श्रीलिंगमहापुराण
Linga MahaPurana
महर्षि वेदव्यास द्वारा
अध्याय १५] नृसिंहावतारके सन्दर्भमें भक्त प्रह्लादकी कथा...महेश्वरके शरभावतारका प्राकट्य ४९७
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| पुत्रेण लङ्घितामाज्ञां हिरण्यः प्राह दानवान्।
एतं नानाविधैर्वध्यं दुष्पुत्रं हन्तुमर्हथ ॥ १२ | आज्ञाको स्वयं अपने पुत्रके द्वारा उल्लंघित देखकर हिरण्यकशिपुने दानवोंसे कहा—इस वधयोग्य कुपुत्रको अनेकविध उपायोंसे मार डालो ॥ ९–१२ ॥ |
| एवमुक्तास्तदा तेन दैत्येन सुदुरात्मना।
निजघ्नुर्देवदेवस्य भृत्यं प्रह्लादमव्ययम् ॥ १३ | तब उस दुरात्मा दैत्यके कहनेपर वे दानव देवदेव [विष्णु]-के नाशरहित भक्त प्रह्लादको मारने लगे ॥ १३ ॥ |
| तत्र तत्प्रतिकृतं तदा सुरै-
दैत्यराजतनयं द्विजोत्तमाः।
क्षीरवारिनिधिशायिनः प्रभो-
र्निष्फलं त्वथ बभूव तेजसा ॥ १४ | हे श्रेष्ठ ब्राह्मणो! उस समय असुरोंके द्वारा दैत्यराज [हिरण्यकशिपु]-के पुत्रके प्रति किया गया समस्त उपाय क्षीरसागरमें शयन करनेवाले विष्णुके तेजसे निष्फल (व्यर्थ) हो गया ॥ १४ ॥ |
| तदाथ गर्वभिन्नस्य हिरण्यकशिपोः प्रभुः।
तत्रैवाविरभूद्धन्तुं नृसिंहाकृतिमास्थितः ॥ १५ | तत्पश्चात् अभिमानके मदमें चूर हिरण्यकशिपुका वध करनेके लिये विष्णुजी नृसिंहरूप धारण करके वहींपर प्रकट हुए और उन्होंने पुत्र [प्रह्लाद]-की ओर देखकर उसके पिता दानवाधम हिरण्यकशिपुका वध कर दिया। उन्होंने उसी क्षण अपने तीक्ष्ण सैकड़ों नाखूनोंसे उसे विदीर्ण कर दिया। इसके बाद पापोंका नाश करनेवाले वे विष्णु बान्धवोंसहित उस दैत्यका वध करके पुनः उस दैत्येन्द्रको पीसने लगे; वे उस समय प्रलयकालीन दूसरी अग्निके समान प्रतीत हो रहे थे। हे सुव्रतो! हे विप्रो! उस समय ब्रह्मलोकपर्यन्त |
| जघान च सुतं प्रेक्ष्य पितरं दानवाधमम्।
बिभेद तत्क्षणादेव करजैर्निशितैः शतैः ॥ १६ | |
| ततो निहत्य तं दैत्यं सबान्धवमघापहः।
पीडयामास दैत्येन्द्रं युगान्ताग्निरिवापरः ॥ १७ | |
| नादैस्तस्य नृसिंहस्य घोरैर्वित्रासितं जगत्।
आब्रह्मभुवनाद्विप्राः प्रचचाल च सुव्रताः ॥ १८ |
४९८ श्रीलिङ्गमहापुराण [ पूर्वभाग
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| सम्पूर्ण जगत् उन नृसिंहके गर्जनसे भयभीत हो गया और काँपने लगा॥ १५-१८॥ | |
| दृष्ट्वा सुरासुरमहोरगसिद्धसाध्या-
स्तस्मिन् क्षणे हरिविरिञ्चिमुखा नृसिंहम्।
धैर्यं बलं च समवाप्य ययुर्विसृज्य
आदिङ्मुखान्तमसुरक्षणतत्पराश्च ॥ १९ | उस समय नृसिंहको देखकर अपने प्राणकी रक्षामें तत्पर सभी देवता, दानव, नाग, सिद्ध, साध्य, ब्रह्मा-विष्णु आदि भी किसी तरह धैर्य तथा बल धारणकर उस स्थानको छोड़कर सभी दिशाओंमें भाग गये॥ १९॥ |
| ततस्तैर्गतेः सैष देवो नृसिंहः
सहस्राकृतिः सर्वपातसर्वबाहुः।
सहस्रेक्षणः सोमसूर्याग्निनेत्र-
स्तदा संस्थितः सर्वमावृत्य मायी॥ २० | तदनन्तर उनके चले जानेपर मायामय ये भगवान् नृसिंह हजाररूपवाले, सभी ओर पैरोंवाले, सभी ओर भुजाओंवाले, हजार नेत्रोंवाले, चन्द्र-सूर्य-अग्निरूप नेत्रोंवाले होकर सम्पूर्ण ब्रह्माण्डको व्याप्त करके स्थित हो गये॥ २०॥ |
| तं तुष्टुवुः सुरश्रेष्ठा लोकालोकाचले स्थिताः।
सब्रह्मकाः ससाध्याश्च सयमाः समरुद्गणाः ॥ २१ | तब लोकालोक [मर्यादा] पर्वतपर एकत्र हुए श्रेष्ठ देवता ब्रह्मा, साध्यगण, यम तथा मरुद्गणोंके साथ उनकी स्तुति करने लगे— |
| परात्परतरं ब्रह्म तत्त्वात्तत्त्वतमं भवान्।
ज्योतिषां तु परं ज्योतिः परमात्मा जगन्मयः ॥ २२ | आप परसे भी परतर ब्रह्म हैं, तत्त्वसे भी तत्त्वतम हैं, नक्षत्रोंकी परम ज्योति हैं, परमात्मा हैं, जगन्मय हैं, |
| स्थूलं सूक्ष्मं सुसूक्ष्मं च शब्दब्रह्ममयः शुभः।
वागतीतो निरालम्बो निर्द्वन्द्वो निरुपप्लवः ॥ २३ | स्थूल-सूक्ष्म तथा अत्यन्त सूक्ष्म हैं, शब्दब्रह्ममय हैं, परम पवित्र हैं, वाणीसे परे हैं, आश्रयरहित हैं, [सुख-दुःख, राग-द्वेष आदि] द्वन्द्वोंसे रहित हैं और उपद्रवशून्य हैं। |
| यज्ञभुग्यज्ञमूर्तिस्त्वं यज्ञिनां फलदः प्रभुः।
भवान् मत्स्याकृतिः कौर्ममास्थाय जगति स्थितः ॥ २४ | आप प्रभु यज्ञभोक्ता हैं, आप यज्ञकी मूर्ति हैं, आप यज्ञकर्ताओंको फल प्रदान करनेवाले हैं, आपने मत्स्यरूप धारण किया, आप कूर्म (कच्छप)-का रूप धारण करके जगत्में स्थित हैं। |
| वाराहीं चैव तां सैंहीमास्थायेह व्यवस्थितः।
देवानां देवरक्षार्थं निहत्य दितिजेश्वरम् ॥ २५ | देवताओंकी रक्षाके लिये वाराह तथा नृसिंहका रूप धारणकर दैत्येन्द्रका वध करके आप इस लोकमें प्रतिष्ठित हुए। |
| द्विजशापच्छलेनैवमवतीर्णोऽसि लीलया।
न दृष्टं यत्त्वदन्यं हि भवान् सर्वं चराचरम् ॥ २६ | इसी प्रकार भृगुमुनिके शापके बहाने अपनी लीलासे आपने अवतार ग्रहण किया। आपसे पृथक् अन्य कुछ भी नहीं देखा गया है; आप चर-अचर सब कुछ हैं। |
| भवान् विष्णुर्भवान् रुद्रो भवानेव पितामहः।
भवानादिर्भवानन्तो भवानेव वयं विभो ॥ २७ | हे विभो! आप ही विष्णु हैं, आप ही रुद्र हैं, आप ही ब्रह्मा हैं, आप ही आदि हैं, आप ही अन्त हैं और आप ही हम सब हैं। |
| भवानेव जगत्सर्वं प्रलापेन किमीश्वर।
मायया बहुधा संस्थमद्वितीयमयं प्रभो ॥ २८ | आप [स्वयं] सम्पूर्ण जगत् हैं; हे ईश्वर! अधिक कहनेसे क्या प्रयोजन? हे प्रभो! अद्वितीय (एक) होते हुए भी [अपनी] मायासे अनेक रूपोंमें स्थित आप [प्रभु]- |
अध्याय ९५] नृसिंहावतारके सन्दर्भमें भक्त प्रह्लादकी कथा...महेश्वरके शरभावतारका प्राकट्य ४९१
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| स्तोष्यामस्त्वां कथं भासि देवदेव मृगाधिप।
स्तुतोऽपि विविधैः स्तुत्यैर्भावैर्नानाविधैः प्रभुः॥ २९ | की स्तुति हम लोग कैसे करें? हे देवदेव! हे नृसिंह! आप बहुत देदीप्यमान हो रहे हैं॥ २१–२८¹/२॥ |
| न जगाम द्विजाः शान्तिं मानयन् योनिमात्मनः।
यो नृसिंहस्तवं भक्त्या पठेद्धार्थं विचारयेत्॥ ३०

श्रावयेद्वा द्विजान् सर्वान् विष्णुलोके महीयते।
तदन्तरे शिवं देवाः सेन्द्राः सब्रह्मकाः प्रभुम्॥ ३१ | हे द्विजो! विविध भावोंसे युक्त नानाविध स्तुतियोंसे प्रार्थना किये जानेपर भी वे प्रभु अपने सिंहरूपका सम्मान करते हुए शान्त नहीं हुए। जो नृसिंह-स्तुतिको भक्तिपूर्वक पढ़ता है अथवा इसके अर्थका चिन्तन करता है अथवा सभी द्विजोंने सुनाता है, वह विष्णुलोकमें प्रतिष्ठा प्राप्त करता है॥ २९–३०¹/२॥ |
| सम्प्राप्य तुष्टुवुः सर्वं विज्ञाप्य मृगरूपिणः।
ततो ब्रह्मादयस्तूर्णं संस्तूय परमेश्वरम्॥ ३२

आत्मत्राणाय शरणं जग्मुः परमकारणम्।
मन्दरस्थं महादेवं क्रीडमानं सहोमया॥ ३३

सेवितं गणगन्धर्वैः सिद्धैरप्सरसां गणैः।
देवताभिः सह ब्रह्मा भीतभीतः सगद्गदम्।
प्रणम्य दण्डवद्भूतौ तुष्टाव परमेश्वरम्॥ ३४ | तत्पश्चात् इन्द्र तथा ब्रह्मसहित सभी देवता प्रभु शिवका ध्यान करके नृसंहरूपधारी विष्णुके विषयमें सब कुछ कहकर उनकी स्तुति करने लगे। तदनन्तर परमेश्वरकी स्तुति करके ब्रह्मा आदि [देवता] अपनी रक्षाके लिये मन्दर पर्वतपर स्थित, उमाके साथ विहार करते हुए और गन्धर्वों, सिद्धों-अप्सराओंसे सेवित परमकारण महादेवकी शरणमें गये। भयभीत ब्रह्माजी देवताओंके साथ दण्डकी भाँति पृथ्वीपर गिरकर गद्गद वाणीमें परमेश्वरकी स्तुति करने लगे॥ ३१–३४॥ |
| ब्रह्मोवाच
नमस्ते कालकालाय नमस्ते रुद्र मन्यवे।
नमः शिवाय रुद्राय शङ्कराय शिवाय ते॥ ३५

उग्रोऽसि सर्वभूतानां नियन्तासि शिवोऽसि नः।
नमः शिवाय शर्वाय शङ्करायार्तिहारिणे॥ ३६ | ब्रह्माजी बोले—[हे शिव!] आप कालान्तकको नमस्कार है। हे रुद्र! आप क्रोधरूपको नमस्कार है। आप मोक्षरूप रुद्र, शंकर तथा शिवको नमस्कार है। आप उग्र हैं, सभी प्राणियोंके नियन्ता हैं और हम भक्तोंके लिये कल्याणकारक हैं। दुःखका नाश करनेवाले शिव, शर्व तथा शंकरको नमस्कार है॥ ३५–३६॥ |
| मयस्कराय विश्वाय विष्णवे ब्रह्मणे नमः।
अन्तकाय नमस्तुभ्यमुमायाः पतये नमः॥ ३७

