बृहदारण्यकोपनिषद् (शाङ्करभाष्य सहित)
Brihadaranyaka Upanishad with Shankara Bhashya
आदि शङ्कराचार्य द्वारा
स्रोत: Gita Press Gorakhpur · Gita Press, Gorakhpur (उद्गम)
५४० | बृहदारण्यकोपनिषद् | [अध्याय २
| ५४० | बृहदारण्यकोपनिषद् | [अध्याय २ |

| संस्कृत (शाङ्करभाष्यम्) | हिन्दी-अनुवाद |

| चतुर्थे तु ब्रह्मविद्याविषयं प्रत्यगात्मानम् ‘ब्रह्म ते ब्रवाणि’ (२। १। १) इति ‘ब्रह्म ज्ञापयिष्यामि’ (२। १। १५) इति च प्रस्तुत्य, तद्ब्रह्मैकमद्वयं सर्वविशेषशून्यं क्रियाकारकफलस्वभावसत्यशब्दवाच्याशेषभूतधर्मप्रतिषेधद्वारेण ‘नेति नेति’ इति ज्ञापितम्। | चतुर्थ अध्यायमें तो ‘मैं तेरे प्रति ब्रह्मका उपदेश करूँगा’ तथा ‘मैं तुझे ब्रह्मज्ञान कराऊँगा’ इस प्रकार ब्रह्मविद्याके विषयभूत प्रत्यगात्माका आरम्भ कर क्रिया, कारक, फल, स्वभाव और सत्य इन शब्दोंके वाच्य समस्त जीवधर्मोके प्रतिषेधद्वारा ‘नेति-नेति’ इस वाक्यसे उस अशेषविशेषशून्य एक अद्वय-ब्रह्मका ज्ञान कराया गया है। |
| अस्य ब्रह्मविद्याया अङ्गत्वेन
(संन्यासस्य ब्रह्मविद्याङ्गत्वम्)
संन्यासो विधित्सितः, जायापुत्रवित्तादिलक्षणं पाङ्क्तं कर्माविद्याविषयं यस्मान्नात्मप्राप्तिसाधनम्; अन्यसाधनं ह्यन्यस्मै फलसाधनाय प्रयुज्यमानं प्रतिकूलं भवति। न हि बुभुक्षापिपासानिवृत्त्यर्थं धावनं गमनं वा साधनम्; मनुष्यलोकपितृलोकदेवलोकसाधनत्वेन हि पुत्रादिसाधनानि श्रुतानि, नात्मप्राप्तिसाधनत्वेन। | अब इस ब्रह्मविद्याके अङ्गरूपसे संन्यासका विधान करना है; क्योंकि स्त्री, पुत्र एवं धनादिरूप पाङ्क्तकर्म अविद्याका विषय है, वह आत्मप्राप्तिका साधन नहीं है। किसी अन्य फलकी प्राप्तिके लिये अन्य साधनका प्रयोग करना प्रतिकूल ही होता है। भूख या प्यासकी निवृत्तिके लिये दौड़ना या चलना साधन नहीं हो सकता। पुत्रादि साधन तो मनुष्यलोक, पितृलोक अथवा देवलोककी प्राप्तिके ही साधनरूपसे सुने गये हैं, आत्मप्राप्तिके साधनरूपसे नहीं सुने गये। |
| विशेषितत्वाच्च; न च ब्रह्मविदो विहितानि, काम्यत्वश्रवणात्—‘एतावान्वै कामः’ इति। | [ ‘काम’ शब्दसे ] विशेषित होनेके कारण भी ये ब्रह्मविद्याके साधन नहीं हैं; ‘इतना ही काम है’ इस प्रकार कर्मोंका काम्यत्व सुना |
| ब्राह्मण ४ ] | शाङ्करभाष्यार्थ | ५४१ |
| ब्राह्मण ४ ] | शाङ्करभाष्यार्थ | ५४१ |

