भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वराह पुराण

Varaha Purana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished414 पृष्ठ

१६०- कर्मविपाक-निरूपण

अध्याय १९८—२०० ] यम-यातनाका स्वरूप ३६१

हैं। हाथी, घोड़े, बैल, शरभ, हंस, मोर, सारस और चक्रवाक-प्रभृति पशु-पक्षियों—इन सभीसे यमराजकी पुरी परम शोभा पा रही है।
[ अध्याय १९५—१९७ ]


यम-यातनाका स्वरूप

नचिकेताने कहा—द्विजवरो! जब मैं यमपुरीमें पहुँचा तो उस प्रेतपुरीके अध्यक्ष यमराजने मुझे एक मुनि मानकर आसन, पाद्य एवं अर्घ्य अर्पणपूर्वक मेरा सम्मान किया और कहा—'मुने! यह सुवर्णमय आसन है, आप इसपर विराजिये।' वे मुझे देखते ही परम सौम्य बन गये थे।

फिर मैंने उनकी स्तुति करते हुए कहा—'महाभाग! आप ही श्राद्धमें धाता और विधाताके रूपसे दिखायी देते हैं। पितृसमूहमें आप प्रधान देवता हैं। वृषभस्वरूप होनेसे आपको चतुष्पाद कहा जाता है। आप कालज्ञ, कृतज्ञ, सत्यवादी एवं दृढ़व्रती हैं। प्रेतोंपर शासन करनेवाले धर्मराज! आपको निरन्तर नमस्कार है। प्रभो! आप कर्मके प्रेरक, भूत, भविष्य एवं वर्तमानमें विराजमान हैं। श्रीमन्! आपसे ऐसा प्रकाश फैल रहा है, मानो दूसरे सूर्य ही हों। आपको नमस्कार है। प्रभविष्णो! हव्य और कव्य पानेके अधिकारी आप ही हैं। आपकी आज्ञासे व्यक्ति कठोर तपस्या, सिद्धि एवं व्रतमें सदा तत्पर होकर पापोंसे छुटकारा पा जाता है। आप धर्मात्माओंमें श्रेष्ठ, कृतज्ञ, सत्यवादी तथा सम्पूर्ण प्राणियोंके हितैषी हैं।'

वैशम्पायनजी कहते हैं—राजन्! ऋषिपुत्र नचिकेताके मुखसे ऐसी स्तुति सुनकर धर्मराज अत्यन्त संतुष्ट हो गये और ऋषिकुमारसे उन्होंने अपना अभिप्राय स्पष्ट करना आरम्भ किया।

यमराजने कहा—अनघ! तुम्हारी वाणी यथार्थ एवं परम मधुर है। मैं इससे अतिशय संतुष्ट हूँ। अब तुम्हें दीर्घायुष्य, नीरोगता अथवा अन्य जो कुछ भी अभीष्ट हो, वह मुझसे माँग लो।

ऋषिकुमार नचिकेताने कहा—'प्रभो! आप यहाँके अधिष्ठाता हैं। महाभाग! मैं जीना-मरना—कुछ नहीं चाहता। आप सदा सम्पूर्ण प्राणियोंके हितमें संलग्न रहते हैं। भगवन्! यदि आप मुझे वर देना ही चाहते हैं तो मेरी इच्छा है कि आपके देशको मैं भलीभाँति देख सकूँ। पापात्माओं और पुण्यात्माओंकी जो गति है—प्रायः वह सभी यहाँ दृष्टिगोचर हो रही है। राजन्! आप यदि मेरे लिये वरदाता बनना चाहते हैं तो मुझे ये सभी दिखानेकी कृपा करें। आपके कार्यकी व्यवस्था करनेमें कुशल एवं शुभचिन्तक जो चित्रगुप्त हैं, उन्हें भी दिखाना आपकी कृपापर निर्भर है।'

इस प्रकार मेरे कहनेपर महान् तेजस्वी यमराजने द्वारपालको आज्ञा दी—'तुम इस ब्राह्मणको समुचित रूपसे चित्रगुप्तके पास ले जाओ। उन महाबाहुसे कहना कि ऋषिकुमारसे वे मृदुताका व्यवहार करें। समयोचित अन्य सभी बातें भी उनसे बता देना।

द्विजवरो! जब यमराजने दूतको आज्ञा दी तो उसने तुरंत मुझे चित्रगुप्तके पास पहुँचाया। मुझे देखकर चित्रगुप्त अपने आसनसे उठ गये। वस्तुस्थितिका विचार करके उन्होंने कहा—'मुनिवर! आपका स्वागत है। आप इच्छानुसार यहाँ पधारिये' और फिर उन्होंने अपने दूतोंसे कहा—'दूतो! तुम लोग सदा मेरे मनके अनुसार आचरण करते हो। तुम इन्हें यमपुरी इस प्रकार दिखलाओ कि कोई जान भी न सके। इन्हें सर्दी,

३६२संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १९८—२००

गर्मी, भूख अथवा प्याससे भी क्लेश न हो।'

**ऋषिकुमार नचिकेता कहते हैं—**द्विजवरो! चित्रगुप्तकी आज्ञासे दूतोंके साथ जब मैं वहाँ पहुँचा तो देखा कि अनेक दूत बड़ी उतावलीके साथ इधर-उधर दौड़ रहे थे। वे किसीको पकड़ते तथा किन्हींपर प्रहार करते, पापियोंको बाँधते, आगमें जलाते तथा डंडोंसे बार-बार पीटते थे। कितनोंके सिर फूट गये थे और कई भयंकर चीत्कार कर रहे थे, पर वहाँ उनका कोई रक्षक न था। ऐसे ही बहुत-से प्राणी अन्धकारपूर्ण अगाध नरकमें पच रहे थे। कुछ प्राणी नरकोंमें पकाये जाते थे, जिनसे अग्निके लिये ईंधनका काम लिया जा रहा था। जो अधिक पापकर्मी थे, वे प्राणी खौलते हुए घृत, तेल एवं क्षार वस्तुवाले नरकमें गिरे थे। उनकी देह खौलते हुए घृत, तेल एवं क्षार पदार्थोंसे जलायी जा रही थी। भयंकर यातनाओंसे उनकी देह जल रही थी। अपने कर्मोंके अनुसार यत्र-तत्र विवश होकर वे रो रहे थे। कितने प्राणी तो तिलकी भाँति कोल्हूमें डालकर पेरे जा रहे थे। उन पापात्मा प्राणियोंके रुधिर, मेदादिसे एक दुस्तर वैतरणीनदी प्रकट हो गयी थी। उस भयंकर नदीमें फेनमिश्रित रुधिर भँवरें उठने लगीं। हजारों दूत ऐसे दृष्टिगोचर हुए, जो पापियोंको शूलकी नोकपर चढ़ाते और स्वयं वृक्षोंपर चढ़कर उन जीवोंको अत्यन्त भयंकर वैतरणीनदीमें फेंक देते थे। वह नदी अत्यन्त उष्ण रुधिरों तथा फेनोंसे भरी थी। उसमें अनेक सर्प थे, जो वहाँ पड़े हुए प्राणियोंको डँसा करते थे। उस नदीसे बाहर होना किसीके वशकी बात न थी। वे उस रुधिरमय जलमें डूबते और उतराते थे। उनके मुखसे वमन हो रहा था। उन्हें उनका कोई रक्षक नहीं मिलता।

वहाँ बहुत-से ऐसे प्राणी भी थे, जिन्हें दूतोंने 'कूटशाल्मलि' नामके वृक्षपर लटका दिया था। उस वृक्षमें लोहेके असंख्य काँटे थे। दूतोंद्वारा तलवारों और शक्तियोंसे बार-बार उनपर प्रहार हो रहा था। उस वृक्षकी शाखाएँ रोमाञ्चकारी थीं। उनपर लटके हुए हजारों पापी जीवोंको मैंने देखा है। कूष्माण्ड और यातुधान—ये यमराजके अनुचर हैं। इनकी आकृति बड़ी लम्बी है। इन्हें देखते ही प्राणी डर जाते हैं। तीखे काँटोंसे भरे हुए शाल्मलिवृक्षकी शाखाओंपर ये बड़ी शीघ्रतासे चढ़ते और निःशङ्क होकर पापी प्राणियोंके सुन्दर अङ्गोंपर प्रहार करने लगते थे। वे कूष्माण्ड-प्रभृति प्राणियोंको मारकर उनके मांस खानेमें तत्पर हो जाते। कारण, उनकी जाति भयंकर राक्षसकी है। पापियोंके मांस वे इस प्रकार खाने लगते थे, मानो बंदर वृक्षोंपर फल खा रहे हों। जैसे मनुष्य वनमें आम्रके पके फल खाता है, ठीक वैसे ही लम्बे मुखवाले एवं दुर्धर्ष वे कूष्माण्ड आदि राक्षस मुखमें लेकर उन प्राणियोंको अपने उदरमें पहुँचा देते थे। वे वृक्षपर ही उन पापी प्राणियोंको चूस लेते और जब केवल हड्डियाँ बच जाती थीं, तब उन जीवोंको जमीनपर फेंक देते थे। पृथ्वीपर पड़नेके पश्चात् वनवासी जानवर झट वहाँ आते और जो बचा-खुचा मज्जा-मांस रहता, उसे पुनः वे चूसने लगते थे। फिर भी अवशिष्ट कर्मोंका क्रम यथाशीघ्र चलता रहता था। वहाँ कभी पत्थरों और धूलोंकी वर्षा होती है, जिससे घबड़ाकर कितने पापात्मा प्राणी वृक्षके नीचे जाते हैं, पर वहाँ भी उनके शरीरमें आग लग जाती है। कोई जीव जोरसे भागनेका प्रयास करते हैं, किंतु दूत उन्हें सावधानीके साथ पकड़कर बाँध लेते हैं। भयंकर स्थानोंमें वे आगके द्वारा पचाये जाते हैं।

१६१- दानधर्मका महत्त्व

नरकोंके दृश्य और उनके नाम

असिपत्रवनमहारौरव
संतप्तरौरव
संदंशकुम्भीपाक

नरकोंके दृश्य और उनके नाम

अयःपानसूर्मि
(चित्र)(चित्र)

अवीचिमानशूलग्रह
(चित्र)(चित्र)

प्राणरोधसूकरमुख
(चित्र)(चित्र)

अध्याय १९८-२०० ] यम-यातनाका स्वरूप ३६५

वे दुःखी प्राणियोंसे कहते हैं—तुम सभी कृतघ्न, लोभी थे और परायी स्त्रियोंसे प्रेम करते थे। तुम्हारे मनमें सदा पाप बसा रहता था। तुमने कोई भी सुकृत नहीं किये। तुम सदा दूसरोंकी निन्दा किया करते थे। इस यातनाभोगके बाद भी जब तुम्हारा जगत्‌में जन्म होगा तो वहाँ भी दुर्गति ही होगी, क्योंकि पाप-कर्म करनेवाले प्राणी पुनः अत्यन्त दरिद्रकुलोंमें जन्म पाते हैं। जो सदाचारी हैं तथा सत्य भाषण करते, प्राणियोंपर दया रखते हैं, वे ही उत्तम कुलमें जन्म पाते हैं। उनके मनमें किसी प्रकारकी चिन्ता नहीं रहती। वे इन्द्रियोंको वशमें रखकर श्रेष्ठ साधना करते हुए अन्तमें परमगतिको प्राप्त हो जाते हैं।

