श्रीमद्भगवद्गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र (लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक)
Srimad Bhagavad Gita Rahasya by Bal Gangadhar Tilak
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक द्वारा
७४६ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र तस्मात्सर्वेषु कालेषु मामनुस्मर युध्य च । मय्यर्पितमनोबुद्धिर्मामेवैष्यस्यसंशयम् ॥ ७ ॥ अभ्यासयोगयुक्तेन चेतसा नान्यगामिना । परमं पुरुषं दिव्यं याति पार्थानुचिन्तयन् ॥ ८ ॥ | यह बतलाया है, कि जो बात जन्मभर मनमें रहती है, वह मरण-कालमेंभी नहीं | छूटती, अतएव न केवल मरण-कालमेंभी प्रत्युत जन्मभरभी परमेश्वरका स्मरण | और उपासना करनेकी आवश्यकता सिद्ध हुई है ( गीतार. प्र. १०, पृ. २९० ) । | इस सिद्धान्तको मान लेनेसे आपही सिद्ध हो जाता है, कि अंतकालमें परमेश्वरको | भजनेवाले परमेश्वरको पाते हैं और देवताओंका स्मरण करनेवाले देवता- | ओंको पाते हैं ( गीता ७. २३; ८. १३; ९. २५ ) । क्योंकि छांदोग्य उपनिषदके | कथनानुसार “ यथा ऋतुरस्मिल्लोके पुरुषो भवति तथेतः प्रेत्य भवति ” ( छां० | ३. १४. १) - इस लोकमें मनुष्यका जैसा ऋतु अर्थात् संकल्प होता है, मरनेपर | उसे वैसीही गति मिलती है। छांदोग्यके समान अन्य उपनिषदोंमेंभी ऐसेही | वाक्य हैं ( प्रश्न. ३. १०; मैत्र्यु. ४. ६) । परंतु गीता अब यह कहती है, कि | जन्मभर एकही भावनासे मनको रंगे बिना, अंतकालकी यातनाके समय वही | भावना स्थिर नहीं रह सकती। अतएव आमरण अर्थात् आजीवन परमेश्वरका | ध्यान करना आवश्यक है ( वे. सू. ४. १. १२ ) - इस सिद्धान्तके अनुसार | अर्जुनसे भगवान् कहते हैं, कि :- ] (७) इसलिये सर्वकाल अर्थात् सदैवही मेरा स्मरण करता रह, और युद्ध कर । मुझमें मन और बुद्धि अर्पण करनेसे ( युद्ध करनेपरभी ) मुझमेंही निःसंदेह आ मिलेगा। (८) हे पार्थ ! चित्तको दूसरी ओर न जाने देकर अभ्यासकी सहायतासे उसको स्थिर करके दिव्य परम पुरुषका ध्यान करते रहनेसे मनुष्य उसी पुरुषमें जा मिलता है । | [ जो लोग भगवद्गीतामें इस विषयका प्रतिपादन बतलाते हैं, कि संसार- | को छोड़ दो और केवल भक्तिकाही अवलंब करो, उन्हें सातवें श्लोकके सिद्धान्त- | की ओर अवश्य ध्यान देना चाहिये। मोक्ष तो परमेश्वरकी ज्ञानयुक्त भक्तिसे | मिलता है; और यह निर्विवाद है, कि मरण-समयमेंभी उसी भावनाको स्थिर | रहनेके लिये जन्मभर वही अभ्यास करना चाहिये । किंतु गीताका यह अभिप्राय | नहीं, कि उसके लिये कर्मोंको छोड़ देना चाहिये; इसके विरुद्ध गीताशास्त्रका | सिद्धान्त है, कि स्वधर्मके अनुसार जो कर्म प्राप्त होते जायें, भगवद्भक्तको उन | सबको निष्काम बुद्धिसे करते रहना चाहिये, और उसी सिद्धान्तको इन शब्दोंसे | व्यक्त किया है, कि “मेरा सदैव चिंतन कर; और युद्ध कर।” अस्तु; अब
आठवाँ अध्याय ७४७ § § कविं पुराणमनुशासितारमणोरणीयांसमनुस्मरेद्यः । सर्वस्य धातारमचिन्त्यरूपमादित्यवर्णं तमसः परस्तात् ॥ ९ ॥ प्रयाणकाले मनसाचलेन भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव । भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक् स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यम् ॥ १० ॥ यदक्षरं वेदविदो वदन्ति विशन्ति यद्यतयो वीतरागाः । यदिच्छन्तो ब्रह्मचर्यं चरन्ति तत्ते पदं संग्रहेण प्रवक्ष्ये ॥ ११ ॥ सर्वद्वाराणि संयम्य मनो हृदि निरुध्य च । मूर्ध्न्याधायात्मनः प्राणमास्थितो योगधारणाम् ॥ १२ ॥ ॐ इत्येकाक्षरं ब्रह्म व्याहरन्मामनुस्मरन् । यः प्रयाति त्यजन्देहं स याति परमां गतिम् ॥ १३ ॥ । बतलाते हैं, कि परमेश्वरार्पण-बुद्धिसे जन्मभर निष्काम कर्म करनेवाले कर्मयोगी । अंतकालमेंभी दिव्य परम पुरुषका चिंतन किस प्रकारसे करते हैं । ] (९) कवि अर्थात् सर्वज्ञ, पुरातन, शास्ता अणुसेभी छोटे, सबके धाता अर्थात् आधार या कर्ता, अचिंत्यस्वरूप, और अंधकारसे परेके सूर्यके समान देदीप्यमान पुरुषका स्मरण ( जो पुरुष ), करता है, वह ( मनुष्य ) उसी दिव्य परम पुरुषमें जा मिलता है। (१०) अंतकालमें ( इंद्रियनिग्रहरूप ) योगकी सामर्थ्यसे और भक्तियुक्त होकर मनको स्थिर करके और दोनों भौंहोंके बीचमें प्राणको भली भांति रखकर, (११) वेदके जाननेवाले जिसे अक्षर कहते हैं, वीतराग हो कर यति लोग जिसमें प्रवेश करते हैं और जिसकी इच्छा करके ब्रह्मचर्यव्रतका आचरण करते हैं, वह पद अर्थात् ॐकारब्रह्म तुझे संक्षेपसे बतलाता हूँ । (१२) सब ( इंद्रियरूपी ) द्वारोंका संयमकर और मनका हृदयमें निरोध करके, ( एवं ) मस्तकमें, अपना प्राण ले जाकर समाधियोगमें स्थिर होनेवाला, (१३) इस एकाक्षर ब्रह्म ॐका जप और मेरा स्मरण करता हुआ जो ( मनुष्य ) देह छोड़ कर जाता है, उसे उत्तम गति मिलती है । । [ श्लोक ९-११ में परमेश्वरके स्वरूपका जो वर्णन है, वह उपनिषदोंसे । लिया गया है । नवें श्लोकका 'अणोरणीयान्' पद और अंतका चरण श्वेताश्वतर । उपनिषदका है ( श्वे. ३. ८, ९ ), एवं ग्यारहवें श्लोकका पूर्वार्ध अर्थतः और । उत्तरार्ध शब्दशः कठ उपनिषदका है ( कठ. २. १५ ) । कठ उपनिषदमें “ तत्ते । पदं संग्रहेण ब्रवीमि ” इस चरणके आगे 'ओमित्येतत्' स्पष्ट कहा गया है, इससे । प्रकट होता है, कि ११ वें श्लोकके 'अक्षर' और 'पद' शब्दोका अर्थ ॐ । वर्णाक्षररूपी ब्रह्म अथवा ॐ शब्द लेना चाहिये; और १३ वें श्लोकसेभी प्रकट
