भारतकोश
संग्रह पर लौटें

ज्ञानेश्वरी (भावार्थ दीपिका - मूल मराठी ओव्या व हिन्दी व्याख्या)

Dnyaneshwari / Bhavarth Deepika with Hindi Commentary

संत ज्ञानेश्वर महाराज द्वारा

DevanagariMarathipublished1,172 पृष्ठ

ऐसा भव-द्रुमका मूल । ऊपर पाकरके बल । उसके हैं दलके दल । उतरते नीचे ॥ ९३॥ संसार-वृक्षका पहला पल्लव— वहां चिद्वृत्तिके पहला । महतत्व कोंपल खिला । पल्लव जो हरा निकला । कोंपल एक ॥ ९४ ॥ फिर सत्व-रज-तमात्मक । त्रिविध अहंकार जो एक । वह तिगुना हो अधोमुख । फूटी डाल ॥ ९५ ॥ बुद्धिका लेकर अंकुर । बढ़ाता भेदको अपार । तन मनकी डाल सुंदर । बढ़ने लगती ॥ ९६ ॥ ऐसे ले कर मूलकी दृढता । विकल्प रसकी जो कोमलता । चित्त-चतुष्टयकी विविधता । फूटते पल्लव ॥ ९७ ॥ भवद्रुमका विस्तार— आकाश वायु द्योतक । और है पृथ्वी उदक । फूटती ये पांच शाख । उसमें जोरसे ॥ ९८ ॥ वैसे ही श्रोत्रादि तन्मात्रा । उसके अंगभूत पत्र । जो हैं अति चित्र विचित्र । फूटते रहते ॥ ९९ ॥ तब शब्दांकुर पर्यंत । होते हैं श्रोत्र विकसित । आकांक्षाके नूतन पार्थ । चढती डालियां ॥ १०० ॥ अंग-त्वचाका जो लता पल्लव । स्पर्शांकुर तक होते फैलाव । वहां बढते हैं नित नव । विकार विविध ॥ १ ॥ तब रूप-पत्रके दलके दल । दूर तक फैलाती हैं आंखें सरल । फैलता है तब बड़ा भ्रम-जाल । सविस्तृत ॥ २ ॥ और रसनाका शाखा खंड । वेगसे बढता है उदंड । जिव्हा चापल्यके जो प्रचंड । फूटते शाख ॥ ३ ॥ वैसे ही गंधकी जो कोंपल । घ्राणेंद्रियको करती प्रबल । तब गंध-लोभ फैलाता विपुल । आनंद पल्लव ॥ ४ ॥ ५७९ पुरुषोत्तमयोग

ऐसी जो महदहं-बुद्धि । मन महाभूत संसृष्टि । इस संसारकी अवधि । बना लेते हैं ॥ ५ ॥ भव-द्रुमका स्वरूप — अजी ! यह इन्ही आठ अंगसे । फैलता जाता है अति वेगसे । किंतु है रजत-रूपसे जैसे । दीखती सीप ॥ ६ ॥ या सागरका जितना विस्तार । उतना ही तरंगत्व संचार । वैसे है ब्रह्म ही वृक्ष-आकार । अज्ञान मूल ॥ ७ ॥ यही अब इसका विस्तार । और इसका है यही प्रसार । स्वप्नमें अपना परिवार । होता जैसे एकका ही ॥ ८ ॥ रहने दो अब यह वर्णन । इस भांति यह बढ़ता जान । महदादि बोझसे है अर्जुन । अधोशाख ॥ ९ ॥ इसको अश्वत्थ क्यों कहते हैं— इसको अश्वत्थ ऐसे । कहते हैं जो क्यों कैसे । वह भी सुन तू इसे । कहता हूं मैं ॥ ११० ॥ अजी ! श्वः कहा तो कल । तब तक प्रति पल । रहना नहीं निश्चल । इसका कभी ॥ ११ ॥ जैसे है बीतता है क्षण । मेघ बदलता नाना वर्ण । या बिजली न होती संपूर्ण । निमिष एक ॥ १२ ॥ या कांपता हुआ पद्म-दलं । उस पर पड़ा हुआ जल । या चित्त जैसे होता व्याकुल । मनुष्यका ॥ १३ ॥ वैसे ही है इसकी स्थिति । नासता जाता क्षण प्रति । इसीलिये हे शुद्ध-मति । कहते अश्वत्थ ॥ १४ ॥ तथा अश्वत्थ ऐसी संज्ञा । पीपलको पड़ी सुविज्ञा । नहीं वह भाव सर्वज्ञ - । श्रीहरिका यहां ॥ १५ ॥ वैसे पीपल कहा तो एक । मैंने मान लिया होता देख । किंतु रहने दे जो लौकिक । इसमें क्या अर्थ ॥ १६ ॥ ज्ञानेश्वरी ५८०

