भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वैदिक शिक्षा पद्धति एवं गुरुकुल व्यवस्था (डॉ. भास्कर मिश्र - राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान)

Vaidik Shiksha Paddhati and Gurukul System

डॉ. भास्कर मिश्र द्वारा

DevanagariHindipublished353 पृष्ठ

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 200 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के काम और स्वभाव को मन में धारण करके सब प्राणियों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करके सदा धर्म की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए।' मानव को स्वयं धर्म का आचरण करना चाहिये और दूसरे लोगों को भी इस कार्य के लिये प्रेरित करना चाहिये, ताकि उस समाज का वातावरण धर्ममय हो। धर्म से पृथक् कुछ सोचा ही नहीं जा सकता है। इससे पृथक् कुछ होना भी नहीं चाहिए क्योंकि जीवन का आरम्भ ही धर्ममय वातावरण से होता है। अ॒द्या दे॑वा॒ उदि॑ता॒ सूर्य॑स्य॒ निरंह॑सः पिपृ॒ता निर॑व॒द्यात्। तन्नो॑ मि॒त्रो वरु॑णो मामहन्ता॒मदि॑तिः॒ सिन्धु॑: पृथि॒वी उ॒त द्यौः॥१ अर्थात् "मनुष्यों का यह कर्तव्य है कि वे पाप की छाया से भी दूर रहें और धर्म का आचरण करते हुए परमपिता परमेश्वर की उपासना करें और उसी के अनुरूप जीवन व्यतीत करते हुए अपने पुरुषार्थों (धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष) की परिपूर्ण सिद्धि करें।" वि यदस्या॑धृ॒जतो॒ वात॑चोदितो॒ ह्वारो॒ न वक्क्रा॑ जर॒णा अना॑कृतः। तस्य॑ प॒त्मन्त्कृ॒ष्णः कृ॑ष्ण॒जंह॑सः॒ शुचि॑जन्म॒नो रज॒ आ व्य॑ध्वनः॥२ अर्थात् धर्म जीवन की वह धुरी है जिस पर परिक्रमा करता हुआ मानव जीवन इस तरह प्रसिद्ध एवं यज्ञपूर्ण होता है जैसे कि सूर्य का यश सम्पूर्ण पृथ्वी को आलोकित करता है। उसी प्रकार व्यक्ति की कीर्ति चारों दिशाओं में फैलती रहती है। अस्ता॑व्य॒ग्निः शि॒मीव॑द्भि॒रर्कैः साम्ना॑ज्य॒य प्र॒तरं॑ दधा॑नः। अ॒मी च॒ ये म॒घव॑ानो व॒यं च॒ मिहं॒ न सूरो॒ अति॑ नि॒ष्टत॑न्युः॥३ अर्थात् जो मनुष्य धार्मिक विद्वानों से अच्छी शिक्षा को पाये हुए धर्म से राज्य का विस्तार करते हुए प्रयत्न करते हैं वे ही राज्य, विद्या और धर्म के उपदेशों का अच्छी प्रकार स्थापन करने के योग्य होते हैं। धर्म के मार्ग पर चलने वाले मनुष्य सदैव धर्म का प्रचार ही करते हैं और धर्म का विकास मानवीय प्रयासों का ही परिणाम होता है। जिस प्रकार अधर्म को छोड़कर धर्म अपनाकर ईश्वरीय अनुष्ठान करने से ईश्वर की प्राप्ति होती है उसी प्रकार उन्हें अपने जीवन में अतिरमणीय आनन्द की प्राप्ति होती है। १. ऋग्वेद १/११५/६ २. ऋग्वेद १/१४१/७ ३. ऋग्वेद १/१४१/१३ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 201 ए॒ष वः॒ स्तोमो॑ मरुत इ॒यं गीर्मा॒न्दार्य॑स्य मा॒न्यस्य॑ का॒रोः। एषा या॑सीष्ट त॒न्वे॑ व॒यां वि॒द्यामे॒षं वृ॒जनं॑ जी॒रदा॑नुम्॥१ अर्थात् जो आप्त, शास्त्रज्ञ, धर्मात्मा विद्वान् पुरुषों की उत्तेजना से विद्या और शिक्षा को प्राप्त होकर धर्मयुक्त व्यवहार का आचरण करते हैं, उनके जन्म की सफलता है यह जानना चाहिये। इस तरह मानव जीवन की सफलता का श्रेय सदैव ही धर्म एवं विवेकपूर्ण आचरण को दिया गया है। यस्या॑व॒धीत्पि॒तरं॒ यस्य॑ मा॒तरं॒ यस्य॑ श॒क्रो भ्रात॑रं॒ नार्त ईष॑ते। वेतीद्व॑स्य॒ पर्य॑ता यतं॒करो॒ न किल्बि॑षादीषते॒ वस्व॑ आक॒रः॥२ अर्थात् "माता, पिता और भ्रातृ आदि का पालन करें तथा उनके पुत्र आदि को चाहिए कि वे निरन्तर सत्कार करें और पापाचरण का त्याग करके धर्म का पालन करते हुए इस प्रकार का आचरण करें कि वे सभी काल में सुखी होवें।" व्यक्ति अपने जीवन में धर्माचार्यों से धर्म की शिक्षा, वेद-शिक्षा, शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण करते हुए धर्म की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करता है और उसका अनुकरण करते हुए अभीष्ट को प्राप्त करता है। इस अभीष्ट की प्राप्ति में ही मनुष्य का सम्पूर्ण जीवन सफल होता है। ते हि स॒त्या ऋ॑त॒स्पृश॑ ऋ॒तावा॑नो जने॑जने। सु॒नी॒थासः॑ सु॒दान॑वो॒ऽहोश्चि॑द्रुरुच॒क्रयः॑॥३ अर्थात् "जो स्वयं धर्मयुक्त, गुण, कर्म और स्वभाव वाले होते हैं, दुष्ट आचरण से पृथक् व्यवहार करके अन्य मनुष्यों को तादृश अर्थात् अपने समान मानते हैं, वे धन्यवाद के योग्य हैं।" इस प्रकार यह स्पष्ट दृष्टिगोचर है कि ऋग्वेद में दी गई शिक्षा से यह प्राप्त होता है कि धर्मानुरूप आचरण, शिक्षा एवं ज्ञान के द्वारा इस तरह का वातावरण प्रस्तुत होता है कि राष्ट्र एक आदर्श राज्य बन जाता है और वह अपनी राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति ही निष्ठावान् नहीं रहता है अपितु वह दूसरे राष्ट्रों के लिए भी अपने


