भारतकोश
संग्रह पर लौटें

श्रीलिंगमहापुराण

Linga MahaPurana

महर्षि वेदव्यास द्वारा

DevanagariHindipublished833 पृष्ठ
८०२श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
वेश्म प्रविश्य देवेशि स्थिता तत्रैव भामिनि।
दण्डेन देवदेवस्य स्थितेन सुमहत्सरः ॥ १९
दण्डखातमिति प्राहुर्ये पुराणविदो जनाः।
तस्मात्स्नानं तु कर्तव्यं तत्रैव श्रेय इच्छया॥ २०लोग हैं, वे उसे 'दण्डखात'—इस नामसे पुकारने लगे हैं। अतः मनुष्यको [अपने] कल्याणकी कामनासे वहाँपर स्नान करना चाहिये॥ १५-२०॥
तत्र स्नाने कृते देवि कृतकृत्यो भवेन्नरः।
दण्डखाते नरः स्नात्वा तर्पयित्वा स्वकान् पितॄन् ॥ २१
नरकस्थास्तु ये देवि पितृलोके वसन्ति ते।
पिशाचत्वं गता ये च नराः पापेन कर्मणा॥ २२हे देवि! वहाँ स्नान करनेपर मनुष्य कृतकृत्य हो जाता है। [हे देवि!] दण्डखातमें स्नान करके मनुष्यको अपने पितरोंका तर्पण करना चाहिये। हे देवि! जो [पितर] नरकमें स्थित हैं, वे [तर्पणके प्रभावसे] पितृलोकमें वास करते हैं। अपने पापकर्मसे जो [पितृगण] पिशाचत्वको प्राप्त हुए हैं, वहाँ पिण्डदान करनेसे उनके देहका उद्धार कहा गया है॥ २१-२२१/२॥
तेषां पिण्डप्रदानेन देहस्योद्धरणं स्मृतम्।
दण्डखाते नरः स्नात्वा किं भूयः परिशोचति ॥ २३
यस्य स्मरणमात्रेण पापसङ्घातपञ्जरम्।
नश्यते शतधा देवि दण्डखातस्य दर्शनात्॥ २४दण्डखातमें स्नान करके मनुष्य भला कैसे सन्तप्त रह सकता है? हे देवि! जिस दण्डखातके स्मरणमात्रसे तथा दर्शनसे पापसमूहका पंजर सैकड़ों भागोंमें होकर विनष्ट हो जाता है, उस दण्डखातके माहात्म्य तथा पुण्यप्रद महायशका श्रवण कीजिये॥ २३-२४१/२॥
तस्य दण्डस्य माहात्म्यं पुण्यं शृणु महायशः।
सूर्योपरागे देवेशि नरा आयान्ति सुव्रते॥ २५
कुरुक्षेत्रं महत्पुण्यं सर्वदेवनमस्कृतम्।
निवृत्ते ग्रहणे देवि कुरुक्षेत्रात्परं पदम्॥ २६
दण्डखातं समायान्ति आत्मशुद्ध्यर्थकारणम्।
दर्शनात्तस्य खातस्य कृतकृत्योऽभिजायते ॥ २७हे देवेशि! हे सुव्रते! सूर्यग्रहणके अवसरपर मनुष्य महापुण्यप्रद तथा सभी देवताओंद्वारा नमस्कृत कुरुक्षेत्रमें आते हैं और हे देवि! ग्रहणके समाप्त होनेपर वे कुरुक्षेत्रसे परम पदस्वरूप तथा आत्मशुद्धिके कारणभूत दण्डखातमें आते हैं, उस दण्डखातके दर्शनसे मनुष्य कृतकृत्य हो जाता है॥ २५-२७॥
अन्यदायतनं तत्र मम देवि महेश्वरि।
जैगीषव्येश्वरं नाम स्थापितं सुमहात्मना॥ २८
जैगीषव्यगुहा तस्मिन् देवदेवस्य सन्निधौ।
त्रिकालमर्चयाँल्लिङ्गं भक्त्या तद्भावितात्मना ॥ २९हे देवि! हे महेश्वरि! वहाँ परम महात्मा [जैगीषव्य]-के द्वारा स्थापित किया गया जैगीषव्येश्वर नामक अन्य आयतन भी है। उसमें जैगीषव्यकी गुहा स्थित है, वहाँ देवदेवकी सन्निधिमें उन्होंने भक्तिपूर्वक शिवमें आसक्त चित्तसे लिङ्गका त्रिकाल अर्चन किया था॥ २८-२९॥
एवमाराधितो देवि जैगीषव्येण धीमता।
तस्य पृष्टश्चाहं देवि सर्वान् कामान् प्रदत्तवान्।
तस्मात्तु सुकृतं लिङ्गं पूजयिष्यन्ति ये नराः॥ ३०
ज्ञानं तेषां ध्रुवं देवि अचिराज्जायते भुवि।
त्रिरात्रं तत्र कृत्वा वै यो नरः पूजयिष्यति ॥ ३१
गुह्यं प्रविश्यते चैव ज्ञानयुक्तो भवेन्नरः।
तस्य वै पश्चिमे भागे सिद्धकूपस्तु दक्षिणे॥ ३२हे देवि! इस प्रकार बुद्धिमान् जैगीषव्यके द्वारा मेरी आराधना की गयी, तब हे देवि! उनके माँगनेपर मैंने उनकी सभी कामनाओंको पूर्ण किया। इसलिये हे देवि! पृथ्वीलोकमें जो मनुष्य इस पुण्यप्रद लिङ्गकी पूजा करते हैं, उन्हें निश्चित रूपसे शीघ्र ही ज्ञान प्राप्त हो जाता है। जो मनुष्य वहाँ तीन रात्रि [उपवासपूर्वक] व्यतीत करके लिङ्गका पूजन करता है, वह गूढतत्त्वमें प्रविष्ट हो जाता है और ज्ञानसम्पन्न हो जाता है॥ ३०-३११/२॥

अध्याय ९] व्याघ्रेश्वर, दण्डीश्वर, जैगीषव्येश्वर तथा शातातपेश्वर आदि लिङ्गोंका वर्णन ८०३

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
पूर्वामुखं तु तल्लिङ्गं देवलेन प्रतिष्ठितम्।
तेन दृष्टेन देवेशि ज्ञानवान् जायते नरः॥ ३३

तस्यैव च समीपस्थं शतकालप्रतिष्ठितम्।
तस्य दक्षिणदिग्भागे नातिदूरे तपस्विनि॥ ३४उसके पश्चिमभागमें एक सिद्धकूप है। उसके दक्षिणमें [महर्षि] देवलके द्वारा स्थापित एक पूर्वाभिमुख लिङ्ग है, हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य ज्ञानवान् हो जाता है॥ ३२-३३॥

हे तपस्विनि! उसके दक्षिण दिशाभागमें अधिक दूरीपर नहीं, अपितु उसके समीपमें ही शतकालके द्वारा स्थापित एक लिङ्ग है॥ ३४॥
मुखलिङ्गं तु तद्भद्रे पश्चिमाभिमुखं शुभे।
शातातपेश्वरं नाम स्थापितं च महर्षिणा॥ ३५

तेन दृष्टेन लभते गतिमिष्टाञ्च शाश्वतीम्।
तस्य पश्चिमदिग्भागे महालिङ्गं च तिष्ठति॥ ३६

हेतुकेश्वरनामानं सर्वसिद्धिफलप्रदम्।
तस्यैव दक्षिणे भागे मुखलिङ्गं च तिष्ठति॥ ३७हे भद्रे! वह मुखलिङ्ग पश्चिमकी ओर मुखवाला है। हे शुभे! शातातपेश्वर नामक वह लिङ्ग महर्षि शातातपके द्वारा स्थापित किया गया है, उसके दर्शनसे मनुष्य वांछित तथा शाश्वत गति प्राप्त करता है। उसके पश्चिम दिशाभागमें सभी सिद्धियोंका फल प्रदान करनेवाला हेतुकेश्वर नामक महालिङ्ग स्थित है। उसीके दक्षिणभागमें मुखलिङ्ग स्थित है॥ ३५-३७॥
कणादेश्वरनामानं पश्चिमाभिमुखं स्थितम्।
सिद्धस्तत्र महाभागे कणादस्तु ऋषिः पुरा॥ ३८कणादेश्वर नामक वह लिङ्ग पश्चिमकी ओर मुख किये स्थित है। हे महाभागे! पूर्वकालमें ऋषि कणाद वहाँपर सिद्धिको प्राप्त हुए थे॥ ३८॥
कूपस्तत्र समीपस्थः पुण्यदः सर्वदेहिनाम्।
कणादेशाद्दक्षिणेन अन्यदायतनं शुभम्॥ ३९

पश्चान्मुखन्तु भूतीशं सर्वपापप्रणाशनम्।
तस्यैव पश्चिमे भागे लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ४०

चतुर्मुखं तु तल्लिङ्गमाषाढं नाम विश्रुतम्।
अन्यानि तत्र लिङ्गानि स्थापितानि महान्ति च॥ ४१वहाँ समीपमें ही सभी प्राणियोंको पुण्य प्रदान करनेवाला कूप विद्यमान है। कणादेश्वरके दक्षिणमें दूसरा शुभ आयतन है, वह पश्चिमकी ओर मुखवाला तथा सभी पापोंका नाश करनेवाला है। उसीके पश्चिम भागमें एक पश्चिमाभिमुख मुखलिङ्ग स्थित है, वह चतुर्मुखलिङ्ग आषाढ नामसे प्रसिद्ध है। वहाँ अन्य महालिङ्ग भी स्थापित किये गये हैं॥ ३९-४१॥
तेषां पूर्वेण लिङ्गं तु दैत्येन स्थापितं पुरा।
तेन दृष्टेन देवेशि पुत्रवान् जायते नरः॥ ४२उनके पूर्वमें प्राचीन कालमें [एक] दैत्यके द्वारा लिङ्ग स्थापित किया गया है, हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य पुत्रवान् हो जाता है॥ ४२॥
भारभूतेश्वरं देवं तत्र दक्षिणतः स्थितम्।
पश्चान्मुखं तु तल्लिङ्गं भारभूतेश्वरं प्रिये॥ ४३उसके दक्षिणमें भारभूतेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है। हे प्रिये! वह भारभूतेश्वरलिङ्ग पश्चिमकी ओर मुखवाला है॥ ४३॥
व्यासेश्वरस्य पूर्वेण लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
पराशरेण मुनिना स्थापितं मम भक्तितः॥ ४४व्यासेश्वरके पूर्वमें एक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, उसे पराशरमुनिने मेरी भक्तिसे स्थापित किया है॥ ४४॥
पश्चान्मुखं तु तद्देवि मुखलिङ्गं च तिष्ठति।
अत्रिणा स्थापितं भद्रे मम भक्तिपरेण च॥ ४५हे देवि! वहाँ पश्चिमकी ओर मुखवाला एक मुखलिङ्ग स्थित है। हे भद्रे! मेरी भक्तिसे युक्त मुनि

१०- गभस्तीश्वर तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य एवं कलशेश्वरलिङ्गकी उत्पत्ति-कथा

८०४श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
पश्चान्मुखं तु तल्लिङ्गं सर्वशास्त्रप्रदायकम्।
व्यासेश्वरस्य पूर्वेण द्वौ लिङ्गौ तत्र सुव्रते॥ ४६

स्थापितौ देवदेवेशि शङ्खेन लिखितेन च।
तौ दृष्ट्वा मानवो भद्रे ऋषिलोकमवाप्नुयात्॥ ४७अत्रिके द्वारा वह लिङ्ग स्थापित किया गया है। पश्चिमकी ओर मुखवाला वह लिङ्ग सभी शास्त्रोंका ज्ञान देनेवाला है॥ ४५ १/२ ॥

हे सुव्रते! हे देवदेवेशि! व्यासेश्वरके पूर्वमें वहाँ शंख तथा लिखित [मुनिद्वय]-के द्वारा दो लिङ्ग स्थापित किये गये हैं, हे भद्रे! उन दोनोंका दर्शन करके मनुष्य ऋषिलोक प्राप्त करता है॥ ४६-४७॥
अन्यच्च देवदेवस्य स्थानं गुह्यं यशस्विनि।
लिङ्गं विश्वेश्वरं नाम सर्वदेवैस्तु वन्दितम्॥ ४८