हिरण्यबाहवे साक्षाद्धिरण्यरूपतये नमः।
शर्वाय सर्वरूपाय पुरुषाय नमो नमः॥ ३८

सदसद्व्यक्तिहीनाय महतः कारणाय ते।
नित्याय विश्वरूपाय जायमानाय ते नमः॥ ३९

जाताय बहुधा लोके प्रभूताय नमो नमः।
रुद्राय नीलरुद्राय कद्रुद्राय प्रचेतसे॥ ४० | आप सुखकर, विश्वरूप, विष्णु, ब्रह्माको नमस्कार है। आप अन्तक (संहारकर्ता)-को नमस्कार है; उमापतिको नमस्कार है। सुवर्णमय बाहुवाले तथा साक्षात् हिरण्यपतिको बार-बार नमस्कार है; शर्व, सर्वरूप तथा पुरुषको बार-बार नमस्कार है। सत्-असत्रूपसे रहित और महत्तत्त्वके उत्पादक आपको नमस्कार है; आप नित्य, विश्वरूप तथा उत्पन्न होनेवालेको नमस्कार है। संसारमें अनेक रूपोंमें अवतार लेनेवाले और प्रभूतको नमस्कार है; आप रुद्र, नीलरुद्र, कद्रुद्र नामक मन्त्ररूप तथा प्रचेताको नमस्कार है॥ ३७–४०॥ |
५०० श्रीलिङ्गमहापुराण [ पूर्वभाग
| श्लोक | अर्थ |

| कालाय कालरूपाय नमः कालाङ्गहारिणे।
मीढुष्टमाय देवाय शितिकण्ठाय ते नमः॥ ४१

महीयसे नमस्तुभ्यं हन्त्रे देवारिणां सदा।
ताराय च सुताराय तारणाय नमो नमः॥ ४२

हरिकेशाय देवाय शम्भवे परमात्मने।
देवानां शम्भवे तुभ्यं भूतानां शम्भवे नमः॥ ४३ | आप काल तथा कालरूपको नमस्कार है; आप कालविनाशक, मीढुष्टम तथा भगवान् शितिकण्ठको नमस्कार है। आप महान्को तथा सदा देवशत्रुओंके संहार-कर्ताको नमस्कार है; तार (प्रणवरूप), सुतार तथा उद्धारकर्ताको नमस्कार है। हरितवर्णके केशवाले, परमात्मस्वरूप, देवताओंके कल्याणकारक तथा [समस्त] प्राणियोंके कल्याणकारक आप भगवान् शम्भुको नमस्कार है॥ ४१-४३॥ |
| शम्भवे हैमवत्याश्च मन्यवे रुद्ररूपिणे।
कपर्दिने नमस्तुभ्यं कालकण्ठाय ते नमः॥ ४४

हिरण्याय महेशाय श्रीकण्ठाय नमो नमः।
भस्मदिग्धशरीराय दण्डमुण्डीश्वराय च॥ ४५

नमो ह्रस्वाय दीर्घाय वामनाय नमो नमः।
नम उग्रत्रिशूलाय उग्राय च नमो नमः॥ ४६

भीमाय भीमरूपाय भीमकर्मरताय ते।
अग्रेवधाय वै भूत्वा नमो दूरेवधाय च॥ ४७ | आप पार्वतीके कल्याणकारक, यज्ञरूप, रुद्ररूप तथा कपर्दीको नमस्कार है; आप कालकण्ठको नमस्कार है। सुवर्णमय वर्णवाले महेशको तथा श्रीकण्ठको नमस्कार है। भस्मसे लिप्त शरीरवाले तथा दण्ड मुण्डीश्वरको नमस्कार है। ह्रस्व (लघु), दीर्घ तथा वामनको नमस्कार है। भयानक त्रिशूल धारण करनेवाले तथा उग्र स्वभाववालेको बार-बार नमस्कार है। आप भयंकर स्वरूपवाले तथा भयानक कर्ममें रत रहनेवाले भीमको नमस्कार है। सबसे आगे होकर [शत्रुओंका] वध करनेवाले और दूर स्थानसे भी वध करनेवाले [शिव]-को नमस्कार है॥ ४४-४७॥ |
| धन्विने शूलिने तुभ्यं गदिने हलिने नमः।
चक्रिणे वर्मिणे नित्यं दैत्यानां कर्मभेदिने॥ ४८

सद्याय सद्यरूपाय सद्योजाताय ते नमः।
वामाय वामरूपाय वामनेत्राय ते नमः॥ ४९

अघोररूपाय विकटाय विकटशरीराय ते नमः।
पुरुषरूपाय पुरुषैकतत्पुरुषाय वै नमः॥ ५०

पुरुषार्थप्रदानाय पतये परमेष्ठिने।
ईशानाय नमस्तुभ्यमीश्वराय नमो नमः॥ ५१

ब्रह्मणे ब्रह्मरूपाय नमः साक्षाच्छिवाय ते। | आप धनुर्धारी, शूलधारी, गदाधारी, हलधारी, चक्रधारी, कवचधारी तथा [गजाननरूपसे] सदा दैत्योंके कर्मका नाश करनेवाले [शिव]-को नमस्कार है। आप सद्यमन्त्ररूप, सद्यरूप, सद्योजात अवतार स्वरूपको नमस्कार है। वाम-मन्त्ररूप, सुन्दररूपवाले तथा सुन्दर नेत्रवाले आप [शिव]-को नमस्कार है। अघोरमन्त्ररूप, विकट रूपवाले तथा विकट शरीरवाले आप [शिव]-को नमस्कार है। पुरुषरूपवाले तथा पुरुषोंमें एकमात्र तत्पुरुष (उत्तम पुरुष) आपको नमस्कार है। पुरुषार्थ प्रदान करनेवाले, सबके स्वामी, परमेष्ठी तथा ईशानमन्त्ररूप आप शिवको नमस्कार है। आप ईश्वरको बार-बार नमस्कार है। ब्रह्मरूपवाले तथा साक्षात् सगुण शिवरूपवाले आप ब्रह्मको नमस्कार है॥ ४८-५१ १/२॥ |
| सर्वविष्णुर्नृसिंहस्य रूपमास्थाय विश्वकृत्॥ ५२ | विश्वकी सृष्टि करनेवाले तथा सर्वरूप प्रभु विष्णु नृसिंहका रूप धारण करके जगत्के कल्याणके |
अध्याय ९५ ] नृसिंहावतारके सन्दर्भमें भक्त प्रह्लादकी कथा...महेश्वरके शरभावतारका प्राकट्य ५०१
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| हिरण्यकशिपुं हत्वा करजैर्निशितैः स्वयम्।
दैत्येन्द्रैर्बहुभिः सार्धं हितार्थं जगतां प्रभुः॥ ५३

सैंहीं समानयन् योनिं बाधते निखिलं जगत्।
यत्कृत्यमत्र देवेश तत्कुरुष्व भवानिह॥ ५४ | लिये अनेक प्रमुख दैत्योंसहित हिरण्यकशिपुको अपने तीक्ष्ण नखोंसे स्वयं मारकर सिंहरूपका सम्मान करते हुए सम्पूर्ण जगत्को सन्तस्त कर रहे हैं; हे देवेश! अब इस विषयमें जो उचित कार्य हो, उसे आप करें॥ ५२–५४॥ |
| उग्रोऽसि सर्वदुष्टानां नियन्तासि शिवोऽसि नः।
कालकूटादिवपुषा त्राहि नः शरणागतान्॥ ५५

शुक्रं तु वृत्तं विश्वेश क्रीडा वै केवलं वयम्।
तवोन्मेषनिमेषाभ्यामस्माकं प्रलयोदयौ॥ ५६

उन्मीलये त्वयि ब्रह्मन् विनाशोऽस्ति न ते शिव।
सन्तप्ताः स्मो वयं देव हरिणामिततेजसा॥ ५७

सर्वलोकहितायैनं तत्त्वं संहर्तुमिच्छसि। | आप उग्र हैं, सभी दुष्टोंको नियन्त्रणमें रखनेवाले हैं और हम लोगोंके लिये कल्याणकारक हैं। कालकूट आदि शरीरसे हम शरणागतोंकी रक्षा कीजिये। हे विश्वेश! आपका आचरण शुद्ध है और हम लोग आपके क्रीड़ामात्र हैं। आपके उन्मेष तथा निमेषसे हम लोगोंके प्रलय तथा उदय होते हैं। हे ब्रह्मन्! हे शिव! आपके उन्मीलन करनेपर भी आपका विनाश नहीं होता है। हे देव! अमित तेजवाले नृसिंहरूपधारी विष्णुके द्वारा हमलोग सन्तप्त हो रहे हैं; अतः सभी लोकोंके हितके लिये आप इस [नृसिंहरूप]–को समाप्त करनेका विचार करें॥ ५५–५७१/२॥ |
| सूत उवाच
विज्ञापितस्तथा देवः प्रहसन् प्राह तान् सुरान्॥ ५८

अभयं च ददौ तेषां हनिष्यामीति तं प्रभुः।
सोऽपि शक्रः सुरैः सार्धं प्रणिपत्य यथागतम्॥ ५९ | सूतजी बोले— इस प्रकार प्रार्थना किये जानेपर प्रभु महादेवने उन देवताओंको अभयदान दिया और मुसकराते हुए उनसे कहा—'मैं उनका संहार करूँगा।' इसके बाद शिवको प्रणाम करके इन्द्र सभी देवताओंके साथ जैसे आये थे, वैसे ही चले गये और भगवान् ब्रह्मा तथा अन्य श्रेष्ठ देवता भी चले गये॥ ५८-५९१/२॥ |
| जगाम भगवान् ब्रह्मा तथान्ये च सुरोत्तमाः।
अथोत्थाय महादेवः शारभं रूपमास्थितः॥ ६०

ययौ प्रान्ते नृसिंहस्य गर्वितस्य मृगाशिनः।
अपहृत्य तदा प्राणान् शरभः सुरपूजितः॥ ६१

सिंहात्ततो नरो भूत्वा जगाम च यथाक्रमम्।
एवं स्तुतस्तदा देवैर्जगाम स यथाक्रमम्॥ ६२ | तदनन्तर [वहाँसे] उठकर शरभका रूप धारणकर महादेवजी असुरभक्षक गर्वयुक्त नृसिंहके पास पहुँचे। तब प्राणोंका हरण करके वे शरभरूपधारी शिव देवताओंद्वारा पूजित हुए। तत्पश्चात् नृसिंहरूपसे मानवरूप होकर वे विष्णु [वहाँसे] चले गये। इस प्रकार उस समय देवताओंसे स्तुत होकर शिवजी भी [अपने स्थानको] चले गये॥ ६०–६२॥ |
| यः पठेच्छृणुयाद्वापि संस्तवं शार्वमुत्तमम्।
रुद्रलोकमनुप्राप्य रुद्रेण सह मोदते॥ ६३ | जो [व्यक्ति] शिवजीकी इस उत्तम स्तुतिको पढ़ता अथवा सुनता है, वह रुद्रलोक प्राप्त करके [भगवान्] रुद्रके साथ आनन्दित रहता है॥ ६३॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे नृसिंहलीलावर्णनं नाम पञ्चनवतितमोऽध्यायः॥ ९५॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'नृसिंहलीलावर्णन' नामक पंचानबेवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ९५॥
९६- भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन और नृसिंहके तेजको शमन करनेके लिये भेजना, वीरभद्र तथा नृसिंहका संवाद, भगवान् शिवका शरभावतार धारणकर नृसिंहतेजको शान्त करना एवं नृसिंहद्वारा शिवस्तुति
| ५०२ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

