श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)
Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary
श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा
[ 15/12-23 पन्द्रहवाँ अध्याय 379 अनुभाष्य—कृष्णके प्रति आकृष्ट मेरी पाँच डाकूरूपी पाँच इन्द्रियाँ परस्पर सभी युक्ति करती हैं, —'चलो, सभी मिलकर इस पराये धन मनरूपी घोड़ेका अपहरण करें अर्थात् उसकी चोरी की जाय ॥'15-16॥ अमृताणुकणिका—महाप्रभु श्रीराधाजीके भावमें विभावित होकर श्रीकृष्णवियोगमें श्रीराधाके अधिरूढ़ महाभावका आस्वादन कर रहे हैं। श्रीकृष्णसे मिलनेकी उनकी इतनी तीव्र उत्कण्ठा है जिसका शब्दोंके द्वारा वर्णन करना सम्भवपर नहीं है। वे एक व्रजकी लीलाका स्मरण कर रहे हैं—एक दिन दोपहरके समय श्रीकृष्ण गोवर्धनकी तलहटीमें गौओंको चरा रहे थे। निकट ही किसी प्रकारसे उनका श्रीरूप-मञ्जरीसे मिलन हुआ। उन्होंने श्रीरूप-मञ्जरीको कमलकी एक माला दी। मालाके द्वारा वे इङ्गित कर रहे थे कि वे श्रीराधासे मिलनेके लिये उत्कण्ठित हैं। श्रीरूप-मञ्जरीने जावटमें जाकर वह माला श्रीराधाको दी। उस मालाको प्राप्त करके वे श्रीकृष्णसे मिलनेके लिये इतनी उत्कण्ठित हुईं कि वे अपने धैर्यको धारण नहीं कर पा रही थीं। वे विशाखाजीको उपरोक्त श्लोकके द्वारा अपनी उत्कण्ठाको व्यक्त करने लगीं और महाप्रभु श्रीराधाके भावोंमें विभावित होकर उस श्लोकका पाठ कर रहे हैं और स्वयं ही उसका अर्थ बतला रहे हैं। 'सौन्दर्यामृतसिन्धुभङ्गललना-चित्ताद्रिसंप्लावकः'—जगत्में समुद्रका जल पासमें स्थित पर्वतके चरणोंको स्पर्श करता है। यदि हिमालय जैसा पर्वत भी उसके तटपर स्थित हो, तो भी समुद्रके जलकी तरङ्गैं उत्छलकर उसके चरणोंको छूकर वहाँसे शान्त होकर लौट जायेंगी। किन्तु पर्वत अटल-अचल रहता है। वह बहुत ऊँचा है और कभी भी हिलनेवाला नहीं है, वह धीर है। उसकी जड़ें बहुत दृढ़ हैं। उसके शिखरको झुका देना अथवा अपने जलमें डुबो देना समुद्रके लिये सम्भव नहीं है। किन्तु श्रीकृष्णके रूप-माधुर्यके अमृतका जो सिन्धु है, उसमें तरङ्गैं इस समुद्रसे भी कोटि गुणा अधिक ऊँची उठती हैं और नारियोंके चित्तरूपी पर्वतके शिखरको भी अपने अङ्कमें समा लेती हैं तथा उनकी रग-रगमें प्रवेश करके उनको जलमय बना देती हैं। यहाँ नारियोंका तात्पर्य व्रजगोपियोंसे है, अन्य किसी नारीसे नहीं और शिखरका तात्पर्य उनके पातिव्रत्य-धर्मसे है। अत्रिकी पत्नी अनसूया और वशिष्ठकी पत्नी अरुन्धती—इनका पातिव्रत्य-धर्म जगत्में प्रसिद्ध है। सीताजीके पातिव्रत्य-धर्मकी महिमा भी जगत्में सुनी जाती है। किन्तु गोपियोंका पातिव्रत्य-धर्म इनके पातिव्रत्य-धर्मसे भी बहुत ऊँचा है। अरुन्धती और अनसूयाका जो पातिव्रत्य-धर्म है, उसमें कुछ दोष है। इनका चित्त श्रीकृष्णमें और अपने-अपने पतिमें भी है, साथमें लौकिक धर्म और लोक-लज्जाके प्रति भी है। किन्तु गोपियोंका चित्त श्रीकृष्णके अतिरिक्त अन्य किसीमें भी नहीं है। गोपियोंके पातिव्रत्य-धर्मकी जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका कोई सन्धान नहीं है और ये कभी भी हिलनेवाली नहीं हैं। इसलिये अरुन्धती और अनसूया आदि भी गोपियोंके पातिव्रत्य-धर्मकी वाञ्छा या अभिलाषा रखती हैं ('याँर पतिव्रता-धर्म वाञ्छे अरुन्धती ॥'—मध्यलीला 8/183)। इसलिये गोपियोंका जो धैर्य है, उनका जो पातिव्रत्य-धर्म है, उनकी जो लज्जा है, वह एक-एक शिखर है। वे पर्वतके शिखरकी भाँति अपने धर्मको नहीं छोड़ सकतीं, किन्तु श्रीकृष्णके रूपरूपी सिन्धुकी एक तरङ्गसे ये शिखर चूर्ण होकर समुद्रमें गिर जाते हैं। इन गोपियोंमें भी श्रीमती राधिकाका पातिव्रत्य-धर्मरूपी शिखर सबसे ऊँचा है। उस शिखरकी ऊँचाईकी सीमा नहीं है, किन्तु श्रीकृष्णके रूप-माधुर्यके अमृतका जो सिन्धु है, उसकी एक तरङ्गका एक बिन्दु उसको अपनेमें डुबो देता है। इसलिये श्रीराधा कह रही हैं कि हे सखी, हमारा धैर्य, हमारा व्रत, हमारी लज्जा—ये सब न जाने कहाँ चले गये? ये सब एक क्षणमें ध्वंस हो जाते हैं। 'कर्णानन्दि-सनर्मरम्यवचन:'—कर्णको आनन्द देने वाले उनके परिहासमय, नर्म और कोमल वचन। चित्तको आह्लादित करनेवाले श्रीकृष्णके जो वचन हैं,
380 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 15/12-23 ] उन्हें श्रवण करके कोई भी स्त्री (गोपी) अपने सतीत्वको एक क्षणके लिये भी नहीं रख सकती, अपनी लोक-लज्जाको भी नहीं रख सकती। उनके चित्तका हरण हो जाता है। श्रीकृष्णके रूपमें जैसी शक्ति है, वैसी शक्ति उनके वचनमें भी है। बंसी मधुर-से-मधुर है, किन्तु श्रीकृष्णके मुखसे निकली हुई वाणी और भी अधिक मधुर है। श्रीकृष्णके मुखसे इतने प्रेमसे निकला हुआ वचन—‘हे प्रिये’ गोपियोंके चित्तका सम्पूर्ण हरण कर लेता है। उनका परिहासमय वचन कैसा है ? श्रीकृष्ण—‘तुम कौन हो? यहाँ क्यों आयी हो?’ श्रीराधा—‘तुम नहीं जानते कि मैं कौन हूँ?’ श्रीकृष्ण—‘यदि जानता तो पूछता क्यों ? मैं तो केवल यह जानता हूँ कि तुम चोर हो। मेरे उद्यानको तुमने रौंदकर नष्ट कर दिया और जितने अच्छे-अच्छे पुष्प हैं, उन्हें तुमने और तुम्हारी सखियोंने चुरा लिया है।’ श्रीराधा—‘अहा ! आज मैं परम धार्मिकको देख रही हूँ। आप तो बचपनसे ही परम धार्मिक हैं।’ श्रीकृष्ण—‘बचपनसे मैंने ऐसा क्या किया है कि मैं अधार्मिक हो गया, कुछ बताओ तो।’ श्रीराधा—‘आप बड़े धार्मिक हो। जन्म लेते ही पूतनाके प्राणोंको आपने चोरी किया। और व्रजमें ऐसा कोई घर नहीं, जहाँपर आपका यह धार्मिक भाव व्यक्त न हुआ हो। ऐसे आप धार्मिक हो। इन सबसे आपकी सन्तुष्टि नहीं हुई, तो कन्याओंके वस्त्र चुरा लिये—यह तो और भी उन्नत धर्म है। और इससे भी परम धर्म—समस्त व्रजकी कन्याओंको बुलाकर रास किया, यह तो आपका परम धर्म है।’ इस प्रकार परस्परका जो वार्तालाप है, वह परम हास्ययुक्त, परम मधुर, परम आनन्दमय है। एक-एक बात ऐसी मधुर है कि जो श्रीकृष्णको आनन्दसे भर देती है और श्रीराधा एवं गोपियोंको भी आनन्दसे भर देती है। अन्य एक प्रसङ्ग— श्रीराधाने कहा,—‘ललिते ! कुछ उपाय करो। ये धूर्त महाशयजी स्वयंको बहुत बलवान समझते हैं और पौरुषेय कार्यमें तो ये विजयी हो जायेंगे। इसलिये ऐसा कोई उपाय करो कि हम इनको जीत सकें।’ ललिता—‘यह तो बहुत सहजमें हो जायेगा।’ श्रीराधा—‘कैसे ?’ ललिता—‘अभी पासाका खेल प्रारम्भ कर दो।’ जब श्रीकृष्ण पासाके खेलमें हार गये, तो राधाजीने कहा कि ग्वाले तो गँवार होते हैं, पासा खेलनेके लिये बुद्धि चाहिये, यह ग्वालोंका काम नहीं है। आप तो गायोंके पीछे-पीछे लठिया लेकर चलो और उनके गोबरको लेकर इधर-उधर रखो। पासा तो बुद्धिमानोंका कार्य है। आपकी बुद्धिसे परेकी बात है। ऐसा श्रीकृष्ण और गोपियोंमें परस्पर परिहास होता है। इसको ही यहाँ ‘कर्णानन्दी’ कहा गया है। यहाँपर राधाजीका प्रसङ्ग है, इसलिये राधाजीके लिये ‘कर्णानन्दी’ कहा गया है—राधाजीके कर्णोंके आनन्दको वर्धित करनेवाला। माधुर्य-कादम्बिनी ग्रन्थमें श्रीविश्वनाथ चक्रवर्त्ती ठाकुर कहते हैं—श्रीभगवान् सर्वप्रथम जातप्रेम भक्तके नेत्रोंके आगे अपने अपार चमत्कारितापूर्ण सौन्दर्यको प्रकाशित करते हैं। तत्पश्चात् उनके उस रूपमाधुर्यके द्वारा उस भक्तकी मन सहित समस्त इन्द्रियाँ प्रेममय हो उठती हैं और उसमें स्तम्भ, कम्प, वाष्पादि प्रेमके विकार उत्पन्न होते हैं, जिन्हें वह विघ्नके समान ही मानता है। इससे वह भक्त आनन्दरूपी मूर्च्छामें अपनी सुध-बुध खो देता है। तब श्रीभगवान् उस भक्तको सचेतन करनेके लिये उसके समीप उपस्थित होते हैं और उसकी घ्राणेन्द्रिय (नाक) में अपने दूसरे माधुर्य सौरभको प्रकाशित करते हैं। उस अपूर्व मधुर सौरभसे उस भक्तकी सारी इन्द्रियाँ घ्राणेन्द्रियका भाव प्राप्त कर लेती हैं जिससे वह भक्त पुनः दूसरी आनन्दमूर्च्छामें अचेतन हो जाता है। उस अवस्थाके प्रारम्भमें श्रीभगवान् यह कहते हुए—“मेरे प्यारे भक्त ! मैं तो सब प्रकारसे तुम्हारे अधीन हूँ, तुम
[ 15/12-23 पन्द्रहवाँ अध्याय 381