इसीलिये यहां प्रस्तुत । यह है अलौकिक ग्रंथ । यहां क्षणिकत्वको अश्वत्थ । कहा गया है ॥ १७ ॥ यह और ही है एक विध । अव्ययत्वमें अति प्रसिद्ध । इसका प्रकार अंतर्सिद्ध । है इस भांति ॥ १८ ॥ जैसे मेघ-मुख एक ओर । सुखाते रहते हैं सागर । तथा नदियां दूसरी ओर । भरती रहतीं ॥ १९ ॥ जिससे न चढता न उतरता । सदा एकसा भरा पूरा रहता । किंतु जब तक सम योग होता । मेघ-नदियोंका ॥ १२० ॥ वैसे इस वृक्षका होता जान । उस गतिका तर्क नहीं होना । तभी लोगोंका अव्यय कहना । इसको यथार्थ ॥ २१ ॥ जैसे दान-शील मनुष्य । करता दानसे संचय । वैसे व्ययसे है अव्यय । यह वृक्ष ॥ २२ ॥ अथवा रथका चक्र जैसे । चलता अतिशय वेगसे । दीखता भूमिमें धंसा ऐसे । उसी प्रकार ॥ २३ ॥ वैसे ही तीव्र गतिसे कालकी । गिरती भूत शाखामें जिसकी । वहां फूटती असंख्य इसकी । कोंपल नित्य ॥ २४ ॥ ऐसे गलते जाते कितने । नये फूटते जाते कितने । न जाने आते जाते कितने । सावनके बादलसे ॥ २५ ॥ कल्पांतमें होते नष्ट भ्रष्ट । कल्पारंभमें होते हैं जो सृष्ट । और होते हैं अनेक विश्व-दृष्ट । धनंजय ॥ २६ ॥ प्रचंड संहार-वातसे प्रलयके । झड़ते छिलके जब इस वृक्षके । फूटते नव-अंकुर कर्मांरंभके । करोडोंमें ॥ २७ ॥ मन्वंतर सरकता मनुके नंतर । बढ़ते जाते अनेक वंश वंश पर । मानो बढता है ईख कांड कांड कर । वैसे ही यह वृक्ष ॥ २८ ॥ कलियुगांतमें सूखा छिलका । चार युगोंका झड़ता इसका । तब बढ़ता है कृत-युगका । नूतन मोटा ॥ २९ ॥ ५८१ पुरुषोत्तमयोग

जैसे वर्ष पर वर्ष बीतता । एक दूसरेका मूल बनता । वैसे दिवस आता और जाता । जानते नहीं ॥ १३० ॥ जैसे वायुकी लहर आना । उसका जोड़ नहीं समझना । वैसे डालोंका झड़ना बढ़ना । समझता नहीं ॥ ३१ ॥ गिरता जब एक देहांकुर । फूटते सहस्र शरीरांकुर । तब दीखता भव तरुवर । अव्यय ऐसा ॥ ३२ ॥ पानी बहता जब तीव्र गतिसे । वैसे ही आता है अधिक पीछेसे । तभी उस स्रोतको अनंत ऐसे । मानते लोग ॥ ३३ ॥ या जितनेमें पलक झपकती । करोड़ों लहरें उठ गिरती । जिससे है दृष्टि अनुभवती । तरंग है नित्य ॥ ३४ ॥ या एक ही दृष्टि काग दोनों ओर । फिराता चातुर्यसे स अवसर । जिससे होता है भ्रम धनुर्धर । कागकी हैं दो आंखें ॥ ३५ ॥ लट्टू घूमता है तीव्र गतिसे । लगता है चिपक बैठा भूमिसे । इसका वेगातिशय होता वैसे । भ्रमका कारण ॥ ३६ ॥ अंधारमें अति वेगसे । अग्नि-काष्ठको घुमानेसे । सहज ही दीखता जैसे । चक्राकार ॥ ३७ ॥ यह संसार-वृक्ष ऐसा । नासता बढता सहसा । न देख लोक पागल-सा । मानता अव्यय ॥ ३८ ॥ किंतु जो इसका वेग देखता । इसके क्षणिकत्वको देखता । करोड़ों बार यह होता जाता । क्षण भरमें जो ॥ ३९ ॥ अज्ञानके बिन नहीं मूल । इसका अस्तित्व नकल । यह वृक्ष अति क्षीण-छाल । देखा जिसने ॥ १४० ॥ उसे मानता मैं सर्वज्ञ । वह है वंदनीय प्राज्ञ । ब्रह्म-सिद्धांतका है सूज्ञ । धनुर्धर ॥ ४१ ॥ योग-मात्र जो सकल । मिला है उसको ही फल । उसके बलसे केवल । जीता ज्ञान ॥ ४२ ॥ ज्ञानेश्वरी ५८२

कौन करें उसका वर्णन । भव-द्रुमको अनित्य मान । चलता है पुरुष अर्जुन । इस भांति ॥ ४३ ॥ अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः । अधश्च मूलान्यनुसंततानि कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके ॥ २ ॥ इस भव-द्रुमका फैलाव -- फिर यह प्रपंच रूप । अधः शाखा जो पादप । बढता जाता परंतप । ऊर्ध्वशाख हो ॥ ४४ ॥ तथा नीचे फैले जो डाल । उसमें फूटते हैं मूल । उस मूलमें फूटे वेल । पल्लवादिक ॥ ४५ ॥ अजी ! हमने पीछे ऐसे । उपक्रममें कहा जैसे । उसीको सहज रूपसे । कहते अब ॥ ४६ ॥ बद्धमूल है जो अज्ञानसे । महदादिकके शासनसे । बडे वेद-पर्ण फूटनेसे । फैला है अपार ॥ ४७ ॥ पहले इससे स्वेदज । जारज उद्भिज मणिज । मूळसे ही जो महाभुज । उठते चार ॥ ४८ ॥ इस एकेकसे अंकुर । फूटके अनेक प्रकार । जीवोंकी शाख बढ़ाकर । होते चौरासी लाख ॥ ४९ ॥ बढ़ते हैं खंड सरल । नाना सृष्टिकी डाल डाल । टेढी मेढी फूटती डाल । अनेक जातिकी ॥ १५० ॥ ऊंचे तले शाख विस्तार होता औ' भोग पत्ते गुण-पुष्ठ होते । नये नये मूल फूले तले जो नृलोकमें कर्म-निबन्ध कारी ॥ २ ॥ ५८३ पुरुषोत्तमयोग