तेन दृष्टेन लभ्येत व्रतात्पाशुपतात्फलम्।हे यशस्विनि! देवदेवका अन्य गुह्य स्थान भी है, विश्वेश्वर नामक वह लिङ्ग सभी देवताओंद्वारा वन्दित है। उसके दर्शनसे मनुष्य पाशुपतव्रतसे होनेवाला फल प्राप्त करता है॥ ४८ १/२ ॥
पूर्वोत्तरदिशाभागे तस्य देवस्य सुन्दरि॥ ४९

अवधूतं महत्तीर्थं सर्वपापापनुत्तमम्।
तस्य पूर्वेण संल्लग्नं नाम्ना पशुपतीश्वरम्॥ ५०

तस्य दर्शनमात्रेण पशुयोनिं न गच्छति।
चतुर्मुखं तु तल्लिङ्गं पश्चिमाभिमुखं स्थितम्॥ ५१हे सुन्दरि! उस लिङ्गके पूर्वोत्तर दिशाभागमें सभी पापोंका नाश करनेवाला अवधूत नामक उत्तम महातीर्थ विद्यमान है। उसके पूर्वमें समीपमें ही पशुपतीश्वर नामक लिङ्ग है, उसके दर्शनमात्रसे मनुष्य पशुयोनिमें नहीं जाता है। वह लिङ्ग चतुर्मुख है तथा पश्चिमकी ओर मुख किये स्थित है॥ ४९-५१॥
तस्य दक्षिणदिग्भागे लिङ्गं पञ्चमुखं स्थितम्।
ऋषिणा स्थापितं भद्रे गोभिलेन महात्मना॥ ५२

तं दृष्ट्वा मानवो देवि ऋषिलोकं स गच्छति।
तस्यैव पश्चिमे देवि लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ५३

विद्याधराधिपतिना कृतं जीमूतवाहिना॥ ५४हे भद्रे! उसके दक्षिण दिशाभागमें पंचमुख लिङ्ग स्थित है, महान् आत्मावाले ऋषि गोभिलने उसे स्थापित किया है। हे देवि! उसका दर्शन करके मनुष्य ऋषिलोकको जाता है। हे देवि! उसीके पश्चिममें विद्याधरोंके अधिपति जीमूतवाहीके द्वारा स्थापित किया गया पश्चिमकी ओर मुखवाला लिङ्ग स्थित है॥ ५२-५४॥

॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे गुह्यायतनवर्णनं नाम नवमोऽध्यायः॥ ९॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणमें 'गुह्यायतनवर्णन' नामक नौवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ९॥

दसवाँ अध्याय

गभस्तीश्वर तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य एवं कलशेश्वरलिङ्गकी उत्पत्ति-कथा

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
ईश्वर उवाच
अन्यदायतनं देवि वाराणस्यां मम प्रिये।
गभस्तीश्वरनामानं लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ १
सूर्येण स्थापितं भद्रे मम भक्तिपरेण वै।
तस्मिन् ममापि सान्निध्यं नित्यमेव यशस्विनि॥ २**ईश्वर बोले—**हे प्रिये! वाराणसीमें मेरा दूसरा आयतन भी है। गभस्तीश्वर नामक वह लिङ्ग पश्चिमाभिमुख स्थित है, हे भद्रे! मेरी भक्तिसे युक्त होकर सूर्यने उसे स्थापित किया है। हे यशस्विनि! उसमें भी सर्वदा मेरा सान्निध्य रहता है॥ १-२॥

अध्याय १०] गभस्तीश्वर तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य एवं कलशेश्वरलिङ्गकी उत्पत्ति-कथा ८०५

ऐशानीं मूर्तिमास्थाय तत्र स्थाने स्थितो ह्यहम्।
तं दृष्ट्वा मानवो देवि ऐशानं लोकमाप्नुयात्॥ ३ईशानका स्वरूप धारण करके मैं उस स्थानमें स्थित हूँ, हे देवि! उसका दर्शन करके मनुष्य ईशानका लोक प्राप्त करता है॥ ३॥
तस्य दक्षिणपार्श्वे तु दधिकर्णह्रदं स्थितम्।
उत्तरे कूपमेवं तु तस्य नामस्य सुन्दरि॥ ४
दधिकर्णेश्वरं देवं मुखलिङ्गं च तिष्ठति।
पूर्वामुखं तु देवेशि गभस्तीशस्य चोत्तरे॥ ५उसके दक्षिणभागमें दधिकर्णह्रद स्थित है। हे सुन्दरि! उत्तरमें उसीके नामका कूप विद्यमान है। हे देवेशि! गभस्तीश्वरके उत्तरमें पूर्वकी ओर मुखवाला दधिकर्णेश्वर नामक मुखलिङ्ग स्थित है॥ ४-५॥
दक्षिणेन गभस्तीशाद्वाराणस्यां तु सुव्रते।
मानवानां हितार्थाय त्वं च तत्र व्यवस्थिता॥ ६
आराधयन्ति देवि त्वामुत्तराभिमुखीं स्थिताम्।
ये च त्वा पूजयिष्यन्ति तस्मिन् स्थाने स्थितो ह्यहम्॥ ७
तेषां त्वं विविधाँल्लोकान् सम्प्रदास्यसि मोदते।
जागरं ये प्रकुर्वन्ति तवाग्रे दीपधारिणः॥ ८हे सुव्रते! वाराणसीमें गभस्तीशके दक्षिणमें मानवोंके कल्याणके लिये [स्वयं] आप विराजमान हैं और उस स्थानमें मैं भी स्थित हूँ। हे देवि! जो लोग वहाँ उत्तरकी ओर मुख करके विराजमान आपकी आराधना करते हैं तथा आपकी पूजा करते हैं, उन्हें प्रसन्न होकर आप विविध लोक प्रदान करती हैं॥ ६-७^{१}/_{२}॥
तेषां त्वमक्षयाँल्लोकान् वितरिष्यसि भामिनि।
आलयं ये प्रकुर्वन्ति तवार्थे वरवर्णिनि॥ ९
तेषां त्वमक्षयाँल्लोकान् प्रयच्छसि न संशयम्।हे भामिनि! आपके सामने दीप धारण किये हुए जो लोग जागरण करते हैं, उन्हें आप अक्षय लोक प्रदान करती हैं। हे वरवर्णिनि! जो लोग आपके लिये आलयका निर्माण करते हैं, उन्हें आप अक्षय लोक प्रदान करती हैं, इसमें सन्देह नहीं है॥ ८-९^{१}/_{२}॥
आलयं ये प्रकुर्वन्ति भूमिं सम्मार्जयन्ति च॥ १०
तेषामष्टसहस्त्रस्य सुवर्णस्य फलं लभेत्।
त्वामुद्दिश्य तु यो देवि ब्राह्मणान् ब्राह्मणीश्च ह॥ ११
भोजयिष्यति यो देवि तस्य पुण्यफलं शृणु।
तव लोके वसेत्कल्पमिहैवागच्छते पुनः॥ १२
नरो वा यदि वा नारी सर्वभोगसमन्वितौ।
धनधान्यसमायुक्तौ जायेते च महाकुले॥ १३
सुभगौ दर्शनीयौ च रूपयौवनदर्पितौ।
भवेतामीदृशौ देवि सर्वसौख्यस्य भाजने॥ १४जो लोग आलयका निर्माण करते हैं तथा वहाँकी भूमिका सम्मार्जन करते हैं, उन्हें आठ हजार स्वर्णमुद्राकी प्राप्ति होती है। हे देवि! आपको उद्देश्य करके जो ब्राह्मणों तथा ब्राह्मणियोंको भोजन कराता है, उसके पुण्यफलको सुनिये—वह कल्पपर्यन्त आपके लोकमें वास करता है, इसके बाद इस लोकमें आता है! पुरुष हो अथवा स्त्री—वे सभी प्रकारके भोगोंसे युक्त तथा धनधान्यसे समन्वित रहते हैं और श्रेष्ठ कुलमें उत्पन्न होते हैं। हे देवि! वे सौभाग्यशाली, दर्शनीय, रूपयौवनसे सम्पन्न तथा सभी प्रकारके सुखोंके भाजन होते हैं॥ १०-१४॥
मानुषं दुर्लभं प्राप्य विद्युत्सम्पातचञ्चलम्।
येन दृष्टासि सुश्रोणि तस्य जन्मभयं कुतः॥ १५
मायापुर्यां तु ललितां दृष्ट्वा यल्लभते फलम्।
तत्फलं तस्य देवेशि यस्त्वां तत्र निरीक्षयेत्॥ १६हे सुश्रोणि! विद्युत्-सम्पाततुल्य चंचल दुर्लभ मनुष्यशरीर प्राप्त करके जिसने आपका दर्शन कर लिया, उसे जन्मका भय कहाँसे हो सकता है? मायापुरीमें ललिता [देवी]-का दर्शन करके मनुष्य जो फल प्राप्त करता है, हे देवेशि! यदि वह यहाँपर आपका दर्शन करे, तो उसे वही फल प्राप्त हो जाता है॥ १५-१६॥
पृथ्वीं प्रदक्षिणं कृत्वा यत्फलं लभते नरः।
तत्फलं ललितायां च वाराणस्यां न संशयः॥ १७पृथ्वीकी प्रदक्षिणा करके मनुष्य जो फल प्राप्त करता है, वह वाराणसीमें ललिताकी प्रदक्षिणासे प्राप्त कर
८०६श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट
लेता है, इसमें सन्देह नहीं है ॥ १७ ॥
तेन ते नाम विख्यातं तथा मुखनिरीक्षिणी।
मुखप्रेक्षणिकां दृष्ट्वा सौभाग्यं चोत्तमं लभेत् ॥ १८अतः आपका नाम मुखनिरीक्षिणी विख्यात हो गया, मुखप्रेक्षणीका दर्शन करके मनुष्य उत्तम सौभाग्य प्राप्त करता है ॥ १८ ॥
माघे मासि चतुर्थ्यां तु तस्मिन् काल उपोषितः।
अर्चयित्वा तु यो देवि जागरं तत्र कारयेत् ॥ १९

तस्यर्द्धिमत् कुलं देवि त्रैलोक्ये याति दुर्लभम्।हे देवि! माघमासमें चतुर्थी तिथिमें उस समय उपवास करके तथा पूजन करके जो वहाँपर जागरण करता है, हे देवि! वह तीनों लोकोंमें समृद्धिशाली तथा दुर्लभ कुलमें जन्म लेता है ॥ १९१/२ ॥
मुखप्रेक्षा चोत्तरतो द्वौ लिङ्गौ तत्र विश्रुतौ ॥ २०

पश्चान्मुखौ तु तौ देवि वृत्रत्वाष्ट्रेश्वरावुभौ।
काञ्चनीं पृथिवीं दत्त्वा यत्पुण्यं लभते नरः ॥ २१

सुवर्णस्य च यत्पुण्यं लिङ्गयोर्दर्शनेन तत्।
त्रिरात्रं यः प्रकुरुते तत्रैव वरवर्णिनि ॥ २२

गौरीलोकोऽक्षयस्तस्य पुनरावृत्तिदुर्लभः।
तस्माद्यत्नः सदा कार्यः सर्वदर्शनकाङ्क्षया ॥ २३मुखप्रेक्षाके उत्तरदिशामें दो प्रसिद्ध लिङ्ग हैं, हे देवि! पश्चिमकी ओर मुखवाले वे दोनों लिङ्ग वृत्रेश्वर तथा त्वाष्ट्रेश्वर नामवाले हैं। सुवर्णमयी भूमिका दान करके मनुष्य जो फल प्राप्त करता है और सुवर्णके दानका जो पुण्य होता है, वह पुण्यफल उन दोनोंके दर्शनसे प्राप्त कर लेता है। हे वरवर्णिनि! जो वहाँपर तीन रात व्यतीत करता है, उसे पुनर्जन्मकी प्राप्ति न करानेवाले अक्षय गौरीलोककी प्राप्ति होती है। इसलिये इन सबके दर्शनकी अभिलाषाके लिये सदा प्रयत्न करना चाहिये ॥ २०–२३ ॥
ललितायाश्चोत्तरेण चर्चिकाधिष्ठिता शुभा।
मानवानां हितार्थाय वरदा सर्वदेहिनाम् ॥ २४

