भारतकोश
संग्रह पर लौटें

वेदान्त दर्शन: ब्रह्मसूत्र (शाङ्करभाष्य व हिन्दी अनुवाद सहित)

Vedanta Darshana: Brahma Sutra with Shankara Bhashya

भगवान् बादरायण व्यास व आदि शङ्कराचार्य द्वारा

स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press Gorakhpur (उद्गम)

DevanagariSanskritpublished486 पृष्ठ

सूत्र ८-९ ] अध्याय १ ५३ सम्बन्ध— परब्रह्म परमात्मा सबके हृदयमें स्थित होकर भी उनके सुख- दु:खसे अभिभूत नहीं होता; उसकी इस विशेषताको बतानेके लिये कहते हैं— सम्भोगप्राप्तिरिति चेन्न वैशेष्यात् ॥ १।२।८॥ चेत्=यदि कहो; सम्भोगप्राप्तिः=(सबके हृदयमें स्थित होनेसे चेतन होनेके कारण उसको) सुख-दुःखोंका भोग भी प्राप्त होता होगा; इति न=तो ऐसा कहना ठीक नहीं है; वैशेष्यात्=क्योंकि जीवात्माकी अपेक्षा उस परब्रह्ममें विशेषता है। व्याख्या—यदि कोई यह शंका करे कि आकाशकी भाँति सर्वव्यापक परमात्मा समस्त प्राणियोंके हृदयमें स्थित होनेके कारण उन जीवोंके सुख- दुःखोंका भोग भी करता ही होगा; क्योंकि वह आकाशकी भाँति जड नहीं, चेतन है और चेतनमें सुख-दुःखकी अनुभूति स्वाभाविक है तो यह कथन ठीक नहीं है; क्योंकि परमात्मामें कर्तापनका अभिमान और भोक्तापन नहीं है। वह सबके हृदयमें रहता हुआ भी उनके गुण-दोषोंसे सर्वथा असंग है। यही जीवोंकी अपेक्षा उसमें विशेषता है। जीवात्मा तो अज्ञानके कारण कर्ता और भोक्ता है; किंतु परमात्मा सर्वथा निर्विकार है। वह केवलमात्र साक्षी है, भोक्ता नहीं (मु० उ० ३।१।१)*। इसलिये जीवोंके कर्मफलरूप सुख- दुःखादिसे उसका सम्बन्ध होना सम्भव नहीं है। सम्बन्ध— ऊपर कहे हुए प्रकरणमें यह सिद्ध किया गया कि सबके हृदयमें निवास करते हुए भी परब्रह्म भोक्ता नहीं है, परंतु वेदान्तमें कहीं-कहीं परमात्माको भोक्ता भी बताया गया है (क० उ० १।२।२५)। फिर यह वचन किसी अन्यके विषयमें है या उसका कोई दूसरा ही अर्थ है? यह निर्णय करनेके लिये आगेका प्रकरण आरम्भ करते हैं— अत्ता चराचरग्रहणात् ॥ १।२।९॥ चराचरग्रहणात्=चर और अचर सबको ग्रहण करनेके कारण यहाँ;

  • तयोरन्यः पिप्पलं स्वाद्वत्त्यनश्नन्नन्यो अभिचाकशीति॥ (मु० उ० ३।१।१)

५४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

५४ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ अत्ता=भोजन करनेवाला अर्थात् प्रलयकालमें सबको अपनेमें विलीन करनेवाला (परब्रह्म परमेश्वर ही है)। व्याख्या—कठोपनिषद् (१।२।२५)-में कहा गया है कि 'यस्य ब्रह्म च क्षत्रं च उभे भवत ओदनः। मृत्युर्यस्योपसेचनं क इत्था वेद यत्र सः॥' अर्थात् (संहारकालमें) जिस परमेश्वरके ब्राह्मण और क्षत्रिय अर्थात् समस्त स्थावर-जंगम प्राणिमात्र भोजन बन जाते हैं तथा सबका संहार करनेवाला मृत्यु उपसेचन (व्यंजन—शाक आदि) बन जाता है, वह परमेश्वर जहाँ और जैसा है, यह कौन जान सकता है।' इस श्रुतिमें जिस भोक्ताका वर्णन है, वह कर्मफलरूप सुख-दुःख आदिका भोगनेवाला नहीं है। अपितु संहारकालमें मृत्युसहित समस्त चराचर जगत्‌को अपनेमें विलीन कर लेना ही यहाँ उसका भोक्तापन है। इसलिये परब्रह्म परमात्माको ही यहाँ अत्ता या भोक्ता कहा गया है, अन्य किसीको नहीं। सम्बन्ध—इसी बातको सिद्ध करनेके लिये दूसरी युक्ति देते हैं— प्रकरणाच्च ॥ १।२।१०॥ प्रकरणात्=प्रकरणसे; च=भी (यही बात सिद्ध होती है)। व्याख्या—उपर्युक्त मन्त्रके पूर्व बीसवेंसे चौबीसवेंतक परब्रह्म परमेश्वरका ही प्रकरण है। उसीके स्वरूपका वर्णन करके उसे जाननेका महत्त्व तथा उसकी कृपाको ही उसे जाननेका उपाय बताया गया है। उक्त मन्त्रमें भी उस परमेश्वरको जानना अत्यन्त दुर्लभ बतलाया गया है, जो कि पहलेसे चले आते हुए प्रकरणके अनुरूप हैं। अतः पूर्वापरके प्रसंगको देखनेसे भी यही सिद्ध होता है कि यहाँ परब्रह्म परमेश्वरको ही अत्ता (भोजन करनेवाला) कहा गया है। सम्बन्ध—अब यहाँ यह जिज्ञासा होती है कि इसके बादवाली श्रुति (१।३।१)-में (कर्मफलरूप) 'ऋत' को पीनेवाले छाया और धूपके सदृश दो भोक्ताओंका वर्णन है। यदि परमात्मा कर्मफलका भोक्ता नहीं है तो उक्त दो भोक्ता कौन-कौन-से हैं? इसपर कहते हैं—

