भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

348 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 13/138-139 ] श्रीगौर और श्रीगौरभक्तकथाके श्रवणसे इति श्रीचैतन्यचरितामृते अन्त्यखण्डे जगदानन्द- श्रीगौरकी कृपासे श्रीकृष्णप्रेमका उदय :- वृन्दावन-गमनं नाम त्रयोदशः परिच्छेदः । ये इसकल कथा सुने श्रद्धा करि'। ताँरे कृष्णप्रेमधन देन गौरहरि ॥ 138 ॥ अनुवाद—श्रीरूप-रघुनाथ गोस्वामीके चरणकमलोंकी अनुवाद—जो व्यक्ति इन समस्त कथाओंका श्रद्धापूर्वक कृपाभिलाषा करते हुए कृष्णदास इस श्रीचैतन्यचरितामृतका श्रवण करता है उसे श्रीगौरहरि कृष्णप्रेमरूपी धन प्रदान वर्णन कर रहा है ॥ 139 ॥ करते हैं ॥ 138 ॥ श्रीरूप-रघुनाथ-पदे यार आश। श्रीचैतन्यचरितामृतके अन्त्यखण्डमें जगदानन्द-वृन्दावन-गमन चैतन्यचरितामृत कहे कृष्णदास ॥ 139 ॥ नामक तेरहवें अध्यायका अनुवाद समाप्त।

चौदहवाँ अध्याय

कथासार—महाप्रभुका श्रीकृष्णविरहमें अधिरूढ़- दिव्योन्माद प्रलाप वर्णित हो रहा है। जिस समय महाप्रभु गरुड़-स्तम्भके निकट खड़े होकर श्रीजगन्नाथका दर्शन कर रहे थे, कोई एक वृद्धा उड़िया स्त्री उनके कन्धेपर पैर रखकर महा-आर्त्तिके साथ श्रीजगन्नाथको देखने लगी, श्रीगोविन्द उसे मना करनेका प्रयास करने लगे। महाप्रभु उसकी आर्त्तिकी प्रशंसा करके महाप्रेम प्रकाशित करने लगे। पहले महाप्रभुको प्रेममय अवस्थाके समय श्रीकृष्णका दर्शन हो रहा था, किन्तु इस स्त्रीके द्वारा ऐसा करनेपर महाप्रभु बाह्यदशामें आ जानेके कारण श्रीकृष्णको नहीं देखकर श्रीजगन्नाथ, बलदेव और सुभद्राको देखने लगे। स्वप्नमें प्राप्त कृष्णदर्शनको खो देनेपर महाप्रभुमें रागका उदय हुआ; उसके कारण उन्होंने स्वयंको योगीकी उपमा दी; और उस योगीभावमें किस प्रकार उनका वृन्दावन-वास हो रहा है, उसका वर्णन किया। समय-समयपर प्रसिद्ध दस दशाएँ महाप्रभुमें उपस्थित होने लगीं। एकदिन महाप्रभु तीन द्वार बन्द करके रात्रिमें भीतरके प्रकोष्ठमें सो रहे थे, कुछ समयके बाद श्रीगोविन्द और श्रीस्वरूपने देखा, —द्वार सब बन्द हैं, किन्तु महाप्रभु दिखायी नहीं दे रहे! ऐसा देखकर श्रीस्वरूपादि भक्तोंको सिंहद्वारकी उत्तर-दिशामें महाप्रभु अस्थियोंके जोड़ खुल जानेसे महा-दीर्घाकार और अचेतन अवस्थामें मिले। श्रीस्वरूपादि भक्त कृष्णनाम करते करते महाप्रभुके चेतन होनेपर उन्हें पुनः घरपर ले गये। अन्य किसी समय चटक-पर्वतमें गोवर्धनके भ्रमवशतः द्रुतगतिसे जाते-जाते स्तम्भित होकर कदम्बकी भाँति महाप्रभुकी रोमावली खड़ी होने आदि महाभावयुक्त एक दशा दिखलायी दी थी; तब भक्तगण हरिनाम-कीर्तन करके उन्हें शीतल करके घर ले आये। —(अमृतप्रवाह भाष्य)

महाप्रभुके विप्रलम्भ रसमें अधिरूढ़ महाभाव-वशतः दिव्योन्माद (उद्घूर्णा और चित्रजल्पादि)का वर्णन :— कृष्णविच्छेदविभ्रान्त्या मनसा वपुषा धिया। यद्यद्व्यधत्त गौराङ्गस्तल्लेशः कथ्यतेऽधुना ॥ 1 ॥

अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 1 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—श्रीगौराङ्गचन्द्रने कृष्णवियोगमें भ्रमके द्वारा [सङ्कल्प-विकल्पात्मक] मन, [निश्चयात्मिका] बुद्धि और शरीरके द्वारा जो-जो कार्य किये थे, अब मैं उनका कुछ-कुछका वर्णन कर रहा हूँ॥ 1 ॥

अनुभाष्य— गौराङ्गः कृष्णविच्छेदविभ्रान्त्या (कृष्णस्य विच्छेदेन विरहेण या विभ्रान्तिः भ्रममयी चेष्टा तया सङ्कल्पविकल्पात्मकेन) मनसा वपुषा (देहेन) धिया (निश्चयात्मिकया बुद्ध्या) यत् यत् (अनुष्ठानं) व्यधत्त (चेष्टादिकं चकार), अधुना (साम्प्रतं) तल्लेशः (यत्किञ्चित्) कथ्यते (उच्यते)।

श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 1 ॥

जय जय श्रीचैतन्य स्वयं भगवान्। जय जय गौरचन्द्र भक्तगण-प्राण ॥ 2 ॥

अनुवाद—स्वयं भगवान् श्रीचैतन्य महाप्रभुकी जय हो, जय हो। भक्तोंके प्राण-स्वरूप श्रीगौरचन्द्रकी जय हो, जय हो॥ 2 ॥

जय जय नित्यानन्द चैतन्य-जीवन। जयाद्वैताचार्य जय गौरप्रियतम ॥ 3 ॥

350 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/3-8 ] अनुवाद—श्रीचैतन्य महाप्रभुके जीवन-स्वरूप केवल वे ही उसे समझकर उसका वर्णन कर सकते श्रीनित्यानन्द प्रभुकी जय हो, जय हो। श्रीगौरहरिके हैं॥ ६॥ प्रियतम श्रीअद्वैताचार्यकी जय हो, जय हो॥ ३॥ श्रीस्वरूप और श्रीरघुनाथ-इन दो प्रभुओंका कड़चा ही चैतन्यचरित-वर्णन करनेके लिये गौरलीलाको वर्णित करनेका मूल-ग्रन्थ :— गौरभक्तोंसे कृपा-याचना :— स्वरूप-गोसाञि आर रघुनाथ-दास। जय स्वरूप, श्रीवासादि प्रभुभक्तगण। एइ दुइर कड़चाते ए-लीला प्रकाश ॥ ७॥ शक्ति देह',—करि येन चैतन्यवर्णन ॥ ४॥ अनुवाद—श्रीस्वरूप दामोदर गोस्वामी और श्रीरघुनाथदास अनुवाद—श्रीस्वरूप दामोदर और श्रीवासादि महाप्रभुके गोस्वामी—इन दोनोंके कड़चामें ही महाप्रभुकी विरह-उन्मादकी भक्तोंकी जय हो। आप मुझे शक्ति प्रदान करें, जिससे दशाकी गम्भीर लीलाओंका प्रकाश हुआ है॥ ७॥ मैं श्रीचैतन्य महाप्रभुकी लीलाओंका वर्णन कर सकूँ॥ ४॥ अनुभाष्य—श्रीदामोदर-स्वरूप और श्रीरघुनाथदास गौरकृपाके बिना महाविद्वान् व्यक्तिके लिये भी महाप्रभुके गोस्वामीके कड़चा अर्थात् निदर्शन-ज्ञापिका (प्रमाणित अप्राकृत दिव्योन्मादको समझनेमें असमर्थता :— करनेवाली) टिप्पणियोंमें ही महाप्रभुकी इन गम्भीर प्रभुर विरहोन्माद-भाव—गम्भीर। लीलाओंके उद्देश्य सूचित हुए हैं। जो इन दो बुझिते ना पारे केह, यद्यपि हय 'धीर' ॥ ५॥ गौरपार्षदोंके श्रीचरणोंका परित्याग करके अपनी-अपनी अनुवाद—महाप्रभुका विरह-उन्मादरूपी भाव अत्यन्त इन्द्रियोंके सुखकी लालसासे मायामय संसारमें, गौरभक्तिका गम्भीर है, प्राकृत बुद्धिमान व्यक्ति भी उसे नहीं समझ नाम लेकर मनोधर्मके द्वारा चालित होकर 'रङ्ग-बिरङ्ग' सकता ॥ ५॥ जैसे घूमते रहते हैं, वे श्रीमहाप्रभुकी लीलाको समझनेमें असमर्थ होकर गौरसेवासे विमुख होते हैं॥ ७॥ अनुभाष्य—श्रीमहाप्रभुके कृष्णविरहसे उत्पन्न अप्राकृत अलौकिक गम्भीर उन्माद-भावको बुद्धिमान् व्यक्ति श्रीस्वरूप और श्रीरघुनाथ-दोनों प्रभुओंके अपने-अपने अक्षजज्ञानके द्वारा नहीं समझ पायेंगे। प्रमाणिक होनेका कारण :— वर्तमान समयमें नये भक्त-अभिमानियोंमें भक्तिसिद्धान्त- सेकाले ए दुइ रहेन महाप्रभुर पाशे। विरुद्ध व्यभिचारी 'नदीया-नागरी'-भाव और विष्णुप्रियादेवीकी आर सब कड़चा-कर्त्ता रहेन दूरदेशे ॥ ८॥ अभिनव कल्पित उपासना उनके गौरलीलामें प्रवेशके अभावको ही प्रकाशित करते हैं॥ ५॥ अनुवाद—महाप्रभुकी जब जगन्नाथ पुरीमें विरह-उन्मादकी दशा प्रकाशित हो रही थी, उस समय महाप्रभुकी कृपाके बलसे ही महाप्रभुकी श्रीस्वरूप दामोदर और श्रीरघुनाथदास गोस्वामी ही उनके अप्राकृत-लीलाकी उपलब्धि :— साथ रहते थे। अपने-अपने कड़चामें महाप्रभुकी बुझिते ना पारि याहा, वर्णिते के पारे? लीलाओंको लिखनेवाले अन्य सभी भक्त अन्यान्य दूर सेइ बुझे, वर्णे, चैतन्य शक्ति देन याँरे ॥ ६॥ स्थानोंपर रहते थे॥ ८॥ अनुवाद—महाप्रभुके भावोंकी गम्भीरता जो समझ अनुभाष्य—इस पद्यसे यह जाना जाता है कि ही नहीं सकता, वह उसका कैसे वर्णन कर सकता श्रीरघुनाथ और अन्यान्य अनेक भक्तोंने महाप्रभुकी है? श्रीचैतन्य महाप्रभु जिन्हें शक्ति प्रदान करते हैं, अन्तिम दिव्योन्माद-लीलाके सम्बन्धमें बहुत-सी कथाएँ

