भारतकोश
संग्रह पर लौटें

चरक संहिता (द्वितीय भाग: चिकित्सा, कल्प व सिद्धि स्थान)

Charaka Samhita Part 2 with Hindi Translation

महर्षि चरक व दृढ़बल द्वारा

स्रोत: चौखम्बा विद्याभवन · चौखम्बा विद्याभवन (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished616 पृष्ठ

३६४ चरकसंहिता [अ० ५ शेष रहने पर छान ले । इसको चार पल घी के साथ रोगी को दे । इससे पैत्तिक गुल्म शान्त होता है, और ज्वर, प्यास, शूल, श्रम, मूर्च्छा और अरुचि नष्ट होती है । [आजकल २ पल क्वाथ और २ पल घी वरते ।] ॥११५-११७॥ जले दशगुणे साध्यं त्रायमाणाचतुष्पलम् ॥ ११८॥ पञ्चभागस्थितं पूतं कल्कैः संयोज्य कार्षिकैः । रोहिणी कटुका मुस्ता त्रायमाणा दुरालभा ॥ ११९ ॥ कल्कैस्तामलकीवीराजीवन्तीचन्दनोत्पलैः । रसस्यामलकाना च क्षीरस्य च घृतस्य च ॥ १२०॥ पलानि पृथगष्टाष्टौ दत्त्वा सम्यग्विपाचयेत् । पित्तरक्तभवं गुल्मं विसर्पं पैत्तिक ज्वरम् ॥ १२१ ॥ हृद्रोग कामला कुष्ठ हन्यादेतद् घृतोत्तमम् । इति त्रायमाणाद्य घृतम् । ( २ ) त्रायमाणाद्यघृत—त्रायमाणा ४ पल, पानी दस गुना ( चालीस पल ) लेकर पकाना चाहिये । पञ्चमांश ( ८ पल ) रहने पर छान लेना चाहिये । इसमे कुटकी, मोथा, त्रायमाणा, दुरालभा, तामलकी ( भूई आंवला ), वीरा ( क्षीरकाकोली, शतावरी या शालिपर्णी ), जीवन्ती, चन्दन, नीला कमल प्रत्येक एक एक कर्ष लेकर इनका कल्क, आवले का रस ८ पल, दूध ८ पल, घी ८ पल लेकर सब से घृत सिद्ध करे । यह घृत पित्त-रक्तजन्य गुल्म, वीसर्प, पित्तजन्य ज्वर, हृदय रोग, कामला और कुष्ठ को नष्ट करता है ॥ ११८-१२१ ॥ रसेनामलकेक्षूणां घृतप्रस्थं १ विपाचयेत् ॥ १२२ ॥ पथ्यापादं पिबेत्सर्पिस्तत्सिद्धं पित्तगुल्मनुत् । इत्यामलकाद्यं घृतम् । ( ३ ) आमलकाद्यघृत—आवले का रस या क्वाथ ८ प्रस्थ, गन्ने का रस ८ प्रस्थ, घी २ प्रस्थ, और हरड का कल्क १ शराव ( ८ पल ) लेकर घृत पकाना चाहिये । यह घी पित्त गुल्म को नष्ट करता है ॥ १२२- ॥ द्राक्षा मधूकं खर्जूरं विदारी सशतावरीम् ॥ १२३ ॥ परूषकाणि त्रिफला साधयेत्पलसंमिताम् । जलाढके पादशेष रसमामलकस्य च ॥ १२४ ॥ घृतमिक्षुरसं क्षीरमभयाकल्कपादिकम् । साधयेत्तद् घृत सिद्धं शर्कराक्षौद्रपादिकम् ॥ १२५ ॥ १ 'घृतपादं' इति च पाठः ।

अ० ५ ] चिकित्सास्थानम् ३६५

अ० ५ ] चिकित्सास्थानम् ३६५ प्रयोगात्पित्तगुल्मघ्नं सर्वपित्तविकारनुत् । इति द्राक्षाद्यं घृतम् । (४) द्राक्षाद्यघृत—मुनक्का, महुवा, पिण्डखर्जूर, विदारीकन्द, शतावरी, फालसा, त्रिफला, इनको एक-एक पल लेकर २ आढक जल मे क्वाथ करे । (२ प्रस्थ) रहने पर छान ले । इसमे आवले का रस दो प्रस्थ, ईख का रस २ प्रस्थ, दूध २ प्रस्थ, ओर घी २ प्रस्थ मिलावे । कल्क‌ार्थ हरड़ ८ पल ले । इनके द्वारा घृत पकावे । शीतल होने पर इसमे चतुर्थांश शर्करा और मधु (मिलित) मिलाकर प्रयोग करे । यह पित्त गुल्म ओर पैत्तिक रोगो को नष्ट करता है १ ॥ १२३-१२५- ॥ वृषं समूलमापोथ्य पचेदष्टगुणे जले ॥ १२६ ॥ शेषेऽष्टभागे तस्यैव पुष्पकल्कं प्रदापयेत् । तेन सिद्धं घृतं शीतं सक्षौद्रं पित्तगुल्मनुत् ॥ १२७ ॥ रक्तपित्तज्वरश्वासकासहृद्रोगनाशनम् । इति वासाघृतम् । (५) वासाघृत—जड समेत वासा (अडूसा) को लेकर इसको कुचल कर आठ गुणे पानी म क्वाथ करे । जब अष्टमाश रह जाये तब छान कर वासा के फूलो का कल्क मिला कर घी सिद्ध करे । घी के ठण्डा होने पर मधु मिलावे यह घृ पित्त-गुल्म, रक्त पित्त, ज्वर, श्वास, कास और हृदय-रोग का नष्ट करता है। [यह वासा-घृत रक्तपित्त के वासा-घृत से पृथक् है। इसलिये उसे चतुर्गुण पानी मे सिद्ध किया है। अष्टागसग्रहकार दोनो का एक ही माना है ] ॥ १२६-१२७ ॥ द्विपलं त्रायमाणाया जलद्विप्रस्थसाधितम् ॥ १२८ ॥ अष्टभागस्थितं पूतं कोष्ण क्षीरसमं पिबेत् । पिबेदुपरि तस्योष्णं क्षीरमेव यथाबलम् ॥ १२६ ॥ तेन निर्हृतदोषस्य गुल्मः शाम्यति पैत्तिकः । (६) त्रायमाणा का दो पल लेकर ४ प्रस्थ (६४ पल) पानी मे पकावे, अष्टमाश रहने पर इसको छान कर कोसा होने पर इसमे समान मात्रा दूध को मिलावे, इसको पीकर ऊपर से शक्ति-अनुसार गरम दूध पीवे । इससे विरेचन होने पर पैत्तिक गुल्म शान्त हो जाता है । [अष्टागसग्रह मे त्रायमाणा से ही दूध को सिद्ध करके प्रयोग करना लिखा है ] ॥ १२८-१२६- ॥ १. महुवे के स्थान पर मधुक पाठ मे मुलहठी अर्थ होगा ।

३६६ चरकसंहिता [ अ० ५

द्राक्षाभयारस गुल्मे पैत्तिके सगुडं पिवेत् ॥ १३० ॥ लिह्यात्कम्पिल्लकं वाऽपि विरेकार्थं मधुद्रवम् । (७) पित्त-गुल्म मे विरेचन के लिये द्राक्षा और हरड के क्वाथ में गुड मिलाकर अथवा कमीले को मधु मे मिलाकर चाटे ॥ १३० ॥ दाहप्रशमनोऽभ्यङ्गः सर्पिषा पित्तगुल्मिनाम् ॥ १३१ ॥ चन्दनाद्येन तैलेन तैलेन मधुकस्य वा । (८) पित्त-गुल्म म अभ्यंग के लिये घी ( शतधौत या सहस्रधौत ), चन्दनाद्य तैल, या मुल्हठी के क्वाथ ओर कल्क से सिद्ध तैल का उपयोग करे । इससे दाह की शान्त होती है ॥ १३१ ॥ ये च पित्तज्वरार्ताना सतिक्ताः क्षीरवस्तयः ॥ १३२ ॥ हितास्ते पित्तगुल्मिभ्यो वक्ष्यन्ते ये च सिद्धिषु । पित्त-गुल्म मे बस्तिया—पित्तज्वर के रागियों के लिये तिक्त द्रव्यो से सिद्ध दूध की जो बस्तिया कही है, ओर जिन बस्तियों को सिद्धि-स्थान मे आगे कहेंगे उनका पित्त-गुल्म मे प्रयाग करे ॥ १३२ ॥ शालयो जाङ्गल मास गव्याज्ये पयसी घृतम् ॥ १३३ ॥ खर्जूररामलकं द्राक्षा दाडिम सपरूषकम् । आहारार्थे प्रयोक्तव्य पानार्थं सलिलं शृतम् ॥ १३४ ॥ बलाविदारिगन्धाद्यैः पित्तगुल्मचिकित्सितम् । आहार के लिये शालि वान्य, जागल मास, गाय और बकरी के घी और दूध, खजूर, आवला, द्राक्षा, अनारदाना, फालसा, इनको भोजन के लिये दे और पीने के लिये बला और विदारीगन्वादि स्वल्प पञ्चमूल से षडंग पानीय विधि द्वारा साधित जल पीने के लिये देवे, यह पित्तगुल्म की चिकित्सा है ॥ १३३-१३४ ॥ आमान्वये पित्तगुल्मे सामे वा कफवातके ॥ १३५ ॥ यवागूभिः खडैर्यूषैः संधुक्ष्योऽग्निर्बिलङ्घिते । शमप्रकोपौ दोषाणा सर्वेषामग्निसंश्रितौ ॥ १३६ ॥ तस्मादग्नि सदा रक्षेन्निदानानि च वर्जयेत् । पित्तगुल्म मे यदि आम का अनुबन्ध हो, या आमयुक्त कफ अथवा आमयुक्त वायु का ससर्ग हो तो प्रथम लघन कराके यवागुओ द्वारा और खड यूषो से अग्नि का प्रदीपन करे । सब दोषो का शमन और प्रकोप अग्नि के ऊपर ही निर्भर करता है । इसलिये सदा अग्नि की रक्षा करनी चाहिये और निदाना ( कारणों) का परित्याग करना चाहिये ॥ १३५-१३६- ॥