सूत्र ११] अध्याय १ ५५ गुहां प्रविष्टावात्मानौ हि तद्दर्शनात् ॥ १।२।११॥ गुहाम् = हृदयरूप गुहामें; प्रविष्टौ = प्रविष्ट हुए दोनों; आत्मानौ = जीवात्मा और परमात्मा; हि = ही हैं; तद्दर्शनात् = क्योंकि (दूसरी श्रुतिमें भी) ऐसा ही देखा जाता है। व्याख्या-कठोपनिषद् (१।३।१)-में कहा है-'ऋतं पिबन्तौ सुकृतस्य लोके गुहां प्रविष्टौ परमे परार्धे। छायातपौ ब्रह्मविदो वदन्ति पञ्चाग्नयो ये च त्रिणाचिकेताः ॥' अर्थात् 'शुभ कर्मोंके फलस्वरूप मनुष्य-शरीरके भीतर परब्रह्मके उत्तम निवास-स्थान (हृदयाकाश)-में बुद्धिरूप गुहामें छिपे हुए तथा 'सत्य' का पान करनेवाले दो हैं, वे दोनों छाया और धूपकी भाँति परस्पर विरुद्ध स्वभाववाले हैं। यह बात ब्रह्मवेत्ता ज्ञानी कहते हैं। तथा जो तीन बार नाचिकेत अग्निका चयन करनेवाले पंचाग्नि-सम्पन्न गृहस्थ हैं, वे भी कहते हैं।' इस मन्त्रमें कहे हुए दोनों भोक्ता जीवात्मा और परमात्मा ही हैं। उन्हींका वर्णन छाया और धूपके रूपमें हुआ है। परमात्मा सर्वज्ञ, पूर्ण ज्ञानस्वरूप एवं स्वप्रकाश है, अतः उसका धूपके नामसे वर्णन किया गया है और जीवात्मा अल्पज्ञ है। उसमें जो कुछ स्वल्प ज्ञान है, वह भी परमात्माका ही है। जैसे छायामें जो थोड़ा प्रकाश होता है, वह धूपका ही अंश होता है। इसलिये जीवात्माको छायाके नामसे कहा गया है। दूसरी श्रुतिमें भी जीवात्मा और परमात्माका एक साथ मनुष्य-शरीरमें प्रविष्ट होना इस प्रकार कहा है-'सेयं देवतैक्षत हन्ताहमिमास्तिस्रो देवता अनेन जीवेनात्मनानुप्रविश्य नामरूपे व्याकरवाणि' (छा० उ० ६।३।२) अर्थात् 'उस देवता (परमात्मा)- ने ईक्षण (संकल्प) किया कि मैं इस जीवात्माके सहित इन तेज आदि तीनों देवताओंमें अर्थात् इनके कार्यरूप शरीरमें प्रविष्ट होकर नाम और रूपको प्रकट करूँ।' इससे भी यही सिद्ध होता है कि उपर्युक्त कठोपनिषद्के मन्त्रमें कहे हुए छाया और धूप-सदृश दो भोक्ता जीवात्मा और परमात्मा ही हैं। यहाँ जो जीवात्माके साथ-साथ परमात्माको सत्य अर्थात् श्रेष्ठ

५६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

५६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ कर्मोंके फलका भोगनेवाला बताया गया है, उसका यह भाव है कि परब्रह्म परमेश्वर ही समस्त देवता आदिके रूपमें प्रकारान्तरसे समस्त यज्ञ और तपरूप शुभ कर्मोंके भोक्ता हैं।१ परंतु उनका भोक्तापन सर्वथा निर्दोष है, इसलिये वे भोक्ता होते हुए भी अभोक्ता ही हैं।२ सम्बन्ध—उपर्युक्त कथनकी सिद्धिके लिये ही दूसरा हेतु उपस्थित करते हैं— विशेषणाच्च ॥ १ । २ । १२ ॥ विशेषणात्=(आगेके मन्त्रोंमें) दोनोंके लिये अलग-अलग विशेषण दिये गये हैं, इसलिये; च=भी (उपर्युक्त दोनों भोक्ताओंको जीवात्मा और परमात्मा मानना ही ठीक है)। व्याख्या—इसी अध्यायके दूसरे मन्त्रमें उस परम अक्षर ब्रह्मको संसारसे पार होनेकी इच्छावालोंके लिये 'अभयपद' बताया गया है। तथा उसके बाद रथके दृष्टान्तमें जीवात्माको रथी और उस परब्रह्म परमेश्वरको प्राप्तव्य परमधामके नामसे कहा गया है। इस प्रकार उन दोनोंके लिये पृथक्-पृथक् विशेषण होनेसे भी यही सिद्ध होता है कि यहाँ जिनको गुहामें प्रविष्ट बताया गया है, वे जीवात्मा और परमात्मा ही हैं। सम्बन्ध—यहाँ यह जिज्ञासा होती है कि परमात्माकी उपलब्धि हृदयमें होती है, इसलिये उसे हृदयमें स्थित बताना तो ठीक है, परंतु छान्दोग्योपनिषद् (४। १५। १)-में ऐसा कहा है कि 'यह जो नेत्रमें पुरुष दीखता है, यह आत्मा है, यही अमृत है, यही अभय और ब्रह्म है।' अतः यहाँ नेत्रमें स्थित पुरुष कौन है? इसका निर्णय करनेके लिये अगला प्रकरण आरम्भ किया जाता है— १-भोक्तारं यज्ञतपसां सर्वलोकमहेश्वरम्। सुहृदं सर्वभूतानां ज्ञात्वा मां शान्तिमृच्छति॥ (गीता ५।२९) अहं हि सर्वयज्ञानां भोक्ता च प्रभुरेव च। (गीता ९।२४) २-सर्वेन्द्रियगुणाभासं सर्वेन्द्रियविवर्जितम्। असक्तं सर्वभृच्चैव निर्गुणं गुणभोक्तृ च॥ (गीता १३।१४)

सूत्र १३] अध्याय १ ५७

सूत्र १३] अध्याय १ ५७ अन्तर उपपत्तेः ॥ १।२।१३ ॥ अन्तरे = जो नेत्रके भीतर दिखायी देनेवाला कहा गया है, वह ब्रह्म ही है; उपपत्तेः = क्योंकि ऐसा माननेसे ही पूर्वापर प्रसंगकी संगति बैठती है। व्याख्या - यह प्रसंग छान्दोग्योपनिषद्में चौथे अध्यायके दशम खण्डसे आरम्भ होकर पंद्रहवें खण्डमें समाप्त हुआ है। प्रसंग यह है कि उपकोसल नामका ब्रह्मचारी सत्यकाम नामक ऋषिके आश्रममें रहकर ब्रह्मचर्यका पालन करता हुआ गुरु और अग्नियोंकी सेवा करता था। सेवा करते-करते उसे बारह वर्ष व्यतीत हो गये, परंतु गुरुने उसे न तो उपदेश दिया और न स्नातक ही बनाया। इसके विपरीत उसीके साथ आश्रममें प्रविष्ट होनेवाले दूसरे शिष्योंको स्नातक बनाकर घर भेज दिया। तब आचार्यसे उनकी पत्नीने कहा - 'भगवन्! इस ब्रह्मचारीने अग्नियोंकी अच्छी प्रकार सेवा की है। तपस्या भी इसने की ही है। अब इसे उपदेश देनेकी कृपा करें।' परंतु अपनी भार्याकी बातको अनसुनी करके सत्यकाम ऋषि उपकोसलको उपदेश दिये बिना ही बाहर चले गये। तब मनमें दुःखी होकर उपकोसलने अनशन व्रत करनेका निश्चय कर लिया। यह देख आचार्य-पत्नीने पूछा - 'ब्रह्मचारी! तू भोजन क्यों नहीं करता है?' उसने कहा - 'मनुष्यके मनमें बहुत-सी कामनाएँ रहती हैं। मेरे मनमें बड़ा दुःख है, इसलिये मैं भोजन नहीं करूँगा।' तब अग्नियोंने एकत्र होकर विचार किया कि 'इसने हमारी अच्छी तरह सेवा की है, अतः उचित है कि हम इसे उपदेश करें।' ऐसा विचार करके अग्नियोंने कहा - 'प्राण ब्रह्म है, 'क' ब्रह्म है, 'ख' ब्रह्म है।' उपकोसल बोला - 'यह बात तो मैं जानता हूँ कि प्राण ब्रह्म है; परंतु 'क' और 'ख' को नहीं जानता।' अग्नियोंने कहा - 'यद्वाव कं तदेव खं यदेव खं तदेव कमिति प्राणं च' (छा० उ० ४। १०। ५) अर्थात् 'निस्संदेह जो 'क' है वही 'ख' है और जो 'ख' है वही 'क' है तथा प्राण भी वही है।' इस प्रकार उन्होंने ब्रह्मको 'क' सुख-स्वरूप और 'ख' आकाशकी भाँति सूक्ष्म एवं व्यापक