| संस्कृत मूल / भाष्य | भाष्यार्थ |

| ब्रह्मविद्वाप्ताकामत्वादाप्तकामस्य कामानुपपत्तेः । "येषां नोऽय-मात्मायं लोकः" (४।४।२२) इति च श्रुतेः । | जानेके कारण विहित कर्म ब्रह्मवेत्ताके लिये नहीं हैं; क्योंकि ब्रह्मवेत्ता आप्तकाम होता है और आप्तकामको कोई कामना होनी सम्भव नहीं है । इसके सिवा “जिन हमारे लिये यह आत्मलोक ही इष्ट है" इस श्रुतिसे भी यही सिद्ध होता है। |
| मतान्तर-निरासः
केचित्तु ब्रह्मविदोऽप्येषणा-सम्बन्धं वर्णयन्ति तैर्बृहदारण्यकं न श्रुतम्; पुत्राद्येषणानामविद्वद्विषयत्वम्; विद्याविषये च—'येषां नोऽयमात्मायं लोकः" (४।४।२२) इत्यतः "किं प्रजया करिष्यामः" (४ । ४ । २२) इत्येष विभागस्तैर्न श्रुतः श्रुत्या कृतः; सर्वक्रियाकारकफलोपमर्दस्वरूपायां च विद्यायां सत्याम्, सह कार्येणाविद्याया अनुपपत्तिलक्षणश्च विरोधस्तैर्न विज्ञातः । | कोई-कोई तो ब्रह्मवेत्ताका भी एषणाओंसे सम्बन्ध बतलाने लगते हैं, उन्होंने बृहदारण्यक नहीं सुना। पुत्रादि एषणाओंका सम्बन्ध तो अविद्वान्से ही होता है; विद्याके विषयमें उन्होंने श्रुतिका किया हुआ यह विभाग नहीं सुना कि “जिन हमको यह आत्मलोक ही इष्ट है" इसलिये “हम प्रजाको लेकर क्या करेंगे" इत्यादि । तथा उन्हें इस विरोधका भी पता नहीं है कि समस्त क्रिया, कारक और फलकी निषेधरूपा विद्याके होनेपर अपने कार्यके सहित अविद्या नहीं रह सकती । |
| व्यासवाक्यं च तैर्न श्रुतम्; कर्मविद्यास्वरूपयोर्विद्याविद्यात्मकयोः प्रतिकूलवर्तनं विरोधः; "यदिदं वेदवचनं कुरु कर्म त्यजेति च । | तथा उन्होंने व्यासजीका वचन भी नहीं सुना; कर्मका स्वरूप अज्ञानमय और विद्याका स्वरूप ज्ञानमय है, उनमें एक दूसरेके विपरीत होनारूप विरोध है; जैसा कि "वेदके जो ऐसे वचन हैं कि 'कर्म करो' और 'कर्मका त्याग करो' सो |
५४२ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय २
५४२ बृहदारण्यकोपनिषद् [ अध्याय २
| कां गतिं विद्यया यान्ति
कां च गच्छन्ति कर्मणा ।
एतद्वै श्रोतुमिच्छामि
तद्भवान्प्रब्रवीतु मे ।
एतावन्योन्यवैरूप्ये
वर्तेते प्रतिकूलतः ॥”
इत्येवं पृष्टस्य प्रतिवचनेन—
“कर्मणा बध्यते जन्तु-
र्विद्यया च विमुच्यते ।
तस्मात्कर्म न कुर्वन्ति
यतयः पारदर्शिनः ॥”
इत्येवमादिविरोधः प्रदर्शितः । | पुरुष ज्ञानके द्वारा किस गतिको प्राप्त होते हैं और कर्मसे किसे प्राप्त करते हैं ? इसे मैं सुनना चाहता हूँ, आप मुझे यह बताइये; क्योंकि कर्म और ज्ञान तो एक दूसरेसे विरुद्ध स्वभाववाले और प्रतिकूलतया विद्यमान हैं” इस तरह पूछे हुए प्रश्नका उत्तर देते हुए—“जीव कर्मसे बँधता है और ज्ञानसे मुक्त हो जाता है; इसलिये पारदर्शी मुनिजन कर्म नहीं करते” इस प्रकार कर्म तथा ज्ञानमें विरोध दिखाया गया है। | | तस्मान्न साधनान्तरसहिता ब्रह्मविद्या पुरुषार्थसाधनम्, सर्वविरोधात्, साधननिरपेक्षैव पुरुषार्थसाधनमिति पारिव्राज्यं सर्वसाधनसंन्यासलक्षणमङ्गत्वेन विधित्स्यते। | इसलिये ब्रह्मविद्या किसी अन्य साधनके साथ मिलकर पुरुषार्थका साधन नहीं होती, अपितु सबसे विरोध रहनेके कारण यह तो समस्त साधनोंसे निरपेक्ष रहकर ही पुरुषार्थका साधन होती है; अतः समस्त साधनोंके त्यागरूप संन्यासका इसके अङ्गरूपसे विधान करना अभीष्ट है । | | एतावदेव अमृतत्वसाधनम् इत्यवधारणात्, षष्ठसमाप्तौ, लिङ्गाच्च—कर्मी सन्याज्ञवल्क्यः प्रवव्राजेति । मैत्रेय्यै च कर्मसाधनरहितायै साधनत्वे- | 'इतना ही अमृतत्वका साधन है' ऐसा निश्चय किये जानेसे, याज्ञवल्क्यने कर्मी होते हुए भी संन्यास लिया—ऐसा छठे अध्यायके अन्तमें लिङ्ग होनेसे तथा कर्मरूप साधनसे रहित मैत्रेयीके प्रति अमृतत्वके |
| ब्राह्मण ४ ] | शाङ्करभाष्यार्थ | ५४३ |
| ब्राह्मण ४ ] | शाङ्करभाष्यार्थ | ५४३ |

| संस्कृत | हिन्दी |

| नामृतत्वस्य ब्रह्मविद्योपदेशाद् वित्तनिन्दावचनाच्च। यदि ह्यमृतत्वसाधनं कर्म स्याद् वित्तसाध्यं पाङ्क्तं कर्म, इति तन्निन्दावचनमनिष्टं स्यात्। यदि तु परितित्याजायिषितं कर्म, ततो युक्ता तत्साधननिन्दा। | साधन रूपसे ब्रह्मविद्याका उपदेश किये जाने एवं धनकी निन्दा की जानेसे भी यही सिद्ध होता है। यदि कर्म अमृतत्वका साधन होता तो पाङ्क्तकर्म तो धनसे ही निष्पन्न होनेवाला है, अतः धनकी निन्दाका वचन इष्ट नहीं होता। कर्मके साधनभूत धनकी निन्दा तो तभी उचित होगी जब कि कर्मका त्याग कराना अभीष्ट होगा। |
| कर्माधिकारनिमित्तवर्णाश्रमादिप्रत्ययोपमर्दाच्च — “ब्रह्म तं परादात्” (२।४।६) “क्षत्रं तं परादात्” (२।४।६) इत्यादेः। | इसके सिवा “ब्राह्मणजाति उसे परास्त कर देती है” “क्षत्रियजाति उसे परास्त कर देती है” इत्यादि वाक्यसे कर्माधिकारके निमित्तभूत वर्णाश्रमादि प्रत्ययकी निवृत्ति हो जानेसे भी [यही सिद्ध होता है]। |
| न हि ब्रह्मक्षत्राद्यात्मप्रत्ययोपमर्दे, ब्राह्मणेनेदं कर्तव्यं क्षत्रियेणेदं कर्तव्यमिति विषयाभावादात्मानं लभते विधिः। यस्यैव पुरुषस्योपमर्दितः प्रत्ययो ब्रह्मक्षत्राद्यात्मविषयः, तस्य तत्प्रत्ययसंन्यासात् तत्कार्याणां कर्मणां कर्मसाधनानां च अर्थप्राप्तश्च संन्यासः। तस्मा- | ब्राह्मणत्व और क्षत्रियत्वादि प्रत्ययका निरास हो जानेपर ‘ब्राह्मणको यह करना चाहिये’ ‘क्षत्रियको यह करना चाहिये’ इत्यादि विधिका कोई विषय न रहनेके कारण कोई स्वरूप नहीं रहता। जिस पुरुषका भी यह ब्राह्मणत्व और क्षत्रियत्वरूप प्रत्यय निवृत्त हो गया है, उसे तत्सम्बन्धी प्रत्यय न रहनेके कारण स्वतः ही उसके कार्यभूत कर्म और कर्मके साधनोंका संन्यास प्राप्त हो जाता है। अतः आत्मज्ञान- |
५४४ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २
| ५४४ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २ |

| दात्मज्ञानाङ्गत्वेन संन्यासविधि-
त्सयैव आख्यायिकेयमारभ्यते— | के अङ्गरूपसे संन्यासका विधान
करनेकी इच्छासे ही यह आख्या-
यिका आरम्भ की जाती है— |

