङ्गा में ही कुश और लव का जन्म होना, पृथ्वी और गङ्गा द्वारा पुत्रसहित सीता को रसातल ले जाकर उनका पोषण करना, कुछ बड़े होने पर दोनों पुत्रों को शिक्षा के लिए वाल्मीकि को सौंपना आदि अंश भी कल्पान्तरीय कथा ही है। राम की सेना से लव और कुश का युद्ध करना उत्तररामचरित की विशेषता नहीं है—यह तो अति प्राचीन पद्मपुराण के पातालखण्ड में विस्तृतरूप से वर्णित है। उत्तररामचरित में वाल्मीकि के आश्रम में राम तथा अयोध्या की जनता के सामने सीता-चरितसम्बन्धी एक वाल्मीकिकृत नाटक के अभिनय का वर्णन है, जिसके कारण समस्त प्रेक्षकगण सीता की निर्दोषता पर विश्वास करते हैं और सीता तथा लव और कुश के साथ राम अयोध्या लौट आते हैं। नाटक के अभिनय के अतिरिक्त अन्य सब कथा पद्मपुराण और जैमिनीयाश्वमेध का ही संक्षिप्त रूप है। अनु० २३० : बुल्के के अनुसार उदात्तराघव नाटक ८वीं श० ई० का है। इसमें सीताहरण का वृत्तान्त नवीन ढंग से अङ्कित किया गया है। राक्षसों द्वारा रामपक्षवालों का रूप धारण कर अनेक प्रकार से वञ्चना करने का प्रयास करना आदि भी इसमें वर्णित है। एक राक्षस हनुमान् का रूप धारण कर सुग्रीव को रावण द्वारा सीता-वध का समाचार देता है। इसपर सुग्रीव अङ्गद को राज्य सौंप कर चिता में प्रवेश करना चाहते हैं। वास्तविक हनुमान् के ठीक समय पर पहुँच जाने से उनकी रक्षा हो जाती है। अन्तिम अङ्क में एक राक्षस वसिष्ठ का शिष्य बनकर भरत को संदेश देता है कि लक्ष्मण युद्ध में मारे गये हैं। एक असुर नारद के रूप में पहुँचकर कहता है कि राम का भी देहान्त हो गया है। एक राक्षस सीता का रूप बनाकर उस कथन का समर्थन करता है। भरत सरयू में डूबकर मरने को प्रस्तुत होते हैं, किन्तु श्रीहनुमान् शुभ समाचार लेकर आते हैं और उनको मरने से रोकते हैं। हनुमान् से यह भी पता लगता है कि एक असुर ने सुमन्त्र का रूप धारण कर राम को समाचार दिया कि भरत मरणासन्न हैं। अनु० २३१ : कुन्दमालाकी कथावस्तु उत्तररामचरित से मिलती-जुलती है, परन्तु उसमें कुश-लव युद्ध का वर्णन नहीं है। चतुर्थ अङ्क में कहा गया है कि वाल्मीकि ने अपने तपोबल से आश्रम की स्त्रियों को अदृश्य होने का वरदान दे दिया था, अतः सीता अदृश्य रहकर राम से मिलती हैं। राम जल में सीता की छाया देखकर विरहजन्य तीव्र ताप से मूर्च्छित हो जाते हैं। अन्तिम अङ्क में कुश और लव रामायण का गान करते हैं; सब अत्यन्त प्रभावित होते हैं। राम कुश और लव से उनके माता-पिता के सम्बन्ध में प्रश्न करते हैं। कुश वनदेवी को अपनी माता कहते हैं पर पिता के सम्बन्ध में जानकारी का अभाव बताते हैं। पर लव कहते हैं "हाँ, हमें मालूम है हमारे पिता का नाम 'निरनुक्रोश' है, क्योंकि एक दिन माता ने कुपित होकर कहा था 'निरनुक्रोशतनयौ'। सभा में सीता के शपथ करने पर पृथ्वी देवी प्रकट होकर सीता की निर्दोषिता का साक्ष्य देती हैं। इसपर राम सीता को स्वीकार करते हैं। पृथ्वी अन्तर्धान हो जाती हैं, यह भी पद्मपुराण के अनुसार ही है। अनु० २३२ : मुरारिकृत अनर्घराघव की रचना ९०० ई० की कही जाती है। विश्वामित्र के आगमन से लेकर राम के राज्याभिषेक तक का वृत्तान्त ही उसकी कथा-वस्तु है। इसके तृतीय अङ्क में रावण-दूत शोष्कल मिथिला जाकर रावण की ओर से सीता की माँग करता है। महावीरचरित में भी रावण का एक दूत विश्वामित्र के आश्रम में रावण की ओर से सीता की माँग करता है।

३१६ रामायणमीमांसा दशम अनु० २३३ : राजशेखरकृत बालरामायण । इसकी रचना दसवीं शती ई० में हुई थी । सीता-स्वयंवर से लेकर राज्याभिषेक तक की कथा का इसमें वर्णन है। प्रहस्त धनुषपरीक्षा करना अस्वीकार करता है तथा सीता के पति को शत्रु घोषित कर लौटता है और परशुराम से सहायता भी माँगता है । इसके अनुसार मिथिला में ही परशुराम मिलते हैं, किन्तु लक्ष्मण ही विष्णु-धनुष की प्रत्यञ्चा चढ़ाते हैं । इसके अनुसार अयोध्या में दशरथ तथा कैकेयी की अनु- पस्थिति पाकर मायामय शूर्पणखा तथा एक परिचारिका कैकेयी और मन्थरा का रूप धारणकर राम को निर्वासित करने में सफल होते हैं । २३४ अनु० : बुल्के के अनुसार "हनुमन्नाटक की प्रथम रचना दसवीं शती ई० में हुई, परन्तु १४वीं शती तक इसमें प्रक्षेप जुड़ते रहे हैं । फलस्वरूप इसमें भिन्नपाठ प्रचलित हैं । दामोदर मिश्र तथा बंगाल के मधुसूदन का पाठ प्रचलित है । दामोदरमिश्र का पाठ मूलरचना के अत्यधिक निकट और प्राचीन है ।" वस्तुतः प्रसिद्धि के अनुसार यह श्रीहनुमान्जी के द्वारा वर्णित रामकथा है । कहते हैं हनुमान् ने स्वयं राम के साथ रहकर ही बहुत से वृत्तान्तों को प्रत्यक्ष देखा और सुना था । वाल्मीकि ने तो एकान्त में अरण्य में बैठ कर रामायण का निर्माण किया था, अतः आँखों देखी घटनाओं का वर्णन ही महत्त्वपूर्ण हो सकता है । परन्तु किसी भी महर्षि ने श्रीहनुमान् की इस रामकथा पर अपनी सम्मति नहीं दी और राम के सम्मुख रखने की ही राय सबने दी । राम के सामने आने पर उन्होंने देखा और उसकी प्रशंसा भी की, परन्तु रामचरित्र के सम्बन्ध में वाल्मीकि की ऋतम्भराप्रज्ञाप्रसूत वाल्मीकि- रामायण को ही सर्वाधिक प्रमाण बताया । कहा जाता है कि राम का अभिप्राय जानकर हनुमान् ने पाषाणों पर लिखी अपनी रामकथा को समुद्र में विसर्जित कर दिया । कालान्तर में किसी को उन पाषाणों में से कुछ पाषाण प्राप्त हुए, कुछ नहीं भी मिले, इसी लिए अनेक स्थानों में यह रचना अपूर्ण है । विरोधी प्रमाणान्तर उपलब्ध न होने से ऐसी प्रसिद्धियाँ भी प्रमाण ही मानी जाती हैं । इसके निम्न विषय उल्लेख्य हैं । १. सीता-स्वयंवर :- स्वयंवर में रावण के दूत की उपस्थिति तथा परशुराम का मिथिला में ही आगमन वर्णित है । २. सीता-रामविलास-बुल्के के कथनानुसार इस प्रसङ्ग में शृङ्गार अश्लीलता की सीमा तक पहुँच गया है । पर शृंगार को अश्लीलता समझना उनका भ्रम ही है । वस्तुतः जीवब्रह्म का सम्मिलन और कहीं-कहीं प्रकृति में परमपुरुष द्वारा गर्भाधान का वर्णन गीता तथा वेद जैसे ग्रन्थों में भी विद्यमान है— “मम योनिर्महद् ब्रह्म तस्मिन् गर्भं दधाम्यहम् ।” (गी० १४।३ ) इस उक्ति से स्वयं भगवान् कहते हैं "प्रकृति मेरी योनि-पत्नी है, उसमें मैं गर्भाधान करता हूँ ।" "उसी से सम्पूर्ण विश्व की उत्पत्ति होती है ।" ब्रह्मचैतन्य का प्रतिबिम्बरूप गर्भाधान पाकर ही प्रकृति महदादि के क्रम से विश्वप्रपञ्च का निर्माण करती है । यह वस्तुस्थिति है । गंगा में शीतलता और पवित्रता के समान ही परमानन्दघन राम में माधुर्यसार-सर्वस्व की अधिष्ठात्री ही सीता है । सीता और राम में अत्यन्त अभेद है । ३ राम के वन-गमन के समय भरत का अयोध्या में विद्यमान होना भी इसमें वर्णित है तथा अहल्याोद्धार का वृत्तान्त अगस्त्वाश्रम से पञ्चवटी की ओर जाते समय वर्णित किया गया है । सीता के रक्षणार्थ भूमि पर धनुष से रेखा खींचकर राम लक्ष्मण को साथ लेकर मायामृग को मारने जाते हैं। कल्पान्तरीय कथा का आश्रयण कर उक्त वृत्तान्त की भी संगति लगायी ही जा सकती है । धनुष-रेखा की कथा तो प्रायः बहुसम्मत है ही । ४. मृग का शिकार- राम तथा लक्ष्मण मृग का शिकार करने के लिए साथ-साथ जाते हैं। वस्तुतः कवि को विवक्षित यह है कि राम को अपनी धनुषरेखा पर पूर्ण विश्वास था कि संसार में किसी की शक्ति नहीं है जो

