भारतकोश
संग्रह पर लौटें

देवी भागवत महापुराण

Devi Bhagavata Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariHindipublished889 पृष्ठ

अ० ६ ] प्रथम स्कन्ध ९९

एवं विबुध्यमानौ तौ चिन्ताविष्टौ यदासुरौ।
तदाकाशे श्रुतं ताभ्यां वाग्बीजं सुमनोहरम्॥ ३०इस प्रकार विविध चिन्तन करते हुए वे दोनों दानव जब सचेत हुए तब उन्हें आकाशमें अत्यन्त मनोहारी वाग्बीजस्वरूप (ऐं) वाणी सुनायी पड़ी॥ ३०॥
गृहीतं च ततस्ताभ्यां तस्याभ्यासो दृढः कृतः।
तदा सौदामनी दृष्टा ताभ्यां खे चोत्थिता शुभा॥ ३१उसे सुनकर उन दोनोंने सम्यक् रूपसे हृदयंगम कर लिया और वे उसका दृढ़ अभ्यास करने लगे। तदनन्तर उन्हें आकाशमें कौंधती हुई सुन्दर विद्युत् दिखलायी पड़ी॥ ३१॥
ताभ्यां विचारितं तत्र मन्त्रोऽयं नात्र संशयः।
तथा ध्यानमिदं दृष्टं गगने सगुणं किल॥ ३२तब उन्होंने सोचा कि निःसन्देह यह मन्त्र ही है और यह सगुण ध्यान ही आकाशमें प्रत्यक्ष दृष्टिगत हुआ है॥ ३२॥
निराहारौ जितात्मानौ तन्मनस्कौ समाहितौ।
बभूवतुर्विचिन्त्यैवं जपध्यानपरायणौ॥ ३३तदनन्तर वे दोनों दैत्य आहारका परित्यागकर इन्द्रियोंको आत्मनियन्त्रित करके उसी विद्युज्ज्योतिमें मन केन्द्रित किये हुए समाधिस्थ भावसे जप-ध्यान करनेमें लीन हो गये॥ ३३॥
एवं वर्षसहस्रं तु ताभ्यां तप्तं महत्त्पः।
प्रसन्ना परमा शक्तिर्जाता सा परमा तयोः॥ ३४इस प्रकार उन दोनोंने एक हजार वर्षोंतक कठोर तपस्या की, जिससे वे परात्परा शक्ति उन दोनोंपर अतिशय प्रसन्न हो गयीं॥ ३४॥
खिन्नौ तौ दानवौ दृष्ट्वा तपसे कृतनिश्चयौ।
तयोरनुग्रहार्थाय वागुवाचाशरीरिणी॥ ३५घोर तपस्याके लिये अपने निश्चयपर दृढ़ रहनेवाले उन दोनों दानवोंको अत्यन्त परिश्रान्त देखकर उनपर कृपाके निमित्त यह आकाशवाणी हुई॥ ३५॥
वरं वां वाञ्छितं दैत्यौ ब्रूतं परमसम्मतम्।
ददामि परितुष्टास्मि युवयोस्तपसा किल॥ ३६हे दैत्यो! तुम दोनोंकी कठोर तपश्चर्यासे मैं परम प्रसन्न हूँ। अतएव तुम दोनों अपना मनोवांछित वरदान माँगो; मैं अवश्य दूँगी॥ ३६॥
सूत उवाच
इति श्रुत्वा तु तां वाणीं दानवावूचतुस्तदा।
स्वेच्छया मरणं देवि वरं नौ देहि सुव्रते॥ ३७**सूतजी बोले—**तदनन्तर उस आकाशवाणीको सुनकर उन दानवोंने कहा—हे देवि! हमारी मृत्यु हमारे इच्छानुसार हो; हे सुव्रते! हमें आप यही वरदान दीजिये॥ ३७॥
वागुवाच
वाञ्छितं मरणं दैत्यौ भवेद्वां मत्प्रसादतः।
अजेयौ देवदैत्यैश्च भ्रातरौ नात्र संशयः॥ ३८**वाणीने कहा—**हे दैत्यो! मेरी कृपासे अब तुम दोनों अपनी इच्छासे ही मृत्युको प्राप्त होओगे। दानव और देवता कोई भी तुम दोनों भाइयोंको पराजित नहीं कर सकेंगे; इसमें सन्देह नहीं है॥ ३८॥
सूत उवाच
इति दत्तवरौ देव्या दानवौ मददर्पितौ।
चक्रतुः सागरे क्रीडां यादोगणसमन्वितौ॥ ३९**सूतजी बोले—**भगवतीसे ऐसा वरदान प्राप्तकर वे दोनों दैत्य मदोन्मत्त होकर उस महासागरमें जलचर जीवोंके साथ क्रीड़ातत्पर हो गये॥ ३९॥
कालेन कियता विप्रा दानवाभ्यां यदृच्छया।
दृष्टः प्रजापतिर्ब्रह्मा पद्मासनगतः प्रभुः॥ ४०हे विप्रो! कुछ समय व्यतीत होनेपर उन दानवोंने संयोगवश जगत्स्रष्टा ब्रह्माजीको कमलके आसनपर बैठे हुए देखा॥ ४०॥

1897 श्रीमद्देवी....महापुराण [ प्रथम खण्ड ]—4 C

१००श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ७

| दृष्ट्वा तु मुदितावास्तां युद्धकामौ महाबलौ।
तमूचतुस्तदा तत्र युद्धं नौ देहि सुव्रत॥ ४१

नोचेत्पद्मं परित्यज्य यथेष्टं गच्छ माचिरम्।
यदि त्वं निर्बलश्चासि क्व योग्यं शुभमासनम्॥ ४२

वीरभोग्यमिदं स्थानं कातरोऽसि त्यजाशु वै।
तयोरिति वचः श्रुत्वा चिन्तामाप प्रजापतिः॥ ४३

दृष्ट्वा च बलिनौ वीरौ किं करोमीति तापसः।
चिन्ताविष्टस्तदा तस्थौ चिन्तयन्मनसा तदा॥ ४४ | उन्हें देखकर युद्धकी लालसासे वे दोनों महाबली दैत्य प्रसन्न हो उठे और ब्रह्माजीसे बोले—हे सुव्रत! आप हमलोगोंके साथ युद्ध कीजिये; अन्यथा यह पद्मासन छोड़कर आप अविलम्ब जहाँ जाना चाहें, वहाँ चले जाइये। यदि आप दुर्बल हैं तो इस शुभ आसनपर बैठनेका आपका अधिकार कहाँ! कोई वीर ही इस आसनका उपभोग कर सकता है। आप कायर हैं, अतः अतिशीघ्र इस आसनको छोड़ दीजिये। उन दोनों दैत्योंकी यह बात सुनकर प्रजापति ब्रह्मा चिन्तामें पड़ गये। तब उन दोनों बलशाली वीरोंको देखकर ब्रह्माजी चिन्ताकुल हो उठे और मन-ही-मन सोचने लगे कि मुझ-जैसा तपस्वी इनका क्या कर सकता है?॥ ४१—४४॥ |

इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां प्रथमस्कन्धे मधुकैटभयोर्युद्धोद्योगवर्णनं नाम षष्ठोऽध्यायः॥ ६॥

o

अथ सप्तमोऽध्यायः

ब्रह्माजीका भगवान् विष्णु तथा भगवती योगनिद्राकी स्तुति करना

सूत उवाच
तौ वीक्ष्य बलिनौ ब्रह्मा तदोपायानचिन्तयत्।
सामदानभिदादींश्च युद्धान्तान्सर्वतन्त्रवित्॥ १सूतजी बोले—तदनन्तर उन दोनों वीरोंको देखकर सर्वशास्त्रवेत्ता ब्रह्माजी साम, दान, भेद आदि नीतियोंके माध्यमसे युद्धकी समाप्तिके उपायोंको सोचने लगे॥ १॥
न जानेऽहं बलं नूनमेतयोर्वा यथातथम्।
अज्ञाते तु बले कामं नैव युद्धं प्रशस्यते॥ २इनके वास्तविक बलका मुझे कोई ज्ञान नहीं है। नीतिके अनुसार जिसके बलकी जानकारी न हो, उसके साथ युद्ध करना कदापि उचित नहीं होता॥ २॥
स्तुतिं करोमि चेदद्य दुष्टयोर्मदमत्तयोः।
प्रकाशितं भवेन्नूनं निर्बलत्वं मया स्वयम्॥ ३

वधिष्यति तदैकोऽपि निर्बलत्वे प्रकाशिते।
दानं नैवाद्य योग्यं वा भेदः कार्यो मया कथम्॥ ४

विष्णुं प्रबोधयाम्यद्य शेषे सुप्तं जनार्दनम्।
चतुर्भुजं महावीर्यं दुःखहा स भविष्यति॥ ५यदि मैं इस समय इन मदोन्मत्त दुष्ट दानवोंकी स्तुति करता हूँ तो इससे स्वयं मेरे द्वारा अपनी निर्बलता प्रकाशित होगी। निर्बलता प्रदर्शित करनेपर इनमेंसे कोई एक ही मेरा वध कर देगा। इनके साथ इस समय मैं न तो दाननीति और न तो भेदनीतिको ही उपयुक्त समझ रहा हूँ। अतः इस समय उचित यही है कि मैं शेषनागपर सोये हुए चतुर्भुज एवं पराक्रमी भगवान् विष्णुको जगाऊँ। वे मेरी विपत्ति अवश्य ही दूर करेंगे॥ ३—५॥
इति सञ्चिन्त्य मनसा पद्मनालगतोऽब्जजः।
जगाम शरणं विष्णुं मनसा दुःखनाशकम्॥ ६मनमें ऐसा सोचकर कमलनालका आश्रय लेकर पद्मयोनि ब्रह्माजी मन-ही-मन दुःखनाशक विष्णुके शरणागत हो गये॥ ६॥

1897 श्रीमद्देवी....महापुराण [ प्रथम खण्ड ]—4 D

अ० ७ ] प्रथम स्कन्ध १०१

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
तुष्टाव बोधनार्थं तं शुभैः सम्बोधनैर्हरिम्।
नारायणं जगन्नाथं निस्पन्दं योगनिद्रया॥ ७वे शुभ सम्बोधनोंके द्वारा योगनिद्राके कारण स्पन्दनरहित उन नारायण जगत्पति भगवान् विष्णुको जगानेके लिये उनकी स्तुति करने लगे॥ ७॥
ब्रह्मोवाच
दीननाथ हरे विष्णो वामनोत्तिष्ठ माधव।
भक्तार्तिहृद्धृषीकेश सर्वावास जगत्पते॥ ८

अन्तर्यामिन्नमेयात्मन्वासुदेव जगत्पते।
दुष्टारिनाशनैकाग्रचित्त चक्रगदाधर॥ ९

सर्वज्ञ सर्वलोकेश सर्वशक्तिसमन्वित।
उत्तिष्ठोत्तिष्ठ देवेश दुःखनाशन पाहि माम्॥ १०ब्रह्माजी बोले— हे दीनानाथ! हे हरे! हे विष्णो! हे वामन! हे माधव! भक्तोंकी पीड़ा हरनेवाले हे हृषीकेश! हे सर्वव्यापिन्! हे जगत्पते! हे अनन्तस्वरूप! हे वासुदेव! हे अन्तर्यामिन्! हे जगत्के स्वामी! हे दुष्टों तथा शत्रुओंका संहार करनेमें एकाग्र चित्तवाले! हे चक्रधर! हे गदाधर! हे सर्वज्ञ! हे सर्वलोकेश! हे सर्वशक्तिसम्पन्न! हे देवेश! हे दुःखनाशन! अब आप उठिये, उठिये और मेरी रक्षा कीजिये॥ ८—१०॥
विश्वम्भर विशालाक्ष पुण्यश्रवणकीर्तन।
जगद्योने निराकार सर्गस्थित्यन्तकारक॥ ११