मैत्रेयीति होवाच याज्ञवल्क्य उद्यास्यन्वा अरेऽहमस्मात्स्थानादस्मि हन्त तेऽनया कात्यायन्यान्तं करवाणीति ॥ १ ॥
'अरी मैत्रेयी !' ऐसा याज्ञवल्क्यने कहा। 'मैं इस स्थान (गार्हस्थ्य-आश्रम) से ऊपर (संन्यास-आश्रममें) जानेवाला हूँ। अतः [तेरी अनुमति लेता हूँ और चाहता हूँ] इस कात्यायनीके साथ तेरा बँटवारा कर दूँ' ॥ १ ॥
| मैत्रेयीति होवाच याज्ञवल्क्यः— मैत्रेयीं स्वभार्यामामन्त्रितवान्याज्ञवल्क्यो नाम ऋषिः; उद्यास्यन्नूर्ध्वं यास्यन्पारिव्राज्याख्यमाश्रमान्तरं वै। अरे इति सम्बोधनम्। अहम्, अस्माद्गार्हस्थ्यात्, स्थानादाश्रमात्, ऊर्ध्वं गन्तुमिच्छन्नस्मि भवामि; अतो हन्तानुमतिं प्रार्थयामि ते तव; किञ्चान्यत्ते तवानया द्वितीयया भार्यया कात्यायन्यान्तं विच्छेदं करवाणि; पतिद्वारेण युवयोर्मया सम्बध्यमानयोर्यः सम्बन्ध आसीत्, तस्य सम्बन्धस्य | 'अरी मैत्रेयी !' ऐसा याज्ञवल्क्यने कहा—अर्थात् याज्ञवल्क्यनामक ऋषिने अपनी भार्या मैत्रेयीको पुकारा; 'अरे' यह सम्बोधन है। मैं उद्यास्यन्—यहाँसे ऊपर पारिव्राज्यसंज्ञक आश्रमान्तरमें जानेवाला हूँ अर्थात् इस गृहस्थाश्रमसे ऊपर दूसरे आश्रममें जानेके लिये इच्छुक हूँ। इसलिये हन्त—तेरी अनुमति चाहता हूँ। और इसके सिवा [यह भी इच्छा है कि] इस अपनी दूसरी भार्या कात्यायनीके साथ तेरा अन्त यानी विच्छेद (बँटवारा) भी कर दूँ। पतिके द्वारा मुझसे सम्बद्ध हुई तुम दोनोंका आपसमें जो सम्बन्ध था, अब द्रव्य-विभाग करके उस सम्बन्धका विच्छेद |

ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ [ ५४५
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ [ ५४५
| विच्छेदं करवाणि द्रव्यविभागं कृत्वा; वित्तेन संविभज्य युवां गमिष्यामि ॥ १ ॥ | कर दूँगा; अर्थात् धनके द्वारा तुम दोनोंका बँटवारा करके मैं चला जाऊँगा ॥ १ ॥ |

सा होवाच मैत्रेयी । यन्नु म इयं भगोः सर्वा पृथिवी वित्तेन पूर्णा स्यात्कथं तेनामृता स्यामिति नेति होवाच याज्ञवल्क्यो यथैवोपकरणवतां जीवितं तथैव ते जीवितँ स्यादमृतत्वस्य तु नाशास्ति वित्तेनेति ॥२॥
उस मैत्रेयीने कहा, 'भगवन् ! यदि यह धनसे सम्पन्न सारी पृथिवी मेरी हो जाय तो क्या मैं उससे किसी प्रकार अमर हो सकती हूँ?' याज्ञवल्क्यने कहा, नहीं, भोग-सामग्रियोंसे सम्पन्न मनुष्योंका जैसा जीवन होता है, वैसा ही तेरा जीवन हो जायगा। धनसे अमृतत्वकी तो आशा है नहीं ॥ २ ॥
| सा एवमुक्ता होवाच—

यद्यदि 'नु' इति वितर्के मे

मम इयं पृथिवी, भगोः—

भगवन्, सर्वा सागरपरिच्छिन्ना

वित्तेन धनेन पूर्णा स्यात्; कथम्?

न कथञ्चनेत्याक्षेपार्थः, प्रश्नार्थो

वा, तेन पृथिवीपूर्णवित्तसा-

ध्येन कर्मणाग्निहोत्रादिना | इस प्रकार कही जानेपर मैत्रेयीने कहा—यहाँ 'नु' यह निपात वितर्कके लिये है। [क्या कहा ? सो बताते हैं—] भगवन् ! यदि यह समुद्रसे घिरी हुई तथा वित्त यानी धनसे पूर्ण सारी पृथिवी मेरी हो जाय, तो भी मैं किसी प्रकार [ अमर हो सकती हूँ? ] अर्थात् किसी भी प्रकार अमर नहीं हो सकती—इस प्रकार 'कथम्' शब्द आक्षेपके अर्थमें है अथवा यह प्रश्नार्थक भी हो सकता है, अर्थात् पृथिवीभरमें भरे हुए उस धनसे सम्पन्न होनेवाले |

बृ० उ० ३५—
५४६ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [अध्याय २
| ५४६ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [अध्याय २ |

| अमृता किं स्यामिति व्यवहितेन सम्बन्धः।

प्रत्युवाच याज्ञवल्क्यः— कथमिति यद्याक्षेपार्थम्, अनुमोदनं नेति होवाच याज्ञवल्क्य इति; प्रश्नश्चेत्प्रतिवचनार्थम्; नैव स्या अमृता, किं तर्हि ! यथैव लोके उपकरणवतां साधनवतां जीवितं सुखोपायभोगसम्पन्नम्; तथैव तद्वदेव तव जीवितं स्यात्; अमृतत्वस्य तु नाशा मनसाप्यस्ति वित्तेन वित्तसाध्येन कर्मणेति ॥ २ ॥ | अग्निहोत्रादि कर्मसे क्या मैं अमर हो सकती हूँ—इस प्रकार इसका व्यवहित पदोंसे सम्बन्ध है।