छानबेवाँ अध्याय
भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन और नृसिंहके तेजको शमन करनेके लिये भेजना, वीरभद्र तथा नृसिंहका संवाद, भगवान् शिवका शरभावतार धारणकर नृसिंहतेजको शान्त करना एवं नृसिंहद्वारा शिवस्तुति
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| ऋषय ऊचुः
कथं देवो महादेवो विश्वसंहारकारकः।
शरभाख्यं महाघोरं विकृतं रूपमास्थितः ॥ १
किं किं धैर्यं कृतं तेन ब्रूहि सर्वमशेषतः। | ऋषिगण बोले— [हे सूतजी!] विश्वका संहार करनेवाले भगवान् महादेवने अत्यन्त भयंकर तथा विकृत शरभनामक रूप कैसे धारण किया और उन्होंने कौन-सा साहसपूर्ण कृत्य किया; यह सब पूर्णरूपसे बताइये ॥ १ १/२ ॥ |
| सूत उवाच
एवमभ्यर्थितो देवैर्मतिं चक्रे कृपालयः॥ २
यत्तेजस्तु नृसिंहाख्यं संहर्तुं परमेश्वरः।
तदर्थं स्मृतवान् रुद्रो वीरभद्रं महाबलम् ॥ ३ | सूतजी बोले— इस प्रकार देवताओंके प्रार्थना करनेपर कृपानिधान शिवने नृसिंहसंज्ञक तेजको नष्ट करनेका निश्चय किया और इसके लिये रुद्रने महाप्रलय करनेवाले अपने भैरवरूप महाबली वीरभद्रका स्मरण किया ॥ २-३ १/२ ॥ |
| आत्मनो भैरवं रूपं महाप्रलयकारकम्।
आजगाम पुरा सद्यो गणानामग्रतो हसन् ॥ ४
साट्टहासैर्गणवरैरुत्पतद्भिरितस्ततः।
नृसिंहरूपैरत्युग्रैः कोटिभिः परिवारितः ॥ ५
तावद्भिरभितो वीरैर्नृत्यद्भिश्च मुदान्वितैः।
क्रीडद्भिश्च महाधीरैर्ब्रह्माद्यैः कन्दुकैरिव ॥ ६
अदृष्टपूर्वैर्न्यैश्च वेष्टितो वीरवन्दितः।
कल्पान्तज्वलनज्वालो विलसल्लोचनत्रयः ॥ ७
आत्तशस्त्रो जटाजूटे ज्वलद्बालेन्दुमण्डितः।
बालेन्दुद्वितयाकारतीक्ष्णदंष्ट्राङ्कुरद्वयः ॥ ८
आखण्डलधनुः खण्डसन्निभभ्रूलतायुतः।
महाप्रचण्डहुङ्कारबधिरीकृतदिङ्मुखः ॥ ९
नीलमेघाञ्जनाकारभीषणश्मश्रुरद्भुतः।
वादखण्डमखण्डाभ्यां भ्रामयंस्त्रिशिखं मुहुः ॥ १०
वीरभद्रोऽपि भगवान् वीरशक्तिविजृम्भितः।
स्वयं विज्ञापयामास किमत्र स्मृतिकारणम् ॥ ११
आज्ञापय जगत्स्वामिन् प्रसादः क्रियतां मयि। | तब वे [वीरभद्र] गणोंके आगे होकर हँसते हुए शीघ्र ही वहाँ आये। वे करोड़ों श्रेष्ठ गणोंसे घिरे हुए थे, जो अट्टहास कर रहे थे, इधर-उधर उछल रहे थे, नृसिंहके रूपवाले थे तथा अत्यन्त उग्र थे। वे नृत्य करते हुए तथा महाधीर ब्रह्मा आदिके साथ गेंदकी भाँति खेलते हुए प्रसन्न वीरोंसे घिरे हुए थे। वे वीरवन्द्य [वीरभद्र] कभी न देखे गये अन्य वीरोंसे भी आवृत थे। वे [वीरभद्र] प्रलयाग्निकी ज्वालाके समान थे, वे तीन नेत्रोंसे विभूषित थे, वे शस्त्र धारण किये हुए थे, उनके जटाजूटमें देदीप्यमान बालचन्द्रमा शोभा दे रहा था, वे बालचन्द्रके समान आकारवाले अति शुभ्र तथा तीक्ष्ण दो दाँतोंसे सुशोभित थे, वे इन्द्रधनुषके समान भौंहोंसे युक्त थे, वे अपने महाप्रचण्ड हुंकारसे दिशाओंको वधिर बना दे रहे थे, वे नील मेघ तथा अंजनके समान आकारवाले भयंकर श्मश्रु (दाढ़ी)-से युक्त थे, वे अद्भुत रूपवाले थे और अपनी अपराजित भुजाओंसे विवादका शमन करनेवाले त्रिशूलको बार-बार घुमा रहे थे। इस प्रकारकी वीरताकी शक्तिसे परिपूर्ण भगवान् वीरभद्रने स्वयं निवेदन किया—‘हे जगत्स्वामिन्! यहाँपर मुझको स्मरण करनेका क्या कारण है? आज्ञा प्रदान |
अध्याय ९६ ] भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन... नृसिंहद्वारा शिवस्तुति ५०३
| श्लोक (मूल संस्कृत) | हिन्दी अनुवाद |

| कीजिये और मुझपर कृपा कीजिये॥ ४-११ १/२॥ | |
| श्रीभगवानुवाच
अकाले भयमुत्पन्नं देवानापि भैरव॥ १२
ज्वलितः स नृसिंहाग्निः शमयैनं दुरासदम्।
सान्त्वयन् बोधयादौ तं तेन किं नोपशाम्यति॥ १३
ततो मत्परमं भावं भैरवं सम्प्रदर्शय।
सूक्ष्मं सूक्ष्मेण संहृत्य स्थूलं स्थूलेन तेजसा॥ १४
वक्त्रमानय कृत्तिं च वीरभद्र ममाज्ञया। | श्रीभगवान् बोले—हे भैरव! असमयमें देवताओंके समक्ष भय उत्पन्न हो गया है; वह नृसंहरूपी अग्नि प्रज्वलित हो रही है; इस अति भयंकर अग्निको शान्त करो। उसे सान्त्वना देते हुए पहले समझाओ, यदि उससे वह शान्त नहीं होती है, तब मेरे महाभयंकर भैरवरूपको दिखाओ। हे वीरभद्र! मेरी आज्ञासे सूक्ष्मरूपको सूक्ष्म तेजसे तथा स्थूलरूपको स्थूल तेजसे विनष्ट करके उसके मुख तथा उसकी त्वचाको [मेरे पास] ले आओ॥ १२-१४ १/२॥ |
| इत्यादिष्टो गणाध्यक्षः प्रशान्तवपुरास्थितः॥ १५
जगाम रंहसा तत्र यत्रास्ते नरकेसरी।
ततस्तं बोधयामास वीरभद्रो हरो हरिम्॥ १६
उवाच वाक्यमीशानः पितापुत्रमिवौरसम्। | इस प्रकार आज्ञा प्राप्त किये हुए गणेश्वर वीरभद्र शान्तस्वरूप धारण करके वेगपूर्वक वहाँ पहुँच गये, जहाँ नृसिंह विराजमान थे। तदनन्तर भगवान् वीरभद्रने नृसंहरूपधारी उन विष्णुको समझाया और जैसे पिता औरस पुत्रसे कहता है, उसी प्रकार ईशान [वीरभद्र] उनसे यह वचन कहने लगे॥ १५-१६ १/२॥ |
| श्रीवीरभद्र उवाच
जगत्सुखाय भगवन्नवतीर्णोऽसि माधव॥ १७
स्थित्यर्थेन च युक्तोऽसि परेण परमेष्ठिना।
जन्तुचक्रं भगवता रक्षितं मत्स्यरूपिणा॥ १८
पुच्छेनैव समाबध्य भ्रमन्नेकार्णवे पुरा।
बिभर्षि कूर्मरूपेण वाराहेणोद्धृता मही॥ १९
अनेन हरिरूपेण हिरण्यकशिपुर्हतः।
वामनेन बलिर्बद्धस्त्वया विक्रमता पुनः॥ २० | श्रीवीरभद्र बोले—हे भगवन्! हे माधव! आप तो जगत्के सुखके लिये अवतीर्ण हुए हैं; श्रेष्ठ ब्रह्माने [संसारकी] स्थितिके कार्यमें आपको लगाया है। पूर्वकालमें अपनी पूँछमें [नावको] बाँधकर विशाल सागरमें भ्रमण करते हुए मत्स्यरूपधारी आप भगवान् [विष्णु]-ने जीव-समुदायकी रक्षा की थी। आप कूर्मके रूपसे जगत्को धारण करते हैं और वाराहरूपके द्वारा आपने पृथ्वीका उद्धार किया है। आपने इस सिंहरूपसे हिरण्यकशिपुका वध किया है। आपने वामनरूप धारणकर तीन पगोंद्वारा त्रिलोकीको मापकर बलिको बाँध लिया था॥ १७-२०॥ |
| त्वमेव सर्वभूतानां प्रभवः प्रभुरव्ययः।
यदा यदा हि लोकस्य दुःखं किञ्चित्प्रजायते॥ २१
तदा तदावतीर्णस्त्वं करिष्यसि निरामयम्।
नाधिकस्त्वत्समोऽप्यस्ति हरे शिवपरायण॥ २२
त्वया धर्माश्च वेदाश्च शुभे मार्गे प्रतिष्ठिताः।
यदर्थमवतारोऽयं निहतः सोऽपि केशव॥ २३ | आप ही सभी प्राणियोंको उत्पन्न करनेवाले, सबके स्वामी और अविनाशी हैं। जब-जब संसारपर कोई विपत्ति पड़ी है, तब-तब आपने अवतार लेकर उसे दुःखरहित किया है। हे हरे! हे शिवपरायण! आपसे बढ़कर अन्य कोई भी नहीं है। आपने [समस्त] धर्मों तथा वेदोंको उत्तम मार्गपर प्रतिष्ठित किया है। हे केशव! जिसके लिये आपने यह अवतार लिया है, वह [हिरण्यकशिपु भी] आपके द्वारा मारा जा चुका है। |
| ५०४ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| अत्यन्तघोरं भगवन्नरसिंहवपुस्तव।
उपसंहर विश्वात्मंस्त्वमेव मम सन्निधौ॥ २४ | अतः हे भगवन्! हे विश्वात्मन्! हे नरसिंह! आप मेरी उपस्थितिमें अपने इस अत्यन्त भयानक रूपको समेट लीजिये॥ २१-२४॥ | | सूत उवाच
इत्युक्तो वीरभद्रेण नृसिंहः शान्तया गिरा।
ततोऽधिकं महाघोरं कोपं प्रज्वालयद्धरिः॥ २५ | **सूतजी बोले—**वीरभद्रके द्वारा शान्त वाणीमें इस प्रकार कहे जानेपर नृसिंहरूपधारी विष्णुने पहलेसे भी अधिक तथा महाभयानक कोपको प्रज्वलित किया॥ २५॥ | | श्रीनृसिंह उवाच
आगतोऽसि यतस्तत्र गच्छ त्वं मा हितं वद।
इदानीं संहरिष्यामि जगदेतच्चराचरम्॥ २६
संहर्तुर्न हि संहारः स्वतो वा परतोऽपि वा।
शासितं मम सर्वत्र शास्ता कोऽपि न विद्यते॥ २७
मत्प्रसादेन सकलं समर्यादं प्रवर्त्तते।
अहं हि सर्वशक्तीनां प्रवर्त्तकनिवर्त्तकः॥ २८ | श्रीनृसिंह बोले—[हे वीरभद्र!] तुम जहाँसे आये हो, वहाँ चले जाओ; हितकी बात मत बोलो। मैं इस समय इस चराचर जगत्का संहार कर डालूँगा। संहारकर्ताका संहार अपनेसे अथवा दूसरेसे भी नहीं हो सकता है। सभी जगह मेरा ही शासन है; अन्य कोई भी शासन करनेवाला नहीं है। मेरी कृपासे सम्पूर्ण जगत् मर्यादायुक होकर क्रियाशील है; मैं ही सभी शक्तियोंका प्रवर्त्तक तथा निवर्त्तक हूँ॥ २६-२८॥ | | यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा।
तत्तद्विद्धि गणाध्यक्ष मम तेजोविजृम्भितम्॥ २९
देवतापरमार्थज्ञा ममैव परमं विदुः।
मदंशाः शक्तिसम्पन्ना ब्रह्मांशक्रादयः सुराः॥ ३०
मन्नाभिपङ्कजाज्जातः पुरा ब्रह्मा चतुर्मुखः।
तल्ललाटसमुत्पन्नो भगवान् वृषभध्वजः॥ ३१ | हे गणाध्यक्ष! जो-जो विभूतिसम्पन्न, सत्त्वमय, श्रीयुक्त तथा ऊर्जासे परिपूर्ण है, उसे मेरे ही तेजसे परिवर्धित जानो। देवताओंके परम अर्थको जाननेवाले मेरे महान् सामर्थ्यको जानते हैं। शक्तिसम्पन्न ब्रह्मा, इन्द्र आदि देवता मेरे ही अंश हैं। पूर्वकालमें चतुर्मुख ब्रह्मा मेरे नाभिकमलसे उत्पन्न हुए थे और उनके ललाटसे भगवान् वृषभध्वज (शिव) उत्पन्न हुए थे॥ २९-३१॥ | | रजसाधिष्ठितः स्रष्टा रुद्रस्तामस उच्यते।
अहं नियन्ता सर्वस्य मत्परं नास्ति दैवतम्॥ ३२
विश्वाधिकः स्वतन्त्रश्च कर्ता हर्ताखिलेश्वरः।
इदं तु मत्परं तेजः कः पुनः श्रोतुमिच्छति॥ ३३
अतो मां शरणं प्राप्य गच्छ त्वं विगतज्वरः।
अवेहि परमं भावमिदं भूतमहेश्वरः॥ ३४ | ब्रह्मा रजोगुणसे अधिष्ठित हैं। रुद्र तमोगुणसे युक्त कहे जाते हैं। मैं सबका नियन्ता हूँ; मुझसे श्रेष्ठ कोई देवता नहीं है। मैं सबसे बढ़कर हूँ, स्वतन्त्र हूँ, सबका स्रष्टा हूँ, संहार करनेवाला हूँ तथा सबका स्वामी हूँ। मेरे इस [नृसिंह नामक] परम तेजके विषयमें कौन सुनना चाहता है? अतः मेरी शरण प्राप्त करके तुम संतापरहित होकर [यहाँसे] जाओ; भूतोंके महेश्वर तुम मेरे इस परम भावको समझो॥ ३२-३४॥ | | कालोऽस्म्यहं कालविनाशहेतु-
र्लोकान् समाहर्तुमहं प्रवृत्तः।
मृत्योर्मृत्युं विद्धि मां वीरभद्र
जीवन्त्येते मत्प्रसादेन देवाः॥ ३५ | मैं काल हूँ, मैं कालके भी विनाशका कारण हूँ। मैं लोकोंका संहार करनेमें प्रवृत्त हूँ। हे वीरभद्र! तुम मुझको मृत्युकी भी मृत्यु जानो; ये देवता भी मेरी कृपासे जी रहे हैं॥ ३५॥ | | सूत उवाच
साहङ्कारमिदं श्रुत्वा हरेरमितविक्रमः।
विहस्योवाच सावज्ञं ततो विस्फुरिताधरः॥ ३६ | **सूतजी बोले—**विष्णुका यह अहंकारपूर्ण वचन सुनकर असीम पराक्रमवाले वीरभद्र स्फुरित ओठोंवाले |
अध्याय ९६] भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन... नृसिंहद्वारा शिवस्तुति [५०५
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| श्रीवीरभद्र उवाच