इमौ दैत्यौ महाराज हन्तुकामौ मदोद्धतौ।
न जानास्यखिलाधार कथं मां सङ्कटे गतम्॥ १२हे विश्वम्भर! हे विशालाक्ष! हे पुण्यश्रवण-कीर्तन! हे जगत्स्रष्टा! हे निराकार! हे सृष्टि-पालन-संहारके कारक! हे महाराज! ये दोनों मदोन्मत्त दानव मेरा वध करना चाहते हैं। हे सर्वाधार! मैं इस समय संकटग्रस्त हूँ; क्या आप यह नहीं जानते?॥ ११-१२॥
उपेक्षसेऽतिदुःखार्तं यदि मां शरणं गतम्।
पालकत्वं महाविष्णो निराधारं भवेत्ततः॥ १३हे महाविष्णो! मैं इस समय दुःखसे अत्यधिक पीड़ित हूँ और आपके शरणागत हूँ। ऐसी स्थितिमें यदि आप मेरी उपेक्षा करेंगे तो आपका जगत्पालनका नियम निरर्थक हो जायगा॥ १३॥
एवं स्तुतोऽपि भगवान् न बुबोध यदा हरिः।
योगनिद्रासमाक्रान्तस्तदा ब्रह्मा ह्यचिन्तयत्॥ १४

नूनं शक्तिसमाक्रान्तो विष्णुर्निद्रावशं गतः।
जजागार न धर्मात्मा किं करोम्यद्य दुःखितः॥ १५

हन्तुकामावुभौ प्राप्तौ दानवौ मदगर्वितौ।
किं करोमि क्व गच्छामि नास्ति मे शरणं क्वचित्॥ १६इस प्रकार स्तुति करनेपर भी जब योगनिद्रामें लीन भगवान् विष्णु नहीं जगे, तब ब्रह्माजीने विचार किया कि भगवान् विष्णु अवश्य ही शक्तिके अधीन होकर योगनिद्राके वशमें हो गये हैं, जिससे ये धर्मात्मा नहीं जग रहे हैं। अब दुःखसे पीड़ित मैं इस समय क्या करूँ? अहंकारके मदमें चूर वे दोनों दानव मुझे मारनेके उद्देश्यसे यहाँ आ गये हैं। अब मैं क्या करूँ और कहाँ जाऊँ? अब तो मुझे शरण देनेवाला कोई भी नहीं है॥ १४—१६॥
इति संचिन्त्य मनसा निश्चयं प्रतिपद्य च।
तुष्टाव योगनिद्रां तामेकाग्रहृदयस्थितः॥ १७इस प्रकार मन-ही-मन सोचते हुए वे एक निष्कर्षपर पहुँचकर एकाग्रचित्त हो उन भगवती योगनिद्राकी स्तुति करने लगे॥ १७॥
विचार्य मनसाप्येवं शक्तिर्मे रक्षणे क्षमा।
यया ह्यचेतनो विष्णुः कृतोऽस्ति स्पन्दवर्जितः॥ १८उन्होंने अपने मनमें यह दृढ़ विचार रख लिया कि वे ही महाशक्ति मेरी रक्षा करनेमें समर्थ हैं; जिन्होंने भगवान् विष्णुको भी चेतनाहीन तथा निःस्पन्द कर दिया है॥ १८॥
१०२श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ७
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
व्यसुर्यथा न जानाति गुणाञ्छब्दादिकानिह।
तथा हरिर्न जानाति निद्रामीलितलोचनः॥ १९इस लोकमें जैसे मृत प्राणीको शब्द आदि गुणोंका आभास नहीं हो पाता, उसी प्रकार निद्राके कारण अपने नेत्र मूँदे हुए भगवान् विष्णु कुछ भी जान सकनेमें असमर्थ हैं॥ १९॥
न जहाति यतो निद्रां बहुधा संस्तुतोऽप्यसौ।
मन्ये नास्य वशे निद्रा निद्रायं वशीकृतः॥ २०मेरे द्वारा नानाविध स्तुति किये जानेपर भी भगवान् विष्णु निद्राका त्याग नहीं कर रहे हैं। अतएव मैं मानता हूँ कि निद्रा इनके अधीन नहीं है, अपितु निद्राके द्वारा ही ये वशीभूत कर लिये गये हैं॥ २०॥
यो यस्य वशमापन्नः स तस्य किङ्करः किल।
तस्माच्च योगनिद्रेयं स्वामिनी मापतेर्हरेः॥ २१जो प्राणी जिस किसीके वशमें हो जाता है, वह निश्चय ही उसीका दास बन जाता है। अतः ये योगनिद्रा ही लक्ष्मीपति विष्णुकी स्वामिनी हो गयी हैं॥ २१॥
सिन्धुजाया अपि वशे यया स्वामी वशीकृतः।
नूनं जगदिदं सर्वं भगवत्या वशीकृतम्॥ २२जिस शक्तिके द्वारा सिन्धुपुत्री लक्ष्मीके वशमें रहनेवाले भगवान् विष्णु भी वशीभूत कर लिये गये हैं, उन्हीं भगवतीने निश्चितरूपसे इस जगत्को अपने अधीन कर रखा है॥ २२॥
अहं विष्णुस्तथा शम्भुः सावित्री च रमाप्युमा।
सर्वे वयं वशे यस्या नात्र किञ्चिद्विचारणा॥ २३मैं (ब्रह्मा), विष्णु, शंकर, सावित्री, लक्ष्मी एवं पार्वती—हम सभी उन्हींके अधीन हैं; इसमें कुछ भी संशय नहीं है॥ २३॥
हरिरप्यवशः शेते यथान्यः प्राकृतो जनः।
ययाभिभूतः का वार्ता किलान्येषां महात्मनाम्॥ २४भगवान् विष्णु भी जिस शक्तिके वशीभूत होकर विवश हुए-से उसी प्रकार सो रहे हैं जिस प्रकार एक सामान्य प्राणी सोता है, तब अन्य महापुरुषोंके विषयमें क्या कहा जाय?॥ २४॥
स्तौम्यद्य योगनिद्रां वै यया मुक्तो जनार्दनः।
घटयिष्यति युद्धे च वासुदेवः सनातनः॥ २५अतः अब मैं योगनिद्राका ही स्तवन करूँगा जिनकी कृपासे निद्रामुक्त होकर जनार्दन, सनातन भगवान् वासुदेव युद्धके लिये उद्योग करेंगे॥ २५॥
इति कृत्वा मतिं ब्रह्मा पद्मनालस्थितस्तदा।
तुष्टाव योगनिद्रां तां विष्णोरङ्गेषु संस्थिताम्॥ २६तदनन्तर ऐसा निश्चयकर कमलनालपर विराजमान ब्रह्माजी भगवान् विष्णुके अंगोंमें व्याप्त उन योगनिद्राकी स्तुति करने लगे॥ २६॥
ब्रह्मोवाचब्रह्माजी बोले—
देवि त्वमस्य जगतः किल कारणं हि
ज्ञातं मया सकलवेदवचोभिरम्ब।
यद्विष्णुरप्यखिललोकविवेककर्ता
निद्रावशं च गमितः पुरुषोत्तमोऽद्य॥ २७हे देवि! इस जगत्का कारण आप ही हैं; वेदवाक्योंसे मुझे ऐसा ज्ञात हुआ है। हे अम्ब! आपकी ही शक्तिसे सम्पूर्ण विश्वको ज्ञान देनेवाले पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु भी इस समय योगनिद्राके वशमें हो गये हैं॥ २७॥
अ० ७ ]प्रथम स्कन्ध१०३
Sanskrit ShlokaHindi Translation
को वेद ते जननि मोहविलासलीलां
मूढोऽस्म्यहं हरिरयं विवशश्च शेते।
ईदृक्तया सकलभूतमनोनिवासे
विद्वत्तमो विबुधकोटिषु निर्गुणायाः ॥ २८हे माता! समग्र लोकको मोहित कर देनेवाली आपकी लीलाको कौन जान सकता है ? आपकी इस लीलासे मैं तो मूढ़ हो गया हूँ और ये विष्णु परवश होकर सो रहे हैं। हे समस्त प्राणियोंके मनमें निवास करनेवाली भगवति! करोड़ों देवताओंमें भी ऐसा कौन विज्ञ है, जो ऐसी आप निर्गुणाका रहस्य जान सके ? ॥ २८ ॥
सांख्या वदन्ति पुरुषं प्रकृतिं च यां तां
चैतन्यभावरहितां जगतश्च कर्त्रीम्।
किं तादृशासि कथमत्र जगन्निवास-
श्चैतन्यताविरहितो विहितस्त्वयाद्य ॥ २९सांख्यशास्त्रके विद्वान् पुरुष और प्रकृतिसे जगत्‌की उत्पत्ति मानते हैं। इनमें वे अचेतन प्रकृतिको ही जगत्‌को उत्पन्न करनेवाली बताते हैं। तो फिर क्या आप वैसी ही अचेतन हैं ? किंतु यदि आप जड होतीं तो इन जगदाधार विष्णुको इस समय चेतनारहित कैसे कर देतीं ? ॥ २९ ॥
नाट्यं तनोषि सगुणा विविधप्रकारं
नो वेत्ति कोऽपि तव कृत्यविधानयोगम्।
ध्यायन्ति यां मुनिगणा नियतं त्रिकालं
सन्ध्येति नाम परिकल्प्य गुणान् भवानि ॥ ३०हे महामाये! आप सगुण रूप धारणकर नानाविध लीलाएँ करती रहती हैं, अतः आपके रहस्यमय कार्योंका सम्यक् ज्ञान करनेमें भला कौन समर्थ है ? हे भवानि! मुनिगण ‘सन्ध्या’ नामसे आपके गुणोंको परिकल्पित करके तीनों समय (प्रातः, मध्याह्न, सायं) निश्चितरूपसे आपका ही ध्यान करते हैं॥ ३०॥
बुद्धिर्हि बोधकरणा जगतां सदा त्वं
श्रीश्चासि देवि सततं सुखदा सुराणाम्।
कीर्तिस्तथा मतिधृती किल कान्तिरेव
श्रद्धा रतिश्च सकलेषु जनेषु मातः ॥ ३१हे देवि! आप बुद्धिरूपा होकर समस्त लोकको ज्ञान देती हैं और लक्ष्मीरूपसे सदैव देवताओंको सुख प्रदान करती हैं। हे माता! सम्पूर्ण प्राणियोंमें कीर्ति, मति, धृति, कान्ति, श्रद्धा एवं रतिरूपमें आप ही विद्यमान हैं॥ ३१॥
नातः परं किल वितर्कशतैः प्रमाणं
प्राप्तं मया यदिह दुःखगतिं गतेन।
त्वं चात्र सर्वजगतां जननीति सत्यं
निद्रालुतां वितरता हरिणात्र दृष्टम् ॥ ३२हे देवि! प्रगाढ निद्राके वशीभूत विष्णुको देखकर विषम दुःखकी स्थितिको प्राप्त हुए मुझको यह प्रमाण मिल गया कि आप ही निस्संदेह सम्पूर्ण जगत्‌की जननी हैं। इस विषयमें अब सैकड़ों तर्क-वितर्ककी कोई आवश्यकता नहीं है ॥ ३२॥
त्वं देवि वेदविदुषामपि दुर्विभाव्या
वेदोऽपि नूनमखिलार्थतया न वेद।
यस्मात्त्वदुद्भवमसौ श्रुतिराप्नुवाना