याज्ञवल्क्यने उत्तर दिया—'नहीं।' यदि 'कथम्' पदको आक्षेपार्थक माना जाय तो याज्ञवल्क्यने 'नहीं' ऐसा कहकर उसका अनुमोदन किया है; और यदि उसे प्रश्नार्थक माना जाय तो यह उत्तरके लिये है, अर्थात् तू उससे अमर नहीं हो सकती; तो क्या होगा ? लोकमें जैसा उपकरणवानोंका यानी नाना सामग्रियोंसे सम्पन्न लोगोंका जीवन सुखके साधनभूत भोगोंसे सम्पन्न होता है, वैसा ही तेरा जीवन भी हो जायगा; धनसे अर्थात् धनसाध्य कर्मसे अमृतत्वकी तो मनसे भी आशा नहीं है ॥ २ ॥ |
मैत्रेयीका अमृतत्वसाधनविषयक प्रश्न
सा होवाच मैत्रेयी येनाहं नामृता स्यां किमहं तेन कुर्यां यदेव भगवान्वेद तदेव मे ब्रूहीति ॥ ३ ॥
उस मैत्रेयीने कहा, 'जिससे मैं अमर नहीं हो सकती, उसे लेकर मैं क्या करूँगी ? श्रीमान् जो कुछ अमृतत्वका साधन जानते हों, वही मुझे बतलावें ॥ ३ ॥
| सा होवाच मैत्रेयी; एवमुक्ता प्रत्युवाच मैत्रेयी—यद्येवं येनाहं | उस मैत्रेयीने कहा; इस प्रकार कहे जानेपर मैत्रेयीने उत्तर दिया—यदि ऐसी बात है तो जिससे मैं |

(इस पृष्ठ पर कोई पठनीय पाठ उपलब्ध नहीं है / यह पृष्ठ रिक्त है)
मैत्रेयीको उपदेश
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ ५४७
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ ५४७
| नामृता स्याम्, किम॒हं तेन वि॒त्तेन कुर्याम् ? यदेव भगवान्केवलममृतत्वसाधनं वेद, तदेवामृतत्वसाधनं मे मह्यं ब्रूहि ॥ ३ ॥ | अमृत नहीं हो सकती, उस धनसे मैं क्या करूँगी ? श्रीमान् जो कुछ केवल अमृतत्वका साधन जानते हों, उस अमृतत्वके साधनका ही मुझे उपदेश करें ॥ ३ ॥ |

याज्ञवल्क्यजीका आश्वासन
स होवाच याज्ञवल्क्यः प्रिया बतारे नः सती प्रियं भाषस एह्यास्स्व व्याख्यास्यामि ते व्याचक्षाणस्य तु मे निदिध्यासस्वेति ॥ ४ ॥
उन याज्ञवल्क्यजीने कहा, 'धन्य ! अरी मैत्रेयी, तू पहले भी हमारी प्रिया रही है और इस समय भी प्रिय लगनेवाली ही बात कह रही है। अच्छा आ, बैठ जा, मैं तेरे प्रति उसकी व्याख्या करूँगा, तू व्याख्यान किये हुए मेरे वाक्योंके अर्थका चिन्तन करना' ॥ ४ ॥
| स होवाच याज्ञवल्क्यः । एवं वित्तसाध्येऽमृतत्वसाधने प्रत्याख्याते, याज्ञवल्क्यः स्वाभिप्रायसम्पत्तौ तुष्ट आह; स होवाच—प्रियेष्टा, बतेत्यनुकम्प्याह, अरे मैत्रेयि नोऽस्माकं पूर्वमपि प्रिया सती भवन्ती इदानीं प्रियमेव चित्तानुकूलं भाषसे; अत एह्यास्स्वोपविश व्याख्यास्यामि—यत्ते तव इष्टम् अमृतत्वसाधनम् आत्मज्ञानं कथयिष्यामि। व्याचक्षाण- | उन याज्ञवल्क्यजीने कहा। इस प्रकार धनसे निष्पन्न होनेवाले अमृतत्वके साधनका त्याग कर दिये जानेपर याज्ञवल्क्यने अपने अभिप्रायकी पूर्तिसे संतुष्ट होकर कहा। वे बोले—बत अर्थात् उन्होंने अनुकम्पा करते हुए कहा—अरी मैत्रेयी ! तू हमारी प्रिया–इष्टा है अर्थात् पहलेहीसे हमारी प्रिया होकर इस समय भी तू प्रिय यानी अनुकूल ही भाषण कर रही है; इसलिये आ, बैठ जा, मैं तेरे अभीष्ट अमृतत्वके साधनभूत आत्मज्ञानकी व्याख्या अर्थात् उपदेश |

५४८ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २
| ५४८ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २ |

| स्य तु मे मम व्याख्यानं कुर्वतो | करूँगा। मेरे व्याख्यान करनेपर | | निदिध्यासस्व वाक्यान्यर्थतो | तू उसका निदिध्यासन करना, अर्थात् मेरे वाक्योंका अर्थतः निश्चय | | निश्चयेन ध्यातुमिच्छेति ॥ ४ ॥ | करके ध्यान करनेकी इच्छा करना ॥ ४ ॥ |
प्रियतम आत्माके लिये ही अन्य वस्तुएँ प्रिय होती हैं
स होवाच न वा अरे पत्युः कामाय पतिः प्रियो भवत्यात्मनस्तु कामाय पतिः प्रियो भवति । न वा अरे जायायै कामाय जाया प्रिया भवत्यात्मनस्तु कामाय जाया प्रिया भवति । न वा अरे पुत्राणां कामाय पुत्राः प्रिया भवन्त्यात्मनस्तु कामाय पुत्राः प्रिया भवन्ति । न वा अरे वित्तस्य कामाय वित्तं प्रियं भवत्यात्मनस्तु कामाय वित्तं प्रियं भवति । न वा अरे ब्रह्मणः कामाय ब्रह्म प्रियं भवत्यात्मनस्तु कामाय ब्रह्म प्रियं भवति । न वा अरे क्षत्रस्य कामाय क्षत्रं प्रियं भवत्यात्मनस्तु कामाय क्षत्रं प्रियं भवति । न वा अरे लोकानां कामाय लोकाः प्रिया भवन्त्यात्मनस्तु कामाय लोकाः प्रिया भवन्ति । न वा अरे देवानां कामाय देवाः प्रिया भवन्त्यात्मनस्तु कामाय देवाः प्रिया भवन्ति । न वा अरे भूतानां कामाय भूतानि प्रियाणि भवन्त्यात्मनस्तु कामाय भूतानि प्रियाणि भवन्ति । न वा अरे सर्वस्य कामाय सर्वं प्रियं भवत्यात्मनस्तु
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ ५४९
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ ५४९
कामाय सर्वं प्रियं भवति । आत्मा वा अरे द्रष्टव्यः श्रोतव्यो मन्तव्यो निदिध्यासितव्यो मैत्रेय्यात्मनो वा अरे दर्शनेन श्रवणेन मत्या विज्ञानेनेदं सर्वं विदितम् ॥ ५ ॥
उन्होंने कहा—'अरी मैत्रेयि ! यह निश्चय है कि पतिके प्रयोजनके लिये पति प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये पति प्रिय होता है; स्त्रीके प्रयोजनके लिये स्त्री प्रिया नहीं होती, अपने ही प्रयोजनके लिये स्त्री प्रिया होती है; पुत्रोंके प्रयोजनके लिये पुत्र प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये पुत्र प्रिय होते हैं; धनके प्रयोजनके लिये धन प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये धन प्रिय होता है, ब्राह्मणके प्रयोजनके लिये ब्राह्मण प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये ब्राह्मण प्रिय होता है; क्षत्रियके प्रयोजनके लिये क्षत्रिय प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये क्षत्रिय प्रिय होता है; लोकोंके प्रयोजनके लिये लोक प्रिय नहीं होते अपने ही प्रयोजनके लिये लोक प्रिय होते हैं; देवताओंके प्रयोजनके लिये देवता प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये देवता प्रिय होते हैं; प्राणियोंके प्रयोजनके लिये प्राणी प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये प्राणी प्रिय होते हैं; तथा सबके प्रयोजनके लिये सब प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये सब प्रिय होते हैं, अरी मैत्रेयि ! यह आत्मा ही दर्शनीय, श्रवणीय, मननीय और ध्यान किये जाने योग्य है। हे मैत्रेयि ! इस आत्माके ही दर्शन, श्रवण, मनन एवं विज्ञानसे इस सबका ज्ञान हो जाता है ॥ ५ ॥
| स होवाच—अमृतत्वसाधनं वैराग्यमुपदिदिक्षुर्जायापतिपुत्रादिभ्यो विरागमुत्पादयति तत्संन्यासाय । न वै—वैशब्दः प्रसिद्धस्मरणार्थः; प्रसिद्धमेवैतल्लोके; | अमृतत्वके साधन वैराग्यका उपदेश करनेकी इच्छासे याज्ञवल्क्यजी स्त्री, पति एवं पुत्रादिसे, उनका त्याग करनेके लिये, वैराग्य उत्पन्न कराते हैं। उन्होंने कहा—'न वै'—यहाँ 'वै' शब्द प्रसिद्ध वस्तुकी याद दिलानेके लिये है अर्थात् लोकमें यह प्रसिद्ध ही है |
५५० | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २
| ५५० | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २ |

| पत्युर्भर्तुः कामाय प्रयोजनाय जायायाः पतिः प्रियो न भवति, किं तर्ह्यात्मनस्तु कामाय प्रयोजनायैव भार्यायाः पतिः प्रियो भवति । तथा न वा अरे जायाया इत्यादि समानमन्यत्, न वा अरे पुत्राणाम्, न वा अरे वित्तस्य, न वा अरे ब्रह्मणः, न वा अरे क्षत्रस्य, न वा अरे लोकानाम्, न वा अरे देवानाम्, न वा अरे भूतानाम्, न वा अरे सर्वस्य, पूर्वं पूर्वं यथासन्ने प्रीतिसाधने वचनम्; तत्र तत्रेष्टतरत्वाद्वैराग्यस्य; सर्वग्रहणमुक्तानुक्तार्थम् ।

तस्माल्लोकप्रसिद्धमेतत्—आत्मैव प्रियः, नान्यत् । 'तदेतत्प्रेयः पुत्रात्' इत्युपन्यस्तम्, तस्यैतद् वृत्तिस्थानीयं प्रपञ्चितम् । तस्मादात्मप्रीतिसाधनत्वाद्गौणी अन्यत्र प्रीतिः, आत्मन्येव मुख्या । तस्मा- | कि पति यानी भर्ताके प्रयोजनसे स्त्रीको पति प्रिय नहीं होता । तो फिर क्या बात है ? अपने लिये अर्थात् अपने ही प्रयोजनके लिये स्त्रीको पति प्रिय होता है। इसी प्रकार 'न वा अरे जायायै' इत्यादि शेष वाक्यका अर्थ भी इसीके समान समझना चाहिये। अर्थात् हे मैत्रेयि ! न पुत्रोंके, न धनके, न ब्राह्मणके, न क्षत्रियके, न लोकके, न देवोंके, न भूतोंके और न अन्य सभीके प्रयोजनके लिये वे प्रिय होते । यहाँ जो-जो प्रीतिके समीपतर साधन हैं, उनका पहले-पहले वर्णन किया है; क्योंकि उन-उनमें ही वैराग्य अधिकाधिक अभीष्ट है 'सर्व' शब्दका ग्रहण कहे और न कहे हुए सभी साधनोंको सूचित करनेके लिये है।