किं न जानासि विश्वेशं संहर्तारं पिनाकिनम्।
असद्वादो विवादश्च विनाशस्त्वयि केवलः ॥ ३७

तवान्योन्यावताराणि कानि शेषाणि साम्प्रतम्।
कृतानि येन केनापि कथाशेषो भविष्यति ॥ ३८

दोषं त्वं पश्य एतत्त्वमवस्थामीदृशीं गतः।
तेन संहारदक्षेण क्षणात्सङ्क्षयमेष्यसि ॥ ३९ | होकर तिरस्कारपूर्ण भावसे हँसकर नृसिंहसे कहने लगे ॥ ३६ ॥

श्रीवीरभद्र बोले—क्या आप संहारकर्ता, पिनाकधारी विश्वेश्वर (शिव)-को नहीं जानते हैं? मिथ्या वाद-विवाद आपके लिये केवल विनाशस्वरूप ही है। जिस किसी प्रकारसे आपके द्वारा लिये गये विभिन्न अवतारोंमें कौन शेष रह गये हैं; अब तो केवल आप ही बचे हुए हैं। आप इस दोषको देखिये, जो आप इस दशाको प्राप्त हुए हैं। संहारमें दक्ष उन [शिव]-के द्वारा आप क्षणभरमें विनाशको प्राप्त हो जायेंगे ॥ ३७—३९ ॥ |
| प्रकृतिस्त्वं पुमान् रुद्रस्त्वयि वीर्यं समाहितम्।
त्वन्नाभिपङ्कजाज्जातः पञ्चवक्त्रः पितामहः ॥ ४०

सृष्ट्यर्थेन जगत्पूर्वं शङ्करं नीललोहितम्।
ललाटे चिन्तयामास तपस्युग्रे व्यवस्थितः ॥ ४१

तल्ललाटाद्भूच्छम्भोः सृष्ट्यर्थं तन्न दूषणम्।
अंशोऽहं देवदेवस्य महाभैरवरूपिणः ॥ ४२

त्वत्संहारे नियुक्तोऽस्मि विनयेन बलेन च।
एवं रक्षो विदार्यैव त्वं शक्तिकलया युतः ॥ ४३

अहङ्कारावलेपेन गर्जसि त्वमतन्द्रितः।
उपकारो ह्यसाधूनामपकाराय केवलम् ॥ ४४

यदि सिंह महेशानं स्वपुनर्भूतं मन्यसे।
न त्वं स्रष्टा न संहर्ता न स्वतन्त्रो हि कुत्रचित् ॥ ४५ | आप प्रकृति हैं, रुद्र पुरुष हैं; आपमें [सम्पूर्ण] तेज समाहित है। पाँच मुखवाले पितामह (ब्रह्मा) आपके नाभिकमलसे प्रादुर्भूत हुए हैं। घोर तपस्यामें लीन उन्होंने पूर्वकालमें जगत्की सृष्टिके लिये अपने ललाटमें नीललोहित शंकरका चिन्तन किया। तब सृष्टिके लिये उनके ललाटसे शम्भु आविर्भूत हुए, अतः यह शिवका दूषण नहीं है। महाभैरवरूप देवदेव रुद्रका अंशस्वरूप मैं विनय तथा बलसे आपके संहारके लिये नियुक्त किया गया हूँ। इस प्रकार शक्तिकी कलासे युक्त आप इस राक्षसको विदीर्ण करके अहंकारके वशीभूत होकर निरालस्य हो गर्जन कर रहे हैं। दुष्टोंके लिये किया गया उपकार केवल अपकारके लिये होता है। हे सिंह! यदि आप महेश्वरको अपनेसे बादमें उत्पन्न समझते हैं, तो यह आपका भ्रम है। आप न तो सृष्टिकर्ता हैं, न संहारकर्ता हैं और न तो किसी प्रकार स्वतन्त्र ही हैं; आप कुम्हारके चक्रकी भाँति शिवके द्वारा प्रेरित हैं ॥ ४०—४५ १/२ ॥ |
| कुलालचक्रवच्छक्त्या प्रेरितोऽसि पिनाकिना।
अद्यापि तव निक्षिप्तं कपालं कूर्मरूपिणः ॥ ४६

हरहारलतामध्ये मुग्ध कस्मान्न बुध्यसे।
विस्मृतं किं तदंशेन दंष्ट्रोत्पातनपीडितः ॥ ४७

वाराहविग्रहस्तेऽद्य साक्रोशं तारकारिणा।
दग्धोऽसि यस्य शूलाग्रे विष्वक्सेनच्छलाद्द्रवान् ॥ ४८ | कूर्मरूपधारी आपका कपाल आज भी शिवके गलेके हारके मध्य स्थित है; हे मुग्ध! इसे आप क्यों नहीं याद कर रहे हैं? उनके अंशसे उत्पन्न तारकासुरशत्रु स्कन्दके द्वारा आक्रोशपूर्वक आपके वाराहविग्रहसे दाँत उखाड़ लिये जानेसे आपको बहुत कष्ट हुआ था; क्या इसे भी आप भूल गये हैं? विष्वक्सेनरूपसे आप उन रुद्रके त्रिशूलके अग्रभागसे छलपूर्वक जला दिये गये थे ॥ ४६—४८ ॥ |
| ५०६ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| मूल संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| दक्षयज्ञे शिरश्छिन्नं मया ते यज्ञरूपिणः।
अद्यापि तव पुत्रस्य ब्रह्मणः पञ्चमं शिरः ॥ ४९

छिन्नं तमेनाभिसन्ध्यं तदंशं तस्य तद्बलम्।
निर्जितस्त्वं दधीचेन सङ्ग्रामे समरुद्गणः ॥ ५०

कण्डूयमाने शिरसि कथं तद्विस्मृतं त्वया।
चक्रं विक्रमतो यस्य चक्रपाणे तव प्रियम् ॥ ५१

कुतः प्राप्तं कृतं केन त्वया तदपि विस्मृतम्।
ते मया सकला लोका गृहीतास्त्वं पयोनिधौ ॥ ५२

निद्रापरवशः शेषे स कथं सात्त्विको भवान्।
त्वदादिस्तम्बपर्यन्तं रुद्रशक्तिविजृम्भितम् ॥ ५३ | मैंने दक्षके यज्ञमें यज्ञरूपधारी आपके सिरको काट दिया था। आपके पुत्र ब्रह्माका तमोमय कटा हुआ उनका अंशभूत पाँचवाँ सिर आज भी विद्यमान है; क्या आप उन रुद्रके उस बलको नहीं जानते हैं? ऋषि दधीचने सिर खुजलाते हुए आपको मरुद्गणोंसहित संग्राममें पराजित कर दिया था; इसे आप कैसे भूल गये? हे चक्रपाणे! आपका प्रिय चक्र उन्हींके पराक्रमके कारण है; आपने उसे कहाँसे प्राप्त किया, उसे किसने बनाया—यह सब भी आप भूल गये! मैंने आपके सभी लोकोंको छीन लिया था और उस समय आप निद्राके वशीभूत होकर क्षीरसागरमें शयन करते रहे; आप सात्त्विक (पालकमूर्ति) कैसे हो सकते हैं, आप [विष्णु]–से लेकर तृणपर्यन्त सब कुछ रुद्रशक्तिसे समन्वित है॥ ४९–५३॥ |
| शक्तिमानभितस्त्वं च ह्यानलस्त्वं च मोहितः।
तत्तेजसोऽपि माहात्म्यं युवां द्रष्टुं न हि क्षमौ ॥ ५४

स्थूला ये हि प्रपश्यन्ति तद्विष्णोः परमं पदम्।
द्यावापृथिव्या इन्द्राग्नियमस्य वरुणस्य च ॥ ५५

ध्वान्तोदरे शशाङ्कस्य जनित्वा परमेश्वरः।
कालोऽसि त्वं महाकालः कालकालो महेश्वरः ॥ ५६

अतस्त्वमुग्रकलया मृत्योर्मृत्युर्भविष्यसि।
स्थिरधन्वाक्षयोऽवीरो वीरो विश्वाधिकः प्रभुः ॥ ५७

उपहस्ता ज्वरं भीमो मृगपक्षहिरण्मयः।
शास्ताशेषस्य जगतो न त्वं नैव चतुर्मुखः ॥ ५८

इत्थं सर्वं समालोक्य संहरात्मानमात्मना।
नो चेदिदानीं क्रोधस्य महाभैरवरूपिणः ॥ ५९

वज्राशनिरिव स्थाणोस्त्वेवं मृत्युः पतिष्यति। | मोहको प्राप्त आप तथा अग्नि दोनों ही रुद्रकी शक्तिसे सामर्थ्ययुक्त हैं; उनके तेजके प्रभावको देखनेमें आप दोनों (विष्णु, अग्नि) समर्थ नहीं हैं। जो स्थूल दृष्टिवाले हैं, वे ही विष्णुके परम पदको देखते हैं। स्वर्ग-पृथ्वीके वामनरूपसे, इन्द्रके जयन्तरूपसे, अग्निके कार्तिकेय-रूपसे, धर्मराजके नारायणरूपसे, वरुणके भृगुरूपसे और चन्द्रमाके कलंकित उदरमें बुधरूपसे उत्पन्न होकर आप परमेश्वरके रूपमें प्रतिष्ठित हैं। आप काल, महाकाल एवं कालके भी काल महेश्वर हैं; अतः आप शिवके अंशसे कालके भी काल होंगे। वे स्थिर धनुषवाले शिव अनश्वर, सबसे अधिक पराक्रमी, वीर, सर्वश्रेष्ठ तथा सबके स्वामी हैं। वे रोगको नष्ट करनेवाले, भयानक तथा सुवर्णमय मृगाकार पक्षी (शरभरूप) हैं। सम्पूर्ण जगत्के शासक न तो आप हैं और न चतुर्मुख ब्रह्मा। इस प्रकार सब कुछ सोचकर अपने रूपको पूर्णरूपसे समेट लीजिये, अन्यथा महाभैरवरूपी रुद्रके क्रोधका शरभरूपी वज्र आपकी मृत्यु बनकर उसी तरह गिरेगा, जैसे पर्वतपर वज्र गिरता है॥ ५४–५९ १/२ ॥ |
| सूत उवाच
इत्युक्तो वीरभद्रेण नृसिंहः क्रोधविह्वलः ॥ ६०

ननाद तनुवेगेन तं गृहीतुं प्रचक्रमे।
अत्रान्तरे महाघोरं विपक्षभयकारणम् ॥ ६१ | **सूतजी बोले—**वीरभद्रके इस प्रकार कहनेपर नृसिंह क्रोधसे व्याकुल होकर गरजने लगे और तीव्र वेगसे |
अध्याय ९६] भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन... नृसिंहद्वारा शिवस्तुति | ५०७
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| गगनव्यापि दुर्धर्षंशैवतेजः समुद्भवम्।
वीरभद्रस्य तद्रूपं तत्क्षणादेव दृश्यते॥ ६२

न तद्धिरण्मयं सौम्यं न सौरं नाग्निसम्भवम्।
न तडिच्चन्द्रसदृशमनौपम्यं महेश्वरम्॥ ६३

तदा तेजांसि सर्वाणि तस्मिन् लीनानि शाङ्करे।
ततोऽव्यक्तो महातेजा व्यक्ते सम्भवतस्ततः॥ ६४ | उसे पकड़नेका प्रयास करने लगे। इसी बीच विपक्षमें भय उत्पन्न करनेवाला, महाभयंकर, गगनव्यापी तथा दुर्धर्ष शिव-तेज उत्पन्न हुआ। उस क्षण वीरभद्रका जो रूप दिखायी पड़ा; वह न सुवर्णमय था, न चन्द्रमासे उत्पन्न था, न सूर्यसे उत्पन्न था, न अग्निसे उत्पन्न था, न विद्युत्के समान था और न चन्द्रके तुल्य था। वह शिवसे सम्बन्धित अनुपम रूप था। उस समय सभी तेज उस शिव-रूपमें विलीन हो गये; इससे वह महातेज अव्यक्तरूपमें स्थित हो गया और शरभ-नृसिंह—ये दो व्यक्तरूप प्रकट हुए॥ ६०—६४॥ |
| रुद्रसाधारणं चैव चिह्नितं विकृताकृति।
ततः संहाररूपेण सुव्यक्तः परमेश्वरः॥ ६५