प्रत्यक्षमेव सकलं तव कार्यमेतत् ॥ ३३हे देवि! आप वेदशास्त्रोंके पारदर्शी विद्वानोंकी समझसे भी परे हैं और वेद भी आपको पूर्णरूपसे नहीं जानते; क्योंकि उन वेदोंकी उत्पत्तिका भी कारण आप ही हैं। आपका यह सम्पूर्ण रहस्यमय क्रिया-कलाप सबको प्रत्यक्ष दिखायी देता है॥ ३३॥
कस्ते चरित्रमखिलं भुवि वेद धीमा-
न्नाहं हरिन च भवो न सुरास्तथान्ये।
ज्ञातुं क्षमाश्च मुनयो न ममात्मजाश्च
दुर्वाच्य एव महिमा तव सर्वलोके ॥ ३४इस संसारमें कौन ऐसा बुद्धिमान् प्राणी है, जो आपके सम्पूर्ण चरित्रको जाननेमें समर्थ है? स्वयं मैं (ब्रह्मा), विष्णु, शंकर, देवगण, अन्य मुनिवृन्द तथा मेरे तत्त्वज्ञ पुत्र-लोग भी उसे नहीं जान सके हैं। सम्पूर्ण लोकमें आपकी महिमाका वर्णन कोई नहीं कर सकता है ॥ ३४॥
१०४श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ७
श्लोकअर्थ
यज्ञेषु देवि यदि नाम न ते वदन्ति
स्वाहेति वेदविदुषो हवने कृतेऽपि।
न प्राप्नुवन्ति सततं मखभागधेयं
देवास्त्वमेव विबुधेष्वपि वृत्तिदासि॥ ३५हे देवि! यदि यज्ञोंमें वैदिक विद्वान् हवनकार्यके समय आपके 'स्वाहा' नामका उच्चारण न करें तो देवगण अपना यज्ञभाग नहीं प्राप्त कर सकते। अतएव आप ही देवताओंका भी भरण-पोषण करती हैं॥ ३५॥
त्राता वयं भगवति प्रथमं त्वया वै
देवारिसम्भवभयादधुना तथैव।
भीतोऽस्मि देवि वरदे शरणं गतोऽस्मि
घोरं निरीक्ष्य मधुना सह कैटभं च॥ ३६हे भगवति! आपने पहले भी समय-समयपर दैत्योंद्वारा उत्पन्न किये गये भयोंसे हमारी रक्षा की है, उसी प्रकार इस समय भी हमारी रक्षा करें, मैं आपकी शरणमें हूँ। हे देवि! हे वरदे! मधुके साथ भयानक इस कैटभको देखकर मैं अत्यन्त भयाक्रान्त हूँ॥ ३६॥
नो वेत्ति विष्णुरधुना मम दुःखमेत-
ज्ज्ञाने त्वयात्मविवशीकृतदेहयष्टिः।
मुञ्चादिदेवमथवा जहि दानवेन्द्रौ
यद्रोचते तव कुरुष्व महानुभावे॥ ३७आपकी योगमायाने भगवान् विष्णुके शरीरके सभी अवयवोंको अपने वशमें कर रखा है, अतः वे मेरी इस विषम विपत्तिको नहीं जान रहे हैं। हे महानुभावे! या तो इस समय आप आदिदेवको मुक्त कर दें अथवा इन दोनों महादैत्योंका वध कर दें; इनमेंसे आपको जो उचित जान पड़े, वह कीजिये॥ ३७॥
जानन्ति ये न तव देवि परं प्रभावं
ध्यायन्ति ते हरिहरावपि मन्दचित्ताः।
ज्ञातं मयाद्य जननि प्रकटं प्रमाणं
यद्विष्णुरप्यतितरां विवशोऽथ शेते॥ ३८हे देवि! जो मन्दबुद्धि प्राणी आपकी विशिष्ट महिमाको नहीं जानते, वे ही विष्णु तथा शंकर आदिकी आराधना करते हैं। हे जननि! आज प्रत्यक्ष प्रमाणके रूपमें मैं आपकी महिमा देख रहा हूँ कि भगवान् विष्णु भी प्रगाढ़ निद्राके वशीभूत होकर सो रहे हैं॥ ३८॥
सिन्धूद्भवापि न हरिं प्रतिबोधितुं वै
शक्ता पतिं तव वशानुगमद्य शक्त्या।
मन्ये त्वया भगवति प्रसभं रमापि
प्रस्वापिता न बुबुधे विवशीकृतेव॥ ३९आपकी शक्तिके वशमें पड़े अपने पति भगवान् विष्णुको इस समय सिन्धुसुता लक्ष्मी भी नहीं जगा सकतीं; क्योंकि हे भगवति! मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि आपने ही बलपूर्वक लक्ष्मीको भी शयन करनेके लिये विवश कर दिया है, जिससे वे भी नहीं जग रही हैं॥ ३९॥
धन्यास्त एव भुवि भक्तिपरास्तवांघ्रौ
त्यक्त्वान्यदेवभजनं त्वयि लीनभावाः।
कुर्वन्ति देवि भजनं सकलं निकामं
ज्ञात्वा समस्तजननीं किल कामधेनुम्॥ ४०हे देवि! इस संसारमें वे ही प्राणी धन्य हैं जो आपके चरणोंमें भक्तिभाव रखते हैं, अन्य देवताओंकी उपासना त्यागकर आपके ध्यानमें लीन रहते हैं और आपको ही सम्पूर्ण कामनाएँ पूर्ण करनेवाली कामधेनु तथा समस्त लोककी जननी मानकर आपका भजन करते हैं॥ ४०॥
धीकान्तिकर्त्तिशुभवृत्तिगुणादयस्ते
विष्णोर्गुणास्तु परिहृत्य गताः क्व चाद्य।
बन्दीकृतो हरिरसौ ननु निद्रयात्र
शक्त्या तवैव भगवत्यतिमानवत्याः॥ ४१बुद्धि, कान्ति, यश, शुभ वृत्ति आदि गुण इस समय भगवान् विष्णुका परित्यागकर कहाँ चले गये? हे भगवति! अतिशय मानवाली आपकी ही शक्तिसे ये भगवान् विष्णु इस समय निद्राके वशवर्ती हो गये हैं॥ ४१॥
अ० ७ ]प्रथम स्कन्ध१०५
त्वं शक्तिरेव जगतामखिलप्रभावा
त्वन्निर्मितं च सकलं खलु भावमात्रम्।
त्वं क्रीडसे निजविनिर्मितमोहजाले
नाट्ये यथा विहरते स्वकृते नटो वै॥ ४२अखिल प्रभाववाली आप ही जगत्‌की एकमात्र शक्ति हैं और आपके द्वारा रचा गया सब कुछ आपकी लीला ही है। जैसे कोई नट अपने ही द्वारा निर्मित नाट्यमें अभिनय करता है, उसी प्रकार आप भी अपने ही द्वारा निर्मित मोहजालमें नानाविध लीलाएँ करती रहती हैं॥ ४२॥
विष्णुस्त्वया प्रकटितः प्रथमं युगादौ
दत्ता च शक्तिरमला खलु पालनाय।
त्रातं च सर्वमखिलं विवशीकृतोऽद्य
यद्रोचते तव तथाम्ब करोषि नूनम्॥ ४३युगके आरम्भमें आपने सर्वप्रथम विष्णुका सृजन किया, सबके पालनके लिये उन्हें निर्मल शक्ति प्रदान की और इस प्रकार समस्त जगत्‌की रक्षा की। उन्हीं भगवान् विष्णुको निद्राभिभूतकर आपने इस समय सुला दिया है। हे अम्ब! आपको जो उचित जान पड़ता है, आप निश्चितरूपसे वही किया करती हैं॥ ४३॥
सृष्ट्वात्र मां भगवति प्रविनाशितुं चे-
न्नेच्छास्ति ते कुरु दयां परिहृत्य मौनम्।
कस्मादिमौ प्रकटितौ किल कालरूपौ
यद्वा भवानि हसितुं नु किमिच्छसे माम्॥ ४४हे भगवति! यदि आप मेरी सृष्टि करके मुझे नष्ट कर देनेकी इच्छा नहीं रखतीं तो अपना यह मौन त्यागकर मेरे ऊपर दया कीजिये। हे भवानि! आपने कालरूप इन दोनों दानवोंको किसलिये उत्पन्न किया है? कहीं आपने मेरे उपहासके लिये तो ऐसा नहीं किया है?॥ ४४॥
ज्ञातं मया तव विचेष्टितमद्भुतं वै
कृत्वाखिलं जगदिदं रमसे स्वतन्त्रा।
लीनं करोषि सकलं किल मां तथैव
हन्तुं त्वमिच्छसि भवानि किमत्र चित्रम्॥ ४५हे भवानि! अब मुझे आपके अद्भुत चरित्रका ज्ञान हो गया। समस्त जगत्‌की रचना करके आप उसीमें स्वेच्छासे विहार करती हैं और पुनः उसे अपनेमें जैसे समाहित कर लेती हैं, उसी प्रकार मुझे नष्ट कर देना चाहती हैं तो इसमें कोई विचित्र बात नहीं है॥ ४५॥
कामं कुरुष्व वधमद्य ममैव मात-
र्दुःखं न मे मरणजं जगदम्बिकेऽत्र।
कर्ता त्वयैव विहितः प्रथमं स चायं
दैत्याहतोऽथ मृत इत्ययशो गरिष्ठम्॥ ४६हे माता! यदि आप यही चाहती हैं तो मेरा वध कर दीजिये। हे जगदम्बे! मुझे मरणजनित दुःखकी लेशमात्र भी चिन्ता नहीं है। हाँ, आपको यह महान् कलंक अवश्य लगेगा कि आपने जिसे सर्वप्रथम सृष्टिकर्ता बनाया, उसे दैत्यने मार डाला॥ ४६॥
उत्तिष्ठ देवि कुरु रूपमिहाद्भुतं त्वं
मां वा त्विमौ जहि यथेच्छसि बाललीले।
नो चेत्प्रबोधय हरिं निहनेदिमौ य-
स्त्वत्साध्यमेतदखिलं किल कार्यजातम्॥ ४७हे देवि! अब आप उठिये और अपना अद्भुत रूप धारण कीजिये। हे बाललीलाकारिणि! आप अपने इच्छानुरूप चाहे मुझे मार दें अथवा इन दोनों दैत्योंको मार दें या तो भगवान् विष्णुको जगा दें, जिससे वे इन दोनोंका वध कर दें। यह सारा काम करनेमें आप ही समर्थ हैं॥ ४७॥
१०६श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ८
सूत उवाच
एवं स्तुता तदा देवी तामसी तत्र वेधसा।
निःसृत्य हरिदेहात्तु संस्थिता पार्श्वतस्तदा॥ ४८**सूतजी बोले—**ब्रह्माजीद्वारा इस प्रकार स्तुति किये जानेपर विष्णुके शरीरसे निकलकर तामसीदेवी उनके समीप खड़ी हो गयीं॥ ४८॥
त्यक्त्वाङ्गानि च सर्वाणि विष्णोरतुलतेजसः।
निर्गता योगनिद्रा सा नाशाय च तयोस्तदा॥ ४९तदनन्तर अतुलित तेजवाले विष्णुके समस्त अंगोंको छोड़कर योगनिद्रा उन दोनोंका संहार करनेके लिये बाहर निकल आयीं॥ ४९॥
विस्पन्दितशरीरोऽसौ यदा जातो जनार्दनः।
धाता परमिकां प्राप्तो मुदं दृष्ट्वा हरिं ततः॥ ५०[योगमायाके प्रभावसे मुक्त हुए] वे जनार्दन जब चेतनायुक्त शरीरवाले हुए तब उन विष्णुको देखकर ब्रह्माजीको परम प्रसन्नता हुई॥ ५०॥

इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां प्रथमस्कन्धे
विष्णुप्रबोधो नाम सप्तमोऽध्यायः॥ ७॥

अथाष्टमोऽध्यायः

भगवान् विष्णु योगमायाके अधीन क्यों हो गये—ऋषियोंके इस प्रश्नके उत्तरमें सूतजीद्वारा उन्हें आद्याशक्ति भगवतीकी महिमा सुनाना

ऋषय ऊचुःऋषिगण बोले—
सन्देहोऽत्र महाभाग कथायां तु महाद्भुतः।
वेदशास्त्रपुराणैश्च निश्चितं तु सदा बुधैः॥ १
ब्रह्मा विष्णुश्च रुद्रश्च त्रयो देवाः सनातनाः।
नातः परतरं किञ्चिद् ब्रह्माण्डेऽस्मिन्महामते॥ २हे महाभाग! हमें इस कथानकमें महान् अद्भुत संशय है। हे महामते! वेदों, शास्त्रों, पुराणों तथा बुद्धिमान् लोगोंकी सदासे यह अवधारणा रही है कि ब्रह्मा, विष्णु तथा शम्भु—ये तीनों देवता सनातन हैं और इस ब्रह्माण्डमें इनसे बढ़कर अन्य कोई नहीं है॥ १-२॥
ब्रह्मा सृजति लोकान्वै विष्णुः पात्यखिलं जगत्।
रुद्रः संहरते काले त्रय एतेऽत्र कारणम्॥ ३ब्रह्मा जगत्का सृजन करते हैं, विष्णु पालन करते हैं और शंकर प्रलयकालमें संहार करते हैं। ये तीनों ही इसमें कारण हैं॥ ३॥
एका मूर्तिस्त्रयो देवा ब्रह्मविष्णुमहेश्वराः।
रजःसत्त्वतमोभिश्च संयुताः कार्यकारकाः॥ ४ब्रह्मा, विष्णु और महेश—ये तीनों देवता एक ही मूर्तिके तीन स्वरूप हैं। ये लोग क्रमशः रज, सत्त्व और तम-गुणोंसे युक्त होकर अपना-अपना कार्य करते हैं॥ ४॥
तेषां मध्ये हरिः श्रेष्ठो माधवः पुरुषोत्तमः।
आदिदेवो जगन्नाथः समर्थः सर्वकर्मसु॥ ५
नान्यः कोऽपि समर्थोऽस्ति विष्णोरतुलतेजसः।
स कथं स्वापितः स्वामी विवशो योगमायया॥ ६उन तीनोंमें माधव, पुरुषोत्तम, आदिदेव जगन्नाथ श्रीहरि श्रेष्ठ हैं और वे सभी कार्य सम्पादित करनेमें समर्थ हैं। अनुपम तेजवाले विष्णुसे बढ़कर सर्वसमर्थ अन्य कोई भी नहीं है। उन जगत्पति विष्णुको योगमायाने विवश करके भला कैसे सुला दिया?॥ ५-६॥
क्व गतं तस्य विज्ञानं जीवतश्चेष्टितं कुतः।
सन्देहोऽयं महाभाग कथयस्व यथाशुभम्॥ ७उस समय उन विष्णुकी चेतना कहाँ चली गयी और उनके जीवनकी चेष्टा कहाँ लुप्त हो गयी? हे महाभाग! यह महान् सन्देह उपस्थित है; आप इस विषयमें यथोचित बतानेकी कृपा करें॥ ७॥

| अ० ८ ] | प्रथम स्कन्ध | १०७ | | :--- | :--- |

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
का सा शक्तिः पुरा प्रोक्ता यया विष्णुर्जितः प्रभुः।
कुतो जाता कथं शक्ता का शक्तिर्वद सुव्रत॥ ८जिस शक्तिके विषयमें आप पहले बता चुके हैं कि उसने भगवान् विष्णुको भी पराभूत कर दिया था, वह कौन-सी शक्ति है? वह शक्ति कहाँसे उद्भूत हुई, शक्तिसम्पन्न कैसे हुई तथा उसका स्वरूप क्या है? हे सुव्रत! यह सब हमें स्पष्टरूपसे बतलाइये॥ ८॥
यस्तु सर्वेश्वरो विष्णुर्वासुदेवो जगद्गुरुः।
परमात्मा परानन्दः सच्चिदानन्दविग्रहः॥ ९

सर्वकृत्सर्वभृत्स्रष्टा विरजः सर्वगः शुचिः।
स कथं निद्रया नीतः परतन्त्रः परात्परः॥ १०जो विष्णु हैं वे तो सबके ईश्वर, वासुदेव, जगत्के गुरु, परमात्मा, परम आनन्दस्वरूप तथा सच्चिदानन्दकी साक्षात् मूर्ति हैं; सब कुछ करनेमें समर्थ, सबका पालन करनेवाले, सभी चराचरका सृजन करनेवाले, रजोगुणसे रहित, सर्वव्यापी और पवित्र हैं। वे परात्पर विष्णु निद्राकी परतन्त्रतामें कैसे आबद्ध हो गये?॥ ९-१०॥
एतदाश्चर्यभूतो हि सन्देहो नः परन्तप।
छिन्धि ज्ञानासिना सूत व्यासशिष्य महामते॥ ११हे परन्तप! हमें इस प्रकारका आश्चर्यजनक सन्देह है। हे सूत! हे व्यासशिष्य! हे महामते! आप अपने ज्ञानरूपी खड्गसे हमारे इस सन्देहको नष्ट कर दीजिये॥ ११॥
सूत उवाच
कः सन्देहं भिनत्त्येनं त्रैलोक्ये सचराचरे।
मुह्यन्ति मुनयः कामं ब्रह्मपुत्राः सनातनाः॥ १२

नारदः कपिलश्चैव प्रश्नेऽस्मिन्मुनिसत्तमाः।
किं ब्रवीमि महाभागा दुर्घटेऽस्मिन्विमर्शने॥ १३सूतजी बोले— हे मुनिजन! इस चराचर जगत्में कौन ऐसा है, जो इस शंकाका समाधान कर सके, जबकि ब्रह्माके पुत्र सनकादि मुनि तथा नारद, कपिल आदि भी इस विषयमें मोहित हो जाते हैं? हे मुनिश्रेष्ठ! हे महाभाग! तब इस जटिल समस्याके समाधानमें मैं क्या कहूँ?॥ १२-१३॥
देवेषु विष्णुः कथितः सर्वगः सर्वपालकः।
यतो विराडिदं सर्वमुत्पन्नं सचराचरम्॥ १४देवताओंमें भगवान् विष्णु ही सर्वव्यापी एवं सभी भूतोंके रक्षक कहे गये हैं। उन्हींसे इस चराचर समस्त विराट् संसारकी सृष्टि हुई है॥ १४॥
ते सर्वे समुपासन्ते नत्वा देवं परात्परम्।
नारायणं हृषीकेशं वासुदेवं जनार्दनम्॥ १५वे सभी देवता परात्पर परमात्माको नमस्कार करके नारायण, हृषीकेश, वासुदेव, जनार्दनरूपमें उनकी उपासना करते हैं॥ १५॥
तथा केचिन्महादेवं शङ्करं शशिशेखरम्।
त्रिनेत्रं पञ्चवक्त्रं च शूलपाणिं वृषध्वजम्॥ १६कुछ लोग महादेव, शंकर, शशिशेखर, त्रिनेत्र, पंचवक्त्र, शूलपाणि और वृषभध्वजके रूपमें उन्हींकी उपासना करते हैं॥ १६॥
तथा वेदेषु सर्वेषु गीतं नाम्ना त्रियम्बकम्।
कपर्द्दिनं पञ्चवक्त्रं गौरीदेहार्धधारिणम्॥ १७

कैलासवासनिरतं सर्वशक्तिसमन्वितम्।
भूतवृन्दयुतं देवं दक्षयज्ञविघातकम्॥ १८सभी वेदोंमें भी त्रियम्बक (त्र्यम्बक), कपर्दी, पंचवक्त्र, गौरीदेहार्धधारी, कैलासवासी, सर्वशक्ति-समन्वित, भूतगणोंसे सेवित एवं दक्षयज्ञविध्वंसक आदि नामोंसे उनका गुणगान किया गया है॥ १७-१८॥
१०८श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ८
श्लोकअर्थ
तथा सूर्य वेदविदः सायंप्रातर्दिने दिने।
मध्याह्ने तु महाभागाः स्तुवन्ति विविधैः स्तवैः॥ १९हे महाभागो! वैदिक विद्वान् लोग सूर्य आदि नामोंसे भी नित्य प्रातः, सायं तथा मध्याह्नकालमें सन्ध्या करते समय विविध प्रकारकी स्तुतियोंसे उन्हींकी प्रार्थना करते हैं॥ १९॥
तथा वेदेषु सर्वेषु सूर्योपासनमुत्तमम्।
परमात्मेति विख्यातं नाम तस्य महात्मनः॥ २०

अग्निः सर्वत्र वेदेषु संस्तुतो वेदवित्तमैः।
इन्द्रश्चापि त्रिलोकेशो वरुणश्च तथापरः॥ २१सभी वेदोंमें सूर्योपासना श्रेष्ठ कही गयी है तथा उन महात्माका नाम 'परमात्मा' कहा गया है। वेदोंमें सर्वत्र वेदज्ञोंद्वारा अग्निदेवकी भी स्तुति की गयी है। वहाँ त्रिलोकेश इन्द्र, वरुण तथा अन्यान्य देवताओंकी भी स्तुति की गयी है॥ २०-२१॥
यथा गङ्गा प्रवाहैश्च बहुभिः परिवर्तते।
तथैव सर्वदेवेषु विष्णुः प्रोक्तो महर्षिभिः॥ २२जिस प्रकार गंगा अनेक धाराओंमें विद्यमान रहकर प्रवाहित होती हैं, उसी प्रकार महर्षियोंद्वारा भगवान् विष्णु सभी देवताओंमें विद्यमान बताये गये हैं॥ २२॥
त्रीण्येव हि प्रमाणानि पठितानि सुपण्डितैः।
प्रत्यक्षं चानुमानं च शाब्दं चैव तृतीयकम्॥ २३

चत्वार्येवेतरे प्राहुरुपमानयुतानि च।
अर्थापत्तियुतान्यन्ये पञ्च प्राहुर्महाधियः॥ २४मनीषी विद्वानोंने तीन प्रकारके मुख्य प्रमाण बताये हैं—प्रत्यक्ष, अनुमान और तीसरा शब्दप्रमाण। अन्य (न्याय)-के पण्डित चार प्रमाण मानते हैं—प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान एवं शब्दप्रमाण। परंतु अन्य (मीमांसाके) विद्वान् लोग अर्थापत्तिको लेकर पाँच प्रमाण मानते हैं॥ २३-२४॥
सप्त पौराणिकाश्चैव प्रवदन्ति मनीषिणः।
एतैः प्रमाणैर्दुर्ज्ञेयं यद् ब्रह्म परमं च तत्॥ २५पौराणिक विद्वान् सात प्रमाण बताते हैं—इन प्रमाणोंसे भी जो दुर्ज्ञेय है, वह है—परब्रह्म॥ २५॥
वितर्कश्चात्र कर्तव्यो बुद्ध्या चैवागमेन च।
निश्चयात्मिकया युक्त्या विचार्य च पुनः पुनः॥ २६

प्रत्यक्षतस्तु विज्ञानं चिन्त्यं मतिमता सदा।
दृष्टान्तेनापि सततं शिष्टमार्गानुसारिणा॥ २७इसलिये इस विषयमें बुद्धि, शास्त्र एवं निश्चयात्मिका युक्तिसे बार-बार विचार करके अनुमान करना चाहिये। साथ ही सन्मार्गका अनुसरण करनेवाले दृष्टान्तद्वारा इस प्रत्यक्ष विज्ञानका चिन्तन बुद्धिमान् मनुष्यको सर्वदा करते रहना चाहिये॥ २६-२७॥
विद्वांसोऽपि वदन्त्येवं पुराणैः परिगीयते।
द्रुहिणे सृष्टि‍शक्तिश्च हरौ पालनशक्तिता॥ २८

हरे संहारशक्तिश्च सूर्ये शक्तिः प्रकाशिका।
धराधारणशक्तिश्च शेषे कूर्मे तथैव च॥ २९प्रायः सभी पुराण तथा विद्वान् ऐसा कहते हैं कि ब्रह्मामें सृष्टि करनेकी शक्ति, विष्णुमें पालन करनेकी शक्ति, शिवमें संहार करनेकी शक्ति, सूर्यमें प्रकाश करनेकी शक्ति तथा शेष और कच्छपमें पृथ्वीको धारण करनेकी शक्ति स्वभावतः विद्यमान रहती है॥ २८-२९॥
साद्या शक्तिः परिणता सर्वस्मिन्त्या प्रतिष्ठिता।
दाहशक्तिस्तथा वह्नौ समीरे प्रेरणात्मिका॥ ३०इस प्रकार एकमात्र वे आद्याशक्ति ही स्वरूपभेदसे सभीमें व्याप्त रहती हैं। वे ही अग्निमें दाहकत्व शक्ति तथा वायुमें संचारशक्ति हैं॥ ३०॥
शिवोऽपि शवतां याति कुण्डलिन्या विवर्जितः।
शक्तिहीनस्तु यः कश्चिदसमर्थः स्मृतो बुधैः॥ ३१कुण्डलिनी शक्तिके बिना शिव भी 'शव' बन जाते हैं। विद्वान् लोग शक्तिहीन जीवको निर्जीव एवं असमर्थ कहते हैं॥ ३१॥

