भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्री चैतन्य चरितामृत (कृष्णदास कविराज गोस्वामी - सम्पूर्ण आदि, मध्य एवं अन्त्य लीला)

Sri Chaitanya Charitamrita of Krishnadas Kaviraj with Hindi Commentary

श्रील कृष्णदास कविराज गोस्वामी द्वारा

DevanagariHindipublished2,549 पृष्ठ

२/३६-४४ ] मुक्त—दोनों प्रकारके तटस्था-शक्तिके प्रकाश जीव शक्तिमान् तत्त्व (नारायण) के आश्रित हैं। जिस प्रकार पृथ्वीपर व्यापक मिट्टी अनेकों घड़ोंका उपादान-कारण है, उसी प्रकार अद्वयज्ञान भगवत्-वस्तुसे समस्त जीव नित्य प्रकटित हैं। सभी कारणोंके कारण भगवान् जीवोंके कारण रूपमें सर्वदा अधिष्ठित हैं। “नित्यो नित्यानां चेतनश्चेतनानां”—यह श्रुति वाक्य परतत्त्वको ही सभी वस्तुओंके आश्रयरूपमें निर्देश करता है। विशिष्टाद्वैतवादी लोग वेदान्तकी प्रतिपाद्य वस्तुका निरूपण करते हुए कहते हैं कि जिस प्रकार सूक्ष्म और स्थूलशरीरके देही जीवका तीन प्रकारसे अवस्थान दिखायी देता है (सूक्ष्मशरीर, स्थूलशरीर और स्वयं जीवात्मा), उसी प्रकार भगवत् स्वरूपसे स्वतन्त्र रूपमें चित् और अचित्, दोनों जगत् प्रकाशित होकर भगवान्का ही अद्वयवैशिष्ट्य स्थापित कर रहे हैं। मुक्तजीव भगवत्-पार्षदके रूपमें चित्जगत्में निवास करते हैं और अचित्जगत् भगवत्-विमुख बद्धजीवोंका भोग्य स्थान है। भगवान्की अन्तरङ्गाशक्ति उनके परिकरोंके वैशिष्ट्यका कारण है और भगवान्की बहिरङ्गाशक्ति प्राकृत गुणोंवाले जगत्की सृष्टि करती है। प्राकृत जगत् भगवान्का स्थूल बाह्य अङ्ग है और जीवजगत् भगवान्के सूक्ष्म अङ्ग हैं। भगवान् इन दोनों प्रकारके अङ्गोंके अङ्गी हैं। गौड़ीय दर्शनमें शक्तिमान् तत्त्वका उनकी चित् और अचित्शक्तिके परिणाम दोनों जगत्का युगपत् (एक साथ) कारण और कार्योंमें अचिन्त्यभेदाभेद स्थापित किया गया है॥ ३६-३७॥ द्वितीय प्रमाण :- जीवेर ईश्वर-पुरुषादि अवतार। ताँहा सबा हैते तोमार ऐश्वर्य अपार॥ ४०॥ अतएव अधीश्वर तुमि सर्व पिता। तोमार शक्तिते ताँरा जगत्-रक्षिता॥ ४१॥ नारेर अयन याते करह पालन। अतएव हओ तुमि मूल नारायण॥४२॥ अनुवाद—पुरुषादि अवतार सभी जीवोंके ईश्वर हैं, किन्तु आपका ऐश्वर्य इन सबसे अधिक है। इसलिये आप अधीश्वर अर्थात् ईश्वरोंके भी ईश्वर हैं और सभीके पिता हैं। आपकी शक्तिसे ही वे लोग जगत्की रक्षा करते हैं। आप पुरुषावतारों और सभी भगवदावतारोंको शक्ति प्रदान करते हैं जिसके द्वारा वे जगत्का पालन करते हैं, इसलिये आप मूल नारायण हैं॥ ४०-४२॥ अमृतप्रवाह भाष्य—पुरुषादि अवतार अर्थात् कारणाब्धिशायी, गर्भोदकशायी और क्षीरोदकशायी, ये तीन पुरुषावतार हैं।॥ ४०॥ तृतीय प्रमाण :- तृतीय कारण शुन, श्रीभगवान्। अनन्त ब्रह्माण्ड बहु वैकुण्ठादि धाम॥ ४३॥ इथे यत जीव, तार त्रिकालिक कर्म। ताहा देख, साक्षी तुमि, जान सब मर्म॥ ४४॥ दूसरा अध्याय | ६३

[ २/४३-५० तोमार दर्शने सर्व जगतेर स्थिति। तुमि ना देखिले कार नाहि स्थिति गति ॥ ४५ ॥ नारेर अयन याते कर दरशन। ताहातेओ हओ तुमि मूल नारायण ॥” ४६ ॥ अनुवाद-हे श्रीभगवान् ! अब आप तीसरा कारण सुनिये। इस जगत्में अनन्त ब्रह्माण्डों और चित्जगत्में अनेक वैकुण्ठ-धामोंमें जितने भी जीव हैं, आप साक्षीके रूपमें उनके त्रैकालिक (भूत, वर्तमान और भविष्यत्) कर्मोंको देखते हैं और उन सबके अभिप्रायको भी जानते हैं। आपके दृष्टि डालनेसे ही समस्त जगत्की स्थिति रहती है, आपके नहीं देखनेसे किसीका भी अस्तित्व अथवा गति नहीं होगी। सभी जीवोंके त्रैकालिक कर्मोंके साक्षीरूप आप उनके प्रति दृष्टिपात करते हैं, इसलिये आप मूल नारायण हैं॥ ४३-४६ ॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'इथे'—प्राकृत ब्रह्माण्डसमूहमें और अप्राकृत वैकुण्ठादि धाममें। 'साक्षी'—बद्ध और शुद्ध जीवोंके भूत, भविष्यत् और वर्तमान कालके सभी कर्मोंके आप एकमात्र द्रष्टा हैं॥ ४४ ॥ 'याते'—जीवोंके द्रष्टा होनेके कारणसे आप नारके अयनरूप नारायण हैं। ब्रह्माजी तीन युक्तियोंके द्वारा श्रीकृष्णको मूलनारायण स्थिर कर रहे हैं— १) समस्त जीवोंके निदान (आदिकारण) और आश्रय श्रीकृष्ण ही मूल नारायण हैं। २) सभी जीवोंके ईश्वर कारणाब्धिशायी पुरुष, समस्त जीवोंके अर्थात् हिरण्यगर्भके आत्मा गर्भोदशायी पुरुष और प्रत्येक जीवके अन्तर्यामी आत्मा क्षीरोदशायी पुरुष—इन तीन पुरुषोंके और भगवदावतारादिके मूल शक्ति-प्रदातारूपमें नार (पुरुष और उनके अवतारों) के अयन (प्रवर्तक) होनेसे श्रीकृष्ण ही मूल नारायण हैं। ३) अनन्त ब्रह्माण्ड और वैकुण्ठादिमें बद्ध और शुद्ध जीवोंके त्रिकालिक कर्मोंके साक्षीरूपमें नारके अयन (जीवोंको जाननेवाले) होनेके कारण श्रीकृष्ण ही मूल नारायण है॥ ४६ ॥ कृष्ण कहेन—"ब्रह्मा, तोमार ना बुझि वचन। जीव-हृदि, जले बैसे सेइ नारायण ॥"४७ ॥ अनुवाद—श्रीकृष्णने कहा— "हे ब्रह्मा ! मैं तुम्हारी बातोंको नहीं समझ पा रहा हूँ। जो जीवोंके हृदयमें रहते हैं और जलमें वास करते हैं, वे ही तो नारायण हैं॥”४७॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'जीव-हृदि'— प्रत्येक जीव और समस्त जीवोंके अन्तर (हृदय) में। 'जले'—कारणाब्धिमें, गर्भोदकमें और क्षीरोदकमें ॥ ४७ ॥ तीन पुरुषावतारोंके लक्षण :— ब्रह्मा कहे—"जले, जीवे येइ नारायण। से-सब तोमार अंश—ए सत्य वचन ॥ ४८ ॥ कारणाब्धि-गर्भोदक-क्षीरोदकशायी। मायाद्वारा सृष्टि करे, ताते सब मायी ॥ ४९ ॥ सेइ तिन जलशायी सर्व-अन्तर्यामी। ब्रह्माण्डवृन्देर आत्मा ये पुरुष-नामी ॥ ५० ॥ ६४ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/४८-५४ ] हिरण्यगर्भर आत्मा गर्भोदकशायी। व्यष्टिजीव-अन्तर्यामी क्षीरोदकशायी ॥ ५१ ॥ ए सबार दर्शनेते आछे मायागन्ध। तुरीय कृष्णेर नाहि मायार सम्बन्ध ॥ ५२ ॥ अनुवाद-यह सुनकर ब्रह्माजी बोले- “जलमें और जीवोंके हृदयमें जो नारायण वास करते हैं, वे सभी आपके अंश हैं-यही सत्य वचन है। कारणाब्धिशायी, गर्भोदकशायी और क्षीरोदकशायी नारायण मायाके द्वारा सृष्टि करते हैं, इसलिये ये मायाके अधीश्वर हैं। ये तीनों जलशायी अर्थात् पुरुषावतार सभी जीवोंके अन्तर्यामी हैं। प्रथम पुरुष समस्त ब्रह्माण्डोंके अन्तर्यामी कारणाब्धिशायी नारायण हैं। द्वितीय पुरुष हिरण्यगर्भकी आत्मा गर्भोदकशायी नारायण हैं और प्रत्येक जीवके हृदयमें वास करनेवाले अन्तर्यामी क्षीरोदकशायी नारायण तृतीय पुरुष हैं। इन सभीको (तटस्थ रूपसे) देखनेपर लगता है कि इनमें मायाकी गन्ध (मायासे सम्बन्ध) है, किन्तु इनसे श्रेष्ठ तुरीय (चतुर्थ) वस्तु श्रीकृष्णका मायाके साथ कोई सम्बन्ध नहीं है॥४८-५२॥ अमृतप्रवाह भाष्य - 'ताते सब मायी - वे मायाके द्वारा सृष्टि करते हैं, इसलिये ये तीनों पुरुष मायी अर्थात् माया-सम्बन्धी जगत्के अधीश्वर हैं। ये पुरुष नामी अर्थात् जिनका नाम 'पुरुष' है। 'हिरण्यगर्भ'- समस्त जीवसमूह और उनके अन्तर्यामी गर्भोदकशायी हैं। 'व्यष्टि'-पृथक्-पृथक् जीवोंके अन्तर्यामी पुरुष क्षीरोदकशायी हैं। इन तीनों पुरुषोंसे अतीत जो (श्रेष्ठ) पुरुष तुरीय अर्थात् चतुर्थ पुरुष हैं, वे श्रीकृष्णचन्द्रकी विलासमूर्ति परव्योमनाथ नारायण हैं। वे सम्पूर्ण रूपसे मायागन्धशून्य हैं॥४९-५२॥ श्रीमद्भागवत ११/१५/१६ श्लोककी भावार्थ-दीपिकामें- विराड्ढिरण्यगर्भश्च कारणं चेत्युपाधयः। ईशस्य यत्त्रिभिर्हीनं तुरीयं तत् प्रचक्षते ॥ ५३ ॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥५३॥ अमृतप्रवाह भाष्य - विराट्, हिरण्यगर्भ और कारण-ये सभी मायासम्बन्धी उपाधियाँ हैं। उपाधिशून्य तत्त्व (मायाकी गन्धसे रहित) ही तुरीय (चतुर्थ) हैं॥५३॥ अनुभाष्य - श्रीधरस्वामीने अपनी टीकामें 'तुरीय' शब्दकी व्याख्या करनेके लिये इस श्लोककी रचना की है- विराट् (स्थूलं) हिरण्यगर्भः (सूक्ष्मं) कारणं (अविद्या, प्रकृतिर्वा) इति [एते] ईशस्य (महत्स्रष्टुः पुरुषावतारस्य) उपाधयः (प्रकाशविशेषाः)। यत् त्रिभिः (एतैः उपाधिभिः) हीनं (तत्सम्बन्धवर्जितं) तत् (पदं) तुरीयं (चतुर्थं, पुरुषत्रयातीतं वैकुण्ठं) प्रचक्षते। श्लोक-भावानुवाद-स्थूल, सूक्ष्म, अविद्या और प्रकृति, ये इन महत् तत्त्वकी सृष्टि करनेवाले पुरुषावतारकी उपाधियाँ (प्रकाशविशेष) हैं। इन उपाधियोंसे सम्बन्धहीनको तुरीय (तीनों पुरुषोंसे अतीत वैकुण्ठ स्थित चतुर्थ पुरुष) कहते हैं॥ ५३ ॥ यद्यपि तिनेर माया लइया व्यवहार। तथापि तत्स्पर्श नाइ, सबे माया पार ॥ ५४ ॥ दूसरा अध्याय | ६५