१. ऋग्वेद १/१६५/१५ २. ऋग्वेद ५/३४/४ ३. ऋग्वेद ५/६७/४ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 202 वैदिक वाङ्गमय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता मन में सम्मान की भावना रखता है- आ यद्द्वा॑मीयचक्ष॑सा मि॒त्रं व॒यं च॑ सू॒र्यः॑। व्यचि॑ष्ठे बहु॒पाय्ये॑ यते॑महि स्व॒राज्ये॑।।१ अर्थात् मनुष्यों को चाहिए कि वह मित्रता करके सभी राज्यों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार रखें तथा अपने और दूसरे राज्य के न्याय की रक्षा करते हुए धर्म की उन्नति करें। ५. राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद के आचारदर्शन, शिक्षा दर्शन एवं अर्थदर्शन का अनुशीलन : राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में ऋग्वेद में जो आचारदर्शन प्रस्तुत किया गया है उससे एक अच्छी समष्टि प्रस्तुत करने के लिए आचार संहिता प्रस्तुत की गई है। अच्छे संस्कारों से ही व्यक्ति का अच्छा व्यक्तित्व बनता है और सद्चरित्र एवं सुसंस्कारों वाले नागरिकों से ही राष्ट्र का अखण्ड स्वरूप बनता है। उ॒त नः॑ सु॒भगाँ॑ अ॒रिवो॑चेयु॒र्दस्म॒ कृ॒ष्टय॑ः। स्यामेदिन्द्र॑स्य॒ शर्म॑णि।।२ अर्थात् "जब समाज में सभी व्यक्ति विरोध को छोड़कर दूसरों पर उपकार करने का प्रयत्न करते हैं तब शत्रु भी मित्र हो जाते हैं, जिससे सब मनुष्यों को ईश्वर की कृपा से निरन्तर उत्तम आनन्द प्राप्त होता है।" मानव मात्र के साथ बंधुत्व की भावना का विकास करके जब सबके साथ प्रेम, सहयोग और अपनत्व की भावना से पूर्ण होकर जीवन व्यतीत करते हैं तब एक सुगठित समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। इसके मध्य निजी हित कभी नहीं आता है। किसी के प्रति द्वेष की भावना रखना भी धर्म और आचार की दृष्टि से गलत है:- मा नो॒ मर्तों अभि द्रुहन् तनूना॑मिन्द्र गिर्वणः। ईशा॑नो यवया व॒धम् ।।३ अर्थात् कोई भी मनुष्य अन्यायपूर्ण ढंग से किसी का अहित करने की कभी न सोचे क्योंकि अन्याय का समर्थन न तो धर्म करता है और न ही आचार संहिता। इससे अच्छा यह है कि व्यक्ति परस्पर सबके साथ मित्र भाव बनाये रखें, क्योंकि बिना अपराध के ईश्वर भी किसी का तिरस्कार नहीं करता है। ठीक उसी प्रकार १. ऋग्वेद ५/६६/६ २. ऋग्वेद १/४/६ ३. ऋग्वेद १/५/१० CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 203 मानव को भी आपस में सभी के साथ न्यायसंगत व्यवहार करना चाहिये। जो व्यक्ति विद्या-सम्पादन आदि कार्यों में संलग्न होते हैं वे सदा दूसरों को ज्ञान या विद्या प्रदान करने का कार्य करते हैं और उनके प्रयत्न सदा दूसरों का हित करने का ही होता है। ईश्वर ऐसे मनुष्यों को सदैव आशीर्वाद देता है जो मनुष्य विद्वान् होकर सबके प्रति परोपकार की भावना से हित पहुँचाने का प्रयास करते हैं और दूसरों को सुखी देखकर ही वे स्वयं अपने आपको सुखी अनुभव करते हैं। यु॒वाकु॒ हि शची॑नां यु॒वाकु॑ सुमती॒नाम्। भू॒याम॑ वा॒जदा॑व्नाम्॥१ अर्थात् मनुष्यों को सदा आलस्य छोड़कर अच्छे कामों का सेवन तथा विद्वानों का समागम नित्य करना चाहिये, जिससे अविद्या और दरिद्रता जड़ मूल से नष्ट हों। नमो॑ म॒हद्भ्यो॒ नमो॑ अर्भ॒केभ्यो॒ नमो॒ युव॑भ्यो॒ नम॑ आशि॒नेभ्य॑:। यजा॑म दे॒वान्यदि॑ श॒क्नवा॑म॒ मा ज्याय॑स॒: शंस॒मा वृ॑क्षि दे॒वाः॥२ अर्थात् "ईश्वर का यह उपदेश है कि मनुष्यों को चाहिये कि अभिशाप छोड़कर अन्नादि से सब उत्तम जनों का सत्कार करें अर्थात् जितना पदार्थ आदि उत्तम बातों से अपना सामर्थ्य हो उतना उनका संग करके विद्या प्राप्त करें किन्तु उनकी कभी निन्दा न करें।" परनिन्दा मानव के लिये शोभा नहीं देता है, यह सब आचार संगत नहीं है। सम्पूर्ण गुणों से युक्त व्यक्ति ही सर्वश्रेष्ठ मानव समझा जाता है। वि॒द्वांसा॑वि॒दुर॑: पृ॒च्छेदवि॑द्वान्नि॒त्थाप॑रो अचे॒ताः। नू चि॒न्नु मर्ते॒ अक्रौ॑॥३ अर्थात् "विद्वान् व्यक्तियों द्वारा दिये गये परामर्श के अनुसार ही दूसरों के साथ व्यवहार करें। सदैव विद्वानों को पूछकर सत्य और असत्य का निर्णय कर आचरण करें और झूठ का सदैव ही त्याग करें। इस बात में किसी को कभी आलस्य नहीं करना चाहिये क्योंकि बिना पूछे कोई नहीं जानता है, इससे किसी को मूर्खों के उपदेश पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिये।" ब॒ळित्था तद्वपु॑षे धायि दर्शतं दे॒वस्य॒ भर्गो॒ सह॑सो॒ यतो जनि॑। यदी॒मुप॒ ह्वर॑ते॒ साध॑ते म॒तिर्ऋ॒तस्य॒ धेना॑ अनयन्त स॒स्रुतः॑॥१


१. ऋग्वेद १/१७/४ २. ऋग्वेद १/२७/१३ ३. ऋग्वेद १/१२०/२ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

204 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता

अर्थात् हे मनुष्यों! जिस उत्तम बुद्धि और सत्य आचरण से विद्यावानों का देखने योग्य स्वरूप धारण किया जाता है और उनका कार्य भी सिद्ध किया जाता है, उस वाणी और उस सत्य आचार को तुम नित्य स्वीकार करों। शिक्षा दर्शन :- ऋग्वेद में शिक्षा का उद्देश्य मनुष्य को वास्तविक अर्थ में शिक्षित करके ज्ञान प्रदान करना है। जन्म के पश्चात् वह शिक्षा ग्रहण करने का अधिकारी हो जाता है। विद्या ग्रहण करने के लिए विद्यार्थी का ब्रह्मचर्य का पालन करना अनिवार्य बतलाया गया है। क्योंकि वेद शास्त्रों का ज्ञान आज जैसी पुस्तकें रटने और परीक्षा पास कर लेने मात्र का नाम नहीं था। इस शिक्षा का अर्थ उसे ग्रहण करके उसको अपने जीवन में ही लागू करना होता था। सं नु वो॑चावहै॒ पुनर्य॒तो॑ मे॒ मध्वाभृ॑तम्। होते॑व॒ क्षद॑से प्र॒यम्॥२ अर्थात् जैसे यज्ञ करने वाले एवं कराने वाले प्रीति के साथ मिलकर यज्ञ को सिद्ध कर पूर्ण करते हैं वैसे ही गुरु-शिष्य मिलकर सब विद्याओं का प्रकाश करें। सब मनुष्यों को इस बात की इच्छा निरन्तर रखनी चाहिए कि जिससे हमारी विद्या की वृद्धि प्रतिदिन होती रहे। मधु॒ वाता॑ ऋताय॒ते मधु॑ क्षरन्ति॒ सिन्ध॑वः। माध्वी॑र्नः स॒न्त्वोष॑धीः॥३ अर्थात् हे पढ़ाने वाले विद्वानों! शिक्षकों! तुम और हम मिलकर ऐसा यत्न करें कि जिससे सृष्टि के पदार्थों से समग्र आनन्द के लिये विद्या से उपकारों को ग्रहण कर सकें। मनुष्यों का सदैव यह प्रयास होना चाहिये कि वे अच्छी वैज्ञानिक पद्धति से शिक्षा ग्रहण करके देश व राष्ट्र की उन्नति के लिये अत्याधुनिक विमानों और अस्त्र- शस्त्रों का निर्माण करने में सफलता प्राप्त करें जिससे कि शत्रुओं का सामना कुशलतापूर्वक किया जा सके। एना॒ङ्गू॒षेण॑ वय॒मिन्द्र॑वन्तो॒ऽभि ष्या॑म वृ॒जने॒ सर्व॑वीराः। तन्नो॑ मि॒त्रो वरु॑णो मामहन्ता॒मदि॑तिः सिन्धु॑ः पृथि॒वी उत द्यौः॥१९॥४ अर्थात् "मनुष्यों को चाहिए कि जिसके पढ़ाने से विद्या और अच्छी शिक्षा बढ़ें,


