श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
| १३२ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| विना यथा हि पितरं मातरं तनयास्त्विह।
न जायन्ते तथा सोमं विना नास्ति जगत्त्रयम्॥ ११ | जिस प्रकार माता-पिताके बिना पुत्र उत्पन्न नहीं हो सकते; उसी प्रकार उमासहित शिवके बिना तीनों जगत्की उत्पत्ति सम्भव नहीं है॥ ११॥ | | सनत्कुमार उवाच
कर्ता यदि महादेवः परमात्मा महेश्वरः।
तथा कारयिता चैव कुर्वतोऽल्पात्मनस्तथा॥ १२

नित्यो विशुद्धो बुद्धश्च निष्कलः परमेश्वरः।
त्वयोक्तो मुक्तिदः किं वा निष्कलश्चेत्करोति किम्॥ १३ | **सनत्कुमार बोले—**यदि परमात्मा महेश्वर शिव ही सब कुछ करने तथा करानेवाले हैं, साथ ही आपने यह भी कहा है कि वे परमेश्वर शिव नित्य, विशुद्ध, चैतन्य, निष्कल तथा मुक्तिदाता हैं; तो फिर वे अल्पात्मा जीवोंको बन्ध-मोक्ष क्यों देते हैं? और फिर निष्कल अर्थात् निष्क्रिय होते हुए वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?॥ १२-१३॥ | | शैलादिरुवाच
कालः करोति सकलं कालं कलयते सदा।
निष्कलंच मनः सर्वं मन्यते सोऽपि निष्कलः॥ १४ | **शैलादि बोले—**काल सम्पूर्ण जगत्का सृजन करता है और परमेश्वर कुछ भी करनेके लिये कालको सदा प्रेरणा प्रदान करता है अर्थात् कालके माध्यमसे परमेश्वर जीवोंको बन्ध-मोक्ष देता है। निष्क्रिय मन शिवका ध्यान करता है, इसलिये वे भी निष्क्रिय स्वरूपवाले हैं॥ १४॥ | | कर्मणा तस्य चैवेह जगत्सर्वं प्रतिष्ठितम्।
किमत्र देवदेवस्य मूर्त्यष्टकमिदं जगत्॥ १५

विनाकाशं जगन्नैव विना क्ष्मां वायुना विना।
तेजसा वारिणा चैव यजमानं तथा विना॥ १६

भानुना शशिना लोकस्तस्यैतास्तनवः प्रभोः।
विचारतस्तु रुद्रस्य स्थूलमेतच्चराचरम्॥ १७ | उसी परमेश्वरके कर्मसे यह समग्र जगत् प्रतिष्ठित है; क्योंकि यह जगत् उस देवदेव महेश्वरकी अष्टमूर्ति है। आकाश, पृथ्वी, वायु, तेज, जल, यजमान, सूर्य तथा चन्द्रमा—इन आठ मूर्तियोंके बिना यह जगत् नहीं हो सकता है। ये सब उसी प्रभुके स्वरूप हैं। अतएव विचार करनेसे यही ज्ञात होता है कि यह चराचर जगत् उसी परमेश्वरके स्थूल रूपमें व्यक्त हों रहा है॥ १५-१७॥ | | सूक्ष्मं वदन्ति ऋषयो यन्न वाच्यं द्विजोत्तमाः।
यतो वाचो निवर्तन्ते अप्राप्य मनसा सह॥ १८ | हे श्रेष्ठ द्विजो! ऋषिगण कहते हैं कि परमेश्वरका जो सूक्ष्म रूप है, उसका तो वर्णन ही नहीं किया जा सकता; क्योंकि वाणी उनके सूक्ष्म रूपका वर्णन करनेमें असमर्थ होकर मनसहित वापस लौट आती है अर्थात् वह मन तथा वाणीसे सर्वथा अगम्य है॥ १८॥ | | आनन्दं ब्रह्मणो विद्वान्न बिभेति कुतश्चन।
न भेतव्यं तथा तस्माज्ज्ञात्वानन्दं पिनाकिनः॥ १९ | ब्रह्म अर्थात् रुद्रका ही वाचक आनन्द है—ऐसा जाननेवाला विद्वान् कहीं भी भयभीत नहीं होता। अतएव पिनाकी शिवका आनन्दमय स्वरूप जानकर भयभीत नहीं होना चाहिये॥ १९॥ | | विभूतयश्च रुद्रस्य मत्वा सर्वत्र भावतः।
सर्वं रुद्र इति प्राहुर्मुनयस्तत्त्वदर्शिनः॥ २० | सर्वत्र रुद्रकी ही विभूतियाँ व्याप्त हैं—ऐसा विश्वासपूर्वक जानकर तत्त्वदर्शी मुनियोंने कहा है कि |
अध्याय २८ ] भगवान् महेश्वरके आभ्यन्तरपूजनका स्वरूप···जगतकी शिवरूपता [ १३३
| श्लोक | अर्थ |

| नमस्कारेण सततं गौरवात्परमेष्ठिनः।
सर्वं तु खल्विदं ब्रह्म सर्वो वै रुद्र ईश्वरः॥ २१ | सब कुछ रुद्र ही है॥ २०॥
परमेष्ठी शिवकी महिमाको समझकर उन्हें सतत नमस्कार करते हुए इस सम्पूर्ण जगत्को ब्रह्म अर्थात् शिवसे व्याप्त मानना चाहिये। उन्हीं शर्व, रुद्र, ईश्वर, |
| पुरुषो वै महादेवो महेशानः परः शिवः।
एवं विभुर्वनिर्दिष्टो ध्यानं तत्रैव चिन्तनम्॥ २२ | पुरुष, महादेव, महेशान, परात्पर, शिव तथा विभुको सर्वत्र विराजमान समझकर उन्हींका ध्यान एवं चिन्तन करना चाहिये॥ २१-२२॥ |
| चतुर्व्यूहेन मार्गेण विचार्यालोक्य सुव्रत।
संसारहेतुः संसारो मोक्षहेतुश्च निर्वृतिः॥ २३ | हे सुव्रत! चतुर्व्यूहमार्गसे अर्थात् ध्येय, ध्यान, यजमान और प्रयोजनरूपसे विचार करके तथा देख करके जो परमेश्वरको जान लेता है, वह मुक्त हो जाता है। संसारका हेतु ममत्व तथा मोक्षका हेतु विराग है। |
| चतुर्व्यूहः समाख्यातः चिन्तकस्येह योगिनः।
चिन्ता बहुविधा ख्याता सैकत्र परमेष्ठिना॥ २४ | चिन्तक योगीके लिये चतुर्व्यूहमार्ग मुक्तिका सर्वश्रेष्ठ साधन कहा गया है॥ २३ १/२॥
ब्रह्माजीने बुद्धिके लिये बहुत प्रकारकी चिन्ताएँ रचीं; किंतु रुद्रका चिन्तन सभी चिन्ताओंसे श्रेष्ठ कहा गया है; इसमें कोई संदेह नहीं है॥ २४ १/२॥ |
| सुनिष्ठेत्यत्र कथिता रुद्रं रौद्री न संशयः।
ऐन्द्री चैन्द्रे तथा सौम्या सोमे नारायणे तथा॥ २५ | इन्द्रकी ऐन्द्री चिन्ता, सोमकी सौम्या नामक चिन्ता, नारायणकी चिन्ता, सूर्यकी चिन्ता तथा अग्निकी चिन्ता—इन सबकी चिन्ता वास्तवमें रुद्रकी ही चिन्ता है। |
| सूर्ये वह्नौ च सर्वेषां सर्वत्रैवं विचारतः।
सैवाहं सोऽहमित्येवं द्विधा संस्थाप्य भावतः॥ २६ | इस प्रकार विचार करके वह चिन्ता मैं ही हूँ तथा वह परमेश्वर भी मैं ही हूँ—जो भक्त इन दोनों बातोंको श्रद्धापूर्वक अपने मनमें स्थापित किये रहता है, वह परमेश्वरसे भिन्न नहीं है। अतः इस प्रकारकी चिन्ता (चिन्तन) ब्राह्मी चिन्ता कही गयी है; इसमें सन्देह नहीं है॥ २५-२६ १/२॥ |
| भक्तोऽसौ नास्ति यस्तस्माच्चिन्ता ब्राह्मी न संशयः।
एवं ब्रह्ममयं ध्यायेत्पूर्वं विप्र चराचरम्॥ २७ | हे विप्र! इस प्रकार पहले यह ध्यान करना चाहिये कि यह स्थावर-जंगमरूप जगत् ब्रह्ममय है; पुनः ब्रह्मात्मक शिवका स्मरण करते हुए चर-अचरका विभाग भी छोड़ देना चाहिये अर्थात् चराचरमें भिन्नताका भाव नहीं रखना चाहिये॥ २७ १/२॥ |
| चराचरविभागं च त्यजेदभिमतं स्मरन्।
त्याज्यं ग्राह्यमलभ्यं च कृत्यं चाकृत्यमेव च॥ २८ | जिस पुरुषके लिये कुछ भी त्याज्य (त्यागनेयोग्य), ग्राह्य (लेनेयोग्य), अलभ्य (प्राप्त न होनेयोग्य), कृत्य (करनेयोग्य) तथा अकृत्य (न करनेयोग्य) नहीं रह जाता; |
| यस्य नास्ति सुतृप्तस्य तस्य ब्राह्मी न चान्यथा।
आभ्यन्तरं समाख्यातमेवमभ्यर्चनं क्रमात्॥ २९ | उस परम संतुष्ट पुरुषकी चिन्ता ब्राह्मी चिन्ता है; इसमें संदेह नहीं है॥ २८ १/२॥ |
२९- देवदारुवनका वृत्तान्त, अतिथिमहात्म्यमें सुदर्शन-मुनिका आख्यान तथा संन्यासधर्मका वर्णन
| १३४. | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| आभ्यन्तरार्चकाः पूज्या नमस्कारादिभिस्तथा।
विरूपा विकृताश्चापि न निन्द्या ब्रह्मवादिनः॥ ३०

आभ्यन्तरार्चकाः सर्वे न परीक्ष्या विजानता।
निन्दका एव दुःखार्ता भविष्यन्त्यल्पचेतसः॥ ३१

यथा दारुवने रुद्रं विनिन्द्य मुनयः पुरा।
तस्मात्सेव्या नमस्कार्याः सदा ब्रह्मविदस्तथा॥ ३२

वर्णाश्रमविनिर्मुक्ता वर्णाश्रमपरायणैः॥ ३३ | इस प्रकार मैंने क्रमसे आभ्यन्तर पूजनका वर्णन कर दिया। आभ्यन्तर अर्चन करनेवाले पुरुष नमस्कार आदिके द्वारा सदा पूजनीय हैं। ऐसे ब्रह्मवादी पूजक विरूप तथा विकृत हों; तो भी उनकी निन्दा नहीं करनी चाहिये॥ २९-३०॥

विद्वान् पुरुषको जान-बूझकर किन्हीं भी आभ्यन्तर पूजककी परीक्षा नहीं लेनी चाहिये। अल्प बुद्धिवाले ऐसे निन्दक उसी प्रकार दुःखसे पीड़ित होंगे, जैसे प्राचीन कालमें दारुवनमें रुद्रकी निन्दा करके मुनियोंने कष्ट प्राप्त किया था। अतएव वर्णाश्रममें रहनेवाले पुरुषोंको चाहिये कि वे वर्णाश्रमसे अतीत ब्रह्मवेत्ताओंकी सदा सेवा करें तथा उन्हें नमस्कार करें॥ ३१-३३॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे शिवार्चनतत्त्वसंख्यादिवर्णनं नामाष्टाविंशोऽध्यायः॥ २८॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'शिवार्चनतत्त्वसंख्यादिवर्णन' नामक अट्ठाईसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ २८॥
उनतीसवाँ अध्याय
देवदारुवनका वृत्तान्त, अतिथिमाहात्म्यमें सुदर्शनमुनिका आख्यान तथा संन्यासधर्मका वर्णन
| सनत्कुमार उवाच | सनत्कुमारजी बोले— |

| इदानीं श्रोतुमिच्छामि पुरा दारुवने विभो।
प्रवृत्तं तद्वनस्थानां तपसा भावितात्मनाम्॥ १

कथं दारुवनं प्राप्तो भगवान्नीललोहितः।
विकृतं रूपमास्थाय चोर्ध्वरेता दिगम्बरः॥ २

किं प्रवृत्तं वने तस्मिन् रुद्रस्य परमात्मनः।
वक्तुमर्हसि तत्त्वेन देवदेवस्य चेष्टितम्॥ ३ | हे विभो! प्राचीनकालमें दारुवनमें तपस्यासे भावित आत्मावाले उन वनवासी मुनियोंके साथ जो भी घटित हुआ, उसे मैं इस समय सुनना चाहता हूँ॥ १॥