अध्याय संस्कृत ललितसाहित्य में रामकथा ३१७ रेखा का लङ्घन कर या बाहर से ही सीता को छू सके । इसलिए राम लक्ष्मण को भी लेकर निश्चिन्तता के साथ चले जाते हैं । पर मायावियों से महाशक्तिमान् को भी सावधान रहना चाहिये, क्योंकि उनकी माया के कारण ही स्वेच्छा से ही जानकीजी भिक्षा प्रदान करने के लिए रेखा से बाहर आयीं और उनका हरण हुआ । ५. वालिवध का प्रचार—इसमें भी महावीरचरित के समान है। राम को वाली ललकारता है और द्वन्द्वयुद्ध में राम के द्वारा मारा जाता है । हनुमान् को रुद्रावतार बतलाया गया है । ६. हनुमद्विजय—इसमें सीता हनुमान् को तीन अभिज्ञान देती हैं। चूडामणि, काक की कथा तथा राम का सीता को तिलक लगाने का वृत्तान्त । यह कथा प्रायः प्रसिद्ध ही है । ७. सेतुबन्ध—राम के बाण चलाने का उल्लेख नहीं है । ८. अंगदाधिक्षेपण—अपने पिता के वध के कारण राम से वैर रखकर अंगद रावण को युद्ध में प्रवृत्त करने के उद्देश्य से रावण का अपमान करते हैं । ९. मन्त्रिसभा—लङ्का की मन्त्रिसभा का वर्णन । १०. रावण पहले राम और लक्ष्मण के मायामय सिर सीता को दिखलाता है । अनन्तर रावण राम का रूप धारण कर तथा अपने दस मायामय मस्तक हाथ में लेकर सीता को ठगने का प्रयत्न करता है । ११. इसमें अंगद द्वारा राक्षसी प्रभञ्जनी के वध का भी उल्लेख है । १२. इन्द्रजित्-वध । १३. लक्ष्मणशक्तिभेद । इसमें लक्ष्मण और रावण के युद्ध के समय नारद हनुमान् के समीप आते हैं और हरिगुण-गान करते हैं । श्रीहनुमान् युद्ध करते हुए भी नारद-कृत हरिगुणगान से आकृष्ट होते हैं । नारद धीरे-धीरे पीछे हटते हैं । इसीसे लक्ष्मण को शक्ति द्वारा आहत करने का अवसर रावण को मिल जाता है । रावण के वैद्य सुषेण द्वारा लक्ष्मण की चिकित्सा का वृत्तान्त भी आता है । १४. राम की विजय वर्णित है । रावणदूत लोहिताक्ष राम के पास आकर रावण की ओर से सन्धि का प्रस्ताव करता है । जामदग्न्य के परशु के लिए रावण सीता को लौटाना चाहता है । राम प्रस्ताव को अस्वीकार करते हैं । रावण-वध के बाद अंगद अपने पिता का बदला लेने के लिए समस्त सेना को ललकारता है जिसपर आकाशवाणी द्वारा कहा जाता है कि कृष्णावतार में वाली व्याध के रूप में कृष्ण से बदला लेगा ? इस तरह किन्हीं अंशों में त्रुटित होने के कारण कहीं कहीं नयी कथाओं के जुड़ जाने से महानाटक में कुछ विभिन्नता आ गयी है । २३५ वाँ अनु० : शक्तिभद्रकृत आश्चर्यचूड़ामणि । यह दक्षिण भारत का नाटक ९वीं शती का माना जाता है । कुछ लोग इसकी इतनी प्राचीनता में सन्देह करते हैं । इसमें शूर्पणखा के आगमन से सीता की अग्निपरीक्षा पर्यन्त की कथा सात अङ्कों में वर्णित है । इसकी विशेषता यह है कि राम और सीता के पास मुनियों से प्राप्त एक अँगूठी और चूड़ामणि है । जिनके प्रभाव से छद्मवेशी राक्षस राम अथवा सीता के स्पर्श से अपने वास्तविक रूप में व्यक्त हो जाता है । इस घटना के कारण ही इस नाटक का नाम आश्चर्यचूड़ामणि है । राम का रूप धारण करनेवाला रावण लक्ष्मण का रूप धारण करनेवाले सारथि की सहायता से सीता का हरण करता है । इतने में शूर्पणखा सीता के रूप में राम से बातचीत करती है तथा मारीच राम के रूप में लक्ष्मण से । आश्चर्यपूर्ण नाटक निर्माण की दृष्टि से उक्त कल्पना कविकृत भी हो सकती है । २३६ वाँ अनु० : राघवानन्द, मायापुष्पक तथा स्वप्नदशानन रामकथा-सम्बन्धी अप्राप्य नाटक भी काव्य-शास्त्रों के अनेक उद्धरणों से विदित होते हैं । क्षीर-स्वामी कृत अभिनवराघव १०वीं शती की रचना है ।

३१८ रामायणमीमांसा दशम इसका उल्लेख हेमचन्द्र के शिष्यों द्वारा हुआ है। रघुविलास और राघवाभ्युदय भी अप्राप्य हैं। यशोवर्मा का रामाभ्युदय ८वीं शती की रचना है। इसमें शूर्पणखा के विरूपीकरण से आरम्भ कर सीता की अग्निपरीक्षा के पश्चात् सुग्रीव तथा विभीषण के अयोध्या के लिए प्रस्थान करने तक की ही कथावस्तु वर्णित है। शारदातनय एक अन्य रामानन्द नाटक का उद्धरण करते हैं। उसमें सीता-हरण के पहले ही विभीषण का परिचय मिलता है। "प्रागेव सीताहरणाद् यद्विभीषणवर्णनम्" (दे० भावप्रकाशन, ८)। छलित्रराम का भी रचयिता अज्ञात है। उसमें रावण-वध के पश्चात् राम के अयोध्या-गमन से प्रारम्भ कर रामाश्वमेध पर्यन्त का वृत्तान्त वर्णित है। इसके अनुसार सीतात्याग का कारण अयोध्या की जनता का अपवाद नहीं है, किन्तु लवण दो राक्षसों को राम के पास भेजता है जो राम के अन्तरङ्ग सखा बन कर उनको सीता के प्रति अपरक्त करते हैं। लवण के इस छल-कपट के कारण नाटक का नाम छलित्रराम रखा गया है। लव-कुश का युद्ध भी मौलिक है। लक्ष्मण लव को कैदी बनाकर उनको राम के दरबार में ले जाते हैं। लव अश्वमेध के मण्डप में सुवर्णमयी सीता को देख कर अपनी माता सीता को पहचानते हैं। इससे राम को पता चलता है कि सीता जीवित है। बुल्के इस अंश को मौलिक मानते हैं; अर्थात् जो नवीन कल्पनाएँ होती हैं उन्हें आधुनिक लोग मौलिक कहते हैं। जो मूल-रहित है वही मौलिक है। कृत्यारावण नाटक में रावण की कृत्या (माया) का वर्णन है। माया-मृग के अतिरिक्त राक्षसी माया का परिचय शूर्पणखा के विभिन्न रूपों से तथा सीता के सामने राम-वध के प्रदर्शन से मिलता है। कथानक का मुख्य परिवर्तन सीता-हरण का एक नवीन रूप है जिसमें सीता लक्ष्मण के प्रति कटु शब्दों का प्रयोग नहीं करतीं, अपितु शूर्पणखा ही सीता का रूप धारण कर लक्ष्मण की भर्त्सना करती है। छठे अङ्क में 'दारुणिका' राक्षसी को सीता का वध करने का आदेश दिया जाता है। वह सोता को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से उनके सामने मायामय राम का वध करवाती है। अपने स्वामी की हत्या देख कर सीता अग्नि-प्रवेश का निश्चय करती हैं। इस निश्चय का समाचार राम को दिया जाता है। नाट्य-दर्पण में जो सीता-विपत्तिश्रवण का उद्धरण मिलता है वह इस प्रसङ्ग की ओर ही निर्देश करता है। माया अव्यवस्थित होती है, अतः उसके सम्बन्ध के सभी वर्णन सङ्गति- निरपेक्ष ही होते हैं। २३७ वाँ अनु० : जयदेवकृत प्रसन्नराघव १२वीं या १३वीं शताब्दी की रचना है। इसपर मुरारिकृत अनर्घराघव का स्पष्ट प्रभाव है। इसके प्रथम अङ्क में सीता-स्वयंवर में रावण तथा बाणासुर की उपस्थिति और धनुष-संधान का निष्फल प्रयत्न वर्णित है। दूसरे अङ्क में धनुर्भङ्ग के पूर्व राम और सीता का मिथिला के चण्डि- कायतन में मिलना वर्णित है। तुलसीदासजी के रामचरितमानस में भी इन अंशों का वर्णन है। पञ्चम अङ्क में यमुना गङ्गा, गोदावरी और सरयू का मानवीकरण और उनका सागर-तट पर मिल कर अपने भू-भाग से सम्बन्धित राम- कथा का सुनाना भी वर्णित है। वैदिक संस्कृति में "अभिमानिव्यपदेशस्तु" (ब्र० सू० १।१।५) के अनुसार पृथिवी और जल के अधिष्ठाता देवता होते हैं; तदनुसार गङ्गा आदि की भी अधिष्ठात्री देवियाँ हैं। रसगङ्गाधरकार पण्डित- राज जगन्नाथ को उसी गङ्गा का दर्शन हुआ था। २३८वें अनु० में उल्लाघराघव की रचना १३वीं शती की कही जाती है। इसकी अपूर्ण हस्तलिपि भण्डारकर ईस्टिट्यूट पूना में सुरक्षित है। कैटलाग में इसका नाम रामायणनाटक लिखा गया है। इसमें वाल्मीकि- रामायण के बालकाण्ड से लेकर युद्धकाण्ड के अन्त तक का वृत्तान्त आठ अङ्कों में प्रस्तुत है। प्रथम अङ्क में राम-सीता-विवाह के पश्चात् मिथिला से प्रस्थान का वर्णन है। इसके बाद कञ्चुकी हरिदत्त परशुराम के तेजोवध की कथा सुनाते हैं। शेष सब कथा वाल्मीकिरामायण की ही है। अनन्तर लवण का एक गुप्तचर मुनि का रूप धारण कर अयोध्या में यह समाचार फैलाता है कि रावण राम और लक्ष्मण का वध कर अयोध्या पर