[ २/५४-५६ अनुवाद-यद्यपि ये तीनों (पुरुष) मायाको लेकर सृष्टि कार्योंमें व्यवहार करते हैं, तथापि वे मायाको स्पर्श नहीं करते हैं और वे मायासे परे हैं॥५४॥ अमृतप्रवाह भाष्य-हिरण्यगर्भादि समष्टि (समस्त) और व्यष्टि (प्रत्येक) जीव मायाके वशीभूत हैं। उक्त तीनों पुरुषोंके द्वारा मायाको लेकर (सृष्टि कार्योंमें) व्यवहार करनेपर भी वे मायासे परे हैं। ये तीनों मायाधीश तत्त्व हैं। ये मायापर ईक्षण (दृष्टिपात) तो करते हैं, किन्तु मायाको संस्पर्श नहीं करते॥५४॥ प्रपञ्चमें अवतीर्ण होकर प्रपञ्चातीत रहना ही भगवत्ता :- श्रीमद्भागवत (१/११/३८)- एतदीशनमीशस्य प्रकृतिस्थोऽपि तद्गुणैः। न युज्यते सदात्मस्थैर्यथा बुद्धिस्तदाश्रया ॥५५॥ अनुवाद-जिस प्रकार परम-भागवतजनोंकी भगवान्के प्रति शरणागत बुद्धि प्रकृतिमें स्थित होनेपर भी प्राकृत गुणोंसे लिप्त नहीं होती, उसी प्रकार श्रीभगवान् प्रकृतिके अन्तर्गत प्रपञ्चमें अवस्थित होकर भी सुख-दुःख आदि प्राकृत गुणोंसे कदापि लिप्त नहीं होते। परमेश्वर या उनकी वस्तुओंका यही ऐश्वर्य है॥५५॥ अमृतप्रवाह भाष्य-प्रकृतिमें रहकर उसके गुणोंके द्वारा वशीभूत नहीं होना ही ईश्वरकी ईशिता है। मायाबद्ध जीवोंकी बुद्धि जब ईश्वरका आश्रय लेती है, तब वे भी मायाके समीप रहकर मायाके गुणोंसे संयुक्त नहीं होते॥५५॥ अनुभाष्य-श्रीकृष्ण मायाकी गन्धसे सर्वथा रहित हैं, ऐसा श्रीसूत गोस्वामीने श्रीकृष्णका द्वारका नगरीमें अपने महलमें लौटकर महिषियोंके साथ समय व्यतीत करनेके प्रसङ्गमें वर्णन किया है- तदाश्रया (श्रीभगवदाश्रया) [परमभागवतानां] बुद्धिः यथा [प्रकृतिस्था कथञ्चित्तत्र पतितापि] न युज्यते तथा, (यद्वा, व्यतिरेकेण) तदाश्रया (प्रकृत्याश्रया) बुद्धिः (जीवज्ञानं) यथा युज्यते तथा न। प्रकृतिस्थोऽपि (त्रिगुणमये प्रपञ्चे तिष्ठन्नपि) सदा आत्मस्थैः गुणैः न युज्यते (प्राकृतगुणेष्वासक्तो न भवति) - एतत् [एव] ईशस्य (समर्थस्य मायातीतस्य भगवतः) ईशनं (ऐश्वर्यम्)। श्लोक-भावानुवाद-जब श्रीभगवान्का आश्रय ग्रहण करनेवाले परमभागवतोंकी बुद्धि प्रकृतिमें स्थित होते हुए भी जैसे उससे युक्त नहीं होती है, [अथवा व्यतिरेक रूपसे] प्रकृतिके आश्रित जीवकी बुद्धि जिस प्रकार युक्त होती है, उस प्रकार नहीं; तब भगवान्के विषयमें क्या कहा जाय। त्रिगुणमय प्रपञ्चमें स्थित होते हुए भी वे सदा आत्मस्वरूपमें स्थित रहकर प्राकृत गुणोंमें आसक्त नहीं होते, यही मायातीत भगवान्का ऐश्वर्य है॥५५॥ सेइ तिनजनेर तुमि परम आश्रय। तुमि मूल नारायण-इथे कि संशय ॥५६॥ अनुवाद-उन तीनों अवतारोंके आप परम आश्रय हैं, इसलिये आप मूल नारायण हैं, इसमें क्या संशय है ? ॥५६॥ अनुभाष्य-आप उन तीनोंके अर्थात् क्षीरोदकशायी, गर्भोदकशायी और कारणाब्धिशायी महाविष्णुके परमाश्रय हैं। आपकी विलासमूर्ति चतुर्व्यूह-वासुदेव, सङ्कर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध, ६६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/५६-५९ ] उन तीनोंकी मूल हैं। सङ्कर्षणके प्रकाश कारणजलमें प्रथम पुरुषावतार अखिल ब्रह्माण्डोंकी सृष्टि करनेवाले कारणाब्धिशायी हैं, प्रद्युम्नके प्रकाश द्वितीय पुरुषावतार गर्भोदकशायी और अनिरुद्धके प्रकाश तृतीय पुरुषावतार क्षीरोदकशायी हैं। इस प्रकार वे तीनों नारायणके ही आश्रित हैं॥५६॥ सेइ तिनेर अंशी परव्योम नारायण। तेंह तोमार प्रकाश, तुमि मूल-नारायण॥”५७॥ अनुवाद—कारणाब्धिशायी, गर्भोदकशायी, क्षीरोदकशायी—इन तीनोंके अंशी परव्योमनाथ नारायण हैं। और वे नारायण आपकी विलासमूर्ति हैं, इसलिये आप ही मूल-नारायण हैं॥”५७॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'अंशी'—जिनके अंश हैं, वे अंशी हैं। 'परमव्योम नारायण'—वे पुरुषावतारोंके अंशी हैं। वे आप श्रीकृष्णके विलासरूप गौणप्रकाश हैं॥५७॥ अतएव ब्रह्मवाक्ये—परव्योम-नारायण। तेंहो कृष्णेर प्रकाश—एइ तत्त्व-विवरण॥५८॥ अनुवाद—इसलिये ब्रह्माजीके कथनानुसार यह तत्त्व स्थापित होता है कि परव्योमनाथ नारायण श्रीकृष्णका ही विलास हैं॥५८॥ एइ श्लोक तत्त्व-लक्षण भागवत-सार। परिभाषारूपे इहार सर्वत्राधिकार॥५९॥ अनुवाद—इस श्लोकका तत्त्व लक्षण ही श्रीमद्भागवतका सार है और यह परिभाषारूपमें भागवतमें इसका सर्वत्र अधिकार है॥५९॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'परिभाषा'—सूत्र। 'सर्वत्राधिकार'—भागवतमें सर्वत्र यह लक्षण पाओगे॥५९॥ अनुभाष्य—'एइ श्लोक' का तात्पर्य पूर्वोक्त संख्या ३० में उद्धृत “नारायणस्त्वं” श्लोक है॥५९॥ अमृतानुकणा—'नारायणस्त्वं' (भाः १०/१४/१४)— श्रीब्रह्माके मुखःनिःसृत यह श्लोक श्रीमद्भागवतमें भगवत्-तत्त्व-प्रतिपादक सभी श्लोकोंके मध्य सार अर्थात् श्रेष्ठ है। इसलिये ‘परिभाषा’ रूपमें इसकी मर्यादा है। “परिभाषा ह्येकदेशस्था सकलं शास्त्रमभिप्रकाशयति यथा वेश्मप्रदीप इति” (भाः १०/८/४५ श्रील विश्वनाथ चक्रवर्तीकृत टीका) अर्थात् “जिस प्रकार दीपक कक्षमें एक स्थानपर रहकर सम्पूर्ण कक्षको आलोकित करता है, उसी प्रकार शास्त्रके एक स्थानमें अवस्थित होकर जो समस्त शास्त्रको प्रकाशित करती है, वह ‘परिभाषा’ कही जाती है।” तात्पर्य यह है कि ब्रह्माजीके द्वारा कहे गये इस श्लोकके अनुसार श्रीकृष्ण ही मूल-नारायण हैं और परव्योमनाथ श्रीनारायण उनके अंश-विशेष हैं, यह प्रमाणित हुआ है। कल्पके प्रारम्भमें श्रीकृष्णने स्वयं ही ब्रह्माजीको भगवत्-तत्त्वविज्ञान-मूलक वेदवाणीको कहा था,—“कालेन नष्टा प्रलये वाणीयं वेदसंज्ञिता। मयाऽऽदौ ब्रह्मणे प्रोक्ता धर्मो यस्यां मदात्मकः।” (भाः ११/१४/३)। इसलिये ब्रह्माजीके वाक्यकी प्रमाणिकता सर्वोपरि है। इसी कारणसे यदि श्रीमद्भागवतमें किसी स्थानपर (१०/२/९, १०/४३/२३ आदि) या अन्य किसी श्लोकमें श्रीकृष्ण श्रीनारायणके अंशरूपमें कभी भी आपात अर्थात् किसी प्रसङ्ग विशेषमें वर्णित हों, तो भी वह दूसरा अध्याय | ६७