नचिकेताने कहा—द्विजवरो! यमपुरीमें एक ऐसा भी स्थान है, जहाँ लोहेके काँटे बिछे हैं और सर्वत्र अन्धकार-ही-अन्धकार फैला रहता है। उसकी स्थिति बड़ी विषम है। वहाँ कुछ पापाचारी प्राणी पड़े हैं। इनके अतिरिक्त कुछ ऐसे हैं, जिनके पैर कट गये हैं। अधिकतर बिना हाथ और सिरके हैं। उसी यमपुरीमें लोहेकी बनी हुई एक स्त्री है, जिसका शरीर अग्निके समान जलता है। उसकी आकृति बड़ी भयंकर है। जब वह किसी पापी पुरुषके अङ्गसे अपना अङ्ग सटाती है तो जलनेके कारण वह भागने लगता है। तब वह भी उसके पीछे दौड़ती और कहती है—'अरे पापी! मैं तेरी बहन थी। ऐसे ही अन्य स्त्रियाँ भी हैं, जो कहती है—मैं तेरी पुत्रवधू थी। अरे मूर्ख! मैं तेरी मौसी थी, मामी थी, फुआ थी, गुरुपत्नी थी, मित्रकी भार्या थी, भाई तथा राजाकी स्त्री थी। श्रोत्रिय ब्राह्मणोंकी पत्नी होनेका मुझे सौभाग्य मिला था। उस समय तूने हमसे बलात्कार किया था। अब तू इस क्लेशसे बच नहीं सकता। अरे निर्लज्ज! अब विपत्तियोंसे घबड़ाकर भागता क्यों है? दुष्ट! मैं तुझे अवश्य मार डालूँगी। तूने जैसा काम किया है, उसका अब फल भोग।'

द्विजवरो! फिर बाघ, सिंह, सियार, गदहा, राक्षस, हिंसक जन्तु, कुत्ते और कौवे उन पापियोंको अपना ग्रास बनानेमें तत्पर हो जाते हैं तथा यमराजके दूत उन्हें 'असिपत्रवन' एवं 'तालवन' संज्ञक नरकोंमें फेंक देते हैं। वहाँ धुआँ और ज्वालाओंसे परिपूर्ण दावानलकी भाँति धायँ-धायँ अग्नि जलती रहती है। जब पापात्मा प्राणियोंको अग्निकी ज्वालाएँ असह्य हो जाती हैं, तब वे वृक्षोंके नीचे विश्राम करनेके लिये चले जाते हैं। वहाँ तलवारके समान पत्रोंसे उनका शरीर छिद उठता है। फिर तो छिन्न-भिन्न होने, जलाये जाने तथा बुरी तरह मार खानेके कारण वे कराहते रहते हैं। पीड़ासे मर्माहत होकर वे चिल्लाने लगते हैं। असिपत्र और तालवन नामवाले नरकोंके फाटकपर महारथी वीर पहरा करते हैं। उनके रूपकी भयंकरता अवर्णनीय है।

विप्रो! मैंने यमपुरीमें यह भी देखा कि वहाँ अनेक पक्षी अग्निकी ज्वालाके समान जलानेकी शक्ति रखते हैं। उनके शब्द अत्यन्त तीक्ष्ण एवं कर्कश होते हैं। उनका स्पर्श होते ही प्राणी जलने लगते हैं। उनके चोंच ऐसे हैं, मानो लोहेके बने हों। कहीं अत्यन्त भयंकर बाघोंका झुंड है, कहीं मांसभक्षी क्रूर कुत्तोंकी टोली है तथा अनेक हिंसक जानवर क्रोधमें भरकर पापी प्राणियोंको खा रहे हैं। एक जगह 'असितालवन' भालुओं और हाथियोंसे खचाखच भरा है। यमपुरमें मेघ हड्डियों, पाषाणों, रुधिरों और अश्मखण्डोंकी भी वर्षा करते हैं। उस समय पापी प्राणी उनसे आहत होकर उछलते-दौड़ते हैं और भागते हैं। अत्यन्त आहत हो जानेके कारण उनके मुँहसे

१६२- पतिव्रतोपाख्यान

३६६संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय १९८–२००

दारुण शब्द निकलते रहते हैं। प्रत्येक प्राणी कहता है—हा! अब मैं मारा गया। उनके करुण क्रन्दनसे सभी दिशाएँ व्याप्त हो जाती हैं। कहीं कोई रोता है, कहीं कोई बुरी तरहसे छिदा है, कहीं कोई मोटे पत्थरोंसे दबा है तथा कहीं कोई उठनेका प्रयास करता है। सर्वत्र हाहाकारपूर्ण अत्यन्त करुण पुकार सुनायी पड़ता है।

ऋषिकुमार नचिकेता कहते हैं—द्विजवरो! तप्त, महातप्त, रौरव, महारौरव, सप्तताल, कालसूत्र, अन्धकार, करीषगर्त, कुम्भीपाक तथा अन्धकाररव—ये दस प्रसिद्ध भयंकर नरक हैं, जिनमें उत्तरोत्तर दुगुना, तिगुना और दसगुना क्लेश है; यातनाएँ भोगनी पड़ती हैं। प्रेत यहाँसे दिन-रात मार्गपर चलते रहनेपर यमपुरी पहुँचते हैं। दुःखियोंका दुःख क्रमशः बढ़ता ही जाता है। मार्गमें तथा वहाँ केवल दुःख-ही-दुःख रहता है, सुख सामने आता ही नहीं है। दुःख-ही-दुःख आ घेरता है। कोई उपाय नहीं जिससे थोड़ा भी सुख मिले। परिवारसे सम्बन्ध छूट जाता है। पाँचों भूत अलग हो जाते हैं। उसकी मृतक या प्रेत संज्ञा हो जाती है। इस दुःखका कहीं अन्त मिल जाय—यह असम्भव-सी बात है। शब्द, स्पर्श, रूप, रस और गन्ध—ये सुखके साधन हैं। किंतु इनके रहनेपर भी वहाँ उस जीवको कुछ भी सुख नहीं मिल सकता। दुःखकी अन्तिम सीमापर पहुँचे हुए व्यक्तिको शरीर एवं मनःसम्बन्धी अनेक क्लेश कष्ट देते रहते हैं। कहीं लोहेके बने हुए तीखे काँटों तथा अत्यन्त तपती हुई बालुकाओंसे भरी पृथ्वीपर उसे पैर रखना पड़ता है। धधकती आगकी भाँति जीभवाले अनेक पक्षी आकाशमें भरे रहते हैं। अतः उसे वहाँ भी कष्टका सामना करना पड़ता है। भूख और प्यासकी मात्रा चरम सीमापर पहुँच जाती है। ऐसी स्थितिमें यदि कहीं पानी मिलता है तो वह भी अत्यन्त गरम। कहीं ठंडा मिला तो उसकी शीतलता भी मात्रासे अति अधिक। जब पापात्मा प्राणी पानी पीनेकी इच्छा करता है तो राक्षस उसे तालाबपर ले जाते हैं। हंस एवं सारससे भरे हुए उस तालाबकी कमल और कुमुद शोभा बढ़ाते रहते हैं। प्राणीको जल पीनेकी उत्कट इच्छा रहती है। अतः दौड़कर वहाँ चले जाते हैं, पर वहाँका जल अत्यन्त संतप्त रहता है। उसमें जाते ही उनके मांस पक जाते हैं और राक्षसोंकी उदरपूर्तिका वह साधन बन जाता है। फिर जब पापी व्यक्ति क्षार जलवाले महान् ह्रदमें गिराया जाता है, तब उसमें रहनेवाले अनेक मगरमच्छ उसे खाने लगते हैं। कुछ समय यों व्यतीत होनेके बाद प्राणी किसी प्रकार वहाँसे भाग जाते हैं। इसी प्रकार ‘शृङ्गाटकवन’ नामक नरकमें नारकी सियारोंका जत्था घूमता रहता है। अत्यन्त जलती हुई बालुओंसे वहाँकी भूमि भरी है। अतः पापकर्मके परिणामस्वरूप वे प्राणी उन नरकोंमें जलते, छिदते, कटते, मरते, गिरते तथा पिटते रहते हैं। इतना ही नहीं, वहाँ सर्पों एवं बिच्छुओंके समान दुःखदायी बहुत-से कुत्ते भी उन्हें काटते रहते हैं। उन दुर्धर्ष कुत्तोंकी आकृति काले और साँवले रंगकी है, जो सदा क्रोधके आवेशमें रहते हैं। यहीं ‘कूटशाल्मलि’ नामक एक दूसरा नरक भी है, जो काँटोंसे परिपूर्ण है। यमराजके दूत उसमें नारकी जीवको घसीटते रहते हैं। जब केवल उसकी हड्डी शेष रह जाती है, तब उसे अन्यत्र भेजते हैं। वहाँ करम्भवालुका नामकी एक नदी है, जिसकी चौड़ाई सौ योजन है। वैतरणीनदीका विस्तार पचास योजन है और वह पाँच योजन गहरी है। इसमें त्वचा, मांस और

अध्याय २०१–२०३ ] राक्षस-यमदूत-संघर्ष तथा नरकके क्लेश ३६७

हड्डीको छिन्न-भिन्न करनेवाले बहुत-से हिंसक केकड़े निवास करते हैं, जिनकी दन्तावली वज्रकी तुलना करती है। वहाँ धनुषके समान आकारवाले उल्लुओंका समाज विचरता रहता है। उनकी वज्राकार जिह्वाएँ हड्डियोंको खण्ड-खण्ड कर देती हैं। वे बड़े विषैले, महान् क्रोधी, अत्यन्त भयंकर तथा सबके लिये अति असह्य हैं। बड़ी कठिनाईके साथ उस नदीको पार करनेके पश्चात् एक योजन कीचड़का मार्ग तय करना पड़ता है। तब कुछ प्राणी समतल जमीनपर पहुँचते हैं, पर वहाँ भी उन्हें ठहरनेका न कोई मकान मिलता है और न कोई आश्रम।

वैतरणीसे दूर कुछ दक्षिण दिशामें तीन योजन ऊँचा एक वटका वृक्ष है। उससे संध्याकालीन बादलकी तरह सदा ही प्रकाश फैलता रहता है। उसके आगे यमचुल्ली नामकी नदी है, जिसकी गहराई तीन योजन है।