अध्याय संस्कृत ललितसाहित्य में रामकथा ३१९ आक्रमण करने आ रहा है। सेना को बुलाया जाता है। कौशल्या और सुमित्रा अग्नि में प्रवेश की तैयारियाँ करती हैं। लङ्का से सदल राम को लेकर पुष्पक विमान के पहुँचने पर भरत विभीषण पर बाण चलाना चाहते हैं, किन्तु वसिष्ठ उनको रोकते हैं। २३९ वाँ अनु० : जैनकवि हस्तिमल्ल के मैथिलीकल्याण तथा अञ्जनापवनञ्जय १२९० ई० के माने जाते हैं। मैथिलीकल्याण शृङ्गारप्रधान रचना है। अञ्जनापवनञ्जय में अधिकांश विमलसूरि के पउमचरियं का अनुसरण है। प्रथम अङ्कमें अञ्जना के स्वयंवर की तैयारियाँ, द्वितीय अङ्क में स्वयंवर और पवनञ्जय एवं अञ्जना का विवाह तथा युद्ध के लिए पवनञ्जय का प्रस्थान। तृतीय अङ्क में पवनञ्जय का रात्रि के समय अञ्जना से मिलना तथा प्रातः छिपकर युद्ध-क्षेत्र में लौट जाना। चतुर्थ अङ्क में गर्भवती अञ्जना का उसके मायके महेन्द्रपुर भेजा जाना। पञ्चम अङ्क में वरुण की पराजय के बाद पवनञ्जय अञ्जना के विषय में सुनते हैं और उसकी खोज करते हैं। छठे अङ्क में गन्धर्वराज मणिचूड़ के राज्य में हनुमान् का जन्मना। पउमचरियं के अनुसार विवाह के पश्चात् पवनञ्जय २२ वर्ष तक उदासीन रहता है। युद्ध-क्षेत्र में अचानक अञ्जना के प्रति आकर्षित होकर रात के समय छिपकर अञ्जना के पास जाता है। परन्तु हस्तिमल्ल इस अंश को छोड़कर स्वयंवर का वर्णन कर मौलिकता का प्रदर्शन करते हैं। सिद्धान्तदृष्टि से तो मौलिकता का अर्थ निर्मूलता ही है। यद्यपि पउमचरियं भी कल्पनाप्रधान ही है तथापि अपेक्षाकृत वह राम या हनुमान् के चरित्रमूलक हो सकता है। वैदिक वाल्मीकि- रामायण के अनुसार हनुमान् रुद्रावतार होने पर भी एक विशिष्ट वानर थे, परन्तु जैनों ने रामकथा को विकृत कर अपने ढंग से रचनाएँ की हैं। उनके अनुसार हनुमान् आदि वानर वानर न होकर विद्याधर थे। २४० वाँ अनु० : सुभटकृत दूताङ्गद १२वीं शती की रचना है। अङ्गद के दूतत्व का प्रथम दो अङ्कों में वर्णन है। अनन्तर रावण-पराजय और राम के विजयोत्सव का चित्रण है। २४१ वाँ अनु० : भास्करभट्टकृत उन्मत्तरावव १४वीं शती में दुर्वासा के शाप से सीता के मृगरूप में बदल जाने पर राम का सर्वत्र सीता को ढूँढ़ना तथा अगस्त्य की सहायता से पुनः प्राप्त करने का उल्लेख है। बुल्के के अनुसार यह विक्रमोर्वशीयं के चतुर्थ अङ्क का अनुकरण है। २४२ वाँ अनु० : विरूपाक्षकृत उन्मत्तराघव ( १५ वीं ई० शती ) की रचना है। इसमें विप्रलम्भशृङ्गार प्रधान रस है। इसमें वाल्मीकीयरामायण के अनुसार सीताहरण वर्णित है। किन्तु कनकमृग मारने के बाद सीता को न पाकर राम उन्मत्त हो जाते हैं। लक्ष्मण अकेले ही जाकर वानरों की सहायता से रावण को मारकर सीता को राम के सामने उपस्थित करते हैं। श्रीराम की उन्मत्तता जैसी स्थिति तो वाल्मीकि तथा अन्य ग्रन्थों में भी वर्णित है जो कि स्वाभाविक भी है, परन्तु अन्य अंश स्वतन्त्र कवि की कल्पना है। २४३ वाँ अनु० : व्यासमिश्रदेवकृत रामाभ्युदय ( १५ वीं शती ) में लङ्कायुद्ध, सीता की अग्निपरीक्षा, पुष्पक से अयोध्या आगमन तथा अभिषेक वर्णित है। २४४ वाँ अनु० : दक्षिणनिवासी महादेवकृत अद्भुतदर्पण ( १७ वीं शती ) में राम को एक ऐन्द्रजालिक दर्पण द्वारा लङ्का की घटनाएँ दिखायी गयी हैं। उसी काल के रामभद्र दीक्षित के जानकीपरिणय में सीताहरण के उद्देश्य से विराध रामरूप धारण करता है। शूर्पणखा राम को रोकने के उद्देश्य से सीता का रूप धारण करती है। दोनों आश्रम में पहुँचकर एक दूसरे को नहीं पहचानते हैं। फलस्वरूप विराध शूर्पणखा को ले जाता है। अन्त में छद्मवेषी शूर्पणखा रामवध का झूठा समाचार लेकर हनुमान् के पूर्व ही अयोध्या में पहुँच कर भरत और शत्रुघ्न को सूचित करती है। अद्भुत के आस्वादन के लिए रामायण के प्रसिद्ध श्रीराम, श्रीसीता आदि का आश्रयण कर उक्त

३२० रामायणमीमांसा दशम काल्पनिक कथाएँ कल्पनामात्र तो हैं ही, परन्तु उन प्रसङ्गों में श्रीराम और सीता का चिन्तन पुण्यजनक भी हो ही सकता है। स्फुटकाव्य २४५ वाँ अनु० : श्लेषकाव्य का सन्ध्याकरनन्दि ने १२वीं शती में निर्माण किया है। इसमें २२० आर्या छन्दों में समस्त रामकथा की घटनाओं का श्लेषात्मक शब्दों में वर्णन है। उनके साथ ही साथ वङ्गीयराजा रामपाल का चरित्र भी वर्णित है। यह भी कवियों का विनोदमात्र है। राघवपाण्डवीय १२वीं शती की रचना है। इसमें भी श्लेषात्मक शब्दों में रामायण और महाभारत की कथाओं का वर्णन है। हरदत्तसूरिकृत राघवनेषधीय में राम और नल का चरित्र वर्णित है। सङ्कटनाशनस्तोत्र (१८वीं शती) में राम और कृष्ण का वर्णन है। सन्नीतिरामायण १५वीं शती) में प्रत्येक श्लोक के पूर्वार्द्ध में नीति-वाक्य है और उक्तरार्द्ध में रामकथा वर्णित है। सात काण्डों में समस्त रामकथा प्रस्तुत है। यथा- ''धर्मार्थसाधकं कुर्याद् व्यापारं स्वकुलोचितम्। इक्ष्वाकुवंशजोऽरक्षत् क्षोणीं दशरथोऽखिलाम् ॥'' अर्थात् मनुष्य को चाहिये की अपनी कुल-परम्परा के अनुसार धर्म और अर्थ साधक कार्य करे। जैसे इक्ष्वाकुवंशज दशरथ ने अखण्ड भूमण्डल की रक्षा की। यह कार्य उनके धर्म और अर्थ दोनों का साधक था। २४७ वाँ अनु० : सूर्यदेवकृत राम-कृष्णविलोमकाव्य १५४० ई० की रचना ३६ छन्दों में वर्णित है। यह काव्य स्वाभाविक क्रम से राम का वर्णन करता है और विपरीत क्रम से कृष्ण का। यादवराघवीय (१७ वीं शती) में ३०० छन्दों में राम और कृष्ण का पूर्वोक्त क्रम से ही वर्णन है। राघवीययादव ६४ श्लोकों का है; विषय पूर्वोक्त ही है। २४८ वाँ अनु० : कृष्णमोहनकृत रामलीलामृत १२० छन्दों का है। इसमें विश्वामित्र के आगमन से रावण-वध तक की रामकथा का वर्णन है। इनमें पद्मबन्ध, सोपानबन्ध, गोमूत्रिकाबन्ध आदि चित्रालङ्कारों का व्यापक प्रयोग हुआ है। आन्ध्रदेशनिवासी वेङ्कटेशकृत चित्रबन्धरामायण में ६ सर्ग और ६२० छन्द हैं। २४९ वाँ अनु० : रामसम्बन्धी शृङ्गारिकखण्डकाव्य की रचना मेघदूत तथा गीतगोविन्द के अनुकरण पर हुई है—हंससंदेश तथा हंसदूत कहा जाता है वेङ्कटदेशिक वेङ्कटनाथ वेदान्ताचार्य ने १३वीं शती में हंससन्देश लिखकर रामकाव्य के एक नवीन रूप का प्रवर्तन किया है। इसमें हंस द्वारा सीता के समीप ले जाये गये राम के सन्देश का वर्णन है। भ्रमरदूत नैयायिक रुद्रवाचस्पति की रचना है। इसमें राम द्वारा सीता के समीप भ्रमर को भेजने का वर्णन है। कपिदूत में हनुमान् को दूत बनाकर भेजा गया है। कोकिलसन्देश वेङ्कटाचार्यकृत ३०० छन्दों का है। चन्द्रदूत कृष्णचन्द्रतर्कालङ्कार की रचना है (दे० हरप्रसादशास्त्री नोटिसेस भाग २० पृ० १५३)। गीतगोविन्द के अनुकरण पर रामगीतगोविन्द का निर्माण हुआ है। इसमें शृङ्गारात्मक स्थल मर्यादित हैं। इसमें जन्म के पश्चात् राम का अपना विष्णुरूप दिखलाने का उल्लेख है। कैकेयी के दशरथ-रथ का भग्न अक्ष सँभालने का उल्लेख है।

अध्याय संस्कृत ललितसाहित्य में रामकथा ३२१ रामचरितमानस के अनुसार राम-विवाह में देवताओं की उपस्थिति तथा जनक द्वारा रामचरण धोने का भी उल्लेख है तथा जयन्त सीता-चरण पर चोंच मारकर भागता है— “शक्रसूनुरगमत् खगाकृतिः”, “विददार पदाङ्गुष्ठम्।” पम्पासर पर नारद-राम-संवाद का भी उल्लेख है। इसी प्रसङ्ग में बुल्के ने गीतराघव, रामविलास, जानकीगीता, सङ्गीतरघुनन्दन, राघवविलास, रामशतक, रामार्याशतक, आर्यारामायण आदि स्फुट काव्यों की भी चर्चा की है। कथासाहित्य २५२ वाँ अनु० : दशकुमारचरित, वासवदत्ता, हर्षचरित, कादम्बरी आदि की आख्यायिकाशैली में विस्तृत रामकथा का वर्णन नहीं हो पाया है, परन्तु गुणाढ्यकृत बृहत्कथा में, जिसकी रचना सम्भवतः प्रथम शती पूर्व हुई थी, रामकथा का वर्णन होने का अनुमान है; क्योंकि उसके रूपान्तर जैनियों के वसुदेवहिण्डि ( ५ वीं शती ) तथा सोमदेवकृत कथासरित्सागर में रामकथा का वर्णन है। वसुदेवहिण्डि ( वसुदेवभ्रमण ) जैन महाराष्ट्री गद्य में बृहत्कथा का रूपान्तर है। इसमें संक्षेप में रामकथा है। यह जैनी रामकथा से प्रभावित होने पर भी गौण परिवर्तनों के साथ वाल्मीकीय कथा ही है। इसमें सीता का जन्म लङ्का में माना गया है। इसमें रावण-जन्म, वंशावली, लङ्का में प्रवास, मन्दोदरी-विवाह एवं दशरथ तथा उनकी सन्तति का उल्लेख है। कौशल्या के पुत्र राम, सुमित्रा के पुत्र लक्ष्मण तथा कैकेयी के पुत्र भरत और शत्रुघ्न एवं रावण मन्दोदरी से उत्पन्न परित्यक्ता पुत्री सीता की जन्मकथा वर्णित है। वह मेनाक की पुत्री बन जाती है। इसमें सीता-स्वयंवर का वर्णन है। अन्य भाइयों के भी विवाह का संकेत इसमें मिलता है। राम के १२ वर्ष के निर्वासन के वर्णन में मन्थरा तथा कैकेयी के दो वरों का उल्लेख है। दशरथ-मरण के बाद भरत राम के पास जाते हैं। उसी अवसर पर कैकेयी पश्चात्ताप करती हुई राम से राज्य स्वीकार करने का अनुरोध करती है। शूर्पणखा का विरूपी- करण आदि अन्य सब कथा वाल्मीकि के अनुसार है। बुल्के कहते हैं जैनी रामकथा के अनुसार इसमें लक्ष्मण ही रावण को मारते हैं। महाभारत में भी कुम्भकर्ण का वध लक्ष्मण के ही द्वारा वर्णित है। फिर भी टीकाकार नीलकण्ठ वहाँ लक्ष्मण के द्वारा कुम्भकर्ण को मृतप्राय कहकर वास्तविक कुम्भकर्ण का मरण राम से ही मानते हैं। देवताओं द्वारा लक्ष्मण को आठवाँ वासुदेव घोषित किया जाना जैनी प्रभाव ही है। वानरों तथा राक्षसों को विद्याधर की पदवी प्रदान भी जैनी प्रभाव ही है। इसके अतिरिक्त सुग्रीव का निमन्त्रण स्वीकार कर भरत की सेना युद्ध में भाग लेती है तथा कैकेयी को दिये गये दो वरों के प्रदाने के निमित्त उक्त दो वरों के भिन्न अवसरों की कल्पना की गयी है। प्रथम वर काम-शास्त्र की निपुणता के कारण दिया जाता है। कैकेयी ने सेना का नेतृत्व कर विरोधी राजा को हराकर उनके द्वारा बन्दीकृत राजा को छुड़ाया, इस कारण कैकेयी को दूसरा वरदान मिलता है। यह वसुदेवहिण्डि के लेखक संघदास का मौलिक अंश माना जाता है। २५४ वाँ अनु० : सोमदेव की ११वीं शती की रचना कथासरित्सागर के १४वें लम्बक के १०७ तरङ्गों में वनवास से लेकर रावणवध के बाद अयोध्या आने तक की संक्षिप्त कथा वर्णित है। यह अंश वाल्मीकिरामायण के अनुसार ही है, पर अलंकारवती लम्बक में काञ्चनप्रभा विरह-व्याकुल नरवाहनदत्त को सान्त्वना देती हुई रामकथा का जो वर्णन करती है उसमें प्रारम्भ में विष्णु के अंश राम का निर्वासन, सीताहरण, रावण-वध का संक्षिप्त वर्णन के अनुसार धोबीवृत्तान्त से मिलती-जुलती सीता-त्याग की कथा दी गयी है। शेष वृत्तान्त की विशेषताएँ ये हैं— वाल्मीकि आश्रम में सीता की परीक्षा, जिसमें पृथ्वी देवी प्रकट होकर सीता को टिट्टिभसर के उस पार पहुँचाती है। ४१