व्याकुल मत हो, मेरा अनुभवकर अपनी कामनाको पूर्ण करो।” भक्तके निकट उसके कर्णेन्द्रियके द्वारा ग्राह्य अपनी सुमधुर वाणीरूप तीसरे माधुर्यको प्रकाशित करते हैं। उस मधुर स्वरको सुनते ही उस भक्तकी समस्त इन्द्रियाँ श्रवणमय हो जाती हैं और वह फिर तीसरी आनन्द मूर्च्छामें पड़ने लगता है, उसी क्षण श्रीभगवान् कृपापूर्वक अपने श्रीचरणकमलोंसे या करकमलोंसे अपना अत्यन्त मधुर स्पर्श प्रदान करते हुए अथवा अपने हृदयसे लगाकर उस भक्तको अपने चौथे माधुर्य सौकुमार्यका अनुभव कराते हैं। तदनन्तर प्रेमीभक्तकी चतुर्थ मूर्च्छाके प्रारम्भमें श्रीभगवान् अपने अधरोंका सौरस्य नामक पाँचवाँ माधुर्य प्रकट करते हैं, जो भक्तकी रसनेन्द्रियके द्वारा ग्राह्य है। इस प्रकारसे भक्त श्रीकृष्णके पाँच रसोंका क्रमशः आस्वादन करता है। परन्तु महाप्रभु राधाजीके भावोंमें विभावित होकर कह रहे हैं कि एक ही समयमें समस्त इन्द्रियाँ कृष्णके इन पाँच रसोंमें एक साथ आकर्षित हो जाती हैं, इससे मनरूपी एक घोड़ा क्या करे? 'कोटीन्दुशीताङ्गकः'—करोड़ों चन्द्रमाओंकी शीतलताको पराभूत करनेवाली श्रीकृष्णके अङ्गोंकी जो शीतलता है, वह राधाजीके चित्तको प्लावित कर देती है। 'सौरभ्यामृतसंप्लवावृतजगत्'—श्रीकृष्णके अङ्गोंकी ऐसी निराली सुगन्ध है जो अन्य सभी वस्तुओंकी सुगन्धको पराभूत कर देती है। जैसे—श्रीकृष्णके द्वारा प्रेरित उद्धवजी व्रजमें आये। वे देखनेमें श्रीकृष्णके समान ही हैं और उन्होंने श्रीकृष्णके प्रसादी वस्त्र और माला धारण किये हुए थे। वे जब कदम्ब क्यारीमें गोपियोंके निकट आये, तो उन्हें देखकर गोपियाँ अनुमान लगाने लगीं कि यह कौन है? गोपियाँ परस्पर कहने लगीं कि यह देखनेमें तो श्यामसुन्दरके समान दिखता है, किन्तु श्यामसुन्दर नहीं है। ललिताजी कहने लगीं,—'मैं जानती हूँ, यह कृष्णका दूत है। कृष्णके अङ्गोंसे उतरे वस्त्र और माला पहन कर आया है। नेत्रोंसे देखनेसे तो भूल हो सकती है, किन्तु मेरी नाक अभ्रान्त है, वह कभी भूल नहीं कर सकती। इस मालासे कृष्णके अङ्गोंकी सुगन्ध आ रही है जो मालाके पुष्पोंकी सुगन्धको भी पराभूत करके अपना परिचय दे रही है। इसलिये यह कृष्णका दूत है।' श्रीकृष्णके द्वारका चले जानेपर राधाजी उनका चिन्तन कर रही हैं। विरहमें होते-होते वे ऐसी विप्रलम्भकी स्थितिमें पहुँच गयीं कि उनको यह भ्रम हुआ कि कृष्ण वापस आ गये हैं। वे भूल गयीं कि कृष्ण द्वारकामें हैं। उन्हें लगा कि कृष्ण वहीं कहीं छिप रहे हैं। तभी उन्हें लगा कि कोई उनकी आँखोंको अपने हाथोंसे ढक रहा है। पहले तो राधाजीने ललिताका नाम लिया कि वे उनकी आँखोंको ढक रही हैं, फिर विशाखाका नाम लिया। उस विरहमें भी तब वे मुस्कराने लगीं और कहा,–'मैं समझ गयी हूँ। अरे! यह तो कृष्णके अङ्गोंकी गन्ध आ रही है। यह तो अवश्य कृष्ण ही हैं, वे लम्पट, चोर ही हैं।' राधाजीने श्रीकृष्णके अङ्गोंकी गन्धके द्वारा उनको पहचान लिया। श्रीकृष्णके अङ्गोंकी ऐसी मतवाली सुगन्ध है जो गोपियोंको पागल बना देती है। और इसी पागलपनके कारण उनके द्वारा अपने लोकधर्म, लज्जा, शील आदि सभीका त्याग हो जाता है। श्रीकृष्णके अङ्गोंका सौरभ्यामृत अन्य सभी वस्तुओंकी सुगन्धको पराभूत करनेवाला है। 'पीयूषरम्योधरः'—श्रीकृष्णके मुखारविन्दका अधरामृत कैसा है? वह इतना मधुर है कि वह पीयूषको भी कोटि-कोटि बार पराभूत कर देता है। जगत्में पीयूषसे अधिक कोई भी सुस्वादु वस्तु नहीं है, किन्तु श्रीकृष्णका अधरामृत अपने एक कणके द्वारा उसके समस्त माधुर्यको पराभूत कर देनेवाला है। श्रीकृष्णकी ये पाँच प्रकारकी जो माधुरियाँ हैं, वे गोपियोंके पातिव्रत्य-धर्म, लोक-लज्जा, धैर्य, गुरुजनोंका भय आदि समस्त भावोंको क्षणमात्रमें भुलाकर उनका बलपूर्वक आकर्षण कर लेती हैं।
382 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 15/12-31 ]
[बायाँ स्तम्भ] और महाप्रभु इसका अर्थ करते हुए कह रहे हैं,—“‘सखि हे, शुन, मोर दुःखेर कारण।' पाँच दिशाओंमें मेरी पाँच इन्द्रियाँ जा रही हैं—आँख रूपकी ओर, नासिका सौरभ्यकी ओर, कर्ण मधुर शब्दकी ओर, त्वचा स्पर्शकी ओर तथा जिह्वा रसकी ओर। ये पाँचों एक घोड़ेपर बैठी हैं अर्थात् मनके सहारे ही समस्त विषयोंका रस लेती हैं। ये पाँचों इन्द्रियाँ एक मनरूपी घोड़ेको अपनी-अपनी दिशामें खींच रही हैं। इस प्रकार एक ही साथ खींचे जानेके लाभके रूपमें केवल घोड़ेके ही प्राण चले जाते हैं,—मैं उसे किस प्रकार सहन कर सकती हूँ?” श्रीकृष्णके इस माधुर्यका जो आस्वादन करता है, वह अमृतका पान करता है। इसमें जो बाहरसे दुःखके समान प्रतीत होता है, वह भी परमानन्द है। किन्तु इस जगत्के समस्त लोग इन पाँच प्रकारके जड़ीय विषयोंके पीछे अपनी इन्द्रियोंको लगाकर जड़ीय रसका अनुभव करना चाहते हैं और वे जिसे सुख मानते हैं, वास्तवमें वह केवल विषपान ही है।—“श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी” ॥ 12-23 ॥
महाप्रभुके द्वारा श्रीकृष्णविरहमें अपने दो सङ्गियोंके निकट विलाप :— एत कहिं गौरहरि, दुइजनार कण्ठ धरि', कहे,—“शुन, स्वरूप-रामराय। काँहा करों, काँहा याङ, काँहा गेले कृष्ण पाङ, दुँहे मोरे कह से उपाय ॥” 24 ॥ अनुवाद—श्रीगौरहरिने यह कहकर श्रीस्वरूप दामोदर गोस्वामी और श्रीरामानन्द रायके गलेमें अपने हाथ डालकर उनसे कहा,—“हे स्वरूप, हे रामराय ! सुनो। मैं क्या करूँ, कहाँ जाऊँ, मुझे कहाँ जानेपर कृष्ण मिलेंगे, आप दोनों मुझे उसका उपाय बतलाओ॥” 24 ॥ एइमत गौरप्रभु प्रति दिने-दिने। विलाप करेन स्वरूप-रामानन्द-सने ॥ 25 ॥
[दायाँ स्तम्भ] अनुवाद—इस प्रकार श्रीगौरहरि दिन-प्रतिदिन श्रीस्वरूप दामोदर और श्रीरामानन्द रायके आगे विलाप करते थे॥ 25 ॥
महाप्रभुके विरहमें श्रीस्वरूप और रामरायके द्वारा सान्त्वना :— सेइ दुइजन प्रभुरे करे आश्वासन। स्वरूप गाय, राय करे श्लोक पठन ॥ 26 ॥
महाप्रभुके भावके उपयोगी प्रिय ग्रन्थसमूह :— कर्णामृत, विद्यापति, श्रीगीतगोविन्द। इहार श्लोक-गीते प्रभुर कराय आनन्द ॥ 27 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके भावोंके अनुरूप श्रीस्वरूप दामोदर गान करते और श्रीरामानन्द राय श्लोकका पाठ करते, इस प्रकार वे दोनों महाप्रभुको आश्वासन देते। वे श्रीकृष्णकर्णामृतके श्लोकों, श्रीविद्यापतिके द्वारा रचित गीतों और श्रीगीत-गोविन्दके पदोंसे महाप्रभुको आनन्दित करते थे॥ 26-27 ॥
गोपियोंकी दासीके अभिमानमें महाप्रभुको सर्वत्र श्रीकृष्णलीलाका दर्शन और उसका अन्वेषण :— एकदिन महाप्रभु समुद्र याइते। पुष्पेर उद्यान तथा देखेन आचम्भिते ॥ 28 ॥ वृन्दावन-भ्रमे ताँहा पशिला धाञा। प्रेमावेशे बुले ताँहा कृष्ण अन्वेषिया ॥ 29 ॥ रासे राधा लञा कृष्ण अन्तर्धान कैला। पाछे सखीगण यैछे चाहि' बेड़ाइला ॥ 30 ॥ सेइ भावावेशे प्रभु प्रति-तरुलता। श्लोक पड़ि' चाहि' बुले यथा तथा ॥ 31 ॥ अनुवाद—एकदिन महाप्रभुने समुद्रकी ओर जाते समय मार्गमें अकस्मात् एक पुष्पोंके उद्यानको देखा। उस उद्यानमें वृन्दावनका भ्रम होनेसे महाप्रभु उसकी ओर दौड़कर उसमें प्रविष्ट हो गये और प्रेमाविष्ट होनेके कारण वहाँ श्रीकृष्णको ढूँढ़ते हुए भ्रमण करने लगे। रासलीलाके समय श्रीकृष्णके द्वारा श्रीराधाको
[ 15/28-35 पन्द्रहवाँ अध्याय 383
लेकर अन्तर्धान हो जानेपर जैसे सखियाँ उन्हें ढूँढ़ते हुए भ्रमण कर रही थीं, उन सखियोंके भावोंके आवेशमें महाप्रभु श्रीकृष्णको इधर-उधर ढूँढ़ते हुए प्रत्येक वृक्ष-लताके निकट जाकर श्लोक पढ़ने लगे॥ 28-31॥
श्रीकृष्णविरहिणी गोपियोंके द्वारा सर्वत्र चेतनामय कृष्ण और कृष्णभक्तके प्रति दृढ़ विश्वासवशतः कृष्णको ढूँढ़ना (उद्घूर्णा); प्रत्येक वृक्षसे कृष्णके विषयमें पूछना :— श्रीमद्भागवत (10/30/9, 7, 8) में— चूतप्रियाल-पनसासनकोविदार- जम्ब्वर्कबिल्वबकुलाम्रकदम्बनीपाः। येऽन्ये परार्थभवका यमुनोपकूलाः शंसन्तु कृष्णपदवीं रहितात्मनां नः॥ 32 ॥
अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 32 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे चूत (आमकी एक विशेष जाति), प्रियाल, कटहल, पीतशाल, कचनार, जामुन, आक, बेल, मौलसिरी, आम, कदम्ब, धूलिकदम्ब आदि वृक्षों तथा हे अन्यान्य यमुनाताट-निवासी परम-मङ्गल चित्तवाले (अन्योंके हितका व्रत धारण करनेवाले) सभी वृक्षों! आत्म-स्वरूप-रहित (अर्थात् शून्य मनवाली) हम गोपियोंको कृष्ण कहाँपर हैं, यह बतलाओ॥ 32 ॥
अनुभाष्य—भगवान् श्रीकृष्णके द्वारा गोपियोंके साथ रासलीला करते-करते अचानक अन्तर्धान होनेपर उन्हें नहीं देखकर एकान्तिक कृष्णमय चित्तवाली गोपियाँ उन्हें ढूँढ़ रही हैं— चूतप्रियालपनसासनकोविदारजम्ब्वर्कबिल्वबकुलाम्रकदम्बनीपाः (समीपवर्तिनः फलवृक्षादीन् आहुः—हे चूत, हे प्रियाल, हे कण्टक, हे पीतशाल, हे कोविदार, हे जम्बो, हे अर्क, हे बिल्व, हे बकुल, हे आम्र, हे कदम्ब, हे नीप, यूयं) ये अन्ये (ते च हे वृक्षाः) परार्थभवकाः (परार्थमेव भवः जन्म येषां ते,) यमुनोपकूलाः, (यमुनायाः कालिन्द्याः उपकूले तटभूमौ वर्त्तमानाः तरवः ते भवन्तः) रहितात्मनां (शून्य-मनसां) नः (अस्माकं) कृष्णपदवीं (कृष्णमार्गं) शंसन्तु (कथयन्तु)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 32 ॥