अ० ५ ] चिकित्सितस्थानम् ३६७

अ० ५ ] चिकित्सितस्थानम् ३६७ वमनार्हाय वमनं प्रदद्यात्कफगुल्मिने ॥ १३७ ॥ स्निग्धस्विन्नशरीराय ल्मे शैथिल्यमागते । परिवेष्ट्य प्रदीप्तांस्तु बल्वजानथवा कुशान् ॥ १३८ ॥ भिषक्कुम्भे समावाप्य गुल्मं घटमुखे क्षिपेत् । सगृहीतो यदा गुल्मस्तदा घटमथोद्धरेत् ॥ १३६ ॥ वस्त्रान्तरं ततः कृत्वा भिन्द्याद् गुल्मं प्रमाणवित् । विमार्गार्जं यदा पश्येद्यथालाभं प्रपीडयेत् ॥ १४० ॥ मृद्नीयाद् गुल्ममेवैकं न त्वत्र हृदयं स्पृशेत् । कफ-गुल्म की चिकित्सा— ( १ ) कफ-गुल्म का रोगी यदि वमन के योग्य हो तो उसको वमन देवे । स्नेहन और स्वेदन क्रिया से गुल्म को शिथिल बना कर इसको वस्त्र से लपेट देवे । फिर एक घड़े ( घटीयन्त्र) में जलते हुए बल्वज ( तृणविशेष ) और कुशाओं को डाल देवे और घड़े के मुख को गुल्म पर लगा देवे, उससे गुल्म घड़े के मुख की ओर खींचा जाकर पकड़ा जाता है [ वायु के निकल जाने से शून्य स्थान बनने से यन्त्र गुल्म को खींच लेता है, यन्त्र में से वायु निकालने के लिये जलती घास यन्त्र में रक्खी जाती है । आग के बुझने पर परन्तु गरम रहने पर यन्त्र को लगावे ] । जिस समय गुल्म पकड़ा जाये, उस समय घटीयन्त्र को उतार ले । इस गुल्म को वस्त्र से दाबकर प्रमाण का समझने वाला वैद्य चीर देवे, अब विमार्ग, अजपद और आदर्श इनमें से जो भी मिले उस से इसको दबावे जिससे दोष निकल जाय, गुल्म का ही मर्दन पीड़न करे । हृदय पर किसी प्रकार का आघात ( रक्तक्षय से या भय से ) नहीं आने देवे । [ आज कल यह कार्य कपिंग से किया जाता है । घास के स्थान पर स्पिरिट का उपयोग किया जाता है 'विमार्ग' चमारों का यन्त्र है । इसमें वे चमडे को सीधा काटते हैं । इसको राफडी कहते हैं । 'अजपद' बकरी के पैर के समान लकडी का बना यन्त्र होता है । ] ॥ १३७-१४०-॥ तिलैरण्डातसीबीजसर्षपैः परिलिप्य च ॥ १४१ ॥ श्लेष्मगुल्ममयःपात्रैः सुखोष्णैः स्वेदयेद्भिषक् । ( २ ) कफज गुल्म पर तिल, एरण्डबीज, अलसी, सरसो इन का लेप करके सुहाते हुए गरम लोहे के पात्रों से सेक करे ॥ १४१ ॥ सव्योषक्षारलवणं दशमूलीशृतं घृतम् ॥ १४२ ॥ कफगुल्मं जयत्याशु सहिङ्गुबिडदाडिमम् । इति दशमूलीघृतम् ।

३६८ चरकसंहिता [ अ० ५ ( ३ ) दशमूली घृत—दशमूली के क्वाथ से और त्रिकटु, यवक्षार, सैन्धा नमक, हींग, बिड नमक, और अनारदाना इनके कल्क से साधित घी के प्रयोग से कफगुल्म शान्त होता है । कोई २ वैद्य दशमूल का कल्क भी डालते हे । [ श्री गगाधर सेन ने अनार का छिलका डालना लिखा है । ] ॥ १४२- ॥ भल्लातकाना द्विपलं पञ्चमूलं पलोन्मितम् ॥ १४३ ॥ साध्यं विदारिगन्धाद्यमापोथ्य सलिलाढके । पादशेषे रसे तस्मिन् पिप्पली नागरं वचाम् ॥ १४४ ॥ विडङ्ग सैन्धवं हिङ्गु यावशूकं बिड यटीम् । चित्रक मधुकं रास्त्रा पिष्ट्वा कर्षसम भिषक् ॥ १४५ ॥ प्रस्थ च पयसः कृत्वा घृतप्रस्थ विपाचयेत् । एतद्भल्लातकघृत कफगुल्महर परम् ॥ १४६ ॥ प्लीहापाण्ड्वामयश्वासग्रहणीरोगकासनुत् । इतिभल्लातकाद्यं घृतम् । ( ४ ) भल्लातकाद्यघृत—भिलावा १ पल, विदारीगन्धादि स्वल्प पचमूल ( शालिपर्णी, पृश्निपर्णी गोखरू, कटेरी, बडी कटेरी ), एक पल, पानी दो आढक, हींग, यवक्षार बिड नमक, कचूर, चीता, मुलहठी, रास्त्रा प्रत्येक एक कर्ष लेकर इनका कल्क बनाये, घी २ प्रस्थ मिलाकर घृत-पाक करे । यह भल्ला- तक घृत कफ-गुल्म नाशक, प्लीहा, पाण्डुरोग, श्वासरोग, ग्रहणी राग, और का · को नष्ट करता है । [ मात्रा २ मासे से ४ मासा । ] ॥ १४३-१४६ ॥ पिप्पलीपिप्पलीमूलचव्यचित्रकनागरैः ॥ १४७ ॥ पलिकैः सयवक्षारैर्घृतप्रस्थं विपाचयेत् । क्षारप्रस्थेन १ तत्सर्पिर्हन्ति गुल्म कफात्मकम् ॥ १४८ ॥ ग्रहणीपाण्डुरोगघ्न प्लीहकासज्वरापहम् । इति पञ्चकोलघृतम् । ( ५ ) पञ्चकाल घृत—पिप्पली, पिप्पलीमूल, चविका, चित्रक, सोठ ओर यवक्षार प्रत्येक एक पल, घी २ प्रस्थ, दूध २ प्रस्थ इनसे यथाविवि घृत पाक करे । यह घृत कफ-गुल्म ग्रहणी रोग, पाण्डु रोग, प्लीहा, कास, और ज्वर को नष्ट करता ह । [ इसका 'क्षीरषट्पल घृत' भी कहते हे । ] ॥१४७-१४८॥ त्रिवृता त्रिफला दन्ती दशमूलं पलोन्मितम् ॥ १४६ ॥ जले चतुर्गुणे पक्त्वा चतुर्भांगस्थितं रसम् । १ 'क्षीरप्रस्थ च' इति वा पाठः ।

