श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
[ 7/126–135 सातवाँ अध्याय 227 अनुवाद—मैंने बहुत अपराध किये हैं। आप मुझे क्षमा कीजिये, मैं आपकी शरण ग्रहण करता हूँ। आप कृपा करके अपने चरणकमल मेरे सिरपर रख दीजिये॥” 126॥ मानद महाप्रभुकी स्तुतिके द्वारा श्रीभट्टको सान्त्वना प्रदान :— प्रभु कहे,—“तुमि 'पण्डित' 'महाभागवत'। दुइगुण याँहा, ताँहा नाहि गर्व-पर्वत ॥ 127 ॥ महाप्रभुके द्वारा श्रीवल्लभका 'भक्तिरक्षक' सर्वजगद्गुरु श्रीधर स्वामीके विरोधके कारण तिरस्कार :— श्रीधरस्वामी निन्दि' निज-टीका कर ! श्रीधरस्वामी नाहि मान',—एत 'गर्व' धर ! ! 128 ॥ महाप्रभुके द्वारा श्रीधरकी यथोचित मर्यादाका प्रचार :— श्रीधरस्वामि-प्रसादे 'भागवत' जानि। जगद्गुरु श्रीधरस्वामी, 'गुरु' करि' मानि ॥ 129 ॥ 'भक्तिरक्षक' श्रीधरका अतिक्रम करनेके फलसे लोक-निन्दित भागवतके अर्थकी विपरीतता :— श्रीधर-उपरे गर्वे ये किछु लिखिबे। 'अर्थव्यस्त' लिखन सेइ, लोके ना मानिबे ॥ 130 ॥ चिद्वस्तु विष्णु-स्वामी [सम्प्रदायमें निष्णात] श्रीधरके आनुगत्यमें शुद्धाद्वैतपरक अद्वय-ज्ञानानुकूल भक्ति-व्याख्या ही सर्वमान्य :— श्रीधरेर अनुगत ये करे लिखन। सब लोक मान्य करि' करिबे ग्रहण ॥ 131 ॥ एकमात्र कृष्ण-सेवामें तत्पर श्रीधरके आनुगत्यमें ही भागवत-व्याख्याकी कर्त्तव्यता :— श्रीधरानुगत कर भागवत-व्याख्यान। अभिमान छाड़ि' भज कृष्ण भगवान् ॥ 132 ॥ दस प्रकारके नामापराधसे रहित श्रीकृष्णकीर्त्तनके फलसे श्रीकृष्णपदकी प्राप्ति :— अपराध छाड़ि' कर कृष्णसङ्कीर्त्तन। अचिरात् पाबे तब कृष्णेर चरण॥” 133 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने कहा,—“आप पण्डित हैं और महाभागवत भी हैं। जहाँपर ये दो गुण विराजमान रहते हैं, वहाँ अहङ्काररूपी पर्वत नहीं रह सकता। आपने श्रीधरस्वामीकी टीकाकी निन्दा करके भागवतकी अपनी टीकाकी रचना की है ! आपमें इतना मिथ्या अभिमान है कि आप श्रीधरस्वामीको प्रमाणिक नहीं मानते ! ! जगद्गुरु श्रीधरस्वामीकी कृपासे ही भागवतको जान सकते हैं। मैं श्रीधरस्वामीको अपना गुरु मानता हूँ। आप गर्व करके श्रीधरस्वामीके विचारके ऊपर जाकर जो कुछ भी लिखोगे, वह वास्तविक अर्थके विपरीत ही होगा और लोग उसे स्वीकार नहीं करेंगे। जो श्रीधरस्वामीके अनुगत होकर भागवतकी व्याख्या करेगा, उसे सभी लोग प्रामाणिक मानकर ग्रहण करेंगे। आप श्रीधरस्वामीके अनुगत होकर भागवतकी व्याख्या करो। अपने अभिमानको त्यागकर भगवान् कृष्णका भजन करो। आप अपराधोंको त्याग करके श्रीकृष्ण सङ्कीर्तन करो, तभी आपको अतिशीघ्र श्रीकृष्णके चरणकमलोंकी प्राप्ति होगी॥” 127–133 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'अर्थव्यस्त',—विपरीत अर्थ॥ 130 ॥ श्रीभट्टके द्वारा महाप्रभुको निमन्त्रण :— भट्ट कहे,—“यदि मोरे हइला प्रसन्न। एकदिन पुनः मोर मान' निमन्त्रण ॥” 134 ॥ अनुवाद—श्रीवल्लभ भट्टने कहा,—“यदि आप मेरे प्रति प्रसन्न हो गये हैं, तब पुनः एकदिन मेरे निमन्त्रणको स्वीकार कीजिये॥” 134 ॥ जीवके प्रति भुवनपावन महाप्रभुकी अहैतुकी कृपाका उदाहरण :— प्रभु अवतीर्ण हैला जगत् तारिते। मानिलेन निमन्त्रण, तारे सुख दिते ॥ 135 ॥ अनुवाद—महाप्रभु सम्पूर्ण जगत्का उद्धार करनेके लिये ही अवतीर्ण हुए हैं, इसलिये उन्होंने श्रीवल्लभ भट्टकी प्रसन्नताके लिये उनके निमन्त्रणको स्वीकार कर लिया॥ 135 ॥
228 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 7/136-139 ] अक्षज्ञानी अभिमानीको दण्ड प्रदान करके उसका उद्धार करना :- जगतेर 'हित' हउक, -एइ प्रभुर मन। दण्ड करि' करे तार हृदय शोधन ॥ 136 ॥ अनुवाद-महाप्रभुकी हार्दिक इच्छा है कि सम्पूर्ण जगत्का हित हो। श्रीवल्लभ भट्टके हृदयको शुद्ध करनेके लिये ही महाप्रभुने उनको दण्ड प्रदान किया॥ 136॥ परिकरों सहित महाप्रभुके द्वारा श्रीवल्लभके घरमें भिक्षा-स्वीकार :- स्वगण-सहिते प्रभुर निमन्त्रण कैला। महाप्रभु तारे तब प्रसन्न हइला ॥ 137 ॥ अनुवाद-जब श्रीवल्लभ भट्टने महाप्रभुको उनके परिकरों सहित निमन्त्रित किया, तब महाप्रभु उनके प्रति प्रसन्न हो गये ॥ 137 ॥ सत्यभामाके अवतार श्रीजगदानन्दके वृत्तान्तका वर्णन; उनका वाम्य-स्वभाव और शुद्ध गाढ़ गौरप्रेम :- जगदानन्द-पण्डितेर शुद्ध गाढ़ भाव। सत्यभामा-प्राय प्रेम 'वाम्य-स्वभाव' ॥ 138 ॥ श्रीजगदानन्दका महाप्रभुके साथ प्रणय-कलह :- बार बार प्रणय-कलह करे प्रभु-सने। अन्योऽन्ये खट्मटि चले दुइजने ॥ 139 ॥ अनुवाद-श्रीजगदानन्द पण्डितका महाप्रभुके प्रति शुद्ध प्रगाढ़ भाव था। उनका प्रेम प्रायः श्रीसत्यभामाके प्रेमकी भाँति वाम्य-स्वभाववाला था। श्रीजगदानन्द पण्डित बार-बार महाप्रभुके साथ प्रेम-कलह करते थे। उन दोनोंमें सदा विवाद चलता ही रहता था॥ 138-139 ॥ अनुभाष्य-बृहद्भागवतामृत पूः खः सातवें अध्यायमें, श्रीसनातनप्रभु,- “ततोऽन्याभिश्च देवीभिरेतदेवानुमोदितम्। सात्राजिती परं मानगेहं तदसहायविशत् ॥ 85 ॥ श्रीमद्गोपीजन-प्राणनाथः सक्रोधमादिशत्। सा समानीयतामत्र मूर्खराजसुता द्रुतम् ॥ 86 ॥ स्तम्भेऽन्तर्धाय देहं स्वं स्थिता लज्जाभयान्विता ॥89क। अरे सात्राजिति क्षीणचित्ते मानो यथा त्वया।90क। अवरे किं न जानासि मां तदिच्छानुसारिणम् ॥ ”91ख ॥ तासामभावे पूर्वं मे वसतो मथुरापुरे। विवाहकरणे काचिदिच्छाप्यासीन्न मानिनि ॥ 100 ॥ [अर्थात् “(गोपियोंके प्रति श्रीकृष्णका प्रेम अधिक होना उचित ही है, -इस प्रकार) तदुपरान्त अन्य महिषियोंने भी श्रीरुक्मिणीदेवीके विचारोंका अनुमोदन किया, किन्तु सत्राजितकी पुत्री श्रीसत्यभामादेवी उसको सहन न कर पायीं और मान-गृहमें प्रवेश कर गयीं। (यह सुनकर) श्रीगोपीजन-प्राणनाथ श्रीकृष्णने क्रोधपूर्वक आदेश दिया,-'उस महामूढ़ सत्राजित-राजाकी पुत्री सत्यभामाको शीघ्र ही यहाँ ले आओ।' इसके द्वारा सत्यभामा लज्जित और भगवान्के क्रोधसे भयभीत होकर स्तम्भके पीछे ही अपनेको छुपाकर खड़ी रहीं। (श्रीकृष्णने सत्यभामाको लक्ष्य करके कहा,-) अरी संकीर्णचित्तवाली सत्राजितकी कन्या ! तुमने मान किया है, किन्तु तुम क्या नहीं जानती कि मैं तो व्रजवासियोंकी इच्छाके वशीभूत हूँ? अयि मानिनि ! पहले मथुरामें वास करनेके समयमें गोपियोंसे विच्छेद होनेपर भी मेरी विवाह करनेकी कदापि इच्छा नहीं थी।”] ॥ 138-139 ॥ अमृताणुकणिका-श्रीजगदानन्द पण्डित स्वरचित श्रीश्रीप्रेमविवर्त ग्रन्थमें कहते हैं कि इसी प्रकारसे महाप्रभुके साथमें उनका बहुत प्रकारसे प्रेम-कलह होता रहता था। उनका प्रेम-कलह कैसा होता था?-परिकरके समान। श्रीजगदानन्द पण्डित महाप्रभुके लिये सिरमें लगानेके लिये नवद्वीपसे सुगन्धित तेल लेकर आये। परन्तु महाप्रभुने कहा कि संन्यासीको तेल लगाना शोभा नहीं देता है, इसे श्रीजगन्नाथके मन्दिरमें प्रदीप जलानेके लिये दे दो। पुनः-पुनः कहनेपर भी जब महाप्रभु नहीं माने, तो श्रीजगदानन्द पण्डितने वह तेलकी मटकी फोड़ दी और मान करके बैठ गये। इस प्रकारसे उनमें दिन-रात प्रेम-कलह होता है। प्रेम-कलह क्यों होता है-इसके लिये श्रीभक्तिविनोद ठाकुरने एक दर्शन दिया है। सूर्य अपनी धुरिपर है