५८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

५८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ बताया तथा वही प्राणरूपसे सबको सत्ता-स्फूर्ति देनेवाला है; इस प्रकार संकेतसे ब्रह्मका परिचय कराया। उसके बाद गार्हपत्य अग्निने प्रकट होकर कहा— 'सूर्यमें जो यह पुरुष दीखता है, वह मैं हूँ; जो उपासक इस प्रकार जानकर उपासना करता है, वह पापोंका नाश करके अच्छे लोकोंका अधिकारी होता है तथा पूर्ण आयुष्मन् और उज्ज्वल जीवनसे युक्त होता है। उसका वंश कभी नष्ट नहीं होता।' इसके बाद 'अन्वाहार्यपचन' अग्निने प्रकट होकर कहा, 'चन्द्रमामें जो यह पुरुष दिखायी देता है, वह मैं हूँ। जो मनुष्य इस रहस्यको समझकर उपासना करता है, वह अच्छे लोकोंका अधिकारी होता है।' इत्यादि। तत्पश्चात् आहवनीय अग्निने प्रकट होकर कहा, 'बिजलीमें जो यह पुरुष दीखता है, वह मैं हूँ।' इसको जानकर उपासना करनेका फल भी उन्होंने दूसरी अग्नियोंकी भाँति ही बतलाया। तदनन्तर सब अग्नियोंने एक साथ कहा, 'हे उपकोसल ! हमने तुमको हमारी विद्या (अग्नि-विद्या) और आत्म- विद्या दोनों ही बतलायी हैं। आचार्य तुमको इनका मार्ग दिखलावेंगे।' इतनेमें ही उसके गुरु सत्यकाम आ गये। आचार्यने पूछा, 'सौम्य ! तेरा मुख ब्रह्मवेत्ताकी भाँति चमकता है, तुझे किसने उपदेश दिया है!' उपकोसलने अग्नियोंकी ओर संकेत किया। आचार्यने पूछा, 'इन्होंने तुझे क्या बतलाया है?' तब उपकोसलने अग्नियोंसे सुनी हुई सब बातें बता दीं। तत्पश्चात् आचार्यने कहा, 'हे सौम्य ! इन्होंने तुझे केवल उत्तम लोकप्राप्तिके साधनका उपदेश दिया है, अब मैं तुझे वह उपदेश देता हूँ, जिसे जान लेनेवालेको पाप उसी प्रकार स्पर्श नहीं कर सकते, जैसे कमलके पत्तेको जल।' उपकोसलने कहा, 'भगवन्! बतलानेकी कृपा कीजिये।' इसके उत्तरमें आचार्यने कहा, 'य एषोऽक्षिणि पुरुषो दृश्यत एष आत्मेति होवाचैतदमृतमभयमेतद्ब्रह्मेति' अर्थात् 'जो नेत्रमें यह पुरुष दिखलायी देता है, यही आत्मा है, यही अमृत है, यही अभय है और ब्रह्म है।' उसके बाद उसीको 'संयद्वाम्', 'वामनी' और 'भामनी' बतलाकर अन्तमें इन विद्याओंका फल अर्चिर्मागसे ब्रह्मको प्राप्त होना बताया है।

सूत्र १४-१५ ] अध्याय १ ५९

सूत्र १४-१५ ] अध्याय १ ५९ इस प्रकरणको देखनेसे मालूम होता है कि आँखके भीतर दीखनेवाला पुरुष परब्रह्म ही है, जीवात्मा या प्रतिबिम्बके लिये यह कथन नहीं है, क्योंकि ब्रह्मविद्याके प्रसंगमें उसका वर्णन करके उसे आत्मा, अमृत, अभय और ब्रह्म कहा है। इन विशेषणोंकी उपपत्ति ब्रह्ममें ही लग सकती है, अन्य किसीमें नहीं। सम्बन्ध — अब यह जिज्ञासा होती है कि यहाँ ब्रह्मको आँखमें दीखनेवाला पुरुष क्यों कहा गया ? वह किसी स्थानविशेषमें रहनेवाला थोड़े ही है ? इसपर कहते हैं— स्थानादिव्यपदेशाच्च ॥ १ । २ । १४ ॥ स्थानादिव्यपदेशात् = श्रुतिमें अनेक स्थलोंपर ब्रह्मके लिये स्थान आदिका निर्देश किया गया है, इसलिये; च = भी (नेत्रान्तर्वर्ती पुरुष यहाँ ब्रह्म ही है)। व्याख्या — श्रुतिमें जगह-जगह ब्रह्मको समझानेके लिये उसके स्थान तथा नाम, रूप आदिका वर्णन किया गया है। जैसे अन्तर्यामि- ब्राह्मण (बृह० उ० ३ । ७ । ३—२३) - में ब्रह्मको पृथ्वी आदि अनेक स्थानोंमें स्थित बताया गया है। इसी प्रकार अन्य श्रुतियोंमें भी वर्णन आया है। अतः यहाँ ब्रह्मको नेत्रमें दीखनेवाला कहना अयुक्त नहीं है; क्योंकि ब्रह्म निर्लिप्त है और आँखमें दीखनेवाला पुरुष भी आँखके दोषोंसे सर्वथा निर्लिप्त रहता है। इस समानताको लेकर ब्रह्मका तत्त्व समझानेके लिये ऐसा कहना उचित ही है। इसलिये यहाँ यह भी कहा है कि ‘आँखमें घी या पानी आदि जो भी वस्तु डाली जाती है, वह आँखकी पलकोंमें ही रहती है, द्रष्टा पुरुषका स्पर्श नहीं कर सकती।' सम्बन्ध — उक्त सिद्धान्तको दृढ़ करनेके लिये दूसरी युक्ति देते हैं— सुखविशिष्टाभिधानादेव च ॥ १ । २ । १५ ॥ च = तथा; सुखविशिष्टाभिधानात् = नेत्रान्तर्वर्ती पुरुषको आनन्दयुक्त बताया गया है, इसलिये; एव = भी (यही सिद्ध होता है कि वह ब्रह्म ही है)।

६० वेदान्त-दर्शन [ पाद २

६० वेदान्त-दर्शन [ पाद २ व्याख्या—उक्त प्रसंगमें यह कहा गया है कि 'यह नेत्रमें दीखनेवाला पुरुष ही अमृत, अभय और ब्रह्म है।' इस कथनमें निर्भयता और अमृतत्व— ये दोनों ही सुखके सूचक हैं। तथा जब अग्नियोंने एकत्र होकर पहले-पहल उपदेश दिया है, वहाँ कहा गया है कि जो 'क' अर्थात् सुख है, वही 'ख' अर्थात् 'आकाश' है। भाव यह है कि वह ब्रह्म आकाशकी भाँति अत्यन्त सूक्ष्म, सर्वव्यापी और आनन्दस्वरूप है। इस प्रकार उसे आनन्दयुक्त बतलाया जानेके कारण वह ब्रह्म ही है। सम्बन्ध—इसके सिवा, श्रुतोपनिषत्कगत्यभिधानाच्च ॥ १ । २ । १६ ॥ श्रुतोपनिषत्कगत्यभिधानात् = उपनिषद् अर्थात् रहस्य-विज्ञानका श्रवण कर लेनेवाले ब्रह्मवेत्ताकी जो गति बतलायी है, वही गति इस पुरुषको जाननेवालेकी भी कही गयी है, इससे; च = भी (यही ज्ञात होता है कि नेत्रमें दीखनेवाला पुरुष यहाँ ब्रह्म ही है)। व्याख्या—इस प्रसंगके अन्तमें इस नेत्रान्तर्वर्ती पुरुषको जाननेवालेकी वही पुनरावृत्तिरहित गति अर्थात् देवयानमार्गसे जाकर ब्रह्मलोकमें ब्रह्मको प्राप्त होने और वहाँसे पुनः इस संसारमें न लौटनेकी बात बतलायी गयी है; जो अन्यत्र ब्रह्मवेत्ताके लिये कही गयी है (प्र० उ० १ । १०)*। इससे भी यही सिद्ध होता है कि यहाँ नेत्रमें दीखनेवाला पुरुष ब्रह्म ही है।