अ० ५ ] २४ चिकित्सितस्थानम् ३६६

अ० ५ ] २४ चिकित्सितस्थानम् ३६६

सर्पिरैरण्डजं तैल क्षीरं चैकत्र साधयेत् ॥ १५०॥ स सिद्धो मिश्रकस्नेहः सक्षौद्रः कफगुल्मनुत् । कफवातविबन्धेषु कुष्ठप्लीहोदरेषु च ॥ १५१ ॥ प्रयोज्यो मिश्रकः स्नेहो योनिशूलेषु चाधिकम् । इति मिश्रकः स्नेहः । ( ६ ) मिश्रक स्नेह—निशोथ, त्रिफला, दन्तीमूल दशमूल प्रत्येक वस्तु एक-एक पल, इनको चार गुणे जल ( ६० पल ) मे पका कर चतुर्थांश ( १५ पल ) शेष रखे । इसमे क्वाथ के समान ( १५ पल ) प्रत्येक घी, ऐरण्ड तैल, दूध मिलाकर सिद्ध करना चाहिये । इस स्नेह को मधु के साथ मिलाकर प्रयोग करे । कफ-गुल्म, कफ-वातजन्य विबन्ध, कुष्ठरोग, प्लीहारोग, उदररोग और योनिरोगो मे विशेष रूप से इसका प्रयोग करे । [ श्री चक्रपाणि दूध को क्वाथ के समान लेने को कहते है, तथा घी ओर एरण्ड तैल को इस मिलित द्रवाश से चतुर्थांश लेने का आदेश करते है। अष्टाङ्ग-सग्रह मे क्वाथ के लिये सोलह गुणा जल लेकर सोलहवा भाग शेष रखने का वचन है । ] ॥१४६-१५१॥ यदुक्तं वातगुल्मघ्नं स्रंसनं नीलिनीघृतम् ॥ १५२ ॥ द्विगुण तद्विरेकार्थं प्रयोज्य कफगुल्मिनाम् । ( ७ ) वात-गुल्म मे जा नीलिनी घृत विरेचन के लिये कहा है, उसी को दुगुनी मात्रा मे कफ-गुल्म मे विरेचन के लिये बरते ॥१५२॥ सुधाक्षीरद्रवे चूर्ण त्रिवृतायाः सुभावितम् ॥ १५३ ॥ कार्षिकं मधुसर्पिर्भ्यां लीढ्वा साधु विरिच्यते । ( ८ ) निसात के चूर्ण को सेहुण्ड के दूध मे भली प्रकार भावना देकर एक कर्ष मात्रा [ आजकल ४ से ६ रत्ती ] मधु और घी के साथ खाना चाहिये । इससे भली प्रकार विरेचन होता है ॥१५३॥ जलद्रोणे विपक्तव्या विंशतिः पञ्च चाभयाः ॥ १५४॥ दन्त्याः पलानि तावन्ति चित्रकस्य तथैव च । अष्टभागस्थितं तं च रस पूतमधिक्षिपेत् ॥ १५५ ॥ दन्ती समं गुडं पूतं क्षिपेत्तत्राभयाश्च ताः । तैलार्धकुडवं चैव त्रिवृतायाश्चतुष्पलम् ॥ १५६ ॥ चूर्णितं पलमेकं च पिप्पलीविश्वभेषजम् । तत्साध्यं लेहवच्छीते तस्मिंस्तैलसमं मधु ॥ १५७ ॥

३७० चरकसंहिता [ अ० ५ क्षिपेच्चूर्णपलं चैकं त्वगेलापत्रकेशरात् । ततो लेहपलं लीढ्वा जग्ध्वा चैकां हरीतकीम् ॥ १५८ ॥ सुखं विरिच्यते स्निग्धो दोषप्रस्थमनामयः । गुल्मं श्वयथुमर्शांसि पाण्डुरोगमरोचकम् ॥ १५६ ॥ हृद्रोगं ग्रहणीदोषं कामलां विषमज्वरम् । कुष्ठं प्लीहानमानाहमेषा हन्त्युपयोजिता ॥ १६० ॥ निरत्ययः क्रमश्चास्या द्रवो मांसरसौदनः । इति दन्तीहरीतकी । (८) दन्ती-हरीतकी—२५ हरडो को एक पोटली मे ढीला बाघकर, दन्तीमूल २५ पल लेकर दो द्रोण पानी मे पकावे । जब अष्टमाश (४ प्रस्थ) शेष रह जाय तब छान लेवे इसमे २५ पल गुड मिलाकर छान ले । इसमे अब हरड़ो को छोड़ दे फिर हरड़ो को निकाल कर गुठली निकाल दे । इन हरडो को ४ पल तिल तैल मे भून कर गुड मिश्रित क्वाथ मे मिला दे। इसमे निशोथ का चूर्ण ४ पल, पिप्पली और सोठ एक पल मिलाकर मन्द २ आच पर पकावे । जब लेह तय्यार हो जाय तब नीचे उतार कर तैल के समान शहद (४ पल), दालचीनी, छोटी इलायची, तेजपात और नागकेसर का मिलित चूर्ण १ पल मिलावे । इसमे से एक पल अवलेह चाट कर और एक हरड को खाने से सुखपूर्वक विरेचन होता है । नीरोग और स्निग्ध पुरुष मे एक प्रस्थ दोष बाहर आता है । गुल्म, सूजन, अर्श, पाण्डुरोग, अरुचि, हृदयरोग, ग्रहणी- रोग, कामल', विषम ज्वर, कुष्ठ, प्लीहा, आनाह इससे नष्ट होते है । इसका सेवन निर्दोष है । इसका पथ्य मास रस और भात है । मास रस इतना हो जिससे भात पतला बन जाये । [ यहा पर प्रस्थ १३।। पल का समझे । वमन, विरेचन और शोणित-मोक्षण मे १३३ पल का एक प्रस्थ बतलाया गया है ] ॥ १५४-१६० ॥ सिद्धाः सिद्धिषु वक्ष्यन्ते निरूहाः कफगुल्मिनाम् ॥ १६१ ॥ अरिष्टयोगाः सिद्धाश्च ग्रहण्यार्शश्चिकित्सिते । यच्चूर्णं गुटिका याश्च विहिता वातगुल्मिनाम् ॥ १६२ ॥ द्विगुणक्षारहिङ्ग्वम्लवेतसास्ताः कफे मताः । य एव ग्रहणीदोषे क्षारास्ते कफगुल्मिनाम् ॥ १६३ ॥ सिद्धा निरत्ययाः शस्ता दाहस्त्वन्ते प्रशस्यते । कफ गुल्म मे प्रयोग करने योग्य निरूह बस्तियो का सिद्धि-स्थान मे कहेगे ।

अ० ५ ] चिकित्सितस्थानम् ३७१

अ० ५ ] चिकित्सितस्थानम् ३७१ फलप्रद अरिष्ट प्रयोगो का ग्रहणी तथा अर्शरोग की चिकित्सा मे कहेगे । जो चूर्ण ओर गुटिकाये वातगुल्म मे कही है, उनमे यवक्षार, हीग और अम्लवेतस की मात्रा को दुगुना करके (शेष चूर्ण को उसी परिमाण मे ) कफ-गुल्म मे प्रयोग करे । ग्रहणी राग मे जो क्षार कहे है, उनको कफ-गुल्म मे प्रयोग करे, ये क्षार निर्दोष ओर प्रशस्त है । जब किसी भी चिकित्सा से लाभ न हो तभी अन्त मे दाहकर्म करे ॥ १६१-१६३ ॥ प्रपुराणानि धान्यानि जाङ्गला मृगपक्षिणः ॥ १६४ ॥ कौलत्थो मुद्गयूपश्च पिप्पल्या नागरस्य च । शुष्कमूलकयूपश्च बिल्वस्य वरुणस्य च ॥ १६५ ॥ चिरबिल्वाङ्कुराणां च यवान्याश्चित्रकस्य च । बीजपूरकहिङ्ग्वम्लवेतसक्षारदाडिमैः ॥ १६६ ॥ तक्रेण तैलसर्पिर्भ्यां व्यञ्जनान्युपकल्पयेत् । पञ्चमूलीशृतं तोयं पुराणं वारुणीरसम् ॥ १६७ ॥ कफगुल्मी पिबेत्काले जीर्णं माध्वीकमेव वा । यवानीचूर्णितं तक्रं बिडेन लवणीकृतम् ॥ १६८ ॥ पिबेत्सद्दीपनं वातमूत्रवर्चोऽनुलोमनम् । आहार—तीन चार वर्ष पुराने धान्य, जागल पशु-पक्षिया का मास, कुलथी, मूग का यूप, पिप्पली का यूप, सोंठ का यूप, सूखी मूली का यूष, बेलगिरी, वरुण, करज के अकूर, अजवायन और चित्रक का यूष कफ-गुल्म मे उत्तम है। बिजौरा, हींग, अम्लवेतस, क्षार, अनारदाना, छाछ, तैल और घी इनके साथ व्यजन ( सूप शाक आदि ) बनावे । कफ-गुल्म रोगी को प्यास लगने पर स्वल्प पञ्चमूल से सिद्ध किया पानी या पुरातन वारुणी ( ताड़ वा खजूर का मद्य ) अथवा पुरातन माध्वीक ( मधु, महुवे, अगूर के रस से बना मद्य ) पीने के लिये दे । तक्र मे अजवायन का चूर्ण और बिड नमक मिलाकर पीवे । यह तक्र अग्निदीपक, वायु, मल, मूत्र का अनुलोमन करती है ॥ १६४-१६८ ॥ संचितः क्रमशो गुल्मो महावास्तुपरिग्रहः ॥ १६९ ॥ कृतमूलः सिरानद्धो यदा कूर्म इवोन्नतः । दौर्बल्यारुचिहृल्लासकासवम्यरतिज्वरैः ॥ १७० ॥ तृष्णातन्द्राप्रतिश्यायैर्यंयुज्यते न स सिध्यति । गृहीत्वा सज्वरश्वासं वम्यतीसारपीडितम् ॥ १७१ ॥ हृन्नाभिहस्तपादेषु शोफः कर्षति गुल्मिनम् ।