[ २/५९-६६ वाक्य प्रमाण-शिरोमणिरूप उक्त ब्रह्मवाक्यका अतिक्रम नहीं कर सकता। परिभाषा रूपमें इस ब्रह्म-वाक्यका ही सर्वत्र अधिकार है और जहाँ भी इसका विरोधाभास उपस्थित हो, वहाँ इसके अनुकूल अर्थके द्वारा उसका सामञ्जस्य करना होगा ॥ ५९ ॥ ब्रह्म, आत्मा, भगवान्—कृष्णेर विहार। ए अर्थ ना जानि' मूर्ख अर्थ करे आर ॥ ६० ॥ कृष्णको अंशी-नारायणके अंशरूपमें स्थापनका खण्डन :- अवतारी नारायण, कृष्ण-अवतार। तेंह चतुर्भुज, इँह मनुष्य-आकार ॥ ६१ ॥ एइमते नानारूप करे पूर्वपक्ष। ताहारे निर्जिते भागवत-पद्य दक्ष ॥ ६२ ॥ अनुवाद—ब्रह्म, परमात्मा और भगवान्—ये सभी श्रीकृष्णके प्रकाश हैं, किन्तु इसका यह अर्थ ना जानकर मूर्ख लोग दूसरा-दूसरा अर्थ करते हैं। वे कहते हैं कि नारायण अवतारी हैं और श्रीकृष्ण अवतार हैं, क्योंकि नारायण चतुर्भुज हैं और श्रीकृष्ण मनुष्य रूपमें हैं। इस प्रकार वे नाना प्रकारसे तर्क करते हैं, परन्तु भागवतके श्लोक उनके मतोंका खण्डन करनेमें दक्ष हैं ॥ ६०-६२॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'विहार'—इसका तात्पर्य प्रकाशरूप विहारसे है। मूर्ख लोग इस प्रकार अर्थ ना समझकर अन्य अर्थ करते हैं, जैसे—“अवतारी नारायण, कृष्ण अवतार।” पूर्वपक्षरूपमें खड़े इस प्रकारके सभी सिद्धान्तोंको भागवतके श्लोक पराजित करनेमें विशेष दक्ष हैं ॥ ६०-६२॥ (ख) कृष्ण और नारायणमें भेदविचारका खण्डन :- श्रीमद्भागवत (१/२/११)— वदन्ति तत्तत्त्वविदस्तत्त्वं यज्ज्ञानमद्वयम्। ब्रह्मेति परमात्मेति भगवानिति शब्द्यते ॥ ६३ ॥ अनुवाद—जो अद्वयज्ञान अर्थात् एक अद्वितीय वास्तव वस्तु है, उसीको तत्त्वज्ञानीजन परमार्थ कहते हैं। वही तत्त्ववस्तु ब्रह्म, परमात्मा और भगवान्—इन तीनों नामोंसे जानी जाती है ॥ ६३ ॥ अनुभाष्य—आदिलीला २/११ द्रष्टव्य है॥६३॥ शुन भाइ, ए श्लोकार्थ करह विचार। एक मुख्यतत्त्व, तिन ताहार प्रचार ॥ ६४ ॥ अद्वयज्ञान तत्त्ववस्तु कृष्णेर स्वरूप। ब्रह्म, आत्मा, भगवान्—तिन ताँर रूप ॥ ६५ ॥ एइ श्लोकेर अर्थे तुमि हैला निर्वचन। आर एक शुन भागवतेर वचन ॥ ६६ ॥ अनुवाद—(ग्रन्थकार श्रीकृष्णदास कविराज कह रहे हैं)—मेरे प्रिय भाइयों! इस श्लोकका ६८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

अर्थ सुनो और विचार करो। इस श्लोकमें एक मुख्यतत्त्व (अद्वयज्ञान-तत्त्व) और उसकी तीन प्रतीतियोंका वर्णन है। अद्वयज्ञान तत्त्ववस्तु ही श्रीकृष्णका स्वरूप है। ब्रह्म, परमात्मा और भगवान् उनके तीन रूप हैं। इस श्लोकके अर्थसे ही आपके सभी तर्क निरस्त हो गये हैं और आप कुछ अधिक कहनेमें असमर्थ हो गये हो। अब भागवतका और एक वचन सुनो॥६४-६६॥ अमृतप्रवाह भाष्य-इस पद्यमें अद्वयज्ञान शब्दसे कृष्णस्वरूपरूपी मूल तत्त्ववस्तुको समझना चाहिये॥६५॥ अमृताणुकणिका-परतत्त्वका श्रुतिविहित शृङ्खलाबद्ध विचार ब्रह्मसूत्रमें ही देखा जाता है। ब्रह्मसूत्रके वाक्य ही स्वतःप्रमाण वेदोंके वाक्य हैं। ब्रह्मसूत्रके प्रमाणके साथ जिसका ऐक्य नहीं है, ऐसा कोई भी प्रमाण श्रद्धा करने योग्य नहीं है। श्रीमद्भागवत उसी ब्रह्मसूत्रका भाष्य है। (हःभःविः १०/२८३ गरुड़ पुराणसे)— “अर्थोऽयं ब्रह्मसूत्राणां भारतार्थविनिर्णयः। गायत्रीभाष्यरूपोऽसौ वेदार्थपरिबृंहितः॥” अर्थात् “श्रीमद्भागवत ब्रह्मसूत्रका अर्थ, महाभारतका तात्पर्य-निर्णय, गायत्रीका भाष्य और समस्त वेदोंके तात्पर्यका संवर्द्धन है।” जिन्होंने ब्रह्मसूत्रका सङ्कलन किया, उन्हीं श्रीव्यासदेवने स्वयं ही ब्रह्मसूत्रके भाष्यरूपमें श्रीमद्भागवतको लिखा है। श्रीमद्भागवतमें ही ब्रह्मसूत्रका वास्तविक अर्थ और श्रीव्यासदेवके निज अभिप्रायको जाना जा सकता है, इसलिये श्रीमद्भागवत ही प्रमाण-शिरोमणि है। श्रीमद्भागवतके प्रमाणके साथ जिस युक्ति अथवा प्रमाणका ऐक्य नहीं है, वह प्रमाण अथवा युक्ति ग्राह्य नहीं हो सकती। कविराज गोस्वामीने श्रीमद्भागवतसे “वदन्ति” आदि श्लोक उद्धृत करके प्रमाणित किया है कि श्रीकृष्ण ही अद्वय-ज्ञान-तत्त्व-वस्तु हैं और परव्योमाधिपति नारायण उनके आविर्भाव-विशेष (विलास-रूप) हैं, इसलिये नारायण श्रीकृष्णके अवतारी नहीं हो सकते। यही जब प्रमाण-शिरोमणि श्रीमद्भागवतका सिद्धान्त है, तब इसके प्रतिकूल किसी प्रकारकी युक्ति अथवा प्रमाण ग्राह्य नहीं हो सकता॥६०-६६॥ श्रीकृष्णके अवतार अथवा अंश होनेका खण्डन :- श्रीमद्भागवत (१/३/२८)— एते चांशकलाः पुंसः कृष्णस्तु भगवान् स्वयम्। इन्द्रारिव्याकुलं लोकं मृड़यन्ति युगे युगे॥६७॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥६७॥ अमृतप्रवाह भाष्य-राम-नृसिंहारि, पुरुषावतारके अंश या कला (अंशके अंश) हैं, किन्तु श्रीकृष्ण स्वयं भगवान् हैं। दैत्योंके द्वारा पीड़ित लोगोंकी प्रत्येक युगमें ये (अवतार) रक्षा करते हैं॥६७॥ अनुभाष्य-श्रीकृष्णके अवतारोंकी गणना करके अन्तमें श्रीसूत गोस्वामीने यह श्लोक कहा- एते (पूर्वकथिताः अवतारादयः) पुंसः (पुरुषावतारस्य) अंशः, कलाश्च (अंशस्य अंशाः)। कृष्णस्तु स्वयं भगवान्। [ते अंशावताराः] इन्द्रारिव्याकुलं (असुरोपद्रुतं) लोकं (विश्वं) युगे युगे (प्रतियुगं यथाकाले) मृड़यन्ति (सुखिनं कुर्वन्ति)।