७४८ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § अनन्यचेताः सततं यो मां स्मरति नित्यशः । तस्याहं सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः ॥ १४ ॥ मामुपेत्य पुनर्जन्म दुःखालयमशाश्वतम् । नाप्नुवन्ति महात्मानः संसिद्धिं परमां गताः ॥ १५ ॥ आब्रह्मभुवनाल्लोकाः पुनरावर्तिनोऽर्जुन । मामुपेत्य तु कौन्तेय पुनर्जन्म न विद्यते ॥ १६ ॥ | होता है, कि यहाँ ॐकारोपासनाही उद्दिष्ट है (प्रश्न. ५) । तथापि यह नहीं | कह सकते, कि भगवानके मनमें 'अक्षर = अविनाशी ब्रह्म, और 'पद'= परम | स्थान, ये अर्थभी न होंगे । क्योंकि, वर्णमालाका ॐ एक अक्षर है, और इसके | सिवा यह कहा जा सकेगा, कि वह ब्रह्मके प्रतीकके नाते अविनाशीभी है | (२१ वाँ श्लोक देखो) । इसलिये ११ वें श्लोकके अनुवादमें 'अक्षर' और | 'पद' ये दुहरे अर्थवाले मूल शब्दही हमने रख लिये हैं । अब इस उपासनासे | मिलनेवाली उत्तर गतिकाह्री अधिक निरूपण करते हैं :-- ] (१४) हे पार्थ ! अनन्यभावसे सदा-सर्वदा जो मेरा नित्य स्मरण करता रहता है, उस नित्ययुक्त (कर्म-) योगीको मैं अर्थात् मेरी प्राप्ति सुलभ रीतिसे होती है। (१५) मुझमें मिल जानेपर, परमसिद्धि पाये हुए महात्मा उस पुनर्जन्मको नहीं पाते, कि जो दुःखोंका घर है और अशाश्वत है। (१६) हे अर्जुन ! ब्रह्मलोकतक (स्वर्ग आदि ) जितने लोक हैं वहाँसे ( कभी न कभी इस लोकमें ) पुनरावर्तन अर्थात् लौटना (पड़ता) है। परंतु हे कौन्तेय ! मुझमें मिल जानेपर पुनर्जन्म नहीं होता । | [ सोलहवें श्लोकके 'पुनरावर्तन' शब्दका अर्थ पुण्य चुक जानेपर भूलोकमें | लौट आना है ( गीता ९. २१; मभा. वन. २६० ) । यज्ञ, देवताराधन और | वेदाध्ययन प्रभृति कर्मोंसे यद्यपि इंद्रलोक, वरुणलोक, सूर्यलोक और कदाचित् | ब्रह्मलोक प्राप्त हो जावे, तथापि पुण्यांशके समाप्त होतेही वहाँसे लौटकर फिर | इस लोकमें जन्म लेना पड़ता है ( बृ. ४. ४. ६ ) ; अथवा अंततः ब्रह्मलोकका | नाश हो जानेपर पुनर्जन्मचक्रमें तो जरूरही गिरना पड़ता है। अतएव, उक्त | १६ वें श्लोकका भावार्थ यह है, कि ऊपर लिखी हुई सब गतियाँ कम दर्जेकी हैं | और परमेश्वरके ज्ञानसेही पुनर्जन्म नष्ट होता है, इस कारण वही गति सर्वश्रेष्ठ | है ( गीता ९. २०, २१ ) । अंतमें जो कहा है, कि ब्रह्मलोककी प्राप्तिभी | अनित्य है, उसके समर्थनमें अब बतलाते हैं, कि ब्रह्मलोकसहित समस्त सृष्टिकी | उत्पत्ति और लय वारंवार कैसे होता रहता है :- ]
आठवाँ अध्याय ७४९ § § सहस्रयुगपर्यन्तमहर्यद्ब्रह्मणो विदुः । रात्रिं युगसहस्रान्तां तेऽहोरात्रविदो जनाः ॥ १७ ॥ अव्यक्ताद्व्यक्तयः सर्वाः प्रभवन्त्यहरागमे । रात्र्यागमे प्रलीयन्ते तत्रैवाव्यक्तसंज्ञके ॥ १८ ॥ भूतग्रामः स एवायं भूत्वा भूत्वा प्रलीयते । रात्र्यागमेऽवशः पार्थ प्रभवत्यहरागमे ॥ १९ ॥ (१७) अहोरात्रको (तत्त्वतः) जाननेवाले पुरुष समझते हैं, कि (कृत, त्रेता, द्वापर और कलि, इन चारों युगोंका एक महायुग होता है, और ऐसे) हज़ार (महा-)युगोंका समय ब्रह्मदेवका एक दिन है, और (ऐसेही) हज़ार युगोंकी (उसकी) एक रात्रि है। । [ यह श्लोक इससे पहलेके युगमानका हिसाब न देकर गीतामें आया है; । और इसका अर्थ अन्यत्र बतलाये हुए हिसाबसे करना चाहिये । यह हिसाब और । गीताका यह श्लोकभी भारत (शां. २३१. ३१) और मनुस्मृतिमें (मनु. १. । ७३) है; तथा यास्कके निरुक्तमेंभी यही अर्थ वर्णित है (निरुक्त १४. ९) । । ब्रह्मदेवके दिनकोही कल्प कहते हैं। अगले श्लोकमें अव्यक्तका अर्थ सांख्य- । शास्त्रकी अव्यक्त प्रकृति है, अव्यक्तका अर्थ परब्रह्म नहीं है; क्योंकि २० वें । श्लोकमें स्पष्ट बतला दिया है, कि ब्रह्मरूपी अव्यक्त, १८ वें श्लोकमें वर्णित । अव्यक्तसे परेका और भिन्न है। गीतारहस्यके आठवें प्रकरणमें (पृ. १९४) । इसका पूरा स्पष्टीकरण है, कि अव्यक्तसे व्यक्त-सृष्टि कैसे होती है और कल्पके । कालमानका हिसाबभी वहीं लिखा है।] (१८) (ब्रह्मदेवके) दिनका आरंभ होनेपर अव्यक्तसे सब व्यक्त (पदार्थ) निर्मित होते हैं और रात्रि होनेपर उसी पूर्वोक्त अव्यक्तमें लीन हो जाते हैं। (१९) हे पार्थ! भूतोंका वही समुदाय (इस प्रकार) बार बार उत्पन्न होकर अवश होता हुआ, अर्थात् इच्छा हो या न हो – रात होतेही लीन हो जाता है, और दिन होनेपर (फिर) जन्म लेता है। । [ अर्थात् पुण्यकर्मोंसे नित्य ब्रह्मलोकवास प्राप्तभी हो जाय, तोभी प्रलय- । कालमें ब्रह्मलोककाभी नाश हो जानेसे फिर नये कल्पके आरंभमें प्राणियोंका । जन्म लेना नहीं छूटता। इससे बचनेके लिये जो एकही मार्ग है, उसे अब । बतलाते हैं :- ]
७५० गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § परस्तस्मात्तु भावोऽन्योऽव्यक्तोऽव्यक्तात्सनातनः । यः स सर्वेषु भूतेषु नश्यत्सु न विनश्यति ॥ २० ॥ अव्यक्तोऽक्षर इत्युक्तस्तमाहुः परमां गतिम् । यं प्राप्य न निवर्तन्ते तद्धाम परमं मम ॥ २१ ॥ पुरुषः स परः पार्थ भक्त्या लभ्यस्त्वनन्यया । यस्यान्तःस्थानि भूतानि येन सर्वमिदं ततम् ॥ २२ ॥ (२०) किंतु इस ऊपर बतलाये हुए अव्यक्तसे परे दूसरा सनातन अव्यक्त पदार्थ है, कि जो सब भूतोंके नाश होनेपरभी नष्ट नहीं होता, (२१) जिस अव्यक्तको 'अक्षर' (भी) कहते हैं, वही परम अर्थात् उत्कृष्ट या अंतकी गति कहा जाता है; (और) जिसे पाकर फिर (जन्ममें) लौटते नहीं है, (वही) मेरा परम स्थान (भी) है। (२२) हे पार्थ ! जिसके भीतर (सब) भूत हैं और जिसने इन सबको फैलाया अथवा व्याप्तकर रखा है, वह पर अर्थात् श्रेष्ठ पुरुष अनन्यभक्तिसेही प्राप्त होता है। [ बीसवाँ और इक्कीसवाँ श्लोक मिलकर एक वाक्य बना है। इनमेंसे २० वें श्लोकका 'अव्यक्त' शब्द पहले सांख्योंकी प्रकृतिको, अर्थात् १८ वें श्लोकके अव्यक्त द्रव्यको लक्ष्य करके प्रयुक्त है और आगे वही शब्द सांख्योंकी प्रकृतिसे परेके परब्रह्मके लियेभी उपयुक्त हुआ है; तथा २१ वें श्लोकमें कहा है, कि इसी दूसरे अव्यक्तको 'अक्षर'भी कहते हैं; ऐसेही अध्यायके आरंभमेंभी "अक्षरं ब्रह्म परमम्" यह वर्णन है। सारांश, 'अव्यक्त' शब्दके समानही गीतामें 'अक्षर' शब्दकाभी दो प्रकारसे उपयोग किया गया है। यह नहीं, कि सांख्योंकी प्रकृति ही अव्यक्त और अक्षर है; किंतु परमेश्वर या ब्रह्मभी, कि जो "सब भूतोंका नाश हो जानेपरभी नष्ट नहीं होता", अव्यक्त तथा अक्षर है। पंद्रहवें अध्यायमें पुरुषोत्तमके लक्षण बतलाते हुए जो यह वर्णन है, कि वह क्षर और अक्षरसे परेका है, उससे प्रकट है, कि वहांका 'अक्षर' शब्द सांख्योंकी प्रकृतिके लिये उद्दिष्ट है (गीता १५. १६-१८)। ध्यान रहे, कि 'अव्यक्त' और 'अक्षर' इन दोनों विशेषणोंका प्रयोग गीतामें कभी सांख्यांकी प्रकृतिके लिये, और कभी इस प्रकृतिसे परेके परब्रह्मके लिये किया गया है (गीतार. प्र. ९, पृ. २०२-२०३)। व्यक्त और अव्यक्तसे परे जो परब्रह्म है, उसका स्वरूप गीतारहस्यके नवे प्रकरणमें स्पष्ट कर दिया गया है। जिस स्थानमें पहुँच जानेसे मनुष्य पुनर्जन्मकी चपेटसे छूट जाता है, उस 'अक्षर-ब्रह्म'का वर्णन हो चुका, अब मरनेपर जिन्हें लौटना नहीं पड़ता (अनावृत्ति), और जिन्हें स्वर्गमें लौटकर फिर जन्म लेना पड़ता है (आवृत्ति), उनके बीचके समयका और गतिका भेद बतलाते हैं:- ]