  • अथोत्तरेण तपसा ब्रह्मचर्येण श्रद्धया विद्ययाऽऽत्मानमन्विष्यादित्यमभिजायन्ते । एतद् वै प्राणानामायतनमेतदमृतमभयमेतत्परायणमेतस्मान्न पुनरावर्तन्त इत्येष निरोधः ॥ 'किंतु जो तपस्याके साथ ब्रह्मचर्यपूर्वक और श्रद्धासे युक्त होकर अध्यात्मविद्याके द्वारा परमात्माकी खोज करके जीवन सार्थक कर लेते हैं, वे उत्तरायण-मार्गसे सूर्यलोकको जीत लेते (प्राप्त कर लेते) हैं। यही प्राणोंका केन्द्र है। यह अमृत और निर्भय पद है। यह परम गति है। इससे पुनः लौटकर नहीं आते। इस प्रकार यह निरोध—पुनरावृत्ति-निवारक है।'

सूत्र १७ ] अध्याय १ ६१

सूत्र १७ ] अध्याय १ ६१ सम्बन्ध - यदि इस प्रकरणमें नेत्रके भीतर दिखायी देनेवाले प्रतिबिम्ब, नेत्रेन्द्रियके अधिष्ठाता देवता अथवा जीवात्मा - इनमेंसे किसी एकको नेत्रान्तर्वर्ती पुरुष मान लिया जाय तो क्या आपत्ति है? इसपर कहते हैं - अनवस्थितेरसम्भवाच्च नेतरः ॥ १।२।१७॥ अनवस्थितेः = अन्य किसीकी नेत्रमें निरन्तर स्थिति न होनेके कारण; च= तथा; असम्भवात् = ( श्रुतिमें बताये हुए अमृतत्व आदि गुण) दूसरे किसीमें सम्भव न होनेसे; इतरः = ब्रह्मके सिवा दूसरा कोई भी; न=नेत्रान्तर्वर्ती पुरुष नहीं है। व्याख्या - छाया- पुरुष या प्रतिबिम्ब नेत्रेन्द्रियमें सदा नहीं रहता; जब कोई पुरुष सामने आता है, तब उसका प्रतिबिम्ब नेत्रमें दिखायी देता है और उसके हटते ही अदृश्य हो जाता है। इन्द्रियानुग्राहक देवताकी स्थिति भी नेत्रमें सदा नहीं रहती; जिस समय वह इन्द्रिय अपने विषयको ग्रहण करती है, उसी समय वह उसके सहायकके रूपसे उसमें स्थित माना जाता है। इसी प्रकार जीवात्मा भी मनके द्वारा एक समय किसी एक इन्द्रियके विषयको ग्रहण करता है तो दूसरे समय दूसरी ही इन्द्रियके विषयको; और सुषुप्तिमें तो किसीके भी विषयको नहीं ग्रहण करता। अतः निरन्तर एक-सी स्थिति आँखमें न रहनेके कारण इन तीनोंमेंसे किसीको नेत्रान्तर्वर्ती पुरुष नहीं कहा जा सकता। इसके सिवा, नेत्रमें दिखायी देनेवाले पुरुषके जो अमृतत्व और निर्भयता आदि गुण श्रुतिने बताये हैं वे ब्रह्मके अतिरिक्त और किसीमें सम्भव नहीं हैं; इस कारण भी उपर्युक्त तीनोंमेंसे किसीको नेत्रान्तर्वर्ती पुरुष नहीं माना जा सकता। इसलिये परब्रह्म परमेश्वरको ही यहाँ नेत्रमें दिखायी देनेवाला पुरुष कहा गया है; यही मानना ठीक है। सम्बन्ध - पूर्वप्रकरणमें यह बात बतायी गयी है कि श्रुतिमें जगह- जगह ब्रह्मके लिये भिन्न-भिन्न स्थान आदिका निर्देश किया गया है। अब पुनः अधिदैव, अधिभूत आदिमें उस ब्रह्मकी व्याप्ति बतलाकर उसी बातका समर्थन करनेके लिये आगेका प्रकरण आरम्भ किया जाता है -

६२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

६२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ अन्तर्याम्यधिदैवादिषु तद्धर्मव्यपदेशात् ॥ १ । २ । १८ ॥ अधिदैवादिषु = आधिदैविक और आध्यात्मिक आदि समस्त वस्तुओंमें; अन्तर्यामी = जिसे अन्तर्यामी बतलाया गया है (वह परब्रह्म ही है); तद्धर्मव्यपदेशात् = क्योंकि वहाँ उसीके धर्मोंका वर्णन है। व्याख्या—बृहदारण्यकोपनिषद् (३। ७)-में यह प्रसंग आया है। वहाँ उद्दालक ऋषिने याज्ञवल्क्य मुनिसे पहले तो सूत्रात्माके विषयमें प्रश्न किया है; फिर उस अन्तर्यामीके सम्बन्धमें पूछा है, जो इस लोक और परलोकको तथा समस्त भूत-प्राणियोंको उनके भीतर रहकर नियन्त्रणमें रखता है। इसके उत्तरमें याज्ञवल्क्यने सूत्रात्मा तो वायुको बताया है और अन्तर्यामीका विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए उसे जड- चेतनात्मक समस्त भूतों, सब इन्द्रियों और सम्पूर्ण जीवोंका नियन्ता बताकर अन्तमें इस प्रकार कहा है—'एष त आत्मान्तर्याम्यमृतोऽदृष्टो द्रष्टाश्रुतः श्रोतामतो मन्ताविज्ञातो विज्ञाता नान्योऽतोऽस्ति द्रष्टा नान्योऽतोऽस्ति श्रोता नान्योऽतोऽस्ति मन्ता नान्योऽतोऽस्ति विज्ञातैष त आत्मान्तर्याम्यमृतोऽतोऽन्यदार्तम्' अर्थात् 'यह तुम्हारा अन्तर्यामी अमृतस्वरूप आत्मा देखनेमें न आनेवाला किंतु स्वयं सबको देखनेवाला है, सुननेमें न आनेवाला किंतु स्वयं सब कुछ सुननेवाला है और मनन करनेमें न आनेवाला किंतु स्वयं सबका मनन करनेवाला है। वह विशेषरूपसे किसीके जाननेमें नहीं आता, किंतु स्वयं सबको विशेषरूपसे भलीभाँति जानता है। ऐसा यह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी अमृत है। इससे भिन्न सब कुछ विनाशशील है।' इस वर्णनमें आये हुए महत्त्वसूचक विशेषण परब्रह्ममें ही संगत हो सकते हैं। जीवात्माका अन्तर्यामी आत्मा ब्रह्मके सिवा दूसरा कोई नहीं हो सकता। अतः इस प्रसंगमें ब्रह्मको ही अन्तर्यामी बताया गया है—यही मानना ठीक है।*