असाध्यता—जो गुल्म धीरे-धीरे बढ़ कर बड़े भारी स्थान को घेर

३७२ चरकसंहिता [ अ० ५ असाध्यता—जो गुल्म धीरे-धीरे बढ़ कर बड़े भारी स्थान को घेर लेता है, जिसने जड़ पकड़ ली हो, सिराओ से व्याप्त, कछुुए के समान ऊपर को उठा हुआ, दुर्बलता, अरुचि, जी मचलाना, कास, वमन, बेचैनी, ज्वर, प्यास, तन्द्रा, प्रतिश्याय से युक्त होता है, वह गुल्म असाध्य हे । ज्वर, श्वास, वमन और अतीसार से पीड़ित गुल्म रोगी के हृदय, नाभि ओर हाथ पाव मे शोथ हो जाय ता रोगी की मृत्यु हा जाती है। यह शोथ उसका पीडित करता है ॥ १६६-१७१ ॥ रोधिरस्य तु गुल्मस्य गर्भकालव्यतिक्रमे ॥ १७२ ॥ स्निग्धस्विन्नशरीराय दद्यात्स्नेहविरेचनम् । रक्त-गुल्म की चिकित्सा—( १ ) गर्भकाल अथोत् दस मास व्यतीत हो जाने पर गर्भवती के शरीर का स्नेहन और स्वेदन करके [ घृत आदि को ] स्निग्ध विरेचन दे । जैसे—एरण्ड तैल ॥ १७२ ॥ पलाशक्षारपात्रे१ द्वे द्वे पात्रे तैलसर्पिषोः ॥ १७३ ॥ गुल्मशैथिल्यजननीं पक्त्वा मात्रां प्रयोजयेत् । ( २ ) पलाश-क्षार यमक—तिल तैल २ पात्र ( २ आढक ), घी २ पात्र, पलाश क्षारादक [ ढाक की भस्म को ६ गुने पानी मे २१ वार परिस्रुत करके तय्यार किया क्षारादक ] चार आढक लेकर स्नेह पाक करे । जब झाग उठ जाये और आकृति फटे दूध के समान हो जाये तब स्नेहपाक समझे । इस यमक की मात्रा रागिणी का पिलावे इससे गुल्म शिथिल हो जाता है । [ मात्रा ३ मासा ] ॥ १७३- ॥ प्रभिद्येत न यद्येवं दद्याद्योनिविशोधनम् ॥ १७४ ॥ क्षारेण युक्तं पललं सुधाक्षीरेण वा पुनः । आभ्यां वा भावितन्दद्याद्योनौ कटुकमत्स्यकान् ॥ १७५ ॥ वराहमत्स्यपित्ताभ्यां लक्तकान् वा सुभावितान् । अधोहरैश्चोर्ध्वहरैर्भावितान् वा समाक्षिकैः२ ॥ १७६ ॥ किण्वं वा सगुडक्षारं दद्याद्योनिविशोधनम् । रक्तपित्तहरं क्षारं लेहयेन्मधुसर्पिषा ॥ १७७ ॥ लशुनं मदिरा तीक्ष्णा मत्स्यांश्चास्यै प्रदापयेत् । बस्ति सक्षीरगोमूत्रं सक्षारं दाशमूलिकम् ॥ १७८ ॥ १ 'पादे' इति च पाठ. । २ 'समाक्षिकान्' इत च पाठ ॥

अ० ५ ] चिकित्सितस्थानम् ३७३ अदृश्यमाने रुधिरे दद्याद् गुल्मप्रभेदनम् । प्रवर्त्तमाने रुधिरे दद्यान्मांसरसौदनम् ॥ १७९ ॥ घृततैलेन चाभ्यङ्ग पानार्थं तरुणीं सुराम् । रुधिरेऽतिप्रवृत्ते तु रक्तपित्तहराः क्रियाः ॥ १८० ॥ कार्या वातरुगार्ता याः सर्वा वातहराः पुनः । घृततैलावसेकाश्च तित्तिरींश्चरणायुधान् ॥ १८१ ॥ सुरा समण्डा पूर्वा च पानमम्लस्य सर्पिषः ॥ १८२ ॥ प्रयोजयेदुत्तर वा जीवनीयेन सर्पिषा । अतिप्रवृत्ते रुधिरे सतिकेनानुवासनम् ॥ १८३ ॥ ( ३ ) यदि इस प्रकार से गुल्म का भेदन न हो तो योनि-शोधन करावे । इसके लिये ( १ ) क्षार से युक्त तिल-कल्क या सेहुण्ड के दूध से युक्त तिल- कल्क अथवा क्षार और सेहुण्ड के दूध से भावित कटु मछलियो ( शफरी मछली ) को योनि मे रखे । [ यहा पर तिल-कल्क न लेकर मास ( छुछुन्दरी या मूषक ) का प्रयोग करना अच्छा है । श्रीगगाधर की भी यही मान्यता है, क्षार मे पलाशक्षार या यवक्षार बरते । ] ( २ ) पिचुओ ( फाया ), को सूअर या मछली के पित्तो से अच्छी प्रकार भावना देकर अथवा मधु-युक्त विरेचन द्रव्यो या मधु-मिश्रित वमन-द्रव्या से पिचुओ को भावित करके योनि मे रखे । ( ३ ) योनि के शोधन के लिये किण्व ( सुरा-बीज ) को गुड और पलाश- क्षार मे मिला कर योनि मे रखे । रक्तपित्तनाशक क्षार ( नीलोत्पल क्षार ) मधु और घी के साथ चटावे । ( ४ ) अन्नपान मे—लहसुन, तीक्ष्ण मदिरा, मछलिया देवे । दूध, गोमूत्र और क्षार से युक्त दशमूल क्वाथ की उत्तर बस्ति देवे । ( ५ ) यदि योनि से रक्त स्रावित न हो तो गुल्म को फाडने की चिकित्सा करे । यदि रक्त योनि से बहता हो ता मास रस और चावल दे, घी और तैल की मालिश करे, पीने के लिये सुरा दे । रक्त के अधिक बहने पर रक्तपित्त नाशक क्रिया करे । वातव्याधि हा ता वातनाशक चिकित्सा करे । घी और तैल का परिषेक, तीतर, मुर्गे के मास-रस का भोजन, सुरा, मण्ड- युक्त सुरा, अम्ल रस द्रव्यो से युक्त घी का पान करावे । रक्त के अधिक बहने पर जीवनीय गण से साधित घृत की उत्तर बस्ति देवे । तिक्त घृत से