पश्यतां सर्वदेवानां जयशब्दादिमङ्गलैः।
सहस्रबाहुर्जटिलश्चन्द्रार्धकृतशेखरः ॥ ६६

स मृगार्धशरीरेण पक्षाभ्यां चञ्चुना द्विजाः।
अतितीक्ष्णमहादंष्ट्रो वज्रतुल्यनखायुधः॥ ६७

कण्ठे कालो महाबाहुश्चतुष्पादग्निसम्भवः।
युगान्तोद्यतजीमूतभीमगम्भीरनिःस्वनः ॥ ६८

समं कुपितवृत्ताग्निव्यावृत्तनयनत्रयः।
स्पष्टदंष्ट्रोऽधरोष्ठश्च हुङ्कारेण युतो हरः॥ ६९ | उस समय भयंकर आकृतिवाला तथा रुद्रके विशिष्ट चिह्नोंसे युक्त रूप प्रकट हुआ। तदनन्तर वे परमेश्वर महाप्रलयकालिक रूपसे व्यक्त (प्रकट) हो गये। हे द्विजो! सभी देवताओंके देखते-देखते जयशब्द आदि मंगलोंसे युक्त होकर वे शिव हजार भुजाओंवाले, जटाधारी, सिरपर अर्धचन्द्र धारण किये हुए, पशुके आधा भाग शरीरसे, दो पंखोंसे तथा चोंचसे युक्त हो गये। उनके दाँत विशाल तथा अति तीक्ष्ण थे। वे वज्रतुल्य नखरूपी अस्त्रसे सुशोभित हो रहे थे। उनका कण्ठ कृष्णवर्णका था। वे चार भुजाओंवाले तथा चार पैरोंवाले और अग्निसे उत्पन्न प्रतीत हो रहे थे। वे युगके अन्तमें उत्पन्न मेघके समान भयंकर तथा गम्भीर ध्वनि कर रहे थे। उनके तीनों नेत्र क्रोधसे फैले हुए विशाल आगके गोले हो गये थे। उनके दाँत, अधर तथा ओष्ठ स्पष्ट दिखायी पड़ रहे थे। वे हर हुंकारसे युक्त थे॥ ६५—६९॥ |
| हरिस्तद्दर्शनादेव विनष्टबलविक्रमः।
बिभ्रदौर्म्यं सहस्त्रांशोरधः खद्योतविभ्रमम्॥ ७०

अथ विभ्रम्य पक्षाभ्यां नाभिपादेऽभ्युदारयन्।
पादावाबध्य पुच्छेन बाहुभ्यां बाहुमण्डलम्॥ ७१

भिदन्नुरसि बाहुभ्यां निजग्राह हरो हरिम्।
ततो जगाम गगनं देवैः सह महर्षिभिः॥ ७२

सहसैव भयाद्विष्णुं विहगश्च यथोरगम्।
उत्क्षिप्योत्क्षिप्य सङ्गृह्य निपात्य च निपात्य च॥ ७३

उड्डीयोड्डीय भगवान् पक्षाघातविमोहितम्।
हरिं हरं तं वृषभं विश्वेशानं तमीश्वरम्॥ ७४ | उन्हें देखते ही विष्णुका बल तथा पराक्रम नष्ट हो गया। वे सूर्यके सम्मुख खद्योत (जुगनू)-के समान प्रकाश धारण किये हुए प्रतीत होने लगे। इसके बाद हररूप शरभने अपने पंखोंसे उन्हें जकड़कर नाभि तथा पैरको विदीर्ण करते हुए अपनी पूँछसे पैरोंको बाँधकर भुजाओंसे उनके भुजाओंको कसकर उनके वक्षपर प्रहार करते हुए उन हरिको अपनी भुजाओंमें जकड़ लिया। तदनन्तर वे भगवान् [शरभ] जैसे गरुड़ सर्पपर आक्रमण करता है, वैसे ही उड़-उड़कर उन्हें ऊपरकी ओर उछालकर बार- |
| ५०८ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| मूल संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| अनुयान्ति सुराः सर्वे नमोवाक्येन तुष्टुवुः।
नीयमानः परवशो दीनवक्त्रः कृताञ्जलिः॥ ७५
तुष्टाव परमेशानं हरिस्तं ललिताक्षरैः।

श्रीनृसिंह उवाच

नमो रुद्राय शर्वाय महाग्रासाय विष्णवे॥ ७६
नम उग्राय भीमाय नमः क्रोधाय मन्यवे।
नमो भवाय शर्वाय शङ्कराय शिवाय ते॥ ७७
कालकालाय कालाय महाकालाय मृत्यवे।
वीराय वीरभद्राय क्षयद्वीराय शूलिने॥ ७८
महादेवाय महते पशूनां पतये नमः।
एकाय नीलकण्ठाय श्रीकण्ठाय पिनाकिने॥ ७९
नमोऽनन्ताय सूक्ष्माय नमस्ते मृत्युमन्यवे।
पराय परमेशाय परात्परतराय ते॥ ८०
परात्पराय विश्वाय नमस्ते विश्वमूर्तये।
नमो विष्णुकलत्राय विष्णुक्षेत्राय भानवे॥ ८१
कैवर्ताय किराताय महाव्याधाय शाश्वते।
भैरवाय शरण्याय महाभैरवरूपिणे॥ ८२
नमो नृसिंहसंहर्त्रे कामकालपुरारये।
महापाशौघसंहर्त्रे विष्णुमायान्तकारिणे॥ ८३
त्र्यम्बकाय त्र्यक्षराय शिपिविष्टाय मीढुषे।
मृत्युञ्जयाय शर्वाय सर्वज्ञाय मखारये॥ ८४
मखेशाय वरेण्याय नमस्ते वह्निरूपिणे।
महाघ्राणाय जिह्वाय प्राणापानप्रवर्तिने॥ ८५
त्रिगुणाय त्रिशूलाय गुणातीताय योगिने।
संसाराय प्रवाहाय महायन्त्रप्रवर्तिने॥ ८६
नमश्चन्द्राग्निसूर्याय मुक्तिवैचित्र्यहेतवे।
वरदायावताराय सर्वकारणहेतवे॥ ८७
कपालिने करालाय पतये पुण्यकीर्तये।
अमोघायाग्निनेत्राय लकुलीशाय शम्भवे॥ ८८
भिषक्तमाय मुण्डाय दण्डिने योगरूपिणे।
मेघवाहाय देवाय पार्वतीपतये नमः॥ ८९ | बार उन्हें गिराकर पंखोंके आघातसे मूर्छित तथा डरे हुए विष्णुको लेकर देवताओं तथा महर्षियोंके साथ आकाशमण्डलमें चले गये॥ ७०—७३ १/२॥

सभी देवता विष्णु तथा उन श्रेष्ठ [शरभरूप] विश्वेश ईश्वरके पीछे-पीछे चलने लगे और 'नमः' वाक्यसे उनकी स्तुति करने लगे। परवश होकर ले जाये जाते हुए विष्णु दीनमुख होकर हाथ जोड़कर ललित अक्षरोंद्वारा उन परमेश्वरकी स्तुति करने लगे॥ ७४-७५ १/२॥

**श्रीनृसिंह बोले—**शर्व, महाग्रास (जगत् जिनका ग्रास है) तथा विष्णु (सर्वव्यापी) एवं रुद्रको नमस्कार है। उग्र तथा भीमको नमस्कार है। क्रोध तथा मन्युको नमस्कार है। आप भव, शर्व, शंकर तथा शिवको नमस्कार है। कालके भी काल, कालरूप, महाकाल, मृत्युरूप, वीर, वीरभद्र, पापके विनाशक, शूलधारी, महादेव, महान् तथा पशुपतिको नमस्कार है। एक, नीलकण्ठ, श्रीकण्ठ, पिनाकी तथा अनन्तको नमस्कार है। आप सूक्ष्मको नमस्कार है। आप मृत्युमन्यु (मृत्यु ही जिसका क्रोध है), पर, परमेश तथा परात्परतरको नमस्कार है। आप परात्पर, विश्व तथा विश्वमूर्तिको नमस्कार है। विष्णुकलत्र, विष्णुक्षेत्र तथा भानुको नमस्कार है। कैवर्त (संसाररूपी सागरसे तारनेवाले), किरात, महाव्याध, शाश्वत, भैरव, शरण्य (शरणदाता) तथा महाभैरवरूपको नमस्कार है। नृसिंहसंहर्ता, कामकालपुरारि (कामदेव-यम-त्रिपुर)-के शत्रु, महापाशौघ-संहर्ता, विष्णुमायान्तकारी, त्र्यम्बक (तीन नेत्रोंवाले), त्र्यक्षर (भूत, भविष्य, वर्तमानमें नाशरहित), शिपिविष्ट, मीढुष, मृत्युंजय, शर्व, सर्वज्ञ, मखारि, मखेश, वरेण्य, अग्निरूप, महाघ्राण, (महानासिकावाले), जिह्व (बड़ी जिह्वावाले) तथा प्राणापानप्रवर्ती (प्राण-अपान वायुको गति देनेवाले)-को नमस्कार है। त्रिगुण-त्रिशूल, गुणातीत, योगी, संसार, प्रवाह, महायन्त्रप्रवर्तीको नमस्कार है। चन्द्र-अग्नि-सूर्य, मुक्ति-विचित्र्यहेतु, वरद, अवतार (अभिमानियोंका पतन करनेवाले), सर्वकारणहेतु, कपाली, कराल, पति, पुण्यकीर्ति, अमोघ, अग्निनेत्र, लकुलीश, शम्भु (कल्याण करनेवाले), भिषक्तम, |
अध्याय १६] भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन···नृसिंहद्वारा शिवस्तुति ५०९
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| अव्यक्ताय विशोकाय स्थिराय स्थिरधन्विने।
स्थाणवे कृत्तिवासाय नमः पञ्चार्थहेतवे॥ ९०

वरदायैकपादाय नमश्चन्द्रार्धमौलिने।
नमस्तेऽध्वरराजाय वयसां पतये नमः॥ ९१

योगीश्वराय नित्याय सत्याय परमेष्ठिने।
सर्वात्मने नमस्तुभ्यं नमः सर्वेश्वराय ते॥ ९२

एकद्वित्रिचतुःपञ्चकृत्वस्तेऽस्तु नमो नमः।
दशकृत्वस्तु साहस्त्रकृत्वस्ते च नमो नमः॥ ९३

नमोऽपरिमितं कृत्वानन्तकृत्वो नमो नमः।
नमो नमो नमो भूयः पुनर्भूयो नमो नमः॥ ९४ | मुण्ड, दण्डी, योगरूपी, मेघवाह, देव तथा पार्वतीपतिको नमस्कार है। अव्यक्त, विशोक (शोकरहित), स्थिर, स्थिरधन्वी, स्थाणु (जगत्के आधाररूप), कृत्तिवास तथा पंचार्थहेतुको नमस्कार है। वर तथा एकपाद (एकमात्र ज्ञानियोंके द्वारा प्राप्य)-को नमस्कार है। चन्द्रार्धमौलिको नमस्कार है। अध्वरराज तथा वयसाम्पति (शरभरूप)-को नमस्कार है। आप योगीश्वर, नित्य, सत्य, परमेष्ठी तथा सर्वात्माको नमस्कार है। आप सर्वेश्वरको नमस्कार है। आपको एक, दो, तीन, चार, पाँच बार नमस्कार है। आपको दस बार तथा हजार बार नमस्कार है। आपको अपरिमित बार, अनन्त बार नमस्कार है। आपको बार-बार नमस्कार है; पुनः बार-बार नमस्कार है॥ ७६—९४॥ |
| सूत उवाच
नाम्नामष्टशतेनैवं स्तुत्वामृतमयेन तु।
पुनस्तु प्रार्थयामास नृसिंहः शरभेश्वरम्॥ ९५

यदा यदा ममाज्ञानमत्यहङ्कारदूषितम्।
तदा तदापनेतव्यं त्वयैव परमेश्वर॥ ९६

एवं विज्ञापयन् प्रीतः शङ्करं नरकेसरी।
नन्वशक्तो भवान् विष्णो जीवितान्तं पराजितः॥ ९७