स्त्री पुरुष नपुंसक । आकारसे भेदात्मक । टकराते हैं आंगिक । विकार भारसे ॥ ५१ ॥ वर्षाकाल है जैसे गगनमें । फैलता नव मेघके रूपमें । वैसे आकार-मात्र अज्ञानमें । फैलता जाता ॥ ५२ ॥ शाखाओंका है फिर अंगभार । झुकके उलझता परस्पर । और-गुण क्षोभका है समीर । छूटता तब ॥ ५३ ॥ ऊर्ध्वमूलका फट जाना— आता है तब भयंकर । गुण क्षोभका बवंडर । जिससे तीन स्थान पर । फटता ऊर्ध्वमूल ॥ ५४ ॥ जब ऐसा रजका समीर । बहता है जब धनुर्धर । मनुष्य जाति शाखा अपार । बढती हैं ॥ ५५ ॥ न ऊर्ध्व या अधमें उसके । मध्यमें लगती हैं तनेके । टेडी शाख फूटते उसके । वर्णकी चार ॥ ५६ ॥ विधि-निषेधके सपल्लव । वेद-वाक्यके जो अभिनव । डुलकर उसके पल्लव । करते शोभा ॥ ५७ ॥ ऐहिक भोगके नामवंत । अर्थ-काम कर प्रसारित । बढ़ते हैं तीव्र विकसित । नव अंकुरोंसे ॥ ५८ ॥ संसारका जो वृद्धि लोभ । खडा करता शुभाशुभ । अनेकानेक कर्म-स्तंब । न जाने कितने ॥ ५९ ॥ पहलेका भोग-क्षय जब होता । साथ ही शुष्क देह जब गिरता । तथा विस्तारका प्रारंभ होता । नव देहका तब ॥ १६० ॥ तथा सुशोभित शब्दादिक । सहज रंगके आकर्षक । फूटते नित नये मोहक । विषय पल्लव ॥ ६१ ॥ वैसे रजो-वातसे प्रचंड । मनुष्य शाखाओंके झुंड । बढते, कहते जिसे रूढ । मानव लोक ॥ ६२ ॥ ज्ञानेश्वरी ५८४

वैसे रजका समीर । रुकते ही बहता घोर । तमोगुणका बवंडर । उसी समय ॥ ६३ ॥ तभी यही मनुष्य शाख । नीचे नीचे वासना देख । फैलती है शाखोपशाख । कुकर्मकी जो ॥ ६४ ॥ अप्रवृत्तिसे जो चिन्हित । निकलते डंटल पार्थ । उसमें लगते हैं सार्थ । प्रमादके ॥ ६५ ॥ बोलते निषेध-नियम । मंत्र जो हैं ऋक्-यजु-साम । गाते वही पात अकर्म । सम्मुख आके ॥ ६६ ॥ प्रतिपादन अभिचार । मंत्र-तंत्र जो पर-भार । करते उसका प्रसार । वासना लता ॥ ६७ ॥ तब तब होते बलिष्ठ । अकर्मादि जड़ अनिष्ट । तथा बढ़ते शाख पुष्ट । जन्मकी आगे ॥ ६८ ॥ चांडालादि वहां निकृष्ट । दोष-योनिके दंड पुष्ट । फैलाता जन कर्म-भ्रष्ट । जाल भ्रमका ॥ ६९ ॥ उसे पशु-पक्षी सूकर । व्याघ्र वृश्चिकादि विषार । टेडे शाखाओंका विस्तार । होता है जैसे ॥ १७० ॥ ऐसी जो शाखायें पांडव । सर्वांगमें नित्य ही नव नव । देती हैं नरकानुभव । फलका तो ॥ ७१ ॥ हिंसा रति वहां प्रमुख । कुकर्म-संघ ही है सुख । निषिद्ध कर्मांकुर चोख । बढ़ते जन्मोंसे ॥ ७२ ॥ ऐसे होते हैं तरु-तृण । लोह लोष्ट औ' पाषाण । इस शाखके ऐसे जान । लगते फल ॥ ७३ ॥ अर्जुन ! यह तू सुन । मनुष्यसे जो है निम्न । वृद्धि स्थिर तक जान । शाखाओंकी ॥ ७४ ॥ तभी मनुष्य-रूपी डाल । तलेकी शाखाओंका मूल । आगे फैलता वही मूल । संसार-तरुका ॥ ७५ ॥ (74) ५८५ पुरुषोत्तमयोग