[ 7/139-140 सातवाँ अध्याय 229 और सभी ग्रहोंका आकर्षण करता है। पृथ्वी, चन्द्र, शुक्र, बृहस्पति आदि सभी ग्रहों-उपग्रहोंमें भी आकर्षण शक्ति है और इनका अपना कुछ अस्तित्व है। सूर्य सभी ग्रह-नक्षत्रोंको अपनी ओर आकर्षित करता है। पृथ्वी, चन्द्र, शुक्र, बृहस्पति आदि ग्रह-उपग्रह सूर्यकी ओर खिंचते तो हैं, परन्तु अपने अस्तित्वकी रक्षाके लिये दूर भी रहना चाहते हैं, परिणामस्वरूप वे सूर्यके चारों ओर घूमने लगते हैं। चिद्-जगत्में एकमात्र सूर्य भगवान् श्रीकृष्णचन्द्र हैं। कृष्णका अर्थ है जो सभीको आकर्षित करते हैं। वे अपने रूपसे, अपने गुणोंसे, अपनी लीलाओंके माधुर्यसे समस्त जीवोंको अपनी ओर आकर्षित करते हैं, किन्तु जीवोंका भी अपना कुछ व्यक्तित्व है। जीवका अपना व्यक्तित्व उसको पृथक् रखना चाहता है, वह खिंचकर नहीं जाना चाहता। इसलिये वह दूर तो नहीं जाता, किन्तु प्रेम कलह होता है। इस प्रकार जीव अपना पृथक् व्यक्तित्व रखकर उसी प्रकारसे कृष्णकी प्रेममयी सेवा करता है। इस दर्शनको कोई-कोई भाग्यवान् जीव ही समझ पाता है। महाप्रभु स्वयं श्रीकृष्णचन्द्र हैं—वे सर्वाकर्षक हैं और सूर्यके समान हैं और श्रीजगदानन्द पण्डित ग्रहके समान हैं। श्रीजगदानन्द आकृष्ट तो हैं, वे महाप्रभुके निकट भी जाना चाहते हैं, किन्तु पृथक् व्यक्तित्व रहनेके कारण अपने अनुसार महाप्रभुकी सेवा करना चाहते हैं। वे स्वतन्त्र रूपमें उनकी सेवा करके उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, किन्तु वैसा नहीं कर पानेके कारण उनका प्रेम-कलह होता है। इसलिये उन्हें विरह हो जाता है। वे महाप्रभुके विरहमें उनके निकट तो घूमते हैं, किन्तु कुछ पृथक् भी रहना चाहते हैं।—“श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी महाराज” ॥ 139 ॥ रुक्मिणीके अवतार श्रीगदाधरका दक्षिण-स्वभाव और शुद्ध गाढ़ गौरप्रेम :- गदाधर-पण्डितेर शुद्ध गाढ़ भाव। रुक्मिणी-देवीरे यैछे 'दक्षिण-स्वभाव' ॥ 140 ॥ अनुवाद—श्रीगदाधर पण्डितका भी महाप्रभुके प्रति शुद्ध गाढ़ भाव था। उनका श्रीरुक्मिणी देवीकी भाँति दक्षिण स्वभाव था॥ 140 ॥ अमृतानुकम्पा—यहाँपर श्रील गदाधर पण्डितके शुद्ध गाढ़ भावकी श्रीरुक्मिणीदेवीके 'दक्षिण'-स्वभावके साथ तुलना की है, यह देखकर उनको कृष्णलीलामें रुक्मिणी स्वरूपा जानकर वैसा भाव नहीं होना चाहिये, क्योंकि श्रीगौरगणोद्देश-दीपिका (147) में उनके सम्बन्धमें कहा गया है,— “श्रीराधाप्रेमरूपा या पुरा वृन्दावनेश्वरी। सा श्रीगदाधरो गौरवल्लभः पण्डिताख्यकः॥” अर्थात् “पहले जो साक्षात् प्रेमरूपा वृन्दावनेश्वरी श्रीमती राधा हैं, वे ही अब श्रीगौरप्रिय गदाधर पण्डितके नामसे विख्यात हैं।” श्रीगदाधर पण्डित-सभी प्रकारसे मूलस्वरूपा श्रीमती राधाठाकुराणी ही हैं, इसलिये उनके भीतरमें श्रीरुक्मिणीदेवीका 'दक्षिण-स्वभाव' भी विद्यमान है। श्रीराधाके वाम्यभावके विषय एकमात्र व्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्ण हैं, अन्य कोई नहीं- “गोपेन्द्रसुत बिना तेंहों ना स्पर्शे अन्यजन।” (मध्यलीला 8/286), इसलिये गौरलीलामें श्रीगदाधर कभी भी उनके स्वरूपगत 'वाम्यभाव'को प्रकाश नहीं करते हैं। गौरलीलामें उन श्रीकृष्णने स्वयं ही जब अपने विषयभावको त्यागकर श्रीराधा-भावका अवलम्बन किया है, तब वे गदाधररूपी श्रीराधाके वाम्यभावके विषय नहीं रहे। दूसरी बात, गौरलीलामें गदाधररूपमें स्वयं श्रीराधा ही श्रीकृष्णको अपने राधाभावका आस्वादन करवानेके लिये उनकी नित्य सङ्गिनी हैं, क्योंकि “शक्ति-शक्तिमत्तोरभेदः।” वहाँपर उनके द्वारा अपना वाम्य-स्वभाव प्रकट करनेपर श्रीगौरका प्रच्छन्न अवतारत्व न रहकर व्रजेन्द्रनन्दन-स्वरूप प्रकाशित हो जायेगा और इस कारण उनका राधाभाव आस्वादन भी असम्भव हो जायेगा। तीसरी बात, श्रीगदाधरने महाप्रभुको 'गौरनागर'-रूपमें स्थापित करनेका किसी प्रकारका प्रयास नहीं किया। चौथी बात, श्रीगदाधरने श्रीराधाभावयुक्त
230 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 7/140-144 ] तनु श्रीगौरचन्द्रके सदा वशीभूत-भावके प्रदर्शनके द्वारा श्रीराधादास्योचित-स्वभावकी प्रतिष्ठा की है। श्रीजगदानन्द प्रभु सत्यभामाके समान 'वाम्य-स्वभाव'युक्त होकर महाप्रभुकी सेवाके उद्देश्यसे ही उनके साथ प्रणयकलहमें आबद्ध रहते थे। यहाँपर श्रीजगदानन्दके 'वाम्य-स्वाभाव'के कारण उनको श्रीगदाधरकी अपेक्षा श्रेष्ठ माननेका कारण नहीं है। अपितु कहा जा सकता है कि महाप्रभुके संन्यास-आश्रमोचित कठोर साधनको देखकर श्रीगदाधर ही उनके सत्यभामारूप-अवतार श्रीजगदानन्दके द्वारा प्रणयकलहके माध्यमसे महाप्रभुको अति कठोर साधनसे विरत रखते हैं॥ 140 ॥ महाप्रभुके प्रति श्रीगदाधरका स्वाभाविक ऐश्वर्य-भाव-मिश्रित स्निग्ध-प्रेम, नम्रतावशतः क्रोधका अभाव :- ताँर प्रणय-रोष देखिते प्रभुर इच्छा हय। ऐश्वर्य-ज्ञाने ताँर रोष नाहि उपजाय ॥ 141 ॥ अनुवाद-महाप्रभुकी कभी श्रीगदाधर पण्डितके प्रणय-रोषको देखनेकी इच्छा होती, किन्तु महाप्रभुके प्रति ऐश्वर्य-ज्ञान होनेके कारण उनमें रोष उत्पन्न नहीं होता था ॥ 141 ॥ अनुभाष्य-बृहद्भागवतामृतके पूः खः 7/119 श्लोकमें श्रीसनातन प्रभु- “सर्वा महिष्यः सह सत्यभामया भैष्म्यादयो द्रागभिसृत्य मूर्द्धभिः। पादौ गृहीत्वा रुदितार्द्रकाकुभिः संस्तुत्य भर्तारमशीश-मच्छनैः॥” [अर्थात् “श्रीउद्धवके सङ्केतके अनुसार श्रीरुक्मिणी आदि महिषियोंने श्रीसत्यभामा सहित प्रभु श्रीकृष्णके सम्मुख जाकर अपने-अपने मस्तकको उनके श्रीचरणकमलोंपर रख दिया और क्रन्दन करते हुए विनयपूर्वक वचनोंके द्वारा उन्हें धीरे-धीरे शान्त किया।”] द्वारकामें एक बार श्रीकृष्णके द्वारा श्रीरुक्मिणीको श्लेषपूर्वक (ऐसे वाक्य जिनके एकसे अधिक अर्थ हों) अन्य किसी गुणवान् पतिको ग्रहण करनेका उपदेश देनेपर रुक्मिणी भयभीत होकर दक्षिण-स्वभाववशतः उनके चरणोंमें गिर पड़ीं। गौरलीलामें श्रीजगदानन्द पण्डितगोस्वामी-वाम्य-स्वभावशाली प्रणयकलहशील सत्यभामाके भावयुक्त हैं और गदाधर पण्डितगोस्वामी- दक्षिण-स्वभावशाली रुक्मिणीकी भाँति प्रणय-कलहके स्थानपर आशङ्कित होकर सर्वदा महाप्रभुके आज्ञाकारी थे॥ 141 ॥ श्रीवल्लभके प्रति प्रीतिके उपलक्ष्यमें बाहरसे कृत्रिम क्रोध दिखलाकर श्रीगदाधरके प्रेमकी परीक्षा; श्रीगदाधरका भय :- एइ लक्ष्य पाना प्रभु कैला रोषाभास। शुनि' पण्डितेर चित्ते उपजिल त्रास ॥ 142 ॥ अनुवाद-[श्रीगदाधर पण्डितके द्वारा श्रीवल्लभ भट्टके प्रति प्रीति करनेकी बातसे] महाप्रभुको अवसर प्राप्त हुआ और उन्होंने श्रीगदाधर पण्डितके प्रति रोषाभास प्रदर्शित किया। महाप्रभुके रोषपूर्ण वचन सुनकर श्रीगदाधर पण्डितके हृदयमें बहुत भय उत्पन्न हुआ ॥ 142 ॥ द्वापरयुगमें श्रीकृष्ण और रुक्मिणीका दृष्टान्त :- पूर्वे येन कृष्ण यदि उपहास कैल। शुनि' रुक्मिणीर मने त्रास उपजिल ॥ 143 ॥ अनुवाद-पहले कृष्णलीलामें जब श्रीकृष्णने श्रीरुक्मिणीके साथ उपहास किया था, तब उसे सुनकर श्रीरुक्मिणीके हृदयमें भी बहुत भय उत्पन्न हुआ था ॥ 143 ॥ श्रीवल्लभभट्टका पहले वात्सल्य-रसमें भजन :- वल्लभभट्टेरे हय वात्सल्य-उपासन। बालगोपाल-मन्त्रे तेंहो करेन सेवन ॥ 144 ॥ अनुवाद-श्रीवल्लभ भट्ट वात्सल्य रसमें उपासना करते थे। वे श्रीकृष्णकी बालगोपाल-मन्त्रसे उपासना करते थे ॥ 144 ॥
[ 7/145-154 सातवाँ अध्याय 231 श्रीगदाधरके सङ्गसे मधुररसमें भजन करनेकी प्रवृत्ति :- पण्डितेर सने तार मन फिरि' गेल। किशोरगोपाल-उपासनाय मन दिल ॥ 145 ॥ अनुवाद—श्रीगदाधर पण्डितके सङ्गसे श्रीवल्लभ भट्टका मन परिवर्तित हो गया और उन्होंने अपने मनको किशोरगोपालकी उपासनामें लगा दिया ॥ 145 ॥ श्रीगदाधरसे मन्त्र प्राप्तिकी अभिलाषा, श्रीगदाधरके द्वारा अस्वीकार करना :- पण्डितेर ठाञि चाहे मन्त्रादि शिखिते। पण्डित कहे,—“एइ कर्म नहे आमा हैते ॥ 146 ॥ श्रीगौराङ्ग ही जिनकी एकमात्र गति है, उन श्रीगदाधरकी श्रीगौर-वश्यता :- आमि—परतन्त्र, आमार प्रभु—गौरचन्द्र। ताँर आज्ञा बिना आमि ना हइ 'स्वतन्त्र' ॥ 147 ॥ श्रीवल्लभको मन्त्र-दानके विरुद्धमें युक्ति दिखलाना :- तुमि ये आमार ठाञि कर आगमन। ताहातेइ प्रभु मोरे देन ओलाहन ॥”148 ॥ अनुवाद—श्रीवल्लभ भट्ट श्रीगदाधर पण्डितसे किशोरगोपालकी उपासनाके मन्त्रकी दीक्षा लेना चाहते थे। किन्तु श्रीगदाधर पण्डितने श्रीवल्लभ भट्टसे कहा,–“यह कार्य मुझसे नहीं होगा। मैं परतन्त्र हूँ, मेरे प्रभु श्रीगौरचन्द्र हैं, उनकी आज्ञाके बिना मैं स्वतन्त्र रूपसे कुछ नहीं कर सकता हूँ। आप जो मेरे पास आते रहते हो, उसीके लिये महाप्रभु मुझे उलाहना देते हैं॥”146-148 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—‘ओलाहन,’—वाक्यदण्ड ॥ 148 ॥ अनुभाष्य—‘मन्त्रादि शिखितेँ,’—दीक्षा ग्रहण करने॥ 