३७४ चरकसंहिता [ अ० ५ अनुवासन दे, अथवा तिक्त द्रव्यों से युक्त जीवनीय घृत से अनुवासन करावे ॥ १७४-१८३ ॥ तत्र श्लोकाः—स्नेहः स्वेदः सर्पिश्शूर्णानि बृंहणं गुडिकाः । वमनविरेकौ मोक्षः क्षतजस्य च वातगुल्मवताम् ॥ १८४ ॥ सर्पिः सतिक्तसिद्ध क्षीर प्रस्रंसनं निरूहाश्च । रक्तस्य चावसेचनमाश्वामनसमनयोगाः ॥ १८५ ॥ उपनाहनं सशस्त्र पक्वस्याभ्यन्तरप्रभिन्नस्य । संशोधनसंशमने पित्तप्रभवस्य गुल्मस्य ॥ १८३ ॥ स्नेहः स्वेदो भेदो लङ्घनमूल्लेखनं विरेकश्च । सर्पिर्बस्तिर्गुडिकाश्चूर्णमरिष्टाश्च सक्षाराः ॥ १८७ ॥ गुल्मस्यान्ते दाहः कफजस्याग्रेऽपनीतरक्तस्य । गुल्मस्य रौधिरस्य क्रियाक्रमः स्त्रीभवस्योक्तः ॥ १८८ ॥ पथ्यान्नपानसेवाहेतूनां वर्जनं यथास्वं च । नित्यं चाग्निसमाधिः स्निग्धस्य च सर्वकर्माणि ॥ १८९ ॥ हेतुर्लिङ्गं सिद्धिः क्रियाक्रमः साध्यतानुयोगाश्च । गुल्मचिकित्सितसंग्रह एतावानग्निवेशस्य ॥ १९० ॥ वात-गुल्म मे—स्नेह, स्वेद, घृत, चूर्ण, बृं हण गुटिकाये, वमन, विरेचन, रक्त-मोक्षण करे । पित्त गुल्म मे—तिक्त द्रव्यो से सिद्ध घृत, दूध, विरेचन, निरूह, रक्तमोक्षण, आश्वासन, सशमनीय योग, उपनाहन, पकने पर शस्त्र-क्रिया, अन्तः गुल्म के प्रभिन्न होने पर सशोवन और समशन चिकित्सा करे । कफ- गुल्म मे—स्नेहन, स्वेदन, भेदन, लघन, वमन, विरेचन, घृत, बस्तिया, गुटिका, चूर्ण, अरिष्ट-पान, क्षार-प्रयोग, रक्तभाक्षण और अन्त मे दाह करना यह चिकित्सा-क्रम है । स्त्रियो मे होने वाले रक्त-गुल्म का चिकित्सा-क्रम कह दिया है । पथ्यकारी खान-पान, रोग के अपने कारण का परित्याग, नित्य अग्नि की रक्षा, गुल्म-रागी को स्नेहन देकर पश्चात् सब कायो का करना, गुल्म का हेतु, लक्षण, चिकित्साविधि, साध्यासाध्यता और योग इतना गुल्म की चिकित्सा का सग्रह अग्निवेश ने बतलाया है ॥ १८४-१९० ॥ इत्यग्निवेशकृते तन्त्रे चरकप्रतिसस्कृते चिकित्सितस्थाने गुल्मचिकित्सित नाम पञ्चमोऽध्याय समाप्तः ॥ ५ ॥

अ० ६ ] चिकित्सितस्थानम् ३७५ षष्ठोऽध्यायः अथातः प्रमेहचिकित्सितं व्याख्यास्यामः ॥ १ ॥ इति ह स्माऽऽह भगवानात्रेयः ॥ २ ॥ अब प्रमेह की चिकित्सा का उपदेश करते हैं। भगवान् आत्रेय ने ऐसा उपदेश किया है ॥१-२॥ निर्मोहमानानुशयो निराशः पुनर्वसुर्ज्ञानतपोविशालः । कालेऽग्निवेशाय सहेतुलिङ्गानुवाच मेहान् शमनं च तेषाम् ॥ ३ ॥ आस्यासुखं स्वप्नसुखं दधीनि ग्राम्यौदकानूपरसाः पयांसि । नवान्नपानं गुडवैकृतं च प्रमेहहेतुः कफकृच्च सर्वम् ॥ ४ ॥ निर्मोह, निरभिमानी, तृणारहित, आकाक्षारहित, महाज्ञानी, महातपस्वी पुनर्वसु ने उचित समय पर अग्निवेश का प्रमेह, उसके कारण, लक्षण और चिकित्सा का उपदेश दिया । कफ-प्रमेह का निदान—सुख का जीवन बिताना ( चलना फिरना नही ), आराम तलबी मे लेटे रहना, दही, ग्राम्य, औदक ( जलचर ) जन्तु और आनूप ( जल-प्रधान ) देश के पशु-पक्षिया का मास-रस, दूध, नूतन खान-पान ( नवीन अनाज ओर नूतन मद्य ), गुड से बने पदार्थों का अति सेवन तथा अन्य कफकारक पदार्थ कफ-प्रमेह को उत्पन्न करते है ॥३-४॥ मेदश्च मांसं च शरीरजं च क्लेदं कफो बस्तिगतं प्रदूष्य । करोति मेहान्समुदीर्णमुष्णैस्तानेव पित्तं परिदूष्य चापि ॥ ५ ॥ क्षीणेपु दोषेष्ववकृष्य बस्तौ धातून्प्रमेहाननिलः करोति । दोषो हि बस्ति समुपत्य मूत्रं संदूष्य मेहाञ्जनयेद्यथास्वम् ॥ ६ ॥ सम्प्राप्ति—( १ ) दूषित कफ-मेद, मास और शारीरिक क्लेद को दूषित करके वस्ति मे पहुच कर प्रमेहो को उत्पन्न करता है । ( २ ) उष्ण द्रव्यों से प्रवृद्ध और कुपित पित्त मेद आदि को दूषित करके पैत्तिक प्रमेहो को उत्पन्न करता है । ( ३ ) कफ-पित्त दोषो के क्षीण होने पर वायु, मज्जा, वसा, ओज ओर लसीका को बस्ति मे लाकर प्रमेह को उत्पन्न करता है । ( ४ ) दूषित दाष बस्ति मे पहुच कर मूत्र को दूषित बनाकर अपने अपने लक्षणो वाले प्रमेहों को उत्पन्न करते है ॥ ५-६ ॥

३७६ चरकसंहिता [अ० ६

साध्याः कफोत्था दश, पित्तजाः षट् याप्या, न साध्याः पवनाच्चतुष्काः ।
समक्रियत्वाद्विषमक्रियत्वान्महात्ययत्वाच्च यथाक्रमं ते ॥ ७ ॥
कफः सपित्तः पवनश्च दोषा मेदोऽस्रशुक्राम्बुवसालसीकाः ।
मज्जारसौजः पिशितं च दूष्यं प्रमेहिणा विंशतिरेव मेहाः ॥ ८ ॥
(१) सम क्रिया होने से कफजन्य दस प्रमेह साध्य है, (२) विषम
क्रिया होने से पित्तजन्य छः प्रमेह याप्य है और (३) महात्यय अर्थात् बहुत
आपत्तिकारक होने से वातजन्य चार प्रमेह असाध्य है ।
(१) समक्रिय—जो ओषधिया दूष्य, मेद, मज्जा, लसीका आदि को शान्त
करते है, वे ही ओषधिया कफ को भी शान्त करती है, इसलिये इनकी क्रिया
समान है। (२) विषमक्रिय—जो ओषधिया कटु, तिक्त आदि मेद, मज्जा
को कम करती है, वे पित्त को बढाती है, और जो मधुर आदि रस पित्त को
शान्त करते है, वे इनको बढाते है, इसलिये विषम क्रिया है। (३)
महात्यय—मज्जा, ओज, लसीका आदि महान् धातुओ का इसमे क्षय होता है ।
स्निग्ध चिकित्सा जो वायु को शमन करती है, इनको बढाती है। रूक्ष चिकित्सा
वायु को बढाती है। इसलिये ये असाध्य है¹।
प्रमेह मे कफ, पित्त और वायु ये तीन दोष है, मेद, रक्त, शुक्र, आप्य
(जलीय भाग) वसा, लसीका, मज्जा, रस, ओज और मास ये दूष्य हे ।
प्रमेहियो के बीस प्रकार के ही प्रमेह होते है ॥ ७–८ ॥
जलोपमं चेक्षुरसोपमं वा घनं घनं चोपरि विप्रसन्नम् ।
शुक्लं सशुक्रं शिशिरं शनैर्वा लालेव वा बालुकया युतं वा ॥ ९ ॥
विद्यात्प्रमेहान्कफजान्दशैतान्
दस प्रकार के कफजन्य प्रमेह—(१) जिसमे मूत्र जल के समान हो
(उदक-मेह), २–गन्ने के रस के समान हो (इक्षुमेह), ३–मूत्र घना हो
(सान्द्रमेह), ४–जिसमे मूत्र नीचे घना और ऊपर स्वच्छ हो (सान्द्रप्रसाद
प्रमेह), ५–मूत्र श्वेत हो (शुक्लमेह), ६–शुक्रमिश्रित मूत्र हो (शुक्रमेह),
७–मूत्र शीतल हो (शीतमेह), ८–मूत्र का वेग धीमा हो (शनैर्मेह), ९–मूत्र
लार के समान हो (लालामेह), १०–मूत्र बालुका के कणों से युक्त हो
(सिकतामेह), इन दस प्रमेहो को कफ से उत्पन्न हुआ जाने ॥ ६-॥
__________________________________________________________________
१ प्रमेह मे दोष ओर दूष्य की समानता का होना ही सुखसाध्यता का
लक्षण है। ज्वर मे ऋतु और दोष की समानता, प्रमेह मे दोष और दूष्य की
समता तथा रक्तगुल्म मे पुरातनता ये सुखसाध्यता के चिह्न कहे जाते है ।