ऊर्ध्वरेता दिगम्बर भगवान् शिव विकृत रूप धारण करके दारुवनमें क्यों गये? उस वनमें परमात्मा रुद्रके साथ क्या हुआ? उन देवाधिदेव शिवके क्रिया-कलापोंका भी यथार्थ रूपसे वर्णन करनेकी कृपा कीजिये॥ २-३॥ |
| सूत उवाच | सूतजी बोले— |
| तस्य तद्वचनं श्रुत्वा श्रुतिसारविदां वरः।
शिलादसूनुर्भगवान् प्राह किञ्चिद्द्रवं हसन्॥ ४ | [हे ऋषिगण!] उन सनत्कुमारका यह वचन सुनकर श्रुतिसारविदोंमें वरिष्ठ शिलादपुत्र भगवान् नन्दिकेश्वर कुछ-कुछ हँसते हुए उनसे कहने लगे॥ ४॥ |
| शैलादिरुवाच | शैलादि बोले— |
| मुनयो दारुगहने तपस्तेपुः सुदारुणम्।
तुष्ट्यर्थं देवदेवस्य सदारतनयाग्नयः॥ ५ | एक बार घने देवदारुवनमें देवाधिदेव रुद्रकी प्रसन्नताके लिये अपने स्त्री-पुत्रादिसहित पंचाग्निका सेवन करते हुए मुनिगण कठोर तप कर रहे थे॥ ५॥ |
अध्याय २९ ] देवदारुवनका वृत्तान्त...संन्यासधर्मका वर्णन [ १३५
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| तुष्टो रुद्रो जगन्नाथश्चेकितानो वृषध्वजः।
धूर्जटिः परमेशानो भगवानीललोहितः ॥ ६

प्रवृत्तिलक्षणं ज्ञानं ज्ञातुं दारुवनौकसाम्।
परीक्षार्थं जगन्नाथः श्रद्धया क्रीडया च सः ॥ ७

निवृत्तिलक्षणज्ञानप्रतिष्ठार्थं च शङ्करः।
देवदारुवनस्थानां प्रवृत्तिज्ञानचेतसाम् ॥ ८

विकृतं रूपमास्थाय दिग्वासा विषमेक्षणः।
मुग्धो द्विहस्तः कृष्णाङ्गो दिव्यं दारुवनं ययौ ॥ ९ | उनके तपसे प्रसन्न जगन्नाथ, चेकितान, वृषध्वज, धूर्जटि, परमेशान, नीललोहित भगवान् रुद्र दारुवनमें निवास करनेवाले उन मुनियोंके प्रवृत्ति-लक्षण तथा ज्ञानकी जानकारी करनेके लिये एवं उनमें श्रद्धाभावकी परीक्षा करनेके लिये और साथ ही प्रवृत्तिज्ञानसे युक्त चित्तवाले उन देवदारुवनवासी मुनियोंमें निवृत्ति-लक्षण तथा ज्ञान स्थापित करनेके निमित्त लीलापूर्वक विकृत रूप धारण करके अलौकिक दारुवनमें पहुँचे। उस समय शंकरजी कृष्ण वर्णवाले, दो भुजाओंवाले, तीन आँखोंवाले, दिगम्बर तथा मोहक स्वरूपवाले थे॥ ६—९॥ |
| मन्दस्मितं च भगवान् स्त्रीणां मनसिजोद्भवम्।
भ्रूविलासं च गानं च चकारातीव सुन्दरः ॥ १० | अत्यन्त सुन्दर रूपवाले भगवान् शिव मन्द मुसकान तथा भ्रूविलास करते हुए गीत गाकर स्त्रियोंमें कामभावना उत्पन्न कर रहे थे॥ १०॥ |
| सम्प्रेक्ष्य नारीवृन्दं वै मुहुर्मुहुरनङ्गहा।
अनङ्गवृद्धिमकरोदतीव मधुराकृतिः ॥ ११ | कामदेवका संहार करनेवाले तथा अत्यन्त मोहक आकृतिवाले भगवान् शिव वहाँ नारीसमूहको बार-बार देखकर उनके भीतर कामभावनाको बढ़ा रहे थे॥ ११॥ |
| वने तं पुरुषं दृष्ट्वा विकृतं नीललोहितम्।
स्त्रियः पतिव्रताश्चापि तमेवान्वयुरादरात् ॥ १२ | वनमें उस विकृत तथा नीललोहित वर्णवाले पुरुषको देखकर पतिव्रता स्त्रियाँ भी प्रेमपूर्वक उनके पीछे-पीछे चलने लगीं॥ १२॥ |
| वनोटजद्वारगताश्च नार्यो
विस्रस्तवस्त्राभरणा विचेष्टाः।
लब्ध्वा स्मितं तस्य मुखारविन्दाद्
द्रुमालयस्थास्तमथान्वयुस्ताः ॥ १३ | आरण्यक कुटीरोंके द्वारतक आयी हुई स्त्रियोंके वस्त्र एवं अलंकार शिथिल हो गये। वे मूर्च्छित-सी हो गयीं, उन लीलामय शिवके मुखारविन्दकी मोहक मुसकानको पाकर वृक्षोंके आश्रयमें रहनेवाली वे नारियाँ उनके पीछे-पीछे चल दीं॥ १३॥ |
| दृष्ट्वा काश्चिदुद्भवं नार्यो मदघूर्णितलोचनाः।
विलासबाह्यास्ताश्चापि भ्रूविलासं प्रचक्रिरे ॥ १४ | शिवजीको देखकर प्रौढ़ावस्थावाली होनेपर भी कुछ स्त्रियाँ मदमत्त होकर आँखें घुमाने लगीं तथा भौंहोंका संचालन करने लगीं॥ १४॥ |
| अथ दृष्ट्वा परा नार्यः किञ्चित्प्रहसिताननाः।
किञ्चिद्विस्रस्तवसनाः स्रस्तकाञ्चीगुणा जगुः ॥ १५ | तदनन्तर शिवको देखकर दूसरी स्त्रियाँ मुसकानयुक्त मुखवाली हो गयीं, उनके वस्त्र कुछ शिथिल-से हो गये, कांचीबन्धन भी ढीले हो गये; वे मिलकर गाने लगीं॥ १५॥ |
| काश्चित्तदा तं विपिने तु दृष्ट्वा
विप्राङ्गनाः स्रस्तनवांशुकं वा।
स्वान् स्वान् विचित्रान् वलयान् प्रविध्य
मदान्विता बन्धुजनांश्च जग्मुः ॥ १६ | उस समय शिवको विपिनमें देखकर कुछ ऋषिपत्नियों तो शिथिल नूतन वस्त्रों तथा अपने-अपने विचित्र वलयोंको फेंककर मदान्वित हो स्वजनोंके पास पहुँचीं॥ १६॥ |
| काचित्तदा तं न विवेद दृष्ट्वा
विवासना स्रस्तमहांशुका च। | उस समय शिथिल वस्त्रवाली कोई तो शिवको |
| १३६ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| शाखाविचित्रान् विटपान् प्रसिद्धान्
मदान्विता बन्धुजनांस्तथान्याः ॥ १७ | देखकर विशिष्ट वासनायुक्त हो गयी तथा अन्य स्त्रियाँ मतवाली-सी होकर विचित्र शाखावाले प्रसिद्ध वृक्षोंको एवं घनिष्ठ बन्धुजनोंतकको नहीं पहचानती थीं ॥ १७ ॥ |
| काश्चिज्जगुस्तं ननृतुर्निपेतुश्च धरातले।
निषेदुर्गजवच्चान्या प्रोवाच द्विजपुङ्गवाः ॥ १८ | हे द्विजश्रेष्ठो ! कुछ स्त्रियाँ उनके पास जाकर नाचने लगीं और जमीनपर गिर पड़ीं। कुछ स्त्रियाँ हाथीकी भाँति बैठ गयीं। कोई दूसरी स्त्री कुछ बोलने लगी ॥ १८ ॥ |
| अन्योन्यं सस्मितं प्रेक्ष्य चालिलिङ्गुः समन्ततः।
निरुध्य मार्गं रुद्रस्य नैपुणानि प्रचक्रिरे ॥ १९ | मुसकराते हुए एक-दूसरेको देखकर वे परस्पर आलिंगन करने लगीं। वे सभी ओरसे शिवजीका मार्ग रोककर अनेक प्रकारके हाव-भाव दर्शाने लगीं ॥ १९ ॥ |
| को भवानिति चाहुस्तं आस्यतामिति चापराः।
कुत्रेत्यथ प्रसीदेति जजल्पुः प्रीतमानसाः ॥ २० | कुछ स्त्रियाँ उनसे कहने लगीं कि 'आप कौन हैं? बैठिये। अन्य स्त्रियाँ भी प्रसन्नचित्त होकर कहने लगीं—आप कहाँ जा रहे हैं? आप हम सबपर प्रसन्न होइये' ॥ २० ॥ |
| विपरीता निपेतुर्वै विस्रस्तांशुकमूर्धजाः।
पतिव्रताः पतीनां तु सन्निधौ भवमायया ॥ २१ | भगवान् शंकरकी मायाके प्रभावसे अपने पतियोंके सम्मुख ही पतिव्रता स्त्रियोंके वस्त्रपरिधान, केश आदि अस्त-व्यस्त हो गये और वे कामुक स्त्रियोंकी भाँति स्वेच्छाचारितापूर्ण व्यवहार प्रदर्शित करने लगीं ॥ २१ ॥ |
| दृष्ट्वा श्रुत्वा भवस्तासां चेष्टावाक्यानि चाव्ययः।
शुभं वाप्यशुभं वापि नोक्तवान् परमेश्वरः ॥ २२ | उन स्त्रियोंके हाव-भाव देखकर तथा उनके वचन सुनकर निर्विकार परमेश्वर शिव शुभ अथवा अशुभ कुछ भी नहीं बोले ॥ २२ ॥ |
| दृष्ट्वा नारीकुलं विप्रास्तथाभूतं च शङ्करम्।
अतीव परुषं वाक्यं जजल्पुस्ते मुनीश्वराः ॥ २३