३२२ रामायणमीमांसा दशम टिट्टिभसर की कथा यों है—किसी टिट्टिभी के सतीत्व को प्रमाणित करने के लिए लोकपालों ने टिट्टिभ-सरोवर का निर्माण किया था । आश्रम के कुछ ऋषियों के अनुसार उस टिट्टिभ-सरोवर के पास जाकर सीता अपने सतीत्व की शपथ खाकर जल ने प्रवेश करती है । इसपर पृथ्वी देवी प्रकट होकर सीता को अपनी गोद में लेकर सरोवर के उस पार पहुँचाती है । यह देखकर ऋषि लोग सीता के सतीत्व के प्रति विश्वस्त होकर राम को शाप देना चाहते हैं, परन्तु सीता के अनुरोध पर वे वैसा नहीं करते । इसमें लव के जन्म के बाद कुश के अलौकिक जन्म की कथा है । लव और कुश का रामसेना से युद्ध, राम और सीता के मिलन पर कथा की सुखान्त समाप्ति होती है । वस्तुतः प्रामाणिक ऐतिहासिक कथा वाल्मीकिरामायण की ही है। पुराणों तथा संहिताओं की अनेक कथाएँ अनेक भिन्न कल्पानुसारिणी हैं । पर्याप्त कालातिक्रमण के कारण अनेक काल्पनिक कथाएँ भी उनमें जुड़ गयी हैं। बहुत कवियों ने अपनी वाणी पवित्र करने के लिए, बहुतों ने विनोदवशात् एवं बहुतों ने अद्भुत-रस-वर्णन की दृष्टि से विभिन्न कल्पनाएँ की हैं, पर इतनेमात्र से राम की प्रामाणिक कथा कल्पनामात्र नहीं हो जाती है । किन्तु वह परम सत्य एवं महर्षि वाल्मीकि द्वारा ऋतम्भरा प्रज्ञा के द्वारा अनुभूत है । २५५ वां अनु० : चम्पूरामायण (११वीं शती) विदर्भ के राजा भोज की कृति है । वह वाल्मीकिरामायण दाक्षिणात्य-पाठ के अनुसार है । इसमें भोजकृत ५ काण्ड हैं; छठे युद्धकाण्ड का निर्माण लक्ष्मणभट्ट ने किया है । उत्तररामायणचम्पू की रचना वाल्मीकिरामायण उत्तरकाण्ड के अनुसार हुई है । २५६ वाँ अनु० : वासुदेव ने (१७वीं शती) रामकथा में ६ काण्डों की संक्षिप्त कथा वाल्मीकिरामायण के अनुसार गद्य में लिखी है । इसमें महाभारत के रामोपाख्यान के अनुसार मन्थरा एक दुन्दुभी नाम की गन्धर्वी का अवतार थी तथा अहल्या के वास्तव में ही पत्थर बन जाने का उल्लेख है । पिटर्सन की संस्कृत हस्तलिपियों की सूची में एक अनन्तभट्टकृत रामकल्पद्रुम का भी नाम मिलता है ।

एकादश अध्याय आधुनिक भारतीय भाषाओं में रामकथा द्राविड़ भाषाओं के साहित्य में रामकथा तमिलरामायण २५७ वाँ अनु० : कहा जाता है कम्बरकृतरामायण द्राविड़ भाषा का सबसे प्राचीन काव्यग्रन्थ ( १२ वीं- श० ई० का ) है। इनमें बाल्मीकिरामायण के छहों काण्डों की कथा-वस्तु के साथ अनेक नये वृत्तान्त जोड़े गये हैं। कम्बर के पूर्व ओट्टक्कूतन ने भी तमिल भाषा में रामायण लिखी थी। कम्बर की रामायण सुन कर वे अपना काव्य नष्ट कर रहे थे। कम्बर ने जाकर उत्तर-काव्य को बचाया। तमिलरामायण का उत्तर-काण्ड ओट्टक्कूतन का है। उसमें धोबी के कारण सीता-त्याग की कथा है। इसमें राम और लक्ष्मण के विश्वामित्र के साथ मिथिला में प्रवेश का स्वतन्त्र वर्णन है। विस्तृत मिथिला- वर्णन के पश्चात् इसमें सीता और राम एक दूसरे को देखते हैं और दोनों विरह-व्याकुल होते हैं (बालका० सर्ग १०) । इसके बाद जनक द्वारा राम का स्वागत तथा सीता-स्वयंवर वर्णित है। उसमें सपत्नीक दशरथ की यात्रा का विस्तृत वर्णन है। सीताहरण के वृत्तान्त में रावण सीता को स्पर्श करने के भय से पृथ्वी खोदकर भूमिभाग के साथ-साथ उन्हें ले जाता है ( अरण्यकाण्ड सर्ग ८ ) । युद्धकाण्ड में विभीषण नृसिंहावतार की कथा सुनाकर नारायणावतार राम से युद्ध न करने का रावण से अनुरोध करते हैं ( सर्ग ३ ) । एक राक्षस जनक का रूप धारण कर सीता से अनुरोध करता है कि वे रावण को पतिरूप में स्वीकार कर लें ( सर्ग १६ ) । इन्द्र का विडालरूप धारण करना, इन्द्र तथा अहल्या के प्रति गौतम का शाप, हनुमान् के भूषणों का उल्लेख, लक्ष्मण द्वारा दुन्दुभि के अस्थिकङ्काल का प्रक्षेपण, विभीषण की पुत्री के रूप में त्रिजटा का उल्लेख, मन्दोदरी का सहगमन, केवल लक्ष्मण का नागपाशबन्धन, मायासीता-वध आदि अंशों में वाल्मीकिरामायण से उसमें विभिन्नता है। भक्तिभावना से प्रेरित होकर अनेक रामायणों और संहिताओं के आधार पर वर्णित तथा भावना से साक्षात्कृत अंशों का वर्णन मान्य कृतियों में सम्भव होता है; परन्तु ऐतिहासिक तथ्य की दृष्टि से आर्ष बाल्मीकिरामायण तथा अन्य आर्ष ग्रन्थों का ही अधिक महत्त्व है। तेलुगुरामायण २५८ वाँ अनु० : द्विपदरामायण १३ वीं शती की रचना मानी जाती है। यह बाल्मीकिरामायण के दाक्षिणात्य पाठ के अनुसार है। इसमें कैकेयी का अपने पति द्वारा अपमानित होना, लङ्का-देवी-वृत्तान्त, रावण-सुग्रीव- युद्ध, अगस्त्य द्वारा राम को सूर्यस्तव का उपदेश, मैनाक, सुरसा, सिंहिका आदि का वर्णन दाक्षिणात्य पाठ के अनुसार है। रङ्गनाथरामायण में ये सब विद्यमान हैं। उदीच्य पाठ की दशरथ-सागर-मैत्री, रावण-मन्दोदरी-संवाद आदि कथाएँ वर्णित हैं। पश्चिमोत्तर-पाठ के अनुसार कैकेयी के विद्याबल प्राप्त करने की कथा भी है। वाल्मीकिरामायण गौड़ीय पाठ के अनुसार द्विपदरामायण में भरत-हनुमान् का संवाद, इन्द्र द्वारा गौतम ऋषि की तपस्या भङ्ग करने के लिए अहल्या के सतीत्व को भङ्ग करना, जनक का यह कहना कि यज्ञ के समय हल चलाते समय मैंने सीता को एक मञ्जूषा में पाया, लक्ष्मण के द्वारा कुटी के चारों ओर सात रेखाएँ खींची जाने का

