भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 68 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता भ्रमण करने वाले पृथ्वी, मंगल तथा शुक्रादि ग्रहों का पूर्वज है। वह ब्रह्म के साथ पके हुए अन्न के रस को पीता है। यह अन्न सोम है। यजुर्वेद का पुरुष सूक्त चन्द्रोत्पत्ति को यज्ञ पुरुष के मन से तथा सूर्योत्पत्ति को यज्ञ पुरुष के चक्षु से मानता है। चक्षु तथा सूर्य का सम्बन्ध वैज्ञानिक भी स्वीकार करने लगे हैं तथा मन का और चन्द्रमा का सम्बन्ध मनोवैज्ञानिक भी स्वीकार करेंगे। वेदों में यज्ञ की प्रमुखता है। यज्ञों से ही आयुर्विज्ञान का प्रादुर्भाव हुआ। वेदों में अनेक औषधियाँ वर्णित है जो विभिन्न रोगों को दूर करने में समर्थ है। ऋक् संहिता (१०/९७) औषधि सूक्त के नाम से प्रसिद्ध है। यजुर्वेद में १२वें अध्याय में मंत्र ७५ से लेकर मंत्र १०१ तक औषधि प्रकरण है। वेद में अश्विनीकुमार देवताओं के वैद्य के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे वृद्ध को युवा तथा लंगड़े को चलने के योग्य बना सकते हैं। इस उपर्युक्त विवेचन से यह स्पष्ट है कि आधुनिक विज्ञान के अनेक सिद्धान्त वेद सम्मत तथा वेदों की अनेक मान्यताएँ विज्ञान सम्मत हैं। अतः वैज्ञानिक दृष्टि से भी वेद विशेष महत्त्व वहन करते हैं। (ज) तुलनात्मक देवशास्त्र तथा पुराण कथाओं के विश्लेषण की दृष्टि से महत्त्वः- वेदों के अध्ययन से इस विषय में भी पर्याप्त सहायता प्राप्त हुई है। अनेक पौराणिक कथाओं का बीज वेदों में निहित है। वेदों के संवादसूक्त अनेक पौराणिक तथा साहित्यिक कथानकों के जन्मदाता है। यथा— पुरूरवा-उर्वशी संवाद। इस संवाद का आधार लेकर गुणाढ्य की बृहत्कथा में कथा उपनिबद्ध की गई है। कालिदास कृत विक्रमोर्वशीय नाटक का आधार वेदों का यही पुरूरवा-उर्वशी संवाद है। मैक्डानल, हिल्लेब्रान्डर, कीथ, सम्पूर्णानन्द आदि के प्रयास इस प्रसंग में उल्लेखनीय है। उपसंहार हमारे धर्म, दर्शन, समाज, राजनीति, इतिहास, भाषा, कला, साहित्य तथा विज्ञान आदि पर वेदों का अत्यधिक प्रभाव परिलक्षित होता है। वेदों ने मार्गदर्शन किया तथा हम उसके द्वारा निर्दिष्ट मान्यताओं का अनुकरण करने लगे। वेद में बीज निहित है। शाखा, पत्र तथा पुष्पों में उसे पल्लवित करना मनुष्य का कार्य है। वेद के इस महत्त्व को पाश्चात्य मनीषियों ने भी मुक्तकण्ठ से स्वीकार किया है, जिनमें मैक्समूलर, ग्रिफिथ, कोलब्रुक, राथ, मैक्डानल, पीटर्सन आदि उल्लेखनीय हैं। विन्टरनिट्ज के अनुसार "If we wish to learn, to understand the beginnings of our own culture, we must go to India where the oldest literature of an Indo- European people is preserved." CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 69 मैक्समूलर जर्मनी मे उत्पन्न हुआ और इंग्लैण्ड में जाकर रहने लगा। उसने संस्कृत साहित्य का अध्ययन करके वेदों के प्रति अपनी निष्ठा को निम्नलिखित पंक्तियों में प्रकट किया— "I maintain that for a study of man, there is nothing in the world equal in importance with the 'Veda'. I maintain that to every body who cares for himself, for his ancestors, for his history or for his intellectual development, a study of Vedic Literature is indispensable." "To the present day India acknowledges no higher authority in the matters of religion, ceremonials, customs and law than the Veda." वस्तुतः भारतीयों का जन-जीवन वेदों की मान्यताओं से आपूर्ण है। जन्म से लेकर देहान्त तक के समस्त भारतीय संस्कार वेद सम्मत हैं। वस्तुतः वेद हिन्दू धर्म तथा दर्शन के आशा केन्द्र हैं। हिन्दू-संस्कृति तथा सभ्यता के आधार स्तम्भ हैं। हिन्दुत्व की भावना के आलोक हैं। माननीय रामगोविन्द जी त्रिवेदी ने वेदों की विशुद्ध वाणी के समर्थन में विद्वानों का यह अंश उद्धृत किया है— वेद ईश्वर की विमल वाणी है और विश्व के उद्धार के लिए ही उसका अवतरण हुआ है। वैदिक-वाङ्मय पारिजात से भी अधिक सुगन्धमय और स्फटिक मणि से भी अधिक शुभ्र है। वेद के किसी मन्त्र में कुरुक्षेत्र का भैरव-रव है, किसी में वीरों की सी भयंकर हुंकार है, किसी में रण-चण्डी का प्रचण्ड अट्टहास है, किसी में समर-भूमि का विकट रणत्कार है, किसी में लक्ष्मी का मधुर- हास्य है, किसी में वृन्दावन का प्रेम-प्रवाह है, किसी में दिव्य शक्ति का नवल-नृत्य है और किसी में ब्रह्मदेव का ललित-विलास है। 'श्रुतिभगवती' जिसे छू देती है, वह अमृत से भी अधिक प्रिय बन जाता है और जिसके ऊपर पैर रख देती है, वह पद्मराग-मणि से भी मूल्यवान हो जाता है। वस्तुतः वेद अलौकिक हैं, महान् हैं, अद्भुत हैं, अमूल्य-निधि के सदृश हैं। उनका प्रत्येक मन्त्र, प्रत्येक ऋचा तथा प्रत्येक पद अपना विशेष महत्त्व रखता है। वेदों के शब्दों के महत्त्व के विषय में श्रीरामगोविन्द जी त्रिवेदी का मत है कि— "वेद का प्रत्येक शब्द बाह्य तत्त्वों से विमुक्त और योग की प्रक्रिया से विशुद्ध है। इस विशुद्धीकरण के कारण ही वेद के प्रत्येक शब्द में दिव्य शक्ति निहित है। वेद का प्रत्येक शब्द तपःपूत योगियों और महर्षियों की विमल समाधि में उपलब्ध अनन्त शक्तिमन्त्र है। फलतः प्रत्येक वेद-मन्त्र में रहस्य भरा पड़ा है। कमी है केवल इस रहस्य को समझने वाले तपस्वी तथा अधिकारी पुरुषों की।"

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