चर्चिकायास्तथैवाग्रे तिष्ठते लिङ्गमुत्तमम्।
पूर्वामुखं तु तद्देवि रेवन्तेन प्रतिष्ठितम् ॥ २५ललिताके उत्तरमें मनुष्योंके कल्याणके लिये सभी प्राणियोंको वर देनेवाली शुभ चर्चिका [देवी] विराजमान हैं। इसी प्रकार चर्चिकाके आगे एक उत्तम लिङ्ग स्थित है, हे देवि! पूर्वकी ओर मुखवाला वह [लिङ्ग] रेवन्तके द्वारा स्थापित किया गया है ॥ २४-२५ ॥
तस्याग्रतो वरारोहे लिङ्गं पञ्चनदीश्वरम्।
पश्चान्मुखं तु तद्देवि सर्वस्नानफलप्रदम् ॥ २६हे वरारोहे! उसके आगे पंचनदीश्वर नामक लिङ्ग है। हे देवि! पश्चिमकी ओर मुखवाला वह [लिङ्ग] समस्त स्नानोंका फल प्रदान करनेवाला है ॥ २६ ॥
ललितायाश्च संलग्नं पूर्वे कूपस्तु तिष्ठति।
तस्मिन् कूपे जलं स्पृष्ट्वा अतिरात्रफलं लभेत् ॥ २७ललिताके समीपमें पूर्वकी ओर एक कूप स्थित है, उस कूपके जलका स्पर्श करके मनुष्य अतिरात्रयज्ञका फल प्राप्त करता है ॥ २७ ॥
ततो दक्षिणतो देवि तीर्थं पञ्चनदं स्मृतम्।
नरः पञ्चनदे स्नात्वा दृष्ट्वा लिङ्गं गभस्तिनः ॥ २८

अनन्तं फलमाप्नोति यत्र तत्राभिजायते।हे देवि! उसके दक्षिणमें पंचनद [नामक] तीर्थ बताया गया है, [उस] पंचनदमें स्नान करके तथा गभस्तीश्वरका दर्शन करके मनुष्य जहाँ-कहीं भी हो, अनन्त फल प्राप्त करता है ॥ २८१/२ ॥
उपमन्युश्च सुश्रोणि लिङ्गं स्थापितवांस्तथा ॥ २९

मुखानि तस्य तिष्ठन्ति तस्मिँल्लिङ्गे यशस्विनि।
तच्च पश्चान्मुखं देवि ललितादक्षिणेन तु ॥ ३०हे सुश्रोणि! उपमन्युने एक लिङ्ग स्थापित किया है, हे यशस्विनि! उस लिङ्गमें उसके मुख स्थित हैं। हे देवि! पश्चिमाभिमुख वह लिङ्ग ललिताके दक्षिणमें

अध्याय १०] गभस्तीश्वर तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य एवं कलशेश्वरलिङ्गकी उत्पत्ति-कथा ८०७

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
तेन दृष्टेन देवेशि न पुनर्जन्मभाग्भवेत्।
तस्यैव तु समीपे तु पश्चिमे वरवर्णिनि॥ ३१है। हे देवेशि! उस [लिङ्ग]-के दर्शनसे मनुष्य पुनर्जन्म नहीं प्राप्त करता है॥ २९-३०½॥

हे वरवर्णिनि! उसीके समीप पश्चिममें दूसरा लिङ्ग विद्यमान है, हे सुश्रोणि! वह [महर्षि] व्याघ्रपादके द्वारा स्थापित किया गया है, हे देवि! उसके दर्शनसे मनुष्य सभी पापोंसे मुक्त हो जाता है॥ ३१-३२॥
अन्यल्लिङ्गं तु सुश्रोणि व्याघ्रपादप्रतिष्ठितम्।
तस्य सन्दर्शनाद्देवि सर्वपापैः प्रमुच्यते॥ ३२
गभस्तीशाग्रतो देवि विश्वकर्मप्रतिष्ठितम्।
अन्यानि तत्र लिङ्गानि स्थापितानि महात्मभिः॥ ३३हे देवि! गभस्तीशके आगे विश्वकर्माके द्वारा स्थापित लिङ्ग विद्यमान है। वहाँपर महात्माओंके द्वारा अन्य लिङ्ग भी स्थापित किये गये हैं॥ ३३॥
गभस्तीशस्य लिङ्गस्य नैर्ऋते वरवर्णिनि।
शशाङ्केश्वरनामानं लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ ३४हे वरवर्णिनि! गभस्तीशके लिङ्गके नैर्ऋतभागमें शशाङ्केश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। गन्धर्व-नगर जाकर राजा चित्ररथने लिङ्ग स्थापित किया था, हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य अभीष्ट फल प्राप्त करता है॥ ३४-३५॥
गन्धर्वनगरं गत्वा राज्ञा चित्ररथेन हि।
तेन दृष्टेन देवेशि ईप्सितं फलमाप्नुयात्॥ ३५
चित्रेश्वरात् पश्चिमतो लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
जैमिनिस्थापितं पूर्वं महापातकनाशनम्॥ ३६चित्रेश्वरके पश्चिममें महापातकोंका नाश करनेवाला एक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, उसे पूर्वकालमें [महर्षि] जैमिनिने स्थापित किया था। जैमिनीशके आगे [ऋषि] सुमन्तुके द्वारा स्थापित लिङ्ग विद्यमान है। वहाँ अन्य ऋषियोंने भी बहुत-से लिङ्ग स्थापित किये हैं॥ ३६-३७॥
अग्रे तु जैमिनीशस्य कृतं लिङ्गं सुमन्तुना।
अन्यैश्च ऋषिभिस्तत्र लिङ्गानि सुबहूनि च॥ ३७
तेषां तु दक्षिणे भागे लिङ्गं पश्चान्मुखस्थितम्।
बुधेश्वरं तथा कोणे सर्वसौख्यप्रदायकम्॥ ३८उनके दक्षिणभाग कोणमें सभी प्रकारका सुख प्रदान करनेवाला बुधेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। बुधेश्वरके वायव्यकोणमें समीपमें ही राक्षस
बुधेश्वरात्तु कोणेन वायव्ये नातिदूरतः।
रावणेश्वरनामानं स्थापितं राक्षसेन तु॥ ३९रावणके द्वारा रावणेश्वर नामक लिङ्ग स्थापित किया
८०८श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
गया है॥ ३८-३९॥
रावणेश्वरपूर्वे तु लिङ्गं देवि चतुर्मुखम्।
तेन दृष्टेन देवेशि यातुधानैर्न हन्यते॥ ४०हे देवि! रावणेश्वरके पूर्वमें एक चतुर्मुख लिङ्ग है, हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य राक्षसोंके द्वारा नहीं मारा जा सकता है॥ ४०॥
रावणेशाद्दक्षिणतो लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
वराहेश्वरनामानं सर्वपातकनाशनम्॥ ४१

वराहाशाद्दक्षिणतो लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
तस्यैवाराधनाद्देवि षण्मासाद्योगमाप्नुयात्॥ ४२रावणेश्वरके दक्षिणमें सभी पापोंका नाश करनेवाला वराहेश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। वराहेश्वरके दक्षिणमें पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे देवि! मनुष्य उसकी आराधनासे छः महीनेमें योग प्राप्त कर लेता है॥ ४१-४२॥
तस्य दक्षिणदिग्भागे लिङ्गं वै दक्षिणामुखम्।
गालवेश्वरनामानं गुरुभक्तिप्रदायकम्॥ ४३उसके दक्षिण दिशाभागमें गुरुभक्ति प्रदान करनेवाला गालवेश्वर नामक दक्षिणाभिमुख लिङ्ग विद्यमान है॥ ४३॥
गालवेश्वरदेवस्य लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
अयोगसिद्धिनामानं सर्वसिद्धिप्रदायकम्॥ ४४

तस्यैव दक्षिणे देवि नाम्ना वातेश्वरं शुभम्।
तस्यैव चाग्रतो देवि मुखलिङ्गं च तिष्ठति॥ ४५

सोमेश्वरेति विख्यातं लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
तं दृष्ट्वा देवदेवेशं सर्वव्याधिक्षयो भवेत्।
तस्यैव नैर्ऋते भागे लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ ४६गालवेश्वरदेवके समीपमें सभी सिद्धियोंको प्रदान करनेवाला अयोगसिद्धि नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे देवि! उसीके दक्षिणमें वातेश्वर नामक शुभ लिङ्ग विद्यमान है। हे देवि! उसीके आगे मुखलिङ्ग स्थित है, वह लिङ्ग सोमेश्वर नामसे विख्यात है तथा पश्चिमाभिमुख स्थित है। उन देवदेवेशका दर्शन करनेसे सभी व्याधियोंका नाश हो जाता है॥ ४४-४५ १/२॥
अङ्गारेश्वरनामानं सर्वसिद्धैर्नमस्कृतम्।
पूर्वेण तस्य देवस्य लिङ्गमन्यच्च तिष्ठति॥ ४७उसीके नैर्ऋतभागमें सभी सिद्धोंसे नमस्कृत अंगारेश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। उसके पूर्वमें शिवजीका कुक्कुटेश्वर नामक अन्य लिङ्ग स्थित है, वह गति तथा सुख प्रदान करनेवाला है॥ ४६-४७ १/२॥
कुक्कुटेश्वरनामानं गतिसौख्यप्रदायकम्।
तस्यैव चोत्तरे देवि पाण्डवैः सुमहात्मभिः॥ ४८

पञ्च लिङ्गानि पुण्यानि पश्चिमाभिमुखानि तु।
तेषामेते तु देवेशि लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ४९

संवर्तेश्वरनामानं स्थापितं यन्महर्षिणा।
ममैवात्यन्तसान्निध्यं तस्मिँल्लिङ्गे सुरेश्वरि॥ ५०

तल्लिङ्गमर्चयेद्यो वै तस्य सिद्धिः करे स्थिता।हे देवि! उसीके उत्तरमें महात्मा पाण्डवोंके द्वारा पश्चिमाभिमुख पाँच पुण्यप्रद लिङ्ग स्थापित किये गये हैं। हे देवेशि! उनके सामने संवर्तेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, जिसे महर्षि [संवर्त]-ने स्थापित किया है। हे सुरेश्वरि! उस लिङ्गमें मेरा अत्यन्त सान्निध्य रहता है। जो उस लिङ्गका अर्चन करता है, सिद्धि उसके हाथमें स्थित रहती है॥ ४८-५० १/२॥
संवर्तेशात् पश्चमतो लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ ५१

श्वेतेश्वरं तु विख्यातं श्वेतेन स्थापितं पुरा।
तेन दृष्टेन लिङ्गेन गाणपत्यं लभेद ध्रुवम्॥ ५२संवर्तेश्वरके पश्चिममें एक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। वह श्वेतेश्वर नामसे विख्यात है, उसे पूर्वकालमें श्वेत [मुनि]-ने स्थापित किया था। उस लिङ्गके दर्शनसे मनुष्य निश्चित रूपसे गाणपत्य प्राप्त करता है॥ ५१-५२॥

अध्याय १० ] गभस्तीश्वर तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य एवं कलशेश्वरलिङ्गकी उत्पत्ति-कथा ८०९

पश्चिमे तस्य दिग्भागे कलशेश्वरसंज्ञितम्।
कलशादुत्थितं लिङ्गं कालस्य भयदायकम्॥ ५३उसके पश्चिम दिशाभागमें कलशसे उत्पन्न कलशेश्वर नामक लिङ्ग है, वह कालको भी भय प्रदान करनेवाला है॥ ५३॥

सूर्य उवाच
कथं कालस्य भयदं कलशादुत्थितः कथम्।
एतद्देव समाचक्ष्व यदनुग्रहवान् मयि॥ ५४**सूर्य बोले—**वह [कलशेश्वरलिङ्ग] कालके लिये कैसे भयदायक है और कलशसे किस प्रकार प्रकट हुआ, हे देव! यदि आप मेरे प्रति कृपालु हैं, तो इसे बतायें॥ ५४॥

विष्णुरुवाच
तस्यैव देवदेवस्य प्रभावं शृणु भास्कर।
श्वेतो नाम महातेजा ऋषिः परमधार्मिकः॥ ५५

पूजयामास सततं लिङ्गं त्रिपुरघातिनः।
तस्य पूजाप्रसक्तस्य कदाचित्कालपर्यये॥ ५६

आजगाम तमुद्देशं कालः परमदारुणः।
रक्तान्तनयनो घोरः सर्पयष्टिकरो महान्॥ ५७

दंष्ट्राकरालो विकृतो भिन्नाञ्जनसमप्रभः।
रक्तवासा महाकायः सर्वाभरणभूषितः॥ ५८**विष्णु बोले—**हे भास्कर! उस देवदेवके प्रभावको सुनो। श्वेत नामक महातेजस्वी तथा परम धार्मिक ऋषिने त्रिपुरका विनाश करनेवाले शिवजीके लिङ्गकी निरन्तर पूजा की। किसी समय पूजामें संलग्न उन मुनिके पास महाभयानक काल आया। वह पूर्ण रक्तनेत्रोंवाला, महाभयंकर, हाथमें सर्प-यष्टि धारण किये हुए, विकराल दाढ़ोंवाला, विकृत, अंजनके समान प्रभाव़ाला, रक्त वस्त्र धारण किये हुए, विशाल देहवाला तथा सभी आभरणोंसे विभूषित था॥ ५५-५८॥
पाशहस्तस्तदाभ्येत्य श्वेते पाशमवासृजत्।
कण्ठार्पितेन पाशेन श्वेतः कालमथाब्रवीत्॥ ५९