  • यह प्रसंग सूत्र ३। ३। ३५ से ३। ३। ४१ की व्याख्यामें भी आया है, वहाँ देखना चाहिये।

सूत्र १९-२० ] अध्याय १ ६३

सूत्र १९-२० ] अध्याय १ ६३ सम्बन्ध- पूर्वसूत्रमें विधि-मुखसे यह बात सिद्ध की गयी कि अन्तर्यामी ब्रह्म ही है। अब निषेधमुखसे यह सिद्ध करते हैं कि अव्यक्त जड प्रकृति अन्तर्यामी नहीं हो सकती— न च स्मार्तमतद्धर्माभिलापात् ॥ १ । २ । १९ ॥ स्मार्तम् = सांख्यस्मृतिद्वारा प्रतिपादित प्रधान (जड प्रकृति); च = भी; न = अन्तर्यामी नहीं है; अतद्धर्माभिलापात् = क्योंकि इस प्रकरणमें बताये हुए द्रष्टापन आदि धर्म प्रकृतिके नहीं हैं। व्याख्या-सांख्य-स्मृतिद्वारा प्रतिपादित जड प्रकृतिके धर्मोंका वर्णन वहाँ अन्तर्यामीके लिये नहीं हुआ है; अपितु चेतन परब्रह्मके धर्मोंका ही विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। इस कारण वहाँ कहा हुआ अन्तर्यामी प्रकृति नहीं हो सकती। अतः यही सिद्ध होता है कि इस प्रकरणमें 'अन्तर्यामी'- के नामसे परब्रह्म परमात्माका ही वर्णन हुआ है। सम्बन्ध- यह ठीक है कि जड होनेके कारण प्रकृतिको अन्तर्यामी नहीं कहा जा सकता, परंतु जीवात्मा तो चेतन है तथा वह शरीर और इन्द्रियोंके भीतर रहनेवाला और उनका नियमन करनेवाला भी प्रत्यक्ष है, अतः उसीको अन्तर्यामी मान लिया जाय तो क्या आपत्ति है? इसपर कहते हैं— शारीरश्चोभयेऽपि हि भेदेनैनमधीयते ॥ १ । २ । २० ॥ शारीरः = शरीरमें रहनेवाला जीवात्मा; च = भी; ( न = ) अन्तर्यामी नहीं है; हि = क्योंकि; उभयेऽपि = माध्यन्दिनी तथा काण्व दोनों ही शाखावाले; एनम् = इस जीवात्माको; भेदेन = अन्तर्यामीसे भिन्न मानकर; अधीयते = अध्ययन करते हैं। व्याख्या-माध्यन्दिनी१ और काण्व२-दोनों शाखाओंवाले विद्वान् १. 'य आत्मनि तिष्ठन्नात्मनोऽन्तरो यमात्मा न वेद यस्यात्मा शरीरं य आत्मानमन्तरो यमयति स त आत्मान्तर्याम्यमृतः।' (शतपथब्रा० १४। ५। ३०) २. 'यो विज्ञाने तिष्ठन् विज्ञानादन्तरो यं विज्ञानं न वेद यस्य विज्ञानँशरीरं यो विज्ञान-

अन्तर्यामीको पृथिवी आदिकी भाँति जीवात्माके भी भीतर रहकर उसका नियमन करनेवाला मानते हैं। वहाँ जीवात्माको नियम्य और अन्तर्यामीको नियन्ता बताया गया है। इस प्रकार जीवात्मा और परमात्मा इन दोनोंका पृथक्-पृथक् वर्णन होनेके कारण वहाँ 'अन्तर्यामी' पद परब्रह्म परमात्माका ही वाचक है, जीवात्माका नहीं। सम्बन्ध—उन्नीसवें सूत्रमें यह बात कही गयी है कि द्रष्टापन आदि चेतनके धर्म जड प्रकृतिमें नहीं घट सकते; इसलिये वह अन्तर्यामी नहीं हो सकती। इसपर यह जिज्ञासा होती है कि मुण्डकोपनिषद्में जिसको अदृश्यता, अग्राह्यता आदि धर्मोंसे युक्त बतलाकर अन्तमें भूतोंका कारण बताया गया है, वह तो प्रकृति हो सकती है; क्योंकि उस जगह बताये हुए सभी धर्म प्रकृतिमें पाये जाते हैं। इसपर कहते हैं— अदृश्यत्वादिगुणको धर्मोक्तेः ॥ १ । २ । २१ ॥ अदृश्यत्वादिगुणकः = अदृश्यता आदि गुणोंवाला परब्रह्म परमेश्वर ही है; धर्मोक्तेः = क्योंकि उस जगह उसीके सर्वज्ञता आदि धर्मोंका वर्णन है। व्याख्या—मुण्डकोपनिषद्में यह प्रसंग आया है कि महर्षि शौनक विधिपूर्वक अंगिरा ऋषिकी शरणमें गये। वहाँ जाकर उन्होंने पूछा— 'भगवन् ! किसको जान लेनेपर यह सब कुछ जाना हुआ हो जाता है?' इसपर अंगिराने कहा—'जाननेयोग्य विद्याएँ दो हैं, एक अपरा, दूसरी परा। उनमेंसे अपरा विद्या तो ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद, शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द तथा ज्योतिष है और परा वह है, जिससे उस अक्षर ब्रह्मको जाना जाता है।' यह कहकर उस अक्षरको समझानेके लिये मन्तरो यमयत्येष त आत्मान्तर्याम्यमृतः ॥' (बृ० उ० ३। ७। २२) 'जो जीवात्मामें रहनेवाला, जीवात्माके भीतर है, जिसे जीवात्मा नहीं जानता, जीवात्मा जिसका शरीर है और जो उसके भीतर रहकर जीवात्माका नियमन करता है, वह तुम्हारा आत्मा अन्तर्यामी अमृत है।'

सूत्र २२ ] अध्याय १ ६५

सूत्र २२ ] अध्याय १ ६५ अंगिराने उसके गुण और धर्मोंका वर्णन करते हुए (मु० १ । १ । ६ में) कहा है— 'यत्तदद्रेश्यमग्राह्यमगोत्रमवर्णमचक्षुःश्रोत्रं तदपाणिपादम्। नित्यं विभुं सर्वगतं सुसूक्ष्मं तदव्ययं यद् भूतयोनिं परिपश्यन्ति धीराः ॥' अर्थात् 'जो इन्द्रियोंद्वारा अगोचर है, पकड़नेमें आनेवाला नहीं है, जिसका कोई गोत्र नहीं है, वर्ण नहीं है, जो आँख, कान तथा हाथ-पैरसे रहित है, नित्य, व्यापक, सर्वत्र परिपूर्ण, अत्यन्त सूक्ष्म और सर्वथा अविनाशी है। उसको धीर पुरुष देखते हैं, वह समस्त भूतोंका परम कारण है।' फिर नवम मन्त्रमें कहा है— 'यः सर्वज्ञः सर्वविद्यस्य ज्ञानमयं तपः। तस्मादेतद् ब्रह्म नाम रूपमन्नं च जायते॥' 'जो सर्वज्ञ, सबको जाननेवाला है, ज्ञान ही जिसका तप है, उसीसे यह विराट्रूप समस्त जगत् तथा नाम, रूप और अन्न उत्पन्न होते हैं।' यहाँ जिन सर्वज्ञता आदि धर्मोंका वर्णन है, वे परब्रह्म परमेश्वरके ही हैं। तथा एक ब्रह्मको जान लेनेपर ही सब कुछ जाना हुआ हो सकता है, अन्य किसीके जाननेसे नहीं। इसलिये उस प्रकरणमें जिसे अदृश्यता आदि गुणोंवाला बताया गया है वह परब्रह्म परमात्मा ही है, जीवात्मा या प्रकृति नहीं। सम्बन्ध—इसी बातकी पुष्टिके लिये दूसरी युक्ति देते हैं— विशेषणभेदव्यपदेशाभ्यां च नेतरौ ॥ १। २ । २२ ॥ विशेषणभेदव्यपदेशाभ्याम् = परमेश्वरसूचक विशेषणोंका कथन होनेसे तथा प्रकृति और जीवात्मासे उसको भिन्न बताये जानेके कारण; च=भी; इतरौ = दूसरे दोनों जीवात्मा और प्रकृति; न = अदृश्यता आदि गुणोंसे युक्त जगत्के कारण नहीं कहे जा सकते। व्याख्या—इस प्रकरणमें जिसको अदृश्यता आदि गुणोंसे युक्त और सब भूतोंका कारण बताया गया है, उसके लिये 'सर्वज्ञ' आदि विशेषण दिये