[ २/६८-७४ श्लोक-भावानुवाद—पहले वर्णन किये गये अवतार पुरुषावतारके अंश अथवा अंशके अंश हैं, परन्तु श्रीकृष्ण स्वयं भगवान् हैं। वे अंशावतार असुरोंके द्वारा पीड़ित भक्तोंको प्रति युगमें (यथाकाल) सुखी करते हैं॥ ६७॥ सब अवतारेर करि सामान्य-लक्षण। तार मध्ये कृष्णचन्द्रेर करिल गणन॥ ६८॥ तबे सूत-गोसाञि मने पाञा बड़ भय। यार ये लक्षण ताहा करिल निश्चय ॥ ६९॥ अवतार सब-पुरुषेर कला, अंश। स्वयं-भगवान् कृष्ण सर्व अवतंस ॥ ७०॥ अनुवाद—श्रीमद्भागवतमें श्रीसूत गोस्वामीने सभी अवतारोंके सामान्य लक्षण वर्णनकर श्रीकृष्णचन्द्रकी भी अवतारोंमें गणना की। तब उनके मनमें बड़ा भय हुआ कि कहीं लोग श्रीकृष्णको अवतार ना समझ लें, इसलिये उन्होंने सब अवतारोंके विशेष लक्षणका वर्णन किया। अन्य सभी अवतार पुरुषावतारके अंश अथवा कला हैं, किन्तु स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण सबके शिरोमणि हैं॥ ६८-७०॥ पूर्वपक्ष कहे, —तोमार भाल त' व्याख्यान। परव्योमे नारायण स्वयं-भगवान्॥ ७१॥ तेंह आसि' कृष्णरूपे करेन अवतार। एइ अर्थ श्लोके देखि—कि आर विचार॥ ७२॥ अनुवाद—पूर्वपक्ष कहनेवाले यदि यह आक्षेप करें कि आपने श्लोककी अच्छी व्याख्या की है, परन्तु उसका अन्य अर्थ नहीं हो सकता, ऐसा सिद्ध नहीं होता है। इस श्लोकका यह भी अर्थ हो सकता है कि परव्योमनाथ नारायण स्वयं भगवान् हैं और वे ही कृष्णरूपमें अवतार ग्रहणकर लीला करते हैं। इस विषयमें आपका और क्या विचार है?॥ ७१-७२॥ (ग) आलङ्कारिक-विचारमें श्रीकृष्णका नारायणके अंश होनेका खण्डन :— तारे कहे, केने कर कुतर्कानुमान। शास्त्रविरुद्धार्थ कभु ना हय प्रमाण ॥ ७३॥ अनुवाद—ग्रन्थकार श्रीकृष्णदास कविराज उन्हें कहते हैं, तुम क्यों कुतर्क कर रहे हो और वास्तव वस्तुके विषयमें अनुमान लगा रहे हो? शास्त्रविरुद्ध अर्थ कभी भी प्रमाणके रूपमें स्वीकार नहीं किया जा सकता ॥ ७३॥ एकादशीतत्त्वमें १३ अङ्कमें धृत आलङ्कारिक न्याय :— अनुवादमनुक्त्वा तु न विधेयमुदीरयेत् । न ह्यलब्धास्पदं किञ्चित् कुत्रचित् प्रतितिष्ठति ॥ ७४॥ अनुवाद—किसी वाक्यमें अनुवाद (ज्ञात वस्तु) को ना कहकर विधेय (अज्ञात वस्तु) को पहले नहीं कहना चाहिये, क्योंकि ऐसा करनेसे उस वाक्यका कोई आधार नहीं होता है और उसकी कहीं भी अल्प प्रतिष्ठा भी नहीं होती ॥ ७४॥ ७० | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/७४-७९ ] अमृतप्रवाह भाष्य—आलङ्कारिक विचारके अनुसार पूर्व अज्ञात विषयको ‘विधेय’ और पूर्व ज्ञात वस्तुको ‘अनुवाद’ कहा जाता है। उदाहरणके लिये—‘ये विप्र पण्डित हैं’, इस वाक्यमें ‘ये व्यक्ति विप्र (ब्राह्मण) हैं’ इस तथ्यको सभी जानते हैं, इसलिये यह अनुवाद है। किन्तु ‘विप्र पण्डित हैं’ यह सभी नहीं जानते हैं, इसलिये यह विधेय है। अनुवाद ना कह कर जो विधेय पहले कहते हैं, उनके वाक्यका कोई आश्रय ना रहनेके कारण उसकी प्रतिष्ठा नहीं होती ॥ ७४ ॥ अनुभाष्य—अनुवादं (उद्देश्यं, ज्ञातं वस्तु) अनुक्त्वा (न कथयित्वा) विधेयं (अज्ञातं वस्तु) न उदीरयेत् (न कथयेत्)। हि अलब्धास्पदं (न लब्धं प्राप्तं आस्पदं स्थानं येन तथाभूतं) किञ्चित् कुत्रचित् [अपि] न प्रतितिष्ठति (प्रतिष्ठां न लभते)। श्लोक-भावानुवाद—अनुवाद (ज्ञात वस्तु) ना कहकर पहले विधेय (अज्ञात वस्तु) नहीं कहनी चाहिये। इस प्रकार उस वाक्यको यथायोग्य जो स्थान है, वह नहीं मिलता और उसे अल्प भी कहीं प्रतिष्ठा नहीं मिलती ॥ ७४ ॥ अनुवाद और विधेयके प्रयोगकी विधि :— अनुवाद ना कहिया ना कहि विधेय। आगे अनुवाद कहि, पश्चात् विधेय ॥ ७५ ॥ अनुवाद और विधेयकी संज्ञा :— ‘विधेय’ कहिये तारे, ये वस्तु अज्ञात। ‘अनुवाद’ कहि तारे, येइ हय ज्ञात ॥ ७६ ॥ अनुवाद—अनुवाद कहनेसे पूर्व विधेय नहीं कहा जाता है। पहले अनुवाद कहकर बादमें विधेय कहा जाता है। जो वस्तु अज्ञात है, उसे ‘विधेय’ कहते हैं और जो वस्तु ज्ञात है, उसे ‘अनुवाद’ कहते हैं ॥ ७५-७६ ॥ दृष्टान्त :— यैछे कहि,—एइ विप्र परम पण्डित। विप्र—अनुवाद, इहार विधेय—पाण्डित्य ॥ ७७ ॥ विप्र बलि’ जानि, तार पाण्डित्य अज्ञात। अतएव विप्र आगे, पाण्डित्य पश्चात् ॥ ७८ ॥ अनुवाद—जैसे उदाहरण स्वरूप—‘यह विप्र परम पण्डित हैं’, इसमें विप्र ‘अनुवाद’ है और पाण्डित्य ‘विधेय’ है। यह व्यक्ति विप्र (ब्राह्मण) हैं, यह तथ्य लोग पहलेसे जानते हैं, किन्तु इनके पाण्डित्यका उन्हें ज्ञान नहीं है। इसलिये पहले विप्र और बादमें पाण्डित्य कहना ही उचित है ॥ ७७-७८ ॥ अनुवाद और विधेय-विचारमें “एते चांशकलाः” श्लोक या कृष्णके अवतारी होनेकी व्याख्या :— तैछे इँह अवतार, सब ताँर ज्ञात। कार अवतार—एइ वस्तु अविज्ञात ॥ ७९ ॥ दूसरा अध्याय | ७१

[ २/७९-८६

'एते'-शब्दे अवताररे आगे अनुवाद। 'पुरुषेर अंश' पाछे विधेय-संवाद॥८०॥ तैछे कृष्ण अवतार-भितरे हैल ज्ञात। ताँहार विशेष-ज्ञान सेइ अविज्ञात॥८१॥ अतएव 'कृष्ण'-शब्द आगे अनुवाद। 'स्वयं-भगवत्ता' पिछे विधेय-संवाद॥८२॥ कृष्णेर स्वयं भगवत्ता-इहा हैल साध्य। स्वयं-भगवानेर कृष्णत्व हैल बाध्य॥८३॥ सूत गोस्वामीके वाक्यकी विपरीत होनेकी सम्भावना :- कृष्ण यदि अंश हैत, अंशी नारायण। तबे विपरीत हैत सूतेर वचन॥८४॥ नारायण अंशी येइ स्वयं भगवान्। तँह श्रीकृष्ण-ऐछे करि ता' व्याख्यान॥८५॥ अनुवाद—इसी प्रकार इस श्लोकमें वर्णित ये सब 'अवतार' हैं, यह बात सभी जानते हैं। किन्तु वे किनके अवतार हैं, यह अभी अज्ञात है। पहले 'एते' शब्दसे अवतारके विषयमें कहा जा रहा है, इसलिये यह अनुवाद है। 'पुरुषके अंश' बादमें कहा गया है, इसलिये वह विधेय है। इसी प्रकार श्रीकृष्ण अवतारोंमें सम्मिलित हैं, यह सभी जानते हैं, किन्तु उनका विशेष-ज्ञान अभी तक अज्ञात है। इसलिये 'कृष्ण' शब्द पहले कहनेसे उसे अनुवाद मानना होगा और 'स्वयं-भगवान्' बादमें कहनेसे वह विधेय है। इस प्रकार श्रीकृष्णकी स्वयं-भगवत्ता प्रमाणित हुई है और 'स्वयं-भगवान्का कृष्णत्व' कहना अनुचित है। यदि श्रीकृष्ण अंश और नारायण अंशी होते, तो सूत गोस्वामीजीका वाक्य विपरीत होता। तब सूत गोस्वामीजी ऐसी व्याख्या करते कि नारायण अंशी हैं और स्वयं भगवान् हैं एवं वे ही श्रीकृष्णके रूपमें अवतरित हुए हैं॥७९-८५॥ चार प्रकारके दोषोंसे रहित मुक्तपुरुषके वाक्योंके लक्षण और विशेषता— भ्रम, प्रमाद, विप्रलिप्सा, करणापाटव। आर्ष-विज्ञवाक्ये नाहि दोष एड्सब॥८६॥ अनुवाद—भ्रम, प्रमाद, विप्रलिप्सा और करणापाटव—ये चार दोष विद्वान ऋषियोंके वाक्योंमें नहीं होते हैं॥८६॥ अमृतप्रवाह भाष्य— “एते चांशकलाः” श्लोकमें 'एते' शब्दसे 'अवतारगण' उनका अनुवाद हुआ है। वे पुरुषावतारके अंश हैं, यह पहले अज्ञात है, इसलिये इसे विधेयरूपमें बादमें कहा गया है। इस पदमें श्रीकृष्णको अवतारोंमें मध्य जाना गया, किन्तु श्रीकृष्णके विषयमें विशेष ज्ञान नहीं जाननेके कारण विधेयका वर्णन हुआ है। इसलिये 'कृष्ण' शब्द पहले 'अनुवाद' कहकर, श्रीकृष्ण 'स्वयं भगवान्' हैं, यह उसका 'विधेय' है। 'श्रीकृष्ण ही स्वयं भगवान् हैं'—यहाँ विचारके द्वारा यह सिद्ध होगा। इसलिये 'कृष्णस्तु भगवान् स्वयं' इस वाक्यमें 'श्रीकृष्ण ही स्वयं भगवान् हैं' यही अर्थ होगा अर्थात् इस अर्थके अतिरिक्त दूसरा कोई अर्थ हो नहीं सकता।