तपांसि तेषां सर्वेषां प्रत्याहन्यन्त शङ्करे।
यथादित्यप्रकाशेन तारका नभसि स्थिताः ॥ २४ | उस प्रकारकी चेष्टावाली नारियोंके समूहको देखकर वे विप्र मुनीश्वर दिगम्बरवेशधारी शिवको उस अवस्थामें देखकर [शंकरजीके प्रति] अत्यन्त कठोर वचन कहने लगे। किंतु उनकी सभी तपस्याएँ शंकरजीके सम्मुख उसी प्रकार निष्फल सिद्ध हुईं, जिस प्रकार सूर्यके प्रकाशसे आकाश-मण्डलमें स्थित तारागण निस्तेज हो जाते हैं ॥ २३-२४ ॥ |
| श्रूयते ऋषिशापेन ब्रह्मणस्तु महात्मनः।
समृद्धश्रेयसां योनिर्यज्ञो वै नाशमाप्तवान् ॥ २५ | ऐसा सुना जाता है कि महात्मा ब्रह्माका सभी समृद्धियों तथा कल्याणोंका उत्पत्तिस्थलस्वरूप यज्ञ ऋषिके शापसे विनष्ट हो गया था ॥ २५ ॥ |
| भृगोरपि च शापेन विष्णुः परमवीर्यवान्।
प्रादुर्भावान् दश प्राप्तो दुःखितश्च सदा कृतः ॥ २६ | भृगुमुनिके शापसे परम ऐश्वर्यशाली विष्णुको भी दस अवतार लेने पड़े तथा अनेक दुःख सहने पड़े ॥ २६ ॥ |
| इन्द्रस्यापि च धर्मज्ञ छिन्नं सवृषणं पुरा।
ऋषिणा गौतमेनोर्व्यां क्रुद्धेन विनिपातितम् ॥ २७ | हे धर्मज्ञ सनत्कुमार ! क्रुद्ध ऋषि गौतमने शापसे इन्द्रका अण्डकोषसहित गुह्यांग काटकर पृथ्वीपर गिरा |
अध्याय २९ ] देवदारुवनका वृत्तान्त...संन्यासधर्मका वर्णन १३७
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| दिया था॥ २७॥ | |
| गर्भवासो वसूनां च शापेन विहितस्तथा।
ऋषीणां चैव शापेन नहुषः सर्पतां गतः॥ २८ | मुनि वसिष्ठके शापसे वसुओंको गर्भमें वास करना पड़ा, अगस्त्य आदि ऋषियोंके शापसे राजा नहुषको सर्प होना पड़ा था॥ २८॥ |
| क्षीरोदश्च समुद्रोऽसौ निवासः सर्वदा हरेः।
द्वितीयश्चामृताधारो ह्यपेयो ब्राह्मणैः कृतः॥ २९ | भगवान् विष्णुका निवासस्थान तथा अमृतका आधारस्वरूप वह क्षीरसागर ब्राह्मणोंके द्वारा सदाके लिये दूसरे अपेय जलवाले समुद्रके रूपमें कर दिया गया था॥ २९॥ |
| अविमुक्तेश्वरं प्राप्य वाराणस्यां जनार्दनः।
क्षीरेण चाभिषिच्येशं देवदेवं त्रियम्बकम्॥ ३०
श्रद्धया परया युक्तो देहाश्लेषामृतेन वै।
निषिक्तेन स्वयं देवः क्षीरेण मधुसूदनः॥ ३१
सेचयित्वाथ भगवान् ब्रह्मणा मुनिभिः समम्।
क्षीरोदं पूर्ववच्चक्रे निवासं चात्मनः प्रभुः॥ ३२ | जनार्दन भगवान् विष्णुने वाराणसीपुरीमें पहुँचकर अविमुक्तेश्वर देवाधिदेव त्र्यम्बकेश्वरका दूधसे अभिषेक करके परम श्रद्धासे युक्त होकर देहसंस्पर्शजन्य अमृतस्वरूप क्षीरद्वारा स्वयं उन मधुसूदनने ब्रह्माजी एवं मुनियोंके साथ भगवान् शिवको अभिषिक्त करके पूर्ववत् क्षीरसागरको अपना निवासस्थान बनाया॥ ३०—३२॥ |
| धर्मश्चैव तथा शप्तो माण्डव्येन महात्मना।
वृष्णयश्चैव कृष्णेन दुर्वासाद्यैर्महात्मभिः॥ ३३ | महात्मा माण्डव्यने धर्मको शापित किया तथा श्रीकृष्णकी प्रेरणासे दुर्वासा आदि महात्माओंके द्वारा वृष्णिवंशी शापित हुए थे॥ ३३॥ |
| राघवः सानुजश्चापि दुर्वासेन महात्मना।
श्रीवत्सश्च मुनेः पादपतनात्तस्य धीमतः॥ ३४ | महान् आत्मावाले दुर्वासामुनिने लक्ष्मणसहित श्रीरामको शाप दे दिया और श्रीवत्स (श्रीयुक्त वक्षःस्थलवाले) विष्णुको भृगुमुनिका चरण-प्रहार सहना पड़ा॥ ३४॥ |
| एते चान्ये च बहवो विप्राणां वशमागताः।
वर्जयित्वा विरूपाक्षं देवदेवमुमापतिम्॥ ३५ | देवाधिदेव विरूपाक्ष उमापति शिवको छोड़कर ये तथा अन्य बहुत-से लोग भी विप्रों (ब्राह्मणों)-के वशवर्ती हुए हैं॥ ३५॥ |
| एवं हि मोहितास्तेन नावबुध्यन्त शङ्करम्।
अत्युग्रवचनं प्रोचुश्चोग्रोऽप्यन्तरधीयत॥ ३६ | उन्हीं शिवकी मायासे मोहित होनेके कारण वे मुनिगण शंकरको नहीं जान पाये और अत्यन्त कठोर वचन बोलने लगे, फिर भगवान् शिव भी अन्तर्धान हो गये॥ ३६॥ |
| तेऽपि दारुवनात्तस्मात्प्रातः संविग्नमानसाः।
पितामहं महात्मानमासीनं परमासने॥ ३७
गत्वा विज्ञापयामासुः प्रवृत्तमखिलं विभोः।
शुभे दारुवने तस्मिन् मुनयः क्षीणचेतसः॥ ३८ | तत्पश्चात् व्याकुल चित्तवाले वे मुनिगण प्रातःकाल होते ही उस दारुवनसे ब्रह्माजीके पास पहुँचे। वहाँ श्रेष्ठ आसनपर विराजमान महात्मा ब्रह्मासे उस सुन्दर दारुवनमें रहनेवाले क्षीण चेतनावाले मुनियोंने शंकरका सारा वृत्तान्त कह सुनाया॥ ३७-३८॥ |
| १३८ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| सोऽपि सञ्चिन्त्य मनसा क्षणादेव पितामहः।
तेषां प्रवृत्तमखिलं पुण्ये दारुवने पुरा॥ ३९ | उन ब्रह्माजीने भी क्षणभरमें ही मनमें सोचकर पवित्र दारुवनमें उनका पूर्वघटित सम्पूर्ण वृत्तान्त जान लिया॥ ३९॥ |
| उत्थाय प्राञ्जलिर्भूत्वा प्रणिपत्य भवाय च।
उवाच सत्वरं ब्रह्मा मुनीन् दारुवनालयान्॥ ४० | अपने आसनसे तत्काल उठकर और दोनों हाथ जोड़कर ब्रह्माजीने मन-ही-मन शिवजीको प्रणाम करके दारुवनमें रहनेवाले उन मुनियोंसे कहा—हे विप्रो! |
| धिग्युष्मान् प्राप्तनिधनान् महानिधिमनुत्तमम्।
वृथाकृतं यतो विप्रा युष्माभिर्भाग्यवर्जितैः॥ ४१ | विनाशको प्राप्त तुम सभीको धिक्कार है; क्योंकि सर्वोत्तम निधि प्राप्त करके भी तुम अभागोंने उसे गँवा दिया॥ ४०-४१॥ |
| यस्तु दारुवने तस्मिंल्लिङ्गी दृष्टोऽप्यलिङ्गिभिः।
युष्माभिर्विकृताकारः स एव परमेश्वरः॥ ४२ | तुम अलिंगियोंने उस दारुवनमें जिस विकृत आकारवाले पुरुषको देखा था; वे साक्षात् परमेश्वर शिव ही थे॥ ४२॥ |
| गृहस्थैश्च न निन्द्यास्तु सदा ह्यतिथयो द्विजाः।
विरूपाश्च सुरूपाश्च मलिनाश्चाप्यपण्डिताः॥ ४३ | हे विप्रो! गृहस्थोंको अतिथियोंकी निन्दा कभी नहीं करनी चाहिये; वे अतिथि विकृत रूपवाले, सुन्दर रूपवाले, मलिन तथा मूर्ख—चाहे जैसे भी हों॥ ४३॥ |
| सुदर्शनेन मुनिना कालमृत्युरपि स्वयम्।
पुरा भूमौ द्विजाग्र्येण जितो ह्यतिथिपूजया॥ ४४ | पूर्वकालमें पृथ्वीपर द्विजोंमें अग्रणी सुदर्शनमुनिने अतिथिपूजाके प्रभावसे साक्षात् कालमृत्युको भी जीत लिया था॥ ४४॥ |
| अन्यथा नास्ति सन्तर्तुं गृहस्थैश्च द्विजोत्तमैः।
त्यक्त्वा चातिथिपूजां तामात्मनो भुवि शोधनम्॥ ४५ | भवसागरसे पार होने तथा आत्मशुद्धिके लिये अतिथिपूजाको छोड़कर गृहस्थों एवं श्रेष्ठ द्विजोंके लिये लोकमें अन्य कोई भी उपाय नहीं है॥ ४५॥ |
| गृहस्थोऽपि पुरा जेतुं सुदर्शन इति श्रुतः।
प्रतिज्ञामकरोज्जायां भार्यामाह पतिव्रताम्॥ ४६ | पूर्वकालमें सुदर्शन नामसे विख्यात गृहस्थ मुनिने मृत्युपर विजय प्राप्त करनेकी प्रतिज्ञा की और अपनी संतानयुक्त पतिव्रता पत्नीसे कहा—हे सुव्रते! हे |
| सुव्रते सुभ्रु सुभगे शृणु सर्वं प्रयत्नतः।
त्वया वै नावमन्तव्या गृहे ह्यतिथयः सदा॥ ४७ | सुन्दर भौंहोंवाली! हे सौभाग्यवति! सुनो, तुम पूर्ण प्रयत्नके साथ अतिथियोंका सदा सत्कार करना और कभी भी उनका निरादर न करना॥ ४६-४७॥ |
| सर्व एव स्वयं साक्षादतिथिय॑त्पिनाकधृक्।
तस्मादतिथये दत्त्वा आत्मानमपि पूजय॥ ४८ | अतिथि साक्षात् पिनाकधारी शिवका ही स्वरूप होता है, अतएव सब कुछ अर्पित करके भी अतिथिकी पूजा करो। सुदर्शनने पुनः कहा—हे आर्ये! अतिथि साक्षात् शिव होता है; शिवस्वरूप अतिथिको सब कुछ प्रदान करना चाहिये। अतः सभी अतिथियोंकी सदा पूजा करनी चाहिये॥ ४८-५०१/२॥ |
| एवमुक्तवाथ सन्तप्ता विवशा सा पतिव्रता।
पतिमाह रुदन्ती च किमुक्तं भवता प्रभो॥ ४९ | |
| तस्यास्तद्वचनं श्रुत्वा पुनः प्राह सुदर्शनः।
देयं सर्वं शिवायायें शिव एवातिथिः स्वयम्॥ ५० | |
| तस्मात्सर्वे पूजनीयाः सर्वेऽप्यतिथयः सदा।
एवमुक्ता तदा भर्त्रा भार्या तस्य पतिव्रता॥ ५१ | |
| शेषामिवाज्ञामादाय मूर्ध्ना सा प्राचरत्तदा।
परीक्षितुं तथा श्रद्धां तयोः साक्षाद् द्विजोत्तमाः॥ ५२ | पतिके ऐसा कहनेपर वह पातिव्रतपरायण मुनिभार्या पतिकी आज्ञाको देवप्रतिमाके समक्ष अर्पित किये गये |
| अध्याय २९ ] | देवदारुवनका वृत्तान्त... संन्यासधर्मका वर्णन | १३९ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| पुष्प आदिकी भाँति शिरोधार्य करके अतिथि-सत्कारमें प्रवृत्त हो गयी॥ ५१ १/२॥ | |
| धर्मो द्विजोत्तमो भूत्वा जगामाथ मुनेर्गृहम्।
तं दृष्ट्वा चार्चयामास सार्घाद्यैरनघा द्विजम्॥ ५३ | हे श्रेष्ठ द्विजो! उन दोनोंकी श्रद्धाकी परीक्षा करनेके लिये एक सुन्दर ब्राह्मणका रूप धारण करके साक्षात् धर्म मुनिके घर पधारे। उस ब्राह्मणको देखकर विशुद्ध हृदयवाली उस मुनिभार्याने अर्घ्य आदिसे उस ब्राह्मणका पूजन किया॥ ५२-५३॥ |
| सम्पूजितस्तया तां तु प्राह धर्मो द्विजः स्वयम्।
भद्रे कुतः पतिर्धीमांस्तव भर्ता सुदर्शनः॥ ५४
अन्नाद्यैरलमद्यार्यै स्वं दातुमिह चार्हसि।
सा च लज्जावृता नारी स्मरन्ती कथितं पुरा॥ ५५
भर्त्रा नमील्यनयने चचाल च पतिव्रता।
किं चैत्याह पुनस्तं वै धर्मे चक्रे च सा मतिम्॥ ५६ | उस स्त्रीके द्वारा भलीभाँति पूजित होकर ब्राह्मण-वेषधारी साक्षात् धर्मने उससे कहा—हे कल्याणि! तुम्हारे बुद्धिसम्पन्न पति सुदर्शन कहाँ हैं? तत्पश्चात् अपने पतिद्वारा कही गयी बातका स्मरण करती हुई उस स्त्रीने पतिकी आज्ञाको ध्यानमें रखकर धर्मरूप उस ब्राह्मणके लिये आतिथ्य-सेवा करनेका मनमें निश्चय किया॥ ५४-५६ १/२॥ |
| निवेदितुं किलात्मानं तस्मै पत्युरिहाज्ञया।
एतस्मिन्नन्तरे भर्ता तस्या नार्याः सुदर्शनः॥ ५७
गृहद्वारं गतो धीमांस्तामुवाच महामुनिः।
एहोहि क्व गता भद्रे तमुवाचातिथिः स्वयम्॥ ५८
भार्यया त्वनया सार्धं मैथुनस्थोऽहमद्य वै।
सुदर्शन महाभाग किंकर्तव्यमिहोच्यताम्॥ ५९
सुरतान्तस्तु विप्रेन्द्र सन्तुष्टोऽहं द्विजोत्तम।
सुदर्शनस्ततः प्राह सुप्रहृष्टो द्विजोत्तमः॥ ६० | इसी बीच उस स्त्रीके पति प्रज्ञासम्पन्न सुदर्शन घरके द्वारपर आ गये। मुनिवर सुदर्शनने अपनी भार्याको आवाज दी—हे भद्रे! तुम कहाँ चली गयी हो? तब साक्षात् धर्मरूप अतिथि उनसे बोले—हे महाभाग सुदर्शन! मैं इस समय तुम्हारी इस भार्याके आतिथ्यसे परम सन्तुष्ट हूँ॥ ५७-६० १/२॥ |
| भुङ्क्ष्व चैनां यथाकामं गमिष्येऽहं द्विजोत्तम।
हृष्टोऽथ दर्शयामास स्वात्मानं धर्मराट् स्वयम्॥ ६१
प्रददौ चेप्सितं सर्वं तमाह च महाद्युतिः।
एषा न भुक्ता विप्रेन्द्र मनसापि सुशोभना॥ ६२
मया चैषा न सन्देहः श्रद्धां ज्ञातुमिहागतः।
जितो वै यस्त्वया मृत्युर्धर्मेणैकेन सुव्रत॥ ६३ | तदनन्तर धर्मराजने अपना वास्तविक रूप उन्हें दिखाया और मनोवांछित वर देकर महान् कान्तिवाले धर्मने उनसे कहा—हे विप्रेन्द्र! मैं यहाँ केवल तुम्हारी श्रद्धाकी परीक्षा करनेके निमित्त आया हूँ। हे सुव्रत! तुमने अपने एकमात्र अतिथिपूजारूप धर्मसे मृत्यूतकको जीत लिया है॥ ६१-६३॥ |
| अहोऽस्य तपसो वीर्यमित्युक्त्वा प्रययौ च सः।
तस्मात्तथा पूजनीयाः सर्वे ह्यतिथयः सदा॥ ६४
बहुनात्र किमुक्तेन भाग्यहीना द्विजोत्तमाः।
तमेव शरणं तूर्णं गन्तुमर्हथ शङ्करम्॥ ६५ | 'अहो, इस तपस्वीका ऐसा ओज'—इस प्रकार कहकर धर्म वहाँसे चले गये। [हे मुनियो!] इसलिये सभी अतिथियोंकी सदा पूजा करनी चाहिये। हे अभागे मुनीश्वरो! अब अधिक कहनेसे क्या लाभ? तुम लोग शीघ्र ही उन्हीं महादेवकी शरणमें जाओ॥ ६४-६५॥ |
| तस्य तद्वचनं श्रुत्वा ब्रह्मणो ब्राह्मणर्षभाः।
ब्रह्माणमभिवन्द्यार्ताः प्रोचुराकुलितेक्षणाः॥ ६६ | उन ब्रह्माजीका वह वचन सुनकर व्याकुल नेत्रोंवाले वे द्विजश्रेष्ठ दुःखित होकर ब्रह्माजीसे प्रार्थना करते हुए कहने लगे॥ ६६॥ |
| ब्राह्मणा ऊचुः
नापेक्षितं महाभाग जीवितं विकृताः स्त्रियः।
दृष्टोऽस्माभिर्महादेवो निन्दितो यस्त्वनिन्दितः॥ ६७ | विप्रगण बोले—हे महाभाग! स्त्रियाँ तो विकार-युक्त होती ही हैं, जिनके लिये हमलोगोंने अपना जीवन |
१४० श्रीलिङ्गमहापुराण [ पूर्वभाग ]
| श्लोक | अर्थ |