अ० ६ ] \hspace{150pt} चिकित्सितस्थानम् \hspace{150pt} ३७७

अ० ६ ] \hspace{150pt} चिकित्सितस्थानम् \hspace{150pt} ३७७ \hspace{100pt} क्षारोपमं कालमथापि नीलम् । हारिद्रमाञ्जिष्ठमथापि रक्तमेतान्प्रमेहान्षडुशन्ति पैत्तान् ॥ १० ॥ \hspace{20pt} पित्तजन्य छ प्रमेह—( १ ) क्षार के समान 'क्षारमेह', ( २ ) काले वर्ण का मूत्र 'कालमेह', ( ३ ) नीलेवर्ण का मूत्र 'नीलमेह', ( ४ ) हल्दी के समान वर्ण का मूत्र 'हारिद्रमेह', ( ५ ) मजीठ के वर्ण का 'माञ्जिष्ठमेह', ( ६ ) लालवर्ण का 'रक्तमेह', ये छ. पित्तजन्य प्रमेह है ॥ १० ॥ मज्जौजसा वा वसयाऽन्वित वा लसीकया वा सतन विबद्धम् । चतुर्विधं मूत्रयतीह वाताच्छ्लेषेषु धातुष्वपकर्षितेषु ॥ ११ ॥ वर्णं रस स्पर्शमथापि गन्ध यथास्वदोष भजते प्रमेहः । श्यावारुणो वातकृतः सशूलो मज्जादिसाद्गुण्यमुपैत्यसाध्यः ॥ १२ ॥ \hspace{20pt} चार प्रकार के वातिक प्रमेह—( १ ) मजामेह, ( २ ) ओजामेह, ( ३ ) वसामेह ओर ( ४ ) लसीकामेह ( जिसमे लसीका की तारे निकलती है ) ये चार प्रमेह आरम्भक धातुओ ( मज्जा, ओज आदि ) के क्षीण होने पर होते है । अथवा पित्त और कफ की अपेक्षाकृत न्यूनता होने से प्रमेह होते है । \hspace{20pt} प्रमेह मे अपने वात आदि दोषो के अनुसार वर्ण, रस, स्पर्श अथवा गन्ध होता है । असाध्य वातजन्य प्रमेह मे श्याव, अरुण, शूलयुक्त तथा मज्जा, वसा, लसीका या ओज के समान गुण होता है ॥११-१२॥ स्वेदोऽङ्गगन्धः शिथिलाङ्गता तु शय्यासनस्वप्नसुख रतिश्च । हृन्नेत्रजिह्वाश्रवणोपदेहा घनाङ्गता केशनखातिवृद्धिः ॥ १३ ॥ शीतप्रियत्व गलतालुशोषो माधुर्यमास्ये करपाददाहः । भविष्यतो मेहगदस्य रूपं मूत्रेऽभिधावन्ति पिपीलिकाश्च ॥ १४ ॥ \hspace{20pt} पूर्वरूप—पसीना, शरीर से गन्ध का आना, अगा मे शिथिलता, लेटने, बैठने और सोने मे प्रीति, हृदय, नेत्र, जीभ और कान मे मैल का आना, शरीर मे मोटापा, केश, नखो का अधिक बढना, शीत की चाह, गला और तालु का शुष्क होना, मुख मे मधुरता, हाथ और पाव के तलुवे मे जलन, मूत्र पर ( मधुरता से ) चिउटियो का आना, ये प्रमेह के पूर्वरूप है ॥ १३-१४ ॥ स्थूलः प्रमेही बलवानिहैंकः कृशस्तथैकः परिदुर्बलश्च । संबृंहणं तत्र कृशस्य कार्यं संशोधनं दोषबलाधिकस्य ॥ १५ ॥ \hspace{20pt} प्रमेह रोगी दो प्रकार के हैं। जैसे एक स्थूल और बलवान्, दूसरा कृश तथा दुर्बल शरीर का। इनमे से कृश व्यक्ति का बृं हण करना चाहिये और प्रबल दोष ओर अधिक बलवान् पुरुष मे सशोधन करना चाहिये । चिकित्सा

३७८ चरकसंहिता [ अ० ६ दो प्रकार की है, सशोधन और सशमनी। इनमे जिन पुरुषो की माता-पिता के द्वारा जन्म से प्रमेह होता है वे कृश होते है और जिन को अधिक खाने से वा स्निग्ध भोजन से होता है, वे बलवान् होते है। [ दो प्रकार के प्रमेह होते है (१) सहज, और (२) अपथ्य से उत्पन्न। माता-पिता के बीजदोष से उत्पन्न 'सहज' है, प्रतिकूल आहार से उत्पन्न 'अपथ्यज' होता है। प्रथम प्रकार का प्रमेही कृश, अल्पभोजी और प्यास बहुत अनुभव करता है। दूसरे प्रकार का प्रमेही स्थूल, बहुत खानेवाला, सेज पर पडे रहने वाला, आलसी होता है। [ सुश्रुत।]॥ १५॥ स्निग्धस्य योगा विविधाः प्रयोज्याः कल्पोपदिष्टा मलशोधनाय। ऊर्ध्वं तथाऽधश्च मलेऽपनीते मेहेषु सन्तर्पणमेव कार्यम् ॥ १६॥ उपचार—(१) स्निग्ध रोगी के मल के सशावन के लिये कल्पस्थान ने वर्णित नाना प्रकार के यागा का प्रयाग करे। इसके लिये वमन और विरेचन का प्रयाग करे। वमन और विरेचन द्वारा मल निकल जाने पर प्रमेह मे सन्तर्पण ही कर। स्नेहन के लिये सरसा, अलसी, इगुदी आदि के तैल हो या प्रियग्वादि गण से सिद्ध घृत आदि से स्नेहन कर ॥ १६ ॥ गुल्मः क्षयो मेहनबस्तिशूलं मूत्रग्रहश्चाप्यपतर्पणेन । प्रमेहिणः स्युः परिबृंहणानि १ कार्याणि तस्य प्रसमीक्ष्य वह्निम् ॥१७॥ संशोधनं नार्हति यः प्रमेही तस्य क्रिया सशमनी प्रयोज्या । मन्थाः कषाया यवचूर्णलेहाः प्रमेहशान्त्यै लघवश्च भक्ष्याः ॥ १८ ॥ ये विष्किरा ये प्रतुदा विहङ्गास्तेषा रसैर्जाङ्गलजैर्मनोज्ञैः । यवौदनं रूक्षमथापि वाट्यं मद्यात्ससक्तूनपि चायपूपान् ॥ १६ ॥ मुद्गादियूषैरथ तिक्तशाकैः पुराणशाल्योदनमाददीत । दन्तीङ्गुदीतैलयुत प्रमेही तथाऽतसीसर्षपतैलयुक्तम् ॥ २० ॥ सषष्टिकं स्यात्तृणधान्यमन्न यवप्रधानस्तु भवेत्प्रमेही । यवस्य भक्ष्यान्विविधास्तथाऽद्यात्कफप्रमेही मधुसप्रयुक्तान् ॥२१॥ निशिस्थिताना त्रिफलाकषायैः स्युस्तर्पणाः क्षौद्रयुता यवानाम् । तान्सीधुयुक्तान्पिबेत्प्रमेही प्रायोगिकान्मेहवधार्थमेव ॥ २२॥ (२) प्रमेह-रोगी को अपतर्पण कराने से गुल्म, क्षय, मूत्रेन्द्रिय वा बस्ति मे शूल, मूत्रग्रह (मूत्र का कम आना) हो जाता है। इसके लिये रोगी की अग्नि देखकर बृंहण चिकित्सा करे। १ 'परितर्पणानि' इति च पाठ ।