७२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/८०-९० ] यदि नारायण अंशी और कृष्ण उनके अंश होते, तो सूत गोस्वामीका वाक्य विपरीत होता। अर्थात् “स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण हैं” इस प्रकार विपरीत अर्थ होता; किन्तु आर्ष अर्थात् ऋषिके द्वारा कहे गये विज्ञवाक्योंमें भ्रम, प्रमाद, विप्रलिप्सा और करणापाटव, ये चार प्रकारके दोष नहीं रहनेके कारण उन्होंने 'कृष्णस्तु भगवान् स्वयं' ही कहा है। भ्रम-मिथ्याज्ञान; प्रमाद-अनवधानता (असावधानी); विप्रलिप्सा-चित्तका अन्यत्र विक्षेप; करणापाटव-इन्द्रियोंकी अपटुता ॥८०-८६॥ अनुभाष्य- 'भ्रम' अर्थात् जो वस्तु जैसी नहीं है, उसके विषयमें मिथ्या ज्ञान करना; जैसे-रस्सीमें साँपका भ्रम होना अथवा सीपमें रजतका भ्रम होना। 'प्रमाद' अर्थात् असावधानी, एक बातकी किसी दूसरे प्रकारसे उपलब्धि करना, श्रवण करना या कहना। विप्रलिप्सा अर्थात् धोखा देनेकी इच्छा। करणापाटव अर्थात् इन्द्रियोंकी असम्पूर्णता; जैसे आँखोंसे दूरकी वस्तु अथवा बहुत छोटी वस्तुको ना देख पाना, पीलिया आदि रोग होनेपर किसी वस्तुके रंग या रूपमें उलट-फेर देखना और कानोंसे बहुत दूरसे आ रही ध्वनिको नहीं सुन पाना॥८६॥ विरुद्धार्थ कह तुमि, कहिते कर रोष। तोमार अर्थे अविमृष्टविधेयांश-दोष ॥८७॥ अनुवाद-(ग्रन्थकार श्रीकृष्णदास अन्यथा तर्क करनेवालोंसे कह रहे हैं)—तुम श्लोकका विपरीत अर्थ कह रहे हो और ऐसा कहकसने पर तुम क्रोध भी कर रहे हो, जबकि तुम्हारे अर्थमें 'अविमृष्टविधेयांश' दोष है॥८७॥ अमृतप्रवाह भाष्य-अनुवाद ना कहकर विधेय पहले कहनेसे जो दोष होता है, उसे 'अविमृष्ट-विधेयांशदोष' कहते हैं। अविमृष्टका अर्थ है-अविचारित अर्थात् बिना विचार किये ॥८७॥ अनुभाष्य-'अविमृष्ट-विधेयांश'-विधेयांश अर्थात् अज्ञात वस्तु जहाँपर मुख्यरूपमें निर्दिष्ट नहीं हो, वहाँ अविमृष्ट-विधेयांश दोष होता है। इसे 'विधेयाविमर्श' भी कहते हैं॥८७॥ 'स्वयं भगवान्' शब्दका अर्थ और संज्ञा :- याँर भगवत्ता हैते अन्येर भगवत्ता। 'स्वयं भगवान्'-शब्देर ताहातेइ सत्ता॥८८॥ अनुवाद-जिनकी भगवत्तासे दूसरोंकी भगवत्ता साधित होती है, वे ही 'स्वयं-भगवान्' नामसे कहलाने योग्य हैं॥८८॥ अवतारी और अवतारका दृष्टान्त :- दीप हैते यैछे बहु दीपेर ज्वलन। मूल एक दीप ताहा करिये गणन ॥८९॥ तैछे सब अवतारेर कृष्ण से कारण। आर एक श्लोक शुन, कुव्याख्या-खण्डन॥९०॥ अनुवाद-जिस प्रकार एक दीपकसे बहुत सारे दीपोंको प्रज्वलित किया जाय, किन्तु उस एक ही दीपककी मूल दीपकके रूपमें गणना की जाती है। उसी प्रकार सभी अवतारोंका मूल दूसरा अध्याय | ७३

कारण श्रीकृष्ण हैं। इसकी विपरीत व्याख्याका खण्डन करनेके लिये एक और श्लोक श्रवण करो॥८९-९०॥ अनुभाष्य—ब्रह्मसंहिता पाँचवाँ अध्याय, श्लोक संख्या ४६— “दीपाच्चिरेव हि दशान्तरमभ्युपेत्य, दीपायते विवृतहेतुसमानधर्मा। यस्तादृगेव हि च विष्णुतया विभाति, गोविन्दमादिपुरुषं तमहं भजामि॥” विष्णुतत्त्व सर्वत्र ही दीपककी भाँति आलोकमय और मूल-नारायणके समानधर्मा हैं। वैसा होनेपर भी वे सब मूल दीपकसे ही प्रकाशमान हैं। विष्णुतत्त्व जिस प्रकार श्रीगोविन्दके साथ ज्योतिरूप (प्रकाशमान) अंशमें समान हैं, ब्रह्मा और शम्भुतत्त्व गुणावतार होनेपर उस प्रकार नहीं हैं। श्रील श्रीजीवगोस्वामी कहते हैं,— “शम्भोस्तु तमोऽधिष्ठानात् कज्जलमयसूक्ष्मदीप-शिखास्थानीयस्य न तथा साम्यम्।” अर्थात् “श्रीशम्भु तमोगुणका अधिष्ठान होनेके कारण वे विष्णुरूप दीपककी काजलमय सूक्ष्म शिखाके समान हैं, उक्त दीपकसे उनका साम्य नहीं हैं।”॥८९॥ (घ) पुराण-लक्षण विचारसे भी नारायणके बदले श्रीकृष्णका मूलाश्रयत्व :— श्रीमद्भागवत (२/१०/१-२)— अत्र सर्गो विसर्गश्च स्थानं पोषणमूतयः। मन्वन्तरेशानुकथा निरोधो मुक्तिराश्रयः॥९१॥ दशमस्य विशुद्धयर्थं नवानामिह लक्षणम्। वर्णयन्ति महात्मानः श्रुतेनार्थेन चाञ्जसा॥९२॥ अनुवाद—अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥९१-९२॥ अमृतप्रवाह भाष्य—इस श्रीमद्भागवत शास्त्रमें सर्ग, विसर्ग, स्थान, ऊति, पोषण, मन्वन्तर, ईशकथा, निरोध, मुक्ति और आश्रय—इन दस विषयोंका वर्णन हुआ है। दशमतत्त्व जो आश्रयतत्त्व है, उसकी विशुद्ध आलोचनाके लिये पूर्व नौ लक्षणोंको महात्माओंने किसी-किसी स्थानमें स्तुति और आख्यानके (युक्तिपूर्ण कहानीके) छलसे एवं किसी स्थानमें साक्षात् विचारके द्वारा वर्णन किया है॥९१-९२॥ अनुभाष्य—विराट् पुरुषसे किस प्रकार राजस-सृष्टिसमूह उदित हुए, परीक्षित महाराजके इस प्रश्नके उत्तरमें शुकदेवजीने चतुःश्लोकीकी व्याख्याके प्रारम्भमें यह श्लोक कहा— अत्र (श्रीमद्भागवते) सर्गः (भूतमात्रेन्द्रियधियां जन्म), विसर्गः (ब्रह्मणो गुणवैषम्यं), स्थानं (भगवतः विजयः सृष्टानां तत्तन्मर्यादापालनेन उत्कर्षः स्थितिः), पोषणं (स्वभक्तेषु तस्य अनुग्रहः), ऊतयः (कर्मवासनाः), मन्वन्तरेशानुकथाः (मन्वन्तराणि सात्त्विकधर्माणि, ईशानुकथाः हरेः अवतारकथाः), निरोधः (अस्यांनुशयनमात्मनः सह शक्तिभिः) मुक्तिः (शुद्धावस्थितिः), आश्रयः (जन्मस्थितिलयकारणं परब्रह्म परमात्मा) [इति दश अर्थाः]। श्लोक-भावानुवाद—श्रीमद्भागवतमें सर्ग (पञ्चभूत, पञ्चतन्मात्रा, एकादश इन्द्रियाँ, बुद्धि आदिकी उत्पत्ति), विसर्ग (ब्रह्माके द्वारा गुणोंकी विषमता), स्थान (भगवान्‌की सृष्टि-संहार आदि कार्यरूप मर्यादा पालन करनेवाले ब्रह्मा-शिवादि देवताओंपर विजय अर्थात् उनसे ऊँची स्थिति), पोषण (निजभक्तोंपर कृपा), ऊति (कर्मवासना), मन्वन्तर (सात्त्विक जीवोंके द्वारा आचरणीय धर्म), ईशानुकथा (भगवान् श्रीहरिके अवतारोंकी कथा), निरोध (अपनी शक्तियोंके

२/९१-९५ ]

साथ श्रीहरिकी योगनिद्रा), मुक्ति (मायाके संसर्गसे परे जीवकी अपने स्वरूपमें स्थिति), आश्रय (सृष्टिके जन्म, पालन और संहारके मूल कारण परब्रह्म परमात्मा भगवान् श्रीकृष्ण); ये दस लक्षण हैं। क. सर्ग—पञ्चमहाभूत, पञ्च तन्मात्रा, दस इन्द्रियाँ, मन, महत्तत्त्व और अहङ्कार, इन सबकी विराट्-रूपसे एवं स्वरूपसे जो उत्पत्ति। ख. विसर्ग—ब्रह्माके द्वारा चर-अचर सृष्टि। ग. स्थिति—भगवान्‌की विजय अर्थात् सृष्टिकर्त्ता ब्रह्माजी और संहारकारी शिवजीसे उत्कर्ष। घ. पोषण—अपने भक्तोंके प्रति भगवान्‌का अनुग्रह। ङ. ऊति—कर्मवासना। च. मन्वन्तर—सात्त्विक जीवोंके द्वारा आचरणीय धर्म। छ. ईशकथा—श्रीहरिके अवतारोंकी कथा और भागवतों (भक्तों) की कथा। ज. निरोध—श्रीहरिकी योगनिद्रा समयमें उनका अपनी उपाधियों और शक्तियोंके साथ शयन। झ. मुक्ति—स्थूल और सूक्ष्म देह त्यागकर जीवकी शुद्धस्वरूपमें अथवा पार्षदरूपमें अवस्थिति। ञ. आश्रय—जिनसे सृष्टि होती है और जिनमें ही लय होती है तथा जिनसे विश्व प्रकाशित होता है, वही प्रसिद्ध परब्रह्म और परमात्मा ॥९१॥ महात्मनः (विदुरादयः) इह (श्रीमद्भागवते पुराणे) दशमस्य (आश्रयस्य) विशुद्धयर्थं (तत्त्वज्ञानार्थं) नवानां लक्षणं (स्वरूपं) श्रुतेन (तद्वाचकशब्देन) अञ्जसा (साक्षात्) अर्थेन (तात्पर्येण) वर्णयन्ति। श्लोक-भावानुवाद—विदुरादि महात्माओंने इस श्रीमद्भागवत पुराणमें दशम लक्षण अर्थात् आश्रयके तत्त्वज्ञानके लिये अन्य नौ लक्षणोंका (कहीं) श्रुतियोंके वर्णनानुसार व्यतिरेक भावसे और (कहीं) साक्षात् अर्थके द्वारा वर्णन किया है॥९२॥ आश्रय जानिते कहि ए नव पदार्थ। ए नवेर उत्पत्ति-हेतु सेइ आश्रयार्थ ॥ ९३ ॥ कृष्ण एक सर्वाश्रय, कृष्ण सर्वधाम। कृष्णेर शरीरे सर्व-विश्वेर विश्राम ॥ ९४ ॥ अनुवाद—आश्रय तत्त्वको जाननेके लिये इन नौ पदार्थोंका वर्णन किया गया है और इन नौ पदार्थोंकी उत्पत्तिका कारण होनेसे उसे आश्रय कहते हैं। भगवान् श्रीकृष्ण ही सभीके एकमात्र आश्रय तथा आधार स्वरूप हैं। श्रीकृष्णका शरीर ही सम्पूर्ण विश्वका विश्राम स्थल है॥९३-९४॥ श्रीमद्भागवत १०/१/१ श्लोककी भावार्थ-दीपिकामें— दशमे दशमं लक्ष्यमाश्रिताश्रयविग्रहम्। श्रीकृष्णाख्यं परं धाम जगद्धाम नमामि तत् ॥९५॥ अनुवाद—श्रीकृष्ण नामक दशम पदार्थ ही भागवतके दशम स्कन्धका लक्ष्य हैं, वे आश्रितोंके दूसरा अध्याय | ७५