अतः यह लोकमें प्रसिद्ध है कि आत्मा ही प्रिय है, अन्य कुछ नहीं। इसका 'तदेतत्प्रेयः पुत्रात्' इस वाक्यसे उल्लेख किया है, उसी वाक्यका यह व्याख्यारूप वचन कहा है। अतः, आत्माकी प्रीतिका साधन होनेके कारण, जो अन्यत्र प्रीति है यह गौणी है, आत्मामें ही मुख्य प्रीति है। अतः हे मैत्रेयि ! आत्मा |
१. वह यह आत्मा पुत्रसे प्रिय है।
ब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ ५५१
ब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ ५५१
| शाङ्करभाष्य | भाष्यार्थ |

| दात्मा वै अरे द्रष्टव्यो दर्शनार्हः, दर्शनविषयमापादयितव्यः; श्रोतव्यः पूर्वमाचार्यत आगमतश्च; पश्चान्मन्तव्यस्तर्कतः; ततो निदिध्यासितव्यो निश्चयेन ध्यातव्यः; एवं ह्यसौ दृष्टो भवति श्रवणमनननिदिध्यासनसाधनैर्निर्वर्तितैः । यदैकत्वमेतान्युपगतानि, तदा सम्यग्दर्शनं ब्रह्मैकत्वविषयं प्रसीदति, नान्यथा श्रवणमात्रेण । | ही द्रष्टव्य—दर्शन करने योग्य अर्थात् साक्षात्कारका विषय करने योग्य है, तथा पहले आचार्य और शास्त्रद्वारा श्रवण करनेयोग्य एवं पीछे तर्कद्वारा मनन करने योग्य है, इसके पश्चात् वह निदिध्यासितव्य अर्थात् निश्चयसे ध्यान करने योग्य है। क्योंकि इस प्रकार श्रवण, मनन एवं निदिध्यासनरूप साधनोंके सम्पन्न होनेपर ही इसका साक्षात्कार होता है। जिस समय इन सब साधनोंकी एकता होती है, उसी समय ब्रह्मैकत्वविषयक सम्यक् दर्शनका प्रसाद होता है । अन्यथा केवल श्रवणमात्रसे उसकी स्फुटता नहीं होती । |
| यद्ब्रह्मक्षत्रादि कर्मनिमित्तं वर्णाश्रमादिलक्षणम् आत्मन्यविद्याध्यारोपितप्रत्ययविषयं क्रियाकारकफलात्मकमविद्याप्रत्ययविषयम्—रज्ज्वामिव सर्पप्रत्ययः, तदुपमर्दनार्थम् आह— | आत्मामें अविद्यासे आरोपित प्रतीतिका विषयभूत जो ब्राह्मण और क्षत्रियादि वर्णाश्रमादिरूप कर्मका निमित्त है, वह क्रिया, कारक और फलरूप तथा रज्जुमें आरोपित सर्पप्रतीतिके समान अविद्याजनित प्रतीतिका विषय है । उसकी निवृत्तिके लिये श्रुति कहती है— |
| आत्मनि खल्वरे मैत्रेयि दृष्टे श्रुते मते विज्ञाते इदं सर्वं विदितं विज्ञातं भवति ॥ ५ ॥ | —हे मैत्रेयि ! आत्माका दर्शन, श्रवण, मनन और ज्ञान होनेपर निश्चय ही यह सब विदित अर्थात् ज्ञात हो जाता है ॥ ५ ॥ |
५५२ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [अध्याय २
| ५५२ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [अध्याय २ |

आत्मा सबसे अभिन्न है, इसका प्रतिपादन
| ननु कथमन्यस्मिन्विदितेऽन्यद्विदितं भवति ?

नैष दोषः; न हि आत्मव्यतिरेकेणान्यत्किञ्चिदस्ति; यद्यस्ति न तद्विदितं स्यात्; न त्वन्यदस्ति; आत्मैव तु सर्वम्; तस्मात्सर्वमात्मनि विदिते विदितं स्यात् । कथं पुनरात्मैव सर्वमित्येतच्छावयति— | शङ्का—किंतु अन्यका ज्ञान होनेपर उससे भिन्न वस्तुका ज्ञान कैसे हो जाता है ?

समाधान—यह कोई दोष नहीं हैं; क्योंकि आत्माको छोड़कर और कोई भी वस्तु नहीं है; यदि होती तो [आत्मज्ञानसे ही] उसका ज्ञान भी न होता; किंतु अन्य वस्तु तो है ही नहीं, आत्मा ही तो सब कुछ है; अतः आत्माका ज्ञान होनेपर सभीका ज्ञान हो जाता है । किंतु आत्मा ही सब कुछ किस प्रकार है, सो श्रुति बतलाती है । |
ब्रह्म तं परादाद्योऽन्यत्रात्मनो ब्रह्म वेद क्षत्रं तं परादाद्योऽन्यत्रात्मनः क्षत्रं वेद लोकास्तं परादुर्योऽन्यत्रात्मनो लोकान्वेद देवास्तं परादुर्योऽन्यत्रात्मनो देवान्वेद भूतानि तं परादुर्योऽन्यत्रात्मनो भूतानि वेद सर्वं तं परादाद्योऽन्यत्रात्मनः सर्वं वेदेदं ब्रह्मेदं क्षत्रमिमे लोका इमे देवा इमानि भूतानीदँ सर्वं यदयमात्मा ॥ ६ ॥
ब्राह्मणजाति उसे परास्त कर देती है जो ब्राह्मणजातिको आत्मासे भिन्न जानता है। क्षत्रियजाति उसे परास्त कर देती है जो क्षत्रियजातिको आत्मासे भिन्न देखता है । लोक उसे परास्त कर देते हैं जो लोकोंको आत्मासे भिन्न देखता है । देवगण उसे परास्त कर देते हैं जो देवताओंको आत्मासे भिन्न देखता है। भूतगण उसे परास्त कर देते हैं जो भूतोंको आत्मासे भिन्न देखता
ब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ ५५३
ब्राह्मण ४] शाङ्करभाष्यार्थ ५५३
है। सभी उसे परास्त कर देते हैं जो सबको आत्मासे भिन्न देखता है। यह ब्राह्मणजाति, यह क्षत्रियजाति, ये लोक, ये देवगण, ये भूतगण और ये सब जो कुछ भी हैं, यह सब आत्मा ही है ॥ ६ ॥
| ब्रह्म ब्राह्मणजातिस्तं पुरुषं परादात्परादध्यात्पराकुर्यात्; कम्? योऽन्यत्रात्मन आत्मस्वरूपव्यतिरेकेण—आत्मैवेन भवतीयं ब्राह्मणजातिरिति— तां यो वेद, तं परादध्यात्सा ब्राह्मणजातिरनात्मस्वरूपेण मां पश्यतीति; परमात्मा हि सर्वेषामात्मा। | ब्रह्म-ब्राह्मणजाति उस पुरुषको परादात्-पराहित-पराकृत यानी परास्त कर देती है; किसे ? जो आत्मासे भिन्न-आत्मस्वरूपको छोड़कर अर्थात् यह ब्राह्मणजाति आत्मा ही नहीं है, इस प्रकार जो उसे जानता है, उसे वह ब्राह्मणजाति यह सोचकर कि यह मुझे अनात्मारूपसे देखता है, परास्त कर देती है; क्योंकि परमात्मा ही सबका आत्मा है। | | तथा क्षत्रं क्षत्रियजातिः, तथा लोकाः, देवाः, भूतानि, सर्वम्। इदं ब्रह्मेति—यान्यनुक्रान्तानि तानि सर्वाणि, आत्मैव, यदयमात्मा—योऽयमात्मा द्रष्टव्यः श्रोतव्य इति प्रकृतः; यस्मादात्मनो जायत आत्मन्येव लीयत आत्ममयं च स्थितिकाले, आत्मव्यतिरेकेणाग्रहणात्, आत्मैव सर्वम् ॥ ६ ॥ | इसी प्रकार क्षत्र—क्षत्रियजाति तथा लोक, देव, भूत और सर्व, जिनका 'इदं ब्रह्म इदं क्षत्रम्' इत्यादिरूपसे अनुक्रम है, वे सब आत्मामें ही हैं। जो यह आत्मा कि द्रष्टव्यः, श्रोतव्यः इत्यादिरूपसे प्रकरणप्राप्त है; क्योंकि सब कुछ आत्मासे ही उत्पन्न होता है, आत्मामें ही लीन होता है तथा स्थितिकालमें भी आत्मस्वरूप ही है। आत्माको छोड़कर उपलब्ध न होनेके कारण सब कुछ आत्मा ही है ॥ ६ ॥ |
सबकी आत्मस्वरूपताके ग्रहणमें दुन्दुभि, शङ्ख और वीणाका दृष्टान्त
| कथं पुनरिदानीमिदं सर्वमा- | प्रश्न-किंतु इस समय (स्थितिकालमें) 'यह सब आत्मा ही है' |
५५४ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २
| ५५४ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २ |

| त्मैवेति ग्रहीतुं शक्यते ?

चिन्मात्रानुगमात्सर्वत्र चित्स्वरूपतैवेति गम्यते । तत्र दृष्टान्त उच्यते—यत्स्वरूपव्यतिरेकेणाग्रहणं यस्य, तस्य तदात्मत्वमेव लोके दृष्टम् । | ऐसा किस प्रकार ग्रहण किया जा सकता है ?

उत्तर—सर्वत्र चिन्मात्रकी अनुवृत्ति होनेके कारण सबकी चित्स्वरूपता ही है—ऐसा जाना जाता है। इस विषयमें दृष्टान्त बताया जाता है—जिसका जिसके स्वरूपसे अलग ग्रहण नहीं किया जा सकता, वह तद्रूप ही होता है—ऐसा लोकमें देखा गया है। |
स यथा दुन्दुभेर्हन्यमानस्य न बाह्याञ्शब्दाञ्शक्नुयाद्ग्रहणाय दुन्दुभेस्तु ग्रहणेन दुन्दुभ्याघातस्य वा शब्दो गृहीतः ॥ ७ ॥
वह दृष्टान्त ऐसा है कि जिस प्रकार ताडन किये जाते हुए दुन्दुभि (नक्कारे) के बाह्य शब्दोंको कोई ग्रहण नहीं कर सकता, किंतु दुन्दुभि या दुन्दुभिके आघातको ग्रहण करनेसे उसका शब्द भी ग्रहण कर लिया जाता है ॥ ७ ॥
| स यथा— स इति दृष्टान्तः, लोके यथा दुन्दुभेर्भेर्यादेः, हन्यमानस्य ताड्यमानस्य दण्डादिना, न, बाह्याञ्छब्दान् बहिर्भूताञ्छब्दविशेषान् दुन्दुभिशब्दसामान्यान्निष्कृष्टान् दुन्दुभिशब्दविशेषान् न शक्नुयाद् ग्रहणाय ग्रहीतुम्; | स यथा अर्थात् वह दृष्टान्त ऐसा है—लोकमें जिस प्रकार दण्डादिसे हनन-ताडन किये जाते हुए दुन्दुभि-भेरी आदिके बाह्य शब्दोंको अर्थात् बाहर फैले हुए शब्दविशेषोंको—दुन्दुभिके सामान्य शब्दमेंसे निकाले हुए दुन्दुभिके विशेष शब्दोंको कोई ग्रहण नहीं कर सकता । दुन्दुभिका ग्रहण |
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ [ ५५५
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ [ ५५५
| दुन्दुभेस्तु ग्रहणेन, दुन्दुभिशब्दसामान्यविशेषत्वेन दुन्दुभिशब्दा एत इति, शब्दविशेषा गृहीता भवन्ति, दुन्दुभिशब्दसामान्यव्यतिरेकेणाभावात्तेषाम् ।

दुन्दुभ्याघातस्य वा, दुन्दुभेराहननम् आघातः, दुन्दुभ्याघातविशिष्टस्य शब्दसामान्यस्य ग्रहणेन तद्गता विशेषा गृहीता भवन्ति, न तु त एव निर्भिद्य ग्रहीतुं शक्यन्ते, विशेषरूपेणाभावात्तेषाम् । तथा प्रज्ञानव्यतिरेकेण स्वप्नजागरितयोर्न कश्चिद्वस्तुविशेषो गृह्यते; तस्मात्प्रज्ञानव्यतिरेकेण अभावो युक्तस्तेषाम् ॥ ७ ॥ | होनेसे अर्थात् दुन्दुभिके सामान्य शब्दके विशेषरूपसे 'ये दुन्दुभिके शब्द हैं, इस प्रकार वे विशेष शब्द भी गृहीत हो जाते हैं, क्योंकि दुन्दुभिके सामान्य शब्दको छोड़कर तो उनकी सत्ता ही नहीं है ।