70 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अतः विभिन्न दृष्टियों से वेदों का असाधारण महत्त्व सिद्ध होता है। इसीलिये उनका अध्ययन, मनन तथा संग्रहण परमावश्यक है। वेदाध्ययन की आवश्यकता का निरूपण करते हुए पं० बलदेव उपाध्याय जी ने निम्नलिखित शब्दों में अपने विचार प्रकट किए हैं— भारतीय संस्कृति के इतिहास में वेदों का स्थान नितान्त गौरवपूर्ण है। श्रुति की दृढ़ आधारशिला के ऊपर भारतीय धर्म तथा सभ्यता का भव्य विशाल प्रासाद प्रतिष्ठित है। हिन्दुओं के आचार-विचार, रहन-सहन, धर्म-कर्म को भली भाँति समझने के लिए वेदों का ज्ञान विशेष आवश्यक है। हम ईश्वर विरोध को सहन कर सकते हैं, परन्तु वेदों का आंशिक विरोध भी हमारी दृष्टि में नितान्त वर्जनीय है। "आस्तिक" वही है जो वेद की प्रामाणिकता में विश्वास रखे तथा "नास्तिक" वही है जो वेदों की निन्दा करे। अतः वेद का अनुशीलन प्रत्येक भारतीय का आवश्यक कर्त्तव्य होना चाहिए।

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय वेद का काल निरूपण वेद आर्य-धर्म एवं दर्शन की आधारशिला हैं; मानवता के मूल हैं। मानव सभ्यता के विकास के अति प्राचीन काल से ही वैदिक शिक्षाएँ मानव मात्र को असत् से सत् की ओर प्रेरित करती रही है। भारतीय सभ्यता के प्राचीनतम स्वरूप के ज्ञानार्थ वेद नितान्त उपयोगी हैं। वेदों के गौरव तथा महत्त्व के विषय में वेदज्ञ एकमत हैं। इसके विपरीत वेदों के रचनाकाल के विषय में वेदज्ञ एकमत नहीं हैं, अपितु उनमें गहरा मतभेद है। इस वैदिकआलोक से कब भारत भूमि आलोकित हो उठी ? कब हमारे पूर्वज ऋषियों के हृदय रूपी मानसरोवर में वेद-हंस विचरण करने लगा ? कब हमारे पवित्र ऋषियों के हृदय में मानव मात्र के कल्याणार्थ वैदिक सन्देश प्रदान करने की सदिच्छा जागृत हो उठी? आदि प्रश्न आज भी अत्यन्त विचारणीय है, विवादास्पद हैं। विद्वानों का विचार है कि भविष्य में भी इन प्रश्नों का सर्वमान्य समाधान उपलब्ध हो जायें, ऐसी सम्भावना अत्यल्प है। इसके हल को ढूँढ निकालना आसान नहीं, तथापि पाश्चात्य तथा पौरस्त्य वेद के विद्वानों ने वेदों में उपलब्ध अन्तरंग तथा बहिरंग प्रमाणों के आधार पर कतिपय अनुमान प्रस्तुत किए हैं। इनमें से किसी एक को सत्य मानना न्यायसंगत नहीं, किन्तु विद्वानों के प्रयास श्लाघनीय अवश्य हैं। इस सम्बन्ध में विद्वानों के मतों को सात प्रकार का कहा जा सकता है, वे सात प्रकार हैं- (१) प्राचीन भारतीय परम्परा पर आधृत मत। (२) मैक्समूलर का मत, (३) ज्योतिष सम्बन्धी तथ्यों पर आधृत मत। (४) भाषा सम्बन्धी तथ्यों पर आधृत मत। (५) इतिहास सम्बन्धी तथ्यों पर आधृत मत। (६) शिला लेखों पर आधृत मत। (७) भूगर्भ सम्बन्धी तथ्यों पर आधृत मत। इन उपर्युक्त मतों का विस्तृत विवेचन निम्नलिखित है- (१) प्राचीन भारतीय परम्परा पर आधृत मतः प्राचीन भारतीय परम्पराओं के अनुसार वेदों को ईश्वरीय ज्ञान माना जाता है। वैदिक ज्ञान शाश्वत है तथा सृष्टि की उत्पत्ति के प्रारम्भिक काल में ईश्वर ने वैदिक ज्ञान का आविर्भाव किया। वेदान्त दर्शन भी वेद को अनादि तथा अपौरुषेयज्ञान मानता है। उसके अनुसार यह ज्ञान प्रलयोपरान्त भी नष्ट नहीं होता तथा पुनः सृष्ट्यारम्भ में ईश्वर के द्वारा CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 72 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता प्रकट किया जाता है। वैदिक ज्ञान ठीक उसी प्रकार अनादि, अनन्त एवं अविनश्वर है, जिस प्रकार ईश्वर स्वयं अनादि, अनन्त तथा अविनश्वर हैं। सृष्टि की रचना के पश्चात् ईश्वर द्वारा यह ईश्वरीय ज्ञान ऋषियों के हृदयों में आलोकित होता है। तत्पश्चात् गुरु-शिष्य की अविच्छिन्न परम्परा अथवा शृङ्खला के द्वारा समस्त जगत् में प्रचलित हो जाता है। जगत् के प्रलयोपरान्त वह ज्ञान पुनः ईश्वर में समाहित हो जाता है। आधुनिक काल में ऋषि दयानन्द ने वेदों के उद्भव पर सप्रमाण विचार किया है। उनके मत में भी वेद अपौरुषेय हैं, ईश्वरीय कृति हैं, जिनका ज्ञान सृष्ट्यारम्भ में ईश्वर द्वारा मानव मात्र के मंगलार्थ ऋषियों के मन में प्रस्फुटित किया गया। सृष्टि की उत्पत्ति १९६०८५२९६६ वर्ष पूर्व हुई थी। ईश्वरप्रणीत ये वेद भी उसी काल में आविर्भूत हुए थे, अतः उतने ही पुरातन हैं। वेदों के ईश्वर प्रणीत होने के विषय में वेदों में तथा तदुपरान्त उपलब्ध साहित्य में अनेक प्रमाण प्राप्त होते हैं। नीचे वे मन्त्र प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो वेदों को ईश्वरकृत सिद्ध करने में प्रमाण स्वरूप हैं। तस्मा॑द्य॒ज्ञात्स॑र्व॒हुत॒ ऋचः॒ सामा॑नि जज्ञिरे। छन्दां॑सि जज्ञिरे॒ तस्मा॒द्यजु॒स्तस्मा॑दजायत।।९।। (ऋ० १०/९०/९, यजु० ३१/७) अर्थात् उस सर्वहुत यज्ञ से ऋचाएँ (ऋग्वेद), साम (सामवेद) उत्पन्न हुए, उससे गायत्री आदि छन्द उत्पन्न हुए तथा उससे यजुष् (यजुर्वेद) उत्पन्न हुआ। तथा यस्मा॒दृचो॑ अपा॒तक्ष॒न् यजुर्यस्मा॑द॒पाक॑षन्। सामा॑नि॒ यस्य॒ लोमा॒न्यथ॑र्वाङ्गिरसो मुखं॑ स्क॒म्भं तं ब्रू॑हि कत॒मः स्विदे॒व सः॥ (अथर्व० १०/७/२०) अर्थात् जिससे ऋक् मन्त्रों को उन्होंने सूक्ष्म किया, जिससे यजुः ज्ञान को उन ऋषियों ने कसौटी पर रखा, सामविद्या जिसके रोम हैं तथा अथर्वमन्त्र मुख हैं, (वह कौन सा स्कम्भ है ? तू कह दे) इस प्रकार से ऋग्वेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद में स्पष्टतः वेदों को ईश्वर से उत्पन्न बतलाया गया है। ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद्, दर्शन, स्मृति आदि ग्रन्थों में भी वेदों को ईश्वरकृत कहा गया है। CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

२. अध्याय ३-४: गुरुकुल दिनचर्या, स्वाध्याय, स्मृति-संवर्धन एवं मौखिक शिक्षण विधि