[ २/९५-९६ आश्रयविग्रह स्वरूप हैं, परमधाम और जगत्के आधार स्वरूप हैं, उनको मैं प्रणाम करता हूँ॥ ९५॥ अमृतप्रवाह भाष्य-दशमस्कन्धमें आश्रितजनोंके आश्रय-विग्रहस्वरूप श्रीकृष्णको लक्षित किया गया है। उन्हीं श्रीकृष्ण नामक परमधाम और जगद्धामको मैं नमस्कार करता हूँ। तात्पर्य यह है कि जगत्में आश्रय और आश्रित नामक दो प्रकारके तत्त्व हैं। जिसको आश्रय करके समस्त आश्रिततत्त्व विद्यमान हैं, वही मूलतत्त्व ही आश्रय है। उसी तत्त्वका आश्रय करके जो सभी तत्त्व हैं, वे सभी आश्रित-तत्त्व हैं। सर्गसे मुक्ति तक (प्रथम नौ पदार्थ) समस्त आश्रित-तत्त्व हैं, इसलिये पुरुषावतार और उनके अनुगत सभी अवतार, समस्त शक्तियाँ और उनके अनुगत जीव और जड़ जगत्, सभी उन्हीं श्रीकृष्णरूप आश्रयके आश्रित हैं। भागवतमें स्तव और उपाख्यानके छलसे कुछ गौणरूपमें और साक्षात् उपदेशके रूपमें स्पष्टरूपसे आश्रयतत्त्वका ही विचार किया गया है। इसलिये श्रीकृष्णके स्वरूपका और उनकी तीनों शक्तियोंका ज्ञान नितान्त आवश्यक है॥९५॥ अनुभाष्य-दशमे (श्रीमद्भागवत-दशमस्कन्धे) आश्रिताश्रयविग्रहं (आश्रितानां प्रपन्नानां आश्रयविग्रहं) दशमम् (आश्रयतत्त्वं) लक्ष्यम्। तत् परं धाम (श्रेष्ठाश्रयं) जगद्धाम (सर्वाश्रयं) श्रीकृष्णाख्यं नमामि। श्लोक-भावानुवाद-श्रीमद्भागवतके दशमस्कन्धमें शरणागतोंके आश्रयविग्रह आश्रयतत्त्वको लक्ष्य किया गया है। उस श्रेष्ठ आश्रय और जगद्धाम (सभीके आश्रय) श्रीकृष्णको प्रणाम करता हूँ॥९५॥ कृष्णज्ञानकी मूलकथा :- कृष्णेर स्वरूप, आर शक्तित्रय ज्ञान। याँर हय, ताँर नाहि कृष्णेते अज्ञान॥ ९६॥ अनुवाद-श्रीकृष्णके स्वरूप और उनकी तीनों शक्तियोंका ज्ञान जिनको हो जाता है, उनको श्रीकृष्णके विषयमें अज्ञान नहीं रहता है॥ ९६॥ अमृतप्रवाह भाष्य-'शक्तित्रय'-चित्शक्ति, जीवशक्ति और मायाशक्ति, ये तीन शक्तियाँ हैं॥ ९६॥ अनुभाष्य-श्रीजीवप्रभुकृत भगवत्सन्दर्भ अन्तर्गत संख्या १६ में- “एकमेव तत् परमतत्त्वं स्वाभाविकाचिन्त्यशक्त्या सदैव स्वरूप-तद्रूप-वैभव-जीव-प्रधानरूपेण चतुर्द्धावतिष्ठते- सूर्यान्तर्मण्डलस्थतेज इव मण्डल-तद्बहिर्गतरश्मि-तत्प्रतिच्छविरूपेण। दुर्घटघटकत्वं ह्यचिन्त्यत्वम्। शक्तिश्च सा त्रिधा-अन्तरङ्गा, तटस्था, बहिरङ्गा च। तत्रान्तरङ्गया स्वरूपशक्त्याख्यया सूर्यातन्मण्डलस्थानीय-पूर्णेनैव स्वरूपेण वैकुण्ठादिस्वरूपवैभवरूपेण च तद्वतिष्ठते, तटस्थया रश्मिस्थानीय-चिदेकात्मशुद्ध-जीवरूपेण, बहिरङ्गया मायाख्यया प्रतिच्छविगत-वर्णशावल्यस्थानीय-तदीयबहिरङ्गवैभवजड़ात्म-प्रधान रूपेण चेति चतुर्द्धातित्वम्। अतएव तदात्मकत्वेन जीवस्यैव तटस्थशक्तित्वं प्रधानस्य च मायान्तर्भूतत्वमभिप्रेत्य शक्तित्रयं विष्णुपुराणे गणितम्। अविद्या कर्म कार्य यस्याः सा तत्संज्ञा मायेत्यर्थः। यद्यपीयं बहिरङ्गा, तथाप्यस्यास्तटस्थशक्तिमयमपि जीवमावरितुं सामर्थ्यमस्तीति। तारतम्येन तत्कृतावरणस्य ब्रह्मादिस्थावरान्तेषु देहेषु लघुगुरुभावेन वर्त्तते। ययैव अचिन्त्यमायया चिद्रूपातानिविकारतादि-गुणरहितस्य प्रधानस्य जड़त्वं विकारित्वञ्चेति ज्ञेयम्। अत्रान्तरङ्गत्व-तटस्थत्व-बहिरङ्गत्वादीनां तेषामेकात्मकानां तत्तत्साम्यं, न तु सर्वात्मनेति तत्तत्स्थानित्यत्वमेवोक्तं, न तु तत्तद्रूपत्वम्। ततस्तत्तद्दोषा अपि नावकाशं लभन्ते।” ७६ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/९६-१०० ] अर्थात् “वही एकमात्र परमतत्त्व अपनी स्वाभाविक, मनुष्यकी बुद्धिसे परे अचिन्त्य-शक्तिबलसे स्वरूप, तद्रूपवैभव, जीव और प्रधान, इन चार रूपोंमें सर्वदा अवस्थान करते हैं। उदाहरणके लिये उस परमतत्त्वकी सूर्यसे समानता दिखलायी है। जैसे सूर्यदेव (व्यक्ति), अन्तर्मण्डलमें स्थित तेजके समान सूर्यमण्डल, मण्डलसे निकलती किरणें और दूर स्थानपर सूर्यकी प्रतिच्छवि, इन चार रूपोंमें सूर्यकी प्रतीति होती है, वैसी ही उस परमतत्त्वकी उपरोक्त चार रूपोंमें प्रतीति होती है। असम्भवको सम्भव बनाना ही अचिन्त्य शक्तिका प्रभाव है। परमतत्त्वकी शक्तियाँ तीन प्रकारकी हैं—अन्तरङ्गा, तटस्था और बहिरङ्गा। इनमेंसे अन्तरङ्गा स्वरूप-शक्तिके प्रभावसे पूर्णस्वरूप-विग्रह और वैकुण्ठ-गोलोकादि स्वरूप-वैभव (सूर्यके उदाहरणमें जैसे सूर्यदेव और सूर्यमण्डल); तटस्थाशक्तिके प्रभावसे वे किरणरूप चिन्मयशुद्ध-जीव विग्रह और बहिरङ्गा मायाशक्तिके प्रभावसे वैकुण्ठकी प्रतिच्छविरूपमें जड़प्रधान बहिरङ्गवैभव (असंख्य ब्रह्माण्डों) को प्रकाश करते हैं। इस प्रकार वे परमतत्त्व अपनी तीन शक्तियोंके द्वारा स्वयंको इन चार रूपोंमें प्रकाशित करते हैं। इसलिये परमतत्त्वकी स्वयंकी शक्ति होनेपर भी जीवको तटस्था-शक्तिका प्रकाश और प्रधानको मायाके अन्तर्भुक्त गणना करके विष्णु-पुराणमें तीन प्रकारकी शक्तियोंका वर्णन है। जो अविद्याका विस्तार करती है, उसीका नाम ही माया है। यद्यपि यह शक्ति बहिरङ्गा है, तो भी तटस्थ-शक्तिमय जीवको आवरण करनेकी क्षमता उसमें निहित की गयी है। मायाके द्वारा आवृत होकर जीव पत्थर-वृक्षादि (अचल वस्तुएँ जिनमें चेतनता लगभग पूर्णरूपसे ढकी होती है) से लेकर ब्रह्मा (जिनमें चेतनताका परम विकास है) तक सभी देहोंमें विद्यमान हैं। चिद्रूपत्व और विकार-रहितादि गुणरहित प्रधानका जड़त्व और विकार-विशिष्टता उस अचिन्त्य-मायाके द्वारा ही घटित होती है, ऐसा जानना होगा। एक ही परमतत्त्वकी शक्ति होनेके कारण अन्तरङ्गा, तटस्था और बहिरङ्गा शक्तियोंमें समानता रहनेपर भी वे सम्पूर्णरूपमें परस्पर समान नहीं हैं, अर्थात् उनकी क्रियाएँ भिन्न-भिन्न हैं। इसलिये तटस्था शक्तिसे प्रकटित जीवमें और बहिरङ्गा शक्तिसे प्रकटित जड़ जगत्में जो दोष हैं, उनका अन्तरङ्गा शक्तिसे प्रकाशित चिन्मय जगत्में होनेकी सम्भावना नहीं है। इसी प्रकार बहिरङ्गाके दोष तटस्थामें तथा तटस्थाके दोष बहिरङ्गामें नहीं हो सकते॥”९६॥ श्रीकृष्णके छह प्रकारके विलास; (१) दो प्रकारके प्रकाश :- कृष्णेर स्वरूपेर हय षड्विध विलास। प्राभव-वैभव-रूपे द्विविध प्रकाश॥९७॥ (२) दो प्रकारके अवतार, (३) दो प्रकारके वयस धर्म :- अंश-शक्त्यावेशरूपे द्विविधावतार। बाल्य-पौगण्ड-धर्म दुइ त' प्रकार॥९८॥ किशोरस्वरूप कृष्ण स्वयं अवतारी। क्रीड़ा करे एइ छय-रूपे विश्व भरि' ॥९९॥ विलासमें लीलाभेद होनेपर भी तत्त्वतः अभेद :- एइ छय-रूपे हय अनन्त विभेद। अनन्तरूपे एकरूप, नाहि किछु भेद॥१००॥ दूसरा अध्याय | ७७