श्रीतुलसीसे श्रीकृष्णके विषयमें जिज्ञासा :— कच्चित्तुलसि कल्याणि गोविन्दचरणप्रिये। सह त्वालिकुलैर्विभ्रद्दृष्टस्तेऽतिप्रियोऽच्युतः॥ 33 ॥
अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 33 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—ओह कल्याणि, गोविन्दचरण-प्रिये तुलसी, तुम—अच्युतको अत्यन्त प्रिय हो; क्या तुमने कृष्णको भँवरोंके साथ तुम्हें धारण किये हुए जाते देखा है? 33 ॥
अनुभाष्य— हे कल्याणि, (सौभाग्यशालिनि,) गोविन्दचरणप्रिये, (गोविन्दस्य चरणप्रिये,) तुलसि, अलिकुलैः सह त्वा (त्वां) बिभ्रत् ते (तव) अतिप्रियः अच्युतः (गोविन्दः) क्वचित् [त्वया किं] दृष्टः? श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 33 ॥
पुष्पोंके वृक्षोंसे श्रीकृष्णके विषयमें पूछना :— मालत्यदर्शि वः कच्चिन्मल्लिके जाति यूथिके। प्रीतिं वो जनयन् यातः करस्पर्शन माधवः॥ 34 ॥
अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 34 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे मालति, हे मल्लिके (चमेली), हे मोगरा, हे जूहि, क्या तुमने तुम्हें अपने हाथोंसे स्पर्श करके तुम्हारे आनन्दको उत्पन्न करनेवाले कृष्णको जाते देखा है? 34 ॥
अनुभाष्य— हे मालति, हे मल्लिके, हे जाति, हे यूथिके, करस्पर्शन वः (युष्माकं) प्रीतिं जनयन् यातः (प्रस्थितः) माधवः वः (युष्माभिः) कच्चित् अदर्शि (दृष्टम्)? श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 34 ॥
श्लोकोंका अर्थ; श्रीकृष्णमें तन्मयी विरहिणी गोपियोंके द्वारा श्रीकृष्णको ढूँढ़ते हुए विलाप :— “आम्र, पनस, पियाल, जम्बु, कोविदार। तीर्थवासी सबे, कर पर-उपकार॥ 35 ॥
५. शिक्षाष्टक, उपसंहार एवं ग्रन्थ-माहात्म्य
यहाँ पृष्ठ का पूर्ण देवनागरी पाठ (Line markers सहित) प्रस्तुत है:
384 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 15/35-44 ] कृष्ण तोमार इँहा आइला, पाइला दरशन? कृष्णेर उद्देश कहि' राखह जीवन ॥" ३६ ॥ अनुवाद—[श्रीकृष्णविरही गोपियोंका विलाप—] "हे आम्र-वृक्ष! हे कटहल-वृक्ष! हे प्रियाल (चिरौँजी)-वृक्ष! हे जामुन-वृक्ष! हे कचनार-वृक्ष! आप सब (व्रज) तीर्थवासी हो, इसलिये दूसरोंका उपकार करो। श्रीकृष्ण आपके यहाँ आये थे, क्या आपने उनके दर्शन किये हैं? श्रीकृष्ण किधर गये हैं, हमें यह बतलाकर हमारे जीवनकी रक्षा कीजिये॥" ३५-३६ ॥ उत्तर ना पाञा पुन: करे अनुमान। 'एइ सब—पुरुष-जाति, कृष्णेर सखार समान॥ ३७॥ ए केने कहिबे कृष्णेर उद्देश आमाय? ए—स्त्रीजाति लता, आमार सखीप्राय॥ ३८॥ अवश्य कहिबे,—पाञाछे कृष्णेर दर्शने।' एत अनुमानि' पुछे तुलस्यादि-गणे॥ ३९॥ “तुलसि, मालति, यूथि, माधवि, मल्लिके। तोमार प्रिय कृष्ण आइला तोमार अन्तिके? ?४० ॥ तुमि-सब हओ आमार सखीर समान। कृष्णोद्देश कहि' सबे राखह पराण॥" ४१ ॥ अनुवाद—वृक्षोंसे कोई भी उत्तर नहीं मिलनेपर उन्होंने पुन: अनुमान लगाया कि 'ये सब वृक्ष तो पुरुष जातिके होनेके कारण श्रीकृष्णके सखाके समान हैं। इसलिये श्रीकृष्ण किधर गये हैं, ये वृक्ष हमें क्यों बतलायेंगे? ये लताएँ तो स्त्री-जाति हैं, ये तो हमारी सखियों जैसी हैं, इसलिये ये तो हमें अवश्य ही बतलायेंगी कि इन्होंने श्रीकृष्णके दर्शन प्राप्त किये हैं।' ऐसा अनुमान करके उन्होंने तुलसी आदिसे पूछा,—"हे तुलसि! हे मालति! हे जूहि! हे माधवि! हे मल्लिके! क्या तुम्हारे प्रिय श्रीकृष्ण तुम्हारे निकट आये थे? तुम सब तो हमारी सखियोंके समान हो। हमें श्रीकृष्ण किधर गये हैं, यह बतलाकर हमारे प्राणोंकी रक्षा करो॥" ३७-४१ ॥ उत्तर ना पाञा पुनः भावेन अन्तरे। 'एह—कृष्णदासी, भये ना कहे आमारे ॥' ४२ ॥ अनुवाद—लताओंसे भी उत्तर नहीं मिलनेपर गोपियाँ पुनः मनमें विचार करने लगीं,—'ये सब तो कृष्णकी दासियाँ हैं, ये भयके कारण हमें कुछ भी नहीं बतला रही हैं॥' ४२ ॥ आगे मृगीगण देखि' कृष्णाङ्ग-गन्ध पाञा। तार मुख देखि' पुछेन निर्णय करिया ॥ ४३ ॥ अनुवाद—थोड़ा आगे चलनेपर हिरनीको देखकर और कृष्णके अङ्गोंकी सुगन्ध पाकर वे उस हिरनीके मुखको देखकर कुछ निर्णय करते हुए पूछने लगीं॥ ४३ ॥ हिरनीसे श्रीकृष्णके विषयमें जिज्ञासा :- श्रीमद्भागवत (10/30/11) में— अप्येण-पत्न्युपगतः प्रिययेह गात्रै- स्तन्वन् दृशां सखी सुनिर्वृतिमच्युतो वः। कान्ताङ्गसङ्गकुचकुङ्कुम-रञ्जितायाः कुन्दस्रजः कुलपतेरिह वाति गन्धः ॥ ४४ ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ ४४॥ अमृतप्रवाह भाष्य—कान्ताके अङ्ग-सङ्गके द्वारा कुचकुङ्कुमसे रञ्जित कुन्दमालाधारी श्रीकृष्णकी गन्ध इस ओरसे आ रही है। हे हिरनी, राधिकाके साथ श्रीकृष्ण तुम्हारे नेत्रोंके आनन्दको वर्धित करके क्या इस पथसे गये हैं? ४४ ॥ अनुभाष्य—गोपियोंके साथ रासलीला करते-करते भगवान् श्रीकृष्णके अन्तर्धान होनेपर एकान्त श्रीकृष्णमें आविष्ट चित्तवाली गोपियाँ विरहमें उन्हें ढूँढ़ रही हैं— हे सखि, एणपत्नि, (हरिणि,) अच्युतः (कृष्णः) प्रियया [सह वर्त्तमानः] गात्रैः (अङ्गसङ्गैः) वः (युष्माकं) दृशां
[ 15/44-53 पन्द्रहवाँ अध्याय 385 (नयनानां) सुनिर्वृतिं (सुखं) तन्वन् (वर्धयन्) इह अपि [किम्] उपगतः? [यतः] कुलपतेः (कृष्णस्य) कान्ताङ्गसङ्गकुचकुङ्कुमरञ्जितायाः (कान्ताङ्गसङ्गोत्थ-वक्षःस्थ- कुङ्कुमरागेण विभूषितायाः) कुन्दस्रजः (कुन्दपुष्पमालायाः) गन्धः इह वाति (प्रवहति) । श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 44 ॥ श्लोकार्थ :- “कह, मृगि, राधा-सह श्रीकृष्ण सर्वथा। तोमाय सुख दिते आइला? ना कर अन्यथा ॥ 45 ॥ राधा-प्रियसखी आमरा, नहि बहिरङ्ग। दूर हैते जानि तार यैछे अङ्ग-गन्ध ॥ 46 ॥ राधा-अङ्ग-सङ्गे कुचकुङ्कुम-भूषित। कृष्ण-कुन्दमाला-गन्धे वायु-सुवासित ॥ 47 ॥ कृष्ण इँहा छाड़ि' गेला, इँह-विरहिणी। किबा उत्तर दिबे एइ-ना सुने काहिनी ॥” 48 ॥ अनुवाद—“हे हिरनी बतलाओ! सदा तुम्हें प्रसन्न करनेवाले श्रीकृष्ण श्रीराधाके साथ यहाँ आये थे ना? हमें सत्य बतलाना, कुछ मत छिपाना। हम श्रीराधाकी प्रिय सखियाँ हैं, हम कोई बाहरी नहीं हैं। हम दूरसे ही श्रीकृष्णकी अङ्ग-गन्धको पहचान लेती हैं। श्रीराधाके अङ्ग-सङ्गसे उनके कुचकुङ्कुमसे विभूषित श्रीकृष्णकी कुन्दमालाकी गन्धसे वायु सुगन्धित हो रही है। [हिरनीसे उत्तर प्राप्त नहीं होनेपर गोपियाँ कहने लगीं]—श्रीकृष्ण तो इस बेचारी हिरनीको छोड़ गये हैं, यह तो स्वयं ही विरहिणी है। यह क्या उत्तर देगी, इसके कानोंमें तो हमारी बात ही नहीं पहुँच रही है॥” 45-48 ॥ वृक्षोंसे श्रीकृष्णके विषयमें पूछना :- आगे वृक्षगण देखे पुष्पफलभरे। शाखा सब पड़ियाछे पृथिवी-उपरे ॥ 49 ॥ कृष्णे देखि' एइ सब करेन नमस्कार। कृष्णगमन पुछे तारे करिया निर्द्धार ॥ 50 ॥ अनुवाद—आगे उन्हें पुष्पों और फलोंसे सुशोभित ऐसे वृक्ष दिखलायी पड़े, जिनकी सभी शाखाएँ पृथ्वीकी ओर झुकी हुई थीं। इसे देखकर गोपियोंने निश्चित किया कि अवश्य ही इन्होंने श्रीकृष्णको देखकर झुककर नमस्कार किया होगा, इसलिये वे वृक्षोंसे पूछने लगीं कि श्रीकृष्ण किधर गये हैं॥ 49-50 ॥ शास्त्रीय-दृष्टान्त :- श्रीमद्भागवत (10/30/12) में— बाहुं प्रियांस उपधाय गृहीतपद्मो रामानुजस्तुलसिकालिकुलैर्मदान्धैः। अन्वीयमान इह वस्तरवः प्रणामं किंवाबिनन्दति चरन् प्रणयावलोकैः ॥ 51 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 51 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे वृक्षों, बतलाओ, राधिकाके कन्धेपर [बायीं] भुजाको रखकर, [दाहिने] हाथमें कमल धारण करके, तुलसीके रसपानसे मदमें अन्धे हुए भौंरोंके द्वारा अनुसरण किये जा रहे बलरामके अनुज श्रीकृष्णने चलते-चलते प्रणय-अवलोकनके द्वारा तुम्हारे प्रणामको स्वीकार करके क्या अभिनन्दन किया है? 51 ॥ अनुभाष्य— हे तरवः, (वृक्षाः,) प्रियांसे (प्रियायाः स्कन्धे) बाहुं (वाम-भुजम्) उपधाय (संन्यस्य) गृहीतपद्मः (दक्षिणभुजधृत- लीलाकमलः) मदान्धैः (रसपानमदेन अन्धैः) तुलसिकालिकुलैः (तुलसिकायाः अलिकुलैः) अन्वीयमानः (अनुगम्यमानः) रामानुजः (कृष्णः) इह चरन् प्रणयावलोकैः वः (युष्माकं) प्रणामं किम् अभिनन्दति वा? श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 51 ॥ श्लोकार्थ :- “प्रिया-मुखे भृङ्ग पड़े, ताहा निवारिते। लीलापद्म चालाइते हैल अन्यचित्ते ॥ 52 ॥ तोमार प्रणामे कि करियाछेन अवधान? किवा नाहि करेन, कह वचनप्रमाण ॥ 53 ॥