[ 14/8-12 चौदहवाँ अध्याय 351 अपने-अपने द्वारा रचित कड़चा-ग्रन्थोंमें लिखकर रखी थीं और उनके द्वारा जगत्का परम उपकार साधित होता। यह दुःखका विषय है कि वे सब कड़चा आज तक भी लोगोंके नेत्रोंके अगोचर रहकर जीवोंके दुर्भाग्यका ही परिचय प्रदान कर रहे हैं॥ 8 ॥ क्षणे क्षणे अनुभवि' एइ दुइ जन। संक्षेपे बाहुल्ये करेन कड़चा-ग्रन्थन ॥ ९॥ अनुवाद-महाप्रभुकी विरह-उन्माद दशाकी क्षण-क्षणकी लीलाओंको अनुभव करके श्रीस्वरूप दामोदर अपने कड़चामें उनको संक्षेपमें और श्रीरघुनाथदास गोस्वामी अपने कड़चामें उनको विस्तृतरूपमें लिखते थे ॥ ९॥ अमृतप्रवाह भाष्य- 'संक्षेपे बाहुल्ये', – स्वरूप-गोस्वामीने संक्षेपमें एवं रघुनाथदास-गोस्वामीने विस्तृत रूपसे कड़चाकी रचना की है॥ 9 ॥ अनुभाष्य-इन दो गोस्वामियोंने महाप्रभुकी लीलाओंको सदैव अनुभव करके उन लीलाओंकी थोड़ी-बहुत कड़चाके आकारमें रचना की है, परन्तु यथारीति (प्रचलित प्रथाके अनुकूल) ग्रन्थकी रचना नहीं की ॥ 9 ॥ स्वरूप- 'सूत्रकर्त्ता', रघुनाथ- 'वृत्तिकार' । तार बाहुल्य वर्णि-पाँजि-टीका-व्यवहार ॥ 10 ॥ अनुवाद - श्रीस्वरूप दामोदर महाप्रभुकी लीलाओंके सूत्रकर्त्ता (सूत्ररूपमें लिखनेवाले) और श्रीरघुनाथ दास गोस्वामी उन लीलाओंके वृत्तिकार (विस्तारसे लिखनेवाले) थे। मैं उन दोनों कड़चाके भावोंको ही कुछ विस्तार करके अब लिख रहा हूँ, जैसे रूईको धुननेसे वह कुछ फूल जाती है ॥ 10 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य- श्रीस्वरूप गोस्वामीने सूत्र और श्रीरघुनाथने उनकी वृत्ति लिखी है; मैं उन दोनोंके द्वारा वर्णित विषयको ही थोड़ा-सा विस्तृत करके पाँजिटीकाकी (प्रस्तावनाकी) भाँति लिख रहा हूँ। 'पाँजिटीका' अथवा 'पञ्जितीका'का अर्थ यह है कि वृत्तिकारके मूल आकर-ग्रन्थके (ग्रन्थ जिसमें अनेक तथ्योंका विवरण दिया हो) विचारोंको रूईकी भाँति धुनकर कुछ वर्धित करके वर्णन किया गया है ॥ 10 ॥ अनुभाष्य- 'सूत्र',- “स्वल्पाक्षरमसन्दिग्धं सारवद् विश्वतोमुखम्। अस्तोभमनवद्यञ्च सूत्रं सूत्रविदो विदुः ॥” [अर्थात् “सूत्र-बहुत कम अक्षरोंसे युक्त, सन्देहरहित, सारवान्, सर्वतोगामी (जिसका सम्पूर्ण ग्रन्थमें सर्वत्र अधिकार है), सफल और निर्दोष वचनोंको ही पण्डितगण 'सूत्र' कहते हैं।”] 'वृत्ति', – वृत्तिका अर्थ कारिका है; “कारिका यातना-वृत्त्योः” इत्यमरः ; [अर्थात् “अमरकोषमें 'कारिका'का अर्थ नरक-यातना और श्लोक कहा गया है।”] उसकी टीकामें- “संक्षेपेण श्लोकैर्विवरणं वृत्तिः ॥” [उसकी टीकामें कहा गया है, - “संक्षेपमें श्लोकसमूहके द्वारा विवरण ही 'वृत्ति' है।”] ॥ 10 ॥ अप्राकृत श्रद्धाके साथ अप्राकृत विप्रलम्भ-भाव श्रवण करके उसके अनुसरणसे ही प्रेमकी प्राप्ति :- ताते विश्वास करि' शुन भावेर वर्णन। हइबे भावेर ज्ञान, पाइबा प्रेमधन ॥ 11 ॥ अनुवाद-कृपापूर्वक आप सभी विश्वासके सहित महाप्रभुके विरह-उन्मादरूपी भावोंके वर्णनको श्रवण करें। इससे आपको विरह-उन्मादरूपी भावका ज्ञान होगा और आप प्रेमरूपी धनको प्राप्त करेंगे ॥ 11 ॥ अन्तर-दशामें महाप्रभुके हृदयमें कृष्णविरहिणी श्रीराधादि गोपियोंके भावोंका उदय, अन्तिम सात अध्यायोंमें ही 'गौरनागरवाद' का खण्डन :- कृष्ण मथुराय गेले गोपीर ये-दशा हैल। कृष्णविच्छेदे प्रभुर से-दशा उपजिल ॥ 12 ॥ अनुवाद-श्रीकृष्णके मथुरा चले जानेपर गोपियोंकी जो सुदीर्घ विप्रलम्भमयी दशा हुई थी, श्रीकृष्णविरहमें महाप्रभुकी भी वैसी दशा उत्पन्न हुई ॥ 12 ॥

352 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/12-16 ] अनुभाष्य—'ये-दशा हैल',—सुदीर्घ विप्रलम्भ ॥ 12 ॥ उद्धव-दर्शने यैछे राधार विलाप। क्रमे क्रमे हैल प्रभुर से उन्माद-विलाप ॥ 13 ॥ अनुवाद—श्रीकृष्णका सन्देश लेकर व्रजमें आनेपर उद्धवको देखकर जैसे श्रीराधाका विलाप था, महाप्रभु भी क्रमशः उसी प्रकारका उन्माद-विलाप करने लगे॥ 13 ॥ अनुभाष्य—'राधार विलाप',—भाः (10/47/12-21) श्लोकोंमें भ्रमरगीत देखें ॥ 13 ॥ कृष्णविरहिणी श्रीराधाके भावमें ही विभावित महाप्रभु, इसलिये उनमें कृष्णसे सम्भोग-आङ्काङ्क्षा-वृत्तिका अभाव :— राधिकार भावे प्रभुर सदा 'अभिमान'। सेइ भावे आपनाके हय 'राधा'-ज्ञान ॥ 14 ॥ अनुवाद—महाप्रभु सदा श्रीराधिकाके भावमें ही विभावित रहते थे, उस भावको वे अपना भाव ही मानते थे, इसलिये वे स्वयंको श्रीराधा ही समझते थे॥ 14 ॥ अनुभाष्य—अभिमान—(उःनीः)— “अभिमानो निजप्रेमोत्कर्षाख्यानं तु भङ्गितः।”—(उःनीः 9/23) [अर्थात् “भङ्गिमापूर्वक स्वपक्षके प्रेमके उत्कर्षका वर्णन ही 'अभिमान' कहलाता है।”] “सन्तु रम्याणि भूरीणि प्रार्थ्यं स्यादिदमेव सः। इति यो निर्णयो धीरैरभिमानः स उच्यते॥”—(उःनीः 14/19) [अर्थात् “ 'संसारमें नाना प्रकारकी मनोरम वस्तुएँ हैं, वे रहें, किन्तु मेरे लिये केवल यही प्रार्थनीय हैं'—इस प्रकार स्थिरीकरणको पण्डितगण 'अभिमान' कहते हैं।”] 'सदा अभिमान',—सर्वदा अप्राकृत सेवकाभिमान। यद्यपि श्रीगौरसुन्दर—स्वयं कृष्ण हैं, तथापि श्रीमती राधिका-सम्मिलित तनु होनेके कारण सर्वदा श्रीमतीके भावमें अभिन्न भावसे निमग्न थे। सम्भोगमय श्रीकृष्णभावमें अवस्थित होनेसे उन्हें अपने उद्देश्यकी सिद्धिमें बाधा होती। वर्तमान समयमें श्रीगौरविद्वेषी अवैष्णव विपरीत बुद्धिसे उनके द्वारा आचरित और प्रचारित भजन-प्रणालीके विचारोंको उलटा समझकर, श्रीगौरसुन्दरको अपनी मनगढ़न्त कल्पनाके द्वारा 'प्राकृत नागर' बनाकर, स्वयंको 'रङ्गेर नदीयानागरी' कहकर कृष्णभक्तिसे विच्युत हो रहे हैं। वर्तमान समयमें 'Theosophist अर्थात् ब्रह्मविद्यावादी'-सम्प्रदायके कुछ व्यक्ति ऐसा मानते हैं कि श्रीगौरसुन्दर तो स्वयं भगवान् हैं और उनके द्वारा जीवोंके मङ्गलके लिये 'विप्रलम्भ साधनको ही सिद्धिका एकमात्र पथ' कहकर प्रदर्शित करनेपर भी वह पथ जीवोंके लिये दुर्लभ है। अतएव जिस जीवकी जैसी इच्छा है, वह उसीके अनुरूप उपादानसे श्रीगौरसुन्दरको बनाकर और सजाकर इन्द्रियतर्पण-परायण अपने-अपने मनोकल्पित उपादान अर्थात् जिस किसी भी प्रकारके उपायसे भजन कर सकता है। इसका निषेध करते हुए श्रीगौरसुन्दरने अप्राकृत-विप्रलम्भभावमें कृष्णसेवाकी परम चमत्कारिताको प्रदर्शित करके जगत्का मङ्गल विधान किया है ॥ 14 ॥ महाप्रभुका अधिरूढ़-महाभावमें दिव्योन्माद :— दिव्योन्मादे ऐछे हय, कि इहा विस्मय ? अधिरूढ़-भावे दिव्योन्माद-प्रलाप हय ॥ 15 ॥ अनुवाद—दिव्योन्माद अवस्थामें ऐसा ही होता है, इसमें आश्चर्यकी क्या बात है ? अधिरूढ़ भावमें दिव्योन्माद-प्रलाप ही होता है ॥ 15 ॥ दिव्योन्मादकी संज्ञा और उसके प्रकारका भेद :— उज्ज्वलनीलमणिमें स्थायिभाव-प्रकरणमें (190) श्लोक— एतस्य मोहनाख्यस्य गतिं कामप्युपेयुषः। भ्रमाभा कापि वैचित्री दिव्योन्माद इतीर्यते। उद्घूर्णा-चित्रजल्पाद्यास्तद्भेदा बहवो मताः ॥ 16 ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 16 ॥

[ 14/16-24 चौदहवाँ अध्याय 353 अमृतप्रवाह भाष्य—मोहनाख्य-भावकी किसी प्रकारकी अवस्थामें भ्रमकी आभा होनेपर 'वैचित्री'-नामक दिव्योन्मादका उदय होता है। उद्घूर्णा और चित्रजल्पादि—दिव्योन्मादके बहुतसे विशेष भेद हैं॥ 16॥ अनुभाष्य— कामपि (अनिर्वचनीयां) गतिम् (अवस्थाम्) उपेयुषः (प्राप्तस्य) सतः एतस्य मोहनाख्यस्य (मोहनम् आख्या यस्य तस्य) भ्रमाभा (भ्रमस्य इव आभा यस्याः सा) कापि (अपूर्वा) वैचित्री (चमत्कारिता-प्रतिपादिका-वृत्तिविशेषरूपा) दिव्योन्मादः इति ईर्य्यते (कथ्यते); उद्घूर्णाचित्रजल्पाद्याः बहवः तद्भेदाः (दिव्योन्मादभेदाः) मताः (कथिताः)। श्लोक-भावानुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 16॥ श्रीराधाकी दासीके अभिमानमें महाप्रभुके दिव्योन्माद (उद्घूर्णा) का दृष्टान्त :— एकदिन महाप्रभु करियाछेन शयन। कृष्ण रासलीला करे,—देखिला स्वपन॥ 17॥ त्रिभङ्ग-सुन्दर-देह, मुरलीवदन। पीताम्बर, वनमाला, मदनमोहन॥ 18॥ मण्डलीबन्धे गोपीगण करेन नर्त्तन। मध्ये राधासह नाचे व्रजेन्द्रनन्दन॥ 19॥ देखि' प्रभु सेइ रसे आविष्ट हैला। 'वृन्दावने कृष्ण पाइनुं'—एइ ज्ञान कैला॥ 20॥ अनुवाद—एकदिन जब महाप्रभु शयन कर रहे थे, तब उन्होंने स्वप्नमें देखा कि श्रीकृष्ण रासलीला कर रहे हैं। श्रीकृष्णकी त्रिभङ्ग-सुन्दर देह है, उनके मुखपर मुरली विद्यमान है, उन्होंने पीताम्बर धारण किया हुआ है, उनके गलेमें वनमाला है और वे मदनको (कामदेवको) भी मोहित करनेवाले हैं। गोपियाँ मण्डलाकारमें नृत्य कर रही हैं और उनके मध्यमें श्रीव्रजेन्द्रनन्दन श्रीराधाके साथ नृत्य कर रहे हैं। इस लीलाको देखकर महाप्रभु उस रसमें आविष्ट हो गये और उन्हें ऐसा प्रतीत हुआ—'मुझे वृन्दावनमें कृष्ण प्राप्त हुए हैं।'॥ 17-20॥ अनुभाष्य—'रसे आविष्ट हैला',—तन्मयता प्राप्त कर ली॥ 20॥ जागृत-अवस्थामें (बाह्यदशामें) महाप्रभुका कृष्ण-विच्छेदमें दुःख :— प्रभुर विलम्ब देखि' गोविन्द जागाइला। जागिले 'स्वप्न'-ज्ञान हैल, प्रभु दुःखी हैला॥ 21॥ अनुवाद—प्रातःकालमें महाप्रभुके उठनेमें देर होते देखकर श्रीगोविन्दने उन्हें जगाया। जागृत होनेपर महाप्रभु यह जानकर कि रासलीलामें उन्हें जो कृष्ण मिले थे, वह स्वप्न था, इसलिये वे बहुत दुःखी हुए॥ 21॥ अभ्यासवशतः नित्यकृत्य करना :— देहाभ्यासे नित्यकृत्य करि' समापन। काले याइ' कैला जगन्नाथ-दरशन॥ 22॥ अनुवाद—परन्तु महाप्रभुने अभ्यासवशतः देहसे सम्बन्धित नित्यकृत्य समाप्त करके समयपर जाकर भगवान् श्रीजगन्नाथका दर्शन किया॥ 22॥ गरुड़-स्तम्भसे महाप्रभुके द्वारा श्रीजगन्नाथ-दर्शन :— यावत्काल दर्शन करेन गरुड़ेर आगे। प्रभुर आगे दर्शन करे लोक लाखे लाखे॥ 23॥ अनुवाद—जिस समय महाप्रभु गरुड़ स्तम्भके पीछे खड़े होकर भगवान् श्रीजगन्नाथके दर्शन कर रहे थे, उस समय महाप्रभुके आगे खड़े होकर लाखों-लाखों लोग भगवान् श्रीजगन्नाथके दर्शन कर रहे थे॥ 23॥ एक उड़िया स्त्रीके द्वारा अनजानेमें महाप्रभुके कन्धेपर पैर रखकर श्रीजगन्नाथ-दर्शन :— उड़िया एक स्त्री भीड़े दर्शन ना पाञा। गरुड़े चड़ि' देखे प्रभुर स्कन्धे पद दिया॥ 24॥ अनुवाद—एक उड़िया स्त्री भीड़में भगवान् श्रीजगन्नाथके दर्शन नहीं कर पानेके कारण गरुड़-स्तम्भपर चढ़ गयी