१. ऋग्वेद १/१४१/१ २. ऋग्वेद १/२५/१७ ३. ऋग्वेद १/९०/६ ४. ऋग्वेद १/१०५/१९

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri तृतीय अध्याय 205 उसके संग से समस्त विद्याओं का सर्वथा निश्चय करें। वे विद्यायें अधिक उचित होती है जिनसे कि व्यक्ति के आन्तरिक गुणों का विकास हो सके और वह गुणवान् होकर स्वयं भी वैसी ही शिक्षा प्रदान करने में समर्थ हो सके।'' विद्या देने वालों के लिए भी ऋग्वेद में निर्देश दिया गया है कि शिक्षा का स्वरूप एवं उद्देश्य क्या हो? किस प्रकार की शिक्षा सर्वजनहिताय सिद्ध हो सकती है, उस बारे में ऋग्वेद में कहा गया है कि अध्यापकों और उपदेष्टाओं के लिए यह योग्य है कि विद्या और धर्म के उपदेश से सब जनों को विद्वान् धार्मिक करके पुरुषार्थयुक्त निरन्तर किया करें।१ ऋग्वेद में स्त्री-शिक्षा के प्रति भी पूर्ण ध्यान दिया गया है। उस समय स्त्री एवं पुरुष में कोई भेद नहीं किया गया था, अतः कुमारी कन्याओं की शिक्षा के लिए निर्देश है कि वे विदुषियों से शिक्षा ग्रहण करें और वे सभी कुमारी ब्रह्मचारिणी विदुषियों से प्रार्थना करें कि आप हम सबको विद्या और सुशिक्षा से युक्त करें।२ पुरुष विद्वानों को यदि ब्रह्मचारी कुमारों को शिक्षा प्रदान करनी चाहिये तो विदुषी स्त्रियों को ब्रह्मचारिणी कुमारियों को शिक्षा प्रदान करनी चाहिये। उन्हें अच्छी प्रकार शिक्षा प्रदान करनी चाहिये। सूर्य और भूमि जिस प्रकार सबको उन्नति देते हैं, उसी प्रकार विद्वानों को शिक्षार्थियों को ज्ञान प्रदान करना चाहिये।३ इस प्रकार शिक्षा से ही राष्ट्र का विकास होता है, उनमें ज्ञान आता है और राष्ट्र की महत्ता का उन्हें ज्ञान होता है। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का भान होता है। अर्थदर्शन :- वैदिक युग में आर्थिक व्यवस्था अत्यन्त सुविकसित प्रतीत होती है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु गति देने के लिए उस देश की कृषि और खनिज सम्पदा का विशेष महत्त्व होता है। आर्थिक दृष्टि से अर्थ का सबसे बड़ा स्रोत पृथिवी ही होती है। इसी पृथिवी के गर्भ से फसलें पैदा होती हैं, इसके गर्भ में खनिजों की खानें सुप्त होती हैं। जल के स्रोत भी पृथिवी के गर्भ में ही रहते हैं और यह सब मानव जीवन के आधार होते हैं। यदि पृथिवी को माँ कहा जाता है तो इसी दृष्टि से वह मातृभूमि होती है। अपनी सभी सन्तानों के लिए अन्न, फल-फूल आदि देने वाली वही होती है। ऋग्वेद में कृषि-कर्म और उसके उपकृत्यों का कई स्थानों पर वर्णन प्राप्त होता १. ऋग्वेद १/११२/१६ २. ऋग्वेद २/४१/१६ ३. ऋग्वेद २/४१/१७-२० CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

206 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता है। वर्षा कृषि का आधार है जिसका अधिष्ठाता देवता इन्द्र है और उनकी स्तुति ऋग्वेद में सर्वाधिक की गई है। ऋग्वेद के अनुसार¹ आश्विन युग्म ने मनु को बीज बोने की कला सिखाई तथा आर्यों को हल की सहायता से कृषि-कर्म सिखलाया। पशुपालन के बारे में ऋग्वेद में उल्लेख मिलता है। व्यापार के बारे में भी ऋग्वेद में उल्लेख प्राप्त होता है- याभिः॑ सु॒दानू औशि॒जाय॑ व॒णिजे॑ दी॒र्घश्र॑वसे॒ मधु॒ कोशो॒ अक्ष॑रत्। क॒क्षीव॑न्तं स्तो॒तारं॒ याभि॒राव॑तं॒ ताभि॑रू॒ षु ऊ॒तिभि॑रश्विना॒ गत॑म्॥² अर्थात् "राजपुरुषों से योग्य है कि जो द्वीप द्वीपान्तर और देश देशान्तर में व्यापार करने के लिये आवे-जावें, उनकी रक्षा का प्रयत्न करें।" इस प्रकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मधुर सम्बन्ध बनाने का एक साधन व्यापार भी था और इसके अर्थ आगमन के साथ-साथ सम्बन्धों की मधुरता में भी वृद्धि होती थी। ७. राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को ऋग्वेद का प्रदेय : सम्पूर्ण ऋग्वेद में मानव, शिक्षा, राष्ट्र, राष्ट्राध्यक्ष एवं प्रजा सभी को पृथक्-पृथक् मंत्रों के द्वारा निर्देश प्रदान किये गये हैं। आज राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता ऐसा विषय बना हुआ है कि यह सबसे विचारणीय-विषय और समस्या दोनों ही कहा जा सकता है। इसका समाधान यदि वैदिक वाङ्मय में खोजा जाय तो स्पष्ट हो जाता है कि इस समस्या से जो आज अनुभव किया जा रहा है, उसमें एकता एवं अखण्डता के बारे में पृष्ठभूमि पहले से ही सुनिश्चित की जा चुकी है। यदि आज भी उस पर दृष्टिपात करें तो वे हमें एकता के सूत्र को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। आदर्श रूप में मातृभूमि या स्वतंत्र राष्ट्र के विकास के लिए सात गुणों को बतलाकर उस मंत्र में एक अत्युपयोगी शिक्षा का समावेश किया गया है। प्रत्येक समाज, राष्ट्र या देश में कुछ न कुछ ऊँच-नीच के भाव रहते हैं। यह सहज अनुभव से आता है कि प्रत्येक परिवार के कुछ सदस्य आयु, शारीरिक बल, विद्या और बुद्धि में एक दूसरे से न्यूनाधिक हो सकते हैं। पुनः जब राष्ट्र बहुत बड़ा होता है तो इस प्रकार के भेद दृष्टिगोचर होना स्वाभाविक है। आदर्श रूप में उनके मध्य में इस प्रकार का ऐक्य होना चाहिये जिससे उनमें १. ऋग्वेद १/११२/१६ २. ऋग्वेद १/११२/११ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

तृतीय अध्याय 207 किसी प्रकार का वैर न हो और मातृभूमि की प्रगति में सब समान रूप से भाग ले सकें। इसी सिद्धान्त का प्रतिपादन करते हुए बताया गया है- यस्याः मानवानां मध्यतः बहु असम्बाधम्। जिस राष्ट्र या मातृभूमि के विभिन्न सम्प्रदायों में सहज भेद होते हुए निर्वैरभाव एवं सामूहिक उन्नति में परस्पर सौहार्द, सद्भावना एवं सहयोग करने की भावना होती है वही यथार्थ रूप में एकता और अखण्डता को कायम रख सकता है। राष्ट्र की प्रतिष्ठा अविचल रखने के लिए आवश्यक है कि शत्रु का विनाश किया जावे। जिस प्रकार सूर्य को मेघ के हनन में कोई प्रयत्न नहीं करना पड़ता है अपितु सहज रूप से ही उसका हनन हो जाता है। राष्ट्रप्रेमियों को इस प्रकार की सुव्यवस्था हो कि शत्रुओं का बिना किसी विशेष चेष्टा के ही नाश हो जावें। कभी-कभी राष्ट्र की महिमा और गरिमा का विस्तार करने के लिये प्रयास करना पड़ता है। निरि॑न्द्र॒ भूम्या॒ अधि॑ वृ॒त्रं ज॑घन्थ॒ निर्दि॒वः। सृ॒जा म॒रुत्व॑तीर॒प॑ जी॒वध॑न्या इ॒मा अ॒पोऽर्च॑न्ननु॑ स्व॒राज्य॑म्॥१ अर्थात् जो राज्य करने की इच्छा करे वह विद्या, धर्म और विशेष नीति का प्रचार करके स्वयं धर्मात्मा होकर पूरे राष्ट्र के पिता के समान व्यवहार करे। इन्द्रो॑ वृ॒त्रस्य॒ दोध॑तः॒ सानुं॒ वज्रे॑ण हीळितः। अ॒भि॒क्रम्याव॑ जिघ्नते॒ऽपः सर्म॑ाय चोदय॒न्नर्च॑न्ननु॑ स्व॒राज्य॑म्॥२ अर्थात् 'राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के रक्षक शूरवीर, पराक्रमी अधिकारियों का परम कर्तव्य है कि वे राष्ट्र को शत्रुओं से सर्वथा मुक्त रखें। शत्रुओं के नाश का कार्य सहज गति से होना चाहिये। राष्ट्र के शासन व्यवस्था आदर्श होनी चाहिये ताकि शत्रु यदि उत्पन्न हो तो स्वतः ही नष्ट हो जावें। इसके लिये राज्याधिकारियों को समुचित व्यवस्था करनी चाहियें।' इस प्रकार यह स्पष्ट होता है कि राष्ट्र की सुव्यवस्था का पूर्ण वर्णन करते हुए उसकी एकता और अखण्डता के लिये ऋग्वेद में विभिन्न मंत्रों और सूक्तों में न्याय प्रणाली, चुनाव पद्धति, समस्त शत्रुओं से मातृभूमि की रक्षा एवं सूर्य के आदर्श आदि का अध्ययन किया गया है। इसके लिये यदि ऋग्वेद में वर्णित आदेशों का पालन किया जाय तो हम अपनी वर्तमान समस्या से मुक्त हो सकते हैं। १. ऋग्वेद १/८०/४ २. ऋग्वेद १/८०/५