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 73 "तेभ्यस्तपस्तेभ्यस्त्रयो वेदा अजायन्ताग्नेर्ऋग्वेदो, वायोर्यजुर्वेदः सूर्यात्सामवेदः।" (श०ब्रा० ११/५२/३) अर्थात् उन सातों से तीन वेद उत्पन्न हुए, अग्नि से ऋग्वेद उत्पन्न हुआ, वायु से यजुर्वेद उत्पन्न हुआ तथा सूर्य से सामवेद की उत्पत्ति हुई। तथा "अग्निवायुरविभ्यस्तु त्रयं ब्रह्म सनातनम्। दुदोह यज्ञसिद्ध्यर्थमृग्यजुः सामलक्षणम्॥" (मनु० २/१५१) इस प्रकार भारतीय परम्परानुसार वेदों की उत्पत्ति जगत् की संरचना के साथ हुई। (२) अर्वाचीन एवं पाश्चात्य विद्वानों का मत :- भारतीय विचारधारा तो वेदों को ईश्वरकृत मानती है किन्तु आधुनिक युग की ऐतिहासिक दृष्टि जो विकासवाद के सिद्धान्त पर विश्वास करती है, इस भारतीय विचार परम्परा को स्वीकार करने में सहमत नहीं होती। वैदिक साहित्य के अध्येता अनेक पाश्चात्य मनीषियों ने ऋग्वेद को सर्वप्राचीन मानकर उसके काल निर्धारण का प्रयत्न किया है। इन विद्वानों का विचार है कि प्रत्यक्ष तथा सबल प्रमाणों के अभाव में ऋग्वेद के समय को पूर्णतः सत्य निश्चित नहीं किया जा सकता। हो सकता है कि उस अनुमान में कतिपय शताब्दियों का अन्तर रह जाय। पाश्चात्य आलोचकों का अनुकरण करने वाले भारतीय आलोचकों ने भी वेदों के काल निर्धारण का प्रयत्न किया है तथा ये ऋग्वेद के काल को पाश्चात्य आलोचकों की अपेक्षा अधिक प्राचीन समय तक खींच ले गए। इस स्थल पर ऋग्वेद की रचना के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों के मतों को उद्धृत किया जा रहा है। (३) मैक्समूलर का मत :- इंग्लैण्ड की "Sacred books of the east" नामक ग्रन्थमाला के अन्तर्गत मैक्समूलर द्वारा सम्पादित ऋग्वेद (शाकल शाखा) को प्रकाशित किया गया था। यह ग्रन्थ १८५९ ई० के लगभग प्रकाशित हुआ। इस ग्रन्थ के भूमिका भाग में मैक्समूलर द्वारा ऋग्वेद के काल को निश्चित करने का प्रयास कया गया है। इनके अनुसार ऋग्वेद की रचना १२०० वि० पूर्व में सम्पन्न हुई। अपने मत की पुष्टि करने के लिए मैक्समूलर ने कहा कि गौतम बुद्ध के समय तक वैदिकसाहित्य की रचना पूर्ण हो चुकी थी। वैदिक साहित्य को उन्होंने चार भागों

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

74 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता में विभक्त किया। वे भाग हैं— छन्द, मन्त्र, ब्राह्मण एवं सूत्र। उनका कथन है कि प्रत्येक भाग के विकास का एक निश्चित समय रहा होगा। सर्वप्रथम छन्दों, तत्पश्चात् मन्त्रों, तदुपरान्त ब्राह्मणों एवं उसके बाद सूत्रों की रचना हुई। मैक्समूलर के विचार में प्रत्येक विभाग के विकास में तथा उसकी पूर्णता के लिए २०० वर्षों का समय पर्याप्त है। गौतम बुद्ध का आविर्भाव काल विक्रम से लगभग ५०० वर्ष पूर्व हुआ। अतः सूत्र काल का प्रारम्भ ६०० वि० पूर्व माना गया है। इन सूत्रों में प्रमुख रूप से श्रौत सूत्रों तथा गृह्य सूत्रों की गणना की जाती है। इन सूत्रों की रचना से २०० वर्ष पूर्व अर्थात् ८०० वि० पूर्व ब्राह्मणों की रचना हुई। इस काल में ही याज्ञिक अनुष्ठानों का विस्तार तथा उपनिषदों के आध्यात्मिक सिद्धान्त का विवेचन हुआ। उससे २०० वर्ष पूर्व मन्त्रों की रचना हुई। वेदों को दो भागों में विभाजित किया जा सकता है— छन्द तथा मन्त्र। मन्त्रों का विनियोग यज्ञीय अनुष्ठानों में किया जाता है, शेष छन्द हैं। मन्त्रों का निर्माण तथा विकास उससे पूर्व के २०० वर्षों में अर्थात् १२०० ई० पूर्व में हुआ। ऋग्वेद में सर्वप्राचीन छन्द तथा मन्त्र हैं। इस प्रकार ऋग्वेद का काल १२०० वि० पूर्व हुआ। इस काल-गणना के विषय में मैक्समूलर पूरी तरह स्वयं भी सन्तुष्ट नहीं थे। उनके अनुसार यह समय निर्धारण तो मात्र सम्भावना पर आधारित है क्योंकि वेदों के समय को ठीक-ठीक निर्धारित करना असम्भव सा है। वेदों का अस्तित्व इसके पूर्व का भी हो सकता है। विल्सन, कीथ, कोलब्रुक आदि पाश्चात्य मनीषियों ने ऋग्वेद की रचना के काल निर्णय के विषय में मैक्समूलर का समर्थन किया है। ऋग्वेद के काल निर्णय के सम्बन्ध में अनेक विद्वानों ने मैक्समूलर की पद्धति को तो स्वीकार किया है, परन्तु प्रत्येक स्तर के विकास के लिए २०० वर्ष के समय को पर्याप्त नहीं माना है। सन् १८८९ ई० को भौतिक धर्म शीर्षक अपने जिफोर्ड व्याख्यानमाला के अवसर पर स्वयं मैक्समूलर ने स्पष्टतः अपने मत को एक अनुमान बतलाया तथा कहा कि विश्व की कोई भी शक्ति वेदों के काल को निर्धारित नहीं कर सकती है। ओल्डन वर्ग के अनुसार ऋग्वेद की रचना का काल २५०० ई० पूर्व का होना चाहिए। (४) ज्योतिष-सम्बन्धी तथ्यों पर आधृत मत :- वैदिक संहिताओं तथा ब्राह्मण ग्रन्थों में अनेक स्थलों पर ऋतु-सम्बन्धी एवं नक्षत्र-सम्बन्धी जानकारी प्राप्त होती है। कतिपय विद्वानों ने इन ऋतु एवं नक्षत्र विषयक जानकारी का उपयोग वेदों के रचना काल को निर्धारित करने के लिए किया है। उनमें से प्रमुख मत निम्नलिखित हैं—

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 75 (क) पं० शङ्कर बालकृष्ण दीक्षित का मत :- महाराष्ट्र निवासी प्रख्यात वेदज्ञ पं० शङ्कर बालकृष्ण दीक्षित ने शतपथ ब्राह्मण का एक अंश उद्धृत किया है, जिसके अनुसार इस ब्राह्मणग्रन्थ के रचनाकाल पर प्रकाश पड़ता है। इस अंश से विदित होता है कि शतपथ ब्राह्मण के रचनाकाल के समय कृत्तिकाओं को ठीक पूर्वीय बिन्दु पर उदित होने का निर्देश है, जहाँ से वे किञ्चिदपि पृथक् नहीं होती। उद्धृत अंश इस प्रकार है— ''एकं द्वे त्रीणि चत्वारीति वा अन्यानि नक्षत्राणि, अथैता एव भूयिष्ठा यत् कृत्तिका स्तद् भूमानमेव एतदुपैति तस्मात् कृत्तिकास्वादधीत। ऐता ह वै प्राच्यादिशो न च्यवन्ते, सर्वाणि ह वा अन्यानि नक्षत्राणि प्राच्यादिशयाच्यन्ते।'' (शतपथ ब्राह्मण २/१/२) आजकल कृत्तिका नक्षत्र पूर्वीय