उसके आगे सौ योजनकी दूरीमें फैला हुआ 'शूलत्रह' नामक नरक है, जिसका आकार पर्वतका है। वहाँ पौधोंके लिये कोई स्थान नहीं है। वहाँ सर्वत्र केवल पत्थर-ही-पत्थर हैं। यहीं 'शृङ्गाटकवन' में तरह-तरहकी घासें हैं। काटनेवाली नीले रंगकी मक्खियाँ उस विशाल वनके प्रत्येक भागमें विचरती रहती हैं। उस समय पापी प्राणीका आकार कीड़े-जैसा रहता है। हिंसक मक्खियाँ उसपर आक्रमण करके काटने लगती हैं। यहाँ वह देखता है कि उसके माता, पिता, पुत्र तथा स्त्री आदि सभी जन चारों ओर बन्धनमें पड़े हैं और उनकी आँखोंसे आँसूकी धारा गिर रही है। अचेत पड़े हैं। होश आनेपर कहते हैं—'पुत्र! रक्षा करो, रक्षा करो।' फिर रोने लगते हैं। ऐसी स्थितिमें यमराजके दूत लाठियों, मुद्गरों, डंडों, घुटनों, वेणुओं, मुक्कों, कोड़ों और सर्पाकार रस्सियोंके द्वारा उन्हें पीटते हैं, जिससे वह प्राणी सर्वथा मूर्च्छित-सा हो जाता है।

[ अध्याय १९८–२०० ]


राक्षस-यमदूत-संघर्ष तथा नरकके क्लेश

ऋषिपुत्र नचिकेता कहते हैं—विप्रो! एक बार जब सभी दूत थककर कामसे ऊबकर बैठ गये और हाथ जोड़कर चित्रगुप्तसे कहा कि हमारी सारी शक्ति समाप्त हो चुकी है। आप किन्हीं अन्य दूतोंको इस कार्यके लिये नियुक्त करें तो चित्रगुप्तकी भौंहें चढ़ गयीं और उन्होंने 'मन्देह' राक्षसोंको प्रकट किया। वे सभी राक्षस अनेक प्रकारके रूप धारण किये हुए थे। उन राक्षसोंने उनसे कहा—'प्रभो! हमें यथाशीघ्र आज्ञा देनेकी कृपा करें।'

चित्रगुप्त बोले—'तुम इन प्रतिकूल दूतोंको पकड़ो और तुरन्त बन्धनमें डाल दो।'

राक्षस बोले—'जो थके हों, जिन्हें भूख सता रही हो, जो दुःखी अथवा तपस्वी हों, ऐसे दयनीय व्यक्तियोंको सेवक अथवा आत्मीयजन समझकर उनपर कृपा करनी चाहिये। आप महात्मा पुरुष हैं, अतः आप ऐसी आज्ञा न दें।' पर चित्रगुप्त न माने। अन्तमें दूतों एवं राक्षसोंमें भयंकर संग्राम होने लगा। दूत घोर पराक्रमी वीर थे। राक्षसोंकी सेना तितर-बितर हो गयी। एक ओर शोर मच गया—'मुझे जीवन-दान करो, प्राण-दान करो।' तो दूसरी ओर 'ठहरो, पकड़ो, और काट डालो' की आवाज उठने लगी। जिनके अङ्ग छिन्न-भिन्न हो चुके थे, वे पिशाच

३६८संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय २०१-२०३

युद्धभूमिसे विमुख होकर भागने लगे। ऐसी स्थितिमें दूत सैनिक क्रोधसे आँखें लाल करके उन्हें ऊँचे स्वरसे पुकारने लगे—'ठहरो, कहाँ भागे जा रहे हो। धैर्य रखो! अब हम तुमपर आक्रमण करना नहीं चाहते हैं।'

इसी समय सहसा धर्मराज वहाँ पधार गये और उनकी आज्ञासे वह युद्ध समाप्त हो गया। फिर उन्होंने दूतोंकी चित्रगुप्तके साथ संधि भी करा दी।

धर्मराजका वहाँ यह आदेश था कि 'जो झूठी गवाही देता है और चुगलखोरी करता है, उस मानवके दोनों कानोंमें जलती हुई कीलें ठोंक दो। झूठ बोलनेवालेको भी यही दण्ड देना चाहिये। जो गाँवोंमें भ्रमण करके यज्ञ कराता है, किसी एक सिद्धान्तपर नहीं रहता, दम्भ करता है तथा जिसके मनमें मूर्खता भरी है, ऐसे ब्राह्मणको रस्सीसे बाँधकर किसी भयंकर नरकमें डाल दो। जिसकी जीभसे सदा बुरी वाणी निकलती है, उस पापीकी जीभ तुरंत काट डालो। जिसने सुवर्णकी चोरी की है, जो दूसरेके किये हुए उपकारको भूल गया है, जिसने पिताकी हत्या कर डाली है, वह क्रूर एवं पापी मानव है। उसे ब्रह्मघातियोंकी श्रेणीमें बैठाओ। बहुत शीघ्र उसकी हड्डियोंको काटकर धधकती हुई आगमें जला दो।

ऋषियो! चित्रगुप्तके अनुसार असत्यके चार भेद हैं—निन्दा, कटुवचन, हिंसाप्रद एवं सर्वथा असत्य। ऐसे असत्यभाषी निष्ठुर, शठ, निर्दयी, निर्लज्ज, मूर्ख तथा मर्मभेदी वाणी बोलनेवाले जो दूसरे व्यक्तियोंके प्रशंसनीय उत्तम गुणोंको सहनेमें असमर्थ हैं, कुत्सित एवं कठोर बातें कहते हैं तथा मनमें मूर्खता भरी रहती है, वे अधम मनुष्य बन्धन एवं नरकमें पड़ते हैं। इसके बाद पशु-योनि तथा कीड़े एवं पक्षी आदिकी अनेक योनियोंमें जन्म पानेके वे अधिकारी हैं।

इसके अतिरिक्त जगत्में जो दोषपूर्ण कार्य करते हैं तथा सभी प्राणियोंसे द्वेष करना जिनका स्वभाव बन गया है, वे पापकर्मा प्राणी बहुत दिनोंतक भयंकर नरकमें पड़े रहते हैं। जब नरककी अवधि पूरी हो जाती है तो वे फिर मनुष्यकी योनि प्राप्त करते हैं। उसमें भी किन्हींका शरीर क्षीण, कोई विकृत पेट आदिसे युक्त होते हैं। किन्हींके सिर और अङ्गोंमें व्रण, कोई अङ्ग-हीन अथवा वातके रोगी होते हैं, किन्हींकी आँखोंसे सदा आँसू गिरता रहता है तथा किन्हींको स्त्रीका अभाव अथवा पत्नी होनेपर भी संतानका अभाव या अपने समान सुन्दर लक्षणवाली संतान न मिलकर नटखट, कुरूप, विकारवान् पुत्रादि मिलते हैं एवं आँखोंसे भी वे हीन होते हैं।

यमराज कहते हैं—'दूतो! जो चोरी करनेमें तत्पर रहते हैं, वे पशुओं अथवा मनुष्योंके शरीर प्राप्त करें और सदा व्यग्र रहें। जो धर्म-शीलादिसे सम्पन्न एवं शुभ लक्षणवाले व्यक्तिकी अवहेलना करते हैं, उन्हें हजारों वर्षोंतक नरकयातनामें डाल दो।' फिर नरक-यन्त्रणाके बाद भी ये व्यक्ति निर्लज्ज, चितकबरे अङ्गवाले, दुर्बलगात्र, स्त्रीके अधीन, स्त्रीके समान वेषवाले, स्त्रीमें सदा आसक्त, स्त्रियोंकी प्रभुतासे बड़े बननेवाले, स्त्रीके लिये ही प्राप्त पदार्थपर अवलम्बित, केवल स्त्रीको देवता माननेमें उद्यत, स्त्रीके नियम एवं वेषके अनुसार स्वयं बन जानेवाले अथवा उन्हींकी भावना लेकर संसारमें उत्पन्न होते—जन्म पाते हैं।

[अध्याय २०१-२०३]

१६३- पतिव्रताके माहात्म्यका वर्णन

अध्याय २०४-२०६ ] कर्मविपाक-निरूपण ३६१

कर्मविपाक-निरूपण

ऋषिपुत्र नचिकेता कहते हैं—विप्रो! अब मैं धर्मराज और चित्रगुप्त-संवादका एक दूसरा प्रसङ्ग कहता हूँ, आप उसे सुनें। चित्रगुप्त धर्मराजसे कह रहे थे—'यह मनुष्य स्वर्गमें जाय, यह प्राणी वृक्षकी योनिमें जन्म ले, यह पशुकी योनिमें जाय और इस प्राणीको मुक्त कर दिया जाय। इस व्यक्तिको उत्तम गति प्राप्त होनी चाहिये। इसे अपने पिता-पितामहप्रभृति पूर्वजोंसे मिलना चाहिये। फिर वे दूसरे दूतोंसे कहने लगे—'महान् पराक्रमी वीरो! यह व्यक्ति सदा धर्मसे विमुख रहा है। इसने साध्वी स्त्रीका परित्याग किया है। इसके पास पुत्र-पौत्र भी नहीं हैं, अतः इसे रौरव नरकमें फेंक दो।'

'ये सभी बड़े धर्मात्मा व्यक्ति हैं। ऐसे मानव न हुए हैं और न होंगे ही। इनमें पापका लेशमात्र भी नहीं है। अतः बहुत शीघ्र इन्हें यहाँसे जानेके लिये कह दो। इन व्यक्तियोंने जीवनभर किसीकी निन्दा नहीं की है। सम्पत्ति अथवा विपत्ति—किसी भी स्थितिमें इन्होंने सम्पूर्ण धर्मोंका पालन किया है, अतः ये स्वर्गमें जाकर अनेक कल्पोंतक वहाँ निवास करें। यह व्यक्ति पूर्वकालमें परम धार्मिक पुरुष रहा है, पर यह स्त्रीमें अधिक आसक्त रहा, अतः कलियुगमें मनुष्यकी योनि प्राप्त करे। इसके बाद स्वर्गमें वास करनेकी सुविधा मिलेगी। यह व्यक्ति युद्धभूमिमें शत्रुको मारकर पीछे स्वयं मरा है। ब्राह्मण, गौ अथवा राष्ट्रके लिये लड़ाई छिड़ी थी। उसमें इसने प्राण-विसर्जन किये हैं। अतः तुम्हें विनयके साथ इससे निवेदन करना चाहिये कि यह व्यक्ति विमानपर चढ़कर इन्द्रकी अमरावती पुरीमें जाय और एक कल्पतक वहाँ निवास करे। उसीके समान यह भी एक धर्मात्मा पुरुष है। इस परम भाग्यशाली प्राणीने निरन्तर धर्मका पालन किया है। इसके सभी क्षण दान करनेमें ही व्यतीत हुए हैं। यह समस्त प्राणियोंपर दया करता था। इसका गन्धों और मालाओंसे यथाशीघ्र सम्मान करो। इस महात्मा व्यक्तिके लिये तुमलोगोंसे मेरा यह आदेश है कि इसके ऊपर चँवर झले जायँ और इसकी भली प्रकारसे पूजा होनी चाहिये।'