वृत्तान्त तथा लक्ष्मण के जागरण के वृत्तान्त में मानवीकरण, समुद्र मन्थन के समय वालि-सुग्रीव द्वारा देवताओं की सहायता तथा तारा की उत्पत्ति, नल द्वारा वर-प्राप्ति, रावण के छत्र-चामरों पर राम द्वारा बाण चलाने का वृत्तान्त, सुलोचना के सहगमन की कथा, रावण की नाभि में अमृत की स्थिति, अयोध्या प्रत्यागमन के समय शिव- प्रतिष्ठा, सेतुभङ्ग आदि का वर्णन है। २५९-२६३ अनु० : उत्तररामायण, निर्वचनोत्तररामायण, भास्कररामायण, मोल्लरामायण, गोपीनाथ- रामायण आदि भी तेलुगु भाषा में रचित रामायण हैं। मलयालम में रामचरितसाहित्य २६४ अनु० : रामचरितम् तथा रामकथप्पाट्टु की रामकथाओं में बाल्मीकिरामायण का अनुसरण है। २६५ अनु० : कण्णश्शरामायण ( १४वीं शती ) वाल्मीकिरामायण का अनुवाद-मात्र है। उनमें अना- वश्यक वृत्तान्त छोड़ दिये हैं। रामायणचम्पू आदि भी १५वीं ई० शती के हैं। २६७ अनु० : अध्यात्मरामायण १५७५ ई० में संस्कृत अध्यात्मरामायण का मलयाली भाषा में अनुवाद- मात्र है। केरलवर्मा रामायण वाल्मीकिरामायण का अनुवाद है। कन्नड़ रामायण २६८ अनु० : ११ वीं ई० शताब्दी से कन्नड़ भाषा में एक विस्तृत जैन रामकथा साहित्य की सृष्टि होने लगी थी। १६वीं शती में तोरवेनिवासी नरहरि ने तोरवेरामायण लिखी है। मैरावण-कालग ( मैरावण का युद्ध ) भी उन्हीं का है। सोलहवीं शताब्दी का जैमिनिभारत कर्नाटक में अत्यन्त लोकप्रिय है। इस कथा में सीता-वनवास का अत्यन्त करुणापूर्ण वर्णन है। इसमें वाल्मीकिरामायण दाक्षिणात्य पाठ का अनुसरण है। तोरवेरामायण भक्तिभाव से ओत-प्रोत है। इसमें आनन्दरामायण का भी अनुकरण है। इसमें रावण का शिव-धनुष के नीचे दब जाना, इन्द्र की माला के कारण वाली की अजेयता, ब्रह्मा के अनुरोध से हनुमान् का पूंछ बढ़ाना बन्द करना, रावण की दाढ़ी का जलना, अन्ध मुनि के पुत्र का ताण्डव, नाम, अत्रि द्वारा जयन्त को शाप, विष्णुमाया के रूप में मन्थरा का उल्लेख, जाबालि का वन में राम से मिलना, ओषधि-पर्वत का अपने आप अदृश्य हो जाना, विभीषण के स्पर्शमात्र से माया सीता के शव का अदृश्य हो जाना आदि इस रामायण की असाधारण सामग्री हैं। आदिवासियों में प्रचलित रामकथाएँ २७० अनु० : आदिवासियों के साहित्य सुरक्षित न होने से उनमें राम-कथा ढूँढ़ना व्यर्थ है। उनमें से कई जातियों में शबरी की कथा मिलती है। बोंडो जाति में सीता-त्याग की कथा में धोबी का वृत्तान्त विकृत रूप में मिलता है। २७१ अनु० : बिहार और बंगाल की संथाल जाति में निम्नोक्त कथाएँ मिलती हैं। गुरु के आज्ञानुसार आम खाकर दशरथ की पत्नियाँ गर्भवती हुई थीं। कैकेयी के गर्भ से भरत और शत्रुघ्न का जन्म हुआ है। रावण- वध के बाद लौटकर राम ने संथालों के यहाँ रह कर एक शिव-मन्दिर बनाया था। उसमें वे सीता के साथ नित्य- प्रति पूजा करने आते थे। सीता की खोज के समय राम ने गिलहरी और बेर को वरदान दिया एवं बगुले को दण्ड दिया। शरच्चन्द्र रायकृत बिर्होर ग्रन्थ ( पृ० ४०५-४२७ ) में विर्होर जाति में प्रचलित रामकथा का वर्णन है। उसमें राम के जन्म से लेकर रावण तथा कुम्भकर्ण के वध तक का वृत्तान्त वर्णित है। इसमें दशरथ की सात पत्नियों का उल्लेख है। इसके अनुसार पहले दशरथ ने विश्वामित्र के साथ भरत और शत्रुघ्न को भेज दिया;

अध्याय आधुनिक भारतीय भाषाओं में रामकथा ३२५ विश्वामित्र को इस धोखे का ज्ञान नहीं हुआ । सीता आँगन लीपने के लिए शिव-धनुष उठाती हैं, लक्ष्मण बारह वर्ष तक उपवास रहे, राम की सहायता के लिए जाते समय लक्ष्मण सीता को राई के दाने देते हैं, उनके द्वारा सीता रावण को भस्म कर देती है, हनुमान् का शुकरूप में लङ्का-प्रवेश, राम और लक्ष्मण का हनुमान् की पूँछ पर चढ़कर समुद्र पार करना, लक्ष्मण द्वारा रावण का वध, पश्चात् कुम्भकर्ण का वध आदि वर्णित है। इन सब कथाओं में बहुत सी कथाएँ प्रचलित दन्तकथाओं के आधार पर हैं एवं बहुत सी अनुमान पर आधारित हैं। भरत और शत्रुघ्न तथा राम और लक्ष्मण का जोड़ा प्रसिद्ध होने से उन्हें परस्पर सहोदर होने की कल्पना की गयी है। बहुत सी पुराणों की कथाएँ भी उनमें सम्मिलित हुई हैं । मुण्डा जाति में एक दन्तकथा प्रचलित है जिसमें सीता की खोज का कुछ वर्णन है। बगुला राम की सहायता नहीं करता, अतः राम उसकी गर्दन खींच देते हैं। बेर वृक्ष राम को सीता की साड़ी के कुछ टुकड़े देता है और अमरत्व का वरदान प्राप्त करता है। गिलहरी सीता का मार्ग बताती है। राम उसकी पीठ पर तीन रेखायें खींच देते हैं । डा० डब्ल्यू रूबेन ने छोटा नागपुर की असुर नामक जाति में प्रचलित कथाओं का संकलन किया है। उसमें सीता की खोज और बगुले को दण्डित करने की कथा मिलती है। उसमें हनुमान् अपने ही बाण पर समुद्र पार करते हैं। नर्मदा घाटी की परधान जाति की दन्तकथा के अनुसार सीता लक्ष्मण के संयम की परीक्षा लेती हैं। २७६ वें अनु० में मध्यप्रदेश की बैगा-भूमिया जाति की दन्तकथा के अनुसार सीता कृषि की अधिष्ठात्री देवी से सम्बन्ध रखती है। सीता की छः अंगुलियाँ थी । सीता ने छठी अंगुली काटकर भूमि में रोप दी । उससे बाँस पैदा हुआ, जिसके काण्डों की गाँठों के बीच में सब प्रकार के बीज छिपे हुए थे। उस जाति में हनुमान् की एक जन्मकथा मिलती है जिसमें हनुमान् शिव के वीर्य से उत्पन्न माने जाते हैं । टी. वी. नायक ने आदिवासियों में प्रचलित रामायणविषयक दन्तकथाओं का सर्वेक्षण किया है। उनके निबन्ध में भिलोवीरामायण की चर्चा है। उसमें अगरिया जाति में प्रचलित सहस्रस्कन्ध रावण के वध की भी चर्चा है। २७८ अनु० : भारत के उत्तरपूर्वी क्षेत्रों की एक कथा के अनुसार किसी राजा की पुत्री उसके हाथ के सूजन से पैदा हुई । एक आठ सिरवाले राक्षस ने उसका हरण कर लिया । राजा राक्षस को मार कर पुत्री को घर लाया । बाद में अन्य राक्षस उसे समुद्र पार ले गया । राजा उसकी खोज में निकला, सफल न होकर उसने वानरों के राजा से सहायता माँगी । वानरों का राजा राजकुमारी का पता लगाने के लिए राक्षस के गाँव पहुँचा । राक्षस ने उसकी पूँछ जलाने का प्रयत्न किया । उसने गाँव में दौड़कर सब घरों में आग लगा दी। लोगों की घबड़ाहट से लाभ उठा कर राजकुमारी को लेकर भाग निकला। उसे उसके पिता के पास ले गया। राजा ने वानर को सुनहला महल भेंट किया । महल में प्रवेश करते हुए वानर के बाल गिर गये । उसके चमड़े का रंग बदल गया । शरीर गोरा हो गया तथा वह प्रथम अंगरेज बना । ( द० बुलेटिन आफ दी ट्राइबल रिसर्च इंस्टिट्यूट ( छिन्दवारा ), भाग १, अंक २) । नेपाली-साहित्य में रामकथा नेपालीसाहित्य में सबसे महत्वपूर्ण रचना भानुभट्टकृत रामायण है । यह अध्यात्मरामायण का पद्यानुवाद है, जो १८४२ ई० में पूर्ण हुआ था । इसके पूर्व रघुनाथ उपाध्याय ने रामायण-सुन्दरकाण्ड लिखा था । सिंहली रामकथा २८० अनु० : सिंहलद्वीप की रामकथा में राम अकेले ही वनवास करते हैं । उनकी अनुपस्थिति में सीता-हरण होता है । वाली हनुमान् का काम करता है । वही लङ्कादहन कर सीता को राम के पास ले आता है ।

३२६ रामायणमीमांसा एकादश रावण-चित्र के कारण सीता के त्याग का उल्लेख है। उसके अनुसार सीता के एक पुत्र का जन्म और वाल्मीकि द्वारा दो पुत्रों की सृष्टि तथा तीनों का राम-सेना से युद्ध का वर्णन है। अनेक स्रोतों से दूर देशों में पहुँचने से राम- कथा में अनेक परिवर्तन होने असम्भव नहीं हैं। काश्मीरीरामायण २८१ अनु० : काश्मीरीरामायण या रामावतारचरित का १८वीं शती में निर्माण हुआ। उसमें शिव- पार्वती-संवादरूप से राम-कथा प्रस्तुत है। उसमें अवतारवाद की व्यापकता तथा राम को पूर्णावतार माना गया है। बुल्के के अनुसार इसी हेतु से इसका लिपिबद्ध काल १८ वीं शती है। परन्तु उनकी यह कल्पना सर्वथा निस्सार है। अवतारवाद और राम के पूर्णावतार का सिद्धान्त वेदों एवं उपनिषदों में वर्णित हैं, अतः इन सिद्धान्तों को आधुनिक विकास कहना निष्प्रमाण अथवा निराधार ही है। इसमें दशरथयज्ञ से लेकर सीता के भूमि-प्रवेश तथा राम के साकेतगमन तक की सारी कथाएँ प्रचलित वाल्मीकिरामायण के अनुसार ही हैं। इसी लिए मानना चाहिए कि बालकाण्ड तथा उत्तरकाण्ड सहित रामायण ही प्राचीन रामायण है और राम पूर्ण परब्रह्मावतार थे। मन्दोदरी के गर्भ से सीता का जन्म (न० २४) आदि कई कथाएँ वाल्मीकिरामायण से विलक्षण भी हैं। नारद द्वारा लङ्का में सीता की खोज करते हुए हनुमान् को रावण-चरित सुनाना (नं० २९)। नल की कथा सुनाना, जिसमें उसके द्वारा फेंके हुए पत्थरों का पानी पर तैरने का कारण बताया है (नं० ३९)। असमिया-साहित्य में रामकथा २८२ अनु० : असमियारामायण में दशरथ के प्रति शनि के वरदान की कथा का वर्णन है। यह बंगाली तथा उड़िया रामायणों में भी है। इन ग्रन्थों के अनुसार दशरथ की ७०० से अधिक रानियाँ थीं। सुपार्श्व द्वारा सीता का हरण करते हुए रावण को चुनौती देने का वृत्तान्त माधवकन्दली तथा कृत्तिवास दोनों में पाया जाता है। असमियाराम-साहित्य की मुख्य रचना माधवकन्दलीरामायण है। इसमें अयोध्याकाण्ड से लेकर युद्धकाण्ड तक पाँच ही काण्ड हैं। यह बुल्के के लिए डूबते को तिनके का सहारा है, इसी लिए उन्होंने उसकी प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह तीन लब्धप्रतिष्ठ कवियों द्वारा लिखा गया है। शङ्करदेव ने उत्तरकाण्ड तथा उनके शिष्य माधवदेव ने आदिकाण्ड लिखा है। यह रामायण के गौड़ीय पाठ के अनुसार है। इसमें राम की कुशनिर्मित पादुकाओं का उल्लेख है। सीता की जन्म-कथा में मेनका-वृत्तान्त, राम के प्रति तारा का शाप, विभीषण पर रावण का पाद-प्रहार, शरणागति के पहले विभीषण का अपनी माता और कुबेर से भेंट, कालनेमि-वृत्तान्त, समुद्रोल्लङ्घन-प्रसङ्ग में सुरसा का प्रथम स्थान में उल्लेख, सम्पाति के पास सुपार्श्व का आगमन आदि अंश विशेष हैं। उत्तरकाण्ड में सीता-वनवास से राम के साकेत- गमन तक का वर्णन है। इसमें भक्तिमार्ग का प्रचार उद्देश्य कहा गया है। असमियाबालकाण्ड में कैकेयी का स्वयंवर तथा सुमित्रा का सिंहल-नरेश की पुत्री होना, पायस-विभाजन के समय सुमित्रा की प्रतीक्षा, गुह और बालक राम की मैत्री आदि का उल्लेख है। हरिवरविप्रकृत लव-कुश-युद्ध तथा माधवकन्दलीकृत रामायण १४वीं शती के हैं। (१५वीं शती) (१) दुर्गावरकृत 'गीतिरामायण' । इसमें कथा की दृष्टि से सीता द्वारा पिण्ड-दान तथा चित्रकूट में मायामय अयोध्या की सृष्टि वर्णित है। (२) अनन्तकन्दलीकृत जीवस्तुतिरामायण, महीरावणवध, पातालखण्डरामायण, सीतार पाताल प्रवेश नाटक, शङ्करदेवकृत उत्तरकाण्ड तथा राम-विजय नाटक—इसमें अयोध्या के मार्ग में राम-परशुराम का द्वन्द्वयुद्ध भी वर्णित है। अनन्तठाकुर आता का श्रीराम-कीर्तन। १७वीं शती में धनञ्जयकृत गणकचरित में हनुमान् का लङ्काप्रवेशविषयक खण्डकाव्य वर्णित है। सीतावनवास, श्रीरामचन्द्र अश्वमेध, चन्द्रभारतीकृत महीरावणवध, रघुनाथ