क्षणमात्रं प्रतीक्षस्व मम त्रिभुवनान्तक।
निवर्तयाम्यहं यावत् पूजनं मन्मथद्विषः॥ ६०हाथमें पाश धारण किये हुए उस कालने आ करके श्वेतके ऊपर पाश फेंका। तब कण्ठमें लिपटे हुए उस पाशसे बद्ध श्वेतने कालसे कहा—हे त्रिभुवनविनाशक! तुम क्षणभर मेरी प्रतीक्षा करो, जबतक मैं कामदेवके शत्रु शिवकी पूजा सम्पन्न न कर लूँ॥ ५९-६०॥
तमब्रवीत्तदा कालः प्रहसन् वै सुरेश्वर।
न श्रुतं तत्त्वया मन्ये वृद्धानां ज्ञातजन्मनाम्॥ ६१

श्वः कार्यमद्य कुर्वीत पूर्वाह्णे चापराह्लिकम्।
न हि प्रतीक्षते मृत्युः कृतं वास्य न वा कृतम्॥ ६२हे सुरेश्वर! तब कालने हँसते हुए उनसे कहा—मैं समझता हूँ कि तुमने ज्ञातजन्मा वृद्धोंका यह कथन नहीं सुना है कि कलका कार्य आज ही और अपराह्नका कार्य पूर्वाह्नमें कर लेना चाहिये। मृत्यु प्रतीक्षा नहीं करती है, चाहे उसका कार्य पूर्ण हो गया हो अथवा न हुआ हो॥ ६१-६२॥
गर्भे वाप्यथवा बाल्ये वार्द्धके यौवने तथा।
आयुष्ये कर्मणि क्षीणे लोकोऽयं लीयते मया॥ ६३प्राणी गर्भमें हो अथवा बाल्यावस्थामें, यौवनावस्था अथवा वृद्धावस्थामें हो—उसके आयु तथा कर्मके क्षीण होनेपर मैं उसका लय कर देता हूँ॥ ६३॥
नौषधानि न मन्त्राश्च न होमा न पुनर्जपः।
त्रायन्ते मृत्युनोपेतं जरया वापि मानवाः॥ ६४मृत्यु तथा जरासे ग्रसित मनुष्योंकी रक्षा न तो औषधि, न मन्त्र, न होम, न जप अथवा न तो मनुष्य ही कर सकते हैं॥ ६४॥
८१०श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट

| बहूनीन्द्रसहस्राणि पितामहशतानि च।
मयातीतानि कर्तव्यो नात्र मन्युस्त्वयानघ॥ ६५ | अनेक हजार इन्द्र तथा सैकड़ों पितामह मेरे सामने व्यतीत हो गये, हे अनघ ! तुम्हें इस विषयमें क्रोध नहीं करना चाहिये ॥ ६५ ॥ | | विधत्स्व पूजनं चास्य महादेवस्य शूलिनः।
देहन्यासो बहुविधो मया वै श्वेत कारितः॥ ६६

स्वयं प्रभुर्न चैवाहं कर्मायत्तगतिर्मम।
कर्मणा हि तथा नाशो नास्ति भूतस्य कस्यचित्॥ ६७ | तुम इन शूलधारी महादेवका पूजन सम्पन्न कर लो। हे श्वेत ! मैंने अनेकविध देहन्यास कराया। चूँकि मैं स्वयं प्रभु नहीं हूँ और मेरी गति कर्मके अधीन है, कर्मके आधारपर किसी भी प्राणीका नाश नहीं होता है॥ ६६-६७॥ | | कर्ममार्गानुसारेण धात्राहं सम्प्रयोजितः।
नयामि सर्वमाक्रम्य नीयमानस्त्रिलोचने॥ ६८ | विधाताके द्वारा मैं भी कर्ममार्गके अनुसार नियुक्त किया गया हूँ। सबको ले जानेवाला मैं सभीपर आक्रमण करके उन्हें त्रिनेत्र शिवके पास ले जाता हूँ॥ ६८॥ | | एवमुक्तस्तु कालेन नीयमानस्त्रिलोचनम्।
जगाम सर्वभावेन शरणं भक्तवत्सलम्॥ ६९ | कालके इस प्रकार कहनेपर वे उसके द्वारा ले जाये जाते हुए श्वेतमुनि पूर्णरूपसे भक्तवत्सल त्रिलोचनकी शरणको प्राप्त हुए॥ ६९॥ | | श्वेते तु शरणं प्राप्ते लिङ्गं सत्रिपुरान्तकम्।
चिन्तयामास कालस्य वधोपायं सुरेश्वरः॥ ७० | तब श्वेतके त्रिपुरान्तकसहित लिङ्गके शरणागत होनेपर सुरेश्वर [शिव] कालके वधका उपाय सोचने लगे॥ ७०॥ | | कलशं यत् स्थितं तस्य उदकेन प्रपूरितम्।
तं भित्त्वा तु समुत्तस्थौ क्रोधविस्फारितेक्षणः॥ ७१

तृतीयलोचनज्वालाप्रकाशितजगत्त्रयः ।
दृष्टमात्रस्तदा तस्य कालो वीक्षणतेजसा॥ ७२

सहसा भस्मभूतः स सर्वभूतनिबर्हणः।
श्वेतस्य गत्वा सामीप्यं गणेशत्वं तथैव च॥ ७३

कृत्वा विनिग्रहं कालं तत्रैवान्तरधीयत।
ततः प्रभृति देवेशि कालः सङ्कलयेत् प्रजाः॥ ७४ | वहाँपर उन श्वेतका जो जलपूर्ण कलश था, उसका भेदन करके क्रोधसे विस्फारित नेत्रोंवाले शिव प्रकट हो गये, उस समय वे अपने तीसरे नेत्रकी ज्वालासे तीनों लोकोंको प्रकाशित कर रहे थे। तब उन्हें देखते ही उनके नेत्रके तेजसे सभी प्राणियोंका अन्त करनेवाला वह काल सहसा भस्म हो गया। इसके बाद श्वेतके पास जाकर शिवने उन्हें गणेशत्व प्रदान किया और कालका विनिग्रह करके वे वहीं अन्तर्धान हो गये। हे देवेशि! तभीसे काल प्रजाओंको संकलित करता है॥ ७१-७४॥ | | न कश्चित् पश्यते लोके विदेहत्वाज्जगत्त्रये।
तस्मात्तत्र स्वयंभूतो देवदेवः सुरारिहा॥ ७५

श्वेतस्य कलशं भित्त्वा कलशेश्वरमुच्यते।
तस्मात्तत्र स्थितं देवं यो निरीक्षति मानवः॥ ७६ | उसके विदेहत्वके कारण तीनों लोकोंमें कोई भी उसे देख नहीं पाता है। देवशत्रुओंका संहार करनेवाले देवदेव [शिव] श्वेतके कलशका भेदन करके वहाँ स्वयं प्रकट हुए, इसलिये वे कलशेश्वर कहे जाते हैं। अतः हे भामिनि! जो मनुष्य वहाँपर स्थित देव (लिङ्ग)-का दर्शन करता है, उसका जन्म, मृत्यु, जरा, |

११- कलशेश्वरके समीपस्थ लिङ्गोंके माहात्म्यका वर्णन

अध्याय ११ ] कलशेश्वरके समीपस्थ लिङ्गोंके माहात्म्यका वर्णन [ ८९१

जन्ममृत्युजराव्याधिर्नश्यते तस्य भामिनि।
यत्र श्वेतकृतं लिङ्गं भक्त्या योऽर्चयते नरः॥ ७७

जन्ममृत्युभयं भित्त्वा संसारं न विशेत्पुनः॥ ७८ ।व्याधि—यह सब नष्ट हो जाता है ॥ ७५-७६^{१}/_{२} ॥
जो मनुष्य वहाँ श्वेतमुनिके द्वारा स्थापित किये गये लिङ्गका भक्तिपूर्वक अर्चन करता है, वह जन्म-मृत्युके भयका भेदन करके पुनः संसारमें प्रवेश नहीं करता है॥ ७७-७८॥

॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे वाराणसीमाहात्म्ये गुहायतनवर्णनं नाम दशमोऽध्यायः ॥ १० ॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत वाराणसी-माहात्म्यमें 'गुहायतनवर्णन' नामक दसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ १०॥

ग्यारहवाँ अध्याय

कलशेश्वरके समीपस्थ लिङ्गोंके माहात्म्यका वर्णन

ईश्वर उवाचईश्वर बोले—
उत्तरे तस्य देवस्य चित्रगुप्तेश्वरं स्थितम्।
पश्चिमाभिमुखं देवं वाराणस्यां सुरेश्वरि॥ १हे सुरेश्वरि! वाराणसीमें उस लिङ्गके उत्तरमें पश्चिमकी ओर मुखवाला चित्रगुप्तेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है॥ १॥
चित्रगुप्तं न पश्येत योऽत्र द्रक्ष्यति मानवः।
पश्चिमे चित्रगुप्तस्य अन्यल्लिङ्गं स्थितं शुभे॥ २

छायया स्थापितं लिङ्गं तं दृष्ट्वा नातपं भवेत्।
विनायकश्च तत्रैव पश्चिमेन यशस्विनि॥ ३

तस्य दर्शनमात्रेण विघ्नैर्नैवाभिभूयते।यहाँपर जो मनुष्य चित्रगुप्तेश्वरका दर्शन करता है, उसे पुनः संसारको नहीं देखना पड़ता है। हे शुभे! चित्रगुप्तके पश्चिममें छायाके द्वारा स्थापित किया गया अन्य लिङ्ग स्थित है, उस लिङ्गका दर्शन करनेसे आतपका कष्ट नहीं होता है। हे यशस्विनि! वहींपर पश्चिममें विनायक विद्यमान हैं, उनके दर्शनमात्रसे मनुष्य विघ्नोंसे बाधित नहीं होता है॥ २-३^{१}/_{२}॥
कुण्डं तस्य तु पूर्वेण लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ४

मुखलिङ्गं तु तद्देवि विरूपाक्षं स्वयं प्रिये।
दक्षिणेन तु तस्यैव कूपस्तिष्ठति भामिनि॥ ५

दर्शनात्तस्य कूपस्य यमद्वारं न पश्यति।
कूपं चापि स्थितं तत्र उपस्पर्शनपुण्यदम्॥ ६उनके पूर्वमें एक कुण्ड तथा पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे देवि! हे प्रिये! वह स्वयं विरूपाक्ष नामक मुखलिङ्ग है। हे भामिनि! उसीके दक्षिणमें एक कूप स्थित है, उस कूपके दर्शनसे मनुष्य यमका द्वार नहीं देखता है। वहाँ जो कूप स्थित है, उसमें स्नान करना पुण्यप्रद है॥ ४-६॥
अन्यानि तत्र लिङ्गानि सुरैः संस्थापितानि च।
दक्षिणे कलशेशस्य लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ७

गुहेश्वरेति नामानं सर्वपुण्यफलप्रदम्।
तस्यैव दक्षिणे पार्श्वे द्वावेतौ तत्र संस्थितौ॥ ८

उत्तमेश्वरनामानं वामदेवमतः परम्।वहाँपर देवताओंके द्वारा अन्य लिङ्ग भी स्थापित किये गये हैं। कलशेशके दक्षिणमें समस्त पुण्योंका फल प्रदान करनेवाला गुहेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। उसीके दक्षिणभागमें वहाँपर उत्तमेश्वर तथा वामदेव नामक—ये दो लिङ्ग स्थित हैं॥ ७-८^{१}/_{२}॥
तस्यैव पश्चिमे देवि लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ९