(किसी अन्य धर्मात्माको लक्ष्य कर) 'यह भी एक यशस्वी पुरुष है। इससे सभी प्राणी सुख पाते रहे हैं। इसका कल्याण होना चाहिये। इसे सैकड़ों गुणोंसे शोभा पानेवाले इन्द्रकी अमरावतीमें भेजा जाय। यह धर्मात्मा प्राणी स्वर्गमें तबतक रहेगा, जबतक वहाँ इन्द्र रहेंगे। जितने समयतक इसका धर्म साथ देता रहेगा, उतने कालतक स्वर्गमें आनन्द भोगनेका इसे सुअवसर मिले। वहाँसे समयानुसार इसे उतरना पड़े तो मनुष्यकी योनिमें जन्म पाकर सुख भोगे। इसने रत्नोंकी बाँसुरी बनवाकर दान किये हैं तथा सम्पूर्ण धर्मोंका विधिपूर्वक पालन किया है। इसको अश्विनीकुमारके लोकमें ले जाओ। क्योंकि उस लोकमें सब प्रकारकी सुख-सामग्री सुलभ रहती है।'

(किसी अन्यके प्रति दृष्टि डालकर) 'यह महान् भाग्यशाली पुरुष है। यह देवाधिदेव सनातन श्रीहरिके पास पधारे। इसकी त्यागवृत्ति असीम थी। यह सुखसे दूध देनेवाली गौएँ दान करता था। अपनी सभी शक्तियोंका उपयोग कर यह ब्राह्मणोंको गो-दान देनेमें उत्सुक रहता था। विशेषता यह थी कि इसने परम पवित्र ब्राह्मणोंको बहुत-सा अन्न भी दिया है। रुद्रधेनुकी तुलना

१६४- कर्मविपाक एवं पापमुक्तिके उपाय

३७० संक्षिप्तश्रीवराहपुराण [ अध्याय २०४-२०६

करनेवाली वे मनोहारिणी गौएँ कल्पपर्यन्त इसका साथ देंगी। यह पुरुष एक कल्पतक रुद्रके लोकमें रहेगा—इसमें कोई संशय नहीं। इसने अनेक मधुर पदार्थ, सुगन्धित वस्तुएँ तथा रस-दूधसे परिपूर्ण सवत्सा गौ ब्राह्मणोंको दी थीं, जिनके सभी अङ्ग सुवर्णसे सुशोभित थे। इस महान् दानी पुरुषसे सम्बन्ध रखनेवाली पुस्तिका मैंने देखी है। उसमें लिखा है, तीन करोड़ वर्षोंतक यह स्वर्गमें निवास करेगा। तत्पश्चात् ऋषियोंके कुलमें इसका जन्म होगा।'

(किसी अन्य प्राणीके विषयमें) 'इसने सुवर्णका दान किया है। इसको देवताओंके पास भेज देना चाहिये। उनसे आज्ञा पाकर उमापति भगवान् रुद्रके लोकमें यह जाय। यह निश्चय ही महान् तेजस्वी जान पड़ता है। वहाँ जाकर अपनी इच्छाके अनुसार कामनाएँ पूर्ण करे।' (किन्हीं अन्य प्राणियोंको देखकर) 'इन व्यक्तियोंने दान करनेका नियम बना लिया था। अनेक प्रकारके प्राणी इनका अभिवादन करते थे। अतः ये स्वर्गमें जायें।' (किसी औरके प्रति) 'यह परम कुशल पुरुष है। इससे जनताकी आवश्यकता पूरी होती थी। सबके हित-साधनमें यह संलग्न रहता था। सभी कामनाओंको पूरा करनेवाला यह प्राणी सबके लिये आदरका पात्र था। इसने ब्राह्मणोंको पृथ्वी दान की है।' अतः स्वर्गमें जाय और वहीं बहुत दिनोंतक रहे। इसके बाद अपने अनुयायियोंके साथ ब्रह्माजीके लोकमें स्थान पावे। इस श्रेष्ठ मानवकी अनेक प्रकारके इच्छित भोगोंसे सेवा होनी चाहिये। इसका स्थान अक्षय और अजर होगा। महर्षिगण इसका आदर करेंगे।'

(किसी अन्य पुरुषको देखकर) 'यह प्राणी सभीके लिये अतिथिके रूपमें यहाँ आया है। सब इन्द्रियाँ इसके अधीन हैं। यह सम्पूर्ण प्राणियोंपर कृपा करता था। प्रायः सभीको समानरूपसे अन्न-दान करनेमें इसकी प्रवृत्ति थी। परिवारमें सब भोजन कर लेते थे, तब यह अन्न ग्रहण करता था। मेरे प्रिय भृत्यो! तुम्हें इसको यहाँसे अभी विदा कर देना चाहिये। धर्मराजने ऐसा निर्णय कर दिया है।'

'इस प्राणीने कई कन्याओंका दान किया तथा यज्ञ सम्पन्न किये हैं। अतः इसे दस हजार वर्षोंतक स्वर्गमें सुख भोगनेका सुअवसर प्रदान करो। इसके पश्चात् यह मर्त्यलोक-निवासी किसी उत्तम कुलमें सर्वप्रथम जन्म पायगा। यह दयालु पुरुष दस हजार वर्षोंतक देवताओंके समान सुखपूर्वक स्वर्गमें विराजमान रहे, इसके बाद यह मनुष्यकी योनिमें जन्म पाये और सभी इसका सम्मान करें।' (किसी अन्यके विषयमें) 'यह वही व्यक्ति है, जिसने छाता, जूता और कमण्डलु बार-बार दान किये हैं, इसकी तुमलोग पूजा करो। जिस देशमें हजारों सभा-मण्डप हैं, उस देशमें विद्याधर बनकर यह चार महापद्म वर्षोंतक निरन्तर निवास करे।'

**नचिकेताने कहा—**विप्रो! चित्रगुप्तद्वारा कथित एक अन्य महत्त्वकी बात बतलाता हूँ, उसे सुनें। वे कहते थे—'गौएँ दिव्य प्राणी हैं। इनके सम्पूर्ण अङ्गोंमें सभी देवताओंका निवास है। अपने शरीरमें अमृत धारण करना और धरातलपर उसको बाँट देना इनका स्वाभाविक गुण है। ये तीर्थोंमें परम तीर्थ, पवित्र करनेवाले पदार्थोंमें परम पवित्रकर तथा पुष्टिकारकोंमें परम पुष्टिप्रद हैं। इनसे प्राणी शुद्ध हो जाता है। अतएव प्राचीन समयसे 'गौओंके दानकी परम्परा चली आ रही है। इनके दहीसे समस्त देवता, दूधसे भगवान्

अध्याय २०७] दान-धर्मका महत्त्व ३७१


शंकर, घृतसे अग्निदेव तथा खीरसे पितामह ब्रह्मा तृप्तिका अनुभव करते हैं। इनके पञ्चगव्यके प्राशनसे अश्वमेधयज्ञका पुण्य प्राप्त होता है। गौके दाँतोंमें मरुद्गण, जिह्वामें सरस्वती, खुरके मध्यमें गन्धर्व, खुरोंके अग्रभागमें नागगण, सभी संधियोंमें साध्यगण, आँखोंमें चन्द्रमा एवं सूर्य, ककुद (मौर)-में सभी नक्षत्र, पूँछमें धर्म, अपानमें अखिल तीर्थ, योनिमें गङ्गा नदी तथा अनेक द्वीपोंसे सम्पन्न चारों समुद्र, रोमकूपोंमें ऋषि-समुदाय, गोमयमें पद्मा लक्ष्मी, रोयेंमें समस्त देवतागण तथा इनके चर्म और केशोंमें उत्तर एवं दक्षिण—दोनों अयन निवास करते हैं। इतना ही नहीं, स्थैर्य, धृति, कान्ति, पुष्टि, वृद्धि, स्मृति, मेधा, लज्जा, वपु, कीर्ति, विद्या, शान्ति, मति और संतति—ये सब गौओंके पीछे चलती हैं, इसमें कोई संशय नहीं। जहाँ गौओंका निवास है, वहीं सारा जगत्, प्रधान देवता, श्री-लक्ष्मी तथा ज्ञान एवं धर्म—ये सभी निवास करते हैं।*' [अध्याय २०४-२०६]

दान-धर्मका महत्त्व

**ऋषिपुत्र नचिकेता कहते हैं—**विप्रो! नारदजी यद्यपि परम सात्त्विक पुरुष हैं, किंतु उनके मनमें कलह देखनेकी भी रुचि रहती है। इसी प्रकार वे एक बार कौतूहलवश घूमते हुए धर्मराजकी सभामें पधारे, जहाँ उनका राजाने बड़ा स्वागत किया। फिर उन्होंने नारदजीसे कहा—'द्विजवर! आप यहाँ मेरे बड़े सौभाग्यसे पधारे हैं। महामुने! आप सर्वज्ञ, सर्वदर्शी, सम्पूर्ण धर्मज्ञोंमें श्रेष्ठ तथा गन्धर्व-विद्या एवं इतिहासके पूर्ण ज्ञाता हैं। विभो! आप यहाँ पधारे और हमें दर्शन मिल गया, इससे हम सभी पवित्र हो गये। हमारा अन्तःकरण परम शुद्ध हो गया। मुनिवर! यही नहीं, यह देश भी सब ओरसे पुनीत हो गया। भगवन्! अब आप अपने मनोरथकी बात कहें।' विप्रो! नारदजी धर्मके पूरे मर्मज्ञ हैं। धर्मराजकी उक्त बात सुनकर प्रश्नके रूपमें जो उन्होंने कहा, वह भी एक महान् गूढ़ विषय है। वही मैं तुमसे कहूँगा।

**नारदजी बोले—**भगवन्! आपका शासन धर्मके अनुसार होता है। आप सत्य, तप, शान्ति और धैर्यसे सम्पन्न हैं। सुव्रत! मेरे मनमें एक महान् संदेह उत्पन्न हो गया है, उसे आप बतानेकी कृपा करें। सुरोत्तम! मेरे संशयका विषय यह है कि 'प्राणी किस व्रत, नियम, दान, धर्म और तपस्या करनेके प्रभावसे अमरत्व प्राप्त करता है तथा उसकी क्या विधि है? बहुत-से महात्मा तो संसारमें अतुलनीय श्री, कीर्ति, महान् फल तथा परम दुर्लभ सनातन पदतक प्राप्त कर


*

दन्तेषु मरुतो देवा जिह्वायां तु सरस्वती ।खुरमध्ये तु गन्धर्वाः खुराग्रेषु तु पन्नगाः ॥
सर्वसंधिषु साध्याश्च चन्द्रादित्यौ तु लोचने ।ककुदे तु नक्षत्राणि लाङ्गूले धर्म आश्रितः ॥
अपाने सर्वतीर्थानि प्रस्त्रावे जाह्नवी नदी ।नानाद्वीपसमाकीर्णाश्चत्वारः सागरास्तथा ॥
ऋषयो रोमकूपेषु गोमये पद्मधराणि ।रोमे वसन्ति देवाश्च त्वक्केशेष्वयनद्वयम् ॥
स्थैर्यं धृतिश्च कान्तिश्च पुष्टिर्वृद्धिस्तथैव च ।स्मृतिमैधा तथा लज्जा वपुः कीर्तिस्तथैव च ॥
विद्या शान्तिर्मतिश्चैव संततिः परमा तथा ।गच्छन्तमनुगच्छन्ति होता गावो न संशयः ॥
यत्र गावो जगत्तत्र देवदेवपुरोगमाः ।यत्र गावस्तत्र लक्ष्मीः सांख्यधर्मश्च शाश्वतः ॥

(२०६।२९-३५)