146 ॥ श्रीवल्लभको महाप्रभुकी कृपाकी प्राप्ति :- एइमत भट्टेर कतेक दिन गेल। शेषे यदि प्रभु तारे सुप्रसन्न हैल ॥ 149 ॥ भिक्षाके दिन महाप्रभुके कृत्रिम क्रोधसे दुःखी श्रीगदाधरको महाप्रभुके द्वारा स्नेहसे प्रेमपूर्वक बुलाना :- निमन्त्रणेर दिने पण्डिते बोलाइला। स्वरूप, जगदानन्द, गोविन्दे पाठाइला ॥ 150 ॥ अनुवाद—इस प्रकार कुछ दिन व्यतीत होनेपर जब अन्तमें महाप्रभु श्रीवल्लभ भट्टके प्रति सुप्रसन्न हुए, तब श्रीवल्लभ भट्टके निमन्त्रणके दिन महाप्रभुने श्रीस्वरूप दामोदर, श्रीजगदानन्द पण्डित और श्रीगोविन्दको भेजकर श्रीगदाधर पण्डितको बुलवाया ॥ 149-150 ॥ श्रीपण्डितको श्रीस्वरूपके द्वारा सान्त्वना प्रदान और सारा वृत्तान्त बतलाना :- पथे पण्डितेरे स्वरूप कहेन वचन। “परीक्षिते प्रभु तोमारे कैला उपेक्षण ॥ 151 ॥ श्रीस्वरूपके द्वारा श्रीगदाधरकी प्रतिवाद करनेकी उत्तेजना-चेष्टाके द्वारा परीक्षा :- तुमि केने आसि' ताँरे ना दिला ओलाहन? भीतप्राय हञा केने करिला सहन??”152 ॥ अनुवाद—मार्गमें श्रीस्वरूप दामोदरने श्रीगदाधर पण्डितसे कहा,–“महाप्रभुने तुम्हारी परीक्षा लेनेके लिये ही तुम्हारी उपेक्षा की थी। किन्तु तुमने आकर उनकी बातका प्रतिवाद करते हुए उलाहना क्यों नहीं दिया? कायर बनकर तुमने उनके अत्याचारको सहन क्यों कर लिया?”151-152 ॥ महाप्रभुके प्रेममें स्निग्ध श्रीपण्डितकी ऐश्वर्यज्ञानमयी वश्यता :- पण्डित कहेन,—“प्रभु सर्वज्ञ-शिरोमणि। ताँर सने ‘हठ’ करि,—भाल नाहि मानि ॥ 153 ॥ श्रीपण्डितकी अपने प्रियतम महाप्रभुके सब प्रकारके स्नेहरूपी अत्याचारको सहन करनेकी स्वाभाविक प्रवृत्ति :- येइ कहे, सेइ सहि निज-शिर धरिं। आपने करिबेन कृपा गुण-दोष विचारिं ॥”154 ॥
232 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 7/153-162 ] अनुवाद-श्रीगदाधर पण्डितने कहा, - "महाप्रभु तो सर्वज्ञ शिरोमणि हैं। मैं उनके साथ किसी भी प्रकारके हठ करनेको अच्छा नहीं समझता। वे जो कुछ भी कहते हैं, मैं उसे नतमस्तक होकर सहन करता हूँ। वे स्वयं मेरे गुणों और दोषोंका विचार करके मुझपर कृपा करेंगे॥" 153-154॥ श्रीपण्डितका महाप्रभुके निकट आगमन और क्रन्दन :- एत बलि' पण्डित प्रभुर स्थाने आइला। रोदन करिया प्रभुर चरणे पड़िला ॥ 155 ॥ अनुवाद-यह कहकर श्रीगदाधर पण्डित महाप्रभुके स्थानपर पहुँचे और वे रोते हुए महाप्रभुके चरणोंमें गिर पड़े॥ 155॥ श्रीपण्डितके प्रेमके वशीभूत महाप्रभुके द्वारा स्नेह-प्रेमपूर्वक श्रीगदाधरका आलिङ्गन और आश्वासन :- ईषत् हासिया प्रभु कैला आलिङ्गन। सबारे शुनाञा कहेन मधुर वचन ॥ 156 ॥ स्वयं महाप्रभुके द्वारा श्रीगदाधरके अतुलनीय स्निग्ध सुदृढ़ गौरप्रेमका वर्णन :- “आमि चालाइलुँ तोमा, तुमि ना चलिला। क्रोधे किछु ना कहिला, सकल सहिला ॥ 157 ॥ आमार भङ्गीते तोमार मन ना चलिला। सुदृढ़ सरलभावे आमारे किनिला ॥ " 158 ॥ अनुवाद-महाप्रभुने मन्द-मन्द मुस्कुराते हुए श्रीगदाधर पण्डितका आलिङ्गन किया और सभीको सुनाते हुए उन्होंने मधुर वचन कहे, - "हे गदाधर ! मैं तुम्हें रोषपूर्ण व्यवहारके द्वारा उत्तेजित करना चाहता था, किन्तु तुम उत्तेजित नहीं हुए। तुमने क्रोधमें कुछ भी नहीं कहा, अपितु सब कुछ सहन कर लिया। मेरी इस चालके द्वारा भी तुम्हारा मन विचलित नहीं हुआ और तुम अपने इसी सरल भावमें सुदृढ़ रहे। इसी भावसे तुमने मुझे खरीद लिया है॥ " 156-158॥ अनुभाष्य- 'चालाइलुँ', - रोषपूर्ण व्यवहार प्रदर्शित किया ॥ 157 ॥ महाप्रभुका “गदाधर-प्राणनाथ"-नाम :- पण्डितेर भाव-मुद्रा कहन ना याय। 'गदाधर-प्राणनाथ' नाम हैल याय ॥ 159 ॥ अनुवाद-श्रीगदाधर पण्डितके भाव और उनके उपलक्षणोंका वर्णन नहीं किया जा सकता। इसलिये महाप्रभुका अन्य नाम 'गदाधर-प्राणनाथ' है॥ 159 ॥ भक्तोंके द्वारा नित्य 'गदाइ-गौराङ्ग' नामका गान :- पण्डिते प्रभुर प्रसाद कहन ना याय। 'गदाइ-गौराङ्ग' बलि' याँरे लोके गाय ॥ 160 ॥ अनुवाद-श्रीगदाधर पण्डितके प्रति महाप्रभुकी कृपाका वर्णन नहीं किया जा सकता। लोग महाप्रभुको 'गदाइ-गौराङ्ग' अर्थात् 'गदाधरके गौराङ्ग' कहकर पुकारते हैं॥ 160 ॥ अचिन्त्य चैतन्यलीलासिन्धुकी प्रत्येक-तरङ्गमें अनेक उद्देश्योंका सम्पादन :- चैतन्यप्रभुर लीला के बुझिते पारे? एकलीलाय बहे गङ्गार शत शत धारे ॥ 161 ॥ अनुवाद-श्रीचैतन्य महाप्रभुकी लीलाओंको कौन समझ सकता है? उनकी एक-एक लीलामें गङ्गाकी भाँति सैकड़ों-सैकड़ों धाराएँ बहती हैं ॥ 161 ॥ महाप्रभुके द्वारा-(1) श्रीपण्डितके गौरप्रेमका प्रचार, (2) श्रीवल्लभका गर्वनाश और उद्धार, (3) अक्षजज्ञानी जीवकी बाहरीरूपसे उपेक्षा ही उसके प्रति अधोक्षज-कृपा एवं (4) वैसे दुःखरूपी दण्डको भगवान्की कृपा माननेमें ही जीवके नित्यमङ्गल और बुद्धिमत्ताका प्रचार :- पण्डितेर सौजन्य, ब्रह्मण्यता-गुण। दृढ़ प्रेममुद्रा लोके करिला क्षेपण ॥ 162 ॥ अनुवाद-उपरोक्त लीलाके माध्यमसे महाप्रभुने श्रीगदाधर पण्डितकी सज्जनता, उनके ब्राह्मणोचित गुणों, दृढ़ प्रेम
[ 7/162-168 सातवाँ अध्याय 233 और उपलक्षणोंको समस्त भक्तोंके निकट प्रकाशित किया ॥ 162 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'लोके करिला क्षेपण',— समस्त भक्तोंके निकट महाप्रभुने विस्तार किया ॥ 162 ॥ सातवें अध्यायका अमृतप्रवाह भाष्य समाप्त। अभिमान-पङ्क धुञा भट्टेरे शोधिला। सेइद्वारा आर सब लोके शिखाइला ॥ 163 ॥ अनुवाद—इसी लीलाके द्वारा महाप्रभुने श्रीवल्लभ भट्टके अभिमानरूपी कीचड़को धोकर उन्हें शुद्ध किया। उन्हींके माध्यमसे अन्य सभी लोगोंको शिक्षा प्रदान की ॥ 163 ॥ बाह्यद्रष्टा बाहरी अर्थको माननेवालेका ही अधःपतन :— अन्तरे 'अनुग्रह', बाह्ये 'उपेक्षार प्राय'। बाह्यार्थ येइ लय, सेइ नाश याय ॥ 164 ॥ अनुवाद—वास्तवमें महाप्रभुके हृदयमें तो श्रीवल्लभ भट्ट और श्रीगदाधर पण्डितके प्रति कृपा थी, किन्तु उन्होंने बाहरमें उनके प्रति कुछ उपेक्षा जैसा भाव प्रदर्शित किया। जो केवल महाप्रभुके बाहरी आचरणको ही ग्रहण करता है, वास्तविक तथ्यमें प्रवेश नहीं कर पानेके कारण वह अपराध करके पतित हो जाता है॥ 164 ॥ अनुभाष्य—श्रीवल्लभ भट्टके मङ्गलाकाङ्क्षी होकर परमदयालु पतितपावन महाप्रभुने बाहरी रूपसे उनकी उपेक्षा करके उनके पण्डित-वैष्णव-अभिमानका शोधन किया; गदाधर पण्डितके द्वारा श्रीवल्लभका सम्पूर्ण रूपसे त्याग नहीं करनेपर महाप्रभुने कुछ दिनोंके लिये गदाधरके प्रति भी उपेक्षा प्रदर्शित की; वास्तविकरूपमें महाप्रभु कभी भी अपने स्वरूप-शक्ति-विग्रह श्रील गदाधरके प्रति अप्रसन्न-चित्त नहीं हुए, हो भी नहीं सकते। जो इस लीलाके निगूढ़ भावको समझनेमें असमर्थ होंगे, वे बाहरी बातोंको लेकर व्यस्त रहनेके कारण, वास्तविक अर्थको नहीं समझकर श्रीगदाधरके श्रीचरणोंमें श्रद्धाहीन होकर नरकगामी होंगे, इसमें कोई सन्देह नहीं है ॥ 164 ॥ सातवें अध्यायका अनुभाष्य समाप्त। श्रीचैतन्यके प्रति अचला भक्ति ही चैतन्यलीला-तत्त्वको जाननेका कारण :— निगूढ़ चैतन्यलीला बुझिते कां'र शक्ति? सेइ बुझे, गौरचन्द्रे याँर दृढ़ भक्ति ॥ 165 ॥ अनुवाद—श्रीचैतन्य महाप्रभुकी निगूढ़ लीलाको समझनेकी शक्ति किसमें है? इन लीलाओंको तो केवल वही समझ सकता है जिसकी श्रीगौरचन्द्रके प्रति दृढ़ भक्ति है ॥ 165 ॥ श्रीगदाधरके द्वारा सपरिकर महाप्रभुको भिक्षा-प्रदान :— दिनान्तरे पण्डित कैल प्रभुर निमन्त्रण। प्रभु ताँहा भिक्षा कैल लञा भक्तगण ॥ 166 ॥ अनुवाद—श्रीगदाधर पण्डितने भी अन्य एक दिन महाप्रभुको निमन्त्रण किया। महाप्रभुने अपने भक्तों सहित श्रीगदाधर पण्डितके वासस्थानपर प्रसाद ग्रहण किया ॥ 166 ॥ वहींपर श्रीगदाधरसे श्रीवल्लभके द्वारा मधुररसमें किशोर-गोपाल-मन्त्रमें दीक्षा-प्राप्ति :— ताँहाइ वल्लभ-भट्ट प्रभुर आज्ञा लैल। पण्डित-ठाञि पूर्व-प्रार्थित सब सिद्धि हैल ॥ 167 ॥ अनुवाद—वहीं श्रीवल्लभ भट्टने महाप्रभुसे आज्ञा ली और उनकी श्रीगदाधर पण्डितसे दीक्षा ग्रहण करनेकी पूर्व प्रार्थना सफल हुई ॥ 167 ॥ श्रीगदाधर-श्रीवल्लभके मिलनसे गौर-प्रीतिकी प्राप्ति :— एइ त' कहिलुँ वल्लभ-भट्टेरे मिलन। याहार श्रवणे पाय गौरप्रेमधन ॥ 168 ॥ अनुवाद—इस प्रकार मैंने महाप्रभुका श्रीवल्लभ