354 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/24-30 ] और वह अपना एक पैर महाप्रभुके कन्धेपर रखकर जगन्नाथजीके दर्शन करने लगी ॥ 24 ॥ यह देखकर श्रीगोविन्दके द्वारा उस स्त्रीको मना करना :- देखिया गोविन्द व्यस्ते सेइ स्त्रीरे वर्जिला। तारे नामाइते प्रभु गोविन्दे निषेधिला ॥ 25 ॥ अनुवाद—यह देखकर श्रीगोविन्दने तुरन्त उस स्त्रीको ऐसा करनेसे मना किया। किन्तु महाप्रभुने श्रीगोविन्दको उस स्त्रीको नीचे उतारनेके लिये मना किया ॥ 25 ॥ अनुभाष्य—गरुड़के ऊपर चढ़नेसे वैष्णवापराध और महाप्रभुके कन्धेके ऊपर पैर रखनेसे भगवान्‌के चरणकमलोंमें अपराध—इस आशङ्कासे शीघ्रतापूर्वक गोविन्दने उस स्त्रीको मना किया अर्थात् उसे नीचे उतार दिया ॥ 25 ॥ कृष्णदर्शनके द्वारा कृष्णके सेवासुखका विधान करने हेतु स्त्री-मूर्तिको अप्राकृत कृष्णभक्त मानना :- “'आदिवस्या' एइ स्त्रीरे ना कर वर्जन। करुक यथेष्ठ जगन्नाथ-दरशन ॥” 26 ॥ अनुवाद—महाप्रभुने श्रीगोविन्दसे कहा, —“दर्शनके लिये अतिव्यग्र इस स्त्रीको ऐसा करनेसे मत रोको, उसे जी भरकर भगवान् श्रीजगन्नाथका दर्शन करने दो॥” 26 ॥ अनुभाष्य—'आदिवस्या',—अन्त्यलीला 10/116 संख्या देखें ॥ 26 ॥ उस स्त्रीका तत्क्षणात् नीचे उतरना और महाप्रभुको प्रणाम करके अपनी दैन्यरूपी उक्तिका ज्ञापन :- आस्ते-व्यस्ते सेइ नारी भूमेते नामिला। महाप्रभुरे देखि' ताँर चरण वन्दिला ॥ 27 ॥ अनुवाद—उस स्त्रीको अपने कियेका जब ज्ञान हुआ, तब वह तुरन्त ही नीचे उतर गयी और उसने महाप्रभुको देखकर उनके चरणकमलोंकी वन्दना की ॥ 27 ॥ उसकी प्रेम भरी उत्कण्ठाको देखकर उसे गुरु मानकर महाप्रभुके द्वारा दैन्यपूर्वक स्तुति :- तार आर्त्ति देखि' प्रभु कहिते लागिला। “एत आर्त्ति जगन्नाथ मोरे नाहि दिला ! ! 28 ॥ अनुवाद—उस स्त्रीकी भगवान् श्रीजगन्नाथके दर्शनोंके लिये उत्कण्ठा देखकर महाप्रभु कहने लगे, —“मुझे भगवान् जगन्नाथने अपने दर्शनके लिये इतना आग्रह प्रदान नहीं किया ! ! 28 ॥ अनुभाष्य—'आर्त्ति',—दर्शनका आग्रह; जगन्नाथके दर्शनके आग्रहके कारण [उस स्त्रीने] हित-अहितके विचारसे रहित होकर परम-वन्दनीय महाप्रभुके उत्तम अङ्गपर अनजानेमें चरण रखा था ॥ 28 ॥ इन्द्रियोंसे प्राप्त ज्ञानके द्वारा श्रीकृष्णके सेवकको 'स्त्री-पुरुषादि' रूपी बाह्य परिचयसे देखनेके निषेधकी शिक्षा देना :- जगन्नाथे आविष्ट इहार तनु-मन-प्राणे। मोर स्कन्धे पद दियाछे, ताहा नाहि जाने ॥ 29 ॥ अनुवाद—इस स्त्रीके देह-मन और प्राण भगवान् श्रीजगन्नाथमें इतने आविष्ट हैं कि इसे यह तक भी पता नहीं चला कि इसने मेरे कन्धेपर अपना पैर रखा है॥ 29 ॥ अहो भाग्यवती एह, वन्दि इहार पाय। इहार प्रसादे ऐछे आर्त्ति आमार वा हय ! ! 30 ॥ अनुवाद—अहो ! यह परम सौभाग्यशालिनी है, मैं इसके चरणोंकी वन्दना करता हूँ। मुझमें भी इसकी कृपासे ऐसी उत्कण्ठा उत्पन्न हो ! ! 30 ॥ अमृताणुकणिका—महाप्रभु विचार कर रहे हैं कि यदि उस स्त्रीके समान मेरा आवेश हो, तो मेरा जीवन धन्य हो जाय। ऐसा ही आवेश जीवनका प्रयोजन होना चाहिये। इसे सिखलानेके लिये महाप्रभुने कहा कि श्रीजगन्नाथके दर्शनके लिये उस स्त्रीमें इतना आवेश आ

[ 14/30-36 चौदहवाँ अध्याय 355

गया था कि उसे यह भी नहीं पता चला कि वह स्तम्भ लकड़ीका है अथवा पत्थरका और उसका पैर किसके ऊपर है। वह तो आविष्ट होकर दर्शन करने लगी और जब आवेश समाप्त हो गया और उसे बाहरी ज्ञान आया, तब उसने महाप्रभुकी वन्दना की। महाप्रभु जब देवदासीके द्वारा गीत-गोविन्दका गान सुनकर उसकी ओर दौड़े, तब उन्हें काँटों अथवा मेड़का कोई ज्ञान नहीं था। उस समय क्या उस देवदासीमें ऐसा आवेश था अथवा महाप्रभुमें आवेश था? महाप्रभुमें आवेशके विषयमें सुना जाता है, किन्तु उस स्त्रीमें कोई आवेश नहीं था। इसलिये यदि महाप्रभु उसे स्पर्श कर लेते, तो फिर वे अपने प्राण त्याग देते। परन्तु श्रीजगन्नाथके दर्शनके लिये आविष्ट उस वृद्धा स्त्रीके चरणका स्पर्श होनेपर भी महाप्रभुको कोई ग्लानि नहीं हुई, अपितु उन्होंने उस स्त्रीके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया। श्रीराय रामानन्द देवदासियोंको भावकी शिक्षा देते थे, अपने हाथोंसे उनके अङ्गोंका मार्जन करते और उनको वस्त्र धारण करवाते तथा उनका शृङ्गार करते थे। महाप्रभुने उनकी इस कार्यके लिये निन्दा नहीं करके उनकी प्रशंसा की। महाप्रभुने स्त्रीसे बात करनेके लिये छोटे-हरिदासका त्याग कर दिया, किन्तु श्रीराय रामानन्दका त्याग नहीं किया। इसलिये जिसमें जिस प्रकारके गुण और भाव हैं, उसे उसी प्रकारसे समझना चाहिये। उस वृद्धा स्त्रीमें श्रीजगन्नाथके दर्शन करनेका आवेश था, इसलिये उसके द्वारा महाप्रभुके कन्धेके ऊपर अपने पैरको रखना दोषपूर्ण नहीं है, किन्तु अन्य परिस्थितिमें ऐसा करना दोषपूर्ण है। परिस्थिति और परिवेशका विचार करके उसका निर्णय करना चाहिये।—“श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी” ॥ 30 ॥ पूर्वे आमि यबे कैलुँ जगन्नाथ-दरशन। जगन्नाथे देखि—साक्षात् व्रजेन्द्रनन्दन ॥ 31 ॥

श्रीकृष्णमें आविष्टचित्त गोपीभावमय महाप्रभुके द्वारा सर्वत्र श्रीकृष्णका दर्शन :— स्वप्नेर दर्शनावेशे तद्रूप हैल मन। याँहा ताँहा देखि सर्वत्र मुरली-वदन ॥”32 ॥ अनुवाद—इसके पूर्व मैं मन्दिरमें आकर जब श्रीजगन्नाथके दर्शन कर रहा था, तब मुझे वे श्रीजगन्नाथ साक्षात् व्रजेन्द्रनन्दन दिखलायी दे रहे थे। रात्रिमें स्वप्नमें जो व्रजेन्द्रनन्दनके दर्शन हुए थे, उसमें आविष्ट होनेके कारण मेरा मन उसी लीलाका स्मरण कर रहा था, इसलिये मुझे यत्र-तत्र-सर्वत्र ही मुरली-वदन दिखलायी देने लगे थे॥”31-32 ॥ महाप्रभुका बाह्यदशामें आना :— एबे यदि स्त्रीरे देखि' प्रभुर बाह्य हैल। जगन्नाथ-सुभद्रा-बलरामेर स्वरूप देखिल ॥ 33 ॥ कुरुक्षेत्रमें वासुदेवके दर्शनसे श्याम-विरहिणी गोपीभावमय महाप्रभु :— कुरुक्षेत्रे देखि' कृष्णे ऐछे हैल मन। 'काँहा कुरुक्षेत्रे आइलाङ, काँहा वृन्दावन??'34 ॥ अनुवाद—किन्तु अब जब उस स्त्रीको देखा तो महाप्रभु बाह्यदशामें आ गये और उन्हें श्रीजगन्नाथ- सुभद्रा-बलरामके स्वरूप दिखलायी देने लगे। उन तीनोंके दर्शन करके महाप्रभुके मनमें भाव आया कि मैं श्रीकृष्णको कुरुक्षेत्रमें देख रहा हूँ और वे सोचने लगे,—'कहाँ मैं कुरुक्षेत्रमें आ गया हूँ और कहाँ मैं वृन्दावनमें था?'33-34 ॥ श्रीकृष्णके सङ्गसे वञ्चित गोपीभावमें कातर महाप्रभु :— प्राप्तरत्न हाराञा ऐछे व्यग्र हइला। विषण्ण हञा प्रभु निज-वासा आइला ॥ 35 ॥ श्रीकृष्णविरहमें महाप्रभुकी महाभाव-चेष्टा :— भूमि उपर बसि' निज-नखे भूमि लिखे। अश्रुगङ्गा नेत्रे बहे, किछुइ ना देखे ॥ 36 ॥