| नष्ट कर डाला। जिन अनिन्द्य महादेवने कृपा करके हमलोगोंको दर्शन दिया था, उन्हींका हमलोगोंने अनादर किया ॥ ६७ ॥ | |
| शप्तश्च सर्वगः शूली पिनाकी नीललोहितः।
अज्ञानाच्छापजा शक्तिः कुण्ठितास्य निरीक्षणात् ॥ ६८ | हमने उन सर्वव्यापी, शूलधारी, पिनाकी तथा नीललोहित वर्णवाले शिवजीको अज्ञानतासे शाप दे दिया; किंतु उनके देखनेमात्रसे हमारे शापकी शक्ति कुण्ठित हो गयी ॥ ६८ ॥ |
| वक्तुमर्हसि देवेश संन्यासं वै क्रमेण तु।
द्रष्टुं वै देवदेवेशमुग्रं भीमं कपर्दिनम् ॥ ६९ | हे देवेश! अब आप कृपा करके हमें संन्यास-धर्मके विषयमें क्रमसे बताइये; जिससे हमलोग उन देवाधिदेव, उग्र, भीम तथा कपर्दी शिवका दर्शन करनेमें समर्थ हो सकें ॥ ६९ ॥ |
| पितामह उवाच
आदौ वेदानधीत्यैव श्रद्धया च गुरोः सदा।
विचार्यार्थं मुनेर्धर्मान् प्रतिज्ञाय द्विजोत्तमाः ॥ ७० | पितामह बोले—हे श्रेष्ठ मुनियो! सर्वप्रथम श्रद्धापूर्वक गुरुसे निरन्तर वेदका अध्ययन करे, उसका अर्थ समझे और धर्मोंका ज्ञान करे ॥ ७० ॥ |
| ग्रहणान्तं हि वा विद्वानथ द्वादशवार्षिकम्।
स्नात्वाहृत्य च दारान् वै पुत्रानुत्पाद्य सुव्रतान् ॥ ७१

वृत्तिभिश्चानुरूपाभिस्तान् विभज्य सुतान् मुनिः।
अग्निष्टोमादिभिश्चेष्ट्वा यज्ञैर्यज्ञेश्वरं विभुम् ॥ ७२ | इस प्रकार विद्वान्को चाहिये कि बारह वर्षोतक वेदाध्ययन करनेके अनन्तर वेदव्रत नामक स्नानसे संस्कारित होकर विवाह करके पुनः सदाचारी पुत्र उत्पन्न करके उन पुत्रोंके अनुकूल वृत्तिका उपाय करके उनमें धनादिका विभाजन कर दे। तत्पश्चात् अग्निष्टोम आदि यज्ञोंसे यज्ञेश्वर विभुका यजन करके मुनिको वनमें आकर अग्निमें परमेश्वरकी पूजा करनी चाहिये ॥ ७१-७२ १/२ ॥ |
| पूजयेत्परमात्मानं प्राप्यारण्यं विभावसौ।
मुनिर्द्वादशवर्षं वा वर्षमात्रमथापि वा ॥ ७३

पक्षद्वादशकं वापि दिनद्वादशकं तु वा।
क्षीरभुक् संयतः शान्तः सर्वान् सम्पूजयेत्सुरान् ॥ ७४ | वनमें रहते हुए मुनिको बारह वर्षतक या एक वर्ष (बारह माह)-तक या बारह पक्ष (छः माह)-तक अथवा बारह दिनतक दुग्धका सेवन करते हुए शान्ति तथा संयमपूर्वक सभी देवताओंकी पूजा करनी चाहिये ॥ ७३-७४ ॥ |
| इष्ट्वैवं जुहुयादग्नौ यज्ञपात्राणि मन्त्रतः।
अप्सु वै पार्थिवं न्यस्य गुरवे तैजसानि तु ॥ ७५

स्वधनं सकलं चैव ब्राह्मणेभ्यो विशङ्कया।
प्रणिपत्य गुरुं भूमौ विरक्तः संन्यसेद्यतिः ॥ ७६ | इस प्रकार यजन-पूजनके अनन्तर यज्ञसम्बन्धी काष्ठपात्र मन्त्रपूर्वक अग्निमें हवन कर दे, मिट्टीके पात्र जलमें छोड़ दे तथा धातुके पात्र गुरुको अर्पित कर दे और निष्कपट भावसे अपना सम्पूर्ण धन ब्राह्मणोंको देकर गुरुको दण्डवत् प्रणाम करके विरक्त यति संन्यासधर्मका आचरण करे ॥ ७५-७६ ॥ |
| निकृत्य केशान् सशिखानुपवीतं विसृज्य च।
पञ्चभिर्जुहुयादप्सु भूः स्वाहेति विचक्षणः ॥ ७७ | शिखासहित बालोंको कटवाकर तथा यज्ञोपवीत त्यागकर विद्वान् यतिको 'भूः स्वाहा' इस मन्त्रसे जलमें |
३०- शिवाराधनाके माहात्म्यमें श्वेतमुनिका आख्यान
अध्याय ३० ] शिवाराधनाके माहात्म्यमें श्वेतमुनिका आख्यान १४१
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| ततश्चोर्ध्वं चरेदेवं यतिः शिवविमुक्तये।
व्रतेनानशनेनापि तोयवृत्त्यापि वा पुनः॥ ७८

पर्णवृत्त्या पयोवृत्त्या फलवृत्त्यापि वा यतिः।
एवं जीवनमृतो नो चेत्षण्मासाद्द्वत्सरात्तु वा॥ ७९

प्रस्थानादिकमायासं स्वदेहस्य चरेद्यतिः।
शिवसायुज्यमाप्नोति कर्मणाप्येवमाचरन्॥ ८०

सद्योऽपि लभते मुक्तिं भक्तियुक्तो दृढव्रतः॥ ८१

त्यागेन वा किं विधिनाप्यनेन
भक्तस्य रुद्रस्य शुभैर्व्रतैश्च।
यज्ञैश्च दानैर्विविधैश्च होमै-
र्लब्धैश्च शास्त्रैर्विविधैश्च वेदैः॥ ८२

श्वेतेनैवं जितो मृत्युर्भवभक्त्या महात्मना।
वोऽस्तु भक्तिर्महादेवे शङ्करे परमात्मनि॥ ८३ | पाँच आहुति देनी चाहिये॥ ७७॥

इसके पश्चात् यतिको शिवसायुज्यरूपी विमुक्तिके लिये आगेकी भी साधना करनी चाहिये। इसके लिये छः माह अथवा वर्षपर्यन्त यति अनशन करे अथवा जल पीकर या पत्ते खाकर या दूध पीकर या फल खाकर जीवन-निर्वाह करे। ऐसा करनेपर यदि मृत्यु नहीं हुई और वह जीवित रहता है, तो उसे अपने देहके प्रस्थान आदि अर्थात् स्थूल शरीरके त्यागका प्रयास करना चाहिये। ऐसा आचरण करते हुए वह यति अपने कर्मसे भी शिवसायुज्य प्राप्त कर लेता है॥ ७८–८०॥

परंतु हे दृढव्रती मुनियो! शिवजीमें भक्ति रखनेवाला प्राणी शीघ्र ही मुक्ति प्राप्त कर लेता है। महादेवजीके भक्तको त्याग, विधि, महान् व्रतों, यज्ञों, विविध प्रकारके दानों, होमों, विविध शास्त्रों तथा वेदोंसे क्या प्रयोजन! महान् आत्मावाले श्वेतमुनिने महादेवकी भक्तिसे ही मृत्यूतकको जीत लिया था। अतएव परमेश्वर महादेव शिवजीके प्रति आपलोग भी भक्तिपरायण हों॥ ८१–८३॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे देवदारुवनवृत्तान्तवर्णनं नामैकोनत्रिंशोऽध्यायः ॥ २९ ॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'देवदारुवनवृत्तान्तवर्णन' नामक उनतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ २९ ॥
तीसवाँ अध्याय
शिवाराधनाके माहात्म्यमें श्वेतमुनिका आख्यान
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| शैलादिरुवाच
एवमुक्तास्तदा तेन ब्रह्मणा ब्राह्मणर्षभाः।
श्वेतस्य च कथां पुण्यामपृच्छन् परमर्षयः॥ १

पितामह उवाच
श्वेतो नाम मुनिः श्रीमान् गतायुर्गिरिगह्वरे।
सक्तो ह्याभ्यर्च्य यद्भक्त्या तुष्टाव च महेश्वरम्॥ २
रुद्राध्यायेन पुण्येन नमस्तेत्यादिना द्विजाः।
ततः कालो महातेजाः कालप्राप्तं द्विजोत्तमम्॥ ३
नेतुं सञ्चिन्त्य विप्रेन्द्राः सान्निध्यमकरोन्मुनेः।
श्वेतोऽपि दृष्ट्वा तं कालं कालप्राप्तोऽपि शङ्करम्॥ ४ | नन्दिकेश्वर बोले— तत्पश्चात् उन ब्रह्माजीके इस प्रकार कहनेपर द्विजश्रेष्ठ महर्षियोंने उनसे श्वेतमुनिकी पुण्यप्रद कथा पूछी—॥ १॥