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri चतुर्थ अध्याय यजुर्वेद में राष्ट्रीयएकता एवं अखण्डता का अनुशीलन १. यजुर्वेद में प्रतिबिम्बित राष्ट्रीयएकता एवं अखण्डता का आधारतत्त्व : राष्ट्र का अस्तित्व पृथ्वी पर सदैव ही विद्यमान रहा है। राष्ट्र के बारे में वैदिककालीन साहित्य में प्रमाण उपलब्ध हैं और मात्र प्रमाण ही नहीं अपितु उसका विस्तृत विवरण भी प्राप्त होता है। ‘‘राष्ट्रे जागृयाम् वयम्’’ अर्थात् हम राष्ट्र में जागें। इसका आशय यही हो सकता है कि राष्ट्र की एकता और अखण्डता के प्रति सजगता का भाव मानवमात्र में सदैव से ही रहा है। प्रत्येक व्यक्ति अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध से परिचित होता था और वेदों में उसको अपने राजा के चयन में गुणों की परीक्षा करने का अधिकार भी प्रदान किया गया है। उस समय मात्र राजा में ही गुणों की अपेक्षा नहीं की गई थी अपितु नागरिकों के भी राष्ट्र के प्रति दायित्व निश्चित किये गये थे। राष्ट्र की रक्षा का दायित्व मात्र राजा का ही नहीं होता है अपितु उसके लिये प्रजाजनों के प्रयास भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं- मा त्वद्राष्ट्रमधिभ्रशत्।१ अर्थात् राष्ट्र या जनसमूह तुमसे गिरे नहीं। इस राष्ट्र के न गिरने का अभिप्राय इसकी एकता और अखण्डता से ही है। जब राष्ट्र का दायित्व राजा को सौंपा जाता है तो यही विचार किया जाता है कि राजा प्रजा को पुत्रवत् मानकर उसका लालन- पालन कर उसे समृद्धशाली एवं दृढ़ बनायेगा। उसमें वैमनस्य या वैचारिक कटुता आने का कोई अवसर प्रदान नहीं करेगा। तभी राष्ट्र एक सूत्र में आबद्ध होकर अपने अस्तित्व की रक्षा करेगा। राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता का दृढ़ सूत्र है- राष्ट्र में परस्पर प्रेम एवं सद्भाव। इसके लिये यजुर्वेद के निम्न मन्त्र में इस प्रकार का उल्लेख है- पाहिय॒ज्ञं पाहि॑ य॒ज्ञप॑तिं विष्णु॒स्त्वामि॑न्द्रियेण॑ पातु विष्णुं॒ त्वं पा॑ह्यभि सर्व॑नानि पाहि॥२ १. वा०स० १२/११ २. यजुर्वेद अध्याय ७ मन्त्र २० CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri चतुर्थ अध्याय 209 इसका अभिप्राय है “राजा एवं विद्वानों को योग्य है कि वे राज्य की निरन्तर उन्नति के लिये प्रयत्नशील रहें। वे आदेश और विद्या के प्रचार द्वारा ही प्रजा को अभिभूत कर सकते हैं। राजा, प्रजा और उत्तम विद्वानों की परस्पर प्रीति से ही ऐश्वर्य की उन्नति और आनन्द में वृद्धि होना संभव है।" राष्ट्र में जब पर्याप्त उन्नति के साधन विद्यमान होंगे और सभी को उसमें संलग्न रहने का अवसर प्राप्त होगा तो वे स्वयं ही अपने परिवार एवं राष्ट्र के निर्माण के प्रति सजग रहेंगे तथा आपसी मेल-जोल एवं प्रेम ही इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र में एकता की भावना दृढ़ रूप से विद्यमान है। वे आपस में मिल-जुल कर रहेंगे तो राष्ट्र में खुशहाली तथा उन्नति के द्वार सदैव ही खुलें रहेंगे। स॒जूर्ब्दो अ॒र्यवो॑भिः स॒जूरू॒षा अ॑रु॒णीभिः॑। सजो॑ष॒साव॒श्विना॒ दध॑त्सौभिः स॒जूः सूर॒ एत॑शेन स॒जूवैश्वान॒र इड॑या घृ॒तेन॒ स्वाहा॑।।१ अर्थात् मनुष्यों में जितनी परस्पर मित्रता हो उतना ही सुख और जितना विरोध उतना ही दुःख होता है। इसीलिए सभी लोग (स्त्री-पुरुष) परस्पर उपकार ही सदा बरतें। किसी भी राष्ट्र की एकता एवम् अखण्डता के लिए उस राष्ट्र के निवासियों के मध्य परस्पर परोपकार, सहयोग एवं प्रेम की भावना की विद्यमानता अत्यन्त आवश्यक है। इनकी उपस्थिति से ही राष्ट्र की सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। एक सुखी और समृद्ध व्यक्ति राष्ट्र की एकता पर प्रहार करने का प्रयास नहीं कर सकता है। सब आपस में मिलकर उसका सामना करने में पूर्ण सक्षम होते हैं। जहाँ लोगों में एकता की भावना रहती है, वहाँ पर राष्ट्र में भी एकता होती है। गाय॒त्री त्रि॒ष्टुब्जग॑त्यनु॒ष्टुप्प॒ङ्क्त्या स॒ह। बृ॒हत्यु॒ष्णिहा॑ क॒कुप्सू॒चीभि॑: शम्यन्तु त्वा।।२ इस मंत्र के भावानुसार जो विद्वान् गायत्री आदि छन्दों के अर्थ को बताने से मनुष्यों को विद्वान् करते हैं, वे सुई से फटे वस्त्र को सीते हैं, वे अलग-अलग मत वालों को सत्य में मिलाप कर देते हैं और उनको एक मत में स्थापित करते हैं, वे जगत् का कल्याण करने वाले होते हैं।