वैसे ऊर्ध्वका जो पार्थ । आदि मूल देखा जाता । आदिसे ये हैं मध्यस्थ । शाखायें सब ॥ ७६ ॥ किंतु तामस सात्विक । सुकृत दुष्कृतात्मक । फैल जाती हैं जो शाख । अध-ऊर्ध्वकी ॥ ७७ ॥ तथा वेद-त्रयके हैं पान । अन्यत्र न लगते अर्जुन । मनुष्य बिन अन्य विधान । नहीं उसका ॥ ७८ ॥ इसलिये मनुष्यका तन । ऊर्ध्व-मूलकी शाखा है मान । इस कर्म-वृद्धिके कारण । वही मूल ॥ ७९ ॥ फैलती शाखायें जब वृक्षोंमें । जड़ जाती हैं गहरी पृथ्वीमें । जड़ गड़ी जाती हैं जैसे पृथ्वीमें । वृक्ष फैलता ऊपर ॥ १८० ॥ उसी भांति है यह शरीर । कर्मके साथ देह संसार । देह है तब तक व्यापर । चलता रहता ॥ ८१ ॥ तब है मनुष्य देह पार्थ । इसकी जड़ कहना सार्थ । यहां यह बोलना यथार्थ । श्रीकृष्णका जो ॥ ८२ ॥ फिर है तमका दारुण । रुक जाता जब तूफान । सत्वका छूटता सत्राण । चंड मारुत ॥ ८३ ॥ उस समय यह मनुष्याकार । जड़में छूटता सुगंध अंकुर । उसमें फूटते मुकुल अपार । नव नव कोंपल ॥ ८४ ॥ विकसित ज्ञानके कारण । प्रज्ञा-कुशलताके जो तीक्ष्ण । अंकुर फूटते प्रति-क्षण । फैलते हुए ॥ ८५ ॥ बुध्दिके शाखोपशाख । स्फूर्तिंसे बलसे नेक । प्रकाशसे सविवेक । खिलते हैं ॥ ८६ ॥ मेधा-रससे वहां भरपूर । आस्था-पल्लवसे खिले सुंदर । सरल निकलते हैं अंकुर । सद्वृत्तिके ॥ ८७ ॥ सदाचारके तब अनेक । कोमल कोंपल सुवासिक । गूंजते हैं सदा वेद घोष । उन पल्लवोंसे ॥ ८८ ॥ ज्ञानेश्वरी ५८६

शिष्ट आगम विधान । विविध याग वितान । ऐसे पल्लव अर्जुन । बढ़ते जाते ॥ ८९ ॥ अनेक गुच्छ ऐसे यम-दमके । लगते हैं जब तप टहनीके । तथा आलिंगन करते उसके । वैराग्यकी टहनियां ॥ ९० ॥ विशिष्ट व्रतोंकी जो शाख । तीक्ष्ण धैर्यांकुरमें देख । जन्म-वेगसे ऊर्ध्वमुख । उठते जाते ॥ ९१ ॥ करते पल्लव वेद-गर्जन । सद्विद्याओंका घोष महान । जब बहता है वायु अर्जुन । सात्विकताका ॥ ९२ ॥ अन्य अनेक ऊर्ध्व शाखाओंका विवेचन- वहां धर्म-शाखाओंमें विस्तृत । जन्म-शाखा जो सरल दर्शित । उसमें स्वर्गादिक फलयुक्त । शाखा फैलती अनेक ॥ ९३ ॥ फिर उपरति रक्त-वर्ण । उसमें शाखा नित नवीन । बढती लहराके अर्जुन । धर्म-मोक्षकी ॥ ९४ ॥ फिर रवि-चंद्रादि ग्रह-वर । पितर ऋषि आदि विद्याधर । फूटती नाना शाखा चहूं ओर । विस्तार पूर्वक ॥ ९५ ॥ इससे भी ऊंचाई पर । इंद्रादि शाख श्रेष्ठतर । फलादिसे जो भर कर । बढती अनेक ॥ ९६ ॥ इसके ऊपर भी है शाख । तप-ज्ञानसे बढी है देख । अत्रि मरीचि कश्यपादिक । ऊर्ध्व हैं अति ॥ ९७ ॥ उत्तरोत्तर उस प्रकार । ऊर्ध्व-शाखाओंका है प्रसार । छोटे मूलमें बड़ा अपार । फळता जाता ॥ ९८ ॥ ऊर्ध्व-शाखाओंके अग्रपर । आता फल भार धनुर्धर । ब्रह्मेश जैसे महा अंकुर । फूटते नुकीले ॥ ९९ ॥ फूलोंके अति भारसे । झुकता है ऊपरसे । तथा लगता मूलसे । जैसे हो मूलमें ॥ २०० ॥ वैसे भी प्रकृत जो रुख । फल-भारसे लदी शाख । झुककर आती है देख । जडके पास ॥ १ ॥ ५८७ पुरुषोत्तमयोग

जहांसे इसका विस्तार । प्रारंभ हुवा धनुर्धर । मिलता है वही आकार । ज्ञान-योगसे ॥ २ ॥ इसीलिये सुन ब्रह्मेशके । बाद बढ़ना नहीं जीवके । वहांसे ऊपर है जिसके । ब्रह्मही केवल ॥ ३ ॥ इस भांति धनंजया । ब्रह्मादिक टहनियां । ऊर्ध्व-मूल जो है माया । उससे नहीं तुलती ॥ ४ ॥ और भी ऊपर जो शाख । जिसके नाम सनकादिक । फल-मूलमें न आती देख । भरी है ब्रह्ममें ॥ ५ ॥ ऐसे मनुष्यसे जानना पार्थ । ऊर्ध्वमें हैं जो ब्रह्मादिक पात । बढ़ जाती इसकी शाखा-जात । सविस्तर ऊंची ॥ ६ ॥ ऊर्ध्वके हैं जो ब्रह्मादि । मनुष्य उसके आदि । इसीलिये कहा आदि । मूल इसके ॥ ७ ॥ ऐसा तुझे अलौकिक । दिखाया है ऊर्ध्व शाख । कह यह भव रूख । ऊर्ध्वमूल ॥ ८ ॥ संसार वृक्ष उन्मूलन कैसे करना— तथा आदिका भी है जो मूल । उत्पत्ति सह कहा सकल । अब सुनो करना उन्मूल । कैसे यह ॥ ९ ॥ न रूपमस्येह तथोपलभ्यते नान्तो न चादिर्न च संप्रतिष्ठा । अश्वत्थमेनं सुविरूढमूलम् असङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा ॥ ३ ॥ न रूप इसका दीखे किसीको न मूल है या न तना न शाखा । विरक्तिका ले कर तीव्र शस्त्र काटें इसे जो दृढ-मूल वृक्ष ॥ ३ ॥ ज्ञानेश्वरी ५८८