अ० ६ ] चिकित्सितस्थानम् ३७६

अ० ६ ] चिकित्सितस्थानम् ३७६ ( ३ ) जो प्रमेह रोगी सशोधन के योग्य न हो उसके लिये सशमनी चिकित्सा करे । उसको प्रमेह की शान्ति के लिये—मन्थ, कषाय, जौ, चूर्ण, अवलेह और लघु भक्ष्य पदार्थों का सेवन करावे । ( ४ ) विष्किर, प्रतुद पक्षियो का तथा जागल पशु-पक्षियों के मन-मोहक सुस्वादु मास-रसो के साथ, रूक्ष यवान्न, वाट्य ( जौ का मण्ड ), पुराना मद्य, सत्तू, अपूप ( वडे ) मूग आदि का यूष, तिक्त शाक, पुराने शालियो का भात, दन्ती तैल, इङ्गुदी ( हिंगोट ) का तैल, अलसी तथा सरसो के तैल के साथ साठी आदि तृणधान्यो को दे । प्रमेह रोगी का खास कर जौ का भोजन करावे । कफ-प्रमेही को मधु के साथ जौ के नाना प्रकार के पदार्थ खाने क लिये दे । ( ५ ) प्रमेह का रोगी त्रिफला के काथ म जौ का डालकर रात भर रख दे । पीछे स इनको सत्तू बनाकर जल मे आलोड़ित करके मधु मिला कर तर्पण बनावे । इन तर्पणो का सीधु के साथ मिलाकर प्रति दिन पान करे ॥१७–२२॥ ये श्लेष्ममेहे विहिताः कषायास्तैर्भाविताना च पृथग्यवानाम् । सक्तूनपूपान्सगुडान्सधानान्भक्ष्यांस्तथाऽन्यान्यविधान्श्चखादेत् २३ खराश्वगो‍हस्रपृषदूभृताना' तथा यवाना विविधाश्चभक्ष्याः । देयास्तथा वेणुयवा यवाना कल्पेन गोधूममयाश्च भक्ष्याः ॥२४॥ सशोधनोल्लेखनलंधनानि काले प्रयुक्तानि कफप्रमेहान् । जयन्ति पित्तप्रभवान्विरेकाः संतर्पणः सशमनो विधिश्च॥ २५॥ दार्वा सुराह्वां त्रिफला समुस्ता कषायमुत्क्वाथ्य पिबेत्प्रमेही । क्षौद्रेण युक्तामथवा हरिद्रा पिबेद्रसेनामलकीफलानाम् ॥ २६ ॥ ( ६ ) कफप्रमेह मे जो कषाय कहे है, उन कषायो से पृथग् २ रूप मे जौ को भावित करके सत्तू, अपूप, धाना ( भुने जौ ) और अन्य भक्ष्य पदार्थों का बनाकर गुड के साथ खावे । ( ७ ) गदहा, घोडा, गाय, हस, पृषत् ( हरिण ) इनके द्वारा खाये हुए जौ जो उनके मल मे बाहर आवे उनसे नाना प्रकार के भक्ष्य बना कर देवे । इसी प्रकार वेणुयव ( बास के जो, वशफल ) और गेहूँ के बने भक्ष्य पदार्थ सेवन करने के लिये देवे । ( ८ ) उचित समय मे दिये गये सशोधन, उल्लेखन (वमन), लघन कफप्रमेह को नष्ट करते है, सतर्पण, सशमन और विरेचन पित्तजन्य प्रमेहो को जीतते है । १ 'खराश्वगोधेणुकसभृताना' इति च पाठः ।

३८० चरकसंहिता [ अ० ६ (६) दारु हरिद्रा, हरड, बहेडा, आवला और मोथा इनके क्वाथ पीवे, अथवा हल्दी के चूर्ण को मधु के साथ मिलाकर आवले के रस के साथ पीवे ॥२३-२६॥ हरीतकीकट्फलमुस्तलोध्र पाठाविडङ्गाजु॑नधन्वनाश्च । उभे हरिद्रे तगर विडङ्ग कदम्बशालार्जुनदीप्यकाश्च ॥ २७ ॥ दार्वी विडङ्ग खदिरो धवश्च सुराह्वकुष्ठागुरुचन्दनानि । दार्व्यग्निमन्थौ त्रिफला सपाठा पाठा च मूर्वा च तथा श्वदंष्ट्रा ॥२८॥ यवान्युशीरान्यभया गुडूची चव्याभयाचित्रकसप्तपर्णाः । पादैः कषायाः कफमेहिना ते दशोपदिष्टा मधुसंप्रयुक्ताः ॥ २६ ॥ कफप्रमेह के दस योग—(१) हरड, कायफल, मोथा और लोध, (२) पाठा, वायविडंग, अर्जुन, धन्वन (धावन की छाल), (३) हल्दी, दारुहल्दी, तगर, वायविडग, (४) कदम्ब, शाल, अर्जुन, अजवायन, (५) दारुहल्दी, वायविडंग खैर और धव की छाल, (६) देवदारु, कूठ, अगरु और लालचन्दन, (७) दारुहल्दी, अग्निमन्थ, त्रिफला और पाठा, (८) पाठा, मूवा और गाखरू, (६) अजवायन, खस और हरड़ तथा गिलोय, (१०) चविका, हरड, चीतामूल, सतवन की छाल, ये दस कषाय श्लोका के चतुर्थ भागो मे कहे गये है । इनका मधु के साथ मिलाकर कफ-प्रमेह मे बरते ॥ २७-२६ ॥ उशीरलोध्राञ्जनचन्दनानामुशीरमुस्तामलकाभयानाम् । पटोलनिम्बामलकामृताना मुस्ताभयापद्मकवृक्षकाणाम् ॥ ३० ॥ लोध्राम्बुकालीय कधातकीना निम्बार्जुनाम्रातनिशोत्पलानाम् । शिरीषसर्जार्जुनकेशराणि प्रियङ्गुपद्मोत्पर्लाकशुकानाम् ॥ ३१ ॥ अश्वत्थपाठासनवेतसाना कटङ्कटेड्युत्पलमुस्तकानाम् । पैत्तेषु मेहेषु दशैव दृष्टाः पादैः कषायाः मधुसंप्रयुक्ताः ॥ ३२ ॥ पैत्तिक प्रमेह मे दस प्रयोग—(१) खस, लाध, अंजन (रसांजन) लाल चन्दन, (२) खस, मोथा, आवला ओर हरड, (३) परवल, नीम की छाल, आवला, गिलाय, (४) मोथा, हरड, पद्माख और इन्द्रजो (कूडे की छाल), (५) लोध, गन्धबाला, कालीयक (पीतकाष्ठ चन्दन) धान के फूल, (६) नीम की छाल, अर्जुन की छाल, अम्बाडा, हल्दी, नीला कमल, (७) सिरस की छाल, सर्जत्वक्, अर्जुन की छाल, नाग केसर, (८) फूलप्रियगु, श्वेतकमल, नीलोत्पल, ढाक के फूल, (६) अश्वत्थ, पाठा, असन (पीतशाल) की छाल, वेतस की छाल, (१०) कटकटेरी, (दारुहल्दी), नीलोत्पल, मोथा, ये दस

अ० ६ ] चिकित्सास्थानम् ३८१

अ० ६ ] चिकित्सास्थानम् ३८१ क्वाथ-योग श्लोक के चतुर्थांशो में कहे गये है । इनको शहद के साथ मिलाकर प्रयोग करे । ये पित्तनाशक है ॥ ३०-३२ ॥ सर्वेषु मेहेषु मतौ तु पूर्वौ कषाययोगौ विहितास्तु सर्वे । मन्थस्य पाने यवभावनाया स्युर्भोजने पानविधौ पृथक्च ॥ ३३ ॥ सिद्धानि तैलानि घृतानि चैव देयानि मेहेष्वनिलात्मकेषु । मेदः कफश्चैव कषाययोगैः स्नेहेश्च वायुः शममेति तेषाम् ॥ ३४ ॥ ( १) सब से पूर्व (दार्बी और सुराह्वा) कहे दो योगो को सब प्रकार के प्रमेहो मे देवे । इन बाईस प्रयोगो को मन्थ के पान मे, जौ की भावना देने मे, भक्ष्य और पेय पदार्थों के सस्कार मे विवेचनापूर्वक देवे । ( २ ) वात प्रमेह में इन्हीं कषायो से सिद्ध घी और तैल का प्रयोग करे । इन कषाया से मेद और कफ शान्त होते हे और स्नेहन से वायु शान्त होता है ॥ ३३-३४ ॥ [ वातज और कफपित्तज मे यापन के लिये कषाय पीये वसामेह में अग्निमन्थ का, मज्जामेह मे गिलोय और चीते का, उसमे कूठ, कुड़ा, पाठा और कटुरोहिणी मिला ले । हस्तिमेह मे हाथी, शूकर, गधा, ऊट इनकी अस्थि के सार का उपयोग करे । मधुमेह मे कदर और खदिर का, कफानुगतादि मेहो मे तदनुसार उपदेश किये कषायो से साधित तैलो का उपयोग करे ओर पित्तानु- गत म घृत और यमको का प्रयोग करे—अष्टाग-स० ] । कम्पिल्लसप्तच्छदशालजानि बैभीतरौहीतककौटजानि । कपित्थपुष्पाणि च चूर्णितानि क्षौद्रेण लिह्यात्कफपित्तमेही ॥ ३५ ॥ पिबेद्रसेनामलकस्य वापि कल्कीकृतान्यक्षसमानि काले । जीर्णे च भुञ्जीत पुराणमन्नं मेही रसैर्जाङ्गलजैर्मनोज्ञैः ॥ ३६ ॥ ( ३ ) कफ प्रमेह और पित्त-प्रमेह मे—कमीला, सतवन की छाल, शाल की लकडी इनका चूर्ण या बहेडा, रोहेडा की छाल, कुटज की छाल इनका चूर्ण अथवा कैथ के फूलो के चूर्ण को मधु के साथ चाटे । अथवा इन्ही तीनो योगो मे से एक का चूर्ण ( एक कर्ष ) करके आवले के रस के साथ पीवे । औषध के जीर्ण होने पर पुराने शालि आदि के भात को जगल पशु-पक्षियो के स्वादु मास-रसो के साथ खावे ॥ ३५-३६ ॥ दृष्ट्वाऽनुबन्धं पवनात्मकस्य पित्तस्य वा स्नेहविधिर्विकल्प्यः । तैलं कफे स्यात्त्वकषायसिद्धं पित्ते घृतं पित्तहरैः कषायैः ॥ ३७ ॥ वायु के साथ पित्त या कफ का अनुबन्ध देखकर स्नेह विधि मे भेद करना चाहिये । अर्थात् कफ मे कफघ्न औषधियो के कषाय मे सिद्ध तैल बरते । पित्त का अनुबन्ध होने पर पित्तघ्न ओषधियो के कषाय मे सिद्ध घृत बरते ॥३७॥