पितामह बोले— समाप्त आयुवाले श्वेत नामक एक श्रीयुक्त मुनि गिरिकी गुफामें शिवाराधनमें रत थे। हे द्विजो! 'नमस्ते रुद्र मन्यवे' इत्यादि रुद्राध्यायसे भक्तिपूर्वक महेश्वरकी आराधना करके श्वेतमुनिने उन्हें प्रसन्न कर लिया॥ २ ½ ॥

हे विप्रेन्द्रो! तदनन्तर द्विजोंमें श्रेष्ठ श्वेतमुनिको समाप्त आयुवाला जानकर उन्हें ले जानेके लिये महातेजस्वी काल मुनिके पास पहुँचा॥ ३ ½ ॥ |
| १४२ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| पूजयामास पुण्यात्मा त्रियम्बकमनुस्मरन्।
त्रियम्बकं यजेदेवं सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्॥ ५

किं करिष्यति मे मृत्युर्मृत्योर्मृत्युरहं यतः।
तं दृष्ट्वा सस्मितं प्राह श्वेतं लोकभयङ्करः॥ ६ | सन्निकट मृत्युवाले पुण्यात्मा श्वेतमुनि भी उस कालको देखकर त्रिनेत्र शिवका स्मरण करते हुए उनकी आराधना करने लगे। वे ऐसा कहते हुए ध्यानपरायण थे कि जब मैं सुखकर सम्बन्धवाले तथा जगत्का पोषण करनेवाले त्रिनेत्र शिवका यजन कर रहा हूँ, तो मृत्यु मेरा क्या कर लेगी; क्योंकि मैं तो कालका भी काल हूँ॥ ४-५ १/२ ॥ |
| एह्येहि श्वेत चानेन विधिना किं फलं तव।
रुद्रो वा भगवान् विष्णुर्ब्रह्मा वा जगदीश्वरः॥ ७

कः समर्थः परित्रातुं मया ग्रस्तं द्विजोत्तम।
अनेन मम किं विप्र रौद्रेण विधिना प्रभोः॥ ८

नेतुं यस्योत्थितश्चाहं यमलोकं क्षणेन वै।
यस्माद् गतायुस्त्वं तस्मान्मुने नेतुमिहोद्यतः॥ ९ | उन श्वेतमुनिको देखकर लोकोंको भयभीत करनेवाला वह काल मुसकराकर उनसे बोला—हे श्वेत! अब तुम मेरी ओर आओ; इस पूजा-पाठ आदिसे तुम्हें क्या लाभ! हे द्विजवर! भगवान् विष्णु, ब्रह्मा अथवा जगदीश्वर रुद्र—इनमें भला कौन मेरे द्वारा ग्रास बनाये गये जीवको बचा सकनेमें समर्थ है? हे विप्र! यह रुद्रपूजा मुझ शक्तिमान्का क्या कर सकती है? जिस किसीको भी ले जानेके लिये मैं उठ खड़ा होता हूँ, उसे क्षणभरमें यमलोक पहुँचा देता हूँ। हे मुने! क्योंकि तुम समाप्त आयुवाले हो चुके हो, अतः तुम्हें ले जानेहेतु मैं यहाँ आया हूँ॥ ६—९॥ |
| तस्य तद्वचनं श्रुत्वा भैरवं धर्ममिश्रितम्।
हा रुद्र रुद्र रुद्रेति ललाप मुनिपुङ्गवः॥ १०

तं प्राह च महादेवं कालं सम्प्रेक्ष्य वै दृशा।
नेत्रेण बाष्पमिश्रेण सम्भ्रान्तेन समाकुलः॥ ११ | उस कालका वह धर्ममिश्रित भयावह वचन सुनकर मुनिवर श्वेत 'हा रुद्र! हा रुद्र! हा रुद्र!' कहकर विलाप करने लगे और अश्रुपूरित तथा व्याकुल नेत्रोंसे एवं कातर दृष्टिसे शिवलिङ्गको निहारते हुए अत्यन्त व्यग्रचित्त होकर उस कालसे कहने लगे—॥ १०-११॥ |
| श्वेत उवाच
त्वया किं काल नो नाथश्चास्ति चेद्दि वृषध्वजः।
लिङ्गेऽस्मिन् शङ्करो रुद्रः सर्वदेवभवोद्भवः॥ १२ | श्वेतमुनि बोले—हे काल! तुम मेरा क्या बिगाड़ सकते हो; क्योंकि सभी देवताओंको उत्पन्न करनेवाले हमारे स्वामी वृषभध्वज शंकर रुद्र इस लिङ्गमें विराजमान हैं॥ १२॥ |
| अतीव भवभक्तानां मद्विधानां महात्मनाम्।
विधिना किं महाबाहो गच्छ गच्छ यथागतम्॥ १३ | विधिके विधान शिवजीके प्रति अतिशय भक्ति रखनेवाले मुझसदृश महात्माओंका क्या कर सकता है? अतएव हे महाबाहो! आप जिस प्रकार आये थे, उसी प्रकार चले जाइये॥ १३॥ |
| ततो निशम्य कुपितस्तीक्ष्णदंष्ट्रो भयङ्करः।
श्रुत्वा श्वेतस्य तद्वाक्यं पाशहस्तो भयावहः॥ १४

सिंहनादं महत्कृत्वा चास्फोट्य च मुहुर्मुहुः।
बबन्ध च मुनिं कालः कालप्राप्तं तमाह च॥ १५ | तदनन्तर श्वेतमुनिका वैसा वचन सुनकर हाथमें पाश धारण किये, तीक्ष्ण दाढ़ोंवाले भयंकर कालने कुपित होकर सिंहके सदृश घोर गर्जना करते हुए तथा |
| अध्याय ३० ] | शिवाराधनाके माहात्म्यमें श्वेतमुनिका आख्यान | १४३ |

| मया बद्धोऽसि विप्रर्षे श्वेतं नेतुं यमालयम्।
अद्य वै देवदेवेन तव रुद्रेण किं कृतम्॥ १६

क्व शर्वस्तव भक्तिश्च क्व पूजा पूजया फलम्।
क्व चाहं क्व च मे भीतिः श्वेत बद्धोऽसि वै मया॥ १७

लिङ्गेऽस्मिन् संस्थितः श्वेत तव रुद्रो महेश्वरः।
निश्चेष्टोऽसौ महादेवः कथं पूज्यो महेश्वरः॥ १८ | पाशको बार-बार फटकारते हुए काल-प्राप्त मुनिको बाँध दिया और पुनः उनसे कहा— ॥ १४-१५॥
हे विप्रर्षे! तुम श्वेतको यमलोक ले जानेके निमित्त मैंने बाँध दिया है; किंतु तुम्हारे देवाधिदेव रुद्रने इस समय तुम्हारी क्या सहायता की? कहाँ शिव, कहाँ तुम्हारी भक्ति तथा पूजा, कहाँ पूजाका फल और कहाँ मैं एवं मेरा भय! हे श्वेत! अब तुम मेरे द्वारा बाँध दिये गये हो। हे श्वेत! तुम्हारा महेश्वर रुद्र जो इस लिङ्गमें स्थित है, वह महादेव तो निश्चेष्ट है; तो फिर तुम उस महेश्वरकी पूजा क्यों करते हो? ॥ १६-१८॥ | | ततः सदाशिवः स्वयं द्विजं निहन्तुमागतम्।
निहन्तुमन्तकं स्मयन् स्मरारि यज्ञहा हरः॥ १९

त्वरन् विनिर्गतः परः शिवः स्वयं त्रिलोचनः।
त्रियम्बकोऽम्बया समं सनन्दिना गणेश्वरैः॥ २० | तत्पश्चात् मुनिका प्राण हरनेके निमित्त आये हुए कालका संहार करनेके लिये कामदेवके शत्रु, दक्ष-यज्ञके विध्वंसक तथा त्रिनेत्र सदाशिव महादेव शंकर अपने नन्दी, गणेश्वरों और पार्वतीसहित मुसकराते हुए शीघ्रतापूर्वक शिवलिङ्गसे साक्षात् प्रकट हुए॥ १९-२०॥ | | ससर्ज जीवितं क्षणाद्द्रवं निरीक्ष्य वै भयात्।
पपात चाशु वै बली मुनेस्तु सन्निधौ द्विजाः॥ २१

ननाद चोर्ध्वमुच्चधीर्निरीक्ष्य चान्तकान्तकम्।
निरीक्षणेन वै मृतं भवस्य विप्रपुङ्गवाः॥ २२ | हे द्विजो! शिवजीको देखते ही उसी क्षण भयके कारण वह बलवान् काल श्वेतमुनिके पास शीघ्र ही गिर पड़ा और कालका भी अन्त करनेवाले शिवजीको देखकर जोरसे चिल्लाया। हे उत्तम विप्रो! मृतप्राय उस कालको शिवजीने अपने कृपावलोकनसे जीवन प्रदान कर दिया॥ २१-२२॥ | | विनेदुरुच्चमीश्वराः सुरेश्वरा महेश्वरम्।
प्रणेमुरम्बिकामुमां मुनीश्वरास्तु हर्षिताः॥ २३

ससर्जुरस्य मूर्ध्नि वै मुनेर्भवस्य खेचराः।
सुशोभनं सुशीतलं सुपुष्पवर्षमम्बरात्॥ २४ | सभी महान् देवतागण तथा मुनिवृन्द महेश्वर एवं माता पार्वतीको प्रणाम करने लगे और हर्षित होकर उच्च स्वरमें ‘जय हो-जय हो’ ऐसा बोलने लगे। नभोमण्डलमें स्थित देवसमुदाय इन श्वेतमुनि तथा शंकरजीके सिरपर आकाशसे अत्यन्त सुन्दर, शीतल तथा सुगन्धित पुष्पोंकी वर्षा करने लगे॥ २३-२४॥ | | अहो निरीक्ष्य चान्तकं मृतं तदा सुविस्मितः।
शिलाशनात्मजोऽव्ययं शिवं प्रणम्य शङ्करम्॥ २५

उवाच बालधीर्मृतः प्रसीद चेति वै मुने।
महेश्वरं महेश्वरस्य चानुगो गणेश्वरः॥ २६ | तत्पश्चात् शिलादके पुत्र तथा शिवजीके अनुचर गणेश्वर नन्दीजी कालको मरा हुआ देखकर अत्यन्त विस्मित हुए और उन्होंने अविनाशी महेश्वर शिवको प्रणामकर उनसे कहा कि यह अल्पबुद्धि काल मर चुका है; अब आप इस काल और मुनि—दोनोंपर अनुग्रह कीजिये॥ २५-२६॥ | | ततो विवेश भगवाननुगृह्य द्विजोत्तमम्।
क्षणाद् गूढशरीरं हि ध्वस्तं दृष्ट्वान्तकं क्षणात्॥ २७ | तत्पश्चात् क्षणभरमें ही मृत होकर पृथ्वीपर गिरे कालको देखकर उसके तथा द्विजश्रेष्ठ श्वेत—दोनोंके |
| १४४ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| ऊपर अनुग्रह करके भगवान् शंकर तत्काल गुप्त शरीरमें समाविष्ट हो गये॥ २७॥ | |

| तस्मान्मृत्युञ्जयं चैव भक्त्या सम्पूजयेद् द्विजाः।
मुक्तिदं भुक्तिदं चैव सर्वेषामपि शङ्करम्॥ २८ | अतएव हे द्विजो! सभीको मोक्ष तथा भोग प्रदान करनेवाले मृत्युंजय महादेवकी भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिये॥ २८॥ |
| बहुना किं प्रलापेन संन्यस्याभ्यर्च्य वै भवम्।
भक्त्या चापरया तस्मिन् विशोका वै भविष्यथ॥ २९ | [हे मुनियो!] अधिक क्या कहूँ; संन्यासधर्मका पालन करते हुए परम श्रद्धाके साथ उन महादेवकी आराधना करनेसे तुम सब सन्तापरहित हो जाओगे॥ २९॥ |
| शैलादिरुवाच
एवमुक्तास्तदा तेन ब्रह्मणा ब्रह्मवादिनः।
प्रसीद भक्तिर्देवेशे भवेद्रुद्रे पिनाकिनि॥ ३०

केन वा तपसा देव यज्ञेनाप्यथ केन वा।
व्रतैर्वा भगवद्भक्ता भविष्यन्ति द्विजातयः॥ ३१ | नन्दीश्वर बोले—[हे सनत्कुमारजी!] तत्पश्चात् उन ब्रह्माके इस प्रकार कहनेपर ब्रह्मवेत्ता मुनिगण बोले—हे देव! आप प्रसन्न हों और हमें बतायें कि किस तपस्या, किस यज्ञ अथवा किन व्रतोंसे पिनाकधारी देवेश्वर रुद्रके प्रति हमलोगोंमें भक्ति उत्पन्न होगी तथा हम द्विजगण शिवभक्त हो सकेंगे?॥ ३०-३१॥ |
| पितामह उवाच
न दानेन मुनिश्रेष्ठास्तपसा च न विद्यया।
यज्ञैर्होमैर्व्रतैर्वेदैर्योगशास्त्रैर्निरोधनैः ॥ ३२