किंतु यहां अर्जुन । सोचेगा तेरा मन । काटनेका साधन । क्या है इसका ॥ २१० ॥ अंत तक है ब्रह्मका । ऊर्ध्व शाखायें उसका । औ' अरूपमें जिसका । ऊर्ध्व-मूल ॥ ११ ॥ स्थावरादिसे इसका तल । फैलाता जाता अनेक डाल । फिर दौड़ते दूसरे मूल । मनुष्य रूपमें ॥ १२ ॥ ऐसा गहरा और विस्तृत । कौन करेगा इसका अंत । ऐसा नहीं लाना क्षुद्र बात । अपने मनमें ॥ १३ ॥ इसको उखाडना कौनसी बात । इसमें आयास नहीं किंचित । बच्चोंको करने क्या भय-मुक्त । दूर भगाना क्या हौवेको ॥ १४ ॥ गंधर्व नगरोंको क्या गिराना । खरहेके सींगोंको क्या तोडनां । यदि होता है उसे तोड़ना । आकाश पुष्प ॥ १५ ॥ ऐसे है यह रूख । सत्य नहीं है देख । रहा क्या है जो निःशेष । करना उसे ॥ १६ ॥ हमने कहा जो इसका प्रकार । करते समय मूलका विस्तार । वंध्या संतति खेलती घरभर । वैसे ही है यह ॥ १७ ॥ होते ही जब जागृत । क्या रही स्वप्नकी बात । वैसे ही है वह पार्थ । पोला वृक्ष ॥ १८ ॥ अजी ! जैसे अब मैंने कहा था । इसका दृढ मूल यदि होता । तथा वैसा ही यदि यह होता । वास्तविक वृक्ष ॥ १९ ॥ तथा किस मायका संतान । कर सकते हैं उन्मूलन । अजी ! फूंकनेसे क्या गगन । उड़जायेगा ॥ २२० ॥ इसीलिये यहां धनंजया । यहां जिसका बखान किया । जैसे कूर्मिके घृतसे किया । आथित्य राजाका ॥ २१ ॥ अजी ! मृगजलका सरोवर । दूरसे ही दीखता सुन्दर । होता क्या मृग-जल सींचकर । फलोंका बाग ॥ २२ ॥ ५८९ पुरुषोत्तमयोग

मूल अज्ञान ही अस्तित्व हीन । उसका कार्य हो कैसे महान । तब संसार-वृक्षकी अर्जुन । कथा कैसी ॥ २३ ॥ इसका नहीं है अंत । यह कहना भी पार्थ । यह है यहां यथार्थ । एक रूपसे ॥ २४ ॥ जब तक नहीं जगता । निद्राका अंत नहीं होता । तब तक नहीं प्रकाशता । अंत न हो रातका ॥ २५ ॥ इसी प्रकार जान तू पार्थ । विवेक उठाता माथ । तब रहता अश्वत्थ । भव रूप ॥ २६ ॥ जब तक वायु शांत । रहता नहीं निश्चित । तब तक है अनंत । कहाता तरंग ॥ २७ ॥ जैसे होता सूर्यका अस्त । मृग-जल भास समाप्त । या बुझती है दीप-ज्योत । मिटता प्रकाश ॥ २८ ॥ वैसे मूल अविद्याको निगलता । ज्ञान जब है वह प्रकट होता । तभी संसार-वृक्षका अंत होता । अन्यथा नहीं ॥ २९ ॥ अनादि है इसका अर्थ । केवल शाब्दिक नहीं पार्थ । उपरोक्त दृष्टिसे यथार्थ । जानना यहां ॥ ३०• ॥ संसार-वृक्षका नहीं । स्वरूपका पता कहीं । तब आरंभ भी कहीं । होगा कैसे ॥ ३१ ॥ होता जो जहांसे उत्पन्न । वहां उसका आदि जान । नहीं जिसका जन्म-स्थान । कहां मूल ॥ ३२ ॥ अजी ! जिसका जन्म है नहीं । अस्तित्वका कहीं पता नहीं । तभी यह अनित्यत्वसे ही । है अनादि ॥ ३३ ॥ अजी ! जो है बांझिनीका पुत्र । उसका कहां है जन्म-पत्र । नभमें नीली माटी सर्वत्र । कहना कैसे ॥ ३४ ॥ आकाश-कुसुमका अर्जुन । डंटल तोडेगा कहो कौन । तभी यह भवद्रुम जान । कहना अनादि ॥ ३५ ॥ ज्ञानेश्वरी ५९०