| अ० ८ ] | प्रथम स्कन्ध | १०९ | | :--- | :--- |

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
एवं सर्वत्र भूतेषु स्थावरेषु चरेषु च।
ब्रह्मादिस्तम्बपर्यन्तं ब्रह्माण्डेऽस्मिन्महातपाः॥ ३२
शक्तिहीनं तु निन्द्यं स्याद्वस्तुमात्रं चराचरम्।
अशक्तः शत्रुविजये गमने भोजने तथा॥ ३३अतएव हे मुनिजनो! ब्रह्मासे लेकर तृणपर्यन्त सभी पदार्थ इस संसारमें शक्तिके बिना सर्वथा हेय हैं; क्योंकि स्थावर-जंगम सभी जीवोंमें वह शक्ति ही काम करती है। यहाँतक कि शक्तिहीन पुरुष शत्रुपर विजयी होने, चलने-फिरने तथा भोजन करनेमें भी सर्वथा असमर्थ रहता है॥ ३२-३३॥
एवं सर्वगता शक्तिः सा ब्रह्मेति विविच्यते।
सोपास्या विविधैः सम्यग्विचार्या सुधिया सदा॥ ३४वह सर्वत्र व्याप्त रहनेवाली आदिशक्ति ही 'ब्रह्म' कहलाती है। बुद्धिमान् मनुष्यको चाहिये कि वह अनेक प्रकारके यत्नोंद्वारा सम्यक् रूपसे उसकी उपासना करे तथा उसका चिन्तन करे॥ ३४॥
विष्णौ च सात्त्विकी शक्तिस्तया हीनोऽप्यकर्मकृत्।
द्रुहिणे राजसी शक्तिर्यया हीनो ह्यसृष्टिकृत्॥ ३५
शिवे च तामसी शक्तिस्तया संहारकारकः।
इत्यूह्यं मनसा सर्वं विचार्य च पुनः पुनः॥ ३६भगवान् विष्णुमें सात्त्विकी शक्ति रहती है, जिसके बिना वे अकर्मण्य हो जाते हैं। ब्रह्मामें राजसी शक्ति है, वे भी शक्तिहीन होकर सृष्टिकार्य नहीं कर सकते और शिवमें तामसी शक्ति रहती है, जिसके बलपर वे संहार-कृत्य सम्पादित करते हैं। इस विषयपर मनसे बार-बार विचार करके तर्क-वितर्क करते रहना चाहिये॥ ३५-३६॥
शक्तिः करोति ब्रह्माण्डं सा वै पालयतेऽखिलम्।
इच्छया संहरत्येषा जगदेतच्चराचरम्॥ ३७शक्ति ही सम्पूर्ण ब्रह्माण्डकी रचना करती है, सबका पालन करती है और इच्छानुसार इस चराचर जगत्का संहार करती है॥ ३७॥
न विष्णुर्न हरः शक्रो न ब्रह्मा न च पावकः।
न सूर्यो वरुणः शक्तः स्वे स्वे कार्ये कथञ्चन॥ ३८उसके बिना विष्णु, शिव, इन्द्र, ब्रह्मा, अग्नि, सूर्य और वरुण कोई भी अपने-अपने कार्यमें किसी प्रकार भी समर्थ नहीं हो सकते॥ ३८॥
तया युक्ता हि कुर्वन्ति स्वानि कार्याणि ते सुराः।
सैव कारणकार्येषु प्रत्यक्षेणावगम्यते॥ ३९वे देवगण शक्तियुक्त होनेपर ही अपने-अपने कार्योंको सम्पादित करते रहते हैं। प्रत्येक कार्य-कारणमें वही शक्ति प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर होती है॥ ३९॥
सगुणा निर्गुणा सा तु द्विधा प्रोक्ता मनीषिभिः।
सगुणा रागिभिः सेव्या निर्गुणा तु विरागिभिः॥ ४०मनीषी पुरुषोंने शक्तिको सगुणा और निर्गुणा भेदसे दो प्रकारका बताया है। सगुणा शक्तिकी उपासना आसक्तजनों और निर्गुणा शक्तिकी उपासना अनासक्तजनोंको करनी चाहिये॥ ४०॥
धर्मार्थकाममोक्षाणां स्वामिनी सा निराकुला।
ददाति वाञ्छितान्कामान्पूजिता विधिपूर्वकम्॥ ४१धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—इन चारों पदार्थोंकी स्वामिनी वे ही निर्विकार शक्ति हैं। विधिवत् पूजा करनेसे वे सब प्रकारके मनोरथ पूर्ण करती हैं॥ ४१॥
न जानन्ति जना मूढास्तां सदा माययावृताः।
जानन्तोऽपि नराः केचिन्मोहयन्ति परानपि॥ ४२
पण्डिताः स्वोदरार्थं वै पाखण्डानि पृथक्पृथक्।
प्रवर्तयन्ति कलिना प्रेरिता मन्दचेतसः॥ ४३सदा मायासे घिरे हुए अज्ञानी लोग उस महाशक्तिको जान नहीं पाते। यहाँतक कि कुछ विद्वान् पुरुष उन्हें जानते हुए भी दूसरोंको भ्रममें डालते हैं। कुछ मन्दबुद्धि पण्डित अपने उदरकी पूर्तिके लिये कलिसे प्रेरित होकर अनेक प्रकारके पाखण्ड करते हैं॥ ४२-४३॥
११०श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ९
कलावस्मिन्महाभागा नानाभेदसमुत्थिताः।
नान्ये युगे तथा धर्मा वेदबाह्याः कथञ्चन॥ ४४हे महाभागो! इस कलिमें बहुत प्रकारके अवैदिक तथा भेदमूलक धर्म उत्पन्न होते हैं; दूसरे युगोंमें नहीं होते॥ ४४॥
विष्णुश्चरत्यसावुग्रं तपो वर्षाण्यनेकंशः।
ब्रह्मा हरस्त्रयो देवा ध्यायन्तः कमपि ध्रुवम्॥ ४५स्वयं भगवान् विष्णु भी अनेक वर्षोंतक कठोर तप करते हैं और ब्रह्मा तथा शिवजी भी ऐसा ही करते हैं। ये तीनों देवता निश्चित ही किसीका ध्यान करते हुए कठिन तपस्या करते रहते हैं॥ ४५॥
कामयानाः सदा कामं ते त्रयः सर्वदैव हि।
यजन्ति यज्ञान्विविधान्ब्रह्मविष्णुमहेश्वराः॥ ४६इसी प्रकार अपनी इच्छाओंकी पूर्तिके लिये ब्रह्मा, विष्णु, महेश—ये तीनों ही देवता अनेक प्रकारके यज्ञ सदा करते हैं। वे उन पराशक्ति, ब्रह्म नामवाली परमात्मिका देवीको नित्य एवं सनातन मानकर सर्वदा मनसे उन्हींका ध्यान करते हैं॥ ४६-४७॥
ते वै शक्तिं परां देवीं ब्रह्माख्यां परमात्मिकाम्।
ध्यायन्ति मनसा नित्यं नित्यां मत्वा सनातनीम्॥ ४७
तस्माच्छक्तिः सदा सेव्या विद्वद्भिः कृतनिश्चयैः।
निश्चयः सर्वशास्त्राणां ज्ञातव्यो मुनिसत्तमाः॥ ४८हे मुनिश्रेष्ठ! सब शास्त्रोंका यही निश्चय जानना चाहिये कि दृढनिश्चयी विद्वानोंके द्वारा वे आदिशक्ति ही सदा सेवनीय हैं॥ ४८॥
कृष्णाच्छ्रुतं मया चैतत्तेन ज्ञातं तु नारदात्।
पितुः सकाशात्तेनापि ब्रह्मणा विष्णुवाक्यतः॥ ४९यह गुप्त रहस्य मैंने कृष्णद्वैपायनसे सुना है जिसे उन्होंने नारदजीसे, नारदजीने अपने पिता ब्रह्माजीसे और ब्रह्माजीने भी भगवान् विष्णुके मुखसे सुना था॥ ४९॥
न श्रोतव्यं न मन्तव्यमन्येषां वचनं बुधैः।
शक्तिरेव सदा सेव्या विद्वद्भिः कृतनिश्चयैः॥ ५०इसलिये विद्वान् पुरुषोंको चाहिये कि वे न तो किसी अन्यकी बात सुनें और न मानें तथा दृढप्रतिज्ञ होकर सर्वदा शक्तिकी ही उपासना करें॥ ५०॥
प्रत्यक्षमपि द्रष्टव्यमशक्तस्य विचेष्टितम्।
अतः सर्वेषु भूतेषु ज्ञातव्या शक्तिरेव हि॥ ५१शक्तिहीन असमर्थ पुरुषका व्यवहार तो प्रत्यक्ष ही देखा जाता है [कि वह कुछ कर नहीं पाता]। इसलिये सर्वव्यापिनी आदिशक्ति जगज्जननी भगवतीको ही जाननेका प्रयत्न करना चाहिये॥ ५१॥

इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्रयां संहितायां प्रथमस्कन्धे
आराध्यनिर्णयवर्णनं नामाष्टमोऽध्यायः॥ ८॥

$\sim\sim\circ\sim\sim$

अथ नवमोऽध्यायः

भगवान् विष्णुका मधु-कैटभसे पाँच हजार वर्षोंतक युद्ध करना, विष्णुद्वारा देवीकी स्तुति तथा देवीद्वारा मोहित मधु-कैटभका विष्णुद्वारा वध

सूत उवाच
यदा विनिर्गता निद्रा देहातस्य जगद्गुरोः।
नेत्रास्यनासिकाबाहुहृदयेभ्यस्तथोरसः ॥ १सूतजी बोले—[हे मुनिजनो!] जब जगद्गुरु भगवान् विष्णुके शरीरसे निद्रादेवी निकलीं; उस समय उनके नेत्र, मुख, नासिका, भुजा, हृदय तथा वक्षःस्थलसे
अ० ९ ]प्रथम स्कन्ध१११
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
निःसृत्य गगने तस्थौ तामसी शक्तिरुत्तमा।
उदतिष्ठज्जगन्नाथो जृम्भमाणः पुनः पुनः॥ २निकलकर वे श्रेष्ठ तामसी शक्ति आकाशमें स्थित हो गयीं, तब भगवान् विष्णु भी बार-बार जम्हाई लेते हुए उठ खड़े हुए॥ १-२॥
तदापश्यत् स्थितं तत्र भयत्रस्तं प्रजापतिम्।
उवाच च महातेजा मेघगम्भीरया गिरा॥ ३तब वहाँ भगवान् विष्णुने भयसे काँपते हुए ब्रह्माको देखा और उन महातेजस्वी विष्णुने मेघके समान गम्भीर वाणीमें कहा॥ ३॥
विष्णुरुवाच
किमागतोऽसि भगवंस्तपस्त्यक्त्वात्र पद्मज।
कस्माच्चिन्तातुरोऽसि त्वं भयाकुलितमानसः॥ ४विष्णु बोले—हे कमलोद्भव ब्रह्माजी! आप तपस्या छोड़कर यहाँ कैसे आ गये हैं? आप इतने चिन्तित एवं भयभीत क्यों हो रहे हैं?॥ ४॥
ब्रह्मोवाच
त्वत्कर्णमलजौ देव दैत्यौ च मधुकैटभौ।
हन्तुं मां समुपायातौ घोररूपौ महाबलौ॥ ५

भयात्तयोः समायातस्त्वत्समीपं जगत्पते।
त्राहि मां वासुदेवाद्य भयत्रस्तं विचेतनम्॥ ६ब्रह्माजी बोले—हे देव! आपके कानोंके मैलसे दो महादानव पैदा हो गये हैं, जो महाभयंकर एवं महाबली हैं, जिनका नाम मधु और कैटभ है। उन्हीं दोनोंके भयसे मैं आपके पास आया हूँ। हे जगत्पते! हे वासुदेव! आप मुझ भयभीत तथा किंकर्तव्यविमूढ़की रक्षा कीजिये॥ ५-६॥
विष्णुरुवाच
तिष्ठाद्य निर्भयो जातस्तौ हनिष्याम्यहं किल।
युद्धायाजग्मतुर्मूढौ मत्समीपं गतायुषौ॥ ७विष्णु बोले—ब्रह्मन्! अब आप निर्भय हो जाइये। उनकी मृत्यु निकट है, इसीलिये वे यहाँ युद्ध करनेके लिये आयेंगे और मैं उन दोनों दैत्योंका वध करूँगा॥ ७॥
सूत उवाच
एवं वदति देवेशे दानवौ तौ महाबलौ।
विचिन्वानावजं चोभौ संप्राप्तौ मदगर्वितौ॥ ८

निराधारौ जले तत्र संस्थितौ विगतज्वरौ।
तावूचतुर्मदोन्मत्तौ ब्रह्माणं मुनिसत्तमाः॥ ९

पलायित्वा समायातः सन्निधावस्य किं ततः।
युद्धं कुरु हनिष्यावः पश्यतोऽस्यैव सन्निधौ॥ १०