१. यजुर्वेद अध्याय १२ मन्त्र ७३ २. यजुर्वेद २३/३३ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 210 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता सम्पूर्ण राष्ट्र में विभिन्न बातों का एक मत होना अनिवार्य होता है, मतैक्य से भावात्मक एकता में वृद्धि होती है। इसीलिए बुद्धिजीवियों, शिक्षक वर्ग एवं राजनेताओं का यह प्रयास होना चाहिए कि सम्पूर्ण देश में निजी स्वार्थों को त्याग कर यदि मानव के मन में किसी तरह का भेद हो तो भी उन्हें मिलाने का प्रयत्न करना चाहिये। उन्हें इस तरह की शिक्षा दी जानी चाहिये कि अनेकता में एकता का भाव उत्पन्न कर सकें। य॒ज्ञो दे॒वानां॒ प्रत्ये॑ति सु॒म्नमादि॑त्यासो॒ भव॑ता मृ॒डय॑न्तः। आ वो॒ऽर्वाची॑ सुमतिर्व॑वृ॒त्यादधं॒होग्ने॑श्चि॒द्या व॑रिवो॒वित्त॑रा॒स॑त्॥१ अर्थात् जिस देश में पूर्ण विद्या वाले राजकर्मचारी हों वहाँ सब की एकमति होकर अत्यन्त सुख बढ़ें। एक समृद्धशाली देश के लिये सभी को सुशिक्षित होना चाहिए। इस आवश्यकता को वैदिक काल में ही अनुभव कर लिया गया था। शिक्षित नागरिक देश के लिए गौरवशाली प्राणी हो सकते हैं। देश की शासन प्रणाली को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी शिक्षा अनिवार्य है। जिस राष्ट्र में शिक्षित एवं प्रबुद्ध नागरिक होंगे, वहाँ पर सभी व्यक्ति एक मत होंगे और राष्ट्र सुख समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। देश की एकता एवं अखण्डता के लिए उनमें मतैक्य एवम् आपसी समझदारी बहुत ही आवश्यक होती है। दे॒वासो॒ हि ष्मा॒ मन॑वे॒ सम॑न्यवो॒ विश्वे॑ सा॒कथं सरा॑तयः।२ देश की एकता एवं अखण्डता पर आघात करने वाले दुर्बुद्धिजनों की भी कमी नहीं रहती हैं। अतः सद्विचारों से पूर्ण व्यक्तियों को सदैव अपने परिवेश में सुख शान्ति की स्थापना का प्रयास करना चाहिये तथा ऐसे व्यक्तियों, जो इसमें विघ्न डालें, का अन्त करके ही शान्ति स्थापना का प्रयास करना चाहिये। मानव की मानसिक प्रवृत्तियों की शुद्धता पर हमेशा ही ध्यान दिया जाता है क्योंकि वह ही राष्ट्र की आधारशिला है और सद्विचारों, सद्प्रवृत्तियों की उपस्थिति से ही राष्ट्र की समृद्धि का निर्धारण होता है। २. राष्ट्रीयएकता एवम् अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में यजुर्वेद के समाजदर्शन का अनुशीलन राष्ट्रीयएकता एवम् अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में समाजदर्शन की भी भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। वैदिक वाङ्ग्मय में तत्कालीन भारतीयसमाज का जो चित्र १. यजुर्वेद ३३/६८ २. यजुर्वेद ३३/९४ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri चतुर्थ अध्याय 211 परिलक्षित होता है, उसके विश्लेषण से ज्ञात होता है कि वह अत्यन्त सुख- सौमनस्यपूर्ण, एकता और समरसतामूलक तथा स्वस्थ विकास की आधारशिला पर बनाया हुआ वह भवन था जिस पर एक अडिग विशाल गृहयोजना स्थापित थी। समाज का वर्गीकरण जाति या धर्म के आधार पर न होकर व्यवसाय पर आधारित था। पारिवारिक पृष्ठभूमि संयुक्त होते हुए भी सबके विकास की भावना से अनुस्यूत थे। व्यक्ति और समाज के सम्बन्धों में किसी प्रकार की खींचतान की प्रवृत्ति न होकर पारस्परिक दायित्व की ग्रहणशीलता और सहयोग की दृष्टि समाहित थी। स्त्रियों का स्थान अत्यन्त सम्मानपूर्ण था। बालकों एवं किशोरों के प्रति वात्सल्य एवं सद्भाव विद्यमान था। समाज के सभी वर्गों में परस्पर प्रेम की भावना थी। क) वर्ण व्यवस्था :- वैदिककालीन वर्ण व्यवस्था श्रम विभाजन के आधार पर आधारित थी। कोई भी कार्य निकृष्ट नहीं समझा जाता था और कोई भी जाति हीनता की दृष्टि से नहीं देखी जाती थी। यह व्यवस्था जन्मना न होकर कर्मणा थी। इसमें सभी वर्णों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विद्यमान थी। वेदों के अध्ययन, अध्यापन, यजन-याजन ब्राह्मणों के प्रमुख कार्य थे लेकिन कृषि कार्य से भी वे विरत न थे। विद्याध्ययन का अधिकार सभी वर्णों को प्राप्त था। यजुर्वेद में इस आशय को इस मंत्र द्वारा स्पष्ट किया गया है- य॒थेमां वाचं॑ कल्या॒णी मा॒वदा॑नि॒ जने॑भ्यः। ब्र॒ह्म॒रा॒ज॒न्या॑भ्याꣳ शूद्राय॒ चार्या॑य च॒ स्वाय॒ चार॑णाय च। प्रि॒यो दे॒वानां॒ दक्षि॑णायै दा॒तुरि॒ह भू॑यासम॒यं मे॒ कामः॒ समृ॑ध्यता॒मुप॑ मा॒दो न॑मतु॥१ समाज के सभी वर्णों को वेदाध्ययन का अधिकार प्राप्त था। क्षत्रिय वर्ण का कार्य सुशासन स्थापना का तो था ही, साथ ही वे अन्य कार्य भी करते थे। यही स्थिति वैश्यों की भी थी। पशुपालन, कृषि और वाणिज्य इस वर्ण के प्रमुख कार्य थे, परन्तु अन्य कार्यों को भी करना उन्हें सौंपा गया था। शूद्रों का कार्य समाज की सेवा-शुश्रूषा करना कहा गया है, परन्तु उनके प्रति समाज के दृष्टिकोण में किसी तरह की उपेक्षा, घृणा या तिरस्कार की भावना परिलक्षित नहीं होती थी। सभी वर्णों में समानता की भावना ही राष्ट्र की एकता को सम्बल प्रदान करने वाला रहा है। ख) आश्रम व्यवस्था :- वैदिक काल में आश्रम व्यवस्था का प्राविधान था जिसमें मनुष्य की आयु को चार वर्गों में विभाजित करके उसके आचरण एवं दायित्वों १. यजुर्वेद २६/२ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

212 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को निश्चित कर दिया गया था। उन्हीं के अनुरूप व्यक्ति को अपना जीवन व्यतीत करना होता था। दिवस्परिं प्रथमं ज॑ज्ञे अ॒ग्निर॒स्मद् द्वि॒तीयं॒ परि॑ जा॒तवे॑दाः। तृ॒तीय॑म॒प्सु नृ॒मणा॒ अज॑स्र॒मिन्धा॑न एनं जरते स्वा॒धीः।।१ इस मंत्र का भाव इस बात की पुष्टि करता है कि मनुष्यों को चाहिये की वे प्रथम ब्रह्मचर्याश्रम के सहित विद्या तथा शिक्षा को ग्रहण कर, दूसरे गृहस्थाश्रम से धन का संचय, तीसरे वानप्रस्थ आश्रम से तप का आचरण और चौथे में संन्यास लेकर वेद विधा और धर्म का नित्य प्रकाश करें। मनुष्य की पूर्ण आयु १०० वर्ष की मानी गई थी और २५-२५ वर्ष के चार भागों में विभाजित करके ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ एवं संन्यास आश्रम का नाम दिया गया था। ब्रह्मचर्य आश्रम की अवस्था में २५ वर्षों का काल विद्याध्ययन, शिक्षा ग्रहण एवं सभी कलाओं में पारंगत होने के लिए निश्चित किया गया था। ब्रह्मचर्य की आयु एवं शिक्षा पूर्ण होने पर गृहस्थाश्रम में प्रविष्ट होने की अनुमति दी गई थी। अ॒भीमं मं॑हि॒मा दि॒वं विप्रो॑ बभूव स॒प्रथाः॑। उत श्रव॑सा पृथि॒वीथं स॒थं सी॑दस्व म॒हाँ२ अ॑सि॒ रोच॑स्व दे॒ववी॑तमः। वि धूम॒म॑ग्ने अ॒रुषं मि॑येध्य सृज प्रश॑स्त दर्श॒तम्।।२ अर्थात् "यही मनुष्यों की महिमा है। जो ब्रह्मचर्य के साथ विद्या को प्राप्त हो, सर्वत्र फैलाकर, शुभ गुणों का प्रचार करके सृष्टि विद्या की उन्नति करते हैं।" गृहस्थाश्रम में प्रवेश, उसके विचारानुरूप कन्या या वर के साथ विवाह के पश्चात् किया जाता था और इस आश्रम के नियमों के अनुसार ही आचरण अपेक्षित था। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के पश्चात् वानप्रस्थ आश्रम में प्रवेश किया जाता था। सम्पूर्ण ध्यान जप-तप में लगाया जाता था, इस आश्रम में घर में ही रहने की अनुमति प्राप्त थी। वानप्रस्थ की आयु ७५ वर्ष पूर्ण होने पर संन्यास आश्रम में प्रविष्ट कर, गृह त्याग कर, वनों में निवास कर, समग्र ध्यान पूजा-पाठ में लगाकर, मोक्ष प्राप्ति का लक्ष्य बना दिया जाता था। ग) पुरुषार्थ चतुष्टय :- वैदिककालीन समाजदर्शन का एक अभिन्न अंग पुरुषार्थ चतुष्टय भी था। जीवन के चार लक्ष्यों को भी निश्चित कर दिया गया था। इनका