234 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 7/168-169 ] भट्टसे मिलनका वर्णन किया, जिसके श्रवणसे गौरप्रेमरूपी अनुवाद—श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी धनकी प्राप्ति होती है॥ 168 ॥ कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका वर्णन कर रहा है॥ 169 ॥ श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास ॥ 169 ॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते अन्त्यखण्डे वल्लभभट्टमिलनं नाम श्रीचैतन्यचरितामृतके अन्त्यखण्डमें वल्लभभट्टमिलन नामक सप्तमः परिच्छेदः। सातवें अध्यायका अनुवाद समाप्त।
आठवाँ अध्याय कथासार—इस अध्यायमें रामचन्द्रपुरीका इतिहास वर्णित हुआ है। श्रीमाधवेन्द्रपुरीके शिष्य होनेपर भी उन्होंने शुष्कज्ञानियोंके सम्प्रदायके सङ्गसे दूषित सिद्धान्तको लेकर अधर्मका उपदेश दिया था। उसीके कारण पुरी-गोसांईने उन्हें 'अपराधी' कहकर उनका त्याग किया; तबसे दूसरोंकी निन्दा, दूसरोंके दोषोंका अनुसन्धान, शुष्कज्ञानका उपदेश, —इन समस्त कार्योंको करनेके कारण वे वैष्णवोंके द्वारा उपेक्षित हुए। इसके उपरान्त महाप्रभुके भोजन आदिकी निन्दा करनेपर भी महाप्रभुने उन्हें गुरु-सम्बन्ध-बुद्धिके कारण कुछ भी नहीं कहकर मौन रूपसे केवलमात्र (अपने भोजन) प्रसाद-अन्नको सङ्कुचित (कम) कर दिया। रामचन्द्रपुरीके पुरुषोत्तमसे चले जानेपर महाप्रभुने उस सङ्कोचको दूर कर दिया। —(अमृतप्रवाह भाष्य) रामचन्द्रपुरीके भयसे भिक्षा ग्रहण करनेमें सङ्कोच करनेवाले महाप्रभुकी वन्दना :— तं वन्दे कृष्णचैतन्यं रामचन्द्रपुरीभयात्। लौकिकाहारतः स्वं यो भिक्षान्नं समकोचयत्॥ 1 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 1 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—जिन्होंने रामचन्द्रपुरीके भयसे प्रतिदिन ग्रहण करनेवाले लौकिक लीलानुरूप आहारमें-से भी अपने भोजनको कम कर दिया था, उन श्रीकृष्णचैतन्यकी मैं वन्दना करता हूँ॥ 1 ॥ अनुभाष्य— यः (कृष्णचैतन्यदेवः) रामचन्द्रपुरीभयात् (रामचन्द्रपुरीत्याख्य- हरिगुरुवैष्णवनिन्दकवाक्यजन्यलौकिकाशङ्काप्रदर्शनात्) लौकिकाहारतः (लोकदर्शन-परिमित-भोज्यान्नात्) स्वं (निजं) भिक्षान्नं (भोजनपरिमाणं युक्ताहार्यम् अपि) समकोचयत् (खर्वीचकार) तं कृष्णचैतन्यम् [अहं] वन्दे। श्लोक-भावानुवाद—जिन्होंने हरि-गुरु-वैष्णव निन्दक रामचन्द्रपुरीके वाक्यसे लौकिक आशङ्का प्रदर्शन करनेके लिये प्रतिदिन ग्रहण करनेवाले लौकिक लीलानुरूप आहारमें-से भी अपने भोजनको कम कर दिया था, उन श्रीकृष्णचैतन्यकी मैं वन्दना करता हूँ॥ 1 ॥ जय जय श्रीचैतन्य करुणासिन्धु-अवतार। ब्रह्मा-शिवादिक भजे चरण याँहार ॥ 2 ॥ अनुवाद—करुणासिन्धु-अवतार श्रीचैतन्य महाप्रभुकी जय हो, जय हो जिनके चरणकमलोंका श्रीब्रह्मा-शिव आदि भी भजन करते हैं॥ 2 ॥ जय जय श्रीवासादि यत भक्तगण। श्रीकृष्णचैतन्य प्रभु—याँर प्राणधन ॥ 3 ॥ अनुवाद—श्रीकृष्णचैतन्य महाप्रभु जिनके प्राणधन हैं, उन श्रीवास पण्डितादि समस्त भक्तोंकी जय हो, जय हो॥ 3 ॥ अनुभाष्य—यहाँपर पाठान्तरमें, — “जय जय अवधूतचन्द्र नित्यानन्द। जगत् बाधिल येंहो दिया प्रेम फाँद॥ जय जय श्रीअद्वैत ईश्वर-अवतार। कृष्ण अवतारि' कैला जगत् निस्तार ॥” [अर्थात् “अवधूतचन्द्र उन श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो, जय हो, जिन्होंने प्रेमरूपी डोरीके द्वारा समस्त जगत्वासियोंको बाँध दिया। ईश्वरके अवतार उन श्रीअद्वैतचन्द्रकी जय हो, जय हो, जिन्होंने श्रीकृष्णको अवतरित करवाके जगत्का उद्धार कर दिया।”] ॥ 3 ॥ नीलाचलमें भक्तोंके साथ श्रीगौरचन्द्रकी लीला :— एइमत गौरचन्द्र निजभक्त-सङ्गे। नीलाचले क्रीड़ा करे कृष्णप्रेमरङ्गे ॥ 4 ॥
236 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 8/4-7 ] अनुवाद—इस प्रकार श्रीगौरचन्द्र अपने भक्तोंके साथ कृष्णप्रेमकी तरङ्गोंमें नीलाचलमें लीलाएँ कर रहे थे॥4॥ रामचन्द्रपुरीका आगमन :- हेनकाले रामचन्द्रपुरी-गोसाञि आइला। परमानन्द-पुरीरे आर प्रभुरे मिलिला॥5॥ अनुवाद—तब रामचन्द्रपुरी गोसाईं नीलाचलमें आये और वे श्रीपरमानन्द पुरी और महाप्रभुसे मिले॥5॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'रामचन्द्रपुरी',—श्रीमाधवेन्द्रपुरीके शिष्य होनेके कारण महाप्रभु और श्रीपरमानन्दपुरीने इनका सम्मान किया था॥5॥ अमृताणुकणा—श्रीगौरगणोद्देश दीपिका (92)में श्रीरामचन्द्रपुरीके सम्बन्धमें कहा गया है,— “विभीषणो यः प्रागासीद्रामचन्द्रपुरी स्मृतः। जटिला राधिका-श्वश्रूः कार्यतोऽविशदेव तम्। अतो महाप्रभुर्भिक्षासङ्कोचादि ततोऽकरोत् ॥ ” “जो पहले विभीषण थे, वे गौरलीलामें रामचन्द्रपुरीके नामसे विख्यात हैं। श्रीराधाकी सास 'जटिला'ने कार्यवशतः उनमें प्रवेश किया था, इसलिये ही महाप्रभुने उनके भयसे भिक्षामें सङ्कोचादि किया।” श्रीमन्महाप्रभु वाराणसीमें दो मास रहनेके समय श्रीरामचन्द्रपुरीके मठमें कुछ समयके लिये छिपे थे। (चैतन्यभागवत मध्यखण्ड 19/05में)— “रामचन्द्रपुरीर मठेते लुकाइया। रहिलेन दुइमास वाराणसी गिया।” श्रीश्रीमद्भक्तिसिद्धान्त सरस्वती प्रभुपादने यह 'गौड़ीय भाष्य'में जनाया है,—“श्रीगौरसुन्दर वाराणसीमें श्रीचन्द्रशेखरके घरमें रहे थे। श्रीचैतन्यभागवतके लेखक ठाकुर वृन्दावन श्रीमन्महाप्रभुके श्रीरामचन्द्रपुरीके मठमें छिपे रहनेकी बातसे अवगत थे। रामचन्द्रपुरी माधवेन्द्रपुरीके एक कपट शिष्य थे, उनका मायावादके प्रति बहुत आग्रह था। लोगोंमें श्रीमन्महाप्रभुने प्रचार किया कि वे रामचन्द्रपुरीके मठमें रहते हैं, परन्तु वे कृष्णभक्तोंके साथ कहीं और रहे। रामचन्द्रपुरी साम्प्रदायिक संन्यासी थे, इसलिये यति-जीवनमें उस मठमें रहनेपर बाहरके लोगोंको उनपर दोषारोपण करनेका अवसर नहीं था॥5॥ श्रीपरमानन्दपुरी और महाप्रभुके द्वारा रामचन्द्रपुरीको यथोचित पदमर्यादा देना :- परमानन्दपुरी कैल चरण वन्दन। पुरी-गोसाञि कैल ताँरे दृढ़ आलिङ्गन॥6॥ अनुवाद—श्रीपरमानन्दपुरीने रामचन्द्रपुरीके चरणोंकी वन्दना की और रामचन्द्रपुरी गोसाईंने उन्हें दृढ़ आलिङ्गन किया॥6॥ अनुभाष्य—रामचन्द्रपुरी स्वभावसे ईर्ष्यालु और हरि-गुरु-वैष्णव विरोधी होनेपर भी वे बाहरी दृष्टिकोणसे गृहत्यागी अथवा संन्यासीके वेषधारी होनेके कारण ही लोकसमाजमें उस समय 'गोसाईं' (गोस्वामी) नामसे जाने जाते थे। आजकल समाजमें प्रचलित विकृत प्रथाकी भाँति उस समय जाति, कुल अथवा वंशपरम्परामें (गृहस्थोंके लिये) गृहत्यागी व्यक्तियोंकी यह (गोस्वामी) उपाधि व्यवहृत नहीं होती थी, उसका प्रमाण यहाँपर मिलता है॥5-6॥ वैष्णव-संन्यासियोंका साम्प्रदायिक व्यवहार :- महाप्रभु कैला ताँरे दण्डवत् नति। आलिङ्गन करि' तेंहो कैल कृष्णस्मृति॥7॥ अनुवाद—महाप्रभुने रामचन्द्रपुरीको दण्डवत् प्रणाम किया और रामचन्द्रपुरीने श्रीकृष्णका स्मरण करते हुए उन्हें आलिङ्गन किया॥7॥ अनुभाष्य—महाप्रभुको ईश्वरपुरीका अनुगत जानकर आलिङ्गन करके वैष्णव-संन्यासी मात्रके ही योग्य- सम्भाषण 'कृष्ण'को स्मरण किया। संन्यासियोंका अभिवादन करनेपर संन्यासी 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' कहकर कृष्णका स्मरण करते हैं। संन्यासियोंके लिये जीवको आशीर्वाद और नमस्कार करनेकी विधि नहीं है; स्मृति
[ 8/7-16 आठवाँ अध्याय 237