386 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 15/52-62] कृष्णेर वियोगे एइ सेवक दुःखित। किवा उत्तर दिबे? इहार नाहिक सम्वित्॥" 54॥ अनुवाद—"श्रीकृष्णका चित्त अपनी प्रिया श्रीराधाके मुखारविन्दपर बैठनेके लिये प्रयासरत भँवरोंको लीलाकमलको घुमाकर भगाते हुए अन्यत्र चला गया होगा। तुम्हारे प्रणामकी ओर क्या उनका ध्यान गया अथवा नहीं? हमें सत्य-सत्य यह बतला दो। [उत्तर नहीं मिलनेपर गोपियोंने विचार किया] श्रीकृष्णके वियोगमें ये सेवक भी ऐसे दुःखी हैं कि इन्हें कोई ज्ञान नहीं है, ये क्या उत्तर देंगे॥" 52-54॥ अनुभाष्य—'सम्वित्'—ज्ञान, चैतन्य॥ 54॥ श्रीकृष्ण-रूप-दर्शनकी प्राप्ति :— एत बलि' आगे चले यमुनार कूले। देखे,—ताँहा कृष्ण हय कदम्बेर तले॥ 55॥ अनुवाद—यह कहकर गोपियाँ आगे चलते हुए यमुनाके तटपर पहुँच गयीं, वहाँ उन्होंने श्रीकृष्णको कदम्बके वृक्षके नीचे खड़े हुए देखा॥ 55॥ कोटिमन्मथमोहन मुरलीवदन। अपार सौन्दर्ये हरे जगन्नेत्र-मन॥ 56॥ अनुवाद—अधरोंपर मुरली धारण किये कदम्बके नीचे खड़े श्रीकृष्ण करोड़ों-करोड़ों कामदेवोंको मोहित करनेवाले हैं, उनका अपार सौन्दर्य जगत्-वासियोंके नेत्रों और मनका हरण करनेवाला है॥ 56॥ श्रीकृष्णके दर्शनसे महाप्रभुकी मूर्च्छा और भक्तोंके द्वारा उन्हें सचेत करना :— सौन्दर्य देखिया भूमे पड़े मूर्च्छा पाञा। हेनकाले स्वरूपादि मिलिला आसिया॥ 57॥ अनुवाद—[उन गोपियोंके भावोंमें आविष्ट] महाप्रभु भी [स्वयंको उन गोपियोंके साथ जानकर] श्रीकृष्णके सौन्दर्यको देखकर भूमिपर अचेतन होकर गिर पड़े। उस समय श्रीस्वरूप दामोदरादि भक्त भी उस पुष्प-उद्यानमें उपस्थित हुए॥ 57॥ पूर्ववत् सर्वाङ्गे सात्त्विकभावसकल। अन्तरे आनन्द-आस्वाद, बाहिरे विह्वल॥ 58॥ अनुवाद—महाप्रभुके समस्त अङ्गोंमें पहलेकी भाँति समस्त सात्त्विक भाव प्रकाशित हो रहे थे। वे हृदयमें तो आनन्दका आस्वादन कर रहे थे, किन्तु बाहरमें विह्वल हो रहे थे॥ 58॥ पूर्ववत् सबे मिलि' कराइला चेतन। उठिया चौदिके प्रभु करेन दर्शन॥ 59॥ श्रीकृष्णके दर्शनसे वञ्चित महाप्रभुका विलाप :— “काँहा गेला कृष्ण? एखनि पाइनु दरशन! याँहार सौन्दर्य मोर हरिल नेत्र-मन! !60॥ पुनः केने ना देखिये मुरली-वदन! ताँहार दर्शन-लोभे भ्रमय नयन॥" 61॥ अनुवाद—पहलेकी भाँति सभी भक्तोंने मिलकर महाप्रभुको चेतन कराया। महाप्रभु उठकर चारों ओर देखते हुए कहने लगे,—“कृष्ण कहाँ चले गये? मुझे अभी-अभी तो उनके दर्शन प्राप्त हुए थे! उनके सौन्दर्यने मेरे नेत्रों और मनका हरण कर लिया है! मैं पुनः उन मुरली-वदनको क्यों नहीं देख पा रहा हूँ! उनके दर्शनके लोभसे मेरे नेत्र भ्रमण कर रहे हैं॥" 59-61॥ विशाखाके प्रति श्रीकृष्णके दर्शनके लिये तृष्णार्त्त श्रीराधाके वचन :— विशाखारे राधा यैछे श्लोक कहिला। सेइ श्लोक महाप्रभु पड़िते लागिला॥ 62॥ अनुवाद—श्रीराधाने विशाखा सखीको जो श्लोक सुनाया था, महाप्रभु उसी श्लोकको पढ़ने लगे—॥ 62॥
[ 15/63-68 पन्द्रहवाँ अध्याय 387 चित्रजल्पोक्ति :- गोविन्दलीलामृत (8/4)में श्रीराधिकाके वचन - <verse> नवाम्बुद-लसद्द्युतिर्नवतड़िन्मनोज्ञाम्बरः सुचित्रमुरलीस्फुरच्छरदमन्दचन्द्राननः। मयूरदलभूषितः सुभगतारहारप्रभः स मे मदनमोहनः सखि तनोति नेत्रस्पृहाम् ॥ 63 ॥ </verse> अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 63॥ अमृतप्रवाह भाष्य- हे सखि, नवीन मेघोंको सुशोभित करनेवाली नव-विद्युतकी भाँति मनोहर पीताम्बर धारण करनेवाले, सुन्दर-मुरलीको अधरोंपर धारण किये हुए, मयूरके पंखसे विभूषित पूर्ण शरत् चन्द्रके जैसे सुशोभित मुखमण्डलवाले, सुन्दर दीप्तिमान (मुक्ता) हारकी प्रभासे युक्त, वे मदनमोहन मेरे नेत्रोंकी स्पृहाका विस्तार कर रहे हैं॥ 63॥ अनुभाष्य- हे सखि, नवाम्बुद-लसद्द्युतिः (नवाम्बुदात् नवमेघादपि लसन्ती शोभमाना द्युतिः कान्तिः यस्य सः) नवतड़िन्मनोज्ञाम्बरः (नवतड़ितः नवीनसौदामिन्याः अपि मनोज्ञे रुचिरे अम्बरे वसने यस्य सः) सुचित्रमुरलीस्फुरच्छरदमन्दचन्द्राननः (सुष्ठु चित्रया मनोज्ञया मुरल्या स्फुरत् शोभमानं शरदि अमन्दः अक्षीणचन्द्रः इव आननं यस्य सः) मयूरदलभूषितः (शिखिपिच्छशोभितः), सुभगतारहारप्रभः (सुभगाः सुदीप्ता ताराः इव हारस्य प्रभा यस्य सः) सः मदनमोहनः (मदयति सम्भोगरसपुष्ट्यर्थं विप्रलम्भांशे ग्लापयित्वा सम्भोगपुष्टिं करोति च इति मदनः ताभ्यां स्ववशीकरोति इति मोहनः स चासौ स च इति) मे (मम) नेत्रस्पृहां (नयनदिदृक्षां) तनोति (वर्धयति)। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें। [मदमत्त करके विप्रलम्भके द्वारा जो सम्भोगकी पुष्टि करता है, उस मदनको वशीभूत करनेवाले मोहन अर्थात् मदनमोहन] ॥ 63 ॥ श्लोकका अर्थ; श्रीकृष्णरूपका वर्णन (चित्रजल्प) :- <verse> "नवघनस्निग्धवर्ण, दलिताञ्जन-चिक्कण, इन्दीवर-निन्दि सुकोमल। जिनि' उपमार गण, हरे सबार नयन, कृष्णकान्ति परम प्रबल ॥ 64 ॥ </verse> अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 64॥ अमृतप्रवाह भाष्य-[श्लोकके भावोंको प्रकाशित करते हुए महाप्रभु आगे कह रहे हैं]-श्रीकृष्णकान्ति पिसे हुए काजलकी चिकनाहटको पराजित करते हुए नवीन-मेघकी भाँति स्निग्ध वर्णवाली है, वह इन्दीवर (नीलकमल)की अपेक्षा सुकोमल [सभीके नेत्रोंको आकर्षित करनेवाली] एवं समस्त उपमाओंसे अतीत है॥ 64॥ <verse> कह, सखि, कि करि उपाय ? कृष्णाद्भुत बलाहक, मोर नेत्र-चातक, ना देखि' पियासे मरि' याय ॥ 65 ॥ ध्रु॥ </verse> श्रीकृष्णके रूपकी उपमा :- <verse> सौदामिनी पीताम्बर, स्थिर নহে निरन्तर, मुक्ताहार बकपाँति भाल। इन्द्रधनु-शिखिपाखा, उपरे दियाछे देखा, आर धनु वैजयन्ती-माल ॥ 66 ॥ </verse> <verse> मुरलीर कलध्वनि, मधुर गर्जन शुनि', वृन्दावने नाचे मयूरचय। अकलङ्क पूर्णकल, लावण्य-ज्योत्स्ना झलमल, चित्रचन्द्र ताहाते उदय॥ 67॥ </verse> श्रीकृष्णदर्शन-सुखसे वञ्चित श्रीराधाके द्वारा अपने दुर्भाग्यका वर्णन :- <verse> लीलामृत-वरिषणे, सिञ्चे चौद्द भुवने, हेन मेघ यबे देखा दिल। दुर्दैव-झञ्झापवने, मेघे निल अन्यस्थाने, मरे चातक, पिते ना पाइल ॥" 68 ॥ </verse> अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 65-68॥ अमृतप्रवाह भाष्य- हे सखि, श्रीकृष्ण-अद्भुत मेघस्वरूप हैं, मेरे नेत्र-चातक उस मेघको नहीं देखकर प्याससे मर रहे हैं। कृष्णका जो पीताम्बर है, वह उस मेघमें विद्युत-स्वरूप है; किन्तु वह-अस्थिर है। उनके गलेमें जो मुक्ताका हार है, वह मेघके (श्वेत)
388 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला [ 15/65-75 ]
निम्नभागमें बगुलोंकी श्रेणीकी भाँति शोभा पा रहा है। उनका जो मयूरपंख है, वह-मेघमें स्थित इन्द्रधनुषकी भाँति है; उनकी (पाँच वर्षोंसे युक्त) वैजयन्तीमाला इन्द्रधनुषके समान है। कृष्णके मुखसे निकली जो मुरलीकी मधुरध्वनि है, वह-कृष्णरूपी मेघकी मधुर गर्जन-स्वरूप है; उसे सुनकर वृन्दावनके मयूर नृत्य कर रहे हैं। कृष्णके लावण्यकी ज्योत्स्ना अकलङ्क पूर्ण (सोलह) कलायुक्त अपूर्व चन्द्रकी भाँति उदित हुई है। कृष्णमेघका लीलामृत-वर्षण चौदह भुवनोंको सिञ्चित कर रहा है। उस कृष्णरूप मेघने जब दर्शन दिये, तब मेरे दुर्भाग्यरूपी बवण्डरने उस मेघको स्थानान्तरित करके दूर कर दिया। अब मेघको नहीं देखकर मेरा नेत्र-चातक-जलके अभावमें मृतकी भाँति है। 'बलाहक',-मेघ। 'अकलङ्क पूर्णकल',-कलङ्कहीन एवं परिपूर्ण सोलह कलाओंके साथ उदित विचित्र चन्द्र। 'झाञ्झापवने',-बवण्डर ॥ 65-68 ॥ अनुभाष्य-मध्यलीला 21/109 संख्या देखें ॥ 65-68 ॥
श्रीरामानन्दके द्वारा महाप्रभुके भावके उपयोगी श्लोकका पाठ; स्वयं महाप्रभुके द्वारा उसकी व्याख्या :- पुनः कहे, - "हाय हाय, पड़ पड़ रामराय", बले प्रभु गद्गद आख्याने। रामानन्द पड़े श्लोक, शुनि' प्रभुर हर्ष-शोक, आपने प्रभु करेन व्याख्याने ॥ 69 ॥
अनुवाद-महाप्रभु पुनः गद्गद वाणीसे कहने लगे,-"हाय, हाय! हे रामानन्द राय! बोलो-बोलो।" श्रीरामानन्द रायने [निम्नलिखित] एक श्लोकका उच्चारण किया, जिसे सुनकर महाप्रभुको हर्ष और शोक हुआ। उसे सुनकर महाप्रभु स्वयं उसकी व्याख्या करने लगे ॥ 69 ॥ अनुभाष्य- 'हर्ष-शोक',-कृष्णके माधुर्यके श्रवणसे 'हर्ष', उनके विरहमें 'शोक' ॥ 69 ॥
चित्रजल्पोक्ति :- श्रीमद्भागवत (10/29/39) में- वीक्ष्यालकावृतमुखं तव कुण्डलश्रिय- गण्डस्थलाधरसुधं हसितावलोकम्। दत्ताभयञ्च भुजदण्डयुगं विलोक्य वक्षः श्रियैकरमणंञ्च भवाम दास्यः ॥ 70 ॥
अनुवाद-हे कृष्ण! आपका अलकाओंसे आवृत मुख, कपोलोंपर कुण्डलोंकी शोभा, अमृतयुक्त अधरपर मन्द हास्यके साथमें देखना, अभय प्रदान करनेवाली दो भुजाएँ और एकमात्र श्रीके द्वारा शोभित वक्षको देखकर ही हम आपकी दासी बनी हैं ॥ 70 ॥ अनुभाष्य-मध्यलीला 24/48 संख्या देखें ॥ 70 ॥