वराहपुराणका यह वर्णन बड़े महत्त्वका है। ऐसा वर्णन अथर्ववेद ९।४।१—२६, ब्रह्माण्डपुराण, महाभारत १४।१०३।४५-५६, स्कन्दपुराण ५।२।८३।१०४-१२, पद्मपुराण १।४८, भविष्यपुराण ६।१५६।१६-२० आदिमें भी है। विशेष जानकारीके लिये 'कल्याण' का 'गो-अङ्क' देखना चाहिये।

३७२संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय २०७

लेते हैं। इसके विपरीत कुछ लोग जीवनभर क्लेश भोगकर मरनेपर नरकमें आ जाते हैं। आप तत्त्वपूर्वक हमसे सभी विषय स्पष्ट करनेकी कृपा कीजिये।'

**धर्मराजने कहा—**तपोधन! मैं विस्तारके साथ वे सभी बातें बता रहा हूँ; आप उन्हें सुनें। अधर्मियोंके लिये नरकका निर्माण हुआ है। यहाँ पापी मानव ही आते हैं। जो अग्निहोत्र नहीं करता; संतानहीन है और भूमिदानसे रहित है, ऐसा मनुष्य मरकर नरकमें आता है। जो वेदोंके पारगामी विद्वान् तथा शूरवीर पुरुष हैं, उनकी आयु सौ वर्षोंकी हो जाती है। जो मानव स्वामीकी आज्ञाका नियमसे पालन करते तथा सदा सत्य भाषण करते हैं, वे कभी नरकमें नहीं आते। जिन्होंने इन्द्रियोंको वशमें कर लिया है, स्वामीमें श्रद्धा रखते हैं, हिंसा नहीं करते, यत्नसे ब्रह्मचर्यका पालन करते हैं, जो इन्द्रियनिग्रही एवं ब्राह्मणभक्त हैं, वे नरकमें नहीं आते। जो स्त्रियाँ पतिव्रता हैं तथा जो पुरुष एक पत्नीव्रतका पालन करनेवाले, शान्तस्वभाव, परायी स्त्रीसे विमुख, सम्पूर्ण प्राणियोंको अपने समान माननेवाले तथा समस्त जीवोंपर कृपा करनेमें उद्यत रहते हैं, ऐसे मनुष्य अन्धकारसे आवृत एवं पापियोंसे भरे हुए इस नरकसंज्ञक देशमें नहीं आते हैं।

इसी प्रकार जो द्विज ज्ञानी हैं, जिन्होंने साङ्गोपाङ्ग विद्याका अध्ययन कर लिया है, जो जगत्‌से उदासीन रहते हैं तथा जिन व्यक्तियोंने स्वामीके लिये अपने प्राणोंको होम दिया है, जो संसारमें सदा दान करते एवं सम्पूर्ण प्राणियोंके हितमें संलग्न रहते हैं तथा जो माता-पिताकी भली प्रकार सेवा करते हैं, वे नरकमें नहीं जाते। जो प्रचुर मात्रामें तिल, गौ और पृथ्वीका दान करते हैं, वे नरकमें नहीं जाते, यह निश्चित है। जो शास्त्रोक्त विधिसे यज्ञ करते-कराते और चातुर्मास्य एवं आहिताग्नि-व्रतका नियम पालन तथा मौनव्रतका आचरण करते हैं, जो सदा स्वाध्याय करते हैं तथा शान्त स्वभाववाले एवं सभ्य हैं, ऐसे द्विज यमपुरीमें आकर मेरा दर्शन नहीं करते। जो जितेन्द्रिय व्यक्ति पर्वसे भिन्न समयमें केवल अपनी ही स्त्रीके पास जाते हैं, वे भी नरकमें नहीं जाते। ऐसे ब्राह्मण तो साक्षात् देवता बन जाते हैं—इसमें कोई संशय नहीं है। जिनकी सम्पूर्ण कामनाएँ निवृत्त हो चुकी हैं, जो किसीसे कुछ आशा नहीं रखते और अपनी इन्द्रियोंको सदा वशमें रखते हैं, वे इस घोर स्थानपर कभी नहीं आते।

**नारदजीने पूछा—**सुव्रत! कौन-सा दान श्रेष्ठ है और कैसे पात्रको दान देनेसे उत्तम फलकी प्राप्ति होती है अथवा कौन-सा ऐसा श्रेष्ठ कर्म है, जिसका सम्पादन करनेपर प्राणी स्वर्गलोकमें प्रतिष्ठा पाता है ? किस दानकी ऐसी महिमा है, जिसके परिणामस्वरूप प्राणी सुन्दर रूप, धन, धान्य, आयु तथा उत्तम कुल प्राप्त कर सकता है ? यह मुझे बतानेकी कृपा कीजिये।

**धर्मराज बोले—**देवर्षे! दानकी विधियाँ तथा उनकी गतियाँ अगणित हैं, जिसे कोई सौ वर्षोंमें भी बता पानेमें असमर्थ है। फिर भी मनुष्य जिसके प्रभावसे उत्कृष्ट फल प्राप्त करते हैं, उसे संक्षेपमें बताता हूँ। तपस्या करनेसे स्वर्ग सुलभ होता है, तपस्यासे दीर्घ आयु और भोगकी वस्तुएँ मिलती हैं। ज्ञान-विज्ञान, आरोग्य, रूप, सौभाग्य, सम्पत्ति—ये सभी तपस्यासे प्राप्त होते हैं। केवल मनमें संकल्प कर लेनेमात्रसे कोई भी सुख-भोग प्राप्त नहीं हो जाता। मौनव्रत पालन करनेसे अव्याहत आज्ञा-शक्ति प्राप्त होती है। दान करनेसे उपभोगकी सामग्रियाँ तथा ब्रह्मचर्यके पालनसे दीर्घ जीवन प्राप्त होता है। अहिंसाके फलस्वरूप सुन्दर रूप

१६५- पाप-नाशके उपायका वर्णन

अध्याय २०७] दान-धर्मका महत्त्व ३७३

तथा दीक्षा ग्रहण करनेसे उत्तम कुलमें जन्म मिलता है। फल और मूल खाकर निर्वाह करनेवाले प्राणी राज्य एवं केवल पत्तेके आहारपर अवलम्बित व्यक्ति स्वर्ग प्राप्त करते हैं। पयोव्रत करनेसे स्वर्ग तथा गुरुकी सेवामें रत रहनेसे प्रचुर लक्ष्मी प्राप्त होती है। श्राद्ध, दान करनेके प्रभावसे पुरुष पुत्रवान् होते हैं। जो उचित विधिसे दीक्षा लेते अथवा तृण आदिकी शय्यापर शयन करके तप करते हैं, उन्हें गौ आदि सम्पत्तियाँ प्राप्त होती हैं। जो प्रातः, मध्याह्न और सायंकालमें त्रिकाल स्नानका अभ्यासी है, वह ब्रह्मको प्राप्त करता है। केवल जल पीकर तपस्या करनेवाला अपना अभीष्ट प्राप्त कर लेता है*। सुव्रत! यज्ञशाली पुरुष स्वर्ग तथा उपहार पानेका अधिकारी है। जो दस वर्षोंतक विशेष रूपसे जल पीकर ही तपस्यामें तत्पर रहते हैं तथा लवण आदि रासायनिक पदार्थोंका सेवन नहीं करते, उन्हें सौभाग्यकी प्राप्ति होती है। मांस-त्यागी व्यक्तिकी संतान दीर्घायु होती है। चन्दन और मालासे रहित तपस्वी मानव सुन्दर स्वरूपवाला होता है। अन्नका दान करनेसे मानव बुद्धि और स्मरणशक्तिसे सम्पन्न होता है। छाता दान करनेसे उत्तम गृह, जूतादानसे रथ तथा वस्त्र-दान करनेसे सुन्दर रूप, प्रचुर धन एवं पुत्रोंसे प्राणी सम्पन्न होते हैं। प्राणियोंको जल पिलानेसे पुरुष सदा तृप्त रहता है। अन्न और जल—दोनोंका दान करनेके प्रभावसे प्राणियोंकी सभी कामनाएँ पूर्ण होती हैं। जो सुगन्धित फूलों एवं फलोंसे लदे हुए वृक्ष ब्राह्मणको दान करता है, वह सब प्रकारकी उपयोगी वस्तुओंसे भरा गृह प्राप्त करता है। सुन्दरी स्त्रियाँ और अमूल्य रत्न उस गृहमें परिपूर्ण रहते हैं। अन्न, वस्त्र, जल और रस प्रदान करनेसे व्यक्तिको दूसरे जन्ममें वे सभी सुलभ होते हैं। जो ब्राह्मणोंको धूप और चन्दन दान करता है, वह अगले जन्ममें सुन्दर तथा नीरोग होता है। जो व्यक्ति किसी ब्राह्मणको अन्न तथा सभी उपकरणोंसे युक्त गृह दान करता है, उसे जन्मान्तरमें बहुत-से हाथी, घोड़े और स्त्री-धन आदिसे परिपूर्ण उत्तम महल निवास करनेके लिये प्राप्त होते हैं। धूप प्रदान करनेसे मानवको गोलोकमें तथा वसुओंके लोकमें रहनेका सुअवसर सुलभ होता है। हाथी तथा हृष्ट-पुष्ट बैल दान करनेसे प्राणी स्वर्गमें जाता है और वहाँ उसे कभी समाप्त न होनेवाला दिव्य सुख-भोग प्राप्त होता है। घृतका दान करनेसे तेज एवं सुकुमारता तथा तैलदानसे प्राणमें स्फूर्ति और शरीरमें कोमलता उपलब्ध होती है। शहद दान करनेसे प्राणी दूसरे जन्ममें अनेक प्रकारके रसोंसे सदा तृप्त रहता है। दीपक दान करनेसे अन्धकारका कष्ट नहीं होता तथा खीर दान करनेवाले व्यक्तिका शरीर हृष्ट-पुष्ट होता है। खिचड़ी दान करनेसे कोमलता और सौभाग्य प्राप्त होता है। फल दान करनेवाला व्यक्ति पुत्रवान् तथा भाग्यशाली होता है। रथ दान करनेसे दिव्य विमान तथा दर्पणोंका दान करनेसे प्राणी उत्तम भाग्य प्राप्त करता है, इसमें कोई संशय नहीं। डरे हुए प्राणीको अभय प्रदान करनेसे मनुष्यकी सभी कामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं। [अध्याय २०७]


* ज्ञानविज्ञानमारोग्यं रूपसौभाग्यसम्पदः । तपसा प्राप्यते भोगो मनसा नोपदिश्यते ॥
एवं प्राप्नोति पुण्येन मौनेनाज्ञां महामुने । उपभोगांस्तु दानेन ब्रह्मचर्येण जीवितम् ॥
अहिंसया परं रूपं दीक्षया कुलजन्म च । फलमूलाशनो राज्यं स्वर्गः पर्णाशिनां भवेत् ॥
पयोभक्ष्या दिवं यान्ति जायते द्रविणाढ्यता । गुरुशुश्रूषया नित्यं श्राद्धदानेन संततिः ॥
गवाद्याः कालदीक्षाभिर्ये तु वा तृणशायिनः । स्वयं त्रिपवणाद् ब्रह्म त्वपः पीत्वेष्टलोकभाक् ॥
(२०७। ३८-४२)
कर्मविपाकका इसी प्रकारका परम सुन्दर वर्णन ब्रह्मपुराण अध्याय २१७ में भी प्राप्त होता है।