बिन्दु से किंचित् उत्तर की ओर हट कर उदित होता है। अतः दीक्षित जी की गणनानुसार कृतिका नक्षत्र में वसन्त सम्पात सम्भवतः २५०० ई० पूर्व हुआ होगा। यही शतपथ-ब्राह्मण की रचना का समय है। कृत्तिकादि नक्षत्रों का वर्णन करने वाली संहिता तैत्तरीय शतपथ-ब्राह्मण से प्राचीनतर है तथा तैत्तरीय संहिता से भी प्राचीनतर है ऋग्वेद। अतः चतुर्वेद के निर्माण में लगभग एक हजार वर्षों का समय व्यय हुआ होगा। अतः सर्वप्रथम निर्मित ऋग्वेद का निर्माण ३५०० ई० पूर्व हुआ होगा। (ख) लोकमान्य बालगंगाधर तिलक का मत :- स्वर्गीय श्री तिलक जी ने ऋग्वेद में उपलब्ध ज्योतिष विषयक घटनाओं के आधार पर वेद की रचना का सर्वप्राचीन काल ६००० ई०पू० से लेकर ४००० ई०पू० तक निर्धारित किया है। इस तिथिनिर्धारण का मुख्य आधार विभिन्न नक्षत्रों में वसन्त- सम्पात का वर्णन है। उन्होंने वैदिक काल को चार युगों में विभाजित किया है। वे चार युग निम्नलिखित हैं— (१) अदिति-काल :- इस काल की सीमा ६००० ई०पू० से लेकर ४००० ई०पू० तक है। इस काल में किंचित् गद्य में तथा किंचित् पद्य में अर्थात् गद्यपद्य मिश्रित यज्ञीय विधि वाक्यों की रचना हुई। इनकी संज्ञा निविद् है। इनमें देवताओं की संज्ञा, उनके गुणों तथा चरितों का वर्णन उपलब्ध होता है। (२) मृगशिरा-काल :- इस काल की सीमा ४००० ई०पू० से लेकर २५०० ई०पू० तक है। रचना के दृष्टिकोण से इस युग का सर्वाधिक महत्त्व है। इसी युग में ऋग्वेद के अधिकांश सूक्तों CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 76 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की रचना हुई। (३) कृत्तिका-काल :- इस काल की सीमा २५०० ई०पू० से लेकर १४०० ई०पू० तक है। इसी युग में चारों मन्त्र संहिताओं का सम्पादन तथा तैत्तरीय संहिता एवं शतपथ ब्राह्मणादि कतिपय ब्राह्मण ग्रन्थों की रचना हुई। वस्तुतः मन्त्रों का निर्माण तो ६००० ई०पू० में ही आरम्भ हो गया था, परन्तु यज्ञीय दृष्टिकोण से उन मन्त्रों का परिमार्जन, परिष्कार तथा संकलन इसी काल में सम्पन्न हुआ- ‘‘It was at this time that the Saṁhitas were probably compiled into systematic books and attempts made to ascertain the meaning of the oldest hymns and formulae’’. (The Orion, Page 207) इसके अन्तिम भाग में वेदाङ्ग ज्योतिष की रचना हुई। इसमें सूर्य एवं चन्द्र के श्रविष्ठा के आदि में उत्तर दिशा की ओर घूम जाने का वर्णन है तथा यह स्थिति गणित के आधार पर लगभग १४०० ई०पू० के निकट होती है- ‘‘प्रपद्येते श्रविष्ठादौ सूर्याचन्द्रमसावुदक्। सर्वार्धे दक्षिणार्कस्तु माघ श्रवणवोः सदा॥’’ (४) अन्तिम काल :- इस काल की सीमा १४०० ई०पू० से लेकर ५०० ई०पू० तक है। इस काल में विशेष रूप से श्रौत-सूत्रों, गृह्य-सूत्रों तथा अन्य दर्शन सूत्रों का निर्माण हुआ। इसके अन्तिम भाग में वैदिक धर्म के विरुद्ध प्रतिक्रिया स्वरूप बौद्ध धर्म का उदय हुआ। अन्त में स्व० तिलक जी ने विचार प्रकट किया कि यदि वेदों का निर्माण काल ४००० ई०पू० स्वीकार कर लिया जाये तो भारतीय तथा पाश्चात्य विद्वानों के मतों का समन्वय हो जायेगा- ‘We can thus satisfactorily account for all the opinions and traditions current about the age of the Vedas amongst ancient and modern scholars in India and Europe if we place the Vedic period at about 4000 B.C. in strict accordance with the astronomical references and facts recorded in the ancient literature of India.’ तिलक की गणना प्रक्रिया :- ऋतु-चक्र, सूर्य-संक्रमण पर आधारित है। इसी के आधार पर ऋतुएँ आती जाती हैं। ऋतुएँ निरन्तर पीछे की ओर हट जाती हैं। प्रथम वर्ष का प्रारम्भ वसन्त से होता है। इस काल में वसन्त सम्पात क्रमशः जिन नक्षत्रों पर होता है, वे हैं- उत्तरा, CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 77 भाद्रपद, रेवती, अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा आदि। सम्प्रति वह मीन की संक्रान्ति से प्रारम्भ होता है। इस संक्रान्ति का प्रारम्भ पूर्वा भाद्रपद के चतुर्थ चरण से होता है। शनैः शनैः नक्षत्र क्रमशः पीछे की ओर हटते गए हैं। नक्षत्रों की कुल संख्या २७ है तथा सूर्य का संक्रमण चक्र ३६० डिग्री का है। इस प्रकार प्रत्येक नक्षत्र की ३६०/२७ = १३११ डिग्री दूरी प्राप्त होती है। प्रत्येक नक्षत्रकाल क्रमानुसार अपने मूल स्थान से हटता रहता है। एक डिग्री पीछे को हट जाने में एक नक्षत्र ७२ वर्ष का समय लेता है। अतः प्रत्येक नक्षत्र अपनी १३११ डिग्री की दूरी तय करने में कुल ७२×१३११= ९७२ वर्ष का समय लेता है। इस प्रकार निष्कर्ष यह निकला कि २५०० वर्ष पूर्व वसन्त-सम्पात हुआ होगा। तिलक जी को ऋग्वेद में कतिपय ऐसे मन्त्र भी उपलब्ध हुए हैं, जिनमें मृगशिरा नक्षत्र पर वसन्त-सम्पात होने का सङ्केत मिलता है। वे मन्त्र हैं- ऋग्वेद १/३३/१२, १/८०/७, १०/८६/५। यह वसन्त-सम्पात और भी आगे पुनर्वसु तक जाता है। कृत्तिका नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र से दो नक्षत्र पूर्व तथा पुनर्वसु नक्षत्र से चार नक्षत्र पूर्व है। अतः मृगशिरा पर वसन्त-सम्पात का काल ९७२×२ = १९४४ वर्ष कृत्तिका नक्षत्र के वसन्त-सम्पात के काल से पूर्व होगा। इस प्रकार मृगशिरा नक्षत्र में वसन्त- सम्पात होने का काल ४४४४ ई० पहले है। इस प्रकार तिलक जी के अनुसार वेदों का निर्माण लगभग ४५०० वर्ष पूर्व हुआ होगा। अगर पुनर्वसु नक्षत्र में वसन्त-सम्पात को माना जाय तो इस रचनाकाल में २००० वर्षों की वृद्धि और हो जायेगी। (ग) डॉ० जैकोबी का मत :- डॉ० जैकोबी जर्मनी के बोन नगर के निवासी थे। इन्होंने