श्लोकका अर्थ; गोपियोंके प्रति श्रीकृष्णके रूप-माधुर्यके बलके प्रयोगका वर्णन (चित्रजल्प) :- “कृष्ण जिनि' पद्म-चान्द, पातियाछे मुख-फान्द, ताते अधर मधुस्मित चार। व्रजनारी आसिं' आसिं', फान्दे पड़ि' हय दासी, छाड़ि' लाज-पति-घर-द्वार ॥ 71 ॥ बान्धव कृष्ण करे व्याधेर आचार। नाहि माने धर्माधर्म, हरे नारी-मृगी-मर्म, करे नाना उपाय ताहार ॥ 72 ॥ ध्रु ॥ गण्डस्थल झलमल, नाचे मकर-कुण्डल, सेइ नृत्य हरे नारीचय। सस्मित कटाक्ष-बाणे, ता-सबार हृदये हाने, नारी-वधे नाहि किछु भय ॥ 73 ॥ अति उच्च सुविस्तार, लक्ष्मी-श्रीवत्स-अलङ्कार, कृष्णेर ये डाकातिया वक्ष। व्रजदेवी लक्ष लक्ष, ता-सबार मनोवक्ष, हरिदासी करिबारे दक्ष ॥ 74 ॥ सुललित दीर्घार्गल, कृष्णेर भुजयुगल,
[ 15/71-78 पन्द्रहवाँ अध्याय 389 [बायाँ स्तम्भ] भुज नहे, —कृष्णसर्पकाय। दुइ शैल-छिद्रे पैशे, नारीर हृदये दंशे, मरे नारी से विषज्वालाय ॥ 75 ॥ कृष्ण-कर-पदतल, कोटिचन्द्र-सुशीतल, जिनि' कर्पूर-वेणामूल-चन्दन। एकबार यार स्पर्शे, स्मरज्वाला-विष नाशे, यार स्पर्शे लुब्ध नारी-मन ॥" 76 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 71-76 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—[राधाभावमें आविष्ट महाप्रभुने कहा—] चन्द्र और कमलको पराजित करके (गोपीरूपी) हिरनीको पकड़नेके लिये कृष्णने मुखरूपी फन्दको बिछाया है। उस फन्देमें मधुर हँसीरूपी चारा अर्थात् (गोपीरूपी) हिरनीको प्रलोभन देनेके लिये झूठ-मूठका खाद्य पदार्थ रखा गया है। घर, द्वार और लज्जाका परित्याग करके व्रजनारीरूपी हिरनियाँ उस फन्देमें फँसकर दासियाँ बन रही हैं। ओहो, हमारे बान्धव श्रीकृष्ण इस प्रकार शिकारी जैसा आचरण ही करते हैं। वह शिकारी धर्म-अधर्मको नहीं मानता,—वह व्रजरमणीरूपी हिरनियोंके मर्म (हृदय)का हरण करनेके लिये अनेक प्रकारके उपायोंकी सृष्टि करता है; उसके कपोलोंपर मकर-कुण्डल झलमल करते हुए नृत्य करके नारियोंके मनका हरण करते हैं; उनके हृदयमें सहास्य कटाक्ष-बाणको बेंधकर वह शिकारी नारी-वधका कोई भय नहीं करता। कृष्णका (डाकूकी भाँति लूटनेकी इच्छासे युक्त उनका) चौड़ा वक्षःस्थल, जिसपर लक्ष्मी और श्रीवत्स (दक्षिणावर्त्त रोमावली)—ये दो चिह्न अलङ्कार-स्वरूप हैं, वह लाखों-लाखों व्रजदेवियों एवं उनके मन और वक्षको बलपूर्वक आकर्षित करके उन हरिकी ही दासी बना डालता है। कृष्णकी अति सुन्दर सुदीर्घ-अर्गल (सिटकनी)-स्वरूप काले सर्पके आकारवाली दो भुजाएँ नारियोंके दो पर्वतरूपी स्तनोंके मध्यस्थलमें प्रवेश करके उनके हृदयको डँसती हैं। (गोपियाँ उस [दायाँ स्तम्भ] स्पर्शरूपी डँसनेके विषसे काम-ज्वालामें जल उठती हैं); कृष्णके हाथ और चरणके तलवे कर्पूर, सुगन्धित खसखस और चन्दनको पराजित करके करोड़ों चन्द्रोंसे भी सुशीतल हैं। वे एकबार जिन्हें स्पर्श करते हैं, उनका काम-ज्वालारूपी विष नष्ट हो जाता है। 'डाकातिया वक्ष',—डकैतकी भाँति (कृष्णका) जो वक्ष है, वह समस्त व्रजनारियोंको बलपूर्वक खींच लेता है। 'शैल-छिद्रे',—हृदयस्थ दोनों स्तनोंके छिद्रमें (मध्यस्थलमें) ॥ 71-76 ॥ अनुभाष्य—'वेणामूल',—सुगन्धित खसखस ॥ 76 ॥ श्रीकृष्णविरही महाप्रभुके द्वारा श्लोकका पाठ :- एतेक विलाप करि' विषादे श्रीगौरहरि, एइ अर्थे पड़े एक श्लोक। एइ श्लोक पाञा राधा, विशाखारे कहे राधा, उघाड़िया हृदयेर शोक ॥ 77 ॥ अनुवाद—श्रीगौरहरिने इस प्रकार विलाप करते हुए विषादग्रस्त होकर इस (निम्नलिखित) श्लोकको पढ़ा, जिस श्लोकके द्वारा श्रीराधिकाने अपने हृदयके शोकको सम्पूर्ण रूपमें खोलकर श्रीविशाखा सखीको कहा था ॥ 77 ॥ श्रीराधाकी श्रीकृष्णदर्शन-तृष्णा :- गोविन्दलीलामृत (8/7)में— हरिणमणिकवाटिकाप्रततहारिवक्षःस्थलः स्मरार्त्ततरुणीमनःकलुषहारिदोर्गलः। सुधांशुरहरिचन्दनोत्पलसिताभ्रशीताङ्गकः स मे मदनमोहनः सखि तनोति वक्षःस्पृहाम् ॥ 78 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 78 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—हे सखि, जिनका वक्षःस्थल—इन्द्रनीलमणिसे निर्मित कपाटकी भाँति विस्तृत और मनोहर है, जिनकी दोनों भुजाएँ कामसे पीड़ित
390 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 15/78-84 ] तरुणियोंके मनके कलुषका (कामतापका) हरण करती हैं, जिनके अङ्ग चन्द्रमा, हरिचन्दन, नीलकमल और कर्पूरकी शीतलताको धारण करते हैं, वे मदनमोहन मेरे वक्षकी स्पृहाका विस्तार कर रहे हैं ॥ ७८ ॥ अनुभाष्य- हे सखि, हरिमणिकवाटिका-प्रततहारिवक्षःस्थलः (हरिमणिभिः इन्द्रनीलमणिभिः रचितायाः कवाटिकायाः प्रततिः विस्तृतैः तां हर्त्तुं शीलं यस्य तथाभूतं च वक्षःस्थलं यस्य सः) स्मरात्र्त्ततरुणीमनः-कलुषहारिदोर्गलः (स्मरात्र्त्तानां मदनपीडितानां तरुणीनां युवतीनां मनःकलुषं मनस्तापं हर्त्तुं भुजरूपार्गलः यस्य सः) सुधांशुहरिचन्दनोत्पलसिताभ्रशीताङ्गकः (सुधांशुः शशधरः च हरिचन्दनं च उत्पलं कुवलयं पद्मं कमलं च सिताभ्रः कर्पूरः च एभ्योऽपि शीतलं अङ्गं यस्य सः) मदनमोहनः मे (मम) वक्षःस्पृहां तनोति। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ७८ ॥ श्रीकृष्णदर्शनसे वञ्चित महाप्रभुका विलाप :- प्रभु कहे, - "कृष्ण मुञि एखनि देखिनु । आपनार दुर्देवे पुनः हाराइनु ॥ ७९ ॥ चञ्चलस्वभाव कृष्णेर, ना रय एकस्थाने। देखा दिया मन हरि' करे अन्तर्धाने ॥" ८० ॥ अनुवाद-महाप्रभुने कहा, - "मैंने अभी-अभी श्रीकृष्णको देखा, किन्तु अपने ही दुर्भाग्यके कारण मैंने उन्हें पुनः खो दिया है। श्रीकृष्णका स्वभाव बहुत चञ्चल है, वे किसी एक स्थानपर नहीं रहते। श्रीकृष्ण एकबार अपने दर्शन देकर मनका हरण कर लेते हैं और फिर अन्तर्धान हो जाते हैं ॥" ७९-८० ॥ गोपीप्रेमको वर्धित करनेके लिये श्रीकृष्णका राससे अन्तर्धान होना :- श्रीमद्भागवत (10/29/48) में- तासां तत्सौभगमदं वीक्ष्यमाणञ्च केशवः। प्रशमाय प्रसादाय तत्रैवान्तरधीयत ॥ ८१ ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ८१ ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-[केशव- 'क' अर्थात् ब्रह्मा और 'ईश' अर्थात् महादेवको वशीभूत करनेवाले] श्रीकृष्ण उनके (गोपियोंके) सौभाग्य-अहङ्कारको देखकर उसे प्रशमित करनेके लिये और उनके प्रति कृपा करनेके लिये उस स्थानसे [रासस्थलीसे] अन्तर्धान हो गये ॥ ८१ ॥ अनुभाष्य-महाभागवत श्रीशुकदेव शुश्रूषु परीक्षितको श्रीकृष्णकी रासलीलाका वर्णन कर रहे हैं- केशवः (कञ्च ईशञ्च तौ वशयतीति तथा सः कृष्णः) तासां (गोपीनां) तत्सौभगमदं (तेषां सौभाग्यमूलगर्वं) मानं (गर्व) च वीक्ष्य, तस्य प्रशमाय प्रसादाय तत्र (रासस्थल्याम्) एव अन्तरधीयत (अन्तर्हितः बभूव)। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ८१ ॥ श्रीस्वरूपको गान गानेकी आज्ञा :- स्वरूप-गोसाञिरे कहेन, - "गाओ एक गीत। याते आमार हृदयेर हुये त' 'सम्वित्' ॥" ८२ ॥ अनुवाद-महाप्रभुने श्रीस्वरूप दामोदरसे कहा,- "तुम एक गीत गाओ, जिससे मेरे व्याकुल हृदयको स्थिरताकी प्राप्ति हो ॥" ८२ ॥ अनुभाष्य- 'सम्वित्'-व्याकुल-चित्तमें स्थिरज्ञानकी प्राप्ति ॥ ८२ ॥ स्वरूप-गोसाञि तबे मधुर करिया। गीतगोविन्देर पद गाय प्रभुरे शुनाञा ॥ ८३ ॥ अनुवाद-तब श्रीस्वरूप दामोदर अत्यन्त मधुर स्वरसे श्रीगीत-गोविन्दके पदको गाकर उन्हें सुनाने लगे ॥ ८३ ॥ गोपियोंके द्वारा रासरसिक श्रीकृष्णका स्मरण :- गीतगोविन्द (2/5) में - रासे हरमिह विहितविलासम् । स्मरति मनो मम कृतपरिहासम् ॥ ८४ ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ८४ ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-इस रासमें अनेक प्रकारसे