आठवाँ अध्याय ७५१ § § यत्र काले त्वनावृत्तिमावृत्तिं चैव योगिनः । प्रयाता यान्ति तं कालं वक्ष्यामि भरतर्षभ ॥ २३ ॥ अग्निर्ज्योतिरहः शुक्लः षण्मासा उत्तरायणम् । तत्र प्रयाता गच्छन्ति ब्रह्म ब्रह्मविदो जनाः ॥ २४ ॥ धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् । तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ॥ २५ ॥ शुक्लकृष्णे गती होते जगतः शाश्वते मते । एकया यात्यनावृत्तिमन्ययावर्तते पुनः ॥ २६ ॥ § § नैते सृती पार्थ जानन् योगी मुह्यति कश्चन । तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥ २७ ॥ (२३) हे भरतश्रेष्ठ! अब तुझे मैं वह काल बतलाता हूँ, कि जिस कालमें मरनेपर (कर्म-)योगी ( इस लोकमें जन्मनेके लिये ) लौट नहीं आते, और ( जिस कालमें मरनेपर ) लौट आते हैं । (२४) अग्नि, ज्योति, अर्थात् ज्वाल, दिन, शुक्लपक्ष और उत्तरायणके छः महीनोंमें मरे हुए ब्रह्मवेत्ता लोग ब्रह्मको पाते हैं ( लौटकर नहीं आते ) । (२५) ( अग्नि ), धुआ, रात्रि, कृष्णपक्ष (और) दक्षिणायनके छः महीनोंमें मरा हुआ (कर्म-)योगी चंद्रके तेजमे अर्थात् चंद्रलोकमें जा कर ( पुण्यांश घटनेपर ) लौट आता है। (२६) इस प्रकार जगत्की शुक्ल और कृष्ण अर्थात् प्रकाशमय और अंधकारमय, ये दो शाश्वत गतियाँ याने स्थिर मार्ग माने जाते हैं । एक मार्गसे जानेपर लौटना नहीं पड़ता, और दूसरेसे फिर लौटना पड़ता है । | [ उपनिषदोंमें इन दोनों गतियोंको देवयान (शुक्ल) और पितृयाण | (कृष्ण), अथवा अर्चिरादि मार्ग और धूम्र-आदि मार्ग कहा है, तथा ऋग्वेदमेंभी | इन मार्गोंका उल्लेख है। मरे हुए मनुष्यकी देहको अग्निमें जला देनेपर अर्थात् | अग्निसेही इन दोनों मार्गोंका आरंभ हो जाता है, अतएव पच्चीसवें श्लोकमें | 'अग्नि' पदका पहले श्लोकसे अध्याहार कर लेना चाहिये । पच्चीसवें श्लोकका | हेतु यही बतलाना है, कि प्रथम श्लोकोंमें वर्णित मार्गमें और दूसरे मार्गमें | भेद कहाँ होता है, इसीसे 'अग्नि शब्दकी पुनरावृत्ति उसमें नही की गई । | गीतारहस्यके दसवें प्रकरणके अंतमें ( पृ. २९७-२९८ ) इस संबंधकी अधिक | बातें है । उनसे उल्लिखित श्लोकका भावार्थ खुल जावेगा । अब बतलाते | हैं, कि इन दोनों मार्गोंका तत्त्व जान लेनेसे क्या फल मिलता है :- ] (२७) हे पार्थ ! इन दोनों सृतियोंको अर्थात् मार्गोंको (तत्त्वतः) जाननेवाला
७५२ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव दानेषु यत्पुण्यफलं प्रदिष्टम् । अत्येति तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी परं स्थानमुपैति चाद्यम् ॥ २८ ॥ इति श्रीमद्भगवद्गीतासु उपनिषत्सु ब्रह्मविद्यायां योगशास्त्रे श्रीकृष्णार्जुनसंवादे अक्षरब्रह्मयोगो नाम अष्टमोऽध्यायः ॥ ८ ॥ कोईभी (कर्म-) योगी मोहमें नहीं फँसता; अतएव हे अर्जुन ! तू सदासर्वदा (कर्म-) योगयुक्त हो । (२८) इसे (उक्त तत्त्वको) जान लेनेसे वेद, यज्ञ, तप और दानमें जो पुण्यफल बतलाया है, (कर्म-) योगी उस सबको छोड़ जाता है और उसके परेके आद्यस्थानको पा लेता है । [ जिस मनुष्यने देवयान और पितृयाण, इन दोनों मार्गोंके तत्त्वको जान लिया, अर्थात् यह ज्ञात कर लिया, कि देवयान-मार्गसे मोक्ष मिल जानेपर पुनर्जन्म नहीं मिलता और पितृयाण-मार्ग स्वर्गप्रद हो, तोभी मोक्षप्रद नहीं है, वह इनमेंसे अपने सच्चे कल्याणके मार्गकाही स्वीकार करेगा, मोहसे निम्न श्रेणीके मार्गको स्वीकार न करेगा - इसी बातको लक्ष्य कर पहले श्लोकमें "इन दोनों सृतियोंको अर्थात् मार्गोंको (तत्त्वतः) जाननेवाला" ये शब्द आये हैं। इन श्लोकोंका भावार्थ यों है :- कर्मयोगी जानता है, कि देवयान और पितृयाण, इन दोनों मार्गोंमेंसे कौन मार्ग कहाँ जाता है, इसीसे उनमेंसे जो मार्ग उत्तम है, उसे ही वह स्वभावत स्वीकार करता है, एवं स्वर्गके आवागमनसे बचकर उससे परेके मोक्षप्रदकी प्राप्ति कर लेता है । २७ वें श्लोकमें तदनुसार व्यवहार करनेका अर्जुनको उपदेशभी किया गया है । ] इस प्रकार श्रीभगवानके गाये हुए - अर्थात् कहे हुए - उपनिषदमें, ब्रह्म विद्यान्तर्गत योग - अर्थात् कर्मयोग - शास्त्रविषयक, श्रीकृष्ण और अर्जुनके संवाद में, अक्षरब्रह्मयोग नामक आठवाँ अध्याय समाप्त हुआ ।
नवाँ अध्याय ७५३ नवमोऽध्यायः । श्रीभगवानुवाच । इदं तु ते गुह्यतमं प्रवक्ष्याम्यनसूयवे । ज्ञानं विज्ञानसहितं यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात् ॥ १ ॥ राजविद्या राजगुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम् । प्रत्यक्षावगमं धर्म्यं सुसुखं कर्तुमव्ययम् ॥ २ ॥ नवाँ अध्याय [ सातवें अध्यायमें ज्ञान-विज्ञानका निरूपण यह दिखलानेके लिये किया गया है, कि कर्मयोगका आचरण करनेवाले पुरुषको परमेश्वरका पूर्ण ज्ञान होकर मनकी शांति अथवा मुक्त-अवस्था कैसे प्राप्त होती है ? फिर अक्षर और अव्यक्त पुरुषका स्वरूपभी बतला दिया गया है, और पिछले अध्यायमें कहा गया है, कि अंतकाल मेंभी उस स्वरूपको मनमें स्थिर रखनेके लिये पातंजलयोगसे समाधि लगाकर, अंतमें ॐकारकी उपासना की जावे । परंतु पहले तो अक्षर-ब्रह्मका ज्ञान होनाही कठिन है, और फिर उसमेंभी समाधिकी आवश्यकता होनेसे साधारण लोगोंको तो यह मार्ग छोड़ही देना पड़ेगा । इस कठिनाईपर ध्यान देकर अब भगवान् ऐसा राजमार्ग बतलाते हैं, कि जिससे सब लोगोंको परमेश्वरका ज्ञान सुलभ हो जावे । इसीको भक्तिमार्ग कहते हैं,और गीतारहस्यके तेरहवें प्रकरणमें हमने उसका विस्तारसहित विवेचन किया है। इस मार्गमें परमेश्वरका स्वरूप प्रेमगम्य और व्यक्त अर्थात् प्रत्यक्ष जाननेयोग्य रहता है; और उसी व्यक्त स्वरूपका विस्तृत निरूपण नवें, दसवें, ग्यारहवें और बारहवें अध्यायोंमें किया गया है । तथापि स्मरण रहे, कि यह भक्ति-मार्गभी स्वतंत्र नहीं है, कर्मयोगकी सिद्धिके लिये सातवें अध्यायमें जिस ज्ञान-विज्ञानका आरंभ किया गया है, उसीका यह भाग है; और इस अध्यायका आरंभभी पिछले ज्ञान-विज्ञानके अंगकी दृष्टिसेही किया गया है । ] श्रीभगवानने कहा :-- (१) अब तू दोषदर्शी नहीं है, इसलिये गुह्यसेभी गुह्य विज्ञानसहित ज्ञान तुझे बतलाता हूँ, जिसके जान लेनेसे पापसे मुक्त होगा । (२) यह (ज्ञान) समस्त गुह्योंमें राजा अर्थात् श्रेष्ठ, राजविद्या अर्थात् सब विद्याओंमें श्रेष्ठ, पवित्र, उत्तम, प्रत्यक्ष बोध देनेवाला, आचरण करनेमें सुखकारक, अव्यक्त और धर्म्य है। गी. र. ४८