१. यजुर्वेद १२/१८ २. यजुर्वेद ३८/१७

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

चतुर्थ अध्याय 213 समन्वय आश्रम व्यवस्था के साथ पूरी तरह से था। धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष- ये चार पुरुषार्थ थे जो जीवन की कार्यशैली को अपने अनुरूप ढालने का आदेश देते हैं। धर्म तो व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन का ही आधार था, बिना धर्माचरण के तो मुख से वचन निकालने का भी आदेश न था। सम्पूर्ण जीवन में सारे पुरुषार्थों की पूर्ति धर्मानुसार आचरण करते हुए थी। अर्थ पुरुषार्थ की पूर्ति भी धर्म के साथ ही होनी चाहिये। अधर्म से कमाया हुआ अर्थ अपने उद्देश्य की पूर्ति नहीं करता, अतः इसकी अनुमति प्रदान नहीं की गई। अर्थ प्राप्ति का उद्देश्य अपने निहित दायित्वों की पूर्ति के लिये तथा धार्मिक-कृत्यों की पूर्ति हेतु है। काम पुरुषार्थ का संबंध गृहस्थाश्रम में प्रवेश के साथ जुड़ा हुआ है। इसकी पूर्ति मात्र वासनाओं की तृप्ति के लिए नहीं अपितु ऋणों से मुक्ति, धार्मिक कृत्यों की पूर्ति हेतु करने का आदेश दिया गया है। मोक्ष को जीवन का अन्तिम लक्ष्य माना गया है और इसकी प्राप्ति के लिए सभी एषणाओं का त्याग वांछित है। नारी की स्थिति :- वैदिक काल में नारी की स्थिति पुरुष की तुलना में कहीं भी कम न थी। उसकी जीवन-शैली भी पुरुषों की भाँति ही चला करती थी। उसे भी २५ वर्ष की आयु तक ब्रह्मचर्य का पालन करके सभी शिक्षाओं को अर्जित करने का पूरा अधिकार था तथा पति के चुनाव की भी पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त थी— सिनी॑वालि॒ पृथु॑ष्टुके॒ या दे॒वाना॒मसि॒ स्वसा॑। जु॒षस्व॑ ह॒व्यमाहु॑तं प्र॒जां दे॑वि दिदिड्ढिनः॥१ अर्थात् हे कुमारियों, तुम ब्रह्मचर्य आश्रम के साथ समस्त विद्याओं को प्राप्त कर, युवती होकर अपने को स्वयं परीक्षा करके, वरणयोग्य अभीष्ट पतियों को आप वरो। उन पतियों के साथ आनन्द कर प्रजा-पुत्रादि को उत्पन्न किया करो। पर॑स्या॒ अधि॑ सं॒वतोऽव॑राँ॒ अभ्या॑त॑र। यत्रा॒हमस्मि॒ ताँर॒ अंव॑॥२ अर्थात् कन्या को चाहिए कि अपने से अधिक बल और विद्या वाले एवं बराबर के पुरुष को पति स्वीकार करे, किन्तु छोटे एवं न्यून विद्या वाले को नहीं। जिसके साथ विवाह करे, उसके सम्बन्धी और मित्रों को सब काल में प्रसन्न रक्खें। इन मंत्रों से नारी के जीवन के पक्ष उजागर होते हैं। नारी की स्वतंत्रता एवं उसकी इच्छाओं का सम्मान इस बात का प्रतीक है कि वह राष्ट्र एकता के सूत्र में बद्ध १. यजुर्वेद ३४/१० २. यजुर्वेद ११/७१ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri 214 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता होगा तथा वहाँ का जीवन नैतिक एवं आध्यात्मिक नियमों के आधार पर चल रहा होगा। विवाह :- उस समय विवाह आयु के बन्धन में नहीं बँधा था और न ही स्त्री और पुरुष के लिए यह अनिवार्य बन्धन था। वे चुनाव के लिए स्वतंत्र थे और इसके द्वारा वे गृहस्थाश्रम एवं कामपुरुषार्थ की पूर्ति करने का कृत्य ही करते थे। इड॒ एह्य दि॑त॒ एहि॒ सर॑स्व॒त्येहि॑। अ॒सावे॒ह्यासावे॒ह्यासा॑वेहि॑।१ अर्थात् जब स्त्री अथवा पुरुष विवाह की इच्छा करें तब ब्रह्मचर्य और शिक्षा से स्त्री और पुरुष के धर्म और आचरण को जानकर ही करें। जब गुणों एवं शिक्षा में समता होती है, तभी इनमें आपस में एक दूसरे के प्रति सम्मान तथा आदर के भाव की भी उपस्थिति होती है जो कि परिवार के सुख, समृद्धि के लिए अत्यन्त आवश्यक है। विवाह के लिए जाति एवं कुल का बन्धन नहीं था। गुणों, शिक्षा की तुलना एवं अपनी प्रीति से भी विवाह का उल्लेख प्राप्त होता है। विशाल राष्ट्र में विभिन्न कुल तथा जातियाँ होती हैं और मानव-मानव के मध्य कोई अन्तर न करते हुए आपस में विवाह इस बात का प्रतीक है कि वे उच्च विचारों के थे। प्रेम-विवाह, अंतर्जातीय विवाह जैसे वर्तमान प्रश्नों को कोई स्थान प्राप्त नहीं था। इस बारे में एक स्थान पर इस प्रकार का उल्लेख हुआ है- इन्द्रं॒ दुर॑: क॒वष्यो॒ धाव॑माना॒ वृषा॑णं यन्तु॒ जन॑यः सु॒पत्नी॑ः। द्वारो॑ दे॒वीर॒भितो॒ वि श्र॑यन्ताथं सुवीरा॑ वी॒रं प्रथ॑माना म॒होभि॑ः॥२ अर्थात् जिस कुल एवं देश में परस्पर प्रीति से स्वयंवर विवाह करते हैं 'वहाँ मनुष्य सदा आनन्द में रहते हैं।' इस मंत्र से प्रेम विवाह की ओर संकेत प्राप्त होता है। वे आपस में गुणों की परीक्षा करके ही एक दूसरे को जीवनसाथी बनाने का निर्णय लें। वैदिककालीन समाजदर्शन इस ओर इंगित करता है कि उसे रूढ़िवादी कानूनों और नियमों की श्रृंखलाओं से जकड़ा नहीं गया था। सम्पूर्ण राष्ट्र एक है, यह भाव था। देश और जाति के बन्धन से रहित समाज, एक सुखद एवं उन्नतिकारक समाज से ही एकता एवं अखण्डता का सन्देश प्राप्त होता है। १. यजुर्वेद ३८/२ २. यजुर्वेद २०/४० CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