356 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/35-42 ] “पाइनु वृन्दावननाथ, पुनः हाराइनु। के मोर निलेक कृष्ण? काँहा मुइ आइनु??”37॥ अनुवाद—महाप्रभु ऐसे व्यग्र हो गये जैसे एक व्यक्तिका मूल्यवान् रत्न खो गया हो। उदास होकर महाप्रभु अपने वासस्थानपर आ गये। वे भूमिके ऊपर बैठकर अपने नाखूनोंसे भूमिपर कुछ लिखने लगे। गङ्गाकी धाराकी भाँति उनके नेत्रोंसे अश्रु बहने लगे, उन्हें कुछ भी दिखलायी नहीं दे रहा था। वे विलाप करते हुए कहने लगे,—“मैंने वृन्दावन-नाथको प्राप्त करके पुनः खो दिया। मेरे कृष्णको कौन ले गया है? मैं कहाँ आ गया हूँ?”35-37॥ अर्द्धबाह्यदशाके लक्षण :- स्वप्नावेशे प्रेमे प्रभुर गर गर मन। बाह्य हैले हय—येन हाराइनु धन॥38॥ अनुवाद—स्वप्नमें रासलीलाके दर्शन करके उस आवेशमें महाप्रभुका मन प्रेममें विह्वल हो रहा था, परन्तु जैसे ही महाप्रभुकी स्वप्न टूटनेपर बाह्यदशा हुई, तो उन्हें लगा कि वे अपना समस्त धन खो बैठे हैं॥ 38॥ दिव्योन्मादग्रस्त महाप्रभुका अभ्यासवशतः नित्यकृत्य आदि करना :- उन्मत्तेर प्राय प्रभु करेन गान-नृत्य। देहेर स्वभावे करेन स्नान-भोजन-कृत्य॥39॥ अनुवाद—महाप्रभु उन्मत्त व्यक्तिकी भाँति गाने और नृत्य करने लगे। देहके स्वभावसे ही उनके स्नान-भोजन आदि कार्य होने लगे॥ 39॥ रात्रिमें श्रीस्वरूप-रामानन्दके निकट विलाप :- रात्रि हैले स्वरूप-रामानन्दे लञा। आपन मनेर भाव कहे उघाड़िया ॥40॥ अनुवाद—रात्रि होनेपर महाप्रभु श्रीस्वरूप दामोदर और श्रीरामानन्द रायको अपने मनके भाव खोलकर बतलाने लगे॥40॥ गोस्वामिपादोक्त श्लोक- प्राप्तप्रणष्टाच्युतवित्त आत्मा ययौ विषादोज्झित-देहगेहः। गृहीतकापालिकधर्मको मे वृन्दावनं सेन्द्रियशिष्यवृन्दः॥41॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें॥ 41 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-मेरी आत्माने कृष्णरूपी धनको एकबार प्राप्त करके पुनः खोकर विषादके कारण देह-गृहको परित्याग करके कापालिक-योगीका धर्म ग्रहण करके अपने इन्द्रियरूपी शिष्योंके साथ वृन्दावनमें गमन किया था। इसमें 'उपमालङ्कार' द्रष्टव्य है॥ 41 ॥ अनुभाष्य- प्राप्त-प्रणष्टाच्युतवित्तः (आदौ प्राप्तं नयनसरणीलब्धं, पश्चात् प्रणष्टं पुनः नष्टम् अदृष्टम् च, अच्युतवित्तम् अच्युतरूपवित्तं येन सः) विषादोज्झितदेहगेहः (विषादेन कृष्णविरहज-क्लेशेन उज्झितः त्यक्तप्रायः देह एव गेहः येन सः) गृहीत-कापालिक- धर्मकः (गृहीतः अङ्गीकृतः कापालिकस्य योगिविशेषस्य धर्मः नैसर्गिकस्वभावादिकः येन सः) मे (मम) आत्मा (शुद्धमनः) सेन्द्रियशिष्यवृन्दः (इन्द्रियाण्येव शिष्यवृन्दानि तैः सह वर्तमानः) वृन्दावनं ययौ। श्लोक-भावानुवाद-पहले नयनपथपर गोचर होनेके बाद पुनः उनके अदृष्ट होनेपर अच्युतरूप धन खोकर कृष्णविरहसे उत्पन्न क्लेशसे प्राय देह और गेहको त्यागकर कापालिकके (विशेष योगीके) धर्मको (नैसर्गिक स्वभावादिको) ग्रहण करके मेरा शुद्धमन इन्द्रियरूपी शिष्योंके साथ वृन्दावन गया था॥ 41 ॥ श्रीकृष्णसङ्गसे वञ्चित महाप्रभुका दिव्योन्माद (चित्रजल्प) :- प्राप्तरत्न हाराञा, तार गुण सङरिया, महाप्रभु सन्तापे विह्वल। राय-स्वरूपेर कण्ठ धरि', कहे—“हाहा हरि हरि”, धैर्य गेल, हइला चपल ॥42॥

Here is the complete Devanagari text transcribed from the image, line by line:

[ 14/42-51 चौदहवाँ अध्याय 357 श्रीकृष्णमाधुर्यकी आकर्षणशक्तिके बलसे सब छाड़ि' गेला वृन्दावन ॥ 47 ॥ दशम-दशाकी प्राप्तिका वर्णन :- वृन्दावने प्रजागण, यत "शुन, बान्धव, कृष्णेर माधुरी। स्थावर-जङ्गम, यार लोभे मोर मन, छाड़िलेक वेदधर्म, वृक्ष-लता गृहस्थ-आश्रमे। योगी हञा हइल भिखारी ॥ 43 ॥ ध्रु॥ तार घरे भिक्षाटन, फल-मूल-पत्राशन, अनुवाद-श्रीकृष्णरूपी रत्नको प्राप्त करके उसे एइ वृत्ति करे शिष्यसने ॥ 48 ॥ खोकर श्रीकृष्णके गुणोंको स्मरण करते हुए महाप्रभु सन्तापसे विह्वल हो उठे। तब महाप्रभु श्रीराय रामानन्द कृष्णगुण रूप, रस, गन्ध, शब्द, परश, और श्रीस्वरूप दामोदरके गलेमें अपनी भुजाओंको से सुधा आस्वादे गोपीगण। डालकर 'हा हरि ! हा हरि !' कहते हुए चञ्चल हो उठे, ता-सबार ग्रास-शेषे, आनि' पञ्चेन्द्रिय शिष्ये, धैर्य खो बैठे और कहने लगे, "हे बान्धव ! श्रीकृष्णकी से भिक्षाय राखेन जीवन ॥ 49 ॥ माधुरीके विषयमें श्रवण करो, जिस माधुरीके लोभसे जागर-दशा :- मेरा मन लोकधर्म और वेदधर्मको छोड़कर योगी शून्यकुञ्जमण्डप-कोणे, योगाभ्यास कृष्णध्याने, बनकर भिखारी हो गया है ॥ 42-43 ॥ ताँहा रहे लञा शिष्यगण। कृष्णलीला-मण्डल, शुद्ध कृष्ण आत्मा निरञ्जन, साक्षात् देखिते मन, शङ्खकुण्डल, ध्याने रात्रि करे जागरण ॥ 50 ॥ गड़ियाछे शुक कारिकर। व्याधि, मोह और मृत्यु (प्रलय)-दशा; चित्रजल्प :- सेइ कुण्डल काणे परि', तृष्णा-लाउ-थाली धरि', मन कृष्णवियोगी, दुःखे मन हैल योगी, आशा-झुलि कान्धेर उपर ॥ 44 ॥ से वियोगे दश दशा हय। चिन्ता, मलिनाङ्गता और प्रलाप-दशा :- से दशाय व्याकुल हञा, मन गेल पलाञा, चिन्ता-कान्था उड़ि' गाय, धूलि-विभूति-मलिन-काय, शून्य मोर शरीर आउलय ॥" 51 ॥ 'हाहा कृष्ण' प्रलाप-उत्तर। अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ 44-51 ॥ उद्वेग द्वादश हाते, लोभेर झुलि निल माथे, अमृतप्रवाह भाष्य-महाप्रभुने आगे कहा, - श्रीकृष्णकी भिक्षाभावे क्षीण कलेवर ॥ 45 ॥ माधुरीके प्रति लोभ करके वेदधर्मको परित्यागकर मेरा तानव-दशा :- मन योगी होकर भिखारी हो गया है। योगी लोग जिस व्यास, शुकादि योगिगण, कृष्ण आत्मा निरञ्जन, प्रकार शङ्ख-कुण्डल धारण करते हैं, उसी प्रकार मेरे व्रजे ताँर यत लीलागण। मनरूपी योगीने कृष्णलीला-मण्डलको शुद्ध शङ्ख-मण्डलरूपमें भागवतादि शास्त्रगणे, करियाछे वर्णने, धारण किया है। सामान्य योगियोंके शङ्खकुण्डल शङ्खके सेइ तर्ज्जा पड़े अनुक्षण ॥ 46 ॥ कारीगर ही बनाते हैं, किन्तु मेरे मनरूपी योगीके उन्माद-दशा :- कृष्णलीला-मण्डलरूप भागवत-कुण्डलोंका साक्षात् बादरायण दशेन्द्रिये शिष्य करि', 'महा-बाउल' नाम धरि', श्रीशुकरूपी कारीगरने गठन किया है। सामान्य योगी शिष्य लञा करिल गमन। जो-जो चाहता है, मेरे मनरूपी योगीने उसे उसे स्वीकार मोर देह स्वसदन, विषय-भोग महाधन,

यहाँ पृष्ठ का पूर्ण एवं यथावत पाठ प्रस्तुत है:


[पृष्ठ ३५८]

358 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/44-53 ]


[बायाँ स्तम्भ]

किया है। सामान्य योगीके पास कद्दूसे बने कमण्डलु और थाली (भिक्षापात्र) रहते हैं, मेरे मनरूपी योगीने कृष्णतृणारूपी लौकीकी थाली बनायी है,—'कृष्णको प्राप्त करूँगा', इस आशारूपी झोलीको कन्धेके ऊपर झुला रखा है,—और 'किस उपायसे कृष्णको प्राप्त करूँगा' इस चिन्तारूपी [पुराने वस्त्रोंको जोड़कर बनाये हुए] कम्बलको शरीरपर ओढ़ा हुआ है। योगीगण राखकी विभूति धारण करते हैं, मेरा मनरूपी योगी धूलिकी विभूतिके द्वारा मलिन शरीरवाला हो गया है, प्रत्येक बातका 'हा हा कृष्ण' इस प्रकारके प्रलापमय वचनोंसे उत्तर देता है। सामान्य योगी लोग हाथमें बारह कड़े पहनते हैं, मेरे मनरूपी योगीके हाथमें अष्टसात्त्विक विकार, मनका वेग, कम्प-विकार, निश्वास, चपलता और चिन्ता, —ये बारह कड़े शोभा पा रहे हैं; [मेरे मनरूपी योगीने] कृष्णमाधुर्यकी लोभरूपी झोलीको मस्तकपर बाँध रखा है; और वह भिक्षा प्राप्त नहीं कर पानेके कारण दुबला हो गया है। व्यास-शुकादि जिन समस्त योगियोंने निर्मल आत्मारूपी कृष्णकी समस्त व्रजलीलाओंका भागवतादि शास्त्रोंमें वर्णन किया है, मेरा मनरूपी योगी उनके द्वारा रचित समस्त प्रेम-गीत और नृत्यका निरन्तर पाठ करता रहता है। बाउल योगी लोग जिस प्रकार दस-दस शिष्य बनाते हैं, उसी प्रकार मेरे मनरूपी योगीने 'महाबाउल' नाम धारण करके दस इन्द्रियोंको शिष्य बनाकर मेरे देहरूपी अपने घरमें विषय-भोगरूपी महाधनका परित्याग करके वृन्दावन गमन किया है। शिष्यगण (दस इन्द्रियाँ) वृन्दावनमें स्थावर-जङ्गमरूपी समस्त प्रजावर्ग एवं वृक्ष-लता आदि गृहस्थ-आश्रमियोंके घरमें भिक्षा माँगकर फल-मूल-पत्रके सेवनरूपी वृत्तिका आचरण कर रहे हैं। व्रजगोपियाँ श्रीकृष्णके गुण, रूप, रस, गन्ध, शब्द और स्पर्श—इन सभी सुधाका सर्वदा आस्वादन करती हैं, उनके भोजनके अवशिष्टको लाकर ज्ञानेन्द्रियरूपी पाँच शिष्य उस प्रसादको खाकर जीवनकी रक्षा करते हैं। सामान्य योगी जिस प्रकार एक कोनेमें (एकान्तमें) बैठकर ध्यान


[दायाँ स्तम्भ]