कम्बलाश्वतराक्षं तु गन्धर्वपददायकम्।
अपरं तस्य देवस्य लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ १०हे देवि! उसीके पश्चिममें गन्धर्वपद प्रदान करनेवाला कम्बलाश्वतराक्ष नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। वहाँ उन प्रभुका दूसरा पश्चिमाभिमुख लिङ्ग
८१२श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट
Sanskrit ShlokaHindi Meaning
नलकूबरेश्वरं नाम सर्वसिद्धिप्रदायकम्।
तस्यैव दक्षिणे देवि मणिकर्णी च विश्रुता॥ ११स्थित है, नलकूबरेश्वर नामक वह लिङ्ग सभी सिद्धियाँ प्रदान करनेवाला है॥ ९-१०१/२॥
तस्य चाग्रे महत्तीर्थं सर्वपातकनाशनम्।
मणिकर्णीश्वरं देवं कुण्डमध्ये च तिष्ठति॥ १२हे देवि! उसीके दक्षिणमें प्रसिद्ध मणिकर्णी विद्यमान है और उसके आगे सभी पापोंका नाश करनेवाला महातीर्थ स्थित है। मणिकर्णीश्वरदेव कुण्डके मध्यमें स्थित हैं, उनके दर्शनसे इसी शरीरसे सिद्धि प्राप्त हो जाती है॥ ११-१२१/२॥
अनेनैव तु देहेन सिध्यते तस्य दर्शनात्।
तस्य चोत्तरदिग्भागे लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ १३उसके उत्तर दिशाभागमें परमेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, उसके पूजनसे मनुष्य जरारहित हो जाता है॥ १३१/२॥
परमेश्वरनामानं पूजनादजरो भवेत्।
तस्यैव च समीपस्थं लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ १४हे सुश्रोणि! उसीके समीपमें धर्मराजके द्वारा स्थापित पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, वह पापोंका नाश करनेवाला है। हे देवि! उसीके पश्चिममें निर्जरेश्वर नामक अन्य चतुर्मुख लिङ्ग विद्यमान है, वह श्रेष्ठ लिङ्ग व्याधियोंका नाश करनेवाला है॥ १४-१५१/२॥
धर्मराजेन सुश्रोणि स्थापितं पापनाशनम्।
तस्यैव पश्चिमे देवि लिङ्गमन्यच्चतुर्मुखम्॥ १५उसके नैर्ऋत्यकोणमें एक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। शुभ कर्मवाले जो पितामह तथा अतिकाय आदि हैं, वे पुण्यशाली लोग यहाँ स्नान करके शास्त्रोक्त विधिसे पिण्डदान करके तथा नदीश्वरलिङ्गका दर्शन करके ब्रह्मलोकसे कभी च्युत नहीं होते हैं॥ १६-१७१/२॥
निर्जरेश्वरनामानं व्याधीनां नाशनं परम्।
तस्य नैर्ऋतकोणे तु लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ १६उस लिङ्गके दक्षिणमें वरुणके द्वारा स्थापित वारुणेश्वर नामक दूसरा लिङ्ग स्थित है। उसके दक्षिणभागमें एक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, मेरी भक्तिसे युक्त होकर दैत्यराज बाणने उसे स्थापित किया है॥ १८-१९१/२॥
पितामहाश्चातिकायाः स्नाता ये शुभकर्मिणः।
पिण्डं दत्त्वा तथोक्तं च दृष्ट्वा देवं नदीश्वरम्॥ १७हे देवि! उसीके दक्षिणमें सभी धर्मोंका फल प्रदान करनेवाला कूष्माण्डेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे देवि! उसीके पूर्वमें राक्षसके द्वारा स्थापित एक लिङ्ग विद्यमान है॥ २०-२१॥
ब्रह्मलोकात्तु ते पुण्या न च्यवन्ति कदाचन।
दक्षिणे तस्य देवस्य लिङ्गमन्यच्च तिष्ठति॥ १८उसके दक्षिणभागमें गंगाके द्वारा स्थापित गंगेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है, वह देवलोक प्रदान करनेवाला है। हे देवेशि! हे शुभे! हे यशस्विनि! उसके उत्तरमें यहाँपर नदियोंके द्वारा गंगाके तटपर [अनेक] लिङ्ग स्थापित किये गये हैं॥ २२-२३॥
वारुणेश्वरनामानं स्थापितं वरुणेन हि।
तस्य दक्षिणपार्श्वे तु लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ १९वहाँ वैवस्वतेश्वर नामक लिङ्गका दर्शन करनेसे
बाणेन दैत्यराजेन स्थापितं मम भक्तितः।
तस्यैव दक्षिणे देवि लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ २०
कूष्माण्डेश्वरनामानं सर्वधर्मफलप्रदम्।
तस्यैव पूर्वतो देवि राक्षसेन प्रतिष्ठितम्॥ २१
तस्य दक्षिणपार्श्वे तु गङ्गया स्थापितेन तु।
गङ्गेश्वरेति नामानं सुरलोकप्रदायकम्॥ २२
तस्योत्तरेण देवेशि निम्नगाभिस्ततः शुभे।
लिङ्गानि स्थापितानीह गङ्गातीरे यशस्विनि॥ २३
वैवस्वतेश्वरं नाम दृष्ट्वा मृत्युभयापहम्।
वैवस्वतात्पश्चिमे तु लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ २४

अध्याय ११] कलशेश्वरके समीपस्थ लिङ्गोंके माहात्म्यका वर्णन ८१३

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
मृत्युका भय दूर हो जाता है। वैवस्वतके पश्चिममें पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है॥ २४॥
आदित्यैः स्थापितं भद्रे आत्मनः श्रेयसोऽर्थिभिः।
तस्यैव चाग्रतो भद्रे लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ २५

वज्रेश्वरेति नामाख्यं सर्वपातकनाशनम्।
तस्यैव चाग्रतो भद्रे लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ २६हे भद्रे! अपने कल्याणकी इच्छावाले आदित्योंके द्वारा वह स्थापित किया गया है। हे भद्रे! उसीके आगे सभी पापोंका नाश करनेवाला वज्रेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है॥ २५/
कनकेश्वरनामानं गुह्यं देवि सनातनम्।
छायेव दृश्यते लिङ्गे स्थाप्यमाने यशस्विनि॥ २७

छायां च पश्यते यो वै न स पापेन लिप्यते।
तस्यैव चाग्रतो देवि लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ २८

तारकेश्वरनामानं सर्वपापहरं शुभम्।
पूजनाच्चास्य लिङ्गस्य ज्ञानावाप्तिर्भवेन्नृणाम्॥ २९हे भद्रे! हे देवि! उसीके आगे कनकेश्वर नामक गुह्य तथा सनातन पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे यशस्विनि! उस स्थापित लिङ्गमें छाया-जैसी दिखायी देती है, जो उसमें छायाका दर्शन करता है, वह पापसे लिप्त नहीं होता है। हे देवि! उसीके आगे सभी पापोंका नाश करनेवाला तारकेश्वर नामक पूर्वाभिमुख शुभ लिङ्ग स्थित है, इस लिङ्गके पूजनसे मनुष्योंको ज्ञानकी प्राप्ति होती है॥ २६-२९॥
अपरं तत्र देवेशि कनकेश्वरसंज्ञितम्।
पूजनात्स्वयमेवात्र हिरण्यं संप्रयच्छति॥ ३०हे देवेशि! वहाँ कनकेश्वर नामक दूसरा लिङ्ग है, इसके पूजनसे यह स्वयं सुवर्ण प्रदान करता है॥ ३०॥
कनकेश्वरस्योत्तरेण नाम्ना च मनुजेश्वरम्।
मुखलिङ्गं पश्चिमतः सर्वपापप्रणाशनम्॥ ३१कनकेश्वरके उत्तरमें सभी पापोंको नष्ट करनेवाला मनुजेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख मुखलिङ्ग स्थित है॥ ३१॥
तस्यैव चाग्रतो देवि लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
इन्द्रेण स्थापितं देवि मम भक्त्या प्रतिष्ठितम्॥ ३२

तस्य दर्शनमात्रेण देवि ज्ञानं प्रवर्तते।
तस्यैव दक्षिणे देवि रम्भया सम्प्रतिष्ठितम्॥ ३३हे देवि! उसीके आगे एक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे देवि! इन्द्रने मेरी भक्तिसे उसे स्थापित किया है। हे देवि! उसके दर्शनमात्रसे ज्ञान प्राप्त हो जाता है॥ ३२/
मुखलिङ्गं च तं देवि दक्षिणाभिमुखं स्थितम्।
इन्द्रेश्वरस्योत्तरेण लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ३४

शच्या च स्थापितं भद्रे देवराजस्य भार्यया।
तस्योत्तरदिशाभागे लोकपालैः प्रतिष्ठितम्॥ ३५हे देवि! उसीके दक्षिणमें रम्भाके द्वारा मुखलिङ्ग स्थापित किया गया है, हे देवि! वह दक्षिणाभिमुख स्थित है। इन्द्रेश्वरके उत्तरमें एक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे भद्रे! देवराजकी पत्नी शचीने उसे स्थापित किया है। उसके उत्तर दिशाभागमें लोकपालोंके द्वारा लिङ्ग स्थापित किया गया है॥ ३३-३५॥
अन्यानि तत्र लिङ्गानि देवासुरमरुद्गणैः।
यक्षैर्नागैश्च गन्धर्वैः किन्नराप्सरसां गणैः॥ ३६

लोकपालैः सुरैश्चैव लिङ्गानि स्थापितानि तु।
तस्यैव दक्षिणे लिङ्गं महापातकनाशनम्॥ ३७

पूर्वामुखं तु तं भद्रे फाल्गुनेन प्रतिष्ठितम्।
तस्य दक्षिणदिग्भागे महापाशुपतेश्वरम्॥ ३८देवताओं, असुरों, मरुद्गणों, यक्षों, नागों, गन्धर्वों, किन्नरों, अप्सराओं, लोकपालों तथा सुरोंके द्वारा वहाँपर अनेक लिङ्ग स्थापित किये गये हैं। उसीके दक्षिणमें महापातकोंका नाश करनेवाला पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे भद्रे! वह फाल्गुनके द्वारा स्थापित किया गया है॥ ३६-३७/
८१४श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट

| तेन दृष्टेन देवेशि सर्वज्ञानस्य भाजनम्।
तस्यैव पश्चिमे देवि समुद्रेण प्रतिष्ठितम्॥ ३९

तस्यैव दक्षिणे पार्श्वे ईशानं लोकविश्रुतम्।
आत्मानमुद्धरेद्देवि लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ ४० | उसके दक्षिण दिशाभागमें महापाशुपतेश्वर [नामक] लिङ्ग स्थित है। हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य सम्पूर्ण ज्ञानका भाजन हो जाता है। हे देवि! उसीके पश्चिममें समुद्रके द्वारा एक लिङ्ग स्थापित किया गया है॥ ३८-३९॥

उसीके दक्षिणभागमें लोकप्रसिद्ध पश्चिमाभिमुख ईशानलिङ्ग स्थित है, हे देवि! उसके दर्शनसे मनुष्य अपना उद्धार कर लेता है॥ ४०॥ | | तस्यापि देवि पूर्वेण वाराणस्यां तु लाङ्गलिः।
मोक्षप्रदं तु तल्लिङ्गं सर्वैश्वर्यमयं शुभम्॥ ४१ | हे देवि! उसके भी पूर्वमें वाराणसीके अन्तर्गत लांगलि नामक लिङ्ग है, सभी ऐश्वर्योंसे युक्त और शुभ वह लिङ्ग मोक्ष देनेवाला है॥ ४१॥ | | ज्ञात्वा कलियुगं घोरं हाहाभूतमचेतनम्।
ब्राह्मणानां हितार्थाय तस्मिन् देशे स्थितो ह्यहम्॥ ४२ | कलियुगको भयंकर, हाहाकारसे युक्त तथा अचेतन जानकर मैं ब्राह्मणोंके हितके लिये उस स्थानमें स्थित हूँ॥ ४२॥ | | दिव्या हि सा परा मूर्तिर्दिव्यज्ञानं हि तत् स्मृतम्।
अनुग्रहाय विप्राणां योजयिष्ये व्रतेन तु॥ ४३ | वह मूर्ति दिव्य है तथा उसे दिव्यज्ञान कहा गया है। विप्रोंपर अनुग्रह करनेके लिये मैं उन्हें [पाशुपत] व्रतसे युक्त करता हूँ॥ ४३॥ | | ब्रह्मचारी गृहस्थश्च वानप्रस्थो यतिस्तथा।
एतेषां हि विभेदस्तु भिन्नाश्चैव पृथक् पृथक्॥ ४४ | ब्रह्मचारी, गृहस्थ, वानप्रस्थ तथा यति—इनमें परस्पर भेद है और ये भिन्न-भिन्न रूपोंमें पृथक् रूपसे स्थित हैं॥ ४४॥ | | ज्ञानेन रहिताः सर्वे पुनरावर्तकाः स्मृताः।
ब्राह्मणानां हितार्थाय ज्ञानं चैव प्रकाशितम्॥ ४५ | ज्ञानरहित ये सब बार-बार जन्म लेनेवाले कहे गये हैं। ब्राह्मणोंके हितके लिये मैंने पाशुपतका ज्ञान प्रकाशित किया है॥ ४५॥ | | वेदाः सर्वे समादाय षडङ्गाः सपदक्रमाः।
सर्वाणि योगशास्त्राणि दध्ना चैव घृतेन च॥ ४६