६६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

६६ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ गये हैं, जो न तो प्रधान (जड प्रकृति)-के लिये उपयुक्त हो सकते हैं और न अल्पज्ञ जीवात्माके लिये ही। इसके सिवा, उन दोनोंको ब्रह्मसे भिन्न कहा गया है। मुण्डकोपनिषद् (३।१।७)-में उल्लेख है कि—'पश्यत्स्विहैव निहितं गुहायाम् ॥' अर्थात् 'वह देखनेवालोंके शरीरके भीतर यहीं हृदय- गुफामें छिपा हुआ है।' इसके अनुसार जीवात्मासे परमात्माकी भिन्नता स्वतः स्पष्ट हो जाती है। इसके सिवा, मुण्डक० (३।१।२)-में भी कहा है कि— 'समाने वृक्षे पुरुषो निमग्नोऽनीशया शोचति मुह्यमानः । जुष्टं यदा पश्यत्यन्यमीशमस्य महिमानमिति वीतशोकः ॥ 'शरीररूप वृक्षपर रहनेवाला यह जीवात्मा शरीरमें आसक्त होकर डूब रहा है। अपनेको असमर्थ समझकर मोहित हो शोक करता रहता है। परंतु वह जब वहीं स्थित तथा भक्तजनोंद्वारा सेवित अपनेसे भिन्न परमेश्वरको देख लेता है और उसकी महिमाको समझ लेता है, तब सर्वथा शोकरहित हो जाता है।' इस प्रकार इस मन्त्रमें स्पष्ट शब्दोंद्वारा परमेश्वरको जीवात्मासे तथा शरीररूपी वृक्षसे भी भिन्न बताया गया है। अतः यहाँ जीव और प्रकृति दोनोंमेंसे कोई भी अदृश्यता आदि गुणोंसे युक्त जगत्-कारण नहीं हो सकता। सम्बन्ध—इस प्रकरणमें जिसे समस्त भूतोंका कारण बताया गया है, वह परब्रह्म परमेश्वर ही है, इसकी पुष्टिके लिये दूसरा प्रमाण उपस्थित करते हैं— रूपोपन्यासाच्च ॥ १ । २ । २३ ॥ रूपोपन्यासात् = श्रुतिमें उसीके निखिल लोकमय विराट्स्वरूपका वर्णन किया गया है, इससे; च = भी (वह परमेश्वर ही समस्त भूतोंका कारण सिद्ध होता है)। व्याख्या—मुण्डकोपनिषद् (२।१।४)-में परब्रह्म परमेश्वरके सर्वलोकमय विराट्स्वरूपका वर्णन इस प्रकार किया गया है— 'अग्निर्मूर्धा चक्षुषी चन्द्रसूर्यौ दिशः श्रोत्रे वाग् विवृताश्च वेदाः । वायुः प्राणो हृदयं विश्वमस्य पद्भ्यां पृथिवी ह्येष सर्वभूतान्तरात्मा ॥'

सूत्र २४ ] अध्याय १ ६७

सूत्र २४ ] अध्याय १ ६७ 'अग्नि इस परमेश्वरका मस्तक है, चन्द्रमा और सूर्य दोनों नेत्र हैं, सब दिशाएँ दोनों कान हैं और प्रकट हुए वेद उसकी वाणी हैं। वायु इसका प्राण और सम्पूर्ण विश्व हृदय है। इसके पैरोंसे पृथिवी उत्पन्न हुई है। यह समस्त प्राणियोंका अन्तरात्मा है।' इस प्रकार परमात्माके विराट्स्वरूपका उल्लेख करके उसे सबका अन्तरात्मा बताया गया है; इसलिये उक्त प्रकरणमें 'भूतयोनि' के नामसे परब्रह्म परमात्माका ही वर्णन है, यह निश्चय होता है। सम्बन्ध - यहाँ यह जिज्ञासा होती है कि छान्दोग्योपनिषद् (५ । १८ । २)- में 'वैश्वानर' के स्वरूपका वर्णन करते हुए 'द्युलोक' को उसका मस्तक बताया है। 'वैश्वानर' शब्द जठराग्निका वाचक है। अतः यह वर्णन जठरानलके विषयमें है या अन्य किसीके ? इस शंकाका निवारण करनेके लिये आगेका प्रकरण आरम्भ किया जाता है- वैश्वानरः साधारणशब्दविशेषात् ॥ १।२।२४ ॥ वैश्वानरः = (वहाँ) 'वैश्वानर' नामसे परब्रह्म परमात्माका ही वर्णन है; साधारणशब्दविशेषात् = क्योंकि उस वर्णनमें 'वैश्वानर' और 'आत्मा' इन साधारण शब्दोंकी अपेक्षा (परब्रह्मके बोधक) विशेष शब्दोंका प्रयोग हुआ है। व्याख्या - छान्दोग्योपनिषद्में पाँचवें अध्यायके ग्यारहवें खण्डसे जो प्रसंग आरम्भ हुआ है, वह इस प्रकार है- 'प्राचीनशाल, सत्ययज्ञ, इन्द्रद्युम्न, जन तथा बुडिल - ये पाँचों ऋषि श्रेष्ठ गृहस्थ और महान् वेदवेत्ता थे। इन्होंने एकत्र होकर परस्पर विचार किया कि 'हमारा आत्मा कौन है और ब्रह्मका क्या स्वरूप है?' जब वे किसी निर्णयपर नहीं पहुँच सके तो यह निश्चय किया कि 'इस समय महर्षि उद्दालक वैश्वानर आत्माके ज्ञाता हैं, हमलोग उन्हींके पास चलें।' इस निश्चयके अनुसार वे पाँचों ऋषि उद्दालक मुनिके यहाँ गये। उन्हें देखते ही मुनिने अनुमान कर लिया कि 'ये लोग मुझसे कुछ पूछेंगे, किंतु मैं इन्हें पूर्णतया उत्तर नहीं दे सकूँगा। अतः अच्छा हो कि मैं इन्हें पहलेसे ही दूसरा उपदेष्टा बतला दूँ।' यह सोचकर उद्दालकने उनसे कहा- 'आदरणीय