७५४ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परंतप । अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि ॥ ३ ॥ § § मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना । मत्स्थानि सर्वभूतानि न चाहं तेष्ववस्थितः ॥ ४ ॥ न च मत्स्थानि भूतानि पश्य मे योगमैश्वरम् । भूतभृन्न च भूतस्थो ममात्मा भूतभावनः ॥ ५ ॥ यथाकाशस्थितो नित्यं वायुः सर्वत्रगो महान् । तथा सर्वाणि भूतानि मत्स्थानीत्युपधारय ॥ ६ ॥ (३) हे परन्तप ! इस धर्मपर श्रद्धा न रखनेवाले पुरुष मुझे नहीं पाते वे मृत्यु- युक्त संसारके मार्गमें लौट आते हैं; (अर्थात् उन्हें मोक्ष नहीं मिलता) । | [गीतारहस्यके तेरहवें प्रकरणमें (पृ. ४१३ ते ४१९) दूसरे श्लोकके | 'राजविद्या', 'राजगुह्य', और 'प्रत्यक्षावगम' पदोंके अर्थोंका विचार किया गया | है। ईश्वर-प्राप्तिके साधनोंको उपनिषदोंमें 'विद्याएँ' कहा है और ये विद्या गुप्त | रखी जाती थीं। कहा है, कि भक्ति-मार्ग अथवा व्यक्तकी उपासनारूपी विद्या | इन सब गुह्य विद्याओंमें श्रेष्ठ अथवा राजा है, इसके अतिरिक्त यह धर्म आँखोंसे | प्रत्यक्ष दीख पड़नेवाला और इसीसे आचरण करनेमें सुलभ है। तथापि इक्ष्वाकु | प्रभृति राजाओंकी परंपरासेही इस योगका प्रचार हुआ है (गीता ४. २), | इसलिये इस मार्गको राजाओं अर्थात् बडे आदमियोंकी विद्या - राजविद्या - | कह सकेंगे। कोईभी अर्थ क्यों न लें, प्रकट है कि अक्षर या अव्यक्त ब्रह्मके ज्ञानको | लक्ष्य करके यह वर्णन नहीं किया गया है, किंतु राजविद्या शब्दसे यहाँपर भक्ति- | मार्गही विवक्षित है। इस प्रकार आरंभमेंही इस मार्गकी प्रशंसाकर भगवान् अब | विस्तारसे उसका वर्णन करते हैं :- ] (४) मैंने अपने अव्यक्त स्वरूपसे इस समग्र जगतको फैलाया अथवा व्याप्त किया है। मुझमें सब भूत हैं, (परंतु) मैं उनमें नहीं हूँ। (५) और मुझमें सब भूतभी नहीं हैं! देखो, (यह कैसी) मेरी ईश्वरी करनी या योगसामर्थ्य है! भूतोंको उत्पन्न करनेवाला मेरा आत्मा; भूतोंका धारण करकेभी (फिर) भूतोंमें नहीं है! (६) सर्वत्र बहनेवाला महान् वायु जिस प्रकार सर्वदा आकाशमें रहता है उसी प्रकार सब भूतोंको मुझमें समझ। | [यह विरोधाभास इसलिये होता है, कि परमेश्वर निर्गुण है और सगुणभी | है (सातवें अध्यायके १२ वें श्लोककी टिप्पणी, और गीतारहस्य प्र. ९, | पृ. २०६, २०९, २१० देखो)। इस प्रकार अपने स्वरूपका आश्चर्यकारक वर्णन
नवाँ अध्याय ७५५ § § सर्वभूतानि कौन्तेय प्रकृतिं यान्ति मामिकाम् । कल्पक्षये पुनस्तानि कल्पादौ विसृजाम्यहम् ॥ ७ ॥ प्रकृतिं स्वामवष्टभ्य विसृजामि पुनः पुनः । भूतग्राममिमं कृत्स्नमवशं प्रकृतेर्वशात् ॥ ८ ॥ न च मां तानि कर्माणि निबध्नन्ति धनंजय । उदासीनवदासीनमसक्तं तेषु कर्मसु ॥ ९ ॥ मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् । हेतुनानेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते ॥ १० ॥ करके अर्जुनकी जिज्ञासाको जागृतकर चुकनेपर अब भगवान् फिर कुछ फेरफारसे वही वर्णन प्रसंगानुसार करते हैं, कि जो सातवें और आठवें अध्यायमें पहले किया जा चुका है - अर्थात् मुझसे व्यक्त-सृष्टि किस प्रकार होती है और मेरे व्यक्त रूप कौन-से हैं (गीता ७. ४-१८; ८. १७-२०) । 'योग' शब्दका अर्थ यद्यपि अलौकिक सामर्थ्य या युक्ति किया जाय, तथापि स्मरण रहे, कि अव्यक्तसे व्यक्त होनेके इस योग अथवा युक्तिकोही माया कहते हैं । इस विषयका प्रतिपादन गीता ७. २५ की टिप्पणीमें और रहस्यके नवें प्रकरणमें (पृ. २३८- २४१) हो चुका है । परमेश्वरको यह 'योग' अत्यंत सुलभ है, कदाचित् यह परमेश्वरका दासही है, इसलिये परमेश्वरको योगेश्वर (गीता १८. ७५) कहते हैं । अब बतलाते हैं, कि इस योगसामर्थ्यसे जगतकी उत्पत्ति और नाश कैसे हुआ करते हैं:-] (७) हे कौन्तेय ! कल्पके अंतमें सब भूत मेरी प्रकृतिमें आ मिलते हैं, और कल्पके आरंभमें (अर्थात् ब्रह्माके दिनके आरंभमें) उनको मैंही फिर निर्माण करता हूँ । (८) मैं अपनी प्रकृतिकों हाथमें लेकर, (अपने अपने कर्मोंसे बँधे हुए) भूतोंके उस समस्त समुदायको पुनः पुनः निर्माण करता हूँ, कि जो (उस) प्रकृतिके काबूमें रहनेसे अवश अर्थात् परतंत्र है । (९) (परंतु) हे धनंजय ! इस (सृष्टि- निर्माण करनेके) काममें मेरी आसक्ति नहीं है, मैं उदासीनसा रहता हूँ, इस कारण मुझे वे कर्म बंधक नहीं होते । (१०) मैं अध्यक्ष होकर प्रकृतिसे सब चराचर सृष्टि उत्पन्न करवाता हूँ । हे कौन्तेय ! इस कारण जगतका यह बनना - बिगड़ना हुआ करता है। [पिछले अध्यायमें बतला चुके हैं, कि ब्रह्मदेवके दिनका (कल्पका) आरंभ होतेही अव्यक्त प्रकृतिसे व्यक्त-सृष्टि बनने लगती है (गी. ८. १८)। यहाँ इसी बातका अधिक स्पष्टीकरण किया है, कि परमेश्वर प्रत्येकके कर्मानुसार
७५६ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § अवजानन्ति मां मूढा मानुषीं तनुमाश्रितम् । परं भावमजानन्तो मम भूतमहेश्वरम् ॥ ११ ॥ मोघाशा मोघकर्माणो मोघज्ञाना विचेतसः । राक्षसीमासुरीं चैव प्रकृतिं मोहिनीं श्रिताः ॥ १२ ॥ § § महात्मानस्तु मां पार्थ दैवीं प्रकृतिमाश्रिताः । भजन्त्यनन्यमनसो ज्ञात्वा भूतादिमव्ययम् ॥ १३ ॥ सततं कीर्तयन्तो मां यतन्तश्च दृढव्रताः । नमस्यन्तश्च मां भक्त्या नित्ययुक्ता उपासते ॥ १४ ॥ ज्ञानयज्ञेन चाप्यन्ये यजन्तो मामुपासते । एकत्वेन पृथक्त्वेन बहुधा विश्वतोमुखम् ॥ १५ ॥ | उसे भला-बुरा जन्म देता है, अतएव वह स्वयं इन कर्मोंमें अलिप्त है। शास्त्रीय | प्रतिपादनमें ये सभी तत्त्व एकही स्थानमें बतला दिये जाने; परंतु गीताकी पद्धति | संवादात्मक है, इस कारण प्रसंगके अनुसार एकही विषय, थोड़ा-सा यहाँ और | थोड़ा-सा वहाँ, इस प्रकार वर्णित है। कुछ लोगोंकी दलील है, कि दसवें | श्लोकके 'जगद्विपरिवर्तते' पद विवर्तवादको सूचित करते हैं। परंतु "जगतका | बननाबिगड़ना हुआ करता है" अर्थात् "व्यक्तका अव्यक्त और फिर अव्यक्तका | व्यक्त होता रहता है," हम नहीं समझते, कि इसकी अपेक्षा 'विपरिवर्तते' पदका | कुछ अधिक अर्थ हो सकता है, और शांकरभाष्यमेंभी कोई विशेष अर्थ नहीं | बतलाया गया है। गीतारहस्यके दसवें प्रकरणमें विवेचन किया गया है, कि | मनुष्य कर्ममें अवश कैसे होता है :- ] (११) मूढ़ लोग मेरे उस परम स्वरूपको नहीं जानते, कि जो सब भूतोंका महान् ईश्वर है। मनुष्यकी देह धारण करनेसे (वे मुझ) मानव-तनुधारी ..... कर, मेरी अवहेलना करते हैं। (१२) उनकी आशाएँ व्यर्थ, कर्म फिजूल, ज्ञान निरर्थक और चित्त भ्रष्ट हैं और वे मोहात्मक राक्षसी तथा आसुरी स्वभावका आश्रय किये रहते हैं। [ यह आसुरी पुरुषका वर्णन है। अब दैवी स्वभावका वर्णन करते हैं :- ] (१३) परंतु हे पार्थ ! दैवी प्रकृतिका आश्रय करनेवाले महात्मा लोग सब भूतोंके अव्यय आदिस्थान मुझको पहचान कर अनन्यभावसे मेरा भजन करते हैं; (१४) और यत्नशील, दृढ़व्रत एवं नित्य योगयुक्त होकर सदा मेरा कीर्तनकर और वंदना करते हुए भक्तिसे मेरी उपासना किया करते हैं। (१५) ऐसेही और
नवां अध्याय ७५७ § § अहं क्रतुरहं यज्ञः स्वधाहमहमौषधम् । मन्त्रोऽहमहमेवाज्यमहमग्निरहं हुतम् ॥ १६ ॥ पिताहमस्य जगतो माता धाता पितामहः ॥ वेद्यं पवित्रमोंकार ऋक्साम यजुरेव च ॥ १७ ॥ कुछ लोग एकत्वसे अर्थात् अभेदभावमे, पृथक्त्वमे अर्थात् भेदभावमे, या अनेक भांतिके ज्ञानयज्ञसे यजनकर सर्वतोमुख मेरी उपासना किया करते हैं। | [ संसारमें पाये जानेवाले दैवी और राक्षसी स्वभावोंके पुरुषोंका यहाँ | जो संक्षिप्त वर्णन है, उसका विस्तार आगे सोलहवें अध्यायमे किया गया है। | पहले बतलाही चुके हैं, कि ज्ञान-यज्ञका अर्थ "परमेश्वरके स्वरूपका ज्ञानसेही | आकलन करके, उसके द्वारा सिद्धि प्राप्त कर लेना है" (गीता ४. ३३ की | टिप्पणी देखो)। किंतु परमेश्वरका यह ज्ञानभी द्वैत-अद्वैत आदि भेदोंसे अनेक | प्रकारका हो सकता है, इस कारण ज्ञानयज्ञभी भिन्न भिन्न प्रकारोंसे हो सकते | हैं इस प्रकार यद्यपि ज्ञानयज्ञ अनेक हों, तोभी पन्द्रहवें श्लोकका तात्पर्य यह है, | कि परमेश्वरके विश्वतोमुख होनेके कारण ये सब यज्ञ उसे ही पहुँचते हैं। | 'एकत्वसे', 'पृथक्त्व' आदि पदोंसे प्रकट है, कि द्वैत-अद्वैतसे, विशिष्टाद्वैत आदि | संप्रदाय यद्यपि अर्वाचीन हैं, तथापि ये कल्पनाएँ प्राचीन हैं। इस श्लोकमें | परमेश्वरका जो एकत्व और पृथक्त्व बतलाया गया है, उसीका अब अधिक | निरूपण कर बतलाते हैं, कि पृथक्त्वमें एकत्व क्या है :- ] (१६) क्रतु अर्थात् श्रौतयज्ञ मैं हूँ, यज्ञ अर्थात् स्मार्तयज्ञ मैं हूँ, स्वधा अर्थात् श्राद्धमें पितरोंको अर्पण किया हुआ अन्न मैं हूँ, औषध अर्थात् वनस्पतिसे (यज्ञके अर्थ) उत्पन्न हुआ अन्न मैं हूँ, (यज्ञमे हवन करतेसमय पढ़े जानेवाले) मन्त्र मैं हूँ, घृत, मैं हूँ, अग्नि मैं हूँ और (अग्निमे छोड़ी हुई) आहुति मैंही हूँ। | [ मूलमें क्रतु और यज्ञ, दोनों शब्द समानार्थकही हैं। परंतु जिस प्रकार | 'यज्ञ' शब्दका अर्थ आगे व्यापक हो गया और देवपूजा, वैश्वदेव, अतिथि-सत्कार, | प्राणायाम एवं जप इत्यादि कर्मोंकोभी 'यज्ञ'ही कहने लगे (गीता ४. २३- | ३०), उस प्रकार 'क्रतु' शब्दका अर्थ बढ़ने नहीं पाया। श्रौत-धर्ममें अश्वमेध | आदि जिन यज्ञोंके लिये यह शब्द प्रयुक्त हुआ है, उसका वही अर्थ आगेभी स्थिर | रहा है। अतएव शांकरभाष्यमे कहा है, कि इस स्थलपर 'क्रतु' शब्दसे 'श्रौत', | यज्ञ और 'यज्ञ' शब्दसे 'स्मार्त' यज्ञ समझना चाहिये; और ऊपर हमने यही अर्थ | किया है। क्योंकि ऐसा भेद न करें, तो 'क्रतु' और 'यज्ञ' शब्द समानार्थक होकर | इस श्लोकमें उनकी अकारण द्विरुक्ति करनेका दोष लगता है।] (१७) इस जगतका पिता, माता, धाता, '(आधार), पितामह (बाबा) मैं हूँ, जो
७५८ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र गतिर्भर्ता प्रभुः साक्षी निवासः शरणं सुहृत् । प्रभवः प्रलयः स्थानं निधानं बीजमव्ययम् ॥ १८ ॥ तपाम्यहमहं वर्षं निगृह्णाम्युत्सृजामि च । अमृतं चैव मृत्युश्च सदसच्चाहमर्जुन ॥ १९ ॥ कुछ पवित्र या जो कुछ ज्ञेय है, वह और ॐकार, ऋग्वेद, सामवेद तथा यजुर्वेदभी मैं हूँ, (१८) (सबकी) गति, (सबका) पोषक, प्रभु, साक्षी, निवास, शरण, सखा, उत्पत्ति, प्रलय, स्थिति, निधान और अव्यय बीजभी मैं हूँ। (१९) हे अर्जुन ! मैं उष्णता देता हूँ, मैं पानीको रोकता और बरसाता हूँ; अमृत और मृत्यु, (ऐसेही) सत् और असत्भी मैं हूँ। [ परमेश्वरके स्वरूपका ऐसाही वर्णन फिर विस्तारसहित १०, ११ और १२, अध्यायोंमें है। तथापि वहाँ केवल विभूति न बतलाकर यह विशेषता दिखलाई है, कि परमेश्वरका और जगतके भूतोंका संबंध माँ-बाप, मित्र इत्यादिके समान है, इन दो स्थानोंके वर्णनोंमें यही भेद है। ध्यान रहे, कि पानीको बरसाने और रोकनेमेंसे एक क्रिया चाहे हमारी दृष्टिसे फायदेकी और नुकसानकी हो, तथापि तात्त्विक दृष्टिसे दोनोंको परमेश्वरही करता है। इसी अभिप्रायको मनमें रखकर भगवानने पहले (गीता ७. १२) कहा है, कि सात्त्विक, राजस और तामस, ये सब पदार्थ मैंही उत्पन्न करता हूँ; और आगे चौदहवें अध्यायमे इस बातका विस्तारसहित वर्णन किया है, कि गुणत्रय- विभागसे सृष्टिमें नानात्व कैसे उत्पन्न होता है। इस दृष्टिसे देखनेपर कैसे १९ वें श्लोकके सत् और असत् पदोंका क्रमसे ‘भला’ और ‘बुरा’ कैसे अर्थ किया जा सकेगा; और आगे गीतामें (गीता १३. २६-२८) एक बार ऐसा अर्थ कियाभी गया है परंतु जान पड़ता है, कि इन शब्दोंके, सत् = अविनाशी और असत् = विनाशी या नाशवान्, ये जो सामान्य अर्थ हैं, (गीता २. १६), वही इस स्थानमें अभीष्ट होंगे; और 'मृत्यु और अमृत' के समान 'सत् और असत्' ये द्वंद्वात्मक शब्द ऋग्वेदके नासदीय सूक्तसे सूझ पड़े होंगे। तथापि दोनोंमें यह भेद है, कि नासदीय सूक्तमें ‘सत्' शब्दका उपयोग दृश्यसृष्टिके लिये किया गया है और गीता 'सत्' शब्दका उपयोग परब्रह्मके लिये करती है, एवं दृश्य-सृष्टिको असत् कहती है (गीतार. प्र. ९, पृ. २४५-२४७)। किंतु इस प्रकार परिभाषाका यदि भेद हो, तोभी ‘सत्’ और ‘असत्’ इन दोनों शब्दोंकी एक साथ योजनासे प्रकट हो जाता है, कि उनमें दृश्य-सृष्टि और परब्रह्म इन दोनोंकाभी एकत्र समावेश होता है। अतः उक्त वर्णनसे यह भावार्थभी निकाला जा सकेगा, कि परिभाषाके भेद किसीकोभी 'सत्' और 'असत्' कहा जाय;
नवाँ अध्याय ७५९ § § त्रैविद्या मां सोमपाः पूतपापा यज्ञैरिष्ट्वा स्वर्गतिं प्रार्थयन्ते । ते पुण्यमासाद्य सुरेन्द्रलोकमश्नन्ति दिव्यान्दिवि देवभोगान् ॥२०॥ ते तं भुक्त्वा स्वर्गलोकं विशालं क्षीणे पुण्ये मर्त्यलोकं विशन्ति । एवं त्रयीधर्ममनुप्रपन्ना गतागतं कामकामा लभन्ते ॥ २१ ॥ अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते । तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम् ॥ २२ ॥ [ किंतु यह दिखलानेके लिये, कि दोनों परमेश्वरकेही रूप हैं, भगवानने 'सत्' और | 'असत्' शब्दोंकी व्याख्या न देकर सिर्फ यह वर्णन कर दिया है, कि 'सत्' और | 'असत्' मैंही हूँ ( गीता ११. ३७ ; १३. १२ ) । इस प्रकार यद्यपि परमेश्वरके | रूप अनेक हों, तथापि अब बतलाते हैं, कि उनकी एकत्वसे उपासना करने | और अनेकत्वसे उपासना करनेमें क्या भेद है :- ] (२०) जो त्रैविद्य अर्थात् ऋक्, यजु और साम इन तीन वेदोंके कर्म करने- वाले, सोम पीनेवाले अर्थात् सोमयाजी, तथा निष्पाप (पुरुष) यज्ञसे मेरी पूजा करके स्वर्गलोक-प्राप्तिकी इच्छा करते हैं, वे इंद्रके पुण्यलोकमें पहुँचकर स्वर्गमें देवताओंके अनेक दिव्य भोग भोगते हैं । (२१) और उस विशाल स्वर्गलोकका उपभोग करके पुण्यका क्षय हो जानेपर, वे ( फिर जन्म लेकर ) मृत्युलोकमें आते हैं। इस प्रकार त्रयी-धर्म अर्थात् तीनों वेदोंके यज्ञयाग आदि श्रौत-धर्मके पालनेवाले और काम्य उपभोगकी इच्छा करनेवाले लोगोंको ( स्वर्गका ) आवागमन प्राप्त होता है। | [ यह सिद्धान्त पहले कई वार आ चुका है, कि यज्ञयाग आदि धर्मसे | या नाना प्रकारके देवताओंकी आराधनासे कुछ समयतक स्वर्गवास मिल जाय , | तोभी पुण्यांश चूक जानेपर फिर जन्म लेकरके भूर्लोकमें आना पड़ता है ( गीता | २. ४२-४४ ; ४. ३४ ; ६. ४१ ; ७. २३ ; ८. १६, २५ ) । परंतु मोक्षमें वह | झंझट नहीं है; वह नित्य है, अर्थात् एक बार परमेश्वरको पा लेनेपर फिर | जन्म-मरणके चक्करमें नहीं आना पडता । महाभारतमें ( वन. २६० ) स्वर्ग- | सुखका जो वर्णन है, वहभी ऐसाही है। परंतु यज्ञयाग आदिसेही पर्जन्य प्रवृत्तिकी | उत्पत्ति होती है, अतएव शंका होती है, कि उनको छोड़ देनेसे इस जगतका | योगक्षेम अर्थात् निर्वाह कैसे होगा ? ( गीता २. ४५ की टिप्पणी ; गीतार. | प्र. १०, पृ. २९४ ) इसलिये अब ऊपरके श्लोकोंसे मिला करही उसका उत्तर | देते हैं :- ] (२२) जो अनन्यनिष्ठ लोग मेरा चिंतनकर मुझे भजते हैं, उन नित्य योगयुक्त पुरुषोंका योगक्षेम मैं किया करता हूँ ।
७६० गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § येऽप्यन्यदेवताभक्ता यजन्ते श्रद्धयान्विताः । तेऽपि मामेव कौन्तेय यजन्त्यविधिपूर्वकम् ॥ २३ ॥ अहं हि सर्वयज्ञानां भोक्ता च प्रभुरेव च । न तु मामभिजानन्ति तत्त्वेनातश्च्यवन्ति ते ॥ २४ ॥ [ न मिली हुई वस्तुका मिलना योग है, और मिली हुई वस्तुकी रक्षा करना क्षेम है; शाश्वतकोशमेंभी (श्लोक १००, २९२) योगक्षेमकी ऐसीही व्याख्या है, और उसका गूढ़ अर्थ 'सांसारिक नित्य निर्वाह' है। गीतारहस्यके बारहवें प्रकरणमें (पृ. ३८४-३८५) इसका विचार किया गया है, कि कर्मयोग-मार्गमें इस श्लोकका क्या अर्थ होता है; इसी प्रकार नारायणीय धर्ममेंभी (मभा. शां. ३४८. ७२) कहा है, कि- मनीषिणो हि ये केचित् यतयो मोक्षधर्मिणः । तेषां विच्छिन्नतृष्णानां योगक्षेमवहो हरिः ॥ वहां यह वर्णन है, कि ये पुरुष एकान्तभक्त हों, तोभी प्रवृत्ति-मार्गके हैं, अर्थात् निष्काम बुद्धिसे कर्म करनेवाले हैं। अब बतलाते हैं, कि परमेश्वरकी बहुत्वसे सेवा करनेवालोंकी अंतमें कौन गति होती है:- ] (२३) हे कौन्तेय ! श्रद्धायुक्त होकर अन्य देवताओंके भक्त बन करके जो लोग यजन करते हैं, वेभी विधिपूर्वक न हों, तोभी (पर्यायमे) मेराही यजन करते हैं; (२४) क्योंकि सब यज्ञोंका भोक्ता और स्वामी मैंही हूँ। किंतु वे तत्त्वतः मुझे नहीं जानते इसलिये वे गिर जाया करते हैं। [ गीतारहस्यके तेरहवें प्रकरणमें (पृ ४०२-४०६) यह विवेचन है, कि इन दोनों श्लोकोंके सिद्धान्तका महत्त्व क्या है। वैदिक धर्ममें यह तत्त्व बहुत पुराने समयसे चला आ रहा है, कि कोईभी देवता हो, वह भगवानकाही एक स्वरूप है। उदाहरणार्थ, ऋग्वेदमेंही कहा है, कि "एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्त्यग्निं यमं मातरिश्वानमाहुः"। (ऋ. १. १६४. ४६) - परमेश्वर एक है, परंतु पंडित लोग उसको अग्नि, यम, मातरिश्वा (वायु) कहा करते हैं; और इसके अनुसारही आगेके अध्यायमे परमेश्वरके एक होनेपरभी उसकीही अनेक विभूतियोंका वर्णन किया गया है। इसी प्रकार महाभारतके अंतर्गत नारा- यणीयोपाख्यानमें चार प्रकारके भक्तोंमें कर्म करनेवाले एकांतिक भक्तको श्रेष्ठ (गीता ७. १९ की टिप्पणी) बतलाकर कहा है :- ब्रह्माणं शितिकण्ठं च याश्चान्या देवताः स्मृताः । प्रबुद्धचर्याः सेवन्तो मामेवैष्यन्ति यत्परम् ॥