पश्चादेनं हनिष्यावः सर्पभोगोपरिस्थितम्।
त्वमद्य कुरु संग्रामं दासोऽस्मीति च वा वद॥ ११सूतजी बोले—इस प्रकार भगवान् विष्णु ब्रह्मासे कह ही रहे थे कि वे दोनों मतवाले महाबली दैत्य ब्रह्माजीको ढूँढ़ते हुए वहाँ आ पहुँचे॥ ८॥

हे श्रेष्ठ मुनियो! वे दैत्य उस महासागरके जलमें बिना किसी अवलम्बके निश्चिन्त होकर खड़े थे। उन अहंकारी राक्षसोंने ब्रह्माजीसे कहा—'तुम भागकर इनके पास क्यों आये? अब तुम युद्ध करो। इनके देखते-देखते ही हमलोग तुम्हें मार डालेंगे'॥ ९-१०॥

तत्पश्चात् शेषशय्यापर सोनेवाले इस पुरुषको भी मार डालेंगे। इसलिये तुम हम दोनों भाइयोंसे या तो युद्ध करो अथवा यह कहो कि 'मैं तुम्हारा सेवक हूँ'॥ ११॥
सूत उवाच
तच्छ्रुत्वा वचनं विष्णुस्तावुवाच जनार्दनः।
कुरुतं समरं कामं मया दानवपुङ्गवौ॥ १२

हरिष्यामि मदं चाहं युवयोर्मत्तयोः किल।
आगच्छतं महाभागौ श्रद्धा चेद्वां महाबलौ॥ १३सूतजी बोले—उन दैत्योंका वचन सुनकर भगवान् विष्णुने कहा—अरे दानवेन्द्रो! तुम दोनों मेरे साथ यथेच्छ युद्ध करो। मैं तुम दोनों दैत्योंका घमण्ड चूर-चूर कर डालूँगा। हे महाभागो! तुम दोनोंकी लड़नेकी इच्छा है और अपनेको महायोद्धा समझ रहे हो तो आ जाओ॥ १२-१३॥

११२ | श्रीमद्देवीभागवत | [ अ० ९

सूत उवाच
श्रुत्वा तद्वचनं चोभौ क्रोधव्याकुललोचनौ।
निराधारौ जलस्थौ च युद्धोद्युक्तौ बभूवतुः॥ १४सूतजी बोले— भगवान्का यह वचन सुनते ही उन दैत्योंके नेत्र क्रोधसे लाल हो गये और जलमें खड़े निराधार वे दोनों भयंकर दानव युद्ध करनेको तैयार हो गये॥ १४॥
मधुश्च कुपितस्तत्र हरिणा सह संयुगम्।
कर्तुं प्रचलितस्तूर्णं कैटभस्तु तथा स्थितः॥ १५इनमें मधुदैत्य कुपित होकर विष्णुसे युद्ध करनेके लिये शीघ्र ही चल पड़ा और कैटभ वहीं खड़ा रहा॥ १५॥
बाहुयुद्धं तयोरासीन्मल्लयोरिव मत्तयोः।
श्रान्ते मधौ कैटभस्तु संग्राममकरोत्तदा॥ १६दो मतवाले वीरोंके समान मधु और विष्णुमें बाहुयुद्ध होने लगा। जब मधु थक गया तब कैटभ उनसे लड़ने लगा॥ १६॥
पुनर्मधुः कैटभश्च युयुधाते पुनः पुनः।
बाहुयुद्धेन रागान्धौ विष्णुना प्रभविष्णुना॥ १७इस प्रकार क्रमशः कुपित एवं मदान्ध दोनों दैत्य परम प्रतापी भगवान् विष्णुके साथ बारी-बारीसे बाहुयुद्ध करते रहे॥ १७॥
प्रेक्षकस्तु तदा ब्रह्मा देवी चैवान्तरिक्षगा।
न मम्लतुस्तदा तौ तु विष्णुस्तु ग्लानिमाप्तवान्॥ १८उस समय वहाँ उस युद्धके द्रष्टा ब्रह्मा और आकाशमें स्थित आदिशक्ति देवी थीं। बहुत दिनोंतक युद्ध करते-करते भी वे दैत्य नहीं थके तब भगवान् विष्णुको ग्लानि होने लगी। इस प्रकार जब युद्ध करते हुए पाँच हजार वर्ष बीत गये तब भगवान् विष्णु उन दैत्योंकी मृत्युका उपाय सोचने लगे॥ १८-१९॥
पञ्चवर्षसहस्राणि यदा जातानि युद्ध्यता।
हरिणा चिन्तितं तत्र कारणं मरणे तयोः॥ १९
पञ्चवर्षसहस्राणि मया युद्धं कृतं किल।
न श्रान्तौ दानवौ घोरौ श्रान्तोऽहं चैतदद्भुतम्॥ २०उनके विचारमें आया कि मैंने पाँच हजार वर्षतक इनके साथ युद्ध किया, किंतु ये भयानक दानव थके नहीं और मैं थक गया; यह बड़े आश्चर्यकी बात है॥ २०॥
क्व गतं मे बलं शौर्यं कस्माच्चेमावनामयौ।
किमत्र कारणं चिन्त्यं विचार्य मनसा त्विह॥ २१मेरा वह पराक्रम और बल कहाँ चला गया? ये दोनों मुझसे लड़ते हुए भी स्वस्थ हैं। इसका कारण क्या है? अब मुझे अच्छी तरह विचार करना चाहिये॥ २१॥
इति चिन्तापरं दृष्ट्वा हरिं हर्षपरावुभौ।
ऊचतुस्तौ मदोन्मत्तौ मेघगम्भीरनिःस्वनौ॥ २२इस प्रकार चिन्तामें पड़े हुए विष्णुको देखकर ये दोनों मतवाले दैत्य अत्यन्त हर्षित हुए और मेघके समान गम्भीर वाणीमें बोले—हे विष्णो! यदि तुझमें अब बल न हो अथवा युद्धसे थक गये हो तो सिरपर हाथ जोड़कर कह दो कि मैं तुम दोनोंका सेवक हूँ अथवा यदि सामर्थ्य हो तो हे महामते! आओ, हमारे साथ युद्ध करो। आज हमलोग तुम्हें मारकर इस चार मुखवाले पुरुष (ब्रह्मा)-को भी मार डालेंगे॥ २२—२४॥
तव नोचेद् बलं विष्णो यदि श्रान्तोऽसि युद्धतः।
ब्रूहि दासोऽस्मि वां नूनं कृत्वा शिरसि चाञ्जलिम्॥ २३
न चेद्युद्धं कुरुष्वाद्य समर्थोऽसि महामते।
हत्वा त्वां निहनिष्यावः पुरुषं च चतुर्मुखम्॥ २४
सूत उवाचसूतजी बोले—
श्रुत्वा तद्भाषितं विष्णुस्तयोस्तस्मिन्महोदधौ।
उवाच वचनं श्लक्ष्णं सामपूर्वं महामनाः॥ २५उस महासागरमें उपस्थित महामना विष्णुने उनके वचन सुनकर सामनीतिके अनुसार मधुर शब्दोंमें कहा— ॥ २५॥

| अ० ९ ] | प्रथम स्कन्ध | ११३ | | :--- | :--- |

| हरिरुवाच | विष्णु बोले—यह सनातनधर्म है कि थके हुए, डरे हुए, शस्त्र त्यागे हुए, गिरे हुए एवं बालकपर वीर लोग प्रहार नहीं करते॥ २६॥ | | श्रान्ते भीते त्यक्तशस्त्रे पतिते बालके तथा।
प्रहरन्ति न वीरास्ते धर्म एष सनातनः॥ २६ | | | पञ्चवर्षसहस्त्राणि कृतं युद्धं मया त्विह।
एकोऽहं भ्रातरौ वां च बलिनौ सदृशौ तथा॥ २७ | मैंने तो यहाँ पाँच हजार वर्षोंतक युद्ध किया। मैं अकेला हूँ और तुम दोनों भाई समान बलवाले वीर हो और दोनों बीच-बीचमें बारी-बारीसे विश्राम भी करते रहे हो। अब मुझे भी थोड़ा विश्राम कर लेने दो। तत्पश्चात् मैं पुनः लडूँगा, इसमें सन्देह नहीं है॥ २७-२८॥ | | कृतं विश्रमणं मध्ये युवाभ्यां च पुनः पुनः।
तथा विश्रमणं कृत्वा युध्येऽहं नात्र संशयः॥ २८ | | | तिष्ठतं हि युवां तावद् बलवन्तौ मदोत्कटौ।
विश्रम्याहं करिष्यामि युद्धं वा न्यायमार्गतः॥ २९ | बली एवं मदोन्मत्त तुम दोनों भी कुछ विश्राम कर लो, तब मैं विश्राम करके न्यायधर्मानुसार युद्ध करूँगा॥ २९॥ | | सूत उवाच | सूतजी बोले—भगवान् विष्णुकी बात सुनकर दोनों दानव भी युद्ध करनेकी इच्छासे कुछ दूर जाकर विश्राम करने लगे। उन्हें बहुत दूर बैठे देखकर चतुर्भुज भगवान् विष्णु उनके मरनेका उपाय सोचने लगे॥ ३०-३१॥ | | इति श्रुत्वा वचस्तस्य विश्रब्धौ दानवोत्तमौ।
संस्थितौ दूरतस्तत्र संग्रामे कृतनिश्चयौ॥ ३० | | | अतिदूरे च तौ दृष्ट्वा वासुदेवश्चतुर्भुजः।
दध्यौ च मनसा तत्र कारणं मरणे तयोः॥ ३१ | | | चिन्तनाज्ज्ञानमुत्पन्नं देवीदत्तवरावुभौ।
कामं वाञ्छितमरणौ न मम्लतुरतस्त्विमौ॥ ३२ | ध्यानकी अवस्थामें होकर विचार करनेपर उन्हें ज्ञात हो गया कि इन दोनोंको देवीके द्वारा इच्छामृत्युका वरदान प्राप्त है, इसी कारण ये थकते नहीं॥ ३२॥ | | वृथा मया कृतं युद्धं श्रमोऽयं मे वृथा गतः।
करोमि च कथं युद्धमेवं ज्ञात्वा विनिश्चयम्॥ ३३ | वे सोचने लगे कि मैंने व्यर्थ ही युद्ध किया, मेरा सब परिश्रम व्यर्थ गया। इस (वरदानकी) बातको जानकर भी अब मैं कैसे युद्ध करूँ?॥ ३३॥ | | अकृते च तथा युद्धे कथमेतौ गमिष्यतः।
विनाशं दुःखदौ नित्यं दानवौ वरदर्पितौ॥ ३४ | यदि युद्ध न भी करूँ तो भी ये दैत्य यहाँसे हटेंगे कैसे? यदि इनका विनाश न होगा तो वरप्राप्त दोनों दुर्धर्ष दैत्य सबको दुःख देते रहेंगे॥ ३४॥ | | भगवत्या वरो दत्तस्तया सोऽपि च दुर्घटः।
मरणं चेच्छया कामं दुःखितोऽपि न वाञ्छति॥ ३५ | देवीने जो वरदान इन्हें दिया है, वह भी अत्यन्त कठिन है। अत्यन्त दुःखी, रोगी और दीन-हीन प्राणी भी स्वेच्छाया कभी नहीं मरना चाहता, तब भला वे दोनों मदोन्मत्त दैत्य क्यों मरना चाहेंगे?॥ ३५-३६॥ | | रोगग्रस्तोऽपि दीनोऽपि न मुमूर्षति कश्चन।
कथं चेमौ मदोन्मत्तौ मर्तुकामौ भविष्यतः॥ ३६ | | | नन्वद्य शरणं यामि विद्यां शक्तिं सुकामदाम्।
विना तया न सिध्यन्ति कामाः सम्यक्प्रसन्नया॥ ३७ | अतएव अब मैं सब चिन्ता छोड़कर उन आदिशक्ति भगवती विद्यादेवीकी शरणमें जाऊँ, जो सबकी मनोकामनाएँ सिद्ध करनेवाली हैं; क्योंकि बिना उनके प्रसन्न हुए कोई कामनाएँ पूर्ण नहीं होतीं॥ ३७॥ | | एवं सञ्चिन्त्यमानस्तु गगने संस्थितां शिवाम्।
अपश्यद्भगवाग्विष्णुर्योगनिद्रां मनोहराम्॥ ३८ | ऐसा मनमें विचार करते ही भगवान् विष्णुने आकाशमें स्थित परम सुन्दर स्वरूपवाली योगनिद्रा भगवती ‘शिवा’ को देखा। उन्हें देखते ही योगेश्वर |