करते हैं, उसी प्रकार मेरा मनरूपी योगी भी कृष्णशून्य कुञ्जमण्डपके कोनेमें अपने शिष्योंके साथ कृष्णध्यानमें योगका अभ्यास करता है। कृष्ण—निर्मल आत्मस्वरूप हैं; मेरा मनरूपी योगी उन्हें साक्षात् देखना चाहता है, उन्हें प्राप्त नहीं कर पानेके कारण ध्यानमें रात्रि-जागरण करता है। मन कृष्ण-वियोगी बनकर अति दुःखमें इस योगीकी दशाको प्राप्त करके उस कृष्ण-विरहकी अवस्थामें दस-दशाको प्राप्त करता है, उस दशामें नितान्त व्याकुल होकर मन फिर योगी बननेको विफल हुआ देखकर भाग गया है; मेरा शरीर शून्य होकर रह गया है। इस श्लेष अलङ्कारके प्रयोगसे प्रलयावस्था तकका वर्णन हुआ है॥ 44-51 ॥

अनुभाष्य—पाठान्तरमें, — 'लोभेर झुलनी माथे' ; 'झुलनी' शब्दका अर्थ सिरको ढकने योग्य वस्त्र है॥ 45 ॥ 'तर्ज'—(अरबी भाषामें तर्जा) दो दलोंके बीच सङ्गीतमें परस्परके उत्तरका खण्डन; कवि-गान और प्रेम-गीतके साथ नृत्यके समजातीय ॥ 46 ॥ 'कापालिकगण'—विशेष योगी; वे मनुष्यके कपाल अर्थात् मस्तककी खोपड़ीको लेकर विचरण करते हैं। उनके तान्त्रिक अनुष्ठानोंके साथ सादृश्य रखकर यह अंश वर्णित हुआ है। कापालिकगण—अवैदिक और अस्पृश्य हैं, इसलिये अवैष्णव हैं; उनके व्यवहारकी ही उपमा-मात्रको ग्रहण किया गया है॥ 51 ॥

श्रीकृष्णवियोगमें प्रोषितभर्तृका गोपियोंकी दस दशाओंसे युक्त कृष्ण-विरही महाप्रभु :- कृष्णेर वियोगे गोपीर दश दशा हय। सेइ दश दशा हय प्रभुर उदय ॥ 52 ॥

अनुवाद—जैसे श्रीकृष्णके वियोगमें गोपियोंकी दस दशाएँ उपस्थित होती हैं, उसी प्रकार महाप्रभुमें दसों दशाएँ उदित होती थीं ॥ 52 ॥

उज्ज्वलनीलमणिमें शृङ्गारभेद प्रकरणमें (167) श्लोक—

[ 14/53 चौदहवाँ अध्याय 359 चिन्तात्र जागरोद्वेगौ तानवं मलिनाङ्गता। प्रलापो व्याधिरुन्मादो मोहो मृत्युर्दशा दश ॥ ५३ ॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ५३ ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—चिन्ता, जागरण, उद्वेग, तनुक्षीणता (शरीरका दुबला होना), अङ्गोंका मलिन होना, प्रलाप, व्याधि, उन्माद, मोह और मृत्यु, —ये दस दशाएँ हैं॥ ५३ ॥ अनुभाष्य— [अत्र प्रवासाख्ये विप्रलम्भे दश दशाः कथिताः]—चिन्ता (अभीष्टलाभोपायध्यानं), जागरः (निद्राराहित्यः), उद्वेगः (मनःकम्पविशेषः), तानवं (कृशता), मलिनाङ्गता (अङ्गमालिन्यं), प्रलापः (असम्बद्धवचनं), व्याधिः, उन्मादः (विभ्रम-चेष्टासम्पन्नः) मोहः (चित्तविभ्रान्तिः) मृत्युः (स्पन्दनाभावः)। श्लोक-भावानुवाद—[यहाँ प्रवास कहे गये विप्रलम्भमें दस दशाएँ कही गयी हैं]—चिन्ता (अभीष्टको प्राप्त करनेके उपायका ध्यान), जागरण, उद्वेग (मनका विशेष कम्प), शरीरका दुबला होना, अङ्गोंका मलिन होना, प्रलाप (ऐसे वचन जिनका आपसमें सम्बन्ध नहीं हो), व्याधि, उन्माद (भ्रमित होकर चेष्टा), मोह (चित्तमें विभ्रान्ति) और मृत्यु (शरीरमें स्पन्दनका अभाव)। इन दस दशाओंकी उदाहरण-माला नीचे लिखी जा रही है; उनमेंसे— (1) 'चिन्ता'—जैसे हंसदूत (2) में— “यदा यातो गोपीहृदयमदनो नन्दसदना- न्मुकुन्दो गान्दिन्यास्तनयमनुरुन्धन् मधुपुरीम्। तदामाङ्गीच्चिन्तासरिति घनघूर्णापरिचयै- रगाधायां बाधामय-पयसि राधा विरहिणी ॥” अर्थात्— “अक्रूरेर अनुरोधे नन्दगृह हइते। गोपीहृदानन्द यबे गेल मधुराते॥ तबे विरहिणी राधा उद्घूर्णितमना। तीव्रपीडा-जलरूपा उत्कट भावना॥ निजेर विनाश-चिन्ता-व्याकुलता-फले। डुबिल अतलस्पर्श-चिन्तानदी-तले॥ 'आमार सन्धान लागि' प्रियतम कृष्ण। भावि काले ब्रजे आसि' हइया सतृष्ण॥ आमार मरण-कथा यबे लोकमुखे। शुनिबे, हृदये कभु ना पाइबे सुखे॥ दयितेर दुःख-भार विचार करिया। कभु मृत्यु-वाञ्छा नाहि करे मोर हिया॥” [अर्थात् जबसे गोपियोंके हृदयके आनन्दस्वरूप मुकुन्द अक्रूरके अनुरोधसे नन्दगृहको छोड़कर मथुरा चले गये, तभीसे विरहिणी श्रीराधाका चित्त उद्घूर्णा-ग्रस्त हो गया। अपने विनाशकी चिन्ताकी व्याकुलताके फलस्वरूप वे (श्रीकृष्ण विरहकी) तीव्र-पीडास्वरूप जलरूपा अगाध चिन्तानदीमें निमग्न होकर, इस प्रकार तीव्र चिन्ता करने लगीं, —“भविष्यमें मेरे प्रियतम कृष्ण सतृष्ण होकर मुझे ढूँढ़ते हुए जब व्रजमें आयेंगे, तब व्रजवासियोंके मुखसे मेरी मृत्युकी बातको सुनकर उनका हृदय कदापि प्रसन्न नहीं होगा अर्थात् अत्यन्त दुःखी होगा। अपने अत्यन्त प्रियतमके इस (भावी) दुःख रूपी भारका विचार करके ही मेरा चित्त कभी मृत्युकी कामना नहीं करता।”] (2) 'जागर:'—जैसे पद्यावली (322)में— “याः पश्यन्ति प्रियं स्वप्ने धन्यास्ताः सखि योषितः। अस्माकन्तु गते कृष्णे गता निद्रापि वैरिणी ॥” अर्थात्— “प्रिय सखी विशाखाके राधा-ठाकुराणी। निजे भाग्यहीना जानि कहिलेन वाणी॥ 'प्रियतम-दरशन स्वप्नेर काले। ये नारीर घटे, तार धन्य लिखे भाले॥ कृष्णेर गमन हले निद्रा-रूपा अरि। छाडियाछे मम सङ्ग साधितेछे वैरी॥'” [अर्थात् माथुरविरहकालमें स्वयंको भाग्यहीन जानकर श्रीराधा-ठाकुराणी अपनी प्रियसखी श्रीविशाखासे बड़े खेदके साथ कह रही हैं, —“जो नारियाँ अपने प्रियतमका स्वप्नमें भी दर्शन प्राप्त करती हैं, वे धन्य हैं।

360 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/53 ] श्रीकृष्णके मथुरा जानेपर निद्रा भी मेरी वैरिणी हो गयी है, अर्थात् मुझे त्यागकर दूर चली गयी है।”] (3) 'उद्वेगः',—जैसे हंसदूत (104) में— “मनो मे हा कष्टं ज्वलति किमहं हन्त करवै न पारं नावारं सुमुखि कलयाम्यस्य जलधेः। इयं वन्दे मूर्द्धा सपदि तमुपायं कथय मे परामृश्ये यस्माद्कृतिकणिकायापि क्षणिकया॥” अर्थात्— “ललिताके कहे राधा,—'सुमुखि ललिते। दहिछे हृदय मम, ना पारि बलिते॥ हाय कि करिबे, देखि,—जलधि अपार। नमि आमि तव पदे, करह विचार॥ उपदेश दाओ मोरे—किबा आमि करि। क्षणेकेर तरे किछु धैर्य किसे धरि॥'” [अर्थात् माथुरविरहकालमें परम-उद्विग्न श्रीराधा उनको सान्त्वना देनेवाली अपनी प्रिय सखी ललितासे दीनताके साथ कह रही हैं,—“हे सुमुखि ललिते! इस समय मेरा हृदय अति विरह ज्वालासे जल रहा है, मैं कुछ भी कह पानेमें असमर्थ हूँ। हाय! मैं क्या करूँ? मुझे इस विरह-समुद्रका ओर-छोर नहीं दिखायी दे रहा है। मैं नतमस्तक होकर तुम्हारे चरणोंमें प्रणाम करती हूँ। शीघ्र ही मुझे ऐसा कोई उपाय बतलाओ, जिससे मैं क्षणकालके लिये ही धैर्य धारण कर सकूँ।”] (4) 'तानवं', जैसे— “उदश्र्वद्वक्राम्भोरुहविकृतिरन्तःकलुषिता। सदाहाराभावग्लपितकुचकोका यदुपते। विशुष्यन्ति राधा तव विरहतापादनुदिनं निदाघे कुल्येव क्रशिमपरिपाकं प्रथयति॥” अर्थात्— “उद्धव फिरिया यबे कृष्ण-सन्निधाने। राधिका-विशाखा-वार्त्ता कृष्ण तार स्थाने॥ जिज्ञासिल, तदुत्तरे उद्धव कहिल। मथुराय कृष्णचन्द्र साग्रहे शुनिल॥ 'यदुपते, कि बलिब सेइ सब कथा। तोमार विरहे राधा पाय ये ये व्यथा॥ मलिन विवर्ण ताँर वदन-कमल। सुविषाद-दैन्ये ढाका अन्तरेर स्थल॥ आहार-अभावे वक्षश्चकोरिका द्वय। ग्लानियुक्त देखियाछि, शुन रसमय॥ निदाघे सलिल येन शुकाइया याय। तोमार विरहतापे राधा क्षीणकाय॥'” [अर्थात् उद्धव जब व्रजसे लौटकर मथुरामें श्रीकृष्णके पास पहुँचे, तब श्रीकृष्णने उनसे श्रीराधिका, श्रीविशाखा (आदि)के विषयमें जिज्ञासा की। उसके उत्तरमें उद्धव जो कहने लगे उसे श्रीकृष्ण आग्रहपूर्वक सुनने लगे,—“हे यदुपते! तुम्हारे विरहमें श्रीराधा जो-जो कष्ट अनुभव कर रही हैं, मैं उस विषयमें क्या कहूँ? उनका मुखकमल मलिन और कान्तिहीन हो रहा है। सुविषाद-दैन्यसे उनका अन्तःकरण आच्छन्न हो रहा है। आहारके अभावमें उनके दोनों कुचरूप चक्रवाक ग्लानियुक्त हो रहे हैं। हे रसमय! और भी श्रवण करो! तुम्हारे विरहतापसे वे ग्रीष्मऋतुमें शुष्क कृत्रिम क्षुद्रनदीकी भाँति सूखकर क्षीणताकी पराकाष्ठाका विस्तार कर रही हैं।”] (5) 'मलिनाङ्गता', जैसे— “हिमविसरविशीर्णाम्भोजतुल्याननश्रीः, खरमरुदपरज्यद्वन्धुजीवोपमौष्ठी। अघहर शरदर्कौत्तापितेन्दीवराक्षी तव विरहविपत्तिम्लापितासीद्विशाखा॥” अर्थात्— “उद्धव कहेन,—शुन, अघहर मम। खरतर-वायुभरे बन्धुतरु सम॥ विशाखार ओष्ठ शुष्क विरह-कातरा। हिमपुअशीर्ण-पद्मतुल्य-बिम्बाधरा॥ विरह-विपत्तिवशे विशाखा सुदीना। शारदीय-रवितप्त-कुमुदनयना॥” [अर्थात् (विशाखाकी विरह-दशाका वर्णन करते हुए) उद्धवने कहा,—“हे दुःखनाशक! सुनो! तुम्हारे विरहमें कातर श्रीविशाखाकी मुखकान्ति हिमसे जले हुए