[ २/९७-१०३ अनुवाद-स्वयंरूपके अतिरिक्त श्रीकृष्ण अन्यान्य छह प्रकारके रूपोंमें विलास करते हैं। दो प्रकारके प्रकाश-प्राभव और वैभव रूपसे, दो प्रकारके अवतार-अंशावतार और शक्त्यावेशावतार रूपसे और बाल्य-धर्मयुक्त एवं पौगण्ड-धर्मयुक्त विग्रहसे, इन छह रूपोंमें वे विश्वभरमें लीलाएँ करते हैं। किशोरस्वरूप श्रीकृष्ण ही स्वयं अवतारी हैं। इन छह रूपोंके अन्तर्गत अनन्त विभेद हैं, किन्तु इन अनन्तरूपोंमें लीला करते हुए श्रीकृष्ण एक ही रूप हैं। श्रीकृष्णसे इनका कुछ भी भेद नहीं है॥९७-१००॥ अमृतप्रवाह भाष्य-जिनकी हरिके समान ही सच्चिदानन्दमयमूर्ति है, परन्तु स्थिति परावस्थासे किञ्चिन्मात्र कम है, उनको प्राभव और वैभव प्रकाश कहा जाता है। शक्तिके तारतम्यके अनुसार जिनमें प्रभुताकी प्रधानता है, उनको 'प्राभव' और जिनमें विभुताकी प्रधानता है, उनको 'वैभव' कहा जाता है। प्राभव प्रकाश दो प्रकारके हैं-एक जो चिरस्थायी नहीं हैं, जैसे मोहिनी-हंस-शुक्लादि अचिरस्थायी अवतार हैं, जो युगके अनुसार अवतरित होते हैं। दूसरे प्रकारके प्राभव प्रकाशकी कीर्तिका अधिक विस्तार नहीं होता है, जैसे धन्वन्तरी, ऋषभ, व्यास, दत्तात्रेय, कपिलादि। कूर्म, मत्स्य, नर-नारायण, वराह, हयग्रीव, पृश्निगर्भ, बलदेव और चौदह मन्वन्तरावतार (यज्ञ, विभु, सत्यसेन, हरि, वैकुण्ठ, अजित, वामन, सार्वभौम, ऋषभ, विष्वक्सेन, धर्मसेतु, सुधामा, योगेश्वर और वृहद्भानु), ये वैभवावतार हैं। अंशावेश और शक्त्यावेश-अवतारोंकी व्याख्या दूसरे स्थानपर हुई है। इनकी भी प्राभव-वैभवके मध्य गिनती होती है। साथ-ही-साथ गुणावतारोंकी भी ऐसी ही स्थिति है। नित्य किशोरस्वरूप श्रीकृष्णकी बाल्य और पौगण्ड अवस्थाकी दो प्रकारकी लीलाएँ हैं। इसलिये किशोरस्वरूप श्रीकृष्ण ही स्वयं अवतारी हैं। किशोरस्वरूप श्रीकृष्ण इन छह प्रकारके स्वरूप विलाससे विश्वभरमें लीला करते हैं। इन छह रूपोंके अनन्त विभेद हैं, परन्तु अनन्त होकर भी श्रीकृष्ण एक ही अखण्ड तत्त्व हैं॥९७-१००॥ चित्-शक्ति और उसका वैभव :- चिच्छक्ति, स्वरूपशक्ति, अन्तरङ्गा नाम। ताहार वैभव अनन्त वैकुण्ठादि धाम॥१०१॥ मायाशक्ति और उसका वैभव :- मायाशक्ति बहिरङ्गा जगत्कारण। ताहार वैभव अनन्त ब्रह्माण्डेर गण॥१०२॥ जीवशक्ति :- जीवशक्ति तटस्थाख्य, नाहि यार अन्त। मुख्य तिनशक्ति, तार विभेद अनन्त॥१०३॥ अनुवाद-चित्शक्तिको स्वरूपशक्ति और अन्तरङ्गा शक्ति भी कहा जाता है, अनन्त वैकुण्ठादि धाम उसके वैभव स्वरूप हैं। मायाशक्तिको बहिरङ्गा कहा जाता है और वह जगत्का कारण है तथा उसका वैभव ये अनन्त ब्रह्माण्ड हैं। जीवशक्तिका नाम तटस्थाशक्ति भी है, जिसका कोई अन्त नहीं है अर्थात् जीव अनन्त हैं। श्रीकृष्णकी ये तीन मुख्य शक्तियाँ हैं और इनके अनन्त विभेद हैं॥१०१-१०३॥ ७८ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/१०१-१०३ ] अमृतप्रवाह भाष्य—‘चिच्छक्ति’—स्वरूपशक्तिका एक दूसरा नाम अन्तरङ्गा शक्ति भी है, उससे ही वैकुण्ठादि धाममें अनन्त वैभव प्रकाश होते हैं। तटस्थाशक्ति नामक जीवशक्तिसे बद्ध और मुक्त अनन्त जीव प्रकाशित होते हैं। बहिरङ्गा अर्थात् मायाशक्तिसे प्राकृत ब्रह्माण्डोंका अनन्त वैभव है॥१०१-१०३॥ अनुभाष्य—श्वेताश्वतर उपनिषद्के अन्तर्गत छठे अध्यायका अष्टम मन्त्र— “न तस्य कार्यं करणञ्च विद्यते, न तत् समश्चाभ्यधिकश्च दृश्यते। परास्यशक्तिर्विविधैव श्रूयते, स्वाभाविकी ज्ञानबलक्रिया च।” अर्थात् “उन परमेश्वरकी प्राकृत इन्द्रियाँ आदि नहीं हैं, इसलिये उनके इन्द्रियादि साध्य कार्य भी नहीं हैं। उनके समान अथवा उनसे बड़ी कोई वस्तु नहीं है। उनकी पराशक्ति स्वाभाविकी है और उसके ज्ञान (चित्), बल (सत्) एवं क्रिया (आनन्द)—तीन भेद हैं॥”१०३॥ अमृताणुकणिका—श्रीकृष्णकी एक परा (स्वरूप) शक्ति है, वह अनन्त रूपोंमें प्रकाशित है। उनमेंसे तीन शक्तियाँ प्रधान हैं—चित्-शक्ति, जीव-शक्ति और माया-शक्ति। उनको क्रमशः अन्तरङ्गा, तटस्था और बहिरङ्गा शक्ति भी कहते हैं। स्वरूपशक्ति एक होनेपर भी उक्त तीन रूपोंमें कार्य करती है। स्वरूपशक्तिके जो सब नित्य लक्षण हैं, वे चित्-शक्तिमें पूर्ण रूपमें, जीव-शक्तिमें अणु रूपमें तथा माया-शक्तिमें विकृत रूपमें प्रकाशित हैं। ‘चित्-शक्ति’—चित्-शक्तिका वैभव अनन्त वैकुण्ठ लोक हैं। स्वरूपशक्तिकी तीन प्रकारकी वृत्तियाँ हैं—सन्धिनी, संवित् और ह्लादिनी। सत्-अंशकी अधिष्ठात्री शक्तिका नाम सन्धिनी है; सन्धिनी शक्तिके द्वारा भगवान् अपनी सत्ताकी रक्षा करते हैं। सन्धिनी-शक्तिके सारांशका नाम शुद्धसत्त्व है। समस्त भगवद्धाम, उसमें स्थित भगवान्‌का श्रीमन्दिर, शय्या, आसनादि और पिता-माता आदि परिकरवर्ग—ये समस्त ही सन्धिनी-प्रधान शुद्धसत्त्वकी परिणति हैं। चित्-अंशकी अधिष्ठात्री शक्तिका नाम संवित् है, संवित्-शक्तिके द्वारा भगवान् स्वयंको जानते हैं और अन्योंको जनाते हैं। आनन्द-अंशकी अधिष्ठात्री शक्तिका नाम ह्लादिनी है; ह्लादिनी-शक्तिके द्वारा भगवान् स्वयं आनन्दका अनुभव करते हैं और भक्तोंको आनन्दका अनुभव कराते हैं। वैकुण्ठके सर्वोपरि लोक निर्मल वृन्दावन धाममें स्वेच्छामय व्रजरस विलासी श्रीकृष्ण नित्य-रससमुद्रमें निमग्न रहते हैं। संवित्-वृत्तिके द्वारा प्रकटित भिन्न-भिन्न भावोंसे युक्त होकर प्रणय-रसका आस्वादन करते हैं। वंशी बजाकर उससे गोपियोंको आकर्षण, गोचारण और रास आदि लीलाएँ—ये सब क्रियाएँ श्रीकृष्ण अपनी पराशक्तिकी संवित्-वृत्तिके द्वारा सम्पादित करते हैं। श्रीकृष्ण ह्लादिनीके प्रणय विकारमें सदा अनुरक्त रहते हैं। ‘बहिरङ्गा मायाशक्ति’—कारण-समुद्रके एक ओर चिन्मय भगवद्धाम है और दूसरी ओर जड़मायाका स्थान है। माया सदा ही भगवद्धाम और भगवान्‌से बाहर अवस्थान करती है, इसलिये यह बहिरङ्गा शक्ति है। भगवान्‌की स्वरूपानुबन्धिनी लीलामें भी मायाका कोई स्थान नहीं है। यहाँ तक कि भगवान् जब प्रपञ्चमें अवतीर्ण होते हैं, तो भी मायाके साथ उनका कोई सम्बन्ध नहीं होता। भगवान्‌की स्वरूपशक्तिके अचिन्त्य प्रभावसे माया उनकी शक्ति होनेपर भी भगवान्‌का स्पर्श भी नहीं कर सकती। मायाकी दो प्रकारकी वृत्तियाँ हैं—प्रधान (गुणमाया) और प्रकृति (जीवमाया)। दूसरा अध्याय | ७९