तद्वक्त्रशेषमात्रान्तं कृत्वा सर्वस्य विग्रहम्।
शुक्तिशित्यं तदा मङ्गं वीरभद्रः क्षणात्ततः॥ ९८ | सूतजी बोले—[हे ऋषियो!] इस प्रकार नृसिंह [विष्णु]-ने एक सौ आठ अमृतमय नामोंसे शरभरूप ईश्वर (शिव)-की स्तुति करके पुनः उनसे प्रार्थना की—हे परमेश्वर! जब-जब अति अहंकारसे दूषित अज्ञान मुझमें उत्पन्न हो, तब-तब आप उसे दूर करें। इस प्रकार शंकरसे प्रार्थना करते हुए वे नृसिंह प्रसन्न हो गये; तब वीरभद्रने कहा—'हे विष्णो! आप वास्तवमें अशक्त हैं और जीवनके अन्तमें पराजित हुए हैं।' इसके बाद वीरभद्रने क्षणभरमें ही [नृसिंहरूपधारी] विष्णुके विग्रहको बचे हुए मुखवाला करके शेष विग्रहसे त्वचा खींचकर उसे मात्र हड्डियोंसे युक्त कर दिया और इस प्रकार वह विग्रह अति श्वेत वर्णवाला हो गया॥ ९५—९८॥ |
| देवा ऊचुः
अथ ब्रह्मादयः सर्वे वीरभद्र त्वया दृशा।
जीविताः स्मो वयं देवाः पर्जन्येनेव पादपाः॥ ९९ | **देवता बोले—**हे वीरभद्र! ब्रह्मा आदि हम सभी देवता आपकी दृष्टिसे उसी प्रकार जीवित हैं, जैसे वृक्ष मेघसे जीवन प्राप्त करते हैं॥ ९९॥ |
| यस्य भीषा दहत्यग्निरुदेति च रविः स्वयम्।
वातो वाति च सोऽसि त्वं मृत्युर्धावति पञ्चमः॥ १०० | जिसके भयसे अग्नि जलती है, साक्षात् सूर्य उगता है, वायु बहती है और पाँचवीं* मृत्यु दौड़ती है; वह आप ही हैं॥ १००॥ |
| यदव्यक्तं परं व्योम कलातीतं सदाशिवम्।
भगवंस्त्वामेव भवं वदन्ति ब्रह्मवादिनः॥ १०१ | हे भगवन्! ब्रह्मवादी लोग आपको ही अनिर्वाच्य, चिदाकाश, कलातीत, सदाशिव तथा भव कहते हैं॥ १०१॥ |
* कठोपनिषद् २।३।३, तैत्तिरीयोपनिषद् २।८।१
| ५१० | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| के वयमेव धातुर्ये वेदने परमेश्वरः।
न विद्धि परमं धाम रूपलावण्यवर्णने ॥ १०२ | आप जगदाधारके विषयमें जाननेमें हम असमर्थ हैं। आप हमारे परमेश्वर हैं। आपके रूपलावण्यवर्णनका अन्त नहीं है—ऐसा जानिये ॥ १०२ ॥ | | उपसर्गेषु सर्वेषु त्रायस्वास्मान् गणाधिप।
एकादशात्मन् भगवान् वर्तते रूपवान् हरः ॥ १०३ | हे गणाधिप! सभी विपत्तियोंमें हमलोगोंकी रक्षा कीजिये। हे एकादशरुद्ररूप! आप भगवान् हर विशिष्ट विग्रहवाले हैं ॥ १०३ ॥ | | ईदृशान् तेऽवताराणि दृष्ट्वा शिव बहूंस्तमः।
कदाचित्सन्दिहेनास्मांस्त्वच्चिन्तास्तमया तथा ॥ १०४

गुञ्जागिरिवरतटामितरूपाणि सर्वशः।
अभ्यसंहर गम्यं ते न नीतव्यं परापरा ॥ १०५

द्वे तनू तव रुद्रस्य वेदज्ञा ब्राह्मणा विदुः।
घोराप्यन्या शिवाप्यन्या ते प्रत्येकमनेकधा ॥ १०६

इहास्मान् पाहि भगवन्नित्याहतमहाबलः।
भवता हि जगत्सर्वं व्याप्तं स्वेनैव तेजसा ॥ १०७ | हे शिव! आपके इस प्रकारके अनेक अवतारोंको देखकर हमारा अज्ञान हममें कदाचित् सन्देह न उत्पन्न करे तथा आपका ध्यान नष्ट न हो। जैसे गुंजाके महान् पर्वतके प्रान्तभागसे गुंजाओंकी अमित संख्या होती है, वैसे ही आपके अनन्त रूप हैं, जिन्हें आप चारों ओरसे उपसंहृत कर लीजिये। यह संसार आपके प्रवेशयोग्य हो, इसका संहार मत कीजिये। वेदवेत्ता ब्राह्मण कहते हैं कि आप रुद्रके पर-अपर दो शरीर हैं—एक घोर तथा दूसरा शिव (शान्त); उनमें प्रत्येकके अनेक प्रकार हैं। हे भगवन्! कभी भी हत न होनेवाले महान् बलसे युक्त आप यहाँपर हम लोगोंकी रक्षा कीजिये। आपने अपने ही तेजसे सम्पूर्ण जगत्को व्याप्त कर रखा है ॥ १०४-१०७ ॥ | | ब्रह्मविष्ण्वीन्द्रचन्द्रादि वयं च प्रमुखाः सुराः।
सुरासुराः सम्प्रसूतास्त्वत्तः सर्वे महेश्वर ॥ १०८ | हे महेश्वर! ब्रह्मा-विष्णु-इन्द्र-चन्द्र आदि हम प्रमुख देवतागण तथा अन्य देवता और असुर—सभी लोग आपसे उत्पन्न हुए हैं ॥ १०८ ॥ | | ब्रह्मा च इन्द्रो विष्णुश्च यमाद्या न सुरासुरान्।
ततो निगृह्य च हरिं सिंह इत्युपचेतसम् ॥ १०९

यतो बिभर्षि सकलं विभज्य तनुमष्टधा।
अतोऽस्मान् पाहि भगवन्सुरान् दानैरभीप्सितैः ॥ ११० | ब्रह्मा, इन्द्र, विष्णु, यम आदि देवता, असुर तथा भ्रान्त अन्तःकरणवाले नृसिंह हरिका निग्रह करके अपने शरीरको आठ प्रकारसे [सूर्य आदि रूपमें] विभाजित करके आप सभीका धारण-पोषण करते हैं; अतः हे भगवन्! अभीष्ट दानोंके द्वारा हम देवताओंकी रक्षा कीजिये ॥ १०९-११० ॥ | | उवाच तान् सुरान् देवो महर्षींश्च पुरातनान्।
यथा जले जलं क्षिप्तं क्षीरं क्षीरे घृतं घृते ॥ १११ | तत्पश्चात् देव [वीरभद्र]-ने उन देवताओं तथा प्राचीन ऋषियोंसे कहा—जैसे जलमें जल, दूधमें दूध तथा घृतमें घृत डाले जानेपर एक हो जाता है; वैसे ही | | एक एव तदा विष्णुः शिवलीनो न चान्यथा।
एष एव नृसिंहात्मा सदर्पश्च महाबलः ॥ ११२ | विष्णु शिवमें लीन हैं; इसमें सन्देह नहीं है। ये गर्वयुक्त तथा महाबली नृसिंह जगत्का संहार करनेवाले रूपसे प्रकट हुए हैं। मेरी भक्तिकी सिद्धिकी इच्छा रखनेवालोंको | | जगत्संहारकारेण प्रवृत्तो नरकेसरी।
याजनीयो नमस्तस्मै मद्भक्तिसिद्धिकाङ्क्षिभिः ॥ ११३ | नृसिंहकी पूजा करनी चाहिये; उन [नृसंहरूपधारी |
अध्याय ९६] भगवान् महेश्वरद्वारा वीरभद्रका आवाहन... नृसिंहद्वारा शिवस्तुति ५११
| श्लोक | अर्थ |

| विष्णु]-को नमस्कार है॥१११-११३॥ | |
| एतावदुक्त्वा भगवान् वीरभद्रो महाबलः।
अपश्यन् सर्वभूतानां तत्रैवान्तरधीयत॥ ११४

नृसिंहकृत्तिवसनस्तदाप्रभृति शङ्करः।
वक्त्रं तन्मुण्डमालायां नायकत्वेन कल्पितम्॥ ११५ | इतना कहकर महाबली भगवान् वीरभद्र सभी देवताओंके देखते-देखते वहींपर अन्तर्धान हो गये। उसी समयसे शंकरजी नृसिंहके चर्मको वस्त्रके रूपमें धारण करने लगे और [नृसिंहका] मुण्ड उनकी मुण्डमालामें मणिके रूपमें शोभा पाने लगा॥ ११४-११५॥ |
| ततो देवा निरातङ्काः कीर्तयन्तः कथामिमाम्।
विस्मयोत्फुल्लनयना जग्मुः सर्वे यथागतम्॥ ११६ | तदनन्तर विस्मयसे प्रसन्न नेत्रवाले सभी देवतागण भयरहित होकर इस कथाको कहते हुए जैसे आये थे, वैसे ही वापस चले गये॥ ११६॥ |
| य इदं परमाख्यानं पुण्यं वेदैः समन्वितम्।
पठित्वा शृणुते चैव सर्वदुःखविनाशनम्॥ ११७

धन्यं यशस्यमायुष्यमारोग्यं पुष्टिवर्धनम्।
सर्वविघ्नप्रशमनं सर्वव्याधिविनाशनम्॥ ११८

अपमृत्युप्रशमनं महाशान्तिकरं शुभम्।
अरिचक्रप्रशमनं सर्वाधिप्रविनाशनम्॥ ११९

ततो दुःस्वप्नशमनं सर्वभूतनिवारणम्।
विषग्रहक्षयकरं पुत्रपौत्रादिवर्धनम्॥ १२०

योगसिद्धिप्रदं सम्यक् शिवज्ञानप्रकाशकम्।
शेषलोकस्य सोपानं वाञ्छितार्थैकसाधनम्॥ १२१

विष्णुमायानिरसनं देवतापरमार्थदम्।
वाञ्छासिद्धिप्रदं चैव ऋद्धिप्रज्ञादिसाधनम्॥ १२२ | जो [मनुष्य] इस पुण्यप्रद तथा वेदमय श्रेष्ठ आख्यानको पढ़ता अथवा सुनता है, उसके सभी दुःखोंका नाश हो जाता है। यह [आख्यान] धन्य बनानेवाला, यश देनेवाला, आयु प्रदान करनेवाला, रोगरहित करनेवाला, पुष्टिकी वृद्धि करनेवाला, सभी विघ्नोंको शान्त करनेवाला, सभी व्याधियोंको नष्ट करनेवाला, अकाल मृत्युका शमन करनेवाला, परमशान्ति प्रदान करनेवाला, मंगलकारक, शत्रु-समूहका दमन करनेवाला, सभी मानसिक रोगोंका विनाश करनेवाला, बुरे स्वप्नोंका निवारण करनेवाला, सभी भूत-प्रेतको दूर करनेवाला, दुष्ट ग्रहोंका क्षय करनेवाला, पुत्र-पौत्रकी वृद्धि करनेवाला, योग-सिद्धि प्रदान करनेवाला, भली-भाँति शिवज्ञानको प्रकाशित करनेवाला, शेषलोकका सोपानस्वरूप, वांछित फलोंको सिद्ध करनेवाला, विष्णुमायाको दूर करनेवाला, देवताओंके परमार्थको देनेवाला, वांछाकी सिद्धि प्रदान करनेवाला और ऋद्धि, प्रज्ञा आदि देनेवाला है॥ ११७-१२२॥ |
| इदं तु शरभाकारं परं रूपं पिनाकिनः।
प्रकाशितव्यं भक्तेषु चिरेषूद्यमितेषु च॥ १२३

तैरैव पठितव्यं च श्रोतव्यं च शिवात्मभिः।
शिवोत्सवेषु सर्वेषु चतुर्दश्यष्टमीषु च॥ १२४