[ 14/53 चौदहवाँ अध्याय 361 पद्मपुष्पकी भाँति हो रही है, उनके होंठ प्रखरतर तापयुक्त वायुके संस्पर्शसे जले हुए बन्धूक-पुष्पके समान हो रहे हैं। तुम्हारी विरह-वेदनाके फलस्वरूप उनकी अवस्था अत्यन्त दयनीय हो गयी है और उनके दोनों नेत्र भी शरत्कालीन सूर्यके प्रखर तापसे जले हुए कुमुदपुष्पकी भाँति मलिन हो रहे हैं।”] (6) 'प्रलाप:'—जैसे ललितमाधव (3/25) में— “क्व नन्दकुलचन्द्रमाः क्व शिखिचन्द्रकालंकृतिः, क्व मन्दमुरलीरवः क्व नु सुरेन्द्रनीलद्युतिः। क्व रासरसताण्डवी क्व सखि जीवरक्षौषधि- र्निधिर्मम सुहृत्तमः क्व तव हन्त हा धिग्विधिः॥” अर्थात्— “प्रोषितभर्तृका राधा विलाप-कातर। बोले,—'सखि, कोथा नन्दकुलशशधर॥ शिखिचन्द्र-अलङ्कार कोथा गेल बल। गम्भीरमुरली-रव्कारी कोथा गेल॥ इन्द्रनीलमणिद्युति पुरुष उत्तम। रासरसताण्डवी वा तव सुहृत्तम॥ मम प्राणरक्षौषधिनिधि कोथा बल। धिग् विधि, भाग्ये लिखेछिले एइ फल??'” [अर्थात् माथुरविरहमें दिव्योन्माद दशाको प्राप्त (प्रोषितभर्तृका) श्रीमती राधिका ललिताको सम्बोधन करके प्रलाप करते हुए कह रही हैं,—“हे सखि ललिते! नन्दकुलचन्द्रमा कहाँ हैं? शिखिपिच्छमौलि कहाँ हैं? जिनकी मुरलीका स्वर अत्यन्त गम्भीर है, वे कहाँ हैं? इन्द्रनीलकान्ति कहाँ हैं? अहो! वे रासमें रसताण्डवी कहाँ हैं? मेरे मृतसञ्जीवनी रसायन कहाँ हैं? हाय! मेरी अभिलषित दुस्त्यज निधि कहाँ हैं? तुम्हारे वे सुहृत्तम कहाँ हैं? हा विधि! तुमको शत-शत बार धिक्कार है॥”] (7) 'व्याधि:',—यथा ललितमाधवमें— “उत्तापी पुटपाकतोऽपि गरलग्रामादपि क्षोभणो, दम्भोलेरपि दुःसहः कटुरलं हृन्मग्नशूल्यादपि। तीव्रः प्रौढ़विषूचिकानिचयतोऽप्युच्चैर्ममायं बली, मर्मांण्यद्य भिनत्ति गोकुलपतेर्विश्लेषजन्मा ज्वरः॥” अर्थात्— “विरहिणी राधा कहे,—'शुन गो ललिते। कृष्णेर विरह-ज्वर ना पारि वर्णिते॥ मृण्मय सम्पुटे तप्त येरूप कनक। गरलादि हइतेओ क्षोभेर जनक॥ वज्र हइते सुदुःसह विद्ध शल्य। येन यन्त्रणाय तीव्रविषूचिकातुल्य॥ सजनि, आमार मर्म भेदितेछे येइ। अतिशय पराक्रमबले बली सेइ॥'” [अर्थात् दिव्योन्मादवती श्रीमती राधिका ललितासे बड़े उद्वेगके साथ कह रही हैं,—“हे सखि ! व्रजनवयुवराजके विरहसे उत्पन्न ज्वर जो पुटपाकसे (औषधि बनानेके लिये उनके पत्तोंको लपेटकर मिट्टीका लेप करके अग्निमें भूननेसे) भी अतिशय तापदायक है, विषराशिसे भी अधिक क्षोभजनक है, वज्रसे भी अत्यन्त दुःसह है, हृदयमें चुभे शूलसे भी अधिकतर कष्टप्रद है तथा अति विपुल हैजा आदि रोगसमूहसे भी अतिशय तीक्ष्ण है। अब वह अति बलवान होकर इस समय मेरे हृदयको भी बींध रहा है॥”] (8) 'उन्मादः', जैसे— “भ्रमति भवनगर्भे निर्निमित्तं हसन्ती, प्रथयति तव वार्त्तां चेतनाचेतनेषु। लुठति च भुवि राधा कम्पिताङ्गी मुरारे, विषमविरहखेदोद्वारिविभ्रान्तचित्ता॥” अर्थात्— “उद्धव कहेन,—'तव विरह-कातरा। हे मुरारे, राधा अकारणे हास्यपरा॥ गृहमध्ये भ्राम्यमाणा प्रश्न यारे तारे। सचेतन-अचेतने किछु ना विचारे॥ विषम विरह-खेदे विधुरा राधिका। विभ्रान्तेर वशे एबे लुटिछे मृत्तिका॥'” [अर्थात् उद्धव (श्रीकृष्णसे) कह रहे हैं,—“हे मुरारि ! तुम्हारी उत्कट विरहचिन्तासे श्रीमती राधिका

362 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/53-54 ] कभी घरमें इधर-उधर भ्रमण करती हैं, कभी अकारण हँसती हैं। कभी चेतन-अचेतन वस्तुमात्रसे तुम्हारी वार्त्ता पूछती हैं, कभी-कभी तो काँपती हुई भूमिपर लोटने लग जाती हैं॥”] (9) ‘मोहः’, जैसे— “निरुन्धे दैन्याब्धिं हरति गुरुचिन्तापरिभवं, विलुम्पत्युन्मादं स्थगयति बलाद्बाष्पलहरीम्। इदानीं कंसारे कुवलयदृशः केवलमिदं, विधत्ते साचिव्यं तव विरहमूर्च्छा सहचरी॥” अर्थात्— “ललिता कृष्णेर स्थाने लिखिल पत्रिका। 'तव सुविच्छेदे मूर्च्छा लभिया राधिका॥ हे कंसारे, साचिव्येरे विधाता हइया। दैन्यसिन्धु हरे, चित्त-विकार शमिया॥ बले बाष्प-तरङ्गेरे स्तम्भन करिया। राधा आछेन तव गुरुचिन्ता लइया॥ नारीवधरूप महानिधि आशा करि। श्रीराधा-विषये तुमि चिन्ता परिहरि'॥ आजि वा आगामी कल्य लभिबे सन्देश। सुखे अवस्थान कर, आनन्दे विशेष॥'” [अर्थात् मथुरामें निवास करनेवाले श्रीकृष्णको ललिता पत्रके द्वारा संवाद दे रही हैं,–“हे कंसारि! इस समय केवल तुम्हारी विरहमूर्च्छा ही तुम्हारी प्राणेश्वरीकी सहायता कर रही है। वह दैन्यसमुद्रको रोक रही है। गुरुतर चिन्ताजनित दुरावस्थाको हरण कर रही है, उन्मादको दूर रख रही है और बलपूर्वक वाष्पलहरीको भी स्थगित कर रही है अर्थात् रोदनको भी स्थगित कर रही है। श्रीराधा तुम्हारी अत्यधिक गम्भीर चिन्तामें नारीवधरूपी महानिधिकी आशा कर रही हैं। अब तुम श्रीराधाके विषयमें अपनी समस्त चिन्ताओंका त्याग कर सकते हो। आज अथवा आगामी कलमें ही तुम्हें (उनकी मृत्युका) सन्देश प्राप्त हो जायेगा। तुम मथुरामें विशेष आनन्दपूर्वक सुखसे अवस्थान करो।”] (10) 'मृत्युः',–जैसे हंसदूत (96)में– “अये रासक्रीड़ारसिक मम सख्यं नवनवा, पुरा बद्धा येन प्रणयलहरी हन्त गहना। स चेन्मुक्तापेक्षस्त्वमसि धिगिमां तूलसकलं, यदेतस्या नासानिहितमिदमद्यापि चलति॥” अर्थात्— “मथुरा-प्रवासी कृष्णे तिरस्कार करि'। हंसद्वारे कहे देवी ललिता-सुन्दरी॥ 'रासक्रीड़ा-रसमय, रसेरे कारणे। बेंधेछिले राधिकारे प्रणयबन्धने॥ मम प्रिय सखी-प्रति निरपेक्ष केन। राधिका एसब कथा सदा स्मरे येन॥ नासारन्ध्रे तुलाखण्ड परीक्षा करिब। श्वास बहिलेइ धिक् ताहाके जानिब॥'” [अर्थात् (ब्रजसे) मथुरा जाकर वास करनेवाले श्रीकृष्णका तिरस्कार करते हुए श्रीललिता-सुन्दरी हंसके द्वारा उन्हें सन्देश भेज रही हैं,–“हे रासक्रीड़ा रसिक! उस समयके विशेष सौभाग्यका क्या तुम्हें स्मरण है? पूर्वकालमें व्रजवासके समय तुमने मेरी सखीको नित्य नवनवायमान दुर्बोध प्रेम-परम्परामें आबद्ध कर लिया था। अहो! इस समय वही तुम यदि उनके प्रति निष्ठुर और निरपेक्ष व्यवहार करोगे, तो मैं इस हतभागिनी राधाको ही धिक्कार प्रदान कर रही हूँ, क्योंकि इसकी चरम दशा मृत्युके निकट होनेके कारण नाड़ीकी अत्यन्त क्षीणतावशतः श्वासोंका सञ्चार बोध करनेके लिये उसकी नासिकाके सामने रखा रुईका खण्ड अभी भी धीरे-धीरे हिल रहा है। इसका अभिप्राय यह है कि तुम्हारे आगमनकी आशासे इसके शरीरमें प्राण किसी प्रकारसे बचे हुए हैं। तुम निश्चित ही नहीं आओगे, यदि यह बात वह जान लेगी तो महा-अनर्थ हो जायेगा। इसलिये अनुरोध करती हूँ कि अविलम्ब ब्रजमें आगमनकर प्रियसखियोंसे परिवेष्टित प्रियसखीको सञ्जीवित करो॥”] ॥ 53 ॥ एइ दश-दशाय प्रभु व्याकुल रात्रि-दिने। कभु कोन दशा उठे, स्थिर नहे मने॥ 54 ॥ अनुवाद—महाप्रभु इन दस दशाओंमें रात-दिन व्याकुल रहते थे। कभी किसी भी दशाके उठनेसे

[ 14/43–54 चौदहवाँ अध्याय 363

उनका मन स्थिर नहीं रह पाता था॥ 54॥ अमृतानुकणिका—श्रीकृष्णकी रूपमाधुरी, वेणुमाधुरी, लीलामाधुरी और गुणमाधुरी—इनको वैष्णवों अथवा गुरुसे श्रवण करके जो लोभ उत्पन्न होता है, वह लोभ ही पात्र है। महाप्रभुके मनरूपी योगीको श्रीकृष्णके रूप, लीलादिकी माधुरीके आस्वादन करनेके लिये प्रगाढ़ अवस्था तक लोभ हो गया है। जिसे ऐसा लोभ हो जाता है, तो वह रागानुगा भक्तिका अधिकारी हो जाता है और वह लौकिक, वैदिकादि जितने भी धर्म हैं, उन सबका परित्याग कर देता है। जैसे एक बैलको भूख लगी है, तो वह सुगम मार्गकी अपेक्षा न करके सीधा काँटोंवाली मेढ़ आदि बाधाओंको भी पार करके खेतमें चरने चला जाता है। इसी प्रकार जिस व्यक्तिको इसका लोभ हो जाता है, वह वेद-धर्मका परित्याग कर देता है। वेदके दो भाग हैं—एक रहस्यपूर्ण भाग है और दूसरा बाहरी भाग है। वह वेद-वेदान्त-उपनिषदादिके प्रतिपाद्य भगवान् श्रीकृष्ण और उनकी भक्तिके रहस्यपूर्ण भागको ग्रहण करता है, किन्तु शरीर और मन सम्बन्धित वेदके बाहरी धर्मका त्याग कर देता है। साधारण योगी लोग कारीगरके द्वारा बनाये गये मोटे-मोटे कुण्डल अपने दोनों कानोंमें धारण करते हैं, किन्तु महाप्रभुके मनरूपी योगीने भागवतमें शुकदेव गोस्वामीके द्वारा वर्णित श्रीकृष्णलीला-मण्डलको शुद्ध शङ्ख-कुण्डलके रूपमें धारण किया है। सामान्य योगीके समस्त क्रियाकलापोंको महाप्रभुके मनरूपी योगीने भी स्वीकार किया है, किन्तु अन्य रूपमें। सामान्य योगी लोग सूखी हुई लौकीका पात्र बनाकर उसे साथ लेकर चलते हैं। उसीमें खाने-पीनेकी वस्तुएँ भर लेते हैं और बादमें निकालकर खा लेते हैं। महाप्रभुके मनरूपी योगीका तृणारूपी कृष्ण-माधुरीका लोभ उसके लिये कमण्डलु है। यही उसका भोजनका पात्र है। तृष्णा अर्थात् लोभ और 'कृष्णको मैं पाऊँगा' यह आशारूपी झोली है। तृष्णा और आशा—इसके द्वारा ही वह जीवित रहता है। 'किस प्रकार कृष्ण मिलेंगे'—उसकी एकमात्र यही चिन्ता है। यही उसके लिये गुदड़ी है। उसे अन्य कोई चिन्ता नहीं है। सांसारिक लोगोंकी सैकड़ों चिन्ताएँ हैं और मकड़ीके जालकी भाँति स्वयं ही वे उसे अपने चारों ओर बना लेते हैं। किन्तु महाप्रभुके मनरूपी योगीने तृष्णा या आशाकी झोली ली है कि कैसे कृष्ण मिलेंगे, कब कृष्ण मिलेंगे? बाउल योगी लोग जिस प्रकार दस-दस शिष्य बनाते हैं, उसी प्रकार महाप्रभुके मनरूपी योगीने 'महाबाउल' नाम धारण करके दस इन्द्रियोंको शिष्य बना लिया है। उनकी कोई इन्द्रिय किसी वेगके अधीन नहीं है। महाप्रभु अपने आचरणके द्वारा शिक्षा दे रहे हैं कैसे दस इन्द्रियोंको शिष्य बनाकर भोग-ग्रामसे निकालकर वृन्दावनमें ले जाना चाहिये। कृष्णविमुख मायाबद्ध जीवकी एक भी इन्द्रिय उसकी शिष्या नहीं है, अपितु वे उसकी स्वामिनी हैं। वह उनका शिष्य है। जैसा उसका मन कहता है, उसकी आँख कहती है, उसकी जिह्वा कहती है, वह वैसे ही करता है। विशेषकर जिह्वा उसकी स्वामिनी है, वह उसे वृन्दावनसे ठीक विपरीत दिशामें भोग-ग्राममें ले जाती है। वह सांसारिक विषय भोगोंको ही अपनी प्रचण्ड सम्पत्ति, महाधन समझता हैं। वह उसे ऐसे जकड़कर रखता है कि कभी कोई भिखारी, अतिथि अथवा वैष्णव भी आयें, तो उसमेंसे थोड़ा-सा भी धन नहीं देता। संसारमें कुछ दानी लोगोंका उदाहरण मिलता है। जैसे महाराज हरीशचन्द्रने अपने राज्यका, दधीचि ऋषिने वज्र बनानेके लिये अपने प्राणोंका और महाराज शिविने अपने शरीरके मांसका दान कर दिया। परन्तु उनका यह त्याग श्रीकृष्णकी प्रसन्नता अथवा प्रेमसेवाके लिये नहीं है। यह सात्त्विक त्याग है और उसके फलस्वरूप वे केवल इस जगत्में नश्वर उच्च लोकोंमें जानेके अधिकारी बने। परन्तु हम देखते हैं कि श्रीकृष्णकी प्रेमसेवा प्राप्तिके लिये श्रीरघुनाथदास गोस्वामी इन्द्रके समान ऐश्वर्य और अप्सराके समान पत्नीका त्याग

364 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/43-54 ] करके महाप्रभुके पास जगन्नाथ पुरी चले गये। इसी प्रकार श्रीरूप गोस्वामी, श्रीसनातन गोस्वामीने भी उच्च पद और विपुल धनका त्याग किया। महाप्रभुने भी युवावस्थामें अपनी वृद्धा माता और युवा पत्नीको निःसहाय छोड़कर संन्यास ग्रहण कर लिया। महाप्रभुकी धारामें जितने भी आचार्य हुए हैं, उन्होंने भी अपना सर्वस्व त्याग किया है। उन्माद दशामें महाप्रभु कह रहे हैं कि मेरा मनरूपी योगी सबकुछ त्यागकर वृन्दावनमें चला गया है। ‘अन्येर हृदय-मन, मोर मन-वृन्दावन।' दूसरे लोगोंका जो हृदय है वह मन है, किन्तु मेरा मन वृन्दावन है। वृन्दावनमें जितने वृक्षादि स्थावर और पशु-पक्षी-मनुष्य आदि जङ्गम प्राणी हैं, वे सब गृहस्थ हैं। भूख-प्यास लगनेपर मेरा मनरूपी योगी अपने शिष्योंके सहित इन गृहस्थोंके आश्रममें भिक्षा करता है। यमुना व्रजेन्द्रनन्दनकी गृहिणी हैं। 'यामुन-जीवन केलि-परायण' प्यास लगनेपर यमुनाके निकट भिक्षा करता है, परन्तु भिक्षामें क्या माँगता है यामुन-जीवन। यमुनाके तटपर होनेवाली श्रीकृष्णकी केलि-लीलाएँ यमुनाका जीवन है, उन्हीं लीलाओंको यमुनाजीसे भिक्षाके रूपमें माँगता है। यमुना तटपर शृङ्गारवट जाकर भिक्षा माँगता है कि कब मेरा ऐसा दिन होगा जब श्रीकृष्ण अपनी प्रियतमाका शृङ्गार करते समय मुझसे कहेंगे, —'कंघी, सिन्दूर, आलता आदि ले आओ।' और मैं कितनी सौभाग्यवती होकर इन सबको लाकर उन्हें समर्पित करूँगी। सेवाकुञ्जमें श्रीकृष्ण ललिताजीसे अनुरोध कर रहे हैं, —'देखो! तुम्हारी आराध्या देवी मान नहीं रही है, मेरी सहायता करो।' तो ललिताजी राधाजीको समझाने लगीं, —'अरी दुर्भागी! क्या कर रही हो? यह नहीं जानती कि यदि ये अभी चले जायेंगे, तो फिर तुम क्या करोगी? मान उतना ही करना चाहिये जितना उचित है।' सेवाकुञ्जसे यह भिक्षा माँगता है कि जब ललिताजी इस प्रकारके वचन राधाजीसे कहेंगी, मैं उस समय वहाँ अपने कानोंके दोनेमें कब इसका पान करूँगी। ब्रजमें जहाँ-जहाँपर जैसी लीला होती है, उसी प्रकारसे यह भिक्षाकी झोली फैलाकर उनसे प्रार्थना करता है। ये लीलाएँ ही लीलास्थलियोंकी सम्पत्ति हैं और वे उन्हें भिक्षामें दान कर सकती हैं। उनसे यह भिक्षा माँगता है कि आपके यहाँ जो कृष्ण-लीलाएँ हुईं, मेरे हृदयमें वे सदा स्फुरित होती रहें और मैं इस प्रकारसे श्रीराधाकृष्णकी सेवा कर सकूँ। विशेषकर ब्रजमें कुछ गृहस्थ हैं जो सब कुछ देनेमें समर्थ हैं, जैसे राधाकुण्ड, श्यामकुण्ड, यमुना, गोवर्धन, तुलसी, वृन्दा, योगमाया, पूर्णिमा, निधिवन, सेवाकुञ्ज, वंशीवट, इमलीतट आदि। ब्रजकी धूलि भी साधारण नहीं है, यह राधा-कृष्णकी चरण-धूलि है, यह सबकुछ देनेमें समर्थ है। गोपियाँ कृष्णके नाम, रूप, गुण, रस, गन्ध, स्पर्शका आस्वादन करती हैं। जब उनका पूरा भोजन हो जायेगा और उसमें-से थोड़ा-सा अवशेष रह जायेगा, उसको यह योगी लेकर अपने शिष्योंको (केवल पाँचों ज्ञानेन्द्रियोंको, क्योंकि कर्मेन्द्रियाँ उसका आस्वादन नहीं कर सकतीं) देता है। गोपियोंके उस उच्छिष्टको प्राप्त करके ये शिष्य आनन्दसे उसकी सेवा करेंगे। सामान्य योगियोंका इष्टदेव अलख-निरञ्जन होता है। अलख अर्थात् जिसको देखा नहीं जाता, जिसका कोई रूप, नाम, गुण, लीला आदि नहीं है। उसके लिये वे कहते हैं कि मनमें ही उन अलख-निरञ्जनका दर्शन हो गया। किन्तु मेरे अभीष्ट कृष्णकी नाम, रूप, गुण, लीला आदि अनेक प्रकारकी मधुरियाँ हैं और मेरा मन उनका साक्षात् दर्शन चाहता है। उनकी लीला माधुरियोंका मैं आस्वादन करूँगा। सामान्य योगी ध्यान लगाते हैं और मेरा मनरूपी योगी ध्यान हटाकर जागरण करता है अर्थात् उन सब लीलाओंका ध्यान करता है। कब कृष्ण मिलेंगे, कब कृष्ण मिलेंगे, कब मेरा जीवन सफल होगा? इसी प्रकारसे महाबाउल होकर वृन्दावनमें यह विचरण करता है। कृष्ण जब ध्यानमें नहीं आते हैं, तब कृष्णके वियोगमें योगी

[ 14/43-61 चौदहवाँ अध्याय 365 अत्यन्त दुःखी हो जाता है और कृष्णविरहमें उसकी चिन्ता, जागरण, प्रलाप, उन्माद, मृत्यु आदि दस दशाएँ होती हैं। भक्तिमें मृत्यु नहीं होती। श्रीमती राधिका और महाप्रभुकी यह दस दशाएँ होती थीं जो अन्य किसीमें नहीं देखी जाती। कृष्णके मथुरा चले जानेपर उनके विरहमें उन्मत्त होकर श्रीमती राधिकाने कहा,–‘मेरी यह कामना है कि मेरे मर जानेपर मेरी भुजाओंके द्वारा तमाल वृक्षका आलिङ्गन करवा देना। और शरीर जलानेके बाद जब उसके पञ्चतत्त्व अलग हो जायेंगे, तब मेरे अन्दरकी अग्निको नन्दबाबाके आँगनमें सूर्यके प्रकाशमें मिला देना। मेरे शरीरकी जो मिट्टी है वह राख बन जायेगी, उसे नन्दबाबाके भवनकी भूमिके साथ मिला देना जिससे मुझे कृष्णके चरणोंका स्पर्श प्राप्त हो सके। शरीरके जलको पावन सरोवरमें मिला देना जिससे मैं कृष्णको स्नान करा सकूँ। शरीरकी वायुको चामरमें मिला देना जिससे मेरे शरीरकी वायु कृष्णके अङ्गोंसे मिले और आकाशको नन्दबाबाके आकाशमें मिला देना।’ किन्तु राधाजी पुनः विचार करती हैं कि जब मेरे प्रियतम कृष्ण मेरे मरनेके बाद व्रजमें आयेंगे और पूछेंगे कि राधा और अन्य गोपियाँ कहाँ हैं और लोगोंके मुखसे सुनेंगे कि राधा मर गयी, गोपियाँ भी मर गयीं, तो यह सुनकर वे भी मरनेको तत्पर होंगे। उन्हें अत्यन्त दुःख होगा। इस विचारसे गोपियाँ ‘मैं मर जाऊँ’ ऐसा नहीं सोचतीं। ‘कृष्ण व्रजमें आयेंगे’ वे एक यही आशा लेकर जीवित रहती हैं। महाप्रभुकी कब-कब कैसी-कैसी दशा होती है, कोई नहीं कह सकता। उनका चित्त स्थिर नहीं रहता, वे कभी विलाप करते हैं, कभी उनके अङ्गोंमें पुलक हो जाते हैं, कभी आँखोंसे आँसुओंकी वर्षा होती है और कभी रोमाञ्च हो उठता है।–“श्रील भक्तिवेदान्त नारायण गोस्वामी” ॥ 43-54 ॥ श्रीरायके द्वारा महाप्रभुके विप्रलम्भ-भावके उपयोगी-कालोचित श्लोकका पाठ :— एत कहि’ महाप्रभु मौन करिला। रामानन्द-राय श्लोक पड़िते लागिला ॥ 55 ॥ श्रीस्वरूपके द्वारा उनके भावके अनुसार गानके द्वारा महाप्रभुकी चेतनताका सम्पादन :— स्वरूप-गोसाञि करे कृष्णलीला-गान। दुइ जने किछु कैला प्रभुर बाह्य-ज्ञान ॥ 56 ॥ अनुवाद—महाप्रभु दिव्योन्मादकी दशामें अपने भावोंको कहकर मौन हो गये। श्रीरामानन्द राय विप्रलम्भ-भावोपयोगी श्लोक पढ़ने लगे और श्रीस्वरूप दामोदर गोस्वामी कृष्णलीलाका गान करने लगे। इन दोनोंके इस प्रकार कुछ कहनेपर महाप्रभुको बाह्य-ज्ञान हुआ ॥ 55-56 ॥ घरमें महाप्रभुका शयन :— एइमत अर्द्धरात्रि कैला निर्यापण। भितर-प्रकोष्ठे प्रभुरे कराइला शयन ॥ 57 ॥ सभीका निर्दिष्ट स्थानपर शयन :— रामानन्द-राय तबे गेला निज घरे। स्वरूप-गोविन्द दुँहे शुइलेन द्वारे ॥ 58 ॥ अनुवाद—इस प्रकार अर्द्धरात्रि बीत जानेपर श्रीस्वरूप दामोदर और श्रीरामानन्द रायने महाप्रभुको भीतरके प्रकोष्ठमें लिटा दिया। तब श्रीरामानन्द राय अपने घर चले गये और श्रीस्वरूप दामोदर एवं श्रीगोविन्द महाप्रभुके कमरेके द्वारपर ही सो गये ॥ 57-58 ॥ महाप्रभुका सम्पूर्ण रात्रि जागकर कृष्णनामका कीर्तन :— सब रात्रि महाप्रभु करे जागरण। उच्च करि’ कहे कृष्णनाम-सङ्कीर्त्तन ॥ 59 ॥ अनुवाद—महाप्रभु सारी रात जागते रहे और उच्च स्वरसे कृष्णनाम-सङ्कीर्तन करते रहे ॥ 59 ॥ कीर्तन और शब्दके अभावमें महाप्रभुको सभीके द्वारा ढूँढ़ना और उनका नहीं मिलना :— शब्द ना पाञा स्वरूप कपाट कैला दूरे। तिनद्वार देओया आछे, प्रभु नाहि घरे ! ! 60 ॥ अनुवाद—कुछ समयके बादमें महाप्रभुका कीर्तन नहीं सुनकर श्रीस्वरूप दामोदरने महाप्रभुके कमरेका द्वार

366 श्रीचैतन्यचरितामृत अन्त्यलीला 14/61-70 ] खोला। उन्होंने देखा कि तीनों द्वार तो बन्द थे, किन्तु महाप्रभु कमरेके भीतर नहीं थे !60॥ चिन्तित हइल सबे प्रभुरे ना देखिया। प्रभु चाहिं बुले सबे व्याकुल हञा ॥ 61 ॥ अनुवाद—महाप्रभुको उनके कमरेमें नहीं देखकर सभी भक्त चिन्तित हो गये। सभी व्याकुल होकर महाप्रभुको इधर-उधर ढूँढ़ने लगे ॥ 61 ॥ महाप्रभुकी अचेतन अवस्थामें प्राप्ति :- सिंहद्वारेर उत्तर-दिशाय आछे एक ठाञि। तार मध्ये पड़ि' आछेन चैतन्य-गोसाञि ॥ 62 ॥ अनुवाद—श्रीजगन्नाथ मन्दिरके सिंहद्वारकी उत्तर-दिशामें स्थित एक कोनेमें श्रीचैतन्य गोसाईं अचेतन अवस्थामें पड़े हुए थे॥ 62 ॥ श्रीस्वरूपादि भक्तोंका हर्ष और विषाद :- देखि' स्वरूप-गोसाञि आदि आनन्दित हैला। प्रभुर दशा देखि' पुनः चिन्तिते लागिला ॥ 63 ॥ अनुवाद—महाप्रभुको वहाँ देखकर श्रीस्वरूप दामोदर आदि भक्त पहले तो आनन्दित हुए, किन्तु महाप्रभुकी अचेतन दशाको देखकर वे बहुत चिन्तित हुए॥ 63 ॥ वैसी अवस्थावाले महाप्रभुका वर्णन :- प्रभु पड़ि' आछेन दीर्घ हात पाँच-छय। अचेतन देह, नासाय श्वास नाहि बय ॥ 64 ॥ एक एक हस्त-पाद—दीर्घ तिन हात। अस्थिग्रन्थि भिन्न, चर्म्मे आछे मात्र तात ॥ 65 ॥ अनुवाद—महाप्रभु अचेतन होकर पड़े थे और उनकी देह पाँच-छह हाथ लम्बी हो गयी थी। नाकमें श्वास नहीं चल रही थी। महाप्रभुका एक-एक हाथ और पैर तीन-तीन हाथ लम्बे हो गये थे। उनकी अस्थियोंके जोड़ खुल गये, केवलमात्र त्वचासे ही अस्थियाँ टिकी हुई थीं। उनकी देहमें जीवनके अस्तित्वको दिखलानेवाली उष्णता भी थी॥ 64-65 ॥ अनुभाष्य— 'तात',—जीवनके अस्तित्वका ज्ञापक उष्ण-भाव (देहकी गर्मी) ॥ 65 ॥ हस्त, पाद, ग्रीवा, कटि, अस्थि, सन्धि यत। एक एक वितस्ति भिन्न हञाछे तत ॥ 66 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके हाथ, पैर, गर्दन, कमर आदिकी अस्थियोंके जितने जोड़ थे, वे सभी एक-एक वितस्ति (हथेली फैलाकर अँगूठे और कनिष्ठ अँगुलीके छोरके बीचकी दूरी) जितने दूर हो गये॥ 66 ॥ चर्ममात्र उपरे, सन्धि आछे दीर्घ हञा। दुःखित हइला सबे प्रभुरे देखिया ॥ 67 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके अङ्गोंके जोड़ खुलकर लम्बे हो गये, त्वचामात्र उन जोड़ोंके ऊपर दिखलायी दे रही थी। महाप्रभुकी ऐसी अवस्थाको देखकर सभी भक्त बहुत दुःखी हुए॥ 67 ॥ मुखे लाला-फेन प्रभुर उत्तान-नयन। देखिया सकल भक्तेर देह छाड़े प्राण ॥ 68 ॥ अनुवाद—महाप्रभुके मुखसे फेनयुक्त लार निकल रही थी और उनके नेत्र ऊपरकी ओर उठ गये थे। उनकी ऐसी अवस्थाको देखकर सभी भक्तोंकी देहसे प्राण निकलनेवाले ही थे॥ 68 ॥ अमृतप्रवाह भाष्य— 'उत्तान-नयन',—नेत्र ऊपरकी ओर उठ गये॥ 68 ॥ श्रीस्वरूपके द्वारा उच्चस्वरसे महाप्रभुके कानमें कृष्णनामका उच्चारण :- स्वरूप-गोसाञि तबे उच्च करिया। प्रभुर काणे कृष्णनाम कहे भक्तगण लञा ॥ 69 ॥ अनुवाद—ऐसा देखकर श्रीस्वरूप दामोदर भक्तोंके साथ महाप्रभुके कानोंके निकट उच्चस्वरसे कृष्णनाम

[ 14/70-77 चौदहवाँ अध्याय 367

करने लगे ॥ ६९ ॥ महाप्रभुका बाह्यदशामें आना :- बहुक्षणे कृष्णनाम हृदये पशिला। 'हरिबोल' बलि' प्रभु गर्जिया उठिला ॥ ७० ॥ अनुवाद-उनके द्वारा बहुत देर तक कृष्णनाम करनेके पश्चात् वह महाप्रभुके हृदयमें प्रविष्ट हो गया, तब महाप्रभु 'हरिबोल' बोलकर गर्जन करते हुए उठे॥ ७० ॥ चेतन पाइते अस्थि-सन्धि लागिल। पूर्वप्राय यथावत् शरीर हइल ॥ ७१ ॥ अनुवाद-महाप्रभुमें चेतनता आनेपर उनकी अस्थियोंके जोड़ जुड़ गये और उनकी देह पहले जैसी हो गयी ॥ ७१ ॥ श्रीरघुनाथके द्वारा अपने ग्रन्थमें इस वृत्तान्तका वर्णन :- एइ लीला महाप्रभुर रघुनाथदास। 'चैतन्यस्तवकल्पवृक्षे' करियाछे प्रकाश ॥ ७२ ॥ अनुवाद-महाप्रभुकी ऐसी लीलाको श्रीरघुनाथ दास गोस्वामीने स्वरचित 'चैतन्यस्तवकल्पवृक्ष'में प्रकाशित किया है॥ ७२ ॥ काशीमिश्रके घरमें कृष्णविरहग्रस्त महाप्रभुकी दशा :- स्तवावलीमें चैतन्यस्तवकल्पवृक्ष-स्तवका चतुर्थ श्लोक- क्वचिन्मिश्रावासे व्रजपतिसुतस्योरुविरहात् श्लथच्छ्रीसन्धित्वादधदधिकदैर्घ्यं भुजपदोः। लुठन् भूमौ काक्वा विकलविकलं गद्गदवचा रुदन् श्रीगौराङ्गो हृदय उदयन्मां मदयति ॥ ७३ ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ७३ ॥ अमृतप्रवाह भाष्य-किसी समय श्रीकाशीमिश्रके घरमें श्रीकृष्णविरहमें महाप्रभुके समस्त जोड़ खुल गये, जिससे उनके हाथ और पैर बहुत लम्बे हो गये। भूमिपर काकुस्वरमें व्याकुल होकर गद्गद वचन बोलते हुए लोट-पोट खाते-खाते रोनेवाले वे गौराङ्ग मेरे हृदयमें उदित होकर मुझे उन्मत्त कर रहे हैं ॥ ७३ ॥ अनुभाष्य- क्वचित् मिश्रावासे (काशीमिश्रगृहे) व्रजपतिसुतस्य (नन्दनन्दनस्य) उरुविरहात् (अत्यन्तविच्छेदात्) श्लथच्छ्रीसन्धित्वात् (श्लथन् निजनिजाश्रयं त्यजन् श्रीः शोभा सन्धिश्च ययोः) भुजपदोः (बाहुचरणयोः) अधिकदैर्घ्यं दधत् (धारयन्) भूमौ लुठन् काक्वा (कातरया वाण्या) गद्गदवचा विकल-विकलम् (अतिशयेन विकलं) रुदन् सः गौराङ्गः मम हृदये उदयन् (प्रकटयन्) सन् मां मदयति (हर्षयति)। श्लोक-भावानुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य देखें ॥ ७३ ॥ अर्द्धबाह्यदशामें महाप्रभुके द्वारा लोगोंके एकत्रित होनेके कारणकी जिज्ञासा :- सिंहद्वारे देखि' प्रभुर विस्मय हइला। “क्या कर, किवा”-एइ स्वरूपे पुछिला ॥ ७४ ॥ अनुवाद-स्वयंको सिंहद्वारपर देखकर महाप्रभुको बहुत आश्चर्य हुआ। उन्होंने श्रीस्वरूप दामोदरसे पूछा,-“तुम लोग क्या कर रहे हो और क्यों कर रहे हो?" ७४ ॥ अनुभाष्य-'क्या कर, किवा', -क्या कर रहे हो, क्यों ॥ ७४ ॥ श्रीस्वरूपके द्वारा महाप्रभुको घरमें लाना और सम्पूर्ण वृत्तान्तका वर्णन :- स्वरूप कहे,-“उठ, प्रभु, चल निज-घरे। तथाइ तोमारे सब करिमु गोचरे ॥ "७५ ॥ अनुवाद-श्रीस्वरूप दामोदरने कहा,-“हे महाप्रभु ! उठिये, अपने वासस्थानपर चलिये। वहींपर मैं आपको यह सब बतलाऊँगा ॥ "७५ ॥ एत बलि' प्रभुरे धरि' घरे लञा गेला। ताँहार अवस्था सब कहिते लागिला ॥ ७६ ॥ अनुवाद-यह कहकर श्रीस्वरूप दामोदर महाप्रभुको