जैसे घटका अनास्तित्व । किये बिना ही अस्तित्व । जैसे जान तू अनादित्व । इस वृक्षका ॥ ३६ ॥ अर्जुन देख तू यही । इसका आद्यंत नहीं । मध्यका भास जो वही । मात्र है भास ॥ ३७ ॥ ब्रह्म-गिरिसे निकलता । तथा समुद्रसे न मिलता । किंतु मध्यमें है भास होता । मृगांबुका जैसा ॥ ३८ ॥ अजी ! आद्यंतकी नहीं बात । तथा कहो नहीं होता पार्थ । किंतु अनस्तित्वसे प्रतीत । होते है यह ॥ ३९ ॥ जैसे अनेक रंगोंसे युक्त । इंद्र-धनुष होता दर्शित । वैसे होता है यह प्रतीत । अज्ञानीको ॥ २४० ॥ स्थितिकालमें यह फंसाता । ज्ञानीकी आंखोंमें भरता । कफनी पहन कर आता । बहुरूपी जैसे ॥ ४१ ॥ नहीं होते हुए अर्जुन । नीलिमा दिखाता गगन । वह भी क्षणभर मान । वैसे ही ॥ ४२ ॥ स्वप्नके वस्तु अनसक्त । यदि मान लिये वे सत्त । वैसे आभास यहां पार्थ । मिलता क्षणिक ॥ ४३ ॥ देखनेमें दीखता है सुंदर । पकडने जाता जब वानर । नहीं मिलता जैसे धनुर्धर । जलका बिंब ॥ ४४ ॥ तरंग-भंग होता न्यून । विद्युद्गति अल्प अर्जुन । इससे तीव्र-गति जान । इसके भासकी ॥ ४५ ॥ मारुत जैसे ग्रीष्मांतका । न जानते आगे पीछेका । इसी भांति इस वृक्षका । नहीं स्थैर्य ॥ ४६ ॥ नहीं इसका सृष्टि स्थिति लय । वैसे ही रूप नहीं धनंजय । तब इसका उन्मूलन कार्य । कठिन कैसे ॥ ४७ ॥ ५९१ पुरुषोत्तमयोग

आत्म-ज्ञानका ले करवाळ— अपना ही अज्ञानका बल । लेके हुवा यह दृढ-मूल । आत्म-ज्ञानका ले करवाळ । तोडना इसे ॥ ४८ ॥ ज्ञान छोड करके एक । करनेसे उपाय देख । उलझेगा तू अधिक । इसी वृक्षमें ॥ ४९ ॥ फिर कितने शाखसे शाखको । उछलेगा अध और ऊर्ध्वको । तभी काट तू अज्ञान मूलको । सम्यक्-ज्ञानसे ॥ २५० ॥ वैसे ही डोरका विषधर । मारने किया लठियोंका ढेर । उससे होगा केवल भार । व्यर्थका जो ॥ ५१ ॥ तैरने गंगा मृग-जलकी । दौड-धूप की नांव लानेकी । औ' लगाई नालेमें डुबकी । जो था यथार्थ ॥ ५२ ॥ अस्तित्व हीन जो संसार । नाशने किये श्रम घोर । तथा उसीमें धनुर्धर । गया आप ॥ ५३ ॥ जैसे नाशने स्वप्नका भय । जगना उपाय धनंजय । अज्ञान मूलका है उपाय । ज्ञान खड्ग ॥ ५४ ॥ लीलासे यदि उसको चलाना । तब वैराग्यका नित्य-नूतन । करना अभंग बल-साधना । बुद्धिको पार्थ ॥ ५५ ॥ होता वैराग्यका उत्थान । तब त्रिवर्ग है जान । मानो श्वानका वमन । लगता वह ॥ ५६ ॥ यहां तक है अर्जुन । वस्तु-जातमें संपूर्ण । अरुचि उभार मान । वैराग्यका हो ॥ ५७ ॥ फिर देहाहंताका म्यान । उतार करके तत्क्षण । प्रत्यग्बुद्धि करमें जान । धरना वह ॥ ५८ ॥ फिर वह विवेक सानपे धरना । 'ब्रह्म हूं' यह बोध तीव्र करना । फिर उसी एक बोधसे है घिसना । पूर्ण रूपसे ॥ ५९ ॥ ज्ञानेश्वरी ५९२

फिर निश्चयका मुष्टि-बल । देखना एक दो बार तौल । तब उसे धरना निश्चल । मनन तक ॥ २६० ॥ अपनेसे जब हथियार । निज-ध्याससे एक होकर । न रहेगा दौडने दूसरा । अपनेसे आगे ॥ ६१ ॥ आत्म-ज्ञानकी जो तलवार । अद्वयानुभव फैलाकर । न रहेगा भव-तरुवर । कहीं भी कभी ॥ ६२ ॥ शरदागमनका समीर । करता जैसे स्वच्छ अंबर । या उदित हो रवि अंधार । निगलता जैसे ॥ ६३ ॥ अथवा होते ही जागृत । होता जैसे स्वप्नका अंत । स्वबोध धारसे अश्वत्थ । कहीं रहता नहीं ॥ ६४ ॥ तब ऊर्ध्व या अधका मूल । नीचेका भी तब शाखा-जाल । न दीखता जैसे मृगजल । चांदनीमें वैसे ॥ ६५ ॥ इस प्रकार तू धनुधर । आत्म-ज्ञानकी ले तलवार । तोडकर यह तरुवर । ऊर्ध्वमूलका ॥ ६६ ॥ ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः । तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी ॥ ४ ॥ फिर अपनेमें अपना रूप आप देखना- फिर "इदं"का संबंध नहीं होता । "अहंत्व"के बिन जो प्रसिद्ध होता । यह अपना ही रूप है देखता । आप ही आप ॥ ६७ ॥ ढूंढे वही जो पद है महान पीछे जहांसे मुडना न होता । विलीन होना उस रूपमें ही प्रवृत्ति निकली जहां अनादि ॥ ४ ॥ ५९३ पुरुषोत्तमयोग (75)