अध्याय आधुनिक भारतीय भाषाओं में रामकथा ३२७ महन्तकृत कथारामायण तथा अद्भुतरामायण, इसमें हनुमान् के पराक्रम के साथ राम-कथा के निर्वहण का एक नया रूप प्रस्तुत है । बङ्गाली साहित्य में रामकथा २८५ अनु० : कृत्तिवासरामायण, कृत्तिवास ओझा की सर्वाधिक लोकप्रिय रामायण अथवा श्रीरामपञ्चाली है। वह १५वीं शती की रचना है। इसमें बहुत प्रक्षेप हैं। यह वाल्मीकिरामायण के गौड़ीय पाठ पर निर्भर है। कृत्तिवास का प्रारम्भिक कथानक पद्मपुराण पातालखण्ड के गौड़ीय पाठ से प्रभावित है। बुल्के कहते हैं राम-भक्ति के प्रभाव से परम्परागत कथाओं में बहुत से परिवर्तन एवं परिवर्धन किये गये हैं। कृत्तिवासीय कथानक पर शैव और शाक्त सम्प्रदायों की गहरी छाप है। हनुमान् शिव के अवतार हैं, शिव-राम का अभेद है आदि आदि । १७ वीं शती रामलीलापदावलियाँ तथा अद्भुतरामायण के अनुसार आश्चर्यरामायण अथवा अद्भुताश्चर्य- रामायण प्रसिद्ध हैं। सीता देवी का रूपधारण कर लङ्कापति रावण के बड़े भाई सहस्रस्कन्ध रावण का संहार करती हैं। सम्भवतः इसी कारण बङ्गाल में अद्भुतरामायण अधिक लोकप्रिय हुआ। चन्द्रावती की रामायणगाथा आदि प्रसिद्ध ग्रन्थ हैं । अर्वाचीन बङ्गाली राम-साहित्य में रामानन्द कृत रामलीला अद्भुतरामायण पर आधारित है। रामभक्ति- रसामृत भी अद्भुतरामायण के अनुसार है। १८वीं शती के शङ्कर चक्रवर्ती की अध्यात्मरामायणपाञ्चाली विष्णुपुरीरामायण के नाम से प्रख्यात है। अङ्गदेर रायवार ( दौत्य कार्य ), रामकवि भूषण का अङ्गदरायवार, रामचन्द्र का विभीषणेर रायवार, काशीराम का कालनेमिर रायवार, द्विज तुलसी का अङ्गदरायवार, हाराधनदास का अङ्गदरायवार तथा रामनारायण का विभीषणेर खोट्टा रायवार प्रसिद्ध हैं। साहित्यिक दृष्टिकोण से रघुनन्दन गोस्वामी का रामरसायन ( १८३१ ई० ) सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसका प्रधान आधार वाल्मीकिरामायण है। इसपर कृष्णलीला का प्रभाव है। १९वीं तथा २०वीं शताब्दी में वाल्मीकिरामायण का बङ्गला में अनुवाद तथा रामकथा पर मौलिक रचनाएँ हुई हैं तथा माइकेल मधुसूदनकृत 'मेघनादवध' भी प्रशंसनीय है। उड़िया २९१ अनु० : उड़ियासाहित्य के प्राचीनतम राम-कथाकार १५वीं शती के सिद्धेश्वर परिडा हैं। उन्हीं का नाम सारलदास है। उनकी रामायण अप्राप्य है। उनके महाभारत के आधार पर ही राम-कथा की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी है। विलङ्कारामायण उनकी कृति न होकर अन्य सिद्धेश्वरदास द्वारा हुई है। उड़ियासाहित्य के सब से प्रसिद्ध रामायण की रचना उत्कलवाल्मीकि बलरामदास द्वारा १५ वीं शती में हुई। इसका प्रधान आधार वाल्मीकिरामायण है। फिर भी विकास की दृष्टि से बहुत कुछ परिवर्तन उसमें मिलते हैं। उन्होंने एक ब्रह्माण्ड भूगोल की भी रचना की है। जिसमें सम्पूर्ण राम-कथा शरीर में अवतारित की गयी है। कान्त- कोइलि बलरामदास कृत एक छोटी सी रचना है। जिसमें हरण के समय में सीता के करुण क्रन्दन की अभिव्यक्ति है। १५वीं शती रामविभा, रघुनाथविलास, बारमासी कोइलि तथा हलधरदास का अध्यात्मरामायण का उड़िया अनुवाद है। १८वीं शती की विलङ्कारामायण, विलङ्काखण्ड, विचित्ररामायण आदि अनेक रचनाएँ हैं। उसी शती में उपेन्द्र भञ्ज ने रामलीलामृत तथा वैदेहीशविलास लिखा है। यह वाल्मीकिरामायण, अध्यात्मरामायण, भोजकृत चम्पूरामायण तथा महानाटक पर आधारित पाण्डित्यपूर्ण रचना है। रामरसामृत, रामचन्द्रविहार,

३२८ रामायणमीमांसा एकादश कान्हदासकृत रामरसामृतसिन्धु, रामकृष्णकेलिकल्लोल आदि अनेक काव्य-ग्रन्थ हैं। १९वीं शती के कृष्ण- चरणपट्टनायककृत रामायण तथा भुवनेश्वर कविचन्द्र का सीतेशविलास, नृत्यरामायण, पूर्णरामायण आदि उल्लेख्य ग्रन्थ हैं। सारलदास के महाभारत में वर्णित रामकथा की कुछ विशेषताएँ निम्नोक्त हैं। उसमें रामकथा तथा कृष्णकथा के पात्रों की अभिन्नता कही गयी है। उसमें अवतारवाद के नये रूप का प्रतिपादन है। जिसके अनुसार विष्णु राम के रूप में, इन्द्र भरत के रूप में, ब्रह्मा शत्रुघ्न के रूप में और ईश्वर लक्ष्मण के रूप में अवतरित माने जाते हैं। वस्तुतः यह नया रूप तो नहीं है। पुराणों में इसका उल्लेख है। यह आवेशावतार कहा जाता है। इसके अनुसार ही परशुराम में विष्णु का आवेश था। राम के समागम से वैष्णव अंश के पूर्ण विष्णु राम में प्रविष्ट हो जाने से परशुराम जामदग्न्य एक महान् योद्धा और महर्षि रह गये थे। इसमें दशशिर, शतशिर, सहस्रशिर, लक्षशिर रावण का उल्लेख है, जो विभिन्न कल्पों में राम द्वारा मारे जाते हैं। हनुमान् के वज्र, कौपीन का उल्लेख है तथा ब्रह्मा के वीर्य से वाल्मीकि की उत्पत्ति आदि वर्णित है । बलरामदास रामायण गौडीय पाठ पर निर्भर है। हिन्दीसाहित्य में रामकथा गोस्वामी तुलसीदास की रामकथा २९४ अनु० : गोस्वामी तुलसीदास की रामकथा एवं समस्त रचनाएँ उनके इष्टदेव राम से सम्बन्ध रखती हैं, लेकिन इनमें से रामचरितमानस सबसे अधिक लोकप्रिय है। बुल्के कहते हैं प्रारम्भ में तुलसीदास वाल्मीकिरामायण से अधिक प्रभावित थे और अपनी बाद की रचनाओं में अन्य रामकथा-साहित्य से भी। मिथिला की वाटिका में राम और सीता के परस्पर दर्शन का उल्लेख रामाज्ञाप्रश्न तथा जानकीमङ्गल में नहीं है, लेकिन वह रामचरितमानस तथा गीतावली में मिलता है। मिथिला में रावणदूत के आगमन का उल्लेख रामाज्ञा में नहीं मिलता, लेकिन रामचरितमानस और गीतावली में मिलता है। रामाज्ञाप्रश्न, जानकीमङ्गल तथा गीतावली के अनुसार परशुराम तथा राम की भेंट बरात की वापसी में होती है, किन्तु रामचरितमानस तथा कवितावली में परशुराम के मिथिला में आगमन का वर्णन है। चित्रकूट में जनक का आगमन तथा सेतुबन्ध के समय शिवप्रतिष्ठा का उल्लेख रामचरितमानस में है, किन्तु रामाज्ञाप्रश्न तथा गीतावली में नहीं है। वाल्मीकिरामायण के अनुसार ही सीता-त्याग, लव और कुश के जन्म की कथा रामाज्ञाप्रश्न तथा गीतावली में दी गयी है। परन्तु रामचरितमानस में इन प्रसङ्गों का उल्लेख नहीं है। गीतावली की समस्त रचना पर कृष्णकाव्य का प्रभाव अत्यन्त स्पष्ट है। इस कारण उत्तरकाण्ड में राम और सीता के दोलोत्सव तथा वसन्तविहार का भी वर्णन है। इस रचना में वाल्मीकिरामायण के गौडीयपाठ के अनुसार रामशरण लेने के पूर्व विभीषण का अपने भाई कुबेर के पास जाने का वर्णन भी किया गया है। वस्तुतः तुलसीदास एक वैदिक सनातनधर्म के प्रतिष्ठित विद्वान् तथा भगवद्भक्त थे। उनकी दृष्टि में साङ्गोपाङ्ग मन्त्रब्राह्मणात्मक वेद, उपनिषद्, तन्त्र, आगम, पुराण, रामायण, महाभारतादि इतिहास सभी प्रमाण हैं। उन्होंने नानापुराणनिगमागमसम्मत सिद्धान्त का उल्लेख किया है। रामचरित के सम्बन्ध में वे वाल्मीकिरामायण को मुख्य सेतु कहते हैं और अपने को उसपर चलनेवाली लघु पिपीलिका कहते हैं। उन्होंने सीता-राम गुण-ग्राम पुण्यारण्य में विहरण करनेवाले कवीश्वर (वाल्मीकि) और कपीश्वर (हनुमान्) दोनों विशुद्ध-विज्ञानवानों की वन्दना की है— "सीतारामगुणग्रामपुण्यारण्यविहारिणौ । वन्दे विशुद्धविज्ञानौ कवीश्वरकपीश्वरौ ॥" आधुनिक लोगों के समान वे अनिश्चितमति नहीं थे। उन्होंने रामचरितमानस के आरम्भ में ही जैसे वाल्मीकिरामायण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की वैसे ही यह भी बतला दिया कि मैंने अपने गुरु से सूकरक्षेत्र में जो