३८२ चरकसंहिता [ अ० ६ त्रिकण्टकाश्मन्तकसोमवल्कैर्भल्लातकैः सातिविषैः सलोध्रैः । वचापटोलार्जुननिम्बमुस्तैर्हरिद्रया पद्मकदीप्यकैश्च ॥ ३८ ॥ मञ्जिष्ठया वाऽगुरुचन्दनैश्च सर्वैः समुस्तैः कफवातजेषु । मेहेषु तैलं, विपचेद् घृतं तु पैत्तेषु, मिश्रं त्रिषु लक्षणेषु ॥ ३६ ॥ ( ५ ) त्रिकण्टकाद्य तैल, घृत और यमक—( १ ) गोखरू, अश्मन्तक, सोमवल्क ( श्वेत खदिर ) । ( २ ) भिलावा अतीस, लोध । ( ३ ) वच, पर- वल, अर्जुन, नीम की छाल, नागरमोथा । ( ४ ) हल्दी, पद्माख, अजवायन । ( ५ ) मजीठ, अगर और लाल चन्दन इन पाच योगो को मोथे के साथ मिला कर कफ-वातजन्य प्रमेहो ( कफमेह मे वायु का योग हो ) मे, तैल का पाक करे । तैल से चतुर्थाश कल्क और चौगुने जल मे धीरे २ तैल पकावे । पित्त- जन्य प्रमेह मे वायु का अनुबन्ध हा तो इनके कल्क से घृत पाक करे । तीनो दोषो के लक्षण हो तो इन्ही द्रव्यो के कल्क से घी और तैल के यमक को यथा- विधि सिद्ध करके प्रयोग करे१ । ॥३८-३६॥ फलत्रिकं दारुनिशा विशालां मुस्ता च निःक्वाथ्य निशा सकल्काः । पिवेत्कषाय मधुसंप्रयुक्तं सर्वप्रमेहेषु समुद्धृतेषु ॥ ४० ॥ ( ६ ) फल त्रिकादि क्वाथ—त्रिफला, दारुहल्दी, विशाला ( इन्द्रायण ), मोथा इनका क्वाथ करके हल्दी के कल्क का प्रक्षेप मिला कर मधु के साथ प्रवृद्ध प्रमेहो मे पीवे ॥४०॥ लोध्रं शटी पुष्करमूलमेलां मूर्वा विडङ्गं त्रिफलां यवानीम् । चव्यं प्रियंगुं क्रमुक विशाला किराततिक्तं कटुरोहिणीं च ॥ ४१ ॥ भाङ्गीनतं चित्रकपिप्पलीना मूलं सकुष्ठातिविष सपाठम् । कलिङ्गकान्केशरमिन्द्रसाह्वा नख सपत्रं मरिचं सर्वं च ॥ ४२ ॥ द्रोणेऽम्भसः कर्षसमानि पक्त्वा पूते चतुर्थागजलावशेषे । रसेऽर्धभागं मधुनः प्रदाय पक्षं निधेयो घृतभाजनस्थः ॥ ४३ ॥ लोध्रासवोऽय कफपित्तमेहान् क्षिप्रं निहन्याद् द्विपलप्रयोगात् । पाण्ड्वामयार्शांस्यरुचि ग्रहण्या दोष किलासं विविधं च कुष्ठम् ॥४४॥ इति लोध्रासवः२ । १ यहा पर पाच योग है । सब के साथ मोथा मिलाना चाहिये । कई आचार्य ‘समुस्तैः’ के स्थान पर ‘समस्तै ’ पढते है । उनके लिये एक ही योग है । अष्टाग-सग्रह मे इसको एक ही योग पढा है । वहा पर चतुर्जातक का प्रयोग करने के लिये लिखा है । २ ‘मध्वासव’ इति च पाठः ।

अ० ६ ] चिकित्सास्थानम् ३८३

अ० ६ ] चिकित्सास्थानम् ३८३ ( ७ ) लोध्रासव—लोध्र, कचूर, पोहकरमूल, छोटी इलायची, मूर्वा मूल, बायविडंग, त्रिफला, अजवायन, चविका, फल प्रियंगु, क्रमुक (सुपारी या पट्टिका लोध्र), इन्द्रायण, चिरायता, कुटकी, भार्गी, तगर, चीतामूल, पिप्पलीमूल, कूठ, अतीस, पाठा, इन्द्रजा, नागकेसर, इन्द्रसाह्वा ( छोटी इन्द्रायण ), नखी, तेज- पत्र, कालीमिर्च, प्लव ( केवटी मोथा ) प्रत्येक वस्तु १ कर्ष लेकर दो द्रोण पानी में क्वाथ करे। चतुर्थांश ( ( २ आढक ) रहने पर छान ले। इसमें एक आढक मधु मिला कर घी से भावित पात्र में डाल कर पन्द्रह दिना तक सन्धान करके रख दे। मात्रा—दो पल है, यह लोध्रासव कफजन्य, पित्तजन्य प्रमेहो का, पाण्डुरोग, अर्श अरुचि, ग्रहणीरोग, किलास और नाना प्रकार के कुष्ठ का नष्ट करता हे ॥४१-४४॥ क्वाथः स एवाष्टपले च दन्त्या भल्लातकानां च चतुष्पलं स्यात् । सितोपला त्वष्टपला विशेषः क्षौद्रं च तावत्पृथगासवौ तौ ॥ ४५ ॥ ( ८) दन्त्यासव—पूर्वोक्त लोध्रासव के क्वाथ में दन्तीमूल के आठ पल, मिसरी ८ पल, शहद क्वाथ से आधा ( १ आढक ) मिला कर रखे। यह दन्त्यासव है। ( ६ ) भल्लातकासव—लोध्रासवोक्त क्वाथ आधा द्रोण, विशुद्ध भिलावा का चूर्ण ४ पल, मिसरी ८ पल, शहद क्वाथ से आधा डाल कर सन्धान करे। ये दोनो आसव कफजन्य और पित्तजन्य प्रमेहा को नष्ट करते है ॥ ४५ ॥ सारोदकं वाथ कुशोदकं वा मधूदकं वा त्रिफलारस वा। शीधु पिबेद्वा निगदं प्रमेही माध्वीकमग्र्यं चिरसंस्थितं वा ॥४६॥ ( १० ) षडगपानीय विधि से खैर की लकडी का सावित जल, कुशा मूल का जल ( क्वाथ ), शहद का शरबत, त्रिफला का क्वाथ या रस, दोष रहित शीधु ( जौ का मद्य ), या पुरातन श्रेष्ठ माध्वोक ( मधु या द्राक्षा आदि से बना मद्य ) पीवे ॥ ४६ ॥ मांसानि शूल्यानि मृगद्विजानां खादेद्यवानां विविधांश्च भक्ष्यान् । संशोधनाविष्टकषायलेहैः सन्तर्पणोत्थान् १ शमयेत्प्रमेहान् ॥४७॥ भृष्टान् यवान् भक्षयतः प्रयोगाच्छुष्कांश्च सक्तून्न भवन्ति मेहाः । श्वित्रं च कुष्ठं च कफ च कृच्छ्रं तथैव मुद्गामलकप्रयोगात् ॥४८॥ सन्तर्पणोत्थेषु गदेषु योगा मेदस्विना ये च मयोपदिष्टाः । विरूक्षणार्थं कफपित्तजेषु सिद्धाः प्रमेहेष्वपि ते प्रयोज्याः ॥४९॥ १ सतर्पणज्ञ इति च पाठः ।