३७४संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय २०८

पतिव्रतोपाख्यान

**ऋषिपुत्र नचिकेता कहते हैं—**विप्रो! इसी बीच यायावर,* शिलोञ्छजीवी स्वाध्यायव्रती तपस्वी ब्राह्मणोंको अपने ऊपरसे जाते देखकर यमराज अत्यन्त उदास हो गये। ब्राह्मणो! इतनेमें ही वहाँ विमानपर सवार होकर अपने पतिदेवके साथ एक परम तेजस्विनी पतिव्रता स्त्री आ गयी। उसके साथमें बहुत-से अनुचर तथा परिकर-परिच्छद भी विराजमान थे। उस प्रियदर्शना देवीके आगमनकालमें नरसिंगे आदि वाद्योंकी विपुल ध्वनि होने लगी। जीवमात्रपर अनुग्रह रखनेवाली उस देवीको धर्मकी पूर्ण जानकारी थी। उसके सारे प्रयासमें धर्मराजका हित भरा था। इस प्रकार साधन-सम्पन्न वह शुभाङ्गना विमानपर बैठे-बैठे ही धर्मराजको तपस्वियोंसे ईर्ष्या न करने तथा उनके प्रति सद्भाव रखनेका परामर्श देकर एवं उनसे पूजित हो आकाशमें अदृश्य हो गयी—जैसे बिजली बादलमें समा जाती है। इस अवसरपर धर्मराजके द्वारा सुपूजित उस स्त्रीको देखकर नारदजीने पूछा—'राजन्! जो आपके द्वारा अर्चित होनेके बाद हितकी बात कहकर पुनः यहाँसे प्रस्थित हो गयी, वह स्त्रियोंमें सर्वोत्तम देवी कौन है? यह तो परम भाग्यशालिनी जान पड़ती है। इसका रूप बड़ा दिव्य है। अनुपम भाग्योंसे शोभा पानेवाले राजन्! मैं इस रहस्यको जानना चाहता हूँ। क्योंकि इससे मेरे मनमें महान् आश्चर्य हो रहा है। अतः इसे संक्षेपमें बतानेकी कृपा करें।'

**धर्मराजने कहा—**देवर्षे! मैंने जिस देवीकी पूजा की है, उसकी कथा परम सुखद है। उसे मैं आपके सामने विस्तारसे स्पष्ट करता हूँ। तात! पूर्व कल्पके सत्ययुगकी बात है—निमि नामसे प्रसिद्ध एक महान् तेजस्वी, सत्यवादी एवं प्रजापालक राजा थे। उनके पुत्र मिथि हुए। केवल पितासे जन्म होनेके कारण जनताने उनका नाम जनक रख दिया। उनकी पत्नीका नाम 'रूपवती' था। वह निरन्तर अपने पतिके हितमें तत्पर रहती थी। पतिकी आज्ञाका पालन करना, उनमें अपार श्रद्धा-भक्ति रखना तथा शुभ कर्मोंमें लगे रहना उसका स्वाभाविक गुण था। स्वामीके वचनानुसार अत्यन्त प्रसन्नताके साथ वह कार्यमें तत्पर रहती थी। महाराज मिथि भी महान् तपस्वी, सत्यके समर्थक तथा सम्पूर्ण प्राणियोंके हितमें ही अपने सारे समयका उपयोग करते थे। वे श्रम एवं धर्मपूर्वक सम्पूर्ण भूमण्डलका पालन करते थे। उनके शासनकालमें रोग, बुढ़ापा और मृत्युकी शक्ति कुण्ठित हो गयी थी। उन परम तेजस्वी नरेशके राष्ट्रमें देवता समयानुसार सदा जल बरसाते थे। उनके राज्यमें कोई भी ऐसा व्यक्ति दृष्टिगोचर नहीं होता था, जो दुःखी, मरणासन्न या व्याधियोंसे ग्रस्त अथवा दरिद्रतासे पीड़ित हो।

विप्रवर! बहुत समय व्यतीत हो जानेके पश्चात् एक दिन उनकी रानीने उनसे नम्रतासे भरी


* 'वृत्त्या वरया यातीति यायावरत्वम्' (बौधायनधर्म-सूत्र ३।१।४, श्रौतसूत्र २४।३१) आदि वचनानुसार शिल आदि श्रेष्ठ वृत्तिसे जीवन-यापन करनेवाले ब्राह्मण 'यायावर' हैं। इस वराह तथा अन्य पुराणोंमें एवं पाणिनि ३।२।१७६, 'काव्यमीमांसा', 'बालरामायण' १।१३, 'भट्टिकाव्य' २।२० आदिमें यह शब्द इसी अर्थमें प्रयुक्त है। पाणि० ३।१।३ के अनुसार इन्हें ही 'शालीन' भी कहते हैं। 'Most probably it reffred to those householders, who like Janaka lived in their home, although following the ascetic dicipline'—'यायावरा ह वै नामर्षय आसंस्तेऽध्वन्य श्राम्यं समस्तमजुहवुः।' (श्रौ०सू०) (Agrawāla Pāṇiṇi P. 387)।

अध्याय २०८ ] पतिव्रतोपाख्यान [ ३७५

हुई वाणीमें कहा—'राजन्! हमारी सारी सम्पत्ति भृत्यों, ब्राह्मणों और परिजनोंके प्रबन्धमें शनैः-शनैः समाप्त हो गयी। अब आपके कोषमें कुछ भी अवशेष नहीं है। अधिक क्या? इस समय अपने भोजनकी भी कोई व्यवस्था नहीं है। हमारे पास अब कोई गो-धन, कपड़े-लत्ते या बर्तन भी नहीं बचे हैं। राजन्! इस समय मेरे लिये जो उचित कर्तव्य हो, वह बतानेकी कृपा कीजिये। मैं आपकी आज्ञाकारिणी दासी हूँ।'

राजा मिथिने कहा—'भामिनि*! तुम्हारी भावनाके विरुद्ध मैं कभी कुछ कहना नहीं चाहता, फिर भी सुनो। सौ वर्ष तो हमलोगोंको हविष्य भोजनपर ही रहते हो गये हैं। प्रिये! अब हमलोग कुद्दाल और काष्ठकी सहायतासे खेतीका काम करें। इस प्रकार काम करने तथा जीवन-निर्वाह करनेसे हमें शुद्ध धर्मकी प्राप्ति हो सकती है, इसमें कोई संशय नहीं। ऐसा करनेसे हमें भक्ष्य एवं भोज्यकी आवश्यक वस्तुएँ भी उपलब्ध हो जायँगी और हमारा जीवन भी सुखमय बन जायगा।'

राजा मिथिके इस प्रकार कहनेपर रानी रूपवतीने कहा—'राजन्! आप महान् यशस्वी पुरुष हैं। आपके महलपर सेवकों, शूरवीरों, हाथियों, घोड़ों, ऊँटों, भैंसों और गदहोंकी संख्या कई हजार है। राजन्! क्या आपकी इच्छाके अनुसार ये सभी लोग कृषि आदि कार्य नहीं कर सकते हैं?'

राजा मिथि बोले—वरानने! मेरे पास जितने सेवक हैं, वे सभी राष्ट्र-रक्षाके अपने-अपने काममें नियुक्त हैं और सभी अपने काममें संलग्न भी हैं। देवि! अपने पासके सभी पशु—हृष्ट-पुष्ट बैल, खच्चर, घोड़ा, हाथी और ऊँट भी राज्यके काममें ही नियुक्त हैं। अनिन्दिते! इसी प्रकार लोहे, राँगे, ताँबे, सोने और चाँदीसे बने हुए उपकरण भी राष्ट्रमें काम दे रहे हैं। देवि! इस समय अब अपने लिये कहीं चलकर कोई उपयुक्त भूमि तथा लोहा आदि द्रव्यकी खोज करनी चाहिये, जिससे मैं उपयुक्त भूमि तथा एक कुद्दाल बनवा सकूँ एवं सुगमतासे कृषि कर सकूँ।

रानीने उत्तर दिया—'राजन्! आप अपनी इच्छाके अनुसार चलें। मैं भी आपके पीछे-पीछे चलूँगी।' इस प्रकार बातचीत होनेके पश्चात् महाराज मिथि अपनी सहधर्मिणीके साथ वहाँसे चल पड़े। स्थान-क्षेत्र आदिकी तलाश करते जब वे दोनों पर्याप्त मार्ग पार कर चुके, तब राजाने एक स्थानको लक्ष्यकर कहा—'वरवर्णिनि! यह क्षेत्र कल्याणप्रद प्रतीत होता है। अब तुम यहाँ रुको। भद्रे! जबतक मैं इन घासों और काँटोंको काटता हूँ, तबतक तुम भी यहाँ कुछ ठीक-ठाककर तृणपत्रोंको दूर करो।'

तपोधन! राजा मिथिके इस प्रकार कहनेपर रानी हँसती हुई मधुर वाणीमें कहने लगी—'प्रभो! यहाँ केवल वृक्ष और सुनहरे रङ्गवाली लताएँ तो दिखायी पड़ती हैं, किंतु पासमें किंचिन्मात्र भी जलका दर्शन नहीं होता। यहाँ खेतीका काम करनेपर तो हृदयमें चिन्ता ही बनी रहेगी, फिर खेतीका काम हमलोग कैसे कर सकेंगे? यहाँ यह वेगवती नदी भी बहती है, यह वृक्ष है तथा यहाँकी भूमि भी कंकड़वाली है। ऐसे स्थानमें खेतीका काम करनेपर हमलोगोंको कैसे सफलता मिल सकेगी?'