[ २/१०१-१०३ सत्त्व, रजः और तमः—इन तीन गुणोंकी साम्यावस्था प्रकृतिको गुणमाया कहते हैं; गुणोंकी साम्यावस्थामें सृष्टि आदि कोई कार्य नहीं होता है। जड़प्रकृतिमें स्वयं कोई क्रिया करनेकी शक्ति नहीं है। ईश्वरशक्तिका उसमें सञ्चार होनेपर ही वह जगत्का सृजन करती है। कारणोदशायी विष्णु जब सृष्टि करनेकी इच्छासे गुणमायापर दृष्टिपातकर उसमें शक्ति सञ्चारित करते हैं, तब गुणोंमें क्षोभ होनेसे गुणमाया महत्तत्त्वादि चौबीस तत्त्वोंके द्वारा अनन्त ब्रह्माण्डोंको प्रकट करती है। अन्यथा भगवत्-शक्तिके अभावमें वह सृष्टि कार्यका सम्पादन नहीं कर सकती। प्राकृत जगत्का मुख्य निमित्त-कारण और मुख्य उपादान-कारण ईश्वर होनेपर भी माया ही गौण निमित्त-कारण और गौण उपादान-कारण है। जीवमायाकी दो प्रकारकी शक्तियाँ हैं—आवरणात्मिका और विक्षेपात्मिका। जिस शक्तिके द्वारा जीवमाया बहिर्मुख जीवके (नित्य कृष्णदास) स्वरूपको आवृत करती है, उसे आवरणात्मिका शक्ति कहते हैं। और जिस शक्तिके द्वारा जीवमाया मायिक वस्तुमें बहिर्मुख जीवके अभिनिवेशको उत्पन्न करती है, उसे विक्षेपात्मिका शक्ति कहते हैं। अनन्त कोटि ब्रह्माण्ड बहिरङ्गा मायाशक्तिका वैभव हैं; बहिरङ्गा मायाशक्ति शक्तिमान् श्रीकृष्णके ही आश्रित है, इसलिये मायाशक्तिके वैभवरूप ब्रह्माण्ड समूह भी श्रीकृष्णके आश्रित और श्रीकृष्ण उनका आश्रय हैं—पयर संख्या १०२में यही व्यञ्जित हुआ है। मायाशक्तिमें ह्लादिनी-वृत्ति जड़ानन्दके रूपमें, संवित्-वृत्ति भौतिक-ज्ञानके रूपमें तथा सन्धिनीशक्ति सम्पूर्ण जड़ ब्रह्माण्डों तथा जीवोंके जड़ शरीरोंके रूपमें प्रकाशित हैं। ‘जीव-शक्ति’—अनन्त कोटि जीव भगवान्की जिस शक्तिका वैभव हैं, उसे जीव-शक्ति कहते हैं। गीता (७/५)— “अपरेयमितस्त्वन्यां प्रकृतिं विद्धिमे पराम्। जीवभूतां महाबाहो ययेदं धार्यते जगत्॥” अर्थात् “किन्तु, आठ भेदोंवाली यह जड़ा प्रकृति निकृष्टा है। इससे उत्कृष्ट जीवस्वरूपा मेरी एक और प्रकृति जानो, जिसके द्वारा यह जगत् अपने कर्मके द्वारा भोगनेके लिये गृहीत होता है।” गीताके इस वाक्यके अनुसार जीव ईश्वरकी प्रकृति-विशेष है अर्थात् जीव ईश्वरकी शक्ति है। जलती हुई अग्निसे जैसे अनेकों क्षुद्र चिङ्गारियाँ उड़ती हैं, ठीक उसी प्रकार चित्-सूर्यस्वरूप श्रीहरिके किरण-कण स्थानीय चित्-परमाणु-स्वरूप अनन्त जीव हैं। श्रीहरिसे अभिन्न होते हुए भी ये जीव उनसे नित्य भिन्न हैं। ईश्वर और जीवमें नित्य भेद यह है कि ईश्वर मायाशक्ति अर्थात् प्रकृतिके अधीश्वर हैं और जीव मुक्त अवस्थामें भी अपने स्वभावके अनुसार माया-प्रकृतिके अधीन होने योग्य होता है। जीवशक्ति जड़शक्तिसे श्रेष्ठ चेतनामयी है, इसलिये यह बहिरङ्गा मायाशक्ति भी नहीं है और मायाशक्तिके अन्तर्भुक्त भी नहीं है। सूर्यकी किरण जिस प्रकार सूर्यके भीतर नहीं रहती, उसी प्रकार भगवान्की किरणकण-स्थानीय जीवशक्ति भी स्वरूपशक्तिके समान भगवान्में अवस्थान नहीं करती है। इसलिये जीवशक्ति स्वरूपशक्ति नहीं है और स्वरूपशक्तिके अन्तर्भुक्त भी नहीं है। जीवशक्तिको इस कारणसे तटस्था-शक्ति भी कहा गया है। ८० | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत

२/१०१-१०७ ] जल और भूमिके बीचके स्थानको 'तट' कहा जाता है। परन्तु जलसे लगा हुआ स्थान ही भूमि है। फिर 'तट' कहाँ रहा? 'तट'-जल और भूमिके बीच दोनोंको विभक्त करनेवाली रेखा विशेष है। यह तट रेखा स्थूल नेत्रोंसे दिखायी नहीं पड़ती। चित्-जगत्को जल और मायिक जगत्को भूमि मान लेनेपर दोनोंको विभक्त करनेवाली सूक्ष्म रेखा ही 'तट' है। सन्धि स्थानपर जीवशक्तिकी स्थिति है। अनन्त कोटि ब्रह्माण्डोंमें अनन्त कोटि जीव और अप्राकृत भगवद्धाममें साधन-सिद्ध और नित्यसिद्ध जीव-सभी भगवान्की जीव-नामक तटस्था शक्तिका वैभव हैं, और जीवशक्ति शक्तिमान् श्रीकृष्णके आश्रित है, यह इस आधे पयार (संख्या १०३) में व्यञ्जित हुआ है॥१०१-१०३॥ स्वरूप एवं शक्तिवर्गोंका अवस्थान :- एइ त' स्वरूपगण, आर तिन शक्ति। सबार आश्रय कृष्ण, कृष्णे सबार स्थिति॥१०४॥ यद्यपि ब्रह्माण्डगणेर पुरुष आश्रय। सेइ पुरुषादि-सबार कृष्ण मूलाश्रय॥१०५॥ अनुवाद-श्रीकृष्ण इन सभी स्वरूपों अर्थात् पूर्वोक्त छह प्रकारके विलास और इन तीनों शक्तियोंके आश्रय हैं तथा श्रीकृष्णमें ही सभीकी स्थिति है। यद्यपि तीन पुरुषावतार सभी ब्रह्माण्डोंके आश्रय हैं, किन्तु उनके भी मूल-आश्रय श्रीकृष्ण ही हैं॥१०४-१०५॥ श्रीकृष्णका परिचय :- स्वयं भगवान् कृष्ण, कृष्ण सर्वाश्रय। परम ईश्वर कृष्ण सर्वशास्त्रे कय॥१०६॥ अनुवाद-श्रीकृष्ण ही स्वयं भगवान् और सभीके आश्रय हैं तथा सभी ईश्वरोंके भी ईश्वर हैं, यह बात सभी शास्त्रोंमें कही गयी है॥१०६॥ ब्रह्मसंहिता (५/१)- ईश्वरः परमः कृष्णः सच्चिदानन्दविग्रहः। अनादिरादिर्गोविन्दः सर्वकारणकारणम्॥१०७॥ अनुवाद-अमृतप्रवाह भाष्य द्रष्टव्य है॥१०७॥ अमृतप्रवाह भाष्य-सच्चिदानन्द-विग्रह श्रीकृष्ण ही परमेश्वर हैं; वे स्वयं अनादि और सभीके आदि एवं समस्त कारणोंके कारण हैं॥१०७॥ अनुभाष्य-कृष्णः (व्रजेन्द्रनन्दनः) परमः ईश्वरः (बलदेव नारायण-वासुदेव-सङ्कर्षण-प्रद्युम्नानिरुद्ध- कारणगर्भक्षीरार्णवत्रयशायि-परमात्म-पुरुषावतार-मत्स्यकूर्मवराह-रामनृसिंहादि नैमित्तिकावतार-ब्रह्मा-शिवादि गुणावतार-निर्विशेष ब्रह्म-महेन्द्रादि-विभूत्यवताराणां सर्वेषां पतिः) सच्चिदानन्द-विग्रहः (सन्धिनी-सम्वित्-ह्लादिनी शक्तित्रय समन्वितः) अनादिः (आदिरहितः-'अहमेवासमेवाग्रे' इति पदवाच्यः) आदिः (सर्वेषां मूलरूपः) सर्वकारणकारणं (सर्वकारणानां कारणं मूलं) गोविन्दः। श्लोक-भावानुवाद-(व्रजेन्द्रनन्दन) श्रीकृष्ण (बलदेव, नारायण-वासुदेव-सङ्कर्षण-प्रद्युम्न-अनिरुद्ध, दूसरा अध्याय | ८१

[ २/१०७-११४ कारणोदकशायी-गर्भोदकशायी-क्षीरोदकशायी-तीनों पुरुषावतार, मत्स्य-कूर्म-वराह-राम-नृसिंहादि नैमित्तिकावतार, ब्रह्मा-शिवादि गुणावतार, निर्विशेष ब्रह्म, महेन्द्रादि-विभूति अवतार आदि) सभीके ईश्वर हैं। वे सच्चिदानन्द-विग्रह (सन्धिनी, संवित् और ह्लादिनी इन शक्तियोंसे युक्त), अनादि (जैसे 'अहमेवासमेवाग्रे' श्लोकमें कहा गया है), आदि (सभीके मूलरूप) तथा सभी कारणोंके मूल कारण श्रीगोविन्द हैं॥१०७॥ ए सब सिद्धान्त तुमि जान भालमते। तबु पूर्वपक्ष कर आमा चालाइते॥१०८॥ अनुवाद—ये सब सिद्धान्त तुम अच्छी तरह जानते हो, तो भी मुझे वृथा उद्वेग देनेके लिये व्यर्थ तर्क कर रहे हो॥१०८॥ अमृतप्रवाह भाष्य—'चालाइते'—वृथा उद्वेग देनेके लिये॥१०८॥ श्रीचैतन्य ही स्वयं अवतारी श्रीकृष्ण :— सेइ कृष्ण अवतारी व्रजेन्द्रकुमार। आपने चैतन्यरूपे कैल अवतार॥१०९॥ अनुवाद—वे ही अवतारी व्रजेन्द्रकुमार श्रीकृष्णचन्द्र ही स्वयं चैतन्य महाप्रभुके रूपमें अवतरित हुए हैं॥१०९॥ अवतारी श्रीचैतन्यमें सभी अवतार अन्तर्भुक्त :— अतएव चैतन्य गोसाञि परतत्त्व-सीमा। ताँरे क्षीरोदशायी कहि, कि ताँर महिमा॥११०॥ अनुवाद—इसलिये चैतन्य महाप्रभु परतत्त्वकी चरम सीमा हैं। तब उनको क्षीरोदशायी विष्णु कहनेसे क्या उनकी वास्तविक महिमा प्रकाशित होती है?॥११०॥ अनुभाष्य—श्रीचैतन्यभागवत मध्य ६/९५- (महाप्रभुने कहा)— “शुतिया आछिनु मुइ क्षीरोदसागरे। निद्राभङ्ग हइल मोर नाड़ार हुङ्कारे॥” अर्थात् “मैं क्षीरोदसागरमें सो रहा था और इस ‘नाड़ा’ की हुङ्कारने मेरी निद्रा भङ्ग कर दी॥”११०॥ उनको जिस किसी विष्णुनामसे सम्बोधित करना दोषयुक्त नहीं है :— सेइ त' भक्तेर वाक्य नहे व्यभिचारी। सकल सम्भवे ताँते, याते अवतारी॥१११॥ अवतारीर देहे सब अवतारेर स्थिति। केहो कोनमत कहे, येमन यार मति॥११२॥ कृष्णके कहये केह—नरनारायण। केहो कहे, कृष्ण हय साक्षात् वामन॥११३॥ केहो कहे, कृष्ण क्षीरोदशायी अवतार। असम्भव नहे, सत्य वचन सबार॥११४॥ ८२ | श्रीश्रीचैतन्यचरितामृत