पठेत्प्रतिष्ठाकालेषु शिवसन्निधिकारणम्।
चोरव्याघ्रादिसिंहान्तकृतो राजभयेषु च॥ १२५

अत्रान्योत्पातभूकम्पदावाग्निपांसुवृष्टिषु ।
उल्कापाते महावाते विना वृष्ट्यातिवृष्टिषु॥ १२६ | पिनाकधारी [शिव]-के इस शरभकी आकृतिवाले श्रेष्ठ रूपको स्थिर प्रज्ञावाले उत्सुक भक्तोंमें प्रकाशित करना चाहिये और उन्हीं शिवसमर्पित मनवाले भक्तोंके द्वारा शिवके सभी उत्सवोंमें और अष्टमी तथा चतुर्दशीके दिन इसका पाठ तथा श्रवण किया जाना चाहिये। शिव-प्रतिष्ठाके अवसरोंपर शिवकी सन्निधि प्राप्त करनेवाले इस स्तोत्रको पढ़ना चाहिये। अतः चोर-बाघ-सर्प-सिंह आदिसे भय होनेपर, राजासे भय उत्पन्न होनेपर, इस लोकमें अन्य उत्पात-भूकम्प-दावाग्नि, धूलवृष्टि (आँधी) |
९७- जलन्धर-वधकी कथा
| ५१२ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| अतस्तत्र पठेद्द्विज्ञाच्छिवभक्तो दृढव्रतः ।
यः पठेच्छृणुयाद्वापि स्तवं सर्वमनुत्तमम् ॥ १२७
स रुद्रत्वं समासाद्य रुद्रस्यानुचरो भवेत् ॥ १२८ | होनेपर, उल्कापात होनेपर, तेज हवा चलनेपर, अनावृष्टि तथा अतिवृष्टि होनेपर दृढ़ व्रतवाले विद्वान् शिवभक्तको इस [शरभचरित]-को पढ़ना चाहिये। जो इस सर्वोत्तम स्तोत्रको पढ़ता अथवा सुनता है, वह रुद्रत्व प्राप्त करके रुद्रका अनुचर हो जाता है॥ १२३—१२८ ॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे शरभप्रादुर्भावो नाम षण्णवतितमोऽध्यायः ॥ ९६ ॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'शरभप्रादुर्भाव' नामक छानबेवाँ अध्याय पूर्ण हुआ ॥ ९६ ॥
सत्तानबेवाँ अध्याय
जलन्धर-वधकी कथा
| ऋषय ऊचुः | ऋषिगण बोले— |

| जलन्धरं जटामौलिः पुरा जम्भारिविक्रमम् ।
कथं जघान भगवान् भग्ननेत्रहरो हरः ॥ १
वक्तुमर्हसि चास्माकं रोमहर्षण सुव्रत । | हे रोमहर्षण ! हे सुव्रत ! सिरपर जटाधारण करनेवाले तथा भगके नेत्रोंका हरण करनेवाले भगवान् शिवने इन्द्रके समान पराक्रमी जलन्धरका वध कैसे किया; हम लोगोंको यह बतानेकी कृपा कीजिये ॥ १ १/२ ॥ |
| सूत उवाच | सूतजी बोले— |
| जलन्धर इति ख्यातो जलमण्डलसम्भवः ॥ २
आसीद्दन्तकसङ्काशस्तपसा लब्धविक्रमः ।
तेन देवाः सगन्धर्वाः सयक्षोरगराक्षसाः ॥ ३
निर्जिताः समरे सर्वे ब्रह्मा च भगवानजः ।
जित्वाैव देवसङ्घातं ब्रह्माणं वै जलन्धरः ॥ ४ | [हे ऋषियो !] जलमण्डलसे उत्पन्न जलन्धर नामसे प्रसिद्ध यमराजतुल्य एक असुर था; वह अपनी तपस्यासे बड़ा पराक्रमी हो गया था। उसने युद्धमें गन्धर्व, यक्ष, उरग तथा राक्षसोंसहित सभी देवताओंको और अजन्मा भगवान् ब्रह्माको भी जीत लिया था ॥ २-३ १/२ ॥ |
| जगाम देवदेवेशं विष्णुं विश्वहरं गुरुम् ।
तयोः समभवद्युद्धं दिवारात्रमविश्रमम् ॥ ५
जलन्धरेशयोस्तेन निर्जितो मधुसूदनः ।
जलन्धरोऽपि तं जित्वा देवदेवं जनार्दनम् ॥ ६ | देवसमुदाय तथा ब्रह्माको जीत करके वह जलन्धर विश्वविनाशक देवदेवेश्वर गुरु विष्णुके यहाँ पहुँचा। उन दोनोंमें दिन-रात निरन्तर युद्ध होता रहा और उसने मधुसूदन (विष्णु)-को भी पराजित कर दिया ॥ ४-५ १/२ ॥ |
| प्रोवाचेदं दितेः पुत्रान् न्यायधीर्जेतुमीश्वरम् ।
सर्वे जिता मया युद्धे शङ्करो ह्यजितो रणे ॥ ७
तं जित्वा सर्वमीशानं गणपैर्नन्दिना क्षणात् ।
अहमेव भवत्वं च ब्रह्मत्वं वैष्णवं तथा ॥ ८
वासवत्वं च युष्माकं दास्ये दानवपुङ्गवाः ।
जलन्धरवचः श्रुत्वा सर्वे ते दानवाधमाः ॥ ९ | उन देवदेव जनार्दनको भी जीतकर न्यायबुद्धिवाले जलन्धरने ईश्वर (शिव)-को जीतनेके लिये दितिके पुत्रोंसे कहा—'मैंने युद्धमें सबको जीत लिया है, केवल शंकर ही अजित रह गये हैं। हे श्रेष्ठ दानवो! गणेश्वरों तथा नन्दीसहित उन सर्व ईशानको क्षणभरमें जीतकर मैं तुम लोगोंको शिव, ब्रह्मा, विष्णु तथा इन्द्रका पद प्रदान कर दूँगा' ॥ ६-८ १/२ ॥ |
| जगर्जुरुच्चैः पापिष्ठा मृत्युदर्शनतत्पराः ।
दैत्यैरैतैस्तथान्यैश्च रथनागतुरङ्गमैः ॥ १० | तब जलन्धरका वचन सुनकर वे सभी अधम, पापी तथा मृत्युके दर्शनमें तत्पर दानव उच्च स्वरमें |
| अध्याय ९७ ] | जलन्धर-वधकी कथा | ५१३ |

| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| सनद्धैः सह सन्नह्य शर्वं प्रति ययौ बली।
भवोऽपि दृष्ट्वा दैत्येन्द्रं मेरुकूटमिव स्थितम्॥ ११ | गरजने लगे। इसके बाद वह बलशाली जलन्धर रथ, हाथी तथा घोड़ोंपर सवार शस्त्रयुक्त इन दैत्यों तथा अन्य [सैनिकों]-के साथ सावधान होकर शिवजीकी ओर चल पड़ा॥ ९-१०१/२॥ |
| अवध्यत्वमपि श्रुत्वा तथान्यैर्भगनेत्रहा।
ब्रह्मणो वचनं रक्षन् रक्षको जगतां प्रभुः॥ १२

साम्बः सनन्दी सगणः प्रोवाच प्रहसन्निव।
किं कृत्यमसुरेशान युद्धेनानेन साम्प्रतम्॥ १३ | तब मेरुके शिखरके समान स्थित उस दैत्यराजको देखकर तथा उसके अवध्यत्वको दूसरोंसे सुनकर भगके नेत्रका हरण करनेवाले तथा लोकोंकी रक्षा करनेवाले प्रभु शिवने, जो पार्वती, नन्दी तथा गणोंसहित वहाँ थे, ब्रह्माके वचनकी रक्षा करते हुए हँसते हुए [उस दैत्यसे] कहा—'हे असुरेश्वर! अब इस युद्धसे कौन-सा कार्य सिद्ध होगा? मेरे बाणोंके द्वारा छिन्न-भिन्न अंगोंवाला होकर प्रसन्नतापूर्वक मरनेके लिये तैयार हो जाओ'॥ ११–१३१/२॥ |
| मद्बाणैर्भिन्नसर्वाङ्गो मर्तुमभ्युद्यतो मुदा।
जलन्धरोऽपि तद्वाक्यं श्रुत्वा श्रोत्रविदारणम्॥ १४

सुरेश्वरमुवाचेदं सुरेतरबलेश्वरः।
वाक्येनालं महाबाहो देवदेव वृषध्वज॥ १५ | कानोंको विदीर्ण करनेवाले उस वचनको सुनकर असुरसेनाके स्वामी जलन्धरने भी सुरेश्वर [शिव]-से यह [वचन] कहा—हे महाबाहो, हे देवदेव! हे वृषभध्वज! ऐसी बात मत बोलिये; हे हर! मैं चन्द्रकिरणोंके समान [चमकते हुए] शस्त्रोंसे युद्ध करनेके लिये यहाँ आया हूँ॥ १४-१५१/२॥ |
| चन्द्रांशुसन्निभैः शस्त्रैर्हर योद्धुमिहागतः।
निशम्यास्य वचः शूली पादाङ्गुष्ठेन लीलया।
महाम्भसि चकाराशु रथाङ्गं रौद्रमायुधम्॥ १६ | उसके वचनको सुनकर शिवजीने शीघ्र ही लीलापूर्वक [अपने] पैरके अँगूठेसे महासागरमें भयानक चक्ररूपी आयुध निर्मित कर दिया॥ १६॥ |
| कृत्वाणर्वाम्भसि सितं भगवान् रथाङ्गं
स्मृत्वा जगतत्रयमनेन हताः सुराश्च।
दक्षान्धकान्तकपुरत्रययज्ञहर्ता
लोकत्रयान्तककरः प्रहसंस्तदाह॥ १७

पादेन निर्मितं दैत्यजलन्धरमहार्णवे।
बलवान् यदि चोद्धर्तुं तिष्ठ योद्धुं न चान्यथा॥ १८ | तब समुद्रजलमें इस शुभ्र चक्रको स्थित करके और यह सोचकर कि 'इसके द्वारा तीनों लोक तथा देवतागण मार दिये जायेंगे' दक्ष, अन्धक, अन्तक और त्रिपुरके यज्ञको नष्ट करनेवाले तथा तीनों लोकोंका संहार करनेवाले भगवान् [शिव] हँसते हुए कहने लगे—हे दैत्य! हे जलन्धर! महासागरमें [मेरे] पादांगुष्ठसे निर्मित किये गये अस्त्रको उठानेमें यदि तुम समर्थ हो जाओ, तब तो युद्ध करनेके लिये ठहरो; अन्यथा नहीं॥ १७-१८॥ |
| तस्य तद्वचनं श्रुत्वा क्रोधेनादीप्तलोचनः।
प्रदहन्निव नेत्राभ्यां प्राहालोक्य जगत्त्रयम्॥ १९ | उनके उस वचनको सुनकर क्रोधसे प्रदीप्त नेत्रोंवाला वह [जलन्धर] तीनों लोकोंको [अपने] नेत्रोंसे दग्ध-सा करता हुआ शिवजीकी ओर देखकर कहने लगा॥ १९॥ |
| ५१४ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

| जलन्धर उवाच | **जलन्धर बोला—**हे शंकर! जिस प्रकार गरुड़ [विषहीन] डुंडुभ सर्पोंको मार डालता है, वैसे ही अपनी गदा उठाकर नन्दीको तथा तुमको मारकर पुनः देवताओंसहित सभी लोकोंका संहार करके मैं इन्द्रसहित सम्पूर्ण चराचर जगत्का संहार करनेमें समर्थ हूँ। हे महेश्वर! तीनों लोकोंमें ऐसा कौन है, जो मेरे बाणोंद्वारा छेदनके योग्य न हो! मैंने बचपनमें तपस्यासे भगवान् विष्णुको जीत लिया था और युवावस्थामें बलशाली ब्रह्माको तथा बड़े-बड़े देवताओंसहित मुनियोंको जीत लिया था॥ २०—२२॥ | | गदामुद्धृत्य हत्वा च नन्दिनं त्वां च शङ्कर।
हत्वा लोकान् सुरैः सार्धं डुण्डुभान् गरुडो यथा॥ २०
हन्तुं चराचरं सर्वं समर्थोऽहं सवासवम्।
को महेश्वर मद्बाणैरच्छेद्यो भुवनत्रये॥ २१
बालभावे च भगवान् तपसैव विनिर्जितः।
ब्रह्मा बली यौवने वै मुनयः सुरपुङ्गवैः॥ २२ | | | दग्धं क्षणेन सकलं त्रैलोक्यं सचराचरम्।
तपसा किं त्वया रुद्र निर्जितो भगवानपि॥ २३
इन्द्राग्नियमवित्तेशवायुवारीश्वरादयः।
न सेहिरे यथा नागा गन्धं पक्षिफ्तेरिव॥ २४
न लब्ध्वा दिवि भूमौ च बाहवो मम शङ्कर।
समस्तान् पर्वतान् प्राप्य घर्षिताश्च गणेश्वर॥ २५
गिरीन्द्रो मन्दरः श्रीमान्नीलो मेरुः सुशोभनः।
घर्षितो बाहुदण्डेन कण्डूनोदार्थमापतत्॥ २६ | मैंने चराचरसहित त्रिलोकीको क्षणभरमें दग्ध कर दिया था। हे रुद्र! क्या तुमने तपस्यासे भगवान् विष्णुको पराजित किया है? जैसे सर्प गरुड़की गन्धको सहन नहीं कर सकते, उसी प्रकार इन्द्र, अग्नि, यम, कुबेर, वायु, वरुण आदि भी मेरी गन्धको सहन नहीं कर सकते हैं। हे शंकर! स्वर्गमें तथा पृथ्वीपर अपना प्रतिद्वन्द्वी न पाकर सभी पर्वतोंपर जाकर मैंने अपनी भुजाओंको घर्षित किया था। हे गणेश्वर! खुजलाहट मिटानेके लिये मैंने अपने बाहुदण्डसे गिरिराज मन्दर, श्रीसम्पन्न नीलपर्वत और अति सुन्दर मेरु पर्वतको घर्षित किया था और वे गिर पड़े थे॥ २३—२६॥ | | गङ्गा निरुद्धा बाहुभ्यां लीलार्थं हिमवद्गिरौ।
नारीणां मम भृत्यैश्च वज्रो बद्धो दिवौकसाम्॥ २७
वडवाया मुखं भग्नं गृहीत्वा वै करेण तु।
तत्क्षणादेव सकलं चैकार्णवमभूदिदम्॥ २८
ऐरावतादयो नागाः क्षिप्ताः सिन्धुजलोपरि।
सरथो भगवानिन्द्रः क्षिप्तश्च शतयोजनम्॥ २९
गरुडोऽपि मया बद्धो नागपाशेन विष्णुना।
उर्वश्याद्या मया नीता नार्यः कारागृहान्तरम्॥ ३०
कथञ्चिल्लब्धवान् शक्रः शचीमेकां प्रणम्य माम्।
मां न जानासि दैत्येन्द्रं जलन्धरमुमापते॥ ३१ | हिमालय पर्वतपर लीलावश मेरी भुजाओंके द्वारा गंगा रोक ली गयी थी और मेरी स्त्रियोंके सेवकोंद्वारा देवताओंका वज्र बाँध लिया गया था। मैंने हाथसे पकड़कर बड़वाग्निके मुखको भंग कर दिया था; उसी क्षण यह सब एकार्णव हो गया था। मैंने ऐरावत आदि हाथियोंको समुद्रजलके ऊपर फेंक दिया था और भगवान् इन्द्रको रथसहित सौ योजन दूर फेंक दिया था। मैंने विष्णुसहित गरुड़को भी नागपाशसे बाँध लिया था। मैंने उर्वशी आदि नारियोंको कारागृहके अन्दर डाल दिया था और इन्द्रने मुझको प्रणाम करके किसी प्रकार केवल शचीको वापस प्राप्त किया था। हे उमापते! [क्या] आप मुझ दैत्यराज जलन्धरको नहीं जानते हैं?॥ २७—३१॥ | | सूत उवाच
एवमुक्तो महादेवः प्रादहद्वै रथं तदा।
तस्य नेत्राग्निभागैककलार्धार्धेन चाकुलम्॥ ३२ | सूतजी बोले—[हे ऋषियो!] तब उसके इस प्रकार कहनेपर महादेवने अपने नेत्रकी अग्निके एक |
अध्याय ९७ ] जलन्धर-वधकी कथा ५१५
| संस्कृत श्लोक | हिन्दी अनुवाद |