* 'भाम' शब्दका मुख्य अर्थ प्रकाश है। यह स्त्री आरम्भसे ही अनुगुण रूप, शील, आचार नामवती है। छान्दोग्योप० ४। १५। ४ के—'एष उ भामनीरेष हि सर्वेषु लोकेषु भाति' (भाति—दीप्यते—शां०भा०) एवं 'सत्यभामा' (कृष्णपत्नी) आदिमें भी यही भाव है।

१६६- गोकर्णेश्वरका माहात्म्य

३७६संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय २०८

रानीकी बात सुनकर राजा मिथिने मधुर वचनोंमें कहा—'प्रिये! पहलेके ही समान यहाँ भी सम्पत्तिका संग्रह हो सकता है। सुन्दरि! बहुत सन्निकट, पासमें ही पानीकी व्यवस्था हो सकती है और चार मनुष्योंके आ जानेपर यहाँ किंचिन्मात्र भी असुविधा नहीं रहेगी। महादेवि! देखो, यह घर है। यहाँ किसी प्रकारकी बाधा नहीं आ सकती है।' इतना कहनेके उपरान्त राजा अपनी पत्नीके साथ उस क्षेत्रका शोधन करने लगे। इधर सूर्य जब आकाशके मध्यभागमें चले गये और उनका उग्र ताप फैल गया, तब रानी सहसा प्याससे व्याकुल हो गयी। उस तपस्विनीको भूख भी सताने लगी। उसके पैरके कोमल तलवे ताँबेके समान लाल हो गये। तापके कारण वे संतप्त हो उठे। अब उस देवीने अत्यन्त व्यथित होकर पतिदेवसे कहा—'महाराज! मैं ग्रीष्मसे पीड़ित होकर प्याससे व्याकुल हो गयी हूँ। राजन्! कृपापूर्वक मुझे शीघ्र जल देनेकी व्यवस्था करें।' उस समय देवी रूपवती दुःखसे अत्यन्त संतप्त होनेके कारण अपनी सुध-बुध खो चुकी थी। अतः वह पृथ्वीपर पड़ गयी। उसी अवस्थामें उसके नेत्र सूर्यपर पड़ गये। गिरते समय उसके मनमें क्रोधका भाव भी आ गया था और उसकी दृष्टि स्वतः सूर्यपर पड़ गयी थी। फिर तो आकाशमें रहते हुए भी भगवान् भास्कर भयसे काँप उठे। उन महान् तेजस्वी देवको आकाश छोड़कर धरातलपर आ जानेके लिये विवश हो जाना पड़ा। इस प्रकृतिविरुद्ध बातको देखकर राजा जनकने कहा—'तेजस्विन्! आप आकाश-मण्डलका त्याग करके यहाँ कैसे पधारे हैं? आप परम तेजस्वी देवता हैं। सभी व्यक्तियोंके द्वारा आपका अभिवादन होता है। मैं आपका क्या स्वागत करूँ?'

राजा मिथिसे सूर्यने विनयपूर्वक कहा—'राजन्! यह पतिव्रता मुझपर अत्यन्त क्रुद्ध हो गयी थी, अतएव मैं आकाशसे आपकी आज्ञाके पालनार्थ यहाँ आया हूँ। इस समय भूमण्डलमें, स्वर्गमें, अथवा तीनों लोकोंमें इसके समान कोई भी ऐसी पतिव्रता स्त्री दृष्टिगोचर नहीं होती है। इसमें असीम शक्ति है। इसके तप, धैर्य, निष्ठा एवं पराक्रम एक-से-एक आश्चर्यकर हैं। इसके अन्य गुण भी प्रशंसनीय हैं। महाभाग! इसका चित्त भी आपके चित्तका सदा अनुसरण करता है। सुपात्र व्यक्तिका सुपात्रसे सम्बन्ध हो जाय—इसमें उसके पुण्यका महान् फल समझना चाहिये। आप दोनों शची एवं इन्द्रके समान सर्वथा एक-दूसरेके अनुरूप हैं। राजन्! आपकी अभिलाषा किसी प्रकार भी व्यर्थ नहीं होनी चाहिये। महाराज! यदि भोजनके उचित प्रबन्धके लिये आपके मनमें खेतीका कार्य उत्तम प्रतीत होता है तो इसे अवश्य करें। इस विचारका व्यक्ति आपके अतिरिक्त दूसरा कोई नहीं है। आपका यह प्रयास सफल, यश देनेवाला तथा अभिलाषा पूर्ण करनेवाला होगा।'

ऐसा कहकर भगवान् सूर्यने उनके लिये जलसे भरे हुए एक पात्रका निर्माण किया। फिर वह पात्र, एक जोड़ा जूता तथा दिव्य अलङ्कारोंसे अलङ्कृत एक छाता—ये सभी वस्तुएँ उन्होंने उन राजा मिथिको दीं। भगवान् भास्करने यह भी बतला दिया कि यह इस स्त्रीके ही पुण्यकर्मका फल है। रानी रूपवती जल पाकर तृप्त हुई। वे अब सचेत और अभय हो गयीं। फिर वे इस आश्चर्यको देखकर राजासे बोलीं—'राजन्! किसने यह स्वच्छ एवं शीतल जल दिया है और ये दिव्य छत्र और उपानह किसने दिये हैं? तपोधन!

अध्याय २०९ ] पतिव्रताके माहात्म्यका वर्णन ३७७

आप बतानेकी कृपा करें।'

राजा जनक बोले—महादेवि! ये विश्वके प्रधान देवता भगवान् विवस्वान् हैं, जो तुमपर कृपा करनेके लिये गगन-मण्डलसे यहाँ आये हैं, इन्होंने ही ये सब पदार्थ दिये हैं।

राजा मिथिसे यह वचन सुनकर रानी रूपवतीने कहा—'प्राणनाथ! इन सूर्यदेवकी प्रसन्नताके लिये मैं क्या करूँ? आप इनकी अभिलाषा जाननेका प्रयत्न करें।' राजा जनक महान् तेजस्वी पुरुष थे। रानीके यह कहनेपर उन्होंने भगवान् सूर्यके सामने दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया और कहा—'भगवन्! आपका मैं कौन-सा प्रिय कार्य करूँ?' राजाकी प्रार्थनापर भगवान् भास्करने कहा—'मानद! मेरी हार्दिक इच्छा यह है कि स्त्रियोंसे मुझे कभी कोई भय न हो।'

राजा मिथि सबका सम्मान करनेमें कुशल व्यक्ति थे। रानी रूपवती उनके हृदयको सदा आह्लादित रखती थीं। भुवनभास्करकी बात सुननेके उपरान्त राजाने अपनी स्त्रीसे सारा प्रसङ्ग सुना दिया। उनके वचन सुनकर मनको प्रसन्न करनेमें परम कुशल रानी आनन्दसे भर उठी। अतः उस देवीने अपना उद्गार प्रकट किया—'देव! अपनी तीव्र किरणोंसे रक्षाके लिये आपने छातेका दान किया, साथ ही एक दिव्य जलपात्र दिया। ये दोनों उपानह (जूते) पैरोंको सकुशल रखनेके लिये दान दिये हैं। ये सभी परम आवश्यक वस्तुएँ हैं। अतः महाभाग! आपने जैसा वर माँगा है, वैसा ही होगा। आपको स्त्रियोंसे किसी प्रकारका भय नहीं करना चाहिये। अपनी इच्छाके अनुसार कार्य करनेमें आप स्वतन्त्र हैं।'

यमराजने कहा—'विप्र! यही इस स्त्रीकी कथा है और तबसे इस प्रकारकी पतिव्रताओंका मैं पूजन तथा नमन करता हूँ।'

[ अध्याय २०८ ]


पतिव्रताके माहात्म्यका वर्णन

नारदजी बोले—धर्मराज! मैं जानना चाहता हूँ कि तपोधना स्त्रियाँ किस कर्म अथवा तपसे सर्वोत्तम गति पानेकी अधिकारिणी बन सकती हैं? आप मुझे यह बतानेकी कृपा करें।

यमराजने उत्तर दिया—उत्तम सुव्रत द्विजवर! वैसी स्थिति प्राप्त करनेके लिये नियम और तप कोई भी उपयोगी साधन नहीं हैं। महामुने! उपवास, दान अथवा देवार्चन भी यथेष्ट गति प्रदान करनेमें असमर्थ हैं। यह स्थिति जिस प्रकारसे सुलभ हो सकती है, वह संक्षेपसे बताता हूँ, सुनें। जो स्त्री अपने पतिके सो जानेपर सोती और उसके जगनेके पूर्व ही स्वयं निद्रा त्याग देती है तथा पतिके भोजन कर लेनेपर भोजन करती है, उसकी मृत्युपर विजय हो जाती है—यह सत्य है। द्विजवर! जो स्त्री पतिके मौन होनेपर मौन रहती और उसके आसन ग्रहण कर लेनेपर स्वयं भी बैठ जाती है, वह मृत्युको परास्त कर सकती है। तपोधन! जिसकी दृष्टि एकमात्र पतिपर ही पड़ती है, जिसका मन सदा पतिमें ही लगा रहता है तथा जो स्वामीकी आज्ञाका निरन्तर पालन करनेमें तत्पर रहती है, उस पतिव्रतासे हम सब लोग एवं अन्य सभी भय मानते हैं। जो स्वामीके वचनोंपर श्रद्धा रखती है और कभी भी आज्ञाका उल्लङ्घन नहीं करती, उस साध्वीकी संसारमें परम शोभा होती है। देवतालोग भी उसका सम्मान करते हैं। द्विजवर! जो प्रत्यक्ष

३७८संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय २१०

अथवा परोक्षमें भी किसी अन्य पुरुषका ध्यान नहीं करती, उसे 'पतिव्रता' कहते हैं। ऐसी स्त्रीको मृत्युका भय नहीं रहता। जो सदा स्वामीके हित-साधनमें संलग्न रहती है, वह अभय रहती है। ब्रह्मनन्दन! जो पतिव्रता पतिकी आज्ञाका सदा अनुसरण करती है, वह मृत्युके द्वारा जीती नहीं जा सकती।

यमराजने कहा—द्विजवर! जो स्त्री पतिके विषयमें यह विचार करती है कि यही मेरे लिये माता, पिता, भाई एवं परम देवता हैं, सदा पतिकी शुश्रूषामें संलग्न रहती है, उसपर मेरा कोई शासन सफल नहीं होता। स्वामीके ध्यान और उनके अनुसरण-अनुगमनके अतिरिक्त जिसका एक क्षण भी व्यर्थ चिन्तनमें नष्ट नहीं होता है, वह परम साध्वी है। मैं उसके सामने हाथ जोड़ता हूँ। जो स्वामीके विचारके बाद अपना अनुकूल विचार प्रकट करती है, उस पतिव्रताको मृत्युका आभास नहीं देखना पड़ता। नृत्य, गीत और वाद्य—ये प्रायः सभी देखने एवं सुननेके विषय हैं, किंतु जिस स्त्रीके नेत्र तथा कान इनपर नहीं जाते हैं, बल्कि पतिकी सेवामें ही निरन्तर लगे रहते हैं, वह मृत्युके दरवाजेको नहीं देखती। जो स्नान करने, स्वच्छन्द बैठने अथवा केश सँवारनेके समय मनसे भी किसी दूसरे व्यक्तिपर दृष्टि नहीं डालती, उसे मृत्युका दरवाजा नहीं देखना पड़ता। द्विजवर! पति देवताकी आराधना कर रहा हो अथवा भोजनमें संलग्न हो, उस समय भी जो चित्तसे सदा उसीका चिन्तन करती रहती है, उसे मृत्युका द्वार नहीं देखना पड़ता। तपोधन! जो स्त्री सूर्योदयके पूर्व ही नित्य उठकर घरको बुहारने—साफ करनेमें उद्यत रहती है, उसकी दृष्टि मृत्युके फाटकपर नहीं पड़ती। जिसके नेत्र, शरीर और भाव सदा सुसंयत रहते हैं तथा जो अपने शुद्ध आचार एवं विचारसे सदा संयुक्त रहती है, उस साध्वी स्त्रीको मृत्युका दरवाजा नहीं देखना पड़ता। जो स्वामीके मुखको देखने, उसके चित्तका अनुसरण करने अथवा उसके हितमें अपना समय सार्थक करनेमें तत्पर रहती है, उसके सामने मृत्युका भय नहीं आता।