अथवा दुन्दुभिके आघात—दुन्दुभिके आहननका नाम आघात है--उस दुन्दुभ्याघातविशिष्ट शब्द सामान्यका ग्रहण होनेसे उसके अन्तर्वर्ती विशेषोंका भी ग्रहण हो जाता है । उससे अलग करके उनका ग्रहण नहीं हो सकता, क्योंकि विशेषरूपसे तो उनका अभाव है । इसी प्रकार स्वप्न और जागरितको किसी भी वस्तुविशेषका प्रज्ञानसे अलग ग्रहण नहीं किया जा सकता; अतः प्रज्ञानसे भिन्न उनका अभाव उचित ही है ॥ ७ ॥ |
स यथा शङ्खस्य ध्मायमानस्य न बाह्याञ्शब्दाञ्शक्नुयाद्ग्रहणाय शङ्खस्य तु ग्रहणेन शङ्खध्मस्य वा शब्दो गृहीतः ॥ ८ ॥
वह [ दूसरा दृष्टान्त ] ऐसा है—जैसे कोई बजाये जाते हुए शङ्खके बाह्य शब्दोंको ग्रहण करनेमें समर्थ नहीं होता, किंतु शङ्खके अथवा शङ्खके बजानेको ग्रहण करनेसे उस शब्दका भी ग्रहण हो जाता है ॥ ८ ॥
| ५५६ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २ |
| ५५६ | बृहदारण्यकोपनिषद् | [ अध्याय २ |

| तथा स यथा शङ्खस्य ध्मायमानस्य शब्देन संयोज्यमानस्य आपूर्यमाणस्य न बाह्याञ्छब्दाञ्छक्नुयादित्येवमादि पूर्ववत् । ८ । | तथा वह [दूसरा दृष्टान्त] ऐसा है—जिस प्रकार बजाये जाते हुए शब्दसे संयुक्त किये जाते हुए अर्थात् फूँके जाते हुए शङ्खके बाह्य शब्दोंको कोई ग्रहण नहीं कर सकता इत्यादि पूर्ववत् ऐसा ही अर्थ है ॥ ८ ॥ |
स यथा वीणायै वाद्यमानायै न बाह्याञ्छब्दाञ्छक्नुयाद्ग्रहणाय वीणायै तु ग्रहणेन वीणावादस्य वा शब्दो गृहीतः ॥ ९ ॥
वह [तीसरा दृष्टान्त] ऐसा है—जैसे कोई बजायी जाती हुई वीणाके बाह्य शब्दोंको ग्रहण करनेमें समर्थ नहीं होता; किंतु वीणा या वीणाके स्वरका ग्रहण होनेपर उस शब्दका भी ग्रहण हो जाता है ॥ ९ ॥
| तथा वीणायै वाद्यमानायै—
वीणाया वाद्यमानायाः। अनेकदृष्टान्तोपादानमिह सामान्यबहुत्वख्यापनार्थम्—अनेके हि विलक्षणाश्चेतनाचेतनरूपाः सामान्यविशेषाः—तेषां पारम्पर्यगत्या यथैकस्मिन्महासामान्येऽन्तर्भावः प्रज्ञानघने, कथं नाम प्रदर्शयितव्य इति; दुन्दुभिशङ्खवीणाशब्दसामान्यविशेषाणां यथा | इसी प्रकार 'वीणायै वाद्यमानायै'
अर्थात् बजायी जाती हुई वीणाका इत्यादि समझना चाहिये। यहाँ अनेक दृष्टान्तोंका ग्रहण सामान्योंकी बहुलता प्रकट करनेके लिये है। चेतन और अचेतन, सामान्य एवं विशेष अनेक और विलक्षण हैं। उनका जिस प्रकार परम्परा गतिसे एक प्रज्ञानघन महासामान्यमें अन्तर्भाव है—यही किसी-न-किसी तरह दिखलाना है। जिस प्रकार दुन्दुभि, शङ्ख और वीणाके सामान्य एवं विशेष |
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ [ ५५७
ब्राह्मण ४ ] शाङ्करभाष्यार्थ [ ५५७
| शब्दत्वेऽन्तर्भावः, एवं स्थितिकाले तावत्सामान्यविशेषाव्यतिरेकाद् ब्रह्मैकत्वं शक्यमवगन्तुम् ॥ ९ ॥ | शब्दोंका शब्दत्वमें अन्तर्भाव हो जाता है, उसी प्रकार स्थितिकालमें सामान्य और विशेषसे अभिन्न होनेके कारण ब्रह्मकी एकताका ज्ञान भी हो सकता है ॥ ६ ॥ |
परमात्माके निःश्वासभूत ऋग्वेदादिका उनसे अभिन्नत्वप्रतिपादन
| एवमुत्पत्तिकाल प्रागुत्पत्तेर्ब्रह्मैवेति शक्यमवगन्तुम्। यथाग्नेर्विस्फुलिङ्गधूम्राङ्गारार्चिषां प्राग्विभागादग्निरिवेति भवत्यग्नेकत्वम्, एवं जगन्नामरूपविकृतं प्रागुत्पत्तेः प्रज्ञानघन एवेति युक्तं ग्रहीतुमित्येतदुच्यते— | इस प्रकार यह जाना जा सकता है कि उत्पत्तिकालमें उत्पत्तिसे पूर्व ब्रह्म ही था। जिस प्रकार अग्निकी चिनगारी, धूम, अंगार और ज्वालाओंका विभाग होनेसे पूर्व अग्नि ही है, अतः अग्निकी एकता सिद्ध होती है, उसी प्रकार नाम-रूप-विकारको प्राप्त हुआ जगत् उत्पत्तिसे पूर्व प्रज्ञानघन ही था—ऐसा ग्रहण करना उचित है—इसीसे यह कहा जाता है— |
स यथार्द्राग्नेरभ्याहितात्पृथग्धूमा विनिश्चरन्त्येवं वा अरेऽस्य महतो भूतस्य निश्वसितमेतद्यदृग्वेदो यजुर्वेदः सामवेदोऽथर्वाङ्गिरस इतिहासः पुराणं विद्या उपनिषदः श्लोकाः सूत्राण्यनुव्याख्यानानि व्याख्यानान्यस्यैवैतानि निश्वसितानि ॥ १० ॥
वह [ चौथा दृष्टान्त— ] जिस प्रकार जिसका ईंधन गीला है, ऐसे आधान किये हुए अग्निसे पृथक् धुआँ निकलता है, हे मैत्रेयि ! इसी प्रकार ये जो ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्वाङ्गिरस (अथर्ववेद), इतिहास, पुराण, विद्या, उपनिषद्, श्लोक, सूत्र, मन्त्रविवरण और अर्थवाद हैं, वे इस महद्भूतके ही निःश्वास हैं ॥ १० ॥