तथा वेदे महाभागे व्रतं पाशुपतं प्रिये।
षण्मासैस्तु महाभागे योगैश्वर्यं प्रवर्त्तते॥ ४७ | हे महाभागे! हे प्रिये! जो छः अंगों और पद एवं क्रमसहित सभी वेद तथा सभी योगशास्त्र हैं, उन्हें लेकर दधिसे घृतकी भाँति वेदमें पाशुपतव्रतको प्रकाशित किया गया है। हे महाभागे! पाशुपतव्रत करनेपर छः महीनेमें योगैश्वर्य प्राप्त होता है॥ ४६-४७॥ | | यस्य यस्य प्रभावोऽस्ति योगस्यैव व्रतस्य च।
योगज्ञेषु हि तिष्ठेत धर्मं सुखं हि तेषु च॥ ४८ | जिसके-जिसके योग तथा व्रतका प्रभाव होता है, उन्हीं योगज्ञानियोंमें धर्म तथा सुख स्थित रहते हैं॥ ४८॥ | | ब्राह्मणानां समो धर्मो दमो वाथ यशस्विनि।
अहिंसा चैव सत्यं च विद्याभिगम एव च॥ ४९ | हे यशस्विनि! धर्म, इन्द्रियनिग्रह, अहिंसा, सत्य तथा विद्याध्ययन—ये सब ब्राह्मणोंके लिये समानरूपसे विहित हैं॥ ४९॥ | | मैत्रो वै ब्राह्मणो नित्यं गतिं प्राप्नोति चोत्तमाम्।
भस्मशायी तु तिष्ठेत अन्तस्सवनकृत्तथा॥ ५० | सभीसे मित्रताका भाव रखनेवाला ब्राह्मण सदा उत्तम गति प्राप्त करता है। पाशुपतव्रतीको चाहिये कि |

अध्याय ११ ] कलशेश्वरके समीपस्थ लिङ्गोंके माहात्म्यका वर्णन ८१५

लिङ्गनिर्माल्यधारी च यतिस्त्वायतने वसेत्।
जपगीतहुडुङ्कारस्तुतिकृत्यपरः सदा॥ ५१
भावनाद्देवदेवस्य दक्षिणां मूर्त्तिमास्थितः।
अकस्मात्तत्र मूत्रं तु पुरीषं वा न संक्षिपेत्॥ ५२भस्मधारण किये रहे, अन्तर्याग करनेवाला तथा लिङ्गनिर्माल्यधारी यतिको अपने निवासस्थानमें रहना चाहिये। शिवकी भावना करके उन देवाधिदेवकी दक्षिणामूर्त्तिमें आस्था रखकर जप, गीत, हुडुङ्कार, स्तुति आदि कृत्योंमें सदा संलग्न रहना चाहिये। सहसा मल-मूत्रका त्याग नहीं करना चाहिये॥ ५०–५२॥
स्त्रीशूद्रौ नाभिभाषेत शूद्रान्नं वर्जयेत् सदा।
शूद्रान्नरसपुष्टस्य निष्कृतिस्तस्य कीदृशी॥ ५३स्त्री तथा शूद्रसे भाषण नहीं करना चाहिये और शूद्रके अन्नका सदा त्याग करना चाहिये। शूद्रके अन्न तथा रससे पुष्ट व्यक्तिकी निष्कृति कैसे हो सकती है?॥ ५३॥
अमृतं ब्राह्मणस्यान्नं क्षत्रियान्नं पयः स्मृतम्।
वैश्यान्नमन्नमित्याहुः शूद्रान्नं रुधिरं स्मृतम्॥ ५४ब्राह्मणका अन्न अमृत तथा क्षत्रियका अन्न दुग्ध कहा गया है। वैश्यके अन्नको अन्न कहा गया है और शूद्रके अन्नको रुधिर कहा गया है॥ ५४॥
तस्माद्वर्जैत तद्देवि यदीच्छेन्मामकं पदम्।
श्मशानवासी धर्मात्मा यथालब्धेन वर्तते॥ ५५अतः हे देवि! यदि कोई मेरे लोककी इच्छा करता हो, तो उसे शूद्रके अन्नका त्याग कर देना चाहिये और श्मशानवासी तथा धर्मात्मा होकर यथोपलब्ध अन्नसे निर्वाह करना चाहिये॥ ५५॥
लभेत रुद्रसायुज्यं सदा रुद्रमनुस्मरन्।
षण्मासाल्लभते ज्ञानमस्मिन् क्षेत्रे विशेषतः॥ ५६सर्वदा रुद्रका स्मरण करनेवाला रुद्रका सायुज्य प्राप्त करता है और विशेष रूपसे इस क्षेत्रमें छः महीनेमें ही ज्ञान प्राप्त करता है॥ ५६॥
नित्यं पूजयते देवं ध्रुवं मोक्षं न संशयः।
रागद्वेषविनिर्मुक्ताः सिद्धायतनपूजकाः॥ ५७जो शिवजीकी नित्य पूजा करता है, वह निश्चित रूपसे मोक्ष प्राप्त करता है, इसमें सन्देह नहीं है। सिद्धलिङ्गोंकी पूजा करनेवाले राग-द्वेषसे मुक्त होते हैं॥ ५७॥
तेषां मोक्षो मयाख्यातस्तत्र यैर्मानुषैः कृताः।
द्वाविंशे परिवर्ते तु वाराणस्यां महाब्रते॥ ५८
नाम्ना तु नकुलीशेति तस्मिन् स्थाने स्थितो ह्यहम्।
द्रक्ष्यन्ति मां कलौ तस्मिन्नवतीर्णं दिवौकसः॥ ५९जो मनुष्य वहाँ सिद्ध आयतनोंकी पूजामें संलग्न रहते हैं, मेरे द्वारा उनका मोक्ष बताया गया है। हे महाव्रते! मैं बाईसवें चतुर्युगीमें वाराणसीमें नकुलीश नामसे उस स्थानमें स्थित रहूँगा। देवतालोग कलियुगमें उस लिङ्गमें आविर्भूत मेरा दर्शन करेंगे॥ ५८-५९॥
अत्र स्थानेऽपि देवेशि मम पुत्रा दिवौकसः।
वक्रानिर्मधुपिङ्गश्च श्वेतकेतुस्तथापरः॥ ६०
अस्मिन् माहेश्वरं योगं प्राप्य योगगतिं पराम्।
नकुलीशाख्यदेवस्य लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ ६१
चतुर्भिः पुरुषैर्युक्तं तल्लिङ्गं तच्च संस्थितम्।
तद् दृष्ट्वा मानवो देवि रुद्रस्यैव सलोकताम्॥ ६२
नकुलीशेश्वरं देवं कपिलेश्वरमेव च।
पञ्चायतनमेतत्तु यत्तु पूर्वमुदाहृतम्॥ ६३हे देवेशि! इस स्थानपर भी स्वर्गमें निवास करनेवाले वक्रानि, मधुपिंग, श्वेतकेतु नामवाले मेरे पुत्र इस लिङ्गमें माहेश्वरयोग प्राप्त करके श्रेष्ठ योगगतिको प्राप्त हुए। नकुलीश नामक देवका लिङ्ग पूर्वाभिमुख स्थित है। वह लिङ्ग चार पुरुषोंसे युक्त होकर स्थित है। हे देवि! उसका तथा नकुलीशेश्वर और कपिलेश्वरका दर्शन करके मनुष्य रुद्रका सालोक्य प्राप्त करता है। यही पंचायतन है, जिसे

१२- अविमुक्त तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य-वर्णन

८१६श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट

| रहस्यं परमं वेदं मम व्रतनिषेवणम्।
तेषां न कथनीयोऽहं ये मद्भक्तिविवर्जिताः ॥ ६४ | पहले ही कह दिया गया है॥ ६०-६३॥
मेरा यह व्रत-सेवन परम रहस्यमय है, जो मेरी भक्तिसे रहित हैं, उनसे मेरे विषयमें नहीं बताना चाहिये॥ ६४॥ | | शक्रः पाशुपते चोक्तं पदे सम्यङ्निषेवितम्।
तत् पदं विन्दते देवि दृष्टैरेव न संशयः ॥ ६५ | पाशुपतपदमें सम्यक् व्रतनिषेवण कहा गया है। हे देवि! इन्द्रने इन लिङ्गोंके दर्शनसे उस पदको प्राप्त किया था, इसमें सन्देह नहीं है। इन लिङ्गोंके दर्शनसे मनुष्य सदा शिवमें प्रीति रखनेवाला हो जाता है॥ ६५ १/२॥ | | प्रीतिमान् सततं देवि एभिर्दृष्टैश्च जायते।
अविमुक्तं महाक्षेत्रं सिद्धसङ्घनिषेवितम् ॥ ६६

अत्र पूजयते देवि ध्रुवं मोक्षो न संशयः।
सिद्धिकामास्तथा सिद्धिं यास्यन्ति द्विजसत्तमाः ॥ ६७ | अविमुक्त महाक्षेत्र है तथा सिद्धगणोंके द्वारा सेवित है, हे देवि! जो यहाँ [शिवका] पूजन करता है, उसका निश्चित रूपसे मोक्ष हो जाता है, इसमें संशय नहीं है। सिद्धिकी इच्छावाले द्विजश्रेष्ठ यहाँ सिद्धि प्राप्त करेंगे॥ ६६-६७॥ | | इह दत्तं सदाक्षय्यं भविष्यति महात्मनाम्।
द्विजानां धर्मनित्यानां मम व्रतनिषेविणाम् ॥ ६८

एकाहमुपवासं यः करिष्यति यशस्विनि।
फलं वर्षशतस्येह लभते मत्परायणः ॥ ६९ | मेरा व्रत करनेवाले धर्मनिष्ठ महात्माओं तथा द्विजोंको यहाँ दिया हुआ दान सदा अक्षय होगा। हे यशस्विनि! जो व्यक्ति मेरे प्रति परायण होकर यहाँ एक दिन उपवास करता है, वह सौ वर्षके उपवासका फल प्राप्त करता है॥ ६८-६९॥ |

॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे वाराणसीमाहात्म्ये गुह्यायतनवर्णनं नामैकादशोऽध्यायः ॥ ११ ॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत वाराणसी-माहात्म्यमें 'गुह्यायतनवर्णन' नामक ग्यारहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ११॥

बारहवाँ अध्याय

अविमुक्त तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य-वर्णन

ईश्वर उवाच
अन्यदायतनं वक्ष्ये वाराणस्यां सुरेश्वरि।
यत्र वै देवदेवस्य रुचिरं स्थानमीप्सितम् ॥ १**ईश्वर बोले—**हे सुरेश्वरि! अब मैं वाराणसीमें स्थित अन्य आयतनका वर्णन करूँगा, जो देवदेवका रुचिर अभीष्ट स्थान है॥ १॥
नीयमानं पुरा देवि तल्लिङ्गं शशिमौलिनः।
राक्षसैरन्तरिक्षस्थैर्व्रजमानं सुसत्वरम् ॥ २हे देवि! पूर्वकालमें अन्तरिक्षमें स्थित राक्षसोंके द्वारा चन्द्रशेखर शिवका वह लिङ्ग शीघ्रतापूर्वक लाया गया॥ २॥
अस्मिन् देशे यदायातास्तदा देवेन चिन्तितम्।
अविमुक्ते न मोक्षस्तु कथं मे सम्भविष्यति ॥ ३जब वे राक्षस इस स्थानमें आये, तब शिवजीने सोचा कि अब मेरे अविमुक्तमें मोक्ष सम्भव नहीं है, तो फिर यह कैसे होगा? जब वे देवेश प्रभु इस बातको
इममर्थं तु देवेशो यावच्चिन्तयते प्रभुः।
तावत् कुक्कुटशब्दस्तु तस्मिन् देशे समुत्थितः ॥ ४सोच रहे थे, उसी समय उस स्थानमें कुक्कुटका शब्द
अध्याय १२ ]अविमुक्त तथा उसके समीपस्थ लिङ्गोंका माहात्म्य-वर्णन८१७
संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
होने लगा॥ ३-४॥
शब्दं श्रुत्वा तु तं देवि राक्षसास्त्रस्तचेतसः।
लिङ्गमुत्सृज्य भीतास्ते प्रभातसमये गताः॥ ५हे देवि! उस शब्दको सुनकर सन्तप्त मनवाले वे राक्षस डरकर लिङ्गको छोड़कर प्रभात वेलामें चले गये॥ ५॥
गतैस्तु राक्षसैर्देवि लिङ्गं तत्रैव संस्थितम्।
स्थाने तु रुचिरे शुभ्रे देवदेवः स्वयं प्रभुः॥ ६

अविमुक्तस्तत्र मध्ये अविमुक्तं ततः स्मृतम्॥ ७हे देवि! राक्षसोंके चले जानेपर वह लिङ्ग वहींपर स्थित हो गया। उस सुन्दर तथा शुभ्र स्थानमें स्वयं देवदेव प्रभु विराजमान हो गये। उसके मध्यमें वे अविमुक्तरूपमें स्थित हुए, इसलिये उसे अविमुक्त कहा गया है॥ ६-७॥
तदाविमुक्ते तु सुरैर्हरस्य
नाम स्मृतं पुण्यतमाक्षराढ्यम्।
मोक्षप्रदं स्थावरजङ्गमानां
ये प्राणिनः पञ्चतां यत्र याताः॥ ८अविमुक्तमें देवताओंके द्वारा शिवका नाम पुण्यतम अक्षरोंसे युक्त कहा गया है, स्थावर-जंगमोंमें जो प्राणी वहाँ पंचत्वको प्राप्त होते हैं, उनके लिये यह मोक्षप्रद है॥ ८॥
कुक्कुटाश्चापि देवेशि तस्मिन् स्थाने स्थिताः सदा।
अद्यापि तत्र दृश्यन्ते पूज्यमानाः शुभार्थिभिः॥ ९हे देवेशि! उस स्थानमें कुक्कुट सदा रहते हैं, [अपने] कल्याणकी कामना करनेवाले लोगोंके द्वारा पूजित होते हुए वे [कुक्कुट] आज भी वहाँ देखे जाते हैं॥ ९॥
अविमुक्तं सदा लिङ्गं योऽत्र द्रक्ष्यति मानवः।
न तस्य पुनरावृत्तिः कल्पकोटिशतैरपि॥ १०जो मनुष्य यहाँ अविमुक्तलिङ्गका सदा दर्शन करेगा, उसका पुनर्जन्म सौ करोड़ कल्पोंमें भी नहीं होगा॥ १०॥
देवस्य दक्षिणे भागे वापी तिष्ठति शोभना।
तस्यास्तथोदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विद्यते॥ ११उस लिङ्गके दक्षिणभागमें एक सुन्दर [ज्ञान-] वापी है, उसका जल पीनेसे पुनर्जन्म नहीं होता है॥ ११॥
पीतमात्रेण तेनैव उदकेन यशस्विनि।
त्रीणि लिङ्गानि वर्धन्ते हृदये पुरुषस्य तु॥ १२हे यशस्विनि! उस जलके पानमात्रसे ही पुरुषके हृदयमें तीन लिङ्ग उत्पन्न होते हैं॥ १२॥
एतद्गुह्यं महादेवि न देयं यस्य कस्यचित्।
दण्डपाणिस्तु तत्रस्थो रक्षते तज्जलं सदा॥ १३

पश्चिमं तीरमासाद्य देवदेवस्य शासनात्।
पूर्वेण तारको देवो जलं रक्षति सर्वदा॥ १४

नन्दीशश्चोत्तरेणैव महाकालस्तु दक्षिणे।
रक्षते तज्जलं नित्यं मद्भक्तानां तु मोहनम्॥ १५हे महादेवि! इस रहस्यको जिस-किसीको भी नहीं बताना चाहिये। देवदेवकी आज्ञासे पश्चिम तटपर आकर वहाँ विद्यमान दण्डपाणि उस जलकी सदा रक्षा करते हैं। पूर्वमें तारकदेव सदा जलकी रक्षा करते हैं। उत्तरमें नन्दीश तथा दक्षिणमें महाकाल मेरे भक्तोंके लिये प्रिय उस जलकी नित्य रक्षा करते हैं॥ १३-१५॥
विष्णुरुवाच
ममापि सा परा देवि तनुरापोमयी शुभा।
अप्राप्या दुर्लभा देवि मानवैरकृतात्मभिः॥ १६**विष्णु बोले—**हे देवि! वह श्रेष्ठ तथा शुभ जलमयी मूर्ति मेरी ही है। हे देवि! वह दुर्लभ मूर्ति
८१८श्रीलिङ्गमहापुराण[ परिशिष्ट
पापात्मा मनुष्योंके द्वारा अप्राप्य है॥ १६॥
यैस्तु तत्र जलं पीतं कृतार्थास्ते तु मानवाः।
तेषां तु तारकं ज्ञानमुत्पत्स्यति न संशयः॥ १७जिन्होंने उस जलका पान कर लिया, वे मनुष्य धन्य हैं और उनमें तारक ज्ञान उत्पन्न हो जाता है, इसमें संशय नहीं है॥ १७॥
वापीजले नरः स्नात्वा दृष्ट्वा वै दण्डनामकम्।
अविमुक्तं ततो दृष्ट्वा कैवल्यं लभते क्षणात्॥ १८उस वापीके जलमें स्नान करके दण्ड-पाणिका दर्शनकर और इसके बाद अविमुक्त [लिङ्ग]-का दर्शन करके मनुष्य क्षणभरमें कैवल्य प्राप्त करता है॥ १८॥
अविमुक्तस्य चाग्रे तु लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
प्रीतिकेश्वरनामानं प्रीतिं यच्छति शाश्वतीम्॥ १९

अविमुक्तोत्तरेणैव लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
अविमुक्तं च तं देवि नाम्ना वै मोक्षकेश्वरम्॥ २०अविमुक्तके आगे प्रीतिकेश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, वह शाश्वत प्रीति प्रदान करता है। अविमुक्तके उत्तरमें ही एक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे देवि! वह भी अविमुक्त है तथा मोक्षकेश्वर नामसे प्रसिद्ध है॥ १९-२०॥
तेन दृष्टेन देवेशि ज्ञानवान् जायते नरः।
तस्य चोत्तरतो देवि लिङ्गं चैव चतुर्मुखम्॥ २१हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य ज्ञानी हो जाता है। हे देवि! उसके उत्तरमें पापियोंके भयका नाश करनेवाला वरुणेश्वर नामक चतुर्मुख लिङ्ग विद्यमान है॥ २१ १/२॥
वरुणेश्वरनामानं पापानां भयमोचनम्।
पूर्वेण तस्य संलग्नं मुखलिङ्गं च तिष्ठति॥ २२

सुवर्णाक्षेश्वरं नाम यज्ञानां फलदायकम्।
तस्य चैवोत्तरे गौरी स्वयं तिष्ठति पुण्यदा॥ २३उसके पूर्वमें समीपमें ही यज्ञोंका फल प्रदान करनेवाला सुवर्णाक्षेश्वर नामक मुखलिङ्ग स्थित है। उसीके उत्तरमें पुण्यदायिनी स्वयं गौरी स्थित हैं, उन देवीके दर्शनसे परम सौभाग्य प्राप्त होता है॥ २२-२३ १/२॥
तस्यास्तु दर्शनाद्देव्याः सौभाग्यं जायते परम्।
दक्षिणे तस्य देवस्य निकुम्भो नाम वै गणः॥ २४

तं दृष्ट्वा मानुषो देवि क्षेत्रवासं तु विन्दति।
विनायकश्च तत्रैव पश्चिमेन यशस्विनि॥ २५

तस्य दर्शनमात्रेण विघ्नैर्नैवाभिभूयते।
निकुम्भस्य तु पूर्वेण लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्॥ २६उस [सुवर्णाक्षेश्वर] देवके दक्षिणमें निकुम्भ नामक गण विद्यमान है, हे देवि! उसका दर्शन करके मनुष्य क्षेत्रवास प्राप्त करता है। हे यशस्विनि! वहींपर पश्चिममें विनायक स्थित हैं, उनके दर्शनमात्रसे मनुष्य विघ्नोंसे बाधित नहीं होता है॥ २४-२५ १/२॥
मुखलिङ्गं तु तं देवि विजयाख्यं स्वयं प्रिये।
दक्षिणेन तु तत्रैव शुक्लेश्वरमिति स्मृतम्॥ २७

मुखलिङ्गं तु तं भद्रे शुक्रेण स्थापितं पुरा।
पूर्वामुखं तु तं भद्रे शिवलोकप्रदायकम्॥ २८निकुम्भके पूर्वमें एक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे देवि! हे प्रिये! वह साक्षात् विजय नामक मुखलिङ्ग है। वहींपर दक्षिणमें शुक्लेश्वर नामक मुखलिङ्ग बताया गया है, हे भद्रे! शुक्राचार्यने उसे पूर्वकालमें स्थापित किया था। हे भद्रे! वह पूर्वाभिमुख है तथा शिवलोक प्रदान करनेवाला है॥ २६-२८॥
तस्यैव चोत्तरे देवि मुखलिङ्गं च तिष्ठति।
पश्चान्मुखं तु तं देवि देवयान्या तु स्थापितम्॥ २९हे देवि! उसीके उत्तरमें पश्चिमकी ओर मुखवाला एक मुखलिङ्ग स्थित है, हे देवि! वह देवयानीके द्वारा स्थापित किया गया है॥ २९॥

१३- भगवान् श्रीराम, दत्तात्रेय, हरिकेश, प्रियव्रत तथा ब्रह्माजीद्वारा स्थापित लिङ्गोंका वर्णन

अध्याय १३ ] भगवान् श्रीराम, दत्तात्रेय, हरिकेश, प्रियव्रत आदिद्वारा स्थापित लिङ्गोंका वर्णन८९९

तस्यैव चाग्रतो भद्रे लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
कचेन स्थापितं भद्रे देवाचार्यस्य सूनुना॥ ३०हे भद्रे! उसीके आगे पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे भद्रे! देवताओंके आचार्य बृहस्पति के पुत्र कचके द्वारा वह स्थापित किया गया है॥ ३०॥
तस्यैव च समीपे तु कूपस्तिष्ठति सुव्रते।
तस्योपस्पर्शनाद्देवि सर्वमेधफलं लभेत्॥ ३१हे सुव्रते! उसीके समीपमें एक कूप स्थित है, हे देवि! उसमें स्नान करनेसे मनुष्य सभी यज्ञोंका फल प्राप्त करता है॥ ३१॥
तस्यैव पश्चिमे भागे देवो देवी च तिष्ठतः।
भक्तिदौ तौ तु सर्वेषां येऽपि दुष्कृतिनो नराः॥ ३२उसीके पश्चिमभागमें देव (शिव) तथा देवी (पार्वती) स्थित हैं। जो बुरा कर्म करनेवाले मनुष्य हैं, उन सबको भी वे भक्ति देनेवाले हैं॥ ३२॥
शुक्रेश्वरस्य पूर्वेण लिङ्गं पश्चान्मुखं स्थितम्।
अनर्केश्वरनामानं मोक्षदं सर्वदेहिनाम्॥ ३३शुक्रेश्वरके पूर्वमें सभी प्राणियोंको मोक्ष देनेवाला अनर्केश्वर नामक पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है।
तस्यैव पूर्वतो भागे गणैस्तु परिवारितम्।
गणेश्वरमिति ख्यातं सर्वहर्षप्रदायकम्॥ ३४उसीके पूर्वभागमें गणोंसे घिरा हुआ गणेश्वर नामसे प्रसिद्ध लिङ्ग विद्यमान है, वह सभीको हर्ष प्रदान करनेवाला है॥ ३३-३४॥

॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे वाराणसीमाहात्म्ये गुह्यायतनावर्णनं नाम द्वादशोऽध्यायः॥ १२॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत वाराणसी-माहात्म्यमें 'गुह्यायतनावर्णनं' नामक बारहवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ १२॥

तेरहवाँ अध्याय

भगवान् श्रीराम, दत्तात्रेय, हरिकेश, प्रियव्रत तथा ब्रह्माजीद्वारा स्थापित लिङ्गोंका वर्णन