६८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २

६८ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ महर्षियो! इस समय केवल राजा अश्वपति ही वैश्वानर आत्माके ज्ञाता हैं। आइये, हम सब लोग उनके पास चलें।' यों कहकर उन सबके साथ उद्दालक मुनि वहाँ गये। राजाने उन सबका यथोचित सत्कार किया और दूसरे दिन उनसे यज्ञमें सम्मिलित होनेके लिये प्रार्थना करते हुए उन्हें पर्याप्त धन देनेकी बात कही। इसपर उन महर्षियोंने कहा- 'हमें धन नहीं चाहिये, हम जिस प्रयोजनसे आपके पास आये हैं, वही दीजिये। हमें पता लगा है, आप वैश्वानर आत्माको जानते हैं, उसीका हमारे लिये उपदेश करें।' राजाने दूसरे दिन उन्हें अपने पास बुलाया और एक-एकसे क्रमशः पूछा- 'इस विषयमें आपलोग क्या जानते हैं?' उनमेंसे उपमन्युपुत्र प्राचीनशालने उत्तर दिया- 'मैं द्युलोकको आत्मा समझकर उसकी उपासना करता हूँ।' फिर सत्ययज्ञ बोले- 'मैं सूर्यकी उपासना करता हूँ।' इन्द्रद्युम्नने कहा- 'मैं वायुकी उपासना करता हूँ।' जनने अपनेको आकाशका और बुडिलने जलका उपासक बताया। इन सबकी बात सुनकर राजाने कहा- 'आपलोग उस विश्वके आत्मा वैश्वानरकी उपासना तो करते हैं, परंतु उसके एक-एक अंगकी ही उपासना आपके द्वारा होती है, अतः यह सर्वांगपूर्ण नहीं है; क्योंकि- 'तस्य ह वा एतस्यात्मनो वैश्वानरस्य मूर्धैव सुतेजाश्चक्षुर्विश्वस्वरूपः प्राणः पृथग्वर्त्मात्मा संदेहो बहुलो बस्तिरेव रयिः पृथिव्येव पादावुर एव वेदिर्लोमानि बर्हिर्हृदयं गार्हपत्यो मनोऽन्वाहार्यपचन आस्यमाहवनीयः ॥' अर्थात् 'उस इस विश्वके आत्मा वैश्वानरका द्युलोक मस्तक है, सूर्य नेत्र है, वायु प्राण है, आकाश शरीरका मध्यभाग है, जल बस्ति-स्थान है, पृथिवी दोनों चरण है, वेदी वक्षःस्थल है, दर्भ लोम है, गार्हपत्य अग्नि हृदय है, अन्वाहार्यपचन अग्नि मन है और आहवनीय अग्नि मुख है।' इस वर्णनसे मालूम होता है कि यहाँ विश्वके आत्मारूप विराट् पुरुषको ही वैश्वानर कहा गया है; क्योंकि इस प्रकरणमें जठराग्नि आदिके वाचक साधारण शब्दोंकी अपेक्षा, परब्रह्मके वाचक विशेष शब्दोंका जगह-जगह प्रयोग हुआ है-

सूत्र २५ ] अध्याय १ ६१

सूत्र २५ ] अध्याय १ ६१ सम्बन्ध—इसी बातको दृढ़ करनेके लिये दूसरा कारण प्रस्तुत करते हैं— स्मर्यमाणमनुमानं स्यादिति ॥ १ । २ । २५ ॥ स्मर्यमाणम्=स्मृतिमें जो विराट्स्वरूपका वर्णन है, वह; अनुमानम्= मूलभूत श्रुतिके वचनका अनुमान कराता हुआ वैश्वानरके 'परमेश्वर' होनेका निश्चय करानेवाला है; इति स्यात्=इसलिये इस प्रकरणमें वैश्वानर परमात्मा ही है। व्याख्या—महाभारत, शान्तिपर्व (४७।६९)-में कहा है— ‘यस्याग्निरास्यं द्यौर्मूर्धा खं नाभिश्चरणौ क्षितिः । सूर्यश्चक्षुर्दिशः श्रोत्रे तस्मै लोकात्मने नमः ॥’ ‘अग्नि जिसका मुख, द्युलोक मस्तक, आकाश नाभि, पृथिवी दोनों चरण, सूर्य नेत्र तथा दिशाएँ कान हैं, उस सर्वलोकस्वरूप परमात्माको नमस्कार है।' इस प्रकार इस स्मृतिमें परमेश्वरका अखिल विश्वके रूपमें वर्णन आया है। स्मृतिके वचनसे उसकी मूलभूत किसी श्रुतिका होना सिद्ध होता है। उपर्युक्त छान्दोग्य-श्रुतिमें जो वैश्वानरके स्वरूपका वर्णन है, वही पूर्वोक्त स्मृतिवचनका मूल आधार है। अतः यहाँ उस परब्रह्मके विराट्‌रूपको ही वैश्वानर कहा गया है यह बात स्मृतिसे भी सिद्ध होती है। अतएव जहाँ-जहाँ आत्मा या परमात्माके वर्णनमें 'वैश्वानर' शब्दका प्रयोग आवे, वहाँ उसे परब्रह्मके विराट्स्वरूपका ही वाचक मानना चाहिये, जठरानल या जीवात्माका नहीं। माण्डूक्योपनिषद्में ब्रह्मके चार पादोंका वर्णन करते समय ब्रह्मका पहला पाद वैश्वानरको बताया है। वहाँ भी वह परमेश्वरके विराट्स्वरूपका ही वाचक है; जठराग्नि या जीवात्माका नहीं। सम्बन्ध—उपर्युक्त बातकी सिद्धिके लिये सूत्रकार स्वयं ही शंका उपस्थित करके उसका समाधान करते हैं—

७० वेदान्त-दर्शन [ पाद २

७० वेदान्त-दर्शन [ पाद २ शब्दादिभ्योऽन्तःप्रतिष्ठानाच्च नेति चेन्न तथा दृष्ट्युपदेशा- दसम्भवात्पुरुषमपि चैनमधीयते ॥ १ । २ । २६ ॥ चेत् = यदि कहो; शब्दादिभ्यः = शब्दादि हेतुओंसे अर्थात् अन्य श्रुतिमें वैश्वानर शब्द अग्निके अर्थमें विशेषरूपमें प्रयुक्त हुआ है और इस मन्त्रमें गार्हपत्य आदि अग्नियोंको वैश्वानरका अंग बताया गया है, इसलिये; च = तथा; अन्तःप्रतिष्ठानात् = श्रुतिमें वैश्वानरको शरीरके भीतर प्रतिष्ठित कहा गया है, इसलिये भी; न = (यहाँ वैश्वानर शब्द परब्रह्म परमात्माका वाचक) नहीं है; इति न = तो यह कहना ठीक नहीं है; तथा दृष्ट्युपदेशात् = क्योंकि वहाँ वैश्वानरमें ब्रह्मदृष्टि करनेका उपदेश है; असम्भवात् = (इसके सिवा) केवल जठरानलका विराट्रूपमें वर्णन होना सम्भव नहीं है, इसलिये; च = तथा; एनम् = इस वैश्वानरको; पुरुषम् = 'पुरुष' नाम देकर; अपि = भी; अधीयते = पढ़ते हैं (इसलिये उक्त प्रकरणमें वैश्वानर शब्द परब्रह्मका ही वाचक है)। व्याख्या—यदि कहो कि अन्य श्रुतिमें 'स यो हैतमेवमग्निं वैश्वानरं पुरुषविधं पुरुषेऽन्तःप्रतिष्ठितं वेद।' (शतपथब्रा० १० । ६ । १ । ११) अर्थात् 'जो इस वैश्वानर अग्निको पुरुषके आकारका तथा पुरुषके भीतर प्रतिष्ठित जानता है।' इस प्रकार वैश्वानर शब्द अग्निके विशेषणरूपसे प्रयुक्त हुआ है, तथा जिस श्रुतिपर विचार चल रहा है, इसमें भी गार्हपत्य आदि तीनों अग्नियोंको वैश्वानरका अंग बताया गया है। इसी प्रकार भगवद्गीतामें भी कहा है कि 'मैं ही वैश्वानररूपसे प्राणियोंके शरीरमें स्थित हो चार प्रकारके अन्नका पाचन करता हूँ' (१५।१४)। इन सब कारणोंसे यहाँ वैश्वानरके नामसे जठराग्निका ही वर्णन है, परमात्माका नहीं, तो यह कहना ठीक नहीं है; क्योंकि शतपथब्राह्मणकी श्रुतिमें जो वैश्वानर अग्निको जाननेकी बात कही गयी है, वह जठराग्निमें ब्रह्मदृष्टि करानेके उद्देश्यसे ही है। यदि ऐसा न होता तो उसको पुरुष नहीं कहा जाता। तथा श्रीमद्भगवद्गीतामें भी जो वैश्वानर अग्निको सब प्राणियोंके शरीरमें स्थित बताया है, वहाँ भी उसमें परमात्मबुद्धि करानेके लिये भगवान्ने अपनी विभूतिके