भी ज्योतिषीय गणना के आधार पर ऋग्वेद का काल ४५०० ई०पू० निर्धारित किया है। उनका कथन है कि कल्पसूत्रों में आए विवाह प्रकरण में ध्रुव इवस्थिरा भव वाक्य का तात्पर्य है कि उस समय ध्रुवतारा अधिक चमकीला तथा स्थिर रहा होगा। यह स्थिति २००० ई०पू० सम्भव है। कृत्तिका नक्षत्र पर वसन्त-सम्पात का उल्लेख ब्राह्मण ग्रन्थों में मिलता है। अतः गणना करने पर यह समय लगभग २५०० ई०पू० का प्रतीत होता है। इस प्रकार ब्राह्मण ग्रन्थों तथा कल्प सूत्रों का समय २७०० ई०पू० से लेकर २५०० ई०पू० तक हो सकता है, इसलिये ऋग्वेद का समय इससे भी और पूर्व लगभग ४५०० ई०पू० होना चाहिये। (घ) हाग एवं आर्कविशप प्राट का मत :- हाग एवं आर्कविशप प्राट आदि विदेशी विद्वानों ने भी वेद काल निर्णय हेतु CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 78 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अपनी गणना का आधार ज्योतिष को ही बनाया है। सर्वप्रथम अपनी गणना द्वारा उन्होंने वेदाङ्ग ज्योतिष का रचना काल निर्धारित किया। यह समय ११८४ ई०पू० निश्चित किया। तत्पश्चात् इसी आधार पर ब्राह्मण ग्रन्थों का निर्माण काल १४०० ई०पू० से लेकर १२०० ई०पू० तक निश्चित किया। उनके अनुसार वैदिक संहिताओं का संकलन २००० ई०पू० से लेकर १४०० ई०पू० तक हुआ तथा मन्त्रों का रचना काल २४०० ई०पू०-२००० ई०पू० के लगभग रहा होगा। (च) पं० दीनानाथ शास्त्री चुल्लैट का मत :- पं० दीनानाथ शास्त्री चुल्लैट तथा उनके पुत्र पं० गोपीनाथ शास्त्री चुल्लैट ने भी वेद के निर्माण काल को निश्चित करने में ज्योतिष को ही अपनी गणना का आधार बनाया है। पं० दीनानाथ जी ने ज्योतिष के प्रमाण द्वारा वेदों का रचनाकाल आज से लगभग ३००००० वर्ष पूर्व निर्धारित किया है। यह निर्णय उन्होंने अपनी पुस्तक वेद- काल निर्णय में दिया है। इसी प्रकार पं० गोपीनाथ जी ने अपनी गणना अपनी पुस्तक युग-परिवर्तन में दी है। उनके अनुसार वर्तमान कला का २८वाँ कलियुग लगभग २४ वर्ष पूर्व समाप्त हो चुका है। सतयुग का आरम्भ सं० १९८१ में हुआ। यह २९वाँ सतयुग था। उनके विचार में एक चतुर्युगी १२ हजार वर्ष में पूरी होती है, न कि ४३ लाख २० हजार वर्ष में, जैसा कि अनेक विद्वान् मानते हैं। अतः गोपीनाथ जी शास्त्री के अनुसार वेदों का निर्माण काल लाखों वर्ष पूर्व ठहरता है किन्तु पाश्चात्य वेदज्ञ तथा तर्कप्रधान भारतीय वेदज्ञ इन विचारों से सहमत नहीं है। (छ) डॉ० लुडविग का मत :- जिन अनेक पाश्चात्य मनीषी तथा संस्कृत मर्मज्ञों ने वेद काल निर्णय का प्रशंसनीय प्रयास किया, उनमें डॉ० लुडविग का प्रयास भी कम महत्त्वपूर्ण नहीं है। लुडविग जी ने भी वेदों के निर्माणकाल के सम्बन्ध में ज्योतिष का आधार ग्रहण किया। आपने इसके लिये सूर्यग्रहण को आधार मानकर इस प्रकार का एक प्रयत्न किया। ५- भाषा सम्बन्धी तथ्यों पर आधृत मत : कतिपय विद्वानों ने वेद काल निर्णय का आधार वेदों की भाषा को बनाया है। वस्तुतः भाषा ही किसी साहित्य का शरीर होती है। शरीर को देखकर शरीरधारी के समय का निर्णय दिया जा सकता है। तब निर्णय में यह विधि भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। भाषा पर आधृत मत निम्नलिखित है- क- ऋग्वेदीय भाषा एवं अवेस्ताँ की तुलना : ऋग्वेद की भाषा तथा अवेस्ताँ की सर्वप्राचीन गाथाओं की भाषा में परस्पर इतना अधिक साम्य है कि यदि वेद में उपलब्ध मंत्रों में कुछ ध्वनियों का परिवर्तन CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

द्वितीय अध्याय 79 कर दिया जाय तो वे मन्त्र अवेस्ताँ गाथाओं में परिवर्तित हो जाते हैं। इसी प्रकार यदि अवेस्ताँ का रचना काल ईसा से ८०० वर्ष पूर्व होने के बजाय कहीं १५०० वर्ष पूर्व होता तो ऋग्वेद तथा अवेस्ताँ की भाषा में नगण्य अन्तर होता। ऋग्वेदीय भाषा एवं अवेस्ताँ की भाषा का तुलनात्मक अध्ययन करने से भी यही परिणाम प्राप्त होता है कि वेदों की रचना लगभग २००० वर्ष ईसा के पूर्व में हुई होगी। ख- मैक्डानल का मत : मैक्डानल ने ऋग्वेद का निर्माण काल १३०० ई०पू० में निर्धारित किया है। मैक्डानल का कथन है कि आर्यों की दो शाखाएँ थीं— भारतीय और ईरानी। यह शाखाएँ १३०० ई०पू० में पृथक् हुई थी। अपने पृथक् होने के पहले ये शाखाएँ एक ही थी। इसी काल में आर्यों की भारतीय एवं ईरानी शाखाओं द्वारा ऋग्वेद का निर्माण किया गया। इसके ५०० वर्ष पश्चात् लगभग ८०० ई०पू० में अवेस्ताँ प्रणीत हुई। इनका कथन है कि जैकोबी के अनुसार यदि आर्यों की भारतीय एवं ईरानी शाखाओं के अलग होने को ४५०० ई०पू० में भी मान लिया जाय तो भी ३००० वर्षों तक इनकी भाषाएँ अपरिवर्तित ही रही होगी। १९०७ ई० में एशिया माइनर में उपलब्ध १४०० ई०पू० के अभिलेखों में मित्र, वरुण, इन्द्र नासत्यादि देवों का निर्देश उस समय दोनों शाखाओं के भाषा साम्य को प्रमाणित करता है। उसी समय के लगभग यदि दोनों शाखाओं के अलग होने को स्वीकार कर लिया जाय तो उसके कुछ समय पश्चात् होने वाले भाषागत परिवर्तन के अनुसार ऋग्वेद का निर्माण १३०० ई०पू० में हुआ होगा। छ- इतिहास सम्बन्धी तथ्यों का आधृत मत : अनेक भारतीय तथा पाश्चात्य विद्वानों ने इतिहास के आधार पर वेदों का रचनाकाल निर्धारित करने का प्रयत्न किया है। इनमें से प्रमुख मत निम्नलिखित हैं— क- भण्डारकर का मत : डॉ० आर० जी० भण्डारकर ने ऐतिहासिक आधार पर वेदों के रचनाकाल को निर्धारित करने का प्रयास किया। ईशावास्योपनिषद् में असुर्या शब्द आया है। यह उपनिषद् यजुर्वेद का ४०वाँ अध्याय है। भण्डारकर जी का कथन है कि यह शब्द आसीरिया का समानार्थक है। ऋग्वेद में देवताओं तथा असुरों के युद्ध का वर्णन है। अतः असीरिया (मेसोपोटामिया) के निवासी ही वेदों में बतलाए गए असुर हैं, ये २५०० ई०पू० के लगभग भारत की ओर आये थे। अतः यजुर्वेद का निर्माण काल लगभग २५०० ई०पू० में हुआ होगा। ऋग्वेद की रचना इससे भी पूर्व हुई होगी। अतः ऋग्वेद का रचनाकाल ६००० ई०पू० में कहा जा सकता है।