११४श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ९
कृताञ्जलिरमेयात्मा तां च तुष्टाव योगवित्।
विनाशार्थं तयोस्तत्र वरदां भुवनेश्वरीम्॥ ३९अनन्त भगवान् विष्णु उन दोनों दैत्योंके विनाशके लिये हाथ जोड़कर वरप्रदायिनी भगवती ‘भुवनेश्वरी’ की स्तुति करने लगे॥ ३८-३९॥
विष्णुरुवाच
नमो देवि महामाये सृष्टिसंहारकारिणि।
अनादिनिधने चण्डि भुक्तिमुक्तिप्रदे शिवे॥ ४०विष्णु बोले—हे देवि! हे महामाये! हे सृष्टि-संहारकारिणि! हे आदि-अन्तरहित! हे चण्डि! हे भुक्तिमुक्ति-प्रदायिनी शिवे! आपको नमस्कार है॥ ४०॥
न ते रूपं विजानामि सगुणं निर्गुणं तथा।
चरित्राणि कुतो देवि संख्यातीतानि यानि ते॥ ४१हे देवि! मैं आपके सगुण तथा निर्गुण रूपको नहीं जानता, फिर आपके जो असंख्य अद्भुत चरित्र हैं, उन्हें कैसे जान पाऊँगा? मैंने आपके अत्यन्त दुर्घट प्रभावको आज जाना है जबकि मैं आपके द्वारा प्रेरित योगनिद्रामें विलीन होकर अचेत हो गया था॥ ४१-४२॥
अनुभूतो मया तेऽद्य प्रभावश्चातिदुर्घटना।
यदहं निद्रया लीनः सञ्जातोऽस्मि विचेतनः॥ ४२
ब्रह्मणा चातियत्नेन बोधितोऽपि पुनः पुनः।
न प्रबुद्धः सर्वथाहं सङ्कोचितषडिन्द्रियः॥ ४३ब्रह्माने मुझे बड़े यत्नसे बार-बार जगाया था, किंतु मैं अपनी छहों इन्द्रियोंके संकुचित होनेके कारण जाग न सका॥ ४३॥
अचेतनत्वं सम्प्राप्तः प्रभावात्तव चाम्बिके।
त्वया मुक्तः प्रबुद्धोऽहं युद्धं च बहुधा कृतम्॥ ४४हे अम्बिके! उस समय मैं आपके प्रभावसे अचेत हो गया था। जब आपने अपना वह प्रभाव हटा लिया तब मैं जगा और मैंने उन दानवोंके साथ अनेक प्रकारसे युद्ध किया। उस युद्धमें मैं तो थक गया, किंतु वे नहीं थके; क्योंकि उन्हें आपका वरदान प्राप्त था। जब वे मदोन्मत्त दानव ब्रह्माजीको मारने दौड़े, तब मैंने भी पुनः द्वन्द्व युद्धके लिये उनका आह्वान किया। हे मानप्रदायिनि! उस समय मैंने उनके साथ महासागरमें घोर युद्ध किया॥ ४४-४६॥
श्रान्तोऽहं न च तौ श्रान्तौ त्वया दत्तवरौ वरौ।
ब्रह्माणं हन्तुमायाताै दानवौ मदगर्वितौ॥ ४५
आहूतौ च मया कामं द्वन्द्वयुद्धाय मानदे।
कृतं युद्धं महाघोरं मया ताभ्यां महार्णवे॥ ४६
मरणे वरदानं ते ततो ज्ञातं महाद्भुतम्।
ज्ञात्वाहं शरणं प्राप्तस्त्वामद्य शरणप्रदाम्॥ ४७बादमें मुझे ज्ञात हुआ कि आपने उन्हें इच्छामरणका अद्भुत वरदान दिया है। यह जानकर आज मैं शरणदायिनी आपकी शरणमें आया हूँ॥ ४७॥
साहाय्यं कुरु मे मातः खिन्नोऽहं युद्धकर्मणा।
दृप्तौ तौ वरदानेन तव देवार्तिनाशने॥ ४८अतएव हे माता! अब मेरी सहायता आप ही करें; क्योंकि मैं युद्ध करते-करते बहुत ही खिन्न हो गया हूँ। हे देवताओंकी पीड़ा हरनेवाली! आपके वरदानसे दोनों दानव मदोन्मत्त हो गये हैं॥ ४८॥
हन्तुं मामुद्यतौ पापौ किं करोमि क्व यामि च।
इत्युक्ता सा तदा देवी स्मितपूर्वमुवाच ह॥ ४९वे दोनों पापी दैत्य मुझे मार डालना चाहते हैं। अब मैं क्या करूँ? कहाँ जाऊँ? प्रणाम करते हुए उन जगन्नाथ सनातन वासुदेव विष्णुके ऐसा कहनेपर मुसकराती हुई उन देवीने उनसे कहा—
प्रणमन्तं जगन्नाथं वासुदेवं सनातनम्।
देवदेव हरे विष्णो कुरु युद्धं पुनः स्वयम्॥ ५०हे देवदेव! हे हरे! हे विष्णो! आप पुनः उनसे युद्ध कीजिये॥ ४९-५०॥
अ० ९ ]प्रथम स्कन्ध११५
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
वञ्चयित्वा त्विमौ शूरौ हन्तव्यौ च विमोहितौ।
मोहयिष्याम्यहं नूनं दानवौ वक्रया दृशा॥ ५१
जहि नारायणाशु त्वं मम मायाविमोहितौ।इन दोनों वीरोंको छलपूर्वक मोहित करके ही मारा जा सकता है। मैं अपनी वक्रदृष्टिसे उन्हें मोहित कर दूँगी। हे नारायण! अपनी मायासे जब मैं इन्हें मोहित कर दूँगी तब आप शीघ्र ही इन दोनोंका वध कर डालियेगा॥ ५१ १/२॥
सूत उवाच
तच्छ्रुत्वा वचनं विष्णुस्तस्याः प्रीतिरसान्वितम्॥ ५२
संग्रामस्थलमासाद्य तस्थौ तत्र महार्णवे।
तदायातौ च तौ वीरौ युद्धकामौ महाबलौ॥ ५३सूतजी बोले— देवीके प्रीतिरससे पूर्ण वचनोंको सुनकर भगवान् विष्णु उस सागरमें युद्धस्थलमें आकर खड़े हो गये। तब विष्णुको आते देख वे दोनों युद्धके अभिलाषी महाबली दैत्य भी वहाँ आ डटे॥ ५२-५३॥
वीक्ष्य विष्णुं स्थितं तत्र हर्षयुक्तौ बभूवतुः।
तिष्ठ तिष्ठ महाकाम कुरु युद्धं चतुर्भुज॥ ५४
दैवाधीनौ विदित्वाद्य नूनं जयपराजयौ।
सबलो जयमाप्नोति दैवाज्जयति दुर्बलः॥ ५५भगवान् विष्णुको अपने सामने देखकर वे बड़े प्रसन्न हुए और कहने लगे—हे महाकाम! हे चतुर्भुज! ठहरो-ठहरो; हार और जीतको प्रारब्धके अधीन समझकर अब तुम हमारे साथ युद्ध करो। बलवान् व्यक्ति विजय प्राप्त करता है, किंतु कभी-कभी भाग्यवश दुर्बल व्यक्ति भी जीत जाता है॥ ५४-५५॥
सर्वथैव न कर्तव्यौ हर्षशोकौ महात्मना।
पुरा वै बहवो दैत्या जिता दानववैरिणा॥ ५६
अधुना चावयोः सार्धं युध्यमानः पराजितः।आप जैसे महापुरुषको जय या पराजयमें हर्ष या शोक कभी नहीं करना चाहिये। आपने दानवशत्रु होकर पूर्वकालमें बहुत-से दैत्योंको अनेक बार हराया है, परंतु इस समय तो हम दोनोंके साथ लड़ते हुए आप पराजित हो गये हैं॥ ५६ १/२॥
सूत उवाच
इत्युक्त्वा तौ महाबाहू युद्धाय समुपस्थितौ॥ ५७
वीक्ष्य विष्णुर्जघानाशु मुष्टिनाद्भुतकर्मणा।
तावप्यतिबलोन्मत्तौ जघ्नतुर्मुष्टिना हरिम्॥ ५८सूतजी बोले— ऐसा कहकर वे दोनों महाबाहु दैत्य युद्ध करनेको तत्पर हो गये। तब वहाँ अवसर देखकर ज्यों ही विचित्रकर्मा विष्णुने उन दोनोंपर मुष्टिसे प्रहार किया, त्यों ही उन दोनों बलोन्मत्त दैत्योंने भी विष्णुपर मुष्टिप्रहार किया॥ ५७-५८॥
एवं परस्परं जातं युद्धं परमदारुणम्।
युध्यमानौ महावीर्यौ दृष्ट्वा नारायणस्तदा॥ ५९
अपश्यत्सम्मुखं देव्याः कृत्वा दीनां दृशं हरिः।इस प्रकार उनमें परस्पर महाभयंकर युद्ध होने लगा। उन दोनों महाबलशाली दानवोंको युद्धरत देखकर नारायण श्रीहरिने दीन दृष्टिसे भगवतीकी ओर देखा॥ ५९ १/२॥
सूत उवाच
तं वीक्ष्य तादृशं विष्णुं करुणारससंयुतम्॥ ६०
जहासातीव ताम्राक्षी वीक्षमाणा तदासुरौ।
तौ जघान कटाक्षैश्च कामबाणैरिवापरैः॥ ६१
मन्दस्मितयुतैः कामं प्रेमभावयुतैरनु।
दृष्ट्वा मुमुहतुः पापौ देव्या वक्रवलोकनम्॥ ६२सूतजी बोले— विष्णुकी ऐसी करुणाजनक दीन दशा देखकर अरुण नेत्रोंवाली भगवती उन दोनों दैत्योंकी ओर देखकर हँसने लगीं और उन्होंने दूसरे कामबाणोंके समान, मन्द मुसकानयुक्त तथा प्रेमभावसे भरे अपने कटाक्षोंसे उनपर प्रहार किया। इस प्रकार देवीके कटाक्षको देखकर वे पापी मधु-कैटभ अत्यन्त मोहित हो गये। वे कामान्ध दानव अपने ऊपर भगवतीकी विशेष अनुकम्पा जानकर
११६श्रीमद्देवीभागवत[ अ० ९
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
विशेषमिति मन्वानौ कामबाणातिपीडितौ।
वीक्षमाणौ स्थितौ तत्र तां देवीं विशदप्रभाम्॥ ६३कामबाणसे अत्यन्त पीड़ित होने लगे और अपूर्व शोभाशालिनी भगवतीको देखते हुए वे वहीं खड़े हो गये॥ ६०—६३॥
हरिणापि च तद् दृष्टं देव्यास्तत्र चिकीर्षितम्।
मोहितौ तौ परिज्ञाय भगवान्कार्यवित्तमः॥ ६४

उवाच तौ हसन् श्लक्ष्णं मेघगम्भीरया गिरा।
वरं वरयतां वीरौ युवयोर्योऽभिवाञ्छितः॥ ६५भगवान् विष्णु भी देवीके उस प्रयत्नको समझ गये। दोनों कामी दानवोंको देवीकी मायासे विमोहित जानकर स्वकार्यसाधक भगवान् विष्णुने वहाँ मेघके समान गम्भीर एवं मधुर वचनोंके द्वारा उन दोनोंका उपहास करते हुए कहा—हे वीरो! तुम्हारी जो इच्छा हो, वर माँगो॥ ६४-६५॥
ददामि परमप्रीतो युद्धेन युवयोः किल।
दानवा बहवो दृष्टा युध्यमाना मया पुरा॥ ६६

युवयोः सदृशः कोऽपि न दृष्टो न च वै श्रुतः।
तस्मात्तुष्टोऽस्मि कामं वै निस्तुलेन बलेन च॥ ६७