कहती हैं,—'संन्यासी—निराशीर्निर्नमष्क्रियः।'॥ 7॥ श्रीजगदानन्दके द्वारा भिक्षा-दान :— तिनजने इष्टगोष्ठी कैला कतक्षण। जगदानन्द-पण्डित ताँरे कैला निमन्त्रण॥ 8॥ अनुवाद—तीनोंने कुछ समय तक इष्ट-गोष्ठी की और तब श्रीजगदानन्द पण्डितने रामचन्द्रपुरीको भोजनके लिये निमन्त्रण किया॥ 8॥ स्वयं आवश्यकतासे अधिक भोजन करनेके बाद भिक्षा करानेवाले अथवा परिवेशण करनेवालेकी निन्दा :— जगन्नाथेर प्रसाद आनिला भिक्षार लागिया। यथेष्ठ भिक्षा करिला तेंहो निन्दार लागिया॥ 9॥ अनुवाद—श्रीजगदानन्द पण्डित रामचन्द्रपुरीको भोजन करानेके लिये श्रीजगन्नाथदेवका प्रसाद लेकर आये, रामचन्द्रपुरीने निन्दा करनेके उद्देश्यसे बहुत भोजन किया॥ 9॥ स्वयं श्रीजगदानन्दको प्रचुर भोजन करवाकर 'अत्याहारी' जानकर गौरगणोंकी निन्दा :— भिक्षा करि' कहे पुरी,—“शुन जगदानन्द। अवशेष प्रसाद तुमि करह भक्षण॥”10॥ अनुवाद—भोजन करनेके पश्चात् रामचन्द्रपुरीने कहा,—“हे जगदानन्द, सुनो! तुम बचे हुए प्रसादको खा लो॥”10॥ आग्रह करिया ताँरे बसि' खाओयाइल। आपने आग्रह करि' परिवेशन कैल॥ 11॥ अनुवाद—रामचन्द्रपुरीने आग्रह करके श्रीजगदानन्द पण्डितको खानेके लिये बैठाया और स्वयं ही बहुत आग्रह करके प्रसाद परोसा॥ 11॥ आग्रह करिया पुनः पुनः खाओयाइल। आचमन करि निन्दा करिते लागिल॥ 12॥
वास्तविक शुद्धवैराग्यवान् गौरभक्तोंको वैराग्यहीन समझकर उनकी निन्दा :— “शुनि, चैतन्यगण करे बहुत भक्षण। 'सत्य' सेइ वाक्य,—साक्षात् देखिलुँ एखन॥ 13॥ संन्यासीरे एत खाओयाञा करे धर्मनाश। वैरागी हञा एत खाय, वैराग्येर नाहि 'भास'॥”14॥ अनुवाद—रामचन्द्रपुरी आग्रह करके उनको बार बार खिलाते रहे और जैसे ही श्रीजगदानन्द पण्डितने आचमन किया, रामचन्द्रपुरी उनकी निन्दा करने लगे,—“मैंने सुना था कि चैतन्य महाप्रभुके अनुयायी बहुत अधिक खाते हैं। आज मैंने साक्षात् रूपसे देख लिया कि वह बात सत्य ही है। और वे संन्यासियोंको भी इतना अधिक खिलाकर उनके धर्मको नष्ट करवाते हैं। वे स्वयं वैरागी होकर इतना अधिक खाते हैं, उनमें तो वैराग्यका आभासमात्र भी नहीं है।”12-14॥ अमृतप्रवाह भाष्य— 'भास',—आभासमात्र भी॥ 14॥ रामचन्द्रपुरीका स्वभाव :— एइ त' स्वभाव ताँर आग्रह करिया। पिछे निन्दा करे, आगे बहुत खाओयाञा॥ 15॥ अनुवाद—रामचन्द्रपुरीका स्वभाव ही ऐसा था कि वे पहले तो बहुत आग्रह करके खिलाते और बादमें निन्दा करते॥ 15॥ गुरुके द्वारा त्यक्त रामचन्द्रपुरीके पूर्व वृत्तान्तका वर्णन; गुरुदेव श्रीमाधवेन्द्रपुरीके अप्रकट होनेके समय रामचन्द्रका आगमन :— पूर्वे यबे माधवेन्द्रपुरी करेन अन्तर्धान। रामचन्द्रपुरी तबे आइला ताँर स्थान॥ 16॥ अनुवाद—पूर्वकालमें जब श्रीमाधवेन्द्रपुरी अन्तर्धान लीला कर रहे थे, तब रामचन्द्रपुरी उनकी भजनस्थलीपर आये थे॥ 16॥
238 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 8/17-24 ] श्रीमाधवेन्द्रपुरीका अप्राकृत विप्रलम्भरसमें कृष्णकीर्तन :— पुरी-गोसाञि करे कृष्णनाम-सङ्कीर्त्तन। ‘मथुरा ना पाइनु’ बलि’ करेन क्रन्दन॥17॥ अनुवाद—उस समय श्रीमाधवेन्द्रपुरी गोसाईं कृष्णनाम-सङ्कीर्तन कर रहे थे और कभी कभी ‘मुझे मथुराका आश्रय नहीं प्राप्त हुआ’ कहकर क्रन्दन कर रहे थे॥17॥ शुष्कज्ञानी रामचन्द्रका मर्त्यबुद्धिसे गुरु-मर्यादा-लङ्घन :— रामचन्द्रपुरी तबे उपदेशे ताँरे। शिष्य हञा गुरुके कहे, भय नाहि करे॥18॥ रामचन्द्रके द्वारा चिद्विलासका विरोध :— “तुमि—पूर्ण-ब्रह्मानन्द, करह स्मरण। ब्रह्मवित् हञा केने करह रोदन??”19॥ अनुवाद—उस समय रामचन्द्रपुरी शिष्य होकर गुरुको उपदेश देनेमें भी कोई भय नहीं करके उनको उपदेश देते कहने लगे,—“आप पूर्ण ब्रह्मानन्दमें हैं, ब्रह्मका स्मरण कीजिये, आप ब्रह्मको जाननेवाले होनेपर भी रो क्यों रहे हैं?”18-19॥ गुरु माधवेन्द्रपुरीके द्वारा रामचन्द्रको अपराधी मानकर क्रोधसे भरकर उसकी उपेक्षा और भर्त्सना :— शुनि’ माधवेन्द्र-मने क्रोध उपजिल। “दूर दूर, पापी” बलि’ भर्त्सना करिल॥20॥ “कृष्णकृपा ना पाइनु, ना पाइनु ‘मथुरा’। आपन-दुःखे मरौं,—एइ दिते आइल ज्वाला॥21॥ मोरे मुख ना देखाबि तुइ, याउ यथि-तथि। तोरे देखि’ मैले मोर हबे असद्गति॥22॥ कृष्ण ना पाइनु, मरौं आपनार दुःखे। मोरे ‘ब्रह्म’ उपदेशे एइ छार मूर्खे॥”23॥ अनुवाद—यह सुनकर श्रीमाधवेन्द्र पुरीके मनमें बहुत क्रोध उत्पन्न हुआ और “दूर हो जा, दूर हो जा, पापी” कहकर उसकी भर्त्सना की तथा कहा,—“मैं श्रीकृष्णकी कृपाको प्राप्त नहीं कर पाया, मैं मथुराको प्राप्त नहीं कर पाया—एक तो मैं अपने ऐसे ही दुःखसे मर रहा हूँ और ऊपरसे तू मुझे जलानेके लिये आ गया है। मुझे अपना मुख मत दिखला। तेरी जहाँ इच्छा हो, तू वहाँ चला जा। तुझे देखकर मरनेसे मेरी असद्गति होगी। मैं श्रीकृष्णको प्राप्त नहीं कर पानेके कारण मर रहा हूँ, इसलिये मैं दुःखी हूँ और यह दुष्ट मूर्ख मुझे ब्रह्मका उपदेश दे रहा है॥”20-23॥ अनुभाष्य—रामचन्द्रपुरी अपने गुरु श्रीमाधवेन्द्रको श्रीकृष्ण-विरह-कातर देखकर भी उनकी अप्राकृत विप्रलम्भ स्फूर्त्तिको समझनेमें असमर्थ हुए। उन्होंने लौकिक-विचारके अनुसार श्रीमाधवेन्द्रपुरीको साधारण मरणशील व्यक्ति मानकर उन्हें सांसारिक अभावके लिये शोकसे कातर समझा। इसलिये वे उन्हें निर्विशेष-ब्रह्मकी अनुभूति करानेमें लग गये। उनके ऐसा करनेसे श्रीमाधवेन्द्रपुरी अपने शिष्यकी मूर्खता और गुरु-अवज्ञाको समझकर उसके मङ्गलकी आकाङ्क्षासे उदासीन हो गये और उसे त्यागकर निकाल दिया॥20॥ गुरु-अवज्ञारूपी अपराधके कारण विषयभोग अथवा संसार-वासना :— एइ ये श्रीमाधवेन्द्र उपेक्षा करिल। सेइ अपराधे इँहार ‘वासना’ जन्मिल॥24॥ अनुवाद—गुरुमें मर्त्यबुद्धिरूपी अपराधके कारण श्रीमाधवेन्द्रपुरीने रामचन्द्रपुरीकी जो उपेक्षा की, उसी अपराधके फलस्वरूप उनमें संसार-वासना उत्पन्न हुई॥24॥ अमृतप्रवाह भाष्य—‘वासना’,—शुष्क ज्ञान-वासना, उसके कारण भक्तोंकी निन्दा॥24॥ अनुभाष्य—इस विषयमें भक्तिसन्दर्भ (111 संख्या)में ‘वासनाभाष्य’ धृत भगवान्के परिशिष्ट वचन— “जीवन्मुक्ता अपि पुनर्यान्ति संसारवासनाम्। यद्यचिन्त्य-महाशक्तौ भगवत्यपराधिनः॥” अथवा भाः 10/2/32 श्लोककी श्रीजीवगोस्वामिकृत
[ 8/24-30 आठवाँ अध्याय 239 लघुतोषणी टीकामें इस वासनाभाष्य-धृत भगवत्-परिशिष्टका ही पाठान्तरमें,— “जीवन्मुक्ता अपि पुनर्बन्धनं यान्ति कर्मभिः। यद्यचिन्त्य-महाशक्तौ भगवत्यपराधिनः॥” [अर्थात् “अचिन्त्य महाशक्ति सम्पन्न श्रीभगवान्के निकट अपराध होनेपर जीवन्मुक्त व्यक्ति भी पुनः संसारवासनाको प्राप्त होते हैं (पाठान्तरमें—कर्मके द्वारा पुनः बन्धनको प्राप्त होते हैं)।”] एवं रथयात्रा प्रसङ्गमें श्रीविष्णुभक्तिचन्द्रोदयमें उद्धृत पुराणान्तर-वचन आदि शास्त्र-वचन देखें— “जीवन्मुक्ताः प्रपद्यन्ते क्वचित् संसारवासनाम्। योगिनो न विलिप्यन्ते कर्मभिर्भगवत्पराः॥” [अर्थात् “जीवन्मुक्त भी कभी-कभी संसार-वासनाको प्राप्त होते हैं, किन्तु भगवत्-परायण एकान्तिक योगी कभी भी कर्मवासनामें लिप्त नहीं होते।”] ॥ २४ ॥ श्रीकृष्ण-कृष्णभक्त अथवा स्वरूप-तद्रूपवैभवादि चिद्विलास-दर्शनविहीन विष्णुनिन्दा आरम्भ :- शुष्क-ब्रह्मेते नाहि कृष्णेर 'सम्बन्ध'। सर्व-लोक निन्दा करे, निन्दाते निर्बन्ध ॥ २५ ॥ अनुवाद—शुष्क ब्रह्मज्ञानीका श्रीकृष्णसे कोई सम्बन्ध नहीं होता। इसलिये रामचन्द्रपुरीकी निष्ठाके साथ सभी लोगोंकी निन्दामें आसक्ति थी ॥ २५ ॥ अनुभाष्य—‘निर्बन्ध’,—निष्ठाके साथ परनिन्दामें आसक्ति। निर्विशेष मायावादी लोग सम्बन्धज्ञानमें कुशल नहीं होनेके कारण कृष्णसे सम्बन्धको ग्रहण नहीं कर पाते। वे जड़ीय-वितर्कके बलपर ब्रह्मके विषयमें जड़ीय तर्क प्रयोग करते हैं। वे कृष्णभक्तिको मोक्ष-साधकके फलभोग-पिपासा-मूलक कर्मकाण्डके अन्तर्गत अन्य एक कार्य समझते हैं। वे भगवद्भक्तको और उनके अप्राकृत भक्तिके अनुशीलनको चतुर्वर्ग (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) प्रदान करनेवाला कर्मसाधनमात्र जानकर उनकी निन्दा करते हैं। अधोक्षज गुरु अथवा भक्तोंके चरणोंमें अपराध होनेपर ही जीव ऐसे भयानक अज्ञानमें पतित होते हैं ॥ २५ ॥ श्रील ईश्वरपुरीकी एकान्तिकी गुरुभक्ति :- ईश्वरपुरी करे श्रीपाद-सेवन। स्वहस्ते करेन मलमूत्रादि मार्जन ॥ २६ ॥ अनुवाद—श्रीईश्वरपुरी श्रीमाधवेन्द्रपुरी-पादकी सेवा करते थे, वे अपने हाथोंसे उनके मल-मूत्र आदिको साफ कर देते थे ॥ २६ ॥ अनुभाष्य—‘श्रीपाद-सेवन’,—श्रीमाधवेन्द्रपुरी-पादकी सेवा ॥ २६ ॥ आदर्श गुरु-सेवाका उदाहरण :- निरन्तर कृष्णनाम करये स्मरण। कृष्णनाम, कृष्णलीला शुनाय अनुक्षण ॥ २७ ॥ अनुवाद—श्रीईश्वरपुरी श्रीमाधवेन्द्रपुरीको निरन्तर कृष्णनामका स्मरण कराते और उन्हें प्रतिक्षण कृष्णनाम तथा कृष्णलीला श्रवण कराते थे ॥ २७ ॥ श्रीईश्वरपुरीको गुरुकृपाकी प्राप्ति :- तुष्ट हञा पुरी ताँरे कैला आलिङ्गन। वर दिला,—“कृष्णे तोमार हउक प्रेमधन ॥”२८ ॥ अनुवाद—श्रीमाधवेन्द्रपुरीने सन्तुष्ट होकर श्रीईश्वरपुरीको आलिङ्गन किया और उन्हें वरदान देते हुए कहा,—“तुम्हें श्रीकृष्णप्रेमरूपी धनकी प्राप्ति हो ॥”२८ ॥ गुरुसे एकको कृपारूपी लाभके फल, दूसरेको वञ्चना प्राप्तिके फलमें तारतम्य :- सेइ हैते ईश्वरपुरी—'प्रेमेर सागर'। रामचन्द्रपुरी हैल सर्वनिन्दाकर ॥ २९ ॥ हरि-गुरु-वैष्णवकी कृपा और दण्ड प्राप्तिके दो दृष्टान्तोंके द्वारा लोगोंको शिक्षा :- महदनुग्रह-निग्रहेर साक्षी दुइजने। एइ दुइद्वारे शिखाइला जगजने ॥ ३० ॥ अनुवाद—तभीसे श्रीईश्वरपुरी 'प्रेमके सागर' बन
240 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 8/29-37 ] गये और रामचन्द्रपुरी सबकी निन्दा करनेवाले बन गये। इस प्रकार ये दोनों क्रमशः महान् व्यक्तिके अनुग्रह और दण्डके पात्र होनेके साक्षी हैं। श्रीमाधवेन्द्रपुरीने इन दोनोंके माध्यमसे जगत्वासियोंको शिक्षा प्रदान की॥29-30॥ अनुभाष्य—महात्मा श्रील माधवेन्द्रपुरीसे श्रीईश्वरपुरीने प्रचुर कृपा प्राप्त की थी और रामचन्द्रपुरीको केवल मात्र निग्रह (दण्ड) प्राप्त हुआ॥30॥ अप्राकृत विप्रलम्भ-अवस्थामें श्रीमाधवेन्द्र गोस्वामीका अप्राकट्य :- जगद्गुरु माधवेन्द्र करि' प्रेमदान। एइ श्लोक पड़ि' तेंहो कैल अन्तर्धान॥३१॥ अनुवाद—जगद्गुरु श्रीमाधवेन्द्रपुरीने जगत्में कृष्णप्रेमका दान किया। निम्नलिखित श्लोकका पाठ करते हुए उन्होंने अन्तर्धान लीला प्रकाशित की॥31॥ पद्यावली 330 अङ्कमें उद्धृत श्रीमाधवेन्द्रपुरी-वचन— अयि दीनदयार्द्रनाथ हे मथुरानाथ कदावलोक्यसे। हृदयं त्वदलोककातरं दयित भ्राम्यति किं करोम्यहम्॥३२॥ अनुवाद—ओहे दीनदयार्द्रनाथ! ओहे मथुरानाथ! कब तुम्हारे दर्शन करूँगी? तुम्हारे दर्शनके अभावमें मेरा कातर हृदय अस्थिर हो गया है। हे दयित (प्रियतम)! अब मैं क्या करूँ?32॥ अनुभाष्य—मध्यलीला 4/197 संख्या देखें॥32॥ श्लोकका मर्मार्थ अथवा तात्पर्य-व्याख्या :- एइ त' श्लोके कृष्णप्रेम करे उपदेश। कृष्णेर विरह, भक्तेर भावविशेष॥३३॥ अनुवाद—उपरोक्त श्लोकमें श्रीमाधवेन्द्रपुरीने कृष्णप्रेम कैसे प्राप्त किया जाय इसका उपदेश दिया है। श्रीकृष्णके विरहमें भक्तोंके चित्तमें विप्रलम्भ-भावकी स्फूर्ति ही कृष्णप्रेम प्राप्तिका उपाय है॥३३॥ अनुभाष्य—'भावविशेष'—विप्रलम्भ-भावस्फूर्ति; प्राकृत-सहजिया-सम्प्रदायमें सम्भोगके नामपर साधकोंमें अनेक प्रकारके उपद्रव आकर विप्रलम्भके स्वरूपकी अनुभूतिमें बाधा उत्पन्न करते हैं॥३३॥ श्रीमाधवेन्द्र-कृष्णप्रेमकल्पवृक्षके अङ्कुर, श्रीचैतन्य स्वयं अङ्कुरसे प्रस्फुटित परिवर्धित मूल-वृक्ष :- पृथिवीते रोपण करि' गेला प्रेमाङ्कुर। सेइ प्रेमाङ्कुरेर वृक्ष—चैतन्यठाकुर॥३४॥ अनुवाद—श्रीमाधवेन्द्रपुरी पृथ्वीपर प्रेमका अङ्कुर रोपित कर गये, उसी प्रेमके अङ्कुरसे श्रीचैतन्य महाप्रभु रूपी वृक्ष प्रकाशित हुआ॥34॥ श्रीमाधवेन्द्रके अन्तर्धानके श्रवणसे जीवको श्रीकृष्णविरहसे उत्पन्न सेवाकी शिक्षा :- प्रस्तावे कहिलुँ पुरी-गोसाञिर निर्याण। येइ इहा शुने, सेइ बड़ भाग्यवान्॥३५॥ अनुवाद—मैंने प्रसङ्गवशतः श्रीमाधवेन्द्रपुरी गोस्वामीकी अप्रकट लीलाका वर्णन किया है। जो भी इसका श्रवण करता है, वह बड़ा भाग्यवान् है॥35॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'निर्याण'—अप्रकट॥३५॥ रामचन्द्रपुरीका शुष्क-वैराग्य :- रामचन्द्रपुरी ऐछे रहिला नीलाचले। विरक्त स्वभाव, कभु रहे कोन स्थले॥३६॥ अनुवाद—रामचन्द्रपुरी इस प्रकार श्रीनीलाचलमें रहने लगे। वे विरक्त स्वभावके थे, इसलिये वे कभी किसी एक स्थानपर रहते और कभी किसी अन्य स्थानपर चले जाते॥36॥ दूसरोंके दोषोंको ढूँढ़नेवाले रामचन्द्रपुरी :- अनिमन्त्रण भिक्षा करे, नाहिक निर्णय। अन्येर भिक्षार स्थितिर लयेन निश्चय॥३७॥
[ 8/37-44 आठवाँ अध्याय 241 अनुवाद—रामचन्द्रपुरीका कुछ भी निर्धारित नहीं अनुवाद—रामचन्द्रपुरी महाप्रभुके रहन-सहन, उनकी होता था कि वे कहाँ भोजन करेंगे, वे बिना निमन्त्रणके भजनकी रीति, उनके भोजन, शयन और आवागमन ही भोजन करनेके लिये पहुँच जाते थे। किन्तु आदि समस्त विषयका अनुसन्धान करते रहते॥40॥ अन्यान्य भक्त लोग कहाँ और कितना भोजन करते हैं, वे उस विषयमें पूरी जानकारी रखते थे॥37॥ अधोक्षज स्वयं भगवान् पूर्ण और निर्दोष :— प्रभुर यतेक गुण स्पर्शितॆ नारिल। अमृतप्रवाह भाष्य—'अन्येर भिक्षार स्थिति',—अन्य छिद्र चाहि' बुले, काँहा छिद्र ना पाइल॥41॥ लोग जो भिक्षा (भोजन) करते, उसके नियमको समझ लेते॥37॥ संन्यासीके लिये विधि और निषेध :— “संन्यासी हञा करे मिष्टान्न-भक्षण। अनुभाष्य—'अन्यान्य संन्यासी कहाँ किस परिमाणमें एइ भोगे हय कैछे इन्द्रिय-वारण??” 42॥ भोजन करते हैं, कहाँ वास करते हैं, आदि अन्योंकी सर्वत्र महाप्रभुकी निन्दा, दूसरी ओर चर्चा अथवा ब्योरा लेकर रामचन्द्रपुरी दिन-यापन प्रतिदिन महाप्रभुका दर्शन :— करते।' 'निश्चय',—हिसाब या ब्योरा॥37॥ एइ निन्दा करि' कहे सर्वलोक-स्थाने। प्रभुरे देखितेह अवश्य आइसे प्रतिदिने॥43॥ महाप्रभुकी दैनिक भिक्षाका विवरण—महाप्रभुके साथ श्रीईश्वरपुरीके शिष्य श्रीगोविन्द और अनुवाद—रामचन्द्रपुरी महाप्रभुके दोषोंको ही ढूँढ़ते श्रीकाशीश्वरकी एक साथ भिक्षा :— रहते थे, इसलिये वे उनके गुणोंको लेशमात्र भी स्पर्श प्रभुर निमन्त्रणे लागे कौड़ि चारि पण। नहीं कर पाये। वे महाप्रभुके दोषोंको ढूँढ़ना चाहते थे, कभु काशीश्वर, गोविन्द खाय तिनजन॥38॥ परन्तु बहुत प्रयास करनेपर भी उनमें कोई भी दोष अनुवाद—उन दिनों महाप्रभुके निमन्त्रणमें चार पण नहीं ढूँढ़ पाये। तो अन्तमें वे कहने लगे,—“कृष्णचैतन्य कौड़ी (चार आने) लगते थे, कभी-कभी तो उसीमें ही संन्यासी होकर भी मिष्ठान्न खाता है, इस प्रकारके महाप्रभु, श्रीकाशीश्वर पण्डित तथा श्रीगोविन्द—ये तीनों भोगोंको ग्रहण करनेसे किस प्रकारसे इन्द्रियोंके विकारोंको प्रसाद पाते थे॥38॥ रोका जा सकता है?” इस प्रकार वे सभीके सामने महाप्रभुकी निन्दा करते, किन्तु वे प्रतिदिन महाप्रभुके प्रत्यह प्रभुर भिक्षा इति-उति हय। दर्शन करने भी अवश्य ही आते॥41-43॥ केह यदि मूल्य आने, चारिपण-निर्णय॥39॥ महाप्रभुके द्वारा मर्यादा प्रदान, रामचन्द्रके अनुवाद—प्रतिदिन महाप्रभुका भोजन पृथक् स्थानपर द्वारा निन्दारूपी विष उगलना :— होता था और यदि कोई महाप्रभुके भोजनका मूल्य प्रभु गुरुबुद्धये करेन सम्भ्रम, सम्मान। चुकाना चाहता तो वह मूल्य चार आना ही निर्धारित तेंहो छिद्र चाहि' बुले,—एइ तार काम॥44॥ था॥39॥ स्वयं महाप्रभुको भी मर्त्य जानकर अनुवाद—महाप्रभु रामचन्द्रपुरीको गुरुबुद्धिसे (गुरुका उनके दोषोंको ढूँढ़ना :— गुरुभ्राता मानकर) उनका आदर और सम्मान करते। प्रभुर स्थिति, रीति, भिक्षा, शयन, प्रयाण। परन्तु महाप्रभुके दोषोंको ढूँढ़ना ही रामचन्द्रपुरीका काम रामचन्द्रपुरी करे सर्वानुसन्धान॥40॥ था॥44॥