चतुर्थ अध्याय 215 ३. राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में यजुर्वेद में राजदर्शन का अनुशीलन- राजनीति मानवसमाज की अपरिहार्यता है। वैदिक युग में एक सुव्यवस्थित कल्याणकेन्द्रित और सर्वाभिमुखी राजनैतिक व्यवस्था दिखलाई देती है। इस राजनीतिक व्यवस्था के लिए प्रयुक्त राजदर्शन आध्यात्मिकता से ओत-प्रोत समाज एवं जनकल्याण के लिए सम्मानदायक एवं अधिकारयुक्त था। राज्य एवं राष्ट्र की अवधारणा उस काल में एक समान ही मान ली गई थी और उत्तम राष्ट्र के लिए देश में क्या हो, इसका विचार यजुर्वेद में किया गया है- य॒ज्ञो दे॒वानां॒ प्रत्ये॑ति सु॒म्नमादि॑त्यासो॒ भव॑ता मृड॒यन्तः॑। आ वो॒ऽर्वाची॑ सुमतिर्व॑वृत्त्याद॒धंहो॑श्चि॒द्या व॑रिवो॒वित्त॒रास॑त्॥१ अर्थात् जिस देश में पूर्ण विद्या वाले राजकर्मचारी हों वहाँ सबकी एक मति (वैचारिक एकता) होकर अत्यन्त सुख बढ़े। यजुर्वेद में राष्ट्र की सुख और समृद्धि के लिए पूर्ण शिक्षा का प्रावधान माना गया था क्योंकि शिक्षित जनसंख्या ही राष्ट्र के प्रति एवं अपने हितों के प्रति सजग रहती है और इसी में व्यष्टि तथा समष्टि की उन्नति निहित रहती है। राज्य की वृद्धि एवं समृद्धि के लिए भी उल्लेख किया गया है- विष्णोः॒ कर्मा॑णि पश्यत॒ यतो॑ व्र॒तानि॑ पस्पृ॒शे। इन्द्र॑स्य॒ युज्यः॒ सखा॑॥२ अर्थात् परमेश्वर से प्रीति और सत्याचरण के बिना कोई भी मनुष्य ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव को देखने के योग्य नहीं हो सकता, न वैसे हुए बिना राज्यकर्मों को यथार्थ न्याय से सेवन कर सकता है, न सत्य एवं धर्माचार से रहित जन राज्य बढ़ाने में कभी समर्थ हो सकता है। एक उत्तम राष्ट्र क्या हो सकता है, उस बारे में यजुर्वेद में स्पष्ट रूप से वर्णित है। एक आदर्श राज्य की कुछ अपेक्षाएँ होती हैं जिनके पूर्ण होने पर ही उसे उत्तम राज्य स्वीकार किया जा सकता है। मो षू ण॑ इन्द्रात्र॑ पृ॒त्सु दे॒वैरस्ति॒ हि ष्मा॑ ते शुष्मिन्नव॒याः। म॒हश्चि॒द्यस्य॑ मी॒ढुषो॑ य॒व्या ह॒विष्म॑तो म॒रुतो॒ वन्द॑ते गीः॥३ १. यजुर्वेद ३३/६८ २. यजुर्वेद ६/४ ३. यजुर्वेद ३/४६

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

216 वैदिक वाङ्ग्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता अर्थात् जब मनुष्य लोग परमेश्वर की आराधना कर, अच्छी प्रकार से सब सामग्री को संग्रह करके, युद्ध में शत्रुओं को जीतकर, चक्रवर्ती राज्य को प्राप्त कर, प्रजा का अच्छी तरह से पालन करके, बड़े आनन्द का सेवन करते हैं, तब उत्तम राज्य होता है। एक योग्य राजा के चयन का कार्य भी प्रजाजनों को करने का स्पष्ट निर्देश यजुर्वेद में प्राप्त है और इसका यह स्वरूप वर्तमान लोकतंत्र की ओर संकेत करता है जहाँ पर शासक का चुनाव जनसाधारण द्वारा होता है। योग्य शासक ही एक राष्ट्र का अच्छी तरह पालन-पोषण और रक्षा करने में सक्षम होता है। वि॒श्वे॑षा॒मदि॑तिर्य॒ज्ञिया॑नां॒ वि॒श्वे॑षामति॑थि॒र्मानु॑षाणाम्। अ॒ग्निर्दे॒वाना॒मव॑ आवृणा॒नः सु॑मृ॒डीको भ॑वतु जा॒तवे॑दाः॥१ अर्थात् मनुष्यों को चाहिए कि जो सब विद्वानों में गम्भीर बुद्धि वाला, सब मनुष्यों में माननीय प्रजा की रक्षा आदि राजकार्य को स्वीकार करता हो, सब सुखों का दाता और वेदादि शास्त्रों को जानने वाला शूरवीर हो, उसी को राजा बनायें। योग्य राजा के चयन से ही उत्तम राज्य का निर्माण हो जाता है। इसके अतिरिक्त राजा राज्य के सम्पूर्ण कार्यों को अपने अकेले बल पर सम्पन्न नहीं कर सकता है। उसके लिए उसको योग्य मंत्रियों एवं सलाहकारों का चयन करना चाहिये ताकि वे उसके कार्यों में न्यायपूर्ण सलाह दे सकें और न्याय का परिपालन हो सके। श्रुधि॑ श्रु॒त्कर्ण॒ वह्नि॑भिर्दे॒वैर॑ग्ने स॒याव॑भिः। आ सी॑दन्तु ब॒र्हिषि॑ मि॒त्रो अ॑र्य॒मा प्रा॒तर्यावा॑णो अध्व॒रम्॥२ अर्थात् सभापति राजा को चाहिये कि अच्छे परीक्षित मंत्रियों को स्वीकार कर, उनके साथ सभा मैं बैठकर, विवाद करने वालों के वचन सुनकर, उस पर विचार कर यथार्थ न्याय करें। राजा को स्वयं भी कुछ विशिष्ट गुणों से युक्त होना चाहिये ताकि वह इतने बड़े राष्ट्र की व्यवस्था और जीवन का कुशलतापूर्वक भार उठा सके। दे॒वं स॑वि॒तः प्र सु॑व य॒ज्ञं प्र सु॑व य॒ज्ञप॑तिं॒ भगा॑य। दि॒व्यो ग॑न्ध॒र्वः के॑त॒पूः केतं॑ नः पुनातु॒ वाच॒स्पति॒र्वाचं॑ नः स्वदतु॥३ १. यजुर्वेद ३३/१६ २. यजुर्वेद ३३/१५ ३. यजुर्वेद ३०/१

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

चतुर्थ अध्याय 217 अर्थात् जो विद्या की शिक्षा को बढ़ाने वाला, शुद्ध, गुण-कर्म स्वभावयुक्त, राज्य की रक्षा तथा ऐश्वर्य को बढ़ाने वाला, धर्मात्माओं का रक्षक, परमेश्वर का उपासक और समस्त शुभ गुणों से युक्त हो, वही राजा होने के योग्य होता है। इ॒मां ते॑ धियं॒ प्र भरे॑ म॒हो म॒हीम॒स्य स्तो॒त्रे धि॒षणा॑ यत्त॒ आन॑जे। तमु॑त्स॒वे च॑ प्रस॒वे च॑ सासह॒मिन्द्रं॑ दे॒वासः॑ शव॑सामद॒न्ननु॑ ॥१ अर्थात् जो राजा विद्वानों से उत्तम बुद्धि व वाणी को ग्रहण करते हैं वे सत्य के अनुकूल होते हुए आप आनन्दित होकर औरों को प्रसन्न करते हैं। यजुर्वेद में राजधर्म के बारे में कुछ बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त किया गया है। राजधर्म भी काल एवं देश के अनुसार ही परिवर्तित होता रहता है। उन्हीं के अनुरूप ही राजधर्म निश्चित होता है। काल के साथ सभी में परिवर्तन होता है। अषा॑ढं यु॒त्सु पृत॑नासु प॒प्रिंथिं स्व॒र्षाम॒प्सां वृ॒जन॑स्य गो॒पाम्। भरे॒षुजाथं सु॑क्षि॒तिं सु॒श्रव॑सं॒ जय॑न्तं॒ त्वामनु॑ मदेम सोम॥२ अर्थात् "जिस राजा एवं सेनापति के उत्तम स्वभाव से राजपुरुष सेवाजन और प्रजापुरुष प्रसन्न रहें और जिनकी प्रसन्नता में राजा प्रसन्न हो, वहाँ दृढ़ विजय, उत्तम, निश्चल, ऐश्वर्य और अच्छी प्रतिष्ठा होती है।" इस प्रकार राजा के अपने राज्य के प्रति धर्म को स्पष्ट किया गया है। चूँकि राजकर्म केवल एक व्यक्ति द्वारा प्रतिपादित नहीं किया जा सकता है इसलिए अन्य विद्वद्जनों का सहयोग भी इस कार्य में अपेक्षित है। तभी राजकार्य पूर्ण क्षमता से सम्पन्न होना संभव हो सकता है। इन्द्रा॒ग्नीऽआ गतं॒थं सु॒तं गी॒र्भिर्नभो वरे॑ण्यम्। अस्य पा॑तं धि॒येषि॒ता। उ॒प॒या॒मगृ॑हीतोऽसीन्द्रा॒ग्निभ्यां॑ त्वै॒ष ते॒ योनि॑रिन्द्रा॒ग्निभ्यां॑ त्वा॥३ अर्थात् अकेला पुरुष यथोक्त राजशासन कर्म नहीं कर सकता है। इस कारण और श्रेष्ठ पुरुषों का सत्कार करके राजकार्यों में युक्त करें, वे भी यथायोग्य व्यवहार से इस राजा का सत्कार करें। राजधर्म में सभी दायित्व मात्र राजपुरुषों के लिए ही निर्मित नहीं है, अपितु इसमें १. यजुर्वेद ३३/२९ २. यजुर्वेद ३४/२० ३. यजुर्वेद ७/३१