भ्रात्रोश्च वाञ्छितं कामं प्रयच्छामि महाबलौ।तुम दोनोंके युद्धसे मैं अत्यन्त हर्षित हूँ, अतः मैं तुम्हें मनोभिलषित वर दूँगा। यद्यपि पूर्वकालमें भी मेरेद्वारा अनेक दानव युद्ध करते हुए देखे गये हैं, किंतु तुम दोनों भाइयोंके समान मैंने किसीको देखा-सुना नहीं। तुम दोनोंके अतुलनीय बलको देखकर मैं बहुत सन्तुष्ट हूँ। हे महाबली दानवो! मैं तुम दोनों भाइयोंकी वांछित कामनाएँ पूर्ण करूँगा॥ ६६-६७३/२॥
सूत उवाच
तच्छ्रुत्वा वचनं विष्णोः साभिमानौ स्मरातुरौ॥ ६८

वीक्षमाणौ महामायां जगदानन्दकारिणीम्।
तमूचतुश्च कामार्तौ विष्णुं कमललोचनौ॥ ६९**सूतजी बोले—**विष्णुका यह वचन सुनकर कमलके समान नेत्रवाले कामपीड़ित वे दोनों दैत्य जगदानन्ददायिनी भगवती महामायाको देखते हुए विष्णुसे अभिमानपूर्वक बोले॥ ६८-६९॥
हरे न याचकावावां त्वं किं दातुमिहेच्छसि।
ददाव तुल्यं देवेश दातारौ नौ न याचकौ॥ ७०

प्रार्थय त्वं हृषीकेश मनोऽभिलषितं वरम्।
तुष्टौ स्वस्तव युद्धेन वासुदेवाद्भुतेन च॥ ७१हे विष्णो! हमलोग याचक नहीं हैं, अतः आप हमलोगोंको देना क्यों चाहते हैं? हे देवेश! यदि आप लेना चाहें तो आप जो माँगिये हम दे सकते हैं; क्योंकि हमलोग भिक्षुक नहीं हैं, दाता हैं। हे हृषीकेश! आप अपना मनोभिलषित वरदान माँगिये। हे वासुदेव! आपके अद्भुत युद्धसे हमलोग आपपर अत्यन्त प्रसन्न हैं॥ ७०-७१॥
तयोस्तद्वचनं श्रुत्वा प्रत्युवाच जनार्दनः।
भवेतामद्य मे तुष्टौ मम वध्यावुभावपि॥ ७२उन दोनोंका वचन सुनकर भगवान् विष्णुने उत्तर दिया—'यदि तुम दोनों मेरे ऊपर प्रसन्न हो तो यही वरदान दो कि तुम दोनों भाई अब मेरे ही हाथों मारे जाओ'॥ ७२॥
सूत उवाच
तच्छ्रुत्वा वचनं विष्णोर्दानवौ चातिविस्मितौ।
वञ्चिताविति मन्वानौ तस्थतुः शोकसंयुतौ॥ ७३**सूतजी बोले—**विष्णुका वचन सुनकर दोनों भाई चकित हो गये और अपनेको उनके द्वारा ठगा हुआ समझकर शोकसे चिन्तित हो गये॥ ७३॥
विचार्य मनसा तौ तु दानवौ विष्णुमूचतुः।
प्रेक्ष्य सर्वं जलमयं भूमिं स्थलविवर्जिताम्॥ ७४कुछ देरके बाद मनमें विचारकर सम्पूर्ण भूमिको स्थलरहित तथा वहाँ सर्वत्र जल-ही-जल देखकर उन्होंने विष्णुसे कहा—हे जनार्दन विष्णो! आपने
अ० ९ ]प्रथम स्कन्ध११७
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
हरे योऽयं वरो दत्तस्त्वया पूर्वं जनार्दन।
सत्यवागसि देवेश देहि तं वाञ्छितं वरम्॥ ७५हम-लोगोंको पहले जो वरदान देनेको कहा था, यदि आप सत्यवादी हैं तो पहले उस वांछित वरको प्रदान कीजिये॥ ७४-७५॥
निर्जले विपुले देशे हनस्व मधुसूदन।
वध्यावावां तु भवतः सत्यवाग्भव माधव॥ ७६हे मधुसूदन! आप हमें किसी निर्जल प्रदेशकी सुविस्तृत भूमिपर मारिये तभी हम आपसे मारे जा सकेंगे, अन्यथा नहीं। अतः हे माधव अब आप सत्यवादी बनिये॥ ७६॥
स्मृत्वा चक्रं तदा विष्णुस्तावुवाच हसन्हरिः।
हन्म्यद्य वां महाभागौ निर्जले विपुले स्थले॥ ७७तब भगवान् विष्णुने अपने सुदर्शन चक्रका स्मरण करके उन दानवोंसे हँसते हुए कहा—'हे महाभागो! [तुम्हारे कथनानुसार] निर्जल तथा सुविस्तृत भूमिपर ही मैं आज तुम दोनोंको मारूँगा'॥ ७७॥
इत्युक्त्वा देवदेवेश ऊरू कृत्वातिविस्तरौ।
दर्शयामास तौ तत्र निर्जलं च जलोपरि॥ ७८

नास्त्यत्र दानवौ वारि शिरसी मुञ्चतामिह।
सत्यवागहमद्यैव भविष्यामि च वां तथा॥ ७९ऐसा कहकर देवताओंके आराध्य भगवान् विष्णुने अपनी दोनों जाँघोंको सुविस्तृत करके जलके ऊपर ही स्थल दिखा दिया और उनसे कहा—'दैत्यो! [देखो,] यहाँ जल नहीं है, पृथ्वी है। अतः यहींपर तुम दोनों अपना सिर रखो। ऐसा करनेसे ही आज हम और तुम दोनों सत्यवादी सिद्ध होंगे'॥ ७८-७९॥
तदाकर्ण्य वचस्तथ्यं विचिन्त्य मनसा च तौ।
वर्धयामासतुर्देहं योजनानां सहस्रकम्॥ ८०उस समय विष्णुका तथ्यपूर्ण वचन सुनकर तथा अपने मनमें विचार करके उन दोनों दैत्योंने अपना शरीर बढ़ाकर हजारों योजन लम्बा-चौड़ा कर लिया॥ ८०॥
भगवान्द्विगुणं चक्रे जघनं विस्मितौ तदा।
शीर्षे सन्दधतां तत्र जघने परमाद्भुते॥ ८१

रथांगेन तदा छिन्ने विष्णुना प्रभविष्णुना।
जघनोपरि वेगेन प्रकृष्टे शिरसी तयोः॥ ८२तब भगवान् विष्णुने भी अपनी दोनों जाँघोंको बढ़ाकर उससे भी द्विगुणित कर दिया। यह देखकर वे दोनों दैत्य बड़े विस्मयमें पड़ गये, [परंतु अपनी बात सत्य प्रमाणित करनेके लिये] उन्होंने अपने-अपने मस्तक उस अत्यन्त अद्भुत जंघेपर रख दिये। उसी समय प्रतापी भगवान् विष्णुने अपने सुदर्शन चक्रसे जंघेपर स्थित उनके विशाल सिरोंको वेगपूर्वक धड़से अलग कर दिया॥ ८१-८२॥
गतप्राणौ तदा जातौ दानवौ मधुकैटभौ।
सागरः सकलो व्याप्तस्तदा वै मेदसा तयोः॥ ८३

मेदिनीति ततो जातं नाम पृथ्व्याः समन्ततः।
अभक्ष्या मृत्तिका तेन कारणेन मुनीश्वराः॥ ८४जब दोनों दैत्य मधु और कैटभ मर गये, तब उन्हींकी मेद (चर्बी)-से सम्पूर्ण सागर पट गया। हे मुनीश्वरो! तभीसे पृथ्वीका नाम 'मेदिनी' पड़ गया और इसीलिये मृत्तिका भी अभक्ष्य मानी जाने लगी॥ ८३-८४॥
इति वः कथितं सर्वं यत्पृष्टोऽस्मि सुनिश्चितम्।
महाविद्या महामाया सेवनीया सदा बुधैः॥ ८५आपलोगोंने जो प्रश्न किया था, उसका ठीक-ठीक उत्तर मैंने दे दिया। बुद्धिमान् मनुष्योंको चाहिये कि वे महामाया महाविद्याकी सर्वदा उपासना करते

११८ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० १०

११८ श्रीमद्देवीभागवत [ अ० १०

आराध्या परमा शक्तिः सर्वैरपि सुरासुरैः।
नातः परतरं किञ्चिदधिकं भुवनत्रये॥ ८६रहें; क्योंकि वे पराशक्ति ही समस्त देव-दानवोंद्वारा आराध्य हैं। उनसे बढ़कर कोई दूसरा देवता तीनों लोकोंमें नहीं है॥ ८५-८६॥
सत्यं सत्यं पुनः सत्यं वेदशास्त्रार्थनिर्णयः।
पूजनीया परा शक्तिर्निर्गुणा सगुणाथवा॥ ८७यह बात सर्वदा सत्य है एवं वेदों तथा शास्त्रोंका निष्कर्ष है कि सगुण अथवा निर्गुणरूपमें सर्वदा उस पराशक्तिका ही पूजन करते रहना चाहिये॥ ८७॥

इति श्रीमद्देवीभागवते महापुराणेऽष्टादशसाहस्र्यां संहितायां प्रथमस्कन्धे
हरिकृतमधुकैटभवधवर्णनं नाम नवमोऽध्यायः॥ ९॥

अथ दशमोऽध्यायः

व्यासजीकी तपस्या और वर-प्राप्ति

ऋषय ऊचुः
सूत पूर्वं त्वया प्रोक्तं व्यासेनामिततेजसा।
कृत्वा पुराणमखिलं शुकायाध्यापितं शुभम्॥ १ऋषिगण बोले— हे सूतजी! आपने हमें पहले ही बतला दिया है कि असीम तेजवाले व्यासजीने कल्याणकारी समस्त पुराणोंकी रचना करके उन्हें शुकदेवजीको पढ़ाया॥ १॥
व्यासेन तु तपस्तप्त्वा कथमुत्पादितः शुकः।
विस्तरं ब्रूहि सकलं यच्छ्रुतं कृष्णतस्त्वया॥ २व्यासजीने घोर तप करके शुकदेवजीको किस प्रकार पुत्ररूपमें प्राप्त किया? व्यासजीके मुखसे आपने जो कुछ सुना है, वह सब हमसे विस्तारपूर्वक कहिये॥ २॥
सूत उवाच
प्रवक्ष्यामि शुकोत्पत्तिं व्यासात्सत्यवतीसुतात्।
यथोत्पन्नः शुकः साक्षाद्योगिनां प्रवरो मुनिः॥ ३सूतजी बोले— सत्यवतीपुत्र व्यासजीसे जिस प्रकार योगिजनोंमें श्रेष्ठ साक्षात् मुनिस्वरूप शुकदेवजी उत्पन्न हुए, उत्पत्तिके उस इतिहासको मैं आपलोगोंको बता रहा हूँ॥ ३॥
मेरुशृङ्गे महारम्ये व्यासः सत्यवतीसुतः।
तपश्चचार सोऽत्युग्रं पुत्रार्थं कृतनिश्चयः॥ ४सत्यवतीके पुत्र महर्षि व्यास पुत्र-प्राप्तिके लिये दृढ़ संकल्पकर अत्यन्त मनोहर सुमेरुपर्वतके शिखरपर कठोर तपस्या करने लगे॥ ४॥
जपन्नेकाक्षरं मन्त्रं वाग्बीजं नारदाच्छ्रुतम्।
ध्यायन्परां महामायां पुत्रकामस्तपोनिधिः॥ ५

अग्नेर्भूमेस्तथा वायोरन्तरिक्षस्य चाप्ययम्।
वीर्येण संमितः पुत्रो मम भूयादिति स्म ह॥ ६नारदजीसे सुने गये एकाक्षर वाग्बीज मन्त्रका जप करते हुए तपोनिधि व्यासजी पुत्र-प्राप्तिकी कामनासे परात्परा महामायामें अपना ध्यान केन्द्रित किये हुए मन-ही-मन सोच रहे थे कि अग्नि, भूमि, वायु एवं आकाश—इनकी शक्तिसे सम्पन्न पुत्रकी मुझे प्राप्ति हो॥ ५-६॥
अतिष्ठत्स गताहारः शतसंवत्सरं प्रभुः।
आराधयन्महादेवं तथैव च सदाशिवाम्॥ ७इस प्रकार प्रभुतासम्पन्न वे व्यासजी निराहार रहते हुए सौ वर्षोंतक शंकर एवं सदाशिवा भगवतीकी आराधनामें लीन रहे॥ ७॥