कथा सुनी है, उसी का वर्णन करूँगा । मूलकथा भगवान् सदाशिव ने रचकर अपने मन में रख छोड़ी थी । उसी का अवसर पाकर उन्होंने पार्वती से वर्णन किया था । जिन्होंने यह कथा पहले न सुनी हो उन्हें आश्चर्य नहीं करना चाहिये, क्योंकि भगवान् राम के अनन्त जन्म, अनन्त नाम तथा कर्म हैं। कल्पभेद से भगवान् के विविध चरित्र हुए हैं। उनका अनेक प्रकार से मुनीशों ने इतिहासों, पुराणों तथा संहिताओं में वर्णन किया है। इस दृष्टि से उनकी रामकथा में वाल्मीकिरामायण, अध्यात्मरामायण, पुराणों, श्रीमद्भागवत, श्रीमद्भगवद्गीता, संहिताओं कि बहुना आस्तिकसम्मत सम्पूर्ण साहित्य का सार-संकलन किया गया है । वाल्मीकिरामायण तथा अन्य रामसाहित्य सब एक दूसरे के पूरक हैं । वाल्मीकिरामायण भी २४ हजार श्लोकों का ही नहीं, किन्तु शतकोटिप्रविस्तर है जो कि अन्य लोकों में प्राप्त है। अतः कल्पभेद के अनुसार विविध कथाओं का समन्वय ही अभीष्ट है। तुलसीसाहित्य इस समन्वय का सर्वोत्तम प्रतीक है। तुलसीभिन्न हिन्दीसाहित्य में रामकथा तुलसी के पूर्व हिन्दी-साहित्य में रामानन्द के कुछ भक्तिविषयक पद सुरक्षित हैं। सूरदास ने सूरसागर में वाल्मीकिरामायण के अनुसार रामकथा के अनेक स्थलों पर १५० पदों की रचना की है। इनमें केवट-वृत्तान्त रामचरितमानस की भाँति वनवास की कथा में रखा गया है। इसमें लक्ष्मण द्वारा कुटी के चारों ओर रेखा खींचने का उल्लेख है । पृथ्वीराजरासो के द्वितीय समय में दशावतार-कथा के अन्तर्गत रामकथाविषयक लगभग १०० छन्द मिलते हैं, जिनमें लङ्का-युद्ध के वर्णन को सर्वाधिक महत्त्व दिया गया है। ईश्वरदास के भरतमिलाप में अयोध्याकाण्ड की कथावस्तु का दोहा और चौपाइयों में वर्णन है। इनके रामजन्म और अङ्गदपैज भी सुरक्षित हैं। तुलसीदास के समकालीन कवियों में अग्रदास एवं नाभादास प्रमुख हैं। अग्रदास के अष्टयाम में राम की रासक्रीड़ा का वर्णन है । इनकी पदावली तथा ध्यानमञ्जरी में मँजी हुई भाषा के भक्तिपूर्ण पद मिलते हैं । अग्रदास के शिष्य नाभादास ने भी सीता-रामचरित को लेकर अष्टयाम की रचना की है । सोढ़ी मेहरबान का आदिरामायण ( हिन्दीमिश्रित पंजाबी भाषा में ), लालदासकृत अवधविलास आदि ग्रन्थ भी मिलते हैं । राजस्थानी में विस्तृत जैनी राम-साहित्य मिलता है । समयसुन्दर की सीताराम चौपाई विशेषरूप से उल्लेखनीय है । जैनेतर रचनाओं में लक्ष्मणायण १६ वीं शती का है। नरहरिदास के अवतारचरित का रामावतार- विषयक अंश रामचरितमानस और रामचन्द्रिका पर निर्भर है। ३०० अनु : रीतिकाल का रामसाहित्य महत्त्वपूर्ण न होने पर भी भक्तिकाव्य की अपेक्षा अधिक विस्तृत है । उस साहित्य पर कृष्ण-काव्य की गहरी छाप है, शृङ्गार की व्यापकता है । उस समय वाल्मीकिरामायण, जैमिनिपुराण, रामाश्वमेध, अध्यात्मरामायण, योगवासिष्ठ आदि के अनुवाद भी हुए हैं । विश्वनाथसिंह, केशव कवि आदि ने हनुमद्भक्तिपरक रचनाएँ की हैं । वस्तुतः शृङ्गारकाव्य वेदों से ही प्रचलित हैं वृषाकपिसूक्त तथा अपाला- सूक्त प्रसिद्ध हैं । खड़ी बोली गद्य की प्राचीनतम प्रौढ़ रचनाओं में से तीन ग्रन्थ राम-साहित्य से सम्बन्ध रखते हैं—राम- प्रसाद निरञ्जनी का भाषा योगवासिष्ठ ( १७४१ ई० ), दौलतराम का पद्मपुराण (१६६१ ई० जैनी रामकथा) तथा सदल मिश्र का रामचरित (१८०७ ई०) अध्यात्मरामायण का अनुवाद) । रसिकविहारी का रामरसायन, रघुनाथदास का विश्रामसागर, रघुराजसिंह का रामस्वयंवर, बघेली कुँवरि का अवधविलास, बलदेव प्रसाद मिश्र का कोशल- ४२

३३० रामायणमीमांसा एकादश किशोर, मैथिली में चन्दा झा का रामायण । १९०० सन् के बाद शिवरत्न शुक्ल का रामावतार, वंशीधर शुक्ल का राममड़ैया, रामनाथ ज्योतिषी का श्रीरामचन्द्रोदय । रामचरित उपाध्याय का रामचरितचिन्तामणि, मैथिलीशरण गुप्त का साकेत ( १९२९ ई० ), हरिऔध का वैदेहीवनवास ( १९३९ ई० ), बलदेव प्रसाद मिश्र का साकेत-सन्त ( १९४६ ई० ), केदारनाथ मिश्र का कैकेयी ( १९५० ई० ), बालकृष्ण शर्मा नवीन का उर्मिला ( १९५७ ई० ) खड़ी बोली के समृद्ध साहित्य हैं। इनमें अवतारवाद को कम महत्त्व दिया गया है। शृङ्गारिकता के स्थान पर सामाजिक तथा राजनीतिक आदर्श तथा पूर्ववर्ती रामकाव्य के उपेक्षित अथवा कम विकसित पात्रों को नायक एवं नायिका बनाने को प्रवृत्ति है। वस्तुतः ऐसे काव्य लोक-निर्माण के लिए ही कल्पित किये जाते हैं। जनसमूह के श्रद्धास्पद होने के कारण ही प्राचीन ग्रन्थों एवं उनके पात्रों का इनमें उपयोग किया जाता है। गोस्वामी तुलसीदास के समकालीन केशवदास की रामचन्द्रिका में सीता-स्वयंवर में बाणासुर तथा रावण के संवाद का उल्लेख है। मिथिला में परशुराम का तेजोभङ्ग वर्णित है। रावणवध के पश्चात् अयोध्या लौटने पर राम की विरक्ति तथा वसिष्ठ का समझाना उल्लिखित हैं। पद्मपुराण तथा जैमिनीयाश्वमेध के अनुसार सीता-त्याग, लव- कुश का जन्म और राम-सेना के साथ लव-कुश के युद्ध का वर्णन है। ३०३ अनु० : सिक्खों के दशवें गुरु गोविन्दसिंह ने १६९८ ई० में रामावतार-कथा लिखी है जो १९५३ ई० में गोविन्दरामायण के नाम से प्रकाशित हुई है। उसकी विशेषताएँ राम और सीता का पूर्वानुराग, अयोध्या में भी परशुराम का तेजोभङ्ग, लक्ष्मण द्वारा सीता की रक्षा के लिए रेखा खींचना, सीता का नाग-मन्त्र पढ़ कर राम और लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त करना, लव-कुश-युद्ध के अन्त में सीता अपने सतीत्व की शपथ लेकर राम की सेना को जिला देती है और राम के साथ अयोध्या लौट आती है। रावण-चित्र के कारण राम को सीता पर सन्देह होता है। फलस्वरूप सीता शपथ पर भूमि में प्रवेश करती है। प्रायः प्रचलित विभिन्न रामायणों तथा पुराणों पर ही उक्त आख्यान निर्मित हुआ है। मराठीसाहित्य में रामकथा ३०४ अनु० : मराठी-साहित्य के भावार्थरामायण की रचना १६ वीं शती की है। इसका उत्तरकाण्ड एकनाथ के किसी शिष्य ने लिखा था। समालोचकों के अनुसार युद्धकाण्ड के अहिमहिऱावण-वृत्तान्त को छोड़कर युद्ध- काण्ड पर्यन्त सम्पूर्ण भावार्थरामायण एकनाथजी की ही रचना है। अहिमहिऱावण की कथा जयरामसुत द्वारा लिखी हुई है। उसका कथानक वाल्मीकिरामायण के ढाँचे पर निर्मित हुआ है। उसके आधार वाल्मीकिरामायण, अध्यात्म- रामायण तथा आनन्दरामायण हैं। उसमें भक्तिवातावरण का आधार अध्यात्म रामायण है। वाल्मीकिरामायण से भिन्न नवीन सामग्री का आधार आनन्दरामायण है। दशरथ-पुत्री शान्ता, तारा-शाप आदि का उल्लेख वाल्मीकि- रामायण के दाक्षिणात्य पाठ में नहीं मिलते किन्तु पश्चिमोत्तरीय पाठ में मिलते हैं। एकनाथ के कथानक पर आनन्दरामायण की गहरी छाप है। दशरथ-कौशल्या-विवाह आदि बहुत-सी नयी सामग्री आनन्दरामायण की ही है। भरत तथा शत्रुघ्न का कैकेयी की सन्तान के रूप में उल्लेख तीनों में नहीं मिलता। अन्य काण्डों की अपेक्षा उत्तर- काण्ड वाल्मीकिरामायण से अधिक साम्य रखता है । एकनाथ परम आस्तिक थे। उनकी दृष्टि में उक्त तीनों रामायण तथा अन्य रामायण तथा पुराण भी प्रमाण हैं, अतः उन्होंने भी तुलसीदासजी के समान ही सब का संकलन कर भावार्थरामायण ग्रन्थ लिखा है—उसमें मतभेद का समाधान कल्पभेद से किया जा सकता है। एकनाथजी ने शतकोटिप्रविस्तररामायण और शिवजी द्वारा तीनों लोकों के लिए उसका विभाग कहा है। तदनुसार ३३ कोटि ३३ लक्ष ३३ सहस्र ३ सौ ३३ श्लोक और १०