किंतु दर्पणका ले आधार । तथा एकका दूसरा कर । रूप देखते हैं जो गंवार । वैसा नहीं यह ॥ ६८ ॥ यह ऐसे देखना है अर्जुन । कूंआ खोदनेसे पूर्व झरना । रहता है आप भरा हो पूर्ण । अपनेमें जैसे ॥ ६९ ॥ अथवा सूखने पर अंभ । निज-बिंबमें ही प्रतिबिंब । अथवा मिल जाता है नभ । घटाभावमें ॥ २७० ॥ अग्निका इंधनांश समाप्त होत । अग्नि जैसेमूल रूपमें लौटता । वैसे ही अपनेको देखना होता । आप ही स्वयं ॥ ७१ ॥ जिह्वाको अपना ही रस चखना । दृष्टिको अपना ही रूप देखना । वैसे उसका निरीक्षण करना । अपनेको ही ॥ ७२ ॥ या प्रकाशसे प्रकाशका मिलना । गगनमें गगनका है चढ़ना । अथवा पानीसे पानीकी भरना । अपनी गोद ॥ ७३ ॥ अपनेको आप लक्षित । करता है जब अद्वैत । वह ऐसे होता है पार्थ । कहता हूं मैं ॥ ७४ ॥ न देखते ही जो देखना । कुछ न जानते ही जानना । महापद जो है अर्जुन । आदि पुरुषका ॥ ७५ ॥ वहां भी उपाधिका ले आधार । होती वर्णनमें श्रुति तैयार । नाम रूपका गडबड फिर । करती है व्यर्थकी ॥ ७६ ॥ संसार स्वर्गसे जो उकता कर । मुमुक्षुके ज्ञान योगका आधार । जहां जाने निकले पांडुकुमार । प्रतिज्ञा-पूर्वक ॥ ७७ ॥ करते हैं संसारके आगे दौड़ । वे वीत-राग पुरुष कर होड । पीछे डालते ब्रह्म-लोकको गाड । अतिक्रमण कर ॥ ७८ ॥ अहंकार आदि जो भाव । तज कर अपना सर्व । आज्ञा-पत्र लेते पांडव । मूल गृहका ॥ ७९ ॥ आत्म विषयमें जो अज्ञान । लाया बड़ा संसारका ज्ञान । न था जो उसने दिया स्थान । मैं तू पनको ॥ २८० ॥ ज्ञानेश्वरी ५९४

अहांसे इतना धनुर्धर । होता विश्व-क्रमका विस्तार । व्यर्थ अभिष्ठ जिस प्रकार । होता निर्दैवीका ॥ ८१ ॥ कैसे वह रूप देखना । अपनेमें आप अपना । हिमसे है हिम जमना । हिम-रूपमें ॥ ८२ ॥ और एक जो उसका । लक्षण है जाननेका । उससे पुनर्जन्मका । होता है अंत ॥ ८३ ॥ किंतु उससे मिलते जैसे । भरकर सर्वत्र ज्ञानसे । महा-प्रलयमें नीर जैसे । भरा रहता है ॥ ८४ ॥ निर्मानमोहा जितसङ्गदोषा अध्यात्मनित्या विनिवृत्तकामाः । द्वन्द्वैर्विमुक्ताः सुखदुःखसंज्ञै- र्गच्छन्त्यमूढाः पदमव्ययं तत् ॥ ५ ॥ वही प्राज्ञ इस परमात्म-पदको प्राप्त करते हैं— जिस पुरुषका मन । छोड़ गये मोह मान । वर्षांतमें जैसे घन । आकाशको ॥ ८५ ॥ जो है अकिंचन निष्ठुर । उससे ऊबता है घर । वैसे ही उसको विकार । तज जाते हैं ॥ ८६ ॥ उखडता फला हुवा केल । वैसे आत्म-लाभसे प्रबल । क्रिया कलाप होते उन्मूल । अपने आप ॥ ८७ ॥ वृक्ष है जब जलता । पक्षी-गण उड़ जाता । वैसे उसको तजता । विकल्प सारा ॥ ८८ ॥ जो मान मोहासह संग-दोष उखाड निष्काम अध्यात्म निष्ठ । निर्द्वन्द्व जो हो सुख दुःख मुक्त वे प्राज्ञ पाते वह नित्य धाम ॥ ५ ॥ ५९५ पुरुषोत्तमयोग

जैसे सकल दोष ऋण । अंकुरती पृथ्वी अर्जुन । उस भेद बुद्धिका भान । नहीं होता उसे ॥ ८९ ॥ जब सूर्यका उदय होता । रातका अस्तित्व न रहता। वैसे देहाहंकार भागता । अविद्या सह ॥ २९० ॥ जैसे जीवको आयुष्य हीन । छोडता शरीर उसी क्षण । वैसे तजता द्वैत अर्जुन । उस पुरुषको ॥ ९१ ॥ पारसको लोहेका अकाल होता । रविसे कभी अंधार न मिलता । द्वैत-बुद्धिका दर्शन नहीं होता । उसको कभी ॥ ९२ ॥ अजी ! सुख दुःखका आकार । द्वंद्व होते देहमें गोचर । उसके सन्मुख धनुर्धर । नहीं होते कभी ॥ ९३ ॥ स्वप्नका राज्य या मरण । हर्ष या शोकका कारण । न होता जागृतिमें जान । उसी भांति ॥ ९४ ॥ वैसे सुख दुःख रूप । द्वंद्व जो पुण्य औ' पाप । न घेरते उसे साप । गरुड़को जैसे ॥ ९५ ॥ तथा अनात्म-वर्ग नीर । छोड़ आत्म-रसका क्षीर । करता है जो स-विचार । राज हंस-सा ॥ ९६ ॥ वर्षा कर जैसे पृथ्वीपर । अपने ही रसको भास्कर । खींचता रश्मियां फैलाकर । अपने ही बिंबमें ॥ ९७ ॥ आत्म-भ्रांतिके लिये ही वैसे । बिखुरे वस्तु सभी ओरसे । एकत्र किये ज्ञान दृष्टिसे । अखंड जो ॥ ९८ ॥ तथा निर्णयमें आत्माका । विवेक डूबता उनका । प्रवाह डूबता गंगाका । सिंधुमें जैसे ॥ ९९ ॥ या होनेसे आप संपूर्ण । न रहा आशाका कारण । न करता इच्छा गगन । परे जानेकी ॥ ३०० ॥ जैसे हैं अग्निका डोंगर । न लेता बीज अंकुर । उसके मनमें विकार । न आते वैसे ॥ १ ॥ ज्ञानेश्वरी ५९६