प्रसादेनैव सा भक्तिः शिवे परमकारणे। | ब्रह्माजी बोले—हे मुनिवरो! दान, तप, विद्या, यज्ञ, होम, व्रत, वेदाध्ययन, शास्त्रपारायण, योगसाधन तथा इन्द्रिय-नियन्त्रण आदि उपायोंसे शिव-भक्ति सम्भव नहीं है। केवल उनकी कृपासे ही जगत्के परम कारण महादेवके प्रति वह भक्ति उत्पन्न होती है॥ ३२ १/२॥ |
| अथ तस्य वचः श्रुत्वा सर्वे ते परमर्षयः॥ ३३

सदारतनयाः श्रान्ताः प्रणेमुश्च पितामहम्। | इसके बाद उन ब्रह्माका वचन सुनकर परिश्रान्त हुए उन सभी श्रेष्ठ ऋषियोंने स्त्री तथा पुत्रोंसहित ब्रह्माजीको प्रणाम किया॥ ३३ १/२॥ |
| तस्मात्पाशुपती भक्तिर्धर्मकामार्थसिद्धिदा॥ ३४

मुनेर्विजयदा चैव सर्वमृत्युजयप्रदा।
दधीचस्तु पुरा भक्त्या हरिं जित्वामरैर्विभुम्॥ ३५

क्षुपं जघान पादेन वज्रास्थित्वं च लब्धवान्।
मयापि निर्जितो मृत्युर्महादेवस्य कीर्तनात्॥ ३६

श्वेतेनापि गतेनास्यं मृत्योर्मुनिवरेण तु।
महादेवप्रसादेन जितो मृत्युर्यथा मया॥ ३७ | अतएव [हे सनत्कुमार!] यह शैवी भक्ति धर्म, काम, अर्थ तथा सभी सिद्धियाँ प्रदान करनेवाली है और सभी प्रकारकी मृत्युसे विजय दिलानेवाली है। यह शिव-भक्ति मुनि दधीचके लिये विजयदायिनी सिद्ध हुई थी। पूर्व कालमें दधीचमुनिने शिवकी भक्तिसे ही देवताओंसहित सर्वशक्तिमान् विष्णुको जीतकर अपने चरणसे राजा क्षुपपर प्रहार किया और अपनी हड्डियोंमें वज्रत्व प्राप्त कर लिया था। महादेवकी आराधनासे मैंने भी मृत्युपर विजय प्राप्त कर ली है और जिस प्रकार मैंने मृत्युको जीता है, उसी प्रकार मृत्युके मुखमें गये हुए मुनिवर श्वेतने भी शिवजीकी कृपासे मृत्युको जीत लिया था॥ ३४—३७॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे शिवाराधनमहिमवर्णनं नाम त्रिंशोऽध्यायः॥ ३०॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'शिवाराधनमहिमवर्णन' नामक तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ३०॥
३१- देवदारुवननिवासी मुनिगणोंद्वारा शिवाराधना
| अध्याय ३१ ] | देवदारुवननिवासी मुनिगणोंद्वारा शिवाराधना | १४५ |

इकतीसवाँ अध्याय
देवदारुवननिवासी मुनिगणोंद्वारा शिवाराधना
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| सनत्कुमार उवाच
कथं भवप्रसादेन देवदारुवनौकसः।
प्रपन्नाः शरणं देवं वक्तुमर्हसि मे प्रभो॥ १ | सनत्कुमार बोले— हे प्रभो! देवदारुवनके निवासी [तपस्वीगण] भगवान् शिवके अनुग्रहसे किस प्रकार उन महादेवके शरणको प्राप्त हुए? कृपा करके मुझे बतायें॥ १॥ |
| शैलादिरुवाच
तानुवाच महाभागान् भगवानात्मभूः स्वयम्।
देवदारुवनस्थांस्तु तपसा पावकप्रभान्॥ २ | शैलादि बोले— स्वयम्भू भगवान् ब्रह्माने देवदारुवनमें निवास करनेवाले तथा अपनी तपस्यासे अग्नितुल्य प्रभाववाले उन महाभाग मुनियोंसे कहा॥ २॥ |
| पितामह उवाच
एष देवो महादेवो विज्ञेयस्तु महेश्वरः।
न तस्मात्परमं किञ्चित्पदं समधिगम्यते॥ ३ | पितामह बोले— इन भगवान् महादेव महेश्वरको अवश्य जानना चाहिये; क्योंकि उनसे बढ़कर कोई भी ऐसा पद नहीं है, जो प्राप्त करनेयोग्य हो॥ ३॥ |
| देवानां च ऋषीणां च पितॄणां चैव स प्रभुः।
सहस्रयुगपर्यन्ते प्रलये सर्वदेहिनः॥ ४

संहरत्येष भगवान् कालो भूत्वा महेश्वरः।
एष चैव प्रजाः सर्वाः सृजत्येकः स्वतेजसा॥ ५ | वे ही समस्त देवताओं, ऋषियों तथा पितरोंके प्रभु हैं। हजार युगोंके अन्तमें प्रलयकाल आनेपर वे ही भगवान् शिव काल बनकर सभी देहधारियोंका संहार करते हैं और एकमात्र ये भगवान् शिव ही अपने तेजसे सभी प्रजाओंका सृजन करते हैं॥ ४-५॥ |
| एष चक्री च वज्री च श्रीवत्सकृतलक्षणः।
योगी कृतयुगे चैव त्रेतायां क्रतुरुच्यते॥ ६

द्वापरे चैव कालाग्निर्धर्मकेतुः कलौ स्मृतः।
रुद्रस्य मूर्तयस्त्वेता येऽभिध्यायन्ति पण्डिताः॥ ७ | अपने वक्षःस्थलपर ‘श्री’ चिह्न धारण करनेवाले चक्रधारी विष्णु तथा वज्रधारी इन्द्र आदिके रूपमें ये शिव ही विराजमान हैं। ये सत्ययुगमें योगी, त्रेतामें यज्ञस्वरूप, द्वापरमें कालाग्नि एवं कलियुगमें धर्मकेतु नामसे कहे जाते हैं। भगवान् रुद्रकी ये ही मूर्तियाँ हैं, जिनका पण्डितजन ध्यान करते हैं॥ ६-७॥ |
| चतुरस्रं बहिश्चान्तरष्टास्रं पिण्डिकाश्रये।
वृत्तं सुदर्शनं योग्यमेवं लिङ्गं प्रपूजयेत्॥ ८ | बाहरसे चौकोर एवं भीतरसे अष्टकोणवाले पिण्डिका-स्थानमें वृत्ताकार, दर्शनीय तथा श्रेष्ठ लिङ्गकी विधिवत् पूजा करनी चाहिये॥ ८॥ |
| तमो ह्यग्नी रजो ब्रह्मा सत्त्वं विष्णुः प्रकाशकम्।
मूर्तिरेका स्थिता चास्य मूर्तयः परिकीर्तिताः॥ ९ | तमोगुणरूप अग्नि, रजोगुणरूप ब्रह्मा तथा प्रकाशक सत्त्वगुणरूप विष्णु आदिकी मूर्तियाँ एकमात्र इन्हीं शिवकी मूर्तिमें स्थित कही जाती हैं॥ ९॥ |
| यत्र तिष्ठति तद् ब्रह्म योगेन तु समन्वितम्।
तस्माद्विद्ध देवदेवेशमीशानं प्रभुमव्ययम्॥ १०

आराधयन्ति विप्रेन्द्रा जितक्रोधा जितेन्द्रियाः।
लिङ्गं कृत्वा यथान्यायं सर्वलक्षणसंयुतम्॥ ११ | जीवके भीतर समाधियोगसे स्थित जो शिवरूप है, वही ब्रह्म है। अतएव क्रोधको जीत लेनेवाले तथा इन्द्रियोंको वशमें रखनेवाले उत्तम विप्रगण विधानके अनुसार सभी लक्षणोंसे युक्त लिङ्ग बनाकर अविनाशी, देवाधिदेव, ईशान एवं सबके स्वामी शिवकी आराधना करते हैं॥ १०-११॥ |
| १४६ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| अङ्गुष्ठमात्रं सुशुभं सुवृत्तं सर्वसम्मतम्।
समनाभं तथाष्टास्रं षोडशास्रमथापि वा॥ १२

सुवृत्तं मण्डलं दिव्यं सर्वकामफलप्रदम्।
वेदिका द्विगुणा तस्य समा वा सर्वसम्मता॥ १३ | वह लिङ्ग अंगुष्ठ परिमाणके बराबर, अत्यन्त सुन्दर, वर्तुलाकार तथा शास्त्रसम्मत हो। उसका मण्डल समान नाभिवाला, अष्ट अथवा षोडश कोणोंवाला पूर्णतः गोलाकार तथा दिव्य होना चाहिये; वह सभी मनोरथोंको पूर्ण करनेवाला होता है॥ १२१/२॥ |
| गोमुखी च त्रिभागैका वेद्या लक्षणसंयुता।
पट्टिका च समन्ताद्वै यवमात्रा द्विजोत्तमाः॥ १४

सौवर्णं राजतं शैलं कृत्वा ताम्रमयं तथा।
वेदिकायाश्च विस्तारं त्रिगुणं वै समन्ततः॥ १५

वर्तुलं चतुरस्रं वा षडस्रं वा त्रिस्रकम्।
समन्तान्निर्व्रणं शुभ्रं लक्षणैस्तत्सुलक्षितम्॥ १६

प्रतिष्ठाप्य यथान्यायं पूजालक्षणसंयुक्तम्।
कलशं स्थापयेत्तस्य वेदिमध्ये तथा द्विजाः॥ १७

सहिरण्यं सबीजं च ब्रह्मभिश्चाभिमन्त्रितम्।
सेचयेच्च ततो लिङ्गं पवित्रैः पञ्चभिः शुभैः॥ १८

पूजयेच्च यथालाभं ततः सिद्धिमवाप्स्यथ।
समाहिताः पूजयध्वं सपुत्रा सह बन्धुभिः॥ १९

सर्वे प्राञ्जलयो भूत्वा शूलपाणिं प्रपद्यत।
ततो द्रक्ष्यथ देवेशं दुर्दर्शमकृतात्मभिः॥ २०

यं दृष्ट्वा सर्वमज्ञानमधर्मश्च प्रणश्यति।
ततः प्रदक्षिणं कृत्वा ब्रह्माणममितौजसम्॥ २१ | लिङ्गकी वेदिका उसकी दुगुनी, समान तथा शास्त्रसम्मत हो। गोमुखीको उसकी एक तिहाई एवं समस्त लक्षणोंसे युक्त जानना चाहिये। हे श्रेष्ठ ब्राह्मणो! उसके चारों ओर जौके परिमाणके बराबर पट्टिका होनी चाहिये। वेदिकाका विस्तार चारों ओर तिगुना, वर्तुलाकार, त्रिकोण, चौकोर अथवा षट्कोण होना चाहिये। सोनेका, चाँदीका, ताँबेका अथवा पाषाणका लिङ्ग बनाना चाहिये। हे द्विजो! इस प्रकार सभी ओरसे छिद्र आदिसे रहित, सुन्दर तथा सभी लक्षणोंसे युक्त लिङ्गको विधिपूर्वक प्रतिष्ठित करके उसकी वेदीके मध्यमें पूजालक्षणोंसे समन्वित, स्वर्णसहित, पंचाक्षरमन्त्र एवं सद्योजात आदि पाँच मन्त्रोंसे अभिमन्त्रित कलशकी स्थापना करनी चाहिये। तत्पश्चात् उन्हीं पाँच शुभ तथा पवित्र मन्त्रोंसे लिङ्गका अभिषेक करना चाहिये एवं यथोपलब्ध उपचारोंसे पूजन करना चाहिये। ऐसा करनेसे तुमलोग सिद्धि प्राप्त कर लोगे। [हे मुनियो!] तुम लोग अपने पुत्रों तथा बन्धु-बान्धवोंसहित एकाग्रचित्त होकर महादेवजीका पूजन करो और हाथ जोड़कर शूलपाणिकी शरणमें जाओ। तत्पश्चात् तुमलोग असंयत आत्मावाले लोगोंके लिये दुर्लभ दर्शनवाले देवेश शिवका दर्शन प्राप्त कर सकोगे; जिन्हें देखते ही समस्त अज्ञान तथा अधर्म नष्ट हो जाता है॥ १३-२०१/२॥ |
| सम्प्रस्थिता वनौकास्ते देवदारुवनं ततः।
आराधयितुमारेभा ब्रह्मणा कथितं यथा॥ २२ | तत्पश्चात् अमित तेजवाले ब्रह्माजीकी प्रदक्षिणा करके वे वनवासी मुनि देवदारु वनके लिये प्रस्थित हुए और जैसा ब्रह्माजीने कहा था, तदनुसार वे महादेवकी आराधना करने लगे॥ २१-२२॥ |
| स्थण्डिलेषु विचित्रेषु पर्वतानां गुहासु च।
नदीनां च विविक्तेषु पुलिनेषु शुभेषु च॥ २३

शैवालशोभनाः केचित्केचिद्दन्तर्जलेशयाः।
केचिद् दर्भावकाशास्तु पादाङ्गुष्ठाग्रधिष्ठिताः॥ २४ | कुछ मुनि विचित्र प्रकारके स्थण्डिलोंपर, पर्वतोंकी गुफाओंमें, नदियोंके पवित्र तथा एकान्त तटोंपर, कुछ मुनि शैवालपर विराजमान होकर, कुछ मुनि जलके भीतर बैठकर, कोई दर्भ-शय्या बिछाकर, कोई अपने |
अध्याय ३१ ] देवदारुवननिवासी मुनिगणोंद्वारा शिवाराधना १४७
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| दन्तोलूखलिनस्त्वन्ये अश्मकुट्टास्तथापरे।
स्थानवीरासनास्त्वन्ये मृगचर्यारताः परे॥ २५ | पैरके अँगुठेके अग्रभागपर स्थित होकर, कोई दाँतोंको ही उलूखल बनाकर उनसे पिसे अन्नको खाकर, कुछ पाषाणपर पिसे अन्नको ही खाकर, कुछ वीरासनमें बैठकर, कुछ मृगचर्यापरायण होकर—इस प्रकार तपस्या तथा पूजनके द्वारा उन महाबुद्धिमान् मुनियोंने समय व्यतीत किया॥ २३—२५ १/२॥ |
| कालं नयन्ति तपसा पूजया च महाधियः।
एवं संवत्सरे पूर्णे वसन्ते समुपस्थिते॥ २६

ततस्तेषां प्रसादार्थं भक्तानामनुकम्पया।
देवः कृतयुगे तस्मिन् गिरौ हिमवतः शुभे॥ २७ | इस प्रकार उन मुनियोंको तप करते हुए एक वर्ष पूर्ण होनेपर वसन्त ऋतु आनेपर परमेश्वर शिव अपनी दयासे उन भक्तोंपर अनुग्रह करनेके निमित्त कृतयुगमें हिमालयके उस पर्वतपर स्थित देवदारुवनमें प्रसन्नतापूर्वक आये॥ २६-२७ १/२॥ |
| देवदारुवनं प्राप्तः प्रसन्नः परमेश्वरः।
भस्मपांसूपदिग्धाङ्गो नग्नो विकृतलक्षणः॥ २८

उल्मुकव्यग्रहस्तश्च रक्तपिङ्गललोचनः।
क्वचिच्च हसते रौद्रं क्वचिद् गायति विस्मितः॥ २९

क्वचिन्नृत्यति शृङ्गारं क्वचिद्रौति मुहुर्मुहुः।
आश्रमे ह्यटते भैक्ष्यं याचते च पुनः पुनः॥ ३०

मायां कृत्वा तथारूपां देवस्तद्वनमागतः। | उस समय वे भस्म-धूलिसे भूषित शरीरवाले, दिगम्बर वेशवाले, विकृत स्वरूपवाले, उल्मुक (जलता हुआ काष्ठ) धारण किये हुए, व्यग्रहस्तवाले तथा रक्त-पिंगल नेत्रोंवाले थे। वे कभी रौद्ररूपमें हँसते थे, कभी विस्मित होकर गाते थे, कभी शृङ्गार-नृत्य करते थे तथा कभी रोते थे—इस रूपमें वे आश्रमोंमें बार-बार भिक्षा माँगते हुए इधर-उधर घूमने-फिरने लगे। इस प्रकारकी माया रचकर महादेवजी उस वनमें आये हुए थे॥ २८—३० १/२॥ |
| ततस्ते मुनयः सर्वे तुष्टुवुश्च समाहिताः॥ ३१

अद्भिर्विविधमाल्यैश्च धूपैर्गन्धैस्तथैव च।
सपत्नीका महाभागाः सपुत्राः सपरिच्छदाः॥ ३२ | तदनन्तर वे सभी महाभाग मुनिगण अपनी स्त्रियों, पुत्रों तथा बन्धु-बान्धवोंसहित शुद्ध जल, विविध पुष्प-मालाओं, धूप, गन्ध आदि उपचारोंसे महादेवजीका एकाग्रचित्त होकर पूजन करके उनकी स्तुति करने लगे॥ ३१-३२॥ |
| मुनयस्ते तथा वाग्भिरीश्वरं चेदमब्रुवन्।
अज्ञानाद्देवदेवेश यदस्माभिरनुष्ठितम्॥ ३३ | पुनः वे सभी मुनि मधुर वाणीमें भगवान् शिवसे बोले—हे देवदेवेश! हम लोगोंने मन, वचन तथा कर्मसे जो भी आपके प्रति किया है, वह सब अज्ञानतावश किया है; अतएव आप सभी अपराधोंको क्षमा कीजिये॥ ३३ १/२॥ |
| कर्मणा मनसा वाचा तत्सर्वं क्षन्तुमर्हसि।
चरितानि विचित्राणि गुह्यानि गहनानि च॥ ३४ | हे हर! आपके चरित्र अत्यन्त अद्भुत, गूढ़ तथा कठिन हैं। वे चरित्र ब्रह्मा आदि देवताओंके लिये भी दुर्ज्ञेय हैं॥ ३४ १/२॥ |
| ब्रह्मादीनां च देवानां दुर्विज्ञेयानि ते हर।
अगर्तिं ते न जानीमो गतिं नैव च नैव च॥ ३५ | हम आपकी अगति तथा गति कुछ भी नहीं जानते हैं और जान पाना सम्भव भी नहीं है। हे |
| १४८ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग | | :--- | :--- |
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| विश्वेश्वर महादेव योऽसि सोऽसि नमोऽस्तु ते।
स्तुवन्ति त्वां महात्मानो देवदेवं महेश्वरम्॥ ३६ | विश्वेश्वर! हे महादेव! आप जो कोई भी हों, आपको नमस्कार है। हम मुनिगण आप देवदेव महेश्वरकी स्तुति करते हैं॥ ३५-३६॥ |
| नमो भवाय भव्याय भावनायोद्भवाय च।
अनन्तबलवीर्याय भूतानां पतये नमः॥ ३७ | भव, भव्य, भावन तथा उद्भवको नमस्कार है। अनन्त बल एवं वीर्यवाले और भूतोंके पतिको नमस्कार है॥ ३७॥ |
| संहर्त्रे च पिशङ्गाय अव्ययाय व्ययाय च।
गङ्गासलिलधाराय आधाराय गुणात्मने॥ ३८

त्र्यम्बकाय त्रिनेत्राय त्रिशूलवरधारिणे।
कन्दर्पाय हुताशाय नमोऽस्तु परमात्मने॥ ३९ | जगत्के संहारकर्ता, पिशंग वर्णवाले, अव्यय, व्यय, गंगाजलकी धारा धारण करनेवाले, जगत्के आधार, गुणात्मा, त्र्यम्बक, त्रिनेत्र, उत्तम त्रिशूल धारण करनेवाले, कन्दर्पस्वरूप तथा अग्निरूप परमात्मा शिवको नमस्कार है॥ ३८-३९॥ |
| शङ्कराय वृषाङ्काय गणानां पतये नमः।
दण्डहस्ताय कालाय पाशहस्ताय वै नमः॥ ४० | हाथमें दण्ड तथा पाश धारण करनेवाले, कालरूप, गणोंके पति एवं वृषभध्वज शंकरको नमस्कार है॥ ४०॥ |
| वेदमन्त्रप्रधानाय शतजिह्वाय वै नमः।
भूतं भव्यं भविष्यं च स्थावरं जङ्गमं च यत्॥ ४१

तव देहात्समुत्पन्नं देव सर्वमिदं जगत्।
पासि हंसि च भद्रं ते प्रसीद भगवंस्ततः॥ ४२

अज्ञानाद्यदि विज्ञानाद्यत्किञ्चित्कुरुते नरः।
तत्सर्वं भगवानेव कुरुते योगमायया॥ ४३ | वेदमन्त्रोंमें प्रधान रूपसे निरूपित तथा शत जिह्वावाले आप शिवको नमस्कार है। हे देव! भूत, भविष्य तथा वर्तमान जो कुछ भी है एवं स्थावर-जंगममय यह सम्पूर्ण जगत् आपकी ही देहसे उत्पन्न हुआ है। आप ही जगत्का पालन तथा संहार करते हैं। अतएव हे भगवन्! आपका मंगल हो और आप हमपर प्रसन्न हों। ज्ञान अथवा अज्ञानमें मनुष्य जो कुछ भी करता है, वह सब स्वयं आप परमेश्वर ही अपनी योगमायासे सम्पन्न करते हैं॥ ४१-४३॥ |
| एवं स्तुत्वा तु मुनयः प्रहृष्टैरन्तरात्मभिः।
याचन्त तपसा युक्ताः पश्यामस्त्वां यथा पुरा॥ ४४ | इस प्रकार तपस्यासे युक्त वे मुनिगण पुलकित अन्तरात्मासे शिवजीका स्तवन करके उनसे याचना करने लगे कि हे भगवन्! हम लोगोंने आपको पहले जिस रूपमें देखा था, उसी रूपमें आपका दर्शन करना चाहते हैं॥ ४४॥ |
| ततो देवः प्रसन्नात्मा स्वमेवास्थाय शङ्करः।
रूपं त्र्यक्षं च सन्द्रष्टुं दिव्यं चक्षुरदात्प्रभुः॥ ४५ | तब उनकी स्तुतिसे प्रसन्न मनवाले प्रभु शिवने अपना त्रिनेत्र-रूप दिखानेके लिये उन्हें दिव्य-दृष्टि प्रदान की॥ ४५॥ |
| लब्धदृष्ट्या तया दृष्ट्वा देवदेवं त्रियम्बकम्।
पुनस्तुष्टुवुरीशानं देवदारुवनौकसः॥ ४६ | देवदारुवनमें निवास करनेवाले उन मुनियोंने उस प्राप्त दिव्य दृष्टिसे तीन नेत्रवाले देवाधिदेव शिवका दर्शन करके पुनः उनकी स्तुति की॥ ४६॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे मुनिकृतं शिवस्तोत्रवर्णनं नामैकत्रिंशोऽध्यायः॥ ३१॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'मुनिकृतशिवस्तोत्रवर्णन' नामक इकतीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ३१॥
३२- मुनियोंद्वारा की गयी शिवस्तुति
अध्याय ३२ ] मुनियोंद्वारा की गयी शिवस्तुति १४९
बत्तीसवाँ अध्याय
मुनियोंद्वारा की गयी शिवस्तुति
| ऋषय ऊचुः | ऋषिगण बोले— |

| नमो दिग्वाससे नित्यं कृतान्ताय त्रिशूलिने।
विकटाय करालाय करालवदनाय च॥ १ | —दिशाओंको वस्त्ररूपमें धारण करनेवाले, शाश्वत, प्रलयके कारण, त्रिशूलधारी, विकट रूपवाले, कराल (संसाररूपी वृक्षके लिये कुठार स्वरूप) तथा भीषण वदनवाले शिवको नमस्कार है॥ १॥ |
| अरूपाय सुरूपाय विश्वरूपाय ते नमः।
कटङ्कटाय रुद्राय स्वाहाकाराय वै नमः॥ २ | बिना रूपवाले, सुन्दर रूपवाले, विश्वरूप आपको नमस्कार है। गजाननरूप, स्वाहा करनेवाले यजमानरूप रुद्रको नमस्कार है॥ २॥ |
| सर्वप्रणतदेहाय स्वयं च प्रणतात्मने।
नित्यं नीलशिखण्डाय श्रीकण्ठाय नमो नमः॥ ३