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri

218 वैदिक वाङ्मय में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता राज्य में निवास करने वाले सभी प्राणी-प्रजाजनों में समाहित किये जाते हैं। सभी के लिए यह नियम लागू होता है कि वे राज्य के उत्थान में अपना सहयोग प्रदान करें। भूर्भुव॒: स्व॒: सु॒प्रजा॒: प्र॒जाभि॑: स्या॒ं सु॒वीरो॑ वी॒रै: सु॒पोष॒: पोषै॑:। नर्य॑ प्र॒जां मे॑ पाहि॒ शंस्य॑ प॒शून्मे॑ पा॒ह्यथ॑र्य्य पि॒तुं मे॑ पाहि॥१ अर्थात् "मनुष्यों को ईश्वर की उपासना व उसकी आज्ञा के पालन का आश्रय लेकर, उत्तम नियमों से व उत्तम प्रजा, शूरता, पुष्टि आदि कारणों से प्रजा-पालन करके निरन्तर सुखों को सिद्ध करना चाहिये।" राज्य के न्याय-कार्य में स्त्री की सहभागिता को पूर्ण रूप से स्वीकार किया गया है। स्त्री और पुरुष होने का भेद वैदिक काल में कहीं भी प्राप्त नहीं हुआ है। राजा राजकर्म में अपनी रानी से पूर्ण सहयोग प्राप्त कर सकता है। स्त्री व पुरुष दोनों में ही समान शिक्षा और विद्वता प्राप्त होती थी। राज्य सभा में होने वाले न्याय में भी यजुर्वेद के अनुसार स्त्री की सहभागिता होना अनिवार्य माना गया है। ध्रु॒वाऽसि॑ धरु॒णाऽऽस्तृता वि॒श्वक॑र्मणा। मा त्वा॑ समु॒द्र उद्व॑धीन्मा सु॑प॒र्णोऽव्यथ॑माना पृथि॒वीं दृं॑ह ॥२ अर्थात् “जैसी राजनीति-विद्या को राजा ने पढ़ा हो, वैसी ही उसकी रानी भी पढ़ी होनी चाहिये। सदैव दोनों परस्पर पतिव्रता-स्त्रीव्रत होकर न्याय से पालन करें। व्यभिचार और काम की व्यथा से रहित होकर धर्मानुकूल पुत्रों को उत्पन्न करके स्त्रियों को स्त्री-रानी और पुरुषों को पुरुष-राजा न्याय करें।" प्र॒जाप॑तिष्ट्वा सादयत्व॒पां पृष्ठे समु॒द्रस्येम॑न्। व्यच॑स्वतीं प्रथ॑स्वतीं॒ प्रथ॑स्व पृथि॒व्यसि॑॥३ अर्थात् राजपुरुष को चाहिए कि वे जिस-जिस राजकार्य में प्रवृत्त हों, उस-उस कार्य में अपनी-अपनी स्त्रियों को भी स्थापित करें, जो राजपुरुष जिन पुरुषों का न्याय करें उसकी स्त्री का न्याय रानी किया करें। यजुर्वेद के सम्पूर्ण राजधर्म एवं दर्शन पर दृष्टिपात करें तो यह ज्ञात होता है कि राज्य या राष्ट्र के आदर्श होने की संकल्पना तो आरम्भ से ही प्रस्तुत हो गई थी। कहीं १. यजुर्वेद ३/३७ २. यजुर्वेद १३/१६ ३. यजुर्वेद १३/१७

CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar

Digitized by Arya Samaj Foundation Chennai and eGangotri चतुर्थ अध्याय 219 भी राज्य में विघटनकारी तत्त्वों की उपस्थिति की संभावना होने पर उनका दमन करने का प्राविधान रखा गया है। आदर्श राष्ट्र की भाँति स्त्री व पुरुष दोनों की ही शासन कार्य में सहभागिता स्वीकार की गई है। राज्य की अखण्डता के उद्देश्य से शत्रुओं के दमन के बारे में पूर्ण विवरण प्राप्त होता है। राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में यजुर्वेद से पूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है। ४. राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के परिप्रेक्ष्य में यजुर्वेद के धर्मदर्शन का अनुशीलन : वैदिक काल में प्रयोग किये गये सभी कार्यों का सम्बन्ध एक दूसरे के साथ रहा है। उसी प्रकार धर्म को जीवन के हर पक्ष के साथ संयुक्त करके प्रस्तुत किया गया है। धर्म ही जीवन के प्रत्येक पक्ष का संचालन करता था। राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के दिए धर्म से जुड़ा हुआ आधार भी स्वीकार किया जा सकता है। धर्माचरण और सत्याचरण ही जीवन को संचालित करता रहा है। अग्ने॑ व्रतपते॒ व्र॒तम॑चारिषं॒ तच्छ॑कं॒ तन्मे॑ऽराधी॒ दम॒हं य ए॒वास्मि॒ सोऽस्मि॑॥१ अर्थात् "मनुष्य को यही निश्चय करना चाहिए कि मैं जैसा कर्म करता हूँ वैसा ही परमेश्वर की व्यवस्था से फल भोगता हूँ और भोगूँगा। सब प्राणी अपने कर्म से विरुद्ध फल को कभी प्राप्त नहीं करते। इसलिए सुख भोगने के लिए धर्मयुक्त कर्म ही करना चाहिये जिससे कभी दुःख न हो।" मानव जीवन का सीधा सम्बन्ध समाज एवं देश के साथ जुड़ा होता है। इसके लिए हर क्रियाकलाप ऐसा संतुलित होना चाहिये जिससे कि स्वयं से किसी अन्य व्यक्ति को भी कष्ट न हो। आ न॑ एतु॒ मनः॒ पुन॒: क्रत्वे॒ दक्षाय जीवसें॑। ज्योक् च॒ सूर्य॑ दृ॒शे॥२ अर्थात् "मनुष्य उत्तम कर्मों के अनुष्ठान के लिए चित्त की शुद्धि एवं जन्म-जन्म में उत्तम चित्त की प्राप्ति की ही इच्छा करें जिससे मनुष्यजन्म को प्राप्त होकर ईश्वर की उपासना का साधन करके उत्तम-उत्तम धर्मों का सेवन कर सकें।" विचार एवं कर्म की शुद्धता ही व्यक्ति के आचरण को शुद्ध रखती है। जीवन के व्यवहार एवं कर्तव्यों की पूर्ति के लिए भी उसे धर्मानुसार चलना होता है। वैदिक काल में धर्म पुरुषार्थ ऐसा है जो कि जीवन के सम्पूर्ण दर्शन को प्रभावित करता रहता १. यजुर्वेद २/२८ २. यजुर्वेद ३/५४ CC-0. Gurukul Kangri Collection, Haridwar