निकलते ही मंदराचल । हुवा क्षीर-सागर निश्चल । उसमें कामोर्मियोंका उबाल । नहीं होता ॥ २ ॥ षोडश कलायुत चंद्र-पूर्ण । न दीखे किसी ओरसे अपूर्ण । वैसे अपेक्षाका न्यून उत्पन्न । न होता उसमें ॥ ३ ॥ निरूपका कैसे करूं वर्णन । आंधीमें नहीं टिकता रजकण । वैसे नहीं आते विषय अर्जुन । उसके सम्मुख ॥ ४ ॥ एवं जिन्होंने किये ऐसे । यज्ञ ज्ञानाख्य हुताशसे । यहां वे मिलते हैं वैसे । मानो स्वर्णमें स्वर्ण ॥ ५ ॥ मेरा वह परम पद— वहां कहा तो कहां । पूछेगा यदि यहां । न पहुंचता जहां । नाशका नाम ॥ ६ ॥ दृश्यत्वसे जो देखा जाता । या ज्ञेयत्वसे जाना जाता । अमुक ऐसे कहा जाता । ऐसा नहीं जो ॥ ७ ॥ न तद्भासयते सूर्यो न शशाङ्को न पावकः । यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ॥ ६ ॥ किंतु जो दीपके प्रकाशसे । या चन्द्राग्निके प्रकाशनेसे । अधिक क्या कहूं मैं इससे । न प्रकाशता सूर्यसे भी ॥ ८ ॥ ऐसे प्रकाशसे जो दीखता । उससे वह नहीं दीखता । जिससे विश्व दर्शित होता । उससे वह लोप ॥ ९ ॥ खोता जब शुक्तिापन । भासता रजतपन । या लोपसे सर्पपन । दीखता डोरा ॥ ३१० ॥ श्रेष्ठ जो चंद्र-सूर्यादिक । बडे हैं प्रकाश दायक । उसके अंधारमें देख । प्रकाशते हैं ॥ ११ ॥ प्रकाशता नहीं सूर्य उसको अग्नि चंद्र भी । न लौटता वहां जाके मेरा उत्तम धाम जो ॥ ६ ॥ ५९७ पुरुषोत्तमयोग

तेजकी वह महा-रास । सर्व-भूतात्मक निवास । चंद्र-सूर्यका भी मानस । उजलाता है ॥ १२॥ तभी चंद्र सूर्य हैं स्फुलिंग । उस प्रकाशके हैं अंग । सभी तेज हैं उसके भाग । जो है तेजस्वी ॥ १३ ॥ तथा होते ही जिसका उदय । लोपता विश्व सह चंद्र-सूर्य । जैसे होते ही सूर्यका उदय । लोपते चंद्र तारा ॥ १४ ॥ अथवा आते ही जागृति काल । मिटता है स्वप्न-राज्य विशाल । तथा नहीं रहता मृग-जल । सूर्यास्तमें जैसे ॥ १५ ॥ उस तत्वके पास । नहीं कोई आभास । परम धाम खास । मेरा वह ॥ १६ ॥ जो जो कोई वहां गये । लौट कर नहीं आये । सागरमें मिल गये । स्रोत जैसे ॥ १७ ॥ अथवा नमकका कुंजर । डूब गया लवण सागर । कभी न आयेगा लौटकर । उसी भांति ॥ १८ ॥ या पहुंची जो अंतराल । नहीं लौटती अग्नि-ज्वाल । तप्त लोहेपे पड़ा जल । न लौटता जैसे ॥ १९ ॥ वैसे मुझसे हुवा मिलन । ज्ञानाग्निमें शुध्द जो अर्जुन । नहीं होगा पुनरागमन । उसका कभी ॥ ३२० ॥ ब्रह्म लीन हो कर जो नहीं लौटते वे मूलतः अभिन्न है या भिन्न ?-- कहता प्रज्ञा-भूमि-पति पार्थ । जी जी प्रसाद किंतु एक बात । विनय करता हूं देना चित्त । कृपा पूर्वक ॥ २१ ॥ प्रभुसे जो स्वयं एक होते । तथा लौटकर नहीं आते । वे प्रभुसे हैं अभिन्न होते । अथवा भिन्न ॥ २२ ॥ यदि भिन्न ही है अनादि सिध्द । तो नहीं आते यह असंबध्द । सुमनमें जाकर ही षट्पद । सुमन होगा कैसे ? ॥ २३ ॥ ज्ञानेश्वरी ५९८