सूत्र २७ ] अध्याय १ ७१

सूत्र २७ ] अध्याय १ ७१ रूपमें ही कहा है। इसके सिवा, जिसपर विचार चल रहा है, उस श्रुतिमें समस्त ब्रह्माण्डको 'वैश्वानर' का शरीर बताया है, सिरसे लेकर पैरोंतक उसके अंगोंमें समस्त लोकोंकी कल्पना की गयी है। यह जठराग्निके लिये असम्भव भी है। एवं शतपथब्राह्मणमें तथा यहाँ भी इस वैश्वानरको पुरुषके आकारवाला और पुरुष कहा गया है; जो कि जठराग्निके उपयुक्त नहीं है। इन सब कारणोंसे इस प्रकरणमें कहा हुआ वैश्वानर परब्रह्म परमेश्वर ही है। जठराग्नि या अन्य कोई नहीं। सम्बन्ध - इस प्रसंगमें पृथक्-पृथक् उपास्यरूपसे आये हुए 'दिव्', 'आदित्य', 'वायु', 'आकाश', 'जल' तथा 'पृथिवी' भी वैश्वानर नहीं हैं; यह सिद्ध करनेके लिये कहते हैं— अत एव न देवता भूतं च ॥ १।२।२७॥ अतः = उपयुक्त कारणोंसे; एव = ही (यह भी सिद्ध होता है कि); देवता = द्यौ, सूर्य आदि लोकोंके अधिष्ठाता देवगण; च = और; भूतम् = आकाश आदि भूतसमुदाय (भी); न = वैश्वानर नहीं हैं। व्याख्या - उक्त प्रकरणमें 'द्यौ', 'सूर्य' आदि लोकोंकी तथा आकाश, वायु आदि भूतसमुदायकी अपने आत्माके रूपमें उपासना करनेका प्रसंग आया है। इसलिये सूत्रकार स्पष्ट कर देते हैं कि पूर्वसूत्रमें बताये हुए कारणोंसे यह भी समझ लेना चाहिये कि उन-उन लोकोंके अभिमानी देवताओं तथा आकाश आदि भूतोंका भी 'वैश्वानर' शब्दसे ग्रहण नहीं है; क्योंकि समस्त ब्रह्माण्डको वैश्वानरका शरीर बताया गया है। यह कथन न तो देवताओंके लिये सम्भव हो सकता है और न भूतोंके लिये ही। इसलिये यही मानना चाहिये कि 'जो विश्वरूप भी है और नर (पुरुष) भी, वह वैश्वानर है।' इस व्युत्पत्तिके अनुसार परब्रह्म परमेश्वरको ही वैश्वानर कहा गया है। सम्बन्ध - पहले २६वें सूत्रमें यह बात बतायी गयी है कि शतपथब्राह्मणके मन्त्रमें जो वैश्वानर अग्निको जाननेकी बात कही गयी है, वह जठराग्निमें ब्रह्मदृष्टि करानेके उद्देश्यसे है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि शालग्राम-

इसपर सूत्रकार आचार्य जैमिनिका मत बतलाते हैं—

७२ वेदान्त-दर्शन [ पाद २ शिलामें विष्णुकी उपासनाके सदृश यहाँ 'वैश्वानर' नामक जठराग्निमें परमेश्वरकी प्रतीकोपासना बतलानेके लिये 'वैश्वानर' नामसे उस ब्रह्मका वर्णन है, अतः इसपर सूत्रकार आचार्य जैमिनिका मत बतलाते हैं— साक्षादप्यविरोधं जैमिनिः ॥ १ । २ । २८ ॥ साक्षात् = 'वैश्वानर' शब्दको साक्षात् परब्रह्मका वाचक माननेमें; अपि = भी; अविरोधम् = कोई विरोध नहीं है, ऐसा; जैमिनिः (आह) = आचार्य जैमिनि कहते हैं। व्याख्या—आचार्य जैमिनिका कथन है कि वैश्वानर शब्दको साक्षात् विश्वरूप परमात्माका वाचक माननेमें कोई विरोध नहीं है। अतः यहाँ जठराग्निको प्रतीक मानकर उसके रूपमें परमात्माकी उपासना माननेकी कोई आवश्यकता नहीं है। सम्बन्ध—उपर्युक्त सूत्रोंद्वारा यह बात सिद्ध हो गयी कि 'वैश्वानर' नामसे इस प्रकरणमें परब्रह्म परमात्माका ही वर्णन किया गया है, परंतु निर्विकार निराकार अव्यक्त परब्रह्म परमात्माको इस प्रकार साकार विराट्रूपमें देश-विशेषसे सम्बद्ध बतलाना किस अभिप्रायसे है? निर्गुण-निराकारको सगुण-साकार बताना विरुद्ध-सा प्रतीत होता है। इसपर २९ वें सूत्रसे ३१ वें तक विभिन्न आचार्योंका मत बताते हुए अन्तमें ३२ वें सूत्रमें अपना सिद्धान्त कहकर सूत्रकार इस दूसरे पादको समाप्त करते हैं— अभिव्यक्तेरित्याश्मरथ्यः ॥ १ । २ । २९ ॥ अभिव्यक्तेः = (भक्तोंपर अनुग्रह करनेके लिये) देश-विशेषमें ब्रह्मका प्राकट्य होता है, इसलिये; (अविरोधः =) कोई विरोध नहीं है; इति = ऐसा; आश्मरथ्यः = आश्मरथ्य आचार्य मानते हैं। व्याख्या—आश्मरथ्य आचार्यका कहना है कि भक्तजनोंपर अनुग्रह करके उन्हें दर्शन देनेके लिये भगवान् समय-समयपर उनकी श्रद्धाके अनुसार नाना रूपोंमें प्रकट होते हैं; तथा अपने भक्तोंको दर्शन, स्पर्श और प्रेमालाप आदिके द्वारा सुख पहुँचाने, उनका उद्धार करने और जगत्में अपनी कीर्ति