242 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 8/45-52 ] अपनी निन्दाको सुननेपर भी महाप्रभुके द्वारा पदोचित सम्मान प्रदान करते हुए पुरीकी वञ्चना :- यत निन्दा करे, ताहा प्रभु सब जाने। तथापि आदर करे बड़इ सम्भ्रमे ॥ 45 ॥ अनुवाद-यद्यपि महाप्रभु सब जानते थे कि रामचन्द्रपुरी सबके सामने उनकी निन्दा करते हैं, तथापि महाप्रभु उनका गौरवपूर्वक आदर करते थे॥ 45 ॥ एक बार प्रातःकालमें महाप्रभुके घरमें चींटियोंकी कतारको देखकर स्वयं-भगवान् महाप्रभुके वैराग्यकी निन्दा करके वहाँसे प्रस्थान :- एकदिन प्रातःकाले आइला प्रभुर घर। पिपीलिका देखि' किछु कहेन उत्तर ॥ 46 ॥ अनुवाद-एकदिन प्रातःकालमें रामचन्द्रपुरी महाप्रभुके वासस्थानपर आये। वहाँ बहुतसी चींटियोंको देखकर वे महाप्रभुकी निन्दा करते कुछ कहने लगे ॥ 46 ॥ रामचन्द्रपुरीके वचन- “रात्रावत्र ऐक्षवमासीत्, तेन पिपीलिकाः सञ्चरन्ति। अहो! विरक्तानां संन्यासिनामियमिन्द्रियलालसेति ब्रुवन्नुत्थाय गतः॥”47 ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 47 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-रात्रिके समय इस स्थानपर गन्नेसे बना गुड़ था, इसी कारण यहाँपर बहुत-सी चींटियाँ घूम रही हैं। अहो, विरक्त संन्यासियोंकी ऐसी इन्द्रिय-लालसा!”-ऐसा कहकर वे उठ खड़े हुए ॥ 47 ॥ अनुभाष्य-प्राकृत-तुच्छत्व आदि गुणोंसे अतीत पूर्ण निर्दोष-विग्रह स्वयं भगवान् महाप्रभुके किसी-न-किसी दोषको पानेकी आशासे रामचन्द्र अनेक प्रयत्न करनेपर भी जब सफल नहीं हो पाये और महाप्रभुके घरमें किसी भी प्रकारकी मिठाईको नहीं देखनेपर भी बहुतसी चींटियोंको घूमते देखकर उन्होंने अनुमान लगाया कि रात्रिके समय यहाँपर गुड़ था; किसी दोषका उल्लेख करके अपने माहात्म्यको वर्धित करना [रामचन्द्रपुरीका] उद्देश्य था ॥ 47 ॥ महाप्रभुके द्वारा अपने कानोंसे पुरीके द्वारा की गयी मिथ्या-निन्दाका श्रवण :- प्रभु पूर्व पूर्व निन्दा करियाछेन श्रवण। एबे साक्षात् शुनिलेन 'कल्पित' निन्दन ॥ 48 ॥ अनुवाद-रामचन्द्रपुरी पहले जो उनकी निन्दा करते थे, महाप्रभुने उसे दूसरोंके मुखसे सुना था, किन्तु अब उन्होंने रामचन्द्रपुरीके द्वारा कल्पित निन्दाको साक्षात् अपने कानोंसे श्रवण किया ॥ 48 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-'कल्पित निन्दन'-मिथ्या-आरोपित निन्दा ॥ 48 ॥ विवर्त्तबुद्धिके कारण ही भगवान्के प्रति दोषारोपण :- सहजेइ पिपीलिका सर्वत्र बेड़ाय। ताहाते तर्क उठाञा दोष लागाय ॥ 49 ॥ अनुवाद-चींटियाँ तो प्रायः सभी स्थानोंपर घूमती रहती हैं, किन्तु रामचन्द्रपुरी उन्हींको देखकर तर्क करते हुए महाप्रभुपर दोष लगाने लगे कि उनके घरमें गुड़ आदि मिष्ठान्न है ॥ 49 ॥ अपनी निन्दाको सुनकर जगद्गुरु आचार्यरूपी महाप्रभुका भय और लज्जा :- शुनि' ताहा प्रभुर सङ्कोच-भय मने। गोविन्दे बोलाञा किछु कहेन वचने ॥ 50 ॥ अपनी दैनिक भिक्षाको कम करना और श्रीगोविन्दसे उसके परिमाणको निर्धारित करना :- “आजि हैते भिक्षा आमार एइ त' नियम। पिण्डाभोगेरे एक चौठि, पाँचगण्डार व्यञ्जन ॥ 51 ॥ परिमाणसे अधिक लानेपर स्थानको छोड़कर जानेरूपी भय दिखलाना :- इहा बइ अधिक आर किछु ना लइबा। अधिक आनिले आमा एथा ना देखिबा ॥” 52 ॥ अनुवाद-रामचन्द्रपुरीके वचन सुनकर महाप्रभुके
[ 8/50-60 आठवाँ अध्याय 243 मनमें सङ्कोच और भय हुआ। इसलिये उन्होंने श्रीगोविन्दको बुलाकर उससे कहा,—“आजसे मेरी भिक्षा (भोजन)का नियम होगा कि मैं श्रीजगन्नाथदेवके प्रसादकी प्रमाण-हाण्डीका एक चौथाई भाग और पाँच गण्डे (एक पैसे)की साग-सब्जीको ही ग्रहण करूँगा। इससे अधिक और कुछ भी मत लाना। इससे अधिक लानेपर तुम मुझे यहाँपर नहीं देखोगे॥” 50-52॥ अनुभाष्य—श्रीजगन्नाथदेवका प्रसाद मिट्टीकी हाण्डीमें मिलता है। 'प्रमाण'-हाण्डीके चौथे भागको 'एक चौठि' (एक चौथाई) कहते हैं॥ 51॥ सभी भक्तोंको महाप्रभुके कठोर उपदेशके विषयमें बतलाना, सभी भक्तोंको भीषण दुःख :- सकल वैष्णवे गोविन्द कहे एइ बात। शुनि' सबार माथे यैछे हैल वज्राघात॥ 53॥ अनुवाद—श्रीगोविन्दने सभी वैष्णवोंको महाप्रभुकी इस आज्ञाके विषयमें बतलाया। यह बात सुनकर सभीको ऐसा प्रतीत हुआ मानो उनके सिरपर वज्रका आघात हुआ हो॥ 53॥ दुरात्मा रामचन्द्रपुरीको प्राणोंसे भी अधिक प्रिय महाप्रभुका विरोधी जानकर भक्तोंके द्वारा उसकी निन्दा :- रामचन्द्रपुरीके सबाय देय तिरस्कार। “एइ पापिष्ठ आसि' प्राण लइल सबार॥” 54॥ अनुवाद—सभी भक्त रामचन्द्रपुरीका तिरस्कार करते हुए कहने लगे,—“इस पापीने आकर हम सबके प्राण ले लिये हैं॥” 54॥ एक ब्राह्मणके द्वारा महाप्रभुको निमन्त्रण :- सेइदिन एकविप्र कैल निमन्त्रण। एक-चौठि भात, पाँच-गण्डार व्यञ्जन॥ 55॥ महाप्रभुके लिये श्रीगोविन्दके द्वारा यथा-निर्दिष्ट-परिमाणमें प्रसाद स्वीकार करना, महाप्रभुके द्वारा बहुत कम आहार ग्रहण करनेसे ब्राह्मणको दुःख :- एइमात्र गोविन्द कैल अङ्गीकार। माथाय घा मारे विप्र, करे हाहाकार॥ 56॥ अनुवाद—उस दिन एक ब्राह्मणने महाप्रभुको निमन्त्रण दिया। जब श्रीगोविन्दने महाप्रभुकी आज्ञाके अनुसार उन ब्राह्मणसे एक चौथाई हाण्डी चावल और पाँच गण्डेकी ही शाक-सब्जियोंको ग्रहण किया, तब वह ब्राह्मण हाहाकार करते हुए अपने हाथोंसे मस्तकपर आघात करने लगा॥ 55-56॥ महाप्रभुके द्वारा आधा भोजन ग्रहण करना, श्रीगोविन्दको उनके आधे अवशिष्टकी प्राप्ति, भक्तोंके द्वारा अन्न और जलका त्याग :- सेइ भात-व्यञ्जन प्रभु अर्द्धेक खाइल। ये किछु रहिल, ताहा गोविन्द पाइल॥ 57॥ अनुवाद—महाप्रभुने उस चावल और शाक- सब्जियोंमें-से आधा ग्रहण किया एवं जो महाप्रसाद बच गया, उसे श्रीगोविन्दने पा लिया॥ 57॥ अर्द्धाशन करेन प्रभु, गोविन्द अर्द्धाशन। सब भक्तगण तबे छाड़िल भोजन॥ 58॥ अनुवाद—महाप्रभु उस अल्प भोजनका भी आधा खाते हैं और श्रीगोविन्द भी शेष आधा खाते हैं, तब सभी भक्तोंने भोजन करना ही छोड़ दिया॥ 58॥ श्रीगोविन्द और श्रीकाशीश्वरको अन्यत्र भिक्षा-ग्रहण करनेका आदेश :- गोविन्द-काशीश्वरे प्रभु कैला आज्ञापन। “दुँहे अन्यत्र मागि' कर उदर भरण॥” 59॥ अनुवाद—महाप्रभुने श्रीगोविन्द और श्रीकाशीश्वर पण्डितको आज्ञा दी,—“आप दोनों कहीं और भिक्षा माँगकर अपनी उदरपूर्ति कर लिया करो॥” 59॥ महाप्रभुके द्वारा भोजनको कम कर देनेके फलस्वरूप भक्तोंके दुःखको सुनकर रामचन्द्रका महाप्रभुके निकट आगमन :- एइरूप महादुःखे दिन कत गेल। शुनि' रामचन्द्रपुरी प्रभुपाश आइल॥ 60॥
244 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 8/60-68 ] अनुवाद—इस प्रकार महादुःखमें कुछ दिन बीत गये। इस बातको सुनकर रामचन्द्रपुरी महाप्रभुके पास आये॥60॥ युक्ताहारविहारस्य युक्तचेष्टस्य कर्मसु। युक्तस्वप्नावबोधस्य योगो भवति दुःखहा॥"66॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 65-66॥ मानद आचार्यरूपी महाप्रभुके द्वारा सदा रामचन्द्रको सम्मान देना :— प्रणाम करि' प्रभु कैला चरण-वन्दन। प्रभुरे कहये किछु हासिया वचन॥61॥ महाप्रभुको संन्यासी-धर्मकी शिक्षा देना :— “संन्यासीर धर्म नहे 'इन्द्रिय-तर्पण'। यैछे तैछे करे मात्र उदर भरण॥62॥ शुष्क वैराग्यको संन्यास अर्थात् भक्तिके विरुद्ध बतलाकर केवल मुखसे ही प्रचार :— तोमारे क्षीण देखि, शुनि,—कर अर्द्धाशन। एइ 'शुष्क-वैराग्य' नहे संन्यासीर 'धर्म'॥63॥ सभी अवस्थाओंमें युक्तवैराग्यसे ही सिद्धिकी प्राप्ति :— यथायोग्य उदर भरे, ना करे 'विषय'-भोग। संन्यासीर तबै सिद्ध हय ज्ञानयोग॥64॥ अनुवाद—महाप्रभुने रामचन्द्रपुरीको प्रणाम करके उनके चरणोंकी वन्दना की। रामचन्द्रपुरीने मुस्कुराते हुए महाप्रभुसे कहा,—“संन्यासीका धर्म इन्द्रिय-तर्पण करना नहीं है, वह तो जिस किसी प्रकारसे केवल मात्र अपने उदरका भरण करता है। मैं तुम्हें बहुत दुबला-पतला देख रहा हूँ और मैंने सुना है कि तुम आजकल आधा भोजन ग्रहण करते हो। ऐसा शुष्क-वैराग्य संन्यासीका धर्म नहीं है। संन्यासीको आवश्यकता अनुसार केवल उदर पूर्ति करनी चाहिये और विषयोंका भोग नहीं करना चाहिये। इसके द्वारा तब संन्यासीका ज्ञानयोग सिद्ध होता है॥61-64॥ सर्वत्र युक्तवैराग्यसे युक्त भक्तियोगसे ही अनर्थ-नाश :— भगवद्-गीता (6/16-17) में— नात्यश्नतोऽपि योगोऽस्ति न चैकान्तमनश्नतः। न चातिस्वप्नशीलस्य जाग्रतो नैव चार्जुन॥65॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे अर्जुन, अधिक भोजन करनेसे 'योग' नहीं होता; सम्पूर्ण भोजन त्यागसे भी 'योग' नहीं होता एवं अधिक निद्रा अथवा निद्रा त्याग करनेपर भी 'योग' नहीं होता। आहार, विहार, समस्त कर्मोंमें चेष्टा, निद्रा, जागरण आदिके उपयुक्तरूपमें नियमित होनेपर दुःखनाशक 'योग' होता है॥"65-66॥ अनुभाष्य— हे अर्जुन, अत्यश्नतः (अत्यधिकभोजनशीलस्य) तु योगः न अस्ति, न च एकान्तम् अनश्नतः (स्वल्पाहारनिरतस्य निराहारिणः), न च अतिस्वप्नशीलस्य (अधिकनिद्राशीलस्य) न च जाग्रतः (अनिद्रस्य) एव योगः (अस्ति)। युक्ताहारविहारस्य (परिमितभोजनशयनादिपरस्य) कर्मसु (साधनानुष्ठानादिषु) युक्तचेष्टस्य (परिमितारम्भपरस्य) युक्तस्वप्नावबोधस्य (परिमितनिद्रा-जागरणनिष्ठस्य) दुःखहा (सर्वदुःख-निवृत्तिहेतुः) योगः भवति। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥65-66॥ अमानी-धर्मके आदर्श महाप्रभुकी दैन्य-उक्ति :— प्रभु कहे,—“अज्ञ बालक मुइ, 'शिष्य' तोमार। मोरे शिक्षा देह',—एइ भाग्य आमार॥"67॥ अनुवाद—महाप्रभुने कहा,—“मैं अज्ञानी बालक हूँ, आपका शिष्य हूँ। यह मेरा सौभाग्य ही है कि आप मुझे शिक्षा प्रदान कर रहे हैं॥"67॥ महाप्रभुके भक्तोंके द्वारा आधे भोजनको ग्रहण करनेके विषयमें सुनना :— एत शुनि' रामचन्द्रपुरी उठि' गेला। भक्तगण अर्द्धाशन करे,—गोसाञि शुनिला॥68॥ अनुवाद—इतना सुनकर रामचन्द्रपुरी उठकर चले गये। उन्होंने कई लोगोंसे सुना कि महाप्रभुके भक्त भी
[ 8/68-77 आठवाँ अध्याय 245 अपने भोजनका आधा अंश ही ग्रहण कर रहे हैं॥ 68 ॥ एकदिन श्रीपरमानन्दपुरीको प्रमुख बनाकर भक्तोंके द्वारा महाप्रभुको यथेष्ट भोजनको ग्रहण करनेका अनुरोध और उनसे रामचन्द्रपुरीके स्वभाव और व्यवहारकी निन्दा :- आर दिन भक्तगणसह परमानन्दपुरी। प्रभु-पाशे निवेदिला दैन्य-विनय करि' ॥ 69 ॥ “रामचन्द्रपुरी हय निन्दुक-स्वभाव। तार बोले अन्न छाड़ि' किबा हवे लाभ ?? 70 ॥ पुरीर स्वभाव, – यथेष्ठ आहार करावा। ये ना खाय, तारे खाओयाय यतन करिया ॥ 71 ॥ खाओयाञा पुनः तारे करये निन्दन। 'एत अन्न खाओ' – तोमार कत आछे धन ?? 72 ॥ संन्यासीके एत खाओयाञा कर धर्म नाश ! अतएव जानिनु, – तोमार किछु नाहि 'भास' ॥ 73 ॥ के कैछे व्यवहारे, केबा कैछे खाय। एइ अनुसन्धान तेंहो करय समाय ॥ 74 ॥ ईर्ष्याके कारण दूसरोंके छल या दोषोंको ढूँढ़ना—शास्त्रविरुद्ध और निषिद्ध :- शास्त्रे येइ दुइ धर्म करियाछे वर्जन। सेइ कर्म निरन्तर इँहार करण ॥ 75 ॥ अनुवाद—अगले दिन श्रीपरमानन्दपुरी भक्तोंके साथ महाप्रभुके पास आये और दैन्य-विनय करके उनसे निवेदन करने लगे, – “रामचन्द्रपुरी निन्दुक-स्वभाववाले व्यक्ति हैं। उनके कहनेपर भोजनको छोड़नेसे क्या लाभ होगा? उनका स्वभाव है कि वे भक्तोंको जितना वे खा सकते हैं, उतना भोजन कराते हैं और जो नहीं भी खाना चाहता, उसे बहुत बलपूर्वक खिलाते हैं। आवश्यकतासे अधिक खिलानेके बाद पुनः उनकी निन्दा करते हुए उनसे कहते हैं- 'तुम इतना भोजन करते हो, तुम्हारे पास कितना धन है? इसी प्रकार तुम संन्यासियोंको भी इतना खिलाकर उनके धर्मको नष्ट करते हो! इसलिये मैं जान गया हूँ कि तुम्हें धर्म-अधर्मका आभास तक भी नहीं है।' कौन किस प्रकारका व्यवहार करता है और कौन क्या खाता है, रामचन्द्रपुरी सदैव इसीका अनुसन्धान करनेमें ही लगे रहते हैं। रामचन्द्रपुरी शास्त्रोंमें निषिद्ध दो प्रकारके कर्मोंको ही सदा करते हैं ॥ 69-75 ॥ श्रीमद्भागवत (11/28/1) में- परस्वभावकर्माणि न प्रशंसेन्न गर्हयेत्। विश्वमेकात्मकं पश्यन् प्रकृत्या पुरुषेण च ॥ 76 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 76 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य - प्रकृति और पुरुषके मिलनमें विश्वको एक-स्वरूप देखकर अन्योंके स्वभाव और कर्मकी कभी भी प्रशंसा अथवा निन्दा मत करना ॥ 76 ॥ अनुभाष्य- श्रीउद्धवसे श्रीभगवान् शुद्धज्ञानीके आचरणकी विधिका वर्णन कर रहे हैं,- प्रकृत्या पुरुषेण च सह एकात्मकं विश्वं पश्यन् परस्वभावकर्माणि (परेषां हिंसार्थं स्वभावान् कर्माणि गुणकृत- नैसर्गिकवृत्याद्यनुष्ठानानि) न प्रशंसेत्, न गर्हयेत् (न निन्देत्)। श्लोक-भावानुवाद - प्रकृति और पुरुषके मिलनमें विश्वको एक-स्वरूप (एक अन्तर्यामी पुरुषके द्वारा नियन्त्रित) देखकर अन्योंसे ईर्ष्याके कारण उनके स्वभाव और कर्मोंकी अर्थात् गुणजात स्वभावके अनुरूप क्रियाओंकी कभी भी प्रशंसा अथवा निन्दा मत करना ॥ 76 ॥ पहले बतलायी गयी प्रशंसाकी विधिकी अपेक्षा बादमें बतलायी गयी निन्दा-निषेधरूपी विधि ही शास्त्रका उद्देश्य :- तार मध्ये पूर्वविधि 'प्रशंसा' छाड़िया। परविधि 'निन्दा' करे 'बलिष्ठ' जानिया ॥ 77 ॥ अनुवाद-उन दोनों विधियोंमें-से वे 'प्रशंसा'का त्यागकर प्रथम विधिका पालन करते हैं। वे बादमें
246 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 8/77-83 ] बतलायी गयी दूसरी विधि 'निन्दा'को बलवान् जानते हैं, परन्तु उसकी उपेक्षा करके अन्योंकी निन्दा करते हैं॥ 77 ॥ अनुभाष्य—'परस्वभाव'-श्लोकमें पहले बतलायी गयी विधि “प्रशंसा मत करना” और बादमें बतलायी गयी विधि “निन्दा मत करना” है। पहले बतलायी गयी विधिकी अपेक्षा बादमें बतलायी गयी विधिके बलवान् होनेपर यही समझा जाता है कि लोगोंकी प्रशंसा करना उतना दोषपूर्ण नहीं है; परन्तु निन्दा निश्चित रूपसे नहीं करनी चाहिये। किन्तु यहाँ रामचन्द्रने पहले बतलायी गयी विधि “अन्योंकी प्रशंसा मत करना”का पालन किया है; बादमें बतलायी गयी विधि “अन्योंकी निन्दा नहीं करना”का पालन नहीं किया। इसलिये रामचन्द्रने बादमें बतलायी गयी विधिके अनुसार कार्य नहीं किया। इस श्लोकके अर्थकी श्लेष-उक्तिपरक कहकर व्याख्या की जा सकती है॥ 77 ॥ बादमें बतलायी गयी विधिका ही अधिक गुरुत्व :— न्यायवचन— पूर्वपरयोर्मध्ये परविधिर्बलवान्॥ 78 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 78 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—पूर्व और परविधिमें-से परविधि ही बलवान् है॥ 78 ॥ अनुभाष्य— पूर्वपरयोः (प्राक्-परयोर्विध्योः) मध्ये परविधिः (उत्तर-निर्देशः) बलवान्,—पूर्वविधिं त्यक्त्वा परविधिः ग्राह्यः इत्यर्थः। श्लोक-भावानुवाद—पूर्व (पहलेवाली) और परविधिमें-से परविधि (बादवाली) ही बलवान् है—पूर्वविधिका त्यागकर परविधि ही ग्रहण करने योग्य है, यही अर्थ है॥ 78 ॥ रामचन्द्रपुरीकी मक्खी जैसी वृत्ति :— याँहा गुण शत आछे, ना करे ग्रहण। गुणमध्ये छले करे दोष-आरोपण॥ 79 ॥ अनुवाद—जहाँपर एक सौ गुण हैं, वे उन्हें ग्रहण नहीं करते। अपितु वे गुणोंमें भी छलपूर्वक दोषका आरोप करते हैं॥ 79 ॥ रामचन्द्रके व्यवहार और स्वभावसे भक्तोंके हृदयमें दुःख :— इँहार स्वभाव इँहा कहिते ना युयाय। तथापि कहिये किछु मर्म-दुःख पाय॥ 80 ॥ अनुवाद—इनका स्वभाव ही ऐसा है कि उनके विषयमें कुछ भी कहना उचित नहीं है, तथापि मैं हृदयमें कुछ दुःख पानेके कारण ही यह सब कह रहा हूँ॥ 80 ॥ अनुभाष्य—'पाय',—पाकर॥ 80 ॥ आठवें अध्यायका अनुभाष्य समाप्त। रामचन्द्रके वचनोंको तुच्छ मानकर महाप्रभुको भोजन ग्रहण करनेका अनुरोध :— इँहार वचने केने अन्न त्याग कर? पूर्ववत् निमन्त्रण मान',—सबार बोल धर॥" 81 ॥ अनुवाद—इनके कहनेपर आप भोजनको क्यों त्याग रहे हैं? आप हम सबकी बात मानकर पहलेकी ही भाँति निमन्त्रण स्वीकार कीजिये॥" 81 ॥ जगद्गुरु लोकशिक्षक महाप्रभुके द्वारा संन्यासी-धर्मकी विधिका निर्णय; विधिके अतीत ईश्वर और अधीन बद्धजीवमें समान बुद्धि करनेवाला ही 'प्राकृत सहजिया'; पुनः स्वयं ईश्वर होनेपर भी स्वयंको वैराग्य-बाध्य जीव मानकर संन्यासी वेषी आचार्यको निरपेक्षताकी शिक्षा-प्रदान :— प्रभु कहे,—“सबे केने पुरीरे कर रोष? 'सहज' धर्म कहे तैं हो, ताँर किबा दोष?? 82 ॥ यति हञा जिह्वा-लाम्पट्य,—अत्यन्त अन्याय। यतिर धर्म,—प्राण राखिते आहारमात्र खाय॥" 83 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने कहा,—“आप सभी श्रीरामचन्द्रपुरीके