[ 15/84-94 पन्द्रहवाँ अध्याय 391 विलास करनेवाले एवं परिहास करनेवाले हरिको मेरा मन स्मरण कर रहा है॥ 84॥ अनुभाष्य— हे सखि, इह रासे (रासक्रीड़ायां) मम मनः विहित-विलासं (विहितः सम्पादितः विलासः येन तं) कृतपरिहासं (कृतः विहितः परिहासः येन तं) हरिं स्मरति। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 84॥ गानको श्रवण करके महाप्रभुके द्वारा प्रेमावेशमें नृत्य :— स्वरूप-गोसाञि यबे एइ पद गाहिला। उठि' प्रेमावेशे तबे नाचिते लागिला ॥ 85 ॥ अनुवाद—जब श्रीस्वरूप दामोदरने इस पदका गान किया, तब महाप्रभु उठकर प्रेमावेशमें नृत्य करने लगे॥ 85॥ महाप्रभुके श्रीअङ्गोंमें अष्टसात्त्विक-विकार और समस्त भावोंका एक साथमें उदित होना :— 'अष्टसात्त्विक' भाव अङ्गे प्रकट हइल। हर्षादि 'व्यभिचारी' सब उथलिल ॥ 86 ॥ भावोदय, भावसन्धि, भाव-शाबल्य। भावे-भावे महायुद्धे सबार प्राबल्य ॥ 87 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके श्रीअङ्गोंमें अष्टसात्त्विक भाव प्रकटित हो गये। हर्ष आदि समस्त व्यभिचारी भाव भी उमड़ पड़े। महाप्रभुमें भावोंका उदय, भाव-सन्धि और भाव-शाबल्यका प्रकाश होने लगा। भावोंका परस्परमें महायुद्ध होने लगा, क्योंकि सभी भाव बहुत प्रबल थे॥ 86-87॥ अनुभाष्य—'भावोदय,'—अष्टसात्त्विक-भावोंका उदय; 'भावसन्धि,'—एक समान अथवा पृथक्-पृथक् दो भावोंका मिलन; 'भाव-शाबल्य,'—भाव-समूहोंका परस्पर मर्दन ॥ 87 ॥ उस पदका गान, आस्वादन और नर्तन :— सेइ पद पुनः पुनः कराय गायन। पुनः पुनः आस्वादये, करेन नर्त्तन ॥ 88 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने श्रीस्वरूप दामोदरसे पुनः पुनः उस पदका ही गान करवाया और स्वयं पुनः पुनः उसका नये-नये रूपमें आस्वादन करते हुए नृत्य किया॥ 88॥ श्रीस्वरूपके कीर्तनका समापन :— एइमत नृत्य यदि हैल बहुक्षण। स्वरूप-गोसाञि पद कैला समापन ॥ 89 ॥ महाप्रभुकी अवस्थाको देखकर श्रीस्वरूपके द्वारा गान बन्द करना :— 'बल' 'बल' बलि प्रभु कहेन बार बार। ना गाय स्वरूप-गोसाञि प्रेम देखि ताँर ॥ 90 ॥ सभीके द्वारा हरिध्वनि :— 'बल' 'बल' प्रभु बलेन, भक्तगण शुनि' । चौदिकेते सबे मेलि' करे हरिध्वनि ॥ 91 ॥ अनुवाद—इस प्रकार जब महाप्रभुको नृत्य करते हुए बहुत समय हो गया, तब श्रीस्वरूप दामोदरने पदको गाना बन्द कर दिया। महाप्रभु तब भी श्रीस्वरूप दामोदरको बार बार 'बोलो, बोलो' कहकर पद गानेके लिये कहते रहे, किन्तु श्रीस्वरूप दामोदरने महाप्रभुके प्रेममें आविष्ट होकर नृत्यके श्रमको देखकर गान नहीं किया। महाप्रभुने पुनः 'बोलो! बोलो!' कहा और उसे सुनकर सभी भक्त महाप्रभुको चारों ओरसे घेरकर हरिध्वनि करने लगे॥ 89-91 ॥ श्रीरायके द्वारा महाप्रभुकी थकावटको दूर करना :— रामानन्द-राय तबे प्रभुरे बसाइला। व्यजनादि करि' प्रभुर श्रम घुचाइला ॥ 92 ॥ अनुवाद—तब श्रीरामानन्द रायने महाप्रभुको बैठाया और पंखा आदि झलकर उनके परिश्रमको दूर किया॥ 92॥ महाप्रभुका स्नान और भोजनके पश्चात् शयन :— प्रभुरे लञा गेला तबे समुद्रेर तीरे। स्नान कराञा पुनः ताँरे लञा आइला घरे ॥ 93 ॥
392 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 15/93–99 ] भोजन कराञा प्रभुरे कराइला शयन। रामानन्द-आदि सबे गेला निज-स्थान॥ 94॥ अनुवाद—श्रीरामानन्द राय महाप्रभुको समुद्रतटपर ले गये और उन्हें समुद्रमें स्नान करवाकर पुनः घरपर ले आये। तब महाप्रभुको भोजन करवाकर शयन करा दिया, उसके पश्चात् श्रीरामानन्द राय आदि सभी भक्त अपने-अपने स्थानपर लौट गये॥ 93-94॥ गोपीदासीके अभिमानमें महाप्रभुके द्वारा वृन्दावनकी लीलाका उद्दीपनरूपी दिव्योन्माद (उद्घूर्णा और चित्रजल्प) :- एइ त' कहिलुँ प्रभुर उद्यान-विहार। वृन्दावन-भ्रमे याँहा प्रवेश ताँहार ॥ 95 ॥ विलाप-सहित एइ उन्माद-वर्णन। श्रीरूप-गोसाञि इहा करियाछेन लिखन ॥ 96 ॥ अनुवाद—इस प्रकार मैंने महाप्रभुके उद्यान-विहारका वर्णन किया, जिसमें महाप्रभुने वृन्दावनके भ्रमसे प्रवेश किया था। उनके इस विलाप-सहित उन्मादका वर्णन श्रीरूप गोस्वामीने अपने ग्रन्थ स्तवमालामें लिखा है॥ 95-96॥ वृन्दावनकी उद्दीपनासे प्रेमावेशमें श्रीकृष्णनामका उच्चारण करनेवाले महाप्रभु :- स्तवमालामें प्रथम चैतन्याष्टकका (6) श्लोक— पयोराशेस्तीरे स्फुरदुपवनालीकलनया मुहुर्वृन्दारण्यस्मरणजनितप्रेमविवशः। क्वचित् कृष्णावृत्तिप्रचलरसनो भक्तिरसिकः स चैतन्यः किं मे पुनरपि दृशोर्यास्यति पदम् ॥ 97 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 97 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—समुद्रके तटपर सुन्दर उपवन- श्रेणीको देखकर महाप्रभु बार बार वृन्दावनके स्मरणके कारण प्रेममें विवश हो जाते थे; प्रचल (चञ्चल) रसनासे भक्तिरसिक गौराङ्ग 'कृष्ण' 'कृष्ण' बोल रहे हैं,—ऐसे चैतन्यदेव क्या मेरे दर्शन पथपर पुनः आविर्भूत होंगे? ॥ 97 ॥ पन्द्रहवें अध्यायका अमृतप्रवाह भाष्य समाप्त। अनुभाष्य— क्वचित् यः पयोराशेः (समुद्रस्य) तीरे (तटे बालुकाखण्डे) स्फुरदुपवनालि-कलनया (स्फुरन्तीनां सुशोभितानां उपवनालीनां उपवनपुञ्जानां कलनया अवलोकनेन) मुहुः (अनुक्षणं) वृन्दारण्य-स्मरणजनित-प्रेमविवशः (वृन्दावन-चिन्तोदयात् प्रेम्णा कृष्णप्रेमलालसया विवशः) अभूत्, कृष्णावृत्तिप्रचलरसनः (कृष्णेति नाम्नः सदाकीर्तनेन प्रचला चञ्चला रसना यस्य सः) भक्तिरसिकः सः चैतन्यः मे (मम) दृशोः (नयनयोः) पदं (मार्गं) पुनरपि किं यास्यति (प्राप्स्यति)? श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 97 ॥ पन्द्रहवें अध्यायका अनुभाष्य समाप्त। अनन्त चैतन्यलीला ना याय लिखन। दिङ्मात्र देखाञा ताहा करिये सूचन ॥ 98 ॥ अनुवाद—श्रीचैतन्य महाप्रभुकी लीलाएँ अनन्त हैं, इसलिये उन सबको लिखा नहीं जा सकता। मैं तो केवल उन लीलाओंका दिग्दर्शन करवाकर उनकी भूमिका मात्र ही प्रस्तुत कर रहा हूँ॥ 98 ॥ श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास ॥ 99 ॥ इति श्रीचैतन्यचरितामृते अन्त्यखण्डे उद्यानविहारो नाम पञ्चदशः परिच्छेदः। अनुवाद—श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका वर्णन कर रहा है॥ 99 ॥ न्त्यखण्डमें उद्यानविहार नामक का अनुवाद समाप्त।
सोलहवाँ अध्याय
[बायाँ स्तम्भ]
**कथासार—**गौड़ीय-भक्तगण पुनः श्रीक्षेत्रमें आये। उनके साथ श्रीरघुनाथदासके सम्बन्धसे चाचा कहलानेवाले श्रीकालिदास आये थे। श्रीकालिदासने गौड़देशके समस्त वैष्णवोंका अधरामृत प्राप्त किया था; उन्होंने झडुठाकुर तकके अधरामृतको प्राप्त किया था। उसी सुकृतिके बलसे उन्होंने नीलाचलमें महाप्रभुके चरणामृत और प्रसादको प्राप्त किया। सात वर्षकी आयुमें कविकर्णपूरने महाप्रभुके निकट आकर हरिनाम महामन्त्र प्राप्त किया और उन्होंने उसी समय अपने कवित्वका परिचय भी दिया था। वल्लभभोगको प्राप्त करके महाप्रभुने फेलामृतके (श्रीकृष्ण-उच्छिष्टरूपी अमृतके) माहात्म्यका वर्णन किया और समस्त वैष्णवोंको फेलामृतका सेवन करवाकर स्वयं श्रीकृष्णके अधरामृतके पान करनेमें निमग्न हो गये। —(अमृतप्रवाह भाष्य)
स्वयं आचरण करके भक्तिकी शिक्षा प्रदान करनेवाले श्रीगौरको प्रणाम :— वन्दे श्रीकृष्णचैतन्यं कृष्णभावामृतं हि यः। आस्वाद्यास्वादयन् भक्तान् प्रेमदीक्षामशिक्षयत्॥ 1 ॥
**अनुवाद—**अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 1 ॥ **अमृतप्रवाह भाष्य—**जिन्होंने कृष्णभावामृत स्वयं आस्वादन करके और भक्तोंको भी उसका आस्वादन करवाकर, प्रेम-दीक्षा-विषयक दिव्यज्ञानकी शिक्षा दी थी, मैं उन श्रीकृष्णचैतन्यकी वन्दना करता हूँ॥ 1 ॥
अनुभाष्य— यः (महाप्रभुः) कृष्णभावामृतं (उन्नतोज्ज्वलरसं) स्वयम् आस्वाद्य भक्तान् (निजाश्रितान्) आस्वादयन् प्रेमदीक्षां (शुद्धप्रीतिमूलां भजनप्रणालीं) च अशिक्षयत् (उपादिशत्), तं श्रीकृष्णचैतन्यम्
[दायाँ स्तम्भ]
[अहं] वन्दे। **श्लोक-भावानुवाद—**जिन महाप्रभुने उन्नतोज्ज्वलरसका स्वयं आस्वादन करके अपने आश्रितजनोंको उसका आस्वादन करवाकर शुद्धप्रीतिमूलक भजनप्रणालीका उपदेश दिया, उन श्रीकृष्णचैतन्यकी मैं वन्दना करता हूँ॥ 1 ॥
जय जय श्रीचैतन्य जय नित्यानन्द। जयाद्वैतचन्द्र जय गौरभक्तवृन्द॥ 2 ॥
**अनुवाद—**श्रीचैतन्य महाप्रभुकी जय हो, जय हो। श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो। श्रीअद्वैतचन्द्रकी जय हो और समस्त गौरभक्तोंकी जय हो॥ 2 ॥
नीलाचलमें भक्तोंके साथ महाप्रभुकी लीला :— एइमत महाप्रभु रहेन नीलाचले। भक्तगण-सङ्गे सदा प्रेम-विह्वले॥ 3 ॥
**अनुवाद—**इस प्रकार महाप्रभु सदा प्रेममें विह्वल होकर अपने भक्तोंके साथ नीलाचलमें वास करते थे॥ 3 ॥
अगले वर्ष रथयात्राके उपलक्ष्यमें गौड़ीय-भक्तोंका पुरीमें आगमन :— वर्षान्तरे आइला सब गौड़ेर भक्तगण। पूर्ववत् आसि' कैल प्रभुर मिलन॥ 4 ॥
**अनुवाद—**एक वर्षके पश्चात् समस्त गौड़ीय भक्त पूर्व वर्षोंकी भाँति श्रीजगन्नाथपुरीमें आकर महाप्रभुसे मिले॥ 4 ॥
गौड़ीय भक्तोंके साथ श्रीकालिदासका आगमन :— ताँ-सबार सङ्गे आइल कालिदास नाम। कृष्णनाम बिना तैँहो नाहि जाने आन॥ 5 ॥
Here is the Devanagari text transcribed from the image, preserving the original two-column layout and structure:
394 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 16/5-13 ]