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

सिकन्दर के आक्रमण के समय ग्रीक के लोगों ने राजाओं की वंशावलियों का संकलन किया था। उनके अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य से पूर्व १५४ राजाओं ने ४५७ वर्ष तक शासन किया था। सम्भवतः यह समय वैदिक ही था। इससे अनेक वर्षों पूर्व ऋग्वेद का निर्माण हो चुका था। इस आधार पर ऋग्वेद के निर्माण का समय ८००० ई०पू० से ६००० ई०पू० तक हो सकता है। ख- डॉ० राधाकुमुद मुखर्जी का मत : डॉ० मुखर्जी ऐतिहासिक आधार पर ऋग्वेद का समय २५०० ई०पू० मानते हैं। उन्होंने लिखा है कि- "On a modest computation we should come to 2500 B.C. as the time of Ṛgveda (Hindu civilzation-67)" ग- दि वैदिक एज के अनुसार : इस ग्रन्थ को भारतीय विद्या भवन, बम्बई ने प्रकाशित किया है। इसके अनुसार ऋग्वेद का समय १००० ई०पू० का है। इसमें लिखा है- "On linguistic ground the language of Ṛgveda, the oldest Veda, may be said to be about 1000 B.C." (Page 225) घ- अमलनेरेकर का मत : प्रसिद्ध लेखक H.G. Wells ने अपनी 'Outlines of World History' में २५०००-५०००० वर्ष पूर्व का विश्व का नक्शा दिया है। नरेकर महोदय ने इसी आधार पर ऋग्वेद का रचना काल ६६०००-७५००० वर्ष पूर्व में बतलाया है। च- प्रोफेसर लोटू सिंह का मत : प्रोफेसर लोटू सिंह ने सनातनी ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर ऋग्वेद की रचना को ४ लाख ३५ हजार वर्ष पूर्व का बतलाया है। ६- शिलालेखों का आधृत मत : सन् १९०७ ई० पूर्वी एनातोलिया (वर्तमान टर्की) में बोग़ाज कोई नामक ग्राम में खुदाई करने पर डॉ० हूगोविन्कलर को एक प्राचीन शिलालेख उपलब्ध हुआ। यह शिलालेख इस विषय की पुष्टि में एक सशक्त प्रमाण है। पश्चिमी एशिया के इस खण्ड में कभी दो प्राचीन जातियाँ रहती थीं। एक थी हित्तिन्ति तथा दूसरी मितानि। इस शिलालेख पर हित्तियों तथा मितानियों के मध्य १४वीं शती ई०पू० के आरम्भ में होने वाली सन्धि का उल्लेख है। यह एक राजकीय शासनपट्ट के रूप में है। संधिलेख में शपथ ग्रहण करते हुए दोनों जातियों के राजाओं ने प्राचीन बेबिलोनिया तथा हित्ति जाति के देवताओं का आह्वान किया है। इन संरक्षक देवों की सूची में बाबुल देशीय

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 81 तथा हित्ति जाति के देवों के साथ मितानि जाति के देवों में मित्र, वरुण, इन्द्र तथा नासत्यों के नाम प्राप्त होते हैं। ये लेख १४०० ई०पू० के हैं। इसका तात्पर्य यह हुआ कि इस समय से अत्यधिक पूर्व काल में आर्यों ने आर्यावर्त में अपने वैदिक धर्म तथा वैदिक देवताओं की कल्पना कर रखी थी। इन्हीं आर्यों की एक शाखा पश्चिमी एशिया से भारतवर्ष में आकर रहने लगी। यहीं पर उस शाखा ने अपने देवगणों तथा धर्म का अत्यधिक प्रचार किया। अतः इसी आधार पर आधुनिककालीन पाश्चात्य वेदज्ञ वेदों का काल २००० ई०पू० से लेकर २५०० ई०पू० तक निर्धारित करते हैं। इसी प्रकार वेदों के रचनाकाल को निर्धारित करने में अनेक विद्वानों ने मोहनजोदाड़ों तथा हड़प्पा में प्राप्त अभिलेखों तथा सभ्यता का आश्रय ग्रहण किया है। इन विद्वानों ने वैदिक सभ्यता को ग्रामीण सभ्यता माना है तथा सिन्धु घाटी की सभ्यता को विकसित नागरिक सभ्यता माना है। अतः नागरिक सभ्यता से ग्रामीण सभ्यता को पुरातन् सिद्ध करते हुए वेदों का काल ३००० वर्ष ईसा पूर्व निश्चित किया है। अनेक विद्वान् इस विचार से सहमत नहीं हैं कि वैदिक सभ्यता ग्रामीण थी तथा सिन्धु घाटी की सभ्यता से निम्न थी। अतः यह मत मान्य नहीं है। ८- भूगर्भ सम्बन्धी तथ्यों का आधृत मत : ऋग्वेद में भूगोल एवं भूगर्भ सम्बन्धी अनेक घटनाएँ उल्लिखित हैं जिनका आधार लेकर ऋग्वेद के काल को निर्धारित किया जा सकता है। अनेक विद्वानों ने ऐसा किया भी है। इनमें नारायण राव भवनराव पारंगी तथा अविनास चन्द्र व्यास आदि प्रमुख हैं। इनके मत को नीचे प्रस्तुत किया गया है— क- डॉ० अविनाश चन्द्र व्यास का मत : डॉ० व्यास ने अपने प्रसिद्ध ग्रन्थ ऋग्वैदिक इण्डिया में भूगर्भ शास्त्र तथा भूगोल के प्रमाणों के आधार पर ऋग्वेद का निर्माण काल ईसा से २५ हजार वर्ष पूर्व निश्चित किया है। इनके द्वारा किये गये प्रमुख प्रमाण निम्नलिखित हैं— (१) ऋग्वेद में सरस्वती नदी के समुद्र में गिरने का उल्लेख प्राप्त होता है— 'एका चेतत् सरस्वती नदीनाम्, शुचिर्यती गिरिभ्यः आ समुद्रात्।' (ऋ० ७/९५/२) (२) यह समुद्र उस समय राजस्थान में स्थित था। किसी भयंकर भूकम्प ने समुद्र तथा सरस्वती दोनों को नष्ट कर दिया, अतः दोनों लुप्त हो गए। (३) आर्यों के निवासस्थान सप्त सैन्धव प्रदेश के चतुर्दिकू चार समुद्र विद्यमान थे, जहाँ सम्प्रति उत्तर प्रदेश तथा बिहार है। वहाँ पर उस समय पूर्वी समुद्र की स्थिति CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 82 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता थी। पश्चिमी समुद्र आज भी वर्तमान है। उत्तरी समुद्र उत्तर में स्थित था। दक्षिण समुद्र की स्थिति राजस्थान में थी। (४) गंगा-प्रदेश, हिमालय की तलहटी तथा असम के पर्वतीय प्रदेश उस समय समुद्र के अन्दर वर्तमान थे। भूगर्भवेत्ताओं का कथन है कि यह स्थिति लगभग ईसा से २५००० वर्ष पूर्व से लेकर ५०००० वर्ष पूर्व थी। ख- नारायणरावभवनराव पारंगी का मत : ऋग्वेद के रचनाकाल को निर्धारित करने के लिये भूगर्भशास्त्र के