अक्षर एक एक लोक को मिले हैं। एक श्लोक में ३२ अक्षर होते हैं। उसमें से दस दस अक्षर बँट जाने पर दो अक्षर शेष रह गये। उनका बँटवारा नहीं हो सकता था। उन्हें सर्वसार समझ कर शिवजी ने ग्रहण किया था। इसमें रामायण के मुख्य वक्ता शिवजी और श्रोत्री पार्वतीजी कही गयी हैं। एक कथा में शिव वक्ता और राम श्रोता हैं। वह शिवरामायण है। श्वेतकेतुरामायण तथा आत्मरामायण राम द्वारा उक्त हैं। जैमिनिरामायण ओर अध्यात्मरामायण अनेक रामायणों के सार हैं—वे अपेक्षा कृत नवीन हैं। उनके अनुसार असंख्यात रामायण हैं। शिवरामायण, शैवरामायण, आगमपाञ्चरात्ररामायण, गुहागुह्यकरामायण, हनुमन्द्रामायणनाटक, इनके अनुसार हनुमन्नाटक हनुमत्कृत ही है। भक्त-कूर्म-वराह-रामायण, महाकालीरामायण, स्कन्दरामायण, अगस्ति-पौलस्ति- रामायण, पद्मपुराण, त्रिरामायण, अग्निवरुणरामायण, जटायुरामायण, महाभारतरामायण, महाभारतीरामायण तथा धर्मरामायण । अरण्यकाण्डभावार्थरामायण में राम को सच्चिदानन्द तथा लक्ष्मण को शेष कहा गया है। वैराग्य और ज्ञान का निरूपण करते हुए एकनाथ महाराज ने योगवासिष्ठ के अनेकों श्लोकों का उद्धरण किया है— न राघव तवास्त्यन्यज्ज्ञेयं ज्ञानवतांवर । स्वमेव सूक्ष्मया बुद्ध्या कवि विज्ञातवानसि ॥ भगवद्व्यासपुत्रस्य शुकस्येव मतिस्तव । विश्रान्तिमात्रमेवैतज्ज्ञानाज्ञानमपेक्षते ॥'' अर्थात् राघव, तुम्हारे लिए अन्य कुछ ज्ञातव्य नहीं है। अपनी सूक्ष्म बुद्धि से ही तुमने सब कुछ जान लिया है। भगवान् व्यास के पुत्र शुक की जैसी तुम्हारी प्रज्ञा है। केवलमात्र विश्रान्ति ही अपेक्षित है। भावार्थरामायण के अनुसार अहमात्मा ही दशरथ है, सद्विद्या कौशल्या है, शुद्ध मेधा सुमित्रा है, अविद्या कैकेयी है और कुविद्या मन्थरा है (बालकाण्ड अध्याय १)। सीता-स्वयंवर अन्य अनेक विद्वानों ने सीतास्वयंवर ग्रन्थों की रचनाएँ की थीं। संक्षेपरामायण, अहिमहिरावण-वध, समर्थ रामदास का लघुरामायण सुन्दरकाण्ड तथा युद्धकाण्ड, वेणाबाई का रामायण आदि भी सत्रहवीं शती की रचनाएँ हैं। १७०३ की श्रीधरकृत रामविजय सर्वाधिक लोकप्रिय रचना है। इसमें अहल्या गौतम-विवाह की कथा ब्रह्मपुराण के अनुसार दी गयी है। मोरो पन्त के ७४ रामायण प्रकाशित हैं। कथानक वाल्मीकिरामायण के अनुसार ही है। अमृतराव का शतमुखरामायण ग्रन्थ १९वीं शती की रचना है। वस्तुतः अपनी वाणी को सफल बनाने के लिए अनेक विद्वानों एवं सन्तों ने रामचरित्र का कीर्तन करने के उद्देश्य से रामकथाओं का संकलन किया है, पर आधुनिक पाश्चात्य लोग तो अश्रद्धा ही उत्पन्न करने की दृष्टि से इस ओर प्रयत्न करते हैं। गुजरातीसाहित्य में रामकथा ३०६ अनु० : रामलीला ना पदो (१४वीं शती), भालणकृत रामविवाह और रामबालचरित (१५वीं शती), मन्त्री कर्मणकृत सीता-हरण, भीमकृत रामलीला ना पदो (१५वीं शती), मांडण बंधारो का रामायण (१५वीं शती), लावण्यसमयकृत रावण-मन्दोदरी-संवाद (१६वीं शती) तथा उद्धवकृत सीता-हनुमान्संवाद, इसी प्रकार अन्य विद्वानों ने लवकुशाख्यान, रणयज्ञ, सीताविरह आदि रचनाएँ की हैं। १९वीं शती का गिरधरदास- कृत रामायण सर्वश्रेष्ठ रचना मानी जाती है। आधुनिक काल में योगवासिष्ठ, अध्यात्मरामायण, रामचरितमानस आदि का गुजराती अनुवाद हुआ है। रामायणनोसार १९वीं शती की रचना है।

३३२ रामायणमीमांसा एकादश उर्दू-फारसी-साहित्य में रामकथा ३०७ अनु० : सूरजनारायण मेहरु का रामायणमेहरु, मुन्शी जगन्नाथ खुस्तर का रामायणखुस्तर । इस सर्वोत्तम तथा सबसे लोकप्रिय उर्दूरामायण की रामायणखुस्तर रचना १८४८ ई० में हुई । मुन्शी शङ्करदयाल 'फर्हत' का रामायणमंजूम, बाकेविहारीलाल 'बहार' का रामायणबहार । ये चार उर्दूसाहित्य की रामकथा के उल्लेखनीय ग्रन्थ हैं । उर्दू में रामायण पर अधिक रचनाओं का अभाव है । ३०८ अनु० : अकबर के आदेशानुसार अल बदायूनी ने १५८४-१५८९ ई० में वाल्मीकिरामायण का फारसी में पद्यानुवाद किया था । जहाँगीर के समय तुलसी के समकालिक गिरधरदास ने वाल्मीकिरामायण का संक्षिप्त पद्यानुवाद प्रस्तुत किया था । मुल्ला मसीह का रामायणमसीही, रामायणफैजी, गोपालकृत तर्जुमा-इ-रामायण १७वीं शती, बेदिल चन्द्रभान का वाल्मीकिरामायण-पद्यानुवाद, यह औरङ्गजेब के समय का है । लाला अमरसिंह का गद्यात्मक रामायणअमरप्रकाश १७०५ ई० । अमानत राय का वाल्मीकिरामायणपद्यानुवाद १६५४ ई० की रचना है । रामायणमसीही के निर्माता ईसाई थे, इसी लिए इसमें ईसा, मरियम आदि बाइबिल के पात्रों का उपमान के रूप में उल्लेख हुआ है । इसमें ५००० छन्द हैं । दशरथयज्ञ से लेकर सीता के भूमि-प्रवेश तक की समस्त रामकथा प्रस्तुत है । इसमें पाषाण-भूता अहल्या का उद्धार अरण्यकाण्ड में रखा गया है । विश्वामित्र सीता-जन्म की कथा सुनाते हैं । सीता मञ्जूषा में पायी गयी थी । रावण-वध के बाद स्वयं मन्दोदरी सीता को राम के पास ले आती है । राम की बहन सीता को दशमुख का चित्र अङ्कित करने के लिए प्रेरित करती है और वही राम से जाकर कहती है कि सीता उसी चित्र की पूजा करती रहती है । वाल्मीकि द्वारा सीता के एक पुत्र की सृष्टि, लवकुश-युद्ध में राम को भी पराजित तथा अचेत किया गया था, पर वाल्मीकि जल छिड़क कर राम को प्रबुद्ध करते हैं । प्राचीन लोग जान- बूझ कर किसी कथा को विकृत नहीं करते थे, उनको विभिन्न प्रमाणों से जैसी सामग्रियाँ मिलीं उसी रूप में उन्होंने रामकथा का संकलन किया । किन्तु आधुनिक बुल्के आदि तो अपना एक मत बना कर उसके आधार पर उसी के ढाँचे में रामायण का रूप निर्धारण करना चाहते हैं ।

द्वादश अध्याय विदेशी रामकथा की चर्चा ३१० अनु० : रामकथा की एक धारा उत्तर की ओर फैल गयी । इसका प्रमाण तिब्बती तथा खोतानी रामायणों में मिलता है। वह अपेक्षाकृत प्राचीन है। दूसरी धारा भारत से हिन्दोनेशिया, हिन्दचीन, श्याम आदि की ओर पहुँच गयी । तिब्बती रामायण ३११ अनु० : अनामकं जातकं तथा दशरथकथानम् का क्रमशः तीसरी और ५ वीं शती में चीनी अनुवाद हुआ था । रामकथा की तिब्बती भाषा में भी अनेक हस्तलिपियां मिलती हैं, जिनमें रावणचरित से लेकर सीता-त्याग और राम-सीतामिलन तक की समस्त कथा मिलती है जो सम्भवतः ७ वीं शती की है। इसमें विष्णु दशरथ के पुत्ररूप में अवतार लेने की प्रतिज्ञा करते हैं। इसके अनुसार दशरथ की दो पत्नियां थीं। विष्णु कनिष्ठा के गर्भ से जन्म लेते हैं और रामन कहलाते हैं। तीन दिन बाद विष्णु के पुत्र ज्येष्ठा से जन्म लेते हैं जिसका नाम लक्ष्मण रखा जाता है। इसमें सीता रावण की पुत्री मानी जाती हैं। इसके अनुसार इस राजपुत्री की जन्मपत्री में पिता का नाश करने का योग देख कर उसे समुद्र में फेंक दिया जाता है। वह भारत के कृषकों द्वारा पाली जाती है। इसका लीलावती तथा अन्य लिपियों में सीता नाम पड़ता है। दो पुत्रों में से किस को राज्य दिया जाय ? पिता के इस संशय के कारण रामन स्वेच्छा से ही तप करने आश्रम में चले जाते हैं। कृषकों के अनुरोध से रामन तप छोड़कर सीता से विवाह करते हैं। तिब्बती रामायण में सीता-हरण का वर्णन वनवास के बाद मिलता है। इसमें रावण सीता का स्पर्श नहीं करता तथा जटायु को रक्त से सने पत्थर खिला कर मार डालता है। वानरों से मैत्री, हनुमान् का प्रेषण, रावण-वध, रावण का मर्म-स्थान उसका अंगूठा बताया गया है। इस तरह यह जैनों के उत्तरपुराण, कथासरित्सागर आदि से प्रभावित कथा है। खोतानी रामायण ३१२ अनु० : खोतान (पूर्वी तुर्किस्तान) की उक्त रामायण ९वीं शती की रचना मानी जाती है। यह तिब्बती रामायण से मिलती है। फिर भी दोनों में से कोई एक दूसरे का आधार नहीं है। तिब्बती रामायण का उत्तरकाण्ड खोतानी रामायण में नहीं मिलता । अन्य कई वृत्तान्त खोतानी रामायण में मिलते हैं जिनका अस्तित्व तिब्बती में नहीं है। दोनों में निम्नोक्त तुल्यता है— (१) राम और लक्ष्मण, केवल दो भाइयों का उल्लेख । (२) सीता (दशग्रीव-पुत्री) की जन्म-कथा । (३) वनवास के समय सीता के विवाह का वृत्तान्त । (४) रावण द्वारा जटायु को रक्त मिश्रित पाषाण भक्षण कराना । (५) द्वन्द्वयुद्ध के समय वानर विजेता की पूंछ में दर्पण बाँधे जाने की कथा । (६) रावण के मर्म-स्थान का उल्लेख ।