नीलकण्ठाय देवाय चिताभस्माङ्गधारिणे।
त्वं ब्रह्मा सर्वदेवानां रुद्राणां नीललोहितः॥ ४ | सभी लोगोंसे नमस्कृत देहवाले, स्वयं विनीत आत्मावाले, निरन्तर नील जटाजूट धारण करनेवाले, अपने शरीरमें चिताकी भस्मको धारण करनेवाले, श्रीकण्ठ, नीलकण्ठ शिवको बार-बार नमस्कार है। हे प्रभो! आप सभी देवताओंमें ब्रह्मा हैं तथा रुद्रोंमें नीललोहित हैं॥ ३-४॥ |
| आत्मा च सर्वभूतानां सांख्यैः पुरुष उच्यते।
पर्वतानां महामेरुर्नक्षत्राणां च चन्द्रमाः॥ ५ | आप समस्त भूतोंकी आत्मा हैं। सांख्यविद् आपको पुरुष कहते हैं। आप पर्वतोंमें विशाल मेरु पर्वत तथा नक्षत्रोंमें चन्द्रमा हैं॥ ५॥ |
| ऋषीणां च वसिष्ठस्त्वं देवानां वासवस्तथा।
ॐकारः सर्ववेदानां श्रेष्ठं साम च सामसु॥ ६ | ऋषियोंमें आप वसिष्ठ हैं तथा देवताओंमें देवराज इन्द्र हैं, सभी वेदोंमें साररूपसे आप ओंकार हैं एवं सभी गेयस्वरोंमें आप सामगान हैं॥ ६॥ |
| आरण्यानां पशूनां च सिंहस्त्वं परमेश्वरः।
ग्राम्याणामृषभश्चासि भगवान् लोकपूजितः॥ ७ | आप परमेश्वर वन्य पशुओंमें सिंह हैं और ग्राम्य पशुओंमें आप ऐश्वर्यसम्पन्न तथा लोकपूज्य वृषभ हैं॥ ७॥ |
| सर्वथा वर्तमानोऽपि यो यो भावो भविष्यति।
त्वामेव तत्र पश्यामो ब्रह्मणा कथितं तथा॥ ८ | हे प्रभो! आप वैसा कीजिये कि आपका जो भी विद्यमान स्वरूप हो, उसमें हम ब्रह्माद्वारा कथित आपके सर्वस्वरूपका दर्शन कर सकें॥ ८॥ |
| कामः क्रोधश्च लोभश्च विषादो मद एव च।
एतदिच्छामहे बोद्धुं प्रसीद परमेश्वर॥ ९ | हे परमेश्वर! आप प्रसन्न होइये। हम यह जानना चाहते हैं कि काम, क्रोध, लोभ, विषाद तथा मद—ये पाँचों विकार सभीको दग्ध क्यों करते हैं?॥ ९॥ |
| महासंहरणे प्राप्ते त्वया देव कृतात्मना।
करं ललाटे संविध्य वह्निरुत्पादितस्त्वया॥ १० | हे देव! महासंहार उपस्थित होनेपर शुद्ध चित्तवाले आप परमेश्वरने ललाटपर हाथ घर्षितकर अग्नि उत्पन्न की थी॥ १०॥ |
| तेनाग्निना तदा लोका अर्चिर्भिः सर्वतो वृताः।
तस्मादग्निसमा ह्येते बहवो विकृतानग्नयः॥ ११ | तब उसी अग्निकी ज्वालाओंसे समस्त लोक |
३३- मुनियोंको शिवभक्तिका उपदेश
${\Hugeश्रीलिङ्गमहापुराण}$ १५० | [ पूर्वभाग
| कामः क्रोधश्च लोभश्च मोहो दम्भ उपद्रवः।
यानि चान्यानि भूतानि स्थावराणि चराणि च॥ १२

दह्यन्ते प्राणिनस्ते तु त्वत्समुत्थेन वह्निना।
अस्माकं दह्यमानानां त्राता भव सुरेश्वर॥ १३ | सभी ओरसे आच्छादित हो गये। इसीलिये ये काम, क्रोध, लोभ, मोह, दम्भ आदि विक्षोभात्मक विकृत अग्नियाँ अग्नितुल्य ही हैं। इस जगत्में जो भी स्थावर-जंगम जीव एवं पदार्थ हैं, वे सब आपद्वारा उत्पादित अग्निसे दग्ध हो रहे हैं। अतएव हे सुरेश्वर! उस अग्निसे दग्ध हो रहे हम सभीकी आप रक्षा कीजिये॥ ११-१३॥ |
| त्वं च लोकहितार्थाय भूतानि परिषिञ्चसि।
महेश्वर महाभाग प्रभो शुभनिरीक्षक॥ १४

आज्ञापय वयं नाथ कर्तारो वचनं तव।
भूतकोटिसहस्रेषु रूपकोटिशतेषु च॥ १५

अनन्तं गन्तुं न शक्ताः स्म देवदेव नमोऽस्तु ते॥ १६ | हे महेश्वर! हे महाभाग! हे प्रभो! हे शुभ निरीक्षक! आप लोक-कल्याणके लिये जीवोंको अमृतरूपी जलसे सींचते हैं। हे नाथ! आज्ञा दीजिये; हमलोग आपके वचनोंका पालन करनेके लिये तत्पर हैं। अनन्त पदार्थों एवं उनके नाम-रूपोंके मध्य आप व्याप्त हैं, आपका पार हम पा नहीं सके हैं। हे देवाधिदेव! आपको नमस्कार है॥ १४-१६॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे 'शिवस्तुतिवर्णनं' नाम द्वात्रिंशोऽध्यायः॥ ३२॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'शिवस्तुतिवर्णन' नामक बत्तीसवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ३२॥
तैंतीसवाँ अध्याय
मुनियोंको शिवभक्तिका उपदेश
| नन्द्युवाच
ततस्तुतोष भगवाननुगृह्य महेश्वरः।
स्तुतिं श्रुत्वा स्तुतस्तेषामिदं वचनमब्रवीत्॥ १ | नन्दीश्वर बोले— उन मुनियोंके द्वारा संस्तुत भगवान् महेश्वर उनकी स्तुति सुनकर उनके प्रति अनुग्रहशील होकर अत्यन्त प्रसन्न हुए और उनसे यह वचन बोले॥ १॥ |
| यः पठेच्छृणुयाद्वापि युष्माभिः कीर्तितं स्तवम्।
श्रावयेद्वा द्विजान् विप्रो गाणपत्यमवाप्नुयात्॥ २ | जो विप्र आप लोगोंद्वारा की गयी स्तुतिको पढ़ेगा अथवा सुनेगा अथवा द्विजोंको सुनायेगा, वह मेरे गणोंमें मुख्य स्थान प्राप्त करेगा॥ २॥ |
| वक्ष्यामि वो हितं पुण्यं भक्तानां मुनिपुङ्गवाः।
स्त्रीलिङ्गमखिलं देवी प्रकृतिर्मम देहजा॥ ३

पुंल्लिङ्गं पुरुषो विप्रा मम देहसमुद्भवः।
उभाभ्यामेव वै सृष्टिर्मम विप्रा न संशयः॥ ४ | हे मुनिश्रेष्ठो! आप भक्तोंके हितार्थ अब मैं शुभ उपदेश करता हूँ। इस जगत्में समस्त स्त्रीलिङ्ग-समुदाय मेरे शरीरसे उत्पन्न प्रकृतिदेवीका ही रूप है और हे विप्रो! सभी पुंल्लिङ्ग-समुदाय मेरी देहसे उत्पन्न पुरुषका रूप है। हे विप्रो! यह सृष्टि मुझसे प्रादुर्भूत पुरुष-प्रकृति (नर-नारी) इन्हीं दोनोंसे हुई है, इसमें कोई संशय नहीं है॥ ३-४॥ |
| न निन्देद्यतिनं तस्माद्दिग्वाससमनुत्तमम्।
बालोन्मत्तविचेष्टं तु मत्परं ब्रह्मवादिनम्॥ ५ | सभी शिवरूप हैं, अतएव किसीकी भी निन्दा न |
अध्याय ३३ ] मुनियोंको शिवभक्तिका उपदेश १५१
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| ये हि मां भस्मनिरता भस्मना दग्धकिल्बिषाः।
यथोक्तकारिणो दान्ता विप्रा ध्यानपरायणाः॥ ६ | करें। विशेष रूपसे मेरी भक्तिमें तत्पर उत्तम, दिगम्बर, ब्रह्मवादी, बालस्वभाववाले, उन्मत्त तथा चेष्टारहित यतिकी तो कभी भी निन्दा नहीं करनी चाहिये॥ ५॥ |
| महादेवपरा नित्यं चरन्तो ह्यूर्ध्वरेतसः।
अर्चयन्ति महादेवं वाङ्मनःकायसंयताः॥ ७ | भस्मसे विभूषित होकर दग्ध पापोंवाले, इन्द्रियजित्, ध्यानपरायण, नित्य नैष्ठिक ब्रह्मचर्यका पालन करनेवाले तथा महादेवकी भक्तिमें तत्पर जो विप्र मन-वाणी एवं शरीरसे संयत होकर मुझ महादेवकी यथोक्त रीतिसे पूजा-आराधना करते हैं, वे रुद्रलोकको प्राप्त होते हैं और उनका पुनर्जन्म नहीं होता है। अतएव व्यक्त लिङ्गवाले शिवका यह [पाशुपत] व्रत परम दिव्य तथा अव्यक्त है॥ ६-८॥ |
| रुद्रलोकमनुप्राप्य न निवर्तन्ति ते पुनः।
तस्मादेतद् व्रतं दिव्यमव्यक्तं व्यक्तलिङ्गिनः॥ ८ | |
| भस्मव्रताश्च मुण्डाश्च व्रतिनो विश्वरूपिणः।
न तान् परिवदेद्विद्वान्न चैतानाभिलङ्घयेत्॥ ९ | विद्वान् मनुष्यको चाहिये कि भस्म धारण किये तथा मुण्डित सिर जो शिवरूप व्रती हैं, उनकी न तो निन्दा करे तथा न तो उनकी बातोंका उल्लंघन करे। लोक एवं परलोकमें अपना हित चाहनेवालेको ऐसे महात्माओंपर न तो हँसना चाहिये और न तो उनके प्रति अप्रिय वचन बोलना चाहिये॥ ९^१/_२॥ |
| न हसेनाप्रियं ब्रूयादमुत्रेह हितार्थवान्।
यस्तान्निन्दति मूढात्मा महादेवं स निन्दति॥ १० | जो मनुष्य इनकी निन्दा करता है, वह मन्दबुद्धि साक्षात् महादेवकी निन्दा करता है तथा जो इनकी नित्य पूजा करता है, वह महादेवजीकी पूजा करता है॥ १०^१/_२॥ |
| यस्त्वेतान् पूजयेन्नित्यं स पूजयति शङ्करम्।
एवमेष महादेवो लोकानां हितकाम्यया॥ ११ | इस प्रकार ये महायोगी शिवजी भस्म-भूषित होकर लोक-कल्याणकी कामनासे युग-युगमें नानाविध क्रीड़ाएँ करते हैं। आपलोग भी ऐसा ही आचरण कीजिये; उससे आपलोगोंका कल्याण होगा तथा आपलोग सिद्धि प्राप्त करेंगे॥ ११-१२॥ |
| युगे युगे महायोगी क्रीडते भस्मगुण्ठितः।
एवं चरत भद्रं वस्ततः सिद्धिमवाप्स्यथ॥ १२ | |
| अतुलमिह महाभयप्रणाशहेतुं
शिवकथितं परमं पदं विदित्वा।
व्यपगतभवलोभमोहचित्ताः
प्रणिपतिताः सहसा शिरोभिरुग्रम्॥ १३ | महाभयका नाश करनेवाले शिव-कथित अतुलनीय तथा परमपदको जानकर उन मुनियोंका चित्त सांसारिक लोभ एवं मोहसे रहित हो गया और उन्होंने शंकरजीके चरणोंपर सिर रखकर प्रणाम किया॥ १३॥ |
| ततः प्रमुदिता विप्राः श्रुत्वैवं कथितं तदा।
गन्धोदकैः सुशुद्धैश्च कुशपुष्पविमिश्रितैः॥ १४ | इस प्रकार शिवकी बातें सुनकर प्रसन्न मनवाले उन मुनियोंने गन्ध, पुष्प तथा कुशसे मिश्रित शुद्ध जलसे परिपूर्ण विशाल घड़ोंसे महेश्वरको स्नान कराया और पुनः वे गूढ़ तथा हुंकारयुक्त सुन्दर स्वरोंसे महादेवजीका स्तुति-गान करने लगे॥ १४-१५॥ |
| स्नापयन्ति महाकुम्भैरद्भिरेव महेश्वरम्।
गायन्ति विविधैर्गूढैर्हुङ्कारैश्चापि सुस्वरैः॥ १५ | |
| नमो देवाधिदेवाय महादेवाय वै नमः।
अर्धनारीशरीराय सांख्ययोगप्रवर्तिने॥ १६ | देवाधिदेव महादेवको नमस्कार है। अर्धनारीश्वर |