[Left Column] श्रीकालिदासके गुण :- महाभागवत तैं हो, सरल उदार। कृष्णनाम 'सङ्केते' चालाय व्यवहार ॥6॥ अनुवाद-उन गौड़ीय भक्तोंके साथ श्रीकालिदास नामक एक भक्त भी आये। वे श्रीकृष्णनामके अतिरिक्त अन्य कुछ नहीं जानते थे। वे महाभागवत, सरल और उदार थे, वे श्रीकृष्णनामके संङ्केतके द्वारा ही अपने सब कार्य करते थे ॥5-6॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'कृष्णनाम 'सङ्केते' चालाय व्यवहार,'- श्रीकृष्णनामके सङ्केतके साथ (अपने) व्यवहारिक कार्य आदिका निर्वाह करते ॥6॥ कौतुकेते तैं हो यदि पाशक खेलाय। 'हरे कृष्ण' 'हरे कृष्ण' करि' पाशक चालाय ॥7॥ अनुवाद-श्रीकालिदास कौतुकसे भी यदि पासा खेलते, तो वे पासे भी 'हरे कृष्ण' 'हरे कृष्ण' कहकर ही चलाते थे॥7॥ अनुभाष्य-श्रीकालिदास विष्णु-वैष्णवमें पूर्ण समर्पित आत्मा, श्रीकृष्णका अनन्य भजन करनेवाले और अप्राकृत श्रद्धायुक्त थे। उनकी श्रीकृष्णनाममें निष्ठाका अनुसरण नहीं करके, कोई अनर्थयुक्त जीव यदि केवल अपनी इन्द्रिय-तृप्तिके लिये उनके बाहरी व्यवहारको (पासा खेलनेको) देखकर उनकी वञ्चना-लीलाका अनुकरण करके कभी पासा (जुआ) खेल आदि वृथा व्यसनमें आसक्त होता है, तो फिर (भाः 1/18/38-41 श्लोकके अनुसार) उसकी कलिके दासत्व-हेतु पाप अथवा अधर्म-प्रवृत्ति ही वर्धित होगी। बाहरसे श्रीकालिदासके जैसे नामोच्चारणका अनुकरण और चेष्टाएँ रहनेपर भी उसकी उस नामोच्चारणके अनुकरणकी चेष्टा ही नामके बलपर पापमें प्रवृत्ति हेतु वह नामापराध ही होगा। जगत्के शिक्षित, संयत और सत्-चरित्र व्यक्तियोंके द्वारा धर्मके नामपर उसकी इस प्रकारकी दुर्नीतिपर आधारित कपटताकी निन्दा होगी॥7॥
[Right Column] वैष्णवोंके उच्छिष्टका भोजन करनेवाले श्रीकालिदासका पूर्व-परिचय :- रघुनाथदासेर तैं हो हय ज्ञाति-खुड़ा। वैष्णवेर उच्छिष्ट खाइते तैं हो हैल बुड़ा ॥8॥ महासौभाग्यवान् श्रीकालिदासकी वैष्णवोंके प्रति अद्वितीय सेवाप्रवृत्तिके कारण महामहाप्रसादमें विश्वास :- गौड़देशे हय यत वैष्णवेर गण। सबार उच्छिष्ट तैं हो करिल भोजन ॥9॥ ब्राह्मण-वैष्णव यत-छोट, बड़ हय। उत्तम वस्तु भेट लञा ताँर ठाञि याय ॥10॥ ताँर ठाञि शेष-पात्र लयेन मागिया। काँहा ना पाय, तबे रहे लुकाञा ॥11॥ भोजन करिले पात्र फेलाञा याय। लुकाञा सेइ पात्र आनि' चाटि' खाय ॥12॥ अनुवाद-श्रीकालिदास सम्बन्धसे श्रीरघुनाथदास गोस्वामीके चाचा थे, वे सारा जीवन वैष्णवोंका उच्छिष्ट खाते-खाते हुए ही वृद्ध हुए। गौड़देशमें जितने वैष्णव-गण हैं, श्रीकालिदासने उन सबके उच्छिष्टको खाया था। वे छोटे-बड़े समस्त ब्राह्मण-वैष्णवोंको भेंट देनेके लिये उत्तम वस्तुएँ लेकर उनके पास जाते और उन वैष्णवोंसे उच्छिष्ट माँगकर ले लेते। यदि उन्हें कहींपर माँगनेपर भी उच्छिष्ट नहीं मिलता, तो वे उस वैष्णवके घरके आस-पास छिपकर रह जाते। जब वैष्णव लोग भोजन करनेके बाद अपने जूठे पत्तलोंको फेंककर जाते, तब श्रीकालिदास उन वैष्णवोंकी अनुपस्थितिमें छिपकर उन पत्तलोंको उठाकर उनपर लगे भोजनको चाट-चाटकर खा जाते॥8-12॥ अनुभाष्य- 'ब्राह्मण-वैष्णव,'-शौक्र-ब्राह्मण कुलमें जन्में वैष्णव ॥10॥ श्रीकालिदासकी वैष्णवोंमें जातिबुद्धि नहीं :- शूद्र-वैष्णवेर घरे याय भेट लञा। एइमत ताँर उच्छिष्ट खाय लुकाञा ॥13॥
[ 16/13–19 सोलहवाँ अध्याय 395 अनुवाद—श्रीकालिदास शूद्र जातिमें उत्पन्न वैष्णवोंके घर भी कुछ भेंट लेकर जाते और उसी प्रकारसे छिपकर उनका भी उच्छिष्ट खाते॥ 13 ॥ अनुभाष्य—'शूद्र-वैष्णव',—शौक्र-शूद्र कुलमें जन्में वैष्णव ॥ 13 ॥ श्रीकालिदास और झडु-ठाकुरका वृत्तान्त :— भुँइमालि-जाति, 'वैष्णव'—'झडु' ताँर नाम। आम्रफल लञा तेंहो गेला ताँर स्थान ॥ 14 ॥ अनुवाद—भुँइमालि-जातिके झडु नामक एक वैष्णव थे। श्रीकालिदास उनके घरपर आमके फल लेकर गये ॥ 14 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'भुँइमाली',—'हाँडी' तुल्य एक विशेष जाति ॥ 14 ॥ अनुभाष्य—श्रीकालिदास और झडु ठाकुर, —इन दोनोंका घर 'भेदो' अथवा 'भादुया' ग्राममें था। श्रील दास गोस्वामीकी प्रकट-भूमि 'कृष्णपुर' ग्रामसे प्रायः तीन मील दक्षिणमें और इ-आइ-आर लाइनपर बैण्डल-जंक्शनसे प्रायः एक मील पश्चिममें अवस्थित है और डाकघर—देवानन्दपुर है। झडु ठाकुरके द्वारा सेवित श्रीमदनगोपाल-विग्रह इसी स्थानपर श्रीरामप्रसाद दास नामक एक रामायेत ('रामानन्दी' सम्प्रदायके व्यक्ति) के द्वारा पूजित हो रहे हैं। सुना जाता है, श्रीकालिदासके सेवित विग्रह सरस्वती नदीके तटवर्ती शङ्खनगरमें अब तक भी जिस किसी प्रकारसे सेवित होते हुए आ रहे हैं। आजसे लगभग बीस वर्ष पूर्व त्रिवेणीके अधिवासी मतिलाल चट्टोपाध्याय नामक एक व्यक्तिने उन्हें अपने घरमें ले जाकर सेवा प्रारम्भ की है ॥ 14 ॥ आम्र भेट दिया ताँर चरण वन्दिला। ताँर पत्नीरे तबे नमस्कार कैला ॥ 15 ॥ पत्नी-सहित तेंहो आछेन बसिया। बहु सम्मान कैला कालिदासरे देखिया ॥ 16 ॥ अनुवाद—श्रीकालिदासने श्रीझडु ठाकुरको आम भेंट देकर उनके चरणोंकी वन्दना की, तत्पश्चात् श्रीकालिदासने श्रीझडु ठाकुरकी पत्नीको भी नमस्कार किया। उस समय श्रीझडु ठाकुर अपनी पत्नीके साथ बैठे हुए थे, उन्होंने श्रीकालिदासको देखकर उनका बहुत सम्मान किया ॥ 15-16 ॥ इष्टगोष्ठी कतक्षण करि' ताँर सने। झडुठाकुर कहे ताँरे मधुर वचने ॥ 17 ॥ झडु-ठाकुरके द्वारा दीनतावशतः वञ्चनाकी चेष्टा; अमानी होना और मान प्रदान करना :— “आमि नीचजाति, तुमि—अतिथि सर्वोत्तम। कोन् प्रकारे करिमु तोमार सेवन ?? 18 ॥ आज्ञा देह',—ब्राह्मण-घरे अन्न लञा दिये। ताँहा तुमि प्रसाद पाओ, तबे आमि जीये ॥”19 ॥ अनुवाद—श्रीझडु ठाकुरने कुछ समय तक श्रीकालिदासके साथ इष्ट-गोष्ठी करनेके पश्चात् मधुर वचन कहे, —“मैं नीच-जातिका व्यक्ति हूँ और आप सर्वोत्तम अतिथि हैं। मैं किस प्रकारसे आपकी सेवा करूँ? यदि आप मुझे आज्ञा दें तो मैं किसी ब्राह्मणके घरमें कच्चे चावल आदि जाकर दे दूँ और आप वहीं प्रसादको ग्रहण करें। ऐसा करनेसे मैं सुखपूर्वक जीवन व्यतीत करूँगा ॥” 17-19 ॥ अमृतानुकणिका—इस पृथ्वीपर दो प्रकारके मनुष्य देखे जाते हैं—एक प्रकारके मानव पूर्ण भगवद्-विश्वासी और एक प्रकारके मानव कर्मजड़-स्मार्त्त। एक प्रकारके व्यक्तियोंका विचार जीवके स्वरूपको लेकर होता है और अन्य एक प्रकारके व्यक्तियोंका विचार विरूपको लेकर होता है। श्रीगीता (2/24) में जीवात्माके स्वरूप विचारमें कहा है— नित्यः सर्वगतः स्थाणुरचलोऽयं सनातनः ॥ आत्मा नित्य वस्तु है, सभी योनियोंमें भ्रमण करनेपर भी स्थिर, अचल और सनातन है। आत्मामें
स्थित अथवा नित्य स्वरूपमें अवस्थित होकर पूर्ण सच्चिदानन्द भगवान्की नित्य सेवा ही दैवी गुणोंवाले पुरुषोंकी अभिलषित वस्तु है। उनकी चेष्टा परिवर्तनशील असत् स्थूलदेह और सूक्ष्मदेहके कार्योंमें नियुक्त ना रहकर सदा अपरिवर्तनशील सत् आत्म-विषयमें ही नियुक्त होती है। भगवद्-विस्मृतिके कारण ही यह विरूप स्थूल और सूक्ष्म देह धारण करनी होती है। गीतामें कहा गया है—इस स्थूल और सूक्ष्म देहके कार्यमें लिप्त रहनेसे विरूप बुद्धि नष्ट न होकर और भी बढ़ती जाती है। कर्मजड़ स्मार्त्तगणोंकी बुद्धि वेदोंके मधु-पुष्पित वाक्योंमें लगकर कर्मके फलोंको भोगनेमें ही नियुक्त है। इसलिये वे देहको छोड़कर और कुछ विचार नहीं कर पाते हैं। आत्मविचारका प्रयास दिखानेपर भी स्मार्त्तगण देह-विचार ही सामने लाते हैं। पारमार्थिक राज्यमें भी उनका देह-विचार प्रबल हो उठता है। इस प्रकारके विचारके वशीभूत होकर वे विष्णुभक्तोंके जन्मको खोजते हुए उनकी जातिके विचारको लेकर व्यस्त होते हैं। इन सब स्मार्त्त विचारोंका चश्मा पहनकर भागवत-वस्तुके जन्म विचारको करते हुए हम भी विष्णु-चरणामृतको प्राकृत जल देखेंगे, शालिग्रामको शिला देखेंगे, गोबरको विष्ठा देखेंगे, शङ्खको हड्डी देखेंगे और भगवान्की देहको भी हाड़-मांसकी थैली समझेंगे। किन्तु भगवद्भक्तगण सभीमें अप्राकृत दर्शन करते हैं, क्योंकि वे सेवोन्मुख हैं। भोगोन्मुख दृष्टि जड़-दर्शन करवाती है और सेवोन्मुख नेत्रोंसे चिन्मय दर्शन होता है। इसलिये कर्मजड़ स्मार्त्तगण बाहरी जन्म-कर्मको लेकर व्यस्त रहते हैं। प्राकृत जाति या वर्ण स्त्रीसङ्गसे ही उत्पन्न वस्तु मात्र है। भगवद्भक्तोंकी कोई प्राकृत जाति नहीं होती, क्योंकि वे प्राकृत गुणमय जगत्में अप्राकृत निर्गुण वस्तु हैं। कर्मजड़ स्मार्त्तगण भोगोन्मुख मस्तिष्कमें यह सूक्ष्म विचार धारण नहीं कर पाते हैं। श्रीनारायण गण्डकी शिलामें प्रकटित होकर अर्चारूप धारण कर सकते हैं, अथवा आठ प्रकारकी अर्चामूर्त्तिमें विराजित हो सकते हैं। वैष्णव अति नीचकुलमें जन्म ले सकते हैं। इसके लिये श्रीनारायण शिला या मिट्टी, काष्ठ, पत्थर या लोहे या बालूके नहीं होते अथवा वैष्णव चमार, झाडूदार, चण्डाल, वैश्य, क्षत्रिय या प्राकृत ब्राह्मण भी नहीं होते। रैदास कभी भी चमार नहीं थे, झाडु ठाकुर भुँइमालि नहीं थे, गुहक चण्डाल नहीं थे, उद्धारण ठाकुर सोनेके व्यापारी (सुनार) नहीं थे, नरोत्तम ठाकुर कायस्थ नहीं थे या श्रीनिवास आचार्य प्राकृत ब्राह्मण भी नहीं थे। ये सभी वैकुण्ठ वस्तु हैं—एक-एक कुलको पवित्र करनेके लिये धराधाममें अवतीर्ण हुए हैं। भक्त या वैष्णव भगवान्के अभिन्न तनु है। वैष्णव अच्युत गौत्रीय हैं। इसलिये महाप्रभुने हरिदास ठाकुरको कहा है (चैः भाः मध्यखण्ड 10/36)— “एइ मोर देह हैते तुमि मोर बड़। तोमार ये जाति, सेइ जाति मोर दृढ़॥” “मेरी अपनी देहसे तुम्हारी देह श्रेष्ठ है। तुम जिस जातिके हो, वही मेरी भी जाति है।” गुणविहीन जाति ब्राह्मणकी बात तो बहुत दूरकी, शम-दम आदि गुणसम्पन्न सगुण ब्राह्मणसे भी भगवद्भक्त कोटि-कोटि गुणा श्रेष्ठ होते हैं—यहाँ तक कि ब्रह्मज्ञ ब्राह्मणसे भी भगवद्भक्तकी श्रेष्ठता शास्त्रीय वाक्य और विचारके द्वारा देखी जा सकती है। जैसे, गरुड़पुराणमें कहा गया है— “ब्राह्मणानां सहस्रेभ्यः सत्रयाजी विशिष्यते। सत्रयाजि सहस्रेभ्यः सर्ववेदान्तपारगः॥ सर्ववेदान्तवित्कोट्या विष्णु-भक्तो विशिष्यते। वैष्णवानां सहस्रेभ्यः एकान्त्येको विशिष्यते॥” [अर्थात् “हजार ब्राह्मणोंकी अपेक्षा एक याज्ञिक पुरुष श्रेष्ठ है, हजारों याज्ञिक ब्राह्मणोंकी अपेक्षा एक सर्ववेदान्त-शास्त्रज्ञ पुरुष श्रेष्ठ है, करोड़ों सर्ववेदान्त- शास्त्रज्ञोंकी अपेक्षा एक वैष्णव श्रेष्ठ है और हजारों वैष्णवोंकी अपेक्षा एक एकान्तिक भक्त श्रेष्ठ है।”] शम-दम आदि बारह गुणसम्पन्न ब्राह्मण भी यदि कमलनाभ श्रीभगवान्की सेवा-विमुख हो, तब उससे
[ 16/17-19 ] सोलहवाँ अध्याय 397
भगवद्भक्त चण्डाल भी श्रेष्ठ है और इससे भी कोई यह ना माने कि ब्राह्मण कुलमें उत्पन्न वैष्णवसे चण्डाल कुलमें उत्पन्न वैष्णव छोटा है। जड़ स्मार्त्त विचारके वशीभूत होकर अनेक लोग मिट्टीके अर्जाविग्रहको स्वर्ण-प्रतिमासे छोटा मानकर भगवान्के चरणोंमें अपराध करते हैं। इसलिये 'मिट्टीके गौराङ्ग', 'सोनेके-गौराङ्ग' नाम दिया है। श्रीरघुनाथ भट्ट गोस्वामीकी अपेक्षा श्रीरघुनाथ दास गोस्वामीको छोटा मानकर वे दोनोंके चरणोंमें अपराध करते हैं। श्रीभगवान्की अङ्गकान्ति या शक्तिमानकी निशक्तिक प्रतीति ही ब्रह्म प्रतीति है और जड़के मध्य अनुप्रविष्ट भगवदंशकी अनुभूति ही परमात्म अनुभूति है। ब्रह्म और परमात्म प्रतीतिको क्रोड़ीभूत करके ऐश्वर्य और माधुर्यके पूर्ण विकासके सहित सम्पूर्ण दर्शन ही भगवद्दर्शन है। इसलिये जो भक्त या वैष्णव हैं, वे एक ही साथमें ब्रह्मज्ञ ब्राह्मण और परमात्मविद् योगी हैं; अर्थात् जो लखपति हैं, वे हजारकी और सौकी मुद्राके भी अधिकारी हैं। जैसे लखपतिको यदि कहा जाय कि तुम्हारे पास हजार रुपये या सौ रुपये नहीं है, तो यह पागलके प्रलापके भाँति ही है। उसी प्रकार यदि भगवद्भक्तको कहा जाय कि 'तुम भक्त या वैष्णव हो, किन्तु ब्राह्मण नहीं हो', तब यह बात भी उसी प्रकार हास्यास्पद है। सभी जीव स्वरूपतः भगवान्के दास हैं। जिन सब जीवोंमें यह अन्तर्निहित दास्यवृत्ति जाग्रत होती है, आचार्य उनको ब्राह्मण कहकर निर्देश करते हैं। इसलिये वैष्णवमें सगुण ब्राह्मणता तो छोटी सी बात है, निर्गुण ब्राह्मणताका भी अभाव नहीं है—वह पूर्णभावसे विराजित है। निर्गुण ब्राह्मणताकी चरम परिणति ही वैष्णवता है। इसलिये ही श्रीवृन्दावनदास ठाकुरने लिखा है (चैःभाः मध्यखण्ड दसवाँ अध्याय)— “ये ते कुले वैष्णवेर जन्म केने নহে। तथापिहे सर्वोत्तम सर्वशास्त्रे कहे ॥ 100 ॥ ये पापिष्ट वैष्णवेरे जातिबुद्धि करे। जन्म जन्म अधम योनिते डुबि मरे ॥ 102 ॥” [किसी भी कुलमें वैष्णवका जन्म क्यों न हुआ हो, तथापि वह सर्वोत्तम है, यही समस्त शास्त्रोंका कहना है। जो पापी वैष्णवोंमें जातिबुद्धि करते हैं, वे जन्म-जन्ममें अधम योनिको प्राप्त करते हैं।”] भगवद्भक्तगण अनेक समय स्वरूपके अणुत्वकी उपलब्धि करके कहते हैं,—जैसे श्रीहरिदास ठाकुरने कहा (चैःभाः मध्यखण्ड 10/59)— “निर्गुण अधम सर्वजातिबहिष्कृत।” [“मैं गुणहीन, अधम और अन्त्यज नीचजातिका हूँ।”] अथवा श्रीसनातन गोस्वामीने सर्वोच्च कुलमें जन्म लेकर भी कहा (चैःचः मध्यलीला 20/99)— “नीच जाति, नीच-सङ्गी, पतित अधम।” [“मैं नीच जातिका, नीच लोगोंका सङ्ग करनेवाला, अधम पतित हूँ।”] अथवा श्रील नरोत्तमदास ठाकुर महाशय कहते हैं— “अधम चण्डाल आमि, दयार ठाकुर तुमि।” [मैं तो अधम चण्डाल हूँ और आप परम दयालु ठाकुर (स्वामी) हैं।”] भगवद्भक्तोंकी ये सब स्वाभाविक दीनताकी बातें प्राकृत बुद्धिसे ग्रहण करके जड़बुद्धिसम्पन्न व्यक्ति कहते हैं—'ये अपने-अपने नीच जातित्वका परिचय अपने ही मुखसे दे रहे हैं, इसलिये ये नीचजातिके हैं।' किन्तु ये सब जड़बुद्धिसम्पन्न अपराधी व्यक्ति भगवान्के द्वारा अपने मुखसे कही बातको नहीं सुनते, जैसे उन्होंने श्रीहरिदास ठाकुरसे कहा—'तोमार ये जाति, सेइ जाति मोर दृढ़ ॥' तुलसीदासजीने भी कहा है— “ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र सब कोइ करत विचार तुलसी कहे, हरि ना भजेत चारो चमार ॥ हरि भजे त चारो जात मिल्के एक हो जाय। अष्टधातु से परश लागाओये एक मूलसे बिकाय ॥” चारों जातियोंमें-से किसी भी जातिमें क्यों न हो,
398 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 16/17–26 ] भगवान्का भजन न करनेके कारण वह चमार है। चमार जैसे चमड़ेका व्यापार करते हैं, इसी प्रकार जीव भगवान्को भूलकर हाड़-मांसकी थैलीमें “मैं”की बुद्धि करते हैं और दैहिक क्रियाओंमें ही आसक्त होकर कर्मजड़ हो जाते हैं। और यदि वे हरिभजन करें तो चारों वर्णोंके सभी लोग भगवान्की जातिको प्राप्त करते हैं जिस प्रकार स्पर्शमणिके स्पर्शसे अष्टधातुकी सभी धातुएँ स्वर्ण हो जाती हैं। इसलिये भगवद्भक्त या वैष्णव ही सर्वश्रेष्ठ हैं और भगवद्भक्ति ही सर्वश्रेष्ठ है।—'गौड़ीय प्रथम खण्ड, 43 संख्या' ॥ 17–19 ॥ श्रीकालिदासकी दैन्योक्ति और वैष्णवोंमें जातिबुद्धिहीनता :— कालिदास कहे,—'ठाकुर, कृपा कर मोरे। तोमार दर्शने आइनु मुइ पतित पामरे ॥ 20 ॥ पवित्र हइनु मुइ, पाइनु दरशन। कृतार्थ हइनु, मोर सफल जीवन ॥ 21 ॥ एक वाञ्छा हय,—यदि कृपा करि' कर। पादरज देह', पाद मोर माथे धर ॥' 22 ॥ अनुवाद—श्रीकालिदासने कहा,—'हे ठाकुर ! आप मुझपर कृपा कीजिये, मैं पतित-पापी आपके दर्शन करनेके लिये आया हूँ। मैं आपके दर्शन करके पवित्र हो गया हूँ, कृतार्थ हो गया हूँ, मेरा जीवन सफल हो गया है। मेरी एक इच्छा है जिसे आप कृपा करके पूर्ण कीजिये। आप मेरे सिरपर अपने चरणकमल रखकर मुझे अपने चरणोंकी रज प्रदान कीजिये॥' 20–22 ॥ अमानी-मानद झडु-ठाकुरकी दैन्यपूर्ण उक्ति :— ठाकुर कहे,—'ऐछे बात कहिते ना युयाय। आमि—नीच जाति, तुमि—सुसज्जन राय ॥' 23 ॥ अनुवाद—श्रीझडु ठाकुरने कहा,—'ऐसी बात कहना आपके योग्य नहीं है। मैं नीच जातिका हूँ और आप सुसज्जन धनी व्यक्ति हैं॥' 23 ॥ झडु ठाकुरके निकट श्रीकालिदासके द्वारा वैष्णव-माहात्म्य-सूचक श्लोकका पाठ :— तबे कालिदास श्लोक पड़ि' शुनाइल। शुनि' झडुठाकुरेर बड़ सुख हइल ॥ 24 ॥ अनुवाद—तब श्रीकालिदासने उन्हें कुछ श्लोक सुनाये, जिन्हें सुनकर श्रीझडु ठाकुरको बहुत प्रसन्नता हुई॥ 24 ॥ हरिभक्तिविलास (10/91) में— न मेऽभक्तश्चतुर्वेदी मद्भक्तः श्वपचः प्रियः। तस्मै देयं ततो ग्राह्यं स च पूज्यो यथाह्यहम् ॥ 25 ॥ अनुवाद—चतुर्वेदपाठी अर्थात् चौबे ब्राह्मण होनेपर ही 'भक्त' होता है, ऐसा नहीं है। मेरा भक्त चण्डाल होनेपर भी मुझे प्रिय है, भक्त ही वास्तवमें दान-पात्र एवं ग्रहण-पात्र है; भक्तमात्र ही मेरे समान पूजनीय है॥ 25 ॥ अनुभाष्य—मध्यलीला 19/50 संख्या देखें ॥ 25 ॥ श्रीमद्भागवत (7/9/10) में— विप्राद्द्विषड्गुणयुतादरविन्दनाभ- पादारविन्दविमुखात् श्वपचं वरिष्ठम्। मन्ये तदर्पित-मनोवचनेहितार्थ- प्राणं पुनाति स कुलं न तु भूरिमानः ॥ 26 ॥ अनुवाद—श्रीकृष्णके चरणकमलोंसे विमुख बारह-गुणोंसे युक्त ब्राह्मणकी अपेक्षा भी जिसके मन, वचन, चेष्टा, अर्थ और प्राण श्रीकृष्णमें समर्पित हैं, ऐसे चण्डालको भी मैं श्रेष्ठ मानता हूँ; क्योंकि वह (चण्डाल कुलमें उत्पन्न भक्त) अपने कुलको पवित्र करता है, और अत्यधिक सम्मानसे युक्त ब्राह्मण वैसा नहीं कर सकता ॥ 26 ॥ अनुभाष्य—मध्यलीला 20/59 संख्या देखें ॥ 26 ॥