द्विजवर! संसारमें यशस्वी मनुष्योंकी ऐसी अनेक स्त्रियाँ हैं, जो स्वर्गमें निवास करती हैं और जिनका देवतालोग भी दर्शन करते हैं। वही पतिव्रता मेरे सामने विराजमान थी। भगवान् सूर्यके द्वारा पतिव्रताकी यह महिमा सुननेका मुझे अवसर मिला था। विप्रवर! उन्हींकी कृपासे ये सभी गोपनीय रहस्यभरी बातें यथावत् मेरे कर्णगोचर हो गयीं। तभीसे मैं पतिव्रताओंको देखकर उनकी भक्तिभावसे पूजा करता हूँ। [अध्याय २०९]


कर्मविपाक एवं पापमुक्तिके उपाय

नारदजी कहते हैं— 'यशस्विन्! आपने भगवान् सूर्यके मतानुसार पतिव्रता स्त्रियोंके उत्तम धर्मोंका रहस्यात्मक उपाख्यान कहा, जिसे मैंने बड़े ध्यानसे सुना। किंतु सभी प्राणियोंसे सम्बद्ध कर्मफलों (सुख-दुःखों)-के विषयमें जाननेकी मुझे बड़ी उत्कण्ठा है। महातपा! मैं उसे सुनना चाहता हूँ, कृपया उसे कहें। जो मनुष्य दुःख और तापसे संतप्त होकर सुखके लिये कठोर तपस्या तो करते हैं, पर उनके मनोरथ पूर्ण होते नहीं दीखते; वे सब प्रकारके सांसारिक प्रिय तथा अप्रियको त्यागकर सुखके लिये अनेक व्रत एवं उपायका आचरण करते हैं, फिर भी सफल नहीं

१६७- गोकर्णमाहात्म्य और नन्दिकेश्वरको वर-प्रदान

अध्याय २१०] कर्मविपाक एवं पापमुक्तिके उपाय ३७९

होते हैं, किसी-न-किसी प्रकार विफल कर दिये जाते हैं। लोकमें यह श्रुति प्रसिद्ध है कि धर्मके आचरणसे कल्याण होता है, पर देखा यह जाता है कि भलीभाँति कठोर तप करनेवाले भी क्लेशके भागी बन जाते हैं। यह क्यों? कौन इस (उद्भिज्ज, स्वेदज, अण्डज और जरायुज) चार प्रकारके भूतग्रामवाले जगत्का संचालन करता है? धर्मात्मन्! कौन किस द्वेषके कारण मनुष्यकी बुद्धिको पापकी ओर प्रेरित कर देता है? वह कौन है, जो इस लोकमें सुख तथा अत्यन्त कठोर दुःख भी उत्पन्न करता है?'

नारदजीके इस प्रकार कहनेपर महामना धर्मराजने कहा—'आपने जो यह पुण्यमय प्रश्न पूछा है, मैं उसका उत्तर देता हूँ, आप उसे ध्यान देकर सुनें। मुनिवर! इस संसारमें न कोई कर्ता दीखता है और न करनेकी प्रेरणा देनेवाला ही दृष्टिगोचर होता है। जिसमें कर्म प्रतिष्ठित है—जिसके अधीन कर्म है, जिसके नामका कीर्तन होता है, जिससे जगत् आदेशित होता है—प्रेरणा पाता है तथा जो कार्यका सम्पादन करता है, उसके विषयमें कहता हूँ, सुनिये। ब्रह्मन्! एक समय इस दिव्य सभामें बहुतसे ब्रह्मर्षि विराजमान थे। वहाँ जो (विचार-विमर्श हुआ और) मैंने जैसा देखा-सुना, उसे ही कहता हूँ। तात! मानव जिसे अपनी शक्तिसे स्वयं करता है, वही उसका स्वकर्म प्रारब्ध बनकर (परिणामरूपमें) भोगनेके लिये उसके सामने आ जाता है, चाहे वह सुकृत हो या दुष्कृत—सुख देनेवाला हो या दुःख देनेवाला। जो संसारके थपेड़ों (दुःखादि द्वन्द्वोंसे) पीड़ित हों, उन्हें चाहिये कि अपनेसे अपना उद्धार करें, क्योंकि मनुष्य अपने-आप ही अपना शत्रु और बन्धु* है। जीव अपने-आपका पहलेका किया हुआ कर्म ही निश्चित रूपसे इस संसारमें सैकड़ों योनियोंमें जन्म लेकर भोगता है। यह संसार सर्वथा सत्य है—ऐसी धारणा बन जानेके कारण वह आवागमनमें सर्वत्र भटकता है। प्राणी जो कुछ कर्म करता जाता है, वह उसके लिये संचित हो जाता है। फिर पुरुषका पाप-कर्म जैसे-जैसे क्षीण होता जाता है, वैसे-वैसे ही उसे शुभ बुद्धि प्राप्त होती जाती है। दोषयुक्त व्यक्ति शरीरधारी होकर संसारमें जन्म पाता है। जगत्में गिरे हुए प्राणियोंके बुरे कर्मका अन्त हो जानेपर शुद्ध बुद्धि या ज्ञानका प्रादुर्भाव होता है। प्राणीको पूर्वशरीरसे सम्बन्ध रखनेवाली शुभ अथवा अशुभ बुद्धि प्राप्त होती है। पुरुषके स्वयं उपार्जित किये हुए दुष्कृत एवं सुकृत दूसरे जन्ममें अनुरूप सहायक बनते हैं। पापका अन्त होते ही क्लेश शान्त हो जाता है। फलस्वरूप प्राणी शुभ कर्ममें लग जाता है।

इस प्रकार मनुष्य जब सत्कर्मका फल शुभ और दुष्कर्मका फल अशुभ भोग लेता है, तब उसके विस्तृत कर्ममें निर्मलता आ जाती है और सत्समाजमें उसकी प्रतिष्ठा होने लगती है। शुभ कर्मोंके फलस्वरूप उसे स्वर्ग मिलता तथा अशुभ कर्मोंसे वह नरकमें जाता है। वस्तुतः न तो दूसरा कोई किसी दूसरेको कुछ देता है और न कोई किसीका कुछ छीनता ही है।

**नारदजीने पूछा—**यदि ऐसा ही नियम है कि अपना ही किया हुआ शुभ अथवा अशुभ कर्म सामने आता है और शुभसे अभ्युदय तथा अशुभसे ह्रास होता है तो प्राणी मन, वाणी, कर्म या तपस्या—इनमेंसे किसकी सहायता ले, जिससे वह इस संसाररूपी क्लेशसे बच सके, आप उसे


* तुलनीय गीता—६।५।

३८०संक्षिप्तश्रीवराहपुराण[ अध्याय २१०

बतानेकी कृपा कीजिये।

यमराजने कहा— मुनिवर! यह प्रसङ्ग अशुभोंको भी शुभ बनानेवाला, परम पवित्र, पुण्यस्वरूप तथा पाप एवं दोषका सदा संहारक है। अब मैं उन जगत्स्रष्टा जगदीश्वरको, जिनकी इच्छासे संसार चलता है, प्रणामकर आपके सामने इसका सम्यक् प्रकारसे वर्णन करता हूँ। चर और अचर सम्पूर्ण प्राणियोंसे सम्पन्न इस त्रिलोकका जिन्होंने सृजन किया है, वे आदि, मध्य एवं अन्तसे रहित हैं। देवता और दानव—किन्हींमें यह शक्ति नहीं है कि उन्हें जान सकें। जो समस्त प्राणियोंमें समान दृष्टि रखता है, वह वेद-तत्त्वको जाननेवाला सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है। जिसकी आत्मा वशमें है, जिसके मनमें सदा शान्ति विराजती है तथा जो ज्ञानी एवं सर्वज्ञ है, वह पापोंसे मुक्त हो जाता है। धर्मका सार अर्थ एवं प्रकृति तथा पुरुषके विषयमें जिसकी पूर्ण जानकारी है अथवा जान लेनेपर जो पुनः प्रमाद नहीं कर बैठता, उसीको सनातनपद सुलभ होता है। गुण, अवगुण, क्षय एवं अक्षयको जो भलीभाँति जानता है तथा ध्यानके प्रभावसे जिसका अज्ञान नष्ट हो गया है, वह पापोंसे मुक्त हो जाता है। जो संसारके सभी आकर्षणों एवं प्रलोभनोंकी ओरसे निराश होकर शुद्ध जीवन व्यतीत करता है तथा इष्ट वस्तुओंमें जिसका मन नहीं लुभाता एवं आत्माको संयममें रखकर प्राणोंका त्याग करता है, वह सम्पूर्ण पापोंसे मुक्त हो जाता है। अपने इष्टदेवमें जिसकी श्रद्धा है, जिसने क्रोधपर विजय प्राप्त कर ली है, जो दूसरेकी सम्पत्ति नहीं लेना चाहता एवं किसीसे द्वेष नहीं करता, वह मनुष्य सभी पापोंसे छूट जाता है। जो गुरुकी सेवामें सदा संलग्न रहता है, जो कभी किसी प्राणीकी हिंसा नहीं करता है तथा जो नीच वृत्तिका आचरण नहीं करता, वह मनुष्य सभी पापोंसे छूट जाता है। जो प्रशस्त धर्म-कर्मोंका आचरण करता है और निन्दित कर्मोंसे दूर रहता है, वह सभी पापोंसे छूट जाता है। जो अपने अन्तःकरणको परम शुद्ध करके तीर्थोंमें भ्रमण करता है तथा दुराचरणसे सदा दूर रहता है, वह समस्त पापोंसे मुक्त हो जाता है। जो मनुष्य ब्राह्मणको देखकर भक्तिभावसे भर उठता और समीप जाकर प्रणाम करता है, वह भी सब पापोंसे छूट जाता है।

नारदजी बोले— परंतप! जो सम्पूर्ण प्राणियोंके लिये कल्याणप्रद, हितकर एवं परम उपयोगी है, उसका वर्णन आपके द्वारा भलीभाँति सम्पन्न हो गया। प्रभो! तत्त्वार्थदर्शी व्यक्तियोंको सम्यक् प्रकारसे इसका पालन अवश्य करना चाहिये। आपकी कृपासे मेरा संदेह दूर हो गया। महाभाग! अब आप योगकी अपेक्षा कोई छोटा उपाय जो पापको दूर कर सके, उसे मुझे बतानेकी कृपा कीजिये; क्योंकि आप योगधर्मसे सम्बद्ध साधन पहले कह चुके हैं। पापको दूर करना महान् कठिन कार्य है। अतः कोई दूसरा ऐसा साधन बतायें जिससे जगत्में सुखप्राप्तिका लक्ष्य सिद्ध करनेके लिये अल्प प्रयास करना पड़े। इस लोक अथवा परलोकमें भी जो आत्मजयी व्यक्ति हैं तथा अनेक प्रकारके गुणोंकी जिनमें अधिकता है, वे सज्जन नित्य जिस साधनको काममें लेते हैं, मैं उसे जानना चाहता हूँ। महान् तपस्वी प्रभो! अनेक योनियोंमें प्राणियोंकी उत्पत्ति होती है और उनसे अशुभ कर्म बने रहते हैं। अतः उनको दूर करनेके लिये कोई सरल सुगम उपाय हो तो बतायें।