ईश्वर उवाचईश्वर बोले—
अन्यदायतनं वक्ष्ये वाराणस्यां सुरेश्वरि।
रामेण स्थापितं लिङ्गं लङ्कायाश्चागतेन हि॥ १अब मैं वाराणसीमें स्थित अन्य लिङ्गोंका वर्णन करूँगा। लंकासे लौटकर श्रीरामचन्द्रजीने एक लिङ्ग स्थापित किया है॥ १॥
तस्य दक्षिणपार्श्वे तु लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
त्रिपुरान्तकरं नाम सर्वपापप्रणाशनम्॥ २उसके दक्षिणभागमें सभी पापोंका नाश करनेवाला त्रिपुरान्तकर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है॥ २॥
तस्यैव दक्षिणे लिङ्गं दत्तात्रेयप्रतिष्ठितम्।
ज्ञानं चोत्पद्यते देवि तस्य लिङ्गस्य दर्शनात्॥ ३उसीके दक्षिणमें [महर्षि] दत्तात्रेयद्वारा स्थापित लिङ्ग है, हे देवि! उस लिङ्गके दर्शनसे ज्ञान उत्पन्न होता है॥ ३॥
तस्य पश्चिमदिग्भागे हरिकेशेश्वरं शुभम्।
तत्रैवाराधितो देवि हरिकेशेन सुव्रते॥ ४उसके पश्चिम दिशाभागमें हरिकेशेश्वर नामक शुभ लिङ्ग है। हे देवि! हे सुव्रते! हरिकेशने वहाँपर मेरी आराधना की थी।
हरिकेशेश्वरं देवं सर्वकिल्विषनाशनम्।
तस्य पश्चिमदिग्भागे गोकर्णं नाम विश्रुतम्॥ ५हरिकेशेश्वरलिङ्ग सभी पापोंका नाश करनेवाला है। उसके पश्चिम-दिशाभागमें गोकर्ण नामक प्रसिद्ध तीर्थ विद्यमान है॥ ४-५॥
तत्र स्नातो वरारोहे राजते देवि चन्द्रवत्।
पश्चिमाभिमुखं लिङ्गं काशिपुर्यां च सुव्रते॥ ६हे वरारोहे! हे देवि! वहाँ स्नान किया हुआ मनुष्य चन्द्रमाकी भाँति सुशोभित होता है। हे सुव्रते! काशीपुरीमें

८२० श्रीलिङ्गमहापुराण [ परिशिष्ट ]

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
उत्तरं सर्वसिद्धानामनन्तफलदायकम्।
देवदेवस्य चैवाग्रे तडागं देवविश्रुतम्॥ ७उत्तरकी ओर सभी सिद्धोंको अनन्त फल देनेवाला पश्चिमाभिमुख लिङ्ग स्थित है। उस देवदेवके आगे देवविश्रुत तडाग विद्यमान है॥ ६-७॥
तत्र स्नातो वरारोहे राजते देवि चन्द्रवत्।
तस्यैव पश्चिमे तीरे लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ ८हे वरारोहे! हे देवि! वहाँ स्नान किया हुआ मनुष्य चन्द्रमाकी भाँति प्रकाशमान् हो जाता है। हे भद्रे! उसीके पश्चिम तटपर मेरी भक्तिसे युक्त देवताके द्वारा स्थापित पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है॥ ८ १/२॥
देवेन स्थापितं भद्रे मम भक्तिपरेण वै।
तस्यैव चाग्रतो देवि कुण्डं तिष्ठति भामिनि॥ ९

तस्मिन् स्नातो वरारोहे देवलोकमवाप्नुयात्।
देवेश्वरस्योत्तरेण पिशाचैः स्थापितं पुरा॥ १०

पिशाचेश्वरनामानं मोक्षदं सर्वदेहिनाम्।हे देवि! हे भामिनि! उसीके आगे एक कुण्ड स्थित है। हे वरारोहे! उसमें स्नान करनेवाला देवलोक प्राप्त करता है। देवेश्वरके उत्तरमें पूर्वकालमें पिशाचोंके द्वारा स्थापित पिशाचेश्वर नामक लिङ्ग है, वह सभी प्राणियोंको मोक्ष प्रदान करनेवाला है॥ ९-१० १/२॥
ध्रुवेशस्याग्रतो देवि मुखलिङ्गं च तिष्ठति॥ ११

पश्चान्मुखं तु तल्लिङ्गं तीरे कुण्डस्य भामिनि।
वैद्यनाथं तु तं विद्यात् सर्वसौख्यप्रदायकम्॥ १२हे देवि! ध्रुवेशके आगे पश्चिमाभिमुख मुखलिङ्ग स्थित है, हे भामिनि! वह लिङ्ग कुण्डके तटपर विद्यमान है। सभी प्रकारका सुख प्रदान करनेवाले उस लिङ्गको वैद्यनाथ नामवाला जानना चाहिये॥ ११-१२॥
तस्यैव नैर्ऋते भागे मनुना स्थापितं पुरा।
पूर्वामुखं तु तल्लिङ्गं तस्य कुण्डस्य दक्षिणे॥ १३

तेन दृष्टेन सुश्रोणि सर्वपापक्षयो भवेत्।उसीके नैर्ऋतकोणमें पूर्वकालमें मनुके द्वारा स्थापित पूर्वाभिमुख लिङ्ग है, वह लिङ्ग कुण्डके दक्षिणमें स्थित है। हे सुश्रोणि! उसके दर्शनसे सभी पापोंका नाश हो जाता है॥ १३ १/२॥
वैद्यनाथस्य पूर्वेण लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्॥ १४

मुचुकुन्देश्वरं नाम देवानां तु वरप्रदम्।
प्रियव्रतस्य तद्देवि सर्वयज्ञफलप्रदम्॥ १५वैद्यनाथके पूर्वमें देवताओंको वर प्रदान करनेवाला मुचुकुन्देश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है। हे देवि! वह लिङ्ग [राजा] प्रियव्रतके सभी यज्ञोंका फल प्रदान करनेवाला है॥ १४-१५॥
तस्यैव दक्षिणे देवि लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
सर्वपापप्रशमनं गौतमेशं च नामतः॥ १६

तेन दृष्टेन देवेशि सामवेदफलं लभेत्।
तस्यैव दक्षिणे देवि विभाण्डेश्वरसंज्ञितम्॥ १७हे देवि! उसीके दक्षिणमें समस्त पापोंका नाश करनेवाला गौतमेश नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है, हे देवेशि! उसके दर्शनसे मनुष्य सामवेदका फल प्राप्त करता है। हे देवि! उसीके दक्षिणमें विभाण्डेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है॥ १६-१७॥
ऋष्यशृङ्गे‍श्वरं नाम तस्य दक्षिणतः स्थितम्।
तस्यैव पूर्वतो देवि ब्रह्मोश्वरमिति स्मृतम्॥ १८उसके दक्षिणमें ऋष्यशृंगेश्वर नामक लिङ्ग स्थित है। हे देवि! उसीके पूर्वमें ब्रह्मोश्वरलिङ्ग बताया गया है॥ १८॥
ब्रह्मोश्वराच्च कोणेन पिशाचेश्वरसंज्ञितम्।
पश्चिमाभिमुखं देवि पर्जन्येश्वरनामतः॥ १९ब्रह्मोश्वरके कोणमें पिशाचेश्वर नामक लिङ्ग है। हे देवि! पर्जन्येश्वर नामसे प्रसिद्ध लिङ्ग पश्चिमाभिमुख स्थित है॥ १९॥

अध्याय १३] भगवान् श्रीराम, दत्तात्रेय, हरिकेश, प्रियव्रत आदिद्वारा स्थापित लिङ्गोंका वर्णन | ८२१

संस्कृत श्लोकहिन्दी अनुवाद
पर्जन्येश्वरनामानं भुक्तिमुक्तिफलप्रदम्।
पर्जन्येश्वरपूर्वेण नाम्ना तु नहुषेश्वरम्॥ २०

नहुषेश्वरपूर्वेण देवदेवी च तिष्ठति।
विशालाक्षीति विख्याता भक्तानां तु फलप्रदा॥ २१पर्जन्येश्वर नामक लिङ्ग भोग तथा मोक्ष प्रदान करनेवाला है। पर्जन्येश्वरके पूर्वमें नहुषेश्वर नामक लिङ्ग है। नहुषेश्वरके पूर्वमें देव-देवी स्थित हैं, विशालाक्षी नामसे विख्यात वे [सभी] भक्तोंको फल प्रदान करनेवाली हैं॥ २०-२१॥
तस्यैव दक्षिणे भागे जरासन्धेश्वरं स्थितम्।
चतुर्मुखं तु तल्लिङ्गं दृष्ट्वा देवि फलप्रदम्॥ २२उसीके दक्षिणभागमें जरासन्धेश्वर नामक चतुर्मुख लिङ्ग स्थित है। हे देवि! उस लिङ्गका दर्शन करनेसे वह [समस्त] फल प्रदान करता है॥ २२॥
तस्यैव दक्षिणे देवि भोगदा सर्वदेहिनाम्।
भोगा ललितका देवि सर्वसिद्धिप्रदायिका॥ २३हे देवि! उसीके दक्षिणमें सभी प्राणियोंको सुख प्रदान करनेवाली भोगा ललितका स्थित हैं, हे देवि! वे सभी सिद्धियाँ देनेवाली हैं॥ २३॥
जरासन्धेश्वरस्याग्रे लिङ्गं पूर्वामुखं स्थितम्।
हिरण्याक्षेश्वरं नाम हिरण्यफलदायकम्॥ २४जरासन्धेश्वरके आगे सुवर्णका फल प्रदान करनेवाला हिरण्याक्षेश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग स्थित है॥ २४॥
तस्यैव दक्षिणे लिङ्गं ययातीश्वरनामतः।
पूर्वामुखं तु तल्लिङ्गं सर्वकामफलप्रदम्॥ २५उसीके दक्षिणमें ययातीश्वर नामक पूर्वाभिमुख लिङ्ग विद्यमान है, वह लिङ्ग सभी कामनाओंका फल देनेवाला है॥ २५॥
तस्यैव पश्चिमे भागे ब्रह्मोशस्य समीपतः।
पश्चान्मुखं तु तल्लिङ्गं दृष्ट्वा वेदफलं लभेत्॥ २६उसीके पश्चिमभागमें ब्रह्मोशके समीप पश्चिमकी ओर मुखवाला एक लिङ्ग स्थित है, उस लिङ्गका दर्शन करके मनुष्य वेदोंका फल प्राप्त करता है॥ २६॥
अगस्त्यस्य समीपे तु मुखलिङ्गं तु तिष्ठति।
विश्वावसुस्तु गन्धर्वो लिङ्गं स्थापितवान् पुरा॥ २७अगस्त्यके समीपमें एक मुखलिङ्ग स्थित है, पूर्वकालमें गन्धर्व विश्वावसुने उस लिङ्गको स्थापित किया था॥ २७॥
अगस्त्येश्वरपूर्वेण मुण्डेशो नाम नामतः।
पश्चान्मुखं तु तल्लिङ्गं वीरसिद्धिप्रदं नृणाम्॥ २८अगस्त्येश्वरके पूर्वमें मुण्डेश नामसे प्रसिद्ध पश्चिमकी ओर मुखवाला लिङ्ग विद्यमान है, वह लिङ्ग मनुष्योंको वीरसिद्धि प्रदान करनेवाला है॥ २८॥
तस्यैव दक्षिणे देवि विधिस्तिष्ठति पार्वति।
विधिना स्थापितं लिङ्गं पश्चिमाभिमुखं स्थितम्॥ २९हे देवि! उसीके दक्षिणमें विधि [लिङ्ग] स्थित है, हे पार्वति! विधि (ब्रह्मा)-के द्वारा स्थापित वह लिङ्ग पश्चिमाभिमुख स्थित है॥ २९॥
विधीश्वराद्दक्षिणेन तीर्थं सर्वत्र विश्रुतम्।
दशाश्वमेधिकं नाम लिङ्गं तत्र स्वयं स्थितम्॥ ३०

तं दृष्ट्वा मानवो देवि अश्वमेधफलं लभेत्।विधीश्वरके दक्षिणमें सर्वत्र प्रसिद्ध एक तीर्थ है, वहाँपर दशाश्वमेधिक नामक लिङ्ग स्वयं स्थित है। हे देवि! उसका दर्शन करके मनुष्य अश्वमेधका फल प्राप्त करता है॥ ३० १/२॥
दशाश्वमेधाच्चोत्तरतो मातरस्तत्र संस्थिताः॥ ३१

तासां मुखे तु तत्कुण्डं तिष्ठते वरवर्णिनि।
तत्र स्नानं नरः कुर्यान्नारी वा पुरुषोऽपि वा॥ ३२दशाश्वमेधके उत्तरमें वहाँपर मातृकाएँ स्थित हैं, हे वरवर्णिनि! उनके मुखमें एक कुण्ड स्थित है। वहाँ जो