आधार पर तर्क प्रस्तुत करने वाले विद्वानों में श्री नारायणरावभवनराव पारंगी प्रमुख हैं। इन्होंने ऋग्वेद की रचना का काल ९००० वर्ष पूर्व निश्चित किया है। ऋग्वेद में अनेक भौगोलिक स्थितियों- नदियों, समुद्रों आदि का वर्णन है। इन भौगोलिक स्थितियों का वर्णन करने वाले प्रमुख मन्त्र हैं- ऋग्वेद १०/१३६/५, ९/३३/३ तथा १०/४७/२ आदि। इन मंत्रों में जिन स्थितियों का वर्णन है, भूगर्भशास्त्रियों के अनुसार इस प्रकार की भौगोलिक स्थिति ९००० वर्ष पूर्व रही होगी। इसी आधार पर श्री पारङ्गी महोदय ने ऋग्वेद की रचना का समय ९००० वर्ष पूर्व का निर्धारित किया है। विन्टरनिट्ज का मत- प्रोफेसर विन्टरनिट्ज ने ज्योतिष विद्या पर आधारित तथ्यों को ही प्रधानता दी है। उन्होंने भाषा सम्बन्धी तथ्यों पर आधारित मतों को भी निरर्थक कहा है। उनके अनुसार वेदों का रचना काल २५०० ई०पू० से लेकर ५०० ई०पू० तक है। उपसंहार अनेक विद्वानों की यह भी मान्यता है कि ऋग्वेद की रचना यद्यपि ऋषियों का ही तत्त्व दर्शन है, तथापि यह वेद भी एक ही समय में नहीं रचा गया है। ऋग्वेद के कतिपय सूक्त पश्चातवर्ती हैं। कतिपय सूक्त अवान्तरकालीन रचना है। वेदमन्त्रों की रचना की एक परम्परा रही है तथा इनकी रचना निरन्तर होती रही। कालान्तर में इनका संकलन कर लिया गया। उपर्युक्त मतों की विशाल संख्या से यह तो स्पष्ट है कि अथक परिश्रम करने पर भी वेदों की रचना का समय आज भी निर्धारित नहीं हो सका है। वस्तुतः ऋग्वेद एवं अन्य वेदों की रचना के समय को पूर्णतः निश्चित करना लगभग असम्भव सा ही है। इनके काल को निर्धारित करने में वेदज्ञों ने शताब्दियों नहीं बल्कि सहस्राब्दियों का CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 83 अन्तर किया है। इस पर भी इतना तो अवश्य निश्चित है कि वेद विश्व का अति प्राचीन साहित्य है। इनके अर्थों का पूर्णतः सत्य समझना न केवल विदेशियों के लिए अपितु भारतीय वेदज्ञों के लिये भी एक कठिन कार्य रहा है। भारतीय विचारधारा वेदों को नित्य तथा अपौरुषेय मानकर इनके काल के सम्बन्ध में विचार नहीं करती, किन्तु यह भी निश्चित है कि शीघ्र ही किसी दिन मानविकी के अध्येता इस समस्या को प्रामाणिक ढंग से अन्तिम रूप से सुलझा कर ही मानेंगे। CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri चतुर्थ वेदों की शाखाएँ वैदिकवाङ्मय में 'शाखा' शब्द अत्यधिक प्रचलित है। यह शब्द आजकल के नवीन प्रचलित शब्द 'संस्करण' के अत्यधिक निकट जान पड़ता है। प्राचीन काल में गुरु अपने शिष्यों को वेद का मौखिक ज्ञान कराता था, वह शिष्य अपने शिष्यों को गुरु सदृश पुनः वेद का ज्ञान कराता था। इस प्रकार वेद सम्बन्धी ज्ञान का हर पीढ़ी में नया संस्करण हो जाता था। वस्तुतः वेदों से सम्बन्धित साहित्य को अक्षुण्ण बनाए रखने में इन ब्राह्मण-वंशों का योगदान श्लाघनीय है। उन पुरातन ब्राह्मणवंशों में परम्परा से इस कार्य हेतु जो अभिधान प्रचलित हुआ वह 'शाखा' कहलाता है। शाखाएँ :- आर्य समाज के प्रवर्तक महर्षि दयानन्द के मतानुसार शाखाएँ वेद का मूल नहीं हैं अर्थात् वास्तविक वेद नहीं है। ये तो संहिताओं के प्रवचन मात्र हैं। जिस प्रकार किसी वृक्ष की मूल शाखाएँ तथा उन शाखाओं पर पत्र, पुष्प तथा फलादि की उत्पत्ति होती है, उसी प्रकार वैदिकवाङ्मय रूपी वृक्ष का मूल तो चार वेद ही हैं- ऋक्, यजुः, साम एवं अथर्व, किन्तु शाखाएँ अनेक हैं; यथा- शाकल, वाष्कल, वाजसनेय, मौद तथा पैप्पलाद आदि। वृक्ष के मूल से ही विभिन्न शाखाओं के उत्पन्न होने के सदृश ये शाखाएँ भी मूल वेदों से उत्पन्न हुईं। इस बात की पुष्टि व्यासजी ने भी महाभारत में की है। अपने ग्रंथ महाभारत में उन्होंने लिखा है कि- अपान्तरतमा नाम सुतो वाक्सम्भवः प्रभोः। तेन भिन्नास्तदा वेदाः मनोः स्वायंभुवेन्तरे। (३४५.४२, शान्तिपर्व) अर्थात् वाग्देवी सरस्वती के सुत अपान्तरतमा ने स्वायंभुव मनवन्तर में मूल वेदों को शाखाओं में विभाजित किया। कवि जैमिनि ने भी अपनी 'पूर्वमीमांसा' में लिखा है कि 'आख्या प्रवचनात्' (१/१/३०) अर्थात् 'शाखा' अभिधान का हेतु प्रवचन ही है। जिस प्रकार वृक्ष की शाखाएँ, मूल का उपबृंहण होती है, उसी प्रकार वैदिक शाखाएँ भी मूल वेद-वृक्ष का उपबृंहण है तथा उपबृंहण शब्द प्रवचन एवं व्याख्या शब्दों का पर्याय भी है। महाभाष्यकार पतञ्जलि के अनुसार 'वेद' तो ईश्वरीय ज्ञान है। उनके मन्त्रों को प्राचीन ऋषियों ने लिखा नहीं है, अपितु अपने ध्यान नेत्रों से ईश्वरकृत मन्त्रों का CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 85 साक्षात्कार किया है। किन्तु शाखाओं के साथ यह बात नहीं है। वेद तो अपौरुषेय है किन्तु शाखाएँ पौरुषेय हैं। पतञ्जलि का कथन है कि- “न नु चोक्तं नहि छन्दांसि क्रियन्ते। नित्यानि छन्दासीति। यद्यप्यर्थोनित्यः यत्त्वसौवर्णानुपूर्वीऽसावनित्या। तद्भेदाच्च एतद्भवति काठकं, कापालकं, मौदकं, पैप्लादकं” अर्थात् वेद न तो कहे गए और न बनाए ही गए। वेद तो नित्य हैं। किन्तु जो वर्णानुपूर्वी है वह अनित्य है और वही काठक, कापालक, मौदक तथा पिप्पलाद आदि भेदों में दृष्टिगत होता है। यह भेद मन्त्रपाठ की विभिन्न विधियों में दृष्टिगोचर होता है। याज्ञिक अनुष्ठानों के समुचित सम्पादन के लिए संहिताओं का सङ्कलन हुआ। इस वैदिक पठन-पाठन को नष्ट न होने की दृष्टि से व्यासजी ने अपने चार प्रमुख शिष्यों को पढ़ाया। यह बात भागवत के अन्तर्गत स्पष्ट की गई है— ‘तत्रर्ग्वेदधरः पैलः सामगो जैमिनिः कविः॥ वैशम्पायन एवैको निष्णातो यजुषामृत। अथर्वाङ्गिरसामासीत् सुमन्तुर्दारुणो मुनिः॥’ ( भागवत १/४/२२) अर्थात् ऋषि ‘पैल’ को ऋग्वेद, कवि ‘जैमिनि’ को सामवेद, ‘वैशम्पायन’ को यजुर्वेद तथा ‘सुमन्तु’ मुनि को अथर्ववेद का ज्ञान कराया। इस प्रकार गुरुओं से प्राप्त ज्ञान को शिष्यों में बढ़ाते हुए इन ऋषियों ने वैदिक ज्ञान का अतिशय प्रचार किया। इसी से यह वेदवृक्ष विविध शाखाओं से युक्त होकर विशाल वट वृक्ष के सदृश बन गया। चरण :- वैदिकवाङ्मय में ‘शाखा’ शब्द के अर्थ में ही एक शब्द और भी उपलब्ध होता है, वह शब्द है— ‘चरण’। ‘मालती माधव’ के टीकाकार जगद्धर का कथन है कि ‘चरणशब्दः शाखाविशेषाध्ययनपरैकतापत्रजनसंघवाची’ अर्थात् चरण शब्द विशेष शाखा के अध्ययनकर्ता एकतापत्र मनुष्यों के समूह का वाचक है। इन शाखाओं का विस्तारपूर्वक विवेचन पुराणों एवं ‘चरणव्यूह’ आदि ग्रन्थों में देखा जा सकता है। इस शब्द की व्याख्या तथा अर्थ के विषय में अनेक विद्वानों ने विचार प्रकट किए हैं। महाभाष्यकार पतञ्जलि के अनुसार ‘गोत्रं च चरणैः सह’ अर्थात् ऋषि गोत्र का चरण से सम्बन्ध है। पं० भगवतदत्त जी के मतानुसार शाखाएँ चरणों का ही अवान्तर भाग थीं। शाकल, वाष्कल आदि चरण हैं तथा काण्व, काठक, कापालक आदि शाखाएँ हैं। कैय्यट के अनुसार भी ‘चरण शब्दः अध्ययन वचनः’ अर्थात् ऋषियों के अध्ययन CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 86 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता कर्म के अनुसार ही शाखा अन्य क्रमों से भिन्न हो गई। शाखा-भेद के कारण- मूल वैदिक संहिताओं से ही अनेक वैदिक शाखाएँ उद्भिन्न हुईं। इस शाखा-भेद का कोई निश्चित कारण नहीं है, अपितु अनेक सम्भावित कारण हैं। क्रमशः उन कारणों पर विस्तारपूर्वक विवेचन प्रस्तुत है। (अ) पाठ-भेद- 'पाठभेद' शाखाओं के भेद का एक प्रमुख कारण है। विद्वानों के मतानुसार भी मन्त्रों के पठन-पाठन की अनेक विधियाँ ही शाखाओं के भेद की जन्मदाता है। रसाचार्य, ब्रह्मवादीआचार्य 'व्याडि' ने अपनी पुस्तक 'विकृतिवल्ली' में इन विकृतियों की विस्तृत चर्चा भी की है। उन्होंने लिखा है कि— 'जटा, माला, शिखा, लेखा, ध्वजो, दण्डो, रथो, घनः। अष्टौविकृतयः प्रोक्ताः क्रमपूर्वा मनीषिभिः॥' (विकृतवल्ली, १/५) इन आठ प्रकार की विकृतियों अर्थात् मन्त्र पाठ की शैलियों के आधार पर ही आठ प्रकार की शाखाओं का प्रचलन हुआ। (ब) देश-काल-भेद प्राचीन काल में गुरुकुलों में वेदज्ञ ऋषि अपने शिष्यों को वेद-विषयक शिक्षा देते थे। भारतवर्ष एक अत्यन्त विशाल देश था। उस समय मुद्रण सम्बन्धी सुविधा भी नहीं उपलब्ध थी। समस्त ज्ञान मौखिक था। अतः विषयों में एकरूपता सुरक्षित न रह सकी। अतः स्थान एवं काल की भिन्नता शाखाओं की भिन्नता का कारण बनी। इसी प्रकार यह वेदाध्ययन विभिन्न कालों में निरन्तर होता रहा। इन विभिन्न कालों में अनेक नूतन ऋचाओं का भी आविर्भाव हुआ। अनेक मन्त्र संहिताओं में उपलब्ध नहीं होते। अतः कालों की भिन्नता भी शाखाओं के भेदों का आधार है। इन उपर्युक्त शाखा-भेद सम्बन्धी दो कारणों से डा० मङ्गलदेव शास्त्री भी सहमत हैं। इस विषय पर उनका कथन है कि "वैदिक परम्परा में एक ऐसा समय था, जबकि अध्ययनाध्यापन का आधार केवल मौखिक था, उसी काल में एक ही गुरु के शिष्य-प्रशिष्य भारत जैसे महान् देश में फैलते हुए विशेषतः गमनागमन की उन दिनों की कठिनाइयों के कारण किसी भी पाठ को पूर्णतः अक्षुण्ण न रख सके थे। पाठ-भेद का हो जाना स्वाभाविक था— CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri द्वितीय अध्याय 87 एवं वेदं तदान्यस्य भगवानृषिसत्तमः। शिष्येभ्यश्च पुनर्दत्त्वा तपस्तप्तुं गतो वनम्॥ तस्य शिष्यप्रशिष्यैस्तु शाखाभेदास्त्विमेकृताः॥ ( वायुपुराण ६१/७७) साथ ही जान बूझकर पाठ का परिवर्तन या परिवर्धन भी अवस्थाविशेष में सम्भावना से बाहर की बात नहीं है। एवं ऐसा भी समय था, जब नवीन ऋचाएँ भी बनाई जाती थीं— ‘अग्निः पूर्वेभिरृषिभिरीड्यो नूतनैरुत।’ (ऋ० १/१/२) ‘इमां प्रत्नाय सुष्टुतिं नवीयसीं वोचेयम्’ (ऋ० १०/९१/१३) इत्यादि ऋचाओं में स्पष्टतः प्राचीन और नवीन ऋषियों का और बिल्कुल नवीन बनाई हुई ऋचाओं का उल्लेख है। तभी वैदिकवाङ्मय में ऐसी भी ऋचाएँ और मन्त्र मिलते हैं, जो उपलब्ध वैदिक संहिताओं में नहीं पाए जाते। ऐसी अवस्था में पाठभेद का हो जाना असम्भावित नहीं हो सकता। अतः शाखाभेद के दो प्रमुख कारण निश्चित हुए। वे हैं— १. अध्ययन भेदाच्छाखा भेदः अर्थात् अध्ययन के भेद से शाखाभेद होना, २ देशभेदनं शाखानां व्यवस्थापनम् अर्थात् देशभेद से शाखाओं में भेद होना। इन दो प्रमुख कारणों के अतिरिक्त कतिपय ‘गौण कारण’ भी हैं, जिन्हें वेदज्ञ शाखाओं के भेदों का हेतु बतलाते हैं, वे निम्नलिखित हैं— (स) उच्चारण-भेद- कुछ सीमा तक वैदिक शाखाओं में भेद-प्रभेद के लिए वेद-मन्त्रों तथा मन्त्रगत पदों का उच्चारण-भेद भी उत्तरदायी है। बहुधा अज्ञानतावश अथवा स्वभावगत त्रुटि के कारण विभिन्न लोगों के उच्चारण में भेद होना सम्भव ही है। जैसे कि अनुष्टुप्- छारदी के स्थान पर क्वचित् अनुष्टुप शारदी का उच्चारण किया जाता है। इसी प्रकार मूर्धन्य ‘ष्’ के स्थान पर ‘ख’ का उच्चारण अच्छे पढ़े-लिखे मनुष्यों के मुख से भी सुना जा सकता है। जैसे ‘इषेत्वा’ को ‘इखेत्वा’ कहना। अतः उच्चारण-भेद भी शाखा-भेद का कारण है किन्तु यह कारण शाखा-भेद का आंशिक कारण ही है। (द) ऋषि-देवता-छंद-भेद- आचार्य शौनक ने ऋषि, देवता तथा छंदों में होने वाले भेदों को भी शाखाओं के भेदों का कारण स्वीकार किया है। उन्होंने बृहद्देवता में लिखा है— “देवताष्यार्षछन्देभ्यो वैविध्यं तस्य जायते।” अर्थात् देवता, ऋषि तथा छंदों की विविधता शाखाओं में भेद की जनक है। प्रत्येक मन्त्र के ऊपर या सूक्त के ऊपर उस CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar