भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्रीमद्भगवद्गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र (लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक)

Srimad Bhagavad Gita Rahasya by Bal Gangadhar Tilak

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा

DevanagariHindipublished956 पृष्ठ

दूसरा अध्याय ६४९ नास्ति बुद्धिरयुक्तस्य न चायुक्तस्य भावना । न चाभावयतः शान्तिरशान्तस्य कुतः सुखम् ॥ ६६ ॥ इन्द्रियाणां हि चरतां यन्मनोऽनुविधीयते । तदस्य हरति प्रज्ञां वायुर्नावमिवाम्भसि ॥ ६७ ॥ तस्माद्यस्य महाबाहो निगृहीतानि सर्वशः । इन्द्रियाणीन्द्रियार्थेभ्यस्तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥ ६८ ॥ या निशा सर्वभूतानां तस्यां जागर्ति संयमी । यस्यां जाग्रति भूतानि सा निशा पश्यतो मुनेः ॥ ६९ ॥ | चित्त प्रसन्न नहीं, उसका वर्णनकर स्थितप्रज्ञके स्वरूपका अब औरभी अधिक | व्यक्त करते हैं - ] ( ६६ ) जो पुरुष उक्त रीतिसे युक्त अर्थात् योगयुक्त नहीं हुआ है उसमें ( स्थिर ) बुद्धि और भावना अर्थात् दृढ़-बुद्धिरूप निष्ठाभी नहीं रहती । जिसे भावना नहीं, उसे शांति नही; और जिसे शांति नहीं, उसे सुख मिलेगा कहाँसे ? ( ६७ ) ( विषयोंमें ) संचार अर्थात् व्यवहार करनेवाली इंद्रियोंके पीछे पीछे मन जो जाने लगता है, वही पुरुषकी बुद्धिको ऐसे हरण किया करता है, जैसे कि पानीमें नौकाको वायु खींचती है। ( ६८ ) अतएव हे महाबाहु अर्जुन ! इंद्रियोंके विषयोंसे जिसकी इंद्रियां चहूँ ओरसे हटी हुई हों, ( कहना चाहिये कि ) उसीकी बुद्धि स्थिर हुई । | [ सारांश, मनके निग्रहके द्वारा इंद्रियोंका निग्रह करना सब साधनोंका | मूल है । विषयोंमें व्यग्र होकर इंद्रियाँ इधर-उधर दौड़ती रहें, तो आत्मज्ञान | प्राप्तकर लेनेकी ( वासनात्मक ) बुद्धिही नहीं हो सकती । अर्थ यह है, कि बुद्धि | न हो, तो उसके विषयमें दृढ़ उद्योगभी नही होता; और फिर शांति एवं | सुखभी नहीं मिलता । गीतारहस्यके चौथे प्रकरणमें दिखलाया है, कि इंद्रिय- | निग्रहका यह अर्थ नहीं है, कि इंद्रियोंको सर्वथा दबाकर सब कर्मोंको बिलकुल | छोड़ दे; किंतु गीताका अभिप्राय यह है, कि ६४ वें श्लोकमें जो वर्णन है, उसके | अनुसार निष्काम बुद्धिमे कर्म करते रहना चाहिये । ] ( ६९ ) सब लोगोंकी जो रात है, उसमें स्थितप्रज्ञ जागता है; और जब समस्त प्राणीमात्र जागते रहते हैं, तब इस ज्ञानवान् पुरुषको रात मालूम होती है । | [ यह विरोधाभासात्मक वर्णन अलंकारिक है । अज्ञान अंधकारको | और ज्ञान प्रकाशको कहते हैं ( गीता १४. ११ ) । अर्थ यह है, कि अज्ञानी

६५० गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र आपूर्यमाणमचलप्रतिष्ठं समुद्रमापः प्रविशन्ति यद्वत् । तद्वत्कामा यं प्रविशन्ति सर्वे स शान्तिमाप्नोति न कामकामी ॥७०॥ § § विहाय कामान्यः सर्वान्पुमांश्चरति निःस्पृहः । निर्ममो निरहंकारः स शान्ति मधिगच्छति ॥ ७१ ॥ लोगोंको जो वस्तु अनावश्यक प्रतीत होती है, (अर्थात् उन्हें जो अंधकार है वही ज्ञानियोंको आवश्यक होती है; और जिसमें अज्ञानी लोग उलझे रहते हैं, उन्हें जहाँ उजेला मालूम होता है - वहीं ज्ञानीको अँधेरा दीख पड़ता है - अर्थात् ज्ञानीको वह अभीष्ट नहीं रहता । उदाहरणार्थ, ज्ञानी पुरुष काम्य-कर्मोंको तुच्छ मानता है, तो सामान्य लोग उन्हींसे लिपटे रहते हैं; और ज्ञानी पुरुषको जो निष्काम कर्म चाहिये, उसकी औरोंको चाह नहीं होती ।] ( ७० ) चारों ओरसे (पानी) भरते जानेपरभी जिसकी मर्यादा नहीं डिगती, ऐसे समुद्रमें जिस प्रकार सब पानी चला जाता है, उसी प्रकार जिस पुरुषमें समस्त विषय (उसकी शांति भंग किये बिनाही) प्रवेश करते हैं, उसेही (सच्ची) शांति मिलती है । विषयोंकी इच्छा करनेवालेको (यह शांति मिलना संभव नहीं है) । [ इस श्लोकका अर्थ यह नहीं है, कि शांति प्राप्त करनेके लिये कर्म न करना चाहिये; प्रत्युत भावार्थ यह है, कि साधारण लोगोंका मन फलाशासे या काम्य-वासनासे घबड़ा जाता है; और उनके कर्मोंसे उनसे मनकी शांति बिगड़ जाती है; परंतु जो सिद्धावस्थामें पहुँच गया है, उसका मन फलाशासे क्षुब्ध नहीं होता, कितनेही कर्म करनेको क्यों न हों, पर उसके मनकी शांति नहीं डिगती । वह समुद्रसरीखा शांत बना रहता है, और सब काम किया करता है, अतएव उसे सुख-दुःखकी व्यथा नहीं होती । (उक्त ६४ वाँ श्लोक और गीता ४. १९) । अब इस विषयका उपसंहार करके बतलाते हैं, कि स्थितप्रज्ञकी इस स्थितिका नाम क्या है ? ] ( ७१ ) जो पुरुष समस्त काम अर्थात् आसक्ति छोड़कर और निःस्पृह हो करके ( व्यवहारमें ) बर्तता है, एवं जिसे ममत्व और अहंकार नहीं होता, उसेही शांति मिलती है ! [ संन्यास-मार्गके टीकाकार इस 'चरति' ( बर्तता है ) पदका "भीख मांगता फिरता है" ऐसा अर्थ करते हैं; परंतु यह अर्थ ठीक नहीं है । पिछले ६४ वें और ६७ वें श्लोकोंमें 'चरन्' एवं 'चरतां'का जो अर्थ है, वही अर्थ यहाँभी करना चाहिये । गीतामें ऐसा उपदेश कहींभी नहीं है, कि स्थितप्रज्ञ भिक्षा माँगा करे । हाँ; इसके विरुद्ध ६४ वें श्लोकमें यह स्पष्ट कह दिया है, कि स्थित- प्रज्ञ पुरुष इंद्रियोंको अपने अधीन रखकर 'विषयोंमें बर्ते ।' अतएव 'चरति'का

दूसरा अध्याय ६५१ एषा ब्राह्मी स्थितिः पार्थ नैनां प्राप्य विमुह्यति । स्थित्वास्यामन्तकालेऽपि ब्रह्मनिर्वाणमृच्छति ॥ ७२ ॥ इति श्रीमद्भगवद्गीतासु उपनिषत्सु ब्रह्मविद्यायां योगशास्त्रे श्रीकृष्णार्जुन-संवादे सांख्ययोगो नाम द्वितीयोऽध्यायः ॥ २ ॥ । ऐसाही अर्थ करना चाहिये, कि “ बर्तता है ” अर्थात् “ जगतके व्यवहार करता । है ”। श्रीसमर्थ रामदासस्वामीने दासबोधके उत्तरार्धमें इस बातका उत्तम । वर्णन किया है, कि 'निःस्पृह' चतुर पुरुष ( स्थितप्रज्ञ ) व्यवहारमें कैसे बर्तता । है, और गीतारहस्यके चौदहवें प्रकरणका विषयभी वही है । ] ( ७२ ) हे पार्थ ! ब्राह्मी स्थिति यही है । इसे पा जानेपर कोईभी मोहमें नहीं फँसता; और अंतकालमें अर्थात् मरनेके समयमेंभी इस स्थितिमें रहकर वह ब्रह्म- निर्वाण अर्थात् ब्रह्ममें मिल जानेके स्वरूपका मोक्ष पाता है । । [ यह ब्राह्मी स्थिति कर्मयोगकी अंतिम और अत्युत्तम स्थिति है ( गीतार. । प्र. ९, पृ. २३१; २५१ ); और इसमें विशेषता यह है; कि इसके प्राप्त । हो जानेसे फिर मोह नहीं होता । यहाँपर इस विशेषत्वके बतलानेका कारण । यह कि, यदि किसीको किसी दिन दैवयोगसे घड़ी-दो घड़ीके लिये इस ब्राह्मी । स्थितिका अनुभव हो सके, तो उससे चिरकालिक लाभ नहीं होता । क्योंकि । किसीभी मनुष्यकी यदि मरते समय यह स्थिति न रहेगी, तो मरणकालमें । जैसी वासना मनमें रहेगी, उसीके अनुसार आगे पुनर्जन्म होगा ( गीतारहस्य । पृ. २९१ ) । यही कारण है, जो ब्राह्मी स्थितिका वर्णन करते हुए इस श्लोकमें । स्पष्टतया कह दिया है, कि 'अंतकालेऽपि' = अंतकालमेंभी, स्थितप्रज्ञकी यह । अवस्था स्थिर बनी रहती है । अंतकालमें मनके शुद्ध रहनेकी विशेष आवश्य- । कताका वर्णन उपनिषदोंमें ( छां. ३. १४. १; प्र. ३. १० ) और गीतामेंभी । ( गीता ८. ५-१० ) है । यह वासनात्मक कर्म अगले अनेक जन्मोंके मिलनेका । कारण है, इसलिये प्रकटही है, कि कम-से-कम मरनेके समय तो वासना शून्य । हो जानी चाहिये । और फिर यहभी कहना पड़ता है, कि मरण समयमें । वासना शून्य होनेके लिये पहलेही वैसा अभ्यास हो जाना चाहिये । क्योंकि, । वासनाको शून्य करनेका कर्म अत्यंत कठिन है, और विना ईश्वरकी विशेष । कृपाके उसका सहसा किसीकोभी प्राप्त हो जाना न केवल कठिन है, वरन् । असंभवभी है, यह तत्त्व केवल वैदिक धर्ममेंही नहीं है, कि मरण-समयमें वासना । शुद्ध होनी चाहिये; किंतु अन्यान्य धर्मोंमेंभी यह तत्त्व अंगीकृत हुआ है । । ( गीतारहस्य प्र. १३, पृ. ४४१ ) ]

६५२ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र

इस प्रकार श्रीभगवानके गाये हुए - अर्थात् कहे हुए उपनिषदमें, ब्रह्मविद्या- न्तर्गत योग - अर्थात् कर्मयोग - शास्त्रविषयक, श्रीकृष्ण और अर्जुनके संवादमें सांख्ययोग नामक दूसरा अध्याय समाप्त हुआ। [ इस अध्यायमें, आरंभमें सांख्य अथवा संन्यास-मार्गका विवेचन है, इस कारण इसको सांख्ययोग नाम दिया गया है। परंतु इससे यह न समझ लेना चाहिये, कि पूरे अध्यायमें वही विषय है। एकही अध्यायमें प्रायः अनेक विषयोंका वर्णन होता है। जिस अध्यायमें जो विषय आरंभमें आ गया है, अथवा जो विषय उसमें प्रमुख है, उसके अनुसार उस अध्यायका नाम रख दिया जाता है। (गीतारहस्य प्रकरण १४, पृ. ४४६.)]

तीसरा अध्याय ६५३ तृतीयोऽध्यायः । अर्जुन उवाच । ज्यायसी चेत्कर्मणस्ते मता बुद्धिर्जनार्दन । तत्किं कर्मणि घोरे मां नियोजयसि केशव ॥ १ ॥ व्यामिश्रेणेव वाक्येन बुद्धिं मोहयसीव मे । तदेकं वद निश्चित्य येन श्रेयोऽहमाप्नुयाम् ॥ २ ॥ श्रीभगवानुवाच । § § लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ । ज्ञानयोगेन सांख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम् ॥ ३ ॥ तीसरा अध्याय [ अर्जुनको भय हो गया था, कि मुझे भीष्म-द्रोण आदिको मारना पड़ेगा । अतः सांख्य-मार्गके अनुसार आत्माकी नित्यता और अशोच्यत्वसे यह सिद्ध करके कि अर्जुनका भय वृथा है; फिर स्वधर्मका थोड़ा-सा विवेचन करके गीताके मुख्य विषय कर्मयोगका दूसरेही अध्यायमें आरंभ किया गया है; और कहा गया है, कर्म करनेपरभी उनके पाप-पुण्यसे बचनेके लिये केवल वही एक युक्ति या योग है, कि वे कर्म साम्य-बुद्धिसे किये जावें । इसके अनंतर अंतमें उस कर्मयोगी स्थितप्रज्ञका वर्णनभी किया गया है, कि जिसकी बुद्धि इस प्रकार सम हो गई है । परंतु इतनेसेही कर्मयोगका विवेचन पूरा नहीं हो जाता । यह बात सच है, कि कोईभी काम सम-बुद्धिसे किया जावे, तो उसका पाप नही लगता; परंतु जब कर्मकी अपेक्षा समबुद्धिकीही श्रेष्ठता विवाडरहित सिद्ध होती है ( गीता २. ४९ ), तब फिर स्थितप्रज्ञकी नाईं बुद्धिको सम कर लेनेसेही काम चल जाता है; इससे यह सिद्ध नहीं होता, कि कर्म करनेही चाहिये । अतएव जब अर्जुनने यही शंका प्रश्नरूपमें उपस्थित की, तब भगवान् इस अध्यायमें तथा अगले अध्यायमें प्रतिपादन करते हैं, कि “ कर्म करनेही चाहिये । ” ] अर्जुनने कहा :- ( १ ) हे जनार्दन ! यदि तुम्हारा यही मत है, कि कर्मकी अपेक्षा (साम्य-)बुद्धिही श्रेष्ठ है, तो हे केशव ! मुझे ( युद्धके ) घोर कर्ममें क्यों लगाते हो ? ( २ ) देखनेमें व्यामिश्र अर्थात् संदिग्ध भाषण करके तुम मेरी बुद्धिको भ्रममें डाल रहे हो ! इसलिये तुम ऐसी एकही बात निश्चित करके मुझे बतलाओ, जिससे मुझे श्रेय अर्थात् कल्याण प्राप्त हो । श्रीभगवानने कहा :- ( ३ ) हे निष्पाप अर्जुन ! ( अर्थात् दूसरे अध्यायमें )

६५४ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र न कर्मणामनारम्भान्नैष्कर्म्यं पुरुषोऽश्नुते । न च संन्यसनादेव सिद्धिं समधिगच्छति ॥ ४ ॥ न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत् । कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः ॥ ५ ॥ मैंने यह बतलाया है, कि इस लोकमें दो प्रकारकी निष्ठाएँ हैं – अर्थात् ज्ञानयोगसे सांख्योंकी और कर्मयोगसे योगियोंकी । | [ हमने 'पुरा' शब्दका अर्थ, 'पहले' अर्थात् 'दूसरे अध्यायमें' किया है, | यही अर्थ सरल है। क्योंकि दूसरे अध्यायमें पहले सांख्य-निष्ठाके अनुसार ज्ञानका | वर्णन करके फिर कर्मयोग-निष्ठाका आरंभ किया गया है। परंतु 'पुरा' शब्दका | अर्थ 'सृष्टिके आरंभमें' भी हो सकता है; क्योंकि महाभारतमें, नारायणीय या | भागवत-धर्मके निरूपणमें यह वर्णन है, कि सांख्य और योग (निवृत्ति और | प्रवृत्ति) इन दोनों प्रकारकी निष्ठाओंको भगवान्ने स्वतंत्र रूपसे जगत्के | आरंभमेंही उत्पन्न किया है (शां. ३४०; ३४३) । 'निष्ठा' शब्दके पहले मोक्ष | शब्द अध्याहृत है । ? 'निष्ठा' शब्दका अर्थ वह मार्ग है, कि जिसपर चलनेपर | अंतमें मोक्ष मिलता है। गीताके अनुसार ऐसी निष्ठाएँ दोही हैं; और वे | दोनोंभी स्वतंत्र हैं, कोई किसीका अंग नहीं है - इत्यादि बातोंका विस्तृत विवेचन | गीतारहस्यके ग्यारहवें प्रकरण (पृ. ३०६-३१७) में किया गया है, इसलिये | उसे यहाँ दुहरानेकी आवश्यकता नहीं है। गीतारहस्यके ग्यारहवें प्रकरणके | अंतमें (पृष्ठ ३५४-३५७) नक्शा देकर इस बातकाभी वर्णन कर दिया गया | है, इन दोनों निष्ठाओंमें भेद क्या है। मोक्षकी दो निष्ठाएँ बतला दी गईं; अब | तदंगभूत नैष्कर्म्य-सिद्धिका स्वरूप स्पष्ट करके बतलाते हैं :- ] (४) (परंतु) कर्मोंका प्रारंभ न करनेसेही पुरुषको नैष्कर्म्य-प्राप्ति नहीं हो जाती; और कर्मोंका (त्याग) करनेसेही सिद्धि नहीं मिल जाती। (५) क्योंकि कोईभी मनुष्य (कुछ-न-कुछ) कर्म किये बिना क्षणभरभी नहीं रह सकता। प्रकृतिके गुण प्रत्येक परतंत्र मनुष्यको (तो सदा कुछ-न-कुछ) कर्म करनेमें लगायाही करते हैं। | [ चौथे श्लोकके पहले चरणमें जो 'नैष्कर्म्य' पद है, उसका 'ज्ञान' अर्थ | मानकर संन्यास-मार्गवाले टीकाकारोंने इस श्लोकका अर्थ अपने संप्रदायके | अनुकूल इस प्रकार बना लिया है – "कर्मोंका आरंभ न करनेसे ज्ञान नहीं | होता, अर्थात् कर्मोंसेही ज्ञान होता है" क्योंकि कर्म ज्ञानप्राप्तिका साधन है ! | परंतु यह अर्थ न तो सरल है और न ठीकभी है। नैष्कर्म्य शब्दका उपयोग वेदान्त | और मीमांसा, इन दोनों शास्त्रोंमें कई बार किया गया है; और सुरेश्वरा-

तीसरा अध्याय ६५५ | चार्यका 'नैष्कर्म्य-सिद्धि' नामक इसी विषयपर एक ग्रंथभी है। तथापि नैष्कर्म्यके | ये तत्त्व कुछ नये नहीं हैं; और न केवल सुरेश्वराचार्यहीके, किंतु मीमांसा और | वेदान्तके सूत्र बननेकेभी पूर्वसेही इनका प्रचार होता आ रहा है। यह बतलानेकी | कोई आवश्यकता नहीं, कि कर्म बंधक होताही है; इसलिये पारेका उपयोग | करनेके पहले जिस प्रकार वैद्य लोग उसे मारकर शुद्ध कर लेते हैं, उसी प्रकार | कर्म करनेके पहले ऐसा उपाय करना पड़ता है, कि जिससे उसका बंधकत्व या | दोष मिट जाय; और ऐसी युक्तिसे कर्म करनेकी स्थितिकोही 'नैष्कर्म्य' कहते | हैं। इस प्रकार बंधकत्वरहित कर्म मोक्षके लिये बाधक नहीं होता, अतएव | मोक्षशास्त्रका यह एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न है, कि यह स्थिति कैसे प्राप्त की जाय ? | मीमांसक लोग इसका यह उत्तर देते हैं, कि नित्य और निमित्त होनेपर, नैमि- | त्तिक कर्म तो करना चाहिये; पर काम्य और निषिद्ध कर्म नहीं करने चाहिये, | इससे कर्मका बंधकत्व नही रहता; और नैष्कर्म्यावस्था सुलभ रीतिसे प्राप्त हो | जाती है। परंतु वेदान्तशास्त्रने सिद्धान्त किया है, कि मीमांसकोंकी यह युक्ति | ग़लत है; और इस बातका विवेचन गीतारहस्यके दसवें प्रकरणमें (पृष्ठ | २७६) किया गया है। अन्य कुछ लोगोंका कथन है, कि यदि कर्मही किये | न जावें, तो उनसे बाधाभी तो कैसे हो सकती है ? इसलिये, उनके मतानुसार, | नैष्कर्म्य अवस्था प्राप्त करनेके लिये सब कर्मोंहीको छोड़ देना चाहिये । इनके | मतसे कर्मशून्यताकोही 'नैष्कर्म्य' कहते हैं। परंतु चौथे श्लोकमें बतलाया गया | है, कि यह मत ठीक नहीं है, इससे तो सिद्धि अर्थात् मोक्षभी नहीं मिलता; और | पाँचवें श्लोकमें उसका कारणभी बतला दिया है। यदि हम कर्मको छोड़ देनेका | विचार करें, तोभी जबतक यह देह है, तबतक सोना, बैठना इत्यादि कर्म कभी | रुकही नहीं सकते (गीता ५.९; १८.११) । इसलिये कोईभी मनुष्य कभी | कर्मशून्य नहीं हो सकता। फलतः कर्मशून्यरूपी नैष्कर्म्यभी असंभव है। | सारांश, कर्मरूपी बिच्छू कभी नहीं मरता। इसलिये ऐसा कोई उपाय सोचना | चाहिये, कि जिससे वह विषरहित हो जाय । गीताका सिद्धान्त है, कि कर्मोंमेंसे | अपनी आसक्तिको हटा लेनाही एकमात्र उपाय है; और आगे अनेक स्थानोंमें | इसी उपायका विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। परंतु इसपरभी शंका हो | सकती है, कि यद्यपि सब कर्मोंको छोड़ देना नैष्कर्म्य नहीं है, तथापि संन्यास- | मार्गवाले तो सब कर्मोंका संन्यास अर्थात् त्याग करकेही मोक्ष प्राप्त करते हैं, | अतः मोक्षकी प्राप्तिके लिये कर्मोंका त्याग करना आवश्यक है। इस तर्कका | उत्तर गीता इस प्रकार देती है, कि संन्यास-मार्गवालोंको मोक्ष तो मिलता है | सही; परंतु उन्हें वह कर्मोंका त्याग करनेसे नहीं मिलता, किंतु मोक्षसिद्धि | उनके ज्ञानका फल है। यदि केवल कर्मोंका त्याग करनेसेही मोक्षसिद्धि होती | हो, तो फिर पत्थरकोभी मुक्ति मिलनी चाहिये ! इससे ये तीन बातें सिद्ध

प्रकरण १३-१५: गीता-समन्वय व शाङ्कर-रामानुज भाष्य तुलना

६५६ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र कर्मेन्द्रियाणि संयम्य य आस्ते मनसा स्मरन् । इन्द्रियार्थान्विमूढात्मा मिथ्याचारः स उच्यते ॥ ६ ॥ यस्त्विन्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन । कर्मेन्द्रियैः कर्मयोगमसक्तः स विशिष्यते ॥ ७ ॥ | होती हैं :- ( १ ) नैष्कर्म्य कर्मशून्यता नहीं है, ( २ ) कर्मोंको त्याग देनेका | कोई कितनाभी प्रयत्न क्यों न करे, परंतु वे छूट नहीं सकते; और ( ३ ) | कर्मोंको त्याग देना सिद्धि प्राप्त करनेका उपाय नहीं है; और यही बातें | ऊपरके श्लोकोंमें बतलाई गई हैं। जब ये तीनों बातें सिद्ध हो गई, तब अठारहवें | अध्यायके कथनानुसार 'नैष्कर्म्यसिद्धि'की ( गीता १८. ४८, ४९ ) प्राप्तिके लिये | यही एक मार्ग शेष रह जाता है, कि कर्म तो छोड़े नहीं; पर ज्ञान-द्वारा | यद्यपि आसक्तिका क्षय करके सब कर्म सदा करते रहें । क्योंकि ज्ञान मोक्षका | साधन हो, तोभी कर्मशून्य रहनाभी कभी संभव नहीं, इसलिये कर्मोंके | बंधकत्वको ( बंधन ) नष्ट करनेके लिये आसक्ति छोड़कर उन्हें करना | आवश्यक होता है। इसीको कर्मयोग कहते हैं; और अब बतलाते हैं, कि | यही ज्ञानकर्म-समुच्चयात्मक मार्ग विशेष योग्यताका अर्थात् श्रेष्ठ है - ] ( ६ ) जो मूढ ( हाथ-पैर आदि ) कर्मेन्द्रियोंको रोककर मनसे इंद्रियोंके विषयोंका चिंतन किया करता है, उसे मिथ्याचारी अर्थात् दांभिक कहते हैं। ( ७ ) परंतु हे अर्जुन ! जो मनसे इंद्रियोंका आंकलन करके, ( केवल ) कर्मेन्द्रियों-द्वारा अनासक्त- बुद्धिसे 'कर्मयोग'का आरंभ करता है, उसकी योग्यता विशेष अर्थात् श्रेष्ठ है । | [ पिछले अध्यायमें जो यह बतलाया गया है, कि कर्मयोगमें कर्मकी | अपेक्षा बुद्धि श्रेष्ठ है ( गीता २. ४९ ), उसीका इन दोनों श्लोकोंमें स्पष्टी- | करण किया गया है । यहाँ साफ़ साफ़ कह दिया है, कि जिस मनुष्यका मन | तो शुद्ध नहीं है; पर जो केवल दूसरोंके भयसे या इस अभिलाषासे कि दूसरे | मुझे भला कहें, केवल बाह्येंद्रियोंके व्यापारको रोकता है, वह सच्चा सदाचारी | नहीं है, वह ढोंगी है। जो लोग इस वचनका प्रमाण देकर - कि “ कलौ कर्ता च | लिप्यते ” कलियुगमें दोष बुद्धिमें नहीं, किंतु कर्ममें रहता है, यह प्रतिपादन | किया करते हैं, कि बुद्धि चाहे जैसी हो; परंतु कर्म बुरा न हो; उन्हें उक्त | श्लोकमें वर्णित गीतातत्त्वपर विशेष ध्यान देना चाहिये । सातवें श्लोकसे यह | बात प्रकट होती है, कि निष्काम बुद्धिसे कर्म करनेके योगकोही गीतामें 'कर्मयोग' | कहा है । कुछ संन्यास-मार्गीय टीकाकार इस श्लोकका ऐसा अर्थ करते हैं, कि | यद्यपि यह कर्मयोग छठे श्लोकमें बतलाये हुए दांभिक मार्गसे श्रेष्ठ है, तथापि | यह संन्यास-मार्गसे श्रेष्ठ नहीं है । परंतु यह युक्ति सांप्रदायिक आग्रहकी है ।

तीसरा अध्याय ६५७ नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः । शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मणः ॥ ८ ॥ [ क्योंकि न केवल इसी श्लोकमें, वरन् फिर पाँचवें अध्यायके आरंभमें और अन्यत्रभी, यह स्पष्ट कह दिया गया है, कि संन्यास-मार्गसेभी कर्मयोग अधिक योग्यताका या श्रेष्ठ है (गीतार. प्र. ११, पृ. ३०९-३१०) । इस प्रकार जब कर्मयोगही श्रेष्ठ है, तब अर्जुनको उसी मार्गका आचरण करनेके लिये अब उपदेश करते हैं :- ] (८) (अपने धर्मके अनुसार) नियत अर्थात् नियमित कर्म तू कर । क्योंकि कर्म न करनेकी अपेक्षा कर्म करना कहीं अधिक अच्छा है। इसके अतिरिक्त (यह समझ ले, कि यदि) तू कर्म न करेगा, तो (भोजनभी न मिलनेसे) तेरा शरीर- निर्वाहतक न हो सकेगा। [ 'अतिरिक्त' और 'तक' (अपि च) पदोंसे शरीरयात्राको कम-से-कम हेतु कहा है। अब यह बतलानेके लिये यज्ञ-प्रकरणका आरंभ किया जाता है, कि 'नियत' अर्थात् नियत किया हुआ 'कर्म' कौन-सा है? और दूसरे किस महत्त्वके कारण उसका आचरण करना चाहिये? आजकल यज्ञयाग आदि श्रौतधर्म लुप्त-सा हो गया है, इसलिये इस विषयका आधुनिक पाठकोंको कोई विशेष महत्व मालूम नहीं होता। परंतु गीताके समयमें इन यज्ञयागोंका पूरा पूरा प्रचार था; और 'कर्म' शब्दसे मुख्यतः इन्हींका बोध हुआ करता था। अतएव, गीताधर्ममें इस बातका विवेचन करना अत्यावश्यक था, कि ये धर्मकृत्य किये जावें या नहीं; और यदि किये जावें, तो किस प्रकार? इसके सिवा, यहभी स्मरण रहे, कि यज्ञ शब्दका अर्थ केवल ज्योतिष्टोम आदि श्रौतयज्ञ या अग्निमें किसीभी वस्तुका हवन करनाही नहीं है (गीता. ४. ३२) । सृष्टिका निर्माण करके, उसका काम ठीक ठीक चलते रहनेके लिये, अर्थात् लोकसंग्रहार्थ, ब्रह्माने प्रजाको चातुर्वर्ण्यविहित जो जो काम बाँट दिये हैं, उन सबका 'यज्ञ' शब्दमें समावेश होता है (मभा. अनु. ४८. ३; गीतार. प्र. १०, पृ. २९१- २९७) । धर्मशास्त्रोंमें इन्हीं कर्मोंका उल्लेख है; और यहाँ 'नियत' शब्दसे वेही विवक्षित हैं। इसलिये कहना चाहिये, कि यद्यपि आजकल श्रौत यज्ञ-याग लुप्तप्राय हो गये हैं; तथापि यज्ञ-चक्रका यह विवेचन अबभी निरर्थक नही है। शास्त्रोंके अनुसार ये सब कर्म काम्य हैं, अर्थात् इसलिये बतलाये गये हैं, कि मनुष्यका इस जगत्में कल्याण हो और उसे सुख मिले। परंतु पीछे दूसरे अध्याय (गीता २. ४१-४४) में यह सिद्धान्त किया है, कि मीमांसकोंके ये सहेतुक या काम्यकर्म मोक्षके लिये प्रतिबंधक हैं, अतएव वे नीचे दर्जेके हैं; और गी. र. ४२

६५८ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § यज्ञार्थात्कर्मणोऽन्यत्र लोकोऽयं कर्मबन्धनः । तदर्थं कर्म कौन्तेय मुक्तसंगः समाचर ॥ ९ ॥ अब तो मानना पड़ता है, कि उन्हीं कर्मोंको करना चाहिये; इसलिये अगले श्लोकोंमें इस बातका विस्तृत विवेचन किया गया है, कि इन कर्मोंका शुभाशुभ लेप अथवा बंधकत्व कैसे मिट जाता है और उन्हें करते रहनेपरभी नैष्कर्म्यावस्था क्योंकर प्राप्त होती है ? यह समग्र विवेचन भारतमें वर्णित नारायणीय या भागवत धर्मके अनुसार है ( मभा. शां. ३४० )। ] ( ९ ) यज्ञके लिये जो कर्म किये जाते हैं, उनके अतिरिक्त अन्य कर्मोंसे यह लोक बँधा हुआ है । तदर्थ अर्थात् यज्ञार्थ ( किये जानेवाले ) कर्म(भी) तू आसक्ति या फलाशा छोड़कर करता जा । [ इस श्लोकके पहले चरणमें मीमांसकोंका और दूसरेमें गीताका सिद्धान्त बतलाया गया है । मीमांसकोंका कथन है, कि जब वेदोंनेही यज्ञायागादि कर्म हरएक मनुष्यके लिये नियत कर दिये हैं, और जब कि ईश्वरनिर्मित सृष्टिके व्यवहार ठीक ठीक चलते रहनेके लिये यह यज्ञ-चक्र आवश्यक है, तब कोईभी इन कर्मोंका त्याग नहीं कर सकता । यदि कोई इनका त्याग कर देगा, तो समझना होगा, कि वह श्रौतधर्मसे वंचित हो गया । परंतु कर्मविपाक-प्रक्रियाका सिद्धान्त है, कि प्रत्येक कर्मका फल मनुष्यको भोगनाही पड़ता है; और उसके अनुसार कहना पड़ता है, कि यज्ञके लिये मनुष्य जो जो कर्म करेगा, उसका भला या बुरा फलभी उसे भोगनाही पड़ेगा । मीमांसकोंका इसपर यह उत्तर है, कि वेदोंकीही आज्ञा है, कि 'यज्ञ' करने चाहिये, इसलिये यज्ञार्थ जो जो कर्म किये जावेंगे, वे सब ईश्वरसंमत होंगे; अतः उन कर्मोंसे कर्ता बद्ध नहीं हो सकता । परंतु यज्ञोंके- सिवा दूसरे कर्मोंके लिये उदाहरणार्थ, केवल अपना पेट भरनेके लिये, मनुष्य जो कुछ कर्म करेगा, वह यज्ञार्थ नहीं हो सकता; उसमें तो केवल मनुष्यकाही निजी लाभ है। यही कारण है, जो मीमांसक उसे 'पुरुषार्थ' कर्म कहते है; और उन्होंने निश्चित किया है, कि ऐसे याने यज्ञार्थके अतिरिक्त अन्य कर्म अर्थात् पुरुषार्थ कर्मका जो कुछ भला या बुरा फल होगा, वह मनुष्यको भोगनाही पड़ता है - यही सिद्धान्त उक्त श्लोककी पहली पंक्तिमें दिया है ( गीतार. प्र. ३, पृ. ५३-५६ )। कुछ टीकाकार, यज्ञ = विष्णु ऐसा गौण अर्थ करके, कहते हैं, कि यज्ञार्थ शब्दका अर्थ विष्णुप्रीत्यर्थ या परमेश्वरार्पण- पूर्वक है । परंतु हमारी समझमें यह अर्थ खींचातानीका और क्लिष्ट है । पर यहाँपर प्रश्न होता है, कि यज्ञके लिये जो कर्म करने पड़ते हैं, उनके सिवा मनुष्य यदि दूसरे कुछभी कर्म न करे, तो क्या वह कर्मबंधनसे छूट सकता है ? क्योंकि

तीसरा अध्याय ६५९ सहयज्ञाः प्रजाः सृष्ट्वा पुरोवाच प्रजापतिः । अनेन प्रसविष्यध्वमेष वोऽस्त्विष्टकामधुक् ॥ १०॥ | यज्ञभीतो कर्मही है, और उसका स्वर्गप्राप्तिरूप जो शास्त्रोक्त फल है, वह मिले | बिना नहीं रहता । परंतु गीताके दूसरेही अध्यायमें स्पष्ट रीतिसे बतलाया गया | है, कि यह स्वर्गप्राप्तिरूप फल मोक्षप्राप्तिके विरुद्ध है (गीता २ ४०-४४; | ९.२०, २१)। इसीलिये उक्त श्लोकके दूसरे चरणमें यह बात फिर बतलाई | गई है, कि मनुष्यको यज्ञार्थभी जो नियत कर्म करना होता है, उसेभी वह | फलकी आशा छोडकर अर्थात् केवल कर्तव्य समझकर करे; और इसी अर्थका | प्रतिपादन आगे सात्त्विक यज्ञकी व्याख्या करते समय किया गया है (गीता | १७.११; १८.६) । इस श्लोकका भावार्थ यह है, कि इस प्रकार सब कर्म | यज्ञार्थ और सोभी फलाशा छोडकर करनेसे, (१) वे मीमांसकोंके न्याया- | नुसारही किसीभी प्रकार मनुष्यको बद्ध नहीं करते, क्योंकि वे तो यज्ञार्थ किये | जाते हैं; और (२) उनका स्वर्गप्राप्तिरूप शास्त्रोक्त एवं अनित्य फल मिलनेके | बदले मोक्षप्राप्ति होती है, क्योंकि वे फलाशा छोडकर किये जाते हैं। आगे | १९वें श्लोकमें और फिर चौथे अध्यायके २३ वें श्लोकमें यही अर्थ दुबारा प्रति- | पादित हुआ है। तात्पर्य यह है, कि मीमांसकोंके इस सिद्धान्त "यज्ञार्थ कर्म- | करने चाहिये। क्योंकि वे बंधक नहीं होते" मेंही भगवद्गीताने औरभी यह | सुधार कर दिया है, कि "जो कर्म यज्ञार्थ किये जावें, उन्हेंभी फलाशा छोड़कर | करना चाहिये।" किंतु इसपरभी यह शंका होती है, कि मीमांसकोंके | सिद्धान्तको इस प्रकार सुधारनेका प्रयत्न करके यज्ञयाग आदि गार्हस्थ्यवृत्तिको | जारी रखनेकी अपेक्षा क्या यह अधिक अच्छा नहीं है, कि कर्मोंकी झंझटसे | छूटकर मोक्षप्राप्तिके लिये सब कर्मोंको छोडकर संन्यास ले लें? भगवद्गीता | इस प्रश्नका साफ़ यही उत्तर देती है, कि 'नहीं'। क्योंकि यज्ञ-चक्रके विना इस | जगतके व्यवहार जारी नहीं रह सकते । अधिक क्या कहें? जगतके धारण- | पोषणके लिये ब्रह्माने इस चक्रको प्रथम उत्पन्न किया है; और जब कि जगतकी | सुस्थिति या संग्रहही भगवानको इष्ट है, तब इस यज्ञ-चक्रको कोईभी नहीं छोड़ | सकता । अब यही अर्थ अगले श्लोकमें बतलाया गया है। इस प्रकरणमें | पाठकोंको सदा स्मरण रखना चाहिये, कि यज्ञ शब्द यहाँ केवल श्रौत-यज्ञकेही | अर्थमें प्रयुक्त नहीं है, किंतु उसमें स्मार्त-यज्ञोंका तथा चातुर्वर्ण्य आदिके | यथाधिकार सब व्यावहारिक कर्मोंका समावेश है।] (१०) आरंभमें यज्ञके साथ साथ प्रजाको उत्पन्न करके ब्रह्माने (उनसे) कहा, “इसके (यज्ञ) द्वारा तुम्हारी वृद्धि हो; यह (यज्ञ) तुम्हारी कामधेनु होवे,

६६० गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र देवान्भावयतानेन ते देवा भावयन्तु वः । परस्परं भावयन्तः श्रेयः परमवाप्स्यथ ॥ ११ ॥ इष्टान्भोगान्हि वो देवा दास्यन्ते यज्ञभाविताः । तैर्दत्तानप्रदायैभ्यो यो भुंक्ते स्तेन एव सः ॥ १२ ॥ अर्थात् यह तुम्हारे इच्छित फलोंको देनेवाला होवे । (११) तुम इस यज्ञसे देवताओंको समृद्ध करते रहो, (और) वे देवता तुम्हे यज्ञसे समृद्ध करते रहें। (इसप्रकार) परस्पर एक दूसरेको समृद्ध करते हुए (दोनोंभी) परम श्रेय अर्थात् कल्याण प्राप्तकर लो !" (१२) क्योंकि, यज्ञसे संतुष्ट होकर देवता लोग तुम्हारे इच्छित (सब) भोग तुम्हें देंगे। उन्हींका दिया हुआ उन्हें (वापिस) न देकर, जो (केवल स्वयं) उपभोग करता है, वह सचमुच चोर है। । [ जब ब्रह्माने इस सृष्टि अर्थात् देव आदि सब लोकोंको उत्पन्न किया, । तब उसे चिंता हुई, कि उन लोगोंका आगे धारण-पोषण कैसे होगा ? महाभारतके । नारायणीय धर्ममें वर्णन है, कि ब्रह्माने इसके बाद हजार वर्षतक तप करके । भगवान्को संतुष्ट किया; तब भगवान्ने सब लोकोंके निर्वाहके लिये प्रवृत्ति- । प्रधान यज्ञचक्र उत्पन्न किया, और देवता तथा मनुष्य, दोनोंसे कहा, कि उसके । अनुसार बर्ताव करके एक दूसरेकी रक्षा करो। उक्त श्लोकमें इसी कथाका । कुछ शब्दभेदसे अनुवाद किया गया है (मभा. शां. ३४०. ३८-७२)। इससे । यह सिद्धान्त औरभी अधिक दृढ़ हो जाता है, कि प्रवृत्ति-प्रधान भागवत धर्मके । तत्त्वोंकाही गीतामें प्रतिपादन किया गया है। परंतु भागवत धर्ममें यज्ञोंमें की । जानेवाली हिंसा गर्ह्य मानी गई है (मभा. शां. ३३६, ३३७), इसलिये पशु- । यज्ञके स्थानमे प्रथम द्रव्यमय यज्ञ शुरू हुआ, और अंतमें यह मत प्रचलित हो गया, । कि जपमय यज्ञ अथवा ज्ञानमय यज्ञही सबमें श्रेष्ठ है (गीता ४. २३-३३)। । यज्ञ शब्दसे मतलब चातुर्वर्ण्यके सब कर्मोंसे है; और यह बात स्पष्ट है, कि । समाजका उचित रीतिसे धारण-पोषण होनेके लिये इन यज्ञकर्मों या यज्ञचक्रको । अच्छी तरह जारी रखना चाहिये (मनु. १. ८७)। अधिक क्या कहें ? यह । यज्ञचक्र आगे बीसवें श्लोकमें वर्णित लोकसंग्रहकाही एक स्वरूप है (गीतार. । प्र. ११)। इसीलिये स्मृतियोंमेंभी लिखा है, कि देवलोक और मनुष्यलोक, । इन दोनोंके संग्रहार्थ भगवान्नेही प्रथम जिस लोकसंग्रहकारक कर्मको निर्माण । किया है, उसे आगे अच्छी तरह प्रचलित रखना मनुष्यका कर्तव्य है, और यही । अर्थ अब अगले श्लोकमें स्पष्ट रीतिसे बतलाया गया है :- ]

तीसरा अध्याय ६६१ यज्ञशिष्टाशिनः सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्बिषैः भुंजते ते त्वघं पापा ये पचन्त्यात्मकारणात् ॥ १३ ॥ अन्नाद्भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसम्भवः । यज्ञाद्भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्मसमुद्भवः ॥ १४ ॥ (१३) यज्ञ करके शेष बचे हुए भागको ग्रहण करनेवाले सब पापोंसे मुक्त हो जाते हैं। परंतु (यज्ञ न करके केवल) अपनेही लिये जो (अन्न) पकाते हैं, वे पापी लोग पाप भक्षण करते हैं ! [ ऋग्वेदके १०. ११७. ६ मंत्रमेंभी यही अर्थ है। उसमें कहा है, कि "नार्यमणं पुष्यति नो सखायं केवलाघो भवति केवलादी" - जो मनुष्य अर्यमा या सखाका पोषण नहीं करता, अकेलेही भोजन करता है, उसे केवल पापी समझना चाहिये। इसी प्रकार मनुस्मृतिमेंभी कहा है, कि अघं स केवलं भुंक्ते यः पचत्यात्मकारणात् । यज्ञशिष्टाशनं ह्येतत्सतामन्नं विधीयते " ॥ (मनु. ३. ११८) - जो मनुष्य अपने लियेही (अन्न) पकाता है, वह केवल पाप भक्षण करता है। यज्ञ करनेपर जो शेष रह जाता है, उसे 'अमृत' और दूसरोंके भोजन कर चुकनेपर जो शेष रहता है (भुक्तशेष), उसे 'विघस्' कहते हैं (मनु. ३. २८५) ; और भले मनुष्योंके लिये यही अन्न विहित कहा गया है (गीता. ४. ३१)। अब इस बातका औरभी स्पष्टीकरण करते हैं, कि यज्ञ आदि कर्म न तो केवल तिल और चावलोंको आगमें झोंकनेके लियेही हैं, या न स्वर्गप्राप्तिके लियेभी; वरन् जगत्का धारण-पोषण होनेकेलिये उनकी बहुत आवश्यकता है, अर्थात् यज्ञपरही सारा जगत् अवलंबित है :- ] (१४) प्राणीमात्रकी उत्पत्ति अन्नसे होती है, अन्न पर्जन्यसे उत्पन्न होता है, पर्जन्य यज्ञसे उत्पन्न होता है; और यज्ञकी उत्पत्ति कर्मसे होती है। [ मनुस्मृतिमेंभी मनुष्यकी और उसके धारणके लिये आवश्यक अन्नकी उत्पत्तिके विषयमें इसी प्रकारका वर्णन है। मनुके श्लोकका भाव यह है :- "यज्ञकी आगमें दी हुई आहुति सूर्यको मिलती है; और फिर सूर्यसे (अर्थात् परंपरा-द्वारा यज्ञसेही) पर्जन्य उपजता है, पर्जन्यसे अन्न और अन्नसे प्रजा उत्पन्न होती है" (मनु. ३. ७६)। यही श्लोक महाभारतमेंभी है (मभा. शां. २६२. ११)। तैत्तिरीय उपनिषद्में (२. १) यह पूर्वपरंपरा इससेभी पीछे हटा दी गई है और ऐसा क्रम दिया है, "कि परमात्मासे प्रथम आकाश उत्पन्न हुआ; और फिर क्रमसे वायु, अग्नि, जल और पृथिवीकी उत्पत्ति हुई, पृथिवीसे ओषधि, ओषधिसे अन्न, और अन्नसे पुरुष उत्पन्न हुआ।" अतएव इस परंपराके अनुसार, प्राणीमात्रके कर्मपर्यंत बतलाई हुई पूर्वपरंपराको अब

६६२ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र कर्म ब्रह्मोद्भवं विद्धि ब्रह्माक्षरसमुद्भवम् । तस्मात्सर्वगतं ब्रह्म नित्यं यज्ञे प्रतिष्ठितम् ॥ १५ ॥ एवं प्रवर्तितं चक्रं नानुवर्तयतीह यः । अघायुरिन्द्रियारामो मोघं पार्थ स जीवति ॥ १६ ॥ [ कर्मके पहले प्रकृति और प्रकृतिके पहले सीधे अक्षर-ब्रह्मपर्यंत पहुँचकर, पूरी करते हैं :- ] ( १५ ) ( यह ) जान ले, कि कर्मकी उत्पत्ति ब्रह्मसे अर्थात् प्रकृतिसे हुई ( है ); और यह ब्रह्म अक्षरसे अर्थात् परमेश्वरसे उत्पन्न हुआ है । इसलिये ( यह समझ ले, कि ) सर्वगत ब्रह्मही यज्ञमें सदा अधिष्ठित रहता है । [ कोई कोई इस श्लोकके 'ब्रह्म' शब्दका अर्थ 'प्रकृति' नहीं समझते, वे कहते हैं, कि यहाँ ब्रह्मका अर्थ 'वेद' है। परंतु 'ब्रह्म' शब्दका 'वेद' अर्थ करनेसे यद्यपि इस वाक्यमें आपत्ति नहीं हुई, कि " ब्रह्म अर्थात् 'वेद' परमेश्वरसे उत्पन्न हुए हैं, " तथापि वैसा अर्थ करनेसे " सर्वगत ब्रह्म यज्ञमें है " इसका अर्थ ठीक ठीक नहीं लगता । इसलिये " मम योनिर्महत् ब्रह्म " ( गीता १४. ३ ) श्लोकमें 'ब्रह्म'पदका जो 'प्रकृति' अर्थ है, उसके अनुसार रामानुजभाष्यमें जो यह अर्थ किया गया है, कि इस स्थानमेंभी 'ब्रह्म' शब्दसे जगतकी मूल प्रकृतिही विवक्षित है; वही अर्थ हमेंभी ठीक मालूम होता है। इसके सिवा महाभारतके शांतिपर्वके यज्ञप्रकरणमें यह वर्णन है कि " अनुयज्ञं जगत्सर्वं यज्ञश्चानुजगत्सदा " ( शां. २६७. ३४ ) - यज्ञके पीछे जगत् है, और जगतके पीछे पीछे यज्ञ है । ब्रह्मका अर्थ 'प्रकृति' करनेसे उस वर्णनकाभी प्रस्तुत श्लोकसे मेल हो जाता है, क्योंकि जगतही प्रकृति है । गीतारहस्यके सातवें और आठवें प्रकरणमें यह बात विस्तारपूर्वक बतलाई गई है कि परमेश्वरसे प्रकृति और त्रिगुणात्मक प्रकृतिसे जगतके सब कर्म कैसे निष्पन्न होते हैं, उसी प्रकार पुरुषसूक्तमेंभी यह वर्णन है, कि देवताओने प्रथम यज्ञ करकेही सृष्टिको निर्माण किया है । ] ( १६ ) हे पार्थ ! इस प्रकार ( जगतके धारणार्थ ) चलाये हुए चक्र अर्थात् कर्म या यज्ञके चक्रको, जो इस जगत्मे आगे नहीं चलाता, उसकी आयु पापरूप है; उस इंद्रियलंपटका ( अर्थात् देवताओंको न देकर स्वयं उपभोग करनेवालाका ) जीवन व्यर्थ है । [ स्वयं ब्रह्मानेही - मनुष्योंने नहीं - लोगोंके धारण-पोषणके लिये यज्ञमय कर्म या चातुर्वर्ण्य-वृत्ति उत्पन्न की है । यह सृष्टिका क्रम चलते रहनेके लिये ( श्लोक १४ ) और साथही साथ अपना निर्वाह होनेके लिये ( श्लोक ८ ), इन दोनों कारणोंसे, उस वृत्तिकी आवश्यकता है; और इससे सिद्ध होता

तीसरा अध्याय ६६३ § § यस्त्वात्मरतिरेव स्यादात्मतृप्तश्च मानवः । आत्मन्येव च सन्तुष्टस्तस्य कार्यं न विद्यते ॥ १७ ॥ नैव तस्य कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन । न चास्य सर्वभूतेषु कश्चिदर्थव्यपाश्रयः ॥ १८ ॥ तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर । असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पूरुषः ॥ १९ ॥ | है, कि इस यज्ञचक्रको अनासक्त-बुद्धिसे इस जगत्में सदा चलाते जाना चाहिये । | अब यह बात मालूम हो चुकी, कि मीमांसकोंका या त्रयी-धर्मका कर्मकांड | (यज्ञचक्र) गीता-धर्ममें अनासक्त-बुद्धिकी युक्तिसे कैसे स्थिर रखा गया है | (गीतार. प्र. ११, पृ. ३४७-३४८) । परंतु कई संन्यास-मार्गवाले वेदान्ती इस | विषयमें शंका करते हैं, कि आत्मज्ञानी पुरुषको जब यहीं मोक्ष प्राप्त हो जाता | है, और उसे जो कुछ प्राप्त करना होता है, वह सब उसे यहीं मिल जाता है, तब | उसे इस जगतमें कुछभी कर्म करनेकी आवश्यकता नहीं है, और उसको कर्म | करनाभी न चाहिये । इसी शंकाका उत्तर अगले तीन श्लोकोंमें दिया है ।] (१७) परंतु जो मनुष्य केवल आत्मामेंही रत, आत्मामेंही तृप्त और आत्मामेंही संतुष्ट हो जाता है, उसके लिये (स्वयं अपना) कुछभी कार्य (शेष) नही रह जाता; (१८) उसी प्रकार यहाँ अर्थात् इस जगतमें (कोई काम) करनेसे या न करनेसेभी उसका लाभ नहीं होता; और सब प्राणियोंमें उसका (अपना) कुछभी मतलब अटका नहीं रहता । (१९) तस्मात् अर्थात् जब ज्ञानी पुरुष इस प्रकार कोईभी अपेक्षा नहीं रखता, तब तूभी (फलकी) आसक्ति छोड़कर (अपना) कर्तव्य-कर्म सदैव किया कर । क्योंकि आसक्ति छोड़कर कर्म करनेवाले मनुष्यको परमगति प्राप्त होती है । | [ १७ से १९ तकके श्लोकोंका टीकाकारोंने बहुतही विपर्यास कर डाला | है, इसलिये हम पहले उनका सरल भावार्थही बतलाते हैं। तीनों श्लोक मिलकर | हेतु-अनुमानयुक्त एकही वाक्य है । इनमेंसे १७ वें और १८ वें श्लोकोंमें पहले | उन कारणोंका उल्लेख किया गया है, कि जो ज्ञानी पुरुषके कर्म करनेके विषयमें | साधारण रीतिसे बतलाये जाते हैं; और इन्हीं कारणोंसे गीताने जो अनुमान | निकाला है, वह १९वें श्लोकमें कारणबोधक 'तस्मात्' शब्दका प्रयोग पहले करके | बतलाया गया है । इस जगतमें सोना, बैठना, उठना या जिंदा रहना आदि सब | कर्मोंको कोई छोड़नेकी इच्छा करे, तो वे छूट नहीं सकते । अतः इस अध्यायके | आरंभमें, चौथे और पाँचवें श्लोकोंमें, स्पष्ट कह दिया गया है, कि कर्मोंको

६६४ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र

छोड़ देनेसे न तो नैष्कर्म्य होता है और न वह सिद्धि प्राप्त करनेका उपायभी है। परंतु इसपर संन्यास-मार्गवालोंकी यह दलील है, कि "हम कुछ सिद्धि प्राप्त करनेके लिये कर्म करना नहीं छोड़ते हैं। प्रत्येक मनुष्य इस जगतमें जो कुछ करता है, वह अपने या पराये लाभके लियेही करता है। किंतु मनुष्यका अपना परम साध्य जो सिद्धावस्था अथवा मोक्ष है; वह ज्ञानी पुरुषको उसके ज्ञानसे प्राप्त हुआ करता है, इसलिये उसको ज्ञान प्राप्त हो जानेपर अन्य कुछभी प्राप्त करनेके लिये नहीं रहता (श्लोक १७)। ऐसी अवस्थामें, चाहे वह कर्म करे या न करे, उसे दोनों बातें समान हैं। अच्छा; यदि कहें कि उसे लोकोपयोगार्थ कर्म करने चाहिये, तो लोगोंसेभी उसे कुछ लेना-देना नहीं रहता (श्लोक १८)। फिर वह कर्म करेही क्यों?" इसका उत्तर गीता यों देती है, कि जब कर्म करना और न करनाभी तुम्हें दोनों एक-से हैं, तब कर्म न करनेकाही तुम्हारा इतना हठ क्यों है? जो कुछ शास्त्रके अनुसार प्राप्त होता जाय, उसे आग्रहविहीन बुद्धिसे करके छुट्टी पा जाओ! इस जगतमें कर्म किसीकेभी छूटते नहीं हैं; फिर चाहे वह ज्ञानी हो अथवा अज्ञानी। अब दीखनेमें तो यह बड़ीही जटिल समस्या जान पड़ती है, कि कर्म तो छूटनेसे रहे; और ज्ञानी पुरुषको स्वयं अपने लिये उनकी आवश्यकता नहीं! परंतु गीताको यह समस्या कुछ कठिन नहीं जँचती। गीताका कथन यह है, कि जब कर्म छूटताही नहीं है, तब उसे करनाही चाहिये। किंतु अब स्वार्थबुद्धि न रहनेसेही उसे निःस्वार्थ अर्थात् निष्काम बुद्धिसे किया करो। १९ वें श्लोकमें 'तस्मात्' पदका प्रयोग करके यही उपदेश अर्जुनको किया गया है, एवं इसकी पुष्टिमें आगे २२ वें श्लोकमें यह दृष्टान्त दिया गया है, कि सबसे श्रेष्ठ ज्ञानी भगवान् स्वयं अपना कुछभी कर्तव्य न होनेपरभी कर्मही करते हैं। सारांश, संन्यास-मार्गके लोग ज्ञानी पुरुषकी स्थितिका वर्णन करते हैं, उसे ठीक मान लें, तो गीताका यह वक्तव्य है, कि उस स्थितिसे कर्म-संन्यास-पक्ष सिद्ध होनेके बदले, सदा निष्काम कर्म करते रहनेका पक्षही औरभी दृढ़ हो जाता है। परंतु संन्यास-मार्गवाले टीकाकारोंको कर्मयोगकी उक्त युक्ति और सिद्धान्त (श्लोक ७, ८, ९) मान्य नहीं है, इसलिये वे उक्त कार्यकारणभावको, अथवा समूचे अर्थप्रवाहको, या आगे बतलाये हुए भगवानके दृष्टान्तकोभी नहीं मानते (श्लोक २२, २५, ३०)। उन्होंने, इन तीनों श्लोकोंको तोड़-मरोड़कर स्वतंत्र मान लिया है; और इनमेंसे पहले दो श्लोकोंमें जो यह निर्देश है, कि "ज्ञानी पुरुषको स्वयं अपना कुछभी कर्तव्य नहीं रहता।" उसीको गीताका अंतिम सिद्धान्त मानकर, उसी आधारपर यह प्रतिपादन किया है, कि भगवान् ज्ञानी पुरुषसे कहते हैं, कि कर्म छोड़ दे! परंतु ऐसा करनेसे तीसरे अर्थात् १९ वें श्लोकमें अर्जुनको जो लगे हाथ यह उपदेश किया है, कि "आसक्ति छोड़कर कर्म कर।" वह अलग हुआ जाता है और उसकी उपपत्तिभी नहीं लगती। इस

पेंचसे बचनेके लिये, इन टीकाकारोंने यह अर्थ करके अपना समाधान कर लिया है, कि अर्जुनको कर्म करनेका उपदेश तो इसलिये किया है, कि वह अज्ञानी था ! परंतु इतनी माथापच्ची करनेपरभी १९वें श्लोकका 'तस्मात्' पद निरर्थकही रह जाता है; और संन्यास-मार्गवालोंका किया हुआ यह अर्थ इसी अध्यायके पूर्वापर संदर्भसेभी विरुद्ध होता है; एवं गीताके अन्यान्य स्थलोंके इन उल्लेखोंसेभी विरुद्ध हो जाता है, कि ज्ञानी पुरुषोंकोभी आसक्ति छोड़कर कर्म करना चाहिये; तथा आगे भगवानने जो अपना दृष्टान्त दिया है, उससेभी यह अर्थ विरुद्ध हो जाता है (गीता २.४७; ३.७, २५; ४.२३; ६.१; १८. ६.९; गीतारहस्य पृ. ९१, पृ. ३२३-३२६) । इसके सिवा एक बात औरभी है, वह यह, कि इस अध्यायमें उस कर्मयोगकाही विवेचन चल रहा है, कि जिसके कारण कर्म करनेपरभी वे बंधक नहीं होते (गीता २.३९); उस विवेचनके बीचमेही यह बे-सिरपैरकी-सी बात कोईभी समझदार मनुष्य न कहेगा, कि “कर्म छोड़ना उत्तम है”! फिर भला भगवान् यह बात क्यों कहने लगे ? अतएव निरे सांप्रदायिक आग्रहके और खींचातानीके ये अर्थ माने नहीं जा सकते। योगवासिष्ठमें लिखा है, कि जीवन्मुक्त ज्ञानी पुरुषकोभी कर्म करने चाहिये; और जब रामने पूछा - “मुझे बतलाइये, कि मुक्त पुरुष कर्म क्यों करे ?” तब वसिष्ठने उत्तर दिया है :- ज्ञस्य नार्थः कर्मत्यागैः नार्थः कर्मसमाश्रयैः । तेन स्थितं यथा यद्यत्तत्तथैव करोत्यसौ ॥ “ज्ञ अर्थात् ज्ञानी पुरुषको कर्म छोड़नेसे या करनेसेभी कोई लाभ नहीं उठाना होता, अतएव (तेन) वह जो जैसे प्राप्त हो जाय, उसे वैसे किया करता है” (योग ६. उ. १९९. ४)। इसी ग्रंथके अंतमें, उपसंहारमें फिर गीताकेही शब्दोंमें पहले यह कारण दिखलाया है :- मम नास्ति कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन । यथाप्राप्तेन तिष्ठामि ह्यकर्मणि क आग्रहः ॥ “किसी बातका करना या न करना मुझे एक-सा-ही है।” और दूसरीही पंक्तिमें कहा है, कि जब दोनों बातें एकहीसी हैं, तब फिर “कर्म न करनेका आग्रही क्यों है ? जो जो शास्त्रकी रीतिसे प्राप्त होता जाय, उसे मै करता रहता हूँ” (यो. ६. उ. २१६. १४)। उसी प्रकार इसके पहले, योगवासिष्ठमें “नैव तस्य कृतेनार्थो०” आदि, और गीताका श्लोकही शब्दशः लिया गया है, और आगेके श्लोकमें कहा है, कि “यद्यथा नाम सपन्नं तत्तथाऽस्त्वितरेण किम्” – अतः जो प्राप्त हो, उसेही (जीवन्मुक्त) किया करता है; और कुछ प्रतीक्षा करता हुआ नहीं बैठता (यो. ६. उ. १२५. ४९, ५०)। योगवासिष्ठमेंही

६६६ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § कर्मणैव हि संसिद्धिमास्थिता जनकादयः । लोकसंग्रहमेवापि सम्पश्यन्कर्तुमर्हसि ॥ २० ॥ नहीं; किंतु गणेशगीतामेंभी इसी अर्थके प्रतिपादनमें यह श्लोक आया है :- किंचिदस्य न साध्यं स्यात्सर्वजन्तुषु सर्वदः । अतोऽसक्ततया भूप कर्तव्यं कर्म जन्तुभिः ॥ “उसका अन्य प्राणियोंमें कोई साध्य (प्रयोजन) शेष नहीं रहता; अतएव हे राजन्! लोगोंको अपना अपना कर्तव्य आसक्तबुद्धिसे करते रहना चाहिये” (गणेशगीता २. १८) । इन सब उदाहरणोंपर ध्यान देनेसे ज्ञात होगा, कि यहांपर गीता तीनों श्लोकोंका जो कार्यकारण-संबंध हमने ऊपर दिखलाया है, वही ठीक है। और गीताके तीनों श्लोकोंका पूरा अर्थ योगवासिष्ठके एक ही श्लोकमें आ गया है। अतएव उसके कार्यकारणभावके विषयमें शंका करनेके लिये स्थानही नहीं रह जाता। गीताकी इन्हीं युक्तियोंको महायान-पंथके बौद्ध ग्रंथकारोंनेभी पीछेसे ले लिया है (गीतारहस्य परिशिष्ट पृ. ५६८- ५६९, ५८२-५८३)। ऊपर जो यह कहा गया है, कि स्वार्थ न रहनेके कारणसेही ज्ञानी पुरुषको अपना कर्तव्य निष्काम बुद्धिसे करना चाहिये; और इस प्रकारसे किये हुए निष्काम कर्मका मोक्षमें बाधक होना तो दूर रहा, उसीसे सिद्धि मिलती है - इसीकी पुष्टिके लिये अब दृष्टान्त देते हैं :- ] (२०) जनक आदिनेभी इस प्रकार कर्मसेही सिद्धि पाई है। इसी प्रकार लोक- संग्रहपर दृष्टि देकरभी तुझे कर्म करनाही उचित है। [इस श्लोकके पहले चरणमें इस बातका उदाहरण दिया है, कि निष्काम कर्मोंसे सिद्धि मिलती है; और दूसरे चरणसे भिन्न रीतिके प्रतिपादनका आरंभ कर दिया है। यह तो सिद्ध किया, कि ज्ञानी पुरुषका लोगोंमे कुछ अटका नहीं रहता; तोभी जब उसका कर्म छूटही नहीं सकता, तब तो उसे निष्काम कर्मही करना चाहिये। परंतु यद्यपि यह युक्ति नियमसंगत है, कि कर्म जब छूट नहीं सकता है, तब उन्हें करनाही चाहिये । तथापि सिर्फ इसीसे साधारण मनुष्योंका पूरा पूरा विश्वास नहीं हो जाता। मनमें शंका होती है, कि क्या कर्म टाले नहीं टलते हैं, इसीलिये उसे करना चाहिये ? उसमें और कोई साध्य नहीं है? अतएव इस श्लोकके दूसरे चरणसे यह दिखलानेका आरंभ कर दिया है, कि इस जगतमें अपने कर्मसे लोकसंग्रह करना ज्ञानी पुरुषका एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण प्रत्यक्ष साध्य है। 'लोकसंग्रहमेवापि' के 'एवापि' पदका यही तात्पर्य है। और इससे स्पष्ट होता है, कि अब भिन्न रीतिके प्रतिपादनका आरंभ हो गया है। 'लोकसंग्रह' शब्दमें 'लोक'का अर्थ व्यापक है; अतः इस शब्दमें न केवल मनुष्यजातिकोही, वरन् सारे जगतको सन्मार्गपर लाकर, उसको नाशसे

तीसरा अध्याय ६६७ यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः । स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते ॥ २१ ॥ न मे पार्थास्ति कर्तव्यं त्रिषु लोकेषु किंचन । नानवाप्तमवाप्तव्यं वर्त एव च कर्मणि ॥ २२ ॥ यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रितः । मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥ २३ ॥ बचाते हुए संग्रह करना – अर्थात् भली भाँति धारण, पोषण-पालन या बचाव करना इत्यादि सभी बातोंका समावेश हो जाता है। गीतारहस्यके ग्यारहवें प्रकरण (पृ. ३३०-३३८) में इन बातोंका विस्तृत विचार किया गया है, इसलिये हम यहाँ उसकी पुनरुक्ति नहीं करते। अब पहले यह बतलाते हैं, कि लोकसंग्रह करनेका यह कर्तव्य या अधिकार ज्ञानी पुरुषकाही क्यों है :-] (२१) श्रेष्ठ (अर्थात् आत्मज्ञानी कर्मयोगी) पुरुष जो कुछ करता है, वही अन्य अर्थात् साधारण मनुष्यभी किया करते हैं। वह जिसे प्रमाण मानकर अंगीकार करता है, लोग उसीका अनुकरण करते हैं। [ तैत्तिरीय उपनिषदमेंभी पहले 'सत्यं वद', 'धर्मं चर' इत्यादि उपदेश किया है और फिर अंतमें कहा है, कि "जब तुम्हें संदेह हो कि यहाँ संसारमें किसी प्रसंगपर कैसे बर्ताव करें, तब वैसेही बर्ताव करो, कि जैसा ज्ञानी, युक्त और धर्मिष्ठ ब्राह्मण करते हों" (तै. १.११.४)। इसी अर्थका एक श्लोक नारायणीय धर्ममेंभी है (मभा. शां. ३४१.२५); और इसी आशयका मराठीमें श्रीरामदास स्वामीजीका जो एक श्लोक है, वह इसीका अनुवाद है। और जिसका सार यह है:- "लोककल्याणकारी मनुष्य जैसे बर्ताव करता है वैसेही, इस संसारमें, सब लोगभी किया करते हैं।" यही भाव इस प्रकार प्रकट किया जा सकता है – "देख भलोंकी चालको, वर्तें सब संसार।" रामदास स्वामीजीका यह लोककल्याणकारी पुरुषही गीताका श्रेष्ठ कर्मयोगी है। श्रेष्ठ शब्दका अर्थ "आत्मज्ञानी संन्यासी" नहीं है (गीता ५.२)। अब भगवान् स्वयं अपना उदाहरण देकर इसी अर्थको औरभी दृढ़ करते हैं, कि आत्मज्ञानी पुरुषकी स्वार्थबुद्धि छूट जानेपरभी, लोककल्याणके कर्म उससे छूट नहीं जाते :-] (२२) हे पार्थ! (देखो, कि) त्रिभुवनमें न तो (मेरा) कुछ कर्तव्य (शेष) रहा है, (और) न कोई अप्राप्त वस्तु प्राप्त करनेको (रह गई) है; तोभी मैं कर्म करताही रहता हूँ। (२३) क्योंकि यदि मैं कदाचित् आलस्य छोड़कर कर्मोंमें न बर्तुंगा, तो हे पार्थ! सब मनुष्य सब प्रकारसे मेरेही पथका अनुकरण करेंगे।

६६८ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र उत्सीदेयुरिमे लोका न कुर्यां कर्म चेदहम् । संकरस्य च कर्ता स्यामुपहन्यामिमाः प्रजाः ॥ २४ § § सक्ताः कर्मण्यविद्वांसो यथा कुर्वन्ति भारत । कुर्याद्विद्वांस्तथाऽसक्तश्चिकीर्षुर्लोकसंग्रहम् ॥ २५ ॥ न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसंगिनाम् । जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्तः समाचरन् ॥ २६ ॥ ( २४ ) यदि मैं कर्म न करूँ, तो ये सारे लोक उत्सन्न अर्थात् नष्ट हो जावेंगे, मैं संकरकर्ता होऊँगा और इन प्रजाजनोंका मेरे हाथसे नाश होगा । । [ भगवानने अपना उदाहरण देकर इस श्लोकमें भली भाँति स्पष्ट कर । दिखला दिया है, कि लोकसंग्रह कुछ पाखंड नहीं है । इसी प्रकार हमने ऊपर १७ । से १९ वे श्लोकका जो यह अर्थ किया है, कि ज्ञान प्राप्त हो जानेपर ज्ञाताका । कुछ कर्तव्य भलेही न रह गया हो; फिरभी निष्काम बुद्धिसे सारे कर्म उसे करते । रहना चाहिये, वहभी स्वयं भगवानके इस दृष्टान्तसे पूर्णतया सिद्ध हो जाता है । । यदि ऐसा न हो, तो यहही दृष्टान्त निरर्थक हो जायगा ( गीतार. प्र. ११, । पृ. ३२४-३२५ ) । सांख्य-मार्ग और कर्म-मार्गमें यह बड़ा भारी भेद है, कि । सांख्यमार्गके ज्ञानी पुरुष सारे कर्म छोड़ बैठते हैं, फिर चाहे इस कर्मत्यागसे । यज्ञचक्र डूब जाय और जगतका कुछभी हुआ करे - उन्हें उसकी परवाह नहीं । होती; और कर्ममार्गके ज्ञानी पुरुष; स्वयं अपने लिये आवश्यक न भी हो, तोभी । लोकसंग्रहको महत्त्वपूर्ण आवश्यक साध्य समझकर, तदर्थ अपने धर्मके अनुसार, । अपने सारे काम किया करते हैं ( गीतारहस्य प्र. ११, पृ. ३५५-३५८ ) । । यह बतला दिया गया, कि स्वयं भगवान क्या करते हैं । अब ज्ञानियों और । अज्ञानियोंके कर्मोंका भेद दिखलाकर बतलाते हैं, कि अज्ञानियोंको सुधारनेके । लिये ज्ञाताका आवश्यक कर्तव्य क्या है :- ] ( २५ ) हे अर्जुन ! ( इसलिये ) लोकसंग्रह करनेकी इच्छा रखनेवाले ज्ञानी पुरुषकोभी आसक्ति छोड़कर उसी प्रकार बर्तना चाहिये, जिस प्रकार कि ( व्यावहारिक ) कर्मोंमें आसक्त अज्ञानी लोग बर्ताव करते हैं । ( २६ ) कर्ममें आसक्त अज्ञानियोंकी बुद्धिमें ज्ञानी पुरुष भेद-भाव उत्पन्न न करे; ( आप स्वयं ) युक्त अर्थात् योगयुक्त हो कर सभी काम करे; और लोगोंसे खुशीसे करावे । । [ इस श्लोकका अर्थ यह है, कि अज्ञानियोंकी बुद्धिमें भेदभाव उत्पन्न न । करें; और आगे चल कर २९ वें श्लोकमेंभी यही बात फिरसे कही गई है । परंतु । इसका मतलब यह नहीं है, कि लोगोंको अज्ञानमें बनाये रखे । २५ वें श्लोकमें