| भागकी कलाके आधेके भी आधे भागसे उसके समूचे रथको जला दिया॥ ३२॥ | |
| दैत्यानामतुलबलैर्हयैश्च नागै-
दैत्येन्द्रास्त्रिपुररिपोर्निरीक्षणेन ।
नागाद्रैशसमनुसंवृतश्च नागै-
दैवेशं वचनमुवाच चाल्पबुद्धिः॥ ३३

किं कार्यं मम युधि देवदैत्य-
सङ्घैर्हन्तुं यत्सकलमिदं क्षणात्समर्थः।
यत्तस्माद्भयमिह नास्ति योद्धु-
मीश वाञ्छैषा विपुलतरा न संशयोऽत्र॥ ३४

तस्मात्त्वं मम मदनारिदक्षशत्रो
यज्ञारे त्रिपुररिपो ममैव वीरैः।
भूतैर्नन्दैर्हरिवदनेन देवसङ्घैर्योद्धुं
ते बलमिह चास्ति चेद्धि तिष्ठ॥ ३५ | त्रिपुरशत्रु शिवके देखनेमात्रसे दैत्योंकी विशाल सेनाओं, घोड़ों तथा हाथियोंके साथ सभी दैत्येन्द्र दग्ध हो गये। गजोंसे चारों ओरसे घिरा हुआ वह अल्पबुद्धि जलन्धर हाथीसे उतरकर विनाशके लिये उद्यत देवेश [शिव]-से बोला—मुझे युद्ध करनेसे क्या प्रयोजन; क्योंकि मैं देवदैत्य-सहित इस समस्त जगत्को क्षणभरमें नष्ट करनेमें समर्थ हूँ। अतः हे ईश! मुझे कोई भय नहीं है, किंतु आपसे युद्ध करनेकी मेरी तीव्र इच्छा है; इसमें सन्देह नहीं है। अतएव हे मदनारि! हे दक्षशत्रु! हे यज्ञशत्रु! हे त्रिपुरशत्रु! यदि भूतगणों, नन्दी, देवसमुदायसहित मेरे वीरोंके साथ युद्ध करनेका तुम्हारा सामर्थ्य है, तो यहाँ ठहरो॥ ३३—३५॥ |
| इत्युक्त्वाथ महादेवं महादेवारिनन्दनः।
न चचाल न सस्मार निहतान् बान्धवान् युधि॥ ३६

दुर्मदेनाविनीतात्मा दोर्भ्यामास्फोट्य दोर्बलात्।
सुदर्शनाख्यं यच्चक्रं तेन हन्तुं समुद्यतः॥ ३७

दुर्धरेण रथाङ्गेन कृच्छ्रेणापि द्विजोत्तमाः।
स्थापयामास वै स्कन्धे द्विधाभूतश्च तेन वै॥ ३८

कुलिशेन यथा छिन्नो द्विधा गिरिवरो द्विजाः।
पपात दैत्यो बलवानञ्जनाद्रिरिवापरः॥ ३९ | महादेवसे ऐसा कहकर महादेवके शत्रुओंको आनन्दित करनेवाला वह [जलन्धर] न तो हिला-डुला और न तो उसने युद्धमें मारे गये बान्धवोंका स्मरण किया। अभिमानके कारण उद्दण्ड स्वभाववाला जलन्धर भुजाओंसे शब्द करके [शिवको] मारनेके लिये उद्यत हुआ और उसने [रुद्रनिर्मित] जो सुदर्शन नामक चक्र था, उसे अपने भुजाबलसे बड़े प्रयासके द्वारा अपने कन्धेपर रखा; हे श्रेष्ठ ब्राह्मणो! उसी समय उस दुर्धर (भयानक) चक्रसे उस जलन्धरके दो टुकड़े उसी प्रकार हो गये, जैसे वज्रके द्वारा काटा गया कोई महापर्वत दो भागोंमें हो जाता है। हे द्विजो! वह बलवान् दैत्य दूसरे अंजन पर्वतकी भाँति गिर पड़ा॥ ३६—३९॥ |
| तस्य रक्तेन रौद्रेण सम्पूर्णमभवत्क्षणात्।
तद्रक्तमखिलं रुद्रनियोगान्मांसमेव च॥ ४०

महारौरवमासाद्य रक्तकुण्डमभूदहो।
जलन्धरं हतं दृष्ट्वा देवगन्धर्वपार्षदाः॥ ४१

सिंहनादं महत्कृत्वा साधु देवेति चाब्रुवन्।
यः पठेच्छृणुयाद्वापि जलन्धरविमर्दनम्॥ ४२

श्रावयेद्वा यथान्यायं गाणपत्यमवाप्नुयात्॥ ४३ | उसके भयानक रक्तसे उसी क्षण वह स्थान भर गया; अहो, रुद्रकी आज्ञासे उसका सारा रक्त तथा मांस महारौरव नरकमें पहुँचकर रक्तकुण्ड बन गया। उस समय जलन्धरको मरा हुआ देखकर देवता, गन्धर्व तथा पार्षद महान् सिंहनाद करके 'हे देव! बहुत अच्छा हुआ'—ऐसा कहने लगे। जो [व्यक्ति] जलन्धर-वधकी इस कथाको विधिपूर्वक पढ़ता है अथवा सुनता है अथवा सुनाता है, वह गणपतिपद प्राप्त करता है॥ ४०—४३॥ |
॥ इति श्रीलिङ्गमहापुराणे पूर्वभागे जलन्धरवधो नाम सप्तनवतितमोऽध्यायः॥ ९७॥
॥ इस प्रकार श्रीलिङ्गमहापुराणके अन्तर्गत पूर्वभागमें 'जलन्धर-वध' नामक सत्तानबेवाँ अध्याय पूर्ण हुआ॥ ९७॥
९८- भगवान् विष्णुद्वारा एक सहस्र नामोंसे भगवान् शिवकी स्तुति करना तथा प्रसन्न होकर महेश्वरद्वारा उन्हें सुदर्शनचक्र प्रदान करना
| ५१६ | श्रीलिङ्गमहापुराण | [ पूर्वभाग |

अठानबेवाँ अध्याय
भगवान् विष्णुद्वारा एक सहस्र नामोंसे भगवान् शिवकी स्तुति करना तथा प्रसन्न होकर महेश्वरद्वारा उन्हें सुदर्शनचक्र प्रदान करना
| ऋषय ऊचुः | ऋषिगण बोले— हे सूतजी! भगवान् विष्णुने देवदेव महेश्वरसे सुदर्शन नामक चक्र कैसे प्राप्त किया; इसे आप बतानेकी कृपा करें॥ १॥ |

| कथं देवेन वै सूत देवदेवान्महेश्वरात्।
सुदर्शनाख्यं वै लब्धं वक्तुमर्हसि विष्णुना ॥ १ | |
| सूत उवाच | सूतजी बोले— [हे ऋषियो!] देवताओं तथा महान् असुरोंके बीच सभी प्राणियोंके लिये विनाशकारी अति भयंकर तथा महान् युद्ध हुआ। शक्ति, मुसलों, झुके पर्वोंवाले बाणों तथा भालोंसे प्रहार किये जानेपर वे देवतागण भयसे व्याकुल होकर भाग गये॥ २-३॥ |
| देवानामसुरेन्द्राणामभवच्च सुदारुणः।
सर्वेषामेव भूतानां विनाशकरणो महान् ॥ २ | |
| ते देवाः शक्तिमुशलैः सायकैर्नतपर्वभिः।
प्रभिद्यमानाः कुन्तैश्च दुद्रुवुर्भयविह्वलाः ॥ ३ | |
| पराजितास्तदा देवा देवदेवेश्वरं हरिम्।
प्रणेमुस्तं सुरेशानं शोकसंविग्नमानसाः ॥ ४ | तदनन्तर पराजित होकर शोकसंतप्त मनवाले देवताओंने देवदेवेश्वर सुरेशान विष्णुके पास जाकर उन्हें प्रणाम किया॥ ४॥ |
| तान् समीक्ष्याथ भगवान् देवदेवेश्वरो हरिः।
प्रणिपत्य स्थितान् देवानिदं वचनमब्रवीत् ॥ ५ | प्रणाम करके स्थित हुए उन देवताओंकी ओर देखकर देवदेवेश्वर भगवान् विष्णुने यह वचन कहा— |
| वत्साः किमिति वै देवाश्च्युतालङ्कारविक्रमाः।
समागताः ससन्तापाः वक्तुमर्हथ सुव्रताः ॥ ६ | हे वत्स देवतागण! हे सुव्रतो! अलंकार तथा पराक्रमसे विहीन आप लोग दुःखी होकर यहाँपर किसलिये आये हैं; इसे बताइये॥ ५-६॥ |
| तस्य तद्वचनं श्रुत्वा तथाभूताः सुरोत्तमाः।
प्रणम्याहुर्यथावृत्तं देवदेवाय विष्णवे ॥ ७ | उनके उस वचनको सुनकर वैसी दशाको प्राप्त श्रेष्ठ देवतागण प्रणाम करके जैसा घटित हुआ था, वह सब उन देवदेव विष्णुसे कहने लगे॥ ७॥ |
| भगवन् देवदेवेश विष्णो जिष्णो जनार्दन।
दानवैः पीडिताः सर्वे वयं शरणमागताः ॥ ८ | हे भगवन्! हे देवदेवेश! हे विष्णो! हे जिष्णो! हे जनार्दन! दानवोंसे पीड़ित होकर हम सभी आपकी शरणमें आये हैं। हे देवदेवेश! हे पुरुषोत्तम! आप ही हमलोगोंकी गति हैं, आप ही परमात्मा हैं और आप ही सभी लोकोंके पिता भी हैं। हे जनार्दन! आप ही भर्ता (भरण करनेवाले), हर्ता (संहार करनेवाले), भोक्ता तथा दाता हैं; अतः हे दैत्यमर्दन! आप दानवोंका वध करनेकी कृपा कीजिये॥ ८—१०॥ |
| त्वमेव देवदेवेश गतिर्नः पुरुषोत्तम।
त्वमेव परमात्मा हि त्वं पिता जगतामपि ॥ ९ | |
| त्वमेव भर्ता हर्ता च भोक्ता दाता जनार्दन।
हन्तुमर्हसि तस्मात्त्वं दानवान् दानवार्दन ॥ १० | |
| दैत्याश्च वैष्णवैर्ब्राह्मै रौद्रैर्याम्यैः सुदारुणैः।
कौबेरैश्चैव सौम्यैश्च नैर्ऋत्यैर्वारुणैर्दृढैः ॥ ११ | हे कमलनयन! वे सभी दैत्य वर प्राप्त कर लेनेके कारण विष्णु, ब्रह्मा, रुद्र, यम, कुबेर, चन्द्र, निर्ऋति, वरुण, वायु, अग्नि, ईशान, पर्जन्य तथा सूर्यके अत्यन्त दृढ़-दारुण-भयानक-कँपा देनेवाले तथा शक्तिरहित कर |
| वायव्यैश्च तथाग्नेयैरैशान्यैर्वाषिँकैः शुभैः।
सौरै रौद्रैस्तथा भीमैः कम्प्यैर्जृम्भणैर्दृढैः ॥ १२ | |
| अवध्या वरलाभात्ते सर्वे वारिजलोचन।
सूर्यमण्डलसम्भूतं त्वदीयं चक्रमुद्यतम् ॥ १३ |