नवाँ अध्याय ७६१ यान्ति देवव्रता देवान्पितॄन्यान्ति पितृव्रताः । भूतानि यान्ति भूतेज्या यान्ति मद्याजिनोऽपि माम् ॥ २५ ॥ । "ब्रह्माको, शिवको, अथवा अन्य देवताओंको भजनेवाले साधु पुरुषभी मुझमेंही । आ मिलते हैं" (मभा. शां. ३४१. ३५); और गीताके उक्त श्लोकोंका अनुवाद । भागवतपुराणमेंभी किया गया है (भाग. १०, पू. ४०. ८-१०) । इसी प्रकार । नारायणीयोपाख्यानमें आगे फिर कहा है :- । ये यजन्ति पितॄन् देवान् गुरूंचैवातिथींस्तथा । । गाश्चैव द्विजमुख्यांश्च पृथिवीं मातरं तथा ॥ । कर्मणा मनसा वाचा विष्णुमेव यजन्ति ते । । "देव, पितर, गुरु, अतिथि, ब्राह्मण और गौ प्रभृतिकी सेवा करनेवाले पर्यायसे । विष्णुकाही यजन करते हैं" (मभा. शां. ३४५. २६, २७) । इस प्रकार । भागवत धर्मके स्पष्ट कहनेपरभी, कि भक्तिको मुख्य मानो । देवतारूप प्रतीक । गौण है, अथवा यद्यपि विधिभेद हो, तथापि उपासना तो एकही परमेश्वरकी । होती है; यह बड़े आश्चर्यकी बात है, कि भागवत धर्मवालेभी शैवोंसे झगड़ा । किया करें ! अब बतलाते हैं, कि यद्यपि यह सिद्धान्त सत्य है, कि किसीभी । देवताकी उपासना क्यों न करें, पर वह पहुँचती है, भगवानकोही; तथापि यह । ज्ञान न होनेसे, कि सभी देवता एकही हैं, मोक्षकी राह छूट जाती है, और । भिन्न भिन्न देवताओंके उपासकोंको उनकी भावनाके अनुसार भगवान्ही भिन्न । भिन्न फल देते हैं :- ] (२५) देवताओंका व्रत करनेवाले देवताओंके पास, पितरोंका व्रत करनेवाले पितरोंके पास, (भिन्न-भिन्न) भूतोंको पूजनेवाले (उन) भूतोंके पास जाते हैं, और मेरा यजन करनेवाले मेरे पास आते हैं। । [ सारांश, यद्यपि एकही परमेश्वर सर्वत्र समाया हुआ है, तथापि उपास- । नाका फल प्रत्येकके भावके अनुरूप न्यूनाधिक योग्यताका मिला करता है। । फिरभी इस पूर्व-कथनको भूल न जाना चाहिये, कि फल-दानका कार्यभी देवता । नहीं करते, परमेश्वरही करता है, (गीता ७. २०-२३) । ऊपर २४ वें श्लोकमें । भगवान्ने यह कहा है, कि "सब यज्ञोंका भोक्ता मैंही हूँ", उसका तात्पर्य यही । है। महाभारतमेंभी कहा है :- । यस्मिन् यस्मिंश्च विषये योयो याति विनिश्चयम् । । स तमेवाभिजानाति नान्यं भरतसत्तम ॥ । "जो पुरुष जिस भावमें निश्चय रखता है, वह उस भावके अनुरूपही फल । पाता है" (शां. ३५२. ३) ; और यह श्रुतिभी है "यं यथा यथोपासते तदेव
७६२ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र § § पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति । तदहं भक्त्युपहृतमश्नामि प्रयतात्मनः ॥ २६ ॥ § § यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत् । यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् ॥ २७ ॥ । भवति ” ( गीता ८. ६ की टिप्पणी देखो ) नानात्वसे अर्थात् अनेक देवताओंकी । उपासना करनेवालोंको जो फल मिलता है, उसे पहले चरणमें बतलाकर दूसरे । चरणमें यह अर्थ वर्णन किया है, कि अनन्यभावसे भगवान्की भक्ति करनेवालों- । कोही सच्ची भगवत्प्राप्ति होती है। अब भक्ति-मार्गका यह महत्त्वका तत्त्व । बतलाते हैं, कि भगवान् इस ओर न देखकर कि मेरा भक्त, मुझे क्या समर्पण । करता है ? केवल उसके भावकीही ओर दृष्टि दे करके उसकी भक्ति स्वीकार । करते हैं :- ] (२६) जो मुझे भक्तिसे एक-आध पत्र, पुष्प, फल अथवा ( यथाशक्ति ) थोड़ासा जलभी अर्पण करता है, उस प्रयतात्म अर्थात् नियतचित्त पुरुषकी भक्तिकी उस भेंटको मैं ( आनंदसे ) ग्रहण करता हूँ । । [ कर्मकी अपेक्षा बुद्धि श्रेष्ठ है ( गीता २. ४९ ) – कर्मयोगके इस तत्त्व । केही भक्ति-मार्गके रूपांतरका वर्णन उक्त श्लोकमें है ( गीतार. प्र. १५, पृ. । ४७५-४७७ ) । इस विषयमें सुदामाके तंदुलोंकी कथा प्रसिद्ध है, और यह । श्लोक भागवत-पुराणके सुदामा-चरित्रके उपाख्यानमेंही आया है ( भाग. १० । उ. ८१. ४ ) । इसमें संदेह नहीं, कि पूजाके द्रव्य अथवा सामग्रीका न्यूनाधिक । होना सर्वथा और सर्वदा मनुष्यके बसकी बात नहीं होती । इसीसे शास्त्रमें । कहा है, कि यथाशक्ति प्राप्त होनेवाले स्वल्प पूजा-द्रव्यसेही नहीं, प्रत्युत शुद्ध । भावसे समर्पण किये गये मानसिक पूजा-द्रव्योंसेभी भगवान् संतुष्ट हो जाते हैं । । देवता है भावका भूखा; न कि पूजांकी सामग्रीका । मीमांसक-मार्गकी अपेक्षा । भक्ति-मार्गमें जो कुछ विशेषता है, वह यही है । यज्ञयाग करनेके लिये बहुत-सी । सामग्री जुटानी पड़ती है और उद्योगभी बहुत करना पड़ता है; परंतु भक्ति-यज्ञ । एक तुलसीदलसेभी हो जाता है । महाभारतमें कथा है, कि जब दुर्वासी ऋषि । घरपर आये, तब द्रौपदीने इसी प्रकारके यज्ञसे भगवान्को संतुष्ट किया था । । भगवद्भक्त जिस प्रकार अपने कर्म करता है, अर्जुनको उसी प्रकार करनेका । उपदेश देकर अब बतलाते हैं, कि उससे क्या फल मिलता है :- ] (२७) हे कौंतेय ! तू जो (कुछ) करता है, जो खाता है, जो होम-हवन करता है, जो दान करता है, (और) जो तप करता है, वह (सब) मुझे अर्पण किया
नवाँ अध्याय ७६३ शुभाशुभफलैरेवं मोक्ष्यसे कर्मबन्धनैः । संन्यासयोगयुक्तात्मा विमुक्तो मामुपैष्यसि ॥ २८ ॥ § § समोऽहं सर्वभूतेषु न मे द्वेष्योऽस्ति न प्रियः । ये भजन्ति तु मां भक्त्या मयि ते तेषु चाप्यहम् ॥ २९ ॥ अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक् । साधुरेव स मन्तव्यः सम्यग्व्यवसितो हि सः ॥ ३० ॥ कर। (२८) इस प्रकार बर्तनेसे (कर्म करकेभी) कर्मोंके शुभ-अशुभ फलरूप बंधनोंसे तू मुक्त रहेगा, और (कर्मफलोंके) संन्यास करनेके इस योगसे युक्तात्मा अर्थात् शुद्ध अंतःकरण हो कर मुक्त हो जायगा, एवं मुझमें मिल जायगा। । [ इससे प्रकट होता है, कि भगवद्भक्तभी कृष्णार्पण-बुद्धिसे समस्त कर्म । करे, उन्हें छोड़ न दे; और इस दृष्टिसे ये दोनों श्लोक महत्त्वके हैं। “ब्रह्मार्पणं । ब्रह्म हविः” (गीता ४. २४) यह ज्ञान-यज्ञका तत्त्वही अब भक्तिकी परिभाषाके । अनुसार २७ वें श्लोकमें बतलाया है (गीतार. प्र. १३, पृ. ४३२, ४३३) । । तीसरेही अध्यायमें अर्जुनसे कह दिया है, कि “मयि सर्वाणि कर्माणि संन्यस्य” । (गीता ३. ३०) - मुझमें सब कर्मोंका संन्यास करके - युद्ध कर; और पाँचवें । अध्यायमें फिर कहा है, कि “ब्रह्ममें कर्मोंको अर्पण करके संगरहित कर्म । करनेवालेको कर्मका लेप नहीं लगता” (५. १०)। गीताके मतानुसार यही । यथार्थ संन्यास है (गीता १८. २), और इस प्रकार अर्थात् कर्मफलाशा । छोड़कर (संन्यस्य) सब कर्मोंको करनेवाला पुरुषही 'नित्यसंन्यासी' है (गीता । ५. ३); कर्मत्यागरूप संन्यास गीताको संमत नहीं है। पीछे अनेक स्थलों- । पर कह चुके हैं, कि इस रीतिसे किये हुए कर्म मोक्षके लिये प्रतिबंधक नहीं होते । (गीता २. ६४; ३. १९; ४. २३; ५. १२; ६. १; ८. ७), और इस २८ वें । श्लोकमें उसी बातको फिर कहा है। भागवत-पुराणमेंही नृसिंहरूपी भगवानने । प्रल्हादको यह उपदेश किया है कि “मय्यावेश्य मनस्तात कुरु कर्माणि मत्परः”- । मुझमें चित्त लगाकर सब काम किया कर (भाग. ७. १०. २३); और आगे । एकादश स्कन्धमें भक्तियोगका यह तत्त्व बतलाया है, कि भगवद्भक्त सब कर्मोंको । नारायणार्पण कर दे (भाग. ११. २. २६; ११. ११. २४)। इस अध्यायके । आरंभमें वर्णन किया है, कि भक्तिका मार्ग सुखकारक और सुलभ है। अब उसके । समत्वरूपी दूसरे बड़े और विशेष गुणका वर्णन करते हैं :-] (२९) मैं सब भूतोंको एक-सा हूँ। न मुझे (कोई) द्वेष्य अर्थात् अप्रिय है, और न (कोई) प्यारा। भक्तिसे जो मेरा भजन करते हैं, वे मुझमें हैं, और मैंभी उनमें हूँ। (३०) बड़ा दुराचारीही क्यों न हो, यदि वह मुझे अनन्यभावसे भजता है,
७६४ गीतारहस्य अथवा कर्मयोगशास्त्र क्षिप्रं भवति धर्मात्मा शश्वच्छान्तिं निगच्छति । कौन्तेय प्रतिजानीहि न मे भक्तः प्रणश्यति ॥ ३१ ॥ मां हि पार्थ व्यपाश्रित्य येऽपि स्युः पापयोनयः । स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम् ॥ ३२ ॥ किं पुनर्ब्राह्मणाः पुण्या भक्ता राजर्षयस्तथा । अनित्यमसुखं लोकमिमं प्राप्य भजस्व माम् ॥ ३३ ॥ तो उसे साधुही समझना चाहिये। क्योकि उसकी बुद्धिका निश्चय अच्छी तरह हुआ है। (३१) वह जल्दी धर्मात्मा हो जाता है और नित्य शांति पाता है। हे कौंतेय ! तू भली भाँति समझे रह, कि मेरा भक्त (कभीभी) नष्ट नहीं होता । | [ तीसवें श्लोकका भावार्थ ऐसा न समझना चाहिये, कि भगवद्भक्त | यदि दुराचारी हो, तोभी व भगवान्को प्यारेही रहते हैं। भगवान् इतनाही कहते | हैं, कि पहले कोई मनुष्य दुराचारीभी रहा हो, परंतु जब एक बार उसकी बुद्धि | निश्चयमे परमेश्वराभिमुखका भजन करनेमे हो जाती है, तब आगे उसके हाथसे | कोईभी दुष्कर्म नहीं हो सकता; और फिर वह धीरे धीरे धर्मात्मा हो कर सिद्धि | पाता है, तथा अन्तमें इस सिद्धिस उसके पापका बिलकुल नाश हो जाता है। | सारांश, छठे अध्यायमें (६.४४) जो यह सिद्धान्त किया हे, कि कर्मयोगके | जाननेकी सिर्फ़ इच्छा होनेसेही कोल्हूमें अवश होकर मनुष्य शब्द-ब्रह्मसे परे | चला जाता है, अब उसीही भक्ति-मार्गके लिये लागू कर दिखलाया है। अब इस | बातकोही अधिक स्पष्ट करते हैं, कि परमेश्वर सब भूतोंको एक-सा कैसे है:- ] (३२) क्योंकि, हे पार्थ ! मेरा आश्रय करके स्त्रियाँ, वैश्य और शूद्र, (अथवा) अन्त्यज आदि जो पापयोनि हों, वेभी परम गति पाते हैं। (३३) फिर पुण्यवान् ब्राह्मणोंकी, मेरे भक्तोंकी, और राजर्षियों, (क्षत्रियौं) की बात क्या कहनी है ? तू इस अनित्य और असुख अर्थात् दुःखकारक मृत्युलोकमें है, इस कारण मेरा भजन कर। | [ ३२ वे श्लोकके 'पापयोनि' शब्दको स्वतंत्र न मानकर कुछ टीकाकार | कहते हैं, कि वह स्त्रियो, वैश्यों और शूद्रोंकोभी लागू है, क्योंकि पहले कुछ-न- | कुछ पाप किये बिना कोईभी स्त्री, वैश्य या शूद्रका जन्म नही पाता। उनके मतमें | पापयोनि शब्द साधारण है और ये स्त्री, वैश्य तथा शूद्र उसके भेद उदाहरणार्थ | दिये गये हैं। परंतु हमारी रायमें यह अर्थ ठीक नहीं है। आजकल राजदरबारमें | जिन्हें 'गुन्हेगार जाति' कहते हैं, पापयोनि शब्दसे उस प्रकारका अर्थ विवक्षित | है। इस लोकका सिद्धान्त यह है, कि उस जातिके लोगोंकोभी भगवद्भक्तिसे
नवाँ अध्याय ७६५ § § मन्मना भव मद्भक्तो मद्याजी मां नमस्कुरु । मामेवैष्यसि युक्त्वैवमात्मानं मत्परायणः ॥ ३४ ॥ इति श्रीमद्भगवद्गीतासु उपनिषत्सु ब्रह्मविद्यायां योगशास्त्रे श्रीकृष्णार्जुन-संवादे राजविद्याराजगुह्ययोगो नाम नवमोऽध्यायः ॥ ९ ॥ ———————— | सिद्धि मिलती है। स्त्री, वैश्य और शूद्र इस वर्गके नहीं है, उन्हें मोक्ष मिलनेमें | इतनीही बाधा है, कि वे वेद सुननेके अधिकारी नहीं हैं। इसीसे भागवत-पुराणमें | कहा है, कि :- स्त्रीशूद्रद्विजबन्धूनां त्रयी न श्रुतिगोचरा । कर्मश्रेयसि मूढानां श्रेय एवं भवेदिह । इति भारतमाख्यानं कृपया मुनिना कृतम् ॥ | "स्त्रियों, शूद्रों अथवा कलियुगके नामधारी ब्राह्मणोंके कानोंमें वेद नहीं पहुँचते, | इस कारण उन्हें मूर्खतामे बचनेके लिये व्यासमुनिने कृपालु होकर उनके | कल्याणार्थही महाभारतकी - अर्थात् गीताकीभी - रचना की" ( भाग. १. ४. | २५ ) । भगवद्गीताके उक्त श्लोक कुछ पाठभेदसे अनुगीतामेंभी पाये जाते हैं | (मभा. अश्व. १९. ६१, ६२ ) । जातिका, वर्णका, स्त्री-पुरुष आदिका अथवा | काले-गोरे रंग प्रभृतिका कोईभी भेद न रखकर सबको एकही सद्गति देनेवाले | भगवद्भक्तिके इस राजमार्गका ठीक ठीक बड़प्पन इस देशकी - और विशेषतः | महाराष्ट्रकी - संतमंडलीके इतिहाससे किसीकोभी ज्ञात हो सकेगा । उल्लिखित | श्लोकका अधिक स्पष्टीकरण गीतारहस्यके प्र १३. पृ. ४३८-४४२ में किया है । | इस प्रकारके धर्मका आचरण करनेके विषयमें ३३ वें श्लोकके उत्तरार्धमें अर्जुनको | जो उपदेश किया गया है, अगले श्लोकमेंभी वही प्रचलित है । ] (३४) मुझमें मन लगाकर, मेरा भक्त हो, मेरा यजन-पूजन कर और मुझे नमस्कार कर, इस प्रकार मत्परायण होकर, योगका अभ्यास करनेसे मुझेही पावेगा। | [ वास्तवमें इस उपदेशका आरंभ ३३ वें श्लोकमेंही हो गया है । ३३ वें | श्लोकमे 'अनित्य' पद अध्यात्मशास्त्रके इस सिद्धान्तके अनुसार आया है, कि | प्रकृतिका फैलाव अथवा नामरूपात्मक दृश्य-सृष्टि अनित्य है और एक पर- | मन्माही नित्य है; और 'असुख' पदसे इस सिद्धान्तका अनुवाद किया गया है, | कि इस संसारमें सुखकी अपेक्षा दुःख अधिक है । तथापि यह वर्णन अध्यात्मक | नहीं है, भक्ति-मार्गका है। अतएव भगवानने परब्रह्म अथवा परमात्मा शब्दका | प्रयोग न करके "मुझे भज, मुझमें मन लगा, मुझे नमस्कार कर", ऐसे व्यक्त- | स्वरूपके दर्शानेवाले प्रथम पुरुषका निर्देश किया है । भगवानका अंतिम कथन है,